LATEST NEWS

3 दिवसीय विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन दिल्ली के लाल किले पर होगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य के विराट व्यक्तित्व को सबके सामने लाने के लिए महानाट्य की कल्पना की गई है. उन्होंने कहा कि जब इसका मंचन दिल्ली में 12, 13 और 14 अप्रैल को लाल किले पर होगा तो इसमें हाथी, घोड़ों, पालकी के साथ 250 से ज्यादा कलाकार अभिनय करते नजर आएंगे. महानाट्य में शामिल कलाकार निजी जीवन में अलग-अलग क्षेत्र के प्रोफेशनल्स हैं. महानाट्य में वीर रस समेत सभी रस देखने को मिलेंगे. उन्होंने कहा कि महानाट्य का मंचन गौरवशाली इतिहास को विश्व के सामने लाने का मध्य प्रदेश सरकार का एक अभिनव प्रयास है. इस कालजयी रचना को सबके सामने रखने में दिल्ली सरकार का भी सहयोग मिल रहा है. इससे पहले हैदराबाद में भी विक्रमादित्य महानाट्य की प्रस्तुति हो चुकी है. ‘आज भी लोग प्रेरणा लेते हैं’ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य का शासन काल, सुशासन व्यवस्था का एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करता है. वे एकमात्र ऐसे शासक थे, जिनके जीवन के विविध प्रसंगों से आज भी लोग प्रेरणा लेते हैं. उनके द्वारा किए गए कार्य और नवाचार आज भी प्रासंगिक हैं. वर्तमान में हिजरी और विक्रम संवत प्रचलन में हैं. इसमें विक्रम संवत उदार परंपरा को लेकर चलने वाला संवत है, अर्थात संवत चलाने वाले के लिए शर्त है कि जिसके पास पूरी प्रजा का कर्ज चुकाने का सामर्थ्य हो, वही संवत प्रारंभ कर सकता है. 60 अलग-अलग प्रकार के हैं नाम उन्होंने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य ने अपने सुशासन, व्यापार-व्यवसाय को प्रोत्साहन और दूरदृष्टि से यह संभव किया विक्रमादित्य ने विदेशी शक आक्रांताओं को पराजित कर विक्रम सम्वत् का प्रारंभ 57 ईस्वी पूर्व में किया था. विक्रम संवत के 60 अलग-अलग प्रकार के नाम हैं. संवत 2082 को धार्मिक अनुष्ठानों के संकल्प में “सिद्धार्थ” नाम दिया गया है. ये 60 नाम चक्रीकरण में बदलते रहते है. विक्रमादित्य का न्याय देश और दुनिया में प्रचारित हुआ. यह सम्वत् भारतीय इतिहास का एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक आधार वाला कालगणना सम्वत् बन गया, जो आज भी प्रचलित है. सीएम मोहन यादव ने कहा कि भारत वर्ष में उज्जयिनी के सार्वभौम सम्राट विक्रमादित्य युग परिवर्तन और नवजागरण की एक महत्वपूर्ण धुरी रहे हैं और उनके द्वारा प्रवर्तित विक्रम सम्वत् हमारी एक अत्यंत मूल्यवान धरोहर है. विक्रम सम्वत् हिंदू समाज का महज एक पर्व या नववर्ष भर नहीं है. विक्रम सम्वत् और सम्राट विक्रमादित्य भारतवर्ष के गौरव को, मनोबल को और राष्ट्र की चेतना को जागृत करने का एक उपयुक्त अवसर है. यह पुरातन परंपरा से शक्ति प्राप्त कर भारत को विश्वगुरु के रूप में प्रतिष्ठित करने का एक राष्ट्रव्यापी अभियान है. हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है, “यही समय है, सही समय है…” विश्व में भारत का समय है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम जानते हैं कि विदेशी आक्रांताओं और उपनिवेशवादी इतिहासकारों ने भारत गौरव तथा ज्ञान संपदा के प्रमाणों, साक्ष्यों, स्थापत्यों के सुनियोजित विनाश का अभियान चलाया. उनके द्वारा हमारी संपदा का विध्वंस किये जाने के प्रमाण लगातार मिलते रहे हैं.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पहली बार सम्राट विक्रमादित्य की शासन व्यवस्था में ही नवरत्नों का समूह देखने को मिलता है. इन नवरत्नों में सभी अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञ थे. उन्होंने सुशासन की व्यवस्था स्थापित की. नवरत्न सभी परिस्थितियों में सुचारू शासन संचालन में सक्षम थे. इसी क्रम में 300 साल पहले शिवाजी महाराज के अष्ट प्रधान की पद्धति में यही व्यवस्था दिखाई देती है. विक्रमादित्य उज्जैन के सार्वभौम सम्राट के रूप में लोक विख्यात हैं. आज विक्रमादित्य के अनेक पुरातत्‍वीय प्रमाण, लेख, मुद्रा अवशेष प्राप्त हैं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य की दानशीलता, वीरता और  प्रजा के प्रति संवेदनशीलता अद्भुत थी. विक्रम-बेताल पच्चीसी और सिंहासन बत्तीसी की कहानियों में इस प्रकार के कई प्रसंग आते हैं. सम्राट विक्रमादित्य के आदर्शों का सभी शासक अनुसरण करना चाहते थे.  विक्रमादित्य का मूल नाम साहसांक था, उन्हें विक्रमादित्य की उपाधि से सुशोभित किया गया, जो उल्टे क्रम को सूत्र में बदल दे, वो विक्रम और जो सूर्य के समान प्रकाशमान रहे वो आदित्य का भाव निहित था. उज्जयिनी के सार्वभौम सम्राट विक्रमादित्य भारतीय अस्मिता के उज्जवल प्रतीक हैं. वे शक विजेता, सम्वत् प्रवर्तक, वीर, दानी, न्यायप्रिय, प्रजावत्सल, स्तत्व सम्पन्न थे. वे साहित्य, संस्कृति और विज्ञान के उत्प्रेरक रहे.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य ने 2000 साल पहले गणतंत्र की स्थापना की, उन्होंने कभी स्वयं को राजा नहीं कहा. प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी भी स्वयं को देश का प्रधान सेवक मानते हैं. मध्यप्रदेश सरकार ने 20 साल पहले विक्रमादित्य शोध पीठ स्थापित की है, जो विक्रमादित्य के जीवन मूल्यों पर आधारित पुस्तकें प्रकाशित कर विभिन्न तथ्य सामने ला रही है.

नया पोर्टल हुआ लॉन्च, दागी होगा तो कुंडली बताएगा रेरा, अब देश में कहीं का भी हो बिल्डर, स्टेटस रिपोर्ट रेरा को देनी होगी

देहरादून नया पोर्टल सिर्फ नियमों का ऑनलाइन पालन ही नहीं कराएगा, बल्कि बिल्डर्स की कुंडली भी खंगालेगा। अब बिल्डर देश के किसी भी हिस्से का रहने वाला हो, उसे पिछले पांच साल की स्टेटस रिपोर्ट रेरा को देनी होगी। लंबी कवायद के बाद उत्तराखंड भूसंपदा नियामक प्राधिकरण (यूके रेरा) ने भवन खरीदारों के लिए अपना नया पोर्टल लॉन्च कर दिया है। सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) के सहयोग से लॉन्च इस पोर्टल पर भवन खरीदारों को सभी परियोजनाओं के बारे में नई जानकारियां मिलेंगी। खासकर परियोजनाओं का तिमाही ऑनलाइन अपडेट पोर्टल पर प्रदर्शित होगा। नया पोर्टल सिर्फ नियमों का ऑनलाइन पालन ही नहीं कराएगा, बल्कि बिल्डर्स की कुंडली भी खंगालेगा। अब बिल्डर देश के किसी भी हिस्से का रहने वाला हो, उसे पिछले पांच साल की स्टेटस रिपोर्ट रेरा को देनी होगी। इसमें प्रमोटर्स बताएंगे कि पिछले पांच सालों में उन्होंने कितने हाउसिंग और कॉमर्शियल प्रोजेक्ट बनाए। परियोजनाओं की प्रगति व प्रमोटर्स पर दर्ज मुकदमों आदि के बारे में पूरी जानकारी भी पोर्टल पर देनी होगी। यह कुंडली नए पोर्टल पर उपलब्ध होगी। परियोजना में निवेश से पहले बायर्स प्रमोटर के बारे में सब कुछ जान सकेंगे। इससे बायर्स को संपत्ति बुकिंग का निर्णय लेने में काफी मदद मिलेगी। अपडेट नहीं देने पर बिल्डर्स पर होगी कार्रवाई यूके रेरा लंबे समय से अपने पोर्टल को अत्याधुनिक बनाने का प्रयास कर रहा था। इसमें आने वाले खर्च के कारण यह कार्य प्रभावित हो रहा था। अब उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) ने रेरा के लिए नया पोर्टल https://ukrera.uk.gov.in/ तैयार किया है। नए पोर्टल पर बिल्डर्स से तिमाही अपडेट प्राप्त करने के लिए खास प्रावधान किया गया है। तिमाही अपडेट नहीं देने वाले बिल्डर्स पर कार्रवाई भी की जाएगी। नियमों का ऑनलाइन अनुपालन यूके रेरा के सदस्य नरेश सी मठपाल ने बताया कि अब नए पोर्टल में बिल्डर्स के लिए नियमों के अनुपालन पर जोर दिया गया है। नियम तो पहले से बने हैं, लेकिन ऑनलाइन तरीके से उनका अनुपालन अब तक नहीं कराया जा पा रहा था। अब प्रोजेक्ट पंजीकरण से लेकर परियोजना में प्रगति तक तमाम नियमों का पालन अनिवार्य कर दिया गया है। ले-आउट प्लान हो या राजस्व रिकॉर्ड सब कुछ देख सकेंगे बायर्स रेरा के सदस्य नरेश सी मठपाल ने बताया कि बिल्डर को पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने से पहले अपने दस्तावेज ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना जरूरी होगा। कॉलोनी के लिए ले-आउट प्लान, सीमांकन योजना, स्वीकृत नक्शे, लाइसेंस नवीनीकरण पत्र, राजस्व रिकॉर्ड चार्टर्ड अकाउंटेंट से नॉन-डिफॉल्ट का सर्टिफिकेट, ड्राफ्ट अलॉटमेंट लेटर की कॉपी, मसौदा समझौते की प्रति, पर्यावरण मंजूरी, अनुमानित परियोजना लागत रिपोर्ट, एड्रेस प्रूफ कॉपी, कंपनी के निगमन का प्रमाणपत्र सब कुछ ऑनलाइन अपलोड करना होगा। इसे बायर्स देख सकेंगे। रेरा पहली बार करेगा बिल्डर्स-बायर्स से साझा चर्चा रेरा पहली बार देहरादून में 24 अप्रैल को कार्यशाला करने जा रहा है। इसमें प्रमोटर्स, प्रापर्टी एजेंट, आरडब्ल्यूए, बायर्स, अधिवक्ता व चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ चर्चा कर रेरा कानून के पालन को सशक्त बनाने पर जोर देगा। चर्चा से निकले बिंदुओं का रेरा बिल्डर्स से पालन कराएगा।

नर्मदापुरम में तापमान 42 डिग्री पर पहुंचा, आठ शहरों में अधिकतम 40 तापमान, तीखे होने लगे गर्मी के तेवर

भोपाल बादलों के छंटते ही गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। इसी क्रम में शनिवार को पूरे प्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे अधिक 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान नर्मदापुरम में रिकार्ड हुआ। यह इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा। आठ शहरों में अधिकतम तापमान 40 से 42.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौसम का इस तरह का मिजाज दो-तीन दिन तक बना रह सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं लू भी चल सकती है।    मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी प्रकाश ढावले ने बताया कि वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। इस वजह से मौसम शु्ष्क हो गया है।  हवाओं का रुख भी पश्चिमी बना हुआ है। लगातार गर्म हवाएं आने के कारण गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। इस तरह की स्थिति अभी बनी रह सकती है।  राजस्थान से लगे मध्य प्रदेश के जिलों में लू का प्रभाव भी हो सकता है। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि पड़ोसी राज्य गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में तापमान बढ़े हुए हैं।  वहां से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान बढ़ने लगा है। आठ अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत क्षेत्र को प्रभावित करने लगेगा। हालांकि मौजूदा स्थिति को देखते हुए गर्मी के तीखे तेवर बने रहने की संभावना है। इन शहरों में तापमान 40 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज हुआ शहर- अधिकतम तापमान नर्मदापुरम- 42.4 खजुराहो- 41.6 रतलाम- 41.5 दमोह- 40.5 धार- 40.1 सागर- 40.0 मंडला- 40.0 सतना- 40.0 नोट:- तापमान डिग्री सेल्सियस में।

रामनवमी पर मंत्री शिवराज सिंह ने बच्चियों को अपने हाथों से खिलाया भोजन, बोले – बेटी के बिना सृष्टि नहीं चल सकती

भोपाल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने रामनमवी के अवसर पर घर पर कन्या पूजन किया. इसके बाद उन्होंने सभी बच्चियों को अपने हाथों से भोजन खिलाया. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बेटी के बिना सृष्टि चल नहीं सकती. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज रामनवमी भी है और नवरात्रि का नवां दिन भी है. नवरात्रि का नवां दिन होता है मैया सिद्धिदात्री का. मां सभी पर कृपा और आशीर्वाद की वर्षा करें. सब सुखी हो, सब निरोग हो, सबका मंगल हो, सबका कल्याण हो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण में हम सब अपना सहयोग दें. नवमी के दिन हमारी बरसो पुरानी परंपरा है, कन्याओं का पूजन करना. बेटियां देवियां है और बेटी है तो कल है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में बेटियों को देवी का स्वरूप ही माना गया है. जहां मां-बहन और बेटी का मान-सम्मान होता है, वहीं देवता निवास करते हैं और जहां देवता निवास करते हैं वहीं सुख-समृद्धि, रिद्धि-सिद्धि आती है. बरसों से नवरात्र के नौवें दिन कन्या भोज मैं और मेरी पत्नी साधना सिंह कराती रहीं हैं, लेकिन आज मेरे मन में बहुत संतोष है कि कार्तीकेय, कुणाल, अमानत और रिद्धि ने दोनों बेटों और बहुओं ने परिवार की इस पंरपरा को आगे बढ़ाया और कन्या भोज कराया है. हमारी संस्कृति अद्भुत है, इसको बढ़ाना, इसका पालन करना यह हम सभी का परम कर्तव्य है. आज मैं आनंद से भरा हूं कि बच्चे भी इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं. शिवराज सिंह ने कहा कि राम हमारे अस्तित्व हैं, राम हमारे आराध्य हैं, राम हमारे प्राण हैं, राम हमारे भगवान हैं, राम हमारे रोम-रोम में रमे हैं, राम हमारे हर सांस में बसे हैं. भगवान राम के चरणों में प्रणाम. पीएम मोदी के नेतृत्व में रामराज लाने के लिए हम सब प्रयत्न कर रहे हैं और रामराज का मतलब ये है “दैहिक दैविक भौतिक तापा, राम राज नहिं काहुहि ब्यापा” जनता सुखी रहे. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दैहिक मतलब शारीरक कष्ट न हो, दैविक मतलब प्राकृतिक कष्ट न हो, और कोई भौतिक कष्ट मतलब कोई अभाव से न जूझे सब समृद्ध रहें ये रामराज की कल्पना साकार करने का हम प्रयत्न कर रहे हैं. श्रीराम हम सबको शक्ति दें. ताकि हम इस काम को पूरा कर सकें. एक बात और भगवान राम ने कही है, “परहित सरिस धर्म नहीं भाई, परपीड़ा सम नहीं अधमाई” हम केवल अपने लिए नहीं दूसरों के लिए भी कुछ न कुछ करें. वही सबसे बड़ा धर्म है. लोगों की सेवा है ये सबसे बड़ा धर्म है.

मुख्यमंत्री ने मैहर जिले को 71 करोड़ लागत के विकास कार्यों की दी सौगात, शीघ्र शुरू होगा कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मैहर में माँ शारदा देवी का भव्य शारदा लोक का निर्माण किया जायेगा। इसी तरह चित्रकूट में वनवासी भगवान श्रीराम लोक का भी निर्माण होगा। आज रावनवमीं पर पूरी अयोध्या जगमग है तो भगवान श्रीराम की कर्मभूमि चित्रकूट भी आज लाखों दीपों से जगमग होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बहनों की माँग पर मैहर सहित प्रदेश के 19 धार्मिक क्षेत्रों में शराबबंदी कर दी है। मैहर में शीघ्र ही कलेक्ट्रेट भवन का निमार्ण कार्य शुरू किया जायेगा। इसी साल बरगी बांध से माँ नर्मदा का जल मैहर क्षेत्र में सिंचाई के लिए पहुंचाया जायेगा। प्रदेश में सिंचाई के क्षेत्र में तेजी से प्रगति हुई है। वर्ष 2003 में केवल 7 लाख हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा थी, जिसे 55 लाख हेक्टेयर तक बढ़ाया गया है। विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से अगले 5 साल में प्रदेश में 1 करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। मैहर में 250 एकड़ क्षेत्र में विशाल गौशाला का निर्माण भी किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को मैहर में रामनवमीं के दिन माँ शारदा मंदिर में दर्शन कर आमसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माँ शारदा की कृपा से मैहर जिले को मॉडल के रूप में विकसित किया जायेगा। रामनवमीं पर माँ शारदा से मुझे आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है। आज हम रामनवमीं के साथ माँ शारदा के परम भक्त और परमवीर आल्हा का 1300वां जन्म वर्ष भी मना रहे हैं। आल्हा ने अपनी वीरता से बुंदेलखण्ड की धरती को वीरों की धरती बनाया। प्रदेश में आल्हा के जीवन से जुडे कार्यक्रम वर्ष भर आयोजित किये जायेंगे, जिसका पूरा खर्च सरकार उठायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोक कलाकारों ने भी वीर रस से भरे हुए मोहक आल्हा गायन से युद्धों का सजीव वर्णन किया। ऐसा लग रहा था जैसे सचमुच में तलवारें चल रही हैं। मुख्यमंत्री ने मंच में आल्हा कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाली कला-मण्डलियों को 50-50 हजार रूपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से देश और प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों से देश की हर कठिनाई दूर हो रही है। कश्मीर में धारा-370 को समाप्त कर आतंकवादियों की कमर तोड़ने के साथ विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। अब तो पाक अधिकृत कश्मीर भी भारत में मिलने की माँग कर रहा है। यह प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन-कल्याणकारी नीति, सुव्यवस्था और विकास के कार्यों के प्रति जनता का विश्वास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। मध्यप्रदेश में वर्ष 2003 के पहले औद्योगिक विकास दर 1 प्रतिशत से भी कम थी। आज औद्योगिक विकास दर 12 प्रतिशत है। मध्यप्रदेश देश में सबसे तेजी से औद्योगिक विकास करने वाला राज्य है। हर संभाग मुख्यालय में इन्वेस्टर्स मीट में औद्योगिक क्षेत्र में निवेश के बडे प्रस्ताव मिले है। औद्योगिक विकास के लिए मैहर में नवीन संस्थानों की स्थापना की जायेगी। ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश में 32 लाख सोलर पंप लगाकर किसानों को मुफ्त में बिजली देंगे। किसानों के पास यदि उनके उपयोग से अधिक बिजली पैदा हुई तो उसे खरीदकर रूपये भी सरकार देगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मैहर सहित प्रदेश के 19 स्थानों में शराबबंदी लागू की गई है। बहनों की माँग पर यह कदम उठाया गया है। शराब से तन-मन और धन का नाश होता है। आज मैहर में जगह-जगह दूध का वितरण करते हुए लोगों ने शराबबंदी पर खुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मैहर में मंदिर पहुंचकर माँ शारदा देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मैहर नगर में स्टेट बैंक चौराहा, काली माता मंदिर से कटरा बाजार होते हुए घंटाघर चौक तक आयोजित रोड-शो में शामिल हुए। आम जनता ने पुष्पवर्षा कर शराब बंदी करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बंधा बैरियर में आयोजित विशाल आमसभा में 71 करोड़ से अधिक लागत के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कन्या-पूजन कर बेटियों का सम्मान किया। विभिन्न योजनाओं में हितलाभ का वितरण किया। समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री तथा ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने कहा कि मैहर जिले को विकास की हर योजना का लाभ मिलेगा। समारोह में सांसद श्री गणेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने छोटे से कार्यकाल में विशिष्ट कार्यों से अलग पहचान बनाई है। मैहर सहित 19 स्थानों में शराबबंदी लागू करके सराहनीय और साहसिक कार्य किया है। उज्जैन के महाकाल लोक की तरह मैहर में भी माँ शारदा लोक का निर्माण जिले के लिए बहुत बडी सौगात है। सांसद ने मैहर में औद्योगिक विकास केन्द्र बनाने रिंग रोड निर्माण तथा कलेक्ट्रेट भवन निर्माण की माँग रखी। विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत करते हुए कहा कि आज मैहर जिले के लिए बहुत बड़ा दिन है। 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन रामनवमी पर पहुंचे नर्मदापुरम, गुरु भैया के साथ की प्रकृति पूजा

नर्मदापुरम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नर्मदापुरम पहुंचे। यहां उन्होंने दरबार कुटी में दादा गुरु भैया सरकार के साथ प्रकति की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे मैहर जिले के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर सीएम मोहन यादव ने मीडया से चर्चा के दौरान कहा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जल गंगा संरक्षण अभियान 23 मार्च से 30 जून तक चलाई जा रही है। इस अभियान में मां नर्मदा के संपूर्ण परिक्रमा पथ को भी विकसित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि में मैहर जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि चित्रकूट मैं भगवान राम ने 11 वर्ष का बनवास कॉल मध्य प्रदेश में गुजारा है। चित्रकूट धाम मंदाकिनी माता की आरती में शामिल होंगे और यहां चित्रकूट में गौरव दिवस मनाएंगे।

हैदराबाद के गिरे तीन विकेट, प्रसिद्ध ने ईशान किशन को दिखाई पवेलियन की राह

नई दिल्ली. अपनी तूफानी बैटिंग के लिए मशहूर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आज अपने घर में गुजरात टाइटंस का सामना करेगी। इस मैच में हैदराबाद की कोशिश जीत के रास्ते पर वापसी करने की होगी। अपने पिछले तीन मैचों में हैदराबाद को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं गुजरात के लिए भी ये मैच चुनौतीपूर्ण है क्योंकि घर में हैदराबाद का रंग अलग होता है। देखना होगा आज के मैच में किसके हिस्से जीत आती है। 10 ओवरों का खेल खत्म 10 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। हैदराबाद ने तीन विकेट खोकर 64 रन बनाए हैं। हेनरिक क्लासेन के साथ नीतीश रेड्डी मैदान पर हैं। ईशान किशन आउट हैदराबाद को तीसरा झटका लग गया है। ईशान किशन आउट हो गए हैं। आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें डीप स्क्वायर लेग पर ईशांत शर्मा के हाथों कैच कराया।

मुख्यमंत्री साय बोले -अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में क्रेडा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सवन्नी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में क्रेडा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि सवन्नी के नेतृत्व में राज्य में स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और यह क्षेत्र नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में यह सेक्टर रोजगार, पर्यावरण और आर्थिक सशक्तिकरण का बड़ा आधार बनेगा। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सौर ऊर्जा और अन्य वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पदभार ग्रहण के उपरांत भूपेंद्र सवन्नी ने मुख्यमंत्री सहित सभी विशिष्ट अतिथियों और आमंत्रितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस दायित्व को पूर्ण निष्ठा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य छत्तीसगढ़ को अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाना है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायकगण मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, संपत अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, पवन साय, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश राणा, तथा अन्य निगम-मंडलों के नवनियुक्त अध्यक्षगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।  

हवन कर 108 पौधों की पूजा-अर्चना की, अवधूत श्री दादा गुरु के सानिध्य में कन्या-पूजन कर आध्यात्मिक चर्चा की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को नर्मदापुरम जिले के अवधूत श्री दादा गुरु के दादा कुटी में पहुंचकर हवन कर पूजा-अर्चना की एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दादा कुटी में 108 विभिन्न प्रजातियों के पौधों का पूजन-अर्चन किया एवं नर्मदा परिक्रमा पथ को विकसित करने एवं मां नर्मदा नदी के अविरल प्रवाह के लिए संकल्प लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अवधूत श्री दादा गुरु के मार्गदर्शन में संतों के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन-अर्चन की। मुख्यमंत्री ने अवधूत श्री दादा गुरू के साथ आध्यात्मिक चर्चा की एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 30 मार्च से जल गंगा संवर्धन अभियान समूचे प्रदेश में प्रारंभ किया है। इस अभियान के तहत बंद एवं लुप्त हो चुकी जल संरचनाओं को पुनर्जीवित कर उन सभी जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत मां नर्मदा के संपूर्ण परिक्रमा पथ को विकसित करने का संकल्प लिया गया है। साथ ही मां नर्मदा के अविरल प्रवाह के लिए भी संकल्प लिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस संकल्प में दादा गुरू का आर्शीवाद हमें प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नर्मदा पथ से होकर जाने वाले नर्मदा परिक्रमावासियों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। उनके लिए धर्मशाला एवं अन्य व्यवस्थाएँ भी प्राथमिकता से की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे नर्मदा परिक्रमावासियों के लिए सभी आध्यात्मिक गतिविधियां सरल एवं सुगम हो सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन प्रदेश के सभी तीर्थ स्थलों को सुव्यवस्थित एवं विकसित करनें के लिए कृत-संकल्पित है। उन्होंने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आज मैहर एवं चित्रकूट भी जा रहे हैं। आज चित्रकूट का गौरव दिवस है। भगवान श्रीराम ने अपने वनवास के कुछ वर्ष चित्रकूट में बिताये थे। चित्रकूट में रामनवमी के अवसर पर घर-घर में दीप प्रज्ज्वलित किये जाऐंगे। इस अवसर पर दादा कुटी में सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह, पिपरिया विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी,  सिवनी मालवा विधायक श्री प्रेमशंकर वर्मा, नगरपालिका नर्मदापुरम की अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेन्द्र यादव सहित प्रीति पवन शुक्ला, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री अखिलेश खंडेलवाल, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती संगीता सोलंकी, सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में 8300 करोड़ रुपये के रेल और सड़क प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण

तमिलनाडु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रामनवमी के अवसर पर तमिलनाडु में 8300 करोड़ रुपये के रेल और सड़क प्रोजेक्ट्स का रविवार को लोकार्पण किया गया. इनमें पंबन ब्रिज, नई ट्रेन सेवा और रामेश्वरम से चेन्नई तक बेहतर कनेक्टिविटी शामिल है. पंबन ब्रिज एशिया का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे समुद्र पुल है. प्रधानमंत्री मोदी ने देश में चल रहे भाषा विवाद के बीच तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन पर तंज कसा है. पंबन ब्रिज का लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी ने रामेश्वरम में पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया. उन्होंने तमिलनाडु को सड़क और रेल से जुड़ी कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया. प्रधानमंत्री ने रामनाथ स्वामी मंदिर में दर्शन किए और रामनवमी की शुभकामनाएं दीं. भाषा विवाद के बीच प्रधानमंत्री मोदी का तंज भाषा विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर तंज कसा है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तमिलनाडु के कई नेताओं से उन्हें पत्र मिलते हैं, लेकिन कभी भी उनपर तमिल में हस्ताक्षर नहीं किए हुए होते हैं. अगर तमिल भाषा पर इतना गर्व है तो तमिल में हस्ताक्षर करना चाहिए. तमिल भाषा और तमिल विरासत को दुनिया को हर कोने में पहुंचाने के लिए सरकार इस दिशा में काम कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज राम नवमी का पावन पर्व है. इस खास मौके पर रामनाथस्वामी मंदिर में प्रार्थना करने का सौभाग्य मिला. अब से कुछ समय पूर्व अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला का सूर्य की किरणों ने भव्य तिलक किया है. भगवान श्रीराम का जीवन, उनके राज्य से मिलने वाली सुशासन की प्रेरणा राष्ट्र निर्माण का बड़ा आधार है. रामनवमी के अवसर पर तमिलनाडु में ₹8300 करोड़ की विकास परियोजनाओं को समर्पित करने का अवसर मिला. बीते 10 वर्षों में, भारत ने अपनी इकोनॉमी का साइज दोगुना किया है. इतनी तेज ग्रोथ का एक बड़ा कारण हमारा शानदार मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर भी है. बीते 10 वर्षों में हमने रेल, रोड, एयरपोर्ट, पानी, पोर्ट, बिजली, गैस पाइप लाइन जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर का बजट करीब 6 गुना बढ़ाया है. ऐसा नगर (रामेश्वरम) जो हजारों साल पुराना है, अब वह 21वीं सदी की इंजीनियरिंग के चमत्कार से जुड़ रहा है. पंबन ब्रिज भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज है. अब इसके नीचे से बड़ी-बड़ी जहाज गुजरेंगी और ट्रेन अब और अधिक तेजी से गुजरेंगी. आज देशभर में कई मेगा प्रोजेक्ट्स का निर्माण चल रहा है. जम्मू-कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुलों में से एक चिनाब ब्रिज का निर्माण पूरा हो चुका है. मुंबई में अटल सेतु बनकर तैयार हो गया है. यह भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल है . असम का बोगीबील ब्रिज ब्रह्मपुत्र नदी पर बना है. यह देश का सबसे बड़ा रेल रोड ब्रिज है. ये सब भारत के विकास की रफ्तार और हमारे इंजीनियरों की क्षमता का प्रमाण हैं. तमिलनाडु में जब इंडिया गठबंधन की सरकार थी तो केंद्र सरकार प्रदेश को पहले की तुलना में तीन गुना अधिक फंड मुहैया कराया. जिससे प्रदेश की आर्थिक प्रगति रुकी नहीं. आज  औद्योगिक केंद्रों में तमिलनाडु देश का सबसे अग्रणी राज्य बन गया है.  

सुंदरजा आम की विशेषता है कि इसे मधुमेह के मरीज भी खा सकते, मौसम के फेर में लेकिन इस बार नहीं मिल रहे खरीदार

रीवा देश-विदेश में अपनी महक और स्वाद से लोगों को दीवाना बनाने वाला सुंदरजा आम इस बार खुद मौसम के फेर में उलझ गया है। कम उत्पादन और थोड़े-थोड़े अंतराल में वर्षा के क्रम ने आम के बगीचे वालों को चिंता में डाल दिया है। बीते वर्ष तक जनवरी या फरवरी के बीच आम के बगीचे व्यापारी बोली लगाकर खरीद लेते थे। इस बार अप्रैल के पांच दिन निकल जाने के बावजूद बगीचों के संचालक व्यापारियों की राह तक रहे हैं। यही कारण है कुठलिया आम बगीचे की नीलामी महज 12 लाख 12 हजार रुपये तक होने की उम्मीद है। गोविंदगढ़ बगीचे की नीलामी तकरीबन 32 लाख रुपये में की जा चुकी है। किसान रामबहोर तिवारी ने बताया कि इस बार उनके बगीचे के आम के खरीदार नहीं आए हैं। पिछले वर्षों तक फरवरी माह में ही व्यापारी आकर उन्हें रुपये दे देते थे और पूरा बगीचा ले लेते थे। इस बार वर्षा अंतराल होने के कारण वैसे ही बौर आमों पर कम आए हैं। उस पर भी मौसम खराब होने से स्थिति बिगड़ गई है। बिना रेशे वाला आम मधुमेह रोगी को भी प्रिय सुंदरजा आम की विशेषता है कि यह बिना रेशों वाला होता है और इसे मधुमेह के मरीज भी खा सकते हैं। यह आम पकने के बाद भी 15 दिन तक रखा जा सकता है। दुनिया में रीवा सफेद बाघ के साथ ही फलों के राजा आम ‘सुंदरजा’ के लिए भी विख्यात है। इस आम की देश-विदेश में खासी मांग है। बीते वर्ष सुंदरजा आम की करीब 19 टन पैदावार हुई थी, लेकिन इस साल 12 टन तक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। गोविंदगढ़ में होता है उत्पादन पहले सुंदरजा आम केवल गोविंदगढ़ किले के बगीचों में होता था, लेकिन अब कुठुलिया फल अनुसंधान केंद्र में भी इसकी खेती की जा रही है। इस आम को जीआइ टैग भी प्राप्त है। गोविंदगढ़ का सुंदरजा आम हल्का सफेद रंग का होता है, जबकि कुठुलिया फल अनुसंधान केंद्र में हल्का हरा होता है। सुंदरजा आम ऐसे बना खास गोविंदगढ़ की मिट्टी में उगने वाले पेड़ों के आम का स्वाद लाजवाब है। महक इतनी जबरदस्त है कि आंख बंद करके भी पहचान सकते हैं। 1968 में सुंदरजा आम के नाम पर डाक टिकट जारी किया गया था। दिल्ली, मुंबई, छत्तीसगढ़, गुजरात सहित कई शहर व राज्यों के लोग एडवांस ऑर्डर देकर मंगवाते हैं। फ्रांस, इंग्लैंड, अमेरिका, जर्मनी, कनाडा व अरब देशों में इसकी काफी मांग है। सुंदरजा आम को एक जिला एक उत्पाद योजना में शामिल किया गया है। महाराजा गुलाब सिंह ने लगवाया था बगीचा फल एवं अनुसंधान केंद्र कुठुलिया का आम का बगीचा रीवा राज्य के तत्कालीन महाराजा गुलाब सिंह जूदेव के समय में लगवाया गया था। रियासत काल में यह राजे-राजवाड़ों की पसंद हुआ करता था। इसे बाद में कृषि विभाग को सौंप दिया गया। बगीचे में देवी-देवताओं के नाम से विष्णु भोग, हनुमान भोग, कृष्ण भोग, कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष के नाम से आम के पेड़ लगे हैं। कृषि वैज्ञानिक आरपी जोशी ने बताया कि 132 एकड़ में फैले फल अनुसंधान केंद्र कुठुलिया में लगभग ढाई हजार आम के पेड़ों का बगीचा है। यहां सुंदरजा, मलिका, आम्रपाली, महमूद बहार, चौसा, स्वर्ण रेखा, प्रभा शंकर विष्णु भोग, कृष्ण भोग, गोपाल भोग, फजली, दशहरी व लंगड़ा आम के पेड़ हैं। आम की कीमत प्रति किलो रुपये में मध्य प्रदेश – 160 से 190, महाराष्ट्र – 200 से 250,  दिल्ली – 160 से 220  

मुस्लिम युवक सोहेल खान ने अपना धर्म छुपाकर हिंदू युवती से इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, शादी के बाद निकला सच

भोपाल कटारा हिल्स थाने में एक मुस्लिम युवक पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। मुस्लिम युवक सोहेल खान ने अपना धर्म छुपाकर हिंदू युवती से सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी।  आरोपित ने दोस्ती के समय खुद को राहुल शर्मा बताया था। कुछ समय बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बना और गुरुवार को कटराहिल्स के एक मंदिर में उन्होंने शादी की। बाद में युवती के स्वजनों ने आरोपित से उसके दस्तावेज मांगे तब लव जिहाद की साजिश का खुलासा हो सका।   बस्ती में अकेली रहती थी युवती शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पर प्रकरण दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। मामले की जांच कर रहे एसआई कौशलेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि 19 वर्षीय युवती झागरिया बस्ती में अकेली रहती है। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। पड़ोस में रहने वाले मामा उसकी देखरेख करते हैं। करीब तीन माह पहले युवती की इंस्टाग्राम पर राहुल शर्मा नाम के व्यक्ति से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला प्रेम-प्रसंग में बदल गया। खुद को राहुल शर्मा बताने वाला युवक विदिशा से भोपाल में रहने आ गया। पुताई का काम करता था वह नादरा बस स्टैण्ड के पास किराए के कमरे में रहता था और पुताई का काम करता था। हाल ही में उसने युवती पर शादी का दबाव बनाया। युवती ने शादी से मना किया तो आरोपित ने उसकी चैटिंग वायरल करने की धमकी दी। इससे डरी युवती उसकी बातों में आ गई। पुजारी नहीं होने से खुद ही कर ली शादी गुरुवार को युवक उसे इलाके के एक मंदिर में लेकर पहुंचा। पुजारी नहीं होने से दोनों ने खुद ही पाणिग्रहण संस्कार की औपचारिकता पूरी कर ली। इसके बाद आरोपित उसके घर में रहने लगा। इस बीच युवती के मामा ने उसकी पहचान के दस्तावेज मांगे तो वह आनाकानी करने लगा। सख्ती से पूछताछ की तो बोला- मेरा नाम सोहेल खान शक गहराने पर स्वजनों ने सख्ती से पूछताछ की तब उसने बताया कि वह विदिशा का रहने वाला सोहेल खान है। इसके बाद युवती के स्वजनों ने बजरंग दल के पदाधिकारियों को सूचना दी। वे युवक को पकड़कर थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए। आरोपित पर प्रकरण दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

आज सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस गुजरात टाइटंस भिड़ेगी, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा मैच

नई दिल्ली सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस गुजरात टाइटंस आईपीएल 2025 का 19वां मैच आज यानी रविवार, 6 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। एसआरएच वर्सेस जीटी मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान, पैट कमिंस और शुभमन गिल, आधा घंटा पहले यानी 7 बजे मैदान पर उतरेंगे। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच अहम रहने वाला है। एक तरफ गुजरात टाइटंस की नजरें जीत की हैट्रिक लगाकर पॉइंट्स टेबल में पहला पायदान हासिल करने पर होगी। वहीं दूसरी तरफ हार की हैट्रिक लगा चुकी सनराइजर्स हैदराबाद जीत के ट्रैक पर लौटना चाहेगी। बल्लेबाजों के लिए जन्नत माने जाने वाली इस पिच पर आज भी रनों की बरसात देखने को मिल सकती है। अभी तक इस सीजन में यहां दो मैच खेले गए हैं और दोनों ही हाईस्कोरिंग रहे। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 286 रन बनाए थे, जिसके जवाब में आरआर 242 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही थी। वहीं लखनऊ के खिलाफ मैच में हैदराबाद को भले ही हार मिली हो, मगर दोनों टीमों ने 190 रनों का आंकड़ा छुआ था। आज भी फैंस को एक हाईस्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। सनराइजर्स हैदराबाद टीम: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, कामिंडु मेंडिस, हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (सी), हर्षल पटेल, सिमरजीत सिंह, मोहम्मद शमी, जीशान अंसारी, अभिनव मनोहर, वियान मुल्डर, जयदेव उनादकट, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा, अथर्व तायदे, ईशान मलिंगा, सचिन बेबी गुजरात टाइटंस टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, जयंत यादव, करीम जानत, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बरार, निशांत सिंधु

प्रदेश में ऐसी 14,986 भू-संपत्तियों की जांच होनी है, भोपाल के 81 गांवों में ऐसी 777 संपत्तियों का सत्यापन पूरा

भोपाल केंद्र सरकार के संशोधित वक्फ कानून के लागू होने से पहले ही मध्य प्रदेश में वक्फ की संपत्तियों की जांच शुरू हो गई है। भोपाल के 81 गांवों में ऐसी 777 संपत्तियों का सत्यापन पूरा करा लिया गया है। प्रदेश में ऐसी 14,986 भू-संपत्तियों की जांच होनी है। संशोधित वक्फ कानून में वक्फ संपत्तियों का सत्यापन अनिवार्य किया गया है। वहीं वक्फ बोर्ड के अधिकारों को सीमित किया गया है। बताया जा रहा है कि मप्र में इस बदलाव से अरबों रुपये की संपत्ति भी प्रभावित होगी। प्रदेश की 14,986 संपत्तियां वक्फ के नाम हैं। वे इसकी जद में आ रही हैं।   रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा सत्यापन अब उनका सत्यापन कर रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। यह काम राजस्व विभाग की मदद से किया जाना है। राजधानी भोपाल में इसकी शुरुआत हो चुकी है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि जिले में वक्फ संपत्ति का सर्वे कराया जा रहा है, जिसे ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। भोपाल जिले के 81 गांवों में स्थित हैं वक्फ की संपत्तियां अकेले भोपाल जिले में ही प्लाट, मकान, जमीन व अन्य तरह की 777 वक्फ संपत्तियां हैं। हुजूर, बैरसिया और कोलार तहसील क्षेत्र के 81 गांवों में वक्फ संपत्ति का सत्यापन किया गया है। यह सर्वे क्षेत्र के पटवारियों से कराया गया है, जिसमें किरायेदारी और कब्जे का रिकार्ड दर्ज किया गया है। संशोधित कानून के तहत किए गए बदलाव को लेकर जांच की जा रही है। मध्य प्रदेश में वक्फ संपत्तियों की संख्या 23,118 मप्र वक्फ बोर्ड का रिकॉर्ड बताता है कि प्रदेश में वक्फ संपत्तियों की संख्या 23 हजार 118 है। इसमें मकान, दुकान और दूसरी सार्वजनिक व कारोबारी इमारतें शामिल हैं। कायदे से इनका प्रबंधन वक्फ बोर्ड करता है और इससे मिली आय को जमा करने की जिम्मेदारी भी उसी की है।   विवादित संपत्ति का सत्यापन वक्फ कानून में बदलाव के साथ ही बोर्ड अगर किसी संपत्ति पर दावा करता है तो उसका सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। वहीं, जिन संपत्तियों पर बोर्ड और किसी आम व्यक्ति के बीच विवाद चल रहा है तो उसमें भी सत्यापन को अनिवार्य किया जाएगा।

राम मंदिर में सूर्य की किरणों से रामलला का हुआ अभिषेक, अयोध्या में रामनवमी पर जश्न का माहौल

अयोध्या अयोध्या में आज रामनवमी पर जश्न का माहौल है। श्रीराम के जन्मोत्सव के उल्लास में रामनगरी डूबी है। राम मंदिर में भोर में मंगला आरती हुई। इसके बाद सुबह 9.30 बजे से जन्मोत्सव के कार्यक्रम शुरू हुआ। सबसे पहले रामलला का अभिषेक हुआ। इसके बाद एक घंटे तक भगवान राम का श्रृंगार हुआ। ठीक 12 बजे घंटा-घड़ियाल व नगाड़े की थापों के मध्य रामलला का प्राकट्य हुआ। सोने के धागे से पिरोए पीत वस्त्र-प्राण प्रतिष्ठा के आभूषण को पहनाया गया। इस अलौकिक क्षण में भगवान के प्राकट्य की आरती हुई। भगवान को 56 प्रकार के भोग लगाए गए। राम मंदिर में महाआरती के साथ-साथ सूर्य किरणों से रामलला का अभिषेक किया गया। मुख्य पर्व पर इस सूर्याभिषेक का सजीव प्रसारण दूरदर्शन व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किया गया। प्रसारण के लिए जगह-जगह एलईडी टीवी व स्क्रीन लगाई गई है। सरयू में डुबकी के बाद दर्शन-पूजन कर रहे राम भक्त जन्मोत्सव के एक दिन पहले यानी शनिवार को ही लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके हैं । सरयू में डुबकी लगाकर मठ- मंदिरों में दर्शन- पूजन कर धार्मिक अनुष्ठान में भाग ले रहे हैं। श्रीराम के जन्म की महिमा का बखान करते हुए प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार यतींद्र मोहन मिश्र कहते हैं कि भगवान श्रीराम का जन्म मानवता की प्रतिष्ठा शक्ति के अनुसंधान विश्व कल्याण के लोकमंगल के लिए हुआ है। कहते हैं प्रतिवर्ष रामनवमी इसीलिए मनाते हैं कि समाज में एक ऐसे नायक की प्रतिष्ठा हमेशा होती रहे जिसने संयम ,त्याग ,बलिदान ,वीरता और अनुशासन के साथ मानवता के कल्याण के लिए कार्य किया। प्रसिद्ध कथावाचक प्रभंजनानंद शरण कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्री राम की महिमा को समझाते हुए कहते हैं कि राम नाम भगवत एक ऐसा साधन है जो मानव समाज को इस भवसागर से पार उतार देता है। राम नाम की महिमा गाकर भक्त प्रहलाद ,बालक ध्रुव, भक्त मीराबाई, संत रविदास और संत रहीम जैसे अनेक भक्त नाम का स्मरण कर साक्षात देवलोक पहुंच गए। हजारों मठ-मंदिरों में उत्सव का माहौल रामलला के जन्मोत्सव पर अयोध्या में मठ- मंदिरों में बधाई गाए जा रहें है। सूरदास द्वारा प्रचलित भजन ‘खेलत खात फिरै अंगना ,पगु पैजनिया अरु पीली कछोटी।काग के भाग कहा कहिए ,हरि हाथ से ले गयो माखन रोटी’ को गाकर श्रद्धालु आनंदित हो चरम की पराकाष्ठा पार कर रहे हैं। अयोध्या श्रद्धालुओं से खचाखच भर गई है। कथा प्रवचन व धार्मिक अनुष्ठानों की गूंज से माहौल भक्ति रस में डूबा हुआ है। श्री राम जन्मभूमि के साथ ही हजारों मठ मंदिरों में उत्सव का माहौल चरम पर है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet