LATEST NEWS

मुख्यमंत्री साय नई दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में हुए शामिल

रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में शामिल हो रहे हैं, जहां वे देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे. इस दौरान बस्तर में पर्यटन की संभावनाओं पर विस्तार को लेकर बात की जायेगी. मुख्यमंत्री साय बस्तर और नवा रायपुर जैसे क्षेत्रों में निवेश के संभावनाओं को भी लेकर चर्चा करेंगे. इस मीट में उद्योग विभाग के मंत्री लखन लाल देवांगन, फिक्की के पूर्व अध्यक्ष सुभ्रकांत पांडा, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार और नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ की इन्वेस्टमेंट कमिश्नर ऋतु सैन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए हैं. इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में देश के 10 प्रमुख उद्योगपतियों शिरकत कर रहे है. नई औद्योगिक नीति राज्य सरकार ने 1 नवंबर को लागू की गई नई औद्योगिक नीति ने निवेशकों को विशेष तौर पर निवेशकों का ध्यानाकर्षित किया. सिंगल विंडो क्लीयरेंस, टैक्स इंसेंटिव्स, और भूमि आवंटन जैसी सुविधाएं दी गई है. नई नीति से राज्य को उद्योगों के लिए एक मजबूत केंद्र के रूप में स्थापित करने में सहायक बनेगी.

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश के हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वास्थ्य जागरूकता, समय पर निदान और रोकथाम के उपायों को सफलतापूर्वक लागू कर, हम प्रदेश को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनायेंगे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर डिलीवरी और स्वास्थ्य मानकों में सुधार के लिए जनता को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, स्वास्थ्य देखभाल के उचित तरीकों और आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने चार इमली स्थित निवास कार्यालय पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और प्रदेश में स्वास्थ्य परिणामों को बेहतर बनाने के लिए जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा की। स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिये महत्वपूर्ण है समय पर चिन्हांकन उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि समय पर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के लिए सही समय पर चिन्हांकन आवश्यक है। जिससे उनका सही समय पर समाधान भी सुनिश्चित किया जा सके। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि रोकथाम आधारित स्वास्थ्य देखभाल (प्रिवेंटिव हेल्थ केयर मेजर्स) स्वास्थ्य सेवाओं के प्रदाय जितना ही महत्वपूर्ण है। इससे प्रदेश में शिशु मृत्यु दर (IMR) और मातृ मृत्यु दर (MMR) सहित विभिन्न स्वास्थ्य मानकों में सुधार लाया जा सकता है। स्वास्थ्य अभियानों में जन-सहभागिता को करें प्रोत्साहित उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए जन-जागरूकता अभियानों को और प्रभावशाली बनाया जाए। आम नागरिकों को स्वास्थ्य प्रबंधन, सही खानपान, नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वास्थ्य देखभाल के सही तरीकों के प्रति शिक्षित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि क्या करें और क्या न करें (Do’s & Don’ts) की स्पष्ट जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाए, जिससे बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने जनसहभागिता को प्रोत्साहित करने पर बल दिया, जिससे स्वास्थ्य अभियानों को सफलतापूर्वक लागू किया जा सके। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने निर्देश दिये हैं कि एक सप्ताह के भीतर जागरूकता गतिविधियों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। जिसमें स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों, समय पर निदान और स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी डिलीवरी को शामिल किया जाए। बैठक में उप मुख्यमंत्री शुक्ल को प्रदेश में चल रही स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी गयी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की प्रबंध संचालक डॉ. सलोनी सिडाना, आईईसी निदेशक डॉ. रचना दुबे और उप निदेशक (आईईसी) डॉ. अर्चना पुंधीर उपस्थित रहीं।  

कर्नाटक में भयानक हादसा,एक झटके में काल के गाल में समा गये 6 लोग

 बेंगलुरु बेंगलुरु के बाहरी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें एक सीईओ के परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई. एक भारी कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर उनकी लग्जरी वोल्वो कार पर पलट गया. कार में सवार सभी 6 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसा बेंगलुरु के नेलमंगला में हुआ. हादसे में मृत परिवार के लोग अपनी लग्जरी कार से विजयपुरा जा रहे थे. इस हादसे में परिवार के 2 बच्चे भी मारे गए हैं. बेंगलुरु में हुए इस हादसे का CCTV फुटेज सामने आ गया है. फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि एक ट्रक की कहीं जोरदार टक्कर होती है और फिर इसके बाद वह एक कार पर पलट जाता है. हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर का कहना है कि ट्रक के आगे एक कार थी. टक्कर से बचने के लिए उसने स्टीयरिंग व्हील को सड़क के डिवाइडर की तरफ मोड़ दिया, जिसके कारण दुर्घटना हुई. हादसे में ट्रक ड्राइवर भी हुआ घायल पुलिस के मुताबिक डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है. पुलिस का कहना है कि ट्रक ड्राइवर झारखंड का रहने वाला है, जिसका नाम आरिफ है. हादसे में वह भी घायल हुआ है. दो कार बचाने के चक्कर में हुआ हादसा! ट्रक ड्राइवर आरिफ का दावा है कि वह 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा ट्रक चला रहा था. तभी उसके आगे चल रही कार के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए. उन्हें बचाने के चक्कर में ही उससे ट्रक का नियंत्रण हट गया. उसने बताया,’कार को बचाने के लिए मैंने स्टीयरिंग व्हील को सड़क के डिवाइडर की तरफ मोड़ दिया. लेकिन फिर मैंने एक और कार देखी और स्टीयरिंग को फिर से बाईं ओर मोड़ दिया. इस वजह से स्टील से भरा कंटेनर गिर गया.’ नहीं थी कार कुचले जाने की जानकारी पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक को इस बात का पता नहीं था कि एक लग्जरी कार उसके ट्रक के नीचे कुचल गई है और इस हादसे में एक परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है. भयानक सड़क हादसे में गई जान येगापागोल और अन्य लोग अपनी नई वोल्वो एक्ससी90 एसयूवी में महाराष्ट्र के अपने गृहनगर सांगली जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे हाईवे के बेंगलुरु-तुमकुरु खंड पर टिप्पागोंडानहल्ली के पास यह भयानक दुर्घटना हुई। सड़क सुरक्षा को लेकर खड़े हुए सवाल लोगों ने इतनी महंगी कार को होने के बावजूद सड़क सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर द स्किन डॉक्टर ने लिखा, ‘दुनिया की सबसे सुरक्षित कारों में से एक के रूप में प्रसिद्ध वोल्वो XC90 ने 2002 में लॉन्च होने के बाद से यूके में शून्य फैटल एक्सिडेंट दर्ज किए हैं। कल्पना कीजिए कि आप इस कार में इसकी बेजोड़ सुरक्षा के लिए निवेश करते हैं, लेकिन आपको दुखद अंत का सामना करना पड़ता है क्योंकि विपरीत लेन में एक कार अचानक धीमी हो जाती है, जिससे उसके पीछे एक कंटेनर ट्रक नियंत्रण खो देता है, डिवाइडर को पार कर जाता है, और आपको, आपके पति/पत्नी, तीन बच्चों और एक रिश्तेदार को कुचल देता है। वोल्वो की कोई गलती नहीं है, क्योंकि कोई भी कार इतने भारी वजन के नीचे कुचल जाती। बस भाग्य का एक दुर्भाग्यपूर्ण मोड़। दुखद है कि मौत आपको सबसे अप्रत्याशित तरीकों से कैसे पा सकती है, भले ही आपने सुरक्षित रहने के लिए सब कुछ किया हो।’ जमकर बरसे यूजर्स दुखद मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए एक अन्य यूजर ने कहा, ‘आप सुरक्षित कारें बना सकते हैं, लेकिन भारत सबसे असुरक्षित सड़कें बनाएगा, कुछ सौ रुपये में ड्राइविंग लाइसेंस वितरित करेगा, और राजमार्गों पर अराजकता का शासन करेगा। हर घंटे 19 लोग लापरवाह ड्राइविंग, गड्ढों और एक ऐसी व्यवस्था के कारण मरते हैं जो राजनेताओं के वादों से भी ज़्यादा भ्रष्ट है। भारतीय सड़कें सचमुच भारत के भविष्य को मार रही हैं।’ ‘सुरक्षित कार खरीद सकते हैं लेकिन सुरक्षित सड़क नहीं’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप एक वोल्वो XC90 खरीदते हैं, यह सोचकर कि यह अमरता के लिए आपकी स्वर्णिम टिकट है। फिर किस्मत आपके चेहरे पर हंसती है और एक बदमाश कंटेनर ट्रक “डक द बॉल” का अंतिम खेल खेलता है। बाजार में सबसे सुरक्षित कार खरीद सकते हैं लेकिन रोड सेफ्टी नहीं। आप सबसे मंहगी और अच्छी लाइफ जैकेट खरीद सकते हैं लेकिन स्वीमिंग पूल ही खराब हो तो आप मौत से कैसे बच सकते हैं?’ सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने वाले एक्स हैंडल ड्राइवस्मार्ट ने दुर्घटना स्थल से तस्वीर पोस्ट की। इसमें लिखा, ‘यह तस्वीर एक अनुस्मारक है कि सड़क पर अकेले महंगी सुरक्षित कार से सुरक्षा नहीं मिलती। सुरक्षित सड़कें + सुरक्षित चालक + सुरक्षित कार ये तीनों सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं। सुरक्षा मानकों के सभी ट्रायल में पास इस वॉल्वो में बैठे सभी यात्रियों की जान चली गई।’

भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : सरकार हर स्तर पर करेगी प्रभावी कार्यवाही

प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत-अभिनंदन है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश को मिलेगी केन-बेतवा लिंक परियोजना की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : सरकार हर स्तर पर करेगी प्रभावी कार्यवाही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री डॉ. धामी का स्वागत भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केन-बेतवा लिंक परियोजना की सौगात देने मध्यप्रदेश पधार रहे हैं, उनका प्रदेश की धरती पर स्वागत अभिनंदन है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में नदी जोड़ो अभियान बड़े स्वरूप में आकार लेगा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर प्रदेश को मिल रही इस सौगात से सागर, दतिया सहित सम्पर्ण बुंदेलखण्ड को पर्याप्त सिंचाई और पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनकल्याण पर्व में सागर गौरव दिवस में क्षेत्र को सौगातें प्रदान करने के कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल की भी सहभागिता होगी। इन सौगातों से सम्पूर्ण क्षेत्र का आने वाला कल बेहतर होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजकीय विमान तल पर मीडिया से चर्चा में यह बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने कई कठोर निर्णय लिए हैं, जिनमें टोल बैरियर पर वसूली बंद करने का निर्णय भी एक है। राज्य सरकार किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके लिए जिस भी स्तर पर आवश्यक होगा सरकार द्वारा कार्यवाही की जाएगी। सुशासन के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में विकास और जनकल्याण की दिशा में हम निरंतर गतिशील है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजकीय विमानतल पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री डॉ. पुष्कर सिंह धानी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। साथ ही चंदेरी का अंगवस्त्र और राजभोज की प्रतिमा भेंट की। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री डॉ. धामी ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्पगुच्छ और शाल भेंट कर अभिवादन किया।  

जयंत चौधरी ने RLD के अपने सभी प्रवक्ताओं को हटाया, जाने के है वजह

नईदिल्ली केंद्र में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA में साझेदार राष्ट्रीय लोकदल के नेता और केंद्रीय मंत्री ने अपने पार्टी के नेताओं पर सख्त एक्शन लिया है. पार्टी ने अपने सभी प्रवक्ताओं को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है. राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी द्वारा जारी एक चिट्ठी में इस फैसले की जानकारी दी गई है. जानकारी के अनुसार रालोद चीफ जयंत चौधरी के आदेश पर यह एक्शन हुआ है. रालोद की मेरठ इकाई ने इस फैसले की जानकारी अपने मीडिया ग्रुप में दी. बीते दिनों एक प्रवक्ता ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान की आलोचना की थी. इसके बाद अब यह फैसला लिया गया है. रालोद नेता त्रिलोक त्यागी द्वारा जारी चिट्ठी में कहा गया है कि राष्ट्रीय लोकदल के सभी राष्ट्रीय प्रवक्ताओं एवं उत्तर प्रदेश के सभी प्रवक्ताओं को तत्काल प्रभानव से निरस्त किया जाता है. बीते दिनों रालोद प्रवक्ता कमल गौतम ने कहा था कि गृह मंत्री का बयान सही नहीं है और उन्हें माफी मांगनी चाहिए. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को जो लोग भगवान मानते हैं, वह भगवान मानत रहेंगे. उनके लिए ऐसा बयान उचित नहीं है. अमित शाह ने असल में क्या कहा था? केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 17 दिसंबर को राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान कहा था कि अभी एक फैशन हो गया है.. आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर. इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता. उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमला जारी रखते हुए कहा था कि हमें तो आनंद है कि आंबेडकर का नाम लेते हैं. आंबेडकर का नाम अभी सौ बार ज्यादा लो. परंतु आंबेडकर जी के प्रति आपका भाव क्या है ये मैं बताता हूं. आंबेडकर जी को देश कि पहली कैबिनेट से इस्तीफा क्यों दे दिया. गृह मंत्री ने आगे कहा था कि उन्होंने (आंबेडकर) कई बार कहा कि वह अनुसूचित जातियों और जनजातियों के साथ होने वाले व्यवहार से असंतुष्ट हैं. उन्होंने सरकार की विदेश नीति से असहमति जताई थी, अनुच्छेद 370 से भी सहमत नहीं थे. आंबेडकर को आश्वासन दिया गया था, जो पूरा नहीं हुआ, इसलिए कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था. “अमित शाह यहीं नहीं रुके, उन्होंने इसके बाद जवाहरलाल नेहरू का एक बयान भी पढ़ा जो आंबेडकर के इस्तीफे के बारे में दिया गया था. उन्होंने कहा, “श्री बीसी रॉय ने पत्र लिखा कि आंबेडकर और राजाजी जैसे दो महानुभाव मंत्रिमंडल छोड़ेंगे तो क्या होगा, तो नेहरू जी ने उनको जवाब में लिखा है- राजाजी के जाने से तो थोड़ा बहुत नुकसान होगा, आंबेडकर के जाने से मंत्रिमंडल कमजोर नहीं होता है.” अमित शाह का पूरा भाषण यहां सुना जा सकता है.

मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पर BJP में बवाल, मंडल अध्यक्ष के लिए 45 से कम उम्र का क्राइटेरिया तय

भोपाल मध्य प्रदेश में बीजेपी के संगठन चुनाव हो रहे हैं, जहां संगठन में नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां चल रही हैं. संगठनात्मक रूप से मध्य प्रदेश में बीजेपी के 60 जिले हैं, जिसमें मंडल अध्यक्ष चुने जाते हैं. लेकिन प्रदेश में बीजेपी ने 18 मंडल अध्यक्षों के चुनाव निरस्त कर दिए हैं, क्योंकि बीजेपी की चुनाव समिति के पास करीब 100 शिकायतें पहुंची थी, जहां जांच में यह बात सामने आई है कि कई जगह नेताओं ने अपनी उम्र छुपाई है. ऐसे में चुनाव निरस्त कर दिए गए. वहीं जो शिकायतें बीजेपी की चुनाव समिति के पास पहुंची हैं, उनका निराकरण भी जल्द किया जा सकता है. सिवनी जिले में सबसे ज्यादा दरअसल, बताया जा रहा है कि डेढ़ दर्जन ऐसे मंडल हैं, जहां पर अध्यक्ष बनने के लिए नेताओं ने अपनी उम्र घटाकर संगठन को बताई थी, ऐसे में जांच के बाद 18 मंडलों के चुनाव ही आधिकारिक तौर पर निरस्त कर दिए गए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा मंडल अध्यक्ष सिवनी जिले के हैं. क्योंकि बीजेपी ने मंडल अध्यक्ष के पद के लिए उम्र का क्राइटेरिया 45 साल तय किया था, इसके अलावा उन नेताओं को भी मंडल अध्यक्ष नहीं बनाने के निर्देश दिए थे जिनका आपराधिक रिकॉर्ड रहा हो, या फिर किसी नेता ने भविष्य में पार्टी के खिलाफ काम किया था. इसलिए बीजेपी ने इस बार चुनावी संगठन में इन सभी बातों का विशेष ध्यान रखने की बात कही थी. यहां के चुनाव हुए निरस्त सिवनी जिले में उत्तर सिवनी, बंडोल, बीजादेवरी, सुकतरा, कुरई में मंडल अध्यक्ष के चुनाव निरस्त कर दिए हैं.  वहीं बड़वानी जिले में अंजड़, चाचरिया, पानसेमल में भी मंडल अध्यक्ष के चुनाव निरस्त हुए हैं. जबकि राजगढ़ जिले में बोड़ा, गुलाबता और तलेन में भी मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियों को निरस्त कर दिया है.     सिंगरौली जिले के निवास     टीकमगढ़ जिले के लिधौरा     श्योपुर जिले के पाण्डौला     खरगोन जिले के गोगांवां     पन्ना जिले के गुन्नौर     छतरपुर जिले के गौरिहार     धार जिले के सादलपुर   वहीं मंडल अध्यक्षों और संगठन के चुनाव को लेकर बीजेपी के संगठन चुनाव अधिकारी और पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर का कहना है कि मंडस अध्यक्षों के चुनाव की लगभग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. कुछ आपत्तियां आई थी, उनका भी समाधान भी कर दिया गया है. अंतिम परिणाम भी जल्द ही सामने आ जाएगा. वहीं जिन लोगों ने आपत्तियां जताई हैं उनका निराकरण भी जल्द किया जाएगा. 

देश-विदेश से उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर कनेक्टिविटी की आवश्यकता : केंद्रीय मंत्री नायडू

  उज्जैन विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में आज सोमवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने बाबा महाकाल के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। नायडू ने चांदी द्वार से भगवान का पूजन-अर्चन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि “आज पहली बार बाबा महाकाल के दर्शन करने का अवसर मिला। बहुत अच्छा लग रहा है। काफी समय से मेरी इच्छा थी कि यहां आकर बाबा का आशीर्वाद लूं और आज यह मुमकिन हुआ। जिस तरह से यह पूरा कॉम्प्लेक्स विकसित किया गया है, वह सराहनीय है। मुख्यमंत्री, सांसद और अन्य लोगों ने यहां बहुत अच्छा माहौल बनाया है। जो भी कार्यक्रम यहां चल रहे हैं, वे सभी सुविधाजनक तरीके से प्रबंधित हैं।” इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से सत्कार अधिकारी अभिषेक शर्मा ने बाबा महाकाल का प्रसाद और दुपट्टा ओढ़ाकर केंद्रीय मंत्री नायडू का सम्मान किया। केंद्रीय मंत्री के साथ सांसद शंकर लालवानी, सांसद अनिल फिरोजिया और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। उज्जैन में एयरपोर्ट बनाने की संभावना तलाशेंगे नायडू ने आगे कहा कि आंध्र प्रदेश से भी बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन महाकाल के दर्शन के लिए आते हैं। यहां चल रहे विकास कार्यों में आगे और विस्तार की संभावना है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने यहां एयरपोर्ट की सुविधा की आवश्यकता बताई। हम राज्य सरकार के साथ मिलकर इस संभावना को तलाशेंगे। जितनी जल्दी हो सके, इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद करेंगे। हम चाहते हैं कि न केवल देशभर से, बल्कि दुनियाभर के लोग यहां आएं और उन्हें बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाएं मिले। हमारी ओर से जो भी सहयोग संभव होगा, वह प्रदान किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा हमारे देश का युवा आत्मविश्वास से भरा हुआ है, आज भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप वाला देश है

नई दिल्ली देशभर में 45 जगहों पर आयोजित किए गए रोजगार मेले में 71 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं। इस मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, हमारी सरकार ने पिछले एक या डेढ़ साल में लगभग 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है, यह एक रिकॉर्ड है। पीएम मोदी ने कहा कि चयनित सभी युवा नई सरकारी व्यवस्था का हिस्सा बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई लक्ष्य नहीं जिसे युवा पा ना सकें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश का युवा आत्मविश्वास से भरा हुआ है। आज भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप वाला देश है। युवाओं को हर सेक्टर में आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही है। ग्रामीण भारत में रोजगार देने के लिए बैंक सखी जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के युवाओं के सामर्थ्य और प्रतिभा का भरपूर उपयोग उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, ‘रोजगार मेलों के जरिए हम लगातार इस दिशा में काम कर रहे हैं। पिछले 10 वर्षों से सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संस्थानों में सरकारी नौकरी देने का अभियान चल रहा है। आज भी 71,000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।’ यह रोजगार मेला देश भर में 45 स्थानों पर आयोजित किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नियुक्त किया जाएगा। इनमें गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा शामिल हैं। रोजगार मेले की शुरुआत 22 अक्टूबर 2022 को हुई थी। हाल ही में संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार ने बताया था कि रोजगार मेले के जरिए अब तक कई लाख युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है।

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय की एंट्री

भोपाल  लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) की एंट्री हो गई है। ईडी ने सौरभ शर्मा और चेतन सिंह गौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में सौरभ के परिवार से भी पूछताछ की जाएगी। इधर जांच का दायरा जैसे-जैसे बढ़ रहा है, वैसे ही नए-नए खुलासे भी हो रहे हैं। अब सौरभ के बारे में पता चला है कि वह नौकरी छोड़ने के बाद भी परिवहन विभाग में सक्रिय था। अपने लोगों को परिवहन के चेक पोस्टों पर भेजा करता था। हालांकि तब सितंबर 2023 में कुछ अधिकारियों ने इसका विरोध करते हुए जानकारी ऊपर तक भी पहुंचाई थी, लेकिन इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं अब लोकायुक्त और आयकर विभाग के रडार पर आने के बाद सौरभ शर्मा के बारे में ये सारी बातें सामने आ रही हैं। हालांकि जिन अधिकारियों के सामने तब ये मामले आए थे, अब वे भी कुछ कहने से बच रहे हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो सौरभ शर्मा के पास करीब 12 लोगों की ऐसी टीम थी, जिनको परिवहन के चेक पोस्टों पर वसूली का अनुभव था। बीच-बीच में उसके लोगों के वीडियो भी सोशल मीडिया के अलग-अलग माध्यमों पर वायरल हुए थे, तब मामला ऊपर तक भी पहुंचा था, लेकिन लिखित शिकायत से पहले ही पूरा मामला दबा दिया गया था। परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सौरभ काफी सतर्क रहकर काम करता था। उसे नाकों की भी पूरी खबर रहती थी। अगर उसके लोगों की कुछ शिकायत आती थीं तो वह अपने रसूख का उपयोग कर उसे दबा देता था। आयकर विभाग का बिल्डर के बाद सौरभ पर फोकस आयकर विभाग की टीम ने बिल्डर के यहां छापेमारी में अहम राजफाश करने के बाद अब सौरभ शर्मा पर फोकस बढ़ा दिया है। दिल्ली से दिशा-निर्देश मिलने के बाद आयकर विभाग ने सोने और 10 करोड़ रुपये की नकदी की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। सौरभ के दुबई से भारत आने के बाद उसे पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। ऊपर से रकम को होल्ड करने के मिले निर्देश आयकर सूत्रों का कहना है कि रातीबड़ में एक फार्म की जमीन पर खड़ी कार से जब्त सोना और रुपये को लोकायुक्त को वापस करने की चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। आला अधिकारियों की बैठक के बाद रकम को होल्ड करने का निर्णय लिया गया है। जब तक सोने की पूरी जानकारी नहीं मिल जाती है, तब तक रकम और सोना आयकर विभाग के पास ही रहेगा। पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा… पढ़िए अब तक की पूरी कहानी     पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां कुछ रोज पहले ही लोकायुक्त ने भोपाल निवास व कार्यालय पर छापा मारा था। सौरभ मूल रूप से ग्वालियर का रहने वाला है।     जो गाड़ी आयकर की टीम ने पकड़ी, उसमें 54 किलो सोना व नौ करोड़ से ज्यादा नकद मिला था। यह गाड़ी सौरभ के नजदीकी चेतन सिंह गौर की थी। सौरभ की ग्वालियर के थाटीपुर में ससुराल है।     सोशल मीडिया पर पहले सौरभ व उसकी पत्नी दिव्या और इसके बाद एक एक करके सभी रिश्तेदार व नजदीकियों ने अपने फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर लिए हैं। परिवहन महकमे में सबसे ज्यादा चर्चा सौरभ को लेकर परिवहन मुख्यालय से लेकर जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय तक में इन दिनों भारी चर्चा है। सौरभ शर्मा के कई जानने वाले कार्यालयों में पदस्थ हैं और दबी जुबान से अलग-अलग बातें कर रहे हैं। विभाग के कुछ लोगों का कहना है कि सौरभ ने ग्वालियर में शुरुआत जरूर की, लेकिन इसके बाद भोपाल की ओर रुख करने में देर नहीं की। सौरभ के अलग-अलग कारोबारों में पार्टनर भी हैं। जिस तरह रोहित तिवारी व शरद जायसवाल पार्टनर हैं, उसमें एक मेहता भी सौरभ का काफी नजदीकी है। शरद जायसवाल होटल फाटिगो भोपाल का भी काम देखता है। वहीं मेहता भी होटल से लेकर रियल स्टेट कारोबार में सौरभ का साथ देता है। सौरभ की नियुक्ति में पूर्व विधायक का बड़ा हाथ इस बीच, परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की नियुक्ति नियम विरुद्ध बताई जा रही है। इसमें ग्वालियर अंचल के कांग्रेस से जुड़े एक कद्दावर नेता और पूर्व विधायक का बड़ा हाथ है। तत्कालीन कलेक्टर पर भोपाल तक से दबाव डलवाकर दो बार अनुकंपा नियुक्ति को लेकर प्रस्ताव भिजवाया गया। परिवहन आयुक्त के स्टेनो ने इसमें बड़ी भूमिका निभाई। आखिर सौरभ को यह लोग परिवहन विभाग में लाने में कामयाब हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री तक से पूर्व विधायक ने प्रदेश के मंत्रियों को सौरभ के लिए सिफारिश कराई थी। यह पूर्व विधायक सौरभ के परिवार से सालों से जुड़े हैं। सौरभ की नियुक्ति होने के बाद उसे परिवहन विभाग के दांव-पेंच सीखते में अधिक समय नहीं लगा। दो साल तक भाजपा सरकार में उसने पूरे दांव-पेंच सीखकर परिवहन चेक पोस्टों का ठेका उठाया। दो बार पीएससी मुख्य तक पहुंचा, अनुकंपा नियुक्ति से लगा पैसा कमाने का चस्का प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले मनोज शर्मा बताते हैं कि सौरभ पढ़ने में बहुत होशियार था। कोचिंग के टेस्ट में अव्वल आता था। उसमें प्रतिभा थी। दो बार उसने एमपीपीएससी दी और प्रारंभिक परीक्षा में सफलता हासिल की मुख्य परीक्षा तक पहुंचा। एक बार साक्षात्कार में रह गया। इसी दौरान पिता के निधन के बाद उसकी अनुकंपा नियुक्ति परिवहन विभाग में हो गई। यहां से उसे पैसा कमाने का चस्का लगा।

भोपाल-डिंडौरी समेत कई जिलों में सुबह से बादल और कोहरा छाया रहा, बारिश के साथ कुछ हिस्सों में ओले भी गिरेंगे

भोपाल भोपाल में सुबह से बादल छाए रहे। डिंडौरी में कोहरे की वजह से गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर लोग स्कूल-दफ्तर निकले।मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम बदला है। भोपाल-डिंडौरी समेत कई जिलों में सुबह से बादल और कोहरा छाया रहा। दफ्तर-स्कूल जाने वाले लोगों को गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते दो-तीन दिन से न्यूनतम तापमान में हो रही बढ़ोतरी के बाद आज एक बार फिर मध्यप्रदेश का पारा नीचे आया है। जिसके कारण ठंड बढ़ गई है। विभाग ने आज यानी 23 से 28 दिसंबर के बीच प्रदेश में सीजन का पहला मावठा गिरने का अनुमान जताया है। बारिश के साथ कुछ हिस्सों में ओले भी गिरेंगे। सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के चलते उत्तर-पश्चिमी हवाएं आएंगी। ये अरब सागर से नमी लाएंगी। बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाएं भी आएंगी। इस कारण प्रदेश में बादल छाने के साथ हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना भी है। दिसंबर में बारिश का रहता है ट्रेंड प्रदेश में दिसंबर में बारिश का ट्रेंड भी है। इस बार भी ऐसा ही मौसम रहेगा। इस वजह से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी और हो जाएगी लेकिन सिस्टम के गुजरने के बाद सर्दी फिर से तेज हो जाएगी। अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम     23 दिसंबर: मुरैना, भिंड, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल और बुरहानपुर में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वहीं, ग्वालियर, मुरैना और भिंड में कोहरा रहेगा।     24 दिसंबर: ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, रायसेन, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज और सीधी में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।     25 दिसंबर: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में कोहरा रहेगा।     26 दिसंबर: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, छतरपुर, सागर, दमोह, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, खरगोन, बड़वानी, धार, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। पचमढ़ी सबसे ठंडा, कई शहरों में पारे में गिरावट मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार-रविवार की रात में प्रदेश के कई शहरों में पारे में गिरावट हुई है। इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा सबसे कम 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खजुराहो में 5.6 डिग्री और रीवा में पारा 5.8 डिग्री रहा। नौगांव, रायसेन, टीकमगढ़, राजगढ़, सतना, मंडला, उमरिया, दमोह में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 7.9 डिग्री, इंदौर में 13.9 डिग्री, ग्वालियर में 7.3 डिग्री, उज्जैन में 11 डिग्री और जबलपुर में पारा 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी में 5 लाख भक्तों ने लगाई हाजरी, झांकियां, भजन मंडलों के वाहन, बग्घी, रथ शामिल

इंदौर इंदौर में बाबा रणजीत हनुमान का स्वर्ण रथ सुबह करीब 11.15 बजे मंदिर परिसर पहुंचा। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित दीपेश व्यास​ का दावा है कि​​​​​​ सोमवार सुबह 5 बजे निकली बाबा रणजीत का प्रभात फेरी में 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए। बाबा का शहरभर में 200 से ज्यादा मंचों पर स्वागत हुआ। भक्त नाचते-गाते जय रणजीत के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़े। प्रभात फेरी में ​​​​​​बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। मंदिर से जुड़े भक्त मंडल के सदस्यों के अनुसार इस यात्रा के शुरुआती वर्ष में पुजारी और कुछ भक्त भगवान की तस्वीर हाथ में लेकर परिक्रमा लगाते थे। इसके बाद 1985 से प्रभातफेरी ठेले पर निकालना शुरू की गई। उस दौरान महूनाका चौराहा तक यात्रा निकाली जाती थी। 2015 में पहली बार रथ पर प्रभातफेरी निकाली गई इसके बाद 2008 में बग्घी पर यात्रा निकाली गई। फिर भक्तों ने बाबा के लिए रथ बनाने का संकल्प लिया और 2015 में पहली बार रथ पर प्रभातफेरी निकाली गई, तब तक भक्तों की संख्या सामान्य थी, लेकिन 2016 में अचानक संख्या कई गुना बढ़ी और 50 हजार से ज्यादा भक्त प्रभातफेरी में शामिल हुए। आसपास के शहरों के भक्त भी आते हैं इसके बाद से भक्तों की संख्या में हर साल वृद्धि हो रही है। मुख्य पुजारी दीपेश व्यास बताते हैं कि अब बाबा की प्रभातफेरी की पहचान देशभर में है। शहर के साथ ही आसपास के शहरों से भी भक्त इसमें शामिल होने आते हैं। मार्ग में रहने वाले लोगों के यहां उनके नाते-रिश्तेदार यात्रा के एक-दो दिन पहले आ जाते हैं ताकि प्रभातफेरी में शामिल हो सकें। पूरे मार्ग को भगवा ध्वजा से सजाया रणजीत हनुमान मंदिर से सुबह पांच बजे निकाली जा रही प्रभातफेरी में झांकियां, भजन मंडलों के वाहन, बग्घी, रथ शामिल हैं। इन्हें क्रमबद्ध करने में रविवार रात 10 बजे से मंडल के सदस्य जुट गए थे। पूरे मार्ग को भगवा ध्वजा से सजाया गया है। प्रभातफेरी महूनाका, अन्नपूर्णा मंदिर, नरेंद्र तिवारी मार्ग से मंदिर आएगी। प्रभातफेरी के बाद रक्षा सूत्रों का वितरण रणजीत अष्टमी महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को बाबा का महाभिषेक सैकड़ों भक्तों की मौजूदगी में हवन-पूजन के बाद विभिन्न औषधियों और द्रव्यों से किया गया। इसके बाद भगवान का शृंगार हुआ। इस अवसर पर विधि-विधान से सवा लाख रक्षा सूत्रों को अभिमंत्रित किया गया। इन रक्षा सूत्रों को प्रभातफेरी के बाद मंदिर से निश्शुल्क वितरित किया जाएगा।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी का स्वप्न खजुराहो में होगा साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

केन-बेतवा लिंक परियोजना से हर खेत तक पहुँचेगा पानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आधुनिक भागीरथ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी का स्वप्न खजुराहो में होगा साकार 25 दिसम्बर को बनेगा नदी जोड़ो परियोजना का नया इतिहास प्रतिवर्ष एक अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा निवाड़ी जिले का गौरव दिवस महाकाल लोक की तर्ज पर ओरछा में बनेगा अनूठा रामराजा लोक मुख्यमंत्री निवाड़ी में किसान सम्मेलन में हुए शामिल भोपाल जन-कल्याण पर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आधुनिक भागीरथ हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाने के लिये 2 बड़ी नदी जोड़ो परियोजनाएँ सौगात के रूप में दी हैं। इन परियोजनाओं से हर खेत को पानी और हर व्यक्ति को पेयजल उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नदी जोड़ो अभियान के संकल्प को पूरा करने छतरपुर जिले के खजुराहो आ रहे हैं। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिये मैं निवाड़ी जिले के सभी नागरिकों को आमंत्रित करता हूँ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को निवाड़ी में जन-कल्याण पर्व अंतर्गत आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुन्देलखण्ड के हर खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचेगा। प्रदेश में बिजली की पर्याप्त आपूर्ति के साथ अब कृषि कार्य, उद्योग और पेयजल के लिए भरपूर पानी भी उपलब्ध होगा। देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना से निवाड़ी के साथ संपूर्ण बुन्देलखण्ड का चहुँमुखी विकास भी संभव हो सकेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतिवर्ष एक अक्टूबर को धूमधाम के साथ निवाड़ी जिले के स्थापना दिवस को गौरव दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर “एक पेड़-माँ के नाम’’ पौधरोपण किया और राज्य सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों पर केन्द्रित विकास प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन-बेतवा परियोजना से निवाड़ी जिले के हर खेत में पानी और हर घर तक पेयजल की सुविधा मिलने के साथ पलायन भी रूकेगा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य बेहतर बनेगा। उन्होंने “रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून, पानी गए न ऊबरे, मोती मानस चून’’ दोहा के माध्यम से पानी का महत्व एवं उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि खेत को पानी मिलने पर अमृत रूपी फसल की पैदावार सुनिश्चित होती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन-बेतवा परियोजना के साकार रूप लेने पर बुन्देलखण्ड की तस्वीर एवं तकदीर बदलेगी। खेती का स्तर समृद्ध होने से किसानों के जीवन में खुशहाली आएगी। पंजाब, हरियाणा से भी फसल उत्पादन में बुन्देलखण्ड आगे होगा। उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि किसान किसी भी जरूरत पर अपनी खेती की जमीन न बेचें। केन-बेतवा परियोजना से पूरे बुंदेलखण्ड क्षेत्र में कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और किसान समृद्ध होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार का एक वर्ष पूरे होने पर 11 से 26 दिसम्बर तक जन-कल्याण पर्व मनाया जा रहा है। इसकी शुरूआत गीता जयंती से की गई। भोपाल में 5 हजार से अधिक आचार्यों और बटुकों द्वारा गीता का सामूहिक पाठ कर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। इसी प्रकार अन्य जिलों में भी कार्यक्रम के माध्यम से पहली बार गीता जयंती का वृहद स्तर पर सफल आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि जन्म के बाद कर्म योग, भक्ति योग एवं ज्ञान योग की त्रिवेणी से जीवन के आनंद का अलग ही महत्व है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगति की ओर अग्रसर है। केन-बेतवा परियोजना भी भागीरथी प्रयासों का परिणाम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ओरछा बुन्देलखण्ड की अयोध्या है। यहां रामराजा लोक बनने से धार्मिक पर्यटन बढ़ने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की सकारात्मक सोच एवं सार्थक प्रयास की बदौलत इस वर्ष अयोध्या में रामलला विराजमान हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुन्देलखण्ड शौर्य एवं पराक्रम की भूमि रही है। बुन्देलखण्ड कभी भी गुलाम अथवा दासता में नहीं रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों को साथ लेकर चलने वाली सरकार है। हमने जरूरतमंदों को उपचार के लिये हेलीकॉप्टर एवं एयर एम्बुलेंस की सेवा शुरू की हैं। पशुपालन को बढ़ावा देने के लिये दुग्ध-उत्पादकों को बोनस भी दिया जायेगा, इससे किसानों की आय बढ़ेगी। वर्ष 2025 को उद्योग वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। राज्य सरकार की मंशा है कि हर हाथ को काम मिले, इसके लिये हमने औद्योगिकीकरण का अभियान चलाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा एवं स्थानीय विधायक ने भगवान रामराजा की प्रतिमा एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। प्रारंभ में मुख्यमंत्री द्वारा कन्या-पूजन एवं दीप-प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर हितलाभ वितरित किये। कार्यक्रम स्थल पर केन-बेतवा परियोजना से संबंधित बुन्देलखण्ड के विकास पर केन्द्रित वीडियो फिल्म भी दिखाई गई। विधायक निवाड़ी अनिल जैन ने कहा कि किसानों को परियोजना के रूप में एक बहुत बड़ी सौगात मिली है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक शिशुपाल सिंह यादव, जन-प्रतिनिधि, संभागायुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत, कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में किसान एवं महिलाएँ उपस्थित रहीं।  

खजुराहो में 25 दिसम्बर को केन-बेतवा लिंक परियोजना कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित

टीकमगढ़ के माथे पर लग रहा है विकास का तिलक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना से टीकमगढ़ के साथ पूरे बुन्देलखण्ड की बदलेगी तस्वीर और तकदीर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 105 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों दी सौगात खजुराहो में 25 दिसम्बर को केन-बेतवा लिंक परियोजना कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित मुख्यमंत्री जतारा में जनकल्याण पर्व सह किसान सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए भोपाल जन-कल्याण पर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि टीकमगढ़ के माथे पर विकास का तिलक लग रहा है। जिले में अब कभी सूखे की समस्या नहीं होगी। देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना से टीकमगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे बुन्देलखण्ड की तस्वीर और तकदीर बदलेगी। बहुप्रतीक्षित केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना से वृहद स्तर पर सिंचाई एवं पेयजल सुविधा मिलेगी। साथ ही बिजली उत्पादन, फसलों की पैदावार एवं पर्यटन क्षेत्र में विकास से नागरिकों का जीवन खुशहाल होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को टीकमगढ़ जिले की जतारा तहसील में आयोजित जन-कल्याण पर्व सह किसान सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीकमगढ़ जिले के लिये 105 करोड़ 63 लाख रूपए की लागत के 120 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को लड्डू खिलाकर 25 दिसम्बर को खजुराहों में आयोजित होने वाले केन-बेतवा लिंक परियोजना के भूमि-पूजन कार्यक्रम के लिये आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश उन्नति के पथ पर अग्रसर है। केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए एक लाख करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नदी जोड़ने की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 दिसम्बर को राष्ट्रीय महत्व की केन-बेतवा लिंक परियोजना का छतरपुर जिले के खजुराहो में भूमिपूजन करेंगे। परियोजना के साकार रूप लेने पर बुन्देलखण्ड हरा-भरा और समृद्धशाली बनेगा और इससे क्षेत्र में होने वाला पलायन भी रूकेगा। मुख्यमंत्री ने आमजनों को वृहद परियोजना के शुभारंभ अवसर पर खजुराहो में आमंत्रित किया और सभी उपस्थितजनों को मुट्ठी बांधकर परियोजना के भूमिपूजन कार्यक्रम में आने का संकल्प दिलाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर केन-बेतवा लिंक परियोजना का मॉडल और जन-कल्याण एवं विकास पर केन्द्रित प्रदर्शनी और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली और पुष्प-वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, विधायक जतारा हरिशंकर खटीक, अमित नुना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमिता राहुल सिंह, पूर्व मंत्री राहुल सिंह, जन-प्रतिनिधि, लाड़ली बहनें और बड़ी संख्या में कृषक बंधु उपस्थित रहे।  

स्पेसएक्स को बचाने के लिए एलन मस्क ने बेच दी थी अपनी गाड़ी, उसने किया कमाल

नई दिल्ली. दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की ऑटो कंपनी टेस्ला के बारे में तो पूरी दुनिया जानती है। यह दुनिया की सबसे वैल्यूएबल ऑटो कंपनी है। इसकी वैल्यू करीब $1.4 ट्रिलियन है जो ग्लोबल ऑटो इंडस्ट्री का करीब आधी है। लेकिन मस्क की एक और कंपनी स्पेसएक्स दुनिया की सबसे वैल्यूएबल स्टार्टअप कंपनी बन गई है। इसकी वैल्यू $350 अरब पहुंच गई है। मस्क ने इंसान को मंगल पर पहुंचाने का सपना देखा है और इसी मिशन के साथ उन्होंने साल 2002 में स्पेसएक्स की स्थापना की थी। मस्क रॉकेट बिजनस का ऐपल बनना चाहते हैं और यह काफी हद तक इसमें सफल रही है। इस कंपनी के नाम कई रेकॉर्ड दर्ज हैं और यह स्पेस इंडस्ट्री में बड़ा नाम बनकर उभरी है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा आज अपने अंतरिक्षयात्रियों को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर पहुंचाने के लिए स्पेसएक्स के रॉकेट्स का सहारा ले रही है। लेकिन इसके लिए सफर आसान नहीं था। कंपनी को एक के बाद एक कई नाकामियों का सामना करना पड़ा। एक समय मस्क ने अपनी सारी जमा पूंजी इसमें झोंक दी थी। उन्होंने रूस से भी रॉकेट खरीदने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। मस्क का सारा पैसा खत्म हो गया था और उन्हें अपनी गाड़ी भी बेचनी पड़ी। लेकिन मस्क ने कभी हार नहीं मानी। रूस में सहना पड़ा अपमान अमेरिकी बिजनस कॉलमनिस्ट और लेखक एश्ली वेंस ने अपनी किताब ‘Elon Musk: How the Billionaire CEO of SpaceX and Tesla is Shaping Our Future’ में स्पेसएक्स से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया है। यह उस समय की बात है जब स्पेसएक्स का गठन नहीं हुआ था। मस्क रॉकेट लॉन्च पर दो से तीन करोड़ डॉलर खर्च करना चाहते थे। लेकिन जानकारों का कहना था कि यह संभव नहीं है। रॉकेट लॉन्च पर कितना खर्च आता है, इसका पता लगाने के लिए मस्क ने रूस जाने की योजना बनाई। वह रूस से आईसीबीएम खरीदकर उसे अपने लॉन्च वीकल के तौर पर इस्तेमाल करना चाहते थे। रॉकेट और मिसाइल में एक ही तरह की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता है। इस काम के लिए मस्क ने जिम कैंट्रेल नाम के एक शख्स की मदद ली। कैंट्रेल पर जासूसी के आरोप लगे थे और साल 1996 में उन्हें रूस में हाउस अरेस्ट पर रखा गया था। इस कारण वह रूस नहीं जाना चाहते थे लेकिन मस्क ने उन्हें मना लिया। अक्टूबर 2001 में मस्क, कैंट्रेल और मस्क के कॉलेज के दोस्त एडियो रेसी मॉस्को पहुंचे। मस्क और उनकी टीम ने तीन बार रूसियों से बात की। लेकिन बात बन नहीं पा रही थी। एक मीटिंग के दौरान रूस के एक चीफ डिजाइनर ने कैंट्रेल और मस्क पर थूक दिया। कैंट्रेल कहते हैं, ‘रूस के एक चीफ डिजाइनर ने मुझ पर और एलन पर थूक दिया था क्योंकि उसे लग रहा था कि हम बकवास लोग हैं।’ कैसे किया कमाल दरअसल मस्क ने रॉकेट के लिए दो करोड़ डॉलर रखे थे। उनको लगता था कि इससे तीन आईसीबीएम खरीदी जा सकती हैं। एक मीटिंग में मस्क ने रूसियों से पूछा कि एक आईसीबीएम की कीमत क्या होगी, इस पर जबाव मिला, 80 लाख डॉलर। मस्क ने कहा कि इतने में तो दो आ जाएंगी। रूसियों ने इस कीमत पर मिसाइल देने से साफ इनकार कर दिया। मस्क को लग गया था कि रूसी इस डील को लेकर गंभीर नहीं हैं या उनसे ज्यादा से ज्यादा पैसा ऐंठना चाहते हैं। यह फरवरी 2002 की बात है। मस्क बड़ा सपना लेकर रूस गए थे लेकिन वहां से खाली हाथ लौट आए। वह मायूस थे लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। मस्क ने इसके बाद खुद ही रॉकेट बनाने का फैसला किया। मस्क ने जून 2002 में स्पेसएक्स की स्थापना की। लेकिन सफलतापूर्वक अपना रॉकेट उड़ाने में कंपनी को छह साल लग गए। स्पेसएक्स साल 2008 में उस समय सुर्खियों में आई जब उसके रॉकेट ने सैटेलाइट को ऑर्बिट में पहुंचाया। वह ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली निजी कंपनी थी। साल 2010 में उसके रॉकेट ने एक पेलोड को ऑर्बिट में स्थापित किया और फिर सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आया। स्पेसएक्स की सफलता की वजह यह है कि वह रॉकेट में इस्तेमाल होने वाला 80% साजोसामान खुद बनाती है। इससे कंपनी को लागत कम करने में मदद मिलती है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- प्रदेश में मिलेट्स उत्पादन को किया जाए प्रोत्साहित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप प्रदेश में मोटे अनाज अर्थात मिलेट्स के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विशेषज्ञ और विभागीय अधिकारियों की समिति बनाकर कार्य-योजना विकसित की जाए। समिति में कृषक प्रतिनिधियों को भी अनिवार्यत: शामिल किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह निर्देश मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में रविवार को कृषि विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। कृषकों की आय में होगी वृद्धि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मोटे अनाजों के उत्पादन से फसल लेने की लागत में कमी आएगी और कृषकों की आय में वृद्धि होगी। यह पहल किसानों के सामाजिक आर्थिक स्तर में सुधार लाने और खेती को लाभ के व्यवसाय के रूप में स्थापित करने में सहायक होगी। उत्पादन बढ़ाने कृषकों का करें सहयोग मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में तिलहन और दालों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए भी कृषकों को प्रेरित किया जाए। इसके लिए कृषकों को नवीन कृषि तकनीक, उन्नत बीज, उपयुक्त उर्वरक और कीटनाशक के संबंध में मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए। बैठक में जानकारी दी गई की प्रदेश में धान का क्षेत्राच्छादन साधन 36 लाख 33 हजार हेक्टर क्षेत्र में है और उपार्जन के लिए 7 लाख 76 हजार किसान पंजीकृत हैं। बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet