Inauguration of auditorium at Vivekananda Wisdom School, worship of 151 girls and Kanya Bhoj

विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तव
जबलपुर ! आज विवेकानंद विजडम इंटरनेशनल पब्लिक विद्यालय में प्रथम तल पर नव निर्मित “विवेकानंद प्रेक्षा गृह” का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस पावन अवसर पर 151 कन्याओं का पूजन एवं कन्या भोज का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

नई साज-सज्जा से सुसज्जित विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम ने सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक वातावरण का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया। उपस्थित बालिकाओं ने आयोजन का भरपूर आनंद लिया और विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना की।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रशासनिक प्रमुख श्रीमती सविता श्रीवास्तव सहित स्टाफ सदस्य—प्रगति पांडे, रिया राय, महिमा चौबे, स्वाति मैडम, आस्था मैडम, अल्पना मैडम, आदर्श सर, दीपक सर एवं लक्ष्मीकांत पटेल ने सक्रिय सहभागिता निभाई। आयोजन को सफल बनाने में सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।









