सामाजिक जनजागरण है, राहुल गांधी की “भारत न्याय यात्रा “- जीतू पटवारी
Rahul Gandhi’s “Bharat Nyay Yatra” is social awareness – Jitu Patwari
![Sahara Samachaar; Jitu Patwari; Sahara Samachaar;](https://saharasamachaar.com/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2023-12-27-at-16.52.13-2-1024x576.jpeg)
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया में बातचीत में कहा कि भारत न्याय यात्रा का मध्य प्रदेश में स्वागत है।
अब राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ‘भारत न्याय यात्रा’ निकालने वाली है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भारत न्याय यात्रा का मध्य प्रदेश में स्वागत है।
राहुल गांधी ने इससे पहले देश में भारत जोड़ो यात्रा की थी।
भोपाल। भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद अब राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ‘भारत न्याय यात्रा’ निकालने वाली है।मणिपुर से मुंबई तक क़रीब 6200 किलोमीटर की यह लंबी यात्रा 14 जनवरी से लेकर 20 मार्च तक निकाली जाएगी। यह यात्रा 14 राज्यों से होकर निकलेगी। इनमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ भी शामिल है। भारत न्याय यात्रा का मुद्दा आर्थिक न्याय, सामाजिक न्याय और राजनीतिक न्याय रखा गया है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया में बातचीत में कहा कि भारत न्याय यात्रा का मध्य प्रदेश में स्वागत है। उन्होंने कहा कि राहुल जी ने इससे पहले देश में भारत जोड़ो यात्रा की थी। आधुनिक भारत के पहले शख्स थे जिन्होंने देश में भाईचारे के लिए, प्रेम के लिए, प्यार के लिए भगवान राम-कृष्ण और भारत वर्ष के जो मूल विचार हैं, इंसानियत की रक्षा के लिए, प्राणियों में सद्भावना हो इस विश्वास के लिए यात्रा निकाली थी। पूरे देश ने उसे आत्मसात किया था। अब न्याय यात्रा निकाली जा रही है।
पटवारी बोले-वोट की ताकत को कम किया जा रहा
पटवारी ने यह भी कहा कि राजनीतिक रूप से जो तानाशाही देश में चल रही है, लोकतंत्र की हत्या करने का जो दुष्चक्र चल रहा है। विधायकों और सांसदों को अपने अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। वोट की ताकत को कम किया जा रहा है। व्यापक रूप से दलबदल किया गया। इसके खिलाफ और सामाजिक जनजागरण के लिए न्याय यात्रा है।