LATEST NEWS

पिता के नाम एक पौधा: कार्यक्रम मातोश्री वृद्धाश्रम में मनाया जाएगा फादर्स डे

A plant in the name of father: Father’s Day will be celebrated in Matoshree old age home हरिप्रसाद गोहेआमला/बैतूल ! फादर्स डे के अवसर पर रविवार 8 जून को सेव इंडियन फैमिली बैतूल(एसआईएफ बैतूल) द्वारा सुबह 10 बजे मातोश्री वृद्ध आश्रम में पिता के नाम एक पौधा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी एसआईएफ बैतूल द्वारा फादर्स डे मातोश्री वृद्ध आश्रम में ही मनाया जाएगा, लेकिन इस बार पिता के नाम पौधारोपण की एक नई परंपरा की शुरुआत की जा रही है। कार्यक्रम में शामिल सदस्य अपने पिता के नाम एक पौधा लगाएंगे।कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे बुज़ुर्गों के साथ बैठकर भोजन किया जाएगा और उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया जाएगा। सदस्य इन बुज़ुर्गों के अनुभव सुनेंगे और समाज में पुरुषों की भूमिका पर संवेदना के साथ चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में शामिल सदस्य अपने पिता के साथ बिताए पलों, उनकी सीख, त्याग और भावनाओं को भी साझा करेंगे। एसआईएफ बैतूल की ओर से अपील की गई है कि यदि आपके आसपास कोई ऐसे पुरुष, पिता या भाई हैं जो किसी झूठे केस, मानसिक या सामाजिक दबाव, या कानूनी उलझनों से पीड़ित हैं, तो उन्हें इस आयोजन में जरूर शामिल करें। यह कार्यक्रम उनके लिए भावनात्मक सहयोग और जागरूकता का मंच बन सकता है। एसआईएफ बैतूल द्वारा पुरुषों के लिए हेल्पलाइन नंबर 8882498498 जारी किया गया है, जिस पर पीड़ित पुरुष सहायता और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

मेहरा समाज प्रतिनिधि मंडल ने किया एसपी झारिया का भव्य स्वागत, दी शुभकामनाएं ।

Mehra Samaj delegation gave a grand welcome to SP Jharia and extended best wishes to him. हरिप्रसाद गोहेआमला । जिला पुलिस अधीक्षक बैतूल एस पी निस्घल एन झारिया को मिली नवीन पदौन्नत्ती पर मेहरा समाज संगठन बैतूल द्वारा उनके कार्यालय पहुंच सौजन्य भेंट कर एस पी का स्वागत कर उन्हें मिली पदोन्नति पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई । गौरतलब हो की इस मौके पर जिला अध्यक्ष मेहरा समाज संतु सूर्यवंशी के नेतृत्व में समाज के प्रांतीय प्रतिनिधि मंडल ने एस पी झरिया को डाक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा भेट कर उन्हे शुभकामनाएं दी । इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रांतीय अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक नागले,प्रांतीय नोडल जी सी पूर्वे जी, प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश बेले,युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चंद्रभान बडौदे, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष किशोर मोहबे,जिला कोषाध्यक्ष राजेश ढ़ोलेकर , सहित मेहरा समाज समिति जिला बैतूल के पदाधिकारी एवं समस्त सामाजिक बंधुओ ने पुष्प गुच्छ सहित फूल माला से भव्य स्वागत किया।

नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय कारागार में नेत्र परीक्षण शिविर

Eye test camp in Netaji Subhash Chandra Bose Central Jail जितेन्द्र श्रीवास्तव विशेष संवाददाताजबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय कारागार में शनिवार को 250 बंदियों का नेत्र परीक्षण किया गया। इनमें 10 महिला बंदी शामिल रहीं। यह शिविर दादा वीरेन्द्रपुरी ने़त्र चिकित्सालय ने लगाया था। चिकित्सकों ने बंदियों के नेत्र की जांच की और आवश्यक चिकित्सा सलाह दी। चिकित्सकों के मुताबिक उम्र बढ़ने के साथ आंखों में होने वाली समस्याओं के मद्देनजर उन्हें दवाएं और चश्में मुहैया कराए गए हैं। डॉ पवन स्थापक ने बताया कि जेल परिसर में रहते हुए बंदियों की आंखों में कई समस्याएं हो जाती है, जिसका समय पर इलाज जरूरी है। वहीं, जेलर मदन कमलेश ने बताया कि इतने बंदियों का इलाज करवाने में काफी समय लग जाता लेकिन इस शिविर के माध्यम से एक ही दिन में सारे बंदियों की जांच हो गई है। कार्यक्रम में श्रीमती रुपाली मिश्रा उपअधीक्षक एवं हिमांशु तिवारी सहायक अधीक्षक उपस्थित रहे उपरोक्त शिविर अखिलेश तोमर जेल अधीक्षक के मार्गदर्शन में संचालित किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस पर जबलपुर केंद्रीय जेल में अनूठा आयोजन, बंदियों ने किया पौधारोपण व गाजरघास सफाई अभियान

A unique event was organized in Jabalpur Central Jail on World Environment Day, prisoners did plantation and carrot grass cleaning campaign जितेन्द्र श्रीवास्तव विशेष संवाददाताजबलपुर | विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय जेल जबलपुर में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। जेल अधीक्षक श्री अखिलेश तोमर के मार्गदर्शन में जेल परिसर को हराभरा और स्वच्छ बनाने के लिए व्यापक पर्यावरणीय गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस मौके पर उप जेल अधीक्षक प्रशासन मदन कमलेश, उप जेल अधीक्षक श्रीमती रूपाली मिश्रा, सहायक जेल अधीक्षक हिमांशु तिवारी सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारी व बंदियों ने मिलकर जेल परिसर में पौधारोपण किया। बंदियों की भागीदारी से संवरा परिसरइस अभियान की सबसे खास बात यह रही कि इसमें जेल के बंदियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने न सिर्फ पौधे लगाए, बल्कि परिसर के आसपास उग आए हानिकारक गाजर घास को उखाड़कर नष्ट किया। कल्याण अधिकारी श्रीमती सरिता घारू, लिपिक उपेन्द्र त्रिवेदी व अन्य कर्मचारियों की देखरेख में यह सफाई अभियान सफलता से संपन्न हुआ। गाजर घास मिट्टी की उर्वरता को कम करने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक मानी जाती है, ऐसे में इसका सफाया एक आवश्यक कदम था। जेल अधीक्षक ने दिया पर्यावरण सरंक्षण का संदेशइस अवसर पर जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर ने कहा, “विश्व में लगातार घटते जंगलों के कारण प्रदूषण व तापमान में वृद्धि हो रही है। इसका प्रत्यक्ष प्रभाव हमारे शरीर और मानसिक स्वास्थ्य पर देखने को मिल रहा है। ऐसे में पेड़ लगाना और पर्यावरण की रक्षा करना हम सबका नैतिक कर्तव्य है।” उन्होंने सभी को वर्ष भर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में छोटे-छोटे कदम उठाने की प्रेरणा भी दी। सकारात्मक सोच और जिम्मेदारी की मिसालकेंद्रीय जेल में आयोजित यह अभियान न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता का प्रतीक बना, बल्कि समाज से अलग-थलग पड़े बंदियों के भीतर एक नई सोच और जिम्मेदारी का भाव भी उत्पन्न किया। इस आयोजन से यह संदेश भी गया कि समाज के हर वर्ग को मिलकर धरती को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने की दिशा में प्रयास करना चाहिए।

संजय गांधी ताप विद्युत गृह में मजदूर की मौत, लापरवाही और ठेकेदारी व्यवस्था पर उठे सवाल

Worker died in Sanjay Gandhi Thermal Power Station, questions raised on negligence and contracting system उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली स्थित संजय गांधी ताप विद्युत गृह (एसजीटीपीपी) में बुधवार को हुई एक और दर्दनाक घटना ने संयंत्र की खतरनाक और अमानवीय कार्यप्रणाली को उजागर कर दिया। 19 वर्षीय मजदूर सीताराम साकेत निवासी वार्ड क्रमांक 7 नौरोजाबाद की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत का शिकार बन गया। सीताराम पावर हाउस परिसर के वैगन ट्रिपलर में छत की शीट बदलने का काम कर रहा था। लेकिन, उसे कोई भी सुरक्षा उपकरण जैसे हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट प्रदान नहीं की गई थी। जिससे इस घटना को न सिर्फ हादसा, बल्कि ठेकेदार प्रबंधन और अधिकारियों की लापरवाही माना जा रहा है। इलाज में देरी का आरोपसीताराम शिव किरण इंजीनियरिंग वर्क्स के अंतर्गत काम कर रहा था, जिसे मरम्मत कार्य का ठेका मिला था। हादसे के बाद ठेकेदार मनीष मिश्रा ने उसे पहले निजी अस्पताल ले जाने की बात कहकर समय गवांया, फिर शहडोल के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां भी समय पर उचित इलाज नहीं मिल सका। जबलपुर रेफर करने में भी देरी हुई, समय पर बेहतर इलाज नहीं मिलने के कारण सीताराम की जान नहीं बचाई जा सकी। बार-बार हो रही हैं ऐसी घटनाएंयह पहला मामला नहीं है। एसजीटीपीपी में इससे पहले भी कई मजदूर हादसों के शिकार हो चुके हैं, लेकिन अब तक किसी ठेकेदार या अधिकारी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हर बार मामले को “दुर्भाग्यपूर्ण घटना” बताकर खानापूर्ति कर दी जाती है। मुख्य अभियंता एचके त्रिपाठी ने घटना को घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उसकी हालत गंभीर थी। इलाज के दौरान मौत हो गई।

कर्नल सोफिया केस में नया मोड़: मंत्री विजय शाह को एसआईटी भेजेगी नोटिस, जल्द होगी पूछताछ

New twist in Colonel Sofia case: SIT will send notice to Minister Vijay Shah, interrogation will take place soon भोपाल। कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए कथित विवादास्पद बयान मामले में अब मंत्री विजय शाह से पूछताछ की तैयारी तेज हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (SIT) जल्द ही विजय शाह को नोटिस भेजकर उनका बयान दर्ज करेगी। सूत्रों के अनुसार, अब तक की जांच रिपोर्ट में विजय शाह के कथनों को शामिल नहीं किया गया था। लेकिन जांच के अगले चरण में SIT महू का दौरा दोबारा करेगी और बयान से संबंधित वीडियो की भी गहन जांच होगी। यह वीडियो फिलहाल भोपाल स्थित सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (CFSL) में परीक्षणाधीन है, ताकि उसकी प्रमाणिकता की पुष्टि हो सके। इससे पहले यह वीडियो रीजनल फॉरेंसिक लैब में भेजा गया था, लेकिन तकनीकी कारणों से वहाँ इसकी जांच संभव नहीं हो पाई थी। इधर, पुलिस मुख्यालय (PHQ) से मिली जानकारी के मुताबिक, SIT प्रमुख प्रमोद वर्मा का हाल ही में तबादला सागर से जबलपुर कर दिया गया है। हालांकि, SIT के नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं किया गया है और प्रमोद वर्मा ही टीम की कमान संभालते रहेंगे। टैग्स: #कर्नलसोफिया #विजयशाह #SITजांच #मध्यप्रदेशसमाचार #BreakingNews

पचमढ़ी अभ्यारण्य का नया नाम राजा भभूत सिंह के नाम पर, मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक में कई अहम निर्णय

New name of Pachmarhi Sanctuary after Raja Bhabhut Singh, many important decisions in Mohan government’s cabinet meeting मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को पचमढ़ी में आयोजित कैबिनेट बैठक में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। अब पचमढ़ी वन्य जीव अभ्यारण्य का नाम राजा भभूत सिंह के नाम पर होगा। यह फैसला राजा भभूत सिंह की वीरता और जनजातीय समाज के प्रति उनके योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया। बैठक की शुरुआत पचमढ़ी के राजभवन में वंदे मातरम् के गायन के साथ हुई। नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जानकारी दी कि राजा भभूत सिंह की जन्म और कर्मभूमि पर यह विशेष बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि राजा भभूत सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ साहसिक संघर्ष किया और उन्हें नर्मदा अंचल का शिवाजी माना जाता है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि कैबिनेट ने राजस्व विभाग के बिल को स्वीकृति दी है। इसमें प्रमुख राजस्व आयुक्त और अभिलेख आयुक्त के पदों को मिलाकर नया पद “कमिश्नर लैंड रिसोर्स एंड मैनेजमेंट” बनाया गया है। अब लोगों को सीधे और पारदर्शी सुविधा मिले, इसके लिए आईटी का प्रवेश राजस्व विभाग में जल्द हो। अब तहसीलदार को दो श्रेणी में बांटा जाएगा। राजस्व का न्यायालय देखने वाले न्यायालय देखेंगे और जो लॉ एंड ऑर्डर देखेंगे वो लॉ एंड ऑर्डर का काम ही देखेंगे। उन्होंने कहा कि आईटी के चलते अब विभाग के 500 पदों को समाप्त कर 1200 नए पद सृजित किए जाएंगे। इन नए पदों में सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित पदों को प्राथमिकता दी जाएगी। विजयवर्गीय ने कहा कि यह तेज गति से राजस्व को चलाने वाला देश का पहला राज्य मध्य प्रदेश होगा। इसके अलावा बैठक में श्रम विभाग के संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसमें ठेका श्रम विनियम उत्पादन अधिनियम 1970 में 20 ठेका श्रमिक को 50 तक बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। साथ ही कारखाना अधिनियम 1948 में 10 श्रमिक के स्थान पर 20 श्रमिक बिना हाथ से काम करने वाले यानी मशीन पर काम करने और हाथ से काम करने वालों की संख्या 20 से 40 की गई है। इन परिवर्तन से औद्योगिकरण में श्रमिकों के अधिकारों का संरक्षण करते हुए लेवर एक्ट में संशोधन किया है। महिलाओं को सुरक्षित वातावरण में रात में काम करने की अनुमति देने हेतु श्रम कानूनों में संशोधन को मंजूरी दी गई है। साथ ही, ठेका श्रमिकों से जुड़े नियमों को भी संशोधित किया जाएगा ताकि शोषण से बचाव हो सके। कैबिनेट ने इंदौर स्थित आईआईटी में “एग्रो आईआईटी हब” स्थापित किया जाएगा। यह हब कृषि क्षेत्र में नवाचार और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देगा। इसके लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें अच्छे बीज हो, अच्छी खेती और उत्पादन बढ़े इसको लेकर काम होगा। ताकि खेती लाभ का धंधा बनें। विजय शाह तीसरी बार कैबिनेट से नदारदजनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं हुए। यह लगातार तीसरी बार है जब वे बैठक से अनुपस्थित रहे। कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए बयान को लेकर चल रही जांच के बीच उनकी गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है।

खरीफ 2025: सोयाबीन की उम्मीदों के साथ किसानों की तैयारी तेज, पर बीज संकट बना चुनौती

Kharif 2025: Farmers’ preparations intensify with expectations of soybean, but seed crisis remains a challenge भोपाल ! खरीफ 2025 की तैयारियों ने ज़ोर पकड़ लिया है और इस बार किसानों के लिए ये सीजन निर्णायक साबित हो सकता है। मौसम विभाग ने मानसून समय पर आने और सामान्य वर्षा की भविष्यवाणी की है, जिससे फसल उत्पादन को लेकर उम्मीदें बंधी हैं। खासकर सोयाबीन की खेती करने वाले किसानों के लिए यह राहत भरी खबर है। सोयाबीन की खेती को मिल सकती है रफ्तार, पर बीज बना बाधा मध्यप्रदेश देश में सबसे अधिक सोयाबीन उत्पादन करने वाला राज्य है, लेकिन इस बार किसानों को उपचारित व प्रमाणित बीज नहीं मिल रहा। किसान मंडियों से बीज खरीदकर या अपने ही पुराने बीज का उपयोग कर रहे हैं, जिससे उत्पादन की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है। किसानों की बात: सीहोर जिले के किसानों अमित सिंह, राजेंद्र सिंह और विक्रम सिंह मालवीय का कहना है कि मंडियों से बीज मिल रहे हैं, लेकिन प्रमाणित बीज की उपलब्धता सीमित है। उड़द, मक्का और धान बन रहे विकल्प कई किसान इस बार सोयाबीन के बदले उड़द और मक्का जैसी फसलें बोने की योजना बना रहे हैं। वहीं जहां पानी की अधिकता है वहां धान की खेती को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे फसल विविधता तो बढ़ेगी लेकिन सोयाबीन उत्पादन में गिरावट की आशंका भी जताई जा रही है। प्रति एकड़ 10 क्विंटल तक उत्पादन संभव कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि किसान उन्नत किस्में और आधुनिक तकनीकों का उपयोग करें तो प्रति एकड़ 10 क्विंटल तक उत्पादन संभव है। खरीफ 2025 के लिए प्रमुख सोयाबीन किस्में: विशेषज्ञ सलाह: 2021, 2022 और 2023 में जारी की गई नई किस्मों को अपनाने से उत्पादन में 20% तक की बढ़ोतरी संभव है। बीज प्रमाणीकरण के आंकड़े राज्य के कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने बताया कि: किसानों के लिए सुझाव: सही किस्म, सही समय उपसंचालक कृषि के.के. पांडे ने बताया कि बीज तीन वर्गों में आते हैं — जल्दी पकने वाली, मध्यम अवधि वाली और देर से पकने वाली किस्में। किसानों को अपने क्षेत्र और बुवाई के समय के अनुसार सही किस्म चुननी चाहिए। बीज की खरीद प्रमाणित स्रोतों से ही करें, और बुवाई से पहले उसका परीक्षण अवश्य करें। खरीफ 2025 में मानसून की अनुकूलता के साथ उत्पादन में सुधार की पूरी संभावना है, लेकिन प्रमाणित बीजों की कमी एक बड़ा सवाल बनकर खड़ा है। अगर किसानों को समय पर सही बीज मिल जाएं और वे आधुनिक तकनीकों का उपयोग करें, तो यह सीजन कृषि क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक मोड़ साबित हो सकता है।

गुटबाजी खत्म करो, बदलाव चाहिए तो बताओ – मैं करूंगा’: भोपाल में राहुल गांधी का कांग्रेस नेताओं को सख्त संदेश

Rahul Gandhi’s strong message to Congress leaders in Bhopal भोपाल | लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को भोपाल में कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ की शुरुआत करते हुए पार्टी नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया: गुटबाजी अब और नहीं चलेगी, सभी को मिलकर संगठन को मजबूत करना होगा। पार्टी संगठन को मिशन 2028 के तहत नए सिरे से खड़ा करने की कोशिश के तहत राहुल गांधी ने एक ही दिन में पांच अहम बैठकें कीं। उन्होंने सभी नेताओं से साफ कहा, कोई भी फैसला ऊपर से नहीं थोपा जाएगा। आप मिलकर निर्णय लें, और अगर कोई बदलाव चाहिए, तो बताइए – मैं करूंगा। लेकिन पहले एकजुट हो जाइए। संगठन में नई जान फूंकने की कोशिश राहुल गांधी ने नेताओं को याद दिलाया कि पिछले बीस सालों में कांग्रेस का संगठन मध्य प्रदेश में कमजोर हुआ है और अब समय है इसे फिर से खड़ा करने का। उन्होंने संगठन को मजबूत, पारदर्शी और जनसरोकार से जुड़ा बनाने पर जोर दिया। कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ का लक्ष्य 2028 के विधानसभा चुनावों से पहले स्थानीय और जिला स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को पुनर्गठित करना है। राहुल गांधी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की आवाज़ सुनी जाएगी और निर्णय सामूहिक रूप से लिए जाएंगे, न कि ऊपर से थोपे जाएंगे।

स्वावलंबी महिला, सशक्त राष्ट्र – अहिल्या वाहिनी महिला बाइक रैली का भव्य आयोजन

Self-reliant women, strong nation – Ahilya Vahini women bike rally organized grandly भोपाल । लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर ‘स्वावलंबी महिला, सशक्त राष्ट्र’ की संकल्पना को साकार करते हुए भोपाल स्थित शौर्य स्मारक से अहिल्या वाहिनी महिला बाइक रैली का भव्य शुभारंभ हुआ। इस जनकल्याणी पर्व के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से आयोजित इस रैली को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह आयोजन पुलिस विभाग एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिससे वातावरण राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा। इस अवसर पर सांसद बीडी शर्मा, खेल एवं युवा कल्यारण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, महा‍पौर श्रीमती मालती राय, डीजीपी कैलाश मकवाणा, अपर मुख्यि सचिव गृह जे.एन कंसोटिया, विशेष पुलिस महानिदेशक श्रीमती प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्ताव, संचालक खेल एवं युवा कल्याण राकेश गुप्ता, विधायक भगवान दास सबनानी सहित प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, महिला पुलिसकर्मी, स्कूली छात्राएं एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। इच्छाशक्ति और सेवा भाव से रचा जा सकता है सशक्तह राष्ट्र – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में लोकमाता अहिल्याबाई की प्रशासनिक दक्षता, सामाजिक समर्पण और उनके द्वारा स्थापित सुशासन की प्रेरणादायी परंपराओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई एक आदर्श बहू, आदर्श मां, आदर्श पत्नी और महान शासिका थीं। उन्होंने अपने व्यक्तिगत दुखों को शक्ति में बदलते हुए नारी सशक्तिकरण, महिला शिक्षा, धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार और जनकल्याण के अनेक कार्य किए। उन्होंसने कहा कि इच्छाशक्ति और सेवा भाव से ही सशक्तज राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बाइक रैली के माध्यम से हमारी बहनें आज भोपाल की सड़कों पर चल रही हैं, यह हमारी संस्कृति, परंपरा और नारी सम्मान का प्रतीक है। देवी अहिल्या बाई की जीवनगाथा नारीशक्ति के लिए प्रेरणा स्त्रोत – डीजीपी कैलाश मकवाणापुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने कहा कि देवी अहिल्या बाई की जीवनगाथा नारीशक्ति के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। उन्होंने कहा कि “स्वयं के आत्मबल और दृढ़ इच्छा शक्ति से जीवन में कोई भी कठिनाई पार की जा सकती है। देवी अहिल्या का जीवन इसका उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी सामाजिक न्याय और महिला उत्थान की नींव रखी।उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में इस सप्ताह विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महिला सशक्तिकरण को लेकर पुलिस विभाग निरंतर प्रयासरत है, जिसमें सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण सहित अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने उपस्थित छात्राओं से भी सोशल मीडिया के भ्रम से बचकर आत्मरक्षा व आत्मनिर्भरता की दिशा में सजग रहने की अपील की।विशेष पुलिस महानिदेशक श्रीमती प्रज्ञा ऋचार श्रीवास्तमव ने कहा कि हमारे युवा वर्ग, हमारी बेटियों और महिलाओं में जो उत्साह और ऊर्जा दिखाई दे रही है, वह प्रेरणादायक है। यह भले ही एक प्रतीकात्मक प्रयास हो, लेकिन यह स्पष्ट संदेश देता है कि महिलाएं और बच्चियां भी मोटर बाइक चला सकती हैं। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त पहल है, जो दर्शाती है कि मध्यप्रदेश किसी भी शासन से इस दिशा में पीछे नहीं है।इस कार्यक्रम में सृजन कार्यक्रम के 500 बालक/बालिका भी शामिल हुए। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में बाल संरक्षण, आत्मरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में संचालित सृजन कार्यक्रम ने एक नई मिसाल कायम की है। सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र के झुग्गी झोपड़ियां एवं बस्तियों में निवासरत किशोर बालक-बालिकाओं हेतु सृजन कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें उन्हें गुड टच-बैड टच, महिलाओं पर होने वाले घरेलू एवं यौन हिंसा की रोकथाम, बाल अधिकारों, आत्मरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी जा रही है। सृजन कार्यक्रम न केवल बच्चों को आत्मरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक बना रहा है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और भविष्य को नई दिशा भी दे रहा है। कार्यक्रम में भोपाल की संस्थाएं जैसे आरंभ सामाजिक संस्था मुस्कान, आरंभ, उदय संस्था मीत आदि संस्था शामिल हुई। जो लगातार पुलिस के साथ मिलकर थाना स्तर पर बच्चों को एकत्रित करके इस कार्यक्रम को सफल बना रहे हैं।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर अखिल विश्व गायत्री परिवार आमला द्वारा रैली के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया

On World No Tobacco Day, Akhil Vishwa Gayatri Pariwar Amla organized an awareness campaign through a rally हरिप्रसाद गोहेआमला ! अखिल विश्व गायत्री परिवार आमला के परिजनो, अन्य सामाजिक संगठनो ने मिलकर विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई के लिए रैली के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया ! गायत्री परिवार जिला समन्वयक डॉ कैलाश वर्मा ने कहा की अखिल विश्व गायत्री परिवार के सप्तसूत्रीय कार्यक्रमो के अंतर्गत नशा निवारण के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाता है ! नशा मुक्ति अभियान प्रभारी टी के चौधरी ने कहा कि इस दिवस को पूरे जिले की तहसील समन्वय समितियों द्वारा नुक्कड़ नाटक, रैली एवं प्रदर्शनी के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाता है ! तहसील समन्वयक नर्मदा प्रसाद सोलंकी ने बताया की 31 मई शनिवार को बाजार चौक बोडखी से रैली प्रारम्भ कि गई ! गायत्री परिवार ट्रस्ट आमला के प्रमुख ट्रस्टी बी पी धामोड़े ने पूज्य सभी को संबोधित कर रैली के संबंध मे जानकारी दी ! पूर्व ट्रस्टी ठाकुरदास पवार ने गायत्री परिवार के सत संकल्पों को पढ़कर सुनाया तत्पश्चात जागरूकता वाहन रैली बोडखी के मुख्य मार्ग से होकर रेल्वे स्टेशन के रास्ते मुख्य बाजार आमला होकर तहसील कार्यालय पहुची| रैली के समापन पर समन्वय समिति के भरत धोटे ने सभी उपस्थित परिजनो को धन्यवाद ज्ञापित किया ! रैली मे समाज सेवी राजेंद्र उपाध्याय, गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ नीलेश मालवीय, बोडखी से अमित मालवीय, भरत रावत, मनोज विश्वकर्मा, गायत्री परिवार के सक्रिय सदस्य किशन सराटकर, केशोराव दवन्डे, अनिल कुमार, राजेश मालवीय, ऋषभ पवार, कैलाश धाकड़, पवन टिकारे, ग्राम तोरणवाड़ा से भीम नागपुरे, ससुन्द्र से संतोष कनाठे, फकीरिया धींडोडे, केन्द्रीय विद्यालय आमला के अरुण खातरकर, रोशन पटवारी, जेएनएम कॉलेज आमला के अरविंद पाटनकर, सुरेश विजयकर, नगरपालिका आमला के उल्लास जोशी, शिव गुजरे, रमेश देशमुख, सूर्यवंशी ढोलेवार समाज के भोलाराम कोकाटे, अजय आसोले कृष्ण लीला फ़ाउंडेशन, जन अभियान परिषद तथा अन्य संस्थाओं के परिजन शामिल हुए !

विश्व धूम्रपान निषेध दिवस: जबलपुर जेल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

World No Smoking Day: Awareness program organized in Jabalpur Jail जितेन्द्र श्रीवास्तव (विशेष संवाददाता)जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल, जबलपुर में 31 मई को विश्व धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर एक विशेष नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर के मार्गदर्शन में और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र के सहयोग से आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने दिए नशा मुक्ति के संदेशकार्यक्रम में डॉ. नवीन कोठारी (सिविल सर्जन, जिला चिकित्सालय, जबलपुर) ने बंदियों को नशे से होने वाले गंभीर शारीरिक और मानसिक दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। ब्रह्मकुमारी वर्षा बहन ने आध्यात्मिक प्रवचन के माध्यम से आत्मिक शक्ति और संयम से नशा मुक्त जीवन की प्रेरणा दी। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती आभा जैन ने कहा कि नशा छोड़ने की पहली शर्त है – “मजबूत इच्छा शक्ति।” उन्होंने सभी बंदियों से अपने जीवन में बदलाव लाने की अपील की। संकल्प और सहयोगडॉ. वीरेंद्र साहू ने नशे से होने वाले मानसिक व शारीरिक नुकसान को विस्तार से समझाया।रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य सुनील गर्ग ने बंदियों को नशा मुक्त जीवन जीने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सरिता धारू (कल्याण अधिकारी) ने प्रभावशाली ढंग से किया, जबकि हिमांशु तिवारी (डिप्टी जेलर) ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश, मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता तेज सिंह ठाकुर एवं नितेश लखेरा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सीधी में प्रशासन की कार्रवाई से आदिवासी परिवार बेघर, कमलेश्वर पटेल ने जताया विरोध

Tribal family homeless due to administration’s action in Sidhi, Kamleshwar Patel protested सीधी, । जिले के डैनीहा गांव में बुधवार-गुरुवार की रात प्रशासन द्वारा की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से हाहाकार मच गया। इस कार्रवाई में लगभग 100 आदिवासी परिवारों के घर जमींदोज कर दिए गए, जिनमें ज़ालिम कोल, लखन कोल, मोहन कोल और मसाली कोल जैसे परिवार शामिल हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने उन्हें अपना सामान निकालने तक का वक्त नहीं दिया। पीड़ित परिवारों का दावा है कि वे पिछले 80 वर्षों से इस जमीन पर रह रहे थे। कार्रवाई के बाद अधिकांश परिवार खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हो गए, जबकि कुछ को अस्थायी आश्रय स्थल ‘रंग बसेरा’ में शरण दी गई है। कोर्ट के आदेश पर चली कार्रवाईप्रशासन के मुताबिक यह कार्रवाई सिविल कोर्ट के आदेश पर की गई थी। जानकारी के अनुसार, मृगेंद्र सिंह नामक व्यक्ति ने करीब 20 वर्ष पहले अतिक्रमण हटाने की याचिका दायर की थी, जिस पर 2020 में निर्णय आया था। हाल ही में कोर्ट ने फिर से प्रशासन को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए, जिसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी। कमलेश्वर पटेल पहुंचे मौके पर, बताया अमानवीयघटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल गुरुवार-शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और सीधी कलेक्टर को फोन कर पीड़ितों की व्यथा सुनाई।पटेल ने इस कार्रवाई को “अन्यायपूर्ण और अमानवीय” करार देते हुए कहा, “अगर अतिक्रमण हटाना आवश्यक था, तो पहले इन आदिवासी परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था की जानी चाहिए थी।” कलेक्टर बोले – पहले से जानकारी नहीं थीसीधी कलेक्टर ने सफाई दी कि उन्हें इस कार्रवाई की पूर्व जानकारी नहीं थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन उचित कार्रवाई करेगा और प्रभावितों को राहत पहुंचाई जाएगी।

बिजली कटौती से नाराज बराती बस लेकर देर रात पहुंचे ऊर्जा मंत्री के बंगले, जानें फिर क्या हुआ

Angry with the power cut, the baraatis reached the energy minister’s bungalow late at night by bus, know what happened next ग्वालियर में बिजली कटौती की समस्या से आमजन बुरी तरह परेशान है। स्थिति यह हो गई है कि लोग राहत के लिए अब सीधे जनप्रतिनिधियों के दरवाजे खटखटाने लगे हैं। ताजा मामला शहर के सिंधिया नगर क्षेत्र का है, जहां लगातार बिजली कटौती से परेशान लोगों का सब्र जवाब दे गया। बीती रात जब इलाके में कई घंटों से बिजली नहीं थी और गर्मी से हाल बेहाल हो गया, तो लोग बस में भरकर सीधे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के सरकारी आवास जा पहुंचे। यह घटना गुरुवार रात की है। सिंधिया नगर स्थित विवेकानंद नीडम के पास की बस्ती में शाम से ही बिजली गुल थी। लोगों ने कई बार बिजली विभाग में शिकायतें कीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब रात एक बजे तक भी बिजली नहीं आई तो लोग बेहद नाराज़ हो गए। स्थानीय निवासियों ने सामूहिक रूप से एक बस की व्यवस्था की और लगभग पूरी बस्ती के लोग उसमें बैठकर ऊर्जा मंत्री के बंगले की ओर रवाना हो गए। मंत्री निवास पर पहुंचते ही लोगों ने जमकर हंगामा किया और बिजली समस्या को लेकर नाराजगी जताई। शोर-शराबा सुनकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर खुद बाहर आए और लोगों की बात सुनी। उन्होंने मौके पर ही बिजली विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई और तत्काल प्रभाव से सिंधिया नगर की बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। थोड़ी ही देर में बिजली बहाल हुई और लोग वापस अपने घर लौटे।

3 जून को एमपी आएंगे Rahul Gandhi, 7 घंटे होगा स्टे, कांग्रेस पदाधिकारियों और विधायकों से करेंगे बात

Rahul Gandhi MP Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दो दिन बाद राहुल गांधी कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करेंगे। वे पदाधिकारियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को धार देंगे। Rahul Gandhi MP Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के दौरे के दो दिन बाद 3 जून को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भोपाल आएगे। वे संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करेंगे। करीब सात घंटे के दौरे में पार्टी के पदाधिकारियों, विधायकों के अलावा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे। उमंग सिंघार ने दी जानकारीविधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस संगठन प्रभारी संजय कामले, मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक भी मौजूद थे।सिंघार ने कहा, राहुल गांधी के मार्गदर्शन में शुरू होने वाला यह अभियान कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और सशक्त करेगा। यह पहल युवाओं, किसानों, श्रमिकों और समाज के वंचित वर्गों को कांग्रेस के साथ वापस जोड़ने का माध्यम बनेगी। अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों, प्रदेश कार्यकारिणी, राजनीतिक मामलों की समिति और सभी जिला अध्यक्षों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और स्पष्ट रणनीति तैयार करना है। ये है दौरे का पूरा शेड्यूलसुबह 11 से 12 : प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पॉलीटिकल अफेयर कमेटी की बैठक।दोपहर 12 से 12.30 विधायकों के साथ बैठक।दोपहर 12.30 से 1.30: पर्यवेक्षकों, प्रभारियों के साथ बात करेंगे।दोपहर 1.30 से 2.30: आरक्षित समय।दोपहर 2.30 से 4 : रवींद्र भवन में एआइसीसी डेलीगेट्स, पीसीसी डेलीगेट्स, जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्षों का अधिवेशन।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet