LATEST NEWS

निकाय चुनाव सहित योजनाओं पर मंत्रियों से करेंगे चर्चा, छत्तीसगढ़-विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक आज

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय आज सोमवार को कैबिनेट की बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक 30 दिसंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे से नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की गई है। इसमें छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही सीएम साय अपने मंत्रियों के साथ कई अहम मुद्दों और भावी योजनाओं पर चर्चा करेंगे। इससे पूर्व पिछली कैबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने प्रदेश के नगर पालिक निगमों के महापौर एवं नगर पालिकाओं के अध्यक्ष का निर्वाचन प्रत्यक्ष रीति से कराए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए बैठक में छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 (संशोधन) अध्यादेश, 2024 एवं छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 (संशोधन) अध्यादेश 2024 (प्रत्यक्ष निर्वाचन एवं आरक्षण संबंधित प्रावधान) की विभिन्न धाराओं में संशोधन किए जाने के संबंध में अध्यादेश 2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। पिछली कैबिनेट बैठक के अहम फैसले- अविभाजित मध्य प्रदेश राज्य में 1999 के पूर्व नगर पालिक निगमों में महापौर तथा नगर पालिकाओं के अध्यक्ष का निर्वाचन प्रत्यक्ष रीति से होता था। भूपेश सरकार ने नगरीय निकायों के महापौर और नगर पालिकाओं के अध्यक्ष का निर्वाचन को अप्रत्यक्ष रीति से कराए जाने का निर्णय लिया था, जिसकी अधिसूचना का प्रकाशन राजपत्र में 12 दिसम्बर 2019 को किया गया था। छत्तीसगढ़ शासन के पिछड़ा वर्ग एवं अल्संख्यक विभाग द्वारा मंत्रालय की ओर से त्रिस्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व एवं आरक्षण के संबंध में स्थानीय निकायों में आरक्षण को एकमुश्त सीमा 25 प्रतिशत को शिथिल कर अन्य पिछड़ा वर्ग की संख्या के अनुपात में 50 प्रतिशत आरक्षण की अधिकतम सीमा तक आरक्षण के प्रावधान की स्वीकृति   पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के प्रतिवेदन में प्राप्त अनुशंसा के अनुसार दी गई है।  1. छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 के अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व एवं आरक्षण संबंधी प्रावधानों में संशोधन किए जाने के लिये विभिन्न धाराओं में संशोधन किए जाने का निर्णय लिया गया। 2.  मंत्रिपरिषद ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को वितरण के लिये नागरिक आपूर्ति निगम को आवश्यक चना उपार्जन, छमडस् ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म के माध्यम से किए जाने की अनुमति दी है। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत राज्य के सभी अनुसूचित विकासखण्डों एवं मॉडा पैकेट क्षेत्र में निवासरत अंत्योदय तथा प्राथमिकता वाले राशन कार्डधारियों को प्रतिमाह 5 रूपए किलो की दर से 2 किलो चना प्रदाय किया जाता है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चना वितरण योजना के तहत 30 लाख 22 हजार परिवारों को लाभान्वित किया जा रहा है। राज्य को चना वितरण के लिए प्रति माह 6046 टन तथा प्रति वर्ष 72 हजार 52 टन चना की जरूरत होती है। चना का उपार्जन नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा किया जाता रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार की चना वितरण योजना के माध्यम से हितग्राहियों को उच्च क्वालिटी का चना प्रदाय किया जा सके, इसके लिए मंत्रिपरिषद ने नागरिक आपूर्ति निगम को छमडस् ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म के माध्यम से किए जाने की अनुमति दी गई। 3. पर्यटन को उद्योग का दर्जा – बैठक में राज्य में पर्यटन को बढ़ावा  और  योजनाबद्ध विकास के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के प्रस्ताव पर राज्य में पर्यटन को उद्योग का दर्जा प्रदान करने का निर्णय लिया गया। छत्तीसगढ़ सरकार की नई औद्योगिक नीति 2024-30 के अंतर्गत पर्यटन, मनोरंजन एवं अन्य सामाजिक सेवा सेक्टर में शामिल के अलावा भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ पर्यटन नीति 2020 में पर्यटन परियोजनाओं हेतु निर्धारित न्यूनतम स्थायी पूंजी निवेश किए जाने पर सामान्य उद्योगों की भांति अनुदान/छूट/रियायत का प्रावधान किया गया है। 4. पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिए जाने से प्रदेश में साहसिक, जल पर्यटन, मेडिकल एवं वेलनेस टूरिज्म, एग्रो टूरिज्म, पर्यटन की इकाईयों, लैंड बैंक में निजी निवेश को आकर्षित एवं प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। इससे स्टेक होल्डर प्रोत्साहित होंगे। पर्यटन संबंधी अधोसंरचना का विकास होगा। पर्यटन से संबंधित पूंजी निवेश बढ़ेगा। राज्य में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों के अनुकूल सुख-सुविधाओं का विकास होगा। राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के बड़े अवसर सृजित होंगे।

बैरक में पड़ी थी लाश, छत्तीसगढ़-रायपुर में PHQ की बटालियन के कंपनी कमांडर ने खुद को मारी गोली

रायपुर। रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ( पीएचक्यू ) में ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मार ली। बताया जाता है कि इंस्पेक्टर बटालियन का अफसर था और पीएचक्यू में ड्यूटी कर रहा था। घटना नवा रायपुर के राखी थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि ऑफिसर कंपनी कमांडर के पद पर 22वीं बटालियन में पदस्थ था। घटना की सूचना पर पुलिस महकमे के ऑफिसर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल,कंपनी कमांडर ने खुद को गोली मारकर सुसाइड क्यों की ?, इसके बारे में अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। मृतक इंस्पेक्टर अनिल सिंह दुर्ग जिले का निवासी था और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में 14वीं बटालियन में कंपनी कमांडर के पद पर पदस्थ था। पीएचक्यू के गेट नं-3 में सुरक्षा में उसकी ड्यूटी लगी थी। उन्होंने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। आवाज सुनते ही आसपास के पुलिसकर्मी पहुंचे। मौके पर आला अधिकारी भी पहुंचे। फिलहाल, पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

पांच हादसों में 6 की मौत, छत्तीसगढ़-30 यात्रियों से भरी बस खड़े ट्रक से टकराई और ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा

रायपुर. रविवार की शुरूआत छत्तीसगढ़ में हादसों से भरा रहा. अलग-अलग सड़क हादसों में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई. ये हादसे रायगढ़-जशपुर के बीच, बिलासपुर, बालोद और दुर्ग में हुए है. जशपुर जिले में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है. दरअसल, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंद दिया. इस दुर्घटना में पति की मौत हो गई. वहीं पत्नी घायल हुई है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद घायल महिला को कुनकुरी अस्पलात ले जाया गया है. घटना नारायणपुर थाने के मटासी गांव की है. रायगढ़ से जशपुर जा रही यात्री बस हादसे का शिकार – इधर रायगढ़ से जशपुर जा रही यात्री बस हादसे का शिकार हो गई. आज सुबह 8 बजे के करीब यात्रियों को लेकर जा रही बस खड़े ट्रक से टकरा गई. महिला यात्री की बस के चक्के के चपेट में आने से मौत हो गई. वहीं कई यात्री घायल हुए हैं. मौके पर पहुंची पूंजीपथरा थाना पुलिस ने बस को जप्त कर लिया है. चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे. अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार महिला को कुचला – न्यायधानी बिलासपुर में अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार महिला को कुचला दिया. हादसे में महिला की  मौके पर ही मौत हो गई. घटना तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदन की है. पुलिस जांच में जुट गई है. ट्रैक्टर-ट्रॉली में दबकर चालक की मौत – बालोद जिले के मुड़गहन गांव में एक व्यक्ति की ट्रैक्टर-ट्रॉली में दबने से मौत हो गई. लकड़ी ठेकेदार के पास लकड़ी काटने का काम करने वाला हेमलाल साहू मुड़गहन से सालहेभाट की ओर जा रहा था. इस दौरान चालक ट्रैक्टर इंजन से गिर पड़ा और पहिए के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर ट्रैक्टर वाहन को जप्त कर कार्रवाई में जुट गई है. पेड़ से कार टकराने के बाद जलकर खाक – दुर्ग जिले के मेडेसरा पॉवर ग्रिड के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. बताया जा रहा है कि चार लोग कार में सवार होकर दुर्ग से धमधा की तरफ जा रहे थे. इस दौरान कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई. आसपास मौजूद लोगों ने कार के अंदर से चारों लोगों को बाहर निकाला. जिसके बाद डायल 112 को इसकी सूचना दी गई. सभी घायलों को दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां कार चालक अमित ताम्रकार (30 साल) और उसके बगल बैठे आदित्य कसेर (33 साल) की मौत हो गई. वहीं उसके साथी अनीश ताम्रकार और सुधांशु ताम्रकार को गंभीर हालत के चलते भिलाई स्थित श्री शंकराचार्य हॉस्पिटल रेफर किया गया. दोनों  की हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 11:25 बजे तेज रफ्तार कार क्रमांक CG 07 BK 7387 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. जिससे कार आग लगने से खाक हो गई. आग इतनी भीषण थी कि पेड़ भी जलकर खाक हो गई।

कवासी लखमा को हर महीने मिलते थे 50 लाख रुपए, छत्तीसगढ़-ED की ECIR में किया दावा

रायपुर. छत्तीसगढ़ में हुआ शराब घोटाला काफी लंबे समय से प्रदेश की राजनीति में सुर्खियों पर है. इस मामले में शनिवार को भी पूर्व मंत्री कवासी लखमा समेत कई अन्य के खिलाफ ईडी ने दबिश देकर कार्रवाई की. सूत्रों से खबर है कि ईडी ने अपनी ECIR में दावा किया है कि घोटाले में बतौर कमीशन हर महीने 50 लाख रुपए पूर्व मंत्री कवासी लखमा को भी मिलते थे. हालांकि, कवासी लखमा ने हर महीने कमीशन मिलने की बात से इनकार किया है. इस घोटाले में अन्य नेताओं और अफसरों का भी नाम सामने आया है. आपको बता दें कि ईडी ने अब तक इस मामले में करीब 65 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. वहीं कवासी लखमा ने अब खुद अपने आप को अनपढ़ बता दिया है. ऐसे में सवाल उठता है कि कांग्रेस शासनकाल में राजस्व के लिहाज से सबसे अहम आबकारी विभाग से जुड़े तमाम काम क्या कवासी लखमा खुद या उनकी आड़ में कोई और करते थे ?

आयुष्मान स्वास्थ्य योजना में फ्री में होगी सर्जरी, छत्तीसगढ़-स्वास्थ्य मंत्री ने शुरू करवाई ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने नये साल पर प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी है। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा शुरू हो गई है। इतना ही नहीं शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत मरीजों की फ्री हार्ट सर्जरी होगी। पहले दिन हार्ट सर्जन डॉ. कृष्णकांत साहू के नेतृत्व में 50 वर्षीय महिला की ओपन हार्ट सर्जरी सफल रही। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के हार्ट सर्जरी विभाग के कुशल डॉक्टरों की टीम ने 50 वर्षीय महिला की सफल ओपन हार्ट सर्जरी कर मरीज को नया जीवन दिया है। हार्ट सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू के नेतृत्व में यह सफल ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के बाद महिला की हालत ठीक है तथा वह अभी डॉक्टरों की देखरेख में है। मरीज का वाल्व रिप्लेसमेंट हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राज्य के निवासियों को नए वर्ष के आगमन पर ओपन हार्ट सर्जरी सुविधा की शुरुआत के लिए अस्पताल प्रबंधन को अपनी तरफ से शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही यहां बाइपास सर्जरी की भी शुरुआत होगी। महासमुंद निवासी 50 वर्षीय महिला मरीज को लगभग तीन साल से सांस फूलने की शिकायत थी। थोड़ा भी काम करने से हृदय की धड़कन बढ़ जाती थी जिसे हार्ट पल्पिटेशन कहा जाता है। अपनी इन्हीं समस्याओं के साथ महिला अम्बेडकर अस्पताल के एडवांस्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट के हार्ट सर्जरी विभाग में डॉ. कृष्णकांत साहू के पास पहुंची। उन्होंने मरीज की पूरी जांच की। जाँच में पता चला कि हार्ट के वाल्व में सिकुड़न है और एक वाल्व में लीकेज है। हार्ट का वाल्व इतना सिकुड़ गया था कि इनको डॉक्टर ने 3 साल पहले ही ऑपरेशन की सलाह दी थी मगर ओपन हार्ट सर्जरी का नाम सुनकर मरीज तथा उसके परिवार के लोग घबरा गए और उस वक्त उन्होंने ओपन हार्ट सर्जरी करवाने से मना कर दिया फिर उसके बाद समस्या बढ़ती गई और मरीज पुन: एक बार फिर डॉ. कृष्णकांत साहू के पास पहुंची, जहां पर उन्होंने ने महिला को ओपन हार्ट सर्जरी से संबंधित सभी जानकारी दी। उनकी काउंसलिंग की। सर्जरी के पश्चात स्वास्थ्य में होने वाले सुधार के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. कृष्णकांत साहू ने मरीज की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर को केस की गंभीरता तथा ओपन हार्ट सर्जरी की आवश्यकता के बारे में बताया। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल के निर्देश  पर तत्काल कार्डियक एनेस्थेटिस्ट, परफ्यूजनिस्ट तथा अन्य मानव संसाधन की व्यवस्था की गई । अंततः 26 दिसंबर को मरीज की ओपन हार्ट सर्जरी की गई तथा मरीज के हृदय में कृत्रिम वाल्व का प्रत्यारोपण किया और एक वाल्व को रिपेयर किया। इस ऑपरेशन को मेडिकल भाषा में माइट्रल वाल्व रिप्लेसमेंट बाय यूजिंग बाईलीफलेट मैटेलिक प्रोस्थेटिक वाल्व प्लस ट्राईकस्पिड वाल्व रिपेयर अंडर हार्टलंग मशीन कहा जाता है। डॉ. कृष्णकांत साहू ने मरीज की वर्तमान हालत के संबंध में जानकारी देते हुए बताया की मरीज ने आज सुबह का नास्ता, दोपहर का लंच तथा रात का खाना अपने हाथों से खाया। मरीज की हालत में लगातार सुधार है। मरीज का ऑपरेशन करने वाली टीम में हार्ट सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू, कार्डियक एनेस्थेटिस्ट डॉ. वरुण, परफ्यूजनिस्ट राहुल और डिगेश्वर तथा नर्सिंग स्टाफ में राजेंद्र, नरेंद्र एवं चोवा राम शामिल रहे।

भाजपा संगठन में महिलाओं को मिलेगी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़-उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बड़ा बयान

रायपुर. छत्तीसगढ़ में भाजपा मंडल के अध्यक्षों की नियुक्ति विवाद के बीच बड़ी बैठक की गई, इसमें प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन भी शामिल हुए. इसे लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि मंडल अध्यक्षों का अच्छे से चुनाव संपन्न हुआ है. 400 से ज्यादा मंडल है, एक दो में शिकायत आई है. जिला अध्यक्षों के चयन में बहुत अच्छे से राय सुमारी हुई है. तीन नामों का पैनल बनाकर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा गया है. नारी सशक्तिकरण के लिए काम उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बीजेपी ने नारी सशक्तिकरण के लिए काम किया है. राजनीति में भागीदारी महिलाओं की हो इस दिशा में बीजेपी काम करती है. मंडल अध्यक्षों के बाद जिला अध्यक्षों के चुनाव में महिलाओं को जिम्मेदारी मिलेगी. उप मुख्यमंत्री अरुण साव क्षेत्र में करेंगे जनसंपर्क उप मुख्यमंत्री अरुण साव क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे. उन्होंने कहा कि मैं नियमित रूप से जनसंपर्क जाता हूं. ये देखने कि लगातार क्षेत्र में विकास हो रहा है या नहीं. हम आदिवासियों के जीवन में परिवर्तन लाने का काम कर रहे हैं. रायपुर के शारदा चौक सड़क चौड़ीकरण को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि लगातार उस दिशा में काम हो रहा हैं. आने वाले समय में विकास के जितने भी काम है. वह तेजी से होंगे.बड़े पैमाने पर जल जीवन मिशन का हो रहा काम जल जीवन मिशन में हो रहे कामों को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बयान सामने आया है. उन्होनें कहा कि जल जीवन मिशन का काम ग्रामीण क्षेत्र के लिए है, शहरी क्षेत्र में अमृत मिशन योजना है. हर घर तक नल से जल पहुंचाने का काम बड़े पैमाने पर हो रहा है. कामों को तेज गति से आगे बढ़ाने का काम हो रहा है ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के अनुरूप जल पहुंच सके. हमारी सरकार लगातार इसके लिए क्रमबद्ध तरीके से कम कर रही है.

पोलिंग पार्टी पर हमले के संदिग्धों के 11 ठिकानों पर छापा, छत्तीसगढ़-धमतरी और गरियाबंद में NIA की दबिश में डेढ़ लाख कैश व IED मिला

रायपुर। पोलिंग पार्टी पर हमला करने वाले 11 संदिग्धों के धमतरी और गरियाबंद जिले में स्थित ठिकानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दबिश दी है. इन संदिग्धों के घरों से करीब डेढ़ लाख रुपए कैश समेत IED, नक्सल साहित्य समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं. एनआईए ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ के गरियाबंद और धमतरी जिले के अंदरूनी और नक्सल प्रभावित इलाके सेमरा, मैनपुर, केराबहरा, घोरागांव समेत कुल 11 संदिग्ध लोगों के अलग-अलग ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की गई है. उन्हें प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) आतंकवादी संगठन के मैनपुर-नुआपाड़ा डिवीजन के समर्थक और ओवर ग्राउंड वर्कर माना जा रहा है. साल 2023 में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान के बाद बड़ेगोबरा में पोलिंग पार्टी पर ब्लास्ट कर हमला किया था, जिसमें ITBP का एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गया था. घटना में नक्सलियों के मैनपुर-नुआपाड़ा डिवीजन से जुड़े होने का शक है.

उप मुख्यमंत्री साव बोले-जल्द होगा ऐलान, छत्तीसगढ़ में निकाय-पंचायत चुनाव की पूरी तैयारियां

रायपुर। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीख के ऐलान पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सरकार की तैयारियां अंतिम चरण में है. सरकार की अलग-अलग एजेंसियां, विभाग काम कर रहे हैं. एक चरण का आरक्षण का बचा हुआ है. बहुत जल्द आरक्षण प्रक्रिया खत्म हो जाएगी. चुनाव आयोग जल्द चुनाव कार्यक्रम तय करेगा. हरियाणा के तर्ज पर छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है. मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्रियों से बातचीत कर निर्णय करेंगे. वहीं राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रमुख मोहन भागवत के छत्तीसगढ़ दौरे पर कहा कि मोहन भागवत देशभर में प्रवास करते हैं. वे जिनसे मिलेंगे, उनसे मिलना तय रहेगा. प्रदीप मिश्रा के बयान पर कही यह बात पंडित प्रदीप मिश्रा के सांता क्लाज को लेकर बयान पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि धर्माचार्य के बयान पर मेरी कोई प्रतिक्रिया व्यक्त करना उचित नहीं है. मैं तो आपसे कहता हूं कि कल हमने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती मनाई है. आज छत्तीसगढ़ जिस दिशा में आगे बढ़ा है, वह अटल जी के कारण संभव हुआ है.

सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा- शाबाश बिटिया!, छत्तीसगढ़-बस्तर की बेटी हेमबती को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने दिया “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2024”

रायपुर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बस्तर संभाग के कोण्डागांव की जुडो खिलाड़ी हेमबती को “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024” से सम्मानित किया. छत्तीसगढ़ के इस गौरवशाली पल को लेकर सीएम साय ने ट्वीट कर हेमबती को शाबाशी दी है. उन्होंने लिखा- शाबाश बिटिया! राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी, कोंडागांव की बिटिया हेमबती नाग को आज माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार – 2024” से सम्मानित किया जाना, समस्त प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है. सीएम साय ने बताया कि हेमबती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना हौसला नहीं खोया, अपनी अथक मेहनत और कड़े संघर्ष से उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और राष्ट्रीय स्तर की अन्य प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का परचम लहराया है. हमारी सरकार ऐसे प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करने और उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है. निश्चित ही बिटिया की यह उपलब्धि प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है. उन्होंने हेमबती को मिले सम्मान के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. बता दें, अगरतला (त्रिपुरा) में 12 से 15 दिसंबर तक 68वीं राष्ट्रीय स्कूल प्रतियोगिता में जिले 4 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया. इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हेमवती नाग ने रजत पदक प्राप्त किया. वहीं पंजाब के लुधियाना में 6 से 11 जनवरी तक आयोजित जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक ​जीतने वाली जूडो खिलाड़ी हेमवती नाग का कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अभिनंदन किया तथा उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं.  “” शाबाश बिटिया! राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी, कोंडागांव की बिटिया हेमबती नाग को आज माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार – 2024″ से सम्मानित किया जाना, समस्त प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है। हेमबती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना…     — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) December 26, 2024″””

मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान, छत्तीसगढ़-नवा रायपुर में बनेगी मेडिसिटी

रायपुर। नवा रायपुर में तेजी से विकास कार्य किये जा रहे हैं। लोगों को सारी सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि वहां पर पूरी तरह से बसाहट हो सके। अब इसी तारतम्य में रायपुरवासियों को एक और सौगात मिलने जा रही है। नवा रायपुर में  200  एकड़ में आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त मेडिसिटी बनायी जायेगी। इस प्रोजेक्ट से टूरिज्म के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को पहचान मिलेगी। इतना ही नहीं इसके लिये भूमि का भी चिंहाकन कर लिया गया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण ने अपनी तरफ से प्रयास करना शुरू कर दिया है। यह आधुनिकतम मेडिसिटी लगभग 200 एकड़ में विकसित की जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा नवा रायपुर के सेक्टर 37 में भूमि का चिन्हांकन भी कर लिया है। इस प्रोजेक्ट में निजी निवेश की सहायता से लगभग 5 हजार बिस्तर क्षमता की स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास किया जाना प्रस्तावित है। राज्य शासन ने इस परिकल्पित  मेडिसिटी प्रोजेक्ट को भविष्य में प्रधानमंत्री मेडिसिटी योजना से जोड़े जाने की योजना प्रस्तावित है। मेडिसिटी की स्थापना के लिए हाल ही में केंद्र सरकार के उपक्रम इंफ्रांटेक सर्विसेस लिमिटेड के साथ नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण ने समन्वय बैठक की है। इसमें मेडिसिटी परियोजना को साकार किये जाने के लिये महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई है। यह सर्व सुविधायुक्त मेडिसिटी न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि निकटवर्ती राज्यों के नागरिकों को भी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगी। उक्त मेडिसिटी में कई अग्रणी मल्टीस्पेसिलिटी अस्पताल,  मेडिकल कॉलेज, छात्रावास, डायग्नोस्टिक्स सेंटर, धर्मशाला,  होटल तथा  वाणिज्यिक  एकीकृत विकास करना प्रस्तावित है। इसके लिए स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन के लिये राज्य सरकार द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं। नवा रायपुर अटल नगर में एयरपोर्ट के निकट इस मेडिसिटी के विकास से छत्तीसगढ़ को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी।

गाजे-बाजे के साथ स्वागत, छत्तीसगढ़-रायपुर में 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता में पहुंचे अंडमान और मणिपुर के जनजातीय खिलाड़ी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने जा रही 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए जनजातीय खिलाड़ियों का रायपुर पहुंचना शुरू हो गया है। आज मंगलवार को अंडमान-निकोबार द्वीप और उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर से खिलाड़ी रायपुर पहुंचे। अण्डमान-निकोबार से 20 सदस्यीय दल और मणिपुर से 28 खिलाडियों का रायपुर पहुंचने पर गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। शबरी कन्या आश्रम परिसर में सभी खिलाड़ियों, कोच और प्रबंधकों का तिलक लगाकर पुष्प गुच्छों के साथ रायपुर में स्वागत किया गया। अण्डमान-निकोबार से आये खिलाड़ियों में विशेष पिछड़ी जनजाति ग्रेट अण्डमानी की 2 सदस्य जुरोल और पिगरी भी शामिल हैं। मणिपुर के खिलाड़ियों ने रायपुर पहुंचने पर किए गए स्वागत पर खुशी जताई। स्पर्धा के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी तारीफ की। सभी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता के उत्साह से भरे नजर आएं। 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता 27 से आने वाले दो दिनों में अन्य प्रदेशों से भी तीरंदाजी और फुटबॉल के जनजातीय खिलाड़ी रायपुर पहुंचेंगे। बता दें कि अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संम्बद्ध संस्था वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़ की ओर से 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता 27 से 31 दिसम्बर तक रायपुर में होगी। प्रतियोगिता में वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यक्षेत्र अनुसार 33 प्रांतों के आठ सौ से अधिक जनजातीय बालक-बालिकाएं भाग लेंगे। प्रतियोगिता में फुटबॉल और तीरंदाजी की प्रतिस्पर्धायें होंगी। फुटबॉल की प्रतिस्पर्धाएं कोटा स्टेडियम और पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय मैदान पर होंगी। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। आयेंगे 33 राज्यों के खिलाड़ी वनवासी विकास समिति के प्रचार-प्रसार प्रभाग के प्रभारी राजीव शर्मा ने आज यहां बताया कि देशभर में जनजातीय खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने और उन्हें पहचान कर भविष्य के राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस बार 24वीं प्रतियोगिता राजधानी रायपुर में हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अण्डमान निकोबार से लेकर दिल्ली, पंजाब तक के लगभग 33 प्रांतों से जनजातीय खिलाड़ी शामिल होंगे। तीरंदाजी की प्रतियोगिता जूनियर और सब जूनियर वर्ग में बालक-बालिकाओं के लिए होगी। फुटबॉल प्रतियोगिता में जूनियर सब जूनियर वर्ग में जनजातीय बालक अपने खेल का जौहर दिखाएंगे। ये है व्यवस्था शर्मा ने बताया कि विभिन्न प्रांतों से प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रायपुर आने वाले जनजातीय खिलाड़ियों के आवास और भोजन की व्यवस्था वनवासी विकास समिति कर रही है। रोहणीपुरम स्थित शबरी कन्या आश्रम परिसर में बालिकाओं को रखा जाएगा। सरस्वती शिशु मंदिर और सरस्वती शिक्षा संस्थान परिसरों में बालकों के आवास की व्यवस्था रहेगी। सभी के लिए शबरी कल्याण आश्रम परिसर में नास्तें और भोजन की व्यवस्था की गई है। आवास स्थल से खेल मैदान तक आने-जाने के लिए खिलाड़ियों को वाहन व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रतियोगिता में विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी के साथ प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

पेट्रोल भरी बोतल फेंकने से युवक घायल, छत्तीसगढ़-भाजपा विधायक दीपेश साहू पर जानलेवा हमला

बेमेतरा। बेमेतरा से भाजपा विधायक दीपेश साहू पर सोमवार देर रात एक कार्यक्रम के दौरान जानलेवा हमला हुआ जिसमें वो बाल-बाल बच गए। अज्ञात शख्स ने शराब की बोतल में पेट्रोल भर कर विधायक के ऊपर फेंका, गनीमत रही कि यह बोतल दीपेश साहू को न लगकर मंच के पास काम कर रहें साउंड सिस्टम ऑपरेटर को लगी। हमले में युवक के सिर पर चोट आई है। बता दें कि विधायक दीपेश साहू जिला मुख्यालय से सात किमी दूर चारभांठा गांव गए थे। यहां वे गुरु घासी दास जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रात 10 से 11 बजे के बीच मंच पर अतिथियों का स्वागत चल रहा था। इसी दौरान अज्ञात शख्स ने शराब की बोतल में पेट्रोल भरकर विधायक दीपेश साहू पर फेंका लेकिन निशाना चूक गया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आयोजन समिति के खेलुलाल टंडन ने बताया कि इस तरह की घटना हमारे गांव में पहली बार हुई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।

28 से होगी जिला पंचायत सदस्य की रिजर्वेशन प्रक्रिया, छत्तीसगढ़-त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव का आरक्षण कार्यक्रम घोषित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिये शासन-प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन वर्ष 2024-25 के लिये आरक्षण की कार्यवाही को लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने समय सारणी घोषित कर दी है। समय-सारणी के मुताबिक, 28 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही होगी । अधिसूचना का प्रकाशन संबंधित जिलों के कलेक्टर्स करेंगे। इस संबंध में आरक्षण की कार्यवाही के लिये सूचना का प्रकाशन 23 दिसम्बर को संबंधित जिलों के कलेक्टर्स की ओर से हो चुका है। आरक्षण की कार्यवाही पूर्ण कर 29 दिसम्बर को कलेक्टर्स की ओर से पंचायत एवं ग्रामीण विकास को जानकारी भेजी जायेगी। रायपुर के निमोरा में 30 दिसम्बर को होगा जिला पंचायत के अध्यक्षों का आरक्षण राज्य के 33 जिला पंचायतों के अध्यक्ष पदों के प्रवर्गवार आरक्षण एवं प्रवर्गवार महिलाओं के स्थानों का आरक्षण 30 दिसम्बर को होगा। आरक्षण की यह कार्यवाही संचालक पंचायत की ओर से सुबह 10 बजे से ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा में की जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण की आम सूचना का प्रकाशन संचालक पंचायत की ओर से  23 दिसम्बर को किया गया है। संचालक पंचायत की ओर से आरक्षण की कार्यवाही की जानकारी 30 दिसम्बर को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग देगा। प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही 29 दिसंबर को रायपुर जनपद पंचायत के सदस्य पदों के लिए प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आरक्षण एवं आवंटन की कार्यवाही जिले के चारों ब्लॉक के जनपद कार्यालयों में 29 दिसंबर को सुबह 11 बजे से होगी। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आम सूचना जारी कर दी है। रायपुर के चार तहसीलों में होगी आरक्षण की कार्यवाही जनपद पंचायत के सदस्य पदों के लिए प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आवंटन एवं आरक्षण की कार्यवाही की जाएगी। जनपद सदस्यों के लिए आरक्षण और आवंटन की कार्रवाई धरसींवा के जनपद कार्यालय, तिल्दा-नेवरा के जनपद कार्यालय, अभनपुर के जनपद कार्यालय एवं आरंग के जनपद कार्यालय में आयोजित की गई है। पंच पदों के लिए प्रवर्गवार आरक्षण की कार्रवाई 28 दिसंबर को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के पंच पदों के लिए  विभिन्न स्थानों के आरक्षण की  कार्यवाही  28 दिसंबर को सुबह 11 बजे सभी ब्लॉकों के जनपद कार्यालय में आयोजित की गई है। इस दौरान पंच पदों के लिए प्रवर्गवार एवं महिलाओं के लिए प्रवर्गवार स्थानों के आवंटन एवं आरक्षण की कार्यवाही होगी। रायपुर जिले की सभी पंचायत के पंच पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन एवं आरक्षण के लिए नियमानुसार कार्यवाही धरसींवा के जनपद पंचायत कार्यालय, तिल्दा-नेवरा के जनपद पंचायत कार्यालय, अभनपुर के जनपद पंचायत कार्यालय एवं आरंग के जनपद पंचायत कार्यालय में होगी। जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के प्रवर्गवार आरक्षण 29 दिसंबर को  जनपद अध्यक्ष पदों के लिए प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आरक्षण एवं आवंन की कार्रवाई कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सोसायटी सभा कक्ष में 29 दिसंबर को सुबह 11 बजे से होगी।

गांधी मैदान तक उमड़ा जन सैलाब, छत्तीसगढ़-बलरामपुर रामानुजगंज में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का शौर्य संचलन

बलरामपुर रामानुजगंज। बलरामपुर रामानुजगंज विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा के द्वारा नगर में शौर्य संचलन का बृहद आयोजन अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक सतानंद जी महाराज विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा के विशेष उपस्थिति में आयोजित किया गया। नगर में पहली बार आयोजित करें बजरंग दल के शौर्य संचलन कार्यक्रम को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के लोगों में उत्साह देखते  बन रहा था। बड़ी संख्या में नगरवासी भी आयोजन में सम्मिलित हुए। मां महामाया मंदिर परिसर से शौर्य संचलन प्रारंभ हुआ जो नगर के प्रमुख चौक चौराहे होते गांधी मैदान में समाप्त हुआ। गांधी मैदान में बौद्धिक को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर वर्मा ने कहा कि हिंदू समाज विश्व का कल्याण हो, प्राणियों में सद्भावना हो, सभी सुखी रहे, सभी स्वस्थ हो की भावना से कार्य करता है। आज सनातन धर्म को लेकर अनर्गल प्रलाप लोगों के द्वारा किया जा रहा है हम सनातनियों को एकजुट होने की आवश्यकता है। अखंड भारत से टूट कर कई देश बने वे देश सिर्फ इसलिए बने कि वह हिंदू अल्पसंख्यक में आए। हिंदू समाज को बांटने का षड्यंत्र हो रहा है धर्मांतरण तेजी से हो रहा है। इस सब को रोकने के लिए हम सबको एकजुट होना होगा। विश्व हिंदू परिषद विभाग समरसता प्रमुख ललन कुशवाहा,विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, बजरंग दल के जिला संयोजक जस्सू केसरी के नेतृत्व में विगत एक माह से शौर्य संचलन को लेकर व्यापक की समय तैयारी की जारी थी। राम भक्तों की टोली रही आकर्षण का केंद्र शौर्य संचलन श्रीकोट से आए सैकड़ो राम भक्तों की टोली आकर्षण का केंद्र रहा।परंपरागत वाद्य यंत्र त्रिशूल तलवार हाथ भगवा झंडा लेकर  सम्मिलित हुवे। बजरंग दल के कार्यकर्ता भी एक प्रकार के गणवेश में सम्मिलित हुए। सभी में अनुशासन देखते बन रहा था। शौर्य संचलन नगर के प्रमुख चौक चौराहे से होकर गुजरी लोगों में उत्साह देखते बन उसे वर्ष के साथ शौर्य संचलन का स्वागत किया गया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा हाथ में दंड एवं अस्त्र शस्त्र लेकर शौर्य संचलन निकाला गया। भाव बिभोर हुए सभी गांधी मैदान में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक सतानंद महाराज की ओजस्वी वाणी से सभी भाव विभोर हो गए। अपनी माटी संस्कृति धर्म के लिए हम सबको जागरूक होना होगा। राष्ट्र को उत्कर्ष की ओर ले जाने के लिए हम सबको आगे आना होगा। विश्व में सबसे अधिक युवा भारत वर्ष में है। आवश्यकता है बस उन्हें सही दिशा दिखाने की।धर्मांतरण को लेकर जोरदार तरीके से अपनी बात रखी।

हर गांव में बनेगा महतारी सदन, छत्तीसगढ़-वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महतारी वंदन सम्मेलन में की घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर संपूर्ण प्रदेश में जनादेश परब मनाया जा रहा है। इसी क्रम में राजनांदगांव के पद्मश्री गोंविद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में महतारी वंदन सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी  चौधरी ने कहा कि इस योजना के तहत गांवों में  महतारी सदन बन जाएगा। जहां पर महिलाएं बैठक, कार्यक्रम  और ट्रेनिंग ले सकेंगी। उन्होंने इस दौरान महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत खेल, शिक्षा,कला के क्षेत्र में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ महिला कोष के तहत 4 महिला स्वसहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियां संचालित करने के लिए चेक का वितरण किया गया। सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को पास बुक का वितरण किया गया। वित्त मंत्री ने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना सबसे महत्वपूर्ण योजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव के नेतृत्व में सरकार बनने के तीसरे महीने ही महतारी वंदन योजना शुरू की गई और 70 लाख माता-बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जा रहा है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं के जीवन में सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। महतारी वंदन योजना की राशि महिलाओं के सम्मान के लिए दी जा रही है। महिलाओं को परिवार और समाज में सम्मान सुनिश्चित करने वाली योजना है। घर में कोई जरूरत बच्चों की शिक्षा के लिए, बच्चों के स्वास्थ्य, अपने स्वास्थ्य जैसे छोटे-छोटे जरूरतों को महिलाएं पूरा कर पाती है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव, गली-गली योजना की राशि एकत्र कर सिलाई मशीन, पार्लर खोलकर जैसे अन्य महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। यह महतारी वंदन योजना का प्रभाव है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ग्रामीण विकास बैंक द्वारा महतारी शक्ति ऋण योजना शुरू की जा रही है। योजना के हितग्राहियों योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना में बिना मॉर्गेज के 25 हजार रूपए का ऋण निकालकर स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। उन्होंने सभी महिलाओं को अपने बच्चों को अच्छे से पढ़ाने कहा। बच्चों को पढ़ाने से उनका सही विकास होता है। उन्होंने कहा कि माता-बहनों को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लखपति दीदी, ड्रोन दीदी योजना शुरू की गई है जिससे महिलाएं सशक्त हो सकें। वास्तविक अर्थों में देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना होगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा निर्वाचन में महिलाओं के आरक्षण से महिलाओं का राजनीतिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा राशन कार्ड, आवास योजना, महतारी वंदन योजना महिलाओं के नाम कर उन्हें सशक्त किया जा रहा है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet