LATEST NEWS

दो लाख का इनामी भी शामिल, छत्तीसगढ़-सुकमा में दो स्थाई वारंटी समेत चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा. सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बार फिर से बड़ी कामयाबी मिली है। यहां दो स्थाई वारंटी नक्सलियों सहित चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। छत्तीसगढ़ शासन की ”छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से आत्मसमर्पण किया गया। नक्सलियों को आत्मससमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में डीआईजी सुकमा रेंज फिल्ड टीम (आरएफटी), थाना तोंगपाल पुलिस, 02 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 227 वाहिनी के आसूचना शाखा के कार्मिकों का विशेष प्रयास रहा। सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय कुल चार नक्सलियों के द्वारा नक्सल संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा मे जुड़ने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सुकमा में बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। इन नक्सलियों ने किया सरेंडर — 1. मिड़ियम भीमा पिता मिड़ियम हुंगा (प्लाटून नंबर 04 का सदस्य ईनामी दो लाख रुपये) उम्र लगभग 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी राजपेंटा पटेलपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा (छ0ग0)। 2. सोड़ी मुन्ना उर्फ मनोज पिता स्व. कलमू (कामावरम आरपीसी मिलिशिया सदस्य) उम्र लगभग 29 वर्ष जाति मुरिया निवासी राजपेंटा पटेलपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा (छ0ग0) ने मनीष रात्रे उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स जिला सुकमा एवं ज्ञानेश प्रताप सिंह सहायक कमाण्डेन्ट 02 री वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। 3. मुचाकी देवा पिता स्व. मुचाकी लखमा (सीएनएम सदस्य) उम्र लगभग 29 वर्ष निवासी इरपा खासपारा थाना कुकानार जिला सुकमा। 4. सुला मुचाकी उर्फ कवासी चुला पिता स्व. दसरू (सीएनएम सदस्य) उम्र लगभग 33 वर्ष निवासी ग्राम इरपा खासपारा थाना कुकानार जिला सुकमा (छ0ग0)। मनीष रात्रे, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स जिला सुकमा एवं विजयेन्द्र पाल, सहायक कमाण्डेन्ट 227 वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। उक्त नक्सलियों को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में थाना तोंगपाल पुुलिस बल एवं 227 वाहिनी सीआरपीएफ आसूचना षाखा के कार्मिकों की रही है विशेष प्रयास। उपरोक्त सदस्यों प्रतिबंधित नक्सल संगठन में जुड़कर विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस गस्त पार्टी की रेकी कर हमला करना, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले मार्गों पर स्पाईक/बम लगाना, मुख्य मार्गों को खोदकर मार्ग अवरूद्ध करना, शासन-प्रशासन के विरूद्ध बैनर, नक्सली पर्चा-पाम्पलेट लगाने एवं अन्य घटनाओं में शामिल रहे है। इसके अतिरिक्त आत्समसमर्पित नक्सली मुचाकी देवा पिता मुचाकी लखमा एवं सुला मुचाकी उर्फ कवासी चुला पिता स्व. दसरू के विरूद्ध पूर्व से थाना तोंगपाल में अपराध क्रमाक 09/2013 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट, 3, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है, उक्त प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया है। उक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगे।

बड़ी संख्या में हथियार बरामद, छत्तीसगढ़-सुकमा में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

सुकमा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पामलूर गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। उन्होंने बताया कि जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र में नक्सलियों के कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति की सूचना पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को रविवार को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। मुठभेड़ में मारा गया नक्सली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दल को क्षेत्र के डब्बाकोंटा, एंटापाड़ बुर्कलंका, पामलूर, व सिंघनमड़गू की ओर रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सोमवार शाम को पामलूर के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया। फिलहाल इलाके की सर्चिंग की जा रही है। शव और हथियार बरामद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से एक नक्सली का शव और हथियार बरामद किया है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान कराई जा रही है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में शुक्रवार को 31 नक्सलियों को मार गिराया था। वहीं, जिले में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। नक्सल विरोधी नीति की हुई थी तारीफ सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सल प्रभावित राज्यों के सीएम के साथ बैठक की थी। इस बैठक में 6 राज्यों के मुख्यमंत्री और डीजीपी शामिल थे। बैठक के दौरान अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान की तारीफ की थी। उन्होंने दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर पर हुए ऑपरेशन की भी जानकारी ली थी। बता दें कि शुक्रवार को जवानों ने अभी तक के सबसे बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया था। जिसमें 31 नक्सली ढेर हो गए थे।

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, छत्तीसगढ़-सुकमा में एक लाख के इनामी सहित चार नक्सलियों का आत्मसमर्पण

सुकमा. सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत एक बार फिर से बड़ी कामयाबी पुलिस को मिली है जहां 1 ईनामी नक्सली सहित कुल 4 नक्सलियों के द्वारा आत्मसमर्पण किया। छत्तीसगढ़ शासन की ”छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से आत्मसमर्पण किया गया। छ0ग0 शासन द्वारा पद के अनुरूप 1 नक्सली पर 1 लाख रूपये का घोषित है ईनाम। नक्सलियों को आत्मससमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में नक्सल सेल, डीआईजी कोंटा, सुकमा, जगदलपुर रेंज फिल्ड टीम (आरएफटी) एवं 50, 150, 219, 241 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखाओं के कार्मिकों की रही है विशेष प्रयास। जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय 1 ईनामी नक्सली सहित कुल 4 नक्सलियों क्रमशः 1. माड़वी जोगा पिता मल्ला (कोर्राजगुड़ा आरपीसी मिलिशिया कमाण्डर ईनामी 1 लाख रूपये) उम्र लगभग 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी ग्राम कोर्राजगुड़ा बड़ेपारा थाना भेज्जी जिला सुकमा, 2. मुचाकी मासा पिता स्व. मुचाकी हड़मा (पूर्व प्लाटून नंबर 4 का पार्टी सदस्य) उम्र लगभग 38 वर्ष जाति मुरिया निवासी छोटेकेड़वाल थाना किस्टाराम जिला सुकमा, 3. सुन्नम राजू पिता स्व. सुन्नम भीमा (मेहता आरपीसी मिलिशिया सदस्य) उम्र लगभग 30 वर्ष जाति दोरला निवासी मेहता थाना कोंटा जिला सुकमा, एवं 4. मड़कम लच्छा पिता मुदराज (मेहता आरपीसी मिलिशिया सदस्य) उम्र लगभग 32 वर्ष जाति दोरला निवासी मेहता थाना कोंटा जिला सुकमा के द्वारा नक्सल संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा मे जुड़ने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सुकमा में अमृतेश कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी 50 वाहिनी सीआरपीएफ, दुराई मुर्गन, सहायक कमाण्डेन्ट 219 वाहिनी सीआरपीएफ एवं निरीक्षक अभिलाष टण्डन, प्रभारी डीआरजी जिला सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किये है। इनामी नक्सली माड़वी जोगा पिता मल्ला को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में नक्सल सेल आसूचना शाखा, मुचाकी मासा पिता स्व. हड़मा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में डीआईजी सुकमा, जगदलपुर रेंज फिल्ड टीम (आरएफटी), 241,150 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा एवं सुन्नम राजू पिता स्व. भीमा, मल्लम लच्छा पिता मुदराज को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में डीआईजी कोंटा रेंज फिल्ड टीम (आरएफटी), 50, 219 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखाओं के कार्मिकों की रही है विशेष प्रयास। उपरोक्त सदस्यों प्रतिबंधित नक्सल संगठन में जुड़कर विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस गस्त पार्टी की रेकी कर हमला करना, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले मार्गों पर स्पाईक/बम लगाना, मुख्य मार्गों को खोदकर मार्ग अवरूद्ध करना, शासन-प्रशासन के विरूद्ध बैनर, नक्सली पर्चा-पाम्पलेट लगाने एवं अन्य घटनाओं में शामिल रहे है। उक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगे।

सभी जवान सुरक्षित और सर्चिंग भी जारी, छत्तीसगढ़-सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

सुकमा. सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र अंतर्गत माओवादियों के कोर जोन चिंतावागू नदी के किनारे सुरक्षाबलों की पीएलजीएल बटालियन और किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि 2 अक्तूबर को सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी ग्राम बोटेलंका, एरनपल्ली व आसपास क्षेत्र की ओर नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुई थी। वहीं, तीन अक्तूबर की सुबह मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ स्थल से अस्थाई कैंप को ध्वस्त कर भारी मात्रा में नक्सलियों के डम्प सामाग्रियों एवं विस्फोटक सामान को बरामद किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाईटर, 206 कोबरा वाहिनी, 208 कोबरा वाहिनी, 204 कोबरा वाहिनी एवं 203 कोबरा वाहिनी की संयुक्त कार्यवाही की गई।  इलाके में सर्चिंग जारी है और सभी जवान सुरक्षित हैं।

खाना खाने जाते समय हादसा, छत्तीसगढ़-सुकमा में स्कार्पियो ने प्रधान आरक्षक को मारी टक्कर

सुकमा. सुकमा के रक्षित केंद्र में पदस्थ प्रधान आरक्षक के साथ ही अन्य जवान नक्सली कैदी का इलाज कराने के लिए मेकाज पहुंचे थे। कैदी को भर्ती कराने के बाद आरक्षक खाना खाने जा रहा था। इस दौरान एक स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कांकेर जिले के मुसुरपुट्टा निवासी चंद्रभान अरकरा (55) अपने अन्य साथियों के साथ नक्सल मामले में गिरफ्तार नक्सली को इलाज के लिए मेकाज लेकर पहुंचे, जहां कैदी को भर्ती कराने के बाद प्रधान आरक्षक अपने साथियों के साथ खाना खाने के लिए निकले थे। इस दौरान अचानक से दंतेवाड़ा कर्मा परिवार में चलने वाले फॉलो वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। इसके बाद घायल प्रधान आरक्षक को बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया, जहां प्रधान आरक्षक ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद स्कार्पियो चालक ने गाड़ी को परपा थाने में ले जाकर खड़ा कर दिया। वहीं, घटना के बारे में जानकारी भी दी। परपा पुलिस ने घटना वाले दिन ही आरोपी स्कार्पियो चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। वहीं, प्रधान आरक्षक की मौत के बाद आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि प्रधान आरक्षक के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे व एक बेटी है।

नक्सली विरोध और लोकतंत्र का महत्त्व बता रही नाट्य मंडली, छत्तीसगढ़-सुकमा में पुलिस ने छेड़ा अभियान

सुकमा. सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों के द्वारा युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, लोगों को नक्सली विचारधारा से जुड़ने से रोकने के लिए भी पुलिस ने तरकीब ढूंढ निकाली है। यह तरकीब बिल्कुल वैसे ही है जैसे नक्सलियों को उनके ही हथियार से मारा जा रहा हो। कहने का मतलब यह है कि पुलिस ग्रामीणों में नक्सली विचारधारा को खत्म करने और सरकार और लोकतंत्र के प्रति विश्वास और जागरूकता बनाए रखने के लिए जन जागरूकता नाट्य मंडली बनाकर लोगों के बीच कार्यक्रम आयोजित कर रही है। यह कार्यक्रम नक्सलियों की तर्ज पर चलाए जा रहा है, क्योंकि पिछले दो दशक से बस्तर में पर पसारते नक्सलवाद का ग्रामीणों से विश्वास का एक बड़ा कारण नक्सलियों की जन चेतना नाट्य मंडली को माना जाता है, जिसका कम लोगों में नक्सलवाद के प्रति विश्वास बनाए रखना और सरकार के प्रति आम लोगों में नकारात्मक छवि बनाना होता था और नक्सलियों की जन चेतना नाट्य मंडली अपने इस प्रयास में अक्सर कामयाब होती थी। इसी की तर्ज पर लंबे समय तक पुलिस के द्वारा इस तरह के अभियान चलाए जाते रहे, लेकिन इस अभियान को लंबे समय बाद फिर से नए स्वरूप के साथ शुरू किया गया है। थाना चिंतलनार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गड़गड़मेटा में पुलिस जन-जागरूक कला मंच द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस जन-जागरूक कला मंच के माध्यम से नक्सलियों के विकास विरोधी, अमानवीय, खोखली विचारधारा एवं अत्याचार के विरूद्ध शासन के जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के बारे में आम जनताओं को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम गड़गड़मेंटा, मुकरम, मोरपल्ली, करकनगुड़ा, सुरपनगुड़ा, ताड़मेटला, कुमोड़तोंग, गोलागुड़ा, कोत्तागुड़ा व आस-पास के अन्य ग्रामों के ग्रामीण उपस्थित हुए। पुलिस जन-जागरूक कला मंच द्वारा लगातार अन्दरूनी ग्रामों के ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्यक्रम आयोजन किया जायेगा। उक्त मंच के जागरूकता अभियान में ग्रामीण लगातार जुड़ रहे है, तथा शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर रहे है। इस जागरूकता अभियान के माध्यम से ग्रामीण, नक्सलियों के विकास-विरोधी विचारधारा से दूर हो रहे है। इस जागरूकता अभियान के माध्यम से मुख्य धारा से भटके हुए युवाओं एवं अन्य ग्रामीणों को मुख्य धारा में वापस आने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

नक्सलियों की वारदात से इलाके में दहशत, छत्तीसगढ़-सुकमा में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सली की हत्या

सुकमा. सुकमा में एक बार फिर से नक्सलियों के द्वारा एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। जहां आत्मसमर्पण कर चुके पूर्व नक्सली के घर में घुसकर दर्जन भर नक्सलियों ने पूर्व नक्सली की हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार दो दर्जन से अधिक हथियारबंद नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मामले की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि थाना क्षेत्र किष्टाराम के ग्राम सनमपेंटा में आत्मसमर्पित नक्सली बारसे मासा की नक्सली संगठन द्वारा हत्या करने की जानकारी प्राप्त हुई है। जिस पर थाना किष्टाराम मे अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं। गौरतलब है कि मृतक बारसे मासा ने विगत कुछ दिनों पूर्व ही आंध्र पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था तथा वहां आत्मसमर्पण करने के उपरांत अपने ग्राम सनमपेंटा कुछ दिनों से निवास कर रहा था । मृतक बारसे मासा 2010 में नक्सली संगठन मे शामिल होने के उपरांत किष्टाराम क्षेत्र में सक्रिय रहा था ।

मौसम विभाग का येलो अलर्ट, छत्तीसगढ़-सुकमा से खैरागढ़ तक में होगी भारी बारिश

सुकमा/बस्तर. छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून सक्रिय है। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश स्थानों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं आज सुबह से ही प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। राजधानी रायपुर में बूंदाबांदी भी हुई है। इसके साथ ही कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई है। आगामी दोनों तक कुछ जिलों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही अधिकांश स्थानों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, एक चक्रवती परिसंचरण दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के पास मध्य पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर औसत समुद्र तल से 5.8 और 7.6 किलोमीटर के मध्य स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 11 जुलाई तक अधिकांश जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं दक्षिण भागों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, रायपुर समेत प्रदेश के कई जगहों पर बारिश रुक गई थी। इससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही उमस भी बढ़ गया था। हालांकि अब मानसून सक्रिय होने से प्रदेशभर में बारिश हो रही है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी मौसम विभाग में सुकमा, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, दुर्ग, राजनंदगांव, कबीरधाम और खैरागढ़ समेत एक-दो जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट किया गया है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर, छत्तीसगढ़-सुकमा में दुकान का ताला तोड़कर लाखों का माल पार

सुकमा. सुकमा जिले के नगर पंचायत कोण्टा में बीती रात दुकान का ताला तोड़कर एक अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और मोबाइल डीएसएलआर समेत लाखों रुपये के सामान की चोरी की हालांकि चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अगले दिन जब दुकान के मालिक को चोरी की खबर लगी तो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कोण्टा थाने पहुंचे मामले पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दें कि कोटा में चोरी की घटना कोई नई बात नहीं है पिछले दो महीने में कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी है जहां उड़ीसा और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली शबरी नदी में पुल बनने के बाद इन घटनाओं में इजाफा नजर आया है लगातार बढ़ते चोरी की वारदात को देखते हुए पुलिस ने नाइट पेट्रोलिंग बढ़ा दी है वही बाहर से आने वाले अनजान लोगों पर भी अब नजर बनाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया की जितनी भी चोरी की वारदातें हुई हैं उनमें ज्यादातर में बाहर से आ रहे लोगों पर शक जताया जा रहा है। शाम होते ही उड़ीसा पार से प्रोफेशनल चोर दुकानों की रेकी करते हैं और सूनसान माहौल होने के बाद घटना को अंजाम देते हैं। इससे पहले भी चोरी की एक घटना में शामिल आरोपी जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था वह भी उड़ीसा का बताया जा रहा है।

सीएम और शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन में की चेतावनी, छत्तीसगढ़-सुकमा के शैक्षणिक संस्थानों में अव्यवस्थाओं पर करेंगे आंदोलन

सुकमा. सुकमा में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश कुंजाम ने सुकमा जिले के अंतर्गत स्थित सभी आश्रम ,पोटाकेबिन, छात्रावासों व स्कूलों में आवेदित सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अव्यवस्थाओं को त्वरित निराकरण करने की मांग की। महेश कुंजाम ने कहा कि आदिवासी व अधिकांश सामान्य क्षेत्र में भी स्कूल, आश्रम, छात्रावास, पोटाकेबिनों में मूलभूत समस्याओं को त्वरित निराकरण करने के लिए ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के माध्यम से मांग रखा। शिक्षा सत्र 2024 -25 चालू हो गया है, अधिकांश स्कूल आश्रम ,छात्रावासों में सुविधा नहीं है, इन समस्त समस्याओं को ज्ञापन के माध्यम से निम्न मांगे रखा। राज्य के समस्त स्कूल, आश्रम, बस्तर संभाग में संचालित पोटाकेबिन आश्रमों , छात्रावासों में अव्यवस्थाएं बिजली, पंखा,शुद्ध पेयजल, बाउंड्रीवॉल,शौचालय स्कूल में बालक- बालिकाओं का पृथक पृथक शौचालय, पानी की व्यवस्था जर्जर भवनों व शौचालय की मरमत किया जाए। सुकमा जिले में कहीं जगह स्कूल भवन ही नहीं है बच्चे झोपड़ियों में पढ़ने मजबूर हैं यह मामला अखबारों में भी प्रकाश में आया है, ऐसी समस्याओं को त्वरित अवलोकन कर उचित कार्यवाही किया जाए। सुकमा जिले के छिन्दगढ ब्लाक के ब्लॉक कुकानार में प्री मैट्रिक व पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास तथा पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास नहीं होने के कारण 15 -20 किलोमीटर दूरी से पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को  परेशानियां होती है। इसलिए प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक कन्या व पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास खोला जाए। तथा दोरनापाल में 100 सीटर कन्या छात्रावास खोला जाए। सुकमा जिले के उपयुक्त विषय में उल्लेख के संस्थानों में आवेदित सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाए । ताकि अति संवेदनशील व दूरदराज के अध्यनरत छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने में किसी प्रकार का विध्न न हो। सुकमा जिला आदिवासी बाहुल्य व ग्रामीण क्षेत्र है, यहां के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में पढ़ाई करने आगे आ रहे हैं, जिस इलाके से आते हैं वहां के बच्चे आने जाने के लिए कोई सुविधा नहीं है,  गांव से आने के लिए 20 से 35 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करना पड़ता है। इसलिए उन छात्रों को छात्रावास सुविधा की अति आवश्यक है, रहने की सुविधा नहीं होने के कारण छात्र पढ़ाई से वंचित हो जाते हैं इसलिए जिले के सभी छात्रावास, आश्रमों में सीट वृद्धि कर स्वीकृति दिया जाए। ताकि सभी छात्र-छात्राएं पढ़ाई जारी रख सके। महेश कुंजाम ने कहा कि उक्त मांग जल्द पूरी नही हुई तो मांगों को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन जल्द आदोलन करेगा।

सुरक्षाबलों को उड़ाने लगा रहे थे IED, छत्तीसगढ़-सुकमा में सात नक्सलियों से भारी विस्फोटक बरामद

सुकमा. सुकमा में लगातार नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बार फिर से सुकमा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों को निशाना बनाने की फिराक में आईईडी लगाने जा रहे सात नक्सलियों को घेराबंदी कर जवानों ने गिरफ्तार किया है। मामले की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि थाना चिंतलनार क्षेत्र से 07 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में मिली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तार नक्सलियों से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया। गिरफ्तार सभी नक्सली थाना चिंतलनार क्षेत्र के है निवासी। बता दें कि सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में पुलिस को ये सफलता मिली है। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम कमशः 01. कुहराम भीमा पिता हुंगा उम्र-लगभग 24 वर्ष निवासी सुरपनगुड़ा, नीलापारा, थाना चिंतलनार, 02. हेमला गुड्डी पिता स्व. नंदा उम्र-लगभग 20 वर्ष निवासी सुरपनगुड़ा, एर्रापारा, थाना चिंतलनार, 03. मिड़ियम गंगा पिता मल्ला उम्र-लगभग 27 वर्ष निवासी सुरपनगुड़ा, नीलापारा, थाना चिंतलनार, 04. सुण्डाम भीमा पिता लखमा उम्र- लगभग 37 वर्ष निवासी सुरपनगुड़ा, एर्रापारा, थाना चिंतलनार, 05. माड़वी जोगा पिता हांदा उम्र-लगभग 22 वर्ष निवासी सुरपनगुड़ा, एर्रापारा, थाना चिंतलनार,06. नुप्पो मंगा पिता गंगा उम्र-लगभग 37 वर्ष निवासी सुरपनगुड़ा, एर्रापारा, थाना चिंतलनार, 07. हेमला नंदा पिता स्व. हिड़मा उम्र-लगभग 21 वर्ष निवासी सुरपनगुड़ा, नीलापारा, थाना चिंतलनार का होना तथा सभी नक्सल संगठन में सुरपनगुड़ा आरपीसी अंतर्गत मिलिशिया सदस्य के पद पर कार्य करना बताये। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों के द्वारा रखे गये थैले की चेकिंग करने से क्रमशः- 01.कुहराम भीमा के कब्जे के थैले से देशी बी.जी.एल सेल 02 नग, 02. हेमला गुड्डी के कब्जे के थैले से 01 नग बी.जी.एल. सेल, 03. मीड़ियम गंगा कब्जे के थैले से 01 नग टिफिन बम लगभग 02 कि.ग्रा, 03. सुण्डाम भीमा कब्जे के थैले से बारुद 100 ग्राम, 02 नग इंजेक्शन सीरिज्, 05 नग पेंसिल सेल, 06. नुप्पो मंगा कब्जे के थैले से 10 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक स्वीच, इलेक्ट्रिक वॉयर, 07. हेमला नंदा कब्जे के थैले से 10 नग जिलेटीन रॉड बमरामद किया गया। उपरोक्त सामाग्री को रखे जाने के संबंध में गहन पूछताछ करने पर बड़े नक्सलियों के कहने पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहूंचाने की नीयत से रखना बताया गया।

कई घटनाओं में शामिल, छत्तीसगढ़-सुकमा में पांच-पांच लाख के दो हार्डकोर नक्सलियों का आत्मसमर्पण

सुकमा. सुकमा जिले में एक बार फिर से पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जहां छत्तीसगढ़ शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति एवं नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से जिलें में सक्रिय 01 महिला हार्डकोर माओवादी सहित 02 हार्डकोर माओवादियों के द्वारा आत्मसमर्पण किया गया। आत्मसमर्पित महिला माओवादी लगभग 22- 23 वर्ष एवं पुरूष माओवादी लगभग 14-15 वर्षां तक माओवादी संगठन में सक्रिय रहकर कई बड़ी-बड़ी माओवादी घटनाओं में शामिल रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पदों के अनुरूप दोनों माओवादियों पर 05-05 लाख कुल 10 लाख रूपये का इनाम घोषित है। मामले की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘नीयद नेल्ला नार ’’ योजना से प्रभावित तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके षोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में कोंटा एरिया कमेटी सदस्य सक्रिय 01 महिला सहित 02 माओवादी जो क्रमशः 01. सोड़ी गजेन्द्र उर्फ हड़मा पिता स्व. हुंगा (कोंटा एरिया कमेटी सदस्य/एर्राबोर सिविल ऑर्गनाईजेशन कमाण्डर, ईनामी 05 लाख रूपये) उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी वीराभट्टी थाना भेजी जिला सुकमा (छ0ग0) एवं 02. महिला सोड़ी मंजूला उर्फ मड़कम मंजूला पति कमलेश पिता स्व. सोड़ी हुंगा (कोण्टा एरिया कमेटी सदस्या/पोलमपल्ली एलओएस कमाण्डर/ सिविल ऑर्गनाईजेशन कमाण्डर, ईनामी 05 लाख रूपये) उम्र लगभग 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी करीगुड़म थाना चिंतागुफा जिला सुकमा (छ0ग0) के द्वारा  पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आत्मसमर्पण किया। दोनों आत्मसमर्पित माओवादियों को कपड़ा एवं प्रोत्साहन राशि 25-25 हजार रूपये प्रदाय किया गया। दोनों आत्मसमर्पित माओवादियों को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगे। सुकमा पुलिस ने दोनों आत्म समर्पित नक्सलियों की जानकारी का विवरण जारी किया है जिसके अनुसार सोड़ी गजेन्द्र उर्फ हड़मा पिता हुंगा निवासी वीराभट्टी थाना भेजी (कोंटा एरिया कमेटी सदस्य/एर्राबोर सिविल ऑर्गनाईजेशन कमाण्डर, ईनामी 05 लाख) इन घटना/गतिविधियों में रहे शामिल   गौरतलब है कि दोनों ही नक्सली कई घटनाओं में शामिल रह चुके हैं। ग्राम भेजी और इंजरम कैम्प के बीच एम्बुश की घटना:- वर्ष 2003 में भेज्जी और इंजरम कैम्प के बीच एन0एम0 30 मार्ग पर रोड़ ओपनिंग पार्टी पर एम्बुश लगाकर फायरिंग करने की घटना में शामिल रही। ग्राम जारागट्टा (जिला नारायणपुर) एम्बुश की घटना:- वर्ष 2007 में ग्राम जारागट्टा के पास मोटर सायकल से आने वाले पुलिस जवानों पर एम्बुश लगाकर फायरिंग की घटना में शामिल रही। कोंगेरा एम्बुश (जिला नारायणपुर) वर्ष 2010 में टीसीओएस के दौरान ग्राम कोंगेरा के पास पुलिस गस्त पार्टी पर एम्बुश लगाकर फायरिंग करने की घटना, 02 नक्सली मारे गये थे।

नक्सलियों ने जारी किया प्रेस नोट, छत्तीसगढ़-सुकमा ब्लास्ट में ‘दो नहीं पांच जवान हुए थे शहीद’

On the birthday of Prime Minister Narendra Modi, under the campaign "Ek Ped Maa Ke Naam

सुकमा. सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकलगुड़म में हुए ब्लास्ट मामले पर नक्सलियों के दक्षिण बस्तर डिवीजनल कमेटी के प्रवक्ता समता ने प्रेस नोट जारी किया है। इस प्रेस नोट में टेकलगुडेम ब्लास्ट की घटना में जहां पुलिस ने दो जवानों के शहादत की पुष्टि की थी वहीं नक्सली संगठन ने प्रेस नोट में पांच जवानों के शहीद होने और 15 जवानों के घायल होने की बात लिखकर पुलिस और सरकार पर आंकड़े छुपाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही नक्सली संगठन ने प्रेस नोट के जरिए शहीद जवानों के परिजनों के प्रति खेद व्यक्त करते हुए लिखा है कि पुलिस के जवान हमारे दुश्मन नहीं है ,लेकिन सरकार के द्वारा चलाए जा रहे अभियान में हिस्सा लेकर वह अपनी जान गवा रहे हैं । इस घटना को लेकर नक्सली संगठन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को जिम्मेदार बताया है। बता दें की बीते दिनों पूवर्ती कैंप के लिए जवानों के काफिले में राशन जा रहा था इस दौरान टेकलगुड़म के पास नक्सलियों ने पहले से लगाए गए आईईडी को विस्फोट कर राशन से भरी एक गाड़ी को निशाना बनाया जिसमें दो जवान शहीद हो गए थे।

छत्तीसगढ़-सुकमा में मुठभेड़ में जंगल की आड़ में भागे नक्सली

One terrorist killed in Sopore, Jammu and Kashmir, encounter continues between security forces and terrorists

सुकमा. सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान नक्सली जंगलों की आड़ लेकर भाग निकले। इस मुठभेड़ में जवानों को एक हथियार मिला है। वहीं, मौके से नक्सलियों की दैनिक उपयोगी सामग्री भी सर्चिंग के दौरान जवानों ने बरामद की है। एसपी किरण चौहान ने बताया कि मुखबिर से चिंतलनार थाना क्षेत्र अंतर्गत करकनगुड़ा के जंगलों में नक्सलियों के जमावड़े की सूचना मिली थी। इसके बाद इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जवानों को आता देख नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई में खुद पर जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगलों की आड़ लेकर फरार हो गए। इसके बाद इलाके में जवानों द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान मौके से एक हथियार और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई है। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। फिलहाल सभी जवान सुरक्षित कैंप लौट आए हैं।

छत्तीसगढ़-सुकमा में ट्रक से मोटर साइकिल टकराने से डीआरजी जवान घायल

सुकमा. सुकमा जिले के नागलगुंडा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर खड़े ट्रक से टकराकर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इस सड़क हादसे में डीआरजी का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को 108 एंबुलेंस के जरिए दोरनापाल उप स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां घायल का इलाज किया गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल जवान के पैर, कंधे और कमर में चोट आई है। दरअसल डीआरजी का जवान रंजू नुरूम कोण्टा से दोरनापाल लौट रहा था। इसी दौरान नागलगुंडा के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक पर जवान का ध्यान नहीं गया और मोटरसाइकिल ट्रक से जा टकराई। घायल जवान दोरनापाल में पदस्थ है। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर खड़े ट्रक से टकराकर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इस सड़क हादसे में डीआरजी का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को 108 एंबुलेंस के जरिए दोरनापाल उप स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां घायल का इलाज किया गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल जवान के पैर, कंधे और कमर में चोट आई है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet