LATEST NEWS

मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर कड़क और चिलचिलातीधूप निकल रही है, IMD ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट

भोपाल ठंड समाप्त होते ही गर्मी का मौसम तेजी से पांव पसार रहा है. मध्य प्रदेश में भी कई स्थानों पर दोपहर के वक्त कड़क धूप निकल रही है. धूप की तपिश झुलसा देने वाली है.  पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव होगा और फिर बादल छाएंगे. हालांकि इससे गर्मी से बहुत राहत मिलती नहीं दिख रही. राज्य के सागर, सतना, भोपाल, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा में शनिवार को खिली हुई धूप निकली हुई है जबकि गुना में हल्के बादल घिरे हुए हैं. कड़क धूप के कारण लोग दोपहर के वक्त बाहर निकलने से बच रहे हैं. राजधानी भोपाल में दोपहर के वक्त तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 34 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 35 डिग्री सेल्सियस, होशंगाबाद में 33.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 31.2 डिग्री सेल्सियस और सता में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है. 40 डिग्री के पार जाएगा तापमान राज्य में मार्च के अंत तक गर्मी का असर बढ़ जाएगा. कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पास कर सकता है. साथ ही हीटवेव का भी असर रहेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक होली के बाद गर्मी परेशान करेगी. तापमान में वृद्धि होगी. जबकि अगले चार दिन लू चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर चंबल में  सबसे ज्यादा गर्मी पड़ेगी. मार्च के आखिरी दो सप्ताह में कैसा रहेगा तापमान? मौसम विभाग के मुताबिक मार्च के मध्य और आखिरी सप्ताह में पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्र में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश के आसार नहीं हैं. 14 से 20 मार्च के बीच  मध्य प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में तापमान सामान्य या उससे अधिक रहेगा जबकि अन्य क्षेत्रों में सामान्य रहेगा. वहीं, 21 मार्च से 27 मार्च के बीच राज्य के दक्षिणी हिस्से में तापमान सामान्य और सामान्य से नीचे रहने के आसार हैं. जबकि उत्तरी हिस्से में सामान्य रहेगा.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार से प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की

भोपाल मध्य प्रदेश की आर्थिक स्थिति के मद्देनजर कांग्रेस ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार से प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कर्ज लेकर विज्ञापन, कार्यक्रम, हवाई जहाज और मुख्यमंत्री आवास के जीर्णोद्वार पर खर्च कर रही है. जीतू पटवारी ने कहा, ”कर्ज लेकर सरकार अय्याशी करती है”. प्रदेश की आर्थिक स्थिति को उन्होंने नाकाम बताया. साथ ही कहा कि बजट में सरकार ने सबसे बड़ा सेगमेंट कर्ज की अदायगी को रखा है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “मोहन यादव की सरकार को भविष्य की चिंता नहीं है. बेरोजगारी दर मध्य प्रदेश में सबसे अधिक है. महंगाई की मार से सबसे ज्यादा प्रभावित प्रदेश वासी हैं.” उन्होंने कहा कि सूबे में आर्थिक अराजकता फैली हुई है. कर्ज लेने के औचित्य पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता ने बीजेपी सरकार को घेरा.   कांग्रेस ने श्वेत पत्र जारी करने की मांग की उन्होंने कर्ज को आने वाली पीढ़ी के लिए बोझ बताया. जीतू पटवारी ने श्वेत पत्र जारी करने की मांग की. श्वेत पत्र में आगामी योजनाओं की स्पष्ट जानकारी होनी चाहिए. वित्त मंत्री के बयान पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, “सूबे में युवा आत्महत्या कर रहे हैं. मातृ और शिशु मृत्यु दर सबसे अधिक है. कुपोषण की समस्या गंभीर बनी हुई है. प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है.” जीतू पटवारी ने कहा कि स्कूलों से बच्चे नाम कटवा रहे हैं. सूबे की आर्थिक स्थिति को बताया नाकाम जीतू पटवारी ने कहा कि आखिर सरकार कर्ज लेकर करना क्या चाहती है. उन्होंने कहा कि सरकार से पूछने पर जवाब मिलता है कि विपक्ष को सिर्फ कर्ज दिखाई देता है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार कर्ज लेकर फिजूलखर्ची कर रही है. कर्ज की राशि से ब्रांडिंग की जा रही है.

संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत आज, जाने शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी बहुत महत्व रखती है। हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि संकष्टी चतुर्थी के रूप में मनाई जाती है। चैत्र माह में जो संकष्टी चतुर्थी पड़ती है उसे भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। इस दिन विधि-विधान से विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत करने से जीवन के सारे दुख दूर होते हैं। मान्यताओं के अनुसार, संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत करने से जीवन के सभी विघ्न और परेशानियां दूर होती हैं। भगवान गणेश के आशीर्वाद से जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। महिलाएं संतान की अच्छी सेहत और लंबी आयु के लिए ये व्रत रखती हैं। इस दिन पूजा के समय कुछ विशेष चीजों का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से सभी रूके हुए काम पूरे हो जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत कल यानी आज रात 7 बजकर 33 मिनट पर हो रही है। वहीं इस चतुर्थी तिथि का समापन अगले दिन 18 मार्च रात 10 बजकर 9 मिनट पर हो जाएगा। संकष्टी चतुर्थी के दिन चंद्रोदय के समय पूजा की जाती है। ऐसे में कल ही भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। आज का शुभ मुहूर्त चैत्र कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि- आज शाम 7 बजकर 34 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी ध्रुव योग- आज दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट तक चित्रा नक्षत्र- आज दोपहर 2 बजकर 47 मिनट तक आज व्रत-त्यौहार- संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत सूर्योदय-सूर्यास्त का समय सूर्योदय- सुबह 6:28 am सूर्यास्त- शाम 6:30 pm बप्पा को लगाएं इन चीजों का भोग • संकष्टी चतुर्थी के दिन बप्पा को पूजा के समय बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि भगवान गणेश को ये भोग लगाने से करियर में नई ऊंचाइयां मिलती हैं। साथ ही जीवन से सारे दुख दूर हो जाते हैं। • भगावन गणेश को मोदक बहुत प्रिय है, इसलिए संकष्टी चतुर्थी के दिन बप्पा को पूजा के समय मोदक का भोग अवश्य लगाना चाहिए। • संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को मोतीचूर के लड्डू का भोग भी जरूर लागाना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान को मोतीचूर के लड्डूओं का भोग लगाने से वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहता है। • इस दिन भगवान गणेश को बूंदी के लड्डू का भोग भी लगाया जा सकता है। इस भोग को लगाने से भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है और घर से नकारात्मकता दूर रहती है।

17 मार्च 2025, सोमवार: चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष राशि:आज किसी संपत्ति विवाद को सुलझाने के लिए आप पहल कर सकते हैं। शरीर को फिट रखने के लिए आपको सब्जियां और फल भी अधिक खाने चाहिए। लव लाइफ में पार्टनर को समय दें। तनाव कम लें। वृषभ राशि: आज आपको अपने प्रदर्शन से समस्याओं पर काबू पाने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों पर बहस में न पड़ें। प्रेम जीवन में छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। ऑफिस की राजनीति से दूर रहें। मिथुन राशि: आज छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं उम्रदराज नागरिकों को परेशान कर सकती हैं। कुछ लॉन्ग डिस्टेंस के प्रेम संबंधों में परेशानी हो सकती है। व्यापार में अच्छा रिटर्न देखने को मिलेगा। कर्क राशि: आज कुछ जातकों को मेडिकल देखभाल की आवश्यकता होगी। जो लोग यात्रा कर रहे हैं, उन्हें भी ऑनलाइन पेमेंट करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। कोई सहकर्मी आप पर गलत बिहेवियर का आरोप लगा सकता है। सिंह राशि: आज आपको जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने की आवश्यकता है। प्रेम-संबंधी मुद्दों को संभालते समय डिप्लोमेटिक बने रहें। धूम्रपान न करें क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। कन्या राशि: आज कोई पुराना एक्स लवर जीवन में वापस आएगा लेकिन इससे पारिवारिक जीवन में परेशानी हो सकती है। छोटी-मोटी आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं। कुछ जातकों को सेहत संबंधी दिक्कत हो सकती है। तुला राशि: आज का दिन फाइनेंशियल डिसीजन लेने के लिए अच्छा नहीं रहेगा। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को लक्ष्य पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। महिला जातक अपने माता-पिता से सपोर्ट की उम्मीद कर सकती हैं। वृश्चिक राशि: धन के मामले में आज का दिन शुभ है। लव लाइफ में परेशानी हो सकती है, ज्यादातर बातचीत की कमी के कारण। आप अपने करियर में विकास के नए अवसर देखेंगे। सुबह के समय योग और कुछ हल्के व्यायाम करना बहुत फायदेमंद रहेगा। धनु राशि: आज आपको व्यापार में धन जुटाने में परेशानी हो सकती है। उम्रदराज लोगों को फिसलन वाली जगह पर चलने से बचना चाहिए। प्रेमी के साथ आपका कम्युनिकेशन अच्छा रहेगा। आपको ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहना चाहिए। मकर राशि: आज कुछ लोगों को भाई-बहनों से आर्थिक सहायता मिलेगी। आपको प्रेमी को पर्सनल स्पेस भी देना चाहिए। आप प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित आहार लें। आपका पेशेवर जीवन उत्पादक रहेगा। कुंभ राशि: आज करियर में आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। रात के समय वाहन चलाते समय आपको सावधान रहना चाहिए। अगर आप रचनात्मक क्षेत्र में हैं, तो आपको आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है। मीन राशि: आज अपने पार्टनर के साथ बातचीत के दौरान आप अपना कंट्रोल न खोएं। मैरिड जातकों को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में नहीं पड़ना चाहिए, जो जीवन में परेशानी का कारण बन सकता है। बड़े पैमाने पर वित्तीय लेन-देन से बचें।

बीजेपी MLA बोलीं- ये लोग वहां मांस और शराब परोस रहे, केदारनाथ में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध की तैयारी

देहरादून केदारनाथ धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश और गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. इस संबंध में केदारनाथ की भाजपा विधायक आशा नौटियाल ने जानकारी दी है. विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि कुछ गैर-हिंदू तत्व धार्मिक स्थल केदारनाथ धाम की पवित्रता को ठेस पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग वहां मांस, मछली और शराब परोसने जैसे कामों में लिप्त हैं, जिससे धाम की गरिमा को नुकसान पहुंच रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों को चिह्नित कर उनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की योजना बनाई जा रही है. बैठक में सामने आया ये सुझाव बीजेपी विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि हाल ही में प्रदेश के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने इस विषय पर अधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक की थी. बैठक में यह सुझाव आया कि गैर-हिंदू तत्वों द्वारा केदारनाथ धाम को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं. इसलिए ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर उनके प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए. बीजेपी पर कांग्रेस का तीखा पलटवार उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि यह शिव भूमि है, उत्तराखंड ही नहीं, देशभर में एक तरफ द्वारका और पुरी में भगवान विष्णु विराजमान हैं. एक तरफ रामेश्वरम हैं, तो दूसरी तरफ उत्तराखंड में केदारनाथ-बद्रीनाथ हैं. जहां हर धार में देवालय है और हर नदी घाड़ में शिवालय है, वहां आप किस-किस को वर्जित करेंगे. और ये संकीर्णता क्यों? हरीश रावत ने कहा कि बीजेपी के नेताओं को सनसनीखेज बयान देने की आदत पड़ गईं है, जिन्हें कोई जानता भी नहीं था, वो भी मीडिया की कृपा से रातोरात चर्चित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि आशाजी ने सोचा कि मैं पीछे क्यों रह जाऊं, इसलिए उन्होंने भी बयान दे दिया. हरीश रावत ने कहा कि अब शराब-मांस क्यों आ रहा है, आप सरकार हैं तो इसे आप रोकिए. मैं तो दूसरे धर्म के ऐसे लोगों को भी जनता हूं, जो हमेशा मंदिरों और आस्था वाली जगह पर पहले जूते उतार देते हैं, कभी-कभी हम भूल जाते हैं.  

नाइटक्लब में लगी भीषण आग, 50 लोगों की मौत, आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और भगदड़

स्कोप्जे उत्तरी मैसेडोनिया के कोकानी में एक नाइटक्लब में भीषण आग लग गई। आग में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। देश के प्रधानमंत्री ने इस दुखद घटना पर अफसोस जताते हुए लोगों से इस दुख की घड़ी में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने की अपील की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि नाइटक्लब में एक कॉन्सर्ट के दौरान लगभग 1,500 लोग मौजूद थे, जब अचानक आग लग गई। आग तेजी से छत और बिल्डिंग के अन्य हिस्सों में फैल गई, जिससे पूरा नाइटक्लब जलकर राख हो गया। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ के कारण भी कई लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि मृतकों और घायलों की संख्या का अभी भी आकलन किया जा रहा है। बचाव दल घटनास्थल पर मौजूद है और राहत कार्य जारी है। इस घटना पर उत्तरी मैसेडोनिया के प्रधानमंत्री ह्रिस्टिजन मिकोस्की ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “गहरे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मुझे कोकानी में हुई भयानक त्रासदी की खबर मिली। मैसेडोनिया के लिए यह एक कठिन और बहुत दुखद दिन है! इतने सारे युवा जीवन की अपूरणीय हानि है।” उन्होंने आगे कहा, “दुख के इस समय में, हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं और मृतकों के परिवारों को इस अकल्पनीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान किए जाने की प्रार्थना करता हूं। आम लोग और सरकार उनके दर्द को कम करने और इन कठिन क्षणों में उनकी मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।” पीएम ने हर संभव सहायता प्रदान करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा, “मैं सभी सक्षम संस्थानों – स्वास्थ्य सेवाओं, पुलिस, स्थानीय अधिकारियों – से घायलों की मदद के लिए तत्काल उपाय करने और प्रभावित परिवारों की सहायता करने का आह्वान करता हूं। सरकार पूरी तरह से सक्रिय है और परिणामों से निपटने और इस त्रासदी के कारणों का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।” पीएम ने लोगों से इस दुख की घड़ी में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने की अपील करते हुए कहा, “गहरे दुख के इस समय में, जब हमारे दिल इस भयानक त्रासदी के दर्द से टूट गए हैं, मैं एकजुटता, मानवता और जिम्मेदारी का आह्वान करता हूं। ईश्वर पीड़ितों और घायलों के परिवारों और मैसेडोनिया के लोगों के साथ रहें!”

टेक्नोलॉजी से पूरी दुनिया में तेजी से बदलाव हो रहा है, ऐसे में मीडिया जगत में भी तेजी के साथ बदलाव हो रहा है: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया को मान्यता दी गई है। मीडिया ही लोकतंत्र के प्रति सजग प्रहरी के रूप में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों की ओर ध्यान आकर्षित कर अन्य तीन स्तंभों को किसी न किसी रूप में झकझोरती है। किन्हीं कारणों से छूटे हुए मुद्दों को सही तथ्यों के साथ प्रस्तुत कर जन सरोकार से जोड़ती है। मीडिया की भूमिका पूरी दुनिया में समय-समय पर अलग-अलग रूप में देखने को मिली है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में आयोजित एक प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में कही। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि देश में कई ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर को मीडिया के जरिए आगे बढ़ाने का काम किया था। देश के स्वाधीनता आंदोलन में उन्होंने पत्रकारिता के रूप में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। इसमें सबसे पहला नाम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का आता है, जिन्होंने अपनी लेखनी से समाचार पत्रों को प्रोत्साहित किया था। लोकमान्य तिलक ने जन चेतना को जागरूक करने के लिए गणपति महोत्सव का आयोजन किया। इसके अलावा लाल लाजपत राय, गणेश शंकर विद्यार्थी आदि ने अपनी लेखनी की धार से समाज को नई दिशा दी। जिस समय देश के लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा था, तब समाचार समूहों ने अपनी लेखनी के माध्यम से लोकतंत्र को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी। मीडिया की भूमिका और प्रासंगिकता को परिवर्तनशील माहौल में भी कभी कम नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज टेक्नोलॉजी से पूरी दुनिया में तेजी से बदलाव हो रहा है। ऐसे में मीडिया जगत में भी तेजी के साथ बदलाव हो रहा है ताकि समाज तक टेक्नोलॉजी से जुड़कर सही तथ्यों को उन तक पहुंचाया जा सके। आज युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रही है क्योंकि उसके पास समय कम है। ऐसे में मीडिया संस्थानों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है कि उन तक सकारात्मक चीजें पहुंचाई जाएं क्योंकि कुछ लोग सोशल मीडिया प्लेटफार्म का दुरुपयोग कर नकारात्मकता फैलाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में मीडिया जगत अपनी जिस भूमिका के लिए जानी जाती है, उसी भूमिका के साथ उसे आगे बढ़ना होगा। यह न केवल लोकतंत्र बल्कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए बड़ा कार्य होगा। सीएम योगी ने आगे कहा कि सुशासन और लोकतंत्र की पहली शर्त संवाद है। हम जबरन अपनी बात को किसी पर थोप नहीं सकते हैं, लेकिन संवाद से बड़े से बड़ी समस्या का समाधान कर सकते हैं। वहीं जब भी हम संवाद की भाषा से अपने आप को अलग करते हैं, तो नए संघर्ष को बढ़ावा मिलता है। हमें उस संघर्ष से बचने की आवश्यकता है। ऐसे में अगर मीडिया उस संवाद की भाषा को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी, तो निश्चित रूप से बहुत सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। सीएम ने कहा कि संवाद को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम मीडिया है। इसके लिए जरूरी नहीं है कि एक लाख लोगों को इकट्ठा करके अपनी बात कही जाए, इसके लिए कुछ लोग ही पर्याप्त हैं। वहीं लोग करोड़ तक आपकी आवाज को पहुंचाएंगे। इसके लिए मीडिया को आगे आना होगा।

किसी व्यक्ति का मूल्यांकन उसकी जाति के आधार पर नहीं, बल्कि गुणों और कार्यों से किया जाना चाहिए: नितिन गडकरी

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति का मूल्यांकन उसकी जाति, धर्म, भाषा या लिंग के आधार पर नहीं, बल्कि उसके गुणों और कार्यों से किया जाना चाहिए। ‘कभी भी जातिवाद की राजनीति को बढ़ावा नहीं देंगे…’ बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने  सेंट्रल इंडिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया। गडकरी ने अपने जीवन और राजनीति से जुड़े अनुभवों को साझा करते हुए यह स्पष्ट किया कि वह कभी भी जातिवाद की राजनीति को बढ़ावा नहीं देंगे, चाहे इसका उनके राजनीतिक करियर पर क्या भी असर पड़े। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार-जीत से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण अपने सिद्धांतों और मूल्यों को बनाए रखना है। ‘जाति, धर्म, भाषा या लिंग से नहीं, बल्कि कार्यों और गुणों से बनती है पहचान’ गडकरी ने आगे कहा कि समाज को जाति, धर्म और भाषा के नाम पर बांटने की बजाय, हमें व्यक्ति के गुणों और काबिलियत को प्राथमिकता देनी चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति की पहचान उसकी जाति, धर्म, भाषा या लिंग से नहीं, बल्कि उसके कार्यों और गुणों से बनती है। उन्होंने स्वीकार किया कि राजनीति में जाति आधारित पहचान महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, लेकिन उन्होंने दोहराया कि वह इस तरह की राजनीति से दूर रहेंगे, चाहे इससे उन्हें वोट मिले या नहीं। गडकरी ने कहा, “मैं राजनीति में हूं और यहां ये सब चलता है, लेकिन मैं इसे नहीं मानता, चाहे इससे मुझे वोट मिले या न मिले।” ‘चुनाव हारने से जिंदगी खत्म नहीं होती…’ गडकरी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कई लोग जाति के आधार पर वोट मांगते हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने सिद्धांतों को प्राथमिकता दी। उन्होंने सभा में कहा, “मैंने 50,000 लोगों से कहा था – जो करेगा जात की बात, उसके कस के मारूंगा लात।” उनके इस बयान पर कुछ लोगों ने चेतावनी दी थी कि इससे उन्हें नुकसान हो सकता है, लेकिन गडकरी ने कहा कि वह अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, “चुनाव हारने से जिंदगी खत्म नहीं होती, लेकिन अपने विचारों से समझौता नहीं कर सकता।”  

इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग भारत में सबसे बड़ा विनिर्माण क्षेत्र बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा: एस कृष्णन

नई दिल्ली इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सचिव एस कृष्णन ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग दुनिया भर में और भारत में सबसे बड़ा विनिर्माण क्षेत्र बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि तमिलनाडु का ‘इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्लस्टर’ वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में भारत का नेतृत्व करने वाला एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रहा है। यह बयान कृष्णन ने केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा अनुबंध निर्माण फर्म, जेटवर्क इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सुविधा के उद्घाटन के दौरान दिया। यह कार्यक्रम श्रीपेरंबदूर में आयोजित किया गया था जिसमें तमिलनाडु के उद्योग मंत्री टीआरबी राजा, जेटवर्क के सीईओ और सह-संस्थापक अमृत आचार्य और इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस के अध्यक्ष जोश फॉल्गर ने भी भाग लिया। एस कृष्णन ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में 500 बिलियन अमेरिकी डॉलर का लक्ष्य तय किया है, और तमिलनाडु की पूरी भागीदारी के बिना इस लक्ष्य को हासिल करना बहुत मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य का एक बड़ा हिस्सा लगभग 20 प्रतिशत या एक चौथाई इस क्षेत्र में उत्पादन के माध्यम से पूरा किया जाना चाहिए।   कृष्णन ने कहा कि तमिलनाडु में उच्च गुणवत्ता वाले मानव संसाधन और बढ़ती विनिर्माण क्षमता के कारण कई प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता यहां अपनी उत्पादन सुविधाएं स्थापित करने के लिए इच्छुक हैं। इस कार्यक्रम में तमिलनाडु के उद्योग मंत्री टीआरबी राजा ने भी राज्य के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के क्षेत्र में योगदान को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस बयान से यह साफ है कि तमिलनाडु राज्य का इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान बन चुका है और आने वाले वर्षों में यह भारत के विनिर्माण क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा सकता है।  

भारत पहुंचे न्यूजीलैंड के PM लक्सन, रायसीना डायलॉग 2025 में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे

नई दिल्ली न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन रविवार को पांच दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। वह रायसीना डायलॉग 2025 में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर लक्सन 16 से 20 मार्च तक देश में रहेंगे।   कल पीएम नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात दौरे से पहले न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह भारत के साथ एक व्यापक आर्थिक साझेदारी पर जोर देंगे और दोनों देशों के बीच सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा करेंगे। लक्सन का यह पहला भारत दौरा है। उनके साथ एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी है, जो न्यूजीलैंड के किसी भी प्रधानमंत्री के साथ अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल है। उनकी कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होनी है।   व्यापक आर्थिक साझेदारी पर करेंगे चर्चा: क्रिस्टोफर लक्सन पिछले हफ्ते लक्सन ने कहा था, मैं चाहता हूं कि भारत के साथ एक व्यापक आर्थिक साझेदारी हो। हम इस पर चर्चा करेंगे कि यह आगे कैसे बढ़ सकती है। हम भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को और बड़े स्तर पर ले जाना चाहते हैं। लक्सन ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत को महत्वपूर्ण ताकत बताया था। उन्होंने कहा था, भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण शक्ति है और मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस पर चर्चा करूंगा कि हम अपने क्षेत्र में शांति और समृद्धि को बनाए रखने के लिए मिलकर क्या कर सकते हैं। रायसीना डायलॉग के उद्घाटन सत्र में होंगे मुख्य अतिथि विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया था कि पीएम मोदी और उनके न्यूजीलैंड के समकक्ष की मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी। इसके अलावा वह 17 मार्च को ही नई दिल्ली में होने वाले 10वें रायसीना डायलॉग के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा जिसमें मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, कारोबारी दिग्गज, मीडिया और भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य शामिल होंगे। पीएम मोदी अतिथि के सम्मान में दोपहर भोज आयोजित करेंगे। लक्सन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। लक्सन 19-20 मार्च को मुंबई भी जाएंगे और फिर वेलिंगटन लौटेंगे।

चाय की दुकान पर काम करने वाले नदीम खान ने 20 चोरियों को दिया अंजाम, डेढ़ करोड़ का माल उड़ाया

बुरहानपुर ऐशो आराम वाला जीवन व्यतीत करने और अपराध की दुनिया में अपना नाम करने की चाहत में 22 साल उम्र तक आते-आते भिवंडी महाराष्ट्र के नदीम खान ने चोरी की बीस वारदातों को अंजाम देकर करीब डेढ़ करोड़ का माल उड़ा डाला। यह अलग बात है कि हर चोरी के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अधिकांश नकदी व आभूषण बरामद कर लिए। रविवार को एडिशनल एसपी अंतर सिंह कनेश और सीएसपी गौरव पाटिल ने सात मार्च को पांडुमल चौराहे के पास हुई चोरी का राजफाश किया तो यह कहानी सामने आई। पुलिस ने आरोपित नदीम के पास से 45,500 रुपये नकद और 13 लाख 54 हजार 500 रुपये के सोने, चांदी व डायमंड के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। चोरी गए आभूषण सात दिन के अंदर बरामद होने पर पीड़ित राजरानी मेहता ने पुलिस का आभार जताया।   दस हजार का इनाम किया था घोषित एडिशनल एसपी अंतर सिंह कनेश ने बताया चोरी की इस वारदात को सुलझाने के लिए एसपी देवेंद्र पाटीदार ने चोर की गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। साथ ही सीएसपी गौरव पाटिल के नेतृत्व में एक टीम गठित की थी। जिसमें शिकारपुरा थाना प्रभारी कमल पंवार, एसआई हेमेन्द्र सिंह चौहान, एएसआई देवेन्द्र पाटील, मेहफूज अली, सीसीटीवी कंट्रोल रूप में एएसआई मुकरर्रीम खान आदि को शामिल किया गया था। दूसरी ओर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था। पुलिस ने शहर के प्रमुख स्थानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले थे। चाय की होटल में करता था काम पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज के आधार पर मुखबिरों से जानकारी जुटाई तो पता चला कि इस तरह का एक व्यक्ति चाय की दुकान में काम करता है और नया मोहल्ला में रहता है। संदेह के आधार पर पुलिस ने नदीम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। बताया जाता है कि नदीम रहतपुर शांतिनगर भिवंडी जिला ठाणे में रहते हुए कम उम्र में ही 18 से ज्यादा चोरियां कर ली थीं। पुलिस उससे एक करोड़ से ज्यादा के आभूषण व नकदी बरामद कर चुकी थी। लगभग हर थाने में उसकी तस्वीर लग चुकी थी, जिसके चलते कुछ समय से वह बुरहानपुर में आकर रहने लगा था और दिखावे के लिए चाय की दुकान में काम करता था। पहले वह सूने मकानों की रेकी करता था और रात में चोरी की वारदात करता था।  

अमित शाह ने पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की समीक्षा की

गुवाहाटी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुवाहाटी के एक होटल में पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों और डीजीपी के साथ बैठक की। इसमें तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई। राष्ट्रपति शासन वाले मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला बैठक में शामिल हुए। असम के मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर गुवाहाटी में पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। बैठक में पूर्वोत्तर क्षेत्र के सात मुख्यमंत्री भाग ले रहे हैं, जबकि मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर को छोड़कर पांच राज्यों के डीजीपी मौजूद हैं। इसमें कई पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्य सचिव भी मौजूद हैं। आठ राज्यों में से प्रत्येक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) के कार्यान्वयन पर केंद्रीय गृह मंत्री को अद्यतन करने के लिए प्रस्तुति दे रहा है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बैठक का उद्देश्य पूर्वोत्तर राज्यों में पुलिस, जेल, अदालतों, अभियोजन और फोरेंसिक से संबंधित विभिन्न नए प्रावधानों के कार्यान्वयन और वर्तमान स्थिति की समीक्षा करना है। इस दौरान शाह ने असम सीआईडी की ओर से तैयार और असम सरकार से प्रकाशित पुस्तक ‘न्यू क्रिमिनल लॉज : स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर्स एंड रूल्स’ का विमोचन किया।  

अब दिल्ली की सड़कें होंगी धूल मुक्त, दिए निर्देश, सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में कई ठोस कदम उठाए जा रहे

नई दिल्ली दिल्ली सरकार ने राजधानी में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है। सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। डिवाइडर पर लगाए जाएंगे पेड़ अभियान के तहत पूरे रिंग रोड को धूल मुक्त बनाने, सड़क किनारे डिवाइडर पर पेड़ लगाने और ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए व्यापक योजना तैयार की गई है। सरकार ने विभिन्न उपायों की समीक्षा की है और सभी संबंधित विभागों को तत्काल प्रभाव से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वायु प्रदूषण नियंत्रण कार्ययोजना के बारे में सीएम ने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाना भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वैज्ञानिक और टिकाऊ उपायों के माध्यम से वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सड़कों के किनारे हरित पट्टी विकसित करके, आधुनिक तकनीकों से धूल को नियंत्रित करके और सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करके दिल्ली के लोगों को स्वच्छ, स्वस्थ और हरित भविष्य देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदूषण सोखने वाले पौधे लगाए जाएंगे इस दिशा में सरकार ने एमसीडी, पीडब्ल्यूडी, डीडीए और अन्य संबंधित सड़क स्वामित्व एजेंसियों को सड़क के किनारे और डिवाइडर पर पेड़ लगाने के निर्देश दिए हैं। सड़क के किनारे विशेष प्रदूषण सोखने वाले पौधे लगाए जाएंगे, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार होगा। रेखा गुप्ता ने आगे बताया कि दिल्ली में धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पूरे रिंग रोड को धूल मुक्त बनाया जाएगा। इसके लिए रिंग रोड पर नियमित रूप से मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग की जाएगी। सड़क किनारे धूल जमने से रोकने के लिए स्प्रिंकलर और ट्रीटेड पानी का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण प्रबंधन को सख्ती से लागू किया जाएगा। पीयूसीसी के गहन निरीक्षण के भी निर्देश दिए गए हैं। मिलेगा जाम से छुटकारा सीएम ने कहा कि दिल्ली में जाम की समस्या के समाधान के लिए 250 प्रमुख सड़कों की पहचान की गई है। सभी संबंधित विभागों को ट्रैफिक पुलिस की मदद से जाम के कारणों का निदान करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को बढ़ावा दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन को और अधिक कुशल बनाने के लिए डीटीसी बसों के रूट रेशनलाइजेशन प्लान पर भी काम किया जाएगा। सार्वजनिक बसों की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। रेखा गुप्ता ने कहा कि सड़कों के किनारे ग्रीन बेल्ट विकसित करने, यातायात सुधार और सार्वजनिक परिवहन को और अधिक सुचारू बनाने से राजधानी की वायु गुणवत्ता में काफी सुधार आएगा।

कर्नाटक सरकार ने मुस्लिम के लिए उठाया ये बड़ा कदम, बीजेपी ने लगाया तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप

बेंगलूरू कर्नाटक सरकार ने हाल ही में एक बड़ा निर्णय लिया है, जिससे राजनीतिक माहौल में हड़कंप मच गया है। राज्य सरकार ने मुस्लिम ठेकेदारों को सरकारी निविदाओं में 4 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव पारित किया है। यह फैसला राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अध्यक्षता में हुई एक कैबिनेट बैठक में लिया गया। इसके साथ ही कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक ग्राम स्वराज और पंचायत राज (संशोधन) विधेयक को भी मंजूरी दी। इस फैसले से जहां एक तरफ मुस्लिम ठेकेदारों में खुशी की लहर है, वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। कर्नाटक सरकार का बड़ा कदम कर्नाटक सरकार ने अब सरकारी निविदाओं में मुस्लिम ठेकेदारों के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को कर्नाटक ट्रांसपेरेंसी इन पब्लिक प्रोक्योर्मेंट (KTPP) एक्ट में बदलाव का प्रस्ताव पेश किया, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। इस बदलाव के बाद, अब एक करोड़ रुपये तक की निविदाओं में मुस्लिम ठेकेदारों को 4 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। यह निर्णय कर्नाटक के मुस्लिम ठेकेदारों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे उन्हें सरकारी टेंडर हासिल करने में कुछ हद तक सहूलियत हो सकती है। हालांकि, इस फैसले के राजनीतिक और कानूनी पहलू भी हैं, जिन पर बहस हो रही है। भाजपा का तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप कर्नाटक सरकार के इस फैसले के बाद, भाजपा ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि कर्नाटक सरकार का यह कदम राहुल गांधी के पूर्ण समर्थन से लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कदम राहुल गांधी की “मानसिकता” को दर्शाता है और कांग्रेस केवल एक समुदाय को खुश करने के लिए ऐसे फैसले ले रही है। रविशंकर प्रसाद ने कहा, “कर्नाटक सरकार ने इस फैसले को पारित करने से पहले यह सुनिश्चित किया कि राहुल गांधी का पूरा समर्थन हो।” इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता ऐसे निर्णयों के माध्यम से देश में धार्मिक असंतुलन को बढ़ावा दे रहे हैं। मुस्लिम ठेकेदारों के लिए 4% आरक्षण कर्नाटक सरकार द्वारा पारित इस प्रस्ताव के बाद, एक करोड़ रुपये तक की सरकारी निविदाओं में मुस्लिम ठेकेदारों के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण का रास्ता साफ हो गया है। इसका मुख्य उद्देश्य मुस्लिम समुदाय के ठेकेदारों को सरकारी ठेकों में समान अवसर प्रदान करना है। कर्नाटक सरकार का कहना है कि इस निर्णय से मुस्लिम ठेकेदारों को सार्वजनिक कार्यों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। वहीं, विपक्षी पार्टी भाजपा का कहना है कि यह कदम असंवैधानिक है और धर्म आधारित आरक्षण संविधान के खिलाफ है।   भाजपा ने दी संविधान का हवाला भा.ज.पा. नेता रविशंकर प्रसाद ने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकारी ठेकेों में धर्म आधारित आरक्षण पूरी तरह से असंवैधानिक है। उनका कहना है कि भारतीय संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि केवल सामाजिक पिछड़ेपन के आधार पर आरक्षण की अनुमति दी जा सकती है, न कि किसी विशेष धार्मिक समुदाय के लिए सीधे आरक्षण दिया जा सकता है। रविशंकर प्रसाद ने इस फैसले को राष्ट्रीय स्तर पर एक खतरनाक कदम बताया और कहा कि इस तरह के निर्णय राष्ट्र की एकता और अखंडता को खतरे में डाल सकते हैं। उनका कहना था, “स्वतंत्रता संग्राम के दौरान छोटे-छोटे मुद्दों के आधार पर विभाजन हुआ था। इस प्रकार की नीतियां भी भविष्य में किसी बड़े विभाजन का कारण बन सकती हैं।”  

यूपी भाजपा ने जारी की नए जिला अध्यक्षों की लिस्ट, कुछ को दिया दोबारा तो कुछ को बनाया नया अध्यक्ष

लखनऊ उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने नए जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है। इटावा से अन्नू गुप्ता, रामपुर से हरीश गंगवार, मथुरा से निर्भय पांडेय, बुलंदशहर में विकास चौहान को दोबारा जिला अध्यक्ष बनाया गया है। मैनपुरी से ममता राजपूत, मथुरा से महानगर अध्यक्ष बने राजू यादव, मुरादाबाद से आकाश पाल, बहराइच से ब्रजेश पांडेय दोबारा मौका मिला, फर्रुखाबाद में फतेह चंद्र वर्मा, ओम प्रकाश राय को गाजीपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया। अमेठी में सुधांशु शुक्ला, उन्नाव में अनुराग अवस्थी, आजमगढ़ से ध्रुव सिंह, हरदोई में बीजेपी के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, ललितपुर के नए जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत के रूप में कार्य करने का मौका मिला है जबकि यूपी के 26 जिलों के अध्यक्ष और महानगर की चुनाव की प्रक्रिया रोकी गई। गौरतलब है कि जिला अध्यक्षों की लिस्ट 30 दिसंबर तक होनी थी, लेकिन नहीं हो सकी है। इसको लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं की लोगों में आपसी खींचतान और सामाजिक समीकरण ठीक से नहीं बैठ रहा है। जिससे कई जिलों में अध्यक्ष को लेकर आम सहमति नहीं बन पा रही है, लेकिन नई लिस्ट में दलितों और महिलाओं की हिस्सेदारी पर सहमति बन गई है। फिर नए नामों की लिस्ट जारी की गई है। फिलहाल 26 जिलों के अध्यक्ष और महानगर की चुनाव की प्रक्रिया रोकी गई। भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों की सूची- क्र. सं. जिला जिलाध्यक्ष का नाम 1 बुलंदशहर विकास चौहान  2 कानपुर ग्रामीण उपेंद्र नाथ पासवान 3 कानपुर देहात रेणुका सचान 4 कानपुर महानगर दक्षिण शिवराम सिंह चौहान 5 कानपुर महानगर उत्तर अनिल दीक्षित 6 सोनभद्र नंदलाल गुप्ता 7 प्रयागराज महानगर संजय शुक्ला 8 प्रयागराज यमुनापार राजेश शुक्ला 9 प्रयागराज गंगापार निर्मला पासवान 10 गाजीपुर ओम प्रकाश राय 11 सुल्तानपुर सुशील त्रिपाठी 12 मछलीशहर डॉ. अजय कुमार सिंह 13 भदोही दीपक मिश्रा 14 प्रतापगढ़ आशीष श्रीवास्तव 15 गाजीपुर ओमप्रकाश राजभर 16 वाराणसी महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि 17 कासगंज नीरज शर्मा 18 गोरखपुर जनार्दन तिवारी 19 औरैया सर्वेश कठेरिया 20 सुल्तानपुर सुशील त्रिपाठी 21 हरदोई अजीत सिंह बब्बन 22 उन्नाव अनुराग अवस्थी 23 अमेठी सुधांशु शुक्ला 24 फर्रुखाबाद फतेहचंद्र वर्मा 25 बहराइच ब्रजेश पांडेय (दूसरी बार) 26 रामपुर हरीश गंगवार 27 ललितपुर हरिश्चंद्र रावत 28 इटावा अन्नू गुप्ता 29 मथुरा महानगर अध्यक्ष राजू यादव 30 मथुरा निर्भय पांडेय 30 इटावा अरुण कुमार गुप्ता 31 मैनपुरी ममता राजपूत 32 लखनऊ महानगर आनंद द्विवेदी 33 बलरामपुर रवि मिश्रा 34 उन्नाव अनुराग अवस्थी 35 फिरोजाबाद महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर  36 गौतम बुद्धनगर अभिषेक शर्मा  37 नोएडा महानगर महेश चौहान 38 लालगंज विनोद राजभर 39 आजमगढ़ ध्रुव सिंह  40 गोरखपुर महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव 41 गोरखपुर जनार्दन तिवारी  42 रायबरेली बुद्धि लाल 43 लखनऊ जिला विजय मौर्या 44 गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल 45 कासगंज नीरज शर्मा   46 मुरादाबाद महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडुला 47 मुरादाबाद  आकाश पाल (दोबारा चुने गए) 48 आगरा जिला प्रशांत पोनिया 49 आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता   50 अमेठी सुधांशु शुक्ला   भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्य्क्ष- क्र. सं. जिला जिलाध्यक्ष 51 ललितपुर हरिश्चंद्र रावत  52 गाजीपुर ओमप्रकाश राय 53 बदायूं राजीव कुमार गुप्ता 54 श्रावस्ती मिश्रीलाल वर्मा 55 बहराइच  बृजेश पांडेय (दोबारा) 56 बिजनौर भूपेंद्र सिंह चौहान ‘बॉबी’ 57 गोंडा  अमर किशोर कश्यप उर्फ बमबम 58 संभल  हरेंद्र चौधरी 59 सहारनपुर महानगर शीतल विष्णोई 60 मुजफ्फरनगर सुधीर सैनी 61 झांसी जिला प्रदीप पटेल 62 महोबा मोहनलाल कुशवाह 63 चित्रकूट महेन्द्र कोटार्य 64 संत कबीरनगर नीतू सिंह 65 महाराजगंज अशोक उर्फ़ संजय पांडेय 66 मऊ रामाश्रय मौर्य 67 कुशीनगर दुर्गेश राय 68 बस्ती विवेकानंद मिश्रा 69 बलिया संजय मिश्रा 70 मेरठ महानगर विवेक रस्तोगी 71 शाहजहांपुर ज़िला कृष्ण चंद मिश्रा 72 शाहजहांपुर महानगर शिल्पी गुप्ता

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet