LATEST NEWS

केंद्रीय राज्य मंत्री कुलस्ते ने आईएएस अनय द्विवेदी पर लगाया जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप

Union Minister of State Kulaste accused IAS Anay Dwivedi of insulting him with caste based words. भोपाल। केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते आईएएस अधिकारी अनय द्विवेदी से नाराज हैं। उन्होंने द्विवेदी के व्यवहार को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से शिकायत दर्ज कराई है। कुलस्ते का आरोप है कि द्विवेदी ने सार्वजनिक रूप से उनके एक रिश्तेदार अधिकारी को जाति सूचक प्रताड़ित किया है।प्रदेश में अधिकारियों के व्यवहार को लेकर लगातार शिकायतें मुखर हो रही है। पहले शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल, उसके बाद देवास में सोनकच्छ की तहसीलदार और अब एक आईएएस अधिकारी अनय द्विवेदी के व्यवहार पर सवाल उठे हैं। अनय द्विवेदी वर्तमान में पूर्व विद्युत वितरण क्षेत्र कंपनी जबलपुर में एमडी के पद पर कार्यरत हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री कुलस्ते का आरोप है कि उनके बहनोई अशोक धुर्वे, जो पूर्व विद्युत वितरण क्षेत्र कंपनी में अधिकारी हैं, को अनय द्विवेदी ने जाति सूचक शब्द कहे और अपमानित किया।कुलस्ते का कहना है कि द्विवेदी ने अशोक धुर्वे के लिये यहां तक कहा कि अब तो फग्गन सिंह चुनाव हार गए हैं, इन्हें यहां से हटा दो। अनय द्विवेदी के इस व्यवहार से मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते काफी नाराज हैं और उन्होने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से की है। इतना ही नहीं, कुलस्ते ने तो यहां तक कहा है कि हमारे आदिवासी वर्ग के भाइयों के समर्थन के चलते सरकार बनी है और खुद केंद्र सरकार उनके उत्थान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ऐसे में इस तरह की भाषा का प्रयोग ठीक नहीं। फग्गन ने यह भी कहा कि द्विवेदी जैसे अधिकारियों की जगह फील्ड में नहीं बल्कि दफ्तर में होनी चाहिए। अब इस मामले में सरकार क्या कार्रवाई करेगी, यह देखने वाली बात है। लेकिन यह बात तो सही है कि मोहन यादव की सरकार बनने के साथ-साथ अब अधिकारियों की बदमिजाजी की शिकायतें भी तेजी के साथ सार्वजनिक हो रही है और सरकार की उनपर की जा रही कार्रवाई से अब अधिकारी भी संयमित भाषा पर जोर दे रहे हैं।

ग्राम रोजड़ा में जरूरतमंद लोगों को कंबल का किया वितरण

Blankets distributed to needy people in village Rojda आमला । लायंस इंटरनेशनल, आमला सार्थक के अध्यक्ष लायन अनिल सोनी पटेल के नेतृत्व में आज सभी सदस्य आमला के ग्राम रोझड़ा पहुंचे, कड़कड़ाती ठंड से जहां जन जीवन अस्त व्यस्त है वही गांव के जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े और कम्बल आदि की आवश्यकता महसूस हो रही है।इसी के मद्देनजर लायन्स क्लब आमला सार्थक ने पहल करते हुए ग्राम रोजड़ा पहुंचकर जरूरत मंद लोगो को कम्बल आदि बांटे। यहां उन्होंने लोगों को कंबल और बच्चों को बिस्किट वितरित किए और उनके स्वास्थ्य ,काम काज, दिनचर्या और स्वच्छ्ता के संबंध में बात की, लायन सदस्यों ने सभी ग्रामीण पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों को स्वच्छ्ता का महत्व समझा कर तम्बाखू, धूम्रपान व शराब जैसी बुराइयों से दूर रहने के लिए कहा, इस अवसर पऱ लायन मुस्तफ़ा हुसैन मुस्तु ने बच्चों को किताबें, पेन, पेन्सिल भेंट कर पढ़ाई कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और कहा कि बड़े सपने पुरे करने का रास्ता पढ़ाई और परिश्रम से ही पूरा होगा । इस अवसर पर लायन डॉ. मुकेश वागद्रे ने कुछ ग्रामीणों को स्वस्थ रहने के टिप्स देकर कहा कि वे अपनी बीमारी के प्रति सचेत रहें और जरूरत पड़ने पर आमला के शासकीय अस्पताल आकर अपना निशुल्क इलाज कराएं! अध्यक्ष लायन अनिल सोनी पटेल ने ग्रामीणों को लायन इंटरनेशनल आमला सार्थक का परिचय देते हुए सेवा कार्य को ईश्वरीय कार्य बताया ! लायन जयंत सोनी, लायन चंद्रशेखर सोनी, लायन पी.आर.ओ. विनय साहू, लायन मनोज विश्वकर्मा, लायन किशोर गुगनानी ने ग्रामीणों को स्वस्थ रहने और प्रकृति के सान्निध्य के फायदे बताए! लायंस आमला सार्थक के सभी सदस्यों का आज के सेवा कार्य में उल्लेखनीय सहयोग रहा! जिसमें लायंस आमला सार्थक के अध्यक्ष लायन अनिल सोनी पटेल, पी. आर. ओ. लायन विनय साहू, लायन जयंत सोनी, लायन डॉ मुकेश वागद्रे, लायन मनोज विश्वकर्मा, लायन चंद्रशेखर सोनी, लायन मुस्तफ़ा हुसैन मुस्तु, सचिव लायन किशोर गुगनानी उपस्थित थे।

मोहन कैबिनेट बैठक सम्पन्न, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

Mohan Cabinet meeting concluded, these proposals approved भोपाल ! सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि श्रीराम वन पथ गमन के विकास की कार्य योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। प्रथम चरण में पथ के अयोध्या से चित्रकूट तक के विकास के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकारों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में गतिविधियां संचालित की जायेंगी।मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई , बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। बैठक में आज इसमें पीएम जनमन योजना को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया गया। वही तय किया गया कि सभी मंत्री अपने गृह जिले में 26 जनवरी को झंडा वंदन करेंगे। कैबिनेट में इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

अमर बलिदानी वीरांगना आदिवासी वीरबाला शहीद बिन्दु कुमरे

Immortal Martyr Heroine Tribal Veerbala Martyr Bindu Kumre पूर्व कलेक्टर डॉ श्याम सिंह कुमरे (IAS) की बहन शहीद बिंदु कुमरे का बलिदान दिवस बरघाट में गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा लेखक- डाँ. श्यामसिंह कुमरे हमारे देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) भारत संघ का प्रमुख केन्द्रीय पुलिस बल है। यह सबसे पुराना केन्द्रीय अर्ध्द सैनिक बल (अब केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के रूप में जानते है) में से एक है, जिसे 1939 में क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस के रूप में गठित किया गया था। क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस द्वारा भारत की तत्कालीन रियासतों में आंदोलनों व राजनीतिक अशांति तथा साम्राज्यिक नीति के रूप में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में सहायता की। हमारे देश की स्वतंत्रता के बाद 28 दिसम्बर 1949 को संसद के एक अधिनियम द्वारा इस बल का नाम केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दिया गया था। तत्कालीन गृहमंत्री मा. सरदार वल्लभ भाई पटेल ने नव स्वतंत्र राष्ट्र की बदलती आवश्‍यकताओं के अनुरूप इस बल के लिए एक बहुआयामी भूमिका की कल्पना की थी। भारत संघ में रियासतों के एकीकरण के दौरान बल ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पाकिस्तानी घुसपैठियों और पाकिस्तानी सेना द्वारा शुरू किए गए हमलों के बाद इस बल को जम्मू-कश्‍मीर की पाकिस्तानी सीमा पर तैनात किया गया था। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की जाँबाज अमर शहीद बिन्दु कुमरे का नाम जिला-सिवनी एवं उसके आसपास के जिलों के युवाओं विशेषकर महिलाओं एवं युवतियों में देश प्रेम की भावना की अलख जगाता है। अमर शहीद बिन्दु कुमरे के बलिदान का स्मरण कर क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति का मस्तक गर्व से ऊंचा उठ जाता है।88 वीं वाहिनी के केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में पदस्थ अमर शहीद बिन्दु कुमरे को जम्मू एवं कश्‍मीर में पाकिस्तानी मुस्लिम आतंकवादियों जैश-ए-मोहम्मद का सफाया करने हेतु, उनके अदम्य साहस, वीरता, बहादुरी एवं कुशल योग्यता को दृष्टिगत रखते हुये तैनात किया गया था।ग्राम जावरकाठी जो कि जनजाति बाहुल्य ग्राम है। इस ग्राम में गणेश उत्सव में गणेश जी व शारदीय नवरात्रि में दुर्गा देवी जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना करने की पुरानी परंपरा है। ग्राम जावरकाठी की रामायण मंडली प्रदेश में प्रसिध्द रही है तथा वर्ष 1956 में भोपाल में इस ग्राम की रामायण मंडली को पुरूष्‍कार प्राप्त हुआ था। देश की प्रथम महिला अमर शहीद वीरांगना बाला बिन्दु कुमरे का जन्म 07 अप्रैल 1970 को सिवनी जिला, बरघाट, मध्यप्रदेश के एक छोटे से ग्राम जावरकाठी बरघाट निवासी प्रतिष्ठित मालगुजार अनुसूचित जनजाति परिवार में हुआ था। माता श्रीमति गिंदिया जी-पिता स्व. श्री शिवनाथ जी (पटेल), दादी स्व.श्रीमति झिकिया जी, ताऊ स्व.श्री पन्नालाल जी, श्री धन्नालाल जी कुमरे (ग्राम-पटेल), ताई स्व.श्रीमति रूपा माय, स्व.श्रीमति सुहागा माय, श्रीमति फूलवती माँ, बडे भाई बैजनाथ, रामेश्‍वर, मेनसिंग, श्यामसिंह, सुजानसिंह, बिहारीलाल, शरदसिंह, बड़ी बहन बैजन्ती, जसवन्ती, पदमा, शिवरी, किरण, मंजू, सुधा के स्नेह एवं वात्सल्य में इनका बचपन बीता । इनकी प्राथमिक शिक्षा ग्राम-जावरकाठी, माध्यमिक शिक्षा एवं उच्च शिक्षा बरघाट में हुई, कुछ वर्षो के लिए विद्या अध्ययन हेतु अपनी बड़ी बहन बैजन्ती-लालसिंह जी के साथ राजनांदगांव में भी रही। बाल्यकाल से ही तैरना, निशानेबाजी, साइकिल एवं दो पहिया वाहन चलाने में बड़ी रूचि रखती थी। वे कुशाग्र बुध्दि की धनी थी व बहुत ही साहसी, देश प्रेमी, राष्ट्रवादी व अपनी भारतीय परम्परा, संस्कृति, सभ्यता और धर्म का गर्व से कठोरता पूर्वक पालन करने वाली थी। ग्राम-जावरकाठी स्थित कुलदेवी के दर्शन करने के पश्चात ही अपना कार्य प्रारंभ करती थी। चैत्र नवरात्री एवं शारदीय नवरात्री में बाल्यकाल से ही वृत रखती थी, साथ ही बडे़ देव की पूजा भी करती थी। वर्ष में दो बार नवा खाने के कार्यक्रम में विशेष रूप से भाग लेती थी। भारतीय सभ्यता, परम्परा, संस्कृति पर गर्व करती थी। देश-भक्ति के गीत गुनगुनाया करती थी। किन्ही भी विषम परिस्थितियों में अपने उद्देश्‍य से पीछे हटती नहीं थी। अपने उद्देश्‍य को पूर्ण करने हेतु बहुत ही जिद्दी थीं, उनमें राष्ट्रवाद का जुनून था। हमारे देश में पाकिस्तानी मुस्लिम आंतकवादियों से बदला लेने सेना में भर्ती होने का संकल्प बचपन से ही ले ली थी। इसलिये अवसर मिलते ही पैरा मिलिट्री फोर्स में भर्ती होने का अदम्य साहस दिखाया। के.रि.पु. बल में चयन के पश्चात अमर शहीद बिन्दु कुमरे ने आजीवन अविवाहित रहकर देश की रक्षा करने का संकल्प लिया था। वे चाहती तो ग्राम की अन्य बहन-बेटियों की तरह शिक्षक बनकर सामान्य जीवन जीने के रास्ते का चुनाव कर सकती थी किन्तु उनकी आत्मा में बसी राष्ट्रवाद, देशप्रेम की भावना ने व भारतीय भाई-बहनों का पाकिस्तानी मुस्लिम आतंकवादियों द्वारा किये जा रहे नरसंहार की घटनाओं ने उन्हे सी.आर.पी.एफ. में भर्ती होने का साहस एवं प्ररेणा दी। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के कुछ पुरूषकर्मी हिम्मत हारकर सेवा छोड़कर घर वापस आ गये थे लेकिन अमर शहीद बिन्दु कुमरे अपने कर्तव्यों की बेदी पर शहीद होने तक मोर्चे पर डटी रहीं। देश की प्रथम महिला शहीद (सी.आर.पी.एफ.) होने का गौरव अमर शहीद वीरांगना जनजाति बाला बिन्दु कुमरे को प्राप्त हुआ है। बल संख्या 971351827 अमर शहीद बिन्दु कुमरे, वर्ष 1997 में रिजर्व पुलिस बल में सि./जी.डी. के पद पर भर्ती हुई थी। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 88वीं बटालियन में पदस्थ अमर शहीद बिन्दु कुमरे की श्रीनगर एयरपोर्ट पर तैनाती के दौरान दिनांक 16 जनवरी 2001 को लष्कर-ए-तोयेबा के 6 फिदायीन पाकिस्तानी मुस्लिम आत्मघाती आतंकवादीयों ने श्रीनगर हवाई अड्डे पर अचानक हमला कर दिया। सभी 6 फिदायीन पाकिस्तानी मुस्लिम आत्मघाती आतंकवादी भारतीय सेना की वर्दी में थे इसलिए उन्हें पहचानने में कुछ विलम्ब हुआ एवं लगभग 2.45 बजे हवाई अड्डे के प्रथम प्रवेश मार्ग जो कि टर्मिनल बिल्डिंग से करीब 2 कि.मी. दूर स्थित है के पास पहुचने में आतंकवादी सफल हो गये, जहां अमर शहीद बिन्दु कुमरे सहित वहां पर तैनात सी.आर.पी.एफ. के जवानों ने पाकिस्तानी मुस्लिम आत्मघाती आतंकवादियों को वहां पर रोका व ललकारा। लश्‍कर-ए-तोयेबा के 6 आत्मघाती फिदायीन पाकिस्तानी मुस्लिम आतंकवादियों ने अमर शहीद बिन्दु कुमरे सहित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के वहां पर तैनात जवानों पर ग्रेनेड से हमला किया। 06 फिदायीन पाकिस्तानी मुस्लिम आत्मघाती आतंकवादियों व अमर शहीद बिन्दु कुमरे सहित के.रि.पु. बल के जावनों के बीच करीब 3 घंटे से भी अधिक समय तक मुठभेड़ चली। अमर शहीद बिन्दु कुमरे ने अपने अदम्य साहस व वीरता के साथ देश हित में अपनी जान की … Read more

गौसेवा से हम अपना वर्तमान ही नही भविष्य भी संवार सकते है: डॉ पंडागरे ।

By serving cows, we can improve not only our present but also our future: Dr. Pandagare. निराश्रित पशुओं को रेडियम बेल्ट लगाने के अभियान का हुआ शुभारंभ। आमला। गौसेवा से अपना आज ही नही बल्कि कल को भी संवार सकते है । गौमाता की महिमा अपरंपार है । मनुष्य अगर जीवन में गौमाता को स्थान देने का संकल्प कर ले तो वह संकट से बच सकता है । मनुष्य को चाहिए कि वह गाय को मंदिरों और घरों में स्थान दे, श्री महावीर हनुमान गौशाला इस पुण्य कार्य का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है । उक्त आशय के विचार डॉ योगेश पंडागरे विधायक आमला ने श्री महावीर हनुमान गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये । निराश्रित गौवंश को दुर्घटना से बचाने उनसे होने वाली दुर्घटना से सचेत करने के लिये गौवंश के गले मे रेडियम बेल्ट लगाने की मुहिम की आज शुरुवात हुई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ योगेश पंडागरे विधायक आमला उपस्थित थे वही विशिष्ट अतिथि के तौर पर मदन मोहन कटियार प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय वायु सेना स्थल आमला उपस्थित थे । विशेष अतिथि के तौर पर अभिषेक गुप्ता ए डी ई एन मध्य रेल आमला,पूनम साहू तहसीलदार आमला, राजेश बनकर आर पी एफ टी आई बैतूल, हरिमोहन निरंजन आर पी एफ टी आई आमला, ए आर धोटे कल्याण निरीक्षक आमला, राजेश मेहता अध्यक्ष त्रिवेणी गौशाला बैतूल, गौरी बालापुरे पदम् वरिष्ठ पत्रकार बैतूल,पी आर मगरदे, मनीष सिंह ठाकुर, दीपक कपूर, रामराव वराठे, तनुज शाह, नितिन गाडरे नपा अध्यक्ष आमला, ओमवती विश्वकर्मा वरिष्ठ पार्षद आमला, संजय साहू व्यापारी संघ आमला आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम में विधायक डॉ पंडागरे का स्मृति चिन्ह भेंट कर समिति द्वारा सम्मान किया गया । वही घायल और बीमार पशुओं को रेस्क्यू कर गौशाला पहुंचाने और उनकी देखभाल करने वाले आमला के लगभग आधा सैकड़ा युवाओं की टोली को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । जनसेवा कल्याण समिति के श्री धेण्डे जी और अमित यादव सहित पूरी टीम का सम्मान किया गया।अपने उद्बोधन में मदन मोहन कटियार प्राचार्य के वी आमला ने कहा कि आमला की ये गौशाला सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण है इनकी सेवा भावना के हम सभी कायल है । अपने उद्बोधन में गौरी बालापुरे ने कहा कि सीमित संसाधनों के बाद भी महावीर हनुमान गौशाला का कार्य प्रशंसनीय है और सेवाभाव का सबसे अच्छा उदाहरण है।अन्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि गौशाला के कार्य प्रेरणादाई है । कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए समिति के मनोज वाधवा ने कहा कि हमारा प्रयास यही है कि हम सभी मिलकर सेवा कार्य के माध्यम से न केवल पशुओं की मदद करे बल्कि हर उस जरुरत मंद की मदद में हमेशा आगे रहे और इस रेडियम बेल्ट के माध्यम से दुर्घटना को रोकने का एक हमारा एक प्रयास है।अपने उद्बोधन में गौशाला की रूप रेखा रखते हुए गौशाला के प्रमुख सूत्रधार देवेंद्र पप्पू राजपूत ने कहा कि सीमित स्थान होने के कारण हम अधिक गौवंश को तो नही सम्भाल सकते इसलिये बीमार और घायल गौवंश के आश्रय स्थल के रूप में हम सेवाकार्य में जुटे है सड़को पर दुर्घटना रोकने की दिशा में कारगर कदम उठाते हुए हम निराश्रित पशुओं को रेडियम बेल्ट लगाने का कार्य आप सभी के सहयोग से शुरू कर रहे है । उन्होंने आग्रह किया कि अपने जन्मदिन विवाह वर्षगांठ मनाने या परिजन की स्मृति को साकार करने के लिये इसे गौशाला में मनाए।समिति का प्रतिवेदन हेमंत गुगनानी ने प्रस्तुत किया । कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन राजीव मदान ने किया और कार्यक्रम का मंच संचालन मनोज विश्वकर्मा ने किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सुरेंद्र बब्बू यादव,अनिल सोनी,तरुण मांधाता,बाला जैन,दिलीप चौकीकर,छोटू बछले,पुरुषोत्तम लिखितकर,संतोष राठौर,धनराज टिकारे, पीयूष परसाई,विनय साहू,नितेश साहू,नरेश भावसार आदि का सहयोग रहा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमला के गणमान्य जन,पत्रकार बन्धु और नागरिकगण उपस्थित थे।

गृहमंत्री अमित शाह की बहन राजेश्वरी बेन शाह का निधन

Home Minister Amit Shah’s sister Rajeshwari Ben Shah passes away मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत प्रदेश भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरी बेन शाह का सोमवार को निधन हो गया है। फेफड़ों की समस्या को लेकर मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। अमित शाह की बहन के निधन के बाद देशभर के भाजपा परिवार में शोक की लहर है। बड़ी बहन के निधन के बाद जहां एक तरफ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है तो वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों ने उनके निधन पर राजकीय शोक घोषित कर दिया है। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत प्रदेश भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

कलम के धनी और विनम्रता की प्रतिमूर्ति थे हरीश 

Harish was a master of pen and an embodiment of humility. संतोष सिंह तोमर ग्वालियर। इंटरनेशनल सेंटर ऑफ मीडिया एक्सीलेंसी (आईकॉम) पर शहर के वरिष्ठ पत्रकार एवं श्रीराम एक्सप्रेस  के संपादक हरीश उपाध्याय के आकस्मिक निधन पर रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शहर के पत्रकार, समाज सेवी एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की |  साथ ही उनका पुण्य स्मरण कर उनकी आत्मा की शांति व शोक संतृत्प परिवार को साहस और धैर्य प्रदान करने के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की।   इस दौरान डॉ. सुरेश सम्राट ने कहा कि उनकी पत्रकारिता में लंबी व सफल पारी रही। पत्रकारिता का माहौल बदलने पर रचनात्मकता की गुंजाइश खोजी। साहित्य को बढ़ावा दिया। राज एक्सप्रेस के संपादक अनुराग त्रिवेदी ने कहा वे विनम्र स्वभाव की प्रतिमूर्ति थे। राकेश अचल ने उनके पत्रकारिता के मूल्यों का उल्लेख किया। आईकॉम के डायरेक्टर डॉ. केशव पाण्डेय ने पत्रकारिता जीवन की उनकी उपलब्धियों को याद कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने पत्रकारिता को जीवन में आत्मसात किया और उसे जीकर दिखाया। अपनी कलम से राष्ट्रहित, समाज हित की पत्रकारिता की।  सादगी, सरलता, और सहजता के साथ वे विनम्रता की साक्षात प्रतिमूर्ति थे। पत्रकारिता में  उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। प्रिंट से पत्रकारिता की शुरूआत करने वाले हरीश उपाध्याय वास्तविक रूप से कलम के धनी थे। श्रद्धांजलि सभा को स्वर्गीय हरीश उपाध्याय के भाई गिरीश उपाध्याय, पुत्र अक्षत उपाध्याय सहित श्रीराम एक्सप्रेस के प्रधान संपादक प्रकाश नारायण शर्मा, रविंद्र झारखरिया, सुरेंद्र माथुर, आचार्य चंद्रशेखर शास्त्री, रवि शेखर, राजेश अवस्थी लावा, महेश मुदगल, सुजाता संग्राम सिंह, रामबाबू कटारे एवं विजय पाण्डेय ने भी संबोधित किया। इनका मानना था कि स्वर्गीय हरीश उपाध्याय ने ग्वालियर की कला, संस्कृति, सभ्यता, साहित्य, परिवेश और लोकरंग को अपनी पत्रकारिता के जरिए आगे रखा। उनका आकस्मिक निधन ना केवल पत्रकारिता के लिए बल्कि हर आम ओ खास के लिए अपूरर्णीय क्षति है। मौजूद लोगों ने उपाध्याय के परिवारजनों को इस वज्रघात को सहने की हिम्मत देने के साथ उनकी पुण्य आत्मा को श्री चरणों में जगह देने की प्रार्थना की।  पुष्पाजंलि अर्पित करने वालों में विजय पाराशर, पीडी पाण्डेय, सुनील शर्मा, रामचरण रुचिर, सुनील भदौरिया, डॉ. वंदना प्रेमी,  केसी राजपुरिया, आदेश सक्सेना, डॉ. आदित्य भदौरिया, विवेके सुड़ेले, जितेंद्र जादौन, प्रमोद पचौरी, भूपेंद्र प्रेमी, अनिल कांत, मनीष मौर्य, हरिओम गौतम, अरविंद जैमिनी, मनोज अग्रवाल, राजेंद्र मुदगल, आलोक द्विवेदी, गौरव शर्मा एवं मनीष शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद थे।

गांव के अंतिम छोर तक पहुंचे जन कल्याणकारी योजनाओं का पहुंचे लाभ

Benefits of public welfare schemes reach the last reaches of the village हरिप्रसाद गोहे आमला । यह विकसित भारत संकल्प यात्रा हमारे माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी की सोच है। की हम भारत को दुनिया के विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में लाकर खड़ा करे। हमारी सरकार की सोच है, की 2024 तक भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाकर खड़ा करे । विकसित राष्ट्र तब बनेगा जब लोगों के जीवन स्तर में सुधार होंगा  । गांव की रोड़े अच्छी होंगी, लोगों में शिक्षा के प्रति पूर्ण जागृति आ जायेगी। लोग पूर्ण रूप से शिक्षित हो जायेंगे तब हम विकसित राष्ट्र की श्रेणी में आ जाएंगे । जिसके लिए सरकार ने अनेक योजनाएं संचालित की है। जिसका लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। हम सभी लोग विकसित भारत यात्रा के सहभागी बने सभी अपने, अपने स्तर पर अपनी भूमिका निभाए उक्त आसय के विचार जनपद पंचायत अध्यक्ष आमला गणेश यादव ने ग्राम पंचायत बामला में आयोजि त विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कहीं । स्वागत बेला के साथ कार्यक्रम का हुआ आगाज शनिवार 13/01/2024 को विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम बामला पहुंची थी ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर गणेश यादव,  अध्यक्ष जनपद पंचायत आमला, जनपद सदस्य सुजीत खाडागरे,नंद किशोर सूर्यवंशी, प्रकाश सूर्यवंशी, संतोष सूर्यवंशी,वहीं समस्त विभाग प्रमुख एवं ग्राम की जनता मौजूद रही । विकास यात्रा रथ का स्वागत एवं मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया । सर्व प्रथम उपस्थित विभाग प्रमुखों ने विभागीय जानकारी उपस्थित लोगों के समक्ष रखी। एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ जनता कैसे प्राप्त करे जिस संबंध में विस्तार से बताया । बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति  सरकार की संचालित योजना थीम पर आयोजित सांस्कृतिक गीत नृत्य की प्रस्तुति माध्यमिक शाला बामला की कक्षा 3 एवं 7 की क्षात्राओ ने एक से बढ़कर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम का उत्साह बढ़ाया वहीं उपस्थित जन समुदाय ने भी तालिया बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया । कार्यक्रम के प्रभारी नोडल शिक्षक पवन सूर्यवंशी द्वारा सरस्वती पूजन एवं मंच संचालन गोविंद सूर्यवंशी अथिति शिक्षिक एवं पंचायत सचिव खैमराज सूर्यवंशी द्वारा किया गया । सांस्कृतिक कार्यक्रम को त्य्यार करने में सरयाम सर एवं कुरेशी सर का विशेष योगदान रहा । वहीं आंगनवाड़ी द्वारा पोषण आहार पर प्रादर्श सजा स्टाल लगाया । कार्यक्रम में ग्राम सरपंच दीना देशराज उईके, उप सरपंच राहुल यदुवंशी, पंच रूखमणी, राजू यादव, दयावती, जितेंद्र परते , एवं रोजगार सहायक दीपक सूर्यवंशी संजय खादीकर आदि मौजूद रहे।

सड़कें प्रदेश के विकास का द्वार, भविष्य में विकास की संभावनाओं वाले क्षेत्रों की पहचान कर सड़क निर्माण की योजना बनाएं

Roads are the gateway to the development of the state, identify areas with potential for future development and plan road construction. कार्यनिर्माण योजना बनाते हुए स्थानीय जन-प्रतिनिधि और जनता से करे चर्चा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मंत्रालय में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सड़कें प्रदेश के विकास का द्वार है। जिन क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण होता है, वहां आवासीय और औद्योगिक विकास होता है। अगले 10 वर्ष में विकास की गति को देखते हुए शहरों का चयन करें और भविष्य में विकास की संभावनाओं वाले क्षेत्रों की पहचान कर सड़क निर्माण की योजना बनाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य उच्चतम गुणवत्ता का करें। समय पर कार्य पूरा हो इसका विशेष ध्यान रखें। निर्माण करने के लिए सड़कों और भवनों के मेंटेनेंस का भी ध्यान रखें। उन्होंने निर्देश दिए कि क्वालिटी कार्य करने वाली अच्छी एजेंसियों को कार्य दें। क्वालिटी कंट्रोल और मॉनिटरिंग के लिए राज्यस्तरीय ऑनलाइन क्वालिटी स्टेटस डैशबोर्ड बनाए। क्वालिटी लैब विकसित करने के साथ ही थर्ड पार्टी क्वालिटी ऑडिट कराएं। 50 लाख से अधिक के कार्य के लिए मानिटरिंग सेल बनाएं मुख्यमंत्री ने कहा कि 50 लाख रुपए से अधिक की लागत वाले निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए मॉनिटरिंग सेल बनाए। इसके साथ ही दूसरे देश और राज्यों की सड़क निर्माण की बेस्ट प्रैक्टिसेज का अध्ययन करे और प्रेरणा ले। अधोसंरचना के क्षेत्र में कार्य करने वाली बड़ी संस्थाओं से भी चर्चा करें। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता बढ़ेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि एनएचआई जैसे निर्माण संस्थाओं से प्रेरणा लेकर रेवेन्यू जेनरेशन मॉडल पर कार्य करने की योजना बनाएं, जिससे निर्माण कार्य की लागत निकलने के साथ ही शासन को अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति होगी। इसी तरह समग्र विकास की परिकल्पना पर कार्य करते हुए सड़क निर्माण, भवन निर्माण और पुल निर्माण आदि गतिविधियों में प्राधिकरण, नगरीय निकाय, पर्यटन विभाग, संस्कृति विभाग आदि को योजना में शामिल करें। उनसे आवश्यक सुझाव ले और योजना बनाएं। भवन निर्माण की योजना बनाते हुए जन-प्रतिनिधि और जनता से चर्चा करें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि सड़क और भवन निर्माण की योजना बनाते हुए स्थानीय जन-प्रतिनिधि और जनता से चर्चा करें। साथ ही भौगोलिक जानकारी रखने वाले स्थानीय कंसल्टेंट की सेवाएं ले। ऐसे प्राप्त सुझाओं पर बने निर्माण से अधिक जन-सुविधा होगी और स्थानीय संतोष बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की बुकलेट क्वालिटी कंट्रोल मैन्युअल फॉर रोड एंड ब्रिजेस का लोकार्पण किया। केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली के सहयोग से प्रदेश की भौगोलिक स्थिति तथा जलवायु के अनुकूल सड़कों के गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए यह मैन्युअल तैयार किया गया है। सड़क और पुल के निर्माण के दौरान डिजाइन, निर्माण की कार्य विधि, निरीक्षण की प्रतिबद्धता और संधारण के विषय में विस्तृत रूप से दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कई विषयों पर दिया प्रजेंटेशनमुख्यमंत्री डॉ. यादव को विभागीय संरचना, प्रदेश में सड़कों की संख्या और स्थिति, मुख्य परियोजनाएं एवं कार्य, आगामी वर्ष में आने वाली परियोजनाएं, केंद्रीय सड़क एवं अधोसंरचना निधि, वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए लक्ष्य एवं उपलब्धियां, रेलवे ओवरब्रिज, भवन विकास निगम और सड़क विकास निगम की परियोजनाओं और एक्सप्रेस वे नेटवर्क के निर्माण सहित विभागीय योजनाओं संबंधी प्रेजेंटेशन दिया गया। बैठक में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, प्रमुख सचिव लोक निर्माण सुखवीर सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। सड़क निर्माण की कार्य योजना बनाते समय शहरों की सुंदरता का रखें ध्यान एमपीआरडीसी के संचालक मंडल की बैठक हुईहरिभूमि न्यूज. भोपालमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सड़कों के निर्माण की योजना बनाते हुए शहरों की सुंदरता का ध्यान रखें। जन आकांक्षाओं के अनुरूप और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर सड़क निर्माण की योजना बनाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय में एमपीआरडीसी के संचालक मंडल की बैठक ले रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो स्थानों के बीच दूरी और यात्रा का समय कम हो, इन मुख्य बिन्दुओं को ध्यान में रखकर नए वैकल्पिक मार्ग की तलाश करें। मुख्यमंत्री को मप्र सड़क विकास निगम लिमिटेड के संचालक मंडल निगम की ओर से किए गए कार्यों का प्रेजेंटेशन दिया। संचालक मंडल के प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वीकृति के साथ आवश्यक निर्देश दिए।

एक सप्ताह रहेगी सर्दी से राहत, सुबह रहेगा कोहरा

There will be relief from cold for a week, there will be fog in the morning भोपाल। एक हफ्ते की कड़ाके की सर्दी के बाद शुक्रवार से दिन और रात की सर्दी में राहत मिल गई है। हालांकि दिन में ठंड का असर रहेगा। शुक्रवार सुबह राजधानी में कोहरा छाया रहा, शनिवार को भी कोहरा बना रहने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिन से पश्चिमी विक्षोव की वजह से प्रदेश में घना कोहरा छा रहा है। इस वजह से हवा का रुख बदल गया है। राजस्थान के आसपास चक्रवात सक्रिय है। इन वजहों से अगले 3 से 4 दिन तक कोहरा रहेगा। इसके बाद रात के तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है, लेकिन 16 जनवरी से एक और सिस्टम सक्रिय होने का अनुमान है। जिससे रात का तापमान स्थिर रहेगा। शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। भोपाल में 6 डिग्री तापमान बढ़ गया। यहां गुरुवार को तापमान 23.9 डिग्री दर्ज किया गया।

जल जीवन मिशन और जल निगम के कार्यों की समीक्षा की

Review of Jal Jeevan Mission and Jal Nigam workers जल जीवन मिशन में हर गांव, बसाहट, टोला हो शामिल, आवश्यक हो तो पुनः बनाए प्रस्ताव हर घर जल पहुंचाने के सभी कार्य गति व गुणवत्ता के साथ और समय पर हो भोपाल। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी जिला अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सभी जिला अधिकारियों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के तहत जल जीवन मिशन और जल निगम के जिले में संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर गांव, हर बसाहट, हर मोहल्ला शामिल होना चाहिए। सभी को घर तक शुद्ध पेयजल मिले। विभाग के अधिकारी एक बार पुनः फील्ड में जांच कर और जनप्रतिनिधियों से फीडबैक लेकर देख लें, कहीं कोई बसाहट या मोहल्ला छूट तो नहीं गया है। आवश्यकता पड़ने पर संशोधित प्रस्ताव तैयार कर भेजें। विशेषकर हर्रई और अमरवाड़ा क्षेत्र में जाकर पुनः जांच लें । इसमें सभी छात्रावासों और प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी टेप वाटर सुनिश्चित हो। पानी सभी को मिले, जल है तो जीवन है। जल जीवन मिशन और जल निगम के सभी कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ और समय में पूर्ण कराएं। बैठक में जिला पंचायत के अध्यक्ष संजय पुन्हार, जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य विवेक साहू और सुश्री मोनिका बट्टी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

पंचायत एवं श्रम मंत्री पहलाद पटेल ने ओएसडी को लौटाया

जबलपुर । पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने अपने ओएसडी को लौटा दिया। दरअसल, मंत्री पटेल की निजी पदस्थापना में श्रम पदाधिकारी धर्मदीप भगत को ओएसडी बनाया गया था। भगत के खिलाफ लोकायुक्त जांचें लंबित होने की खबरों के बाद पंचायत मंत्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा- श्रम मंत्रालय भोपाल ने जिन महानुभाव को मेरे साथ अस्थायी तौर पर अटैच किया था, उन पर लोकायुक्त जांच के समाचार के बाद यह पुनः अस्थायी व्यवस्था की गई है। लेकिन मेरा स्पष्ट मत है कि विभाग के प्रमुख जिम्मेदारी लेकर स्क्रीनिंग करें, ताकि स्थायी या अस्थायी व्यवस्था पूर्णतः निर्दोष रहे।

एक कदम नेकी की ओर भारतीय पत्रकार संघ की पहल

One step towards goodness, initiative of Indian Journalists Association रात्रि में ठंड से कपकपाते लोगो को दिए गर्म कंबल मंडला ! हाड़कंपाती ठंड में ठंड से ठिठुरते असहाय,गरीब, वृद्ध लोग जो गर्म कपड़े के अभाव में रात भर ठंड से ठिठुरते नजर आए किसी दुकान की सामने चौक चौराहे बस स्टेंड नर्मदा किनारे खुले में रात गुजार रहे थे एसे अनेक लोगो को रात में घूम घूम कर भारतीय पत्रकार संघ के द्वारा गर्म कपड़े शॉल कम्बल का वितरण किया गया और यह क्रम लगातार जारी रहेगा।भारतीय पत्रकार संघ ने नगर के समाजसेवियों कारोबारियों से अपील की हे जो सक्षम लोग हैं असहाय लोगो को मदद को आगे आए और अपने आसपास जो भी असहाय गरीब वृद्ध जिनके पास कपड़ो का अभाव है और ठंड से ठिठुरते नजर आए तो उनकी जरूर मदद करें आपके एक छोटे से प्रयास से किसी की जिंदगी बच सकती है।भारतीय पत्रकार संघ पत्रकार साथी जो रात्रि में घूम घूम कर अपनी सेवाएं दे रहें हैं नारायण यादव संकट मोचन चंद्रोल प्रमोद धनगर शैलेश सिंह कमलेश मिश्रा एवम अन्य पत्रकार साथियों के सहयोग से यह पुनित कार्य किया गया।

वनविभाग नहीं कर रहा मजदूरी का भुगतान,रेंजर और एसडीएफओ को सुनाई अपनी पीड़ा

वनविभाग ने मजदूरों से खुदाए चोपनी बिट में गड्डे भुगतान के लिए लगा रहे विभाग के चक्कर Forest department is not paying wages भैंसदेही ! दक्षिण (सामान्य) उप वन मंडल भैंसदेही के मजारवनी एवम चोपनी क्षेत्र में मजदूरी करने वाले मजदूर अपनी समस्या लेकर मुख्यालय के वन विभाग पहुंचे जहा उन्होंने रेंजर अमित चौहान को मजदूरी का भुगतान नहीं होने से आ रही समस्या से अवगत कराया। उपस्थित मजदूरों ने बताया की उनके द्वारा चोपनी बिट में बिट अधिकारी के कहने पर गड्ढा खुदाई का काम किया गया। परंतु उन्हें लगभग 2 से 3 माह हो चुके है मजदूरी का भुगतान नहीं मिल पाया है। एसडीएफओ कार्यालय से महीनो आगे नहीं बढ़ती फाइलें….?मांजरवानी चौपनी ग्राम के मजदूर विभाग पहुंचकर एसडीएफओ पांडे जी से भी अपनी मजदूरी की समस्या को लेकर मिले मजदूरों ने बताया की काफी इंतजार के बाद साहब अपने सरकारी क्वाटर से बाहर आए उसके बाद हम मजदूरों ने उनको भी अपनी मजदूरी की समस्याएं से अवगत कराया। उन्होंने हमे जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया। तो वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी में सामने आया की दक्षिण (सामान्य) उप वन मंडल का कोई भी भुगतान संबंधित या अन्य कार्य एसडीएफओ कार्यालय से होकर ही जिले को जाता है। जानकारी में यह भी सामने आया की एसडीएफओ कार्यालय में महीनो फाइलों को रोककर रखा जाता है। आगे उच्च विभाग में नहीं भेजी जाती। अब क्यों नही भेजी जाती , कितनी पेंडेंसी एसडीएफओ कार्यालय में पढ़ी है। क्या इन मजदूरों की फाइल भी एसडीएफओ कार्यालय में पेंडिंग है । प्राप्त जानकारी में कितनी सत्यता है जिसकी पुष्टि के लिए जब दक्षिण (सामान्य) उप वन मंडल भैंसदेही परिक्षेत्र अधिकारी एसडीएफओ देवानंद पांडे को जब कॉल पर संपर्क कर जानकारी की पुष्टि करनी चाही तो महोदयजी ने फोन रिसीव नहीं किया। और न ही खबर का समय होते तक कॉल बैक कर संपर्क किया। बता दे की पूर्व वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री बसोड़ द्वारा हमेशा जब भी कार्य में व्यस्त होने के चलते यदि कोई कॉल रिसीव नहीं किया जाता था तो वह जिम्मेदारी से कॉल बैक कर संपर्क साधा करते थे। जब तक वह मुख्यालय पर रहे हमेशा उन्होंने एक जिम्मेदार अधिकारी होने का परिचय दिया है। इनका कहना हैचोपानी बिट में पौधा रोपण के लिए गद्दे खोदने और तार फिनिशिंग का कार्य किया है, दो माह से भुगतान नहीं मिला बड़ी समस्याएं आ रही है। 50 से अधिक मजदूरों ने मजदूरी का काम किया है। इसलिए हम सभी मजदूर भैंसदेही आए है,साहब से मिलने। गुड्डू कास्देकरमजदूर साहब के कहने पर चोपनी में गड्डे खोदने के काम पर गए थे, दो महीने हो गए पैसे नही मिले। साहब से उसके बारे में ही पूछने आए है। घर चलाने में बहुत परेशानी हो रही है। रामरती बाईमजदूर मांजरवानी मजारवानी,चोपनी ग्राम के मजदूर अपनी मजदूरी की समस्या लेकर आए थे। हमारे द्वारा समय पर उनके भुगतान के लिए 28 दिसंबर 2023 को ही समस्त बिल बाउचर बना कर उच्च अधिकारियों को भेज दिए थे।अब भुगतान क्यों नही हुआ उसकी जानकारी फिलाल मुझे नही है।मैं अपने उच्च अधिकारियों को इन ग्रामीण मजदूरों की समस्या से अवगत कराकर मजदूरों को जल्द भुगतान हो उसके लिए प्रयास करूंगा। अमित चौहानरेंजर दक्षिण (सामान्य) उप वन मंडल भैंसदेही

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देश- 22 जनवरी को बल्व बुझे नहीं

Energy Minister Pradyuman Singh Tomar’s instructions – do not switch off bulbs on January 22 भोपाल। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होने जा रहा है। इसको लेकर देश वासियों को बेसब्री से इंतजार है। 22 जनवरी को पूरा देश दिवाली मनाएगा। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश जारी किया कि 22 जनवरी को प्रदेश में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि अयोध्या में रामलला के मंदिर में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन एवं अन्य चैनलों के माध्यम से किया जायेगा। कार्यक्रम का स्वरूप अत्यंत व्यापक होगा और जन-सामान्य उक्त कार्यक्रम के साक्षी होना चाहेंगे। अत: इस दिन विद्युत व्यवधान नहीं होना चाहिए। उस दिन बिजली का मेंटनेंस का कार्य ना किया जाए। उन्होंने कहा है कि विद्युत व्यवधान होने से जन-सामान्य को कार्यक्रम देखने में असुविधा हो सकती है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet