LATEST NEWS

संगीतज्ञ कर रहे मनोरंजन, मध्य प्रदेश-ग्‍वालियर में अब तानसेन थीम पर हो रहीं शादियां

ग्वालियर। शादी जीवन का वह खुशनुमा पल है, जिसे हर एक यादगार बनाना चाहता है। वह कुछ न कुछ अलग कर सुर्खियां बटोरना चाहता है। इन दिनों हर एक की जुबान पर तानसेन समारोह ही सुनाई दे रहा है। यही कारण है कि वेडिंग प्लानर भी अपने आइडिया में तानसेन थीम लेकर आए हैं, जिन्हें शहरवासी पसंद कर रहे हैं। इस थीम के लिए बाहर से संगीतज्ञों को बुलाया जाता है, जो पहर के हिसाब से अपने वाद्य वृंद से राग बजाते हैं। वहीं गायन भी होता है। शहर में ऐसी कुछ शादियां हो चुकी हैं, तो वहीं कुछ आगामी तिथियों में निर्धारित हैं। 15 कलाकारों ने वाद्य वृंद बजाकर बांधा समां: झांसी डबरा हाइवे स्थित इम्पीरियल गोल्फ रेसार्ट में दंडोतिया फैमिली की शादी में जयपुर से संगीतज्ञ बुलाए गए। इनके लिए तकरीबन 40 फीट ऊंचा मंच बनाया गया, जिसमें 15 झरोखे बनाए गए। इन सभी झरोखों में संगीतज्ञ बैठे और उन्होंने पहर के हिसाब से राग बजाया। इस अवसर पर हारमोनियम, तानपुरा, तबले के साथ कलाकार बैठे और बरात में आए मेहमानों का धुन बजाकर स्वागत किया। शिक्षाविद हर्ष दंडोतिया ने बताया कि भतीजे रोहित की शादी के लिए हमने जयपुर से संगीत कलाकार बुलाए थे, जिन्होंने शादी में अलग ही समां बांधा। गायन और वादन से मेहमान हुए एंटरटेन: शिवपुरी लिंक रोड स्थित एंजाय रेसार्ट में इसी माह तोमर परिवार ने दिल्ली से संगीतकारों को बुलाया। यहां एक तरफ राक बैंड तो दूसरी तरफ लाइट म्यूजिक में संगीत का कार्यक्रम रखा गया। इसमें कलाकार सदाशिव ने गायन की प्रस्तुति दी। पहर के हिसाब से उन्होंने राग सुनाए। उनके साथ पखावज, तबला और हारमोनियम पर भी कलाकार रहे। बिजनेसमैन नवल सिंह तोमर ने बताया कि वेडिंग प्लानर ने हमें तानसेन थीम बताई, जो कि हमें अच्छी लगी। इसलिए इस थीम पर हमने शादी कराई, जो अपने आपमें यूनिक रही। शताब्दी वर्ष: तानसेन थीम का भी लोगों में खुमार वेडिंग प्लानर आशीष सोनी ने बताया कि कुछ यूनिक करने के लिए लोग शादियों में अच्छा पैसा खर्च कर रहे हैं। इन दिनों तानसेन समारोह का लोगों में खुमार है। समारोह के शताब्दी वर्ष में वे भी अपनी शादी को यादगार बना रहे हैं। इसलिए संगीत प्रेमी अपनी शादी में संगीतज्ञों को बुला रहे हैं। यह कांसेप्ट अब चल पड़ा है। ग्वालियर के इंजीनियर शुभम चौधरी की शादी आगरा में है। उन्होंने अपनी शादी में संगीतज्ञों को आमंत्रित किया है। उनकी शादी 14 दिसंबर की है। इसके अलावा बालीवुड थीम तो शुरू से सदाबहार रही है, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। विभिन्न राज्यों का फूड बढ़ा रहा स्वाद शादी में विभिन्न राज्यों के फूड का चलन तेजी से चल पड़ा है। शादी में विभिन्न स्टाल लगाए जा रहे हैं, जहां राजस्थानी फूड, पंजाबी फूड, गुजराती फूड, अवधी फूड परोसा जा रहा है। इन स्टाल की खास बात यह है कि स्टाल में परोसने वाले शेफ भी उसी राज्य की वेशभूषा में होंगे और उनका परोसने का अंदाज भी वही होगा। कैटर्स संजीव बताते हैं कि विभिन्न स्टेट का फूड इन दिनों चलन में है। तकरीबन 60 प्रतिशत शादियों में इसे पसंद किया जा रहा है। शादियों में लाइव फूड का बढ़ रहा ट्रेंड शादियों में इन दिनों लाइव फूड का ट्रेंड बढ़ा है। फास्ट फूड, चाइनीज आयटम्स भी अब लाइव बनाकर सर्व किए जा रहे हैं। मेन कोर्स में भी दाल, कढ़ी, रोटी, पराठे के लाइव काउंटर लगाए जा रहे हैं। लोग खुद उन आयटम्स को कस्टमाइज भी करा रहे हैं। कैटर्स रवि रावत ने बताया कि लाइव फूड का कांसेप्ट मेट्रो सिटी में है, जो अब ग्वालियर आ चुका है। यहां कई शादियों में लोग इसे फालो कर रहे हैं।

नरोत्तम मिश्रा के बेटे के रिसॉर्ट पर पड़ा छापा, 2.5 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

Narottam Mishra’s son’s resort raided, tax evasion of Rs 2.5 crore revealed खास बात यह है कि SGST और CGST कार्यालय से यह रिसॉर्ट महज एक या दो किलोमीटर के बीच स्थित है. अब बड़ा सवाल है कि दोनों कार्यालय इतने पास होने के बावजूद रिजॉर्ट पर अभी तक क्यों नहीं की गई कार्रवाई थी? भोपाल ! केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) के अफसरों ने सोमवार को ग्वालियर में इंपीरियल गोल्फ रिसॉर्ट पर छापा मारा. भोपाल और ग्वालियर की सीजीएसटी टीम ने मंगलवार सुबह तक दस्तावेज खंगाले. बताया गया कि करीब ढाई करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है. यह रिसॉर्ट प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बेटे अंशुमन मिश्रा और बिल्डर रोहित वाधवा का है इंपीरियल गोल्फ रिसॉर्ट की बिलिंग में गड़बड़ी का टैक्स चोरी ही नहीं, बल्कि इनपुट टैक्स क्रेडिट भी लिया जा रहा था. रेस्तरां और 7500 से ज्यादा के टैरिफ के रूम पर कम जीएसटी लिए जाने के साथ इन सभी के बिलिंग पर पहले से तय टैक्स को कम किया जा रहा था.  रिसॉर्ट से मिले दस्तावेजों की सीएसटी की टीम गहनता से पड़ताल कर रही है. इसके साथ ही रिसॉर्ट के कमरों सहित कुछ हिस्से को सील भी किया जा सकता है. सीएसटी की कार्रवाई अभी जारी है और पेनल्टी ब्याज का आकलन किया जा रहा है. इसके साथ ही बिल्डर वाधवा की और भी प्रॉपर्टी सीएसटी की रडार पर है. चर्चा यह है भी है कि दूसरे प्रतिष्ठानों पर भी इसी तरह की टैक्स गड़बड़ पकड़ी जा सकती बता दें कि ग्वालियर रायरू बाईपास स्थित इंपीरियल गोल्फ रिजॉर्ट है. इसके डायरेक्टर बिल्डर रोहित वाधवा और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बेटे अंशुमान मिश्रा भी डायरेक्टर हैं. सीएसटी के अफसर की स्क्रूटनी के दौरान यह पता चला है कि ग्वालियर के इस रिसॉर्ट में सीएसटी के नियमों को तोड़कर टैक्स वसूली में गड़बड़ की जा रही है. इसके आधार पर टीम तैयार की गई और 11 अधिकारियों की टीम को छापेमारी के लिए अधिकृत किया गया.  भोपाल के अधिकारियों के साथ स्थानीय अफसर भी पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में पड़ताल शुरू की.  इस पूरे मामले पर जब डायरेक्टर रोहित वाधवा और अंशुमान मिश्रा से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं नहीं किया. खास बात यह है कि एसजीएसटी और सीजीएसटी ग्वालियर कार्यालय से यह रिसॉर्ट महज एक या दो किलोमीटर के बीच स्थित है. अब बड़ा सवाल है कि दोनों कार्यालय इतने पास होने के बावजूद इस रिजॉर्ट पर अभी तक क्यों नहीं की गई कार्रवाई? पूर्व गृहमंत्री पर यह कार्रवाई किसके इशारे पर हुई? क्या आगे भी है कार्रवाई जारी रहेगी, क्योंकि शहर के अंदर रोहित वाधवा ने सैकड़ों एकड़ जमीन को खरीद कर कॉलोनी काटी हैं और कई एकड़ जमीन पर रिसॉर्ट और स्कूल कॉलेज भी बने हुए हैं.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी भाजपा को बड़ी मजबूती,

Union Minister Jyotiraditya Scindia gave great strength to BJP, संतोष सिंह तोमर ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद, पुरे ग्वालियर चम्बल क्षेत्र में धन्यवाद सभा और विकसित भारत संकल्प यात्रा कर रहे है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के जोश और जज्बे से प्रभावित होकर अनगिनत कांग्रेस नेता भी अब भाजपा से जुड़ रहे है। जहाँ पिछले हफ्ते पूर्व विधायक राकेश मावई ने दिल्ली में सिंधिया के मंत्रालय जाकर भाजपा की सदस्य्ता ली वहीँ आज राकेश मावई ग्वालियर में जय विलास पैलेस के कार्यलय में 227 से अधिक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को केंद्रीय मंत्री सिंधिया की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता दिलवाई। बता दें की एक दिन पहले ही चंदेरी और पिछोर में भी करीब 12 कांग्रेस नेताओं ने मंत्री सिंधिया की उपस्थिति में भाजपा की सदस्य्ता ली थी। माना जा रहा है कि मंत्री सिंधिया दिन प्रतिदिन ग्वालियर – चम्बल क्षेत्र में अपनी पकड़ को और मजबूत कर रहे है एवं इस क्षेत्र को भाजपा का गढ़ बना रहे है।

दीपक तोमर – ”चैम्पियन ऑफ चैन्‍ज” अवार्ड से सम्‍मानित होंगें,

Deepak Tomar – Will be honored with “Champion of Change” award. संतोष सिंह तोमर ग्‍वालियर। विश्‍व में भारतीय कला एवं संस्‍कृति की पताका फहराने वाले उदभव के सचिव एवं चेतना मंच के अध्‍यक्ष श्री दीपक तोमर को नई दिल्‍ली में मेडिवेस फाउण्‍डेशन द्वारा आयोजित किये जाने वाले शिखर सम्‍मेलन में ”केन्‍द्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल एवं सांसद तथा भारतीय जनता पार्टी के सह-कोषाध्‍यक्ष नरेश बघेल ”चैम्पियन ऑफ चैन्‍ज” अवार्ड से सम्‍मानित करेंगें।‘उदभव’ के अध्‍यक्ष डॉ. केशव पाण्‍डेय द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार नई दिल्‍ली में 27 जनवरी को होटल ली मेरीडियन में मेडिवेस फाउण्‍डेशन द्वारा सामाजिक एवं स्‍वास्‍थ्‍य के सम्‍बंध में आयोजित ”एक दशक का भारत तथा अगले पांच वर्षों की सम्‍भावना” विषय पर आयोजित शिखर सम्‍मेलन के अन्‍तर्गत दीपक तोमर को उनके द्वारा भारतीय संस्‍कृति एवं कलाओं को सहेजने, अन्‍तर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर उनकी प्रस्‍तुती तथा सामाजिक उत्‍तरदायित्‍व और सामुदायिक सेवा के कार्य जो दूसरों के लिये प्रेरणा के रूप प्रतिबिंबित होते हैं ऐसे कार्यों हेतु ”चैम्पियन ऑफ चैन्‍ज” अवार्ड से सम्‍मानित किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य राज्‍य मंत्री श्री एस.पी. सिंह बघेल होंगें। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के सह-कोषाध्‍यक्ष नरेश बंसल करेंगें। विशिष्‍ट अतिथि के रूप में पद्मभूषण डॉ. के.के. तलवार उपस्थित रहेंगें। कार्यक्रम में विभिन्‍न क्षेत्रों में उत्‍कृष्‍ट कार्यों के लिये देश के विभिन्‍न क्षेत्रों से चयनित 21 व्‍यक्तियों को सम्‍मानित किया जा रहा है। ज्ञात हो कि दीपक तोमर के प्रयासों से 2500 से अधिक नवोदित कलाकार 45 देशों में भारतीय संस्‍कृति की छठा बिखेर चुके हैं। कलाकारों को निरंतर अन्‍तर्राष्‍ट्रीय मंच प्रदान किये जा रहे है। नगर का प्रतिष्ठित ”चेतना मंच” का दशहरा 19 वर्षों से इन्‍हीं के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाता है जिसमें 100 से अधिक नवोदित कलाकार प्रतिवर्ष ” तुलसी के राम” की भव्‍य प्रस्‍तुती हजारों दर्शकों की उपस्थिति में देते हैं।‘उदभव’ के उपाध्‍यक्ष सुरेन्‍द्र पाल सिंह कुशवाह, मनोज अग्रवाल, राजेन्‍द्र मुदगल, आलोक त्रिवेदी, प्रवीण शर्मा, राजीव शुक्‍ला चेतना मंच के बृजेश यादव, बृजकिशोर दीक्षित, बालकृष्‍ण शर्मा, पी.एस. कुशवाह, सुरेश वर्मा, मूलचन्‍द रसैनिया, जगदीश गुप्‍त, रामचरण रूचिर आदि ने दीपक तोमर को बधाई दी है।

बेटियों का जहां सम्मान, वह घर स्वर्ग समान

Where daughters are respected, that home is like heaven. डॉ. केशव पाण्डेय (अतिथि संपादक) हिंदू परिवार में जब किसी कन्या का जन्म होता है तो अक्सर कहा जाता है, बधाई हो! आपके घर में लक्ष्मी आई है। शास्त्रों में तो यह भी कहा गया है कि बेटी का जन्म पुण्यवान के घर ही होता है। कन्या को न सिर्फ देवी कहा जाता है बल्कि देवी की तरह पूजा भी जाता। लेकिन समाज में ऐसे दानव मौजूद हैं जिनके कारण देवियों के रूप में पूजी जाने वाली बेटियां असुरक्षित हैं। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जानते हैं बालिकाओं की वास्तविक स्थिति और हालात के साथ उनके प्रति होने वाले अपराधों की वास्तविकता। 24 जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। महिला बाल विकास मंत्रालय ने पहली बार 2008 में इस दिवस को मनाने की शुरूआत की थी। इस बार 17वां दिवस है। सवाल उठता है कि आखिर 24 जनवरी को ही यह दिवस क्यों मनाया जाता है? तो इसकी एक खास वजह है। इस दिन का नाता देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से जुड़ा है। इंदिरा गांधी ने 24 जनवरी 1966 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। देश की बेटी के सर्वोच्च पद तक पहुंचने की उपलब्धि को प्रतिवर्ष याद करने के साथ ही महिलाओं को सशक्त बनाने और जागरूकता लाने के उद्देश्य से 24 जनवरी का दिन महत्वपूर्ण माना गया। बालिकाओं व महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों से उन्हें बचाने और उनके सामने आने वाली चुनौतियों व अधिकारों के संरक्षण के लिए जागरूक करना भी इसका मुख्य उद्देश्य है।कारण स्पष्ट है कि हर साल 60 हजार सें अधिक बच्चे गायब हो जाते हैं, जिनमें बालिकाओं का प्रतिशत अधिक होता है। देश में बालिकाओं के कुछ जोखिम, उल्लंघन और कमजोरियां हैं। जिनका सामना उन्हें केवल इसलिए करना पड़ता है, क्योंकि वे लड़की हैं।यही वजह है कि बालिकाओं की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भी 19 दिसम्बर 2011 को प्रति वर्ष 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की घोषणा की। यह न केवल लैंगिक समानता को बढ़ावा देता है, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षित वातावरण के उनके अधिकारों को सुनिश्चित करता है।देश में दो-दो बालिका दिवस मनाए जाने और भारत सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी व्यापक प्रचारित योजना के बावजूद भारत में अन्तरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय संकल्पों का लक्ष्य करीब नहीं आ पा रहा है।आज भी इंदिरा गॉधी जैसी कुछ भारतीय महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर शक्तिशाली आवाज उठा रही हैं। भारत ने विश्व को कल्पना चावला जैसी अंतरिक्ष यात्री दी हैं। आज भारत की बेटियां न केवल फाइटर प्लेन चला रही हैं बल्कि युद्ध के मोर्चे पर भी तैनात हैं। चन्द्रयान-3 की सफलता में भी भारत की बेटियों का महत्वपूर्ण योगदान है। बावजूद इसके भारतीय समाज में पितृ सत्तात्मक विचारों, मानदंडों, परंपराओं और संरचनाओं के कारण ज्यादातर बालिकाएं अपने कई अधिकारों का पूरी तरह से उपभोग नहीं कर पा रही हैं। लैंगिक भेदभाव, सामाजिक मानदंडों और प्रथाओं के प्रचलन के कारण, बालिकाओं को बाल विवाह, किशोर गर्भावस्था, घरेलू काम, खराब शिक्षा और स्वास्थ्य, यौन शोषण और हिंसा की संभावनाओं का सामना करना पड़ता है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार भारत का कुल लिंगानुपात बढ़कर 1020 कन्या हो गया है। लेकिन यह लैंगिक तरक्की सुविधाभोगी और कथित पढ़े-लिखे जागरूक शहरियों के घरों में नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में हुई है। शहरों में आज भी प्रति हजार बालकों पर बालिकाओं की संख्या 985 ही है। मतलब यह कि शहरों में जहां गर्भावस्था में भ्रूण परीक्षण की सुविधाएं हैं, वहां बालिका भ्रूण अब भी सुरक्षित नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र में लिंगानुपात संतोषजनक है तो वहां चिकित्सा सुविधाओं का अभाव है। यही वजह है नवजात से लेकर पॉंच साल से कम बच्चों की मृत्यु दर अधिक है। इनमें बालिकाओं का प्रतिशत सर्वाधिक है। इसी सर्वेक्षण के मुताबिक अब भी 18 साल से पहले 23 प्रतिशत किशोरों का विवाह हो जाता है जिनमें बालिकाएं ही अधिक होती हैं। बाल विवाह के कारण 15 से लेकर 19 साल उम्र की 6.8 प्रतिशत बेटियां गर्भवती या माताएं पाईं गईं।अपराध की बात करें तो नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के अनुसार वर्ष 2022 में कुल 83,350 बच्चे गुम हुए। जिनमें 62,946 बालिकाएं थीं। इन गुमशुदा बालिकाओं में 1,665 का कहीं पता नहीं चला। ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2022 में बच्चों के खिलाफ अपराध के कुल 1 लाख 62 हजार 449 मामले दर्ज हुए । जबकि 2021 में 1,49,404 मामले दर्ज हुए थे। एक साल के अंदर यह वृद्धि 8.7 प्रतिशत थी। पॉस्को एक्ट के तहत यौन अपराध के 39.7 प्रतिशत मामले दर्ज हुए। सबसे ज्यादा 20 हजार 762 मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए। राज्य बाल शोषण के मामले में मध्य प्रदेश में 20 हजार 415 अपराध दर्ज हैं, इनका देश में तीसरा नंबर है। महिलाओं के प्रति अपराध में प्रदेश के हालात ठीक नहीं हैं। सन् 2021 में बालिकाओं से बलात्कार के 37 हजार 511 मामले दर्ज हुये थे। जो 2022 में बढ़कर 38 हजार 30 हो गये। यौन हमलों की संख्या में 3.1 प्रतिशत तथा यौन उत्पीड़न में दशमल शून्य 4 की वृद्धि दर्ज की गयी। महिला पहलवानों द्वारा गत वर्ष लगाया गया यौन उत्पीड़न का मामला लोग भूले नहीं होंगे। पहलवानों ने सरकार पर व्यभिचारी को बचाने का आरोप लगाया था। लड़कियों के खिलाफ अत्याचार करने वालों को राजनीतिक आधार पर माफ करना या उनको बचाना घोर सामाजिक अपराध भी है।इस तरह के आरोप देश के लिए श्राप के समान हैं। हमारा देश तब तक पूरी तरह से विकसित नहीं होगा जब तक कि बालक और बालिकाओं दोनों को उनकी पूरी क्षमता तक पहुंचने के लिए समान रूप से अवसर नहीं दिये जाते। प्रत्येक बच्चा अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने का हकदार है, लेकिन उनके जीवन में और उनकी देखभाल करने वालों के जीवन में लैंगिक असमानताएं इस वास्तविकता में बाधा डालती हैं। शिक्षा, जीवन कौशल, खेल और बहुत कुछ के साथ निवेश करके और उन्हें सशक्त बनाकर लड़कियों के महत्व को बढ़ाना महत्वपूर्ण है।लड़कियों के महत्व में वृद्धि करके हम सामूहिक रूप से विशिष्ट परिणामों की उपलब्धि में योगदान दे सकते हैं, कुछ अल्पकालिक व अन्य मध्यम अवधि जैसे बाल विवाह को समाप्त करना … Read more

ग्वालियर सेंट्रल जेल में राम धुन ,भजन कीर्तन का आयोजन

Ram Dhun, Bhajan Kirtan organized in Gwalior Central Jail ग्वालियर ! सेंट्रल जेल में बने नवनिर्मित मंदिर में राम परिवार की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 22 जनवरी को होगा जिसके लिए ग्वालियर सेंट्रल जेल में राम धुन शुरू हो चुकी है और 22 जनवरी तक अनवरत यह जारी रहेगी.खास बात यह है कि इस मंदिर में भी प्राण प्रतिष्ठा भगवान राम की होगी और वह भी जिस घड़ी अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी तभी खास बात है कि सेंट्रल जेल में चल रही राम धुन में हिंदू कैदियों के साथ ही मुस्लिम धर्म से जुड़े बंदी भी इस आयोजन में अपना सहयोग दे रहे हैं. केंद्रीय जेल में भी भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी इसके लिए जेल में एक नया मंदिर भी बनाया गया है इसके अलावा इसी मंदिर के साथ-साथ जेल के दूसरे सेक्टर में मां भगवती के लिए भी एक नया मंदिर बनाया गया है जिसमें मां माता रानी की भी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी इस दौरान मंदिर में पूरा भक्ति में माहौल देखने को मिल रहा है कैदी भी भजन कीर्तन करने में लगे हुए हैं। यहां 24 घंटे रामधन बजाई जा रही है जिसमें सेंट्रल जेल के कैदी शामिल हो रहे हैं और 22 जनवरी तक प्राण प्रतिष्ठा होने तक अनवरत जारी रहेगा. जेलर विदित सिरवैया ने बताया किभगवान राम की जो स्थापना की जानी है। उसके लिए भगवान की मूर्ति जयपुर से लाई गई है इस मूर्ति की ऊंचाई लगभग ढाई फीट बताई जा रही है। मूर्ति में पूरा राम दरबार समाया हुआ है। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले संपूर्ण हवन चल रहा है। और रोजाना प्राण प्रतिष्ठा के लिए पाठ किया जा रहा है। जिसमें जेल के कैदी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और निरंतर जाप भी कर रहे हैं।

ग्वालियर में वाहनों पर श्री राम की झंडिया भी लगाई गई

Shri Ram flags were also installed on vehicles in Gwalior. ग्वालियर ! 22 जनवरी को अयोध्या में हो रहे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देश भर में उत्साह का माहौल है ! ऐसे में ग्वालियर में नमो नमो ग्रुप द्वारा शहर के बाजारों और चौराहों में अभियान चलाकर वाहन चालकों के वहां पर श्री राम नाम की झंडिया लगाई गई ! ग्वालियर फूलबाग पर पहुंचे नमो नमो ग्रुप के सदस्यों के साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अभय चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे ! जहां वाहन चालकों को रोक कर 22 जनवरी को अयोध्या में हो रहे ! प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजन की जानकारी दी गई इसके साथ वाहनों पर श्री राम की झंडिया भी लगाई गई ! इस दौरान जय श्री राम के नारों से फूल बाग चौराहा गूंज उठा !

भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं एसपी ग्वालियर ने संगठनों व प्रतिष्ठित नागरिकों की ली बैठक

Keeping in view the life prestige of the statue of Lord Shri Ram, Collector and SP Gwalior held a meeting of organizations and eminent citizens. आयोजकों को कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने की अपील ग्वालियर । अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ग्वालियर श्री अक्षय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल ने आज पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार में समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों एवं संगठनों की बैठक ली गई। बैठक में अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व/अपराध/यातायात) श्री ऋषिकेश मीना,भापुसे, अति. पुलिस अधीक्षक श्री निरंजन शर्मा, श्री अखिलेश रेनवाल, श्री अमृत मीना, श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान, सीएसपी लश्कर षियाज़ के.एम.,भापुसे, सीएसपी मुरार विदिता डागर(भापुसे) प्रशिक्षु आईपीएस अनु बेनीवाल, सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार, सीएसपी इन्दरगंज श्री अशोक सिंह जादौन, सीएसपी ग्वालियर शुभा श्रीवास्तव, डीएसपी यातायात श्री अजीत सिंह चौहान, रक्षित निरीक्षक ग्वालियर श्री सत्यप्रकाश मिश्रा एवं संत कृपाल सिंह जी सहित समाज के प्रतिष्ठित नागरिकगण उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के तहत 22 जनवरी को सभी की भागीदारी से दीपदान कार्यक्रम होंगे और मंदिरों में दीप प्रज्जवलन के साथ-साथ घरों में स्वेच्छा से दीपोत्सव के लिये आमजनों को जागृत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिले के प्रमुख मंदिरों में ट्रस्ट समिति के माध्यम से स्वच्छता, रोशनी, दीप प्रज्जवलन आदि के साथ ही भगवान श्रीराम-जानकी आधारित सांस्कृतिक आयोजन भी किये जायेंगे। जिले में विभिन्न स्थानों पर रामलीला का आयोजन भी होगा। इसलिए ग्वालियर जिले के नागरिकगण अयोध्या में 22 जनवरी को प्रस्तावित भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए होने वाले आयोजनों में मर्यादा का ख्याल रखें। बैठक में आयोजकों से कलेक्टर ग्वालियर ने कहा कि वह 22 जनवरी को होने वाले आयोजनों व निकाले जाने वाले जुलूसों की जानकारी एसडीएम व संबंधित थाना प्रभारी को अनिवार्य रूप से दें। बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने उपस्थित लोगों से कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ग्वालियर जिले में होने वाले आयोजन के पंडालों में एक वालंटियर आवश्यक नियुक्त करें जो संबंधित थाना प्रभारी से समन्वय स्थापित कर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे। इसके अलावा पंडाल में लगने वाले लाउडस्पीकर की आवाज बहुत ज्यादा तेज नहीं होना चाहिए और साथ ही यह सुनिश्चित करें कि लाउड स्पीकर में जो भजन या गाने चलाये जा रहें हैं वह भगवान राम से ही संबंधित होना चाहिए, किसी की आस्था को ठेस पहुंचाने वाले गाने न बजाए जाएं। इसके अलावा उन्होने सभी धर्मों के अनुयायियों से अपील की जाती है कि भव्य मंदिर को लेकर देश भर में काफी हर्षोल्लास है। इस उत्साह में किसी धर्म-सम्प्रदाय के विरूद्ध अनावश्यक टिप्पणी करने से बचें। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अभद्र व अनावश्यक कथन/गलत टिप्पणी पोस्ट न करें, जिससे कि किसी भी धर्म/सम्प्रदाय को ठेस पहुँचे। बैठक में अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व/अपराध/यातायात) श्री ऋषिकेश मीना ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ग्वालियर में होने वाले आयोजन की व्यवस्था को बनाये रखने के लिये क्षेत्र के सीएसपी न थाना प्रभारी से संपर्क स्थापित कर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे, जिससे आमजन को परेशानी न हो और अस्पतालों के आसपास लगने वाले पंडाल में आयोजकगण लाउडस्पीकर की आवाज धीमी रखें जिससे मरीजों को परेशानी न हो। रोड पर लगने वाले पंडालों के आयोजकगण यातायात अवरुद्ध न होने दे एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने का भी विशेष ध्यान रखें। 22 जनवरी को होने वाले आयोजनों व निकाले जाने वाले जुलूसों की जानकारी संबंधित थाना प्रभारी को अनिवार्य रूप से दें ताकि व्यवस्था बनाई जा सके और यातायात अवरूद्ध न हो।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 263वीं शौर्य दिवस पर किया अपने मराठा पुरखों को याद, सोमनाथ मंदिर व काशी विश्वनाथ पर भी कही बड़ी बात।

Big talk was also said on Somnath temple and Kashi Vishwanath. संतोष सिंह तोमर नई दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन व स्टील मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पानीपत में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले कार्यक्रम ” पानीपत शौर्य दिवस ” में शामिल होने पहुँचे। वहाँ पहुँच सर्वप्रथम उन्होंने सर्वप्रथम शौर्य स्मारक तीर्थ धाम, काला अम्ब में सिंधिया व मराठा योद्धाओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।केंद्रीय मंत्री ने अपने अभिभाषण की शुरुआत में पानीपत के लोगों को अपना परिवार बताया। उन्होंने कहा इस जगह से उनका भावनात्मक सम्बंध है क्यूँकि केवल मेरे पूर्वज नहीं 60 हज़ार से अधिक मराठा विदेशी आक्रांताओं के ख़िलाफ़ चट्टान की तरह खड़े रहे और प्राण जाए पर वचन ना जाए इस विचार से उन्होंने अपने प्राण की आहुति दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा, शिवाजी महाराज ने 12 वर्ष की उम्र में प्रण लिया था ना रुकने ना झुकने का जब तक एक एक विदेशी आक्रांताओं को देश से निकाल ना फेंकेंगे। केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा आज से 400 वर्ष पूर्व शिवाजी महाराज की अपनी नौसेना कोंकण क्षेत्र में बना रखी थी जो फ्रेंच और अंग्रेजो से 10 गुणा अधिक शक्तिशाली थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ़ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा आज मेरा सीना मराठा होने के नाते गर्व से फूल जाता है और आज़ादी के 75 वर्ष बाद किसी ने शिवाजी महाराज को उचित सम्मान देने का कार्य किया है तो देश के पंत प्रधान नरेंद्र मोदी जी है जिन्होंने भारत के नौसेना के झंडे पर शिवाजी महाराज के मोहर निशान को डालने का कार्य किया है।सांभाजी महाराज और बाज़ीराव पेशवा की वीरता को किया याद केंद्रीय मंत्री ने कहा 1680 में शिवाजी महाराज नहीं रहे तो विदेशी आक्रांताओं को लगा की भारत की रक्षा करने वाला अब कोई बड़ी ताक़त नहीं है लेकिन उसी घर से संभाजी महाराज ने लोहा लिया। संभाजी महाराज ने औरंगज़ेब के विरुद्ध लड़ाई लड़ी, बारम्बार औरंगज़ेब की सेना को परस्त किया। 1690 में औरंगज़ेब ने वीर संभाजी महाराज की हत्या की और नदी में शरीर को डाल दिया लेकिन फिर भी वीर मराठाओं ने युद्ध जारी रखा। संभाजी महाराज के बाद बाज़ीराव पेशवा ने कमान सम्भाली और उन्होंने एक भी युद्ध नहीं हारा। केंद्रीय मंत्री ने कहा मराठाओं ने कभी अपना साम्राज्य नहीं बनाया, कभी देश पर राज करने की नहीं सोची, एक ही कार्य किया वह है देश सेवा । केंद्रीय मंत्री ने कहा महाराष्ट्र के छोटे से गांव कनेरखेड़, उस गांव से संभाजी शिंदे, जनकोजीराव शिंदे, दत्ता जी शिंदे को पेशवा ने पुणे से उत्तर भारत की तरफ़ भेजा। संभाजी महाराज के नेतृत्व में लाहौर में और बाद में पेशेवर में मराठाओं का भगवा ध्वज फहराया। केंद्रीय मंत्री ने कहा यह मराठाओं का अलख था की कोई विदेशी आक्रांता स्वप्न भी ना देख पाए भारत में राज करने की, शिवाजी के यही था हिंदवी स्वराज, भारत माता की भूमि केवल भारतीयों की होनी चाहिए।1755 में दत्ताजी महाराज इसी बगल के बुरारी घाट पर अफ़ग़ानों और रोहिल्लाओ से युद्ध लड़ रहे थे।मराठाओं ने सदैव सिखों का साथ दियाकेंद्रीय मंत्री ने कहा सदैव सीखो का साथ दिया है। अहमद शाह अफ़ग़ानी को पंजाब से धूल चटाने का काम किसी ने किया तो वो मराठा सेना ने किया। पंजाब में अहमद शाह अफ़ग़ानी ने नरसंहार किया तो सिख समाज के साथ मिलकर मराठों ने मिलकर लड़ाई लड़ी है। पानीपत में तीन घंटे 8000 अफ़ग़ानो का वध मराठा सेना ने कियाकेंद्रीय मंत्री मराठाओं को गाथा सुनाते हुए बताया कैसे पानीपत के युद्ध में तीन घंटे के अंदर 8000 अफ़ग़ानों को समाप्त करने का कार्य मराठा सेना ने किया। केंद्रीय मंत्री ने बताया इस युद्ध में सिंधिया के 16 वंशज युद्ध के मैदान में थे। अफ़ग़ानों और रोहिल्लाओ की टुकड़ी के पीछे ऊँट पर छोटे टोप की टुकड़ी लगा दी जो सीधे हमला कर रहे थे। सिंधिया के 16 में 15 वंशज सीधे लड़े और शहीद हुए। एक सिंधिया वंशज महादजी सिंधिया घायल रूप बचे और 11 साल के भीतर एक चिंगारी से ज्वालामुखी के रूप में परिवर्तित होकर अटक से कटक और दिल्ली में भी मराठा का भगवा झंडा दिल्ली के फहराया। काशीविश्वनाथ मंदिर को स्थापित करने का कार्य सिंधियाओ ने कियाकेंद्रीय मंत्री ने अपने अभिभाषण में कहा की सिंधियाओ ने धार्मिक स्थलों के भी दोबारा स्थापना करने का काम किया। गुजरात के सोमनाथ मंदिर के द्वार विदेशी आक्रांता इल्तुमिश लहोर ले गए तो लाहौर से दरवाज़े को वापस लाने का काम महादजी महाराज ने किया। महादजी के वंशज बैजाबाई महारानी अहिल्या बाई होलकर जी ने वाराणसी के काशीविश्वनाथ मंदिर को पुनर्स्थापना करने का कार्य किया। भारत की संस्कृति को उजागर करने का काम मराठाओं ने किया और आज देश के प्रधानमंत्री एक भारत श्रेष्ठ भारत व वासुदेव कुटुम्बकम, विविधता में एकता की विचार धारा, एवं भारत की केवल आर्थिक शक्ति नहीं बल्कि आध्यात्मिक शक्ति को विश्व पटल पर उजागर करने का कार्य कर रहे है।

बुलंद हौंसले वाले युवा लाते हैं बदलाव।

Young people with high spirits bring change. थिंक एंड सपोर्ट फाउंडेशन ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस एवं मकर संक्रांति पर्व, निःशुल्क कम्प्यूटर शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बांटे प्रमाण-पत्र। संतोष सिंह तोमर ग्वालियर। थिंक एंड सपोर्ट फाउंडेशन की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस एवं मकर संक्रांति उत्सव मनाया गया।जनकपुरी गोलपहाड़िया स्थित मॉ सरस्वती कम्प्यूटर शिक्षा केंद्र पर. आयोजित कार्यक्रम के मुख्यअतिथि एलआईसी के एसडीएम खलील अहमद थे। अध्यक्षता प्रमुख समाज सेवी डॉ. केशव पाण्डेय ने की। जबकि कृषि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. एसपी श्रीवास्तव एवं ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर डॉ. आदित्य सिंह भदौरिया विशिष्ट अतिथि थे। मुख्य अतिथि अहमद ने कहा कि आज युवा एक नई मंजिल की तलाश में संघर्षरत है। इस आपाधापी भरे जीवन से निकलने का मार्ग नहीं मिल रहा है। नित्य नई चुनौतियों का सामना करने में युवा अपने को निर्बल समझता है। सफलता प्राप्त करने की चुनौती में वह अपनों से दूर होता जा रहा है। ऐसे में स्वामी विवेकानंद का सफलता का मंत्र उनके जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल सकता है। क्योंकि स्वामीजी के संकल्प जीवन को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. पाण्डेय ने कहा कि विवेकानंद कहते थे कि युवा वह होता है जो बिना अतीत की चिंता किए अपने भविष्य के लक्ष्यों की दिशा में काम करता है। हर इंसान को कभी न कभी अकेले ही शुरुआत करनी होती है। इसलिए किसी भी काम को करने से घबराना नहीं चाहिए। यदि आपकी नीयत साफ, इरादे स्पष्ट और हौंसले बुलंद हैं तो आपके साथ अपने आप ही लोग जुड़ने लगते हैं। युवा जब ठान लेता है तो कुछ भी कर सकता है।इस दौरान अतिथियों ने तीन महीने का निःशुल्क कंम्प्यूटर कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। जबकि आयोजकों ने अतिथियों को स्मृति चिंह भेंट कर शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया। संचालन भूपेंद्र कांत ने तथा फाउंडेशन के संस्थापक अनिल कांत ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यअतिथि का जन्मदिन मनाकर उनके सुखद जीवन की कामना की गई।

स्वामी विवेकानंद के जन्म-दिन, युवा दिवस के मौके पर सामूहिक सूर्य नमस्कार

ग्वालियर ! स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आज प्रदेश भर में सामूहिक सूर्य नमस्कार किया जा रहा है ग्वालियर का जिला स्तरीय आयोजन सीएम राईज स्कूल शा. पटेल विद्यालय में ग्वालियर सांसद विवेक नारायण सेजवलकर के मुख्य आतिथ्य में हुआ इस दौरान संभाग आयुक्त कलेक्टर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. स्वामी विवेकानंद के जन्म-दिन युवा दिवस के मौके पर आज सामूहिक सूर्य नमस्कार किया जा रहा है.प्रदेश के विद्यालयों, महाविद्यालयों, आश्रम शालाओं और ग्राम पंचायतों में स्वामी विवेकानंद पर केन्द्रित प्रेरणादायक शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं । ग्वालियर का जिला स्तरीय कार्यक्रम हजीरा स्थित सीएम राईज पटेल उ. मा. विद्यालय में आयोजित हुआ । कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत वंदे-मातरम और मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गायन भी हुआ और रेडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण और सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया गया ग्वालियर सांसद विवेक नारायण सेजवलकर ने इस मौके पर कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने सनातन की ध्वजा पूरी दुनिया में फहराई थी स्वामी जी ने पूरी दुनिया को शिकागो में भारतीय संस्कृति और सभ्यता से परिचित कराया था और इसीलिए आज का दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है संसद द्वारा शहर के सभी लोगों को युवा दिवस की शुभकामनाएं दी गई. ग्वालियर कलेक्टर भी यहां बच्चों के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार करते नजर आए उन्होंने लोगों से अपील भी की है कि योग और सूर्य नमस्कार को अपनी दिनचर्या में शामिल करें.

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंत्रालय में वीसी के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत जिला ग्वालियर और सागर के हितग्राहियों से किया संवाद

Chief Minister Dr. Mohan Yadav interacted with the beneficiaries of Gwalior and Sagar districts under the Vikas Bharat Sankalp Yatra through VC in the Ministry. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर की श्रीमती रामा यादव और तोड़ा बाई एवं सागर के श्री कल्याण प्रजापति और श्रीमती सीता प्रजापति से किया संवाद ग्वालियर ! मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी वाली यात्रा है केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने वाली यात्रा से विकास का कारवां लगातार बढ़ता रहेगामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मात्र 50 दिनों की अल्प अवधि में यात्रा के दौरान 10 करोड़ से अधिक लोगो को शासन की योजनाओं का लाभ मिला है। आगामी 26 जनवरी तक समाज को केंद्र की लोकहितकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितग्राहियों से केंद्र की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ, यात्रा का सुचारू संचालन, योजनाओं के लाभ की सूचना सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी ली। साथ ही हितग्राहियों से उनकी कुशलक्षेम पूछ सफल और सुखद भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए यात्रा के संचालन में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए निर्देशमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यात्रा के दौरान जनता में लगातार उत्साह बनाए रखें और उन्हें केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सतत देमुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहें इसका विशेष ध्यान रखें अधिकारीगण ,डॉ यादव ने दिए निर्देश कहा यात्रा की प्रगति का सतत मॉनिटरिंग करें और यात्रा के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु पूर्ण समर्पण से कार्य करें

प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस के दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ

Inauguration of two-day program of Prestige Management and Research Institute International Conference ग्वालियर ! प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस के दो दिवसीय कार्यक्रम का आज से शुभारंभ हो रहा है कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में कमिश्नर दीपक सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे, और इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे इस अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस के माध्यम से शिक्षा एवं औद्योगिक जगत को वर्तमान परिदृश्य से स्वतः को जोड़ने एवं नए तत्वों के साथ विभिन्न सामाजिक प्रबंधकीय एवं शोध के अन्य संदर्भों पर शोधार्थियों को अपने शोध कार्यों को प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त होगा. 15वीं अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस के आयोजन के मुख्य उद्देश्य एवं कॉन्फ्रेंस की विस्तृत जानकारी प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान के निदेशक डॉ. निशांत जोशी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान ग्वालियर न केवल भारत में बल्कि विश्व में अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक गतिविधियों एवं एक उत्कृष्ट शोध संस्थान के रूप में एक अलग पहचान रखता है हमेशा से ही प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान ग्वालियर शोध कार्य मे गुणवत्ता शोधार्थियों में शोध के प्रति रुझान एवं उन्हें सामाजिक शोध कार्यों के प्रति प्रसारित करता आया है

एक पति को लेकर दो पत्नियां में हुआ विवाद

Dispute between two wives over one husband ग्वालियर ! एक पति को लेकर दो पत्नियां में हुआ विवाद। दोनो पत्नियां विवाद कर बता रही अपना अपना पति। एक पत्नी ने पति का कोलार पकड़ कर बोल रही 4 सालो से रह रही है उसके साथ। दिन में उसके साथ और रात को दूसरी महिला के साथ रहता है पति। दोनो पत्नियां पति लेकर थाने पहुंची। दोनो पत्नी के विवाद का वीडियो हुआ वायरल। पडाव थाना क्षेत्र के जल विहार रोड का है वायरल वीडियो।

जन आभार यात्रा में रथ में सवार होकर लोगों का आभार व्‍यक्‍त किया , मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव

Chief Minister Dr. Mohan Yadav expressed his gratitude to the people by riding in a chariot during the Jan Abhar Yatra ग्वालियर ! जन अभार यात्रा में लोगों का आभार व्‍यक्‍त करने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव लाल टिपारा गौशाला पहुंच गए हैं। वे गौशाला का उद्घाटन करेंगे और यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी हैं।ऐतिहासिक नगरी एवं संगीतधानी ग्वालियर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव खुले वाहन पर सवार होकर जनता का आभार जताने निकले। आम जनता ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री डॉ यादव का किया आत्मीय अभिनंदन। मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ,राज्य सरकार के मंत्री गण प्रद्युम्न सिंह तोमर व नारायण सिंह कुशवाह और सांसद विवेक नारायण शेजवलकर सहित अन्य जन प्रतिनिधि गण भी भी खुले वाहन पर सवार होकर जनता का आभार जता रहे थे। गोला का मंदिर से शुरू हुई है जन आभार यात्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन सिंह यादव ग्वालियर पहुंच गए हैं। उनका एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद रथ में सवार होकर वे लोगों का आभार व्‍यक्‍त करते हुए गोला का मंदिर क्षेत्र की तरफ बढ़ रहे हैं। अभार व्यक्त करने के बाद मुख्यमंत्री लाल टिपारा गौशाला में जाएंगे और वहां पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके साथ विधानसभाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद हैं। रथ यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हैं।

योगासन प्रतियोगिता के विजयी प्रतियोगियो का सम्मान।

Honoring the winning contestants of Yogasana competition कोलकाता में आयोजित 42वी राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में शहर के अनेक खिलाड़ियो ने लिया था भाग। ग्वालियर। 42वी राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन सिंधु कान्हु इंडोर स्टेडियम, दुर्गापुर, कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ। इस प्रतियोगिता में देशभर से विभिन्न आयु वर्ग के 650 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें मध्यप्रदेश की ओर से 30 दलो ने भाग लिया जिसमें से जिसमें मप्र के खिलाड़ीयों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टॉप 15 में जगह बनाई तथा साथ ही 4 प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ मेड़ल भी हासिल किए। इनमें पुरूष वर्ग में विवेक गुप्ता 6वां स्थान, 7वां स्थान अभिषेक शिंदे, 8वां स्थान वंश तिवारी, 9वां स्थान राजेश कुशवाह व हिमांशु दुबे को 11वां स्थान प्राप्त हुआ। वही 8 से 18 वर्ष सब जूनियर व जूनियर महिला वर्ग में क्रमशः 12वा स्थान एंजल शर्मा, 13वां भूमि गुप्ता, 11वां स्थान तनुष्का बड़े, 12वां स्थान तनिष्का प्रजापति व मान्या जैन को 13 वां स्थान प्राप्त हुआ।इन प्रतिभागियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए आईकॉम मीडिया सेंटर, पडाव पर मध्यप्रदेश एमेच्योर योगा एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ केशव पाण्डेय एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।इस अवसर पर मप्र अमेच्योर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय तिवारी, प्रदेश सचिव भूपेन्द्रकांत, अरूण शर्मा, बरखा नामदेव, सुनीलदत्त, राजेश कुशवाह, राजेन्द्र मुदगल, मनीष शर्मा, श्याम कुमार एवं गौरव शर्मा, आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

भाजपा पूर्व पार्षद पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Police filed FIR against former BJP councilor ग्वालियर । ग्वालियर थाने के पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने वाले भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पार्षद गुड्डू रत्नाकर पर आखिर पुलिस को एफआईआर करना ही पड़ी। पूर्व पार्षद ने पुलिसकर्मियों को जूते मारने जैसे अपशब्द कहे थे। पिछले 48 घंटे से जिस घटना के प्रति पुलिस अधिकारियों से लेकर पुलिसकर्मियों तक में गुस्सा था, लेकिन सख्त कार्रवाई का निर्णय नहीं कर पा रहे थे। अंतत: वह हुआ और 48 घंटे बाद इस मामले में सोमवार रात को ग्वालियर थाना पुलिस ने पूर्व पार्षद गुड्डू रत्नाकर, उसके चचेरे भाई दिनेश खटीक और जिस किशोर से अवैध शराब पकड़ी थी उस पर एफआइआर दर्ज की।सिपाही विवेक तोमर की शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने, बदसलूकी करने और धमकाने की धाराओं में एफआइआर दर्ज की है। आप को बता दें कि 30 दिसंबर को ग्वालियर थाने में पदस्थ सिपाही विवेक तोमर, राहुल भदौरिया, बृज भदौरिया गोसपुरा नंबर-एक में अवैध शराब बिकने और हंगामे की सूचना पर पहुंचे थे। यहां अनुज खटीक को पकड़ा, वह पुलिस से बचने भागा। उसके पास से अवैध शराब के क्वार्टर मिले। उसने शोर मचाया और स्वजन को बुला लिया। फिर गुड्डू का भाई दिनेश आया। भीड़ इकट्ठी हो गई, पुलिसकर्मियों का विरोध किया। युवती, महिलाएं भी आ गईं, तभी गुड़्डू रत्नाकर आ गया। उसने पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की। निरंजन शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

घरों और होटल में शराब पार्टी करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई

Police action against those having liquor parties in homes and hotels ग्वालियर ! नए साल पर घरों और होटल में बिना लाइसेंस शराब पार्टी करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है इस बीच पुलिस ने एक होटल पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब का सेवन करा रहे मैनेजर व पीने वालों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए होटल से अंग्रेजी शराब बरामद की है. दरअसल सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवपुरी लिंक रोड पर स्थित होटल नीलश्री में अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही है। उक्त सूचना पर टीम बनाकर मुखबिर के बताये होटल शिवपुरी लिंक रोड पर दबिश दी गई। पुलिस टीम को शिवपुरी लिंक रोड पर स्थित नीलश्री होटल पर 15-20 लोग शराब का सेवन करते हुए पाये गये। पुलिस द्वारा सभी पर धारा 36 आबकारी एक्ट एवं अवैध रूप से शराब का सेवन कराने वाले होटल मैनेजर पर 34 आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है. बाईट,,, निरंजन शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर

पुलिसकर्मी को धमकी देते भाजपा के पूर्व पार्षद गुड्डू रत्नाकर

Former BJP councilor Guddu Ratnakar threatening policeman ग्वालियर ! उपनगर ग्वालियर में अवैध शराब बिकने की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और पूर्व पार्षद गुड्डू रत्नाकर के बीच विवाद में नया मोड़ आ गया है। एक वीडियो सामने आया है,जिसमें पूर्व पार्षद गुड्डू रत्नाकर पुलिसकर्मियों को खुली धमकी दे रहे हैं। उपनगर ग्वालियर में अवैध शराब बिकने की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और पूर्व पार्षद गुड्डू रत्नाकर के बीच विवाद में नया मोड़ आ गया है। एक वीडियो सामने आया है,जिसमें पूर्व पार्षद गुड्डू रत्नाकर पुलिसकर्मियों को खुली धमकी दे रहे हैं। वह पुलिसकर्मियों को दो कौड़ी का बोलकर जूते मारने की धमकी दे रहे हैं। एक युवती को आगे कर बोल रहे है- जो मैं बोलूं, वहीं बताना। बोलना इस सिपाही ने सीने पर हाथ मारा। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब पुलिसकर्मी खुलकर अपना दर्द बता रहे हैं। पुलिसकर्मियों का कहना है- यहां एक नाबालिग को शराब बेचते पकड़ लिया था, धरपकड़ में वह गिर गया था। इसी दौरान पूर्व पार्षद अपने साथियों के साथ उसे छुड़ाने आ गए और यहां उन्हें धमकाया। एक सिपाही का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। पूर्व पार्षद भाजपा से जुड़े हैं। फिलहाल इस मामले में अब तक किसी भी पक्ष पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है- पूरी घटना की जांच चल रही है। वीडियो के अंश: इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो बहुप्रसारित हो रहा है। इसमें पूर्व पार्षद गुड्डू रत्नाकर पुलिसकर्मियों को धमकाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पूर्व पार्षद पहले एक युवती से कहते हैं- मैं जैसा बोलूंगा तू वैसा कहेगी। बोल सीने पर हाथ रखा, फिर सिपाही की तरफ इशारा कर कहते हैं- इसने सीने पर हाथ रखा। पुलिसकर्मी से कहते हैं- दौ कौड़ी के पुलिस वाले, फिर पुलिसकर्मी को जूते मारने की बात कहते हैं। जब सिपाही रोकता है तो पीछे से वीडियो बना रहे दूसरे सिपाही का पूर्व पार्षद गुड्डू रत्नाकर मोबाइल छीन लेते हैं। गुड्डू रत्नाकर, पूर्व पार्षद मुझे वीडियो और पुलिसकर्मी को जूते मारने वाली बात के बारे में कुछ नहीं पता है। मुझे तो ऐसा बताया गया था, वहां पुलिसकर्मी किसी को पीट रहे थे। तब गुड्डू वहां बीचबचाव करने गए थे। मैं वीडियो के बारे में पता लगाता हूं। इसके बाद ही कुछ स्पष्ट कह सकूंगा।

पुलिस ने फरार चल रहे दो शातिर चोरों को पकड़ा

Police caught two vicious thieves who were absconding ग्वालियर ! बहोड़ापुर थाना पुलिस ने फरार चल रहे दो शातिर चोरों को पकड़कर उनके कब्जे से लाखों रुपए का चोरी का माल बरामद किया है दोनों चोर टीपी नगर की पार्किग नम्बर-5 हनुमान मंदिर के पास बैठे हुये थे ! और मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम यहां पहुंचाई गई थी इस दौरान पुलिस टीम को देखकर उन्होंने भागने का प्रयास भी किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उन्हेे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये दोनो बदमाश इमाम बाडा शंकरपुर एवं नौगांव कम्पू का रहने वाला था । पकड़े गये दोनों व्यक्तियों ने बताया कि उनके द्वारा अपने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर किशनबाग कॉलोनी स्थित गोदाम से जनरेटर व डीजे की पेटियां चोरी की थी । पकडे गये दोनों चोरों की निशादेही पर उनके घर से चोरी का 1 जनरेटर, 1 डीजे और अन्य सामान बरामद किया गया है. यह माल 21.10.2023 को फरियादी साहब मोहम्मद के किशनबाग कॉलोनी स्थित मकान से चोरी हुआ था. ” निरंजन शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर

कोरोना वायरस की दस्‍तक, बागेश्वर धाम से लौटा व्यक्ति संक्रमित.

Corona virus knocks, person returned from Bageshwar Dham infected. ग्वालियर में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है, जिसे होम आइसोलेशन में रखा गया है। ग्‍वालियर में कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि ,गजराराजा मेडिकल कालेज में लिए थे सैंपल ,चार कोविड टेस्ट में एक की रिपोर्ट पाजिटिव ग्वालियर। ग्वालियर में कोरोना पाजिटिव मरीज मिला है। इसके साथ ही जिले में एक्टिव मरीज की संख्या एक हो गई है। कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। कोरोना के चार सैंपल गजराराजा मेडिकल कालेज में जांच के लिए पहुंचे थे। इनमें से एक 58 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए। यह 15 दिन पहले बागेश्वर धाम छतरपुर गए थे। फिलहाल 58 वर्षीय मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इनके संपर्क में आने वाले परिवार के सदस्यों के सैंपल लेने स्वास्थ्य विभाग की टीम सीएमएचओ के निर्देश पर उनके घर पहुंची।फिलहाल हालत स्थिरकोरोना संक्रमित ने बताया कि वह बागेश्वर धाम छतरपुर गए थे। वहां से लौटने पर सर्दी-जुखाम हुआ, तो एक हजार बिस्तर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा। यहां चिकित्सक ने कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर जांच के लिए बोला। जांच गजराराजा मेडिकल कालेज में कराई तो रिपोर्ट पाजिटिव निकली। घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहा हूं। हालत स्थिर है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.राजौरिया ने बताया कि मरीज की जांच के लिए रोजाना स्वास्थ्य टीम को भेजा जाएगा। दवा उपलब्ध करा दी गई हैं। संक्रमित के घर उनकी पत्नी व एक बच्चा भी है। इसलिए चिकित्सकों ने सलाह दी है कि अगर किसी को सर्दी-जुकाम के लक्षण दिखाई दें तो सूचना दें।सोमवार को लिए जाएंगे जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए सैंपलमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.आरके राजौरिया ने बताया कि मरीज की जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए सैंपल सोमवार को लिए जाएंगे। इस जांच से कोरोना के वेरिएंट का पता लगाया जाएगा। कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद हमें उस मरीज में कोरोना का कौन सा वेरिएंट है, इसकी जांच करनी होती है। जेएएच के पुराने आइसीयू में 30 बेड आरक्षितकोरोना को लेकर जेएएच प्रबंधन अलर्ट है। यहां पुराने आइसीयू भवन में तीस बेड आरक्षित किए गए हैं। यहां दस वेंटिलेटर, मल्टीपैरा मीटर, दवा, पीपीइ किट के साथ अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। जीआरएमसी के डीन डा.अक्षय निगम कोविड वार्ड निरीक्षण कर चिकित्सक और स्टाफ को सतर्क रहने के निर्देश दे चुके हैं। इसके साथ ही जिला अस्पताल में दस पलंग का वार्ड आरक्षित किया गया है। सैंपल जांच की सुविधा शुरू की गई है।

श्रेष्ठ समाज से बनता है सशक्त और समृद्ध राष्ट्रः भिसे

A strong and prosperous nation is created from an excellent society: Bhise प्रबुद्ध नागरिकों ने किया उस्ताद अलाउद्दीन खॉ संगीत एवं कला अकादमी के निदेशक का सम्मान।ग्वालियर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का भाषा शोध अनुसंधान केंद, साहित्यिक पत्रिकाओं पर होगा काम। संतोष सिंह तोमर ग्वालियर। स्वर्गीय श्रीमती प्रवीणा पाण्डेय इंटरनेशनल सेंटर ऑफ मीडिया एक्सीलेंस (आईकॉम) के तत्वावधान में आईकॉम सेंटर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने उस्ताद अलाउद्दीन खॉ संगीत एवं कला अकादमी के निदेशक का सम्मान किया। 99वां विश्व संगीत समागम-तानसेन समारोह के उपलक्ष में आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि निदेशक जयंत माधव भिसे थे। अध्यक्षता अखिल भारतीय साहित्य परिषद के अध्यक्ष प्रकाश पराढ़कर ने की। कार्यक्रम के सूत्रधार और सेंटर डायरेक्टर डॉ. केशव पाण्डेय ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि 99 साल के इतिहास में शहर में पहली बार ऐसा नेक कार्य हुआ है जिसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं तारीफ की। तबला वादन शहर में हुआ लेकिन देश और दुनिया में इसकी गूंज सुनाई दी। वर्ल्ड रिकॉर्ड ने वास्तविक रूप से संगीत नगरी की सार्थकता को सिद्ध कर दिया। अध्यक्षता कर रहे श्री पराढ़कर ने कहा कि ग्वालियर संगीत, हॉकी और राजनीति में अजातशत्रु जैसे व्यक्तित्व अटलजी की वजह से अपनी खास पचान रखता है। अब नई पहचान बनने जा रही है वह होगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का भाषा शोध अनुसंधान केंद्र। जहां देश और दुनिया के साहित्यकार और शब्द शिल्पी शोध कर सकेंगे। नई पीढ़ी जो होती है उसका कर्तव्य बनता है कि वह इस पहचान को आगे बढ़ाए। इस तरह के आयोजन से अच्छे कार्य और व्यक्ति के बारे में प्ररेणा मिलती है।पारिवारिक दृढ़ता बनाएं रखेंमुख्य अतिथि भिसे ने कहा कि हमें संघर्षों से आजादी मिली। इसे टिकाए रखना कठिन कार्य होता है। डॉ. हेडगेवार जी ने ऐसे देशभक्तों को तैयार करना या समूह बनाना आवश्यक समझा, जो इस देश की आजादी को कायम रख सकें। इसलिए उन्होंने पराढ़कर जैसे कुछ पारस तैयार किए- जो, जिसे स्पर्श करें तो वह देशभक्त जैसे सोना बन जाएं।हमें अच्छे लोगों के समूह बनाने होंगे, जो संगीत की बेहतरी के साथ ही नगर की भलाई के लिए काम कर सकें। उन्होंने कहा कि इसके लिए जरूरी है कि सबसे पहले हमें स्वस्थ्य मानसिकता के साथ अपने लिए जीना होगा। जब स्वस्थ्य होकर सकारात्मक सोच रखेंगे तभी हम परिवार, समाज और राष्ट्र का भला कर सकेंगे। क्योंकि पाश्चात्य देशों में अंतिम इकाई व्यक्ति होता है जबकि हमारे देश में परिवार। जब परिवार श्रेष्ठ होगा तभी हमारा देश सशक्त और समृद्ध बनेगा। इसके लिए जरूरी हो जाता है कि हमें भारतीयता, मानसिकता और पारिवारिकता को पुनर्जीवित करने और उसे सुदृढ़ करना होगा। क्योंकि पारिवारिक दृढ़ता ही सुखी, समृद्ध और सशक्तता की प्रतीक है।कार्यक्रम का संचालन महेश मुदगल ने तथा आभार व्यक्त पंडित रामबाबू कटारे ने किया। इससे पूर्व डॉ. केशव पाण्डेय ने मुख्यअतिथि श्री भिसे और अध्यक्षता कर रहे पराढ़कर का शॉॅल, श्रीफल एवं स्मृति चिंह भेंट कर सम्मान किया। उनके बाद शहर के प्रबुद्धजनों ने भी उन्हें सम्मानित किया। इन्होंने किया सम्मानमहेश दत्त पाराशर, विवेक सुडेले, एसके शर्मा, विनोद शर्मा, पीडी पाण्डेय, सुरेंद्र सिंह कुशवाह, डॉ. बृजेश शर्मा, विजय पाराशर, डॉ. आदित्य भदौरिया, एवेंजल चाकौ, आदेश सक्सेना, सुरेश शर्मा, डॉ. निर्मला कंचन, एसके शर्मा, विजय पाण्डेय, मनीष मौर्य, जितेंद्र जादौन, जितेंद्र शर्मा सरपंच, संतोष पाण्डेय, संतोष वशिष्ठ, हितेश डेमला, सचिन पाण्डेय, हरिओम गौतम, राजेंद्र मुदगल एवं मनीष शर्मा प्रमुख हैं।

ग्वालियर के पुरानी छावनी में रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म.

Sexual assault on a 15-year-old female student residing in Old Cantonment, Gwalior. ग्वालियर । ग्वालियर के पुरानी छावनी में रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा के साथ मौसेरे भाई ने ही ज्यादती की। इतना ही नहीं उसके फोटो भी खींच लिए। इन्हें बहुप्रसारित करने की धमकी देकर उसे दोबारा बुलाया। जब छात्रा ने इनकार किया तो फोटो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित कर दिए। छात्रा के परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई है.पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी पन्द्रह वर्षीय छात्रा घर के पास कोचिंग पढ़ती है। उसकी मौसी की जेठानी के बेटे निवासी अलापुर, मुरैना से शादी में मुलाकात हुई। फिर फोन पर बात होने लगी। छात्रा कुछ दिन पहले अपनी कोचिंग पर थी। इसी दौरान शिवम का फोन आया। शिवम ने उसे मिलने के लिए बुलाया। शिवम ने कहा- उसका जन्मदिन है। जन्मदिन की पार्टी के लिए वह उसे बहोड़ापुर इलाके में रेस्त्रां पर ले गया। यहां दोनों ने बर्गर खाया। किशोरी ने बर्गर खाई तो उसकी आंख के सामने अंधेरा छाने लगा। छात्रा को वह अपने परिचित के घर लेकर पहुंचा। इसके बाद छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने विरोध किया तो उसे धमकाने लगा। उसने फोटो खींच लिए। इंटरनेट मीडिया पर फोटो बहुप्रसारित करने की धमकी देकर उसने छात्रा को चुप करा दिया। छात्रा ने किसी को कुछ नहीं बताया। उसने छात्रा के फोटो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दिए। इसके बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस  को दी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बाईट अमृत मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

ग्वालियर सहित कई रेंज के डीआईजी-आईजी बदले जाएंगे,10 से अधिक एसपी के भी होंगे तबादले.

Several DIGs and IGs, including those from Gwalior range, to be transferred; transfers for more than 10 SPs as well. – पुलिस मुख्यालय की कई शाखाओं के मुखिया के भी काम काज में होगा बदलाव  उदित नारायण भोपाल। – इस साल के अंत में आईपीएस अफसरों के बड़े पैमाने पर तबादले की कवायद शुरू हो गई हैं। चार रेंज के डीआईजी-आईजी के साथ ही पुलिस मुख्यालय की कई शाखाओं के मुखिया के भी काम काज में बदलाव होने जा रहा है। जिलों से भी एक दर्जन के लगभग पुलिस अधीक्षकों की बदली होने वाली है। डीआईजी रेंज में भी नए साल की शुरूआत में ही फेरबदल होने वाला है। पुलिस मुख्यालय से लेकर गृह विभाग तबादलों और पदोन्नति को लेकर अपने काम को अंतिम रूप देने में जुट गया है। पुलिस के लगभग दो दर्जन आईपीएस अफसरों के एक नए साल में प्रमोशन होना है। इनमें से तीन अफसर अभी जिलों में पदस्थ हैं। अमित सांघी छतरपुर में पुलिस अधीक्षक हैं, वहीं वीरेंद्र सिंह खंडवा और मनीष अग्रवाल इंदौर में डीसीपी के पद पर पदस्थ हैं। वहीं 2010 बैच के मोहम्मद युसूफ कुरैशी सिंगरौली में पुलिस अधीक्षक हैं और निमिष अग्रवाल, राजेश कुमार सिंह इंदौर में डीसीपी के पद पर पदस्थ हैं। इन 6 अफसरों की एक जनवरी को डीआईजी के पद पदोन्नति होना है, ऐसे में अब अफसरों को पदोन्नति के बाद नई पोस्टिंग दी जाएगी। प्रदेश की सात रेंज में पदस्थ अफसर एक जनवरी को आईजी के पद पर पदोन्नत होने जा रहे हैं। इनमें से कितनों को रेंज में आईजी बनाया जाएगा और कितनों को पुलिस मुख्यालय भेजा जाएगा, यह अभी तय नहीं हैं। चंद्रशेखर सोलंकी खरगौन,अनिल कुशवाह उज्जैन, आरआरएस परिहार जबलपुर,राजेश कुमार हिंगणकर इंदौर ग्रामीण, मनीष कपूरिया एडिश्नल कमिश्नर आॅफ पुलिस इंदौर, मिथलेष शुक्ला डीआईजी रीवा, अनुराग शर्मा एडिश्नल कमिश्नर आफ पुलिस भोपाल, ये सभी अफसर आईजी होने जा रहे हैं।ग्वालियर में नए आईजी की तलाश- ग्वालियर रेंज के एडीजी श्रीनिवास वर्मा प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई जा रहे हैं। उनके प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद यहां पर नए एडीजी या आईजी को पदस्थ किया जाएगा। यहां पर राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अफसर की पोस्टिंग होगी। वहीं पुलिस मुख्यालय में पदस्थ स्पेशल डीजी, एडीजी की शाखाओं में बदलाव हो सकता है।

ग्वालियर जिला केएजी कराते चैंपियनशिप का शुभारंभ।

Inauguration of the Gwalior District Karate Championship. संतोष सिंह तोमर ग्वालियर। कराते-डो एसोसियेशन ऑफ ग्वालियर के द्वारा दिनांक 24 से 25 दिसंबर तक, मिस हिल स्कूल में आयोजित, ग्वालियर जिला केएजी कराते चैंपियनशिप का शुभारंभ संत कृपाल सिंह जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ केशव पाण्डेय ने की। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में मिस हिल स्कूल ट्रस्ट के सचिव एडवोकेट सरनाम सिंह एवम अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन शिहान संतोष पाण्डेय के द्वारा किया गया।आज खेले गए बालिकाओं के मुकाबलों में हरगुन नामदेव, संध्या राजू, कशिश राजावत, शैली गोले, ईभा श्रीमंत, स्वस्ति बाथम, परिधि, तृष्णा शर्मा, डिप्टी मांझी, दिव्या मांझी, सिद्धार्थ, प्रियांशी तिवारी, नंदिनी दीक्षित, रजत सिंह, हार्दिक ने अपने अपने इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं सिल्वर मेडल जीतने वालों में सना खान, हर्षिता, अदिति यादव, रचित धाकड़, हिमाद्रिका, पलक सिधानी आदि शामिल रहे।तथा कांस्य पदक जीतने वालों में जय बंदिता, भक्ति, निशा, इशिका, कार्तिक, आयुष, अभिनव, अथर्व, नैतिक, अरुल, कृष्णा, सर्वांग, भावेश, नमन आदि रहे।

दागी रेंजर को बचाने सीसीएफ और डीएफओ आमने- सामने.

CCF and DFO face off to save the Ranger. उदित नारायणभोपाल । एक दागी रेंजर को लेकर ग्वालियर सर्कल के सीसीएफ तोमर सिंह सूलिया और श्योपुर डीएफओ चंदू सिंह चौहान आमने-सामने आ गए है। डीएफओ दागी रेंजर के खिलाफ उनके नियम विरुद्ध कृत्य पर कार्यवाई चाहते है। जबकि सीसीएफ सूलिया की इच्छा है कि वह दाग़ रहित रिटायर हो जाए। रेंजर की सेवानिवृत इस माह है।वन विभाग में किसी भी अधिकारी हो या फिर कर्मचारी उनके विरुद्ध जांच कछुआ चाल से की जाती है। इसके कारण कई बार बिना किसी कार्यवाई से वह रिटायर भी जाते है। वर्तमान में सबलगढ़ के गेम रेंज में पदस्थ केएम त्रिपाठी से जुड़ा मामला है। त्रिपाठी की जब 2017-18 में विजयपुर में पोस्टिंग थी तब केम्पा फंड से विभिन्न कार्य कराए गए थे। इन कार्यों के सम्पादन में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए बीएल ओझा और बनवारी शर्मा ने विभाग के विजिलेंस को शिकायत की थी। 2019 में की गई शिकायत का आज तक निराकरण नहीं हुआ। हालांकि विजिलेंस के निर्देश पर एसडीओ जोगेन्दर पारदे की अध्यक्षता के कमेटी ने जांच में कई बिन्दुओ पर रेंजर त्रिपाठी को क्लीनचिट दे दी किन्तु पूर्व में जॉच दिलीप आदिवासी एवं पवन आदिवासी द्वारा की गर्य शिकायत पर आनन्द सिंह चौहान उप वनमण्डलाधिकारी विजयपुर द्वारा की गई जांच में पत्र रेंजर केएम त्रिपाठी तत्कालीन वन परिक्षेत्र अधिकारी विजयपुर पश्चिम एवं रामवरन शर्मा उप वनक्षेत्रपाल को अग्नि सुरक्षा के 47,950 रुपये की राशि के फर्जी प्रमाणक तैयार करने के मामले में दोषी ठहराने को कमेटी ने भी दोषी माना है।इनका कहना“मैंने डीएफओ से आरोप पत्र पर अभिमत मांगा है। उनके अभिमत के बाद निर्णय लिया जाएगा।”टीएस सूलिया, सीसीएफ ग्वालियर“मैंने आरोप पत्र के साथ अपना अभिमत भेज दिया है। अगर दोबारा अभिमत मांगा है तो मैं दिखवाता हूं।”सीएस चौहान, डीएफओ श्योपुर

देश के विख्यात संगीत समारोह में शिरकत करेंगे, सीएम. 

Chief Minister will participate in the country’s renowned music festival. ग्वालियर । देश के विख्यात संगीत समारोह में शिरकत करने के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ग्वालियर आएंगे। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सोमवार को ही भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन भी है। इसे लेकर महाराज बाड़े पर गौरव दिवस का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। वह तानसेन संगीत समारोह में इस साल के तानसेन अलंकरण के लिए पंडित गणपति भट्ट हासणगि को सम्मानित करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री किले पर जाएंगे जहां तबला वादक रिकॉर्ड के लिए एक साथ 1650 कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे ।कलेक्टर ने रविवार को तानसेन समारोह महाराज वाडा़ और मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम स्थलों का दौरा किया और आवश्यक तैयारियों के निर्देश दिए। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि जिस तरह से इंटक मैदान में रात को रिचा शर्मा के प्रोग्राम में संगीत प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर का हिस्सा लिया। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी तानसेन संगीत समारोह को यादगार बनाने के लिए शहर वासी बड़ी संख्या में यहां पहुंचेंगे।

शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में दुनिया के प्रतिष्ठित महोत्सव “तानसेन समारोह”

In the field of classical music, the world-renowned festival “Tansen Samaroh. ग्वालियर ! शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में दुनिया के प्रतिष्ठित महोत्सव “तानसेन समारोह” के आयोजन की शुभ घड़ी आ गई है। आज समारोह के तहत संगीत की नगरी ग्वालियर के 15 स्थानों पर एक साथ “तानसेन संगीत महफिल” सजी है। हर स्थल पर कलाकारों ने प्रस्तुति दी। इस दौरान ग्वालियर के बैजाताल तैरते रंगमंच पर अंतर्राष्ट्रीय ध्रुपद गायक सुदीप भदौरिया ओर राजेन्द्र विश्वरूप ने सुर बहार की प्रस्तुति दी। आपको बता दें कि अखिल भारतीय तानसेन समारोह की शुरुआत इस बार 24 दिसंबर से होने जा रही है। इसके पूर्व यह आयोजन किया जा रहा है। वहीं 23 दिसंबर को गमक कार्यक्रम होगा, जिसमें सूफी गायिका रिचा शर्मा परफार्म करेंगी।

किशोर घर से कीमती सामान लेकर गायब

Teenager missing from home with valuables ग्वालियर ! शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में रहने वाला एक किशोर घर से कीमती सामान लेकर गायब हो गया। खास बात यह है कि इस किशोर ने अपनी पहचान छुपाने के लिए मां की साड़ी का सहारा लिया और उसे पहन कर महिला के वेश में यह अपने घर से निकाला और गायब हो गया। इस बात का खुलासा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से हुआ है। पता चला है कि 14 साल का यह किशोर मथुरा वृंदावन पहुंचा है। घटना तीन दिन पहले की है ।छात्र अपने साथ तीन बैग पुराने गहने और नकदी लेकर गायब हुआ है। खास बात यह है कि यह किशोर अपना मोबाइल घर छोड़ गया है लेकिन मोबाइल में मथुरा वृंदावन के होटल के बारे में बारे में जानकारी लेने के लिए उसने गूगल सर्च किया था। इसकी जानकारी पुलिस को मिली है। इसी के आधार पर पुलिस उसे तलाशने मथुरा वृंदावन गई है। फिलहाल पुलिस ने बच्चों के पिता की शिकायत पर उसके अपहरण का मुकदमा अज्ञात लोगों पर दर्ज किया है। कक्षा 9 में पढ़ने वाला यह किशोर आनंद नगर में स्थित एक मल्टी में रहता है। उसके माता-पिता 18 दिसंबर को घर से बाहर थे ।इसी दौरान शाम के वक्त वह यह किशोर अपने घर से गायब हो गया ।जबकि उसका छोटा भाई घर पर ही था माता-पिता ने जब घर में बडे़ बच्चे को तलाशा तो उसके कुछ कपड़े गायब मिले और मां की साड़ी अलमारी में रखे लगभग 7 तोला वजनी सोने की जेवर और नकदी भी गायब मिली। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किये तो महिला की साड़ी पहन कर जा रहे किशोर पर सब की निगाहें गढ़ गई । किशोर की मां अपनी साडी़ देखते ही पहचान गई। इससे अंदाजा लगाया गया है कि किशोर घर का बैग और साड़ी पहनकर गायब हुआ है। पुलिस का कहना है कि यह किशोर खुद गायब हुआ है या किसी के साथ गया है, इसका पता लगाया जा रहा है। 14 साल के बच्चे से इतनी शातिराना हरकत की उम्मीद अमूमन नहीं की जाती है यह भी पता नहीं चला है कि किशोर किस व्यक्ति के बहकावे में आकर यह कृत्य करने को मजबूर हुआ। निरंजन शर्मा एडिशनल एसपी ग्वालियर

शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ.

The inaugural ceremony of the two-day annual celebration at the Government Ayurveda College has commenced. ग्वालियर ! शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में पांच साल बाद दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ बुधवार को शुरू हो गया। इस दौरान उपस्थित लोगों और छात्रों को आयुर्वेद की उत्पत्ति उसके महत्व और पुरातन संस्कृति में इसके उल्लेख को बताया गया। वहीं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कई सांस्कृतिक और क्रीडा के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। 2018 के बाद अब आयुर्वैदिक कॉलेज में यह वार्षिकोत्सव हुआ है । कोविड महामारी के चलते पिछले कुछ सालों से यह वार्षिक उत्सव कार्यक्रम नहीं रखा जा रहा था ।इस दौरान पिछले सालों में संपन्न हुए विभिन्न खेल और उसके विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे ।

राजमाता विजयाराजे सिंधिया सिविल एयरपोर्ट पर निर्माणा कार्य के दौरान मजदूर घायल.

During the construction work at Rajmata Vijayaraje Scindia Civil Airport, laborers were injured. ग्वालियर। ग्वालियर में निर्माणाधीन राजमाता विजयाराजे सिंधिया सिविल एयरपोर्ट पर निर्माणधीन एयर टर्मिनल में काम के दौरान आज फिर एक हादसा होने से एक मजदूर गभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद वहां हड़कम्प मच गया । तीन महीने में यह दूसरी बड़ी घटना है । घटना के बाद घायल मजदूर के नाराज साथियों ने जमकर बवाल किया जिसके चलते मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी फिलहाल घायल को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है और पुलिस विवेचना में लगी है। आपको बता दें कि लगभग पांच सौ करोड़ की लागत से यहां कार्गो टर्मिनल बन रहा है. इसमें अभी फिनिशिंग का काम चल रहा है और आज दोपहर अचानक इसमें गिरने से एक श्रमिक गम्भीर रूप से घायल हो गया । उसे तत्काल उठाकर बिरला अस्पताल ले जाया गया और वहां उसे भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद साथी मजदूर ने बताया कि सुबह जब काम करने ले लिए वह ऊपर चढ़ा तो संतुलन गड़बड़ाने से काफी ऊंचाई से वह एकदम नीचे आ गया और गम्भीर रूप से घायल हो गया। किसी सेफ्टी उपकरण के बिना उसे पचास फुट ऊंची सीलिंग पर चढ़ा दिया गया जिससे वह गिर गया । मोहकम के गिरने के बाद वहां मौजूद कम्पनी के अधिकारी मौके से भाग निकले। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल को अस्पताल पहुंचा दिया गया है. और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है बाईट,,, राजवीर घायल मजदूर का साथी बाईट,,,, थाना प्रभारी महाराजपुरा ग्वालियर

गोवा एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान सेना के नायब सूबेदार कृष्णकांत शर्मा की मौत, पूर्व सैनिक संगठन ने स्टेशन मैनेजर को ज्ञापन सौंपा.

Death of Army Subedar Major Krishnakant Sharma while boarding the Goa Express. ग्वालियर ! रेलवे स्टेशन पर अप गोवा एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान सेना के नायब सूबेदार कृष्णकांत शर्मा की मौत को लेकर पूर्व सैनिक संगठन ने स्टेशन मैनेजर से इस मामले में जांच की मांग की है। वहीं पीड़ित परिवार के लिए रेलवे की ओर से मुआवजा राशि देने की भी उनके द्वारा मांग की गई है। उन्होंने इस बात पर दुख जताया है कि रेलवे सुरक्षा बल जीआरपी या प्रबंधन का कोई भी सदस्य पीड़ित परिवार को सांत्वना देने उनके घर नहीं पहुंचा है। दरअसल सोमवार रात को ग्वालियर के दीनदयाल नगर में रहने वाले सेना के नायब सूबेदार कृष्णकांत शर्मा छुट्टियां खत्म होने पर वापस अपनी ड्यूटी जा रहे थे। लेकिन ट्रेन में चढ़ने के दौरान वह ट्रैक पर चले गए और उनका शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई । इस घटना को लेकर पूर्व सैनिक संगठन ने गहरा क्षोभ जताया है और रेलवे प्रशासन पर यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का आरोप लगा भी लगाया है। उनका कहना है कि ट्रेन में चढ़ने और उतरने के दौरान भीड़ पर काबू करने के लिए जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल तैनात रहता है लेकिन वह यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बेपरवाह रहते हैं जिसके कारण इस तरह की दुर्घटनाएं होती हैं। एक होनहार देश के जवान की इस दुर्घटना में मौत हुई है इसलिए रेलवे को इस मामले में सेना के जवान के एक सदस्य को नौकरी और उचित मुआवजा देना चाहिए। साथ ही रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की अनदेखी पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई होना चाहिए।

ग्वालियर , युवक की गोली मार कर हत्या मौके से आरोपी फरार.

In Gwalior, the accused in the murder case of a young man, who shot him dead, has fled the crime scene. ग्वालियर। युवक की बेरहमी से गोली मारकर हत्यामुरार के 6 नंबर चौराहे की घटना है। तीन बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को युवक के भेजे में मारी गोलीयुवक को गोली मारकर मौके से फरार हुए बदमाश,पुलिस मौके पर पहुंची बदमाशों की तलाश में जुटी ,मुरार थाना क्षेत्र का मामला मृतक युवक की नहीं हुई अभी पहचान

आठ महीने पहले गायब हुई मुरैना की महिला को शहर की इंदरगंज पुलिस ने सूरत से बरामद किया.

The woman from Morena, who went missing eight months ago, was apprehended by the city’s Indarganj police from Surat. ग्वालियर ! करीब आठ महीने पहले अपने दोनों बच्चों के साथ गायब हुई मुरैना की महिला को शहर की इंदरगंज पुलिस ने सूरत से बरामद कर लिया है। बच्चों के साथ इस महिला को उच्च न्यायालय में भी पेश किया गया जहां से महिला को स्वतंत्र रूप से कहीं भी जाने की अनुमति प्रदान की गई। खास बात यह है कि पुलिस इस महिला को तलाशने के लिए उसके बैंक खातों आधार कार्ड पैन कार्ड की जानकारी को लगातार अपडेट कर रही थी। इस बीच पता लगा कि महिला ने अपना आधार कार्ड अपडेट कराया है। इसी आधार पर पुलिस गुजरात के सूरत में महिला तक पहुंची। दरअसल 8 अप्रैल 2023 को यह महिला जिला न्यायालय क्षेत्र से अचानक अपने दो मासूम बच्चों के साथ गायब हो गई थी। यह महिला जिला न्यायालय में अपने पति की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद क्लेम संबंधी जानकारी लेने अपने देवर के साथ मुरैना से ग्वालियर आई थी । लेकिन यह महिला अपने देवर से यह कह कर चली गई कि वह अपने वकील से बात करके आ रही है ।इसके बाद देवर काफी देर तक उसका इंतजार करता रहा। लेकिन महिला नहीं आई ।महिला को नजदीकी रिश्तेदारों और आसपास ढूंढने के बाद परिजनों ने इंदरगंज थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिवार के लोगों ने यह भी बताया था कि महिला को रेलवे कॉलोनी मुरैना में रहने वाला एक युवक बहला फुसला कर अगवा कर ले गया है ।इस पर पुलिस ने उसे खोजने की। काफी कोशिश की लेकिन महिला और उसके बच्चों का कुछ सुराग नहीं लगा । पिछले दिनों जब उसने सूरत में अपने आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए डाला और अपने फोन नंबर को चालू किया तब इंदरगंज पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से महिला की मौजूदगी गुजरात के सूरत में मिली ।इसके बाद इंदरगंज पुलिस की एक टीम महिला को बरामद करने सूरत पहुंच गई। जहां से महिला को उसके दोनों नाबालिग बच्चों के साथ बरामद कर लिया गया। फिलहाल पुलिस ने यह नहीं बताया है कि महिला को बहला फुसला कर अगवा करने वाले युवक के बारे में क्या स्टेटस है। महिला के घर वालों ने हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका भी लगा दी थी। सूरत से महिला की बरामदगी के बाद उसे हाई कोर्ट में पेश किया गया लेकिन महिला बालिग थी इसलिए न्यायालय ने उसे स्वतंत्रता दी है कि वह कहीं भी जा सकती है। निरंजन शर्मा… ए एस पी

क्राइम ब्रांच पुलिस ने रामगोविंद बघेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया.

The Crime Branch police filed a case against Ramgovind Baghel. ग्वालियर! ग्वालियर ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी ओमप्रकाश शर्मा की शिकायत पर आखिरकार क्राइम ब्रांच पुलिस ने रामगोविंद बघेल के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो दिन पहले सोशल मीडिया पर अयोध्या के नवनियुक्त पुजारी मोहित पांडे की अश्लील और फेक तस्वीर शेयर करने पर पुलिस प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा गया था।जिसमें राम गोविंद बघेल एवं कन्हैयालाल गर्ग के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई थी। दरअसल पिछले दिनों ही सरकार ने अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के नवनियुक्त पुजारी मोहित पांडे को नियुक्त किया है लेकिन कुछ लोगों ने उनकी एक युवती के साथ अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी कीं। जिन्हें पुलिस ने फेक करार देते हुए अहमदाबाद के कांग्रेस से जुड़े हितेंद्र पिथाड़िया को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर जारी यह अश्लील तस्वीरें ग्वालियर में भी कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई थीं।बाइट निरंजन शर्मा… एएसपी ग्वालियर

अयोध्या के नवनियुक्त पुजारी मोहित पांडे की सोशल मीडिया पर वायरल विडियो पर ग्रामीण ब्राह्मण महासभा ने पुलिस प्रशासन को आवेदन सौंपा,

The newly appointed priest Mohit Pandey of Ayodhya filed an FIR against the Gwalior Rural Brahmin Association. सुभाष पांडेय ग्वालियर ! ग्वालियर ग्रामीण ब्राह्मण महासभा ने सोशल मीडिया पर अयोध्या के नवनियुक्त पुजारी मोहित पांडे की अश्लील और फेक तस्वीर शेयर करने पर पुलिस प्रशासन को आवेदन सौंपा है ! और राम गोविंद बघेल एवं कन्हैयालाल गर्ग के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। दरअसल पिछले दिनों ही सरकार ने अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के नवनियुक्त पुजारी मोहित पांडे को नियुक्त किया है लेकिन कुछ लोगों ने उनकी एक युवती के साथ अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी कीं। जिन्हें पुलिस ने फेक करार देते हुए अहमदाबाद के कांग्रेस से जुड़े हितेंद्र पिथाड़िया को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर जारी यह अश्लील तस्वीरें ग्वालियर में भी कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। इस पर ब्राह्मण समाज ने आपत्ति दर्ज कराते हुए पुलिस से ऐसे लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने ब्राह्मण समाज को आश्वस्त किया है कि वह इस मामले में न्यायोचित कार्रवाई करेंगे।

गरीब, शोषित, पीड़ित और मजदूर वर्ग को उनका हक दिलाना ही मानवाधिकारो का उद्देश्य है: रविंद्र सिंह तोमर.

Empowering the poor, oppressed, distressed, and the labor class to ensure their rights is the aim of human rights: Ravindra Singh Tomar. ग्वालियर! अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवश 10 दिसंबर के अवसर पर मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली अल्पसंख्यक दिल्ली सरकार सलाहकार समिति के सदस्य रविंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में विशाल रैली का आयोजन कर एवं जनसभा कर आम जन को उनके मानवाधिकारो के प्रति जागरूक किया गया । रैली फूलबाग़ से महाराज बाड़े तक निकाली गयी एवं मानस भवन फूलबाग पर विशाल जनसभा मानवाधिकारों के संदर्भ में आयोजित की गयी जनसभा को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सदस्य अल्पसंख्यक आयोग (राज्यमन्त्री दर्जा ) रविंद्र सिंह तोमर ने कहा की वर्तमान परिदृश्य में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग मजदूरों एवं ग्रामीण पिछड़े इलाको के लोगो के मानवाधिकारो का हनन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है! काम के बदले उचित पारिश्रमिक मिले ये हर मजदुर का हर भारतीय का मौलिक अधिकार भी है और मानवाधिकार भी है परन्तु वर्तमान में ना केबल मजदूरों का वल्कि पड़े लिखे नौजवानो को प्राइवेट क्षेत्र में उचित मेहनताना नहीं दिया जा रहा है! और श्रम कानून का भी उल्ल्घन भी किया जा रहा परन्तु चुकी आम जन को उनके मानवाधिकारो का ज्ञान नहीं है जिसके आभाव में वे शोषण सहन करते है साथ ही श्री तोमर ने पुलिस द्वारा सबसे अधिक मानवाधिकार हनन की बात कही| तोमर ने बताया की संस्था मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग को सबसे ज्यादा पुलिस प्रताड़ना से संबधित शिकायत मिलती है एवं ज्यादातर मामलों में पीड़ित पक्ष की पुलिस द्वारा प्रथामिक सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी होती जबकि प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाना हर पीड़ित का अधिकार है! तोमर ने बताया की संस्था देश भर में मानवाधिकार जागरूकता कैंप एवं जनसुनवाई शिविर लगाकर आम जन को उनके मानवाधिकार के प्रति जागरूक कर रही है एवं मानवाधिकार हनन के शिकार पीड़ितों को प्रधानमंत्री कार्यालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के माध्यम से न्याय भी दिलवा रही है!इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष तोमर द्वारा शासन प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियो को उत्कृष्ट सेवा कार्य करने पर मानवाधिकार रत्न सम्मान दिया गया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मीना ने बताया कि कर्तव्यों की वकालत तो सब करते हैं लेकिन अगर हर व्यक्ति अमल करें तो मानव अधिकारों की जरूरत ही ना पड़े अपने अधिकारों को समझना और पालन करना यही मानव अधिकार बताता है ।कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन कटारे, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, सह सचिव भानु व्यास, संभागीय अध्यक्ष अखिलेश परिहार, जिला अध्यक्ष विष्णु जादौन ,प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र कंसाना प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग संजय कंसाना, ग्वालियर ग्रामीण अध्यक्ष प्राण सिंह छवाई ,विधान सभा अध्यक्ष सोनू जादौन, विधान सभा अध्यक्ष राजेंद्र महोबिया, जिला मीडिया प्रभारी सोनू कौशल, जिला महसचिव तरुण राठौर ,जिला सचिव धर्मेंद्र खटीक ,प्रदेश महासचिव नरेश तोमर ,जिला अध्यक्ष यूथ राहुल चौहान ,प्रदेश मीडिया प्रभारी धर्म परमार ,जिला उपाध्यक्ष बहादुर कुशवाह उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट धर्म सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम के अंत में विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमृत मीना जी को स्मृति चिन्ह देकर फूल माला पहनकर सम्मानित किया गया। इनका किया सम्मान….. डीएसपी नागेंद्र सिंह भदोरिया ,टीआई अजय पवार ,टी आईआर बी परिहार , टी आई नरेंद्र वर्मा टी इला टंडन, टी आई प्रीति भार्गव ,टीआई जितेंद्र सिंह तोमर, टीआई राजेश तोमर, टी आई यशवंत गोयल, समाजसेवी सुधीर त्रिपाठी, एडवोकेट धर्म सिंह चौहान को मानव रन मेडल सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

फर्जी दस्तावेज लगाकर 16 साल से नौकरी कर रहे 8 शिक्षक, 15 साल चली जांच.

Eight teachers have been working for 16 years using fake documents; investigation has been ongoing for the past 15 years. मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर Special Correspondent, Sahara Samachaar, Gwalior भोपाल। ग्वालियर में शिक्षक भर्ती परीक्षा के जरिये टीचर के रूप सोलह साल से नौकरी कर रहे, आठ शिक्षकों की जांच मे बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पाया गया कि इन टीचरों ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के समय फर्जी मार्कशीट और फर्जी दस्तावेज लगाए थे। पुलिस ने ऐसे आठ शिक्षकों के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज बनाने और धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है। इसकी खबर फैलने के बाद न केवल ग्वालियर बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के शिक्षा विभाग में हड़कम्प मच गया है। 2007-08 में बने थे शिक्षक2007-08 में मध्य प्रदेश सरकार ने शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा को पास करने के बाद कुछ शिक्षकों पर फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी पाने का आरोप लगा था। ग्वालियर के भितरवार इलाके में फरियादी गौरी शंकर राजपूत ने इसकी शिकायत थाने में की थी। जिसमें बताया गया था कि जनपद पंचायत भितरवार में पदस्थ शिक्षा कर्मियों ने फर्जी और कूटरचित अंकसूचियों की संरचना करके शासकीय सेवा प्राप्त कर अनाधिकृत रूप से शासकीय सेवा का लाभ उठाया है। उन्होंने इस मामले में धर्मेंद्र सिंह यादव, भगवत शर्मा, कृष्णा ,पान सिंह यादव, अनिल पाठक, बृजेंद्र सिंह रावत, अरविंद सिंह राणा, सतीश कुमार रजक, केशव सिंह पर फर्जी दस्तावेज लगाकर शासकीय नौकरी पाने का आरोप लगाया था। 2008 से चल रही थी जांच, 15 साल बाद हुई एफआईआरएडिशनल एसपी ग्वालियर निरंजन शर्मा ने बताया कि इस मामले पर विभिन्न बिन्दुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल और साक्ष्य संकलन किया गया और फरियादी द्वारा प्रस्तुत आरोप के दस्तावेज सही पाए जाने पर आठ आरोपियों के खिलाफ थाना भितरवार में धोखाधड़ी और दस्तावेजों की कूटरचना करके शासकीय नौकरी पाने की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच का दायरा बढ़ने पर बढ़ सकती है आरोपियों की संख्याअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अभी जांच जारी है और इस मामले में आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है। इस एफआईआर की सूचना से पूरे प्रदेश के शिक्षा विभाग में भूचाल मच गया है। क्योंकि जांच का दायरा बढ़ा तो प्रदेश भर में ऐसे सैकड़ों मामले उजागर हो सकते हैं।

ग्वालियर पूर्व, विधानसभा सीट, मध्य प्रदेश चुनाव परिणाम (2023)

Gwalior East, Assembly Seat, Madhya Pradesh Election Result (2023). विधानसभा क्षेत्र 16 – Gwalior East (मध्य प्रदेश), के सामान्य निर्वाचन: प्रवृत्तियाँ और परिणाम दिसंबर-2023 राउंड के रूप में स्थिति। बीजेपी : आगे (Maya Singh) BJP – 31554कांग्रेस : पीछे (Dr Satish Sikarwar) INC – 27066

सिंधिया स्कूल कैंपस में मंदिर दर्शन के लिए जैन मुनि को नहीं मिली इजाजत, जमकर हुआ हंगामा.

Jain monk denied permission for temple visit at Scindia School campus, uproar ensues. सिंधिया स्कूल परिसर में जैन मंदिर के दर्शन नहीं करने पर 24 घंटे तक अनशन फिर भी नहीं मिली अनुमति ग्वालियर । ग्वालियर किले पर स्थित फेमस सिंधिया स्कूल के परिसर में मौजूद एक प्राचीन भवन को भगवान महावीर स्वामी का मंदिर बताया जाता है। इसी के दर्शन करने की मांग करते हुए जैन मुनि विबुद्ध सागर महाराज ने पूरे 24 घंटे तक सिंधिया स्कूल के गेट पर अनशन किया। लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उन्हें स्कूल के अंदर प्रवेश नहीं दिया। थक हार कर जैन मुनि ने स्कूल के बाहर से खड़े होकर दूर से ही मंदिर के दर्शन किए और वहां से रवाना हो गए। दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम मंगलवार की सुबह शुरू हुआ था। ग्वालियर में चातुर्मास पूरा करने के बाद जैन मुनि विबुद्ध सागर महाराज ने ग्वालियर किले पर स्थित भगवान महावीर स्वामी के मंदिर के दर्शन करने की इच्छा जैन समाज के लोगों से जाहिर की। जैन समाज के कुछ लोग जैन मुनि विबुद्ध सागर महाराज को लेकर ग्वालियर किले पर पहुंचे। लेकिन यहां जैन मुनि को मंदिर में भगवान के दर्शन नहीं हो सके। क्योंकि जिस मंदिर में जैन मुनि दर्शन करना चाहते थे, वो मंदिर सिंधिया स्कूल के परिसर में मौजूद है।स्कूल प्रबंधन ने जैन मुनि को स्कूल के अंदर आने की अनुमति नहीं दी। अनुमति नहीं मिलने पर और भगवान के दर्शन नहीं होने पर जैन मुनि सिंधिया स्कूल के गेट पर ही अनशन पर बैठ गए। उनके साथ जैन समाज के कुछ लोग भी अनशन पर बैठ गए। मंगलवार सुबह से शुरू हुआ यह अनशन बुधवार की सुबह तक जारी रहा। स्कूल प्रबंधन ने किया साफ मनाइस दौरान पुलिस प्रशासन ने जैन मुनि को अनशन तोड़ने के लिए मनाने की कोशिश की लेकिन जैन मुनि ने भगवान के दर्शन करने के बाद ही अनशन तोड़ने की बात कही। बुधवार की सुबह स्कूल प्रबंधन द्वारा जैन मुनि को साफ तौर पर बता दिया गया कि उन्हें किसी भी हालत में स्कूल के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस दौरान जैन समाज के लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला। स्कूल प्रबंधन ने बनवा दी दीवारजैन समाज के लोगों ने बताया कि पहले वे इस मंदिर में दर्शन के लिए जाया करते थे। लेकिन फिर स्कूल प्रबंधन ने दीवार बनवा दी। जिसके बाद उन्हें अंदर जाने नहीं दिया जाता है। उन्हें स्कूल की दीवार के बाहर जाल से ही मंदिर के दर्शन करने पड़ते हैं। स्कूल प्रबंधन द्वारा जब जैन मुनि को स्कूल के अंदर प्रवेश देने से साफ मना कर दिया गया तो जैन समाज के लोग आक्रोशित हो गए। जाली में से मंदिर के दर्शन करने पड़ेजैन मुनि ने जब देखा की बात बनने की बजाय बिगड़ रही है तो जैन मुनि स्कूल के बाहर से ही मंदिर के दर्शन करने के लिए तैयार हो गए। जैन मुनि ने अपना अनशन तोड़कर स्कूल के बाउंड्री के बाहर खड़े होकर जाली में से मंदिर के दूर से ही दर्शन किए और इसके बाद में वहां से चले गए। हालांकि, इस मामले में जैन समाज के लोगों का कहना है कि अब वह इस मंदिर को स्कूल परिसर से मुक्त करवाने के लिए प्रयास करेंगे।

लोकायुक्त ने ठेकेदार से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हांथो पकड़ा, कार्यपालन यंत्री।

Lokayukta caught the contractor red-handed taking a bribe of 15 thousand rupees, the Executive Engineer. Manish Trivedi ग्वालियर:- पीडब्ल्यूडी का कार्यपालन यंत्री ठेकेदार से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया। लोकायुक्त ने मंगलवार को मेला मैदान में घूसखोर को दबोच लिया. तीन दिन पहले कार्यपालन यंत्री पीके गुप्ता ठेकेदार से 55 हजार रुपए ऐंठ चुका था। रिश्वत की दूसरी किस्त वसूलने के लिए उसने ठेेकेदार को मेला मैदान में बुलाया। ठेकेदार पैसों के साथ लोकायुक्त टीम को भी लेकर पहुंचा। ठेकेदार महेंद्र सिंह बैस ने बताया भिंड में कलेक्टर बंगले पर बिजली का काम किया है। इसका 4 लाख 20 हजार रुपए का बिल बना। अभी जो काम चल रहा है उसका बिल 2 लाख 72 हजार रुपए है। इन बिलों को कार्यपालन यंत्री पीके गुप्ता को पास करना था। उसके बदले गुप्ता 70 हजार रुपया घूस मांगी। पैसा नहीं दिया तो उसने ठेकेदार का बिल रोक दिया। पहली किस्त में 55 हजार रुपए देकर ठेकेदार ने कहा कि अब तो बिल पास कर दो, लेकिन गुप्ता पूरी रकम वसूले बिना बिल पर हस्ताक्षर करने को तैयार नहीं था।

शिवपुरी में मतदान के बाद देर रात दो गुटों में खूनी संघर्ष, इलाज के दौरान तीन लोगों ने दम तोड़।

Bloody clash between two groups late night after voting in Shivpuri, three people died during treatment. शिवपुरी में मतदान के बाद पुरानी रंजिश के चलते हुआ पथराव, आगजनी और गोलीकांड। दोनों गुटों के 12 से ज्यादा लोग हुए घायल, एक महिला सहित तीन की इलाज के दौरान मौत। संतोष सिंह तोमर ग्वालियर / शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के चकरामपुर गांव में 17 नवंबर को मतदान के बाद दो गुटों में रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। पथराव, आगजनी और गोलीकांड में दोनों गुटों के 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पहले नरवर फिर ग्वालियर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान शनिवार को ग्वालियर में एक महिला और दो युवकों की मौत हो गई। हिंसा के बाद गांव में तनाव का माहौल है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया भारी पुलिस बल के साथ गांव में मौजूद हैं। योगेंद्र उर्फ गोला पुत्र मुन्ना भदौरिया का गांव के ही दिनेश कुशवाह से दो माह पहले विवाद हो गया था। तभी से दोनों परिवारों में रंजिश चली आ रही थी। 17 नवंबर को वोटिंग के बाद रात में दोनों परिवारों के युवकों में रंजिश को लेकर विवाद हो गया। इसके कुछ देर बाद ही दोनों गुटों के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों गुटों ने लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान हुई गोलीबारी में कुशवाह समाज के एक युवक को गोली लग गई। इस खूनी संघर्ष के दौरान हुई आगजनी में एक बोलेरो कार भी जलकर राख हो गई। खूनी संघर्ष में मुन्ना भदौरिया की पत्नी आशा देवी उम्र 55 वर्ष, भाई लक्ष्मण और हिमांशु सेंगर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अतिरिक्त मुन्ना भदौरिया के दो बेटे राजेंद्र भदौरिया और भोला भदौरिया घायल हुए थे। सभी घायलों को पहले नरवर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से सभी घायलों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया था। इस झगडे़ में मुन्ना भदौरिया की पत्नी आशादेवी और आशादेवी के भतीजे हिमांशु सेंगर और लक्ष्मण भदौरिया की ग्वालियर में मौत हो चुकी है। कुशवाह परिवार के सदस्यों का उपचार भी ग्वालियर के अस्पताल में जारी है। करैरा एसडीओपी शिवनारायण मुकाती ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों पर बलवा सहित हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। एक पक्ष के तीन लोगों की मौत के बाद पुलिस ने अब हत्या की धारा बढ़ाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

छुटपुट घटनाओं के बीच ग्वालियर में शांतिपूर्ण रहा मतदान।

Voting remained peaceful in Gwalior amid minor incidents. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते नहीं हुआ कोई बड़ा झगड़ा फसाद। भाजपा और कांग्रेस के बीच ही दिखाई दे रहा है सीधा मुकाबला। संतोष सिंह तोमर ग्वालियर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के चलते ग्वालियर जिले के सभी 6 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 1659 मतदान केंद्रों और 3 सहायक मतदान केन्द्रों पर वोट डाले गये। छुटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मौसम में ठंडक होने के कारण सुबह मतदान केंद्रों पर भीड़ कम ही रही, लेकिन जैसे जैसे दिन चढ़ा मतदान केन्द्रों पर लाईन भी बढ़ती चली गई। चुनाव आयोग ने भले ही तमाम वायदे वोटिंग को लेकर किये हो, लेकिन मतदान के समय भी लोग अपने वोटर कार्ड लेकर घूमते दिखे। जबकि उनका नाम वोटर लिस्ट में था ही नहीं आयोग द्वारा नियुक्त एजेंटों द्वारा इसको लेकर कहा गया कि मतदाता की पुष्टि नहीं हुई होगी, इसके कारण नाम कट गया होगा, यह कहकर पलड़ा झाड़ लिया गया। ग्वालियर ग्रामीण के 269, ग्वालियर के 303, ग्वालियर पूर्व के 319, ग्वालियर दक्षिण के 249, भितरवार के 266 और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र डबरा (अजा) के 256 मतदान केन्द्रों पर वोट डाले गये। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाता रूपी जनता ने अपने मताधिकार का उपयोग कर नई सरकार चुन ली है। साथ ही अपने क्षेत्र के विधायक को भी चुन लिया। मतदान के दौरान चाक चौबंद रही कानून व्यवस्था ग्वालियर में मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए दस हजार से ज्यादा मध्यप्रदेश पुलिस के जवानों के अलावा बीएसएफ और क्यूआरएफ फोर्स को बड़ी संख्या में तैनाती की गई थी। संवेदनशील बूथों की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए पहली बार ड्रोन कैमरों की भी तैनाती की गई थी। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चन्देल पूरे समय मतदान केन्द्रों पर घूम-घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।ग्वालियर में 16 लाख 24 हजार 567 वोटर्स हैं। इनमे 7 लाख 5 हजार 871 महिला वोटर हैं। इन चुनावों में पहली बार अस्सी साल से ज्यादा वाले बुजुर्गों को घर पर ही वोट डालने का अधिकार मिला था। ऐसे वोटर्स की संख्या 17081 है। जिले में 275 बूथ संवेदनशील भी थे जिनकी सुरक्षा के खास इंतजान किए गए थे। हालांकि शहर में मतदान प्रक्रिया के दौरान दो से तीन स्थानों पर लड़ाई झगडे की खबरें भी आईं थीं लेकिन पुलिस अधिकारियों की मुस्तैदी और चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के चलते छोटे छोटे विवाद तो देखने को मिले लेकिन ये विवाद किसी बड़े झगड़े या अप्रीय घटना का कारण नहीं बन सके, कुल मिलाकर शहर में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। दांव पर लगी मंत्री और पूर्व मंत्रिओं की शाख ग्वालियर में भाजपा के दो वर्तमान मंत्री ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और भारत सिंह कुशवाहा के अलावा तीन पूर्व मंत्री माया सिंह, इमरती देवी और नारायण सिंह कुशवाह और कांग्रेस के पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव मैदान में हैं। इस चुनाव में इन सभी वर्तमान एवं पूर्व मंत्रिओं की शाख दांव पर लगी है। अब यह तो तीन तारीख को आने वाले चुनाव परिणाम ही बताएंगे कि किसकी शाख बचेगी और किसकी डूबेगी। जिसका इंतजार सभी को रहेगा। आपको बता दें कि सुबह निर्धारित समय पर राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त पोलिंग एजेंट्स की मौजूदगी में ईवीएम मशीनों का मॉक टेस्ट हुआ और फिर वैधानिक प्रक्रिया शुरू करने के बाद मतदान शुरू हुआ था। पोलिंग बूथों पर लगी रही मतदाताओं की भीड़ ग्वालियर की 6 विधानसभा सीटों पर लोकतंत्र के महापर्व को लेकर उत्साह चरम पर रहा। सुबह 7 बजे से ही पोलिंग बूथों पर वोट डालने के लिये मतदाताओं को पहुंचना शुरू हो गया था। दिन चढ़ते ही पोलिंग बूथों पर लोगों की लाइनें लगना शुरू हो गई थी। लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे। कई मतदान केन्द्रों पर मतदान धीमे होने की शिकायतें भी सामने आई। वहीं मतदान का समय पूर्ण होने पर भी कुछ पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगीं दिखाई दीं। जिसके चलते लाइन में लगे हुए मतदाताओं को मतदान केंद्रों के अंदर कर दिया गया और कुछ अतरिक्त समय का उपयोग कर मतदान पूर्ण कराया गया। भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला ग्वालियर दक्षिण की बात करें तो यहां कांग्रेस के मौजूदा विधायक प्रवीण पाठक और पूर्व मंत्री भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह कुशवाह के बीच सीधी लडाई है। ग्वालियर पूर्व में कांग्रेस के मौजूदा विधायक डा. सतीश सिंह सिकरवार और पूर्व मंत्री भाजपा नेत्री माया सिंह के बीच मुकाबला है। जबकि ग्वालियर विधानसभा में मंत्री भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर और कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा के बीच कांटे का मुकाबला है। ग्रामीण विधानसभा में भाजपा नेता मंत्री भारत सिंह कुशवाह और कांग्रेस प्रत्याशी साहब सिंह गुर्जर में आमने सामने की टक्कर है। भितरवार में कांग्रेस के मौजूदा विधायक लाखन सिंह और भाजपा के मोहन सिंह राठौर के बीच मुकाबला है वहीं डबरा में पूर्व मंत्री भाजपा नेत्री इमरती देवी और कांग्रेस के मौजूदा विधायक सुरेश राजे में सीधा मुकाबला है।

मुरैना में पूर्व सरपंच को गोली मारी, हालत गंभीर।

Former Sarpanch shot in Morena, condition critical. आधा दर्जन हथियारबंद बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोलियां। घायल को ग्वालियर रेफर किया, चुनावी रंजिश पर हुआ हमला। संतोष सिंह तोमर ग्वालियर / मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में मतदान का दिन चुनावी हिंसात्मक घटनाओं से भर रहा, दिमनी विधानसभा के साथ-साथ जिले की अन्य विधानसभा में पथराव और फायरिंग की घटनाएं सामने आईं। वहीं मतदान संपन्न होने के बाद यहां घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बताया जा रहा है कि बीती रात बाइक से आधा दर्जन बदमाशों ने भाजपा समर्थक पूर्व सरपंच को गोली मार दी। घटना कोतवाली थाना इलाके के गणेशपुरा की है। गंभीर रूप से घायल पूर्व सरपंच को जिला अस्पताल लाया गया जहां से ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। आपको बता दें कि मतदान के दिन जिले में जमकर फायरिंग और पथराव की घटना सामने आई है। मतदान होने की साथ-साथ एक और बड़ी घटना सामने आई है। शहर की कोतवाली थाना इलाके की गणेशपुरा में रहने वाले भाजपा समर्थक और पूर्व सरपंच खेम सिंह के ऊपर दर्जन बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें पूर्व सरपंच खेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया। इस घटना का कारण आपसी चुनावी रंजिश बताई जा रही है। वहीं घायल पूर्व सरपंच के परिजनों ने आरोप लगाया है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के बेटे और उनके साथियों ने गोली चलाई है फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। इनका कहना है कोतवाली थाना प्रभारी सुनील खेमरिया का कहना है कि पूर्व सरपंच का कहना है कि वह अपनी सिस्टर के घर से निकलकर गांव जा रहे थे। इस दौरान आधा दर्जन युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें उन्होंने बताया है कि कोई प्रत्याशी का लड़का बताया जा रहा है। फिलहाल घायल पूर्व सरपंच को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया है और पूरी घटना की जांच की जा रही है।

कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष और लहार विधायक डॉ. गोविंद सिंह के भाई ने साथियों सहित थामा भाजपा का झंडा।

Leader of Opposition of Congress and brother of Lahar MLA Dr. Govind Singh held the BJP flag along with his colleagues. चुनाव के समय हर बार चर्चाओं में रहे हैं विधायक के चचेरे भाई शैलेंद्र सिंह।पहले भी चुनावों में कर चुके हैं डॉ. गोविंद सिंह का विरोध और दल बदल। संतोष सिंह तोमर भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह के चचेरे भाई शैलेंद्र सिंह ने अपने कई साथियों सहित कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने भोपाल में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस खबर ने भिंड जिला सहित पूरे प्रदेश के राजनैतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। इस बारे में कांग्रेस नेताओं का कहना है की शैलेंद्र सिंह कभी कांग्रेसी थे ही नहीं। जबकि कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष और लहार विधायक डॉ. गोविंद सिंह के बेटे डॉ. अमित सिंह का कहना है की शैलेंद्र सिंह शुरू से ही कभी भी उनके साथ नहीं रहे और इसके पहले भी उन्होंने कांग्रेस पार्टी का नहीं बल्कि भाजपा का ही साथ दिया है। उनके भाजपा में जुड़ने से क्षेत्र में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।एक ओर मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा के लिए मतदान होना है वहीं बीजेपी कांग्रेस में दल बदल का खेल अब भी जारी है। ताजा मामला मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के क़द्दावर नेता डॉ गोविंद सिंह से जुड़ा हुआ है, क्योंकि उनके चचेरे भाई शैलेंद्र सिंह टप्पे अचानक भाजपा में शामिल हो गए हैं। शैलेंद्र सिंह ने चुनाव प्रचार के बीच भोपाल पहुंचकर केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के समक्ष अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। अचानक इस तरह कांग्रेस छोड़कर उनके भाजपा में शामिल होने से क्षेत्र की राजनीति में हलचल मच गई है। साथियों सहित ली भाजपा की सदस्यता भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते समय लहार विधायक डॉ. गोविंद सिंह के चचेरे भाई शैलेन्द्र सिंह कुशवाह उर्फ टप्पे के साथ साथ मनोज कुशवाह पचोखरा तथा अरविंद कुशवाह बगुलरी, अरुण कुशवाह पचेरा तथा रमेश रावत रावत मुहल्ला लहार ने भी भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ साथ 2022 में जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 11 से रमेश कुशवाह जिन्होंने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था जिनका लहार विधायक डॉ. गोविंद सिंह के बीच लेनदेन का अभी हाल ही में ऑडियो वीडियो वायरल हुआ था, उन्हें भी हृदेश शर्मा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मिलाकर भाजपा की प्राथमिकता सदस्यता दिलवाई। शैलेंद्र सिंह ने हमेशा डॉ. गोविंद सिंह का विरोध किया जब इस मामले में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया तो चुनावी व्यस्तता के कारण उनसे बात नहीं हो सकी। वहीं जब उनके बेटे डॉ. अमित सिंह से इस विषय को लेकर फोन पर बात की तो उन्होनें इस बात का जवाब देते हुए कहा की शैलेंद्र सिंह उर्फ टप्पे मेरे पिता डॉ. गोविंद सिंह के चचेरे भाई हैं और उनका सहयोग कभी भी हमारे साथ नहीं रहा। एक ही परिवार से जुड़े होने के कारण उनका नाम कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष और लहार विधायक के भाई के रूप में जरूर जाना जाता है, लेकिन उन्होंने हमेशा हर चुनाव में कांग्रेस पार्टी और डॉक्टर साहब का विरोध ही किया है। उनके कारनामों को क्षेत्र की जनता अच्छे से जानती है और उनके भाजपा या अन्य किसी भी दल में आने-जाने से कहीं कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसके पहले 2020 में भी उन्होंने भाजपा ज्वॉइन की थी और उनकी ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रद्युमन सिंह तोमर के साथ कई तस्वीरें भी सामने आईं थीं। उनका आप उनका पिछला रिकॉर्ड देख सकते हैं। शैलेंद्र सिंह कभी कांग्रेसी थे ही नहीं शैलेंद्र सिंह के भाजपा ज्वॉइन करने को लेकर क्षेत्र में माहौल गरमाया हुआ है। कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह से इस संबंध में बात की गई तो उनका कहना था कि नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के चचेरे भाई शैलेंद्र सिंह कांग्रेस में थे ही कब, उनके बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि यह नेता प्रतिपक्ष का पारिवारिक मामला है इसलिए फिलहाल किसी तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।  शैलेंद्र सिंह को है दलबदल की आदत बता दें कि लहार क्षेत्र के लोगों का कहना है कि शैलेंद्र सिंह (टप्पे) चुनाव आते ही दलबदल करते रहे हैं इसलिए ये कोई नई बात नहीं है। उनका दल बदल चलता रहता है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग तो उन्हें विभीषण भी कह रहे हैं। लोगों का कहना है कि हरबार विधानसभा चुनाव में उनके द्वारा कांग्रेस पार्टी और अपने बड़े भाई, लहार विधायक डॉ. गोविंद सिंह का विरोध किया गया है, लेकिन इससे वे डॉ. गोविंद सिंह का कभी भी कोई बड़ा नुकसान नहीं कर पाए और इस बार भी उनके इस काम से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद की कल मेहगांव में विशाल जनसभा।

Azad Samaj Party chief Chandrashekhar Azad’s huge public meeting in Mehgaon tomorrow. मेहगांव एएसपी प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे जनसभा और रोड शो।एएसपी के राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र सिंह भाटी भी रहेंगे मौजूद। संतोष सिंह तोमर ग्वालियर / भिंड। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में जुटे सभी राजनैतिक दलों ने अब चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में आजाद समाज पार्टी के मुखिया और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद कल भिंड जिले के मेहगांव में विशाल जनसभा और शो करेंगे।               भिंड जिले की हॉट सीट मानी जा रही मेहगांव विधानसभा क्षेत्र  से भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी के टिकट पर क्षेत्र के युवा नेता भूपेंद्र सिंह कराणा चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। भूपेंद्र सिंह कराणा के चुनावी समर में उतरने से इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के समीकरण गड़बड़ा रहे है और चुनावी मुकाबला रोमांचक हो गया है। इस मुकाबले को और भी रोमांचकारी बनाने के लिए आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविन्द्र सिंह भाटी कल मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में विशाल जनसभा और रोड शो करेंगे। मेहगांव विधानसभा क्षेत्र से आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह कराणा ने पत्रकार वार्ता के दौरान दोनों नेताओं के कार्यक्रम के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और पार्टी महासचिव रविंद्र भाटी सोमवार सुबह वायुमार्ग से ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ उनका काफिला मेहगांव जिला भिंड के लिए प्रस्थान करेगा। मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में उनका स्वागत कार्यक्रम रहेगा और यहां दोनो नेता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। जिसके बाद गोहद, बरहद, मेहगांव और गोरमी तिराहा पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जायेगा। इसके बाद चंद्रशेखर आजाद और रविंद्र सिंह भाटी मेहगांव गाल्लामंडी पहुंचेंगे। जहां चुनाव प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह कराणा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद दोनों नेताओं द्वारा पार्टी के स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया जायेगा। रोड शो के समापन के बाद दोनों नेता वापिस ग्वालियर पहुंचेंगे, जहां रात को पार्टी नेताओं और प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति को लेकर बैठक करेंगे।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज ग्वालियर अंचल में करेंगे सभाएं और रोड शो।

Union Minister Amit Shah will hold meetings and road shows in Gwalior region today. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ग्वालियर, शिवपुरी और श्योपुर जिले के प्रवास पर। संतोष सिंह तोमर भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की कमान संभाल रहे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज मध्यप्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी और श्योपुर जिले में चुनाव प्रचार पर रहेंगे। इस दौरान अमित शाह पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में 4 जनसभाओं एवं 2 रोड शो करेंगे।केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज दोपहर 12 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे। हेलीकॉप्टर द्वारा करैरा पहुंचकर दोपहर 12.40 बजे कृषि उपज मंडी प्रांगण में भाजपा प्रत्याशी रमेश खटीक के समर्थन में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। श्री शाह दोपहर 1.35 बजे करैरा विधानसभा के सिरसौद में, दोपहर 1.45 बजे मानपुरा, दोपहर 2 बजे भौंती में रथसभाएं, दोपहर 2.15 बजे पगारा में स्वागत, दोपहर 2.30 बजे ढाला में स्वागत, दोपहर 2.40 बजे बदरवाद में रथसभाओं को संबोधित करेंगे।श्री शाह दोपहर 2.55 बजे पिछोर नगर के स्टेडियम में भाजपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह लोधी के समर्थन में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.15 बजे हजारेश्वर मेला ग्राउंड, श्योपुर में पार्टी प्रत्याशी दुर्गालाल विजय के समर्थन में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। श्री शाह शाम 7.30 बजे इंटक ग्राउंड हजीरा, ग्वालियर में भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर के समर्थन में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। श्री शाह रात्रि विश्राम ग्वालियर में करेंगे।

निर्दलीय चुनाव प्रत्याशी के बेटे की संदिग्ध मौत पर बबाल।

Uproar over suspicious death of independent election candidate’s son. संदिग्ध परिस्थियों में निर्दलीय प्रत्याशी के बेटे सोनू की  मौत, देर रात तक परिजनों किया थाने का घेराव। पार्षद पति और पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष भानु दुबे पर मृतक के पिता ने लगाए हत्या के आरोप। संतोष सिंह तोमर ग्वालियर / शिवपुरी। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत विवेकानंद कॉलोनी निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने कोतवाली में लाश रखकर जमकर प्रदर्शन किया। मृतक शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी का बेटा है। मृतक के परिजन इस मामले में क्षेत्रीय भाजपा नेता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराने की मांग पर अड़े रहे। खबर मिली है कि मृतक सोनू शर्मा पुत्र रमेश शर्मा उम्र 32 साल विवेकानंद कॉलोनी का निवासी है। आज उसके घर के बाहर वह गंभीर रूप से घायल मिला था। उसके पेट में एक लकड़ी आरपार हो गई थी। जिसे लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में थाना प्रभारी विनय यादव ने परिजनों को फिलहाल समझा बुझाकर मर्ग कायम करते हुए मामला विवेचना में ले लिया है। पार्षद पति भाजपा नेता पर लगाए हत्या के आरोप सोनू के पिता एवं शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे रमेश शर्मा ने भानु दुबे पर आरोप लगाते हुए बताया कि मैं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ रहा हूं। मैने भानु दुबे का नगरपालिका चुनाव में विरोध किया था। वह उसी की रंजिश मुझसे रखता था। जब आज मेरा लड़का सड़क का काम देखने गया तो भानु दुबे और उसके साथियों ने उसे लात घूसों से मारा। जब वह उसने बचकर भागा तो इन्होंने उसमे पीछे से डंडा मारा जिससे वह गिर गया और वही डंडा सोनू की कांख को चीरता हुआ आरपार हो गया। मृतक के पिता ने बताया कि जब तक भानु और उसके साथियों के उपर एफ आई आर और गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक वह अपने लड़के का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। वही पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए मामले की जांच के बाद कार्यवाही की बात कह रही है। छत से गिरकर हुई युवक की मौत विवेकानंद के वार्ड क्रमांक 3 में सी सी रोड का काम चल रहा है। यह रोड रमेश शर्मा के घर के आगे बन रही है । सूत्रों के मुताबिक दोपहर में पार्षद पति, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भानु दुबे से सोनू शर्मा की कहासुनी भी हुई थी। शाम को जब सोनू ने शराब पीकर गालियां देना शुरू किया तो सोनू के घरवालों ने उसे कमरे में बंद कर दिया, लेकिन सोनू कमरे से निकल कर छत पर चढ़ गया। और वहीं से उसका पैर फिसल गया। जब सोनू नीचे गिरा तो वहां पर बांस के डंडे रखे हुए थे। उनमें से एक डंडा सोनू की कांख को चीरता हुआ आरपार हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन उसे एंबुलेंस में डालकर कोतवाली थाने लेकर आए और वहां भाजपा नेता भानु दुबे पर सोनू की हत्या का आरोप लगाते हुए भानु दुबे और बीजेपी मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। इनका कहना है मृतक के पिता अपने बेटे ली लाश को लेकर कोतवाली आए थे। जहां हमने प्रथम दृष्टया इस मामले में मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। जांच के दौरान परिजन जो बता रहे है हम उसकी जांच कर रहे है। जांच में जो तथ्य सामने आयेंगे उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी। विनय यादव,थाना प्रभारी कोतवाली शिवपुरी।

ग्वालियर का नया नाम, यूनेस्को ने घोषित किया ‘सिटी ऑफ म्यूजिक’

Sahara Samachaar;

UNESCO Declared the new name of Gwalior, ‘City of Music.’ यूनेस्को ने ग्वालियर को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क लिस्ट में किया शामिल। तानसेन की नगरी को सिटी ऑफ म्यूजिक के रूप में मिली नई पहचान। यूनेस्को में शहर को शामिल करने केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने भी लिखा था पत्र। संतोष सिंह तोमर ग्वालियर। मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के साथ ही ग्वालियर के लिए बड़ी और अच्छी खबर आई है। जिसे सुन और पढ़कर आप खुशी से झूम उठेंगे। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) नेअपने क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क की नवीनतम सूची की घोषणा की है। जिसमें दुनियाभर के 55 नए शहरों में मध्यप्रदेश के ग्वालियर को ‘सिटी ऑफ म्यूजिक’ (संगीत नगर) के रूप में शामिल किया है।अपनी सदियों पुरानी संगीत पंरपरा के चलते दुनिया भर में विख्यात ग्वालियर अब प्रतिष्ठित यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में शामिल हो गया है। परियोजना का नेतृत्व मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने ग्वालियर नगर निगम, ग्वालियर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड, राजा मानसिंह तोमर संगीत और कला विश्वविद्यालय, संगीत कलाकारों आदि के सहयोग से किया था। साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इसके लिए सार्थक प्रयास करते हुए यूनेस्को के क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में ग्वालियर शहर को शामिल करने के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय और मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग को पत्र भी लिखा था। गौरतलब है कि ग्वालियर में संगीत सम्राट तानसेन और बैजू बावरा जैसे महान संगीतकार हुए और यहां के संगीत को संरक्षित व संवंर्धित करने के लिए सिंधिया राजघराना सदियों से सार्थक पहल करता रहा है। तानसेन और बैजू बावरा का जन्म ग्वालियर में प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन और प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि यूनेस्को द्वारा ग्वालियर को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क कार्यक्रम में शामिल करना एक बड़ी उपलब्धि है। सूची में शामिल होने से पूरी दुनिया को मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि की समझ में वृद्धि होगी। तानसेन और बैजू बावरा जैसे महान संगीतज्ञों के शहर ग्वालियर में ही ध्रुपद संगीत परंपरा का जन्म हुआ है। जो आज भी जीवित हैं और बहुत दृढ़ता से संरक्षित है। ग्वालियर और संगीत से सरोकार रखने वाले हर व्यक्ति के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा सूची में शामिल होने से शहर को होने वाले फायदे के बारे में बताते हुए शुक्ला ने कहा कि मुझे यकीन है कि उपलब्धि की मदद से पूरी दुनिया प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता की समृद्धि और गहराई की तरफ आकर्षित होगी। इससे ग्वालियर शहर में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यह मध्य प्रदेश के लिए एक बड़ा अवसर है और हम यूनेस्को, संस्कृति विभाग, भारत सरकार और उन सभी लोगों के बहुत आभारी हैं जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप में ग्वालियर से जुड़े रहे हैं। सिंधिया ने पत्र लिखकर किया था प्रयास सिटी ऑफ म्यूजिक के तौर पर ग्वालियर का नाम यूनेस्कों में शामिल हो, इसे लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसी साल जून में एक पत्र लिखा था। उन्होंने ग्वालियर के समृद्ध सांस्कृति और गौरवशाली संगीत इतिहास का वर्णन करते हुए बैजू बाबरा के साथ ही महान संगीतज्ञ तानसेन के अलावा ग्वालियर के संगीत घरानों और देश-विदेश में नृत्य और संगीत के माध्यम से ग्वालियर की नई पहचान दिलाने वाले “उद्भव-उत्सव“ का भी उल्लेख किया था। ग्वालियर में कायम हैं गुरु-शिष्य परंपरा केंद्रीय मंत्री ने ग्वालियर में संचालित सदियों पुराने संगीत घरानों के साथ ही गुरु-शिष्य परंपरा का बखूबी वर्णन किया था। पत्र में इस बात का भी उल्लेख किया गया था, कि किस तरह मौजूदा परिवेश में सिंधिया राज घराना प्राचीन संगीत व पारंपरिक वाद्ययंत्र को बजाने वाले कलाकारों व उनकी कला को जीवित रखने उनके संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। ग्वालियर को मिलेगी नई पहचान यूनेस्को से सिटी ऑफ म्यूजिक का तमगा मिलने के बाद अब ग्वालियर के संगीत को विश्व पटल पर एक नई पहचान मिलेगी। संगीत के क्षेत्र में कॅरियर बनाने में जुटे विद्यार्थियों और पेशेवर संगीतकारों को विश्व में अपनी उड़ान भरने का मौका मिल सकेगा। राष्ट्रीय स्तर के तानसेन अलंकरण समारोह के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनेक संगीत कार्यक्रम होने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और ग्वालियर का मान बढ़ेगा। यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज सिटी में हैं ग्वालियर व ओरछा यूनेस्को ने अर्बन लैंडस्केप सिटी कार्यक्रम के तहत वर्ष 2020 में मध्य प्रदेश के दो ऐतिहासिक शहरों ग्वालियर व ओरछा को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी की सूची में शामिल कर लिया था। पर्यटन से जुड़े विशेषज्ञ इसे प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि मानते हैं। नौवीं शताब्दी में स्थापित ग्वालियर तथा 16वीं शताब्दी में स्थापित ओरछा अपने यहां स्थित महलों, मंदिरों सहित अन्य ऐतिहासिक इमारतों के लिए प्रसिद्ध हैं। खूबसूरत ऐतिहासिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध देश के ये दोनों शहर हमेंशा से ही देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे हैं।

असाधारण नृत्य और उत्साह के साथ शहर की सड़कों पर निकला कार्निवाल।

Extraordinary dance and enthusiasm, the carnival took to the city streets. उद्भव उत्सव के चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय नृत्य एवं संगीत समारोह का हुआ सतरंगी आगाज । 27 दलों के 810 कलाकारों ने भव्य कॉर्निवाल में ब्लास्टर म्यूजिक पर दी अपनी रंगारंग प्रस्तुत। संतोष सिंह तोमर ग्वालियर। सतरंगी पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे कलाकार, तेज चाल, धमाकेदार गीत-संगीत के साथ असाधारण नृत्य और बेजोड़ उत्साह का मिश्रण…. ऐसे ही जोश भरे अंदाज में सामूहिक रूप से निकल रहे देशी-विदेश के कलाकारों की एक झलक के लिए राह चलते लोग उन्हें अपलक निहारते रहे। पारंपरिक नृत्य और संगीत से सजा समृद्ध सांस्कृतिक नजारा देखने को मिला गुरुवार को शहर में निकाले गए कॉर्निवाल में। किर्गिस्तान के राजदूत व विदेशी कलाकार हुए शामिल उद्भव कल्चरल एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में सिंधिया कन्या विद्यालय एवं ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल के सहायोग से आयोजित किए जा रहे 18वें चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय नृत्य एवं संगीत समारोह “उद्भव उत्सव 2023“के शुभारंभ से पूर्व मोती पैलेस से यह कॉर्निवाल निकाला गया। कॉर्निवाल में किर्गिजस्तान, श्रीलंका, एस्टोनिया, मैसेडोनिया और मलेशिया सहित देश के विभिन्न प्रांतों से आएं दलों ने अपनी भागीदारी निभाई। इस दौरान किर्गिजस्तान के राजदूत ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्निवाल में कलाकारों ने दी मोहक प्रस्तुतियां कॉर्निवाल में चल रहे सभी दलों के कलाकारों ने एलआईसी तिराहे पर अपने-अपने देश और प्रदेश की कला और संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले गीत और संगीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। एस्टोनिया के कलाकारों की प्रस्तुति रोमांचित करने वाली रही तो डीपीएस गुड़गाव और गंधर्व एकेडमी इंदौर के कलाकारों का अंदाज भी खास रहा। कॉर्निवाल मोती पैलेस से शुरू होकर बैजाताल और मोती महल से गुजरकर कार्यक्रम स्थल सिंधिया कन्या विद्यालय में पहुंचकर समाप्त हुआ। भारत की संस्कृति समृद्ध और सुखद: ऑस्कर बैशीमॉव किसी भी समाज व राष्ट्र की भव्यता और श्रेष्ठता उसकी संस्कृति और सभ्यता पर निर्भर करती है। भारत दुनिया में अपनी अलग पहचान रखता है और विश्व को नई दिशा प्रदान करता है। क्योंकि भारतीय संस्कृति और सभ्यता समृद्ध और सुखद है। समृद्ध संस्कृति ही देश को एकजुट रखती है। उद्भव संस्था देश-विदेश की कला के अनुकरणीय कार्यों, साहित्य, संगीत और नृत्य को सम्मान देने का काम कर रही है। जो अनुकरणीय और प्रशंसनीय है। भारत के पारंपरिक नृत्यों और संगीत की सुंदरता को उनके वास्तविक स्वरूप में प्रदर्शित किया गया है। किर्गिजस्तान के राजदूत ऑस्कर बैशीमॉव ने बतौर मुख्य अतिथि यह बात कही। अध्यक्षता सिंधिया कन्या विद्यालय की प्राचार्य निशी मिश्रा ने की। जबकि ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर किरण भदौरिया, एलआईसी के एसडीएम खलील अहमद व डिवीजनल मैनेजर स्वदेश कुमार पाण्डेय विशिष्ट अतिथि थे। संस्था के अध्यक्ष डॉ. केशव पाण्डेय और सचिव दीपक तोमर ने संस्था की गतिविधियों से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन ब्रज किशोर दीक्षित व यशस्वी शर्मा ने तथा आभार व्यक्त चंद्र प्रकाश शर्मा ने किया। इस मौके पर आलोक द्विवेदी व प्रवीण शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद थे। अतिथियों ने शांति के प्रतीक गुब्बारे छुड़वाकर उत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया।कार्यक्रम में मनोज अग्रवाल, सुरेंद्र पाल सिंह कुशवाहा, रामचरण चिडार, अमरसिंह परिहार,राजेन्द्र मुदगल,अक्षत तोमर, मोनू राणा, शरद यादव, शाहिद खान, मनीषा जैन, साहिल खान, शरद शास्वत,मिताली तोमर और सुरेश वर्मा का विशेष योगदान रहा। आज के कार्यक्रम उद्भव उत्सव के दूसरे दिन 27 अक्टूबर शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से सिंधिया कन्या विद्यालय के सभागार में समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आते ही पूरे प्रदेश में विरोध के सुर.

INC; Congress; Gwalior; Malhargarh; Politics;

As soon as the second list of the Congress party comes, there is an uprising across the entire state.

अन्तर्राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव ‘‘उदभव उत्सव 2023

मेसेडोनिया एवं किर्गिस्तान के राजदूत करेंगे शुभारम्भपद्मविभूषण डॉ. सोनल मानसिंह करेंगी पुरूस्कृत संतोष सिंह तोमर ग्वालियर।उदभव सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के तत्वावधान में सिंधिया कन्या विद्यालय एवं ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल के सहयोग से 26 अक्टूबर से आरम्भ होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव ‘‘उदभव उत्सव‘‘ का भव्य शुभारम्भ किर्गिस्तान के भारत में राजदूत ऑस्कर बैशीमोव तथा नार्थ मेसेडोनिया के राजदूत स्लोबोदान ऊजूनोव की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगा। समापन समारोह में मुख्‍य अतिथि के रूप में विश्वविख्यात नृत्यांगना, राज्य सभा सांसद पद्मविभूषण डॉ. सोनल मानसिंह विजेताओं को पुरूस्कृत करेंगी। उदभव उत्सव के विषय में जानकारी देते हुये उदभव के अध्यक्ष डॉ. केशव पाण्डेय एवं सिंधिया कन्या विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती निशि मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष *तल्लिन, इस्टोनिया से, फोल्क डांस सोसाइटी कण्डाली से, शाह आलम मलेशिया से, मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन से सेलंगोर एजुकेशन कल्चरल ग्रुप, बिशकेक किर्गिस्तान से फोल्कोर ग्रुप कॉहर एवं कैगाले श्रीलंका से सारसवी डांस इण्स्टीट्यूट* के दल ग्वालियर में अपने राष्ट्रीय नृत्यों की प्रस्तुतियों के माध्यम से वैश्विक एकता का संदेश देंगे। विभिन्न प्रांतों की दिखेगी झलक विभिन्न देशों के अलावा देश के अनेक प्रांतों के कलाकारों की भी झलक दिखेगी। इनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश के 28 दल भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शास्त्रीय संगीत, लोक नृत्य, एकल नृत्य व सामूहिक नृत्य के साथ ही बैंड की प्रस्तुति के माध्यम से चैंपियनशिप की ट्राफी हासिल करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।*निकलेगा आकर्षक रंगारंग कार्निवाल*उदभव के सचिव दीपक तोमर एवं ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल की चैयरपर्सन श्रीमती किरण भदौरिया ने बताया कि शुभारंभ 26 अक्टूबर को दोपहर दो बजे मौती पैलेस से भव्य एवं आकर्षक कार्निवाल निकाला जाएगा। इस दौरान देश-विदेश के कलाकार पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर ब्लास्टर म्यूजिक की धुन पर सड़क पर अपने-अपने देश और प्रदेश के नृत्य की प्रस्तुति देते हुए चलेंगे। कार्निवाल बैजाताल से होता हुआ मोती महल से गुजरकर सिंधिया कन्या विद्यालय पहुंचेगा। शाम को राजदूतों की मुख्यातिथ्य में शुभारंभ समारोह आयोजित किया जाएगा।*ये होंगे कार्यक्रम*पहले दिन शुभारंभ समारोह में एस्टोनिया, मलेशिया, किर्गिजस्तान एवं श्रीलंका सहित देश के कलाकारों की प्रस्तुतियाँ होगीं। 27 को सिंधिया कन्या विद्यालय के सभागार में समूह नृत्यों की प्रस्तुतियाँ होंगी। 28 को प्रातःकाल आठ बजे से विद्यालय में ही एकल एवं इंस्ट्रयूमेंटल समूहों की प्रस्तुतियाँ होगी। 28 को शाम पॉच बजे से ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल आदित्यपुरम् के ओपन एयर थियेटर में भारतीय दलों के फाइनल राउण्ड की प्रस्तुतियाँ होगी। चयनित दलों की 29 को शाम पॉच बजे से सिंधिया कन्या विद्यालय में गाला नाइट में अन्तरराष्ट्रीय चैंपियनशिप ट्रॉफी के लिये विदेशी टीमों के बीच होने वाले मुकाबले के दौरान प्रस्तुतियां होंगी। समापन समारोह की मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना पद्मविभूषण डॉ. सोनल मानसिंह विजयी प्रतियोगियों एवं दलों को पुरस्कृत कर सम्मानित करेंगी। यूट्यूब एवं फेसबुक पर होगा लाइव वेबकास्ट कार्यक्रम सिंधिया कन्या विद्यालय, ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल, भारतीय जीवन बीमा निगम, जय मारूती गैस सिलेण्डर्स लिमिटेड, गोदरेज सोप्स, आई.कॉम (श्रीमती प्रवीणा पाण्डेय स्मृति इण्टरनेशनल सेंटर ऑफ मीडिया एक्सीलेंस) ऐकॉम हॉस्पिटेलिटीज, मैथिल स्टूडियो आदि के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। सम्पूर्ण कार्यक्रम का यूट्यूब एवं फेसबुक द्वारा सम्पूर्ण विश्व में लाइव प्रसारण लाखों लोग देखेंगे। आज की पत्रकारवार्ता में डॉ. केशव पाण्डेय, श्रीमती निशी मिश्रा, श्रीमती किरण भदौरिया, दीपक तोमर, सुरेन्द्र कुशवाह, आलोक द्धिवेदी, प्रवीण शर्मा, मनोज अग्रवाल, शरद सारस्वत, राजेन्द्र मुद्गल, डॉ आदित्य भदौरिया, शरद यादव, मोनू राणा, साहिल खान, शाहिद खान, शुभम राणा, आशु यादव, मूलचन्द रसैनिया, जगदीश गुप्त, अक्षत तोमर, प्रदीप बिसारिया, रामचरण चिढ़ार, वरूण सक्‍सैना, सुरेन्‍द्र श्रीवास्‍तव, हरीश पाल आदि उपस्थित थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live