LATEST NEWS

प्रयागराज के महापौर उमेशचंद्र गणेश केसरवानी ने बताया- 20 जनवरी को देशभर के महापौर करेंगे शिरकत

प्रयागराज दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम महाकुंभ में 20 जनवरी को देशभर के महापौर शिरकत करेंगे। प्रयागराज के महापौर उमेशचंद्र गणेश केसरवानी ने रविवार को बताया कि वह पिछले दिनों जयपुर में तीन दिवसीय अखिल भारतीय मेयर समिट में हिस्सा लेने गए थे। समिट में ही श्री केसरवानी ने देश के अलग-अलग शहरों से आए महापौरों को महाकुंभ में भाग लेने के लिए न्योता दिया। उन्होंने बताया कि आध्यात्मिक महाकुंभ की विशेषता पर बोलते हुए राजस्थान के आम लोगों को महाकुंभ के आध्यात्मिक महात्म को समझने के लिए प्रयागराज आने को आमंत्रित किया। श्री केसरवानी ने बताया कि समिट में राजस्थान के उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा और नगर विकास मंत्री झाबर सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि उपस्थित महापौरों ने हालांकि 20 जनवरी को आने के लिए कहा है लेकिन हो सकता है लोग अपनी सुविधा के अनुसार पहुचे।  

मोदी ने आज रोजगार मेले में नवनियुक्त कर्मियों को आभासी माध्यम से 71,000 से अधिक नियुक्ति पत्रों का वितरण करेंगे

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रोजगार मेले में केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों तथा संगठनों में नवनियुक्त कर्मियों को आभासी माध्यम से 71,000 से अधिक नियुक्ति पत्रों का वितरण करेंगे। वह इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। यह युवाओं को राष्ट्र निर्माण और आत्म-सशक्तिकरण में उनकी भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा। रोजगार मेला देश भर में 45 स्थलों पर आयोजित किया जाएगा। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के लिए समय समय पर भर्तियां की जा रही हैं। देश भर से चयनित नए कर्मचारी गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग सहित विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में तैनात किये जायेंगे।  

स्पेशल दर्शन टिकट से ही ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट को हुई 4.46 करोड़ की इनकम, 4 लाख से ज्यादा में बिके नारियल

खंडवा देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में शामिल ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के साथ ही श्रीजी ओंकारेश्वर पब्लिक ट्रस्ट की आय में भी वृद्धि हुई है। गत दिनों हुई ट्रस्ट की बैठक में सालाना आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। इसमें पिछले वर्ष की तुलना में वर्ष 2023-24 के वित्तीय वर्ष में आय में करीब सात करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट जारी किया गया है। वर्ष 2019-20 में ट्रस्ट के पास प्रारंभिक शेष राशि 13 करोड़ 64 लाख 13 हजार 850 रुपये थी, वहीं 2019-20 में ट्रस्ट की आय छह करोड़ 80 लाख 18 हजार 444 रुपये रही। व्यवस्थाओं और मंदिर संचालन में ट्रस्ट द्वारा चार करोड़ 31 लाख 73 हजार 391 रुपये खर्च किए गए।   2021-22 में मंदिर ट्रस्ट की आय 3.95 करोड़ रुपये थी ट्रस्ट की वर्ष 2020-21 में आय दो करोड 52 लाख 94 हजार 42 रुपये थी। ट्रस्ट का व्यय दो करोड़ 50 लाख 85 हजार 529 रुपये था। वर्ष 2021-22 में मंदिर ट्रस्ट की आय तीन करोड़ 95 लाख 91 हजार 65 रुपये और ट्रस्ट का व्यय दो करोड़ 75 लाख 84 हजार 605 रुपये रहा। 2023-24 में 17.96 करोड़ रुपये आय हुई थी वर्ष 2022-23 में ट्रस्ट की आय 10 करोड़ 57 लाख 32 हजार 628 रुपये थी तो वहीं ट्रस्ट के पांच करोड़ 12 लाख 58 हजार 648 रुपये व्यय हुए। श्री ओंकारेश्वर पब्लिक ट्रस्ट को वर्ष 2023- 24 में 17 करोड़ 96 लाख 68 हजार 159 रुपये की आय हुई है, वहीं वित्तीय वर्ष में सात करोड़ 48 लाख 34 हजार 484 रुपये का व्यय रहा। इस प्रकार 33 करोड़ 27 लाख 81 हजार 531 रुपये ट्रस्ट के पास बचत है। श्री ओंकारेश्वर पब्लिक ट्रस्ट की वर्ष 2023-24 में ट्रस्ट की आय के मुख्य मद श्रीजी आय तीन करोड़ 94 लाख 39 हजार 439 रुपये श्रीजी भेंट रसीद से तीन करोड़ 28 लाख 31 हजार 102 रुपये अभिषेक से 20 लाख 56 हजार 330 रुपये, 102 रुपये नारियल बिक्री से चार लाख 86 हजार 750 रुपये कृषि भूमि को खोट से लीज पर देने से तीन लाख 92 हजार 500 रुपये बैंकों से ब्याज एक करोड़ 28 लाख 32 हजार 618 रुपये विशेष दर्शन शुल्क से चार करोड़ 46 लाख 90 हजार  

तीर्थ दर्शन स्पेशल ट्रेन की समय सारणी घोषित, आज 300 यात्रियों को लेकर रवाना होगी तीर्थ दर्शन जगन्नाथ पुरी स्पेशल ट्रेन

जबलपुर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जगन्नाथपुरी तीर्थ यात्रा करने का इंतजार कर रहे वरिष्ठजनों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जगन्नाथ पुरी जाने वाली स्पेशल ट्रेन जबलपुर से आज रात 11:30 बजे मुख्य रेलवे स्टेशन आएगी और रात 11:45 बजे रवाना हो जाएगी। तीर्थ दर्शन स्पेशल ट्रेन की समय सारणी घोषित कर दी गई है। हालांकि शिर्डी दर्शन के लिए जाने वाले वरिष्ठजनों को अभी और इंतजार करना होगा। ये ट्रेन फरवरी में रवाना होगी। 300 तीर्थ यात्रियों को लेकर होगी रवाना कलेक्टर कार्यालय की धर्मस्व शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जगन्नाथ पुरी स्पेशल ट्रेन जबलपुर से 300 तीर्थ यात्रियों को लेकर रवाना होगी। धर्मस्थ शाखा के मुताबिक योजना के तहत पात्र चयनित वरिष्ठ जनों को टिकट प्राप्त करने के लिए उसी शासकीय कार्यालय में संपर्क करना होगा, जहां उन्होंने आवेदन किया था। तीर्थयात्रा के दौरान वरिष्ठजनों को मूल आधार कार्ड साथ रखना भी आवश्यक होगा। अन्य जानकारी के लिए तीर्थयात्री अनुरक्षक यात्रा प्रभारी से संपर्क कर सकते हैं। विदित हो कि ये ट्रेन 15 दिसंबर को रवाना होने वाली थी जिसे बाद में रद कर दिया गया था। ट्रेन में महिला को प्रसव पीड़ा, जबलपुर स्टेशन में हुई डिलेवरी इस बीच जबलपुर से मिली रेलवे से जुड़ी एक अन्य खबर में मुंबई से रीवा जा रही एक महिला को चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा हुई। महिला के पति ने रेल मदद पोर्टल के माध्यम से सहायता मांगा। मामले की जानकारी लगते ही जबलपुर रेल मंडल के चिकित्सकीय दल को सक्रिय किया गया। ट्रेन पहुंचने के पहले चिकित्सक दल जबलपुर स्टेशन पहुंच गया। जहां, ट्रेन के आने के बाद महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा ने बताया कि शनिवार को सुबह गाड़ी संख्या 02188 के एस-टू कोच की 58 नंबर सीट पर यात्री करुणा साकेत (20) सवार थी। वह गर्भवती थी। पति एवं देवर के साथ कल्याण से रीवा के लिए यात्रा कर रही थी। गर्भवती को चलती ट्रेन में अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। तेज दर्द होने पर स्वजन ने रेलवे से चिकित्सा सहायता मांगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के निर्देश पर उप स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) हेमंत पेंद्रे की सहायता से तुरंत रेलवे अस्पताल में सूचना दी गई। गाड़ी आगमन पर रेलवे डॉ. रसिका के साथ महिला यात्री को अटेंड किया गया। डाक्टर ने परिचारिका के सहयोग से प्रसव कराया। महिला यात्रा ने पुत्री को जन्म दिया। जांच में प्रसूता एवं नवजात, दोनों स्वस्थ्य मिले। दोनों को अग्रिम उपचार के लिए एल्गिन हास्पिटल में भेजा गया।

दिल्ली में आज से शुरू होंगे महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली दिल्ली की महिलाओं और बुजुर्गों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली में महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू होने जा रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल आज इसका ऐलान किया। इसके लिए ‘आप’ कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर महिलाओं और बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन करेंगे। ‘आप’ मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि महिला सम्मान निधि के 2100 रुपये के लिए दिल्ली सरकार द्वारा कल से रजिस्ट्रेशन शुरू किया जा रहा है। ‘आप’ पार्टी की तरफ से टीम लोगों के घर जाएगी और वहां पर जाकर रजिस्ट्रेशन करेगी। दूसरी योजना संजीवनी के तहत 60 से अधिक उम्र के बुजुर्गों का मुफ्त इलाज करने की योजना है। सबके इलाज का खर्चा दिल्ली सरकार की तरफ से वहन किया जाएगा। इसका रजिस्ट्रेशन भी कल से किया जाएगा क्या है महिला सम्मान योजना केजरीवाल ने बीते 12 दिसंबर को ही दिल्ली सरकार की ओर से मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू करने की घोषणा की थी। केजरीवाल ने कहा था कि यदि चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी फिर से सत्ता में लौटती है तो मासिक सहायता राशि 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,100 रुपये की जाएगी। ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ की घोषणा इस वर्ष का बजट पेश करते हुए मार्च में 2,000 करोड़ रुपये के आवंटन के प्रावधान के साथ की गई थी। उसे दिल्ली कैबिनेट ने भी मंजूरी दे दी है। योजना के तहत दिल्ली में 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी पात्र महिलाओं को मूल रूप से 1,000 रुपये प्रति माह देने का प्रस्ताव था। ‘आप’ सरकार ने मौजूदा बजट के तहत इस योजना के लिए 2000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। संभावित लाभार्थियों की पात्रता के लिए मानदंड यह है कि महिला सरकारी नौकरी न करती हो या उसे पेंशन नहीं मिलती हो और वह जीएसटी या आयकर का भुगतान नहीं करती हो। ‘बुजुर्गों का मुफ्त इलाज होगा’ इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने 18 दिसंबर को ऐलान किया था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद हमारी ‘आप’ की सरकार बनने के बाद संजीवनी योजना लागू कर दिल्ली के 60 साल से ऊपर के हर बुजुर्ग का मुफ्त इलाज कराएंगे। केजरीवाल ने कहा था कि हमारी सरकार बनने पर 60 साल से अधिक सभी बुजुर्गों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि बुढ़ापे में सभी को एक चीज तकलीफ देती है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे 100 बीमारियां आदमी को घेर लेती हैं। आदमी की सबसे बड़ी चिंता होती है कि वह इलाज कैसे कराएगा। मैं दिल्ली के बुजुर्गों के लिए ‘संजीवनी योजना’ का ऐलान कर रहा हूं। 60 साल से ऊपर के जितने भी बुजुर्ग हैं, उनका पूरा इलाज मुफ्त कराया जाएगा। हम चुनाव के बाद इस योजना को पारित करेंगे। ‘आप’ संयोजक ने कहा कि बुजुर्ग चाहे सरकारी अस्पताल में इलाज कराना चाहें या प्राइवेट अस्पताल में, उनका पूरा इलाज मुफ्त कराया जाएगा। अमीर हो या गरीब, सभी बुजुर्गों का इलाज मुफ्त कराया जाएगा। इस योजना में कोई अपर लिमिट नहीं होगी, जितना भी बुजुर्गों की बीमारी पर खर्चा आएगा उसे दिल्ली सरकार वहन करेगी।

मुकेश बंसल को सौंपा मुख्यमंत्री के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार

रायपुर  भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी मुकेश कुमार बंसल को मुख्यमंत्री के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बंसल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी महत्वपूर्ण विभागों में रहे हैं। फरवरी 2024 में वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से छत्तीसगढ़ लौटे हैं। इसके बाद से वह प्रदेश में वित्त विभाग व वाणिज्य कर (आबकारी एवं पंजीयन को छोड़कर) विभाग के सचिव और अध्यक्ष, पेंशन निराकरण समिति का दायित्व संभाल रहे हैं। वहीं 2004 बैच के आईएएस अमित कटारिया को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग में सचिव बनाया गया है। राज्य सरकार ने 22 दिसंबर को इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। कटारिया के पदभार ग्रहण करते ही अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ इस पदभार से मुक्त हो जाएंगे। कटारिया 2017 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। सितंबर 2024 में ही कटारिया ने प्रदेश में जॉइनिंग दे दी थी, मगर अभी तक उन्हें कोई विभाग नहीं मिला था। वहीं कुछ दिन पहले ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे सुबोध कुमार सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया था।  

मुख्यमंत्री यादव ने कहा- दुनिया के सभी देश, भारत की सनातन संस्कृति को समझने की जिज्ञासा रखते हैं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दुनिया के सभी देश, भारत की सनातन संस्कृति को समझने की जिज्ञासा रखते हैं। भारत को जानने के लिए भारत में प्राचीनकाल से चली आ रही सनातन संस्कृति को जानना आवश्यक है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्राचीनकाल से चली आ रही भारत की योग परंपरा को संयुक्त राष्ट्र संघ से पूरे विश्व में मान्यता दिलाई स्थापित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नाथ संप्रदाय ने दुनिया को योग का वास्तविक अर्थ समझाया है। आदि गुरु गोरखनाथ के मार्गदर्शन में योग के विश्व के सर्वाधिक प्रसार में नाथ संप्रदाय का प्रमुख योगदान रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को बुधनी तहसील के ग्राम जर्रापुर में आयोजित नाथ संप्रदाय के संत समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य की आत्मा में परमात्मा विराजमान हैं। उन परमात्मा को जानने का सबसे सुगम माध्यम योग है। गुरू गोरखनाथ अपनी योग्यता एवं कुशलता से अपने जीवन में आने वाली सभी कठिनाइयों एवं विपरीत परिस्थितियों को भी अपने अनुकूल बना लेते थे। यह सत्य है कि जिसका जन्म हुआ है, उसकी मृत्यु निश्चित है। मृत्यु से पहले अपने आप को जानने की कला गुरू गोरखनाथ ने दुनिया को सिखाई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि भारत की भूमि पर ऐसे संत हुए है, जिन्होंने इस भूमि को अपनी जन-कल्याण की भावना से पावन किया है। गंगा अपना अमृत समान जिस प्रकार जल सभी प्राणियों को निस्वार्थ भाव से उनके कल्याण के लिए प्रदान करती है, उसी प्रकार संत अपने जीवन के सभी सुखों को त्याग कर सभी प्राणियों एवं समाज के कल्याण के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि गुरू गोरखनाथ ने संत श्री भृतहरी के जीवन में आत्म चेतना को जगा कर उनका जीवन बदल दिया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्राचीनकाल से ही विश्व में अनेक संस्कृतियां रही हैं, पर समय के साथ अनेक संस्कृतियां विलुप्त हो गई पर भारत की सनातन संस्कृति अपनी मानव कल्याण की भावना के साथ सदैव अक्षुण बनी रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत का वर्चस्व पूरी दुनिया में बढ़ रहा है। आज जब हमारे देश में विदेश से अतिथि आते है तो वे भारत की संस्कृति से बहुत प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि रामायण, महाभारत, श्रीमदभगवत गीता हमारे भारत की सनातन संस्कृति के पवित्र ग्रंथ है। हमें इनका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना चाहिए। ये ग्रंथ हमारे भारत में प्राचीनकाल से प्रचलित सनातन संस्कृति की पहचान भी है। उन्होंने संतों की मांग पर बुधनी में नर्मदा के किनारे घाट निर्माण कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार साधु संतों की सेवा के निरंतर तत्पर है और उनकी आवश्यकतानुसार उज्जैन में भी आश्रम के लिये वैधानिक तौर पर भूमि उपलब्ध कराई जायेगी। गुरू पार्श्वनाथ जी, योगी बालकनाथ जी एवं राज्यसभा सदस्य बाल योगी श्री उमेशनाथ ने भी संबोधित किया। महंत श्री नरहरि नाथ जी, योगी श्री कृष्ण नाथ जी महाराज, महंत श्री पंचम नाथ जी, महंत श्री रूपनाथ जी, महंत सूरज नाथ जी सहित देश भर से आए नाथ संप्रदाय के साधु संत शामिल हुए। संत समारोह में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, नर्मदापुरम सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, सांसद श्रीमती माया नारोलिया, बुधनी विधायक श्री रमाकांत भार्गव, सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह, आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी मौजूद रहे।  

बुधनी में संत समागम का आयोजन, सीएम ने जर्रापुर में नर्मदा तट पर घाट बनाने की घोषणा

बुधनी मध्य प्रदेश के बुधनी में संत समागम का आयोजन किया गया। जिसमें सीएम डॉ मोहन यादव और पूर्व सांसद व तिजारा विधायक महंत बालकनाथ समेत कई दिग्गज शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने जर्रापुर में घाट बनाने का ऐलान किया। वहीं बाबा बालकनाथ ने कहा कि आक्रमणकारी भारत को तोड़ नहीं सके। उन्होंने हमारी संस्कृति को खत्म करने के लिए मंदिरों को ध्वस्त किया था। अब उनको निकाला जा रहा है। रविवार को बुधनी के जर्रापुर में स्थित श्री महारुद्रेश्वर महादेव आश्रम पंचमुखी हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय नाथ संप्रदाय का संत समागम और आठ मान बत्तीस धुनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भगवान शिव का रुद्राभिषेक, चादर कार्यक्रम व धर्मसभा का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएम डॉ मोहन यादव सहित कई नेता और मंत्री शामिल हुए। जर्रापुर में नर्मदा तट पर घाट बनाने की घोषणा नाथ संप्रदाय के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि नाथ संप्रदाय की परंपरा को देखकर आनंदित हूं। बालकनाथ महाराज के द्वारा आज यहां पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बहुत ही दिव्य कार्यक्रम है। यहां पर बहुत दिनों से नर्मदा जी के किनारे घाट की मांग थी। आज यहां पर 5 करोड़ से घाट निर्माण की घोषणा की है। जर्रापुर स्थित कार्यक्रम में डॉक्टर मोहन यादव, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक विजयपाल सिंह विधायक, रमाकांत भार्गव, पूर्व सांसद व तिजारा विधायक बाबा बालक सहित हजारों की संख्या में नाथ संप्रदाय के साधु संत मौजूद रहे। महंत बालकनाथ ने कही ये बात वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक महंत बालकनाथ ने कहा कि बाबा पारस नाथ जी ने 12 साल तक भगवान का रुद्राभिषेक पर तपस्या की है, उसके पूर्ण होने पर आज यहां 8 मान और 32 मान का भंडारा कराया जा रहा है, जो सबसे श्रेष्ठ माना गया है। वहीं यूपी में बंद स्थानों से मंदिर निकलने पर कहा कि मंदिर निकल नहीं रहे यहां मंदिर ही थे। आक्रांताओं ने यहां आकर मंदिरों के ऊपर अन्य निर्माण किया है। अब सर्वे में सभी जगह के मंदिरों को निकलना चाहिए। आक्रमणकारी भारत को तोड़ नहीं पा रहे थे। तब उन्होंने हमारी संस्कृति को खत्म करने के लिए हमारे मंदिरों को ध्वस्त किया था, अब उनको निकाला जा रहा है। न्यायालय के माध्यम से यह जांच होना चाहिए।

राज्य शिक्षा केन्द्र ने प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में कक्षा-3, 4, 6 और कक्षा-7 की वार्षिक परीक्षा की समय-सारणी जारी

भोपाल राज्य शिक्षा केन्द्र ने प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में कक्षा-3, 4, 6 और कक्षा-7 की वार्षिक परीक्षा की समय-सारणी जारी की है। परीक्षा के आयोजन के संबंध में जिला कलेक्टर को आवश्यक निर्देश भी जारी किये गये हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने वार्षिक परीक्षा के आयोजन के पहले बैठक व्यवस्था और अन्य तैयारियों के संबंध में जिला परियोजना समन्वयकों को पूर्व तैयारी करने के लिये कहा है। कक्षा-3 और 4 की वार्षिक परीक्षा अगले वर्ष 6 मार्च से शुरू होकर 11 मार्च को समाप्त होगी। इन कक्षाओं की परीक्षा का समय दोपहर 2 से शाम 4:30 बजे तक रहेगा। कक्षा-6 और 7 की वार्षिक परीक्षा 6 मार्च से शुरू होकर 12 मार्च, 2025 को समाप्त होगी। इन कक्षाओं की परीक्षा का समय दोपहर 2 से शाम 4:30 बजे तक रहेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय और लेखक की सुविधा प्रदान की जायेगी।  

राजस्थान में वसुंधरा राजे के काफिल में शामिल पुलिस की एक बोलेरो पलट गई जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल

जयपुर राजस्थान के पाली जिले के मुंडारा में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के काफिले के साथ एक बड़ा हादसा पेश आया है। बताया जाता है कि वसुंधरा राजे जब राज्य मंत्री ओटाराम देवासी की माताजी के निधन पर शोक में शामिल होने के बाद वापस लौट रही थीं उसी समय यह हादसा हुआ। वसुंधरा राजे के काफिल में शामिल पुलिस की एक बोलेरो पलट गई जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल बताए जाते हैं। हादसा पाली जिले के रोहट और पणिहारी चौराहे के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में वसुंधरा राजे को एस्कॉर्ट कर रही पुलिस की बुलेरो गाड़ी लगभग 3 से 4 बार पलटी खा गई। वाहन में बैठे 6 से 7 पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद वसुंधरा पलटी बुलेरो के पास पहुंचीं। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वसुंधरा राजे के साथ सांसद पीपी चौधरी, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी भी ओटाराम देवासी के मातृत्व शोक में शामिल हुए थे।

प्रधानमंत्री मोदी को मिला कुवैत का सर्वोच्च सम्मान, ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक द ग्रेट’ से नवाजे गए

कुवैत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत के अमीर शेख मशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबाह ने कुवैत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक द ग्रेट’ से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें कुवैत और भारत के बीच रिश्तों को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया है। आपको बता दें कि 43 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने कुवैत का दौरा किया है। इसी दौरान उन्हें यह सम्मान दिया गया है। इस सम्मान की शुरुआत 16 जुलाई 1974 को कुवैत की सरकार के द्वारा मुबारक अल-सबा की स्मृति में की गई थी। उन्हें 1896 से 1915 तक कुवैत का शेख कहा जाता था। उन्होंने 1897 में कुवैत के पक्ष में ओटोमन साम्राज्य से स्वतंत्रता की मान्यता प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की थी। पीएम मोदी शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे। यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। उन्होंने कहा, ”हमें ‘मेक इन इंडिया’ उत्पादों खासकर ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल मशीनरी तथा दूरसंचार क्षेत्रों में कुवैत में नई पैठ बनाते देखकर खुशी हो रही है। भारत आज सबसे किफायती लागत पर विश्व स्तरीय उत्पादों का निर्माण कर रहा है। गैर-तेल व्यापार में विविधता लाना द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने की कुंजी है।” उन्होंने कहा कि फार्मास्यूटिकल, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, डिजिटल, नवाचार और कपड़ा क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने की काफी संभावना है। उन्होंने आग्रह किया कि दोनों पक्षों के व्यापार मंडलों, उद्यमियों और नवप्रवर्तकों को एक-दूसरे के साथ अधिक से अधिक जुड़ना चाहिए और बातचीत करनी चाहिए।

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं

गोरखपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आवास के लिए जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजना से मकान दिलाने और गंभीर बीमारियों से पीड़ितों के इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता देने का आत्मीय संबल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा हर समस्या के प्रभावी निस्तारण के लिए संकल्पित है। जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जन समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं। रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी ने करीब 150 लोगों से मुलाकात की। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर लगी कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना। ध्यान से बात सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्र लिए और निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और सन्तुष्टिपरक होना चाहिए। जनता दर्शन में कुछ महिलाओं ने पक्के मकान की समस्या बताई। मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान की सुविधा दी जाएगी। सरकार की मंशा है कि हर व्यक्ति के पास पक्का मकान हो। जनता दर्शन में हर बार की तरह इस बार भी कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का एस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराएं। एस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। अधिकारी सुनिश्चित करें कि जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड है, उन्हें इलाज में किसी तरह की दिक्कत न हों। साथ ही जो पात्र लोग किन्हीं कारणों से वंचित हैं, उनके आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं। कुशीनगर की एक महिला ने गंभीर बीमारी के इलाज के लिए मदद का अनुरोध किया तो मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान कार्ड होने के बाद यदि इलाज में किसी तरह की आर्थिक दिक्कत आएगी तो भी उसकी व्यवस्था करने में मदद उपलब्ध कराई जाएगी। अपराध व जमीन कब्जा किए जाने से संबंधी शिकायतों पर सीएम योगी ने पुलिस को अपराधियों व भू माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा यदि कोई दबंग, माफिया किसी की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। गरीबों को उजाड़ने वाले कतई न बख्शे जाएं। जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खूब दुलारा और आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्हें खूब पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए चॉकलेट गिफ्ट किया।  

मंत्री नायडू ने नए फायर स्टेशन और एयरपोर्ट को जीरो वेस्ट बनाने के लिए तैयार गार्बेज प्लांट का लोकार्पण भी किया

इंदौर नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने रविवार को देवी अहिल्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नए एयर टैफिक कंट्रोल(एटीसी) भवन का लोकार्पण किया। यहां वे कुछ देर तक एटीसी की सीट पर बैठे और सामने खड़े विमान के पायलट से बात की। उन्होंने कहा यह मेरा पहली बार जब मैं एटीसी की सीट पर बैठा हूं। मंत्री नायडू ने इसके साथ ही यहां नए फायर स्टेशन और एयरपोर्ट को जीरो वेस्ट बनाने के लिए तैयार गार्बेज प्लांट का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व सांसद शंकर लालवानी भी मौजूद रहे।   नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू ने इंदौर में कहा कि पहली बार इंदौर आना हुआ, सांसद सबसे ज्यादा दिल्ली में मिलते हैं और इंदौर की चर्चा करते है। इंदौर स्वच्छता में देश मे नंबर वन है। इसको देखने की इच्छा थी, आज स्वच्छता के शहर को देख लिया, इंदौर में नए एटीसी टावर का लोकार्पण किया है। सिंहस्थ से पहले नया टर्मिनल बनाएंगे उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट की चार माह में 55 लाख कैपिसिटी करेंगे, जल्द ही सिंहस्थ से पहले नया टर्मिनल बनाएंगे, इसकी प्लानिग शुरू हो चुकी है। बड़े रनवे के लिए जमीन की आवश्कता है, इसके लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा है, जमीन मिलते ही एयरपोर्ट के रनवे की कैपिसिटी बढ़ाएंगे। इसके बाद अमेरिका की उड़ान भी इंदौर में उतर सकेगी। मंत्री ने कहा- उड़ान स्कीम के कारण देश के सभी एयरपोर्ट पर उड़ान की संख्या बढ़ी है। पहले 74 एयरपोर्ट थे, मोदीजी की सरकार आने के बाद दस साल में दो गुना एयरपोर्ट हो चुके हैं। पहले भारत में 400 जहाज थे, जो दस साल में 800 जहाज हो चुके हैं। मंत्री ने इंदौर की जमकर तारीफ की नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू ने कहा इंदौर सिर्फ स्वच्छ ही नहीं है, यहां के लोगों के मन भी स्वच्छ हैं। इंदौर में अच्छी टीम है, जो शहर के विकास को आगे बढ़ा रही है। यहां नब्बे एयरक्राफ्ट का कनेक्ट है, एयर लाइन से चर्चा कर जल्द नई कनेक्टिविटी शुरू करेंगे। सिंगापुर और बैंकाक की उड़ान शुरू करने के लिए भी एयर लाइंस से चर्चा कर रहे हैं। मोदीजी देश के लिए काम कर रहे हैं, इसलिए हम सभी इनके साथ काम कर रहे हैं। हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव से स्प्ष्ट हो गया कि जनता भी मोदी जी के साथ है।

पुलिस की ब्यावर में विजयनगर बड़ी कार्रवाई, राजस्थान-अजमेर में नकली सरस घी और तेल बड़ी मात्रा में बरामद

अजमेर। विजयनगर थाना पुलिस ने नकली सरस ब्रांड घी और सुपर पोस्टमैन ब्रांड नकली खाद्य तेल की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से नकली खाद्य तेल और घी जब्त कर आरोपी सांवरलाल शर्मा को गिरफ्तार किया है। मैसर्स जगदम्बा वेजिटेबल प्रोडक्ट्स प्रा. लि. कंपनी के ब्रांड प्रोटेक्शन मैनेजर प्रहलाद चंद्र ने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनकी कंपनी के सुपर पोस्टमैन ब्रांड के नकली तेल की बिक्री की जा रही है। पुलिस ने रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए सूचना के आधार पर बरल रोड पर एक संदिग्ध कार (RJ 06 CF 4516) को रुकवाया, जिसकी तलाशी के दौरान 15 लीटर सरस घी का एक टिन, एक-एक लीटर के 10 सरस घी पैकेट और 24 टिन (15 लीटर) सुपर पोस्टमैन खाद्य तेल बरामद किए गए हैं। पुलिस पूछताछ में शंभूगढ़ निवासी सांवरलाल शर्मा ने माल के नकली होने और इसे विजयनगर में बेचने की योजना स्वीकार की। आरोपी के पास किसी प्रकार का लाइसेंस, बिल या फ्रेंचाइजी संबंधी दस्तावेज नहीं पाए गए। मौके पर बरामद माल के एफएसएल सैंपल लिए गए हैं और आरोपी सांवरलाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा से वीसी में चर्चा, मध्यप्रदेश वर्ष-2025 तक होगा टीबी मुक्त

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में टीबी मुक्त अभियान के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिला स्तर पर जरूरी निर्देश भी जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को पूरी तरह टीबी मुक्त किया जाएगा। इस दिशा में हम लगातार कार्य कर रहे हैं। विशेष कर सघन बस्तियों और अन्य जगहों पर कार्य किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में 2 हजार से अधिक ऐसी ग्राम पंचायत हैं जो पूर्णत: टीबी मुक्त हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज उज्जैन जिले की 56 ग्राम पंचायत को भी टीबी मुक्त घोषित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मिशन को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए वर्ष 2025 तक मध्यप्रदेश को पूर्ण रूप से टीबी मुक्त बनाया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा की अध्यक्षता में शनिवार को 100 दिवसीय तीव्र टीबी उन्मूलन अभियान और टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए नई दिल्ली में बैठक हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उज्जैन से सम्मिलित हुए। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के साथ ही अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश फूड बास्केट बांटने में देश में दूसरे स्थान है। प्रदेश में 3 हजार से अधिक शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। साथ ही 122 से अधिक जन जागरूकता रैली भी निकाली गई हैं। यही नहीं 5 हजार से अधिक लोगों ने नि:क्षय मित्र बनने की शपथ ली है। मध्यप्रदेश में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए उद्योग, कारखानों, ईंट भट्टों और सघन बस्तियों में विशेष टीबी जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। जनकल्याण अभियान के साथ चलेगा टीबी उन्मूलन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के साथ ही 40 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें टीबी परीक्षण और उसके उपचार के संबंध में भी व्यापक जानकारी देकर के साथ निक्षय मित्र बनाए जा रहे हैं। आगामी 26 जनवरी तक चलने वाले जनकल्याण अभियान में टीबी मुक्त बनाने के लिए मध्यप्रदेश में पूरी ताकत के साथ कार्य किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर भारत को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाना है। इसके लिए सभी राज्य अपने स्तर पर कार्य करें। देश के 347 जिलों में टीबी के मरीज मिल रहे हैं, ऐसे लोगों का व्यापक रूप से परीक्षण करें। उनके उपचार, स्वास्थ्य और पोषण की व्यवस्था के साथ जन-जागरुकता के लिए व्यापक प्रचार-प्रचार किया जाना सुनिश्चित किया जाए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा ने कहा कि रोगियों की टेस्टिंग करें और उनके समुचित उपचार की सुविधा शुरू करें। इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार अभियान के साथ कार्य-योजना बनाकर कार्य किया जाए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। वीडियो कांफ्रेंस के महत्वपूर्ण बिंदु और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी जिलों में अधिकारियों से टीबी रोग के नियंत्रण के संबंध में चर्चा की और आमजन और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने को कहा। अधिक से अधिक फूड बास्केट के वितरण एवं जन-भागीदारी के बारे में विचार- विमर्श किया गया। नि:क्षय मित्र बनने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएं। सभी प्रमुख व्यक्तियों, सेलिब्रिटीज, औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों और स्वैच्छिक संगठनों की भागीदारी बढ़ाई जाएं। आईईसी गतिविधियों और सोशल मीडिया के उपयोग से “टीबी हारेगा-देश जीतेगा” की थीम पर निरंतर कार्य करने पर सहमति हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों एवं सभी जिलों के अधिकारियों को प्रदेश में टीबी उन्मूलन के प्रयास बढ़ाने को कहा और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet