LATEST NEWS

राज्यपाल रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि, ‘छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के कार्यक्रमों का शुभारंभ आज

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के तीन दिवसीय आयोजन का शुभारंभ 4 नवम्बर को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। 6 नवम्बर को राज्य अलंकरण समारोह एवं राज्योत्सव का समापन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में होगा। सभी शासकीय विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित भव्य प्रदर्शनी स्टॉल राज्योत्सव स्थल पर लगाया गया है। यहां सार्वजनिक उपक्रम एवं वाणिज्यिक संस्थानों द्वारा भी अपने उत्पादों का प्रदर्शन सह विक्रय के स्टॉल लगाए गए हैं। राज्योत्सव में शिल्प ग्राम, फूड कोर्ट, शासकीय विभागों की प्रदर्शनी एवं मीना बाजार को देखने हजारों की संख्या में लोग अपने परिजनों के साथ पहुंच रहे हैं। राज्योत्सव स्थल की साज-सज्जा बेहद आकर्षक है, जो आने वाले लुभा रही है। राज्योत्सव में पांच नवंबर को शाम पांच बजे से पुरानिक साहू द्वारा सांस्कृतिक लहर गंगा, सुरेन्द्र साहू, भोला यादव एवं साथियों द्वारा बैंजों, शहनाई एवं बांसुरी के माध्यम से लोक धुन की प्रस्तुति दी जाएगी। शाम छह बजे से मोहन नायडू एवं साथियों द्वारा द मून लाईट रागा की प्रस्तुति के बाद राजेश अवस्थी का गायन, आरू साहू द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक गीतों की प्रस्तुति और रात साढ़े आठ बजे से सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका नीति मोहन की प्रस्तुति होगी। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरूण साव एवं विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम, दयाल दास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े और टंकराम वर्मा, नेताप्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरू खुशवंत साहेब, इन्द्र कुमार साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।

सेहतमंद के साथ होगा तगड़ा मुनाफा, छत्तीसगढ़ के किसान अब बोएंगे बैंगनी आलू

रायपुर. केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (ICAR), शिमला द्वारा विकसित आलू की कुफरी जमुनिया किस्म छत्तीसगढ़ के किसानों को समृद्धि प्रदान करने जा रही है. सीपीआरआई ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, और बिहार सहित अन्य राज्यों के लिए इस किस्म को अनुशंसित किया था. इसलिए अब प्रदेश के किसानों को आसानी से इसके बीच भी उपलब्ध होंगे, जिससे वे तगड़ी कमाई कर सकते हैं. बता दें, छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, सरगुजा, जशपुर, मेनपाट क्षेत्र आलू की खेती के लिए सबसे उपयुक्त माने जाते हैं. रवि फसल के समय में हमेशा किसानों के खेतों में आलू लगा हुआ नजर आता है. आमतौर पर इसकी तैयारी नवंबर से शुरू हो जाती है. कितनी पैदावार है बैंगनी आलू: कुफरी जमुनिया आलू का रंग गहरा बैंगनी होता है और यह आयताकार आकार का होता है. इसे 90 से 100 दिनों में तैयार किया जा सकता है, और इसकी पैदावार भी अच्छी होती है. 1 हेक्टेयर में 32-35 टन आलू प्राप्त किया जा सकता है. इसे स्वादिष्ट माना जाता है और इसका भंडारण भी सरल है. बाजार में इसकी अच्छी कीमत भी मिलती है, और इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. इसके औषधीय गुणों के कारण बाजार में अच्छे दाम के साथ काफी मांग भी रहने वाली है. कितना फायदेमंद है बैंगनी आलू — 1. कैंसर से सुरक्षा: बैंगनी आलू में फेनोलिक एसिड पाया जाता है, जो कोलन कैंसर से बचाव में मददगार हो सकता है. इसके अन्य कंपाउंड भी कैंसर से लड़ने में सहायक होते हैं. 2. ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करना: उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए बैंगनी आलू फायदेमंद साबित हो सकता है. इसमें पाए जाने वाले तत्व रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. 3. सूजन में कमी: बैंगनी आलू में एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा होती है, जो सूजन को कम करने में सहायक है. विशेषकर सर्दियों में सूजन की समस्या से ग्रस्त लोगों को इसका सेवन करना चाहिए. 4. डार्क सर्कल में कमी: बैंगनी आलू का सेवन आंखों के नीचे के काले घेरे कम करने में भी मदद कर सकता है. इसे काटकर आंखों पर 15 मिनट के लिए रखने से ठंडक मिलती है और डार्क सर्कल कम हो जाते हैं.

5967 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल के फिजिकल टेस्ट का आज जारी होगा प्रवेश पत्र

रायपुर. छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग आज 4 नवंबर को शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (PFT) राउंड के लिए पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (cgpolice.gov.in) से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 5967 पदों को भरना है। अधिसूचना के अनुसार, छत्तीसगढ़ पुलिस 16 नवंबर से दस्तावेज सत्यापन (DV), शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और शारीरिक फिटनेस परीक्षण (PFT) आयोजित करेगी। पीएफटी और पीएमटी राउंड के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा और मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा। जिन उम्मीदवारों ने छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन किया है, उन्हें सबसे पहले फिजिकल टेस्ट परीक्षा पास करनी होती है। इसके बाद इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और मेडिकल एग्जाम में बैठने का अवसर दिया जाता है। इतनी होनी चाहिए लंबाई छत्तीसगढ़ कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट के लिए उम्मीदवारों की लंबाई, वजन, सीना का माप लिया जाता है। इसमें शामिल होने के लिए सामान्य, अनुसूचित जााति और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 168 सेमी होना आवश्यक है। वहीं उनकी छाती 81 सेमी बिना फुलाए और फूलने के बाद 86 सेमी होनी चाहिए। अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई 158 सेमी और छाती बिना फुलाए 76 सेमी होना जरूरी है। एडमिट कार्ड ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड 0- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाएं। 0- होमपेज पर उपलब्ध ‘सीजी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024’ डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। 0- पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि आदि सहित अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें। 0- सबमिट बटन पर क्लिक करें। 0- आपका सीजी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा। 0- भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

लॉरेंस विश्नोई गैंग से है कनेक्शन, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने गैंगस्टरअमन साहू के चुनाव लड़ने की मांग अस्वीकारी

बिलासपुर. गैंगस्टर अमन साहू की याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने झारखंड विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने की मांग को अस्वीकार किया। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दायर करने की मांग को हाईकोर्ट लेकर पहुंचे थे। सुनवाई जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की सिंगल बेंच में हुई। अमन साहू का लॉरेंस विश्नोई गैंग से कनेक्शन का भी मामला सामने आया है। कुख्यात गैंगस्टर और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का आरोपी अमन साहू झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ेगा। बड़कागांव से कांग्रेस की प्रत्याशी अंबा प्रसाद के खिलाफ अमन साहू चुनाव लड़ेगा। अमन साहू इन दिनों छत्तीसगढ़ पुलिस की गिरफ्त में है और वो जेल से ही चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। बड़कागांव विधानसभा सीट से गैंगसटर अमन साहू की ओर से पर्चा दाखिल करने के लिए बुधवार को नामांकन फॉर्म खरीदा कया गया। अमन साहू के नाम पर अधिवक्ता विधान चंद्र और संजय घोष ने नामांकन पर्चा खरीदा। नामांकन फार्म खरीदने के दौरान अमन साहू की मां और जीजा भी मौजूद थे। कौन है अमन साहू? रांची के एक छोटे से गांव मलबे के रहने वाले अमन साहू के खिलाफ 100 से अधिक मामले दर्ज हैं। जानकारों का कहना है कि अमन पहले एक हार्डकोर माओवादी था। बाद में उसने 2013 में अपना खुद का गैंग बनाया था। करीब ढाई साल पहले कोरबा में अमन साहू के गैंग के सदस्यों ने बर्बरीक ग्रुप पर फायरिंग की थी। उस समय रायपुर के शंकर नगर इलाके में एक कंपनी के पार्टनर के घर के बाहर गोली चलाकर धमकी दी गई थी। आरोप है कि अमन साहू ने अपने कुछ शूटर रायपुर भेजे थे, और उसकी हिट लिस्ट में शहर के कई व्यापारियों के नाम शामिल थे। इस घटना के बाद रायपुर पुलिस ने इस गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। लॉरेंस बिश्नोई गैंग अमन का कनेक्शन ? 13 जुलाई 2024 को रायपुर के तेलीबांधा इलाके में एक बिल्डर के कार्यालय पर फायरिंग हुई थी, जिसका आरोप भी अमन साहू गैंग पर ही लगाया गया है। बताया जाता है कि अमन साहू का फेसबुक अकाउंट ‘अमन सिंह’ नाम का व्यक्ति कनाडा से ऑपरेट करता है, जबकि एक अन्य अकाउंट ‘सुनील राणा’ नाम का व्यक्ति मलेशिया से देखता है। अमन खुद को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताता है। कहा जाता है कि वह बिश्नोई को गुर्गे सप्लाई करता था और बदले में हाईटेक हथियार प्राप्त करता था। अमन को महंगे कपड़ों का भी शौक है। माना जा रहा है कि अमन साहू से पूछताछ के बाद और भी कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं। एनआईए कर चुकी है छापेमारी इसी साल जनवरी में एनआईए ने टेरर फंडिंग मामले में अमन साहू के रांची और हजारीबाग जिले में तीन ठिकानों पर करीब छह घंटे तक छापेमारी की थी। इस दौरान एक एसयूवी, सीसीटीवी का डीवीआर और बैंक ट्रांजैक्शन से जुड़े कागजात जब्त किए। उस समय अमन साहू पलामू जेल में बंद था, लेकिन उसका टेरर नेटवर्क झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बेखौफ तरीके से संचालित हो रहा है। हाल के महीनों में उसके गैंग से जुड़े कई अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एटीएस की जांच के दौरान ये बात भी सामने आ चुकी है कि उसके संबंध कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से हैं।

विधि विभाग को भेजा प्रतिवेदन, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वाहनों के फिटनेस पर शुरू की सुनवाई

बिलासपुर. बिलासपुर हाईकोर्ट ने वाहनों के फिटनेस को लेकर स्वतः संज्ञान मामले में सुनवाई शुरू कर दी है। आज सुनवाई के दौरान शासन ने बताया कि परिवहन सचिव ने इस बारे में एक प्रतिवेदन राज्य के विधि विभाग को भेज दिया है। कोर्ट ने परिवहन विभाग को 15 दिन का समय देकर विस्तृत जवाब पेश करने का निर्देश के दिया है। बिलासपुर के आरटीओ ऑफिस में फिटनेस जांचने वाली मशीन खराब हो चुकी है। इस वजह से बड़े वाहनों, बसों और एंबुलेंस की भी फिटनेस जांच नहीं हो रही है। अभी ऐसी कई गाड़ियां कतार में हैं, जिनका फिटनेस लंबित है, कुछ वाहन अन्य राज्यों के भी हैं। बीते दिनों इससे संबंधित समाचार स्थानीय मीडिया में प्रकाशित हुआ था। बताया गया कि शहर में व्यावसायिक वाहन जिनमें ट्रक, बस, वैन आदि शामिल  हैं। सभी बिना फिटनेस जांच कराए ही लंबे समय से चल रहे हैं। इनमें मरीजों को अस्पताल लाने ले जाने वाली एंबुलेंस के अलावा बड़ी संख्या में स्कूल बसों की है। खतरनाक स्थिति में चलाई जा रही इन बसों में नौनिहालों को जान खतरे में  पड़ रहा है। रास्ते में कभी भी कोई अप्रिय स्थिति आ सकती है। आज बुधवार को शासन ने बताया कि प्रदेश के परिवहन सचिव ने इस बारे में एक प्रतिवेदन तैयार करने के बाद उसे विधि विभाग को भेज दिया है। शासन ने आज कोर्ट से समुचित कार्रवाई के लिए चार सप्ताह का समय मांगा। इस पर डीबी ने सिर्फ 15 दिन का समय प्रदान करते हुए अगली सुनवाई दीपावली अवकाश के बाद निर्धारित की है।

तूफान के साथ दो दिन होगी बारिश, छत्तीसगढ़ में ‘दाना’ चक्रवात बदलेगा मौसम

रायपुर. छत्तीसगढ़ में इन दिनों ठंड महसूस होने लगा है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी का आगमन जारी है। इसके साथ ही चक्रवात ‘दाना’ मध्य-पूर्व बंगाल की खाड़ी में स्थित है। इसके प्रभाव से 25 से 27 अक्टूबर तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश के आसार हैं। साथ ही तूफानी हवाएं चलने के भी संभावना है। प्रदेश में धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदल रहा है। सुबह और रात के समय ठंडक महसूस हो रही है, वहीं दोपहर में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात ‘दाना’ मध्य-पूर्व बंगाल की खाड़ी में स्थित है। इसके प्रभाव से 25 से 27 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ में हल्की माध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 25 और 26 अक्टूबर को उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में 20-30 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। जो बढ़कर 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश के आसार हैं। साथ ही एक दो जगहों पर तेज हवाएं चल सकती है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, चक्रवाती तूफान ‘दाना’ मध्य-पूर्व और उससे सटे मध्य-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित है। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और आज की सुबह उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक प्रचंड चक्रवाती तूफ़ान में बदलने की संभावना है। इसके बाद 24 की रात और 25 अक्टूबर की सुबह पूरी और सागर द्वीप के मध्य के क्षेत्र को एक प्रचंड चक्रवाती तूफ़ान के रूप में पार करने की संभावना है। इस दौरान क्षेत्र में 100-100 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती है। चक्रवात ‘दाना’ के प्रभाव से प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। साथ ही एक-दो जगहों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके दो बाद भी प्रदेश में हल्की मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। आज प्रदेश के एक-दो जगह पर छीटें पड़ सकती है। वहीं बीते दिनों बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। तड़के की सुबह और रात के समय ठंड महसूस हुई है। हालांकि दोपहर में गर्मी बरकरार है।

हाईकोर्ट ने सभी याचिकाएं कीं खारिज, छत्तीसगढ़-निकाय चुनाव से पहले होगा वार्ड परिसीमन

बिलासपुर. वार्ड परिसीमन के खिलाफ दायर सभी याचिकाओं को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने याचिकाओं को आधारहीन पाया। इस फैसले के साथ ही निकाय चुनाव से पहले वार्ड परिसीमन का रास्ता साफ हो गया है। बता दें कि कोर्ट ने इससे पहले बिलासपुर और राजनांदगांव नगर निगम के साथ ही तखतपुर, कुम्हारी और बेमेतरा नगर पालिका में होने वाले वार्डों के परिसीमन पर रोक लगा दी थी। मामले की सुनवाई जस्टिस पीपी साहू की सिंगल बेंच में हुई, कोर्ट से आये फैसले के बाद राज्य सरकार को बड़ी राहत मिली है। बिलासपुर सहित प्रदेश के अन्य नगरीय निकायों में वार्डों के परिसीमन को लेकर अलग अलग 50 से अधिक याचिकाएं हाईकोर्ट में लगाई गई थीं।  इसमें से 7 याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने स्टे देते हुए परिसीमन पर रोक लगा दी थी। पिछली सुनवाई में 13 याचिकाओं पर अंतिम सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को फैसला देते हुए सभी को खारिज कर दिया है। परिसीमन के खिलाफ दायर याचिकाओं पर याचिकाकर्ताओं का कहना था कि राज्य सरकार ने प्रदेश भर के निकायों के वार्ड परिसीमन के लिए जो आदेश जारी किया है, उसमें वर्ष 2011 की जनगणना को आधार माना गया है। याचिका में कहा गया कि राज्य सरकार ने इसके पहले वर्ष 2014 और 2019 में भी वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन का कार्य किया है। जब आधार एक ही है तो इस बार क्यों परिसीमन कराया जा रहा है। यह याचिका बिलासपुर में पूर्व कांग्रेसी विधायक शैलेश पांडेय और कांग्रेस के चार ब्लॉक अध्यक्ष विनोद साहू, मोती थारवानी, जावेद मेमन, अरविंद शुक्ला ने तो तखतपुर से टेकचंद कारड़ा ने दायर की थी। मामले की सुनवाई दौरान राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि जनसंख्या के आधार पर पहले भी परिसीमन किया गया है। कभी भी कोई आपत्ति नहीं आई। इस बार जान बूझकर ऐसा किया जा रहा है ताकि प्रक्रिया को प्रभावित किया जा सके। इस पर कोर्ट ने पूछा कि वर्ष 2011 की जनगणना को वर्तमान परिदृश्य में आदर्श कैसे मानेंगे? दो बार परिसीमन कर लिया गया है तो तीसरी बार परिसीमन क्यों किया जा रहा है? इस पर सरकार की ओर से कहा गया कि परिसीमन से पहले पूरी प्रक्रिया और नियमों का पालन किया गया है। जनसंख्या के आधार पर परिसीमन के लिए पहले नोटिस जारी किया गया। आपत्तियों का निराकरण भी किया गया। कोर्ट ने सरकार की बात को स्वीकार करते हुए परिसीमन के खिलाफ दायर सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है।

14 दिन की बढ़ी रिमांड, छत्तीसगढ़ की निलंबित IAS रानू साहू और माया वॉरियर की जेल में मनेगी दिवाली

रायपुर. डीएमएफ घोटाले में जेल में बंद छत्तीसगढ़ की निलंबित आईएएस ऑफिसर रानू साहू और एक अन्य अधिकारी माया वॉरियर को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। रायपुर की प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की स्पेशल कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इसके साथ ही आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास विभाग की उपायुक्त माया वॉरियर भी पांच नवंबर तक न्यायिक रिमांड में रहेगी। यानी इन दोनों ऑफिसर्स की दिवाली अब जेल में ही मनेगी। ईडी की रिमांड पूरी होने के बाद मंगलवार को रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने दोनों आरोपियों को रायपुर सेंट्रल जेल में भेज दिया। डीएमएफ घोटाले में जेल में बंद छत्तीसगढ़ की निलंबित आईएएस ऑफिसर रानू साहू और एक अन्य अधिकारी माया वॉरियर को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। रायपुर की प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की स्पेशल कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इसके साथ ही आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास विभाग की उपायुक्त माया वॉरियर भी पांच नवंबर तक न्यायिक रिमांड में रहेगी। यानी इन दोनों ऑफिसर्स की दिवाली अब जेल में ही मनेगी। ईडी की रिमांड पूरी होने के बाद मंगलवार को रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने दोनों आरोपियों को रायपुर सेंट्रल जेल में भेज दिया। इससे पूर्व प्रवर्तन निदेशालय की रायपुर टीम ने डीएमएफ घोटाले में निलंबित आईएएस ऑफिसर रानू साहू को 22 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में सौंपा था। वहीं 15 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ सरकार की महिला अधिकारी माया वॉरियर को गिरफ्तार किया था। ईडी ने रानू और अधिकारी वॉरियर को कथित जिला खनिज फाउंडेशन यानि डीएमएफ मामले में गिरफ्तारी किया था। माया वॉरियर 15 अक्टूबर को और रानू साहू को 17 अक्टूबर को कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 22 अक्टूबर तक ईडी  की हिरासत में भेजा था। ईडी के वकील सौरभ पांडे ने बताया कि पिछले साल से ईडी की ओर से डीएमएफ मामले में यह पहली गिरफ्तारी थी। सबसे पहले ईडी ने छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कई जगहों पर छापेमारी की थी। रानू साहू की करीबी हैं माया वॉरियर डीएमएफ घोटाले में ईडी ने कोरबा में आदिवासी विकास विभाग में सहायक उपायुक्त के पद पर पदस्थ माया वॉरियर को गिरफ्तार किया है। उन पर पद पर रहते हुए घोटाले करने का आरोप है। माया वॉरियर वर्तमान में आदिवासी विकास विभाग मंत्रालय में पदस्थ थीं। रानू साहू कोरबा में रह चुकी हैं और वॉरियर रानू साहू की करीबी रही हैं। कोरबा में अपने कार्यकाल के दौरान रानू साहू के ऊपर भी डीएमएफ में गड़बड़ी का आरोप है। वो पहले से ही जेल में हैं। मंगलवार को ईडी माया वॉरियर को पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। कोरबा में कलेक्टर रही हैं रानू रानू साहू जून 2021 से जून 2022 तक कोरबा में कलेक्टर रहीं। इस दौरान माया वारियर भी कोरबा में पदस्थ थीं। तब डीएमएफ की बड़ी राशि आदिवासी विकास विभाग को दी गई थी, जिसमें घोटाले का आरोप है। इसका प्रमाण मिलने के बाद ईडी ने माया वारियर को गिरफ्तार किया गया है। चर्चा है कि की रकम का बड़ा हिस्सा कमीशनखोरी में खर्च किया गया था।

साय सरकार ने किए 11 IAS के तबादले, छत्तीसगढ़ के रवि मित्तल बने जनसंपर्क आयुक्त

रायपुर. छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने दिवाली से 10 दिन पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। कुल 11 आईएएस ऑफिसर्स का तबादला किया गया है। राज्य सरकार ने जशपुर के कलेक्टर रवि मित्तल को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें जनसंपर्क विभाग का आयुक्त बनाया है। आईएएस जन्मेजय महोबे को महिला एवं बाल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मोहला मानपुर और सूरजपुर के कलेक्टर्स का भी ट्रांसफर किया गया है। सूरजपुर कलेक्टर रोहित व्यास को जशपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस अधिकारी एस जयवर्धन को सूरजपुर का कलेक्टर का दायित्व दिया गया है। मित्तल को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दूसरी ओर जशपुर के कलेक्टर रहे रवि मित्तल को जनसंपर्क विभाग का कमिश्नर बनाया गया है। इसके अलावा जन्मेजय महोबे को वर्तमान प्रभार के साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। यहां देखें, किसको क्या मिली जिम्मेदारी — 0- डॉक्टर रवि मित्तल – आयुक्त जनसंपर्क विभाग 0- जन्मेजय महोबे – संचालक, महिला एवं बाल विकास, एडिशनल चार्ज। 0- जगदीश सोनकर- मंत्रालय में संयुक्त सचिव 0- जनसंपर्क विभाग में कमिश्नर की जिम्मेदारी देख रहे मयंक श्रीवास्तव को गृह विभाग भेजा गया। 0- एस.जयवर्धन- कलेक्टर, सूरजपुर 0- विजय दयाराम- प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का एडिशनल चार्ज 0- तुलिका प्रजापति- कलेक्टर, मोहला मानपुर 0- रोहित व्यास- कलेक्टर, जशपुर 0- प्रतिष्ठा ममगाई- सीईओ, जिला पंचायत बस्तर 0- कुमार बिश्वरंजन – उपसचिव, मंत्रालय 0- जयंत नाहटा – सीईओ, जिला पंचायत दंतेवाड़ा सत्तापक्ष को घेरने में लगी कांग्रेस छत्तीसगढ़ में विपक्ष में बैठी कांग्रेस लगातार बीजेपी सरकार पर सवाल दाग रही है। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा की पुलिस कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। सरकार को लगातार घेरने में लगे हैं।

एक दिन में 210 उम्मीदवारों का इंटरव्यू ?, छत्तीसगढ़ में बिना मेरिट सूची के Aayush ने बुलाए 420 उम्मीदवार

रायपुर. आयुष ने 140 आयुष चिकित्सक (ग्रेजुएट-आयुर्वेद) संविदा पद की भर्ती के लिए बिना मेरिट सूची जारी किए 420 उम्मीदवारों को बुला लिया है. यही कारण है कि अब इस भर्ती प्रक्रिया पर उम्मीदवारों ने सवाल उठाए है और जिम्मेदारों से ये अपील की है कि वो ये जांच करें कि कही ये ‘खेल 420’ का तो नहीं है. लल्लूराम डॉट कॉम को आयुष चिकित्सक के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों ने संपर्क किया. उन्होंने बताया कि 140 पदों पर आयुष चिकित्सक की भर्ती होनी है. इसके लिए विभाग की तरफ से पात्र 551 उम्मीदवारों में से 420 लोगों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है. ये इंटरव्यू कॉल किस आधार पर किया गया है ये स्पष्ट नहीं है. क्योंकि इस लिस्ट में न तो उम्मीदवारों को मिले नंबरों की जानकारी है और न इस सूची के जारी करने के पहले विभाग ने कोई मेरिट सूची जारी की. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि बिना मेरिट सूची जारी किए विभाग ने किस आधार पर 420 उम्मीदवारों को इंटरव्यू में बुलाया है. सवाल ये भी है कि आयुष ने इंटरव्यू के लिए कितने बोर्ड बनाए है जो इंटरव्यू लेंगे. क्योंकि विभाग ने 24 और 25 अक्टूबर को 210-210 उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे से इंटरव्यू के लिए बुलाया है. इस हिसाब से यदि रात 10 बजे तक भी इंटरव्यू होता है तो 3 मिनट 42 सैकेंड का वक्त इंटरव्यू के लिए मिलेगा. वो भी बिना लंच ब्रेक के. कितने बोर्ड इंटरव्यू लेंगे ये विभाग ने अभी स्पष्ट नहीं किया है. इसलिए एक उम्मीदवार से सवाल-जवाब लेने में कितना वक्त लगेगा ये स्पष्ट नहीं हो रहा है. इस संबंध में आयुष के जिम्मेदार अधिकारी इफ्फत आरा (आईएएस) से संपर्क किया गया और पूछा कि आयुष चिकित्सक भर्ती के लिए 420 उम्मीदवारों का इंटरव्यू कॉल किया गया है, वो भी बिना मेरिट सूची जारी किए. तो उन्होंने कहा मेरिट सूची जारी हुई है, वेबसाइट में मौजूद है. लल्लूराम संवाददाता ने उन्हें बताया कि मेरिट सूची वेबसाइट में मौजूद नहीं है. उन्होंने कहा मैं चेक करती हूं. थोड़ी देर बाद उन्होंने पुनः कॉल कर कहा कि कोई भी विभाग मेरिट सूची जारी नहीं करता है. हमने पीएससी के नियमों को आधार मानकर भर्ती प्रक्रिया अपनाई है. लल्लूराम डॉट कॉम ने उनसे पूछा कि कितने बोर्ड तैयार किए जा रहे है जो इंटरव्यू लेंगे, तो उन्होंने कहा कि 3-4 बोर्ड बनाने की तैयारी है. अब सवाल ये है कि 420 उम्मीदवारों को जो बुलाया गया है वो किस आधार पर बुलाया गया है, 551 पात्र में से जिन 131 लोगों को नहीं बुलाया गया उन्हें ये पता ही नहीं है कि उन्हें क्यों नहीं बुलाया गया. जबकि विभाग द्वारा ही जारी विज्ञापन भर्ती में मेरिट सूची के अनुसार 3 गुना पात्र उम्मीदवारों को बुलाने की बात कही गई थी. हालांकि यदि विभाग ये कह रहा है कि PSC के नियमों को आधार मानकर भर्ती की जा रही है, तो ये बात किसी से छिपी नहीं है कि पिछली सरकार में विभाग में कितना बड़ा PSC भ्रष्टाचार हुआ और तब विपक्ष में रही भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इसे कितना बड़ा मुद्दा बनाया था.

97 गोल्ड मेडल के साथ प्रथम स्थान पर, छत्तीसगढ़ बना वन खेलकूद का बादशाह

रायपुर। अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने पहला स्थान प्राप्त कर ओवरऑल चैम्पियन बना। समापन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने अपने वीडियो संदेश में खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्वश्री राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97 गोल्ड, 44 सिल्वर, 33 कांस्य पदक के साथ कुल 731 प्वाइंट्स लेकर रिकॉर्ड जीत हासिल की और पहला स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में ओलम्पिक मेडलिस्ट मनु भाकर ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर केरल ने 38 गोल्ड, 37 सिल्वर, ब्रोंज 27, कुल अंक 389 के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरा स्थान मध्यप्रदेश ने 38 गोल्ड, 27 सिल्वर और 26 कांस्य पदक के साथ कुल अंक 363 प्राप्त किया। समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने खेल के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेल व्यक्तित्व विकास के लिए अहम होता है उन्होंने सभी खिलाड़ियों का बधाई दी। समारोह की अध्यक्षता कर रहे वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आयोजन की सफलता के लिए वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। कार्यक्रम में उत्तराखंड के वनमंत्री श्री सुबोध उनियाल ने आगामी अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता उत्तराखण्ड में किए जाने की घोषणा की। समारोह में नोडल ऑफिसर श्रीमती शालिनी रैना ने उत्तराखंड के वनमंत्री श्री सुबोध उनियाल को प्रतियोगिता के ध्वज का हस्तांतरण किया। उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 1992 से हो रहा है और यह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता वनों के संरक्षण पर आधारित है और इसमें वनरक्षक से लेकर विभाग के अधिकारियों ने भी भाग लिया। समारोह में वन बल प्रमुख श्री श्रीनिवास राव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में इस खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया है। विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने खेल भावना और मेहमान नवाज़ी की प्रशंसा की। प्रतियोगिता के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य की संस्कृति, परम्परा और स्थानीय गीत-संगीत से प्रतिभागियों को रूबरू कराया गया। राज्य की संस्कृति और खान-पान की विशेषताएँ सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रही। समारोह में बॉलीवुड सिंगर सुवर्णा तिवारी के गीतों ने समां बांधा। इसके अलावा सुप्रसिद्ध बस्तर बैंड और छत्तीसगढ़ की लोकगाथा लोरिक चन्दा की शानदार प्रस्तुति दी गई। समापन समारोह में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव वन श्रीमती ऋचा शर्मा, केन्द्रीय वन महानिरीक्षक, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन श्री के.बी. सिंह और छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विक्रम सिसोदिया सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

राहुल गांधी को जो लिखकर दिया वही पढ़ते हैं, छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का हमला

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को राजनीति का ABCD मालूम नहीं है। उनको जो लिखकर देते हैं, वह पढ़ देते हैं। दरअसल, रांची में ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कई मुद्दों पर बीजेपी को घेरने का प्रयास किया। कांग्रेस नेता राहुल ने कहा कि आदिवासी देश के पहले मालिक थे, भाजपा इन्हें वनवासी कहती है। इस बयान को लेकर डॉ. रमन सिंह ने पलटवार किया है। रांची में ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ में दिए गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर डॉ. रमन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी के पास जवाब है क्या अबूझमाड़ को अबूझमाड़ किसने बनाया है। अबूझमाड़ को सभ्यता के दौड़ से अलग करने का काम कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस ने 50 सालों तक छत्तीसगढ़ के कई भू-भाग सड़क, पानी बिजली जैसे कई सुविधाओं से उपेक्षित रखा। टोडरमल के बाद अंग्रेजों के ज़माने में सर्वे नहीं हुआ, अब भाजपा की सरकार आने के बाद सर्वे हो रहा है। उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राहुल गांधी को राजनीति का ABCD मालूम नहीं है, उनको जो लिखकर देते हैं, वह पढ़ देते हैं। दूसरी ओर नारायणपुर आईईडी विस्फोट में दो जवान बलिदान होने पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया गया है और हमें काफी सफलता मिल रही है, क्योंकि बड़ी संख्या में नक्सलियों का सफाया हो रहा है। यह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्य सरकार की छत्तीसगढ़ को नक्सलियों से मुक्त करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ में विधानसभा उपचुनाव पर उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से जनता बड़ी संख्या में भाजपा उम्मीदवार को वोट देगी। उन्होंने कहा कि सुनील सोनी ने रिकॉर्ड मतों से सांसद का चुनाव जीता था और अब वह रिकॉर्ड वोटों से चुनाव जीतने वाला विधायक बनेंगे। कांग्रेस कोई भी प्रत्याशी को टिकट दे फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा की जनता सुनील सोनी को प्रचंड मतों से जीतने जा रही है।

विश्व के सबसे लंबे उत्सव की 800 वर्ष पुरानी परंपरा, छत्तीसगढ़ में 77 दिन चला बस्तर का दशहरा

बस्तर. बस्तर दशहरा 77 दिन चलने के बाद समाप्त हो गया है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा उत्सव माना जाना है और इस दशहरे की परंपरा 800 साल पुरानी है। कल बस्तर दशहरा के तत्वाधान में बस्तर मड़ई और क्षेत्रीय सरस मेला के अवसर पर लालबाग मैदान में शानदार आयोजन हुआ। यहां दायरा बैंड ने अपने गीत “ऐसा जादू है मेरे बस्तर में” की प्रस्तुति से पूरे दर्शक वर्ग को मंत्रमुग्ध कर दिया। बैंड की मधुर धुनों और स्थानीयता की झलक ने लोगों के दिलों को छू लिया और बस्तर की अद्वितीय संस्कृति और सुंदरता को सराहा।  कार्यक्रम में बस्तर की समृद्ध लोक संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य की महिमा को गीतों के माध्यम से जीवंत किया गया, जिसने दर्शकों को खास तौर पर भावविभोर कर दिया। इस बैंड में मुंबई के कलाकारों के साथ बादल अकादमी और बस्तर के स्थानीय कलाकार भी शामिल हैं। हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया और बैंड की धुन में ख़ुद को थिरकने से रोक नहीं पाए। कार्यक्रम में  कृष्णाभद्रा नंबूथिरी  द्वारा भरतनाट्यम, साथ ही स्थानीय लोकनृत्य दलों की भी शानदार प्रस्तुति दिया गया। जिला प्रशासन ने दायरा बैंड की पूरी टीम, भरतनाट्यम नृत्यांगना सहित सभी स्थानीय कलाकारों को स्मृति स्वरूप बस्तर मड़ई को प्रतीक चिन्ह भेंट किए।इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर  हरिस एस, पुलिस अधीक्षक  शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी उपस्थित थे।

दस्तावेज का 21 से सत्यापन, छत्तीसगढ़ में प्रशिक्षण अधिकारियों व छात्रावास अधीक्षक-अधीक्षिका की हो रही भर्ती

रायपुर. छत्तीसगढ़ की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में तृतीय श्रेणी के प्रशिक्षण अधिकारियों, छात्रावास अधीक्षक और छात्रावास अधीक्षिका की भर्ती के लिए अगले चरण का दस्तावेज सत्यापन 21 से 24 अक्टूबर तक किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सड्डू रायपुर में होगा। अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन उपरांत अगले दिन दोपहर 12 बजे तक दस्तावेज सत्यापन स्थल पर पंजीयन प्रभारी के पास अपना दावा और आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। इस चरण के लिए रिक्त और संभावित रिक्त पदों के खिलाफ लगभग तीन से पांच गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जा रहा है। अभ्यर्थी उक्त चरण के दस्तावेज सत्यापन के लिए अपने अनुभव के दौरान प्राप्त किए गए वेतन का बैंक की ओर से सत्यापित स्टेटमेंट सहित अपने समस्त दस्तावेज तैयार रखें। दस्तावेज सत्यापन में बुलाये जाने वाले विभिन्न व्यवसायों के अभ्यर्थियों के कटऑफ अंक व्यापम की ओर से जारी मेरिट के आधार पर पृथक से जारी किया जा रहा है।

भारतीय सड़क कांग्रेस के अधिवेशन में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़-सीएम साय गए हरियाणा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरियाणा दौरे के लिए रवाना हो गए हैं. उनके साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी इस दौरे में शामिल हैं. सीएम साय और उप मुख्यमंत्री हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री साय सुबह 7:50 बजे रायपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान के माध्यम से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए. चंडीगढ़ पहुंचने के बाद सीएम साय सड़क मार्ग से हरियाणा के पंचकूला दशहरा ग्राउंड में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद वापस चंडीगढ़ रवाना होंगे और वहां आयोजित सीएम कॉन्क्लेव में शामिल होंगे. कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री 5:00 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट रवाना होंगे और वहां से 7:00 बजे विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. सीएम साय रात 9:30 बजे हरियाणा से वापस रायपुर लौटेंगे. आज होने वाला जनदर्शन स्थगित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज होने वाला जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है. हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 17 अक्टूबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है. इस कार्यक्रम के दौरान CM साय आम जनता की समस्याओं को सुनते हैं और विभिन्न विभागों से संबंधित परेशानियों का समाधान करते हैं. जनदर्शन कार्यक्रम में हर बार बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं, जहां समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाता है. भारतीय सड़क कांग्रेस का 83 वां वार्षिक अधिवेशन 7 नवंबर से 11 नवंबर तक राजधानी रायपुर में आयोजित होगा. उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने विभागीय सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, प्रमुख अभियंता के.के पीपरी, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी, सड़क परिवहन मंत्रालय के क्षेत्रीय अधिकारी, रायपुर नगर निगम के कमिश्नर अबिनाश मिश्रा तथा अधिवेशन से संबंधित सभी स्टीयरिंग कमेटी के सदस्यों के साथ रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम एवं साइंस कॉलेज परिसर में होने वाले इस आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए. डिप्टी सीएम अरुण साव ने रायपुर के नवीन विश्राम भवन में हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आयोजन की पुख्ता तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा, जिससे कि इसमें शामिल होने वाले देश-विदेश के अतिथि छत्तीसगढ़ के वैभव से रू-ब-रू हो सकें. साथ ही वे छत्तीसगढ़ की संस्कृति और यहां के विकास के विभिन्न आयामों को अनुभव कर सकें. उन्होंने अधिवेशन में अतिथियों का सत्कार छत्तीसगढ़ की संस्कृति के अनुरूप सुनिश्चित करने को कहा.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet