March 15, 2025

भारत मौजूदा अंडर-19 महिला चैंपियन है और इस बार भी खिताब बचाने का प्रयास करेगा, अंडर-19 टीम का किया ऐलान

0

मुंबई
आगामी महिला विश्व कप के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है। 15 सदस्यीय टीम का नेतृत्व निकी प्रसाद करेंगी। भारत मौजूदा अंडर-19 महिला चैंपियन है और इस बार भी खिताब बचाने का प्रयास करेगा। एशिया कप विजेता टीम की कप्तान निकी प्रसाद की अगुवाई में टीम इंडिया अपने अभियान को आगे बढ़ाएगी। निकी की कप्तानी में हाल ही में भारत ने मलेशिया के कुआलालंपुर में पहला अंडर-19 महिला एशिया कप खिताब जीता। दिलचस्प बात यह है कि अंडर-19 महिला विश्व कप भी मलेशिया में 18 जनवरी से 2 फरवरी, 2025 तक आयोजित होगा।

2023 में, शैफाली वर्मा की कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका में हुए पहले अंडर-19 महिला विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। एशिया कप की विजेता टीम से वैष्णवी एस को मुख्य टीम में शामिल किया गया है, जबकि नंधना एस को रिजर्व खिलाड़ियों में रखा गया है। टीम में सानिका चालके उप-कप्तान होंगी, और कमलिनी व भाविका अहीर को विकेटकीपर के रूप में चुना गया है।

टूर्नामेंट में 4 ग्रुप हैं, और हर ग्रुप में 4 टीमें होंगी। भारत को ग्रुप ए में मेजबान मलेशिया, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के साथ रखा गया है। भारत के ग्रुप मैच कुआलालंपुर के बायुएमास ओवल स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारत अपना पहला मैच 19 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगा। ग्रुप स्टेज के बाद हर ग्रुप से 3 टीमें सुपर सिक्स के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर सिक्स में 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। ग्रुप 1 में ग्रुप ए और ग्रुप डी की टॉप 3 टीमें होंगी। जबकि ग्रुप 2 में ग्रुप बी और ग्रुप सी की टॉप 3 टीमें शामिल होंगी।

सुपर सिक्स में, टीमें अपने पिछले पॉइंट्स, जीत और नेट रन-रेट के साथ आगे बढ़ेंगी। हर टीम सुपर सिक्स में 2 मैच खेलेगी। सुपर सिक्स के दो ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जो 31 जनवरी, 2025 को होंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 2 फरवरी, 2025 को खेला जाएगा।

भारत की टीम : निकी प्रसाद (कप्तान), सानिका चालके (उप-कप्तान), जी तृषा, कमलिनी जी (विकेटकीपर), भाविका अहीर (विकेटकीपर), ईश्वरी आवसरे, मिथिला विनोद, जोशिता वी जे, सोनम यादव, परिणीता सिसोदिया, केसरी दृष्टि, आयुषी शुक्ला, आनंदिता किशोर, एमडी शबनम, वैष्णवी एस
रिजर्व खिलाड़ी: नंधना एस, इरा जे, अनादी टी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap