Betul
अग्निवीर सैनिक हेमंत ठाकरे का ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटने पर जनपद चौराहा आमला, तिरमहु में भव्य स्वागत
Agniveer soldier Hemant Thackeray received a grand welcome at Janpad Chauraha Amla, Tiramahu on his return home after completing his training हरिप्रसाद गोहे आमला। ग्राम तीरमहू के प्रतिभावान छात्र ने अग्नि वीर की ट्रेनिंग सफलतापूर्वक गोवा में पूर्ण कर आर्मी में पोस्टिंग पाई है । ट्रेनिंग पूरा कर घर वापसी पर नगर के प्रबुद्ध और बुद्धिजीवी लोगों ने हेमंत ठाकरे पिता संतोषराव ठाकरे का जगह-जगह स्वागत किया इस अवसर पर आमला नायब तहसीलदार श्याम बिहारे समेंले और जीआरपीएफ थाना प्रभारी (रेलवे )शिवराम सिंग , पं. जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के संचालक यशवंत चढोकार , महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ केशवानद साहू एवम् समस्त प्राध्यापक गण उपस्थित रहे । तहसीलदार आमला ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में देश सेवा करने वाले नौजवान के उज्जवल भविष्य की कामना की और आगामी देश सेवाओं से जुड़ी हुई अनेक रोचक जानकारी से रूबरू किया । इस स्वागत बेला पर समस्त उपस्थित प्रबुद्धजनो ने भारत माता की जय वंदे मातरम मातृभूमि की जय के नारे के साथ बही जीआरपी थाना प्रभारी ने भी अपने विचार रखें स्वागत उपरांत यह कारवा तिरूमहूं के लिए रवाना हुआ । वीर सैनिक ने अपने ग्राम तिरमहूं पहुंचकर सर्वप्रथम अपने परिवारजनो के चरण छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समस्त ग्राम जनों ने फूलमाला पहनाकर आरती उतार कर ढोल धमाकों के साथ स्वागत किया । इस स्वागत समारोह में खुशी के कारण सैनिक की आंखें भर आईं सैनिक ने भी इस । उपलब्धी को अपने माता पिता और परिवार का आशीर्वाद बताया । इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज संगठन के अध्यक्ष हेमंत देशमुख, पूर्व सैनिक एस के ठाकरे एवं सुखदेव नारे श्याम सोनी ,सुनील बामने, उमेश डेंगे, भानु कापसे, अरविंद पाटणकर, राजू देशमुख, प्रदीप बावने, निलेश प्रजापति, शंकर बिंझाडे, सुनील करारे, मंगरया महाजन, गंगाधर ,कैलाश, प्रदीप ,दिनेश, कुसुमराव ,सुनील ठाकरे ,देवघर ,दिनेश, सुनील गवहाड़े, भोजराव, पद्माकर पटेल ,कोसे गौरव जांगड़े नितिन राजा विजय सराटकर राजा लोभो सुनील परिहार बलिराम हूरमाड़े रविन्द्र फाटे कृष्णा कोसे साथ ही मुकुंदराव ठाकरे उपस्थित रहे ।
बलेनो कार से शराब परिवहन करते धराएं दो, अवैध शराब, घटना में प्रयुक्त कार जप्त
Two arrested while transporting liquor in a Baleno car; illegal liquor and car used in the incident seized. हरिप्रसाद गोहे आमला । जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर आमला पुलिस इन दिनों थाना आमला क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब तस्करी रोकने विशेष धर पकड़ अभियान चला रही है । उक्त अभियान अंतर्गत आमला पुलिस को मुकबीर की सूचना पर रतेड़ा बस स्टेंड के पास बलेनो कार से 8,00,000/लाख रुपए मूल्य की 35 पेटी अंग्रजी शराब बीयर का अवैध परिवहन करते दो आरोपियों को धर दबोचने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । थाना आमला से प्राप्त जानकारी अनुसार नीले रंग की बलेनो कार नंबर एमपी 65 सी 3751 को रतेड़ा बस स्टैंड पर चेक किया जिसमें 23 पेटी अंग्रेजी शराब गाड़ी में होना पाया गया । जिसकी कीमत लगभग आठ लाख रुपए है । अवैध शराब का परिवहन कर रहे आरोपी अंगद पिता जगदीश यादव उम्र 29 साल एवं विजय पिता कासीराम यादव उम्र 37 साल दोनो निवासी ग्राम बागडोना चौकी पाथाखेड़ा थाना सारणी से शराब के वैद्य दस्तावेज के संबंध में पूछने पर उनके द्वारा शराब से संबंधित कोई वैद्य दस्तावेज पेश नहीं किया गया।उक्त अवैध शराब के संबंध में पूछने पर आरोपीयो द्वारा बताया गया की उक्त शराब मुलताई की और से बागडोना ले जा रहे थे । जिन पर आमला पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 343/24 धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। वहीं अवैध शराब एवं घटना में प्रयुक्त कर को जप्त किया गया ।
अखंड भारत के केंद्र बिंदु बरसाली में गायत्री परिवार ने लगाए आम के पौधे
Gayatri family planted mango saplings in Barsali, the center point of united India.
महाप्रयाण दिवस पर सोनेगांव में गायत्री महायज्ञ का हुआ आयोजन
Gayatri Mahayagya organized in Sonegaon on Mahaprayan Day
अंडमान एक्सप्रेस में रखे लावारिस बैग में आर, पी, एफ को मिली 85,800 रुपए मूल्य की अंग्रेजी शराब
R, P, F found English liquor worth Rs 85,800 in the unclaimed bag kept in Andaman Express.
रेलवे में संरक्षा परिसंवाद का आयोजन हुआ
Safety seminar organized in railways हरिप्रसाद गोहे आमला । दिनांक – 27.05.2024 को आमला स्टेशन परिसर में संरक्षा विभाग नागपुर द्वारा – एक “संरक्षा परिसंवाद” का आयोजन किया जिसमे तमाम रेलवे कर्मचारियों ने भाग लिया। जिसमें नागपुर मंडल से सहायक मण्डल संरक्षा अधिकारी एवं सेफ्टी कांउसलर.पी. के हाज़रा उपस्थित रहे। साथ ही आमला स्टेशन के अधिकारीगण – अभिषेक गुप्ता सहायक मंडल अभियंता, सहायक मण्डल सिंगनल एवं दूर संचार अभियंता व मण्डल विद्युत अभियंता की गरिमामयी उपस्थिति भी रही । साथ ही एस के गुप्ता आमला स्टेशन प्रबंधक व ए के जैन मुख्य कर्मीदल नियंत्रक भी उक्त सरक्षा परिसंवाद में उपस्थित रहे। संरक्षा परिसंवाद में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई -कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियाँ एवं संरक्षा उपकरणों का सही तरीके से उपयोग करना।रेलवे लास पर कार्य के दौरान व्यक्तिगत सुरक्षा का ध्यान, ट्रेक पर कार्य करने के दौरान मोबाईल फोन का उपयोग न करने सहित अन्य उपाय । स्टेशन यार्ड में गाड़ियों को स्थिर करना, संरक्षित करना ताकि रोल डाऊन की घटनाएं न हो, उन्हें रोका जा सके । खतरे के सिंगनलों को ऑन स्थिति में पार न करना। न करना।मंडल पर व अन्य रेलों पर हालिया हुई घटनाओं पर भी विस्तृत चचर्चा की गई । ताकि उनकी पुनरावृति न हो ।उक्त संरक्षा परिसंवाद में विभिन्न स्टेशनों से आये रेल कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही । अधिकारी गण द्वारा उनके प्रश्नों का भाव दिया गया कर्मचारियों की शंका का समाधान किया गया । संरक्षण परिसंवाद में ADSO/NGP जी.आर.लायरे,ADEN/ AMLA- श्री अभिषेक कुमार गुप्ता ADSTE/AMLA- श्री राजीव कुमार जैन ADEE/ AMLA श्री गजानन के.इंगोले सेफ्टी काउंसलर परिचालन नागपुर श्री पी.के.हाजरा।सेफ्टी काउंसलर इंजीनियरिंग नागपुर।श्री संजय गोपाले।स्टेशन प्रबंधक आमलाश्री एस.के.गुप्ता।मुख्य कर्मीदल नियत्रक आमला _ श्री ए.के. जैन सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे ।
लायंस क्लब आमला सार्थक चुनाव सम्पन्न : किशोर गुगनानी को चुना गया अध्यक्ष
Lions Club Amla meaningful elections completed: Kishore Gugnani elected president हरिप्रसाद गोहे आमला। लायंस क्लब आमला सार्थक के वार्षिक चुनाव रविवार, 26.05.2024को सादगी पूर्ण समारोह में सम्पन्न हुए, सर्वानुमति से अध्यक्ष लायन किशोर गुगनानी, सचिव लायन मनोज विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष लायन चंद्रशेखर सोनी एवं उपाध्यक्ष लायन विनय साहू, लायन भोलाराम वर्मा, लायन यशवंत चढ़ोकार को चुना गया, इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष लायन अनिल सोनी पटेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहना कर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी, नवनियुक्त अध्यक्ष लायन किशोर गुगनानी ने सभी लायन साथियों का आभार व्यक्त कर सेवा कार्यों को प्राथमिकता से प्रारंभ करने का संकल्प लिया, आपने बताया कि लायंस क्लब में सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल एक वर्ष का होता है और सभी सदस्यों को दायित्व संभालने का अवसर मिलता है। हम अपने दायित्वों का सच्चे मन से और लगन से निर्वाह करें, यही लायनवाद है!सचिव लायन मनोज विश्वकर्मा ने कहा कि सभी साथियों के सहयोग से हम पीड़ित मानव के लिए सेवा कार्यों में सदा संलग्न रह कर पर्यावरण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य करेंगे! कोषाध्यक्ष लायन चंद्रशेखर सोनी ने कहा कि लायंस क्लब ऐसी संस्था है जिसे किसी भी प्रकार की कोई सरकारी सहायता नहीं मिलती है, समस्त सेवा गतिविधियां सिर्फ लायन सदस्यों के सहयोग से ही चलती हैं, अतः हम अपनी फीस एवं अन्य ड्यूस समय पर अदा कर क्लब की सेवा गतिविधियों को गति प्रदान करें! इस समारोह में लायन अनिल सोनी पटेल, लायन महेंद्र मानकर, लायन मुस्तू, लायन जयंत सोनी, लायन विनय साहू, लायन भोला वर्मा, लायन यशवंत चढोकार, लायन चंद्रशेखर सोनी, लायन मनोज विश्वकर्मा, लायन किशोर गुगनानी उपस्थित थे!
धार्मिक स्थलो पर शासन के निर्देश अनुसार साउंड सिस्टम बजाए , थाना आमला में बैठक का हुआ आयोजन
As per government instructions, sound system was played at religious places, meeting was organized at Amla police station. हरिप्रसाद गोहे आमला । थाना आमला में आज शासन के निर्देशों के पालानार्थ धार्मिक स्थलों पर साउंड सिस्टम बजाने को लेकर मंदिर, मजस्जिद प्रमुखों की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया था । बैठक में प्रमुख रूप से नयाब तहसीलदार आमला, थाना प्रभारी आमला, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आमला मौजूद रहे । इस दौरान थाना आमला क्षेत्र अंतर्गत महत्वपूर्ण मंदिर, मस्जिद, जैन मंदिर, गुरुद्वारा आदि के पुजारी, मौलवी, ग्रंथि आदि के साथ थाना आमला परिसर में भजन, अजान आदि साउंड सिस्टम बजाय जाने के संबंध में बैठक ली गई ।जिसमे मंदिर, मस्जिद प्रमुखों को सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक ही साउंड सिस्टम बजाय जाने एवं शासन द्वारा निर्धारित डेसीवल में बजाय जाने के संबंध में निर्देश दिए गए ।
थाना आमला में डीजे, बैंड संचालकों की बैठक हुई आहूत
A meeting of DJs and band operators was called at Amla police station रात दस बजे के बाद डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध , निर्धारित डेसीवल पर डीजे बजाने टी आई ने किया निर्देशित । हरिप्रसाद गोहे आमला । अत्याधिक शोरगुल एवं देर रात तक बजने वाले डीजे एवं बैंड बाजों पर अब प्रतिबंध रहेगा वहीं पुलिस की नजर भी रहेंगी। साथ ही रात दस बजे के बाद डीजे एवं बैंड बाजा बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा । पुलिस से प्राप्त निर्देश के बाद अगर डीजे, बैंड संचालकों द्वारा शासन के नियमों की अनदेखी की गई तो नियमानुसार शासन के निर्देशों की अवेहलना करना एवं तेज आवाज में डीजे बजाने पर कोलाहल अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी । थाना आमला से प्राप्त जानकारी अनुसार शासन के निर्देशों के पलानार्थ रविवार 26/05/2024 को थाना आमला में डीजे एवं बैंड संचालकों की मीटिंग आहूत की गई जिसमे आमला के बैंड एवं डीजे संचालक मौजूद रहे बैठक को संबोधित करते हुए नगर निरीक्षक आमला सत्य प्रकाश सक्सेना ने कहा आप सभी शासन के निर्देशों का पालन करते हुए अपने वाद्ययंत्रों का उपयोग करे साथ ही ध्यान रखे तेज आवाज एवं रात दस बजे के बाद डीजे एवं बैंड बाजा बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध है नियमो का उलंघन करने वाले संचालकों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी ।
ATM मै चोरी करने बाली चंद्रपुर महाराष्ट्र की गैंग थाना आमला धराई
ATM theft gang from Chandrapur, Maharashtra arrested in Amla police station हरिप्रसाद गोहेआमला/ पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्छल झरिया द्वारा बताया गया कि, दिनांक 14-15 मई की रात करीब 00.35 बजे दो व्यक्तियो ने गोविन्द कॉलोनी आमला मै ESAF बैंक के ATM की मनी डिस्पेंसर स्लीट पर प्लास्टिक की पट्टी किसी गोंद जैसे पदार्थ से चिपकाकर, किसी ग्राहक द्वारा रूपए निकालने के प्रवास के असफल हो जानें पर रूपए चोरी करने का प्रयास किया गया था, किन्तु पोलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज़ सुनकर अपराधी भाग गए थे। उक्त घटना की रिपोर्ट ESAF Bank के प्रबंधक द्वारा थाना आमला मै की गई थी, जिस पर पुलिस ने अपराध धारा 457 अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध पंजीबद्ध कर अनुसंधान मै लिया गया था।दिनांक 16-17 मई की रात आमला पुलिस ने तीन चोर-साईं पिता श्रीनिवास अलेटी उम्र 20 साल, रवि कुमार पिता अतरम जम्बी उम्र 20 साल तथा किशोर अपचारी लोकेश @ शालू पिता पिंटू चौहान उम्र 17 साल 8 माह समस्त निo अबुल कलाम आजाद पार्क के पास, कॉलोनी नम्बर 03, बल्लारशाह रोड चंद्रपुर महाराष्ट्र को मीर दातार मजार से लगी रेल पटरी के पास से ATM तोड़कर चोरी की योजना बनाते हुए पकड़ा और अपराधियों से पेचकस, सब्बल और कटर (चोरी करने मै प्रयुक्त किए जा सकने वाले उपकरणों) के साथ पकड़ा और की गई कार्यवाही के सम्बंध में अपo क्रमांक 312/24 धारा 401 पंजीबद्ध किया गया। ESAF बैंक से प्राप्त फुटेज के आधार पर की गई पूछताछ आदि के दौरान इन अपराधियों ने दिनांक 14-15 मई की रात ESAF Bank में हुई घटना को स्वीकार किया है। इन अपराधियों में से लोकेश चौहान का पोलिस थाना राम नगर चंद्रपुर महाराष्ट्र में अपराधिक रिकॉर्ड भी है। आरोपी रवि कुमार बेलमपल्ली जिला मैंचेरियल तेलंगाना आरोपी लोकेश कानपुर का रहने बाला है। कुछ दिन पूर्व संपन्न क्राइम मीटिंग में भी SP बैतूल श्री झरिया ने जिले के समस्त थाना प्रभारी गणों एवम अधिकारीयों को इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के सम्बंध में निर्देश दिए गए थे। आमला पुलिस की सजगता से ही यह शातिर गैंग पकड़ में आई है।
व्यपारियो ने लगाया स्टॉल, पालकों ने मनचाही दुकानों से क्रय की सामाग्री ,खंड स्तरीय पुस्तक मेला हुआ संपन्न
Traders set up stalls parents purchased material from the shops of their choice, block level book fair concluded. हरिप्रसाद गोहे आमला । अशासकीय शालाओं में अध्ययनरत छात्र व छात्राओ हेतु बालकों को गुणवत्तापूर्ण व उचित मूल्य पर एक ही स्थान से सामग्री क्रय करने हेतु आज दिनांक 15 5 2024 को जनपद शिक्षा केंद्र प्रांगण आमला में एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय पुस्तक मेंले का आयोजन राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल एवं जिला शिक्षा केंद्र बैतूल के निर्देश पर आयोजित किया गया था । आयोजित पुस्तक मेले का उद्देश्य पालकों को मनचाही दुकान से उचित मूल्य पर पाठ्य पुस्तक एवं अन्य सामग्री क्रय कराया जाना था ।आयोजित खंड स्तरीय पुस्तक मेले में आमला की विभिन्न फर्मों से व्यापारियों ने पहुंच अपने-अपने स्टाल लगा पुस्तक ,कॉपी ,स्कूल यूनिफॉर्म स्कूल संबंधित सामाग्रीयो को उचित दामों में विक्रय किया गया । व्यापारियों द्वारा लगाए गए स्टालों का 87 पालकों ने भ्रमण किया वहीं 39 पालकों द्वारा शालेय सामग्री क्रय की गई । मिली जानकारी अनुसार पुस्तक मेले का शुभांरभ विकासखंड शिक्षा अधिकारी आमला धनराज सूर्यवंशी,विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मनीष धोटे,सीएम राइज आमला प्राचार्य श्री राजेश खैरवाल एवं पुस्तक मेला सहायक नोडल अमरसिंह चौहान द्वारा किया गया । समिति का किया था गठन पुस्तक मेला आयोजित करने समिति का गठन किया गया था जिनके सहयोग से पुस्तक मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । गठित समिति सदस्यों में प्रमुख रूप से सपना सोनी,विजय सोलंकी,बलवंत देशमुख गोविन्द शर्मा, सुनीता सोनी, रंजना नागले, सुबेर यादव, राशिद खान, रामप्रसाद पाल, मीनाक्षी धोटे, गणेशराव देशमुख, संतोष शिवणकर, जितेन्द्र पवार अजय सिंह परमार आदि की सराहनीय भूमिका रही । आयोजित मेले में निम्न शालाओं से पालको द्वारा सामग्री क्रय की गई-जिसमें प्रोग्रेस प्ले स्कूल आमला,स़ृष्टि स्कूल जंबाङा,केपिटल पब्लिक आमला,शंकरलाल शर्मा स्कूल आमला,के सोनी प्ले स्कूल आमला,विजन इंडिया स्कूल जंबाङा.प्रयास स्कूल अंधारिया व बोरी सामिल रहे ।विकासखंड स्तरीय मेले का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न होने पर व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय साहू एवं अनिल सोनी तथा मेले में सम्मिलित समस्त व्यापारी बंधुओं का विकासखंड शिक्षा अधिकारी धनराज सूर्यवंशी,विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मनीष धोटे एवं अशासकीय शालाओं के संगठनों द्वारा ह्रदय की गहराईयों से आभार व्यक्त किया गया ।
विधायक: पंडाग्रे ने सह परिवार उपनगरी बोड़खी में किया मतदान : लोगो को भी मतदान करने किया प्रेरित
MLA Pandagre along with his family cast his vote in the suburb of Bodkhi and also motivated people to vote. हरिप्रसाद गोहे आमला । विश्व के सर्वाधिक बड़े लोकतंत्र में अपनी आहुति के लिए लोकसभा चुनावों में लोगो के द्वारा दिन भर अपने मताधिकार का उपयोग किया गया इसी श्रृंखला में आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने भी उनकी धर्म पत्नी संजु पंडाग्रे के साथ पहुंच मतदान के प्रारंभिक चरण में ही उप नगरी बोड़खी के बूथ क्रमांक 127 पर अपने मताधिकार का उपयोग किया । विधायक डॉ पंडाग्रे ने किया मतदान का आग्रह विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न बूथों पर प्रवास कर लोगो से अधिक से अधिक मतदान का आग्रह किया। इस दौरान बूथ पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों का उत्साह वर्धन कर अत्याधिक तापमान के बावजूद दिन भर बूथ कर कार्य करने के लिए आभार व्यक्त किया । चुनावो में भाजपा महिला मोर्चा की दिखी सक्रिय भागीदार लोकसभा चुनावों में भाजपा संगठन के सभी कार्यकर्ताओ ने बूथ ईकाई के रूप में उत्साह के साथ कार्य किया । संगठनात्मक कार्य में भाजपा महिला मोर्चा सदस्यो के द्वारा सभी दायित्वों में अपना सक्रिय योगदान दिया नगर मंडल के कार्यकर्ताओ के साथ बराबर सहयोगी के रूप में पार्षद शोभा देशमुख , मीडिया प्रभारी सपना सोनी, रीना कश्यप भाजपा बूथ अध्यक्ष तो पोलिंग एजेंट के रूप में मंडल उपाध्यक्ष अंबिका साबले ने कार्य किया ।इस दौरान लाजवंती नागले, संजू योगेश पंडाग्रे, सुषमा नरवरे, ओमवती विश्वकर्मा, आरती पाटिल, गीता ढोलेकर, भारती झा ,श्रृद्धा मालवीय ,गीता पंडोले ,गीता वर्मा , सपना सोनी, दीक्षा सुरजेकर, नीलम साहू ,रीना तोमर ,रजनी बनाईत समेत बड़ी संख्या में महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने दिन भर मतदान करवाने के लिए सक्रियता से कार्य किया ।
मतदान हमारा कर्तव्य और जवाबदारी भी ( लायंस, अनिल सोनी )
Voting is our duty and also our responsibility (Lions, Anil Soni) हरिप्रसाद गोहे आमला। मतदान जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत आज लायंस क्लब आमला सार्थक अध्यक्ष अनिल सोनी पटेल के नेतृत्व में आमला नगर सहित ग्रामीण अंचलों में रैली निकालकर लोगो को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया । चौपाल बैठको के माध्यम से लोगो को मतदान करने और अधिक से अधिक लोगो को मतदान के लिऐ प्रेरित करने का आह्वान किया।इस अवसर पर लायंस क्लब आमला सार्थक के सदस्यों ने आमला नगर सहित ग्राम तोरनवाड़ा, बोरी, रतेड़ा सहित लगभग आधा दर्जन गावों में संपर्क कर बैठक की तथा लोगो को अधिक से अधिक मतदान के लिए कहा। इस अवसर पर सदस्यों के हाथ में मतदान प्रेरित करने के स्लोगन लिखे तख्तियां भी थी। साथ ही मतदान जागरूकता के प्रेरणादाई नारे भी लगा रहे थे। इस अभियान में गणेश यादव जनपद पंचायत अध्यक्ष आमला,हरी यादव जिला पंचायत सदस्य आमला सहित अन्य प्रभावी गणमान्य लोग भी साथ थे।इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए अनिल सोनी पटेल अध्यक्ष लायंस क्लब आमला सार्थक ने कहा की मतदान करना हमारा कर्तव्य भी है और हमारी जवाबदारी भी। यह मतदान देश के लिए ही नहीं बल्कि हमारे सर्वांगीण विकास के लिए भी जरूरी है।इसलिए अपने विकास के लिए वोट दे,देश की खुशहाली ओर तरक्की के लिए वोट दे।सभी अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करे। वोट दे ओर लोगो को वोटिंग के लिए प्रेरित करे।इस अवसर पर गणेश यादव जनपद पंचायत अध्यक्ष आमला ने कहा की हमारे एक वोट से न केवल हमारे गांव बल्कि देश की प्रगति के रास्ते खुलते है। इसलिए हमे वोट अवश्य डालना चाहिए। इस अवसर पर लायन अनिल सोनी पटेल,ला किशोर गुगनानी,ला चंद्रशेखर सोनी,ला जयंत सोनी,ला मनोज विश्वकर्मा,बंशीलाल पवार पूर्व मुख्य नगरपालिका अधिकारी आमला,गोपाल खतारे,नितेश साहू, डॉ नेपाल ठाकुर आदि उपस्थित थे ।
आब्जर्वर ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश
Observer inspected the strong room and gave necessary instructions हरिप्रसाद गोहे आमला । लोकसभा निर्वाचन के लिए विधानसभा क्षैत्र क्रमांक 130 आमला में बनाए गाए स्ट्रांग रूम का आज आब्जर्वर ने किया। मिली जानकारी अनुसार आब्जर्वर ने आमला में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था , वितरण व्यवस्था के अलावा मतदान दलों को दिए जाने वाली चिन्हित सामाग्री के थैले एवं सामान्य सामाग्री के थैले , मतदाता सूची की चिन्हित प्रतियों तथा ईवीएम वितरण के विषय में जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए । इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।