LATEST NEWS

मुंबई इंडियंस ने रोका दिल्ली का विजय रथ, दिल्ली को 12 रन से हराया

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-29 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से हुआ. 13 अप्रैल (रविवार) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 12 रनों से जीत हासिल की. दिल्ली को जीत के लिए 206 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन उसकी पूरी टीम 19 ओवर में 193 रनों पर सिमट गई. मौजूदा आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ये पहली हार रही. दिल्ली कैपिटल्स लगातार चार मुकाबले जीतकर इस मैच में उतरी थी. दूसरी ओर पांच बार की चैम्पियन टीम मुंबई इंडियंस की छह मैचों में ये दूसरी जीत रही. तीन रनआउट ने बिगाड़ा खेल, करुण नायर की तूफानी पारी बेकार टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही और उसने पहली ही गेंद पर जेक फ्रेजर-मैकगर्क का विकेट खो दिया, जो दीपक चाहर का शिकार बने. जेक के आउट होने के बाद करुण नायर ‘इम्पैक्ट सब’ के तौर पर उतरे और उन्होंने अभिषेक पोरेल के साथ जबरदस्त पार्टनरशिप की. नायर ने सिर्फ 22 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. नायर और पोरेल के बीच दूसरे विकेट के लिए 119 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसने दिल्ली को मोमेंटम प्रदान किया. ‘इम्पैक्ट सब’ कर्ण शर्मा ने अपोरेल को आउट करके इस पार्टनरशिप को तोड़ा. पोरेल ने 3 चौके और एक छक्के की मदद से 25 गेंदों पर 33 रन बनाए. अभिषेक पोरेल के आउट होने के कुछ देर बाद करुण नायर भी चलते बने. करुण ने 12 चौके और 5 छक्के की मदद से 42 गेंदों पर 89 रन बनाए. करुण नायर को मिचेल सेंटनर ने बोल्ड किया. दिल्ली ने इसके बाद कप्तान अक्षर पटेल (9) और ट्रिस्टन स्टब्स (1) के विकेट सस्ते में गंवा दिए. अक्षर को जसप्रीत बुमराह और स्टब्स को कर्ण शर्मा ने आउट किया. कर्ण शर्मा ने इसके बाद 16वें ओवर में केएल राहुल का विकेट लिया, जिससे दिल्ली की टीम की चिंताएं बढ़ गईं. अब आशुतोष शर्मा और विप्रज निगम पर जीत की जिम्मेदारी थी, लेकिन विप्रज को स्पिनर मिचेल सेंटनर ने स्टम्प आउट करा दिया. विप्रज जब आउट हुए तो मुंबई का स्कोर 7 विकेट पर 180 रन था. आखिरी 2 ओवरों में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 23 रन बनाने थे. लेकिन 19वें ओवर में हुए तीन रनआउट ने दिल्ली का काम तमाम कर दिया. बुमराह के उस ओवर में आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव और मोहित शर्मा रनआउट हुए.  3 लगातार रन आउट से बिगड़ा खेल… 13 अप्रैल (रविवार) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित मैच में मुंबई इंडियंस ने 206 रनों का टारगेट सेट किया था, लेकिन मेजबान टीम 19 ओवर्स में 193 रनों पर ढेर हो गई. दिल्ली ने गंवा दिया हाथ में आया मैच देखा जाए तो दिल्ली कैपिटल्स ने हाथ में आया मुकाबला गंवा दिया. दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक समय 11.3 ओवर में दो विकेट पर 135 रन था और वो बेहद मजबूत स्थिति में थी. लगभग तीन साल बाद आईपीएल मैच खेल रहे करुण नायर पूरी लय में थे और ऐसा लग रहा था कि वो शतक भी बना सकते हैं. लेकिन मिचेल सेंटनर के उस ओवर की अगली गेंद पर करुण बोल्ड हो गए. ‘इम्पैक्ट सब’ के तौर पर उतरे करुण नायर ने 12 चौके और 5 छक्के की मदद से 42 गेंदों पर 89 रन बनाए. करुण के आउट होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने मोमेंटम खो दिया. दिल्ली ने इसके बाद कप्तान अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स और केएल राहुल के विकेट सस्ते में गंवा दिए. राहुल के आउट होने के बाद भी दिल्ली गेम में बनी हुई थी क्योंकि आशुतोष शर्मा और विप्रज निगम क्रीज पर मौजूद थे. विप्रज निगम ने 18वें में एक छक्का और एक चौका लगाया, लेकिन उसी ओवर में मिचेल सेंटनर की एक वाइड गेंद पर विप्रज स्टम्प आउट हो गए. विप्रज जब आउट हुए तो मुंबई का स्कोर 7 विकेट पर 180 रन था और अब जीत दिलाने की जिम्मेदारी आशुतोष शर्मा पर पूरी तरह आ चुकी थी. रन आउट की हैट्रिक और जीत गई मुंबई आखिरी 2 ओवरों में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 23 रन बनाने थे. जसप्रीत बुमराह के उस ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना. फिर अगली दो गेंदों पर आशुतोष शर्मा ने चौके जड़े. अब दिल्ली को 9 गेंदों पर 15 रनों की आवश्यकता थी. लेकिन ओवर की चौथी गेंद पर दूसरा रन लेने के चक्कर में आशुतोष शर्मा रन आउट हो गए. विल जैक्स के थ्रो को विकेटकीपर रयान रिकेल्टन ने सही से कलेक्ट किया और गिल्लियां बिखेर दीं. क्रीज पर उतरे कुलदीप यादव भी फिर अगली गेंद पर दूसरा रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए. सब्स्टीट्यूट फील्डर राज बावा का थ्रो स्ट्राइकर एंड पर आया और रिकेल्टन ने बेल्स उड़ा दिए. फिर ओवर की आखिरी गेंद पर मोहित शर्मा के रन आउट होने के साथ ही दिल्ली की मैच हार गई. मिचेल स्टार्क के कॉल पर मोहित शर्मा रन लेने के लिए दौड़े, लेकिन मिचेल सेंटनर का थ्रो इतना सटीक था कि मोहित के पास क्रीज में पहुंचने का कोई चांस ही नहीं था. इससे पहले मुंबई इंडियंस ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पांच विकेट पर 205 रन बनाए थे. मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा ने 6 चौके और तीन छक्के की मदद से 33 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज रियान रिकेल्टन ने 5 चौके और दो छक्के की मदद से 25 गेंदों पर 41 रन बनाए. सूर्यकुमार कुमार ने 40 और नमन धीर ने नाबाद 38 रनों का अहम योगदान दिया.

छिंदवाड़ा को मिलेगा आध्यात्मिक सौभाग्य, पहली बार पधारेंगे शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती, नंदन हिल्स में प्रवचन होंगे

छिंदवाड़ा 17 से 19 अप्रैल तक छिंदवाड़ा में द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती पहली बार पदार्पण करेंगे। नंदन हिल्स में प्रवचन होंगे। नगर में उनका भव्य स्वागत होगा। यह आध्यात्मिक उत्सव सभी धर्मप्रेमियों के लिए खुला रहेगा, जिसमें जीवनदायी विचारों का आदान-प्रदान होगा। छिंदवाड़ा की धरती इस बार अध्यात्म की ऊर्जा से सराबोर होने जा रही है। द्वारका शारदा पीठ के पूज्य शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती, शंकराचार्य पद पर आसीन होने के बाद पहली बार नगर में पदार्पण करेंगे। यह ऐतिहासिक क्षण 17 अप्रैल को शाम 4 बजे आएगा, जब वे चौरई से नगर में प्रवेश करेंगे। 17 से 19 अप्रैल तक चलने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शंकराचार्य की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। नरसिंहपुर रोड स्थित नंदन हिल्स उनका विश्राम स्थल रहेगा। वहां प्रतिदिन शाम पांच बजे शंकराचार्यजी के प्रवचन होंगे, जो केवल धार्मिक उपदेश नहीं बल्कि जीवन को दिशा देने वाले विचार होंगे। सादगी में होगा स्वागत, भव्यता में नहीं होगी कमी शंकराचार्य का छिंदवाड़ा में यह पहला आगमन है, और इसी को ध्यान में रखते हुए नगर के श्रद्धालु, धार्मिक संस्थाएं व स्वयंसेवी संगठन भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। पूरे मार्ग को सजाने की योजना है, वहीं स्थानीय मंदिरों में विशेष पूजन और भजन संध्या की भी संभावना है। आध्यात्मिक उत्सव में सभी को आमंत्रण यह केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छिंदवाड़ा की आध्यात्मिक पहचान का क्षण है। आयोजकों ने बताया कि यह समारोह सभी धर्मप्रेमियों के लिए खुला है और हर कोई इस अलौकिक अनुभव का साक्षी बन सकता है।

उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के पंडों और पुजारियों ने भगवान महाकाल को ठंडक के लिए जतन प्रारंभ कर दिए

उज्जैन गर्मी के तेवर बढते ही उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के पंडों और पुजारियों ने भगवान महाकाल को ठंडक के लिए जतन प्रारंभ कर दिए हैं। परम्परा अनुसार मन्दिर में बाबा महाकाल को सहस्त्र जल धारा चढाई जा रही है। प्रतिवर्ष वैशाख कृष्ण प्रतिपदा से राजा महाकाल को गर्मी से निजात के लिए सतत जल धारा के माध्यम से ठंडक दी जाती है। शिवलिंग के ऊपर कई मटकियाँ लगाईं गई है जिनके द्वारा ठंडा पानी सतत गिर रहा है। गर्मी से बचाने के लिए जतन दरअसल गर्मी आते ही जहां एक ओर लोग घर में ठंडक के लिए कूलर, एसी व अन्य राहत की चीजों का इंतजाम कर रहे हैं। वहीं भगवान को गर्मी से बचाने के लिए पुजारियों द्वारा भी कई प्रकार के जतन किये जा रहे हैं। उज्जैन के महाकालेश्वर मन्दिर में बाबा भोलेनाथ को जल धारा के माध्यम से ठण्डक पहुचाने का काम प्रारंभ किया जा रहा है। पुजारी आशीष गुरू ने बताया कि यहां बाबा महाकाल को गर्मी से निजात दिलाने के लिए परम्परा अनुसार प्रतिवर्ष वैशाख कृष्ण प्रतिपाद से जल धारा प्रारंभ की जाती है। ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तक जारी रहेगी क्रिया जल धारा का यह क्रम ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तक सतत जारी रहता है। ये जल धारा का क्रम प्रतिदिन 11 जून तक चलेगा। बाबा को जलधारा चढ़ाने के लिए शीर्ष पर ग्यारह मटकियां बांधी गई हैं। इन मटकियों को गन्तिकाएं भी कहा जाता है। मटकियों में अलग अलग पवित्र नदियों का जल भरा गया है। प्रत्येक मटकियों के माध्यम से अलग अलग जलधार द्वारा भोलेनाथ के शिवलिंग पर जल चढाया जाता हैं। सुबह 6 से शाम 5 बजे तक बहती है जलधारा बाबा को यहां जलधारा प्रतिदिन सुबह 6 बजे चढना प्रारंभ की जाती है, जो कि शाम 5 बजे तक निरंतर जारी रहती है। यहां पंडे-पुजारी महाकाल को वैशाख-ज्येष्ठ मास की भीषण गरमी में शीतलता के लिए यह जतन करते हैं। इन नदियों का भरा है पानी शिवलिंग के शीर्ष में बंधी मटकियों में गंगा, सिंधु, सरस्वती, यमुना, गोदावरी, नर्मदा, कावेरी, सरयू, शिप्रा और गण्डकी नदी का जल शामिल है। मंदिर के आशीष गुरु पुजारी के अनुसार, भगवान के मस्तक पर रखी 11 मटकियों से रक्षा सूत्र के माध्यम से एक-एक बूंद गिरती है। यह जलधारा बाबा महाकाल को गर्मी और हलाहल की उष्णता से राहत देती है। इससे भक्तों को मनोवांछित फल की प्राप्ति भी होती है।

इंदौर में केंद्र सरकार की मदद से 23 सड़कों का निर्माण, सड़कों के चौड़े होने से नहीं होगा ट्रैफिक जाम

इंदौर  केंद्र की मदद से बनाई जा रही मास्टर प्लान की 23 सड़कों में शामिल छावनी सड़क और सुभाष मार्ग सड़क का काम 15 अप्रैल के बाद ही शुरू होगा। नगर निगम ने इन दोनों सड़कों के चौड़ीकरण में बाधक निर्माण चिह्नित कर उनके बाधक हिस्सों पर निशान लगा दिए हैं। 15 अप्रैल से इन बाधक हिस्सों को हटाने का काम शुरू होगा। इसके बाद निर्माण एजेंसी का काम शुरू होगा। नगर निगम ने मास्टर प्लान की 23 सड़कों को सिंहस्थ से पहले तैयार करने का लक्ष्य रखा है। शहर की इन सड़कों के लिए केंद्र शासन ने 468 करोड़ रुपये नगर निगम को आवंटित किए हैं। नगर निगम हटाएगा बाधक हिस्सों को छावनी और सुभाष मार्ग सड़कें इन्हीं 23 सड़कों में शामिल हैं। छावनी सड़क 80 फीट और सुभाष मार्ग 100 फीट चौड़ी बनाई जानी है। वर्तमान में छावनी सड़क 40 फीट तो सुभाष मार्ग कहीं 40 तो कहीं 50 फीट चौड़ा है। चौड़ीकरण में बाधक मकानों को हटाने की जिम्मेदारी नगर निगम की है। नगर‍ निगम ने तैयार की सूची बाधाओं को हटाने के बाद निगम साइट निर्माण एजेंसियों को सौंपेगा। इसके बाद सड़क निर्माण शुरू होगा। नगर निगम ने इन दोनों प्रमुख सड़कों पर बाधक मकानों की सूची पूर्व में ही तैयार कर ली थी। अब निगम ने बाधक हिस्सों पर निशान लगाना शुरू कर दिया है। 15 अप्रैल से बाधक हिस्सों को हटाने का काम शुरू होगा। 600 से ज्यादा मकान होंगे प्रभावित छावनी और सुभाष मार्ग के चौड़ीकरण में 600 से ज्यादा मकान बाधक हैं। छावनी सड़क पर 328 तो सुभाष मार्ग पर 304 मकान चिह्नित किए गए हैं। दोनों जगह मिलाकर 100 से ज्यादा मकान पूरे खत्म हो रहे हैं। दोनों ही जगह रहवासी सड़कों की चौड़ाई कम रखने की मांग कर रहे हैं। हालांकि नगरीय प्रशासन मंत्री चौड़ाई कम करने की संभावना से इन्कार कर चुके हैं।

राज्य सरकार ने किसानों की समृद्धि के लिए ‘डॉ. आंबेडकर पशुपालन विकास योजना’ को मंजूरी दी: सीएम

भोपाल डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर भारत के महान विधिवेत्ता,एक दूरदर्शी चिंतक और समाज सुधारक थे। उन्होंने एक ऐसे राज्य की कल्पना की थी जो समानता, न्याय और मूलभूत अधिकारों को हर नागरिक के लिए सुनिश्चित करे। डॉ.आंबेडकर वंचितों, शोषितों, मजदूर, किसान, पिछड़े समाज और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संकल्पित थे, उनका यह आग्रह देश के संविधान में भी दिखाई पड़ता है। डॉ. आंबेडकर के चिंतन और संघर्ष का मूल उद्देश्य सामाजिक न्याय, समानता और सम्मान के साथ सभी का खुशहाल जीवन था। मध्यप्रदेश में बड़ी आबादी अनुसूचित जातियों, जनजातियों और पिछड़े वर्गों की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में डॉ. आंबेडकर की संकल्पना को साकार करते हुए राज्य सरकार वंचित और गरीब वर्गों के सर्वंगीण विकास और खुशहाल जीवन के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव संविधान दिवस (26 नवम्बर) पर मध्यप्रदेश में निवेश लाने के लिए अपने यूके-जर्मनी दौरे के बीच लंदन में उस स्थान पर पहुंचे जहां 1920 के दशक में डॉ. आंबेडकर ने निवास किया था। डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी किया। दरअसल भारतीय संविधान की प्रस्तावना एक उद्घोषणा है, जो संविधान की मूल भावना, उद्देश्यों और आदर्शों को दर्शाती है। यह संविधान के उद्देश्यों की आधारशिला है। प्रस्तावना में समस्त नागरिकों के लिये सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय का संकल्प दिखाया गया है और प्रदेश उन संकल्पों को पूरा करने के लिए कृतसंकल्प है। मध्यप्रदेश में डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को महू में हुआ था और राज्य उनके विचारों को साकार करने वाली भूमि के रूप में पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने जनकल्याणकारी कार्यो से यह सुनिश्चित किया है कि वंचित वर्गों के लिए संचालित कार्यक्रम और योजनाओं को डॉ. आंबेडकर की अपेक्षाओं के अनुरूप व्यवहारिक जीवन और नीति निर्माण में भी उतारा जाए। भारत एक कल्याणकारी राज्य है, जिसका उद्देश्य सभी नागरिकों, विशेष रूप से गरीब वर्ग के लिए बेहतर जीवन सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपनी लोक कल्याणकारी योजनाओं का लक्ष्य प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के चिंतन के अनुरूप ‘सबका साथ और सबका विकास’ को बनाया है। सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के रूप में विकसित होगा महू का सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा की है कि डॉ. आंबेडकर की जन्म स्थली महू में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय को ‘सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस’ के रूप में विकसित किया जाएगा। डॉ. आंबेडकर शिक्षा को जीवन का सबसे ताकतवर हथियार मानते थे। उनके लिए शिक्षा सिर्फ व्यक्तिगत तरक्की का साधन नहीं अपितु सामाजिक परिवर्तन, समानता और न्याय का रास्ता थी। उन्होंने शिक्षा को दलितों, पिछड़ों और शोषित वर्गों के लिए मुक्ति का द्वार बताया था। उनका मानना था कि उच्च शिक्षा संस्थान वैज्ञानिक, शिक्षाविद, विचारक और जिम्मेदार नागरिक तैयार करते हैं। अब डॉ. आंबेडकर से प्रेरणा लेकर सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस से उत्कृष्ट विद्यार्थी निकल सकेंगे। पंच तीर्थ की यात्रा कराएगी सरकार म.प्र. के महू में डॉ. आंबेडकर स्मारक के साथ कई अन्य स्थान भी हैं, जो उनके संघर्ष और योगदान को याद दिलाते हैं। यह स्थल पूरे देश के लिए गौरव और प्रेरणा का स्रोत हैं। महू डॉ. आंबेडकर के अनुयायियों के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। देश विदेश से लाखों लोग यहां पर आते है। मध्यप्रदेश सरकार डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की स्मृति में पंच तीर्थो−उनके जन्म स्थान, दीक्षा स्थल, कर्मभूमि, शिक्षा स्थल और जहां उनका महा-परिनिर्वाण हुआ था। सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत इन पंच तीर्थों बाबा साहेब की जन्मस्थली महू, दीक्षा भूमि नागपुर, महा-परिनिर्वाण स्थली दिल्ली, चैत्य भूमि मुंबई और यूके के लंदन में स्थित पढ़ाई के समय का उनका निवास स्थल शामिल हैं। सागर जिले के करीब ढाई सौ वर्ग किलोमीटर आरक्षित वन क्षेत्र को प्रदेश का 25वाँ अभयारण्य घोषित किया है। संविधान के शिल्पकार डॉ.आंबेडकर के पर्यावरण संरक्षण के प्रति आग्रह को याद करते हुए अभयारण्य का नाम डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम से रखा गया है। अभयारण्य के गठन से वन एवं वन्य-प्राणियों का संरक्षण एवं संवर्धन होगा। इस अभयारण्य से पारिस्थितिकीय तंत्र में खाद्य श्रृंखला सुदृढ़ होगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। प्रदेश का सबसे लम्बा फ्लाई ओवर ब्रिज डॉ. आंबेडकर के नाम सेतु केवल दो स्थानों को जोड़ने वाली संरचना नहीं होती बल्कि यह संपर्क, विकास और विश्वास का प्रतीक होता है। देश के हृदय प्रदेश की राजधानी भोपाल के हृदय-स्थल कहे जाने वाले महाराणा प्रताप नगर में बने प्रदेश के सबसे (2.73 किमी) लंबे फ्लाई-ओवर का नामकरण बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनेकता में एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया है। डॉ. आंबेडकर पशुपालन विकास योजना, किसान समृद्धि की नई पहल समता और समानता के पैरोकार रहे डॉ.आंबेडकर के नाम पर राज्य सरकार ने किसानों की समृद्धि के लिए ‘डॉ. आंबेडकर पशुपालन विकास योजना’ को मंजूरी दी। पशुपालन और डेयरी, कृषि आधारित अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाते हैं, अपितु आधुनिक भारत में भी एक बड़ा आर्थिक क्षेत्र है। 

अफ्रीका में भारत ने इतिहास का सबसे बड़ा नौसैनिक अभ्यास शुरू किया, चीन के खिलाफ अभी तक का सबसे बड़ा मिशन

दोदोमा अफ्रीकी देशों में अपने प्रभुत्व का विस्तार करने के लिए भारत ने इतिहास का सबसे बड़ा नौसैनिक युद्धाभ्यास शुरू किया है। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भारत का अफ्रीकी देशों के साथ अपना अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त नौसैनिक अभ्यास है, जिसका मकसद अफ्रीकी महाद्वीप में अपने प्रभाव और हिंद महासागर में उपस्थिति को मजबूत करना है। ये वो क्षेत्र है, जहां चीन लगातार अपने कारोबार को बढ़ा रहा है और व्यापार की रक्षा के लिए सैन्य प्रभाव का इस्तेमाल कर रहा है। भारत के उप रक्षा मंत्री संजय सेठ सहित भारतीय सरकार और सैन्य अधिकारियों ने छह दिनों तक चलने वाले इस सैन्य अभ्यास का उद्घाटन किया, जिसकी सह-मेजबानी तंजानिया कर रहा है। इस सैन्य अभ्यास में केन्या, मेडागास्कर, मॉरीशस और दक्षिण अफ्रीका सहित आठ अन्य देश हिस्सा ले रहे हैं। एक्सर्ट्स का मानना है कि हिंद महासागर की सुरक्षा के लिहाज से भारत के लिए अफ्रीकी देश काफी ज्यादा महत्वपूर्ण बन जाते हैं। चीन का पहला विदेशी सैन्य अड्डा जिबूती में पहले से ही ऑपरेशनल है। इसके अलावा बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के जरिए चीन लगातार अफ्रीकी देशों में अपने नियंत्रण को मजबूत कर रहा है। इस सैन्य अभ्यास के जरिए भारत ये संदेश देने की कोशिश कर रहा है कि अफ्रीकी प्लेग्राउंड में चीन को सिर्फ एकमात्र खिलाड़ी नहीं रहने दिया जाएगा। अफ्रीकी देशों के साथ भारत का विशालकाय अभ्यास एफटी की रिपोर्ट में एक्सपर्ट्स ने कहा है कि यह युद्धाभ्यास समुद्री अभियानों में ज्यादा प्रमुख भूमिका निभाने की नई दिल्ली की व्यापक महत्वाकांक्षाओं को दिखाता है। जिसमें समुद्री डकैती विरोधी प्रयास भी शामिल हैं और अफ्रीकी महाद्वीप के देशों के साथ संबंधों को गहरा करना है। ये वो क्षेत्र है जहां चीन के साथ-साथ रूस, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात भी अपने-अपने प्रभाव को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। एफटी की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय अधिकारियों ने कहा है कि उन्होंने अभ्यास बनाने की योजना बनाई है, जिसमें एक “बंदरगाह स्टेज” और एक “समुद्री स्टेज” दोनों शामिल होंगे। ये नौसैनिक युद्धाभ्यास एक द्विवार्षिक आयोजन है। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जिन्होंने फरवरी में अपने कई अफ्रीकी समकक्षों से मुलाकात की थी, उन्होंने पिछले हफ्ते एक प्रमुख भारतीय गश्ती पोत आईएनएस सुनयना को हरी झंडी दिखाई थी। जिसे भाग लेने वाले देशों के संयुक्त चालक दल के साथ विध्वंसक आईएनएस चेन्नई और अन्य जहाजों के साथ दक्षिण-पश्चिमी हिंद महासागर में तैनात किया गया था। एफटी की रिपोर्ट में गोवा में भारतीय नौसेना युद्ध महाविद्यालय में सहायक प्रोफेसर और नौसेना खुफिया विभाग के पूर्व भारतीय प्रमुख सुदर्शन श्रीखंडे ने कहा कि “गुणात्मक रूप से, यह अभ्यास काफी नई चीज है।” उन्होंने आगे कहा कि यह अभ्यास “अफ्रीका के साथ बढ़ते कूटनीतिक और आर्थिक जुड़ाव का हिस्सा है, जहां बड़ा खिलाड़ी चीन है।” माना जा रहा है कि अफ्रीका में भारत का यह अभ्यास उसकी मल्टी-एलायंस नीति का हिस्सा भी हो सकता है। Quad देश, जिसमें भारत के अलावा अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया सदस्य हैं, उसका मकसद जहां इंडो-पैसिफिक की रक्षा करना है, उसके साथ भारत अफ्रीकी देशों में भी चीन के प्रभाव को कम करने के लिए भविष्य में काम कर सकता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- ‘जल बचाएं, जीवन और धरा को सुरक्षित बनाएं’ के जन-संकल्प से अभियान को मिलेगी सिद्धि

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने “विश्व जल दिवस पर कहा था, “हम जल संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने के अपने संकल्प को दोहराते हैं। जल ही जीवन का आधार है, इसलिए इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए बचाना जरूरी है।” उन्होंने कहा कि “हमारे पूर्वजों ने जल संरक्षण को हमेशा प्राथमिकता दी है। वेदों और पुराणों में भी जलाशय, बांध और तालाब बनाने को मानव का परम कर्तव्य बताया गया है।” मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के संकल्प को सिद्धि मिलेगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी के संकल्प को सिद्ध करने के लिए प्रदेश में 90 दिवसीय जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया है। उन्होंने इस अभियान में गांवों में जल स्रोतों के संरक्षण के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। अभियान में नदियों के संरक्षण पर भी जोर दिया जा रहा है। श्रीराम और माता सीता की साक्षी मंदाकिनी को सहेजने जुटी जन-शक्ति सतना में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. भरत मिश्रा नेतृत्व में प्रत्येक शनिवार को मंदाकिनी नदी के तट और स्फटिक शिला क्षेत्र की स्वच्छता के लिए जन-शक्ति जुट रही है। भगवान श्री राम और माता सीता ने 14 वर्ष के वनवास का अधिकांश समय मंदाकिनी नदी के जल से साक्षात्कार करते हुए ही व्यतीत किया था। श्रीराम तीर्थ में स्नान एवं दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं ने इस अभियान की सराहना की है। उमरिया में अपनी मिट्टी अपना जल को सहेजने नवाचार जल गंगा संवर्धन अभियान में उमरिया जिले में जल संरक्षण के लिए जन सहयोग से बोरी बंधान का नवाचार किया जा रहा है। जिले के आदर्श गांव भरौली के खजुरा नाला के पानी पर बोरियों का बोरी बंधान बनाकर जल संरक्षण का संदेश दिया गया। गांव के निवासी जल संरक्षण के महत्व को समझते हुए संकल्पित होकर अभियान में सहयोग के लिए जुटे हुए हैं। रीवा में बन रहे 344 रिचार्ज पिट जल गंगा संवर्धन अभियान रीवा जिले में 564 ग्राम पंचायतों के 344 कुओं में रिचार्ज पिट बनाए जा रहे हैं। परंपरागत कुओं में रिचार्ज पिट बनाने के लिए तकनीकी स्वीकृति जारी कर दी गई है। अभियान में विकासखण्ड गंगेव में 54, जवा में 49, रायपुर कर्चुलियान में 63, विकासखण्ड रीवा में 56, सिरमौर में 63 तथा विकासखण्ड त्योंथर में 59 रिचार्ज पिट का निर्माण किया जा रहा है। इससे वर्षा जल रिचार्ज पिट के माध्यम से कुंओं में जाकर उनके भू-जल स्रोतों को समृद्ध करेगा। रीवा के 10 हजार हैण्डपंपों में रिचार्ज पिट से वर्षा जल सहेजा जाएगा। मंदिर तालाब की सफाई से ‘जल है प्रकृति का अमूल्य उपहार’ का संदेश शहडोल में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ब्यौहारी के गांवमऊ के प्राचीन चिपाढ़नाथ हनुमान मंदिर में तालाब की सफाई जन-भागीदारी से की गई। मंदिर के पुजारी, जन-प्रतिनिधियों और सरकारी अघिकारियों ने भी जन-भागीदारी में जुटे श्रद्धालुओं का साथ दिया। स्थानीय आस्था के केन्द्र, इस मंदिर के पुजारी ने श्रद्धालुओं को “जल है प्रकृति का अमूल्य उपहार” बचाओ इसे, यही है जीवन का आधार’ का संदेश दिया।

भ्रष्टाचार के तीन अलग-अलग मामलों में हसीना समेत 53 लोगों के खिलाफ अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

ढाका बांग्लादेश के एक कोर्ट ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, उनकी बहन शेख रेहाना, ब्रिटिश सांसद ट्यूलिप रिजवाना सिद्दीक और 50 अन्य के खिलाफ राजनीतिक सत्ता का दुरुपयोग करके कथित अवैध भूमि अधिग्रहण के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया। ढाका अखबार की खबर के मुताबिक ढाका मेट्रोपोलिटन के वरिष्ठ विशेष न्यायाधीश जाकिर हुसैन ने भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (एसीसी) द्वारा दायर तीन अलग-अलग आरोपपत्रों पर संज्ञान लेने के बाद यह आदेश पारित किया। अखबार ने एसीसी के सहायक निदेशक (अभियोजन) अमीनुल इस्लाम के हवाले से बताया कि न्यायाधीश हुसैन ने गिरफ्तारी वारंट से संबंधित अमल रिपोर्ट की समीक्षा के लिए 27 अप्रैल की तारीख तय की है। अदालती सूत्रों का हवाला देते हुए बंगाली समाचार पत्र प्रोथोम आलो ने खबर दी कि एसीसी ने हाल ही में भूखंड आवंटन में भ्रष्टाचार के तीन अलग-अलग मामलों में हसीना समेत 53 लोगों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है और सभी फरार हैं। कोर्ट के इस फैसले के बाद शेख हसीना के विरोधियों को एक और मौका मिल गया है। अदालत ने राजुक प्लॉट आवंटन मामले में शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद पुतुल और 16 अन्य के खिलाफ भी वारंट जारी किया है। बता दें कि 13 जनवरी को एसीसी के उपनिदेशक ने शेख हेहाना के खिलाफ अधिकार का दुरुपयोग करके पूर्वांचल न्यू टाउन प्रोजेक्ट में 10 कट्टे का प्लॉट हासिल करने का केस दर्ज करवाया था। बाद में इसमें दो अन्य लोगों के नाम भी जोड़ दिए गए। वहीं पिछले साल बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल हुआ और हिंसक प्रदर्शन के बाद शेख हसीना की सरकार गिर गए। वह भागकर भारत आ गईं और इस वक्त भारत की ही शरण में हैं। वहीं बांग्लादेश में सेना ने मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का मुख्य सलाहकार बना दिया। अंतरिम सरकार ने भारत सेशेख हसीना को सौंपने की बात भी कही है। वहीं शेख हसीना के खिलाफ बांग्लादेश में अलग-अलग मामलों में केस दर्ज किए गए हैं। शेख हसीना के हटने के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं को भी निशाना बनाया गया। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार चाहती है कि किसी तरह से शेख हसीना को भारत से लाया जाए ताकि उन्हें दोबारा राजनीति में आने का मौका ही ना मिले।

नलकूप खनन के साथ ही मोटर पम्प और राइजिंग पाइप सहित सभी व्यवस्थाएं तैयार रखें: स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह

भोपाल स्कूल शिक्षा, परिवहन एवं बालाघाट जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि गर्मी के मौसम को देखते हुए, ऐसी व्यवस्था करें कि जिले में कही पर भी पानी का संकट न हो। उन्होंने कहा कि जिले में नलकूप खनन के साथ ही मोटर पम्प और राइजिंग पाइप सहित सभी व्यवस्थाएं तैयार रखें। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में 15 वें वित्त से भी पेयजल के संबंध में व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नलकूप खनन के वेंडर की वर्तमान संख्या पर्याप्त नहीं है इसे बढ़ाया जाये। प्रभारी मंत्री श्री सिंह शनिवार को बालाघाट जिले के मलाजखंड में पेयजल व्यवस्था संबंधित बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में वर्तमान जल संकट सहित कई विषयों पर चर्चा हुई। प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पेयजल, बिजली और जल संरक्षण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आने वाले 2 माह तक इन कार्यो पर लगकर कार्य करना आवश्यक है। प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने किसानों को धान के साथ मक्का की फसल लेने की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिजली की 30 वर्षों की मांग को ध्यान में रखते हुए कार्य योजना तैयार की जाये। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पीएम आवास सहित आम नागरिकों के लिए रेत की व्यवस्था सुगमता से होनी चाहिए।बैठक में सांसद श्रीमती भारती पारधी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सम्राट सिंह सरस्वार, विधायक सर्वश्री संजय उइके, मधु भगत, श्रीमती अनुभा मुंजारे, गौरव पारधी, विक्की पटेल, राजकुमार कर्राहे एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे। मलाजखण्ड लायब्रेरी अच्छा प्रयास प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने मलाजखंड नगर परिषद में बनाई गई लायब्रेरी का अवलोकन कर प्रयासों की सराहना की। प्रभारी मंत्री श्री सिंह को अवगत कराया कि नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी लायब्रेरी स्थापित करने के प्रयासों जारी है। उन्होंने पीएम आवास हितग्राही श्री दलम सिंह के घर चाय और कोदो कुटकी का स्वादलिया। सामूहिक विवाह में हुए शामिल प्रभारी मंत्री श्री सिंह मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने 285 नवदंपति के सुखमय और मंगलमय जीवन की कामना की। प्रभारी मंत्री ने प्रत्येक नवदंपति को 49-49 हजार रूपये के चैक प्रदान किये। प्रभारी मंत्री ने कहा कि अब हर विधानसभा क्षेत्र में हेलीपेड तैयार किया जायेगा। आपात स्थिति में ग्रामीणों के उपचार के लिये एयर लिफ्ट कर देश के बड़े अस्पतालों में उपचार कराया जायेगा।  

राज्य सरकार ने प्रदेश के नौ आईएएस अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए, आदित्य सिंह को अशोकनगर की कमान

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 9 आईएएस अधिकारियों के ट्रासंफर किए गए हैं। इसमें चार जिलों के कलेक्टर बदल गए हैं। इसके अलावा कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राज्य सरकार ने प्रदेश के नौ आईएएस अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश में नौ आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। इसमें चार जिले उज्जैन, अशोकनगर, हरदा और विदिशा के कलेक्टर बदले गए हैं। आदेश के अनुसार संयुक्त मुख्य निवार्चन पदाधिकारी एवं पदेन अपर सचिव (विधि एवं विधायी कार्य विभाग) को अपर सचिव, श्रम विभाग के साथ-साथ मध्यप्रदेश भवन एवं संनिर्माण कर्मकार मंडल तथा असंगठित शहरी/ग्रामीण कर्मकार कल्याण मंडल, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को हटा कर अपर सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भोपाल भेजा गया है। आदित्य सिंह को अशोकनगर की कमान वहीं, अशोकनगर कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी को हटा कर सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव पदस्थ किया गया है। वहीं, कलेक्टर हरदा आदित्य सिंह को स्थानांतरित कर कलेक्टर अशोकनगर बनाया गया है। विदिशा कलेक्टर रोशन सिंह को उज्जैन कलेक्टर और भोपाल अपर कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को कलेक्टर हरदा पदस्थ किया गया है। अंशुल गुप्ता विदेशा कलेक्टर बने इसके अलावा जनसंपर्क विभाग के संचालक और मध्य प्रदेश माध्यम के कार्यपालक निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अंशुल गुप्ता को कलेक्टर विदिशा बनाया गया है। वहीं, इंदौर की अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास नियुक्त किया गया है। देवास जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु प्रजापति को मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम, इंदौर का कार्यकारी संचालक बनाया गया है। इंदौर कलेक्टर को सिंहस्थ मेला का अतिरिक्त प्रभार आदेश में जनजातीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव गुलशन बामरा को अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान, भोपाल के मुख्य कार्यालय अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ सिंहस्थ मेला उज्जैन के मेला अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा राज्य योजना आयोग के सदस्य सचिव एवं आर्थिक एवं सांख्यिकी आयुक्त ऋषि गर्ग को अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।  

महावीर स्वामी की शिक्षाएं हमें शांति, सद्भाव और आपसी समझ की राह दिखाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान महावीर का अहिंसा परमो धर्म का संदेश सभ्यता के प्रारम्भ से ही प्रासंगिक रहा है और भविष्य में भी रहेगा। महावीर स्वामी की शिक्षाएं हमें शांति, सद्भाव और आपसी समझ की राह दिखाती हैं। हम “जियो और जीने दो” सिर्फ कहने के लिए नहीं कहते इसे आत्मसात कर जीवन में भी उतारते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जैन कल्याण बोर्ड की घोषणा राज्य सरकार द्वारा की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में आयोजित ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस के शपथ विधि समारोह को मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि जैन समाज “जियो और जीने दो” के सिद्धांत का जिस प्रतिबद्धता से पालन करता है वह अनुकरणीय है। सत्य, अहिंसा, अस्तेय, ब्रह्मचर्य, अपरिग्रह जैसे जीवन के मूल सिद्धांतों के साथ जीवन जीने की प्रेरणा हमें महावीर स्वामी और शेष तीर्थंकरों के माध्यम से प्राप्त होती है। जीव मात्र पर दया के संकल्प का जैन समाज द्वारा अनुसरण सराहनीय है। जैन धर्म हमें अनुशासित रहकर सेवा करने की सीख देता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हाल ही में भगवान महावीर जयंती के अवसर पर विश्व नवकार महामंत्र के माध्यम से समस्त संसार के कल्याण की प्रार्थना की गई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस अवसर पर दिए गए नए संकल्प वर्तमान परिस्थितियों में सभी के कल्याण और प्रकृति के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत सामाजिक, आर्थिक रूप से सशक्त होने के साथ-साथ आध्यात्मिक दृष्टि से भी विश्व को दिशा दे रहा है। कार्यक्रम में कांफ्रेंस के अध्यक्ष श्री हुलास बेताला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मुकेश राका, कोषाध्यक्ष श्री राजेश झामा और प्रांतीय महामंत्री श्री पीयूष जैन उपस्थित थे।  

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा- शांतिपूर्ण तरीके से निकल रहे जुलूस पर पथराव करना आपत्तिजनक है, जांच के बाद होगी कार्रवाई

भोपाल मध्य प्रदेश के गुना में शनिवार को हनुमान जयंती के जुलूस पर हुए पथराव को लेकर मंत्री विश्वास सारंग की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच चल रही है। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने मीडिया से बातचीत में कहा, “शांतिपूर्ण तरीके से निकल रहे जुलूस पर पथराव करना आपत्तिजनक है। इस मामले में जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।” कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेताओं को लेकर एक्स पर विवादित टिप्पणी की है। इसके साथ ही वे वक्फ कानून के खिलाफ भी लगातार बयान दे रहे हैं। इस पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, “दिग्विजय सिंह हमेशा विभाजन की बात करते हैं। जाकिर नाइक के मंच पर जाकर उसे सम्मानित करने वाले दिग्विजय सिंह हैं और हाफिज सईद को ‘जी’ कहकर महिमामंडित करने वाले भी दिग्विजय हैं। इतना ही नहीं, अफजल गुरु को ‘गुरु’ बताने वाले दिग्विजय सिंह हैं और वे भड़काऊ बयान देकर मीडिया का ध्यान खींचने की कोशिश करते हैं। वह भूल जाते हैं कि ऐसे बयान देकर वे एक ऐसी मानसिकता को बढ़ावा दे रहे हैं, जो इस देश में आतंकवादियों को संरक्षण देती है और वैश्विक मंच पर भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।” विश्वास सारंग ने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे पर कहा, “यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में सहकारिता विभाग निरंतर विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा कर रहा है। आज हमारे सहकारिता मंत्री अमित शाह भोपाल आ रहे हैं। वे सहकारिता सम्मेलन को संबोधित करेंगे और श्वेत क्रांति के प्रतीक दुग्ध आंदोलन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम भी उठाएंगे। इस उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए एनडीडीबी और राज्य सरकार के बीच समझौते किए जा रहे हैं। इससे हमारा डेयरी आंदोलन और भी मजबूत होगा।” बता दें कि मध्य प्रदेश के गुना में हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान हिंसा भड़क उठी। जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद जमकर पथराव किया गया। जानकारी के अनुसार, फिलहाल गुना में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थिति नियंत्रण में है।

साल्ट-विराट ने राजस्थान को पिलाया पानी, राजस्थान रॉयल्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 9 विकेट से हराया

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 18वें सीजन का 28वां लीग मैच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला गया, जो राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच था। इस मैच में मेजबान राजस्थान रॉयल्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पानी पिला दिया। आरसीबी के सामने जीत के लिए 174 रनों का लक्ष्य था, जिसे बेंगलुरू के लिए फिल साल्ट (65) और विराट कोहली (62) की तूफानी पारियों ने आसान बना दिया। 17.3 ओवर में इस लक्ष्य को बेंगलुरू ने हासिल किया और सीजन का चौथा मैच जीता। प्लेयर ऑफ द मैच फिल साल्ट थे। यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 75 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, लेकिन किसी काम नहीं आई। राजस्थान की इस सीजन में ये चौथी हार है। राजस्थान की घर पर शर्मनाक हार राजस्थान रॉयल्स को अपने होम ग्राउंड पर हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 9 विकेट से हरा दिया। आरसीबी की ये इस सीजन चौथी जीत है और आरआर की ये चौथी हार है।

मध्यप्रदेश में सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया, सांची और NDDB के बीच हुआ MOU

भोपाल मध्यप्रदेश में सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, मध्यप्रदेश डेयरी फेडरेशन और दुग्ध संघ के बीच महत्वपूर्ण अनुबंधों का आदान-प्रदान हुआ। इस मौके पर चिन्हित पैक्स के व्यवसाय विस्तार के लिए प्रोजेक्ट ऋण पत्र वितरित किए गए और किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण भी हुआ। सहकारी सम्मेलन में अमित शाह ने सहकारिता आंदोलन को मजबूती देने, डेयरी विस्तार, किसानों की आय बढ़ाने और पैक्स को बहुआयामी सेवाओं से जोड़ने के विजन को साझा किया। सुपर मार्केट के लिए दिया ऋण जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रतलाम द्वारा पैक्स बांगरोद को धर्मकांटा स्थापना के लिये 15 लाख रूपये का प्रोजेक्ट ऋण वितरण और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मंडला द्वारा पैक्स मेंहदवानी को कोदो-कुटकी की ग्रेडिंग प्लांट स्थापना के लिये 60 लाख रूपये का प्रोजेक्ट ऋण दिया गया। इसी प्रकार राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्वारा पैक्स गोगांवा जिला खरगौन को सुपर मार्केट के लिए 120 लाख रूपये का प्रोजेक्ट ऋण पत्र दिया गया। माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी के राजा भोज की नगरी भोपाल आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।   मध्यप्रदेश में कृषि, पशुपालन और सहकारिता तीनों क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। हमें इनका शत प्रतिशत दोहन करने के लिए बहुत कार्य करने की आवश्यकता है। सालों से देश में सहकारी आंदोलन सुस्त पड़ गया था। देश के अलग-अलग राज्यों में सहकारी आंदोलन की स्थिति अलग थी। इसे समृद्ध करने और देश की बदलती हुई परिस्थिति के अनुकूल कानून बदलने के निर्णय नहीं लिए गए। राज्यों में कृषि, पशुपालन और सहकारिता को बढ़ाने का कोई विजन नहीं था। लेकिन देश के दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 75 साल बाद पहली बार सहकारिता मंत्रालय बनाया और इसका पहला मंत्री होने के नाते हमने बीते साढे तीन साल में इस क्षेत्र में बड़े बदलाव किए। सहकारिता मंत्रालय ने अपना पहला काम किया- कृषि समितियों के लिए आदर्श बायलॉज बनाए और इन्हें राज्यों को भेजा। आज संपूर्ण भारत ने इस मॉडल बायलॉज को स्वीकार कर लिया है। जब आपकी नीयत ठीक हो तो नजीते भी अनुकूल आते हैं। पहले छोटे-मोटे फाइनेंस के कार्य करने वाले पैक्स अब 20 से ज्यादा कार्य कर रहे हैं। पैक्स जल वितरण और सीएससी का कार्य भी करेंगे। 300 से ज्यादा योजनाएं पैक्स के माध्यम से संचालित हो रही हैं। यहां से रेलवे टिकट, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र तक मिल जाता है।  

सीएम डॉ. मोहन यादव 16 अप्रैल को मण्डला से लाड़ली बहना योजना की अप्रैल माह की राशि का करेंगे अंतरण

भोपाल मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की करोड़ों बहनों के लिए अच्छी खबर है। योजना की 23वीं किस्त के 1250 रुपए पर नया अपडेट आया है। खबर है कि खबर है कि सीएम डॉ. मोहन यादव बुधवार 16 अप्रैल को मण्डला जिले के ग्राम टिकरवारा से लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को वर्तमान अप्रैल माह की मासिक सहायता राशि का अंतरण करेंगे। आमतौर पर हर माह की 10 तारीख को योजना की किस्त जारी होती है।कभी कभी त्यौहारों और विशेष अवसर को देखते हुए तय तारीख से पहले भी राशि भेज दी जाती है, लेकिन इस बार तय तारीख निकलने के बाद भी पैसे नहीं मिले है। पहले खबर आई थी कि 12 अप्रैल को हनुमान जयंती या फिर 13 अप्रैल को गृहमंत्री अमित शाह के एमपी आने पर राज्य की मोहन यादव सरकार 23वीं किस्त जारी करेगी, लेकिन अब खबर आ रही है कि 16 अप्रैल को किस्त जारी होगी।   लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी।लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है। इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी। इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं। लाड़ली बहनों को जून 2023 से मार्च 2025 तक मासिक आर्थिक सहायता राशि की कुल 22 किश्तों का अंतरण किया गया है।इसके अतिरिक्त माह अगस्त 2023 एवं 2024 में (कुल 2 बार) लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपये की राशि की विशेष आर्थिक सहायता का भी अंतरण किया गया। लाड़ली बहना योजना : आयु/पात्रता/नियमइस योजना में 1 जनवरी 1963 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2000 तक जन्मी मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी समस्त विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता समेत) वर्ष 2023 में आवेदन के लिए पात्र मानी जाती है। महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए ।परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए। अगर संयुक्त परिवार है तो 5 एकड़ से ज्यादा जमीन न हो, परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी न करता हो।घर पर ट्रैक्टर, चारपहिया वाहन न हो। यदि कोई महिला 60 वर्ष से कम उम्र की है और किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पहले से ही प्रति माह 1250 रुपये से कम प्राप्त कर रही है, तो उस महिला को भी 1250 रुपये तक की राशि दी जाएगी। विवाहित महिलाओं में विधवा, और तलाकशुदा महिलाएं भी शामिल हैं। जिस साल आवेदन किया जाए, उस साल 1 जनवरी को आवेदक की उम्र 21 वर्ष पूरी हो चुकी होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 60 वर्ष से कम होनी चाहिए। जिनके परिवार का कोई सदस्य वर्तमान अथवा भूतपूर्व सांसद, विधायक हो या फिर किसी सरकारी पद का लाभ ले रहा है, उस परिवार की महिलाएं भी लाड़ली बहना योजना के लिए पात्र नहीं होंगी। यदि महिला के पति के पास सरकारी योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए पात्रता नहीं है, तो वह भी इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएगी। 1250 मिलेंगे या नहीं? लिस्ट में नाम है या नहीं, ऐसे करें चेक लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं। वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर क्लिक करें। दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें। कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें। ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet