LATEST NEWS

पैरा-ओलम्पिक में पदक विजेता खिलाड़ियों को 50 लाख रूपये की अतिरिक्त राशि दिये जाने का अनुमोदन

नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट, मण्डला एवं डिण्डोरी के लिए विशेष सहयोगी दस्ते के 850 पद स्वीकृत पचमढ़ी नगर की नजूल भूमि को अभयारण्य की सीमा से पृथक किये जाने का निर्णय पैरा-ओलम्पिक में पदक विजेता खिलाड़ियों को 50 लाख रूपये की अतिरिक्त राशि दिये जाने का अनुमोदन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में पचमढ़ी नगर की नजूल भूमि को अभयारण्य की सीमा से पृथक किये जाने का निर्णय लिया गया। पचमढ़ी नगर का नजूल क्षेत्र जिसका रकबा 395.931 हेक्टेयर है, जो साडा के प्रशासनिक नियंत्रण में है, को पचमढी अभयारण्य की सीमा से बाहर करने का निर्णय लिया गया है। इसके पूर्व अधिसूचना 22 दिसम्बर 2017 द्वारा पचमढ़ी अभयारण्य की परिधि पर स्थित 11 ग्रामों को अभयारण्य से बाहर किया और कुछ ग्रामों को इन्क्लोजर में रखा गया है। मंत्रि-परिषद द्वारा पैरा-ओलम्पिक में पदक विजेता खिलाड़ियों को 50-50 लाख रूपये की अतिरिक्त राशि दिये जाने का अनुमोदन दिया गया। मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रियान्वयन के लिए पैरा-ओलम्पिक-2024 में कांस्य पदक विजेता खिलाडियों को 50 लाख रूपये की अतिरिक्त राशि दी जाएगी, जिससे कुल सम्मान राशि 1 करोड़ रूपये हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा पैरा-ओलम्पिक खिलाडी सुश्री रूबिना फ्रांसिस और श्री कपिल परमार को पैरा-ओलम्पिक खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर 1 करोड़ रूपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की थी। पेरिस, फ्रांस में आयोजित पैरा ओलम्पिक खेल, 28 अगस्त से 8 सितंबर 2024 में म.प्र. की खिलाडी सुश्री रूबिना फ्रांसिस ने शूटिंग खेल में कांस्य पदक एवं श्री कपिल परमार ने ब्लाइंड जुडो खेल में कांस्य पदक अर्जित किया था। नक्सल प्रभावित तीन जिलों के लिए विशेष सहयोगी दस्ते के लिये के 850 पद स्वीकृत मंत्रि-परिषद ने नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट, मण्डला एवं डिण्डोरी के लिए विशेष सह‌योगी दस्ते के लिये एक वर्ष के लिए 850 पदों की स्वीकृति प्रदान की है। पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए “राज्य केंद्रीयकृत पेंशन प्रोसेसिंग सेल” का गठन मंत्रि-परिषद द्वारा पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए “राज्य केंद्रीयकृत पेंशन प्रोसेसिंग सेल” का गठन करने के निर्णय को स्वीकृति दी गई। राज्य केंद्रीयकृत पेंशन प्रोसेसिंग सेल को पेंशन प्रकरणों के निराकरण से संबंधित समस्त प्रक्रिया के लिए अधिकृत किया जायेगा। संभागीय और जिला स्तर के कार्यालयों तथा सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों की सुविधा के लिए अस्थायी रूप से 2 वर्ष के लिए वर्तमान संभागीय और जिला पेंशन कार्यालयों को पेंशन समाधान केन्द्र के रूप में सीमित संरचना के साथ रखा जायेगा। पदों का युक्तियुक्तकरण किया जायेगा। इससे राज्य शासन पर अनावर्ती व्यय भार 5 करोड़ रूपये होगा। नव गठित जिलों में आपूर्ति कार्यालय और नाप-तौल कार्यालय स्थापित करने की स्वीकृति मंत्रि-परिषद द्वारा नव गठित जिले मऊगंज, मैहर एवं पांढुर्णा में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अंतर्गत जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय और निवाड़ी, मऊगंज, मैहर एवं पांढुर्णा में नाप-तौल कार्यालय स्थापित करने की स्वीकृति दी। तीन जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय के लिए कुल 16 पद और 4 जिलों में नाप-तौल कार्यालय के लिए कुल 13 पदों की स्वीकृति दी गयी। स्वीकृति अनुसार मऊगंज, मैहर और पांढुर्णा में जिला आपूर्ति अधिकारी का 1-1 पद, सहायक आपूर्ति अधिकारी के 1-1 पद, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी के मऊगंज में 2 और मैहर, पांढुर्णा में 1-1 पद, लेखापाल का 1-1 पद एवं भृत्य का 1-1 पद स्वीकृत किया गया। कार्यालय नाप-तौल के लिए नव गठित जिला निवाड़ी, मऊगंज, मैहर एवं पांढुर्णा में निरीक्षक का 1-1 पद, सहायक ग्रेड-3 के 1-1 पद, श्रम सहायक के मऊगंज में 2 पद एवं मैहर, पांढुर्णा और निवाडी में 1-1 पदो की स्वीकृति दी गयी।  

पीथमपुर में 55 दिनों में यूनियन कार्बाइड के 307 टन जहरीले कचरे का होगा निपटारा

भोपाल /पीथमपुर पीथमपुर में प्लांट में कचरा निष्पादन की प्रकिर्या पर पॉल्यूशन बोर्ड के अधिकारी निगाह रखे हुए हैं।पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के 307 टन कचरे का निष्पादन कोर्ट के आदेश पर शुरू हो गया है। पीथमपुर इंडस्ट्रियल वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने 5 मई 2025 को यह कार्य प्रारंभ किया। कचरे के निष्पादन की प्रक्रिया रात आठ बजे से शुरू की गई। प्रति घंटे 270 किलोग्राम कचरे को नष्ट किया जा रहा है। कचरे से निकलने वाली गैसों की निगरानी के लिए ऑनलाइन कंटीन्यूअस मॉनीटरिंग सिस्टम लगाया गया है। इसके परिणाम मध्य प्रदेश और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सर्वर पर देखे जा सकते हैं। चिमनी से निकलने वाले धुएं में चार तत्वों की मात्रा मापी जा रही है। इनमें पार्टिकुलेट मैटर, हाइड्रोजन क्लोराइड, सल्फर डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड शामिल हैं। आसपास की हवा की गुणवत्ता की निगरानी के लिए शहर में तीन जगह एयर मॉनीटरिंग स्टेशन हैं। तारपुरा के पुराने स्टेशन के अलावा चीराखान और बजरंगपुरा में 4 मई को नए स्टेशन लगाए गए। रासायनिक कचरे को भस्मक में डालने से पहले छोटे-छोटे पैकेट बनाए जा रहे हैं। पॉल्यूशन बोर्ड के अधिकारी प्लांट के अंदर मौजूद हैं। हवा में रसायन के स्तर को मापने के लिए सैंपलिंग मशीन लगाई गई हैं। पॉल्यूशन बोर्ड के अधिकारी प्लांट के अंदर मौजूद हैं। हवा में रसायन के स्तर को मापने के लिए सैंपलिंग मशीन लगाई गई हैं।

भोपाल दुष्कर्म का अड्डा बने 90 रेस्टोरेंट पर चला बुलडोजर

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ‘लव जिहाद’ कांड वाले मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। रेप के आरोपी जिस क्लब 90 रेस्टोरेंट में हिंदू लड़कियों के साथ दुष्कर्म करते थे, उसके अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया है। वहीं इस क्लब 90 रेस्टोरेंट को सील भी कर दिया गया है। दरअसल, भोपाल में कॉलेज छात्राओं से रेप, ब्लैकमेलिंग और ‘लव जिहाद’ के मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम क्लब-90 रेस्टोरेंट भी गई थी। जहां कॉलेज छात्राओं को ले जाने के बाद आरोपी फरहान और उसके साथ गलत काम करते थे। इसके साथ ही आरोपियों को फंडिंग करने वालों की जांच भी शुरू कर दी गई है। नगर निगम ने निरस्त किया लीज वहीं दूसरी ओर, सोमवार शाम को जिला प्रशासन ने भी कार्रवाई की। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि क्लब-90 का अवैध हिस्से को तोड़ दिया गया। नगर निगम ने लीज निरस्त करके अपने कब्जे में ले लिया है। तीन पीड़िताओं के बयान दर्ज सोमवार की शाम को राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने रेप पीड़िताओं के बयान दर्ज किए हैं। एक होटल में ठहरी टीम ने तीन पीड़िताओं को वहीं बुलाया। होटल के एक कमरे में उनके बयान दर्ज किए गए हैं। रविवार को एक पीड़िता का बयान दर्ज किया जा चुका था। बता दें कि महिला आयोग की टीम रायसेन रोड स्थित उस कॉलेज में भी गई थी जहां पीड़ित छात्राएं पढ़ती हैं। वहां पहुंचकर टीम ने यह पता लगाने की कोशिश की कि इसके पहले लड़कियों ने कभी शिकायत दर्ज कराई है या नहीं। कॉलेज के प्रबंधन और प्रोफेसरों से लंबी पूछताछ की। टीम ने कॉलेज की सुरक्ष व्यवस्था की भी जांच की। सोमवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की तीन सदस्यीय टीम पीड़िताओं के कॉलेज के अलावा यहां भी पहुंची थी। शाम को राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने 3 पीड़िताओं के बयान दर्ज किए।पीड़िताओं को होटल रेडिसन बुलाया गया था। रविवार को एक पीड़िता के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। पीड़िताओं के कॉलेज भी पहुंची NCW की टीम इससे पहले आयोग की टीम रायसेन रोड स्थित उस कॉलेज भी गई जहां पीड़ित छात्राएं पढ़ती हैं। इस दौरान टीम ने कॉलेज प्रशासन, अधिकारियों और पीड़ित छात्राओं को पढ़ाने वाले स्टाफ से लंबी पूछताछ की। टीम ने कॉलेज परिसर में छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों पर भी विस्तार से जांच की। जांच के दौरान ये पता लगाने की कोशिश की गई कि क्या पीड़ित छात्राओं ने पहले कभी आरोपियों के खिलाफ किसी भी तरह की शिकायत कॉलेज प्रबंधन या संबंधित अधिकारियों से की थी। विभाग के प्रमुखों से अलग-अलग बातचीत की 5 पीड़िताओं की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर इस मामले की जांच कर रही एसआईटी के वरिष्ठ अधिकारी भी महिला आयोग की टीम के साथ कॉलेज पहुंचे। आयोग की टीम ने कॉलेज स्टाफ और संबंधित विभाग प्रमुखों से अलग-अलग बातचीत कर जानकारी ली। उस क्लब भी टीम गई जहां छात्राओं को ले जाते थे आरोपी कॉलेज से निकलने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम क्लब-90 रेस्टोरेंट पहुंची। यहां उन्होंने क्लब का जायजा लिया। इसी रेस्टोरेंट में आरोपी पीड़िताओं को ले जाने के बाद गलत काम करते थे। इस बात का खुलासा मुख्य आरोपी फरहान और साहिल ने पुलिस की पूछताछ में किया था। पुलिस-आयोग के बीच होटल रेडिसन में बैठक सूत्रों के मुताबिक, रविवार को महिला आयोग की टीम और भोपाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच होटल रेडिसन में इस केस को लेकर अहम बैठक हुई। टीम ने मामले की स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी। महिला आयोग की टीम बाग सेवनिया थाने भी पहुंची थी, जहां केस की शुरुआती कार्रवाई की गई थी

मध्यप्रदेश में मरीजों को दी जाएगी ‘पेंशन’, बनाए जाएंगे कार्ड, सरकार का बड़ा आदेश

भोपाल मध्यप्रदेश के 89 आदिवासी ब्लॉकों में सिकल सेल के मरीजों को सरकार पेंशन देने की तैयारी में हैं। शासन के आदेश पर अफसरों ने स्थानीय स्तर पर योजना को शुरु करने की तैयारी शुरु कर दी है। आदिवासी ब्लॉकों में विशेष शिविर लगाकर सिकल सेल के डिसीज यानी पॉजिटिव मरीजों का दिव्यांग कार्ड बनाने की तैयारी शुरू की है। शासन ने आदिवासी ब्लॉकों के जिले में पत्र भेजकर स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक न्याय विभाग से जानकारी मांगी है। बनाए जाएंगे दिव्यांग कार्ड कहा गया है कि दिव्यांग कार्ड धारियों में कितने सिकल सेल के मरीज शामिल हैं। सीएमएचओ डॉ. ओपी जुगतवत ने जिले मेडिकल ऑफिसर्स से लिस्ट लेकर पॉजीटिव मरीजों को फोन लगाकर पूछा रहे हैं कि पेंशन का लाभ मिल रहा है या नहीं। सीएमएचओ ने बताया कि सभी सिकल सेल मरीजों के दिव्यांग कार्ड बनाए जाएंगे। शासन सामाजिक न्याय विभाग से सभी को पेंशन देगी। दोनों विभागों ने सिकल सेल मरीजों के दस्तावेज तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले में 2.85 लाख संदिग्धों की स्क्रीनिंग की गई। 398 सिकल सेल पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सभी का लगातार इलाज चल रहा है। सभी के दिव्यांग कार्ड बनाए जाएंगे। इसमें से कुछ दिव्यांग के कार्ड जारी किए गए हैं। अब तक स्क्रीनिंग के दौरान 3549 मरीजों में सिकल सेल के आंशिक लक्षण मिले हैं। इन्हें केरियर में दर्ज किया गया है। प्रारंभिक चरण में डिसीज पॉजिटिव मरीजों के दिव्यांग कार्ड बनाए जाएंगे। डॉ. अनिरुद्ध कौशल, सिविल सर्जन का कहना है कि गाइडलाइन पर सभी चिह्नित सभी सिकल सेल मरीजों का मेडिकल बोर्ड से दिव्यांग कार्ड बनाए जाएंगे। इससे उन्हें पेंशन की पात्रता होगी। दिव्यांग कार्ड बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में विशेष शिविर लगाएंगे। क्या है सिकल सेल रोग सिकल सेल रोग एक आनुवंशिक रक्त विकार है जिसमें लाल रक्त कोशिकाएँ अपना सामान्य गोल आकार खोकर अर्धचंद्राकार (सिकल) आकार ले लेती हैं. इससे ऑक्सीजन परिवहन में बाधा आती है और विभिन्न जटिलताएं होती हैं, जिनमें दर्द, एनीमिया और संक्रमण शामिल हैं. इतने है मरीज 2,85,435 स्क्रीनिंग 2,90,645 निगेटिव 3,547 आंशिक 398 पॉजिटिव

मॉक ड्रिल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के मद्देनजर प्रदेश के 5 शहरों इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और कटनी में आयोजित होगी

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 7 मई यानी बुधवार को होने वाली नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करने की घोषणा की है. यह मॉक ड्रिल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के मद्देनजर प्रदेश के 5 शहरों इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और कटनी में आयोजित होगी. मंत्रि-परिषद द्वारा पैरा-ओलम्पिक में पदक विजेता खिलाड़ियों को 50-50 लाख रूपये की अतिरिक्त राशि दिये जाने का अनुमोदन दिया गया। मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रियान्वयन के लिए पैरा-ओलम्पिक-2024 में कांस्य पदक विजेता खिलाडियों को 50 लाख रूपये की अतिरिक्त राशि दी जाएगी, जिससे कुल सम्मान राशि 1 करोड़ रूपये हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा पैरा-ओलम्पिक खिलाडी सुश्री रूबिना फ्रांसिस और श्री कपिल परमार को पैरा-ओलम्पिक खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर 1 करोड़ रूपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की थी। पेरिस, फ्रांस में आयोजित पैरा ओलम्पिक खेल, 28 अगस्त से 8 सितंबर 2024 में म.प्र. की खिलाडी सुश्री रूबिना फ्रांसिस ने शूटिंग खेल में कांस्य पदक एवं श्री कपिल परमार ने ब्लाइंड जुडो खेल में कांस्य पदक अर्जित किया था। नक्सल प्रभावित तीन जिलों के लिए विशेष सहयोगी दस्ते के लिये के 850 पद स्वीकृत मंत्रि-परिषद ने नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट, मण्डला एवं डिण्डोरी के लिए विशेष सह‌योगी दस्ते के लिये एक वर्ष के लिए 850 पदों की स्वीकृति प्रदान की है। पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए “राज्य केंद्रीयकृत पेंशन प्रोसेसिंग सेल” का गठन मंत्रि-परिषद द्वारा पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए “राज्य केंद्रीयकृत पेंशन प्रोसेसिंग सेल” का गठन करने के निर्णय को स्वीकृति दी गई। राज्य केंद्रीयकृत पेंशन प्रोसेसिंग सेल को पेंशन प्रकरणों के निराकरण से संबंधित समस्त प्रक्रिया के लिए अधिकृत किया जायेगा। संभागीय और जिला स्तर के कार्यालयों तथा सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों की सुविधा के लिए अस्थायी रूप से 2 वर्ष के लिए वर्तमान संभागीय और जिला पेंशन कार्यालयों को पेंशन समाधान केन्द्र के रूप में सीमित संरचना के साथ रखा जायेगा। पदों का युक्तियुक्तकरण किया जायेगा। इससे राज्य शासन पर अनावर्ती व्यय भार 5 करोड़ रूपये होगा। नव गठित जिलों में आपूर्ति कार्यालय और नाप-तौल कार्यालय स्थापित करने की स्वीकृति मंत्रि-परिषद द्वारा नव गठित जिले मऊगंज, मैहर एवं पांढुर्णा में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अंतर्गत जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय और निवाड़ी, मऊगंज, मैहर एवं पांढुर्णा में नाप-तौल कार्यालय स्थापित करने की स्वीकृति दी। तीन जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय के लिए कुल 16 पद और 4 जिलों में नाप-तौल कार्यालय के लिए कुल 13 पदों की स्वीकृति दी गयी। स्वीकृति अनुसार मऊगंज, मैहर और पांढुर्णा में जिला आपूर्ति अधिकारी का 1-1 पद, सहायक आपूर्ति अधिकारी के 1-1 पद, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी के मऊगंज में 2 और मैहर, पांढुर्णा में 1-1 पद, लेखापाल का 1-1 पद एवं भृत्य का 1-1 पद स्वीकृत किया गया। कार्यालय नाप-तौल के लिए नव गठित जिला निवाड़ी, मऊगंज, मैहर एवं पांढुर्णा में निरीक्षक का 1-1 पद, सहायक ग्रेड-3 के 1-1 पद, श्रम सहायक के मऊगंज में 2 पद एवं मैहर, पांढुर्णा और निवाडी में मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक से पहले अपने संबोधन में कहा, “वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए नागरिक सुरक्षा को मजबूत करना जरूरी है. बुधवार शाम 4 बजे से इन पांच शहरों में सायरन के माध्यम से खतरे की सूचना, ब्लैकआउट, प्रमुख इमारतों को सुरक्षित रखने और दुर्घटना की स्थिति में घायलों को सुरक्षित निकालने जैसी गतिविधियों का अभ्यास किया जाएगा.” यह मॉक ड्रिल केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर देश के 244 जिलों में आयोजित की जा रही है, जिसमें मध्य प्रदेश के उक्त पांच शहर शामिल हैं. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और सिंधु जल समझौते जैसे मुद्दों ने युद्ध की आशंकाओं को बढ़ाया है, जिसके चलते यह कवायद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. मॉक ड्रिल का उद्देश्य सिविल डिफेंस की तैयारियों का मूल्यांकन करना और आपसी समन्वय को बेहतर बनाना है. इसमें जिला अधिकारी, सिविल डिफेंस वार्डन, होम गार्ड, एनसीसी, एनएसएस, एनवाईकेएस, कॉलेज और स्कूल के छात्र शामिल होंगे. गृह मंत्रालय ने निर्देश दिए हैं कि हवाई हमले के सायरन, ब्लैकआउट उपाय, जरूरी स्थानों की छिपाने की व्यवस्था (कैमोफ्लाज), और निकासी (एवैक्यूएशन) योजनाओं का अभ्यास किया जाए. मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि यह ड्रिल विभिन्न एजेंसियों की तैयारियों और तालमेल की जांच के लिए जरूरी है. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे मॉक ड्रिल के दौरान प्रशासन का सहयोग करें और घबराएं नहीं.  

रात 12 बजे के बाद… प्रदेश की जनता को लगेगा बड़ा झटका! अब सांची दूध होगा महंगा

भोपाल महंगाई की मार झेल रही एमपी को जनता को एक और बड़ा झटका लगा है. यहां मदर डेयरी, अमूल दूध के बाद अब मध्य प्रदेश सहकारी दुग्ध महासंघ (सांची) ने भी अपने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, सांची दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. यह नई कीमतें आज रात 12 बजे से लागू होंगी.मदर डेयरी, अमूल के बाद अब सांची दूध भी महंगा हो गया है। सांची दूध के रेट में 2 रुपए लीटर का इजाफा किया गया है। इस हिसाब से फूल क्रीम दूध अब 67 रुपए लीटर मिलेगा। बढ़ी हुई ये कीमतें बुधवार यानी 7 मई लागू की जाएंगी। जानकारी के मुताबिक, यह कीमत बढ़ोतरी सांची की सभी प्रमुख दूध वैरायटियों पर लागू होगी, जैसे- टोंड, डबल टोंड, स्टैंडर्ड और फूल क्रीम दूध। नई दरें उपभोक्ताओं को दूध के पैकेटों पर दिखाई देंगी। यहां बता दें, मदर डेयरी का दूध 30 अप्रैल से महंगा हुआ था, जबकि अमूल मिल्क की कीमत 1 मई को बढ़ाई गई थीं। सांधी दूध के रेट अब ये होंगे सांची दूध के दाम में 2 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, अब 1 लीटर फुल क्रीम गोल्ड दूध 67 रुपए में मिलेगा। ये नई कीमतें 7 मई से लागू होंगी। फुल क्रीम दूध (गोल्ड) 500 ML के लिए 34 रुपए का हो गया है, जो पहले 33 रुपए था। स्टैण्डर्ड दूध (शक्ति) 500 ML के लिए 31 रुपए का हो गया है, जो पहले 30 रुपए था। टोण्ड दूध (ताजा) 500 ML के लिए 28 रुपए का हो गया है, जो पहले 27 रुपए था। डबल टोण्ड दूध (स्मार्ट) 500 ML के लिए 26 रुपए का हो गया है, जो पहले 25 रुपए था। चाय दूध अब 60 रुपए में 1 लीटर मिलेगा, जो पहले 58 रुपए था। ये जानकारी भोपाल सहकारी दुग्ध संघ ने जारी की है। रेट बढ़ने के कारण संस्था के अधिकारियों के मुताबिक, कच्चे दूध की खरीद कीमतें बढ़ने, पशु आहार के दामों में वृद्धि और परिवहन खर्च बढ़ने के चलते यह फैसला लेना पड़ा है। यह भी बताया गया कि किसानों को उचित मूल्य देने और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी हो गया था। पांच दिन पहले अमूल दूध के रेट बढ़े इससे पहले अमूल दूध की कीमतों में भी इजाफा किया गया है। दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी, जो 1 मई, 2025 से लागू की गई। यह बढ़ी हुई कीमतें अमूल के सभी दूध उत्पादों पर लागू की गईं। दाम बढ़ने की यह बताई वजह अमूल की ओर से इस बढ़ोतरी का कारण कच्चे माल की बढ़ती लागत (Amul Milk Price Hike) को बताया गया था। कंपनी ने बताया कि इस मूल्य वृद्धि के बाद, अमूल दूध के उपभोक्ताओं को अब 2 रुपये अधिक चुकाने होंगे। यह कीमतें देशभर के बाजारों में लागू की गईं और 1 मई से सभी अमूल मिल्क उत्पादों की नई कीमतें प्रभावी कर दी गईं। बढ़ती कीमतें आम लोगों पर आर्थिक दबाव डाल रही हैं, जो पहले से ही महंगाई के बोझ तले दबे हुए हैं। मदर डेयरी ने सबसे पहले बढ़ाए दूध के रेट दूध के रेट बढ़ाने की शुरुआत मदर डेयरी ने की थी। सबसे पहले मदर डेयरी ने 30 अप्रैल से दूध के रेट बढ़ाए थे। इन्होंने भी दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। मदर डेयरी ने भी दूध के रेट बढ़ाने के पीछे कच्चे माल की बढ़ती लागत ही बताई थी। इसके बाद अमूल ने भी यही कारण गिनाते हुए रेट बढ़ाए थे। हालांकि,अमूल के लिए यह वृद्धि विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर और अन्य राज्यों में दूध की आपूर्ति करने वाले प्रमुख ब्रांडों से चुनौती साबित हो सकती है। भोपाल में पैक्ड दूध में सांची की सबसे ज्यादा खपत भोपाल में पैक्ड दूध में सांची की सबसे ज्यादा खपत होती है। रोज साढ़े 3 लाख लीटर से अधिक दूध की खपत है। अमूल की खपत 70 हजार लीटर है। इसके बाद सौरभ, श्रीधी, मदर डेयरी के दूध भी पैकेट में बिकते हैं। सौरभ और श्रीधी की बात करें, तो इनकी करीब 1 लाख लीटर दूध की खपत शहर और भोपाल के ग्रामीण इलाकों में है। मदर डेयरी ब्रांड के दूध की ज्यादातर खपत शहर में ही होती है। पैक्ड से ज्यादा खुला दूध बिकता भोपाल में पैक्ड दूध की तुलना में खुले दूध की बिक्री ज्यादा होती है। खुले दूध की खपत 8 से 9 लाख लीटर तक प्रतिदिन है। खुला दूध भी महंगा हुआ है। कई डेयरियों पर प्रति लीटर 2 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। पिछले साल जुलाई में बढ़े थे रेट सांची ने पिछले साल जुलाई में रेट बढ़ाए थे। करीब 10 महीने के बाद फिर से दूध के रेट में बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, सांची डीटीएम 160 एमएल टोंड मिल्क एवं परिवार 200 मिमी पैक दूध के रेट में बढ़ोतरी नहीं की गई है। अमूल ने 6 दिन पहले बढ़ाए थे रेट 6 दिन पहले यानी, 1 मई को अमूल ने दूध के भाव बढ़ाए थे। 1 लीटर दूध पर 2 रुपए, जबकि आधा लीटर पर एक रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर-जबलपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में नए रेट लागू हो गए हैं। प्रदेश में सांची के बाद अमूल दूध की सबसे ज्यादा खपत होती है। रोजाना साढ़े 3 लाख लीटर से अधिक अमूल दूध की खपत होती है। सबसे ज्यादा इंदौर में करीब सवा लाख लीटर दूध बिकता है। वहीं, भोपाल, जबलपुर-ग्वालियर में 50 से 80 हजार लीटर के बीच दूध की खपत है।  

हूती विद्रोहियों पर हमले के दौरान खुद Air Force के कमांड सेंटर में थे Netanyahu

तेल अवीव इजरायल ने बेन गुरियन एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों की ओर से किए गए मिसाइल अटैक का बदला ले लिया है. इजरायली एयरफोर्स ने सोमवार शाम को यमन के हूतियों के कब्जे वाले बंदरगाह शहर हुदैदाह पर धड़ाधड़ हवाई हमले किए हैं. इससे पहले ईरान समर्थित विद्रोही गुट हूती ने इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया था, जिसमें कई लोग घायल हुए थे. 20 फाइटर जेट और 50 बम इजरायली सेना के मुताबिक करीब 20 फाइटर जेस्ट ने यमन के कोस्टल इलाके में हूती पोर्ट को निशाना बनाया है, जिसमें हुदैदाह बंदरगाह और एक कंक्रीट फैक्ट्री भी शामिल थी. इजरायली सेना ने करीब दो हजार किलोमीटर की दूरी तय करके जेट विमानों से हूती ठिकानों पर 50 से ज्यादा बम गिराए हैं. सेना ने जेट विमानों के उड़ान भरने की तैयारी करते हुए वीडियो भी जारी की हैं. इस ऑपरेशन में इजरायली एयरफोर्स के ईंधन भरने वाले विमानों और जासूसी विमानों ने भी हिस्सा लिया था. इज़रायली सिक्योरिटी फोर्स का दावा है कि हुदैदाह बंदरगाह का इस्तेमाल हूतियों की ओर से ईरानी हथियारों, सैन्य जरूरतों के सामान और अन्य आतंकी गतिविधियों के लिए किया जाता था. इसी वजह से इजरायल ने बम गिराकर पूरे बंदरगाह को तबाह कर दिया है, ताकि ईरान से हथियारों की सप्लाई बाधित की जा सके. जनवरी के बाद पहला हमला आईडीएफ ने कहा कि बाजिल कंक्रीट फैक्ट्री हूती विद्रोहियों के लिए एक अहम आर्थिक संसाधन के रूप में काम करती है और इसका इस्तेमाल सुरंगों और सैन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए किया जाता है. साथ ही ये हमले हूतियों के शासन और उनकी अर्थव्यवस्था पर एक तगड़ी चोट हैं. सेना ने एक बयान में कहा, ‘यह हमला हूतियों की ओर से इजरायल के खिलाफ बार-बार किए गए हमलों के जवाब में था, जिसमें सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों को इजरायली इलाके और उसके नागरिकों की ओर लॉन्च किया गया था.’ जंग की शुरुआत के बाद से यमन में यह छठा इज़रायली हमला था और जनवरी के बाद से पहला अटैक था. कई महीने पहले अमेरिका ने भी ईरान समर्थित विद्रोहियों के खिलाफ एक बड़ा हवाई हमला किया था. इसके बाद आईडीएफ ने हूतियों के मिसाइल और ड्रोन हमले का जवाब देना बंद कर दिया था. हमले के जरिए इजरायल ने हूतियों के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया है और बंदरगाह पर खड़े जहाजों के होने वाले नुकसान को सीमित किया है. कमांड सेंटर में मौजूद रहे नेतन्याहू आईडीएफ का कहना है कि इजरायल के सामने आने वाले हर खतरे के खिलाफ किसी भी दूरी पर सेना अपनी कार्रवाई जारी रखेगी. यमन में जिस वक्त हूतियों पर हमले किए गए, उस दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू वायुसेना कमांड सेंटर में मौजूद थे और पूरी कार्रवाई को देख रहे थे. इजरायली रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी फोटो में बताया गया कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ रक्षा मंत्री और आईडीएफ चीफ भी तेल अवीव स्थित अंडरग्राउंड हेडक्वार्टर में मौजूद रहकर इस पूरे ऑपरेशन को मॉनिटर कर रहे थे.  

मुख्यमंत्री ने बरगद की छांव में खाट पर बैठ जाना ग्रामीणों का हाल-चाल, विद्युत सब स्टेशन, हायर सेकंडरी स्कूल भवन और प्राचीन मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा

रायपुर : मुख्यमंत्री अचानक पहुंचे बेमेतरा के सहसपुर, लिया ग्रामीणों से सीधा फीडबैक मैं आप लोगों की दुख-तकलीफ जानने आया हूँ- मुख्यमंत्री साय गांव में सहसा गूंजी हेलीकॉप्टर की आवाज तो अचंभित ग्रामीण निकले घरों से अपने मुखिया से मिलने उमड़ी भीड़ मुख्यमंत्री ने बरगद की छांव में खाट पर बैठ जाना ग्रामीणों का हाल-चाल, विद्युत सब स्टेशन, हायर सेकंडरी स्कूल भवन और प्राचीन मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के तीसरे चरण के दूसरे दिन हेलीकॉप्टर से अचानक बेमेतरा जिले के सहसपुर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का सीधा फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि मैं आप लोगों के बीच आपकी दुख-तकलीफ जानने आया हूँ। ग्राम- सहसपुर में मुख्यमंत्री के आने की कोई पूर्वयोजना नहीं थी। ऐसे में जब गांव में सहसा हेलीकॉप्टर की आवाज गूंजी तो अचंभित ग्रामीण अपने घरों से निकले। अपने मुखिया से मिलने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने खुशी में कहा- राम-राम जी गा मुख्यमंत्री जी ! और सदाबहार फूल की माला और चंदन-आरती के साथ उनका स्वागत किया।   बरगद की छांव में लगी मुख्यमंत्री की चौपाल मुख्यमंत्री साय ने ग्राम- सहसपुर में ग्रामीणों से पुराने बरगद की छांव में खाट पर बैठ संवाद किया। उन्होंने लोगों से शासन की योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, नल जल योजना, धान खरीदी, स्कूल में बच्चों की शिक्षा सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को अभी डेढ़ साल हुए हैं इस अवधि में हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई गारंटी को पूरा किया है। सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट में हमने 18 लाख आवास को स्वीकृति दी।किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी भी की जा रही है।   मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुशासन तिहार का ये तीसरा चरण है। शुरुआती चरणों में लोगों से उनकी समस्याओं के सम्बंधित आवेदन लिए गए। इन आवेदनों का अधिकारियों द्वारा लगातार निराकरण किया जा रहा है। अब मैं स्वयं आप सभी के बीच सरकार के अधिकारियों के साथ पहुंचा हूँ ताकि आप सीधे मुझ तक अपनी बात पहुंचा सकें। पूनम साहू ने कहा- महतारी वंदन से मिली बड़ी मदद मुख्यमंत्री साय के चौपाल में महतारी वंदन से मिल रही सहायता पर श्रीमती पूनम साहू ने अपनी बात रखी।  पूनम ने कहा कि महतारी वंदन योजना से मिली राशि से परिवार और बच्चों की जरूरतों को पूरी करने में बड़ी मदद मिलती है। हर माह महतारी वंदन योजना की राशि नियमित रूप से मिलती है। सहसपुर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं मुख्यमंत्री ने सहसपुर में ग्रामीणों से बरगद के नीचे खाट पर बैठकर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए नए भवन को स्वीकृति दी। साथ ही उन्होंने 13 वीं-14 वीं शताब्दी में फणी नागवंशी राजाओं द्वारा निर्मित शिव मंदिर व हनुमान मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेंगे। महाशिवरात्रि के मेले में मैं खुद आऊंगा। मुख्यमंत्री साय ने सहसपुर में 33 केव्ही विद्युत सब स्टेशन की भी घोषणा की।   इस अवसर पर विधायक ईश्वर साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानन्द उपस्थित थे।

पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 2 लाख 73 हजार 752 नए आवासों का आवंटन राज्य को मिला, इंतजार अब खत्म

जयपुर राजस्थान में 6 वर्षों से पक्के घर का इंतजार कर रहे लाखों परिवारों के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 2 लाख 73 हजार 752 नए आवासों का आवंटन राज्य को मिल गया है। वर्ष 2018 के आवास प्लस सर्वेक्षण में शामिल इन सभी परिवारों को अब जल्द ही पक्के घरों की सौगात मिलेगी। केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद मिली स्वीकृति मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाल ही में दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की थी, जिसमें पीएम आवास योजना समेत कई ग्रामीण योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके बाद केंद्र ने यह आवास स्वीकृति दी है, जिससे सर्वेक्षण में दर्ज कोई भी परिवार अब इंतजार की सूची में नहीं रहेगा। 20 लाख से अधिक आवासों का निर्माण पहले ही पूरा राजस्थान को पहले पीएमएवाई-ग्रामीण के तहत 22.23 लाख आवासों का लक्ष्य मिला था, जिनमें से करीब 20 लाख मकानों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब नए आवंटन के साथ राज्य सरकार ने सभी ज़िला कलेक्टरों को पात्र लाभार्थियों को तुरंत स्वीकृति पत्र और पहली किश्त जारी करने के निर्देश भी दे दिए हैं। घर के साथ शौचालय और मनरेगा का लाभ भी सरकार हर पात्र परिवार को मकान निर्माण के लिए ₹1.20 लाख की सहायता राशि दे रही है, जो सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। इसके अतिरिक्त शौचालय निर्माण के लिए ₹12,000 और मनरेगा के तहत 90 दिन का रोजगार भी प्रदान किया जा रहा है। गरीबी मुक्त गांवों की ओर कदम, 5000 गांवों का चयन राज्य सरकार की ओर से गरीबी मुक्त गांव योजना के तहत पहले चरण में 5000 गांवों को चिन्हित किया गया है। इसके लिए ₹300 करोड़ का विशेष बजट प्रावधान किया गया है। इन गांवों के बीपीएल परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता जैसी योजनाएं शुरू की जाएंगी।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी महापौरों तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों को पाती लिखकर ’नगर सुराज संगम’ के लिए दिया आमंत्रण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ दो दिनों तक करेंगे मंथन नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम-सह-कार्यशाला ’’नगर सुराज संगम’’ का आयोजन, प्रदेश के सभी निकायों के जनप्रतिनिधि होंगे शामिल नगरीय निकायों की आगामी पांच वर्षों की कार्ययोजना पर होगा संवाद, नगरीय प्रशासन विभाग एवं सुडा की योजनाओं की दी जाएगी जानकारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समापन सत्र में होंगे शामिल उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी महापौरों तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों को पाती लिखकर ’नगर सुराज संगम’ के लिए दिया आमंत्रण बिलासपुर  उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव प्रदेशभर के नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ दो दिनों तक मंथन करेंगे। वे इस दौरान प्रत्येक नगरीय निकाय की आगामी पांच वर्षों की कार्ययोजना पर महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष तथा निकाय के अन्य जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए राजधानी रायपुर के होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में 5 मई और 6 मई को दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम-सह-कार्यशाला ’’नगर सुराज संगम’’ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 6 मई को कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेश के सभी नगर निगमों के महापौरों तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों को पाती लिखकर ’’नगर सुराज संगम’’ के लिए आमंत्रित किया है। वे 5 मई को सवेरे 11 बजे दो दिवसीय इस आयोजन का शुभारंभ करेंगे। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने बताया कि उप मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री अरुण साव कार्यशाला में नगरीय निकायों के महापौरों, सभापतियों, महापौर परिषद के सदस्यों, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों से सीधा संवाद करेंगे। वे इस दौरान नगरीय निकायों की आगामी पांच वर्षों की कार्ययोजना पर भी चर्चा करेंगे। डॉ. बसवराजु ने बताया कि प्रबोधन-सह-कार्यशाला में नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को नगरीय प्रशासन विभाग और राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) की योजनाओं, कार्यों तथा विभिन्न अधिनियमों के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी। शहरों के व्यवस्थित विकास के लिए अगले पांच वर्षों की कार्ययोजना पर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री साव के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग एवं राज्य शहरी विकास अभिकरण की योजनाओं पर विभाग द्वारा मार्गदर्शिका का प्रकाशन किया गया है। साव शुभारंभ सत्र में इस ‘मार्गदर्शिका बुकलेट’ का विमोचन करेंगे। उप मुख्यमंत्री ने पाती लिखकर दिया आमंत्रण उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेश के सभी नगर निगमों के महापौरों तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों को पाती लिखकर प्रबोधन-सह-कार्यशाला में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने अपनी पाती में नगरीय निकायों के आम निर्वाचन में निर्वाचित होने के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि हमारी सुशासन की सरकार के संकल्प पर आम जनता ने नगरीय निकायों के निर्वाचन में भी अपना विश्वास हमारी नीतियों एवं कार्यप्रणाली पर जताया है। भविष्य में भी हमारा प्रयास जनता के इस भरोसे को अपने जन हितकारी कार्यों से अक्षुण्ण बनाए रखना होगा। आप अपने शहर के प्रथम नागरिक हैं, जिससे आपका दायित्व भी बढ़ा है। हमारी सरकार आप सभी के सहयोग से शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधापूर्ण बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उप मुख्यमंत्री साव ने महापौरों तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों को संबोधित करते हुए लिखा है कि हमारे संकल्पों के सोपान में एक पहल के रूप में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के लिए प्रबोधन कार्यक्रम-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण की विभिन्न योजनाओं एवं अधिनियमों के महत्वपूर्ण प्रावधानों, कामकाज तथा हमारी सरकार की शहर के व्यवस्थित विकास के लिए आगामी पांच वर्षों की कार्ययोजना पर विस्तृत परिचर्चा की जाएगी। साव ने अपनी पाती में विश्वास व्यक्त किया है कि अब तक आपके द्वारा अपने शहर के व्यवस्थित और सुनियोजित विकास की रूपरेखा तैयार कर ली गई होगी, इस कार्यक्रम में आपसे प्रत्यक्ष संवाद कर इस संबंध में सार्थक परिचर्चा करना चाहूंगा। उन्होंने सभी नगर निगमों के महापौरों, सभापतियों, महापौर परिषद के सदस्यों, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों से प्रबोधन कार्यक्रम-सह-कार्यशाला में सहभागिता का आग्रह किया है।

आज गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषियों की सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमे दो जजों ने जताई थी आपत्ति

नई दिल्ली गुजरात उच्च न्यायालय ने गोधरा ट्रेन अग्निकांड मामले में अक्टूबर 2017 के फैसले में 31 दोषियों की सजा को बरकरार रखा था और 11 दोषियों की मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने आज गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषियों की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें दो जजों की पीठ द्वारा उनकी अपील पर सुनवाई करने पर आपत्ति जताई गई थी। याचिका में कहा गया था कि दो जजों की पीठ उनकी अपील पर सुनवाई नहीं कर सकती क्योंकि यह मामला मौत की सजा से जुड़ा है। याचिकाकर्ताओं के वकील संजय हेगड़े ने जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस अरविंद कुमार की पीठ को बताया कि लाल किला आतंकी हमले में मोहम्मद आरिफ उर्फ अशरफ को मौत की सजा देने के मामले का उल्लेख किया। उस सुनवाई में कहा गया था कि तीन जजों की पीठ ही मौत की सजा से जुड़े मामलों की सुनवाई कर सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज करने की दी ये दलील हेगड़े ने कहा कि ‘मान लीजिए कि दो जजों की पीठ कुछ आरोपियों को मौत की सजा दे देती है तो फिर इस मामले पर तीन जजों की पीठ को फिर सुनवाई करनी पड़ेगी।’ हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस सबमिशन को खारिज कर दिया और कहा कि तीन जजों की पीठ उन्हीं मामलों पर सुनवाई कर सकती है, जिनमें उच्च न्यायालय ने मौत की पुष्टि कर दी हो। जस्टिस माहेश्वरी ने कहा कि गुजरात उच्च न्यायालय ने इस मामले में 11 दोषियों की मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया था। इस मामले में सिर्फ ट्रायल कोर्ट ने ही मौत की सजा सुनाई है। ऐसे में इस मामले में दो जजों की पीठ सुनवाई कर सकती है। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने सितंबर 2014 को दिए अपने एक फैसले में कहा कि मौत की सजा से जुड़े सभी मामले, जिन पर उच्च न्यायालय फैसला दे चुका हैं, उनकी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की पीठ ही करेगी। गुजरात उच्च न्यायालय ने 11 दोषियों की मौत की सजा उम्रकैद में बदली थी 27 फरवरी, 2002 को गुजरात के गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस के एस-6 कोच में आग लगने से 59 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद राज्य में दंगे भड़क गए थे। सत्र न्यायालय ने दोषियों को मौत की सजा सुनाई थी। गुजरात उच्च न्यायालय ने अक्टूबर 2017 के फैसले में 31 दोषियों की सजा को बरकरार रखा था और 11 दोषियों की मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया था। गुजरात सरकार ने 11 दोषियों की मौत की सजा को उम्रकैद में बदलने का विरोध किया और सुप्रीम कोर्ट में अपील की। साथ ही कई दोषियों ने उच्च न्यायालय द्वारा उन्हें दोषी बरकरार रखने के खिलाफ भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। 

PM Modi पर टिकी देश भर की निगाहें, आज आज रात 8 बजे…

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस दौरान बड़ा ऐलान हो सकता है। पूरे देशवासियों की निगाहें अब इसी पर टिकी हुई है। बता दें कि पहलगाम अटैक के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बाद 7 मई को मॉक ड्रिल (अभ्यास) आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान अचानक सायरन बज जाएंगे और ब्लैकआउट हो जाएगा। इससे लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने का संदेश दिया जाएगा। इस दौरान अगर आप दफ्तर, स्कूल, बाजार या कहीं बाहर हैं तो सायरन बजने पर सावधान हो जाएं। इस अभ्यास का मकसद लोगों को किसी भी आकस्मिक हवाई हमले या आतंकी हमले की स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार करना है। आपको बता दें कि पहलगाम अटैक के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बाद 7 मई को मॉक ड्रिल (अभ्यास) आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान अचानक सायरन बज जाएंगे और ब्लैकआउट हो जाएगा। इससे लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने का संदेश दिया जाएगा। इस दौरान अगर आप दफ्तर, स्कूल, बाजार या कहीं बाहर हैं तो सायरन बजने पर सावधान हो जाएं। इस अभ्यास का मकसद लोगों को किसी भी आकस्मिक हवाई हमले या आतंकी हमले की स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार करना है।     

कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर ऑपरेशन जारी, महिला नक्सली ढेर; 303 राइफल बरामद, अब तक 4 को मारा

बीजापुर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर हो गई. यह मुठभेड़ कर्रेकट्टा की पहाड़ियों में हुई, जो छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित है. यहां पिछले दो हफ्तों से सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम बड़े पैमाने पर नक्सल विरोधी अभियान चला रही है. एजेंसी के अनुसार, बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि मुठभेड़ के बाद जब इलाके की तलाशी ली गई तो मौके से एक महिला नक्सली का शव बरामद हुआ. उसके पास से एक .303 रायफल भी मिली है. यह इस ऑपरेशन में मारी गई चौथी महिला माओवादी है. आईजी सुंदरराज ने बताया कि 21 अप्रैल से सुरक्षा बलों का यह संयुक्त ऑपरेशन चल रहा है, जिसमें CRPF, कोबरा बटालियन, डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीमें शामिल हैं. जंगलों में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, जहां नक्सली गतिविधियों की खुफिया सूचना पहले से मिली थी. मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई. इसके बाद जब नक्सली पीछे हटे, तो सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया. इसी दौरान महिला नक्सली का शव बरामद हुआ. अभी तक उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां यह जांच कर रही हैं कि वह किस पद पर थी और उसके खिलाफ कितने मामले दर्ज थे. बस्तर संभाग में महिला नक्सलियों की भागीदारी काफी अधिक देखी जाती है. हाल के वर्षों में यह देखा गया है कि महिलाएं नक्सली संगठनों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, चाहे वह हथियार चलाना हो या रणनीति बनाना. फिलहाल सुरक्षा बलों ने इलाके में अपनी मौजूदगी और बढ़ा दी है और ऑपरेशन को और तेज किया गया है. वहीं एक दिन पहले सोमवार को यहां CRPF के सहायक कमांडेंट सागर बोराडे IED ब्लास्ट की चपेट में आ गए। धमाका इतना जोरदार था कि उन्हें अपना पैर गंवाना पड़ा। घायल कमांडेंट को दिल्ली रेफर किया गया है। यहां एम्स में उनका इलाज जारी है। मंत्री रामविचार नेताम ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। महिला नक्सली का शव बरामद जानकारी के मुताबिक, कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर 22 अप्रैल को सुरक्षा बलों को निकाला गया था। DRG, CRPF, कोबरा, STF और बस्तर फाइटर्स के हजारों जवान पहाड़ को घर रहे हैं। खड़ी चढ़ाई चढ़ रहे हैं। वहीं 5 मई सोमवार को नक्सलियों की एक टीम के साथ जवानों की मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। वहीं धीरे-धीरे कर जवान आगे बढ़े। घटनास्थल से विस्फोटक भी बरामद इसके बाद मौके से एक महिला नक्सली का शव को बरामद किया गया। जवानों ने घटनास्थल से 303 हथियार समेत अन्य विस्फोटक पदार्थ भी बरामद किए हैं। मंगलवार को बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया कि, नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। अब तक अलग-अलग मुठभेड़ में कुल चार नक्सलियों की डेड बॉडी रिकवर कर ली गई है। नक्सलियों के कई बड़े कैडर्स को भी नुकसान हुआ है। कई घायल भी हो सकते हैं। पिछले एनकाउंटर में 8-8 लाख रुपए की 3 इनामी महिला नक्सली मारी गई थी। IG ने कहा कि ऑपरेशन जारी है। ऑपरेशन खत्म होने के बाद और जानकारी दी जाएगी।

10वीं-12वीं बोर्ड परिणाम: बेटियों ने श्रेष्ठता सिद्ध कर MP को किया गौरवान्वित, असफल छात्रों का बढ़ाया मनोबल: सीएम

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों को बधाई दी है। वहीं असफल होने वाले छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें असफल होने की जरुरत नहीं है। विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा का मौका दिया जाएगा। बेटियों ने श्रेष्ठता सिद्ध कर प्रदेश को किया गौरवान्वित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,  “आज माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल 10th एवं हायर सेकेण्डरी 12th परीक्षा के परिणामों को घोषित कर सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह सफलता लक्ष्य के प्रति समर्पण, अथक परिश्रम और लगन का सुफल व प्रमाण है।प्रदेश की प्रतिभाशाली बेटियों ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध कर अपने अभिभावकों, शिक्षकों के साथ मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है।” 15 सालों का टूटा रिकॉर्ड सीएम ने आगे कहा, “इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 76.22% एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा में 74.48% विद्यार्थियों ने पिछले 15 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सफलता हासिल की है। हाईस्कूल में बेटी प्रज्ञा जायसवाल ने 500/500 शत प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान और हायर सेकेण्डरी में भी बेटी प्रियल द्विवेदी ने 492/500 (विज्ञान – गणित समूह) अंकों के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।” असफल विद्यार्थियों का बढ़ाया मनोबल सीएम ने असफल होने वाले विद्यार्थियों का मनोबल भी बढ़ाया। उन्होंने कहा, “जो विद्यार्थी आज असफल रहे, उन्हें निराश नहीं होना है, नई शिक्षा नीति 2020 के तहत असफल विद्यार्थियों को एक बार फिर परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा और जो विद्यार्थी अपना स्कोर बढ़ाना चाहते है वह भी दोबारा परीक्षा में शामिल हो सकते है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकगण एवं शिक्षकगणों को ढेर सारी बधाई।” गौरतलब है कि आज 10वीं और 12वीं बोर्ड कक्षा का परिणाम जारी हुआ है। समत्व भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसकी घोषणा की है। 10वीं कक्षा में जहां 76.22 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। वहीं 12वीं में 74.48 परीक्षार्थी पास हुए हैं।

नक्सलियों से निपटने के लिए विशेष सहयोगियों की भर्ती की जाएगी, आज कैबिनेट बैठक में लग सकती है मुहर

भोपाल पचमढ़ी वन्यजीव अभयारण्य से शहरी क्षेत्र के कुछ हिस्से को बाहर कर सामान्य वन क्षेत्रों को शामिल करके उक्त अभयारण्य का दायरा बढ़ाया जाएगा। जबकि नक्सलियों से निपटने के लिए विशेष सहयोगियों की भर्ती की जाएगी, जो कि पुलिस के लिए अधिकृत तौर पर काम करेंगे। ये दोनों प्रस्ताव मंगलवार को राजधानी भोपाल में होने वाली मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में लाए जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, पचमढ़ी का दायरा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन अभयारण्य क्षेत्र होने के कारण विकास करने में कई अड़ंगों सामना करना पड़ रहा है। आसानी से अनुमति नहीं मिल पा रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने यह विषय मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया था, जिसके बाद शहरी क्षेत्र के कुछ हिस्सों को हटाया जाना प्रस्तावित है। उधर, केंद्र की गाइडलाइन के तहत नक्सलवाद को समय से खत्म करने की कवायद के बीच सरकार ने विशेष भर्ती करने का प्रस्ताव तैयार किया है। कर्मचारियों को संतुष्ट करने के बाद आएगी पदोन्नति नीति कर्मचारी जगत में पदोन्नति नीति का इंतजार है। सूत्रों के मुताबिक, अधिकारी इसको लेकर कई दौर की चर्चा कर चुके थे इस बीच कर्मचारी संगठनों के प्रमुखों की ओर से अलग-अलग फार्मूलों को लेकर दावे किए जाने लगे। जब इस बात का अहसास हुआ कि कर्मचारियों के साथ अफसरों ने ठीक से विचार-विमर्श नहीं किया है तो नीति संबंधी प्रस्ताव लाए जाने को टाल दिया है। हालांकि ऐन वक्त पर यदि सहमति बनती है तो प्रस्ताव बैठक में शामिल भी किया जा सकता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet