LATEST NEWS

लाईफ केरियर स्कूल में जिला स्तरीय वालीवाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ।

District level volleyball competition was organised in Life Career School.

District level volleyball competition was organised in Life Career School. आमला  । (हरिप्रसाद गोहे) नगर के लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी सी .बी .एस.ई. स्कूल में लगातार तीसरे वर्ष जिला स्तरीय शालेय वॉलीबाल प्रतियोगिता का सफल आयोजन आयोजित किया गया । उक्त कार्यक्रम सहायक संचालक भूपेन्द्र वरकड़े के मुख्य आतिथ्य, सी.एम. खैरवाल एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी धमेन्द्र पवार के विशिष्ट आतिथ्य तथा प्राचार्या श्रीमति छंदा सरकार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया  l प्रतियोगिता के सूत्रधार विकासखण्ड क्रीड़ा अधिकारी संजय ठाकुर ने बताया कि  प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 वर्ष के 300 खिलाडियों ने बालक एवं बालिका वर्ग में भाग लिया । प्रतियोगिता में जिले से मुलताई, आमला, घोड़ाडोंगरी, आठनेर, तथा बैतूल की  टीमों ने भाग लिया । प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में विभिन्न विकास खण्ड से पधारे 50 खेल प्रभारियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । आयोजित प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में मुख्य रूप से श्रीमति किरण कोबरा, महेश खत्री, बन्नी अरोरा, रिजवान खान, परवेज आलम, गणेश बारस्कर, श्रीमति वर्मा, श्रीमती रश्मि सोनी, श्रीमती मनीषा  रावत, राजेश झा, श्रीराम कोकाटे, सरीता धुर्वे’, बबीता धुर्वे, हरीभाऊ झरबड़े, राजा राम नागले, बी आर मालवी , हंसराज पटवारी , प्रमोद रघुवंशी राजेंद्र डांगे,चंद्रकिशोर नगदे आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । कार्यक्रम का कुशल संचालन  श्रीमती ऋतु गुगनानी ने किया तथा संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग ने सभी अतिथियों, खेल प्रभारी शिक्षकों, प्रतिभागियों का आभार जताया l

250 पेंशनरों ने स्वास्थ्य जांच शिविर का लिया लाभ ,100 ने बनवाए उम्मीद कार्ड ।

250 pensioners took benefit of health check-up camp, 100 got hope cards made.

250 pensioners took benefit of health check-up camp, 100 got hope cards made. हरिप्रसाद गोहेआमला । रेल्वे चिकित्सालय आमला में रेल कर्मचारियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था। आयोजित शिविर में पेंशनर संगठन आमला से जुड़े कोई 250 पेंशनरों ने अपना, अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा शिविर का लाभ लिया एवं सफल आयोजन के लिए रेल प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित कर आगे भी इस तरह के शिविर लगाने पहल की । संगठन अध्यक्ष रामप्रसाद पंवार ने बताया आयोजित शिविर में नागपुर से चिकित्सक जनरल फिजिशियन, हड्डी विशेषज्ञ, एवं महिलाओ कि विशेषज्ञ पधारे थे इसीके साथ औषधीय व्यवस्था भी परिपूर्ण थी इस शिविर मे करीब करीब 250 पेनशरो ने लाभ लिया जिसमे महिलाओ ने भी अपना परीक्षण करवाया सभी रेल्वे पेंशनर वेल्फेयर एसोसिएशन आमला शाखा के पदाधिकारियो ने इस आयोजन के लिए नागपुर मण्डल के सभी अधिकारियो एवं रेल प्रशासन को बधाई प्रेषित की एवं भविष्य मे इसी तरह से आयोजन की अपेक्षा निवेदन किया। इस मौके पर उम्मीद कार्ड भी बनाये जा रहे थे जिसमे करीब करीब 100 लोगो ने कार्ड बनवाये इसके लिए कल्याण निरिक्षक श्री ए आर धोटेजी का पुर्ण सहयोग रहा । इस मौके पर प्रमुख रूप से शाखा के अध्यक्ष रामप्रसाद पवार, कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश पाटील, महा मंत्री प्रकाश डाफणे, कोषाध्यक्ष मोहम्मद गुफरान, सह सचिव श्रीराम गाठीया, नारायण नावंगे,महादेव पंडागरे, गुलाब झाडे, प्रकाश अतुलकर उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर, सुखलाल मौर्य, मधुकर मौखेडे, राम रतन जौंजारे रामचरण पनढरी गंगारे महीला संगठन अध्यक्ष नफिशा शाह ,कोषाध्यक्ष चन्द्रकला हरसुले, सरिता सुनिता उईके, उषा ठाकुर आदि मौजूद थे ।

रेलवे दवाखाने में चिकित्सा जांच शिविर का हुआ आयोजन

Medical check-up camp was organized in the railway dispensary.

Medical check-up camp was organized in the railway dispensary. हरिप्रसाद गोहेआमला । रेल कर्मियों, पेंशनरों और उनके परिवार जनो के स्वास्थ्य की जांच एवं समस्या सुनने के लिए रेल्वे दवाखाने में शिविर आयोजित हुआ । नागपुर मंडल के प्रमुख माननीय रेल प्रबंधक मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती सांझी जैन के कुशल नेतृत्व मे रेल कर्मी व उनके परिवार के स्वास्थ जांच एवं उपचार हेतू रेल्वे चिकित्सालय आपला में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में लोगों द्वारा लाभ प्राप्त किया, वही पर कार्मिक शाखा नागपुर द्वारा कर्मचारियो की सर्विस संबंधित शिकायत, एच आर एम एस एवं उम्मीद कार्ड बनाने का काम किया गया । कार्मचारियों की विभिन्न शिकायतो का निवारण भी स्थल पर ही किया गया । स्वास्थ्य शिविर में नागपुर से पधारे डॉ प्रिती सिडीएमओ,डॉ.श्रवण, डॉ० रविचन्द्र, डॉ०वेंकटगिरी, डॉ लवी आर्य ने उपचार किया,इस अवसर पर कैलास माथनकर सीएचआई, रविकांत पण्डोले,अनीशा सिस्टर सहित रेलवे अस्पताल का स्टाफ उपस्थित था । कार्मिक शारवा से ए आर धोटे मुख्य कल्याण निरीक्षक आमला,पलास चौरसिया कार्यालय अधिक्षक नागपुर द्वारा कर्मचारियो की समस्या सुनी गई और मौके पर ही उसका निराकरण किया गया पेंशनर वेल्फर एशिसियेशन द्वारा कार्यक्रम में सह हयोग प्रदान किया गया । पेंशनर एशोसियेशन के रामप्रसाद पवार सहित उनके संगठन के अन्य पदाधिकारी गणों ने भी सहयोग किया । रेलवे अस्पताल आमला में सुबह से ही बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी सहित रेलवे पेंशनर एवं उनके परिजन उपस्थित थे ।

मदरलैंड स्कूल में धूम धाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव ।

Shri Krishna Janmotsav was celebrated with great pomp in Motherland School.

Shri Krishna Janmotsav was celebrated with great pomp in Motherland School. हरिप्रसाद गोहे आमला। श्री कृष्ण जन्मष्ट्मी के पावन पर्व पर मदरलैंड पब्लिक स्कूल अकेड्मी मे विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का प्रारम्भ मां सरस्वती के पूजन व भगवान श्री कृष्ण राधा के पैरो को पखार कर तिलक आरती कर किया गया । जन्माष्टमी के पावन पर्व पर विधालय के छात्र छात्राओ द्वारा भगवान श्री कृष्ण के जीवन व उनकी लीलाओ पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। कृष्ण सुदामा कि मित्रता पर एक नाटक का मंचन यु.के.जी के लव्य, गार्गी राठौर व मयंक द्वारा किया गया जो कार्यक्रम कि सर्वोतत्म प्रस्तुती थी,  सावी कटारिया  सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया , काव्यांश सोनी द्वारा नृत्य व श्री कृष्ण  के जीवन पर भाषण प्रस्तुत किया गया श्रुति यादव वा रिधिमा यादव द्वारा शानदार नृत्य कि प्रस्तुति दि गई।सुर्यमनि साहु , कशिश यादव ,द्वारा नृत्य व शौर्य पट्वारी द्व्रारा भाषण दिया गया ।कार्यक्रम के अंत मे मट्की फोड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,। कार्यक्रम मे उपस्तिथ विधालय संचालक श्री कविश देशमुख ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन से सीख लेने कि सलाह दि , पवित्र गीता ग्रंथ कि महतता को बतलाते हुए कहा कि कर्म करें फल कि इच्छा न करें।श्री नरेंद्र जी सोनी ने भगवान श्री कृष्ण की जीवनी पर विस्तृत वक्तव्य दिया ।श्री देवेंद्र सोनी सर द्वारा जीवन मे प्रेम के महतत्व को समझाया कार्यक्रम का संचालन श्री अभीराम यादव सर के द्वारा किया गया , कार्यक्रम को सफल बनाने मे विधालय प्रभारी प्राचार्या कुशवाह मेडम, रोश्नी डांगरे, प्रिया सोनी, शुभांगी बिंजवे ,पूजा सोलंकी  सोनाली मगरदे,श्रीमति गीतांजली गुजरे ,वनिता सिकरवार,दुर्गा चौहन, संगीता टिकारे, दिपिका सोनी, सपना इंग्ले, निधी द्वण्डे, शिवपाल खातरकर सारिका जैन, आदि का विशेष सहयोग रहा।

लायंस इंटरनेशनल आमला सार्थक का संस्थापन समारोह सम्पन्न ।  

Foundation ceremony of Lions International Amla Sarthak concluded.

Foundation ceremony of Lions International Amla Sarthak concluded. हरिप्रसाद गोहे  आमला। सेवा भावी कार्यों के प्रति समर्पित अंतर्राष्ट्रीय संस्था लायंस इंटर नेशनल की आमला की संस्था लायन इंटरनेशनल आमला सार्थक का संस्थापन समारोह दादा जी लान आमला में संपन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एम जे एफ लायन परमजीत सिंह बग्गा पास्ट डिस्ट्रिक गवर्नर उपस्थित थे,संस्थापन अधिकारी के रूप में एम जे एफ लायन श्रीमती रविन्द्र कौर बग्गा उपस्थित थे।वही विशिष्ट अतिथि के तौर पर लायन रामप्रकाश गुगनानी, एम जे एफ लायन कश्मीरी लाल बत्रा उपस्थित थे। वही कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर सत्यप्रकाश सक्सेना टी आई आमला, एवं शिवराम सिंह सब इंस्पेक्टर आर पी एफ आमला उपस्थित थे।कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई गई।नवनियुक्त अध्यक्ष लायन किशोर गुगनानी,सचिव मनोज विश्वकर्मा,कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर सोनी,उपाध्यक्ष यशवंत चडोकार सहित अन्य पदाधिकारियों ने पद भार ग्रहण किया।निवर्तमान अध्यक्ष लायन अनिल सोनी के बीते स्वर्णिम कार्यकाल की सभी ने सराहना की उनके नवाचार सेवाभावी कार्य वाहन के पीछे रेडियम लगाकर दुर्घटना से बचाव की सभी ने प्रशंसा की। संस्था द्वारा इस वर्ष से सेवा भावी कार्यों में श्रेष्ठ कार्य करने वाली संस्था या व्यक्ति को गौरव सम्मान से सम्मानित करने के शुरुवात की इस वर्ष ये सम्मान गायत्री परिवार आमला,जनसेवा कल्याण समिति आमला ओर श्री महावीर हनुमान गौशाला समिति को दिया गया।अपने उद्बोधन में लायन परमजीत सिंह बग्गा ने पर्यावरण,शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सार्थक कार्यों को करने की प्रेरणा दी ओर सभी को जुटकर कार्य करने को कहा।संस्थापन अधिकारी एम जे एफ लायन रविंद्र कौर बग्गा ने नवनियुक्त अध्यक्ष , सचिव,कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य को सेवा कार्यों की शपथ दिलाई।विशिष्ट अतिथि लायन रामप्रकाश गुगनानी ने कहा कि सेवा कार्यों और दान का प्रचार कम गुणवत्ता पर ज्यादा ध्यान दें मदद लेने को शर्मिंदा ना करें।एम जे एफ लायन कश्मीरलाल बत्रा ने कहा कि छोटे सेवा कार्य तो सभी करते हैं आप किसी बड़े प्रोजेक्ट को हाथ में लें और उस पर निरंतर श्रम कार्य करें लोगों से सहायता मांगने और लेने में शर्म ना करें कंजूस व्यक्ति भी दान करते हैं और ज्यादा करते हैं आपने बैतूल केंसर हैस्पिटल का उल्लेख कर बताया कि यह प्रोजेक्ट बहुत जल्द प्रारंभ होगा इंटरनेशनल से बड़ी राशि का सहयोग भी प्राप्त हो गई है। कार्यक्रम में ला जयंत सोनी, ला मुस्तफा हुसैन,ला बंटी अरोरा, ला भोला वर्मा, ला महेंद्र मानकर,ला प्रमोद हारोडे,ला डॉ मुकेश वागद्रे, ला विनय साहू आदि का सहयोग रहा।कार्यक्रम में अतिथियों सहित महेंद्र मानकर के सुमधुर गीतों का सभी ने आनंद लिया।कार्यक्रम में श्रीमती इंदिरा गाडरे, बी पी धमोड़े,ठाकुरदास पवार, डॉ शिशिर कांत गुगनानी,नवीन गुगनानी,मनोज वाधवा,सुभाष देशमुख,देवेंद्र राजपूत आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम ने शहनाई की धुन सभी के आकर्षण का केंद्र रही।कार्यक्रम का संचालन मनोज विश्वकर्मा ने किया आभार प्रदर्शन जयंत सोनी ने किया ।

लाइफ कैरियर सीनियर सेकेंडरी सीबीएसई स्कूल व यूनिवर्सल इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल आमला में कृष्ण जन्माष्टमी का हुआ भव्य आयोजन  ।

Krishna Janmashtami was celebrated with great pomp

Krishna Janmashtami was celebrated with great pomp in Life Career Senior Secondary CBSE School and Universal International Public School, Amla. हरिप्रसाद गोहे  आमला। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर लाइफ कैरियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल व यूनिवर्सल इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल मे विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया । इस अवसर पर नन्हे बच्चों के द्वारा राधा कृष्ण का वेश धारण किया गया जिससे विद्यालय प्रांगन कृष्ण व राधामयी हो गया । इस भव्य आयोजन में बच्चो के द्वारा न केवल कृष्ण जन्म की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई  बल्कि अन्य गतिविधियों जैसे कृष्ण झूला  व मटकी सजावट में भी बच्चों के द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई । बच्चों को प्रोत्साहन हेतु विद्यालय द्वारा सर्वश्रेष्ठ राधा कृष्ण वेशभूषा को पुरुस्कृत किया गया । जिसमें कक्षा नर्सरी से कृष्ण की वेशभूषा में दीपांशी पाटिल व तृषा अतुलकर ने राधा की वेशभूषा में प्रथम स्थान प्राप्त किया । द्वितीय स्थान कृष्ण की वेशभूषा में दीपांशु सराठकर व चित्रांशी ने राधा की वेशभूषा में प्राप्त किया,कृष्ण की वेशभूषा में तृतीय स्थान सुलभ उइके व रिद्धि चौरसे ने राधा की वेशभूषा में प्राप्त किया । कक्षा LKG से कृष्ण व राधा में सान्वी देशमुख और स्तुति यादव प्रथम , रोहन यादव व चारवी सोनपुरे द्वितीय तथा सिद्धार्थ सोलंकी व धानवी सोलंकी तृतीय स्थान प्राप्त किया । UKG से प्रथम स्थान नीरज यादव, पार्थ सूर्यवंशी मिताक्षी राने, महक सोनपुरे ,द्वितीय स्थान युग यादव ,तेजांश पाल, शिविका नरवरे , श्रेयांशि तथा तृतीय स्थान निहांश बेडरे ,दिव्यांश केसरी  काव्या यादव व  नेहा कापसे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । कक्षा पहली से कृष्ण के रूप में यश विश्वकर्मा व प्रतीक चौहान  तथा राधा के रूप मे पुनर्वी अतुलकर व प्रदन्या मस्तकर  ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । द्वितीय स्थान शिवम धाकड़ , रियांश राय, रितिका धुर्वे और पर्निका मस्तकर ,तृतीय स्थान यात्विक रहड़वे,दक्ष खातरकर , डॉली सराठकर व पुर्वी चौरसे ने प्राप्त किया l कक्षा दूसरी से कृष्ण के रूप में हिमांशु बनारसे व समीक्षा झाड़े ने राधा के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान में धर्मेश झाड़े व जानवी यादव तथा तृतीय स्थान नैतिक रहड़वे और मिताली पाण्डे ने प्राप्त किया । इसके अतिरिक्त अन्य  बच्चे भी मनमोहक रूप में नजर आये । कार्यक्रम में शिक्षिका  श्रीमती सुनंदा काले , श्रीमती सरिता यादव तथा श्रीमती शैफाली धाकड़ ने महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा अन्य सभी शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा ।

भाजपा ग्रामीण मंडल आमला मे संगठन पर्व सदस्यता अभियान के निमित्त मंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न

Mandal level workshop concluded in BJP Rural Mandal Amla for organization festival membership campaign.

Mandal level workshop concluded in BJP Rural Mandal Amla for organization festival membership campaign. हरिप्रसाद गोहेआमला । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के निमित संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 अंर्तगत भाजपा ग्रामीण मंडल आमला की मंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न हुईग्रामीण मंडल अध्यक्ष यशवंत यादव की अध्यक्षता में आहुत कार्यशाला को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार,और यशवंत यादव ने संबोधित किया ।जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार ने कहा की भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी इसी लिए है क्योकि भाजपा मे अंतिम छोर के व्यक्ति की चिंता की जाती है, और हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोगो को सामानता का अधिकार दिया जाता है। राजा पंवार ने सभी कार्यकर्ताओ को कहा की सदस्यता अभियान के अंतर्गत प्रत्येक कार्यकर्ताओ को पुरी निष्ठा के साथ प्रत्येक बूथ पर सदस्य बनाना है।और जनता की परेशानियों को जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा कर समस्याओ का निराकरण करवाना हि भाजपा के हर एक कार्यकर्ताओ का काम है। राजा पंवार के उद्बोधन से कार्यकर्ताओ मे जोस देखने को मिला। मंडल अध्यक्ष यशवंत यादव ने अपने उद्बोधन मे कार्यकर्ताओ को सदस्यता अभियान के अंतर्गत होने वाले कार्यो के जानकारी देते हुए कहा की आज मंडल की कार्यशाला है आगामी 2 दिनों मे शक्तिकेंद्रो की कार्यशाला होनी है उसके पश्चात 31 अगस्त को प्रत्येक बूथों पर यही कार्यशाला सम्पन करना है। ताकि प्रदेश और जिला नेतृत्व की मंशा अनुसार यहा अभियान पूर्ण हो सके। मंडल महामंत्री महेश मर्सकोले ने कार्यशाला का संचालन करते हुए सदस्यता अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की और कहा की आगामी एक तारीख को सर्वप्रथम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सदस्यता ग्रहण करने के साथ ग्रामीण मंडल के सभी संगठनात्मक बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान का भव्य शुभारंभ कर व्यापक स्तर पर क्रियान्वयन किया जाएगा। मंडल कार्यशाला का आभार मंडल महामंत्री ललित सूर्यवंशी ने किया। मंडल कार्यशाला रखी अभियान की रूपरेखा और क्रियान्वयन की कार्ययोजना भाजपा ग्रामीण मंडल कार्यशाला में वक्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को 1 सितम्बर से प्रारंभ होने वाले सदस्यता अभियान की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही मंडल में सभी संगठनात्मक शक्ति केंद्र एव बूथ ईकाईयो पर चलने वाले सदस्यता अभियान की रूप रेखा भी बनाई गई।ग्रामीण मंडल सदस्यता अभियान टोली प्रभारी भाजपा नेता सतीश साहू सह प्रभारी महेश मर्षकोले महिला प्रभारी रजनी सोनी को बनाया गया ।इस दौरान महेश मर्सकोले मंडल महामंत्री ललित सूर्यवंशी मंडल महामंत्री उपाध्यक्ष प्रेमनारायण मालवीय उमाशंकर यादव भररु यादव, वशिष्ठ नेता संजय सूर्यवंशी,जनपद सदस्य सुजीत खांडाग्रे कुसुम देवेंद्र यादव हरीश सोनी रोहित सूर्यवंशी अनीस साहू पावन साहू रामदास यादव बबलू धुर्वे केदार यादव ओमप्रकाश यादव प्रमोद सोनी शैलेन्द्र यादव मनोज दर्शामा साधुराम यादव अभिराम यादव राजेश यादव कन्हैया तेलंगे अशोक रघुवंशी सागर धूर्वे पराग खडागरे सुक्कू यादव भीम यादव दिलीप यादव समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

सृष्टि स्कूल जंबबाड़ा में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्म उत्सव ।

Shri Krishna's birth anniversary was celebrated with great pomp at Srishti School Jambada.

Shri Krishna’s birth anniversary was celebrated with great pomp at Srishti School Jambada. हरिप्रसाद गोहेआमला । भगवान श्री कृष्ण जन्म उत्सव की धूम शहर सहित अंचल के विभिन्न ग्रामों में देखी गई। वहीं इस बार निजी स्कूलों में अध्यनरत नोनिहालो का उत्साह श्री कृष्ण जन्म उत्सव पर देखते ही बन रहा था। राधा और कृष्ण की वेशभूषा धारण किए बच्चे लोगो का मन मोह रहे थे साथ ही बच्चों द्वारा सजाई गई झांकी लोगो के आकर्षण का केंद्र रही । इधर अंचल के ग्राम जंबबाड़ा स्थित सृष्टि स्कूल में दिनांक 26 /08/2024 को श्री कृष्ण भगवान का जन्म दिन धूम ,,धाम से मनाया गया । इस शुभ अवसर पर श्री कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना के बाद नन्हे,,मुन्ने स्कूल के छात्रों ने राधा कृष्ण बनकर कृष्ण लीला का मंचन किया । श्री कृष्ण के सभी अवतारों के स्वरूप बच्चो के द्वारा आज अवतरित किए गए । इस दौरान भगवान श्री कृष्ण की झाकी निकाली गई बाद मटकी फोड का भी आयोजन आयोजित किया गया। कार्य कर्म का समापन श्री कृष्ण भगवान की आरती के साथ हुआ । इस मौके पर स्कूल के सभी छात्र,शिक्षक,शिक्षिका, उपस्थित थे। शाला संचालक श्री विजय सोलंकी की उपस्थित में सभी बालक,बालिका शिक्षक,शिक्षिका को श्री कृष्ण जन्म अष्टमी की बधाई प्रेषित की गई । बाद श्री कृष्ण भगवान के जय कारे लगाकर, छात्रों और नगर बंधुओ ने भगवान श्री कृष्ण के प्रति भक्ति भावना का जोश हर उल्लास नजर आया ।

जन्माष्टमी पर प्रोग्रेस प्ले स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति ।

Little children of Progress Play School gave a captivating presentation on Janmashtami.

बालक बने श्री कृष्णा तो , बालिका बनी राधा* Little children of Progress Play School gave a captivating presentation on Janmashtami. हरिप्रसाद गोहेआमला। आमला स्थित प्रोग्रेस प्ले स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर जन्माष्टमी पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी महोत्सव पर विभिन्न कक्षाओं के बच्चो के द्वारा रंग बिरंगे परिधानों में राधा श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई तो व्याख्यान के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण के जीवन चरित्र से बच्चो को अवगत करवाया गया। शाला संचालिका सपना सोनी ने बताया की श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर्व पर शाला में अयोजित व्याख्यान में विद्वान अतिथि वक्ताओं ने छात्र छात्राओं को भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा उनके आदर्श एवं जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली उज्जैन स्थित गुरु संदीपनी आश्रम में शिक्षा ग्रहण करते भगवान श्रीकृष्ण, उनके मित्र सुदामा और भाई बलराम के शिक्षा प्राप्ति के दौरान आकर्षक लीलाओं की सुंदर प्रस्तुति छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दी । इस श्रृंखला में बच्चों ने दही हांडी खेल का भी आनन्द लिया और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए । इस अवसर पर शाला परिसर में जन्माष्टमी की झांकी भी बनाई गईं शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव के संदर्भ में छात्र छात्राओ को महत्वपूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक देते हुए बच्चों को मुरली, मोरपंख, माखन, मिश्री के शब्दों से परिचित कराया गया तथा कृष्ण के विभिन्न नाम कृष्णा, गोपाल, लल्लाजी, मुरलीधर, मधुसूदन, माधव, कान्हा, मोहन के अर्थ के बारे में बताया गया । इस अवसर पर शाला के शिक्षक निकिता डेंगे , पूजा टीकारे, काजल राठौर,लक्ष्मी राठौर, नेहा पवार, वैशाली सोनी , भारती भाले, निर्मला अलोने,देवेन्द्र मालवी, सहित अभिभावक गण उपस्थित रहे ।

मदरलैंड स्कूल आमला मे हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन ।

Legal literacy camp was organised in Motherland School, Amla.

Legal literacy camp was organised in Motherland School, Amla. हरिप्रसाद गोहे  आमला । सीबीएसई से नवीन मान्यता प्राप्त मदरलैंड पब्लिक स्कूल अकेड्मी मे विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन मा. राकेश सनोडिया जी जे.एम.सी. सिविल कोर्ट आमला की उपस्तिथि मे आयोजित किया गया । समिति सचिव  कविश देशमुख  ने मा.सनोडिया जी का पुष्पहार से स्वागत किया वहीं वराठे जी का स्वागत देवेंद्र सोनी द्वारा तथा शीतल कवडे का स्वागत सपना इंग्ले द्वारा किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छाया चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, इसके पश्चात मा. न्याधीश  सनोडिया जी ने अपने संबोधन मे छात्रो को भारतीय संविधान उसकी महत्ता, संबिधान का देश मे परिपालन , नागरिको के मौलिक अधिकार ,नशा मुक्ति, पास्को एक्ट, ड्राइविंग लाईसेंस कि अनिवार्यता , वाटर हार्वेस्टिंग जीवन मे वृक्षो का महत्व आदि विषयो पर विस्तार से समझाईस दी गई। छात्रो से परीक्षा पर चर्चा करते हुये मा. सनोडिया जी ने कहा कि छात्रो को पढाई के दौरान प्रजेंट माईण्ड रहना चाहिए शत प्रतिशत अंक लाने के लिए कडी मेहनत करना चाहिये ।समिति सचीव कविश देशमुख ने अपने संबोधन मे कहा कि मा. सनोडिया जी द्वारा जो छात्रो के लिये उद्बोधन दिया गया वह छात्रो के लिये जीवन पर्यांत तक अनुकरणिय है , छात्रो का एक मात्र उद्देश्य लक्ष्य प्राप्ती होना चाहिए। इसके पश्चात माननीय सनोडिया जी दवारा स्कूल परिसर मे एक पेड मां के नाम अभियान के तहत वृक्षा रोपण का पुनित कार्य भी किया गया । छात्र एवं शिक्षको कि उपस्तिथि मे विधालय परिसर मे 20-25 फलदार वृक्षो का रोपण किया गया। प्रत्येक छात्र को रोपित वृक्ष कि जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र जी सोनी द्वारा किया गया ,विधिक साक्षरता शिविर व एक पेड मां के नाम कार्यक्रम के आयोजन मे विधालय स्टाफ के श्रीमती विनिता सिकरवार , सारिका जैन, प्रिया सोनी , सपना इंग्ले , पूजा सोलंकी,सोनाली मगरदे, दिपिका सोनी सुभांगी बिंजवे, रोशनी डांगरे, दुर्गा चौहान,संगीता टिकारे  अभिराम यादव आदि के सहयोग से संपन्न हुआ।

ग्राम इकाई तक मनाई जाएगी बलराम जयंती जिला बैठक में बनाई कार्य योजना ।

Balaram Jayanti will be celebrated till village level; action plan made in district meeting.

Balaram Jayanti will be celebrated till village level; action plan made in district meeting. हरिप्रसाद गोहे आमला । भारतीय किसान संघ की जिला बैठक शनिवार को कृषि उपज मंडी बैतूल में सम्पन्न हुई । जिसमें सितम्बर माह में होने वाले आयोजन की  कार्ययोजना बनाई गई । मासिक बैठक में जिला और तहसील समिति शामिल हुईं  जिला अध्यक्ष मनोज नावंगे ने बताया प्रांत से मिले निर्देश का पालन करते हुए सितम्बर माह में बलराम जयंती  महोत्सव प्रांत अधिवेशन ज्ञापन दिवस करना है ग्राम इकाई तक कार्यकर्ता पहुँचकर बलराम जयंती महोत्सव मनाना हैं । तहसील समिति से भी जयंती महोत्सव को भव्य बनाने के लिए चर्चा की गई कार्ययोजना बनाकर सभी तहसील ने सितम्बर माह में आयोजन की तारीख तय की गई  बलराम जयंती के लिए तहसील प्रभारी नियुक्त किए गए । जिला मंत्री ध्रुव मलैया ने बताया 16 सितंबर को ज्ञापन दिवस पर जिला सहित तहसील इकाई में ज्ञापन देना है 12 सितम्बर को प्रदेश अधिवेशन  में भी जिले से कार्यकर्ता पहुंचेगे बैठक मे अशोक मलैया नकुल सिंह चंदेल  लक्ष्मीनारायण मालवीय संतोष यादव हरिओम पूंदे नकुल भूसारे ओमकार साहू विजय विजय चङोकार गोविन्द दास ख़ैरवा संतोष पाल अमरनाथ चौधरी आशा राम ढावले राहुल हारोड़े लखनलाल फटेकर संतोष यादव उपस्थित रहे । भव्य मनाई जाएगी जयंती  बलराम जयंती कार्यक्रम एक पखवाड़ा में मनाया जाएगा  बैठक में हुई तय तारीख को तहसील पर आयोजन किया जाएगा बलराम जयंती कार्यक्रम बैतूल में 24,आमला 20,घोड़ाडोंगरी10, चिचोली22, पट्टन11, मुलताई 19,आठनेर 8,भीमपूर 14,शाहपुर7, भैसदैही 9  सितम्बर को मनाई जाएगी ।

सदस्यता अभियान के निमित्त भाजपा नगर मंडल आमला  की मंडल स्तरीय कार्यशाल संपन्न ।

Mandal level workshop of BJP Nagar Mandal Amla was concluded on the occasion of membership campaign.

Mandal level workshop of BJP Nagar Mandal Amla was concluded on the occasion of membership campaign. हरिप्रसाद गोहे  आमला । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के निमित संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 अंर्तगत भाजपा नगर मंडल आमला की मंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न हुई , नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख की अध्यक्षता में आहुत कार्यशाला को मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर, मंडल प्रभारी सतीश बड़ोनिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव ने संबोधित किया ।   जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर ने कहा की विश्व के सर्वाधिक बड़े राजनितिक संगठन के रूप में भाजपा का सदस्यता अभियान सर्वसमावेशी है जिसके माध्यम से समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा । मंडल प्रभारी सतीश बड़ोनिया ने कार्यशाला में  सदस्यता अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा की आगामी एक तारीख को सर्वप्रथम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सदस्यता ग्रहण करने के साथ नगर मंडल के सभी संगठनात्मक बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान का भव्य  शुभारंभ कर व्यापक स्तर पर क्रियान्वयन किया जाएगा । भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख ने मंडल कार्यशाला को संबोधित कर कहा की भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारिगण पूर्ण समर्पण के साथ संगठन पर्व अंतर्गत सदस्यता अभियान  को सफल बनायेगे। जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव ने कहा की सशक्त भारत का निर्माण सशक्त भाजपा से ही संभव है जो इस सदस्यता अभियान के माध्यम से सिद्ध होंगा। मंडल कार्यशाला का संचालन गोपेंद्र सिंह ने किया एव आभार भाजपा नेता रामपाल मोड़क ने जताया । मंडल कार्यशाला रखी अभियान की रूपरेखा और क्रियान्वयन की कार्ययोजना भाजपा नगर मंडल कार्यशाला में वक्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों  को 1 सितम्बर से प्रारंभ होने वाले सदस्यता अभियान की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया । साथ ही मंडल में सभी संगठनात्मक शक्ति केंद्र एव बूथ ईकाईयो पर चलने वाले सदस्यता अभियान की रूप रेखा भी बनाई गई । नगर मंडल सदस्यता अभियान टोली प्रभारी भाजपा नेता रामपाल मोड़क सह प्रभारी मोहन देवाड़े महिला प्रभारी श्रद्धा मालवीया को बनाया गया । इस दौरान जनपद पंचायत सदस्य देवकी हरी यादव भाजपा नेता अशोक नागले मंडल महामंत्री राजेश पंडोले राजेश झा आरती पाटिल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी  उपस्थित रहे ।

अंधारिया में हुई चोरी का आमला पुलिस ने किया खुलासा, 5 लाख 50 हजार का मशरुखा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Amla police revealed the theft in Andhariya, goods worth 5 lakh 50 thousand recovered, accused arrested.

Amla police revealed the theft in Andhariya, goods worth 5 lakh 50 thousand recovered, accused arrested. फरियादी की पत्नी के साथ मिलकर आरोपी ने चोरी की घटना को दिया था अंजाम , बेस कीमती सोने चांदी के जेवरात पर किया था हाथ साफ । हरिप्रसाद गोहे ( संवाददाता ) आमला । बोडखी चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम अंधरिया में अज्ञात चोर द्वारा सुने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ करने का मामला प्रकाश में आया था फरियादी की रिपोर्ट पर आमला पुलिस ने अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया । बाद आमला पुलिस ने घटना स्थल पर उपस्थित साक्ष्य के आधार पर संदेही से पातासाजी कर अंधरिया में हुई चोरी की घटना का खुलासा करने में बड़ी सफलता अर्जित की है । पुलिस की पड़ताल में आरोपी ने फरियादी की पत्नी के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया । क्या है पूरा मामला  थाना आमला से प्राप्त जानकारी अनुसार थाना आमला अंतर्गत चौकी बोडखी में फरियादी लोकेश गढेकर निवासी अंधारिया ने 14/07/24 को रिपोर्ट किया कि दिनांक 13/07/2024 को सुबह 11.00 बजे घर पर ताला लगाकर खेत मे धान लगाने चले गये थे । शाम करीबन 6.00 बजे वापस आये तो घर ताला टुटा था तथा सोने चाँदी के जेवरात कीमत लगभग 3 लाख रूपये के सोने चादी के जेवरात नही थे कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गये है। जिस पर थाना आमला मे अप० क्र. 392/2024 धारा 331(3),305 BNS का मामला कायम कर विवेचना मे लिया गया। फरियादी के मोबाईल नम्बर की सीडीआर का अवलोकन व घटना स्थल पर उपस्थित साक्ष्य से संदेही कपिल पिता सहदेव महाले निवासी ग्राम सेहरा थाना बैतूल बाजार से चोरी के संबंध मे पूछताछ किया गया । जिसके द्वारा फरियादी की पत्नि ललिता के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकर किया । आरोपी कपिल महाले व आरोपिया महिला के कब्जे से 1 सोने का हार, 2 मंगलसुत्र , 2 जोड कान के बाली , 3 सोने की अंगुठी , 2 चाँदी की पायल, 8 नग सोने की कुल कीमती 5 लाख 50 हजार का मशरूका बरामद किया गया ।  इनकी रही सराहनीय भूमिका  उक्त मामले का मशरूका व अज्ञात आरोपियो की तलाश पतासाजी एवं गिरफ्तारी करने मे निरीक्षक सत्यप्रकाश सक्सेना, उनि नितिन पटेल, सउनि गंभीर सिंह रघुवंशी, प्रआर. 210 विकास वर्मा , प्रआर.555 संतोष मालवीय , आर. 641 पलक सोलंकी  की सराहनीय भूमिका रही ।

धूमधाम से मनाया गया भुजारिया का पर्व, चंद्रभागा नदी में किया गया विसर्जन

Bhujariya festival celebrated with pomp, immersion in Chandrabhaga river.

Bhujariya festival celebrated with pomp, immersion in Chandrabhaga river. हरिप्रसाद गोहेआमला। प्राकृति के स्वागत उपासना से जुड़ा पारंपरिक पर्व भुजारिया आमला सहित अंचल के विभिन्न ग्रामों में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया वहीं आमला के इतवारी चौक स्थित श्री कृष्ण मंदिर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्रित होकर भुजारिया का पर्व माना भुजारिया का विसर्जन स्थानीय चंद्रभागा नदी में किया गया इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही । भाजपा महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी सपना सोनी से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी कृष्ण मंदिर में भुजरिया एकत्रित हुए और पूंजा की गयी!!सुबह से इस पर्व को लेकर उल्लास का माहोल था । इस दौरान भुजरियों को एक जगह एकत्रित कर पूरे परिवार के साथ बैठकर लोगों ने पूजा-अर्चना की । बाद भुजरियों को चंद्रभागा नदी पर जाकर विसर्जन कर प्रसाद का वितरण किया गया। साथ मे बचे भुजरिया को सर्व प्रथम भगवान को भेंट किया गया। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे से भुजरियां बदलकर अपने गिले-सिकवे भुलाकर गले मिले । यह है भुजरियां पर्व भुजरियां का पर्व सौभाग्य और भाईचारे का प्रतीक भी माना जाता है। पारंपरिक त्योहार प्रकृति के स्वागत और उसकी उपासना से जुड़ा है। माना जाता है कि मैहर में विराजित मां शारदा देवी के वरदान से अमर हुए आल्हा-ऊदल की बहन से भी इस पर्व का गहरा संबंध है। आल्हा की मुंह बोली बहन चंदा के सुरक्षित बचने पर लोगों ने एक-दूसरे को हरित तृण देकर खुशियां मनाईं थीं। हालांकि, यह पर्व भारत की कृषि आधारित परंपरा से जुड़ा है । इसमें बारिश के बाद खेतों में लहलहाती खरीफ की फसल से आनंदित किसान एक-दूसरे को हरित तृण यानी कजलियां भेंट करके सुख और सौभाग्य की कामना करते हैं। यही कजलियां सबसे पहले कुलदेवता व अन्य देवताओं को अर्पित कर सुख-सौभाग्य की कामना की जाती है। एक-दूसरे का सुख-दुख बांटकर जीवन की खुशहाली की कामना करते है

भाजपा महिला मोर्चा ने वायुसेना जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन, घर से दूर तैनात वायुसेना कर्मियों को बांधी राखी जवानों ने बहनों को दिए उपहार ।

BJP Mahila Morcha celebrated Rakshabandhan with Air Force jawans

BJP Mahila Morcha celebrated Rakshabandhan with Air Force jawans, tied Rakhi to Air Force personnel deployed away from home, jawans gave gifts to their sisters. हरिप्रसाद गोहे  आमला । रक्षा बंधन के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी आमला महिला मोर्चा मंडल द्वारा अपने घरों से दूर रह कर सतत राष्ट्र रक्षा में लगे वायुसेना कर्मियों को रक्षा सूत्र बांध कर उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की । बतादे प्रतिवर्षानुसार रक्षा बंधन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा एवं नगर मंडल आमला के कार्यकर्ता पदाधिकारीओ द्वारा देश सेवा में लगे रक्षा कर्मियों के साथ रक्षाबंधन मनाया जाता है। भाजपा महिला मोर्चा  जिला अध्यक्ष ममता मालवी , समाजसेविका मंजु पांडग्रे के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा के  द्वारा उत्साह एवं भावनात्मक माहौल में बड़ी संख्या में उपस्थित वायु सैनिकों को राखी बांध श्रीफल एवं अंगवस्त्र भेट किए गए ।  न रहे जवानों की कलाई सुनी भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता मालवी ने कहा की अपने घरों से दूर राष्ट्र की सुरक्षा एवं सेवा में लगे वायुसेना के वीर सैनिको की कलाई सूनी न रहे इसके लिए भाजपा महिला मोर्चा हर वर्ष जवानों के साथ रक्षा बंधन मानता है ।  इस अवसर पर समाजसेविका मंजु पंडाग्रे ने कहा  देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमारी सेना के जवान रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर अपने घर से दूर रह कर , राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे है भाजपा महिला मोर्चा के गौरवपूर्ण एवं अविष्मरणीय आयोजन में मातृ शक्तियो के साथ जवानों को रक्षा सूत्र बांध कर भगवान से राष्ट्र रक्षकों की सुरक्षा एवं उत्तम स्वस्थ की मंगलमय कामनाएं की ।  स्नेह और आशीर्वाद की डोरी के लिए जवानों ने दिया बहनों को उपहार रक्षा बंधन के दिन अपने घरों से दूर जवानों को भाजपा महिला मोर्चा की बहनों के द्वारा राखी के रूप में मिले आशीर्वाद एवं स्नेह के प्रतिउत्तर में वायुसेना जवानों के द्वारा आत्मीय भाव के साथ उपस्थित मातृशक्तियों को उपहार भेट किया गया।  इस अवसर पर महिला मोर्चा पदाधिकारीयो ने शहीद परिजनों एवं भूतपूर्व कर्मियों का भी सम्मान किया गया । कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर ने संबोधित किया एवं भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती पाटिल , वरिष्ठ नेत्री शोभा देशमुख ने आभार व्यक्त किया ।  भाजपा महिला मोर्चा  द्वारा आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में बंधा रक्षा सूत्र घरों से दूर जवानों को अपनत्व एवं आनंद की अनुभूति देने वाला है। भाजपा महिला मोर्चा का यह कार्यक्रम स्वजनों से दूर रक्षा सेवा में तैनात जवानों का मनोबल ऊंचा रखता है । क्षेत्रवासियों को प्रेम एवं स्नेह के पावन पर्व रक्षा बंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं” : डॉ योगेश पंडाग्रे विधायक आमला सारणी  इस अवसर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर, मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता मालवी समाज सेविका मंजु योगेश पंडाग्रे जिला महामंत्री सुनीता देशमुख जिला उपाध्यक्ष पुष्पा खाड़े  जिला मंत्री शोभा देशमुख, वर्षा खाड़े, फरीदा हुसैन , महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती पाटिल, गीता पंडोले, भारती झा श्रृद्धा मालवीय अंबिका साबले सपना सोनी मुक्ता ढोलेकर सुरेखा वराठे, माधुरी मालवीय , भाजपा मंडल महामंत्री राजेश पडोले, सतीश हारोडे राजेश झा संजय जैन, भोला वर्मा गोपेंद्र सिंह हेमन्त गुगनानी मोहन देवड़ा शिवपाल उबनारे, अशोक झा, प्रमोद हारोडे ज्ञान प्रकाश बनाईत शैलेन्द्र राठौर घनश्याम मालवीय नितिन देशमुख प्रवीण चौहान विशाल नरवरे लक्ष्मण चौकीकर अखिलेश गीतकर बंशी मालवीय लाखन रावत , समेत बड़ी संख्या में वायुसेना पुलिस के  जवान एवं भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारिगण उपस्थित रहे ।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88