Despite a mutual settlement, the other party was still delaying the payment. On the SDM’s initiative, the disabled man received 70,000 rupees in cash.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आमला श्री शैलेन्द्र बड़ौनियाँ की पहल पर एक दिव्यांग व्यक्ति को उसका बकाया भुगतान दिलाया गया। आपसी राजीनामा होने के बावजूद दूसरा पक्ष राशि देने में अनाकानी कर रहा था।
जानकारी के अनुसार, ग्राम मालेगांव निवासी रघुराज पिता मेहतू पाल एवं संतोष पिता मेहतू पाल आपस में सगे भाई हैं। दोनों के बीच खानदानी जमीन को लेकर विवाद हो गया था, जिस पर दोनों पक्षों ने जिला कलेक्टर बैतूल को शिकायत भी दी थी।
बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से राजीनामा हुआ, जिसमें तय हुआ कि रघुराज पाल, संतोष पाल को 70 हजार रुपये दो किस्तों में देगा। साथ ही भूमि संबंधी शर्तें भी निर्धारित की गईं।
बताया गया कि तय शर्तों के अनुसार राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा था, जिस पर मामला एसडीएम आमला के समक्ष पहुंचा। एसडीएम बड़ौनियाँ के हस्तक्षेप के बाद संबंधित पक्ष से नगद 70 हजार रुपये दिलवाए गए।
प्रशासन की सख्ती से मिला लाभ
एसडीएम शैलेन्द्र बडोनिया की सक्रियता से दिव्यांग व्यक्ति को त्वरित राहत मिली। एसडीएम बडोनिया ने स्पष्ट किया है कि आपसी समझौते के बाद शर्तों का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।









