Strange news of MP- SP enjoying holidays in America removed from Sagar
उदित नारायण
भोपाल। मप्र अजब-गजब खबरें पढ़ने-सुनने को मिल जाती है। ताजी खबर सागर से जुड़ी है। राज्य सरकार ने 9 बच्चों की मौत के बाद सागर जिले के एसपी अभिषेक तिवारी को भी वहां से हटा दिया। खास बात यह कि साल 2013 बैच के IPS, एसपी अभिषेक तिवारी सरकारी अनुमति के बाद ही पिछले 15 दिन से अमेरिका में छुट्टी मना रहे हैं।
भाजपा सरकार के फैसलों का तो भगवान ही मालिक है !!!#सागर में रविवार को दीवार गिरने से 9 बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद #CM @DrMohanYadav51 ने जिले के कई बड़े अधिकारियों को हटा दिया!
— Umang Singhar (@UmangSinghar) August 5, 2024
लेकिन, जिस SP अभिषेक तिवारी को #PHQ अटैच किया वे तो 15 दिन से छुट्टी पर अमेरिका में है!
वे खुद सागर… pic.twitter.com/R1685FTy37
सरकार ने 27 जुलाई से 8 अगस्त तक उनकी छुट्टी अप्रूव की थी। IPS अभिषेक तिवारी को मार्च 2024 में नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (एनटीआरओ) में प्रतिनियुक्ति मिल गई थी, लेकिन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें गृह विभाग ने रिलीव नहीं किया। चुनाव के बाद उन्होंने फिर असफल प्रयास किए। अंतत: 9बच्चों की मौत के बाद उन्हें हटा दिया गया।






