Farmers should not burn stubble in their fields, SDM Shailendra Bardoniya.
- नियमों का उल्लंघन करने वाले कृषकों पर की गई कार्यवाही, लगाया 2500 रूपये का जुर्माना।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। मध्यप्रदेश शासन पर्यावरण विभाग के निर्देश अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आमला शैलेन्द्र बड़ोनिया ने आमला अनुभाग अंतर्गत आने

वाले ग्रामों में नरवाई जलाने वाले कृषक बैजनाथ पिता पिरथ निवासी ग्राम छिनया पिपरिया ,मुन्नालाल पिता फंदीलाल ब्राह्मणवाडा एवं कृषक प्यारेलाल वल्द गिरधारी नएगांव पर एन जी टी के आधार पर 2500 का जुर्माना आरोपित कर राशि जमा कराई गई
तथा क्षेत्र के कृषकों से अपील की गई शासन एवं एन जी टी के निर्देशों का पालन करते हुए कृषक अपने खेतो में नरवाई न जलाये तथा पर्यावरण को प्रदूषित नहीं करेंगे एवं किसी कृषक द्वारा नरवाई में आग लगाई जाती है तो उसके विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराई जावेगी।
recent visitors 4









