LATEST NEWS

वन विहार उपचार हेतु लाये गये तेंदुआ शावक की मृत्यु.

Death of leopard cub brought for treatment in forest parkभोपाल। सामान्य वनमंडल अलीराजपुर की परिक्षेत्र जोबट के ग्राम छोटा उण्डवा से रेस्क्यू कर उपचार के लिए लाए गए तेंदुआ शावक की 28 एवं 29 दिसम्बर 2023 की दरम्यानी रात में उक्त तेंदुआ शावक की मृत्यु हो गई। प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण निमोनिया परिलक्षित हुआ है। मृत तेंदुआ शावक का सेम्पल एकत्रित कर परीक्षण हेतु स्कूल आफ वाईल्डलाईफ फॉरेंसिक हैल्थ जबलपुर भेजे गये है। पोस्टमार्टम उपरांत मृत नर तेंदुआ शावक का नियमानुसार वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन विहार के अधिकारियों तथा उपस्थित कर्मचारियों के समक्ष दाह संस्कार किया गया।वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता वन विहार एवं वन्यप्राणी चिकित्सक, वाईल्ड लाईफ एस.ओ.एस. डॉ. रजत कुलकर्णी, द्वारा संयुक्त रूप से पोस्टमार्टम किया गया। उल्लेखनीय है कि तेंदुआ शावक मां से बिछड़ गया था। मां से अलग होने के बाद रेस्क्यू कर अलीराजपुर डिपो परिसर में रखा गया। शावक की अत्यंत कमजोर स्थिति को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार इसे को दिनांक 23.08.2023 को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में उपचार एवं रखरखाव हेतु लाया गया था। तत्समय उक्त तेंदुआ शावक को क्वेरेंटाईन बाड़े में रखा जाकर उसका उपचार एवं रखरखाव किया गया। क्वेंरेटाईन अवधि पूर्ण होने के पश्चात उक्त शावक को स्वस्थ्य हालत में तेंदुआ हाउसिंग में स्थानांतरित किया गया था।

देश की सबसे बड़ी शराब तस्करी में डिस्टलरी मालिक को सजा.

Punishment for the owner of the country’s largest liquor distillery in the biggest liquor smuggling case. शराब तस्करी करवाने के लिए आबकारी अधिकारियो ने छपवा लिए फर्जी परमिट, शासन को राजस्व का मोटा चुना भोपाल/इंदौर । डिस्टलरीज से शराब तस्करी करने पर, बेटमा थाने में दर्ज अपराध क्रमांक/565/11 धारा 34(2), 420, 467, 468, 471, 120बी में अपर सत्र न्यायाधीश निलेश यादव ने दिनांक 23/12/2023 को डिस्टलरीज मालिक और तत्कालीन आबकारी अधिकारियो को सश्रम कारावास और अर्थ दंड से दंडित किया, जज ने अधिकारियों की अधिक उम्र को देखते हुए सजा कम दी है। सोम डिस्टलरीज से शराब तस्करी का मुरैना के बाद यह दूसरा अपराध है, जिसमे सोम डिस्टलरीज/मालिक को सजा हुई है। यह प्रकरण देश की सबसे बड़ी शराब तस्करी है क्योंकि इसमें आबकारी विभाग के अफसरों ने ही शासन के द्वारा जारी किए जाने वाले परमिट फर्जी बना कर दिए जाना प्रमाणित हुआ है, इसके लिए फर्जी परमिट प्रोफार्मा छपवाए गए है, जो शराब तस्करी के लिए प्रदेश में धडल्ले से जारी किए जा रहे है….

औचक निरीक्षण में बंद मिली आंगनबाड़ी, कार्यकर्ता व समूहों को थमाए नोटिस.

Anganwadi found closed during surprise inspection, notices served to workers and groups. Special Correspondent, Sahara Samachaar, Morena.मुरैना, अंबाह परियोजना के सीडीपीओ अजय प्रताप सिंह ने पिछले कुछ दिनों में आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, इस बीच कई आंगनबाड़ी बंद पाई गईं। इसके साथ ही कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर समूह मीनू के अनुसार भोजन का वितरण करते नहीं मिले। जिस पर सीडीपीओ अंबाह ने नौ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, उप कार्यकर्ता व सहायिकाओं को नोटिस जारी किए हैं। इसी बीच छह समूहों को भी नोटिस जारी किये गए है। सीडीपीओ व्दारा आंगनबाड़ी ताल का पुरा की कार्यकर्ता रमा तोमर, खिरेटा कार्यकर्ता कमलेश, चतुर की गढ़ी की कार्यकर्ता गीता शर्मा, कछपुरा की कार्यकर्ता रजनी शर्मा, हवेली की उप कार्यकर्ता सुमन, खोखलपुरा की उप कार्यकर्ता रीनू, कदमन का पुरा कार्यकर्ता साधना व सहायिका सविता व ताल का पुरा की सहायिका मीना को नोटिस जारी किया गया है। इसी तरह मीनू अनुसार खाना या नास्ता न देेने पर मां दुर्गा स्व-सहायता समूह उमरिया पुरा, नवीन वैष्णो देवी समूह, मां शारदा, श्रीगणेश समूह, टेड़ीमाता समूह दिमनी तथा बजरंग भागना समूह को नोटिस जारी किया गया है।

कलेक्टर कटनी ने जिला आपूर्ति अधिकारी को जारी किया नोटिस.

Collector Katni issued a notice to the District Supply Officer. Special Correspondent, Sahara Samachaar, Katni.कटनी । कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा विगत 20 दिसंबर को जिले के धान उपार्जन कार्य की वर्चुअली समीक्षा के दौरान उपार्जित धान का परिवहन कम होने तथा जारी किए गए स्वीकृति पत्रक का प्रतिशत होने के कारण किसानों के भुगतान की कार्यवाही लंबित रहने पर नाराजगी जाहिर कर जिला आपूर्ति अधिकारी बालेन्द्र शुक्ला को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिवस मे समक्ष मे उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस में धान का परिवहन कम होने और कृषकों का भुगतान लंबित होने के बाद भी जिला आपूर्ति अधिकारी श्री शुक्ला द्वारा यथोचित कार्यवाही एवं समीक्षा न करने को मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियमों के विपरीत एवं दण्डनीय होने का लेख किया जाकर समय- सीमा में स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने पर संबंधित के विरुद्ध एकपक्षीय कार्यवाही प्रस्तावित करने हेतु निर्देशित किया है।

लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज पी आई यू के इंजीनियर, प्रचार्य एवं अधीक्षक उप यंत्री एवं अन्य अधिकारियों को नोटिस.

Notice issued to negligent officials PIU, Engineer, including the Director, Deputy Engineer, and other officers, regarding careless conduct. Special Correspondent, Sahara Samachaar, Katni.कटनी। जिले में सुशासन के माध्यम से आमजन को संवेदनशील, जनोान्मुखी और जवाबदेह प्रशासन मुहैया कराने संकल्पित कलेक्टर अवि प्रसाद अपने भ्रमण और निरीक्षण के दौरान विकास एवं निर्माण कार्याे की गुणवत्ता पर खास नजर रखते है। वहीं जनाकांक्षाओं के विषयों पर पैनी निगाह रखते हुए जन के लिए तंत्र को समर्पित भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित करते है। वहीं प्रशासनिक कसावट के नजरिये से लापरवाह कर्मियों को कार्याे के प्रति सचेत और सतर्क करने समय-समय पर अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जाती है। तभी तो निर्माण कार्याे की गुणवत्ता और स्कूल में आधार पुस्तक और पाठ्य पुस्तकें वितरित नहीं करने सहित छात्रावास से अधीक्षक की अनुपस्थिति जैसे मामलों पर 8 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसमें 6 पी.आई.यू के इंजीनियर, एक प्राचार्य और एक छात्रावास अधीक्षक शामिल है। जिले के ढीमरखेडा तहसील मे नवनिर्मित भवन शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा, सिलौड़ी एवं उमरियापान मे महाविद्यालय भवन का निर्माण 2021-22 में किया गया था। भवन अधिग्रहण पश्चात भवन कई जगह से क्षतिग्रस्त हाने संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए नव निर्मित भवनों के निर्माण कार्य एवं गुणवत्ता हेतु जांच समिति गठित कर अविलंब रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने निर्माण कार्य से जुड़ी सभी एजेंसियों को दो टूक कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कहीं भी गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य पाया जाता है तो ऐसे में संबंधित अधिकारी और ठेकेदार कड़ी कार्यवाही के लिए तैयार रहें। ढीमरखेडा तहसील मे नवनिर्मित भवन शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा, सिलौड़ी एवं उमरियापान मे महाविद्यालय के नव निर्मित भवनों के निर्माण कार्य एवं गुणवत्ता की जांच हेतु गठित जांच समिति द्वारा महाविद्यालय के निर्माण कार्य एवं गुणवत्ता मे कमियां पाये जाने पर कलेक्टर प्रसाद द्वारा लोक निर्माण विभाग कटनी परियोजना यंत्री डी.के.मिश्रा, यशवराम अवढारिया, संभागीय परियोजना यंत्री आलोक कुमार श्रीवास्तव, के.पी.कुजूर सहित एम.के. द्विवेदी को निर्माण कार्याे में लापरवाही करने पर कारण बताओ नोटिस जारी जारी कर 7 दिवस मे समक्ष में उपस्थित होकर सकारण जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

कैमोर पुलिस की जिला बदर का उल्लंघन करने पर आरोपी के विरुद्ध की कठोर कार्यवाही

Severe action taken against the accused for trespassing by the Kamor Police. Special Correspondent, Sahara Samachaar, Katni. कटनी, कैमोर पुलिस की जिला बदर का उल्लंघन करने पर आरोपी के विरुद्ध की कठोर कार्यवाही। 24/दिसम्बर को मुखबिर सूचना के आधार पर थाना कैमोर पुलिस द्वारा जिला दंडाधिकारी कटनी के जिलाबदर आदेश का उल्लंघन कर थाना कैमोर क्षेत्र मैं घूम रहे आरोपी दीपक उर्फ जानू गुप्ता पिता राजू उर्फ राजेश गुप्ता उम्र 20 साल निवासी ग्राम अमहेटा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

विजयराघवगढ़, गांजा परिवहन में संलिप्त स्थाई वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया.

Police apprehended an individual involved in the temporary warrant related to drug transportation in Vijayaraghavgarh. Special Correspondent, Sahara Samachaar, Katni. कटनी। विजयराघवगढ़ आरोपी 6 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा जिसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया एवं एसडीओपी के.पी. सिंह के मार्गदर्शन में विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर द्वारा गठित टीम ने आरोपी को कैमोर से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि वर्ष 2017 में कटनी के बरगवां निवासी पवन कोल पिता चमन कोल उम्र 25 साल को पकड़ा था जो दो पहिया वाहन से गांजा का परिवहन कर रहा था। आरोपी के कब्जे से एक किलो सात सौ पचास ग्राम गांजा बरामद करने के साथ ही उसे न्यायालय में पेश किया गया था जिसके आद आरोपी जेल चला गया था। जमानत से रिहा होने के बाद आरोपी पेशी में नहीं जा रहा था जिसके कारण न्यायालय द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया था। फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा कई बार प्रयास किये गये लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। विजयराघवगढ़ पुलिस ने पुनः लगातार प्रयास करते हुए अपने मुखबिर तंत्र को मजबूत किया और फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक प्रेमशंकर पटेल, हरिओम सिंह, श्याम कोल, विनोद एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक प्रशान्त विश्वकर्मा की टीम को लगाया गया। पुलिस की टीम द्वारा हर सम्भावित स्थानों में छापामारी की गई किन्तु सफलता नहीं मिली। इसी बीच तकनीकी एवं स्थानीय मुखबिर तंत्र से सम्पर्क करने पर सूचना मिली कि आरोपी कैमोर में छिपा है। पुलिस ने जब दबिश दी तो आरोपी कैमोर में ही खेत में बनी झोपड़ी में छिपा बैठा था जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया और आवश्यक कार्रवाई उपरांत उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

जल्द होंगी पत्रकारों के बैठने की व्यवस्था , नपा अध्यक्ष ने जताया भरोसा

Arrangements for seating of journalists will soon be made, Municipal Corporation Chairman expressed confidence आमला में जर्नलिस्ट, प्रेस एंप्लाइज ईकाई का हुआ गठन, राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में ब्लाक अध्यक्ष ने कार्यकारणी की घोषणा । जल्द होंगी पत्रकारों के बैठने की व्यवस्था , नपा अध्यक्ष ने जताया भरोसा । हरिप्रसाद गोहे आमला ! सदैव पत्रकार हित में कार्य करना संगठन का मुख्य उद्देश्य है।संगठन के बैनरतले सोमवार उप नगरी बोडखी में आयोजित पत्रकार बैठक के माध्यम से पत्रकार साथियों को पद प्रदाय किए गए । पत्रकार साथी अब संगठित रहकर कार्य करेंगे एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे उक्त आसय के विचार जर्नलिस्ट एंड प्रेस एंप्लाइज वेल्फेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश मांडेकर ने पत्रकारों को संबोधित कर रखे । उपस्थित गणमान्य नागरिकों के स्वागत के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ । वहीं संगठन के ब्लाक अध्यक्ष दीपक बरथे ने कहा संगठन के गठन के बाद त्वरित कार्यकारणी का गठन किया गया अभी यह शुरुवाती कदम है आगामी दिनों में पत्रकार हित में संगठन के बैनरतले आमला में बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन आयोजित किया जायेगा । वहीं पंडित राजेंद्र उपाध्याय ने आमला के पत्रकारों को खल रही बैठक व्यवस्था को लेकर सार्वजनिक मंच से नपा अध्यक्ष का ध्यानाकर्षण कराया जीस बात को संज्ञान में लेकर नपा अध्यक्ष आमला नितिन गाड़रे ने नगर पालिका स्कूल के एक भवन में पत्रकारों के बैठने की व्यवस्था बनाने की बात कहीं है । जिसका पत्रकार साथियों ने तालियां बजाकर उत्साह वर्धन किया । गौरतलब हो की बीते लंबे समय से आमला विधायक से पत्रकार साथी बैठने के लिए भवन की मांग कर रहे है । जिस पर उन्होंने आश्वासन तो दिया था लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका ।सदस्यता पत्रों का वितरण कर किया कार्यकारणी का गठन संगठन के बैनरतले ब्लाक अध्यक्ष दीपक बरथे द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष नरेश मांडेकर के हस्ते पत्रकारों को सदस्यता पत्रों का वितरण कर उन्हे दायित्व सौपा गया । इस मौके पर बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद थे । साथ ही संगठन के बैतूल इकाई सदस्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, नपा उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, नपा पार्षद पंडित राकेश शर्मा, समाज सेवी मनोज वाधवा, विनोद यादव, पंडित राजेंद्र उपाध्याय, वीरेंद्र बरथे,छन्नू बेले,मनोज विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे । कार्यक्रम का सफल मंच संचालन सुमित महतकार ने किया एवं आभार ब्लाक अध्यक्ष दीपक बरथे ने माना ।

कम हुआ शोर, कहीं खुद ने तो कहीं पुलिस की मदद से हटे लाउड स्पीकर, जारी किया हेल्पलाइन नंबर 0755-2730395.

The noise reduced… Some removed loudspeakers on their own, while in other cases, with the assistance of the police. The helpline number 0755-2730395 has been issued for help. जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है , 0755-2730395, 462 धार्मिक स्थलों के पदाधिकारियों से चर्चा के बाद 619 स्थलों से हटे. भोपाल। ध्वनि के मानक तय करने के बाद कलेक्टर की तरफ से जारी किए गए धारा-144 के आदेश का असर जिले में दिखने लगा है। पिछले कुछ दिनों में ही पुलिस और प्रशासन की टीम ने 462 धार्मिक स्थलों के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। कुछ लोगों ने खुद तो कहीं पुलिस की मदद से लाउडस्पीकर हटवाए गए हैं। करीब 619 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर अब तक हट चुके हैं। वहीं 356 धार्मिक स्थल ऐसे थे जहां तय मानक से ज्यादा आवाज में लाउडस्पीकर और डीजे बजाया जाता था, वहां की आवाज कम कराई गई है। 126 धार्मिक स्थल ऐसे हैं जहां पूरी तरह से लाउडस्पीकर उतरवाए गए हैं। ये कार्रवाई शहर के 34 थाना क्षेत्रों में की गई है। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि डीजे और लाउडस्पीकर को लेकर प्रशासन सख्ती बरत रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीमें धारा-144 के आदेश पर अमल करा रही हैं। तेज आवाज डीजे, लाउडस्पीकर बजे तो हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत, 0755-2730395 शादियों सहित अन्य कार्यक्रमों में तेज आवाज में बजने वाले डीजे, लाउड स्पीकर और धार्मिक स्थलों पर बज रहे लाउडस्पीकर को लेकर जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जिस पर कॉल कर कार्रवाई करा सकेंगे। नंबर- 0755-2730395 जारी किया है।आम लोग साउंड संबंधी सभी तरह की शिकायत इस नंबर पर कर सकेंगे। यहां आने वाली शिकायत को संबंधित एसडीएम और थाने में ट्रांसफर की जाएगी। जिसके आधार पर धारा-144 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

न्यू मार्केट में प्रीमियम सहित अन्य सार्वजनिक स्थान पर अवैध बन गईं पार्किंग हटेंगी.

Illegal parking, including in New Market and other public places, will be removed with fines. दो पहिया वाहनों को भी न्यू मार्केट के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा, पूरी मार्केट में अंदर एंबूलेंस को हर रास्ते पर ले जाकर की जाएगी जांच भोपाल। नगर निगम द्वारा न्यू मार्केट में अवैध पार्किंग और मार्केट के अंदर रास्ते जाम होने को लेकर अब सख्ती की जाएगी। मार्केट के अंदर के रास्तों पर काफी समय से दो पहिया वाहनों की लगातार बड़ रही अवैध पार्किंग और रास्ते जाम होने की शिकायत आ रही हैंए जिससे गत दिवस एक महिला के बेहोश होने के बाद एंबूलेंस प्रवेश नहीं कर पाई। इस महिला को बाद में आटो में बैठाकर बाहर एंबूलेंस तक लाया गया। आटो को बाहर तक लाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। नगर निगम कमिश्नर फ्रेंक नोब ए के अनुसार न्यू मार्केट के अंदर न तो किसी प्रकार के वाहन पार्क हो सकेंगे और न किसी वाहन को प्रवेश दिया जाएगा। इस संबंध में नए सिरे से प्लानिंग तैयार की जा रही है। जो अधिकारी इस संबंध में लापरवाही दिखा रहे थे, उन्हें भी हटा दिया गया। मार्केट के अंदर सभी रास्ते पूरी तरह से इस तरह से साफ किए जाएंगे कि अंदर किसी भी स्थान पर इमरजेंसी वाहन आ जा सकें। इस संबंध में नए अमले को तैनात किया जा रहा है। बाहर प्रीमियम पार्किग को भी अनुमति नहींनगर निगम परिषद अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी के अनुसार न्यू मार्केट के बाहर प्रीमियम पार्किंग को लेकर भी काफी शिकायत आ रही हैं। यह पार्किंग काफी पहले ही फ्री कर दी गई हैं। यहां अभी कुछ लोग अभी भी अवैध वसूली कर रहे हैं। जबकि न्यू मार्केट की पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए निगम का पूरा अमला तैनात है। इस अमले को भी बदला जा रहा है। दुकानों के बाहर पार्क नहीं हो सकेंगे वाहननगर निगम अधिकारियों के अनुसार न्यू मार्केट के अंदर दुकानदारों के वाहन पार्क नहीं हो सकेंगे। इसको लेकर सभी दुकानदारों को चेतावनी दी जा चुकी है और इसके लिए मल्टीपार्किंग में व्यवस्था भी है। इसके बाद भी मार्केट में बाहर से आ रहे व्यापारी और स्टाफ मार्केट के अंदर वाहनों को पार्क कर रहे हैं। सोमवार को मार्केट का साप्ताहित बंद थाए इसके बाद भी नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अमले ने कार्रवाई की।

मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल का आज विस्तार होने जा रहा है।

The expansion of the Madhya Pradesh Mohan Yadav government’s cabinet is set to take place today. भोपाल में दोपहर साढ़े तीन बजे नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। माना जा रहा है कि आज 15 से 18 विधायक मंत्रीपद की शपथ ले सकते हैं। 13 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेने के बाद मोहन यादव को कैबिनेट मंत्रियों के नाम फाइनल करने के लिए तीन बार दिल्ली का दौरा करना पड़ा। सीएम यादव ने प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा से लेकर बीजेपी के तमाम नेताओं से मुलाकात की और जब सभी मंत्रियों के नाम फाइनल हो गए तो कल वो भोपाल लौट गए।15 से 18 मंत्री ले सकते हैं शपथबीजेपी सूत्रों का कहना है कि आलाकमान ने मंत्रियों के सभी पदों पर नामों को हरी झंडी दे दी है। संभावना है कि पहले विस्तार में इनमें से 15 से 18 मंत्री शपथ ले सकते हैं। हालांकि मंत्रिमंडल में कौन-कौन विधायक शामिल होंगे, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। सीएम मोहन यादव ने आज सुबह 9 बजे राज्यपाल से मिलने का समय लिया है। जहां वो उन्हें वे नाम सौंपेंगे जो मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। शपथ ग्रहण राजभवन में होगा, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव मंत्रियों की शपथ से पहले इंदौर जाएंगे। जहां वे कनकेश्वरी धाम परिसर में हुकुमचंद मिल के मजदूरों के बकाया भुगतान कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगे। इस दौरान वे श्रमिकों को संबोधित भी करेंगे। मध्य प्रदेश के नए मंत्रिमंडल में ये हो सकते हैं संभावित मंत्री-कैलाश विजयवर्गीयप्रहलाद पटेलराकेश सिंहराव उदय प्रतापविश्वास सारंगतुलसी सिलावटरीति पाठकसंजय पाठकरामेश्वर शर्मागोविंद सिंह राजपूतप्रद्युम्न सिंह तोमरबृजेन्द्र सिंह यादवकृष्णा गौररमेश मेंदोलाअर्चना चिटनीसऊषा ठाकुरसीतासरन शर्माचेतन्य कश्यपघनश्याम चंद्रवंशीबता दें कि मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल के सदस्यों की अधिकतम संख्या मुख्यमंत्री समेत 35 हो सकती है। पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 163 और कांग्रेस ने 66 सीटें जीती थीं।

कोनिया धाम, पर्यटन के लिए होगा विकसित, कलेक्टर ने बाणसागर डैम में, पर्यटन विकास की संभावनाओं का लिया जायजा।

Koniya Dham, for tourism development, will be developed, the collector has assessed the possibilities of tourism development in the Bansagar Dam. विशेष संवाददाता सहारा समाचार कटनी ! कलेक्टर अवि प्रसाद गुरूवार को अपने विजयराघवगढ़ क्षेत्र के प्रवास के दौरान यहां बाण सागर डैम में मोटर वोट से करीब तीन किलोमीटर का जलविहार कर तटीय गांव कोनिया से इटौरा के चंडिन माता मंदिर पहुंचे और इसे जल पर्यटन केन्द्र के तौर पर संवारने और विकसित करने की संभावनाओं का जायजा लिया। इस दौरान तिमुआ सरपंच तीरथ पटेल सहित मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के अभियंता, तहसीलदार बी.के.मिश्रा मौजूद रहे। इटौरा में स्थित भव्य चंडिन माता मंदिर के प्रति क्षेत्रीय लोगों में गहरी आस्था और श्रद्धा है। बाण सागर के तटीय गांव कोनिया स्थित मॉ कालीधाम से इटौरा की चंडिन माता मंदिर तक पहंुचने में बांध के पानी में तैरती राजसी सफेद बादलों की छाया और अथाह जल राशि यहां की जल यात्रा को और मनमोहक और खुशनुमा एहसास दिलाती है। मरम्मत कार्य की वजह से महानदी पुल बंद होने के कारण सड़क मार्ग की बजाय कलेक्टर श्री प्रसाद को कौनिया से चंडिन माता मंदिर तक पहुंचने और वापास आने को मिलाकर करीब 6 किलोमीटर लम्बे जलमार्ग का सहारा लेना पड़ा। यहां की नैसर्गिक प्राकृतिक छटा से सम्मोहित कलेक्टर श्री प्रसाद ने प्रकृति की गोद में चंडिन माता के मंदिर तक की रोमांचक और अविस्मरणीय धार्मिक जल यात्रा कर यहां की भव्यता से खासे प्रभावित हुए। उन्होने दूरबीन से बाणसागर के विहंगम नजारों का दृश्यावलोकन भी किया। कलेक्टर श्री प्रसाद को यहॉ जल पर्यटन की अपार संभावनांयें दिखीं। जल पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित होने पर यहां रोजगार के अवसर बढेंगे और ग्राम पंचायत की आय में भी बढोत्तरी होगी। इस स्थल में पर्यटन सुविधाओं का विकास और विस्तार कर भविष्य में इसे देश के पर्यटन मानचित्र में खूबसूरत जल पर्यटन केन्द्र के तौर पर पहचान दिलाई जायेगी। कालान्तर में यहां जल महोत्सव जैसे भव्य आयोजन के माध्यम से दिल को छू लेने वाली वाटर स्पोर्टस जैसी साहसिक गतिविधियों के आयोजन का भी मार्ग प्रशस्त हो सकेगा। चंदिन धाम इटौरा पहुँचकर कलेक्टर श्री प्रसाद ने माँ काली की पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि की कामना की। तदुपरांत मंदिर प्रांगण का निरीक्षण कर मंदिर समिति के पदाधिकारियों से चर्चा की। कोटवार लालजी से हुए प्रभावित गाँव के कोटवार लालजी पूरी तैयारी के साथ मुस्तैद थे, वे सारे खसरा-खतौनी, नक्शा के साथ डटे रहे, कलेक्टर को उन्होंने मंदिर की भूमि के बारे में नक्शा दिखाया। ग्राम कोटवार की मुस्तैदी देख कलेक्टर खुश हुए और कोटवार के जज्बे की तारीफ भी की। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मंदिर तक पहुँचने के लिए सड़क निर्माण कराने की मांग रखी।

मोहन कैबिनेट जल्द लेंगा शपथ , दिल्ली दरबार बैठक सम्पन्न

The Mohan Cabinet will soon take the oath, and the Delhi meeting has concluded. नई दिल्ली । मध्यप्रदेश के डॉ मोहन यादव मंत्रिमंडल की सारी अड़चनें दूर कर ली गई। मंत्रियों की लिस्ट को शुक्रवार रात अंतिम रूप दे दिया गया। फार्मूले के तहत तीन बार मंत्री रहे चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जा रहा। इस बार ऐसे विधायकों को कैबिनेट में जगह दी जा रही है, जो तीन या पांच बार विधायक बने पर कभी मंत्री नहीं बन पाए। जानकारी के मुताबिक 23 या 24 दिसंबर को मंत्रिमंडल शपथ लेगा। मंत्रियों की संख्या भी शायद 20 से ज्यादा नहीं होगी। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री की तरह मंत्रिमंडल में भी नए चेहरों को शामिल करना चाहता है। यही कारण है कि तीन से पांच बार विधायक बनने के बाद भी मंत्री नहीं बन सके चेहरों को इस बार मौका देना तय किया गया। अपनी दो दिन की दिल्ली यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा और भी कई नेताओं से अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा और भी कई नेताओं से मुलाकात की। बताते हैं कि सिंधिया से मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। हाईकमान के साथ हुई बैठक में डॉ मोहन यादव ने मंत्रिमंडल की लिस्ट को अंतिम रूप दिया। संभावना है कि 23 या 24 दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार होप्नाएगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल शपथ में अधिक विलंब नहीं किया जाएगा। क्योंकि, फिर सभी सांसदों और विधायकों को नरेंद्र मोदी की संकल्प यात्रा के साथ जनता के बीच जाना है। ऐसे में केबिनेट गठन में देरी नहीं की जा सकती। भाजपा हाईकमान ने तय किया है कि मंत्रिमंडल का विस्तार 23 या 24 दिसंबर को कर ही दिया जाए। अभी करीब 20 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। इनमें ज्यादातर कैबिनेट और कुछ को राज्य मंत्री बनने का मौका मिलेगा। इनके मंत्री बनने की संभावना डॉ मोहन यादव ने जिन संभावित मंत्रियों के नामों पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा की उनमें सभी गुटा, जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश की गई। इसके अलावा सबसे ज्यादा ध्यान लोकसभा चुनावों को देखते हुए भी किया गया है। इसके तहत हर लोकसभा क्षेत्र से कम से कम एक विधायक को मंत्री बनने की कोशिश की गई। जिन नामों पर मंत्री बनाए जाने को लेकर चर्चा हुई उनमें विश्वास सारंग, रमेश मेंदोला (या मालिनी गौड़), इंदरसिंह परमार, निर्मला भूरिया, मंजू दादू, एदल सिंह कंसाना, कुंवर टेकाम, संपतिया उइके, ओमप्रकाश धुर्वे, रामेश्वर शर्मा, विष्णु खत्री, कृष्णा गौर, गोविंद राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर, तुलसी सिलावट, अंबरीश शर्मा गुड्डू, बृजेंद्र यादव, नीना वर्मा, भगवानदास सबनानी, राकेश सिंह, राजेश सोनकर, रीति पाठक, राजकुमार मेव, दिव्यराज सिंह, ललिता यादव, प्रदीप लारिया, बृजेंद्र प्रताप सिंह, हरिशंकर खटीक, देवेंद्र कुमार जैन, प्रियंका मीणा के नाम शामिल हैं। इनमें से भी कुछ नाम बाहर हो सकते हैं। बड़े नामों पर ये हुआ फैसला सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैलाश विजयवर्गीय को मंत्रिमंडल में शामिल न करके उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाने का फैसला किया गया है। यह काम भी मंत्रिमंडल गठन के साथ ही होगा। वीडी शर्मा को केंद्र में मंत्री बनाया जाएगा। राकेश सिंह और रीति पाठक को मंत्री बनाया जा रहा है, जबकि, प्रहलाद पटेल को फिर लोकसभा चुनाव लड़ाया जाएगा। नरेंद्र तोमर को पहले ही विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा चुका है।

माल गाड़ी चेक करते समय राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आए लोको पायलेट की मौत

Loco pilot dies after being hit by Rajdhani Express while checking goods train -सूखीसेवनिया स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर हुआ हादसा, जीआरपी कर रही जांच भोपाल। सूखीसेवनिया रेलवे स्टेशन शुक्रवार दोपहर स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी चेक करते समय लोको पायलेट लूप लाइन से निकल रही थू्र राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। राजधानी थू्र होने के कारण जब तक वह कुछ समझ पाते राजधानी उन्हें चपेट में ले चुकी थी। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जहीर खान ने बताया कि बावड़िया कला शाहपुरा निवासी 46 साल के गणेश गुलबासे भोपाल रेल मंडल में लोको पायलट थे। शुक्रवार दोपहर उन्हे मालगाड़ी लेकर जाना था।शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे के आसपास वह सूखीसेवनिया रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी चेक कर रहे थे। वह इंजन से उतरकर एक तरफ से गाड़ी चेक कर रहे थे, जबकि दूसरी तरफ गार्ड ब्रेक से उतरकर गाड़ी चेक कर रहे थे। इसी बीच लूप लाइन लाइन क्लिीयर हुआ और भोपाल की तरफ से बिलासपुर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस गुजरी। थ्रू होने के कारण राजधानी करीब 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गुजरी थी। गणेश जब तक गाड़ी का हार्न सुनकर संभल पाते राजधानी उन्हें चपेट में लेकर गुजर गई। उन्हें इंजन की टक्कर लगी थी और वह उछलकर दूर गिरे थे। इस हादसे में गंभीर चोट होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

चार महीने के सरकारी खर्च और योजनाओं की गति के लिए मोहन सरकार लेकर आएगी लेखानुदान.

Mohan government will bring in an audit for the government expenditures and the pace of schemes for the last four months. भोपाल। भाजपा सरकार की 8 महीने में चलाई गई शिवराज सिंह चौहान की योजनाओं में कटौती की जाएगी। इसके पीछे का कारण है कि अक्टूबर तक का बजट सरकार पहले ही खर्च कर चुकी है। अब नई सरकार के सामने चुनौती है की योजनाओं को गति दी जाए और विकास कार्य के प्रोजेक्ट भी पूरे किया जाए। इसके लिए सरकार लेखा अनुदान लेकर आएगी। नए साल में आने वाले 4 महीने के लिए मोहन सरकार पुनरीक्षित बजट तैयार करने की शुरूआत कर दी है। वित्त विभाग में संबंध में सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्हें जल्द से जल्द वित्तीय बजट साल 2023 24 में की गई घोषणाओं के मुताबिक खर्च की जानकारी देनी होगी। किन योजनाओं में कितना पैसा खर्च हो चुका है। इसके अलावा सरकार की तरफ से चलाई जा रही लाडली बहना गेहूं और धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी सहित तमाम योजनाओं के लिए राशि की व्यवस्था बचे हुए फंड से की जाएगी।वही संकल्प पत्र के वचन के मुताबिक योजनाओं को गति देने के लिए भी राशि की सरकार के पास जरूरत है। इस बात का आकलन करने के निर्देश जारी किए गए हैं कि आखिर सरकार विकास कार्यों के लिए कितना चार महीने के लिए बजट जारी कर सकती है। जानकारों का कहना है कि सरकार अगर 100 करोड रुपए किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए बजट का प्रावधान करती है। अगर वित्तीय स्थिति प्रोजेक्ट के मुताबिक बेहतर नहीं है तो योजना को गति देने के लिए 20 से 30 फीसदी फंड जारी कर विकास कार्य को जारी रखा जा सकता है। ऐसे ही कोई नई स्कीम की शुरूआत लेखानुदान में नहीं होगी। क्योंकि नई योजना के लिए सलाना वित्तीय बजट जरूरी होता है। जरूरत खर्च और योजना रहेगी प्रथमिकता लोकसभा चुनाव के चलते पड़ा असर, केंद्र के फंड से राज्य सरकार तय करती है बजट

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet