LATEST NEWS

राज्यपाल मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता में हुई विश्वविद्यालय के शासी निकाय की पाँचवीं बैठक

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि विश्वविद्यालय बाबा साहब के सामाजिक न्याय और अधिकारिता की विरासत का प्रतीक बनें। विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियाँ बाबा साहब के विचारों और जीवनी से प्रेरित हो। परिसर सामाजिक समरसता का जीवंत आदर्श प्रस्तुत करें। राज्यपाल पटेल राजभवन में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू की शासी निकाय की पाँचवीं बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के.सी. गुप्ता, अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन, विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. रामदास गोमाजी आत्रम उपस्थित थे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य छात्र-छात्राओं को केवल उपाधि प्रदान करना नहीं है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य भारत रत्न बाबा साहब अम्बेडकर के जीवन मूल्यों, उनके सामाजिक न्याय और समानता के संघर्ष और वंचितों के उत्थान के कार्यों के प्रति भावी पीढ़ी की अभिरुचि को बढ़ाना है। राज्यपाल पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालय वित्तीय संसाधनों के लिए सरकार पर आश्रित नहीं रहें। वित्तीय स्वावलंबन के लिए प्रयास किए जाए। विश्वविद्यालय विकास योजनाओं को सरकार के साथ समन्वय कर क्रियान्वित करें। कार्य परिषद के निर्णय अनुमोदन के लिए प्रस्तुत विश्वविद्यालय कार्य परिषद द्वारा कुलगुरु चयन समिति में कार्य परिषद द्वारा निर्वाचित सदस्य के प्रावधान को संशोधित कर, राज्य सरकार द्वारा नामित सदस्य के निर्णय का शासी निकाय की बैठक में सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। इसी तरह कार्य परिषद के विश्वविद्यालय के कुलपति और प्रति कुलपति के पदनाम को कुलगरु एवं प्रति कुलगुरु किये जाने के निर्णय का भी बैठक में अनुमोदन किया गया। पाँचवीं शासी निकाय की बैठक में प्रमुख सचिव जनजाति कार्य गुलशन बामरा, प्रमुख सचिव विधि विधायी कार्य एन. पी. सिंह, प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति कल्याण ई. रमेश कुमार, अपर सचिव राजभवन उमाशंकर भार्गव, शासी निकाय के सदस्य, निदेशक, सामाजिक विज्ञान, शोध एवं प्रशिक्षण दीपक कुमार वर्मा, संकाय अध्यक्ष सुमनीषा सक्सेना, शासी निकाय के सचिव कौशलेन्द्र वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।    

इंदौर के राजबाड़ा पर कैबिनेट बैठक, 14 रास्ते सील, जानिए कहां-कहां लगेगा नो व्हीकल जोन

इंदौर  मध्य प्रदेश में कैबिनेट की बैठक होने वाली है। यह बैठक इंदौर में हो रही है। इस वजह से राजबाड़ा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। बैठक राजबाड़ा पैलेस में होगी। इसके साथ ही, भाजपा माता अहिल्याबाई की जयंती के उपलक्ष्य में 19 से 31 मई तक कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। माता अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे सीएम 19 मई को राजबाड़ा पर अहिल्या माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विकास कार्यों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। कलेक्टर आशीष सिंह ने तैयारी को लेकर रविवार को बैठक ली। पुलिस ने किया है ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव राजबाड़ा पैलेस में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इस कारण पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। सुबह 7 बजे से बैठक खत्म होने तक राजबाड़ा और उसके आसपास के इलाके में कोई भी गाड़ी नहीं जा सकेगी। ये रास्ते पूरी तरह से बंद रहेंगे:     मृगनयनी से फ्रूट मार्केट की तरफ     नंदलालपुरा से फ्रूट मार्केट की तरफ     फ्रूट मार्केट से महालक्ष्मी मंदिर राजबाड़ा की तरफ     यशवंत रोड गुरुद्वारा से आईसीआईसीआई बैंक राजबाड़ा की तरफ     इमामबाड़ा से गोपाल मंदिर होते हुए राजबाड़ा की तरफ     इमामबाड़ा चौक से रूप रंग ट्रेडर्स सुभाष चौक तक     सुभाष चौक से राजबाड़ा तांगा स्टैंड की तरफ     महेश जोशी टी से राजबाड़ा तांगा स्टैंड     अर्पण नर्सिंग होम से एमजी रोड पुलिस चौकी (गणेश कैप मार्ट) की तरफ     अर्पण मेडिकल स्टोर से पीरगली गणेश कैप मार्ट की तरफ     रामबाग चौराहे से दोना-पत्तल गली तिलक पथ टी की तरफ     नेताजी सुभाष मार्ग पालीवाल धर्मशाला से हेमिल्टन मार्ग होते हुए पोरवाल ड्रेसेस तक     राजबाड़ा तांगा स्टैंड से गणेश कैप मार्ट होते हुए हेमिल्टन रोड तक     एमजी रोड थाना पुलिस चौकी राजबाड़ा बगीचे के सामने से होते हुए अन्ना पान भंडार से महालक्ष्मी मंदिर तक इन रास्तों पर कोई भी गाड़ी नहीं जा सकेगी। सभी बसें संजय सेतु से जवाहर मार्ग की तरफ नहीं जा पाएंगी। राजबाड़ा की तरफ आने वाले लोग जवाहर मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। एयरपोर्ट जाने वाले लोग विजय नगर, सुपर कॉरिडोर मार्ग से जा सकते हैं। गंगवाल बस स्टैंड जाने वाले मृगनयनी, नगर निगम, रामबाग, जिंसी, बड़वाली चौकी मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। व्यापारी और मेहमान इन जगहों पर अपनी गाड़ियां खड़ी कर सकते हैं:     पुराना थाना एमजी रोड के बगल में बहुमंजिला पार्किंग     सुभाष चौक बहुमंजिला पार्किंग     संजय सेतु पार्किंग     संजय सेतु के पास नगर निगम पार्किंग   पुलिस ने की नियमों का पालन करने की अपील पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि राजबाड़ा क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी, इसलिए लोग दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें। पुलिस ने यह भी कहा कि अगर किसी को कोई परेशानी होती है तो वह पुलिस की मदद ले सकता है। नगर निगम की तैयारी नगर निगम ने शहर में साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया है। निगम के कर्मचारी सड़कों और गलियों को साफ कर रहे हैं। इसके साथ ही, शहर में कचरा उठाने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। निगम ने लोगों से अपील की है कि वे शहर को साफ रखने में मदद करें। बिजली सुचारू रखने को विशेष इंतजाम बिजली विभाग ने शहर में बिजली की आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। विभाग के कर्मचारी बिजली के तारों और खंभों की मरम्मत कर रहे हैं। इसके साथ ही, शहर में नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जा रहे हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बिजली की बचत करें।

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से राहत, कई इलाकों में बारिश और वज्रपात की संभावना

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कई दिनों से हो रही बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है. लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. हालांकि उमस से परेशान का सामना भी करना पड़ रहा है. आगामी 1 से 2 दिनों में दक्षिण पश्चिमी मानसून सक्रीय होने की संभावना है, जिससे बारिश की गतिविधि बढ़ सकती है. मौसम विभाग ने सोमवार यानी 19 मई को प्रदेश के कई इलाकों में अंधड़ और बारिश की संभावना है. पिछले 24 घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुर्ग में 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व मानसून अगले एक-दो दिनों में दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीपों के शेष भाग, अंडमान सागर तथा मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में सक्रिय होने की संभावना है. इस समय पश्चिमी विक्षोभ 61 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर अक्षांश पर मध्य क्षोभमंडल में स्थित है. साथ ही, एक द्रोणिका (ट्रफ) मध्य पंजाब से उत्तर बांग्लादेश तक लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है. वहीं, एक अन्य उत्तर-दक्षिण द्रोणिका पश्चिमी विदर्भ से उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तृत है. इन मौसमी परिस्थितियों के कारण प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां बनी हुई हैं. राज्य में 19 मई को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इसके अलावा, कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और वज्रपात भी हो सकता है. हालांकि, अधिकतम तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. 20 मई से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है. राजधानी रायपुर में आज का मौसम मौसम विभाग ने रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है. अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

लखनऊ सुपरजायंट्स का आज सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आमना- सामना, ‘करो या मरो’ मैच में जीत जरूरी

लखनऊ लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) की टीम आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अपने ‘करो या मरो’ मैच में जब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी कोशिश बड़े अंतर से जीत हासिल कर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखने की होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के कारण एक सप्ताह के निलंबन के बार फिर से शुरू हो रही इस लीग में LSG के कप्तान ऋषभ पंत अब तक के बेहद निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोडकर बल्ले से भी लय हासिल करना चाहेंगे। पिछले साल की उपविजेता सनराइजर्स पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और वह प्रतिष्ठा के लिए खेलेगी। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के नाम 11 मैचों में 10 अंक है लेकिन नेट रन रेट माइनस 0.469 है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे अपने बचे हुए तीनों मैचों को बड़े अंतर से जीतना होगा। सनराइजर्स के कुछ खिलाड़ियों के लिए लय हासिल करने का एक अच्छा मौका होगा खासकर नीतीश कुमार रेड्डी और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी भारत ए के इंग्लैंड दौरे से पहले कुछ उपयोगी पारियां खेलना चाहेंगे। लखनऊ की टीम के लिए मौजूदा सत्र में सबसे बड़ी निराशा कप्तान पंत का बल्ले से निराशाजनक प्रदर्शन है। पिछले साल आईपीएल नीलामी में 27 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड बोली के बाद वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे हैं। उन्होंने इस सत्र के 11 मैचों में 100 से कम की स्ट्राइक-रेट और 12.80 की औसत से 128 रन ही बनाए है। यह इतना निराशाजनक है कि चीजों में यहां से सुधार की ही उम्मीद की जा सकती है। पंत का नाम भारतीय टेस्ट टीम की उपकप्तानी के लिए चर्चा में है। आईपीएल एक अलग प्रारूप है, लेकिन वह इंग्लैंड दौरे की टीम और कप्तान तथा उप-कप्तान जैसी बड़ी घोषणा से ठीक पहले कुछ अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। पंत के लिए यह मजबूरी वाला ब्रेक इससे बेहतर समय पर नहीं आ सकता था क्योंकि इससे इस खिलाड़ी को अपने खेल के विश्लेषण करने का अच्छा मौका मिला होगा। लखनऊ की टीम हालांकि अपने मुख्य बल्लेबाज निकोलस पूरन (410 रन) से भी एक बार फिर से अच्छा प्रदर्शन चाहेगी। वह शुरुआती पांच-छह मैचों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बाद वह प्रभावित करने में नाकाम रहे। पूरन के अलावा टीम को अपने शीर्ष तीन क्रम में शामिल दक्षिण अफ्रीका के एडेन मारक्रम (348 रन) और मिचेल मार्श (378) से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी। मध्यक्रम में आयुष बडोनी (326 रन) के अलावा कोई भी बल्लेबाज प्रभावी खेल नहीं दिखा पाया है। डेविड मिलर अब तक सिर्फ 160 रन बनाये है। रवि बिश्नोई बीच के ओवरों में विकेट चटकाने में नाकाम रहे हैं लेकिन दिग्वेश राठी ने अपने पहले सत्र में 12 लेकर प्रभावित किया है।   चोटिल मयंक यादव की जगह न्यूजीलैंड के विलियम ओ राउरकी के टीम में आने से गेंदबाजी में पैनापन आयेगा। टीम हालांकि तेज गेंदबाजी में अनुभवी शारदुल ठाकुर, आवेश खान और आकाश दीप से बेहतर प्रदर्शन चाहेगी।  पंजाब के लिए नियमित रूप से रणजी ट्रॉफी खेलने वाले अभिषेक शर्मा (311 रन) इंग्लैंड दौरे के लिए भारत ए की टीम से नजरअंदाज किए जाने से निराश होंगे। उनके पास अपने दम पर किसी भी गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ धज्जियां उड़ाने की क्षमता है। टीमें : सनराइजर्स हैदराबाद : पैट कमिंस (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायडे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, स्मरण रविचंद्रन, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रेविस हेड, हर्षल पटेल, कामिन्दु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा। लखनऊ सुपर जायंट्स : ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मारक्रम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, डेविड मिलर, शारदुल ठाकुर, आवेश खान, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, शमरा जोसेफ, मणिमारन सिद्धार्थ, आर्यन जुयाल, आरएस हंगरगेकर, युवराज चौधरी, आकाश महाराज सिंह, अर्शिन कुलकर्णी। समय : शाम 07:30 बजे।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मंत्री द्वारा मांगी गई माफ़ी स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं, कानून अपना काम करेगा

भोपाल कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी का गठन कर दिया है। इसमें मध्य प्रदेश के बाहर से एक महिला अधिकारी सहित तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शामिल होंगे। सोमवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने विजय शाह को फटकार भी लगाई और उनकी माफी स्वीकार करने से भी इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह मंत्री द्वारा मांगी गई माफ़ी स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। कोर्ट ने कहा, आप एक पब्लिक फिगर हैं। एक अनुभवी राजनीतिज्ञ हैं। आपको बोलते समय अपने शब्दों पर विचार करना चाहिए। हमें आपका वीडियो यहां दिखाना चाहिए। यह सशस्त्र बलों के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। हमें बहुत ज़िम्मेदार होने की जरूरत है। सुनवाई के दौरान मंत्री विजय शाह के वकील मनिंदर सिंह ने कहा कि अपने बयान के लिए वे माफी मांग चुके हैं। इस पर अदालत ने कहा कि माफी स्वीकार नहीं है। एक मंत्री का आचरण आदर्श वाला होना चाहिए। कोर्ट ने यह भी कहा कि माफी स्वीकार हो गई, तो आप बाह जाकर कहेंगे कि हमने अदालत के कहने पर माफी मांगी। आपके बयान से देश में गुस्सा है। भावना अच्छी होती तो माफी में अगर-मगर नहीं लगाते। कोर्ट ने तीन आईपीएस अधिकारियों की एसआईटी का गठन किया है, जो पूरे मामले की जांच करेगी। कोर्ट ने अपने आदेश में डीजीपी को एसआईटी का गठन करने का आदेश दिया। एसआईटी का नेतृत्व आईजी रैंक के अधिकारी करेंगे और इसमें एक महिला भी शामिल होगी। विजय शाह को जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी भाजपा की निगाहें विजय शाह द्वारा दिए गए बयान के बाद कांग्रेस लगातार उन्हें मंत्री पद से हटाने का दबाव बना रही है। उधर इस मामले में भाजपा की निगाहें सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर थी। इससे पहले मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मंत्री विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेश के बाद मानपुर पुलिस ने मंत्री के खिलाफ केस दर्ज किया था। इधर हाईकोर्ट द्वारा दिए गए एफआईआर के आदेश पर रोक लगाने के लिए विजय शाह ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी, लेकिन वहां से भी उन्हें फटकार मिली। पाकिस्तान ने बना लिया दुष्प्रचार का टूल मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया को लेकर दिए गए बयान को पाकिस्तानी मीडिया ने दुष्प्रचार का टूल बना लिया है। वहां के मीडिया चैनल इस बयान के जरिए भारत को मुस्लिम विरोधी बता रहे हैं। बार एंड बेंच के के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने कहा आपने किस तरह की माफ़ी मांगी है? हमें दिखाइए। माफी का एक मतलब होता है। कभी-कभी नम्र और बनावटी माफी भी होती है, कभी कभी घड़ियालू आंसू भी होते हैं। आपका कौनसा मामला है? वहीं वकील मनिंदर सिंह ने कहा कि माफी मांगी गई थी और इसे अदालत के सामने भी मांगी जा सकती है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, हमें माफी की ज़रूरत नहीं है, यह अवमानना ​​नहीं है। हम इसे कानून के अनुसार संभाल सकते हैं। सिर्फ इसलिए कि आप अदालत में आ रहे हैं, आप माफी मांग रहे हैं। आप एक सार्वजनिक व्यक्ति और एक अनुभवी राजनीतिज्ञ हैं और आपको अपने शब्दों पर विचार करना चाहिए।

बेंगलुरु में भारी बारिश से जलभराव और बाढ़ जैसे हालात

बेंगलुरु बेंगलुरु भारी बारिश से निचले इलाके जलमग्न हो गए है. तेज बारिश की वजह से सडकें दरिया बन गई है. जनजीवन प्रभावित हुआ. मूसलाधार बारिश के चलते शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. हजारों लोग बाढ़ जैसी स्थिति से प्रभावित हुए हैं. कई स्थानों पर नाव चलाने की नौबत भी आ गई है. भारी जल निकासी की व्यवस्था के बावजूद, लगातार बारिश के कारण जलस्तर कम नहीं हो पा रहा है. बारिश का यह सिलसिला पिछले 48 घंटों में पूरे शहर की स्थिति को अस्त-व्यस्त कर चुका है. बेंगलुरु के कई मशहूर इलाकों में कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया है. इस जलभराव ने आम नागरिकों की दिनचर्या पर बेहद नकारात्मक असर डाला है. राहत और बचाव कार्य जोरों से चल रहे हैं. पंपों से जल निकासी की जा रही है. बेंगलुरु में रविवार को हुई भारी बारिश ने शहर के कई इलाकों को बुरी तरह से प्रभावित किया। खासकर होरमावु इलाके में घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। होरमावु में बुरा हाल भारी बारिश के बाद ग्राउंड फ्लोर के घरों में पानी भर गया। फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और घर का सामान बर्बाद हो गया। लोग घुटनों तक पानी में चलकर घर से निकलने को मजबूर हुए। इलाके की सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक ठप हो गया और वाहन डूबते दिखे। शहर की जल निकासी व्यवस्था फेल अचानक आई तेज बारिश से जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह नाकाम हो गई। कई सड़कें नालों में बदल गईं, जिससे आम लोगों की दैनिक जिंदगी प्रभावित हो गई। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की रफ्तार भी धीमी हो गई और यात्री फंसे रहे। मौसम विभाग का अलर्ट भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दक्षिण कर्नाटक, असम, मेघालय और तमिलनाडु सहित कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। दोपहर 3 बजे से रात 1 बजे के बीच बेंगलुरु और आसपास के इलाकों में तेज तूफान और बारिश की संभावना जताई गई है। बेंगलुरु में लगातार हो रही बारिश शहर में लगातार एक सप्ताह से बारिश हो रही है। शुक्रवार की रात भी तेज बारिश हुई, जो कई घंटों तक जारी रही थी।  

अब आतंकी सैफुल्लाह का शव पाक झंडे में लिपटा, पहलगाम कनेक्शन आया सामने

इस्लामाबाद  पाकिस्तान के सिंध प्रांत में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक टॉप आतंकी सैफुल्लाह खालिद की मौत हो गई है. रविवार को सैफुल्लाह, जिसे विनोद कुमार, मोहम्मद सलीम, खालिद, वानियाल, वाजिद और सलीम भाई के नाम से भी जाना जाता था, को सिंध के बदिन जिले के मटली तालुका में मार गिराया गया. लेकिन अब उसके जनाजे में ठीक वैसा ही नजारा दिखा है, जिसकी पाकिस्तान से उम्मीद थी. आतंकी सैफुल्लाह के शव को पाकिस्तानी झंडे से ढका गया. इससे पहले ऑपरेशन सिंदूर में जब भारत ने पाकिस्तान में आतंकियों को मारा था तब भी पाकिस्तान ने राजकीय सम्मान दिया था. सैफुल्लाह खालिद के नमाज-ए-जनाजे में लश्कर के कई आतंकी मौजूद रहे. उसकी लाश को पाकिस्तानी झंडे में लपेटा गया, जिसके बाद एक-एक कर लश्कर के आतंकियों ने नमाज-ए-जनाजा पढ़ा. बता दें कि रविवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर सैफुल्लाह की हत्या कर दी थी. वह लश्कर के नेपाल मॉड्यूल का इंचार्ज था. पाकिस्तान में रहकर लश्कर के लिए रिक्रूटमेंट का काम देख रहा था यानी आतंकियों की भर्ती कर रहा था. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में लश्कर के टॉप आतंकियों की सुरक्षा में पाक आर्मी और ISI ने इजाफा किया है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद सैफुल्लाह को भी लश्कर की तरफ से घर से ज्यादा बाहर नहीं निकलने को कहा गया था. सैफुल्लाह की सुरक्षा भी बढ़ाई गई थी. हाल फिलहाल में लश्कर के चीफ हाफिज सईद के कई करीबियों की पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में हत्या की गई है. खुद हाफिज सईद पर लाहौर में उसके घर के पास फिदायीन हमला हुआ था, जिसमें वह बाल-बाल बच गया था. ऑपरेशन सिंदूर में लश्कर का हेडक्वार्टर मुरिदके इंडियन आर्मी के निशाने पर था और उसे मिसाइल से उड़ाया गया था. ऐसे में हाफिज सईद इसके बेटे ताल्हा सईद समेत इंडिया के सभी मोस्ट वांटेड आतंकियों की ना सिर्फ सुरक्षा बढ़ाई गई है बल्कि उन सभी को ज्यादा मूवमेंट ना करें ये भी पाकिस्तान आर्मी और ISI की तरफ से मैसेज दिया गया है. सैफुल्लाह के पहले हाफिज सईद के साथ साए की तरह रहने वाले इंडिया के मोस्ट वांटेड आतंकी अबु कताल की पाकिस्तान में भी हत्या कर दी गई थी. अबु कताल की 16 मार्च को पाकिस्तान में हत्या की गई थी. ये लश्कर का सबसे खूंखार आतंकी था जिसने कश्मीर में सेना के ऊपर कई बड़े हमलों को अंजाम दिलवाया था. हाफिज सईद के करीबी और इंडिया मोस्ट वांटेड आतंकी अबु कताल के पहले दो और लश्कर के खूंखार आतंकी और हाफिज सईद के बेहद करीबी आतंकियों में शुमार आतंकी हंजला अदनान की कराची में दिसंबर 2023 में हत्या कर दी गई थी. वहीं, आतंकी रियाज अहमद उर्फ अबु कासिम की सितम्बर 2023 में भी अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी गई थी. ये सभी हत्याएं सीधेतौर पर हाफिज सईद के लिए बड़ा झटका माना जाता है.

केएल राहुल ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, T20 में 7 शतक, 8 हजार रन का आंकड़ा क्रॉस…

 नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के 60वें मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही गुजरात के 12 मैचों में 18 अंक हो गए हैं और अंक तालिका में टॉप पर अब गुजरात की टीम पहुंच गई है. गुजरात ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई भी कर लिया है. साथ ही आरसीबी और पंजाब की टीम का भी प्लेऑफ टिकट पक्का हो गया है.  यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ. इस मैच में टॉस जीतकर गुजरात ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल के शतक के दम पर गुजरात के सामने 200 रनों का लक्ष्य रखा. इसके जवाब में उतरी गुजरात ने 19 ओवर में ही इसे साई सुदर्शन के शतक के दम पर चेज कर लिया. ऐसी रही गुजरात की बल्लेबाजी 200 रनों के जवाब में उतरी गुजरात की शुरुआत बेहद शानदार रही. साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने पारी का आगाज किया और दोनों ने चौके-छक्के की बारिश की. साई सुदर्शन ने आतिशी फिफ्टी जड़ी. दिल्ली के गेंदबाज विकेटों के लिए तरसते दिखे. वहीं 13वें ओवर में शुभमन गिल ने 33 गेंद में फिफ्टी जड़ दी. साई सुदर्शन ने 18वें ओवर में महज 56 गेंदों में शतक जड़ दिया. साई सुदर्शन ने अपनी पारी में 61 गेंदों में नाबाद 108 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 4 छक्के निकले. वहीं, गिल ने 53 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाए. गिल ने 3 चौके और 7 छक्के जड़े. इसके दम पर गुजरात ने 19 ओवर में ही ये मुकाबला जीत लिया. इसके साथ ही गुजरात की टीम अब प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर गई है. वहीं आरसीबी भी अब दूसरी टीम बन गई है, जिसने क्वालिफाई कर लिया है. ऐसी रही दिल्ली की शुरुआत पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही. केएल राहुल और फाफ ने धीमी शुरुआत दिलाई लेकिन चौथे ही ओवर में दिल्ली को फाफ डु प्लेसिस के रूप में झटका लगा. अरशद खान ने ये विकेट झटका. लेकिन इसके बाद केएल राहुल ने धैर्य दिखाया और दिल्ली की पारी को संभाला. दूसरे छोर पर अभिषेक पोरेल ने भी उनका साथ दिया. केएल राहुल ने 35 गेंद में अर्धशतक जड़ा और दिल्ली का स्कोर 10 ओवर के बाद 80 के पार पहुंचा दिया. आखिरकार 12वें ओवर में दिल्ली को दूसरा झटका लगा जब अभिषेक पोरेल 19 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन राहुल दूसरे छोर पर टिके रहे. 17वें ओवर में अक्षर पटेल का विकेट गिरा. अक्षर ने 16 गेंद में 25 रन बनाए. लेकिन केएल राहुल का आतिशी अंदाज जारी रहा. केएल राहुल ने 19वें ओवर में केवल 60 गेंद में शतक जड़ दिया. यह आईपीएल के इतिहास में केएल राहुल का 5वां शतक है. केएल राहुल ने इस मैच में 65 गेंदों में नाबाद 112 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में राहुल ने 14 चौके और 4 छक्के लगाए. जिसके दम पर दिल्ली ने गुजरात के सामने 200 रनों का लक्ष्य रखा. जानें अंक तालिका का हाल गुजरात की टीम 12 मैच में 18 अंक के साथ टॉप पर है और क्वालिफाई कर लिया है. वहीं, आरसीबी के 12 मैच में 17 अंक हैं और उसने भी प्लेऑफ की सीट पक्की कर ली है. पंजाब के भी 12 मैच में 17 अंक है और उसके आगे भी क्वालिफाई लिख गया है. अब नंबर 4 की लड़ाई दिलचस्प है. मुंबई के 12 मैच में 14 अंक हैं जबकि दिल्ली के 12 मैच में अब 13 अंक हैं. यानी अब दिल्ली और मुंबई में लड़ाई है. लेकिन मुंबई का रन रेट अच्छा है. यानी दोनों टीमों के लिए बचे हुए दोनों मुकाबले करो या मरो वाले हैं. गुजरात, आरसीबी और पंजाब 3 टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के 60वें मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही गुजरात के 12 मैचों में 18 अंक हो गए हैं और अंक तालिका में टॉप पर अब गुजरात की टीम पहुंच गई है. गुजरात ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई भी कर लिया है. साथ ही आरसीबी और पंजाब की टीम का भी प्लेऑफ टिकट पक्का हो गया है. लेकिन नंबर-4 के लिए मुंबई और दिल्ली में तगड़ी फाइट है. यहां समझें पूरा समीकरण गुजरात की टीम 12 मैच में 18 अंक के साथ टॉप पर है और क्वालिफाई कर लिया है. वहीं, आरसीबी के 12 मैच में 17 अंक हैं और उसने भी प्लेऑफ की सीट पक्की कर ली है. पंजाब के भी 12 मैच में 17 अंक है और उसके आगे भी क्वालिफाई लिख गया है. अब नंबर 4 की लड़ाई दिलचस्प है. मुंबई के 12 मैच में 14 अंक हैं जबकि दिल्ली के 12 मैच में अब 13 अंक हैं. यानी अब दिल्ली और मुंबई में लड़ाई है. लेकिन मुंबई का रन रेट अच्छा है. यानी दोनों टीमों के लिए बचे हुए दोनों मुकाबले करो या मरो वाले हैं. चेन्नई, राजस्थान, हैदराबाद और केकेआर प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हैं. वहीं, लखनऊ की टीम के 11 मैच में 10 अंक हैं. यानी उसके 3 मैच बचे हैं. वह भी रेस में है लेकिन उसे बचे हुए सारे मैच जीतने होंगे और साथ में ये दुआ करनी होगी की लखनऊ और मुंबई अपने दोनों मैच हारें.   अगर मुंबई अपने दोनों मैच जीतती है और इधर दिल्ली भी अपने दोनों मैच जीतती है तो फिर बेहतर रन रेट के दम पर मुंबई क्वालिफाई कर जाएगी. वहीं, अगर दिल्ली और मुंबई दोनों एक-एक मैच हारती हैं तब भी मुंबई क्वालिफाई कर जाएगी. ऐसे में सबसे पहले तो दोनों टीमों के लिए अपने बचे हुए मैच जीतने होंगे और दिल्ली को बड़े अंतर से मैच जीतने होंगे. केएल राहुल ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला गया. इस मैच में गुजरात टाइटंस ने 10 विकेट से जीत हासिल की. लेकिन इस मुकाबले में भारतीय टीम के सीनियर बल्लेबाज़ केएल राहुल ने एक … Read more

देश के 17 सांसदों को संसद रत्न पुरस्कार 2025 से किया जाएगा सम्मानित

नई दिल्ली संसद में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 17 सांसदों और 2 संसदीय स्थायी समितियों को संसद रत्न पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया है। ये पुरस्कार संसद में सक्रियता, बहस में भागीदारी, प्रश्न पूछने और विधायी कामकाज में योगदान के आधार पर दिए जाते हैं। यह पुरस्कार प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन की तरफ से शुरू किया गया है। इस वर्ष के विजेताओं का चयन जूरी कमेटी ने किया, जिसकी अध्यक्षता हंसराज अहीर, (राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष) ने की। उन्होंने कहा कि ये पुरस्कार उन सांसदों को दिए जाते हैं जिन्होंने लोकतंत्र को मजबूती देने के लिए संसद में उत्कृष्ट योगदान दिया है। लगातार उत्कृष्ट कार्य के लिए- चार सांसदों को विशेष सम्मान चार सांसदों को संसदीय लोकतंत्र में उत्कृष्ट और सतत योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन के अनुसार, ये चारों सांसद 16वीं और 17वीं लोकसभा में भी संसद में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में शामिल रहे हैं और अपनी मौजूदा कार्यकाल में भी लगातार सक्रिय हैं।     भर्तृहरि महताब (भाजपा)     सुप्रिया सुले (एनसीपी-एसपी)     एन. के. प्रेमचंद्रन (आरएसपी)     श्रीरंग अप्पा बारणे (शिवसेना) अन्य संसद रत्न पुरस्कार विजेता सांसद बाकी 13 सांसदों को भी उनके विशिष्ट संसदीय कार्यों के लिए चुना गया है। इनमें कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हैं। इन सांसदों ने संसद में प्रश्न पूछने, चर्चा में भाग लेने और विधेयकों पर सुझाव देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।   स्मिता वाघ (भाजपा)                      अरविंद सावंत (शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट) नरेश गणपत म्हास्के (शिवसेना) वर्षा गायकवाड़ (कांग्रेस) मेधा कुलकर्णी (भाजपा) प्रवीण पटेल (भाजपा) रवि किशन (भाजपा) निशिकांत दुबे (भाजपा) बिद्युत बारन महतो (भाजपा) पी. पी. चौधरी (भाजपा) मदन राठौर (भाजपा) सी. एन. अन्नादुरै (डीएमके) दिलीप सैकिया (भाजपा)     दो संसदीय समितियों को भी मिला सम्मान इस वर्ष दो संसदीय स्थायी समितियों को भी संसद रत्न पुरस्कार से नवाजा जाएगा। वित्त पर स्थायी समिति अध्यक्ष: भर्तृहरि महताब इस समिति ने वित्तीय नीतियों पर कई प्रभावशाली और व्यावहारिक रिपोर्टें संसद में प्रस्तुत की हैं। कृषि पर स्थायी समिति अध्यक्ष: चरणजीत सिंह चन्नी (कांग्रेस) इस समिति ने किसानों की समस्याओं और कृषि सुधारों पर ठोस सुझाव संसद में रखे हैं। क्या है संसद रत्न पुरस्कार? संसद रत्न पुरस्कार की शुरुआत 2010 में हुई थी और यह पुरस्कार उन सांसदों को दिए जाते हैं जो पारदर्शिता, जवाबदेही और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती देने के लिए संसद में सक्रिय रहते हैं। इसका उद्देश्य सांसदों को प्रोत्साहित करना और जनता के बीच संसदीय कार्यवाही को लोकप्रिय बनाना है।

20 मई को राजवाड़ा में लगेगा मप्र सरकार का दरबार, सीएम यादव अपने मंत्रिमंडल के साथ लेंगे अहम निर्णय

इंदौर देवी अहिल्याबाई होलकर ने इंदौर के राजवाड़ा से सुशासन की नींव रखी थी। उनके बाद होलकर वंशजों ने इंदौर सहित होलकर राज्य के विकास के बड़े निर्णय राजवाड़ा के दरबार हाल में हुई बैठकों में लिए। आजादी के पहले जिस राजवाड़ा में दरबार सजा करता था, स्वतंत्र भारत में पहली बार उसी राजवाड़ा में मोहन सरकार का दरबार लगने वाला है। 20 मई को राजवाड़ा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल के साथ इंदौर सहित प्रदेश के विकास के कई अहम निर्णय लेंगे। कैबिनेट बैठक की तैयारी के लिए गणेश हाल और दरबार हाल को सजाया जा रहा है। यशवंतराव तृतीय ने आजादी के पहले की थी यहां बैठक होलकरकालीन ऐतिहासिक राजवाड़ा में आजादी के पहले यशवंतराव तृतीय ने दरबार हाल में अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ बैठक की थी। उस ऐतिहासिक क्षण का चित्र इंदौर के संग्रहालय में सहेजकर रखा हुआ है। राजवाड़ा के गणेश हॉल में जहां होलकर राजा संगीत कार्यक्रम, रंगपंचमी की गेर, ताजिये का जुलूस व खास मौकों पर बैठक करते थे। अब उसी स्थान पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक होगी। वहीं राजवाड़ा परिसर के प्रथम मंजिल पर दरबार हाल में जहां होलकर महाराज मंत्रियों के साथ अपनी रियासत के अहम मुद्दों पर चर्चा करते थे, वहां मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्रियों का भोज होगा। अस्थायी सचिवालय बनेगा कैबिनेट बैठक के दौरान राजवाड़ा पर अस्थायी सचिवालय की स्थापना की जा रही है, जहां बैठक के संबंध में सभी प्रशासनिक गतिविधियां संचालित होंगी। सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस दल तैनात किए जाएंगे। मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के लिए लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त होंगे। शासन की विभिन्न योजनाओं और इंदौर के विकास की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सामने के गार्डन को भी संवारा जा रहा है।   मालवी परंपरा और संस्कृति की दिखेगी झलक राजवाड़ा को होलकरकालीन पारंपरिक शैली में सजाया जा रहा है। बाहर और भीतर मालवी संस्कृति की झलक दिखाई देगी। मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों का स्वागत-सत्कार मालवी परंपरा से किया जाएगा। बैठक के बाद प्रथम तल पर पारंपरिक मालवी भोज का आयोजन किया गया है, जिसमें स्थानीय व्यंजन विशेष रूप से दाल-बाटी, दही बड़ा, मावा बाटी आदि परोसे जाएंगे।  

जल गंगा संवर्धन अभियान: मध्यप्रदेश सरकार ने इस अभियान’ से जल संकट के समाधान के लिये गंभीर पहल की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान पर्यावरण और जल संरक्षण, जल संरचनाओं के पुनरुत्थान और सांस्कृतिक चेतना का समवेत संगम बन गया है। मध्यप्रदेश सरकार ने इस अभियान’ से जल संकट के समाधान के लिये गंभीर पहल की है। जल संकट देश-प्रदेश ही नहीं पूरी दुनिया की चिंता का विषय है। भारत जैसे कृषि प्रधान देश के लिए तो यह जीवन-मृत्यु का विषय है। भविष्य की चिंताओं का समाधान आज के अभियान में जल संवर्धन के प्रयासों में निहित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रारंभ किया गया जल गंगा संवर्धन अभियान एक बहुस्तरीय आयोजन है। इसका उद्देश्य राज्य के जल स्रोतों जैसे नदियों, तालाबों, झीलों, बावड़ियों, पुराने कुओं और जलधाराओं को पुनर्जीवित करना और उन्हें सतत रूप से संरक्षित करना है। यह अभियान सरकारी योजना से आगे बढ़कर अब जन आंदोलन का स्वरूप ले चुका है। जल गंगा संवर्धन अभियान में पुराने जल-स्त्रोतों का पुनरूद्धार पुनीत कार्य- उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने जल गंगा संवर्धन अभियान में जबलपुर जिले में जल स्त्रोतों के संरक्षण के लिये संचालित की जा रही गतिविधियों का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने जनपद पंचायत कुंडेश्वर धाम के गुरैया गांव में बने खेत तालाब, कूप रिचार्ज निर्माण और बघराजी गांव में में लैगून पद्धति से जोगी तालाब के विस्तार एवं सुदृढीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने बघराजी में जन समुदाय को संबोधित करते हुए जल संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में तत्परता से कार्य करने के लिए प्रशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान प्रदेश भर में ताल, तलैया, कुएं एवं बावड़ी सहित विभिन्न जल स्रोतों को संरक्षित करने के साथ ही प्राचीन जलस्रोतों को सूचीबद्ध कर उन्हें पुनर्जीवित किये जाने का पुनीत कार्य हो रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कुंडेश्वर धाम के साथ ही हनुमान ताल में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया। हनुमान ताल के उन्नयन के लिए अमृत योजना के तहत 55 लाख 09 हजार 514 रूपए की लागत से डी-सिल्टिंग, फेंसिंग और एरिएशन के कार्य किए जा रहे हैं। ताप्ती नदी से निकाली गाद, हटाया कचरा, प्लास्टिक काई जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत बुरहानपुर में नया खेड़ा गांव के ताप्ती घाट छोटे पुल पर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित श्रमदान में नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू, जनपद अध्यक्ष श्री राकेश सोलंकी, जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत सीईओ सुश्री लता शरणागत, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, एसडीएम श्री वाखला, जनपद सीईओ श्रीमती वंदना कैथल, जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमति संतमति खलखो, पंचायत विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका सहित अन्य विभागों के अधिकारीगणों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। श्रमदान करने वालों ने ताप्ती नदी में उतरकर गाद, नदी पुराने कपड़े और प्लास्टिक कचरे को बाहर निकाला। नदी में जमी हरी काई को भी साफ किया गया। सीहोर जिले में जल गंगा अभियान से जगाई जन जागरुकता की अलख  अभियान में जल संरक्षण के प्रति नागरिकों और ग्रामवासियों को जागरुक बनाने के लिए अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता जगाने के लिए दीवार लेखन, जागरूकता रैली, पोस्टर-बैनर, रंगोली, ग्राम सभाएं, कलश यात्राएं, शपथ-ग्हण सहित अनेक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जिले के गांवों में कुओं की मरम्मत, तालाबों का जीर्णोद्धार, डैम्स की साफ-सफाई सहित अनेक कार्य किए जा रहे हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने ग्राम पंचायत जताखेड़ा के खोखरी गांव में जल संरक्षण के प्रति जन जागरूकता जगाने के लिए शिविर आयोजित किया गया। मुरैना में खिरावली तालाब का श्रमदान से जीर्णोद्धार जल संसाधन विभाग के कर्मचारियों ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत खिरावली तालाब के बंड पर उगे जंगल की सफाई जन सहयोग से की। कर्मचारियों और जन भागीदारी के परिश्रम से इस तालाब को पुनर्जीवन मिला है। अब यह ग्रीष्म ऋतु में भी भरा रहेगा। साथ ही आने वाले मानसून में इस पर्याप्त मात्रा में जल संग्रह होगा और स्थानीय जल स्रोतों में भी भू-जल रिचार्ज रहेगा। हरदा में प्राचीन बावड़ी का हुआ जीर्णोद्धार ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के अंतर्गत जल स्रोतों के गहरीकरण एवं जीर्णोद्धार जैसे कार्य किए जा रहे हैं। अभियान में हरदा के कालू बाबा परिसर में स्थित प्राचीन बावड़ी में जीर्णोद्धार संचालित किया जा रहा है। इस कार्य का निरीक्षण करते हुए जिले के कलेक्टर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्माण वर्षा शुरू होने से पहले पूर्ण कराने के निर्देश दिये। प्राचीन बावड़ी का इतिहास एक बोर्ड पर लिखवाने के लिए भी कलेक्टर ने निर्देश दिया। जनभागीदारी से जन्मा भागीरथी संकल्प का प्रतीक यह अभियान भविष्य की पीढ़ियों को सुरक्षित, समृद्ध और जल-सम्पन्न मध्यप्रदेश में जुटा जन-आंदोलन बन गया है।  

भस्म आरती की सामान्य बुकिंग श्रावण में शनिवार, रविवार और सोमवार को कैंसल रह सकती है

उज्जैन ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण मास में सप्ताह के तीन दिन भस्म आरती की सामान्य बुकिंग सुविधा स्थगित रह सकती है। मंदिर समिति शनिवार, रविवार व सोमवार यानी भीड़ वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या सीमित करने पर विचार कर रही है। बता दें इन दिनों के लिए भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा को पहले ही ब्लॉक कर दिया गया है। यानी इन तीन दिनों में ऑफलाइन, ऑनलाइन व्यवस्था की कुल 700 सीटों पर बुकिंग नहीं होगी। महाकाल मंदिर में 11 जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत होगी।   3 से 4 लाख श्रद्धालु पहुंचेंगे महाकाल के दर्शन को पंचांग की गणना के अनुसार 9 अगस्त तक चलने वाले इस पुण्य पवित्र मास में प्रतिदिन 3 से 4 लाख भक्तों के भगवान महाकाल के दर्शन करने आने का अनुमान है। देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के मन में भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन की प्रबल इच्छा रहती है। भक्तों की इसी मंशा का पूरा करने के लिए मंदिर समिति भस्म आरती में चलायमान दर्शन व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने की योजना बना रही है। इसके लिए कार्तिकेय मंडपम को पूरी तरह रिक्त रखा जाएगा। नंदी व गणेश मंडपम में बैठकर भस्म आरती दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बेहद सीमित रहेगी। खासकर शनिवार, रविवार व सोमवार को अत्यधिक भीड़ वाले दिनों में भस्म आरती की सामान्य बुकिंग सुविधा को भी बंद रखा जाएगा। भस्म आरती बुकिंग के अभी यह विकल्प ऑनलाइन – 400 स्थान ऑफलाइन – 300 स्थान प्रोटोकाल – 700 स्थान पुजारी, पुरोहित के यजमान – 400 स्थान प्रतिदिन कुल – 1800 सीट की बुकिंग इस बार श्रावण में चार सोमवार 11 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण मास का समापन 9 अगस्त रक्षा बंधन के दिन होगा। इस बार श्रावण मास में चार सोमवार रहेंगे। श्रावण का पहला सोमवार 14 जुलाई, दूसरा 21 जुलाई, तीसरा 28 जुलाई तथा चौथा सोमवार 4 अगस्त को रहेगा। रात 2.30 बजे खुलेंगे मंदिर के पट श्रावण मास में भगवान महाकाल भक्तों के लिए समान्य दिनों की जल्दी जागेंगे। श्रावण मास में प्रत्येक रविवार को रात 2.30 बजे मंदिर के पट खुलेंगे। पश्चात भगवान महाकाल की भस्म आरती होगी। सप्ताह के शेष दिनों में रात 3 बजे मंदिर के पट खोले जाएंगे।

सीहोर जिले में सिविल डिफेंस वॉलंटियर में 2641 स्वयंसेवकों का नामांकन किया गया, आपातकालीन समय में करेंगे काम

सीहोर भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले दिनों बने युद्ध जैसे हालात को देखते हुए देश में आंतरिक सुरक्षा की भी तैयारी की जा रही है। युद्ध होने की स्थिति में सीमा पर सेना जंग लड़ेगी और सिविल डिफेंस की टीम भी गृह युद्ध, दंगे और आपात स्थितियों के लिए तैयार रहेगी। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में सिविल डिफेंस वॉलंटियर संगठन को मजबूत करने का अभियान सफल रहा। जिले में 2641 स्वयंसेवकों का नामांकन किया गया। 12 से 17 मई के बीच 2345 स्वयंसेवकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में स्वयंसेवकों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के गुर सिखाए गए। भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले दिनों बने युद्ध जैसे हालात को देखते हुए देश में आंतरिक सुरक्षा की भी तैयारी की जा रही है। युद्ध होने की स्थिति में सीमा पर सेना जंग लड़ेगी और सिविल डिफेंस की टीम भी गृह युद्ध, दंगे और आपात स्थितियों के लिए तैयार रहेगी। जिला प्रशासन ने सिविल डिफेंस की टीम बनाने के लिए देशभक्ति और समाजसेवा में रुचि रखने वाले युवाओं को प्रशिक्षित किया। कलेक्टर बालागुरू के. और  एसपी दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार, प्रशिक्षण के तहत सीहोर जिले में कुल 2641 सिविल डिफेंस वॉलंटियर नामांकित किए गए हैं। इसके तहत 12 मई से 17 मई तक आयोजित प्रशिक्षण में 2345 सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों को गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में स्वयंसेवकों ने उत्साह से भाग लिया और देश की सेवा के लिए पूरी तत्परता से कार्य करने की कसम खाई। आपातकालीन स्थितियों से निपटने के गुर सिखाए इस प्रशिक्षण सत्र का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों को विभिन्न आपातकालीन स्थितियों, जैसे युद्ध के समय हवाई हमले, आगजनी अथवा किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं के दौरान, अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के तरीकों से अवगत कराना था। प्रशिक्षण में स्वयंसेवकों को सिखाया गया कि इन विषम परिस्थितियों में वे किस प्रकार अपनी और अपने समुदाय की सुरक्षा को प्रभावी ढंग से संभाल सकते हैं। प्लाटून कमांडर महेंद्र वर्मा, अशोक पाटीदार एवं एएसआई सीएस चंदेरिया ने बताया कि यह पहल मध्यप्रदेश सरकार की आपदा प्रबंधन तैयारियों को मजबूत करने और आम नागरिकों को आपातकालीन स्थितियों में प्राथमिक प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

मध्य प्रदेश में शिक्षकों के करीब 10 हजार पदों पर नियुक्तियां होना है, नियुक्तियां हाई कोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन

जबलपुर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति द्वारिकाधीश बंसल की एकलपीठ ने माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा के तहत होने वाली नियुक्तियों को इस याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन कर दिया है। इस अंतरिम आदेश के साथ की स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव, आयुक्त लोक शिक्षण, आयुक्त आदिवासी विभाग व कर्मचारी चयन आयोग के संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। याचिकाकर्ता सतना निवासी प्रदीप कुमार पांडे की ओर से आर्यन उरमलिया ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि माध्यमिक शिक्षक (संस्कृत) पद के लिए भर्ती प्रक्रिया में पात्रता नियमों में अचानक संशोधन कर दिया गया। पात्रता शर्तों में संशोधन कर दिया याचिकाकर्ता ने वर्ष 2023 में आयोजित माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में सफलता प्राप्त की थी और सभी आवश्यक योग्यताएं भी पूरी की थीं। लेकिन राज्य सरकार ने वर्ष 2024 में नया परीक्षा संचालन मैनुअल जारी किया, जिसमें माध्यमिक शिक्षक (संस्कृत) पद के लिए पात्रता शर्तों में संशोधन कर दिया गया। 10 हजार पदों पर होना है नियुक्तियां करीब 10 हजार पदों पर नियुक्तियां होना है। वर्ष 2018 के नियमों के अनुसार, माध्यमिक शिक्षक (संस्कृत) पद के लिए शास्त्री उपाधि (द्वितीय श्रेणी) संस्कृत साहित्य/व्याकरण के साथ अनिवार्य थी। इसी आधार पर याचिकाकर्ता ने 2023 में आयोजित पात्रता परीक्षा में भाग लिया और उसे सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया। वर्ष 2024 में जारी नए पात्रता मानदंड को संशोधित कर दिया, जिससे याचिकाकर्ता अयोग्य हो गया। इधर जिला शिक्षा अधिकारी कटनी का आदेश निरस्त हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने जिला शिक्षा अधिकारी कटनी के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें याचिकाकर्ता को गलत श्रेणी में विभाजित कर वेतनमान तय किया था। कोर्ट ने मामला वापस डीईओ को भेजने और उपयुक्त वेतनमान प्रदान करने के निर्देश दिए। इसके लिए 90 दिन की मोहलत दी है। याचिकाकर्ता जबलपुर निवासी अनिल कुमार गर्ग की ओर से दलील दी गई कि याचिकाकर्ता की नियुक्ति वर्ष 1984 में विकासखण्ड मंझौली में समयपाल (टाइम कीपर) के पद पर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में की गई थी। दलील दी गई कि डीईओ कटनी द्वारा 12 सितंबर 2017 को आदेश जारी कर याचिकाकर्ता को अकुशल श्रेणी के वेतनमान पर नियमित किया गया।

मंत्री विजयवर्गीय ने कहा- आधुनिक युग में नौजवान पीढ़ी के लिये डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा बहुत उपयोगी रहेगी

भोपाल नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि किसी शहर के संग्रहालय और शिक्षण संस्थान धरोहर के समान हैं इनका समृद्ध होना समाज के गौरव को बढ़ाता है। उन्होंने माधवराव सप्रे स्मृति समाचार पत्र संग्रहालय के गौरवशाली इतिहास की प्रशंसा की। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि आधुनिक युग में नौजवान पीढ़ी के लिये डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा बहुत उपयोगी रहेगी। मंत्री श्री विजयवर्गीय रविवार को भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के मौके पर डिजिटल लाइब्रेरी के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में संग्रहालय की स्थापना से लेकर अब तक के सफर में सहयोग करने वाली संस्थाओं और हस्तियों का सम्मान किया गया। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। उनके इस संकल्प को शैक्षणिक संस्थानों को समृद्ध करके पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सप्रे संग्रहालय की शुरूआत एक छोटे स्वरूप में हुई थी। लगभग पिछले 4 दशकों में इस संस्थान ने अपनी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित कर ली है। पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री सुरेश पचौरी ने अपने उदबोधन में कहा कि श्री विजयदत्त श्रीधर ने अपनी लगन से भोपाल शहर को एक अमूल्य धरोहर दी है, जिसका लाभ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों को निरंतर मिलता रहेगा। पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री पचौरी ने भारतीय स्टेट बैंक के सीएसआर फंड से दी जाने वाली मदद को सराहनीय बताया। संस्थान के संस्थापक सदस्य श्री विजयदत्त श्रीधर ने बताया कि माधवराव सप्रे स्मृति समाचार पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान पुस्तकालय सेवा के 3 प्रारूप में कार्यरत है। पत्रकार एवं पाठक वर्ष 1984 से इसका लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक की सामाजिक सेवा बैंकिंग के अंतर्गत सीएसआर मद से उपलब्ध धन राशि से सप्रे संग्रहालय के 20 लाख दुर्लभ दस्तावेजों और पुराने जर्जर पृष्ठों का डिजिटलीकरण हुआ है। संग्रहालय की संदर्भ सामग्री का फायदा लेकर 1240 शोधार्थियों ने विभिन्न विश्वविद्यालयों से पीएचडी एवं डी.लिट्. की उपाधियां अर्जित की हैं। संग्रहालय में बिजली की बचत के लिये 10 किलोवाट क्षमता क सौर ऊर्जा पैनल भी लगाये गये है। समारोह में सहयोग देने वाली संस्थाओं के साथ श्री शिवकुमार अवस्थी, स्व. सुरेश शर्मा, स्व. शौकत रमूजी के उल्लेखनीय योगदान के लिये उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet