LATEST NEWS

स्वस्थ मस्तिष्क, स्वस्थ शरीर में निवास करता है – जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव

A healthy mind resides in a healthy body – District Panchayat President Ganesh Yadav हरिप्रसाद गोहे  आमला। जिला प्रशासन एवं खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा 29 अगस्त, राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में विकासखण्ड स्तरीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ बालक एवं बालिका वर्ग में लाइफ कैरियर सीनियर सेकेंडरी सी.बी.एस.ई. स्कूल, आमला में बड़ोनिया (जी.एस.डी.एम.) के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित की गईं। यह कार्यक्रम जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव के मुख्य आतिथ्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजीत श्रीवास्तव, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक मनीष घोटे, सांदीपनि स्कूल प्राचार्य राजेश खैरवाल, हाईकोर्ट एडवोकेट शाहिद बेग के विशिष्ट आतिथ्य तथा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धीरेन्द्र साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा महान खिलाड़ी एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए गए। इसके पश्चात सभी उपस्थित विद्यार्थियों को शारीरिक रूप से फिट, मानसिक रूप से मजबूत और भावनात्मक रूप से संतुलित रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का दिन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस भी है, जिन्होंने ओलंपिक खेलों में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशिष्ट अतिथि उद्बोधन में सी.ई.ओ. संजीत श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना तथा फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक घोटे ने कहा कि आज का दिन देश में खेलों और फिटनेस गतिविधियों में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने का अवसर है। इसके लिए प्रतिदिन कम से कम 60 मिनट शारीरिक गतिविधि आवश्यक है। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी साहू ने कहा कि खेल केवल जीत और हार का माध्यम नहीं है, बल्कि ऐसा स्रोत है जिससे हम आपसी भाईचारे, सहयोग और समानता को बढ़ावा देते हैं। सांदीपनि स्कूल के प्राचार्य राजेश खैरवाल ने कहा कि जब विद्यार्थी खेलों में भाग लेते हैं तो उनमें अनुशासन, एकता और समानता की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम के संयोजक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के रामनारायण शुक्ला ने बताया कि इस अवसर पर आमला का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों – मनोज रहडवे, निलेश रहडवे, मोहित ठाकुर एवं शेख हमीद – को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं में रस्साकशी (बालिका वर्ग) में टीम बिरसा मुंडा (यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल) विजेता रही तथा टीम रानी लक्ष्मीबाई (लाइफ कैरियर सीनियर सेकेंडरी सी.बी.एस.ई. स्कूल) उपविजेता रही। बालक वर्ग में रस्साकशी में टीम चंद्रशेखर आज़ाद (यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल) विजेता एवं टीम रानी लक्ष्मीबाई (लाइफ कैरियर सीनियर सेकेंडरी सी.बी.एस.ई. स्कूल) उपविजेता रही। वॉलीबॉल (बालक वर्ग) में टीम सरदार वल्लभभाई पटेल (पैराडाइज हायर सेकेंडरी स्कूल) विजेता एवं टीम रामप्रसाद बिस्मिल (यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल) उपविजेता रही। इस प्रतियोगिता में सावित्रीबाई फुले (गर्ल्स स्कूल आमला), राजगुरु (मदरलैंड स्कूल आमला) एवं भगत सिंह (सेंट थॉमस स्कूल आमला) ने भी सहभागिता की। इस अवसर पर कार्यक्रम का कुशल संचालन मनोज विश्वकर्मा ने किया तथा नगर पालिका के शिवप्रसाद गुजरे ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गणेश बारस्कर, परवेज आलम, प्रदीप नागले, हरीभाऊ झरबड़े, श्रीराम कोकाटे, किशोरीलाल सोनपुरे, पृथ्वीराज चौहान, महेश देशमुख, श्रीमती शिवली गोस्वामी, श्रीमती रश्मि सोनी, श्रीमती मनीषा रावत, आशीष माकोड़े, सोनिका जोशी, दीपक रघुवंशी, भाग्यश्री पवार, ललिता दाबड़े आदि का विशेष सहयोग रहा। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस

Notice to vacate government residence to former minister Arvind Bhadoria ग्वालियर। शिवराज सरकार में वरिष्ठ मंत्री रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद भदौरिया को अब रेसकोर्स रोड स्थित शासकीय बंगला नंबर 35 खाली करना होगा. यह बंगला मंत्री के रूप में उन्हें मिला था, लेकिन चुनाव हारने और मंत्री पद छोड़ने के बाद भी उनके द्वारा बंगला खाली नहीं किया गया है. कुछ दिनों पहले उनके बंगले में चोरी हो गई थी, जिससे मामला हाईलाइट हो गया. तब प्रशासन की नींद टूटी. अब पूर्व मंत्री को बंगला खाली करने को लेकर एसडीएम झांसी रोड ने नोटिस जारी किया है. इसमें उन्हें आज यानी 28 अगस्त तक का अल्टीमेटम है. अगर इस पर पूर्व मंत्री ने बंगला नहीं छोड़ा तो बेदखल करने की कार्रवाई की जाएगी.

बिजली प्रकरणों की सुनवाई अब आमला न्यायालय में होगी, अधिवक्ता संघ आमला ने जताया आभार

Now hearing of electricity cases will be done in Amla court, Advocate Association Amla expressed gratitude हरिप्रसाद गोहेआमला । विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे एवं नव नियुक्त अधिवक्ता संघ आमला के प्रयासों से मिली आमला न्यायालय को बड़ी उपलब्धि बिजली विभाग के प्रकरणों की सुनवाई का अधिकार अब आमला न्यायालय को मिला लगभग 250 बिजली विभाग के लंबित प्रकरणों की सुनवाई एवं नवीन बिजली के प्रकरणों की सुनवाई आमला न्यायालय में होंगी गौरतलब हो कि अधिवक्ता संघ आमला के चुनाव के बाद से ही नव निर्वाचित अध्यक्ष के एन चौकीकर , सचिव ब्रजेश सोनी ,उपाध्यक्ष रवि शंकर पटवारी,सह सचिव सी एल सोलंकी ,कोषाध्यक्ष श्रीमति शारदा यादव ,वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल पाठक ,के एल झारिया ,वेद प्रकाश ,साहू मधुकर महाजन , हरिराम चौधरी ,महेश सोनी ,शिवपाल उबनारे,गुलाब दवडे,रानी शेख ,सुरेंद्र बारंगे ,हरिशंकर पाल ,के एल पाल,अषादू बिँझाड़े ,मनोज कश्यप ,राजेश अमरोही ,मनोज दीवाने ,अधिवक्तागण पदाधिकारीयो एवं कार्यकारणी सदस्यों द्वारा आमला में बिजली विभाग के प्रकरणों की सुनवाई के लिए प्रयास करते हुए क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे जी के सामने समस्या रखी थी जिसे उन्होंने संज्ञान में लेते हुए उन्होंने विधि विधाई विभाग से संपर्क कर आमला क्षेत्र की समस्या विधि विधाई विभाग में रखी एवं जिला न्यायधीश बैतूल एवं उच्च न्यायालय में माननीय चीफ जस्टिस्ट ऑफ मध्यप्रदेश के समक्ष एक प्रतिनिधि मंडल ने आमला न्यायालय से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याएं रखी थी जिस पर विधि विधाई विभाग से अनुमति प्राप्त हुई एवं उसका नोटिफिकेशन जारी कर मुल्ताई में आमला क्षेत्र के सुने जाने वाले बिजली विभाग के प्रकरणों को आमला न्यायालय में ही सुनवाई किए जाने के आदेश प्राप्त हुए जिससे आमला न्यायालय में बिजली विभाग के नवीन एवं लगभग 250 लंबित प्रकरणों की सुनवाई आमला न्यायालय में ही होगी इस उपलब्धि पर आमला क्षेत्र वासियों अधिवक्ता संघ आमला द्वारा प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री माननीय मोहन यादव जी एवं विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया

उत्सव के दौरान बेहतर ट्राफिक व्यवस्था बनाने आमला पुलिस मुस्तैद

Amla police is ready to make better traffic arrangements during the festival हरिप्रसाद गोहेआमला। आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रख नगर में बेहतर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाने आमला पुलिस नवागत थाना प्रभारी राजेश सातानकर के मार्ग दर्शन में पूर्णतः मुस्तैद है।सुचारू यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाने पुलिस बल नियमित गस्त कर रहा वहीं नगर की मुख्य सड़कों व सार्वजनिक चौक चौराहों परतैनात पुलिस बल व्यवस्था बनाते देखे जा रहे हैं। गौरतलब हो कि इस तरह की ट्रैफिक व्यवस्था वर्षों पहले आमला थाने में पदस्थ रहे दबंग थाना प्रभारी राज कुमार दुबे के कार्यकाल के दौरान देखी जाती थी जो आज देखने में आ रही है नवागत थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली की नगर में प्रशंसा की जा रही है वहीं थाना प्रभारी राजेश संतानकर ने हमारे प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान बताया शहर के हर चौराहे और व्यस्ततम क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किए गए है।सड़कों पर आवागमन बाधित न हो सड़क क्लियर रहे लोगों को आने जाने में परेशानी न हो इसका ध्यान रखते हुए पुलिस कर्मचारी डटे हुए है। सड़क पर अतिक्रमण न हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है उन्होंने व्यापारियों आम नागरिकों सहित सभी से आग्रह किया है कि सुचारु आवागमन व्यवस्था सहित सड़क पर अतिक्रमण न हो इस हेतु सहयोग करे।लोगो को कोई असुविधा न हो इसके लिए हम प्रतिबद्ध है । मिली जानकारी अनुसार आमला टी आई राजेश सातनकर के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनी दिखाई दी।त्योहारों के मद्देनजर सड़कों पर आवागमन की व्यवस्था बनाने पुलिस मुस्तैदी है। सड़कों पर अतिक्रमण न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है आवागमन बाधित न हो सके इसके लिए पुलिस के कर्मचारी लगातार गस्त करते हुए सड़कों पर घूम घूम कर निरीक्षण कर रहे है। नियम तोड़ने वालो को समझाइश भी दी जा रही है।तीज के त्यौहार और गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर बाजार में भारी भीड़ के मद्देनजर पुलिस की व्यवस्था बेहतर दिखाई दी।

रेत माफिया ने माइनिंग टीम को घेरा… अधिकारी पर किया हमला, फिर ट्रैक्टर ले भागे

Sand mafia surrounded the mining team… attacked the officer, then ran away with the tractor छतरपुर। छोटी नदी नालों से अवैध खनन कर बालू की सप्लाई करने वाले खनन माफिया कार्रवाई करने वाली टीमों पर भारी पड़ रहे हैं। यह लोग माइनिंग अधिकारियों पर जवाबी हमला कर देते हैं और ट्रैक्टरों को लेकर भाग जाते हैं। ऐसा ही मामला शहर के पन्ना रोड पर हुआ। जहां माइनिंग विभाग की टीम ने एक ट्रैक्टर ट्राली को रेत से भरा हुआ पकड़ा तो उसको छुड़ाकर माफिया भाग गए बाद में देर रात चार लोगों पर सिविल लाइन थाने में FIR कराई गई है। घटनाक्रम इस तरह से था मंगलवार शाम को रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली को ले जाया जा रहा था तभी माइनिंग की टीम पहुंची और दस्तावेज मांगे गए। तब चालक दस्तावेज नहीं दिखा पाया तो ट्रैक्टर को जप्त किया गया और एक सैनिक को ट्रैक्टर में बैठकर थाने ले जाया जा रहा था, तभी कुछ लोग आए और उन्होंने ट्रैक्टर को घेर लिया और सैनिक को ट्रैक्टर में से धक्का देकर नीचे गिराया और ट्रैक्टर को लेकर भाग गए। जो बालू भरी हुई थी उसे सड़क पर ही खाली कर दिया गया। मामले को लेकर सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि उपेंद्र यादव, विमलेश यादव, गजराज यादव और तनु यादव के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जंगली हाथियों की मौत और पकड़े जाने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को फटकारते हुए मांगा 30 साल का रिकॉर्ड

High Court strict on the death and capture of wild elephants, reprimanded the government and asked for 30 years of record MP High Court Strict :जबलपुर में स्थित मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने जंगली हाथियों की मौत और पकड़े जाने के मामले में सख्त रुख अपनाया है। शहडोल से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व लाए गए एक हाथी की मौत को लेकर हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए राज्य सरकार के साथ-साथ वन विभाग को फटकार लगाई है। हाईकोर्ट ने जंगली हाथियों को पकड़ने के लिए वाइल्ड लाइफ एक्ट का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिये हैं। हाईकोर्ट ने सरकार से पिछले 30 सालों में पकड़े गए जंगली हाथियों का पूरा रिकॉर्ड भी मांग लिया है। सरकार की ओर से पेश रिपोर्ट के अनुसार, 2017 से अब तक 10 जंगली हाथियों को पकड़ा गया है। एक्सपर्ट कमेटी ने सुझाव दिया है कि कान्हा में रखे गए जंगली हाथियों को 15 दिनों में छोड़ना होगा। 24 सितंबर को अगली सुनवाईये मामला रायपुर में रहने वाले नितिन सिंघवी की याचिका पर आधारित है, जिसमें कहा गया कि केंद्रीय पर्यावरण विभाग की गाइडलाइन के अनुसार जंगली हाथियों को पकड़ना अंतिम उपाय होना चाहिए, लेकिन मध्य प्रदेश में इसे पहला विकल्प बना कर रखा गया है। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई। अगली सुनवाई 24 सितंबर को होगी।

बाघ और अब चीतों के बीच फंसा मोहली गांव, विस्थापन रुका, खतरें में 8 हजार जिंदगियां

Mohli village trapped between tigers and leopards, displacement stopped, 8 thousand lives in danger सागर ! मध्य प्रदेश के सबसे बड़े टाइगर रिजर्व में करीब 8 हजार आबादी वाली ग्राम पंचायत मोहली के बंटी यादव 4 महीने पहले विस्थापन की औपचारिकताएं पूरी कर चुके हैं. लेकिन अब तक गांव में विस्थापन प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है. उनका कहना है कि, ”बाघों की आबादी बढ़ रही है, हम अब सुरक्षित नहीं हैं. डर के मारे ना खेती कर पाते हैं, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव हैं. हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि यहां से निकलकर सुरक्षित जगह पहुंच जाएं.” गांव की करीब 80 फीसदी आबादी को विस्थापन में मिलने वाले मुआवजे का इंतजार लंबा हो रहा है. टाइगर रिजर्व प्रबंधन का कहना है कि, विस्थापन स्वैच्छिक होता है और जब तक ग्रामसभा की सहमति नहीं मिलेगी, तब तक हम विस्थापन प्रक्रिया शुरू नहीं कर पाएंगे. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि लगातार बाघों की आबादी बढ़ने के अलावा अफ्रीकन चीते भी यहां आने वाले हैं. अगर समय पर विस्थापन नहीं हुआ, तो वन्यप्राणी और इंसान दोनों असुरक्षित होंगे. मोहली का विस्थापन बड़ी समस्यानौरादेही टाइगर रिजर्व में विस्थापन की प्रक्रिया 2014 से चल रही है. हालांकि 2018 में इलाके को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण परियोजना में शामिल किया गया था और 2023 में टाइगर रिजर्व का दर्जा दिया गया था. लेकिन 2010 में यहां अफ्रीकन चीतों को बसाने के लिए सर्वेक्षण हुआ था और तभी तय कर लिया गया था कि पहले यहां विस्थापन की प्रक्रिया शुरू की जाए. उसी समय नौरादेही वाइल्ड लाइफ सेंचुरी हुआ करती थी और यहां पर बाघों की संख्या शून्य थी. लेकिन भविष्य में बाघ और चीता बसाने के लिहाज से यहां 2014 में विस्थापन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी. तब से लेकर अब तक कई छोटे गांव विस्थापित हो चुके हैं. लेकिन मोहली एक ऐसा गांव है, जिसकी आबादी करीब 8 हजार है और इस गांव का विस्थापन काफी जरूरी है. यहां के 80 से 90 फीसदी लोग विस्थापन की औपचारिकताएं पूरी कर चुके हैं. लेकिन ग्राम सभा द्वारा सहमति नहीं दिए जाने के कारण विस्थापन शुरू नहीं हो पा रहा है. क्या कहते हैं विस्थापित लोगटाइगर रिजर्व के मोहली गांव के 80 फीसदी लोग विस्थापन की औपचारिकताएं पूरी कर चुके हैं. लेकिन ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित ना होने के कारण ये स्थिति बनी है. मोहली के रामा यादव बताते हैं कि, ”जंगली जानवरों से परेशान हैं. विस्थापन मंजूर हो चुका है, लेकिन मुआवजा कम मिल रहा है. अभी 15 लाख रूपए मिल रहे हैं और हम 35 से 30 लाख चाहते हैं. दूसरी तरफ हमारी खेती की जमीन का कोई भी मुआवजा नहीं दिया जा रहा है. पति पत्नी को एक यूनिट में गिना जा रहा है. इसलिए हम अभी नहीं जाना चाहते हैं.” बंटी यादव कहते हैं कि, ”यहां जानवरों का आतंक है. फसलें भी सुरक्षित नहीं रह पा रही हैं. बेरोजगारी, बिजली और पानी की समस्या है. जानवरों के डर से हम लोग खेत भी नहीं जा पाते हैं. पिछले साल मेरे पिताजी पर हमला कर दिया था. यहां पर बाघों की आवाज आती रहती है. चार महीने खाता खुले हो चुके हैं, सरपंच प्रस्ताव नहीं दे रहे हैं, तो अभी पैसा नहीं मिला है. हम लोग विस्थापन चाहते हैं कि सुरक्षित जगह पर पहुंच जाएं. यहां पर हम लोग सुरक्षित नहीं हैं.” क्या कहते हैं वाइल्डलाइफ एक्टिविस्टवाइल्डलाइफ एक्टिविस्ट अजय दुबे का कहना है कि, ”नौरादेही टाइगर रिजर्व में विस्थापन की प्रक्रिया गंभीर होती जा रही है. यहां मौजूद बाघों के हिसाब से बहुत बड़ा एरिया चाहिए है. कोर एरिया में बड़ी संख्या में हजारों लोग रह रहे हैं. ऐसे में विस्थापन की प्रक्रिया में तेजी लाना जरूरी है. प्रबंधन को चाहिए कि स्थानीय लोगों से संपर्क करें. जनप्रतिनिधि सरपंच, विधायक और सांसद सब की सहमति से प्रक्रिया आगे बढ़ना चाहिए. क्योंकि भविष्य में इधर चीते भी आना हैं.” ”नौरादेही टाइगर रिजर्व बेहतर तब बन सकता है, जब यहां जो अंदरूनी समस्याएं हैं उन में मुख्य धारा से कटे लोगों को निर्धारित पैकेज दिया जाए. रोजगार की व्यवस्था की जाए, उन्हें पर्यटन से जोड़ा जाए और स्वावलंबन की योजनाओं से जोड़ा जाए. मुझे विश्वास है कि यहां के लोग अपने इलाके के बाघों और चीतों की सुरक्षा के लिए नई बसाहट में बसेंगे और वन विभाग उन्हें सहयोग करेगा.” क्या कहना है टाइगर रिजर्व प्रबंधन कानौरादेही टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर डाॅ. ए ए अंसारी कहते हैं कि, ”जिन गांवों की ग्राम सभा की सहमति आ गयी है, वहां पर हमने विस्थापन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मोहली गांव की अभी तक हमारे पास ग्राम सभा की सहमति नहीं आयी है. सहमति के उपरांत प्रक्रिया पूरी की जाएगी. चूंकि यह स्वैच्छिक विस्थापन है, इसलिए ग्राम सभा की सहमति के बाद ही प्रक्रिया शुरू होगी. मोहली के अधिकतम लोग जाने को इच्छुक हैं और जैसे ही सहमति मिल जाएगी, हम प्रक्रिया पूरी कर देंगे. मोहली एक बड़ा गांव है, इसके लिए हमें सहमति मिलने पर बजट की मांग करना होगी.”

पूर्व मंत्री अरविंद भदोरिया के बंगले में बड़ी चोरी, अगल बगल रहते हैं अन्य मंत्रीगण

Big theft in former minister Arvind Bhadoria’s bungalow, other ministers live nearby ग्वालियर। ग्वालियर में चोरों ने पूर्व मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया के बंगले को निशाना बनाया. बंगले में घुसे अज्ञात चोरों ने यहां रखी चांदी की 2 मूर्तियां कुर्सियां और हलवाई का सारा सामान चुरा लिया. बंगले के चौकीदार हंसराज भदोरिया ने पड़ाव थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. इसमें बताया कि कुछ समय पहले पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया के बंगले पर भंडारे का आयोजन हुआ था जहां हलवाई का सामान रखा हुआ था. बंगले से चोर 2 चांदी की मूर्ति, कुर्सियां, 15 बड़े भगोंने, दो बड़ी कढ़ाई, दो गैस सिलेंडर 50 थाली ले गए. घटना का पता तब लगा जब चौकीदार ताला खोलकर अंदर पहुंचा. देखा कि सारा सामान गायब था. चौकीदार की शिकायत पर पड़ाव पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और अब उसकी तलाश शुरू कर दी है. खास बात यह है कि पूर्व मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया का बंगला रेस कोर्स रोड पर है. ऊर्जा मंत्री प्रदुम सिंह तोमर और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बंगले भी इसी रोड पर है. इन्हीं बंगलों के बीच पूर्व मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया का बंगला स्थित है

80 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को मिलेगा असाधारण सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र

80 police officers and personnel will receive commendation letters for exceptional service भोपाल। मध्य प्रदेश के 80 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को डीजीसीआर (महानिदेशक प्रशस्ति पत्र) से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी समर्पित सेवा के लिए दिया जाता है। पुलिस महानिदेशक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 80 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र और डिस्क प्रदान करेंगे। इसमें एआईजी विशेष शाखा विनीता मालवीय, एआईजी विशेष शाखा आभा तिर्की, एएसपी मऊगंज सारिका शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक उज्जैन दिलीप सिंह परिहार, आरआई भोपाल जय सिंह तोमर, उप निरिक्षक जिला विशेष शाखा भोपाल संतोष कुमार द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी व कर्मी शामिल हैं।

वन एवं वन्य जीव सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : अम्बाड़े

Negligence in forest and wildlife protection will not be tolerated: Ambade भोपाल। वन बल प्रमुख वीएन अम्बाड़े ने कहा है कि प्रदेश में वन एवं वन्य जीव संरक्षण की दिशा में नियमित रूप से पेट्रोलिंग की जा रही है किन्तु वनों की अवैध कटाई और कम समय में बाघों एवं तेंदुओं की मृत्यु की खबरें आ रहीं हैं। अम्बाड़े ने कहा है कि वन एवं वन्य जीव सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।वन बल प्रमुख वीएन अम्बाड़े ने समस्त फील्ड डायरेक्टर टाइगर रिजर्व और सीसीएफ एवं सीएफ को एक सख्त पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि विगत 20-25 दिनों में टाईगर रिजर्व एवं क्षेत्रीय वनों में 5-6 बाघों एवं तेंदुओं की मृत्यु हुई है। इतनी सुदृढ़ व्यवस्था होने के पश्चात् भी कम समय में बाघ एवं तेंदुओं की इतनी अधिक मृत्यु होना वन एवं वन्य जीव संरक्षण व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाता है। पेंच एवं सतपुड़ा टाईगर रिजर्व में बाघों की मृत्यु के संबंध में यह बताया गया कि बाघों की मृत्यु आपसी संघर्ष में हुई है। जब बाघों में संघर्ष होता है तो उनकी दहाड़ दूर तक सुनाई देती है, ऐसी स्थिति में एक बाघ की मृत्यु होने के पश्चात् स्थानीय अमले को जानकारी न होना सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ नहीं होने का संकेत देता है। एम-स्ट्रिप (Monitoring System for Tigers – Intensive Protection and Ecological Status), मानसून पेट्रोलिंग आदि के द्वारा निगरानी रखी जाती है फिर भी बाघों की मृत्यु के पश्चात् जानकारी न होना उचित नहीं है। बालाघाट की घटना अत्यंत खेदजनकबालाघाट में जिस प्रकार से बाघ की मृत्यु के पश्चात् वन अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा गंभीर लापरवाही बरती गई। यह अत्यंत ही अशोभनीय एवं खेद का विषय है। अम्बाड़े ने समस्त फील्ड डायरेक्टर टाइगर रिजर्व और सीसीएफ एवं सीएफ को निर्देशित किया जाता है कि वन एवं वन्य जीव सुरक्षा वन विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहनीय नहीं है। अतः भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो इस पर विशेष ध्यान दिया जावे।

पाटन में आशा दिवस कार्यक्रम, स्वास्थ्य जांच और सम्मान समारोह आयोजित

Asha Diwas program, health checkup and felicitation ceremony organized in Patan जितेंद्र श्रीवास्तवजबलपुर/पाटन। पाटन ब्लॉक की समस्त आशा कार्यकर्ता और आशा सुपरवाइज़र सिविल अस्पताल पाटन में आयोजित आशा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. आदर्श बिश्नोई के निर्देशन में किया गया। आशा दिवस विशेष रूप से आशा कार्यकर्ताओं के लिए मनाया जाता है, इसलिए इस अवसर पर उनकी स्वास्थ्य जांच को प्राथमिकता दी गई। सभी आशा कार्यकर्ताओं का पंजीयन कर वजन, ऊँचाई, कमर का नाप, ब्लड प्रेशर, शुगर, ए.वी.एन., ब्लड सैंपल सहित अन्य आवश्यक परीक्षण किए गए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ता श्रीमती रेखा चक्रवर्ती को सम्मानित करते हुए ₹1000 का चेक प्रदान किया गया। वहीं आशा सुपरवाइज़र श्रीमती सुनीता श्रुति को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने मनोरंजन के लिए गीत प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने बेहद सराहा।इस अवसर पर ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे और डॉ. आदर्श बिश्नोई के निर्देशन में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।

झंडा विवाद से भड़की राजनीति: बैतूल में कांग्रेस का पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

Politics flared up due to flag controversy: Congress protested against police administration in Betul हरिप्रसाद गोहेआमला ! ज़िला कांग्रेस कमेटी बैतूल के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस छन्नू बेले की अगुवाई में थाना आमला पहुंच जिला पुलिस अधीक्षक बैतूल के नाम थाना प्रभारी आमला को ज्ञापन सौंपा सौंपे ज्ञापन के माध्यम से बताया गया जिला कांग्रेस कमेटी नवागत अध्यक्ष निलय डागा के जुलूस में लगाए जा रहे झंडे लगाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ मार पिटाई की गई थी पुलिस प्रशाशन द्वारा शिकायत करने के बाद भी मोनू बड़ोनिया तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज न करते हुए उल्टे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निलय डागा एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर बिना विवेचना किए मामला दर्ज कर दिया है। जिसे लेकर बैतूल जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं आम जन में आक्रोश देख जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस छन्नू बेले ने बताया सत्ताधारी भाजपा द्वारा सत्ता का दुरुपयोग करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने मांग की है की शीघ्र ही कोतवाली थाना बैतूल में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निलय डागा सहित अन्य कार्यकर्ताओं पर लगाया गया झूठा प्रकरण वापस लिया जाए अन्यथा बाध्य होकर संपूर्ण जिले में आंदोलन करने बाध्य होना पड़ेगा। जिससे होने वाली संभावित क्षति के लिए शासन प्रशासन जवाबदार रहेगा। ज्ञापन सौंपते समय प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता छन्नू बेले ,नासीर खान, चन्द्र शेखर सिंह चंदेल,जितेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शांतिकुंज हरिद्वार से 108 कुण्‍डीय शक्तिसंवर्धन यज्ञ हेतु कलश का शुभागमन

Inauguration of Kalash for 108 Kundi Shaktisamvardhan Yagya from Shantikunj Haridwar हरिप्रसाद गोहेआमला। दिनांक 24 अगस्‍त 2025 दिन रविवार दोपहर 01:48 को दक्षिण एक्‍सप्रेस से भव्‍य कलश का आगमन गायत्री प्रज्ञापीठ आमला में होने जा रहा है इस हेतु अखिल विश्‍व गायत्री परिवार जिला समन्‍वय समिति एवं जिले के सभी प्रज्ञा संस्‍थानो और अन्‍यान्‍य संगठनों द्वारा भव्‍य स्‍वागत यात्रा निकाली जायेगी। जिला समन्‍वयक डॉ कैलाश वर्मा ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार से शक्तिसंवर्धन 108 कुण्‍डीय गायत्री महायज्ञ का प्रमुख कलश शांतिकुंज हरिद्वार से आदरणीय शैल बाला पंण्‍डया एवं डॉ प्रणव पण्‍डया द्वारा पूजन कर गायत्री परिजनों के माध्‍यम से गायत्री प्रज्ञापीठ आमला में शक्तिसंवर्धन 108 कुण्‍डीय गायत्री महायज्ञ दिनांक 19 दिसम्‍बर से 22 दिसम्‍बर 2025 हेतु स्‍थापित किया जा रहा है जिसके समक्ष सम्‍पूर्ण जिले के परिजनों द्वारा गायत्री साधना सम्‍पन्‍न की जायेगी। 108 कुण्‍डीय गायत्री महायज्ञ हेतु आ रहें इस दिव्‍य कलश को लगातार तीन माह तक जिले के गांव-गांव और अनेकानेक संस्‍थानों में सामूहिक साधना हेतु पंहुचाया जायेगा जिसके सम्‍मुख प्रतिदिन सैकड़ो परिजन साधनाएं करेंगे। जिले की सीमा के प्रारम्‍भ होतें ही घोड़ाडोंगरी रेल्‍वे स्‍टेशन पर तहसील समन्‍वय समिति घोड़ाडोंगरी शाहपुर एवं शोभापुर सारणी के परिजन कलश का पुष्‍पाहार से स्‍वागत करेंगे तत्‍पश्‍चात बैतूल रेल्‍वे स्‍टेशन पर बैतूल और बैतूल बाजार के परिजन स्‍वागत करेंगे तत्‍पश्‍चात आमला रेल्‍वे स्‍टेशन पर जिला समन्‍वय समिति बैतूल गायत्री परिवार ट्रस्‍ट आमला और नगर के सभी संगठन स्‍वागत करेंगे। गायत्री प्रज्ञापीठ आमला के मुख्‍य प्रबंध ट्रस्‍टी बी.पी. धामोड़े एवं आयोजन समिति ने नगर के सभी संगठनों से इस कलश के स्‍वागत हेतु रविवार दिनांक 24 अगस्‍त 2025 को दोपहर 01:50 पर रेल्‍वे स्‍टेशन आमला जंक्‍शन आने का अनुरोध किया है।

उत्कृष्ट पुलिस कार्यप्रणाली की हुई सराहना, डीजीपी डिस्क आवर्ड से नवाजे जाएंगेआमला टी आई राजेश सातनकर !

Excellent police functioning appreciated, Amla TI Rajesh Satankar will be honored with DGP Disc Award! हरिप्रसाद गोहेआमला ! बैतूल जिले के थाना आमला में पदस्थ नवागत थाना प्रभारी राजेश सातनकर एवं बोड़खी चौकी प्रभारी अमित पंवार की उत्कृष्ट एवं बेहतर पुलिस कार्यप्रणाली की पुलिस विभाग द्वारा सराहना की गई है। गौरतलब हो की जिला पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल झरिया,एडिशन एस पी कमला जोशी, एस डी ओ पी मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में मुलताई में पदस्थ रहने के दौरान निरीक्षक राजेश सातनकर एवं उपनिरीक्षक अमित पवार ने अपनी सूझबूझ से एक अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया था साथ ही बेहतर साक्ष्य और गवाह की प्रस्तुति के कारण इस प्रकरण में अभियुक्तों को जेल भेजे जाने में अहम भूमिका निभाई थी।बतादे फरवरी 2024 में नागपुर बैतूल हाइवे के खंबारा टोल नाके के पास एक ढाबे पर एक बुरी तरह जले हुए शव की शिनाख्त हुई लगभग 98 प्रतिशत जले होने के कारण उसे पहचानना मुश्किल हो रहा था टीआई सातनकर एवं उप निरीक्षक अमित पवार ने अपनी सूझबूझ से इस शव की शिनाख्त की और प्रकरण का पर्दाफाश किया । महाराष्ट्र के गोंदिया में रहने वाले म्यूजिक टीचर का वह शव था और इसकी हत्या उसकी बेटी और दामाद ने ही कर दी थी और उसे महाराष्ट्र के गोरेगांव से लगभग 300 किमी मुलताई के पास लाकर ढाबे पर जला दिया था।लगभग 98 प्रतिशत जले शव की शिनाख्त करना चुनौतीपूर्ण था किन्तु इन पुलिस अधिकारी ने अपनी सूझबूझ से इस प्रकरण को सुलझाया और हत्यारे बेटी दामाद को गिरफ्तार करके जेल भिजवाया।मृतक के सिर के 12 सेमी लंबे बाल और खंबारा टोल नाके से घटना स्थल तक उस समय के वाहनों की आवाजाही और वाहन की रप्तार को आधार बनाकर केस की गुत्थी को सुलझाया।इस महत्वपूर्ण उपलब्धि एवं बेहतर पुलिसिंग पर सभी ने आमला टी आई राजेश सातनकर एवं बोड़खी चौकी प्रभारी अमित पवार को बधाई प्रेषित की है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस मप्र के 53 जिले में से 80 पुलिस अधिकारियों को सम्मान के लिए चुना गया जिसमें बैतूल जिले से दो अधिकारियों का चुना जाना जिले के लिए गौरव की बात है।वही बैतूल जिले के दो पुलिस अधिकारि राजेश सातनकर एवं अमित पवार सहित मप्र के 80 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र के लिए चुना गया है।कैलाश मकवाना पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश द्वारा जारी पुलिस राजपत्र आदेश क्रमांक 1/2002 दिनांक 21/05/2002 में निहित प्रावधानों के तहत नवंबर 2024 के लिए आदेश जारी कर चयनित 80 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची जारी की है। पुलिस विभाग द्वारा उल्लेखनीय और आसाधारण कार्यों के लिए विभाग द्वारा समय समय पर विभिन्न सम्मान और पुरस्कार से अपने विभाग के पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को नवाजा जाता है।एक ऐसा ही सम्मान डीजीपी प्रशंसा पत्र और डिस्क अवार्ड पुलिस विभाग में उत्कृष्ट प्रदर्शन और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए दिया जाता है।यह विशेष पुरस्कार उन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया जाता है जिन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों को सुलझाने और जनता की सेवा में उत्कृष्ट योगदान दिया है।

प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर आज जनता को समर्पित करेंगे केंद्रीय मंत्री गडकरी, कुछ खास है ये ब्रिज

Union Minister Gadkari will dedicate the state’s longest flyover to the public today, this bridge is special प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर का लोकार्पण केन्द्रीय मंत्री सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा आज 23 अगस्त को किया जाएगा। लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन मदन महल चौक में किया गया है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे। लोकार्पण समारोह की सभी तैयारिया लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का विशेष विमान से शनिवार 23 अगस्त को सुबह 11.25 डुमना विमानतल पर आगमन होगा। वह सडक मार्ग से दोपहर 12 बजे महन महन चौक में पहुंचकर मदनमहल-दमोहनाका फ्लाईओवर के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा वह राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम के सभी तैयारियां जिला प्रशासन व विभाग के द्वारा पूरी कर ली गई है। प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री स्थानीय विधायक ने दो दिन प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ नवनिर्मित प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर का निरीक्षण किया था। केन्द्रीय मंत्री के आगमन तथा लोकार्पण कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस विभाग के द्वारा भी चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। इसके लिए कुछ मार्गों में यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया है। स्वागत में लगे बैनर पोस्टरकेन्द्रीय मंत्री के नगरागमन में कारण स्थानीय भाजपा नेताओ में उत्साह है। प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए सड़कों में उसके समर्थन में बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। केन्द्रीय मंत्री का काफिला जिन मार्ग से गुजरेगा तथा कार्यक्रम स्थल पर पूरी तरह से बैनर पोस्टर से पटे हुए हैं। नीचे बने हैं पार्क, ओपन जिम तथा बास्केटबॉल कोर्टफ्लाईओवर के नीचे सार्वजनिक उपयोग के लिए बच्चों के पार्क, ओपन जिम तथा बास्केटबॉल कोर्ट भी बनाए गए हैं। इसके अलावा पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए फ्लाईओवर के नीचे 50 हजार पौधे का रोपण किया गया है। फ्लाईओवर निर्माण में बच्चों के मनोरंजन, लोगों के स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet