LATEST NEWS

चीतों की निगरानी के लिए वन विभाग की टीम लगातार काम कर रही, वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर लोगों को चीतों से दूर रहने के लिए कहा

ग्वालियर  कूनो नेशनल पार्क के जंगल की सीमा से निकलकर श्योपुर की विजयपुर तहसील के भैरोपुरा गांव में मादा चीता ज्वाला व चार शावकों का ग्रामीणों से आमना-सामना हो गया। यहां एक बछड़े पर मादा चीता ज्वाला ने हमला कर दिया, तो शावकों ने भी घेराबंदी शुरू कर दी। बछ़ड़े पर हमला होते देख उसके मालिक व ग्रामीणों ने चीतों पर पत्थर मारना शुरू कर दिया। लाठी से भी भगाने का प्रयास किया। पास खड़ी कूनो की टीम ने ग्रामीणों को समझाया कि बछड़े का मुआवजा मिल जाता है, चीतों पर हमला न किया जाए। इस पर बछड़े के मालिक ने कहा कि हमारे सामने हमारे मवेशियों को मरता हुआ नहीं देख सकते हैं, ऐसा होगा तो हम तो हमला करेंगे। पार्क की सीमा से बाहर आ गए थे बता दें कि एक महीने पहले खुले जंगल में छोड़ी गई मादा चीता ज्वाला और उसके 4 शावक शनिवार शाम को पहली बार पार्क की सीमा से बाहर आ गए थे। ये चीते रविवार को दोपहर बाद फिर कूनो के जंगल की ओर लौट गए थे। सामने बछड़ा आ गया था रविवार रात को ये चीते वीरपुर तहसील के ग्राम भैरोपुरा के पास देखे गए। वे निर्माणाधीन श्योपुर-ग्वालियर ब्राडगेज रेल ट्रैक से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर थे। सोमवार सुबह मादा चीता ज्वाला के सामने बछड़ा आ गया, तो उसने शिकार की नीयत से हमला कर दिया। लेकिन ग्रामीणों के पत्थर मारने से चीते पीछे हट गए। लाठी डंडे लेकर चिल्लाते हुए ग्रामीणों को देख चीते डर गए। मादा चीता काफी देर तक बछड़े का गला पकड़े रही, लेकिन फिर छोड़ दिया। 15 लोगों का दल कर रहा ज्वाला व शावकों की निगरानी मादा चीता ज्वाला व शावकों की निगरानी में 15 लोगों का दल निगरानी कर रहा है, जब सोमवार सुबह यह घटना हुई तो एक दल पीछे रह गया था और एक वहीं चीतों के आसपास ही मौजूद था। ग्रामीणों से दल ने बात की और समझाने का प्रयास किया कि आगे से ऐसा न करें।

राजस्थान में गर्मी दिखा रही तीखे तेवर, बाड़मेर में तापमान पहुंचा 40 डिग्री सेल्सियस के पार

जयपुर राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, 25-26 मार्च के दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने और आंशिक बादल छाने की संभावना है। राजस्थान के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटों में तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। हालांकि, इसके बाद उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। प्रदेश में फिर लौटी हीटवेव, 40 के पार पहुंचा तापमान राजस्थान में हीटवेव का असर एक बार फिर से नजर आने लगा है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में बाड़मेर के साथ जोधपुर, जैसलमेर और चित्तौड़गढ़ जिलों शामिल हैं। यहां गर्मी का प्रभाव बढ़ गया है। राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान बाड़मेर – 40.6°C जैसलमेर – 39.8°C डूंगरपुर – 37.9°C नागौर – 36.3°C सिरोही – 36.8°C जोधपुर – 38.1°C चित्तौड़गढ़ – 37.9°C कोटा – 36.1°C जयपुर – 35.1°C अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार, अगले दो दिन उत्तर-पूर्वी हवा के प्रभाव से तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव होगा और आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना हैं जबकि रात के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 26 मार्च को राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। 26 मार्च से मौसम में बदलाव की संभावना मौसम विभाग ने 26 मार्च से मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। इस दौरान एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे प्रदेशवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। 23 मार्च को तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी रविवार, 23 मार्च को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 3.6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके बाद बाड़मेर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

नक्सल प्रभावित बेडमाकोटी नया कैंप स्थापित, जवानों की जान को हर कदम पर खतरा

जगदलपुर भारत सरकार के मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने के संकल्प को साकार करने की दिशा में आईटीबीपी (इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस) ने छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में बेडमाकोटी में एक नया कैंप स्थापित किया है। यह कैंप कुतुल से लगभग 5 किमी आगे स्थित है और इसे सुरक्षा बलों की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। कोण्डागांव स्थित 41वीं वाहिनी, आईटीबीपी ने डीआईजी राणा युद्धवीर सिंह (सामरिक क्षेत्रीय मुख्यालय, भुवनेश्वर) के नेतृत्व में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बेडमाकोटी नक्सल प्रभावित क्षेत्र है, जहां सुरक्षा बलों के लिए चुनौतियां लगातार बनी रहेंगी। इसके बावजूद, यह कैंप न केवल नक्सल विरोधी अभियानों को मजबूत करेगा, बल्कि स्थानीय निवासियों को भयमुक्त वातावरण प्रदान करने में भी सहायक सिद्ध होगा, आईटीबीपी भारत सरकार के नक्सल उन्मूलन मिशन के तहत, अबूझमाड़ क्षेत्र में लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। नए कैंपों की स्थापना से न केवल सुरक्षा बलों की पकड़ मजबूत हो रही है, बल्कि यहां के ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। आईटीबीपी के हिमवीर न केवल क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं, बल्कि स्थानीय जनता को भारत सरकार और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान कर रहे हैं। इस निरंतर उपस्थिति से नक्सलियों की गतिविधियों पर अंकुश लगा है, जिससे आम जनता अब खुद को पहले से अधिक सुरक्षित और आत्मनिर्भर महसूस कर रही है। डीआईजी राणा युद्धवीर सिंह ने कहा कि आईजी ओपी यादव (सेंट्रल फ्रंटियर, आईटीबीपी) के निरंतर मार्गदर्शन के कारण यह अभियान सफल रहा। उन्होंने 41वीं वाहिनी के सेनानी नरेंद्र सिंह और उनके हिमवीरों को बेडमाकोटी कैंप की सफल स्थापना पर बधाई दी। इसके साथ ही, उन्होंने बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कांकेर रेंज डीआईजी अमित कामले, नारायणपुर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, डीआरजी और छत्तीसगढ़ पुलिस की टीमों को इस अभियान में उनके सक्रिय सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर 53वीं वाहिनी के सेनानी अमित भाटी और 45वीं वाहिनी के सेनानी राजीव गुप्ता भी उपस्थित रहे।

मैदान में बांग्लादेश के पूर्व कप्तान की छाती में उठा दर्द, आनन-फानन में अस्पताल लेकर भागे

ढाका बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को अस्पताल में एडिमट कराया गया है. तमीम ने ढाका प्रीमियर लीग (DPL) 2025 के मैच में फील्डिंग के दौरान सीन में दर्द की शिकायत की. यह वाकया सोमवार 24 मार्च को मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब शिनपुकुर क्रिकेट क्लब के बीच मैच के दौरान हुआ. सूत्रों ने बताया कि बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की हालत गंभीर है. इस मुकाबले में तमीम मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब की कप्तानी कर रहे थे. तमीम को लेकर ये अपडेट 36 साल के तमीम टॉस के लिए मैदान पर उतरे, लेकिन शिनपुकुर की पारी के दौरान फील्डिंग करते समय उन्हें असहजता महसूस हुई. इसके बाद उनके इलाज के लिए मेडिकल टीम पहुंची और उन्हें ढाका ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर भी बुलाया गया. हालांकि, तमीम की हालत गंभीर थी और वो हेलीकॉप्टर में चढ़ने की हालत में नहीं थे. ऐसे में उन्हें ढाका की बजाय स्थानीय फाजिल तुन्नेस अस्पताल ले जाया गया. फाजिल तुन्नेस अस्पताल सावर शहर में स्थित है, जो ढाका डिवीजन के अंतर्गत आता है. मोहम्मडन स्पोर्टिंदग क्लब के अधिकारी तारिकुल इस्लाम ने इंडिया टुडे से कहा, ‘तमीम फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत इतनी अच्छी नहीं है कि उसे विमान से ढाका ले जाया जा सके.’ ढाका प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में तमीम शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और वो इस सीजन में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सात मैचों में 73.60 की औसत और 102.50 के स्ट्राइक-रेट से 368 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक भी शामिल हैं. बता दें कि तमीम इकबाल ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. तमीम ने जुलाई 2023 में भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना मन बदल लिया. तमीम ने बांग्लादेश के लिए अपना आखिरी मैच सितंबर 2023 में खेला. तमीम ने 2007 वर्ल्ड कप में भारत को दिया था दर्द तमीम इकबाल ने फरवरी 2007 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैच से अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया. उसी साल वनडे वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ बांग्लादेश की जीत में उन्होंने मैच जिताऊ अर्धशतक बनाया था. तमीम इकबाल ने बांग्लादेश के लिए 70 टेस्ट मैचों में 38.89 के एवरेज से 5134 रन बनाए, जिसमें 10 शतक और 31 अर्धशतक शामिल रहे. वहीं 243 वनडे इंटरनेशनल में तमीम के नाम पर 36.65 की औसत से 8357 रन दर्ज हैं. वनडे इंटरनेशनल में तमीम इकबाल ने 14 शतक और 56 अर्धशतक लगाए. तमीम ने 78 टी20 इंटरनेशनल में 24.08 के एवरेज से 1758 रन बनाए. टी20 इंटरनेशनल में तमीम के नाम पर 1 शतक और सात अर्धशतक दर्ज हैं. तमीम इकबाल अपने देश के लिए वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं. बांग्लादेश के एकदिवसीय कप्तान के रूप में तमीम का जीत प्रतिशत मशरफे मुर्तजा से थोड़ा अधिक है. तमीम ने बांग्लादेश को अपनी कप्तानी में 37 में से 21 मुकाबले जिताए. साल 2017 में तमीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में भी बांग्लादेश की कप्तानी की थी.  

कार चलाते योगाचार्य को आया साइलैंट अटैक, हुई दर्दनाक मौत

अशोकनगर  वेटरनरी डॉक्टर और योग गुरु पवन सिंघल का हार्ट अटैक से निधन हो गया. हार्ट अटैक से पहले डॉ. पवन योगा क्लास लेने के लिए जा रहे थे और इससे पहले उन्होंने 2 घंटे की दौड़ लगाई थी. इससे पहले कि वे योगा क्लास लेने पहुंच पाते, रास्ते में पार्क के पास ही उनका निधन हो गया. कार में आया साइलेंट अटैक 54 वर्षीय डॉ. पवन सिंघल रोजाना की तरह रविवार सुबह योग क्लास के लिए जा रहे थे. क्लास के पहले 2 किलोमीटर दौड़ लगाने के बाद वे कार से तुलसी सरोवर पार्क के लिए निकले. रास्ते में पार्क के पास उन्हें साइलेंट हार्ट अटैक आ गया. जब लोग उनकी कार के पास पहुंचे तो देखा कि कार बंद थी और लाइट जल रही थी. काफी देर तक उनके बाहर नहीं निकलने पर योग स्टूडेंट्स ने कार का दरवाजा खोला. उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. दौड़ और सूर्य नमस्कार का रेकॉर्ड योगाचार्य डॉ. सिंघल के नाम 11 घंटे में 100 किमी दौड़, 8 घंटे में 3600 सूर्य नमस्कार और 17 बार रक्तदान का रेकॉर्ड है। वे रोज घंटों योग करते थे। उनकी ऑनलाइन कक्षा में मप्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और दिल्ली से सैकड़ों लोग जुड़ते थे। बेहद संतुलित खान-पान योगाचार्य डॉ. सिंघल का खान-पान बेहद संतुलित था। एक माह से नमक व शक्कर खाना पूरी तरह बंद कर दिया था। योगार्थियों ने बताया, नवरात्र में वे 10 दिन सिर्फ नींबू पानी पीते थे, एक बार तो फल व ड्राई फ्रूट का सेवन भी बंद कर दिया। वे सिर्फ पांच घंटे ही नींद लेते थे। सर्दियों में भी उन्होंने गर्म कपड़े नहीं पहने। डॉ. पवन सिंघल के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज वेटरनरी डॉ. पवन सिंघल के नाम दौड़ और योगा में भी कई रिकॉर्ड दर्ज हैं. दरअसल, वे अपने प्रोफेशन के अलावा योग और दौड़ के लिए भी मशहूर थे. उन्होंने 11 घंटे में 100 किलोमीटर की दौड़ पूरी की थी. वहीं, 5100 बार सूर्य नमस्कार करने का भी रिकॉर्ड बनाया था. पतंजलि कायाकल्प योग क्लास के जरिए जिले के अलावा अन्य राज्यों के लोग भी ऑनलाइन उनसे जुड़ते थे. हाल ही में उन्होंने 116 यूनिट ब्लड डोनेट करने का रिकॉर्ड बनाया था. 24 मार्च 2015 से वे लगातार योग कर रहे थे. एक महीने पहले छोड़ा था नमक और शक्कर डॉक्टर और योगाचार्य डॉ. पवन सिंघल के स्टूडेंट्स ने बताया कि एक महीने पहले से उन्होंने नमक और शक्कर का सेवन बंद कर दिया था. यह बात उन्होंने योग क्लास में अपने सहयोगियों को भी बताई थी. सहयोगियों के मुताबिक, ” नवरात्रि में वे 10 दिन सिर्फ नींबू पानी पीते थे और रोजाना सिर्फ 5 घंटे सोते थे. पूरी सर्दियों में उन्होंने गर्म कपड़े नहीं पहने.”

कूनो नेशनल पार्क में बाड़े से खुले जंगल में छोड़ी गई मादा चीता और उसके 4 शावक बीती शाम को पार्क की सीमा से बाहर निकल गए

श्योपुर  कूनो नेशनल पार्क में एक माह पहले बाड़े से निकालकर खुले जंगल में छोड़ी गई मादा चीता और उसके 4 शावक बीती शनिवार की शाम को पार्क की सीमा से बाहर निकल गए. हालांकि रविवार शाम को फिर से पांचों ने कूनो के जंगल की ओर रुख कर लिया. लेकिन ज्वाला और चारों शावक बीती रात श्यामपुर के पास देखे गए. वहीं, सुबह वीरपुर के नजदीक कूनो नदी में नजर आए. इस दौरान रात और सुबह के वक्त चहलकदमी करते नजर आई चीता फैमली के वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल भी किए. बीती आधी रात को मादा चीता ज्वाला और उसके ये शावक वीरपुर तहसील के ग्राम श्यामपुर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर निर्माणधीन श्योपुर-ग्वालियर ब्रॉडगेज ट्रैक से गुजरते नजर आए. इस दौरान यहां से निकल रहे ट्रक चालकों ने इनके वीडियो भी बनाए. वहीं, सुबह ये पांचों चीते निकलकर कूनो सायफन के निकट से निकलते हुए कूनो नदी में दिखे. कूनो नदी में ज्वाला और चारों शावक निर्माणधीन रेलवे पुल के नीचे काफी देर तक बैठे रहे. यही वजह है कि कूनो सायफन से गुजरने वाले राहगीरों की चीतों को देखने के लिए भीड़ भी लग गई. बताया गया है कि इसके बाद ये पांचों कूनो पार्क के जंगल की ओर बढ़ गए. कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ आर थिरुकुराल ने आजतक को फोन कॉल पर बताया कि हम चीतों की लोकेशन शेयर नहीं कर सकते हैं. चीते जहां भी हैं, हमारी ट्रैकिंग टीमें उन पर निगरानी बनाए हुए हैं. सभी चीता पूरी तरह फिट हैं और स्वछंद विचरण कर रहे हैं. बता दें कि मादा चीता ज्वाला और उसके 4 शावकों को गत 21 फरवरी को खुले जंगल में खजूरी क्षेत्र में छोड़ा गया था. हालांकि, बीते एक माह से ये कूनो पार्क की सीमा में ही थे, लेकिन अब ये पहली बार पार्क की सीमा से बाहर निकले हैं. वहीं, चीतों के बाहर निकलने पर क्षेत्र के चीता मित्र रवि रावत श्यामपुर और उनकी टीम ने आसपास के लोगों केा जागरूक किया और कहा कि चीतों की सुरक्षा हम सबकी जिमेदारी है. चीता लोगों पर हमला नहीं करता है, लिहाजा इसे भगाएं नहीं और सुरक्षा करें. पता हो कि कूनो नेशनल पार्क में कुल 17 चीते खुले जंगल में आजाद घूम रहे हैं. इनमें 11 शावक शामिल हैं. जबकि पार्क के बाड़े में अभी 9 चीते बंद हैं.

फिल्म फेस्टिवल में उज्जैन का फिर लहराया परचम, कालभैरव डॉक्यूमेंट्री को श्रेष्ठ आध्यात्मिक राष्ट्रीय पुरस्कार

उज्जैन उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में लगातार तीसरी बार उज्जैन ने अपना परचम लहराया। मंथन इंडिया फिल्म्स की ओर से बनाई गई काल भैरव फिल्म को 45 अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में से चुनकर श्रेष्ठ आध्यात्मिक राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। फिल्म के निर्देशक दीपक कोडापे ने बताया कि उत्तर प्रदेश टूरिज्म द्वारा गोरखपुर में धर्म एवं अध्यात्म पर आधारित अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह का आयोजन किया गया। इस फिल्म महोत्सव में 110 देशों से 300 से ज्यादा फिल्में आई थीं। जिनमें से 45 फिल्मों को स्क्रीनिंग के लिए चयनित किया गया था। इन फिल्मों में से काल भैरव डॉक्यूमेंट्री फिल्म को श्रेष्ठ आध्यात्मिक फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार 2025 प्राप्त हुआ। काल भैरव डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्देशन दीपक कोडापे ने किया है। सिनेमैटोग्राफर के रूप में देवांश भट्ट, शुभम मरमट, मयंक सोलंकी, अजय पटवा और संपादन का कार्य मंथन स्टूडियो में किया गया है। लेखन आनंद निगम, पार्श्व संगीत कुमार शिवम, ग्राफिक डिजाइन ऋतिक तिवारी द्वारा किया गया। फिल्म का शोध कार्य उज्जैन लाइव फेसबुक पेज प्रमुख एवं लेखक नितिन शर्मा द्वारा किया गया। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रसिद्ध फिल्म लेखक और डायरेक्टर अनुराग कश्यप, बहुचर्चित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री, प्रसिद्ध अभिनेता और वॉइसओवर आर्टिस्ट राजेश खट्टर, डाइरेक्टर पुंडलिक धूमल, कास्टिंग डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पराग मेहता, अभिनेत्री स्मृति मिश्रा, निदेशक अरुण शंकर, प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर और डायरेक्टर धरम गुलाटी, फिल्म निर्देशक केतकी कपाड़िया एवं उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के अधिकारी गण मौजूद थे। यह है फ़िल्म में उज्जैन की काल भैरव डॉक्यूमेंट्री में काल भैरव मंदिर से जुड़े आध्यात्मिक, ऐतिहासिक, पौराणिक और पुरातात्विक विषय पर फिल्मांकन किया गया है। ये तीसरी बार लगातार मंथन इंडिया फिल्म एवं दीपक कोडापे ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर उज्जैन को गौरवांवित किया है। फिल्म अमृत मंथन को भी अंतरराष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।  

दुर्घटना होते-होते बची जब हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम और डीजीपी सवार फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आई

शिमला  हिमाचल प्रदेश के शिमला एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। यात्रियों से भरे फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान तकनीकी दिक्कत आई और प्लेन क्रैश होने से बच गया। इमरजेंसी ब्रेक लगाकर प्लेन को रोका गया। इस फ्लाइट में हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और डीजीपी अतुल वर्मा भी सवार थे। एयरलाइन कंपनी ने भी टेक्निकल प्रॉब्लम की पुष्टि की है। घटना जुब्बरहट्टी एयरपोर्ट पर हुई। बताया जा रहा है कि प्लेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। कई सहम गए। हालांकि चालक दल ने लोगों को शांत रहने को कहा। सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों की जान में जान आई। रनवे पर तेज आवाज के साथ फटा टायर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान विमान का टायर भी फट गया। तेज आवाज हुई और प्लेन डगमगा गया। गनीमत रही कि प्लेन रनवे से बाहर नहीं गया और बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे के बाद सुरक्षा कारणों के चलते धर्मशाला जाने वाली अगली उड़ान को रद्द कर दिया गया। धर्मशाला की फ्लाइट्स कैंसल एयरलाइन कंपनी के मुताबिक इस घटना के बाद धर्मशाला समेत सारी फ्लाइट कैंसल कर दी गई हैं। अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। डेप्युटी सीएम और डीजीपी एयरपोर्ट से सुरक्षित निकल चुके हैं। जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट के ऑफिशिएटिंग डायरेक्टर केपी सिंह ने बताया कि विमान में तकनीकी खामी की बात सामने आई है। धर्मशाला की फ्लाइट को कैंसल कर दिया गया है। विमान की आधे रनवे पर लैंडिंग क्यों करवाई गई इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

मध्यप्रदेश में न्याय व्यवस्था में तेजी लाने पुलिस, चिकित्सा, न्यायालय, अभियोजन एवं जेल के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा

देवास  मध्यप्रदेश में न्याय व्यवस्था में तेजी लाने के साथ ही पारदर्शी बनाने की पहल की गई है. इस काम में पुलिस विभाग के साथ ही चिकित्सा, न्यायालय, अभियोजन एवं जेल के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा. डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ये सारे विभाग सूचनाओं तथा दस्तावेजों का आदान-प्रदान करेंगे. डीजीपी कैलाश मकवाना ने ये पहल शुरू की है. इसके लिए देवास जिले को पायलट डिस्ट्रिक्ट के रूप में चयनित किया गया है. संबंधित विभाग मिलकर प्रक्रिया को सरल बनाएंगे इस अभियान का उद्देश्य एफआईआर से लेकर अंतिम निर्णय तक के मार्ग में आने वाली समस्त प्रक्रियाओं को सभी विभागों के समन्वय से सरल करना है. संबंधित विभागों को एकीकृत डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से जोड़कर न्याय व्यवस्था को तेज किया जाएगा. इसी संबंध में देवास में कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति संजीव एस. कालगांवकर, एडीजी एससीआरबी चंचल शेखर के मुख्य आतिथ्य में कार्यशाला में इसी बात पर मंथन किया गया. संबंधित विभागीय अफसरों को ट्रेनिंग बता दें कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत देवास प्रदेश का पहला ऐसा जिला है, जहां अधिकतम विवेचकों को टेबलेट प्रदान किए जाएंगे, जिससे उनकी कार्यप्रणाली अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं दक्ष बनेगी. इस डिजिटल एकीकरण के तहत समन एवं वारंट, बेल एप्लीकेशन मोड्यूल में तेजी लाई जाएगी. इसके लिए विभागीय अफसरों को ट्रेनिंग दी जा रही है. योजना के तहत पुलिसकर्मियों, चिकित्सकों, एफएसएल अधिकारियों, अभियोजन अधिवक्ताओं और विवेचकों को इस बारे में ट्रेनिंग देने की योजना तैयार की गई है. देवास में आयोजित इस कार्यशाला में देवास के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार मिश्रा, एडीजी उज्जैन उमेश जोगा, डीआईजी उज्जैन नवनीत भसीन, कलेक्टर देवास ऋतुराज सिंह आदि मौजूद रहे. समन और वारंट भी ऑनलाइन होंगे तामील देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने इस परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अब न्याय व्यवस्था के सभी स्तंभ एक साझा डिजिटल मंच पर आपस में जुड़ेंगे, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता, गति और सुगमता आएगी. पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीकरण के बाद एमएलसी, एफएसएल रिपोर्ट का आदान प्रदान करना है. साथ ही न्यायालय द्वारा जारी समस्त समन और वारंट भी ऑनलाइन तामील किए जाएंगे.

पाकिस्तान इमाम ने बताया बिजली का बिल बचाने का नुक्सा, Meter पर ‘जम-जम’ लिखो

कराची कोई शख्स बिजली के बिल से परेशान है, तो उसे क्या करना चाहिए? कोई कहेगा कि बिजली का कम से कम इस्तेमाल करें, ज्यादा खपत वाले उपकरणों (जैसे AC या हीटर) को सीमित समय के लिए चलाएं. लेकिन अगर कोई इस समस्या का बिल्कुल अलग समाधान बताए. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तान के मौलाना ने बिजली का बिल कम करने का ऐसा अनोखा तरीका बताया कि सुनने वाले हैरान रह गए. यह क्लिप अब तेजी से वायरल हो रही है. पाकिस्तान के एक प्राइवेट चैनल पर एक शो प्रसारित होता है, जिसका कॉन्सेप्ट यह है कि मौलाना आजाद जमील नाम के शख्स लोगों की समस्याएं सुनते हैं और उनके समाधान बताते हैं. बिजली के मीटर और ‘जमजम’ का क्या कनेक्शन?   इसी कड़ी में, कराची के एक शहरी ने शो में सवाल किया कि उसका बिजली का बिल बहुत ज्यादा आता है और उसने इसका कोई हल जानना चाहा. इस पर मौलाना आजाद जमील ने बिजली का बिल कम करने का एक अनोखा हल बताया. उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घर में बिजली का बिल ज्यादा आता है, वे अपने बिजली के मीटर पर उंगली से ‘जम-जम’ लिखें, इससे उनके बिल में कमी आएगी. पाकिस्तानी मौलाना का यह बयान देखते ही देखते वायरल हो गया. कुछ लोगों ने इसे सुनकर सिर पकड़ लिया, जबकि कुछ का मानना था कि शायद यह एक तंज था. हालांकि, पाकिस्तान के कई लोगों ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं. किसी ने कहा कि दरअसल, मौलाना साहब का असली मतलब यह था कि उंगली उन स्विचों पर रखें, जो बेवजह चालू हैं-जैसे पंखे या AC के स्विच पर उंगली रखें. अगर ऐसा किया जाए, तो अगले महीने तक बिजली का बिल खुद ही कम हो जाएगा! हालांकि, कई लोगों ने इस नुस्खे को आजमाया और अपने अनुभव कमेंट में अपने अनुभव भी शेयर किए. किसी ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ा, जबकि किसी और का कहना था कि उन्होंने दो बार ‘जम-जम’ लिख दिया, जिससे उनका बिजली का बिल अब दोगुना आने लगा.  

खलील की गेंद पर विकेट गंवाने वाले हिटमैन के लिए आईपीएल में यह 18वां डक रहा

चेन्नई आईपीएल-2025 का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच लो स्कोरिंग रोमांचक रहा। मुंबई ने 23 मार्च 2025 को चेन्नई में एमएस धोनी की टीम के खिलाफ 9 विकेट पर 155 रन बनाए, जबकि मेजबान टीम ने 19.1 ओवरों में 6 विकेट खोकर 158 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। मैच में मुंबई के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या नहीं खेले, जबकि पूर्व कप्तान  सिर्फ 4 गेंद खेलकर बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके साथ ही उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। रोहित शर्मा को खलील अहमद ने किया शून्य पर आउट, शर्मनाक रिकॉर्ड मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ओपनर रोहित शर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और उन्होंने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हाल ही में अपनी कप्तानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर लौटे रोहित शर्मा से इस मैच में काफी उम्मीदें थीं। MI पिछले साल IPL 2024 में सबसे नीचे रही थी और इस हार को भुलाकर अच्छा प्रदर्शन करना चाहती थी। टीम चाहती थी कि रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाएं। फ्लिक शॉट खेलने में रोहित शर्मा आउट ऐसा हालांकि नहीं हो सका। खलील अहमद ने रोहित शर्मा को शुरुआत में ही परेशान कर दिया। चौथी गेंद पर खलील अहमद ने रोहित शर्मा को बिना खाता खोले आउट कर दिया। गेंद उनके पैड पर थी और रोहित शर्मा अपना पसंदीदा फ्लिक शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, वह गेंद को ठीक से मार नहीं पाए और शिवम दुबे ने मिड-विकेट पर आसानी से कैच ले लिया। ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक भी हो चुके हैं 18 बार शून्य पर आउट इस तरह रोहित शर्मा IPL में 18 बार शून्य पर आउट हुए। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक के साथ IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड बराबर कर लिया है। उनके बाद सुनील नरेन और पीयूष चावला का नंबर आता है, जो 16 बार शून्य पर आउट हुए हैं। राशिद खान और मनदीप सिंह 15-15 बार शून्य पर आउट हुए हैं।   इन 16 गेंदबाजों ने किया है रोहित शर्मा को शून्य पर आउट मुरली कार्तिक (KKR) ने 2008 में रोहित को 0 (3) रन पर आउट किया जैक्स कैलिस (KKR) ने 2010 में रोहित को 0 (6) रन पर आउट किया डग बोलिंगर (CSK) ने 2012 में रोहित को 0 (3) रन पर आउट किया विनय कुमार (KKR) ने 2015 में रोहित को 0 (3) पर आउट किया संदीप शर्मा (PBKS) ने 2015 में रोहित को 0 (2) पर आउट किया स्टुअर्ट बिन्नी (RR) ने 2015 में रोहित को 0 (5) पर आउट किया संदीप शर्मा (PBKS) ने 2016 में रोहित को 0 (2) पर आउट किया सैमुअल बद्री (RCB) ने 2017 में रोहित को 0 (2) पर आउट किया उमेश यादव (RCB) ने 2018 में रोहित को 0 (1) पर आउट किया जोफ्रा आर्चर (RR) ने 2018 में रोहित को 0 (1) पर आउट किया रविचंद्रन अश्विन (RR) ने 2020 में रोहित को 0 (1) पर आउट किया मुकेश चौधरी (CSK) ने 2022 में रोहित को 0 (2) पर आउट किया ऋषि धवन (PBKS) ने 2023 में रोहित को 0 (3) पर आउट किया दीपक चाहर (CSK) ने 2023 में रोहित को 0 (3) पर आउट किया ट्रेंट बोल्ट (RR) ने 2024 में रोहित को 0 (1) पर आउट किया खलील अहमद (CSK) ने 2025 में रोहित को 0 (4) पर आउट किया

MP में 15 सीनियर IPS के तबादले, जारी है प्रशासनिक सर्जरी

भोपाल  पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां छापे के बाद लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई को लेकर कई सवाल उठ रहे थे। विधानसभा में कांग्रेस ने इसे लेकर सरकार को घेरने का प्रयास किया। उधर, सरकार ने रविवार को डीआईजी से लेकर एडीजी स्तर के 15 आइपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त के प्रभारी महानिदेशक जयदीप प्रसाद को हटाकर उनकी जगह एडीजी गुप्तवार्ता योगेश देशमुख को पदस्थ किया है। देशमुख साफ-सुथरी छवि के अधिकारी माने जाते हैं। जयदीप प्रसाद को एडीजी, स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एससीआरबी) बनाया गया है। वहीं, एडीजी गुप्तवार्ता की जिम्मेदारी ए साई मनोहर को दी गई है। उनके पास एडीजी सायबर का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। साकेत पांडेय को हटाया मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी राकेश गुप्ता को संचालक खेल बनाया गया है। राज्य शासन ने मऊगंज में पुलिस पर हमले की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक को हटाने के बाद रीवा जोन के डीआईजी साकेत पांडेय को भी हटा दिया। उन्हें पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया है। वहीं, एक जनवरी से रिक्त रीवा आईजी के पद पर सचिव गृह गौरव राजपूत और डीआईजी पद पर राजेश सिंह को पदस्थ किया है। राजपूत की लंबे समय से मैदानी पदस्थापना की चर्चा थी।

नैनी झील जल स्तर में कमी से झील की सुंदरता और सफाई प्रभावित, 4.7 फीट तक गिरा level

नैनीताल नैनीताल की खूबसूरत नैनी झील, जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है, इन दिनों जलस्तर में भारी गिरावट की वजह से सुर्खियों में है। 2019 से 2024 के बीच झील का जलस्तर करीब 15 से 18 फीट तक गिर चुका है, जो पर्यावरणविदों और स्थानीय प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गया है। अभी गर्मी का मौसम पूरी तरह शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन झील का जलस्तर 4.7 फीट तक गिर चुका है, जो पिछले पांच सालों में सबसे कम है। हर दिन इसमें 0.5 इंच की गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे आने वाले समय में जल संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है। इस बार नैनीताल में औसत से बहुत कम बारिश और बर्फबारी हुई है। अक्टूबर 2024 से लेकर अब तक वर्षा और बर्फबारी में करीब 90% की गिरावट दर्ज की गई है। इसके कारण झील को रिचार्ज करने वाले प्राकृतिक जल स्रोत भी सूख चुके हैं। नैनी झील के किनारे सीसी सड़कें और कंक्रीट निर्माण बढ़ने से जल सोखने की जगहें खत्म हो रही हैं। इससे बारिश का पानी झील तक नहीं पहुंच पा रहा, जिससे जलस्तर में लगातार गिरावट आ रही है। जलस्तर घटने से नैनीताल जल संस्थान को पेयजल सप्लाई के लिए रोस्टर प्रणाली लागू करनी पड़ी है। मार्च से शहर में सिर्फ सुबह और शाम 2.5-2.5 घंटे पानी दिया जा रहा है। पर्यटन सीजन में बढ़ सकती है परेशानी गर्मी के मौसम में नैनीताल में भारी संख्या में पर्यटक आते हैं, जिससे पानी की मांग बढ़ जाती है। होटल और स्थानीय लोगों के लिए पानी की उपलब्धता चुनौती बन सकती है। जलस्तर गिरने से झील के किनारों पर डेल्टा बनने लगे हैं और झील की साफ-सफाई भी प्रभावित हो रही है। जैसे-जैसे पानी कम हो रहा है, झील की सुंदरता भी घट रही है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता डी डी सती के अनुसार, अगर जलस्तर में गिरावट जारी रही तो 15 अप्रैल से जल संस्थान को 8 एमएलडी से अधिक पानी छोड़ने पर प्रतिबंध लगाना पड़ सकता है। बारिश पर टिकी हैं उम्मीदें जलस्तर को बनाए रखने के लिए बारिश ही मुख्य स्रोत है। उम्मीद की जा रही है कि गर्मियों की बारिश से स्थिति में सुधार होगा। प्रशासन झील की स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है। नैनी झील, जो नैनीताल की पहचान है, पर्यावरणीय संकट से जूझ रही है। स्थानीय लोग, होटल व्यवसायी और प्रशासन इस समस्या से निपटने के लिए समाधान की तलाश कर रहे हैं, ताकि आने वाले समय में पानी की किल्लत न हो।

फिलिस्तीन में अब तक इजरायल के हमलों से 50 हजार लोग मारे जा चुके, कई शीर्ष कमांडर भी शामिल

 गाजा इजरायल और हमास के बीच करीब 6 सप्ताह तक सीजफायर चला। इस दौरान इजरायल ने फिलिस्तीन के सैकड़ों कैदियों को रिहा किया तो करीब 150 बंधकों को हमास ने भी छोड़ा। इन लोगों को हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को किए भीषण हमले में अगवा कर लिया था। इसके बाद से ही वे बंधक थे। अब भी करीब 60 बंधकों के हमास के पास ही होने की खबरें हैं। लेकिन सीजफायर आगे बढ़ाने पर कोई बात नहीं बनी तो इजरायल ने फिर से हमले तेज कर दिए हैं। बीते 3 से 4 दिनों में ही इजरायल ने गाजा में ताबड़तोड़ हमले किए हैं, जिनमें 500 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा रविवार को ही उसने गाजा पर फिर से कई हवाई हमले किए, जिसमें 51 लोग मारे गए। इन हमलों में इजरायल का एक शीर्ष कमांडर भी मारा गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इजरायल के हमलों में रविवार को 51 लोग मरे, जिनमें से एक इजरायल के राजनीतिक विंग का सदस्य इस्माइल बरहूम भी शामिल है। वह खान यूनिस शहर के नासिर अस्पताल में इलाज करा रहा था। इसी दौरान इजरायल ने हमला किया, जिसमें वह मारा गया। इसके अलावा लेबनान में भी इजरायल ने हमले किए हैं, जिनमें 8 लोग मारे गए हैं। हालांकि लेबनान में सक्रिय उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह ने इजरायल के हमले की बात से इनकार किया है। दरअसल करीब डेढ़ साल तक अकेले हमास से लड़ने के बाद 4 महीनों से इजरायल ने हिजबुल्लाह को भी निशाने पर लेना शुरू किया है। फिलहाल इजरायल की ओर से गाजा में और सैनिक भेजने की तैयारी की जा रही है। बेंजामिन नेतन्याहू सरकार में इसे लेकर सहमति बन गई है और आने वाले कुछ दिनों इजरायली सैनिकों की बड़ी संख्या गाजा में डेरा डाल सकती है। सीजफायर के दौरान इजरायल ने अपने सैनिकों की संख्या को कम कर लिया था। गाजा की हेल्थ मिनिस्ट्री का कहना है कि फिलिस्तीन में अब तक इजरायल के हमलों से कुल 50 हजार लोग मारे जा चुके हैं। यही नहीं एक्सपर्ट्स का कहना है कि आंकड़ा इससे ज्यादा का ही है क्योंकि बहुत सारे शवों की तो गिनती तक नहीं हो सकी है। ईरान के तीन हथियार- हूती, हिजबुल्लाह और हमास वहीं मध्य पूर्व में अमेरिका की सक्रियता भी लगातार बढ़ी हुई है। उसने यमन में सक्रिय विद्रोही संगठन हूती पर फिर से हमले किए हैं। दरअसल हूती विद्रोही संगठन लगातार यमन की खाड़ी में जहाजों को टारगेट कर रहा था। ऐसा करने के पीछे उसकी कोशिश थी कि जंग रोकने के लिए इजरायल पर दबाव बनेगा। लेकिन अब अमेरिका ने ही मोर्चा संभाल लिया है। हूती, हिजबुल्लाह और हमास का ईरान समर्थित संगठन माना जाता है। ये तीनों ही इजरायल के कट्टर दुश्मन हैं और मध्य पूर्व में ईरान के एजेंडे को मजबूत करते हैं।

मुंबई- अहमदाबाद बुलेट ट्रेन काम के बीच हादसा, रेलवे रूट बाधित, देखें कैंसल ट्रेनों की लिस्ट

मुंबई  देर रात अहमदाबाद के वटवा के पास मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के निर्माण के दौरान एक सेगमेंटल लॉन्चिंग गांत्री (Segmental Launching Gantry) फिसलकर गिर गई। यह हादसा रात करीब 11:00 बजे हुआ, जिससे मुंबई-अहमदाबाद रेलवे मार्ग पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। हादसे के कारण कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट या शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है। सूत्रों के अनुसार, यह गैंट्री को एक कंक्रीट गार्डर लॉन्च करने के बाद पीछे हटाया जा रहा था, तभी बैलेंस बिगड़ा और गिर गई। इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। हादसे से बुलेट ट्रेन के निर्माणाधीन वायाडक्ट को कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन इससे पास की रेलवे पटरियों को हल्की क्षति पहुंची, जिससे रेलवे संचालन प्रभावित हुआ। रेलवे यातायात बाधित, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट गैंट्री गिरने के बाद वटवा-अहमदाबाद डाउन-लाइन प्रभावित हुई है, जिससे कुछ ट्रेनें अप-लाइन से चलाई जा रही हैं। रेलवे प्रशासन ने तुरंत एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (ART) रवाना की और नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। कई ट्रेनें रद्द, शॉर्ट-टर्मिनेट और डायवर्ट रद्द की गई ट्रेनें (24/03/2025) -ट्रेन संख्या 12931 (मुंबई सेंट्रल – अहमदाबाद) डबल डेकर एक्सप्रेस -ट्रेन संख्या 19033 (वलसाड – अहमदाबाद) गुजरात क्वीन -ट्रेन संख्या 22953 (मुंबई सेंट्रल – अहमदाबाद) गुजरात सुपरफास्ट एक्सप्रेस -ट्रेन संख्या 20959 (वलसाड – वडनगर) वडनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस शॉर्ट-टर्मिनेट और डायवर्ट की गई ट्रेनें -ट्रेन संख्या 19417 (मुंबई सेंट्रल – अहमदाबाद) को वडोदरा जंक्शन (BRC) पर शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया। -ट्रेन संख्या 14702 (बांद्रा टर्मिनस – श्रीगंगानगर) अरावली एक्सप्रेस को वडोदरा जंक्शन (BRC) – रतलाम (RTM) – चंदेरिया (CNA) – अजमेर जंक्शन (AII) के रास्ते डायवर्ट किया गया है। यात्रियों की सहायता के लिए मुंबई सेंट्रल, बांद्रा टर्मिनस, बोरिवली, उधना जंक्शन और सूरत रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। अधिकारियों की सतर्कता, जांच जारी NHSRCL ने आश्वासन दिया है कि बुलेट ट्रेन वायाडक्ट को कोई नुकसान नहीं हुआ है और जल्द से जल्द रेलवे परिचालन सामान्य करने के प्रयास जारी हैं। NHSRCL ने बताया, ’23/03/2025 को रात 11 बजे वटवा (अहमदाबाद के पास) में वायाडक्ट निर्माण में उपयोग की जा रही एक सेगमेंटल लॉन्चिंग गांत्री कंक्रीट गार्डर स्थापित करने के बाद पीछे हट रही थी, तभी वह फिसलकर गिर गई। इस घटना से पास की रेलवे लाइन प्रभावित हुई है। NHSRCL के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर निगरानी कर रहे हैं। इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और निर्माणाधीन संरचना को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।’ फिलहाल रेलवे अधिकारी और NHSRCL की टीम प्रभावित सेक्शन को जल्द से जल्द क्लियर करने और संचालन सामान्य करने में जुटी है। मुंबई-अहमदाबाद रूट पर यात्रा कर रहे यात्रियों को अपडेटेड शेड्यूल चेक करने की सलाह दी गई है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet