LATEST NEWS

हीरानगर में सुरक्षाबलों को आतंकी के छिपे होने की मिली थी खबर, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के रविवार (23 मार्च 2025) को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. कठुआ जिले के हीरानगर में सुरक्षाबलों को आतंकी के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद यहां बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. इसी दौरान सुरक्षाबलों ने तीन से चार आतंकियों को देखा और फिर मुठभेड़ शुरू हो गई. अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तलाशी अभियान भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाके में संदिग्ध देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन चलाया है. सुरक्षाबलों को शक है कि इस इलाके में आतंकी छिपे हो सकते हैं. खुफिया जानकारी के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष टीम, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीमों ने कठुआ जिले के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास जंगल के क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया. सुरक्षा बलों ने भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक ग्रुप को रोका और फिर मुठभेड़ शुरू हो गई. जिस जगह पर ये एनकाउंटर हो रहा है वह इलाका घने जंगलों वाला है. ऐसे में यह ऑपरेशन लंबे समय तक चल सकता है. कठुआ में तीन निर्दोषों को मारा जम्मू में पिछले कुछ दिनों से आतंकियों की घुसपैठ की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. 17 मार्च 2025 को कुपवाड़ा जिले में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक पाकिस्तानी आतंकी मारा गया था. हाल ही में कठुआ जिले में आतंकवादियों ने तीन निर्दोष नागरिकों की हत्या कर दी थी. इनमें से एक 14 साल का लड़का भी था. मृतक की पहचान दर्शन सिंह (40), योगेश सिंह (32) और वरुण सिंह (15) में हुई, जो 5 मार्च को बिलावर तहसील के लोहाई मल्हार में एक शादी समारोह से लौटते समय लापता हो गए थे. इसके बाद पुलिस, सेना, सीआरपीएफ, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और विलेज डिफेंस गार्ड ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया. उनके शवों को एक झरने से बरामद किया गया.

औरंगजेब की कब्र पर ताला लगाने की चेतावनी, बालराजे आवारे ताला लगाने के इरादे से निकले थे, पुलिस ने किया अरेस्ट

संभाजीनगर महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर विवाद चल रहा है। इस बीच छत्रपति संभाजीराजे शौर्य प्रतिष्ठान ने औरंगजेब की कब्र पर ताला लगाने की चेतावनी दी। इसके बाद बालराजे आवारे मुंबई से खुल्दाबाद में औरंगजेब की कब्र पर ताला लगाने के इरादे से निकले थे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें समृद्धि राजमार्ग पर अजंता इंटरचेंज के पास रोक दिया और छत्रपति संभाजी नगर जिले से बाहर भेज दिया। पुलिस ने उन्हें नोटिस भी जारी किया, इसके बावजूद आवारे छत्रपति संभाजी नगर शहर की सड़कों पर घूमते नजर आए। पुलिस ने उन्हें कार से उतारा और हिरासत में ले लिया। बालराजे आवारे ने कहा कि हम कब्र पर ताला लगाकर ही रहेंगे, जिससे उनकी मंशा साफ हो गई। इस बीच, प्रशासन ने कब्र की सुरक्षा और बढ़ा दी है। अब कब्र के चारों ओर सुरक्षा दीवार पर कंटीले तार लगा दिए गए हैं, ताकि कोई अनधिकृत व्यक्ति वहां न पहुंच सके। पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में किसी भी तरह की अशांति को रोकने की पूरी तैयारी की है। बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग जोर पकड़ रही है। इस मांग को लेकर पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। नागपुर में भी विरोध प्रदर्शन के बाद हिंसा हो गई थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि नागपुर हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई दंगाइयों से कराई जाएगी और अगर वे भुगतान नहीं करते, तो उनकी संपत्ति जब्त कर बेची जाएगी। सीएम फडणवीस ने जानकारी दी थी कि हिंसा में शामिल 104 लोगों को पकड़ा गया है, इनमें से 92 गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि शेष नाबालिग हैं। दंगाइयों की पहचान सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए की जा रही है और अंतिम आरोपी की गिरफ्तारी तक कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा था कि हिंसा औरंगजेब की प्रतीकात्मक कब्र जलाने के बाद फैली। इसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाई गईं कि एक चादर जलाई गई थी, जिस पर कुरान की आयतें लिखी थीं, लेकिन यह पूरी तरह झूठ था। उन्होंने ऐलान किया था कि सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने वालों को भी आरोपी बनाया जाएगा। इसके साथ ही बांग्लादेशी कनेक्शन की जांच भी की जाएगी, हालांकि इस पर फिलहाल कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

साइकिल चलाने से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि चरित्र का निर्माण भी होता है: खेल मंत्री मांडविया

लखनऊ केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने यहां ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ के दौरान 500 से अधिक सवारों का नेतृत्व किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, प्रमुख सचिव (खेल) मनीष चौहान और सचिव (खेल) उत्तर प्रदेश सुहास यतिराज भी थे। मोटापे से लड़ने और स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को फैलाते हुए मांडविया ने कहा, “साइकिल चलाने से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि चरित्र का निर्माण भी होता है।” मंत्री ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के वरिष्ठ अधिकारियों और माईभारत पहल और फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) के सदस्यों के साथ मरीन ड्राइव (सामाजिक परिवर्तन स्थल) से समता मूलक चौराहा से 1090 चौराहा और वापस 3 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी की। लखनऊ में साई के नेताजी सुभाष क्षेत्रीय केंद्र द्वारा आयोजित इस साइक्लिंग अभियान में युवा लड़के-लड़कियों और स्थानीय राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र के 100 से अधिक एथलीटों ने भारी उत्साह दिखाया, जिन्होंने साइक्लिंग अभियान से पहले जुम्बा प्रदर्शन भी किया। साइकिल रैली के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए, मांडविया ने नागरिकों को मोटापे से लड़ने और देश भर में वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए अपनी दिनचर्या में साइक्लिंग को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। “साइकिल चलाने से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास बढ़ता है और हमारे देश का भविष्य भी आकार लेता है। यह केवल परिवहन का एक साधन नहीं है, बल्कि एक स्वस्थ, अधिक टिकाऊ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साइकिल चलाने को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर हम अपने शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं, प्रदूषण को कम कर सकते हैं और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा, “मैं प्रत्येक नागरिक से आग्रह करता हूं कि वे साइकिल चलाना न केवल शौक के तौर पर अपनाएं , बल्कि अपने स्वास्थ्य और हमारे ग्रह के लाभ के लिए इसे अपनी जीवनशैली का नियमित हिस्सा बनाएं। आइए हम सभी फिटनेस को प्राथमिकता दें, क्योंकि एक स्वस्थ युवा ही समृद्ध राज्य और देश की ताकत है।” उत्तर प्रदेश सरकार के खेल और युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा, “फिटनेस एक मजबूत और जीवंत समाज की नींव है। हमारे युवाओं को जीवन में शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से सफल होने के लिए यह आवश्यक है कि हम अनुशासन, कड़ी मेहनत और फिटनेस के मूल्यों को अपनाएं।” जबकि दिल्ली में, ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ में पेरिस पैरालंपिक पैरा बैडमिंटन पदक विजेता नितेश कुमार और मनीषा रामदास की उपस्थिति देखी गई। एथलीट चल रहे खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 में भाग लेने के लिए दिल्ली में थे। खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 के आधिकारिक एक्सेसिबिलिटी पार्टनर, स्वयं के संस्थापक स्मिनू जिंदल भी प्रतिभागियों को प्रेरित करने के लिए मौजूद थे। नितेश, मनीषा और जिंदल ने पेफी द्वारा समर्थित इस कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई और इसमें 600 से अधिक लोगों ने भाग लिया। मुंबई में, एशियाई खेलों के पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी किशोर जेना ने सुरम्य अक्सा बीच पर साइक्लिंग आंदोलन में भाग लिया। अब तक, राष्ट्रव्यापी साइक्लिंग अभियान 5000 स्थानों पर आयोजित किया गया है, जिसमें लगभग 2 लाख से अधिक व्यक्तियों की भागीदारी है। यह आंदोलन देश भर में वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं को भी बढ़ावा देता है। यह पहल कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में साइक्लिंग के शौकीनों, एथलीटों, कोचों, खेल विज्ञान विशेषज्ञों सहित अन्य लोगों की भागीदारी के साथ आयोजित की जा रही है। इससे पहले, साइक्लिंग कार्यक्रम में भारतीय सेना के जवान, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और लवलीना बोरगोहेन, संग्राम सिंह, शैंकी सिंह, नीतू घनघस, स्वीटी बूरा, पेरिस पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता रुबीना फ्रांसिस और सिमरन शर्मा (पैरा विश्व चैंपियन) जैसे प्रमुख खेल सितारों के अलावा राहुल बोस, अमित सियाल और गुल पनाग जैसी हस्तियां भी भाग ले चुकी हैं।

सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों का जायजा लेते फडणवीस ने कहा- समय पर सभी तैयारियां होगी पूरी, धन कोई कमी नहीं

नासिक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को त्र्यंबकेश्वर और नासिक में 2027 के सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि समय पर सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी और इस काम में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। फडणवीस ने कहा कि त्र्यंबकेश्वर मंदिर और आसपास के इलाके के विकास के लिए योजना तैयार की गई है। इससे पहले उन्होंने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में दर्शन किए और कुशावर्त तीर्थ का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कुंभ मेले के लिए कॉरिडोर, पार्किंग, शौचालय, मंदिर और तालाबों की मरम्मत जैसे काम किए जाएंगे। साथ ही ब्रह्मगिरि क्षेत्र में प्राकृतिक रास्ते बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने पानी की शुद्धता पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) नेटवर्क की योजना बनाई गई है। उन्होंने वादा किया कि कुंभ मेले से पहले सभी काम पूरे होंगे। फडणवीस ने कहा, “इसके लिए बड़ी रकम चाहिए होगी, लेकिन राज्य सरकार धन की कमी नहीं आने देगी। हम जरूरी फंड मुहैया कराएंगे।” उनका कहना था कि देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश के कुंभ मेले की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी कानून बनाने की बात कही। उन्होंने बताया कि कुंभ मेला प्राधिकरण का गठन होगा, ताकि तैयारियों के लिए मजबूत कानूनी ढांचा तैयार हो सके। संतों की इस मांग पर कि वह स्वयं कुंभ मेले की जिम्मेदारी लें, फडणवीस ने कहा, “मुख्यमंत्री के नाते यह मेरी जिम्मेदारी है। हम उत्तर प्रदेश की तरह ही कानून बनाकर काम करेंगे। इससे कुंभ मेले का आयोजन व्यवस्थित और भव्य होगा।” कुशावर्त तीर्थ के पानी की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए फडणवीस ने कहा कि उन्होंने विशेषज्ञों की टीम से जांच कराई थी। विशेषज्ञों ने पानी साफ करने के उपाय सुझाए हैं, जिनमें से कुछ पर फैसला लिया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सबसे अच्छा विकल्प चुनकर तुरंत कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने केंद्र सरकार का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि प्याज पर लगी 20 फीसद निर्यात शुल्क को हटा लिया गया है। यह फैसला शनिवार को लिया गया, जिससे प्याज किसानों को फायदा होगा। फडणवीस ने कहा कि इससे किसानों की आय बढ़ेगी और बाजार में राहत मिलेगी। उन्होंने 2027 में नासिक और त्र्यंबकेश्वर में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों के बारे में बताया कि इसके लिए कई बैठकें हो रही हैं और हर तरह की व्यवस्था की जा रही है। त्र्यंबकेश्वर के विकास के लिए 1,100 करोड़ रुपये का प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत मंदिर क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी, जैसे पार्किंग, शौचालय, रास्ते और पानी की व्यवस्था। उन्होंने कहा, “हम इस काम को दो हिस्सों में करेंगे। पहला चरण 2027 तक और दूसरा 2028-29 तक पूरा होगा।” मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि कुंभ मेला भव्य होगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में प्रयागराज महाकुंभ का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां उम्मीद से ज्यादा लोग आए थे। ठीक वैसे ही नासिक में भी भारी भीड़ होने की संभावना है। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। फडणवीस ने त्र्यंबकेश्वर के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक स्थल देशभर के लोगों को आकर्षित करता है। इसलिए, सरकार इसका पूरा विकास करना चाहती है। 1,100 करोड़ के प्लान में मंदिर और आसपास के इलाकों को बेहतर बनाने की योजना है। साथ ही, कुंभ मेले के दौरान व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

भाजपा नेताओं ने सबसे ज्यादा जमीनों पर कब्जा किया है और वे भूमाफिया बनकर सामने आए हैं: अखिलेश यादव

लखनऊ समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को लोहिया पार्क में डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं ने सबसे ज्यादा जमीनों पर कब्जा किया है और वे भूमाफिया बनकर सामने आए हैं। उन्होंने निलंबित आईएएस अधिकारी को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। सपा प्रमुख ने कहा कि लंबे समय से जमीन का बंटवारा हो रहा था। केवल एक अधिकारी नहीं बल्कि भाजपा के नेता भी भूमाफिया बन गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहनलालगंज और सरोजनी नगर में सबसे ज्यादा जमीनें भाजपा के नेताओं ने कब्जा की हैं। वे जनसेवक नहीं बल्कि भूमाफिया हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “आगरा में उन्हीं का विधायक क्या आरोप लगा रहा है? गाजियाबाद में उन्हीं का विधायक क्या आरोप लगा रहा है? अधिकारी और सरकार मिलकर जनता को लूट रहे हैं। अयोध्या में एक एसडीएम शिवम यादव पर लगातार दबाव बना रहा था। गाली-गलौज करके पैसे लेना चाहता था। उस एसडीएम के कारण उसकी जान तक चली गई। इसके लिए कौन दोषी है?” समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कहा कि सरकार में बैठे हुए लोग भ्रष्ट हैं। एक पड़ोसी राज्य में 50 करोड़ रुपये पकड़े गए थे, उसका आरोप किस आईएएस पर लगा है? उन्होंने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया ने सप्त क्रांति का आंदोलन, समानता और सबको बराबरी के लिए इकट्ठा करने का रास्ता बनाया था। आज के दिन हम लोग उन्हें तो याद कर ही रहे हैं, इसके साथ सुखदेव राजगुरु और भगत सिंह को भी याद कर रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर के डोडा में संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

जम्मू जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यह बरामदगी डोडा की भद्रवाह तहसील के भलरा इलाके में तलाशी के दौरान की गई। अधिकारियों ने कहा, “संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान, एके-सीरीज के 25 कारतूस, एक पिस्तौल, तीन पिस्तौल मैगजीन और पिस्तौल के छह कारतूस बरामद किए गए हैं। यह एक महत्वपूर्ण जब्ती है जो क्षेत्र में उपद्रवी तत्वों की मौजूदगी को दर्शाती है।” अधिकारियों ने कहा, “यह अभियान खुफिया सूचनाओं पर आधारित था, जिसमें सुरक्षाबलों को संदेह था कि इलाके में आतंकवाद को फिर से जिंदा करने की कोशिशें की जा रही हैं। ऐसे हथियारों का होना खतरा पैदा करता है। इन हथियारों को जमा करने के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।” पिछले छह महीनों से आतंकवादियों ने जम्मू डिवीजन के डोडा, किश्तवाड़, राजौरी, पुंछ, रामबन और कठुआ जिलों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। इन जिलों के घने जंगली इलाकों को आतंकवादियों द्वारा छिपने की जगह के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। माना जा रहा है कि ये ज्यादातर कट्टर विदेशी भाड़े के आतंकवादी हैं। इन आतंकवादियों की कार्यप्रणाली यह रही है कि वे हमला करके तुरंत भाग जाते हैं और फिर घने जंगलों में छिप जाते हैं। आतंकवादियों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए सेना और सुरक्षा बलों ने भी अपनी रणनीति में बदलाव किया है। केवल घेराबंदी और तलाशी अभियान पर निर्भर रहने के बजाय, सेना और सुरक्षाबल अब जंगली इलाकों में भी तैनात हैं। जंगल युद्ध में प्रशिक्षित 4,000 से अधिक विशिष्ट कमांडो अब पुंछ, राजौरी, डोडा, किश्तवाड़, कठुआ और रामबन जिलों के वन क्षेत्रों में तैनात हैं। सेना और सुरक्षा बलों की रणनीति में बदलाव के बाद इन जिलों में आतंकवादी हमलों में कमी आई है।

ईशान किशन के शानदार शतक से हैदराबाद ने बोला राजस्थान पर हल्ला, 44 रन से हुई धाकड़ जीत

नई दिल्ली आज आईपीएल 2025 का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा। दोनों टीम हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरेशनल स्टेडियम में आमने-सामने हैं। राजस्थान ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। हालांकि उसके गेंदबाज इस फैसले पर खरे नहीं उतर सके। हैदराबाद ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 286 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा है। हैदराबाद की तरफ से ईशान किशन ने शानदार शतक बनाया है। हैदराबाद की जीत हैदराबाद की टीम ने पहले मैच में जीत के साथ सीजन की धाकड़ शुरुआत की है। उसने राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हरा दिया। सिमरन हेटमायर हुए आउट सिमरन हेटमायर ने हर्षल पटेल की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की। लकिन गेंद ऊंची टंग गई। अभिनव मनोहर ने दौड़ते हुए आसान कैच ले लिया।

तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने डाला आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा स्पेल, कुटाई देख गेंदबाजों की रूह कांपी

नई दिल्ली राजस्थान रॉयल्स (RR) के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने रविवार 23 मार्च को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ IPL के इतिहास सबसे महंगा स्पेल डाला। आर्चर ने अपने चार ओवरों के कोटे में 76 रन खर्च किए। इससे पहले ये शर्मनाक रिकॉर्ड भारतीय गेंदबाज मोहित शर्मा के नाम था जिन्होंने 4 ओवर में सर्वाधिक 73 रन खर्च किए थे। सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने आर्चर समेत सभी राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों की कुटाई की और निर्धारित 20 ओवर में 286 रन बोर्ड पर लगाए, जो आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगा स्पेल डालने वाले टॉप-6 गेंदबाजों की इस लिस्ट में तीन भारतीय और तीन विदेशी गेंदबाज शामिल है। आईपीएल में सबसे महंगे गेंदबाज 0/76 – जोफ्रा आर्चर (RR) बनाम SRH, हैदराबाद, 2025 0/73 – मोहित शर्मा (GT) बनाम DC, दिल्ली, 2024 0/70 – बेसिल थम्पी (SRH) बनाम RCB, बेंगलुरु, 2018 0/69 – यश दयाल (GT) बनाम KKR, अहमदाबाद, 2023 1/68 – रीस टॉपले (RCB) बनाम SRH, बेंगलुरु, 2024 1/68 – ल्यूक वुड (MI) बनाम DC, दिल्ली, 2024 बात जोफ्रा आर्चर की करें तो यह इंग्लिश गेंदबाज 2023 के बाद आईपीएल में वापसी कर रहा है, उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 12.50 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च अपनी टीम में शामिल किया था, मगर पहले मैच में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। 2021 के बाद RR के लिए खेल रहे आर्चर ने अपने पहले ही ओवर में 23 रन लुटाए, जिसमें ट्रैविस हेड ने चार चौके और एक छक्का लगाया। आर्चर ने 11वें ओवर में वापसी की और थोड़ी बेहतर गेंदबाजी की और दो चौकों सहित 12 रन दिए। ईशान किशन ने आर्चर के तीसरे ओवर में तीन छक्के लगाए और 22 रन बटोरे। आर्चर को 18वें ओवर में गेंदबाजी के लिए वापस लाया गया, जिसकी शुरुआत उन्होंने नो-बॉल और बाई के रूप में चार रन देकर की। किशन और हेनरिक क्लासेन ने उन्हें चार चौके लगाए।

संभल में अब जामा मस्जिद के सदर एडवोकेट जफर अली को पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार

संभल पिछले साल 24 नवंबर को संभल में मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा मामले में एसआईटी ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस द्वारा पहले नोटिस जारी किए जाने के बाद अब जामा मस्जिद के सदर एडवोकेट जफर अली को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। जफर अली एडवोकेट को हिरासत में लेकर पहले कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। यहीं पर इनकी गिरफ्तारी हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एसआईटी मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। एएसपी श्रीश्चन्द्र ने बताया कि एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। सदर से पूछताछ अभी जारी है। माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद जामा मस्जिद के सदर की गिरफ्तारी हो सकती है। सदर के भाई बोले, पुलिस नहीं चाहती कि शहर में शांति रहे जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफ़र अली एडवोकेट के बड़े भाई ताहिर अली एडवोकेट कोतवाली में जफ़र अली से मिलने पहुंचे। सदर से मिलने के बाद उन्होंने बताया कि न्यायिक आयोग में सोमवार को जफ़र अली को अपना बयान देना था, पुलिस चाहती है कि ब्यान नहीं दें, लेकिन वह वही बयान देंगे जो उन्होंने दिया था कि हिंसा के दौरान पुलिस ने ही गोली चलाई थी। जफ़र अली चाहते हैं कि संभल में शांति रहे लेकिन पुलिस प्रशासन नहीं चाहता कि शांति रहे। पुलिस उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर रही है। उन्होंने एएसपी से कहा कि आप शहर में तनाव बढ़ाना चाहते हैं। एएसपी श्रीश्चन्द्र ने बताया कि शहर में पूरी तरह शांति है। बुलाने के बाद भी लखनऊ में हाजिर नहीं हुए थे जामा मस्जिद के सदर शाही जामा मस्जिद में 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा की जांच कर रहे त्रि-सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग ने शाही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट, मसूद अली फारूकी एडवोकेट और कासिम जलाल एडवोकेट को 11 मार्च 2025 को लखनऊ में पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। इस पर आयोग ने फिर से समन जारी कर 20 मार्च को उपस्थित होकर साक्ष्य अंकित कराने के निर्देश दिए थे। अब तक आयोग ने संभल में चार दौरे पूरे कर 160 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। चौथे दौरे में डीएम, एसडीएम समेत 45 अधिकारियों और लोगों के बयान दर्ज हुए थे। बचे हुए गवाहों के बयान दर्ज करने के लिए अब लखनऊ में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। ये है पूरा मामला 24 नवंबर 2024 को संभल की शाही जामा मस्जिद में दूसरे दौर के सर्वे के दौरान हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी और 29 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। हालात को काबू में करने के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए न्यायिक जांच आयोग का गठन किया। न्यायिक जांच आयोग की अध्यक्षता हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज देवेंद्र अरोड़ा कर रहे हैं। उनके साथ पूर्व डीजीपी ए.के. जैन और रिटायर्ड अपर मुख्य सचिव अमित मोहन सदस्य हैं। आयोग ने अब तक कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं और जल्द ही इस घटना की पूरी रिपोर्ट सार्वजनिक की जा सकती है। अब तक की जांच में क्या हुआ? 1 दिसंबर: आयोग ने हिंसा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर प्रशासनिक अधिकारियों से जानकारी ली। 21 जनवरी: टीम ने मस्जिद क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहां विदेशी कारतूस भी मिले। इस दौरान 21 पुलिसकर्मियों समेत 60 लोगों के बयान दर्ज किए गए। 30 जनवरी: तीसरी बार आई टीम ने स्वास्थ्य, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के बयान दर्ज किए, जिनमें एएसपी श्रीशचंद्र और डिप्टी कलेक्टर रमेश बाबू शामिल रहे। 2 मार्च: चौथी बार दो दिवसीय दौरे में आयोग ने डीएम, एसडीएम समेत 45 के बयान दर्ज किए थे। 77 लोगों के वीसी से बयान दर्ज किए।

दक्षिणी गाजा पट्टी में बमबारी में हमास का बड़ा नेता समेत 19 मारे गए, इजरायल ने डरावनी बना दीं गाजा की रातें

इजरायल दक्षिणी गाजा पट्टी में रविवार को रातभर हुए इजराइली हमलों में हमास के एक बड़े नेता समेत कम से कम 19 फलस्तीनी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस बीच, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इजराइल पर एक और मिसाइल दागी, जिससे हवाई हमले के सायरन बजने लगे। इजराइली सेना ने कहा कि मिसाइल को बीच में ही मार गिराया गया और इससे जान-माल का किसी प्रकार का नुकसान होने की जानकारी नहीं है। दक्षिणी गाजा के दो अस्पतालों ने बताया कि रातभर हुए हमलों में मारे गए बच्चों एवं महिलाओं समेत 17 लोगों के शव अस्पताल लाए गए हैं। हमास ने बताया कि खान यूनिस के पास हुए हमले में उसके राजनीतिक ब्यूरो और फलस्तीनी संसद के सदस्य सलाह बर्दाविल और उसकी पत्नी की मौत हो गई। बर्दाविल हमास की राजनीतिक शाखा का जाना-माना सदस्य था। अस्पतालों द्वारा बताई गई मृतकों की संख्या में हमास के नेता और उसकी पत्नी का नाम शामिल नहीं है। इजरायल ने लेबनान में भी कई ठिकानों को निशाना बनाया है जिसमें कम से कम 6 लोगों की मारे जाने की खबर है। पूर्वी और दक्षिणी लेबनान को निशाना बनाकर शनिवार को किए गए इज़रायली हवाई हमलों में कम से कम छह लोग घायल भी हो गए। लेबनान के स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लेबनान के सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन संचालन केंद्र ने कहा कि दक्षिणी लेबनान में, टायर शहर के साथ-साथ कई घाटियों और गांवों को निशाना बनाकर इज़रायली हवाई हमले में छह लोगों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए। साथ ही पूर्वी लेबनान में हुए हमलों में छह लोग घायल हो गए। इस बीच, लेबनान के एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि इज़रायल ने शनिवार शाम तक 15 हवाई हमले किए हैं।

मुस्कान का परिवार केस लड़ने को तैयार नहीं है ऐसे में सरकारी वकील के लिए न्यायालय को लिखा पत्र, जेलर से लगाई गुहार

नई दिल्ली दिल दहला देने वाले हत्याकांड के बाद आरोपी साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी के दिन अब जेल में कट रहे हैं। बताया गया कि जेल में भी वे नशे के लिए तड़पते रहे। वे खाना भी नहीं खा रहे हैं। वहीं जेल प्रशासन ने नशा छुड़वाने के लिए दवाइयों और काउंसलिंग का सहारा लिया है। सीनियर जेल सुपरिंटेंडेंट वीरेश राज शर्मा ने बताया कि उन्हें अलग-अलग बैरक में रखा गया है। उन्होंने कहा कि मुस्कान का परिवार केस लड़ने को तैयार नहीं है ऐसे में सरकारी वकील के लिए न्यायालय को पत्र लिखा गया है। उन्होंने बताया, तीन दिन पहले मुस्कान और साहिल को जेल में लाया गया था।आते ही वे कहने लगे कि उन्हें पास की बैरक में रखा जाए। हालांकि साफ तौर पर बता दिया गया था कि जेल में जो व्यवस्था है उसके मुताबिक पुरुष और महिला बैरक का कोई कॉन्टैक्ट नहीं होता है। ऐसे में दोनों को अलग-अलग रखा गया है। जब भी कोई बंदी आता है तो उसका स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जाता है। पाया गया कि वे नशे के आदी हैं। कारागर मे नशा नहीं मिल सकता। उन्हें दवाई दी जा रही है। नशा मुक्ति केंद्र के माध्यम से उनकी काउंसलिंग हो रही है और योग, मेडिटेशन में लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा, हमारा प्रयास है कि आम कैदी उनसे दूर रहें और बार-बार उनके केस के बारे में ना पूछें। उन्होंने बताया, मुस्कान ने मिलने की इच्छा जाहिर की थी। मैंने उसे बुलाया तो उसने कहा कि घर वाले उससे नाराज हैं। वे केस नहीं लड़ेंगे। ऐसे में उसे सरकारी वकील दिलाया जाए। इसको लेकर एक पत्र न्यायालय को भेजा जा रहा है। कैदी का अधिकार है कि उसे वकील मिले और इसके लिए कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा, उन लोगों को जेल का सिस्टम पता नहीं था। महिला और पुरुष के बैरक आधा किलोमीटर दूर हैं। उन्हें समझा दिया गया तो वे मान गए। उन्होंने कहा, वे ड्रग्स की डिमांड तो नहीं कर रहे थे। हालांकि डॉक्टरों ने जानकारी दी कि वे नशा करते हैं। जो लोग ज्यादा समय से नशा ले रहे होते हैं उन्हें दवाई दी जाती है। धीरे-धीरे उनमें सुधार हो रहा है। 10 से 15 दिन में उनकी नशे की आदत छूट जाएगी। उन्होंने कहा कि साहिल ने अभी सरकारी वकील को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। उनका कहा था कि घर वाले केस लड़ेंगे और अगर नहीं लड़ेंगे तो बताया जाएगा। जेल की सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा, न्यायालय की प्रक्रिया और हाई प्रोफाइल केस के बारे में ज्यादा कुछ तो नहीं कहा जा सकता लेकिन सीसीटीवी, जेलरों ओर मैं खुद सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रहे हैं। आम कैदियों से कहा गया है कि केस के बारे में उन्हें बार-बार याद ना दिलवाएं। वे अन्य कैदियों के साथ हैं लेकिन ज्यादा बातचीत ना करने के निर्देश दिया गया है। बता दें कि मुस्कान के माता-पिता ने पहले ही कहा था कि सौरभ अच्छा पति था लेकिन उनकी बेटी ही गलत थी। सौरभ मर्चेंट नेवी में अधिकारी थे। पिछले दो साल से वह लंदन में थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक लंदन से वापस आने के बाद उन्हें मुस्कान और साहिल के अफेयर के बारे में पता चल गया था। इसके बाद मुस्कान और साहिल ने मिलकर उनकी हत्या का प्लान बना डाला। मुस्कान ने सौरभ की हत्या कर शव के टुकड़े ड्रम में छिपा दिए और खुद साहिल के साथ घूमने शिमला चली गई। लगभग 13 दिन बाद पता चला कि ड्रम में सौरभ की लाश है। इसके बाद मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार किया गया है।

ईशान किशन के शतक से हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 287 का टारगेट, टूर्नामेंट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

हैदराबाद हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में एक हाई-स्कोरिंग गेम की उम्मीद है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। ईशान किशन ने नाबाद 106 रन की पारी खेली। ट्रेविस हेड ने 67 रन की पारी खेली। राजस्थान की तरफ से तीन गेंदबाजों ने 50 या उससे ज्यादा रन दिये। हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 286 रन बना दिए हैं। राजस्थान को जीत के लिए 287 रन बनाने हैं। ईशान किशन का शतक ईशान किशन ने 45 गेंद पर 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। हैदराबाद ने टूर्नामेंट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। हैदराबाद ने 279 रन बना दिए हैं। किशन 100 रन बनाकर नाबाद हैं।

भाजपा विधायक ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, सुशांत सिंह राजपूत को नहीं मिला न्याय

मुंबई बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की 2020 में हुई मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार को अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की। इसके बाद से सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा विधायक राम कदम ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राम कदम ने कहा कि ठाकरे सरकार ने सुशांत के मामले में जानबूझकर लापरवाही बरती और बिहार पुलिस को मुंबई में जांच करने से रोका था। राम कदम ने एक वीडियो संदेश में कहा, “जब पूरे देश ने सुशांत सिंह राजपूत के मामले को सीबीआई को सौंपने की मांग की, तब उद्धव ठाकरे सरकार ने जानबूझकर लापरवाही दिखाई। जब बिहार पुलिस मुंबई में जांच करने आई तो उन्हें रोका गया। ऐसा क्यों किया गया? उद्धव ठाकरे सरकार के लोगों को बचाने के लिए सभी सबूत नष्ट कर दिए गए। सुशांत के घर का फर्नीचर हटा लिया गया। उसे पेंट किया गया और फिर वापस उसके असली मालिक को लौटा दिया गया।” इसके साथ ही राम कदम ने यह भी आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे की सरकार ने सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को न्याय दिलाने में अड़चन डाली। उन्होंने कहा, “अगर उद्धव ठाकरे ने सही समय पर इस मामले को सीबीआई के हवाले किया होता तो सुशांत के परिवार को निश्चित रूप से न्याय मिलता। अगर आज उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है तो इसके लिए उद्धव ठाकरे सरकार जिम्मेदार है।” सीबीआई ने शनिवार को मुंबई कोर्ट में सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की। यह रिपोर्ट सुशांत की मौत के लगभग पांच साल बाद दाखिल की गई है। सीबीआई की रिपोर्ट में यह कहा गया कि सुशांत की मौत आत्महत्या के रूप में दर्ज की गई थी और इसमें किसी भी तरह की साजिश या हत्या का आरोप नहीं पाया गया है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून, 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके फ्लैट से बरामद हुआ था। उनकी मौत के बाद पूरे देश में उथल-पुथल मच गई थी और मामले की जांच के लिए सीबीआई को सौंपने की मांग उठने लगी थी। सुशांत के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण “आस्फीक्सिया” बताया गया था, जो कि सांस न लेने के कारण होता है। दिशा सालियान की मौत का मामला भी गरमाया इस बीच, सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में भी हलचल तेज हो गई है। दिशा की मृत्यु 8 जून, 2020 को हुई थी, यानी सुशांत की मौत से छह दिन पहले। दिशा के पिता सतीश सालियान ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है जिसमें उन्होंने अपनी बेटी की मौत की पुनः जांच की मांग की है और आदित्य ठाकरे सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी अपील की है। दिशा की मौत की परिस्थितियां भी संदिग्ध बताई जाती रही हैं और इसे सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जोड़ा गया है। अब सतीश सालियान की याचिका के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

भारतीय संविधान में धर्म आधारित आरक्षण को स्वीकार नहीं किया गया था: आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसाबले

नई दिल्ली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने मुस्लिमों को ठेकेदारी में 4 प्रतिशत आरक्षण देने के कर्नाटक सरकार के फैसले का विरोध किया है। आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसाबले ने कहा कि भारतीय संविधान में धर्म आधारित आरक्षण को स्वीकार नहीं किया गया था, जिसे बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने तैयार किया था। इससे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने शनिवार को अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा द्वारा पारित प्रस्ताव पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधि सभा में संगठनात्मक कार्यों का विश्लेषण, विकास, प्रभाव और समाज परिवर्तन पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि संघ ने गत 100 वर्षों में कार्य के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर ध्यान केंद्रित किया है। संघ की यात्रा के बारे में जानकारी दी और एक शाखा से लेकर पूरे देश में क्रमिक विस्तार की जानकारी रखी। उन्होंने कहा कि संघ का लक्ष्य ‘सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी’ होना है, जो समाज और राष्ट्र के सभी पहलुओं को स्पर्श करे। संघ आज देश के 134 प्रमुख संस्थानों (premiere institutions) में मौजूद है और आने वाले वर्षों में सभी संस्थानों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। बांग्लादेश में हिन्दुओं के उत्पीड़न पर प्रस्ताव अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में पारित ‘बांग्लादेश के हिन्दू समाज के साथ एकजुटता से खड़े होने का आह्वान’ शीर्षक वाले प्रस्ताव पर कहा कि संघ बांग्लादेश में कट्टरपंथी इस्लामी तत्वों के हाथों हिन्दुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हो रही हिंसा, उत्पीड़न और लक्षित उत्पीड़न पर गहरी चिंता व्यक्त करता है। बांग्लादेश की स्थिति पर अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा द्वारा पारित प्रस्ताव में कहा गया है कि धार्मिक संस्थानों पर व्यवस्थित हमलों, क्रूर हत्याओं, जबरन धर्मांतरण और हिन्दुओं की संपत्तियों को नष्ट करने के चक्र ने बांग्लादेश में हिन्दू समुदाय के लिए अस्तित्व का संकट पैदा कर दिया है। प्रस्ताव में धार्मिक असहिष्णुता और मानवाधिकारों के उल्लंघन के इन कृत्यों की कड़ी निंदा की गई है और वैश्विक समुदाय से निर्णायक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर लगातार अत्याचार अरुण कुमार ने कहा कि मठों, मंदिरों पर हमले, देवी-देवताओं की अपवित्रता, संपत्तियों की लूट और जबरन धर्म परिवर्तन निंदनीय है, लेकिन संस्थागत उदासीनता और सरकारी निष्क्रियता के कारण अपराधियों का हौसला बढ़ गया है। बांग्लादेश में हिन्दू आबादी में लगातार गिरावट पर अरुण जी ने कहा कि 1951 में 22% से घटकर आज केवल 7.95% रह गई है, यह संकट की गंभीरता को दर्शाता है। हिन्दुओं का ऐतिहासिक उत्पीड़न, विशेष रूप से अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के बीच, एक सतत मुद्दा बना हुआ है। हालांकि, पिछले साल संगठित हिंसा का स्तर और सरकार की निष्क्रियता चिंताजनक है।

आज आईपीएल का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा, कौन करेगा पहला वार?

नई दिल्ली आज आईपीएल 2025 का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच हैदराबाद में खेला जाएगा। जहां इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग के हाथों में होगी। वहीं, हैदराबाद के लिए पैट कमिंस यह भूमिका निभाएंगे। वैसे अपनी मजबूत बल्लेबाजी और विस्फोटक अंदाज के चलते हैदराबाद इस मैच में फेवरिट होगी। लेकिन राजस्थान को भी कम आंकना गलत होगा। पिच और मौसम का मिजाज कैसा हैदराबाद में पिछले आईपीएल सीजन में रनों की खूब बारिश हुई थी। यहां औसत रन रेट 10.54 था। यहां तक कि हैदराबाद की टीम ने एलएसजी के खिलाफ 166 रनों का स्कोर मात्र 10 ओवरों में ही हासिल कर लिया था। आज हैदराबाद में मौसम गर्म रहने का अनुमान है और बारिश के बिल्कुल भी आसार नहीं है। ऐसे में एक बार फिर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। अबकी बार 300 पार? सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब मैदान में होती है तो बड़े स्कोर की उम्मीद अपने आप बढ़ जाती है। इस साल भी उनके पास धाकड़ बल्लेबाजों की फौज है। इसमें ट्रेविस हेड से लेकर अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन जैसे बड़े नाम हैं। ऐसे में एसआरएच फैन्स को उम्मीद रहेगी कि अबकी बार स्कोर 300 के पार पहुंच जाए। संजू की खलेगी कमी राजस्थान को अपने कप्तान संजू सैमसन की भी कमी खलेगी जो उंगली में चोट के कारण विकेटकीपिंग और क्षेत्ररक्षण नहीं कर पाएंगे। ऐसे में वह इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उतर सकते हैं। ऐसे में मैदान पर रणनीति बनाने में उनकी कमी टीम को खलेगी जरूर। राजस्थान के गेंदबाजों की परीक्षा सनराइजर्स के पास दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं। इनमें ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन और हेनरिक क्लासेन शामिल हैं जो किसी भी तरह के आक्रमण की बखिया उधेड़ सकते हैं। यहां पर राजस्थान के गेंदबाजों की खूब परीक्षा होगी। रियान पराग दिखा पाएंगे दम? रियान पराग आईपीएल के पहले तीन मैचों में राजस्थान के कप्तान की भूमिका निभाएंगे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वह इस भूमिका में कितना खरे उतर पाते हैं। पिछले सीजन में रियान पराग की बल्लेबाजी का नया रूप दिखा था। इसके बाद वह टीम इंडिया तक पहुंचे। अब इस सीजन में एक नई चुनौती सामने होगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet