LATEST NEWS

बस्तर संभाग में पड़ेंगी बौछारें, छत्तीसगढ़ में बारिश न होने से अब सताएगी तेज धूप

रायपुर/राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ में बारिश पर ब्रेक लग सकता है। इन दिनों मानसून कमजोर होने की वजह से बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। आज मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकली है। बारिश का सिस्टम कमजोर होने की वजह से दिन का पारा 35 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि इस बीच मानसून की वापसी पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसूनी तंत्र कमजोर हो गया है, जिसकी वजह से बारिश की गतिविधि में कमी आ गई है। हालांकि इस बीच मानसून की वापसी पर एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं बस्तर संभाग में दो से तीन दिनों तक एक दो जगह पर बारिश के आसार हैं। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा फिरोजपुर, सिरसा, चूरू, अजमेर, माउंट आबू, दिशा, सुरेंद्रनगर, जूनागढ़ 21 डिग्री उत्तर और 70 डिग्री पूर्व से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मानसूनी तंत्र कमजोर पड़ गया है। यही वजह है की बारिश की गतिविधि में कमी आ गई है। आज मंगलवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर हल्की से हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं राजधानी रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। बीते दिनों सोमवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम रही प्रदेश में एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं राजधानी रायपुर में दोपहर के समय गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को उमस से राहत मिली है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस सुकमा में दर्ज किया गया है नहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया है आगामी दिनों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है वहीं रायपुर, राजनांदगांव में 35, माना एयरपोर्ट, बिलासपुर में 34.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

मिशन बिहान में अपनाई मचान विधि, छत्तीसगढ़ में 1000 दीदियों की बाड़ी में लगाई जा रही सब्जी

रायपुर. मचान विधि से किसानो को सब्जी की फसल लेने के लिए प्रेरित करने मिशन बिहान अंतर्गत जिला दंतेवाड़ा मे 1000 दीदियों की बाड़ी में मचान बनाने का कार्य किया जा रहा है। मचान अधिकतर बाड़ियों में बनाया जाता है। लता या बेल वाली सब्जी को सहारा देने के लिए मचान विधि का उपयोग किया जाता है। गांव के अधिकतर घरों में जहां सब्जी उगाई जाती है वहां आपको मचान देखने को आसानी मिल जाएगा। गांव के किसान परिवार अपने सुविधा और मौसम के अनुसार अपनी बाड़ियों और खेतों में भिंडी, कुम्हड़ा, भटा, करेला, लौकी, विभिन्न प्रकार की सब्जी आदि लगाते हैं। इस कड़ी में दंतेवाड़ा जिला के ग्राम पंचायत कुपेर के स्व सहायता समूह की दीदी श्रीमती झुनकी यादव के मकान की 3.8 डिसमिल भूमि में ’’मचान विधि’’ से करेला लगाने के लिए नर्सरी बेड तैयार किया गया है। दंतेवाड़ा जिले के किसानों का रुझान सदैव जैविक कृषि की ओर रहा है अतः मिशन बिहान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जैविक सब्जी एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जिले के अंतर्गत 1000 दीदियों की बाड़ियों में ’’मचान’’ विधि से सब्जी उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। जहां वे मचान विधि से सब्जियों का उत्पादन करके आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बन सकेंगे। कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा अन्य दीदियों के घर के बाड़ियों में इसी विधि से सब्जी लगाने को प्रेरित किया जा रहा है। महिला किसानों के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत उन्हें जोड़ने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। बाड़ियों में उगने वाले करेला, तोरई, बरबट्टी, सेम की लताओं के लिए मचान विधि फायदेमंद रहती है। इसमें लताओं के फलने फूलने के लिए रस्सी और तार के माध्यम से मचान निर्मित किया जाता है। इसका सबसे बड़ा लाभ तो यह है कि पौधे में आने वाली सब्जी खराब नहीं होती है और उनकी गुणवत्ता भी अच्छी रहती है साथ ही इनकी फलने की अवधि में भी बढ़ जाती है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गिनाई प्राथमिकताएं, केंद्रीय वित्त आयोग की बैठक आरंभ

रायपुर. केंद्रीय वित्त आयोग की बैठक आरंभ, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं मंत्रिमण्डल के सहयोगी तथा आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया सहित आयोग के सदस्य तथा अधिकारीगण बैठक में हैं मौजूद। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने राज्य की वित्तीय स्थिति एवं राज्य की आवश्यकताओं के संबंध में आयोग के समक्ष रखी अपनी बात। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन राज्य के संबंध में प्रजेंटेशन दे रहे। केंद्रीय वित्त आयोग की बैठक में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के चलते अधोसंरचना में अतिरिक्त व्यय भार आता है। माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत इन क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रहे। माओवाद पर अंकुश लगाने की दिशा में प्रदेश में प्रभावी कार्य किया जा रहा है। केंद्रीय वित्त आयोग से राज्य को अधिक वित्तीय सहायता प्राप्त हो तो निश्चित ही लोकहित कार्यों को बड़े पैमाने पर बढ़ाया जा सकता है। विकसित भारत के साथ ही विकसित छत्तीसगढ़ तैयार करने के लिए हम काम कर रहे हैं। देश तेजी से आर्थिक महाशक्ति बन रहा है और इसके लिए छत्तीसगढ़ भी पूरी मेहनत से काम कर रहा है। हमारी अपेक्षा है केंद्रीय वित्त आयोग छत्तीसगढ़ के हमारे विजन को बढ़ने में अधिक वित्तीय सहायता प्रदान करें। तेजी से प्रगति कर रहा छत्तीसगढ़: डॉ. पनगढ़िया- केंद्रीय वित्त आयोग की बैठक में अपने संबोधन में आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द पनगढ़िया ने छत्तीसगढ़ की आर्थिक प्रगति की रफ्तार की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश में तेजी से प्रगति हो रही हैै। नवा रायपुर को बहुत सुन्दर और व्यवस्थित तरीके से बसाया गया है। छत्तीसगढ़ बहुत ही सुन्दर राज्य है।  विकसित भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट्स पर जोर देना होगा यहां छत्तीसगढ़ पहुंचकर मुझे बहुत अच्छा लगा है। आत्मीय स्वागत से मन प्रसन्न हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिलकर मुझे बड़ी प्रसन्नता हुई।

मुख्यमंत्री ने तुरंत आवेदन निराकरण करने के दिए थे निर्देश, छत्तीसगढ़ की वृद्ध सुमरिता बाई को हर माह मिलेगा निःशुल्क राशन

रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आम जनता के राशन कार्ड जैसी बुनियादी सुविधाओं के आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते प्रशासन की कोशिश है कि न्यूनतम समय में राशन कार्ड के लिए आए आवेदकों के आवेदन पर कार्रवाई हो। जनदर्शन में आ रहे ऐसे आवेदनों पर त्वरित निराकरण हो रही है। सुमरिता बाई के अंत्योदय राशनकार्ड के लिए दिए गए आवेदन पर भी इसी तरह शीघ्र कार्रवाई की गई। कोरबा जिले के विकासखंड कटघोरा के ग्राम पंचायत अरदा की आवेदिका सुमरिता बाई ने कलेक्टर जनदर्शन में आकर आवेदन दिया। कलेक्टर अजीत वसंत ने खाद्य अधिकारी को तत्काल निर्देशित किया कि पात्र सुमरिता बाई को अन्त्योदय राशन कार्ड बनाकर दिया जाए। आवेदन पर तवरित काईवाई कर सुमरिता बाई के नाम पर अंत्योदय राशन कार्ड जारी कराकर ग्राम पंचायत के सरपंच के माध्यम से घर में दिया गया। इसी तरह ग्राम जोरहाडबरी विकासखण्ड पाली निवासी श्री प्रवीण कुमार ने अपनी माता के नाम पर जारी राशन कार्ड में स्वेच्छा से अपना नाम विलोपित करने जनदर्शन में आवेदन दिया। कलेक्टर के निर्देश के पश्चात खाद्य अधिकारी ने प्रवीण कुमार का नाम आश्रित सदस्य से तत्काल विलोपित कर दिया। उल्लेखनीय है कि अन्त्योदय अन्न योजना गरीब परिवारों के लिये मार्च, 2001 से लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत अति गरीब परिवारों को 1 रूपए प्रति किलो की दर से 35 किलो चावल प्रति परिवार, प्रतिमाह प्रदाय किए जाने का प्रावधान है। वर्तमान में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत समस्त अन्त्योदय राशनकार्ड धारकों को निःशुल्क चावल प्रदाय किया जा रहा है।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान चलाया, छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग का नई दिल्ली में वृक्षारोपण

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत आज नई दिल्ली में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सूचना केन्द्र के कर्मचारियों ने आज साउथ दिल्ली में वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में विभाग के प्रमुख अधिकारी और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा और हरियाली बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘यह अभियान न केवल पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह मातृत्व के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने का एक सुंदर तरीका भी है।’ कार्यक्रम के दौरान, अधिकारियों ने स्थानीय समुदाय को भी वृक्षारोपण के महत्व के बारे में जागरूक किया और उन्हें भी इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि एक पेड़ लगाने से न केवल पर्यावरण में सुधार होता है, बल्कि यह अगली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और हरित भविष्य की नींव भी रखता है।     विभाग ने इस अभियान के अंतर्गत भविष्य में और भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है। इस पहल की सराहना करते हुए, कई नागरिकों ने भी इसमें भागीदारी की इच्छा व्यक्त की और इसे एक सकारात्मक दिशा में उठाया गया कदम माना।  ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान छत्तीसगढ़ सरकार की पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता और लोगों में जागरूकता को दर्शाता है। जिसका उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से अधिक से अधिक हरियाली बढ़ाना है।

नल-जल योजना ने दी बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ के ग्राम कोरई में अब हर घर में नल से मिलेगा जल

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन और संवेदनशील सरकार के प्रयासों से, ग्राम कोरई में जल जीवन मिशन और क्रेडा के माध्यम से सोलर ड्यूल पंप की स्थापना की गई है। इस पहल के अंतर्गत 65 वर्षीय वृद्धा गणेशों बाई सहित गाँव के कई निवासियों को अब पानी की समस्याओं से निजात मिल गई है। वृद्धा गणेशों बाई को पहले बरसात और गर्मियों में पानी की कमी के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बरसात में गंदे नाले के पानी से काम चलाना पड़ता और गर्मियों में सूखते जल स्तर के कारण दूर-दूर तक पानी की तलाश में भटकना पड़ता था। बरसात के दिनों में पत्थरों की फिसलन और पानी भरने के जोखिम भरे काम के कारण उनका जीवन और कठिन हो जाता था। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में, जल जीवन मिशन और क्रेडा के तहत गाँव में सोलर ड्यूल पंप स्थापित किया गया और घरों तक पाइपलाइन बिछाई गई। इस पहल से अब गणेशों बाई और अन्य ग्रामीणों को साफ और सुरक्षित पानी घर पर ही उपलब्ध हो रहा है। गणेशों बाई कहती हैं, ‘इस नल ने हमारी बहुत बड़ी समस्या को दूर कर दिया है। बरसात के दिनों में साफ पानी के लिए बहुत तरसना पड़ता था। अब नल का साफ पानी घर पर ही मिल जाता है और किसी तरह का जोखिम भी नहीं उठाना पड़ता है। इस उम्र में इससे बड़ा सहारा और क्या हो सकता है।’ग्राम कोरई में पानी की समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार के संवेदनशील दृष्टिकोण और प्रभावी योजनाओं ने ग्रामीणों के जीवन में महत्वपूर्ण सुधार किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन की सरकार ने ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिससे ग्रामवासियों को पानी की समस्या से निजात मिल सकी है और उनके जीवन में खुशियों की बरसात होने लगी है।

लगन और ईमानदारी से करें मां-बाप के सपने साकार, छत्तीसगढ़-वन मंत्री केदार कश्यप शाला प्रवेश उत्सव में शामिल

रायपुर. वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप आज रायपुरा स्थित पंडित गिरिजा शंकर मिश्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने नौनिहालों को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर शाला प्रवेश कराया। उन्होंने इस मौके पर बच्चों को शाला गणवेश तथा पाठ्यसामग्री वितरण भी किया। उन्होंने छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल प्रदान किया। मंत्री श्री कश्यप ने इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए नवाचार मॉडल प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। मंत्री श्री कश्यप ने शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में अपार क्षमता है। शासकीय स्कूल के बच्चे कठिन पस्थितियों के बाद भी बेहतर परिणाम ला रहे हैं। यह हम सबके लिए यह खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि बच्चे लगन और ईमानदारी से शिक्षकों के आदर्श में चलकर शिक्षा ग्रहण कर अपने मां-बाप के सपनों को साकार करें, बच्चों को हताश-निराश होने की जरूरत नहीं है। समय को ध्यान रखते हुए खेलने के समय खेले-कुदे और पढ़ाई के समय पढ़ाई करें। गरीब, किसानों के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता में है। भविष्य निर्माता आज के नौनिहालों की शिक्षा-दिक्षा में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए सरकार तत्पर है। हमारी सरकार ने प्रदेश में आईआईटी, आईआईएम जैसी बड़ी-बड़ी संस्थानें स्थापित की है। उच्च शिक्षा के लिए भी बाहर जाने की जरूरत नहीं है। अतिथियों ने इस मौके पर ‘‘मां के नाम एक पेड़’’ अभियान के तहत स्कूल परिसर में पौधा रोपण किया।   विधायक श्री मोती लाल साहू ने कहा कि सरकारी स्कूल के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आज प्राईवेट स्कूल से बेहतर परीक्षा परिणाम शासकीय स्कूलों मंें आ रहा है। शासकीय स्कूलों में प्रवेश के लिए काफी भीड़ लगी है, इससे शासकीय स्कूलों का महत्व और गुणवत्ता अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कम सुविधाओं और चुनौती पूर्ण परिस्थितियों में भी बेहतर परिणाम सराहनीय है। बच्चों को भी लगन और ईमानदारी से शिक्षा ग्रहण करना चाहिए। विधायक श्री अनुज शर्मा ने कहा कि नन्हें-नन्हें बच्चों को जीवन के नए पड़ाव में प्रवेश कराने आए हैं। उनका हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत है। उन्हांेने कहा कि सरकारी संस्थान में पढ़े-लिखे ज्यादा संस्कारी होते हैैं। आज के मंच में मंत्री, विधायक, कलेक्टर सहित जितने भी लोग है सभी सरकारी स्कूलों में पढ़कर आप लोगों के बीच उपस्थित हैं। आप लोगों को भी किसी प्राईवेट स्कूल के विद्यार्थियों को देखकर अपने आप को कमजोर आंकने की जरूरत नहीं है। आप लोगों में अपार शक्ति और जोश है, अपनी कड़ी मेहनत और लगन से इच्छानुसार परिणाम हासिल कर सकते हैैं। विधायक गुरू खुशवंत साहेब ने जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अक्सर दूसरों के सुख सुविधओं और रहन-सहन को देखकर मन में उनकी तरह बनने की लालसा होती है। शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जिससे हर सुख सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम शाला में अनुशासन का पालन करते हैं। जीवन में भी अनुशासन से आगे बढ़ सकते हैं और अपनी मंजिल को प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है। शिक्षकों को स्कूल के बच्चों को भी अपने बच्चों की तरह जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाना चाहिए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप सिंह, नगर निगम के कमिश्नर श्री अविनाश मिश्रा, जिला शिक्षाधिकारी श्री खण्डेलवाल, वार्ड केे पार्षद श्री वीरेन्द्र देवांगन सहित शिक्षक-शिक्षिकांए तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

जल जीवन मिशन की हुई समीक्षा, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव नई दिल्ली में बैठक में शामिल

रायपुर. छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव आज नई दिल्ली में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल की अध्यक्षता में नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित अंत्योदय भवन में आयोजित बैठक में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना, सचिव सुश्री विनी महाजन, छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक और प्रमुख अभियंता डॉ. एम.एल. अग्रवाल भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

‘स्कूल जतन’ योजना के कार्याें की जांच शुरू, छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कार्रवाई

रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश के परिपालन में मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में मरम्मत योग्य शालाओं के जीर्णोद्धार एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत कार्याें की जांच शुरू कर दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने सभी कलेक्टरों को उक्त योजना के तहत स्वीकृत कार्याें के औचित्य, आवश्यकता, पूर्णता तथा निर्माणाधीन कार्याें की स्थिति की विशेषज्ञ समिति से जांच कराकर निर्धारित प्रपत्र में 15 दिवस के भीतर जानकारी लोक शिक्षण संचालनालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने इस संबंध में कलेक्टरों को प्रेषित पत्र में इस बात का उल्लेख किया है कि योजना के तहत स्वीकृत कार्याें के लिए विभाग द्वारा पूर्व में राशि जारी की गई थी। निर्माण कार्याें की गुणवत्ता को लेकर शासन को शिकायतें मिली है। उन्होंने कलेक्टरों को सभी कार्याें की अद्यतन स्थिति की जांच कराने के निर्देश तथा गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधितों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कलेक्टरों को निर्धारित प्रारूप में शाला का नाम, स्वीकृत कार्य, स्वीकृत राशि, कार्य की भौतिक स्थिति, लागत, औचित्य एवं आवश्यकता, गुणवत्ता के संबंध में रिपोर्ट देने को कहा है।

छात्रों के विचारों का भी होगा दस्तावेजीकरण, छत्तीसगढ़ विजन @ 2047 में तीव्र विकास के प्रयास

रायपुर. छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्य बनाने के उद्देश्य को साकार करने के लिए राज्य नीति आयोग, उच्च शिक्षा विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य नीति आयोग द्वारा ’अमृत काल: छत्तीसगढ़ विजन @ 2047’ दस्तावेज तैयार किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य राज्य के सभी क्षेत्रों का तीव्र विकास सुनिश्चित करना है। इस के लिए सभी युवा नागरिकों, विद्यार्थियों से सुझाव लेने के लिए राज्य के समस्त महाविद्यालय और शासकीय एवं अनुदान प्राप्त तथा निजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को ’’विकसित छत्तीसगढ़, मेरे सपने का खुशहाल छत्तीसगढ़’’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करने होंगे, जिसका मूल्यांकन प्रासंगिकता, वर्तमान स्थिति का आंकलन, नवाचार, व्यवहार्यता, स्पष्टता और प्रस्तुतीकरण जैसे मानदंडों के आधार पर पैनल द्वारा किया जाएगा और सर्वश्रेष्ठ निबंधों को आयोग द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा। राज्य नीति आयोग के सदस्य सचिव श्री अनुप श्रीवास्तव एवं सदस्य श्री के. सुब्रमण्यम ने बताया कि छात्रों को अपने निबंध 1500 से 2500 शब्दों में हिंदी अथवा अंग्रेजी में लिखने होंगे। निबंध में छात्रों को छत्तीसगढ़ की वर्तमान स्थिति का आंकलन करना होगा, जिसमें राज्य के सामर्थ्य, कमजोरियों के आधार पर 2047 तक छत्तीसगढ़ को एक समृद्ध और समावेशी राज्य बनाने की अपनी कल्पना व दृष्टिकोण प्रस्तुत करना होगा। छात्रों को राज्य में उद्योग और सेवाओं में सुधार, कृषि और वानिकी में सुधार, गुणवतापूर्ण शिक्षा और कौशल विकास, गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधाएं, बुनियादी ढांचे का विस्तार, सामाजिक कल्याण, सुशासन और सतत् विकास जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करने होंगे। संयुक्त संचालक डॉ. नीतू गौरड़िया ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है, ताकि उनके सुझावों से छत्तीसगढ़ को एक बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर किया जा सके। राज्य नीति आयोग ने सभी छात्रों से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। छात्र अधिक जानकारी के लिए अपने महाविद्यालय/स्कूल के प्राचार्य से संपर्क कर सकते हैं।

वित्तीय आवश्यकताओं और आर्थिक प्रगति पर होगा विमर्श, छत्तीसगढ़-दौरे पर कल आएगा केन्द्रीय वित्त आयोग

रायपुर. केन्द्रीय वित्त आयोग 10 जिले से छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इसमें 12 सदस्यीय की दल होगी। दौरे के दौरान राज्य की वित्तीय आवश्यकताओं और आर्थिक प्रगति सहित अनेक मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। केन्द्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में 12 सदस्यीय दल राजधानी रायपुर पहुंच रहा है। यह दल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्रीमण्डल के सदस्यों और अधिकारियों के साथ, राज्य की वित्तीय आवश्यकताओं, अधोसंरचना विकास और आर्थिक प्रगति सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेगा। वित्त आयोग 12 और 13 जुलाई को जगदलपुर भ्रमण पर भी रहेगा। केन्द्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष पनगढ़िया के साथ आयोग के सदस्य अजय नारायण झा, एनी जॉर्ज मैथ्यू, मनोज कुमार पाण्डा, डॉ. सौम्य कांति घोष और आयोग के सचिव ऋत्विक रंजनम पाण्डेय, संयुक्त सचिव कमल कुमार मिश्रा, संयुक्त संचालक राघवेन्द्र सिंह और अन्य अधिकारीगण भी रायपुर पहुंचेंगे। केन्द्रीय वित्त आयोग के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर वित्त सचिव मुकेश बंसल ने होटल मेफेयर में तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में संचालक कोष लेखा एवं पेंशन एवं नोडल अधिकारी 16वें केन्द्रीय वित्त आयोग महादेव कावरे, एनआरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौरभ कुमार, रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, रायपुर नगर निगम के आयुक्त अविनाश मिश्रा, संचालक जनसम्पर्क अजय अग्रवाल सहित नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा सीएसआईडीसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

कांग्रेस ने प्रदेशभर में धरना देकर सरकार को घेरा, छत्तीसगढ़-जगदलपुर-बीजापुर-बलरामपुर में बिजली कटौती

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार जगदलपुर के तोकापाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में तोकापाल गांधी चौक पर कांग्रेसियों ने दिया धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश में बिजली दर की बेहताशा वृद्धि व अघोषित विद्युत कटौती किया जा रहा है और विभाग और शासन मौन बैठा हुआ है। लगातार बिजली कटौती से किसान परेशान हो चूके है, रोपाई का समय है ना तो बारिश आ रही और ना ही बिजली कैसे रोपाई होगी। विभाग के द्वारा स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा हैं, स्मार्ट मीटर लगाकर ठेकेदारों को लाभ पहुचाने का कार्य कर रही प्रदेश अपराध का गढ़ बनता जा रहा है, लगातार लड़ाई झगडे, आगजनी, हत्या जैसे अपराध बढ़ता जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला पेंड्रा मरवाही ने आज जिले में व्यापक समस्याओं के निराकरण को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व कलेक्टर कार्यालय का घेराव आयोजन सेमरा तिराहे में किया। धरना प्रदर्शन के बाद अपनी 13 सूत्रीय समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है और स्थानीय प्रशासन के द्वारा जल्द समस्याओं का निराकरण के आश्वासन के बाद कलेक्टर घेराव नही किया गया। साथ ही अगर आने वाले दिनों समस्याओं का समाधान नही होने की स्थिति में आगे उग्र प्रदर्शन करने की बात कही है। कबीरधाम में भी कांग्रेस का हंगामा — सोमवार को प्रदेशभर में बिजली कटौती को लेकर कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे हैं। कबीरधाम जिले में कवर्धा शहर के सिग्नल चौक व पंडरिया के गांधी चौक में कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे है। पंडरिया में धरना को संबोधित करते हुए नीलू चन्द्रवंशी ने कहा कि कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल में इतना बिजली संकट नहीं था। भाजपा के 6 माह की सरकार में ही लोग परेशान हैं। हमारी सरकार ने 5 साल में एक पैसा बिजली बिल में नहीं बढ़ाया था। हमारी सरकार में कोई भी गरीब बिजली की समस्या से परेशान नहीं हुआ। अब तो बिजली बिल हाफ योजना समाप्त कर दी गई। आज प्रदेश की जनता बिजली बिल से परेशान है। अब दिन में कभी भी बिजली गुल हो जाती है, जिससे किसान, मरीज, स्टूडेंट, बुजुर्ग, महिलाएं बिजली कटौती से परेशान हैं। कोंडागांव के जयस्तंभ चौक में प्रदर्शन — जिला मुख्यालय कोंडागांव के जयस्तंभ चौक में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन गया। इस बारे में पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने बताया कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के द्वारा अघोषित बिजली कटौती और बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि किया गया है,  जिससे कि छत्तीसगढ़ वासियों और किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में उत्पन्न हो रहे बिजली को बाहरी राज्यों को बेच रही है,परंतु छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ वासियों के लिए किसी भी प्रकार की संवेदना ना रखते हुए अघोषित बिजली कटौती और बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि कर रही है। बीजापुर में बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन — बीजापुर में भी अघोषित बिजली की कटौती व बिजली की दरों में किये गए बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने आवापल्ली मुख्यालय में भाजपा सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उसूर ब्लाक के मुख्यालय आवापल्ली में कांग्रेस ने बिजली की अघोषित कटौती तथा बिजली की दरों में किये गए बढ़ोतरी के विरोध में राज्य सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौपा गया। धरना प्रदर्शन के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष कलमेश कारम ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की साय सरकार बनी है, तब से ही क्षेत्र में बिजली की कटौती की जा रही है। बिजली विभाग पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। बलरामपुर रामनुजगंज में भी कांग्रेस का हंगामा – बलरामपुर रामनुजगंज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश में कार्यक्रम प्रभारी डॉ. दिनेश यादव महामंत्री प्रदेश किसान कांग्रेस के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की  अध्यक्षा मधु गुप्ता के अध्यक्षता में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अजय गुप्ता के उपस्थित में आज का धरना प्रदर्शन भारत माता चौक में किया गया।धरना प्रदर्शन में  छत्तीसगढ़ में विद्युत दरों में बढ़ोतरी एवं बिजली कटौती के साथ ही बालौदाबाज़ार में कलेक्ट्रेट जलाने की घटना, सहकारी समितियों में धान का गबन एवं लॉ एंड ऑर्डर की विफलता सहित अन्य मुद्दों पर वक्ताओं के द्वारा छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार को जमकर घेरा वही विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौपा गया।

ईओडब्ल्यू से अभी राहत नहीं, छत्तीसगढ़ के कोयला घोटाले में निलंबित IAS रानू साहू को SC से जमानत

रायपुर/बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले के आरोप में जेल में बंद निलंबित आईएएस रानू साहू और कारोबारी दीपेश टांक को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है, लेकिन निलंबित आईएएस रानू साहू को राहत नहीं मिली है। दरअसल, एसीबी और ईओडब्ल्यू ने निलंबित आईएएस रानू साहू, समीर बिश्नोई और सौम्या चौरसिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराया है। तीनों के खिलाफ अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने निलंबित आईएएस रानू साहू पर साल 2015 से 2022 तक करीब चार करोड़ रुपए की अचल संपत्ति स्वयं के नाम से और पारिवारिक सदस्यों के नाम से खरीदने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनके सेवा में आने के बाद से 2022 तक का कुल वेतन 92 लाख रुपये है। निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई का साल 2010 से 2022 तक का कुल वेतन 93 लाख रुपये है। इस अवधि में उनकी पत्नी प्रीति गोधरा के नाम से पांच करोड़ रुपये की कई अचल संपत्ति क्रय की है, जो वेतन से 500 गुना ज्यादा है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उपसचिव रही सौम्या चौरसिया ने अपने और परिवार के नाम पर नौ करोड़ 20 लाख रुपये की 29 अचल संपत्ति होना बताया है। ईओडब्ल्यू ने बताया कि साल 2021 से 2022 के बीच करोड़ों की संपत्ति खरीदी गई है। कोयला घोटाले मामले में राहू साहू एक साल से वहीं कारोबारी दीपेश टांक डेढ़ साल से जेल में बंद है। एक तरफ जहां रानू साहू को राहत मिली है। वहीं, दूसरी तरफ ईओडब्ल्यू ने उनके खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की है। ईओडब्ल्यू की नई कार्रवाई के बाद माना जा रहा है कि रानू साहू को एक बार फिर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट ने रानू साहू और दीपेश टांक को 7 अगस्त तक के लिए अंतरिम जमानत दी है। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने बचाव पक्ष की तरफ से पैरवी की। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस भुवन की डबल बेंच ने जमानत के आदेश जारी किए। हालांकि ईओडब्ल्यू द्वारा दर्ज नई एफआईआर से रानू साहू, उप सचिव सौम्या चौरसिया और समीर बिश्नोई की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। तीनों पर आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है।

किसानी के मुद्दों पर होंगे फैसले, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होगी। कैबिनेट की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में दोपहर तीन बजे से आयोजित होगी। इस बैठक में खेती-किसानी के मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं और कृषि के मुद्दों के लेकर साय सरकार कई अहम फैसले ले सकते हैं। कैबिनेट की बैठक में विधानसभा के आगामी मानसून सत्र की तैयारी की समीक्षा हो सकती है। प्रदेश में खरीफ फसलों के लिए खाद बीज की उपलब्धता पर चर्चा की जाएगी। किसानों, अधिकारी, कर्मचारी और स्कूली बच्चों के हित में भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये जा सकते हैं। साथ ही बैठक में अन्य विभागों से संबंधित अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

उप मुख्यमंत्री ने 15 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन, छत्तीसगढ़ के शहरों के विकास में राशि की कमी नहीं होगी

रायपुर. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में शामिल वार्डों के विकास के लिए 14 करोड़ 73 लाख रुपए के 94 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया। बिलासपुर के जिला खेल परिसर में आयोजित समारोह की अध्यक्षता विधायक सुशांत शुक्ला ने की। उप मुख्यमंत्री श्री साव की पहल और विधायक श्री शुक्ला के विशेष प्रयासों से 15वें वित्त आयोग, अधोसंरचना मद एवं निकाय मद के अंतर्गत ये विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। अधिकांश स्वीकृत कार्य सीसी रोड, नाली निर्माण तथा स्ट्रीट लाइट से संबंधित हैं। उप मुख्यमंत्री श्री साव एवं विधायक श्री शुक्ला ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत खेल परिसर में नीम के पौधे भी लगाए। भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि विगत पांच सालों में पहली बार विकास कार्यों के लिए लगभग 15 करोड़ की एकमुश्त राशि मिली है। हमारी सरकार नगरीय क्षेत्रों के विकास के लिए संकल्पबद्ध है। शहरों के विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं होगी। जनभावना के अनुरूप तमाम विकास कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से हाल ही में मुलाकात हुई है। हमें जल्द ही और आबंटन मिलने की संभावना है। इससे हर जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्ति को रहने के लिए पक्का छत मिल सकेगा। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सभी को पेड़ लगाने का आह्वान किया। उन्होंने इसे बड़े होते तक सहेजने को भी कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि उप मुख्यमंत्री अरुण साव शहर की समस्याओं से अवगत हैं। धीरे-धीरे पूरी समस्याओं का समाधान होगा। इससे शहर की दशा एवं दिशा जरूर बदलेगी। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने कार्यक्रम में स्वागत भाषण एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बिलासपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष श्री राजेश सिंह, जिला पंचायत के सीईओ रामप्रसाद चौहान और प्रभारी डीएफओ अभिनव कुमार सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet