LATEST NEWS

एशिया कप में ये खिलाड़ी होगा कप्तान!, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सितारे इस बार नहीं खेलेंगे

नई दिल्ली साल 2025 में होने वाला एशिया कप भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सितारे इस बार टीम का हिस्सा नहीं होंगे। ये दोनों खिलाड़ी और साथ ही रविंद्र जडेजा ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट (टी-20) को अलविदा कह दिया है, जिससे टीम इंडिया को एक नई दिशा में कदम बढ़ाने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। इस बार एशिया कप की मेज़बानी भारत के पास है, लेकिन खबरों के मुताबिक टूर्नामेंट को किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कराने की तैयारी की जा रही है। यह फैसला इसलिए लिया जा रहा है क्योंकि भारतीय टीम में बदलावों के बावजूद इस टूर्नामेंट का आयोजन ठीक से और निष्पक्ष रूप से किया जा सके। टीम की जिम्मेदारी किसपर? कोहली और रोहित के बिना टीम इंडिया की कप्तानी का जिम्मा सूर्यकुमार यादव या हार्दिक पांड्या पर होगा। दोनों ही खिलाड़ी इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं और टीम को मजबूती देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सूर्यकुमार यादव, जिन्होंने पिछले कुछ समय में अपने खेल से सबका दिल जीता है, अब कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व करेंगे। वहीं, हार्दिक पांड्या, जो एक ऑलराउंडर के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं, उनसे भी बड़े प्रदर्शन की उम्मीद होगी। युवा खिलाड़ियों को मिलेगा मौका इस एशिया कप में युवाओं को भी मौका मिलेगा। टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी जैसे यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल पर बहुत कुछ निर्भर करेगा। दोनों खिलाड़ी पिछले कुछ समय में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं और अब एशिया कप में अपनी टीम के लिए बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी से टीम को मजबूत बनाने की उम्मीद की जा रही है। गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी में भारतीय टीम का मुख्य आधार जसप्रीत बुमराह होंगे। बुमराह, जो दुनिया के सबसे बेहतरीन पेस बॉलर्स में से एक माने जाते हैं, इस बार एशिया कप में अपनी टीम के लिए कड़ी चुनौती से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। उनके नेतृत्व में पेस अटैक को मजबूती मिलेगी और टीम को विपक्षी टीमों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण फायदा मिलेगा। भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा ही आकर्षण का केंद्र रहता है। इस बार भी दोनों टीमों के बीच तीन बार भिड़ंत हो सकती है। पहले ग्रुप स्टेज में दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेल सकती हैं, फिर सुपर फोर में भी इन दोनों के बीच मैच हो सकता है। अगर सब कुछ सही रहा तो एशिया कप का फाइनल भी भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है, जो क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक रोमांचक मुकाबला होगा।  

रमाकांत रथ भारतीय साहित्य जगत की एक प्रमुख विभूति थे, जताया दुःख: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्ली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात ओडिया कवि पद्म भूषण रमाकांत रथ के निधन पर दुख जताया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि रमाकांत रथ भारतीय साहित्य जगत की एक प्रमुख विभूति थे। उन्हें पद्म भूषण सहित अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यालय ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”प्रख्यात कवि रमाकांत रथ जी के निधन के बारे में जानकर मुझे बहुत दुख हुआ है। रमाकांत रथ भारतीय साहित्य जगत की एक प्रमुख विभूति थे। उन्हें पद्म भूषण सहित अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। ओडिया साहित्य में अपने चिरस्मरणीय योगदान द्वारा उन्होंने अखिल भारतीय साहित्य को समृद्ध किया है। मैं उनके शोक संतप्त परिवारजनों और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।” प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा,” रमाकांत रथ जी ने एक प्रभावी प्रशासक और विद्वान के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उनकी रचनाएं, विशेषकर कविताएं, समाज के सभी वर्गों में व्यापक रूप से लोकप्रिय हैं। उनके निधन से बहुत दुःख हुआ है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ” इससे पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रमाकांत रथ के निधन पर शोक जताया। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा,”मुझे पद्म भूषण से सम्मानित, पूर्व सिविल सेवक एवं लेखक रमाकांत रथ के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ है। उन्हें भारतीय सिविल सेवा के साथ-साथ साहित्य जगत में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार राष्ट्रीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मैं भगवान जगन्नाथ से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

हाथरस में सात साल की एक बच्‍ची के साथ रेप, इस मामले में आरोपी भी नाबालिग, मचा हड़कंप

हाथरस यूपी के हाथरस में सात साल की एक बच्‍ची के साथ रेप की बात सामने आने के बाद बवाल मच गया। इस मामले में आरोपी भी नाबालिग है। गुस्‍साई भीड़ ने एक धर्मस्‍थल की ओर पत्‍थर चलाए तो वहां बड़ी संख्‍या में पुलिस बल पहुंच गया। अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह उनका गुस्‍सा शांत कराया। हंगामे और तनाव को देखते हुए मौके पर भारी संख्‍या में जवानों को तैनात किया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। यह बात सामने आने के बाद गुस्‍साई भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने एक धर्मस्‍थल की ओर पत्‍थर भी फेंके। सूचना पर हाथरस के एसपी, कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंचे। उन्‍होंने किसी तरह समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात को इस गांव की सात साल की एक बच्ची दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी। तभी उसे गांव का ही एक नाबालिग उठाकर ले गया। आरोप है कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन बच्ची ने दुष्कर्म की बात कही तो पुलिस ने रात में ही आरोपी को हिरासत में ले लिया। लेकिन रविवार की सुबह होते ही एक बार फिर हगांमा शुरू हो गया। एक धर्म स्थल के पास भीड़ जुटने लगी। तभी कुछ लोगों ने पथरबाजी कर दी। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने बेकाबू हो रही भीड़ को समझा कर काबू में किया। हंगामे के बाद कई थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। एसपी ने मौके पर लोगों से बातचीत की। इस दौरान सादाबाद के विधायक प्रदीप चौधरी भी गांव में पहुंचे थे। क्‍या बोली पुलिस हाथरस के एसपी चिरंजीव नाथ सिन्‍हा ने कहा कि स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस अपनी कार्यवाही कर रही है।

HC ने दिया था एक हफ्ते का समय, आज से संभल जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई शुरू

संभल संभल की शाही जामा मस्जिद के बाहरी हिस्‍से में रंगाई-पुताई का काम शुरू हो गया है। रविवार की सुबह नौ मजदूरों ने काम शुरू कर दिया है। फिलहाल, सफेद रंग से ही मस्जिद की पुताई की जा रही है। एएसआई की दो सदस्‍यीय टीम ने शनिवार को श्रमिकों के साथ मस्जिद का निरीक्षण किया था। साथ ही मैटेरियल को लेकर भी चर्चा की थी। मस्जिद पर मौजूद जिम्‍मेदार लोगों का कहना है कि रंगाई-पुताई का काम जल्‍द से जल्‍द पूरा करने के लिए यदि आवश्‍यकता महसूस हुई तो मजदूर बढ़ाए भी जाएंगे। हाईकोर्ट ने तीन दिन पहले एक हफ्ते में रंगाई पुताई कराने का आदेश दिया था। इसमें चार दिन बचे हैं। शनिवार को शाही जामा मस्जिद के निरीक्षण के लिए आए एएसआई के अधिकारियों ने कल देखा था कि रंगाई-पुताई में क्‍या-क्‍या मैटेरियल और उपकरण लगेंगे। मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली ने कहा कि हाईकोर्ट ने सात दिन में काम पूरा करने का आदेश दिया है। मस्जिद सचिव फारूखी ने बताया कि तीन दिन का समय निकल चुका है। चार दिन में काम पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि संभल जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई के लिए दिल्‍ली से पेशेवर पेंटर बुलाए गए हैं। पेंटरों को हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए सावधानी से रंगाई-पुताई का काम करने को कहा गया है। बता दें कि 24 नवंबर 2024 को संभल में हुई हिंसा के बाद शाही मस्जिद कमेटी ने रमजान का महीना शुरू होने पर एएसआई से रंगाई-पुताई की इजाजत मांगी थी। एएसआई ने इससे मना कर दिया था। इसके बाद मस्जिद कमेटी ने 25 फरवरी को रंगाई-पुताई के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। 12 मार्च को न्‍यायाधीश रोहित रंजन अग्रवाल ने सुनवाई के दौरान सात दिन के अंदर सफेदी पूरी करने के निर्देश दिए।

कमलाराजा अस्पताल में शार्ट सर्किट से लगी आग, 150 मरीजों को निकला बाहर, पूरे अस्पताल में भर गया था धुआं

ग्वालियर ग्वालियर शहर के कंपू स्थित कमलाराजा अस्पताल में शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि करीब डेढ़ बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां एसी में शार्ट सर्किट के बाद विद्युत उपकरणों में आग लग गई। आग लगने के कुछ ही मिनटों में अस्पताल के वार्डों में धुआं भर गया। जहां प्रसूता और इनके बच्चों तक का दम घुटने लगा। ग्राउंड फ्लोर से दूसरी मंजिल तक धुआं भर गया। तुरंत ही फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना मिली। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंची और पानी फेंकना शुरू किया गया। देर रात तक आग तो बुझ गई थी, लेकिन वार्ड और गायनिक के आइसीयू के अंदर धुआं भर गया था। इसके चलते सभी 150 मरीज, प्रसूता और हाल ही में जन्मे बच्चों को भी अस्पताल से बाहर निकाला गया। अस्पताल परिसर में इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। दो लोग गिरकर घायल भी हो गए। पूरे अस्पताल में भर गया था धुआं अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित गायनिक के आईसीयू के एसी में शार्ट सर्किट होने से आग लगी और कुछ ही देर में अस्पताल परिसर धुआं से भर गया। नगर निगम के उपायुक्त अतिबल सिंह यादव ने बताया कि अस्पताल के आइसीयू के एसी शार्ट सर्किट हुआ था। इसके बाद आग लग गई थी। 1000 बिस्तर अस्पताल में शिफ्ट किया समय पर सूचना मिल गई, जिसके चलते तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां यहां पहुंच गई। आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। वार्ड में लगभग 150 महिलाएं भर्ती थीं। जिनको 1000 बिस्तर अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। खिड़कियां तोड़ीं, जिससे धुआं बाहर निकल जाए यहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जैसे ही आग लगी तो तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आना शुरू हो गई। आसपास के क्षेत्र में जो लोग मौजूद थे, वह भी मदद के लिए आ गए। अस्पताल के बाहर से ही कई खिड़कियों के कांच तोड़े, जिससे धुआं बाहर निकल जाए। यही वजह थी कि कोई जनहानि नहीं हुई। डीएसपी मनीष यादव ने बताया कि कमलाराजा अस्पताल के गायनिक के आईसीयू में शार्ट सर्किट के बाद आग लग गई थी। दूसरी मंजिल तक पूरा अस्पताल खाली करवा दिया गया। मरीजों को सुरक्षित वाहर निकाल लिया गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। अब तक कोई जनहानि नहीं है।

करोला गांव में जमीन के विवाद में केस हारने के बाद आरोपितों ने पीट-पीटकर दंपती की हत्या

टीकमगढ़ टीकमगढ़ के पलेरा थाना क्षेत्र के करोला गांव में पीट-पीटकर दंपती की हत्या की वारदात सामने आई है। सूचना मिलने पर एसपी मनोहर सिंह मंडलोई और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने 2 आरोपितों को हिरासत में ले लिया हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि जमीन के विवाद को लेकर रामकिशन अहिरवार केस जीत गया था, लेकिन उस आदेश को मानने के लिए आरोपित तैयार नहीं थे। तभी से विवाद चल रहा था।   मारपीट से मौके पर ही हो गई मौत शराब के नशे में आरोपितों ने आकर रामकिशन अहिरवार (45) व उसकी पत्नी रामबाई अहिरवार (40) निवासी करोला की लाठी डंडों से मारपीट की, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपितों के गोवर्धन अहिरवार व बाबूलाल अहिरवार को हिरासत लिया है। घटना में इनके साथ 6 आरोपितों के शामिल होने की बात सामने आई है। बाकी फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। इधर… जमीन के विवाद को लेकर किसान से मारपीट थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत दुमदुमा के चंदेली टोरिया ग्राम में शासकीय जमीन से कब्जा हटवाने की शिकायत की बुराई को लेकर ग्राम के ही चार लोगों ने किसान से जमकर मारपीट कर दी, जिस पर चार आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। चंदेली टोरिया ग्राम निवासी किसान लालाराम यादव ने थाने में रिर्पोट दर्ज कराई कि उनके द्वारा पूर्व में ग्राम में ही शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत की थी। शासन के द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई और जब अपने बाडे में कपडे डाल रहा था। इसी दौरान ग्राम के अनिल यादव, विनील यादव, राहुल यादव एवं उनका भतीजा छोटू यादव चारों एक साथ आए और गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर लाठी डंडों और लोहे की छड़ से चारों ने जमकर मारपीट कर दी। वहां से जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने इनकी रिपोर्ट पर चारो आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया हैं।

ए.आर. रहमान की अचानक बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में कराया भर्ती

चेन्नई  दिग्गज म्यूजिक कंपोजर-सिंगर ए.आर. रहमान को अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं। रहमान को चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में एडमिट कराया गया। यहां पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है। ऑस्कर विनर रहमान को सुबह करीब 7.30 बजे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जिसके बाद उनकी एन्जियोग्राफी, ECG और ईकोकार्डियोग्राम जैसे टेस्ट किए गए। रहमान पिछले साल नवंबर में अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में थे। उन्होंने और उनकी पत्नी सायरा बानो ने 29 साल की शादी के बाद अलग होने का ऐलान किया था। विदेश से लौटे तो पहले गर्दन और फिर सीने में हुआ दर्द बीते दिनों ही रहमान की एक्स वाइफ सायरा बानो की सर्जरी हुई थी जिसके बाद उन्होंने दिग्गज म्यूजिशियन को सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा था। एक रिपोर्ट के मुताबिक पहले रहमान हाल ही में विदेश से वापस आए हैं और पहले उन्हें गर्दन के आसपास और फिर बाद में सीने में दर्द महसूस हुआ। रहमान की तकलीफ बढ़ी तो उन्हें रविवार सुबह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सोशल मीडिया पर यह खबर आने के बाद फैंस अपने चहेते म्यूजिशियन की सेहत में जल्दी सुधार की प्रार्थना कर रहे हैं। एआर रहमान के म्यूजिक वाली अपकमिंग फिल्में वर्क फ्रंट की बात करें तो एआर रहमान की दो फिल्में इस साल बॉक्स ऑफिस पर आई हैं। एक तरफ जहां विकी कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर छावा ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया वहीं कधालिक्का नेरामिल्लई को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला। दोनों ही फिल्मों में रहमान के संगीत की खूब सराहना हुई। अपकमिंग मूवीज की बात करें तो रहमान के कई प्रोजेक्ट अभी प्रोडक्शन की अलग-अलग स्टेज में हैं। निर्देशक मणि रत्नम के साथ वह ‘ठग लाइफ’ के म्यूजिक पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा ‘लाहौर 1947’, ‘तेरे इश्क में’, ‘रामायण’ और ‘RC16’ भी उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट में शुमार है।

तीसरी उड़ान शुरू होने से भोपाल का दक्षिण भारत से हवाई कनेक्शन मजबूत होगा, ब तिरूपति तक सीधी उड़ान की मांग थी

भोपाल अप्रैल माह से लागू हो रहे समर शेड्यूल से पहले ही भोपाल से प्रयागराज, जयपुर एवं गोवा उड़ान अस्थाई रूप से बंद हो रही है। भोपाल से रायपुर एवं हैदराबाद तक अतिरिक्त उड़ानें शुरू होंगी। कुछ उड़ानों के समय में मामूली परिवर्तन होगा।     महाकुंभ के दौरान प्रयागराज उड़ान में सीटें नहीं मिल पा रही थीं। अब कंपनी को यात्री नहीं मिल पा रहे हैं।     इंडिगो ने इस रूट पर संचालित उड़ान की बुकिंग 30 मार्च एवं इसके बाद की तारीखों में नहीं हो रही है।     गोवा रूट भी इसी दिन से उड़ान बंद होगी। जयपुर एयरपोर्ट पर रन वे विस्तार का काम शुरू होने के कारण भोपाल से जयपुर के बीच संचालित उड़ान स्थाई रूप से बंद होगी।     एयरपोर्ट अथारिटी ने उम्मीद व्यक्त की है कि समर शेड्यूल के बीच में यह तीनों उड़ानें फिर से शुरू होंगी। समर शेड्यूल अप्रैल के अंतिम सप्ताह में लागू होता है। हैदराबाद जाना आसान होगा     भोपाल से रायपुर तक हवाई यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते इंडिगो ने इस रूट पर अतिरिक्त उड़ान शुरू करने की तैयारी की है।     वर्तमान में रायपुर तक एक ही उड़ान है। 30 मार्च से दो उड़ानें हो जाएंगी। प्रस्तावित उड़ान संख्या 6-ई 7149 सुबह 9.40 बजे भोपाल से रवाना होगी।     सुबह 11.10 बजे यह रायपुर पहुंचेगी। हैदराबाद रूट पर तीसरी उड़ान 30 मार्च से प्रारंभ होगी। प्रस्तावित उड़ान संख्या 6-ई 7595 शाम 6.55 बजे भोपाल से टेक ऑफ होगी।     रात्रि नौ बजे यह उड़ान हैदराबाद में लैंड होगी। तीसरी उड़ान शुरू होने से भोपाल का दक्षिण भारत से हवाई कनेक्शन मजबूत हो जाएगा।     हालांकि यात्री लंबे समय से तिरूपति तक सीधी उड़ान की मांग कर रहे थे। फिलहाल तिरूपति जाने वाले श्रद्धालुओं को वाया हैदराबाद ही जाना होगा।  

रंग पंचमी के दिन बाबा कलेश्वर नाथ की पंचमुखी रूप में चांदी की पालकी में निकली जाएगी बारात

जांजगीर चांपा जिला के पीथमपुर गांव छत्तीसगढ़ के धार्मिक स्थलों में से एक है. यहां बाबा कलेश्वरनाथ के मंदिर में सावन के महिने  में मेला का आयोजन होता ही है. रंग पंचमी के अवसर पर चांदी की पालकी में सवार होकर बाबा कलेश्वरनाथ की बारात भी निकाली जाती है और नागा बाबा और वैष्णव साधुओं के संरक्षण में शिवजी के पंचमुखी स्वरुप में अपने भक्तों के बीच पहुंचते हैं और सबको आशीष प्रदान करते हैं. जांजगीर जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर हसदेव नदी के किनारे पीथमपुर गांव है. यहां शिवजी बाबा कलेश्वरनाथ के रूप में विराजे हैं. यहां रंग पंचमी के दिन 19 मार्च को बाबा कलेश्वर नाथ पंचमुखी रूप में चांदी की पालकी में बारात निकली जाएगी. इसमें बाराती के रूप में शामिल होने पूरे देश से नागा साधु और वैष्णव साधु आएंगे और हसदेव नदी में शाही स्नान करेंगे. कलेश्वरनाथ के दर्शन से पुराने रोग से निजात मिलती है : पुजारी पुजारी नरेन्द्र तिवारी ने बताया, कि होली के पांचवें दिन रंग पंचमी पर यहां के पीथमपुर गांव में बाबा कलेश्वरनाथ की बारात चांदी की पालकी में धूमधाम से निकाली जाएगी. परंपरा अनुसार, इस अवसर पर देश के अलग-अलग अखाड़ों के नागा साधु बारात में शामिल होंगे और अखाड़ों का प्रदर्शन करेंगे. इसे देखने हजारों लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं. मान्यता है कि पीथमपुर के बाबा कलेश्वरनाथ के दर्शन मात्र से निसंतानों को संतान की प्राप्ति होती है. पेट संबंधी पुराने रोग से भी निजात मिलती है.

आधार और वोटर आईडी को जोड़ने के मुद्दे पर निर्वाचन आयोग अगले हफ्ते बैठक करेगी

नई दिल्ली  चुनाव आयोग अगले हफ्ते अहम बैठक करने वाला है। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय, कानून मंत्रालय और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के बड़े अधिकारी शामिल होंगे। ईसी सूत्रों ने बताया कि यह बैठक आधार को वोटर आईडी कार्ड से जोड़ने के बारे में होगी। 2021 में जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 में संशोधन के बाद, आधार को EPIC (इलेक्टर्स फोटो आइडेंटिटी कार्ड) जोड़ने की अनुमति मिल गई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने स्वैच्छिक आधार पर मतदाताओं से आधार नंबर लेना शुरू कर दिया। हालांकि, अभी तक दोनों डेटाबेस को लिंक नहीं किया गया है। वोटर लिस्ट से फर्जी नाम हटाने पर जोर इस कदम का मकसद वोटर लिस्ट से फर्जी नाम हटाना और उसे साफ-सुथरा बनाना था। इसके लिए आधार और वोटर कार्ड को जोड़ना जरूरी नहीं था। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और चुनाव आयुक्त विवेक जोशी 18 मार्च को केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, विधायी विभाग के सचिव राजीव मणि और UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार से मिलेंगे। आधार को EPIC से जोड़ने की चर्चा इस बैठक में आधार को EPIC से जोड़ने पर चर्चा होगी। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में मतदाताओं के एक ही EPIC नंबर होने का मुद्दा उठाया है। चुनाव आयोग ने माना है कि कुछ राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने EPIC नंबर जारी करते समय गलत अल्फान्यूमेरिक सीरीज का इस्तेमाल किया था। चुनाव आयोग का प्लान क्या है इलेक्शन कमीशन ने हाल ही में फैसला लिया है कि वह तीन महीने के अंदर डुप्लिकेट नंबर वाले मतदाताओं को नए EPIC नंबर जारी करेगा। आयोग ने कहा है कि डुप्लिकेट नंबर होने का मतलब फर्जी वोटर नहीं है। केवल वही लोग वोट डाल सकते हैं जो किसी विशेष निर्वाचन क्षेत्र में रजिस्टर्ड हैं। आधार को EPIC से जोड़ने के पीछे मुख्य उद्देश्य वोटर लिस्ट को साफ-सुथरा बनाना है। इससे फर्जी वोटरों की पहचान करने में मदद मिलेगी। आधार कार्ड को वोटर आईडी से जोड़ने के कई फायदे आधार कार्ड को वोटर आईडी से जोड़ने के कई फायदे हो सकते हैं। जैसे, इससे फर्जी वोटिंग रुक सकती है। एक व्यक्ति के एक से ज्यादा जगह वोट डालने की संभावना कम हो जाएगी। वोटर लिस्ट में एक ही व्यक्ति का नाम कई बार होने की समस्या भी दूर हो सकती है। चुनाव आयोग का मानना है कि इससे चुनाव प्रक्रिया और पारदर्शी होगी। हालांकि, कुछ लोग इस कदम पर प्राइवेसी की चिंता भी जता रहे हैं। उनका मानना है कि इससे लोगों की निजी जानकारी लीक हो सकती है। वो निजता के उल्लंघन को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि आधार जैसी संवेदनशील जानकारी को वोटर आईडी से जोड़ना खतरनाक हो सकता है। यह लोगों के निजता के अधिकार का उल्लंघन भी हो सकता है। आधार-वोटर आईडी जोड़ने का फैसला अहम चुनाव ने इस मुद्दे पर सभी पक्षों से बातचीत करने का फैसला किया है। इसलिए गृह मंत्रालय, कानून मंत्रालय और UIDAI के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा होगी। यह देखना होगा कि EC इस मुद्दे को कैसे संभालता है। आधार को वोटर कार्ड से जोड़ने का फैसला काफी अहम है। इससे चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता आ सकती है, लेकिन साथ ही लोगों की निजता की सुरक्षा भी जरूरी है। आने वाले समय में इस पर और भी चर्चा होगी।

आश्रिता शेट्टी से अलग हो रहे मनीष पांडे, अब टूट रहा रिश्ता? सोशल मीडिया से हटाई फोटो

मुंबई ग्लैमर और क्रिकेट का कनेक्शन पुराना रहा है. शर्मिला टैगोर और नवाब मंसूर अली खान पटौदी की शादी के बाद से कई सारे क्रिकेटर्स और एक्टर्स ने शादी की. कइयों का रिश्ता चला लेकिन कइयों का नहीं भी चला. पिछले कुछ सालों में तो ग्लैमर और क्रिकेट जगत में कई रिश्ते बने. लेकिन ये रिश्ते लंबे वक्त तक नहीं टिक सके. मौजूदा समय में भी देखें तो युजवेंद्र चहल और धनश्री के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और उनके अलग होने की भी फोटोज आ रही हैं. वहीं इसी बीच क्रिकेटर मनीष पांडे और एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी के रिलेशन में भी मनमुटाव की खबरें आई हैं. दरअसल एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से हसबेंड मनीष तिवारी के साथ की फोटोज डिलीट कर दी है. वहीं ऐसा ही मनीष के साथ भी देखने को मिल रहा है. दोनों के अकाउंट में एक-दूसरे के साथ की कोई भी फोटो नहीं है. साथ ही रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है. ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या ग्लैमर और क्रिकेट की दुनिया में एक और तलाक होने जा रहा है. साथ ही रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों को एक साथ पिछले कुछ समय में ज्यादा देखा भी नहीं गया है. हालांकि अभी दोनों की ओर से इसपर किसी भी तरह का ऑफिशियल रिएक्शन नहीं आया है.  रिपोर्ट में बताया गया है. मनीष पांडे और उनकी पत्नी अश्रिता के बीच रिश्ते बिगड़ चुके हैं. दोनों ने धूम धाम से शादी की थी लेकिन अब वो एक दूसरे से अलग होने का मन बना रहे हैं. मनीष एक बेहतरीन भारतीय क्रिकेटर रहे हैं और इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के अवावा कई फ्रेंचाइजी टीम के लिए खेल चुके हैं. मनीष ने 2018 में एशिया कप भी खेला था. अब खबर है कि मनीष और अश्रिता सोशल इवेंट में एक साथ नजर नहीं आ रहे. उन्होंने सार्वजनिक रूप से दिखना बंद कर दिया है. पहले खबरें आई थीं कि दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. ताजा रिपोर्ट के अनुसार मनीष अब किसी को भी फॉलो नहीं कर रहे हैं. मनीष पांडे की पत्नी अश्रिता शेट्टी कौन हैं? अश्रिता पेशे से एक अभिनेत्री हैं. उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल को देखने पर पता चलता है कि वह ‘माउंटेन डोपामाइन’ ले रही हैं. उन्हें बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाते देखा गया है. अश्रिता अकेले छुट्टियां मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं और उदास कैप्शन लिख रही हैं. खबर है कि मनीष और अश्रिता ने अपनी शादी की तस्वीरें भी हटा दी हैं; हालांकि, दोनों ने तलाक की खबरों की पुष्टि या खंडन नहीं किया है. मनीष ने पिछले लगभग 40 हफ्तों से अपने इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट नहीं किया है. अश्रिता ने ज्यादातर तमिल फिल्मों में काम किया है और उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 218K फॉलोअर्स हैं. दूसरी ओर, मनीष ने पिछले कुछ सालों से क्रिकेट नहीं खेला है. भारत के लिए उन्होंने 29 वनडे और 39 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. खबर है कि मनीष से शादी के बाद अश्रिता ने फिल्मों को अलविदा कह दिया था. इस जोड़ी ने 2 दिसंबर 2019 को शादी की थी. उन्होंने शादी से पहले कुछ समय तक डेट किया था. हालांकि, अश्रिता और मनीष ने सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार नहीं किया था.  

21 मार्च को एक होंगे दो हाॅकी ओलंपियन: हिसार की उदिता के होंगे जालंधर के हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह

जालंधर पंजाब और हरियाणा के 2 हॉकी ओलिंपियन खिलाड़ी 21 मार्च को शादी करेंगे। दोनों जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी का कार्ड भी सामने आया है। इसमें दोनों के नाम के आगे ओलिंपियन लिखा हुआ है। दोनों के परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं और इस खास दिन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। शादी के भव्य आयोजन के लिए परिवार गेस्ट लिस्ट तैयार कर रहे हैं। कार्यक्रम में खेल और राजनीति से जुड़ी कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं। माना जा रहा है कि इस शादी में टीम इंडिया शामिल होगी। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मनदीप सिंह जालंधर के रहने वाले हैं। वह भारतीय पुरुष हॉकी टीम में स्ट्राइकर हैं। उन्हें टीम की गोल मशीन भी कहा जाता है। वहीं उदिता कौर हरियाणा के हिसार की रहने वाली हैं। वह भारतीय महिला हॉकी टीम में डिफेंडर हैं। उदिता महिला हॉकी इंडिया लीग में सबसे महंगी खिलाड़ी रह चुकी हैं। भारतीय हॉकी टीम के स्टार स्ट्राइकर मंदीप सिंह: गोल मशीन की कहानी सुरजीत हॉकी अकादमी से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक का सफर पंजाब के जालंधर जिले के मिट्ठापुर निवासी मंदीप सिंह का जन्म 25 जनवरी 1995 को हुआ। मंदीप सिंह ने अपने हॉकी करियर की शुरुआत जालंधर की सुरजीत हॉकी अकादमी से की। यहां उन्होंने अपनी प्रतिभा को निखारा और जल्द ही भारतीय हॉकी टीम में जगह बना ली। वे अपनी आक्रामक शैली और गोल करने की शानदार क्षमता के लिए पहचाने जाते हैं। भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन मंदीप सिंह अब तक दो हॉकी विश्व कप 2014 और 2018 खेल चुके है। 2018 एशियाई खेल, 2018 राष्ट्रमंडल खेल, 2013 एशिया कप, 2014 और 2017 हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल, 2013 और 2017 हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल, और 2016 व 2018 चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। भारत के लिए कई अहम गोल किए भारतीय पुरुष हॉकी टीम के स्टार स्ट्राइकर मंदीप सिंह को उनकी तेज रफ्तार, शानदार ड्रिब्लिंग और गोल स्कोरिंग क्षमता के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में भारत के लिए गोल कर टीम को जीत दिलाई है। संघर्ष और मेहनत से मिली सफलता साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले मंदीप ने अपनी मेहनत और लगन से हॉकी में ऊंचा मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है और आने वाले टूर्नामेंट्स में भारतीय टीम को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं। डीएसपी हैं मनदीप सिंह, सीएम भगवंत मान ने दी थी नियुक्ति मनदीप सिंह न सिर्फ हॉकी के मैदान में बल्कि प्रशासनिक स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्हें पंजाब पुलिस में डीएसपी के पद पर नियुक्त किया गया है, जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की थी। भारतीय महिला हॉकी टीम की स्टार डिफेंडर उदिता कौर: संघर्ष से सफलता तक का सफर हैंडबॉल से शुरुआत, हॉकी को बनाया जीवन का गोल हरियाणा के हिसार जिले के नंगल गांव से ताल्लुक रखने वाली उदिता का जन्म 14 जनवरी 1998 को हुआ था। उन्होंने अपने खेल करियर की शुरुआत हैंडबॉल से की थी। बाद में उन्होंने हॉकी को अपनाया और इस खेल में खुद को साबित किया। कई उतार-चढ़ाव के बावजूद, उन्होंने कभी अपने लक्ष्य से ध्यान नहीं भटकने दिया और मेहनत जारी रखी। अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमका उदिता का सितारा 2017 में सीनियर टीम में डेब्यू करने के बाद, उदिता ने कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में भारतीय टीम के लिए दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 2018 एशियाई खेलों में रजत पदक, 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक, और 2023 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। टोक्यो ओलिंपिक में निभाई अहम भूमिका 2021 में हुए टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम के चौथे स्थान तक पहुंचने में उदिता की अहम भूमिका रही। उनके शानदार डिफेंस और मैदान पर उनकी उपस्थिति ने टीम को मजबूती दी। महिला हॉकी इंडिया लीग में बनी सबसे महंगी खिलाड़ी 2024 में आयोजित महिला हॉकी इंडिया लीग की नीलामी में उदिता ने इतिहास रच दिया। वह इस नीलामी में सबसे अधिक बोली हासिल करने वाली खिलाड़ी बनीं, जिससे उनके शानदार खेल और लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। खेल जगत से बधाइयों की बरसात जैसे ही शादी की खबर सामने आई, खेल जगत में बधाइयों की बौछार शुरू हो गई। साथी खिलाड़ी, कोच, और फैंस इस गोल्डन कपल को शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस जोड़ी को “हॉकी का परफेक्ट मैच” बता रहे हैं। अब सबकी निगाहें 21 मार्च पर टिकी हैं, जब यह स्टार कपल नए सफर की शुरुआत करेगा।

शिवराज सिंह के बेटों के रिसेप्शन, शामिल होंगे राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु और पीएम नरेंद्र मोदी

भोपाल एमपी के पूर्व सीएम, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) इन दिनों एक बार फिर अपने दोनों बेटों कार्तिकेय सिंह और कुणाल सिंह के रिसेप्शन (Reception) की तैयारियां कर रहे हैं। चौंकिए मत, क्योंकि बेटों पर फिदा शिवराज सिंह ने अपने बेटों के लिए एक दो नहीं बल्कि, कई रिसेप्शन पार्टी रखी हैं। इस बार तीसरी बार रिसेप्शन का आयोजन किया जा रहा है, फर्क केवल ये कि इस बार दोनों बेटों का अलग-अलग नहीं बल्कि एक साथ रिसेप्शन होने जा रहा है।  बता दें कि पहले शिवराज ने अपने छोटे बेटे कुणाल सिंह (Kunal Singh Chouhan)की शादी की रस्में भोपाल के होटल ताज में निभाईं। फिर भोपाल के ही नीलबड़ इलाके के वाना ग्रीन होटल में शादी का रिसेप्शन आयोजित किया गया। जिसमें देश-प्रदेश की तमाम शख्सियतें, राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं। इसके बाद बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह (Kartikey Singh Chouhan) का विवाह जोधपुर में संपन्न हुआ, जिनके रिसेप्शन का आयोजन राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में ही किया गया। इस समारोह में VVIP समेत 10 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। 18 को होगा सम्मिलित रिसेप्शन शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों कार्तिकेय और कुणाल का अब एक सम्मिलित रिसेप्शन आयोजित किया जा रहा है। इस रिसेप्शन में सबसे खास मेहमान होंगे राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु और पीएम नरेंद्र मोदी। 18 मार्च को आयोजित होने जा रहे इस रिसेप्शन में भी कई वर और वधु पक्ष के साथ ही कई VVIP को आमंत्रण दिया गया है।

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान 19 मार्च को मोहन सरकार दूसरी बार 6 हजार करोड़ का कर्ज लेने जा रही

भोपाल एमपी विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रंगपंचमी यानी 19 मार्च को मोहन सरकार दूसरी बार 6 हजार करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। यह कर्ज 7 साल, 21 साल और 24 साल के लिए दो-दो हजार करोड़ रुपए की तीन अलग-अलग किस्तों में लिया जाएगा। मार्च में सरकार द्वारा 15 दिन के अंतराल में लिया जाने वाला यह तीसरा कर्ज होगा। इसके बाद संभावना जताई जा रही है कि मार्च के अंतिम सप्ताह में एक और कर्ज लिया जा सकता है। तीसरे कर्ज के पहले विधानसभा में डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा कह चुके हैं कि यह कर्ज नहीं निवेश है। रंगपंचमी तक अकेले मार्च में ही 16 हजार करोड़ रुपए का कर्ज सरकार ले चुकी होगी। कर्ज की इस राशि का भुगतान 19 मार्च 2032, 19 मार्च 2046 और 19 मार्च 2049 तक किया जाएगा। मार्च में दो बार पहले भी कर्ज ले चुकी सरकार इससे पहले 4 मार्च को सरकार ने 6 हजार करोड़ रुपए के तीन कर्ज दो-दो हजार करोड़ की तीन किस्तों पर लिए थे। इसके बाद 12 मार्च को फिर 4 हजार करोड़ रुपए के दो कर्ज दो-दो हजार करोड़ की रकम के रूप में लिए गए। अब 19 मार्च को तीसरा कर्ज उठाने की तैयारी है। इस तरह रंगपंचमी को लिए जाने वाले कर्ज समेत 15 दिन में सरकार ने तीन बार में 16 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेने का फैसला किया है। अब तक 3.75 लाख करोड़ का कर्ज मध्यप्रदेश की जनता पर 31 मार्च 2024 को खत्म हुए वित्त वर्ष में 3 लाख 75 हजार 578 करोड़ रुपए का कर्ज है। एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक बीजेपी सरकार ने एक साल में 44 हजार करोड़ रुपए कर्ज लिया था। इसके पहले 31 मार्च 2023 को सरकार पर कर्ज की राशि 3 लाख 31 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा थी।

संजना ने जसप्रीत को खास अंदाज में दी शादी की सालगिरह की बधाई, रोमांटिक पोस्ट कर कही यह बात

मुंबई  भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की शादी को चार साल पूरे हो गए हैं। शादी की वर्षगांठ पर पत्नी संजना गणेशन ने इंस्टाग्राम पर एक विशेष पोस्ट साझा किया है। संजना और बुमराह की शादी 15 मार्च 2021 को गोवा में एक निजी सेरेमनी में हुई थी। बुमराह की शादी में उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। इन दोनों ने अपने शादी की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के द्वारा दी थी। संजना का पोस्ट हुआ वायरल बुमराह और संजना का एक बेटा है जिसका नाम इन्होंने अंगद रखा है। अंगद का जन्म चार सितंबर 2023 को हुआ था। शादी की वर्षगांठ के मौके पर संजना ने प्यार भरे अंदाज में बुमराह को बधाई दी है। संजना ने बुमराह के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘तू है तो दिल धड़कता है, तू है तो सांस आती है। तू ना तो घर, घर नहीं लगता, तू है तो डर नहीं लगता। हैपी 4।’ संजना ने इस पोस्ट में बुमराह को टैग भी किया है। फैंस दे रहे हैं जमकर बधाई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में बधाई संदेश भेजे और जोड़े को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दीं। एक यूजर ने कहा, “रब ने बना दी जोड़ी”, जबकि दूसरे ने कहा, “सुपर कपल!” एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि उनके जैसे जोड़े ही कारण हैं कि हम आज भी जीवन के हर पल को किसी न किसी के लिए समर्पित करने में विश्वास करते हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने दावा किया कि बुमराह जल्द ही दोबारा पिता बनने वाले हैं। साल 2021 में रचाई थी शादी साल 2021 में इस जोड़े ने गोवा में एक निजी समारोह में शादी की, जिसमें करीबी परिवार और दोस्त शामिल हुए। उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिसका कैप्शन था, “प्यार, अगर आपको योग्य पाता है, तो आपका रास्ता तय करता है।” उनके अफेयर की अफ़वाहें तब सामने आईं जब बुमराह ने 2021 की शुरुआत में क्रिकेट से ब्रेक लिया, जिससे उनकी शादी की तैयारियों के बारे में अटकलें लगाई जाने लगीं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet