LATEST NEWS

चावल बांटते समय वारदात, छत्तीसगढ़-बीजापुर में कांग्रेस नेता पर नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से किया हमला

बीजापुर. नक्सलियों ने उसूर में एक कांग्रेस नेता व सोसाइटी संचालक की दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हत्या का कारण मालूम नहीं पड़ा है, लेकिन कुछ समय पहले नक्सलियों द्वारा कांग्रेस नेता को धमकी दिए जाने की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, मारुड़ बाका निवासी पूर्व सरपंच, उसूर ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री व सोसाइटी संचालक तिरुपति भंडारी (35) शनिवार की शाम उसूर में टेकमेटला मार्ग पर स्थित सोसाइटी में चावल बांट रहे थे। इसी दौरान पांच से छह नक्सली सादे वेशभूषा में आये और तिरुपति पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। नक्सलियों ने तिरुपति की हत्या क्यों की इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि नक्सलियों द्वारा उसे पहले धमकी दिए जाने की बात सामने आई है। इधर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

कई लोगों को पकड़कर फोन-सिम कार्ड किए जब्त, छत्तीसगढ़-बीजापुर के नक्सल प्रभावित गांव में पहुंची एनआईए

बीजापुर. नक्सल गतिविधियों पर अपनी कार्रवाई तेज करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने शनिवार को बीजापुर जिले के माओवाद प्रभावित क्षेत्र में एक साथ कई स्थानों पर छापा मारा। गंगालूर थाना क्षेत्र के पालनार गांव में  छापेमारी हुई है। जहां टीम ने कई मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेजों को जब्त किया है। बीजापुर पुलिस के अफसरों की मदद से एनआईए की टीम पहुंची थी। पालनार गांव से टीम ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर गई है। नक्सल गतिविधियों पर अपनी कार्रवाई तेज करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने शनिवार को बीजापुर जिले के माओवाद प्रभावित क्षेत्र में एक साथ कई स्थानों पर छापा मारा। गंगालूर थाना क्षेत्र के पालनार गांव में  छापेमारी हुई है। जहां टीम ने कई मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेजों को जब्त किया है।

बैठक कर सीआरपीएफ जवानों का बढ़ाया हौसला, छत्तीसगढ़-बीजापुर जिले में पहली बार किसी डीजी ने बिताई रात

बीजापुर. बीजापुर जिले में पहली बार सीआरपीएफ के डीजी ने रात बिताई है। डीजी ने जवानों के साथ ही आला अधिकारियों के साथ काफी देर तक चर्चा की। जवानों से उनकी समस्याओं के बारे में भी बात करेंगे। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ डीजी अपने एक दिवसीय बीजापुर दौरे में आये हुए हैं। सीआरपीएफ डीजी अनीश दयाल सीआरपीएफ के डायरेक्टर जनरल हैं। बताया जा रहा है कि पहली बार किसी डीजी का बीजापुर जैसे जिले में रात्रि विश्राम हुआ है। सीआरपीएफ आला अधिकारियों के साथ डीजी का रात आठ बजे तक बैठक का दौर चलता रहा। धुर नक्सल प्रभावित पामेड़ के सीआरपीएफ कैंप जाने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। डीजी अनीश दयाल जवानों से मुलाकात करने के लिए भी जा सकते हैं। इस दौरान डीजी सीआरपीएफ जवानों का हौसला अफजाई के साथ उनकी दिक्कतों को जानने की कोशिश भी करेंगे। उनके साथ ही छत्तीसगढ़ डीजी अशोक जुनेजा और बीजापुर के एसपी, एएसपी सहित काफी पुलिस के अफसर-कर्मी मौजूद हैं। वहीं, इस मामले में कुछ भी नहीं बताया जा रहा है। अधिकारियो का कहना है कि सुरक्षा कारणों के चलते बीजापुर पुलिस इस एक दिवसीय दौरे के बारे में किसी भी तरह से कोई भी जानकारी नहीं दे रही है।

ग्रामीणों को दोबारा तेलंगाना में बसाएं, छत्तीसगढ़-बीजापुर के विधायक मंडावी ने सीएम को लिखा पत्र

बीजापुर. बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को एक पत्र लिखा है। इसमें विधायक विक्रम मंडावी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मांग करते हुए कहा किसलवा-जूडूम के दौरान छत्तीसगढ़ की सीमा में बसे सैकड़ों ग्रामीण पड़ोस के तेलंगाना राज्य के गांवो में जाकर कई वर्षों से बस गए हैं और अपना जीवन-यापन कर रहे हैं। तेलंगाना राज्य के जयशंकर भूपालपल्ली जिले के गांव वेनल मड़गू में ग्रामीणों के साथ वन विभाग द्वारा बीते 14/10/2024 को रात के समय जाकर ग्रामीणों के घरों मे तोड़-फोड़कर तथा मारपीट कर बीजापुर जिले के सीमा से लगे ग्राम तारलागुड़ा में लाकर छोड़ दिया गया है, जिससे सैकड़ों ग्रामीण अपने घरो से एवं गांवो से बेदखल हो गए है। इसलिए तेलगांना में बसे ग्रामीण जो कि वर्तमान मे अपने घरों से बेदखल हुए है। उनकी समस्याओं पर तेलंगाना शासन से बात करते हुए उचित पहल करें, ताकि सैकड़ों ग्रामीण अपने घरों में पुनः बस जाए और अपना जीवन-यापन पुनः कर सके।

सरकार की बता रहे लोगों को योजनाएं, छत्तीसगढ़-बीजापुर में भाजपा का तेजी से चल रहा सदस्यता अभियान

बीजापुर. बीजापुर जिले में भाजपा का सदस्यता अभियान बेहद प्रभावी तरीके से चल रहा है। कार्यकर्ता अंदुरुनी क्षेत्रों तक पहुंच कर जहां नये सदस्य बना रहे है, वहीं कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकारों की योजनाओं को आमजन तक पहुंचा रहे हैं। जिले के भोपालपटनम ब्लाक के अंदुरुनी बारेगुड़ा, गंगाराम व लिंगापुर जैसे इलाकों में पहुंच कर भाजपा कार्यकर्ता लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने का काम रहे है। वही केंद्र की मोदी व राज्य की साय सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों से अवगत करा रहे है। पूर्व सांसद प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि भोपालपटनम क्षेत्र में भाजपा सदस्यता अभियान को लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग बढ़चढ़ भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। भाजपा नेता रेड्डी ने कहा कि भाजपा आम लोगों के आकांक्षाओं की पार्टी है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो देश के सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि देश में जब से  मोदी सरकार बनी है, तब से देश लगातार विकास के पथ पर अग्रसर होकर विश्व में भारत की विकसित राष्ट्र के रूप में पहचान बनी हैं। श्री रेड्डी ने आगे कहा कि बीजापुर जिले में भाजपा सदस्यता अभियान अपने लक्ष्य को प्राप्त कर रहा है। उन्होंने बताया कि बीजापुर जिले में 30 हजार नये सदस्य का लक्ष्य है। जिसमें अब तक 22 हजार ज्यादा लोग भाजपा सदस्य बन चुके है। कुछ दिनों में बचे हुए सदस्य का लक्ष्य पूरा कर लीजिएगा। श्री रेड्डी ने आगे बताया कि 10 हजार से ज्यादा ऑनलाइन व बाकी अन्य ऑफलाइन सदस्य बने हैं।

पुलिस पर फायरिंग और विस्फोट में रहा शामिल, छत्तीसगढ़-बीजापुर में दो लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर. बीजापुर नक्सल विरोधी अभियान पर सुरक्षाबलों को एक और सफलता मिली है। हत्या, फायरिंग व विस्फोट की घटनाओं में शामिल दो लाख रुपये का ईनामी पीएलजीए प्लाटून नम्बर 9 का सदस्य गिरफ्तार किया गया हैं। उस पर बासागुड़ा थाना में सात स्थाई वारंट लंबित हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नक्सल विरोधी अभियान के तहत बासागुड़ा थाना व कोबरा 210 की संयुक्त पार्टी पुसबाका व गगनपल्ली के बीच जंगल से जगरगुंडा एरिया कमेटी के अंतर्गत प्लाटून नम्बर 9 के नक्सली सदस्य मड़कम शंकर उर्फ शंकरैया पिता हिरमा उर्फ हिड़मा उम्र 35 निवासी गगनपल्ली को पकड़ा गया। पकड़े गए नक्सली पर छग शासन की आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत 2 लाख रुपये का ईनाम घोषित हैं। पकड़े गए नक्सली के विरुद्ध बासागुड़ा थाना में 7 स्थाई वारंट लंबित है। बासागुड़ा थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद उसे न्ययालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया हैं। इन घटनाओं में रहा शामिल 9 नवम्बर 2012 को सारकेगुड़ा में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने, 13 जनवरी 2016 को तर्रेम के छात्र बासागुड़ा छात्रावास में रहकर अध्यनरत थे, जो मोटर सायकल से बासागुड़ा जा रहे थे। नक्सलियों के द्वारा प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये। 27 अप्रैल 2016 को चुटवाही और गुंडम के जंगल मे पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल, 24 जनवरी 2018 को आउटपल्ली के जंगल में पुलिस पार्टी पर घात लगाकर हमला करने की घटना में शामिल, 7 नवम्बर 2018 को एरिया डॉमिनेशन पर निकली पुलिस पार्टी पर तर्रेम बुड़गीचेरु के बीच पुलिया के पास आईईडी लगाकर हमला करने की घटना में शामिल, 27 फरवरी 2020 को मंडीमरका व तर्रेम के बीच जंगल मे पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना में शामिल व 22 सितंबर 2020 को पुतकेल के ग्रामीण की हत्या करने की घटना में शामिल रहा।

लोगों ने की तारीफ, छत्तीसगढ़-बीजापुर में गरबे में युवाओं संग थिरके पूर्व मंत्री गागड़ा

बीजापुर. नवरात्र के अवसर पर चारों तरफ माता के जयकारे गूंज रहे. जगह-जगह गरबा का आयोजन भी किया जा रहा है, जहां भक्त माता रानी के भजनों पर थिरक रहे. वहीं बीजापुर में गरबा उत्सव में शिरकत करने पहुंचे पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा भी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए. गरबा की धुन पर युवाओं संग गागड़ा जमकर थिरके, जिसकी लोगों ने तारीफ भी की. पूर्व मंत्री गागड़ा ने इस अवसर पर कहा कि गरबा हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है. इसे प्रोत्साहित करने प्रतिबद्ध हैं. गरबा के माध्यम से संस्कृति को आगे बढ़ाना, नई पीढ़ी में उत्साह जगाना हमारा कर्तव्य भी है. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पूर्व मंत्री के नृत्य की जमकर तारीफ की और युवाओं को उत्साहवर्धन की सराहना भी की. लोगों ने कहा कि पूर्व मंत्री का प्रदर्शन अनोखा था, जिसने लोगों के दिल को छुआ.

जनमिलिशिया कमाण्डर भी शामिल, छत्तीसगढ़-बीजापुर में चार नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर. बीजापुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से सुरक्षाबल के जवानों में चार नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसमें जनमिलिशिया कमाण्डर भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, उसूर ब्लॉक के तर्रेम थाना द्वारा पुसबाका आरपीसी अंतर्गत जनमिलिशिया कमाण्डर आयतु ओयाम उर्फ मुन्ना आयतु पिता मंगलू ओयाम उम्र 35 निवासी कोत्तागुडा बिटिलपारा थाना बासागुड़ा को पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गया नक्सली 29 सितंबर 2024 को डिमाइनिंग ड्यूटी के दौरान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी को निष्क्रिय करने के दौरान विस्फोट होने से  घटना में सूरक्षाबल के 5 जवान घायल हो गए थे। चिन्नागेलूर की घटना में पकड़ा गया नक्सली आयतु शामिल था। वही भैरमगढ़ ब्लाक के मिरतुर थाना क्षेत्र के फुलादी के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी व थाना मिरतुर का संयुक्त बल अभियान पर निकला था। अभियान के दौरान फुलादी और तड़केल के बीच जंगल से 3 भूमकाल मिलिशिया सदस्यों को विस्फोटक के साथ पकड़ा गया। पकड़े गए नक्सलियों में सुखराम पोडियामी पिता स्व. बदरू पोडियामी उम्र 32 निवासी हकवा मुसीरपारा, मनीराम इरपा उर्फ ताड़खुडा पिता स्व. मंगू उम्र 30 निवासी हकवा पटेलपारा व लछिन्दर पोडियामी उर्फ आयतु पिता स्व. बुधराम उम्र 35 निवासी हकवा मुसीरपारा थाना मिरतुर शामिल है। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर बरामद किया गया है। पकड़े गए नक्सली नक्सल संगठन में लंबे समय से सक्रिय रूप से काम कर रहे है। पकड़े गए उक्त नक्सलियों के विरुद्ध तर्रेम व मिरतुर थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया हैं।

इलाके में दहशत, छत्तीसगढ़-बीजापुर में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में ली दो ग्रामीणों की जान

बीजापुर. नक्सलियों ने बीती रात एक बार फिर से पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक ग्रामीण की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी है। नक्सलियों ने शव के पास मद्देड़ एरिया कमेटी के नाम का एक पर्चा भी छोड़ा है। बीते शुक्रवार की रात गंगालुर के सावनार में भी नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में दो युवकों की हत्या कर दी थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के भोपालपटनम थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बामनपुर के पोषणपल्ली गांव में बीती रात नक्सलियों ने ग्रामीण ताटी कन्हैया की मुखबिरी के आरोप में निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी है। नक्सलियों ने हत्याकर शव गांव में फेंक दिया है। शव के पास नक्सलियों ने मद्देड़ एरिया कमेटी के नाम का पर्चा छोड़ा है। भोपालपटनम थाना प्रभारी जीवन कुमार जांगड़े ने बताया कि घटना की खबर मिली है। लेकिन अभी तक किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। उन्होंने कहा कि टीम रवाना हो रही हैं। बता दें कि शुक्रवार की रात गंगालुर थाना क्षेत्र के सावनार में नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में जन अदालत लगाकर दो युवकों की हत्या कर दी थी।

जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का लगाया आरोप, छत्तीसगढ़-बीजापुर के जिला शिक्षा अधिकारी पर नपा उपाध्यक्ष गुस्साए

बीजापुर. बीजापुर नगर पालिका परिषद बीजापुर के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बीजापुर जिले में लोकतांत्रिक रूप से जनता द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधियों को शासकीय कार्यक्रमों से लगातार दरकिनार किया जा रहा है, जो कि ग़लत है। नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर ने विज्ञप्ति में कहा कि बीजापुर जिले के अंतर्गत जनता के द्वारा संवैधानिक रूप से चुने हुए जनप्रतिनिधि को बुला सल्लूर ने कहा कि सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पालिका उपाध्यक्ष और पार्षद के होते हुए भी जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल बीजापुर, पोटाकेबिन छात्रावास बीजापुर और कन्या हाई स्कूल नैमेड में प्रशासन द्वारा आयोजित सायकल वितरण कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के किसी भी निर्वाचित जनप्रतिनिधि को बुलाना उचित नहीं समझा और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों जो संवैधानिक पदों पर आसीन है उनकी उपेक्षा करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय कार्यक्रम में बीजापुर की प्रबुद्ध जनता द्वारा नकारे गए और चुनाव में हारे हुए भाजपा के नेता, कार्यकर्ता और सदस्यों को बुला लिया और उनका महिमा मंडन करने लगे। इस तरह जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय कार्यक्रमों में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को आमत्रण न दे कर एक नई परंपरा की शुरुआत करने में लगे हुए है जो कि लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं है। नपा उपाध्यक्ष ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जिले में निर्वाचित जनप्रनिधियों की शासकीय कार्यक्रमों से हो रही उपेक्षा की जांच किया जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो अन्यथा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की हो रही उपेक्षा के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में था तैनात, छत्तीसगढ़-बीजापुर में टावर टावर से गिरा बुजुर्ग

बीजापुर. उसूर ब्लॉक के मुख्यालय आवापल्ली में टावर गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। वह विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ था। सीएमएचओ डॉक्टर बीआर पुजारी ने बताया कि देर शाम होने की वजह से शव का पोस्टमार्टम सुबह किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, आवापल्ली में शाम को अचानक मौसम बदला और गरज के साथ हवा चलने लगी। इसी दौरान आईसीडीएस व कृषि कार्यालय   के पास लगा पुराना टावर  गिर गया। इसकी चपेट में आने से गटपल्ली सत्यम (50) निवासी माड़वीपारा आवापल्ली के सिर में गहरी चोट लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक बुजुर्ग गटपल्ली सत्यम विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ था। मृतक का शव अभी अस्पताल के मोर्चुरी में रखा गया है। सीएमएचओ डॉक्टर बीआर पुजारी ने बताया कि देर शाम होने की वजह से शव का पोस्टमार्टम सुबह किया जाएगा।

विचारधारा से ही खत्म होगा नक्सलवाद, छत्तीसगढ़-बीजापुर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत

बीजापुर. बीजापुर में आयोजित किसान महापंचायत में सम्मलित होने आए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि नक्सलवाद के नाम से किसानों और ग्रामीणों को निशाना नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा आगे कहा कि  जितनी मुठभेड़ हुई हैं, उन सभी की जांच होनी चाहिए। नक्सलवाद के सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा कि, नक्सलवाद एक विचारधारा है और उसे विचारधारा से खत्म करना चाहिए। लेकिन नक्सलवाद के नाम पर किसानों और ग्रामीणों को निशाना नहीं बनाना चाहिए। वहीं, दूसरी ओर उन्होंने यह भी कहा कि बस्तर में अब तक जितने भी मुठभेड़ हुई हैं, उन सभी मुठभेड़ों की जांच होनी चाहिए। इसमें बस्तर के किसान और ग्रामीण दोनों तरफ से पिस रहे हैं। इन्हें अपने बचाव के लिए फोर्स से भी लड़ना पड़ता है और नक्सलियों से भी लड़ना पड़ता है। इसलिए किसान और मजदूर आदिवासियों को तंग नहीं किया जाना चाहिए। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है बस्तर बेहद खूबसूरत जगह है। यहां पर्यटन को बढ़ावा देने चाहिए। यहां किसान, मजदूर व आदिवासियों को तंग नहीं करना चाहिए। यही वह वजह है जिसके कारण लोगों को पलायन करना पड़ता है। जहां ग्रामीणों के पलायन के बाद उनकी जमीनों को उद्योगपतियों को देने की साजिश सरकार द्वारा रची जा रही है। किसान नेता राकेश टिकैत ने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देना चाहिए। विलेज टूरिज्म पॉलिसी को अपनाना चाहिए, जिससे गांव के बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल पाएगा।

प्रचार प्रसार सामग्री बरामद, छत्तीसगढ़-बीजापुर में महिला समेत सात नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर. एरिया डॉमिनेशन के दौरान मिरतुर व नेलसनार थाना क्षेत्रों से सुरक्षाबल के जवानों ने एक महिला सहित सात नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से विद्युत वायर, पेंसिल सेल, भारी मात्रा में दवाइयां, नक्सली प्रचार प्रसार की सामग्री, बैनर व पाम्पलेट बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक, जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत नेलसनार से जिलाबल की टीम एरिया डॉमिनेशन पर निकली हुई थी। इस दौरान बांगापाल डोंगरीपारा के जंगल से पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास करते हुए पांच संदिग्ध को पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम डीएकेएमएस सदस्य सन्नू उरसा पुत्र (38) स्व. बुधराम उरसा निवासी पोमला, सीएनएम सदस्य मुन्ना उरसा पिता स्व. मंगू उरसा उम्र 38 निवासी पोमरा, सप्लाई टीम सदस्य मेडिकल यूनिट सोमलु उरसा पिता स्व. सन्नू उरसा उम्र 33 निवासी पोमरा, मिलीशिया सदस्य कमलू मड़काम उम्र 28 निवासी पोमरा व मिलिशिया सदस्य विजय कुंजाम पिता सन्नू कुंजाम उम्र 19 निवासी थाना मिरतुर होना बताया। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से विद्युत वायर, पेंसिल सेल, भारी मात्रा में दवाइयां, नक्सली प्रचार प्रसार की सामग्री, बैनर व पाम्पलेट बरामद किया गया है। पकड़े गए नक्सली संगठन में पांच से छह साल से लगातार सक्रिय होकर काम कर रहे थे। वही दूसरी ओर मिरतुर थाना की कार्यवाही में चेरली विजगुफा के जंगल से दो सक्रिय नक्सलियों को विस्फोटक के साथ पकड़ा गया। इनमें शंकर कारम पिता स्व. बोडडा कारम उम्र 26 निवासी चेरली कोकोडीपारा व पाण्डे कारम पति शंकर कारम उम्र 26 निवासी चेरली कोकोडीपारा थाना मिरतुर शामिल है। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर, जिलेटिन सटीक, पेंसिल सेल व इलेक्ट्रिक वायर बरामद किया गया। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से बरामद प्रतिबंधित सामग्री के परिवहन व रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहे जाने पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताया। नेलसनार व मिरतुर थाना के द्वारा विधि संगत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार नक्सलियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया हैं।

प्रचार-प्रसार सामग्री बरामद, छत्तीसगढ़-बीजापुर के जंगल से दो नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर. बड़े तुंगाली व बरदेला के जंगल से सुरक्षाबल के जवानों ने दो मिलिशिया सदस्यों को  गिरफ्तार किया है। जवानों ने नक्सलियों के कब्जे से प्रचार-प्रसार की सामग्री बरामद की है। पकड़े गए माओवादियों के खिलाफ छग विशेष जन सुरक्षा अधिनियम 2005 की धाराओं में विधिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर न्ययालय में पेश किया गया है। पुलिस ने बताया कि जांगला थाना का बल बड़े तुंगाली, पोटेनार व बरदेला की तरफ एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। अभियान के दौरान बरदेला व बड़े तुंगाली के बीच जंगल के कच्चे रास्ते मे दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर छिपने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ करने पर अपना नाम मिलिशिया सदस्य जोगो माड़वी (27) पुत्र लखमू माड़वी निवासी कुडूरपारा पोटेनार व मिलिशिया सदस्य सोनी लाल उरसा (22) पुत्र सुकलु उरसा निवासी पटेलपारा बड़े तुंगाली बताया। पकड़े गए व्यक्तियों के कब्जे से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन द्वारा आम जनता को बरगलाने व दहशत फैलाने के उद्देश्य से लिखे गए पांपलेट बरामद किया गया।

सदन में उठाएगा मुद्दा, छत्तीसगढ़-बीजापुर के नडपल्ली में पुलिस एक्शन की जांचकर लौटा कांग्रेस का विशेष दल

बीजापुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस का छह सदस्यीय जांच दल मंगलवार को नडपल्ली गांव में ग्रामीणों के साथ हुई पुलिसिया कार्रवाई की जांच के लिए गया। जिसने ग्रामीणों से मिलकर संपूर्ण घटना की जानकारी ली। घटनास्थल से वापस बीजापुर लौटी जांच समिति ने प्रेस वार्ता की। जांच दल के संयोजक एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने पत्रवार्ता में कहा कि नडपल्ली गांव के ग्रामीणों ने जांच दल को बताया कि 5 जुलाई की देर रात सुरक्षा बलों ने पूरे नडपल्ली गांव को घेर लिया और गांव के बुजुर्ग और महिलाओं को छोड़कर 95 लोगों को भोर 4 बजे पुलिस उसूर थाना ले गई। जिनमें पढ़ाई करने वाले छात्र, किसान, बीमार लोग भी शामिल थे। बाद में कुछ लोगों को छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि भोर में 4 बजे ग्रामीणों को थाना ले जाना दुर्भाग्यपूर्ण है, यह अपने आप में ऐसी पहली घटना होगी, जिसमें पुलिस ने पूरे गांव वालों को नक्सलियों के नाम पर थाने ले गई और उन्हें प्रताड़ित किया गया। लखेश्वर बघेल ने आगे कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से आदिवासियों पर अत्याचार और प्रताड़ना की घटनाएं बढ़ी हैं। जिस तरह से नडपल्ली गांव के लोगों को पुलिस थाने में लाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। इससे तो यही लगता है कि नक्सलियों की आड़ में भाजपा सरकार षड्यंत्रपूर्वक आदिवासियों को खत्म करना चाहती है। 15 दिन पहले आईईडी ब्लास्ट में अपने दोनों पैर खो देने वाली महिला का जिक्र करते हुए विधायक बघेल ने कहा कि जिस महिला ने आईईडी ब्लास्ट में अपने दोनों पैर गंवा दिए हैं। पुलिस उसी के बेटे को नक्सली बता कर उठा रही है। इससे बड़ी विडंबना और क्या हो सकती है। बघेल ने आगे कहा कि भाजपा सरकार को यह बताना चाहिए कि ऐसी कौन सी मुसीबत आ रही थी कि पुलिस भोर 4 बजे पूरे गांव के लोगों को उठाकर थाने ले आई है? जबकि पुलिस थाना और नडपल्ली गांव के इर्द-गिर्द सुरक्षा बलों के दो कैंप भी है। आख़िर नक्सलियों की आड़ में आदिवासी कब तक प्रताड़ित होते रहेंगे? भाजपा सरकार एक तरफ कहती है कि अब नक्सली खत्म हो गए हैं और वही दूसरी तरफ नक्सलियों के नाम पर पूरे गांव वालों को उठा लिया जाता है। बघेल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ज़रूर आदिवासी हैं, लेकिन प्रदेश का आदिवासी ही सुरक्षित नहीं है। लखेश्वर बघेल ने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ेगी। आगामी विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। विदित हो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा आठ जुलाई को बीजापुर जिले के उसूर थाना अंतर्गत नडपल्ली गांव में हुए पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए छह सदस्यीय जांच दल का गठन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने किया था। जिसमें बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल को संयोजक, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, नारायणपुर के पूर्व विधायक चंदन कश्यप आदि को शामिल किय गया था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet