LATEST NEWS

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- हिंदू समाज एक रहेगा, तभी हम सुरक्षित रहेंगे

कोलकाता असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने हिंदू धर्म को खत्म करने की कसम खाई थी, लेकिन हिंदू धर्म खत्म नहीं हुआ, बल्कि औरंगजेब खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि आज मैं ममता बनर्जी और राहुल गांधी से कहना चाहूंगा कि अगर उन्हें लगता है कि वे हिंदू धर्म को खत्म कर सकते हैं, तो मैं उनसे कहना चाहूंगा कि हिंदू धर्म कभी खत्म नहीं होगा। कोलकाता में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हिंदुओं के पतन का कारण खुद हिंदू हैं। हिंदू धर्म कभी खत्म नहीं होगा। सनातन हमेशा से था और आगे भी हमेशा रहेगा। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने आगे कहा कि हिंदू समाज एक रहेगा, तभी हम सुरक्षित रहेंगे। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम वोट बैंक को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि मुस्लिम कभी भी विकास के आधार पर वोट नहीं देते हैं। मुख्यमंत्री बिस्वा सरमा ने कहा कि हमें यह सोचना चाहिए कि हम अपने जीवन में देश के लिए क्या कर सकते हैं। हमारा जीवन तभी सफल होगा, जब हम अपने राष्ट्र के काम आएंगे। हम न कुछ लेकर आए थे और न कुछ लेकर जाएंगे। अपने परिवार के साथ धर्म का काम करते रहे, यही कोशिश करनी चाहिए। हमें अपने देश के लिए थोड़ा बड़ा सोचना चाहिए। इस दौरान सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि आज हमने स्वामी प्रदीप्तानंद को स्वामी विवेकानंद सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया है। भारत में जब भी हमारे धर्म पर कोई खतरा आया है, लोगों ने धर्म की रक्षा के लिए आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने हमेशा धर्म की रक्षा के रास्ते में आने वाली चुनौतियों को स्वीकार किया हे और सनातन धर्म के लिए सब कुछ करने का संकल्प लिया है। ऐसा व्यक्तित्व हमारे लिए मार्गदर्शक और प्रेरणा है। मुख्यमंत्री सरमा ने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए कहा कि अच्छी शिक्षा व्यवस्था से हम पूरे समाज को सुधार सकते हैं। बंगाल की धरती हमें सिखाती है कि हमारी कोई जाति नहीं है, बल्कि हम हिंदू हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी जी मां भारती के गौरवशाली संतान हैं। स्वामी जी ने शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम किए हैं। उनके दिखाए गए रास्ते पर लोग आज भी चलते हैं, जिस पर चलकर लोगों का जीवन सफल हो जाता है।

दवा विक्रेताओं की भी पीड़ित मानवता की सेवा में है महत्वपूर्ण भूमिका – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि पीड़ित मानवता की सेवा में दवा विक्रेताओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। केन्द्र सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए निरोगी काया अभियान में होने वाली नि:शुल्क जाँच कराने के लिए लोगों को जागरूक करने का कार्य दवा विक्रेता संघ करे ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सकें। उप मुख्यमंत्री का रीवा जिला दवा विक्रेता संघ द्वारा सम्मान किया गया। उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में टीबी से पीड़ित मरीजों को पूरक आहार किट वितरित किए। सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि देश में स्वास्थ्य सुविधाओं की वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। आम आदमी को स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए आयुष्मान योजना वरदान बनी है। रीवा में भी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में गंभीर रोगों का इलाज आयुष्मान कार्डधारियों को नि:शुल्क हो रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा 20 फरवरी से 31 मार्च तक संचालित निरोगी काया अभियान में बीपी, शुगर एवं लीवर की नि:शुल्क जाँच की जा रही है। उन्होंने 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों से इन जाँचों को कराने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि रीवा जिले में प्रतिदिन की जाने वाली जाँच की रिपोर्टिंग व मॉनीटरिंग हो और यह प्रयास हो कि रीवा जिला देश में इन जाँचों में अग्रणी रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यकंटेश पाण्डेय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माया सिंह, समाजसेवी राजेश पाण्डेय, प्रदीप गौतम सुमन, दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष तरूणेन्द्र सिंह, विजय सिंह, सतीश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में दवा विक्रेता संघ के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।  

कटनी सहित प्रदेश के 10 अलग- अलग स्थानों में होगी इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य में औद्योगिक निवेश के लिए बेहतर और अनुकूल वातावरण है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधन और संभावनाओं को देखते हुए कटनी सहित 10 अलग-अलग जिलों में इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। कटनी जिला औद्योगिक निवेश की दृष्टि से संभावनाओं वाला जिला है। कटनी में उद्योग एवं निवेश को बढ़ावा देने से रोजगार और आर्थिक विकास के नए अवसर सृजित होंगे। ऐसे में कटनी में शीध्र ही मिनरल एंड माइनिंग और फूड प्रोसेसिंग संबंधी इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित की जायेगी। मुख्यमंत्री ने यह बात रविवार को कटनी जिले में औद्योगिक विकास के संबंध में उद्योगपतियों से संवाद में कही। सांसद शहडोल श्रीमती हिमाद्री सिंह, विधायक मुड़वारा श्री संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, विधायक बहोरीबंद श्री प्रणय प्रभात पाण्डे, विधायक बड़वारा श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा और श्री दीपक टंडन मंचासीन रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए वर्ष-2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष घोषित किया गया है। पूरे वर्ष प्रदेश में औद्योगिक विकास को लेकर एक मिशन के तौर पर प्रयास किये जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके तहत माइनिंग मिनरल, फूड प्रोसेसिंग जैसी जिस प्रकार की, जिस स्थान पर संभावनाएं उपलब्ध होंगी, प्रदेश की उन 10 अलग-अलग जगहों में इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि इसकी शुरूआत सबसे पहले इंदौर से आईटी, सेमीकंडक्टर व आर्टिफिशियल इंजीनियरिंग पर केन्द्रित इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और फिर उज्जैन में पर्यटन (विशेषकर धार्मिक पर्यटन) और फूड प्रोसेसिंग के मद्देनजर इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद अन्य स्थानों में भी इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कटनी में माइनिंग एवं मिनरल्स, फूड प्रोसेसिंग, चूना उद्योग, मार्बल उद्योग के नजरिये से औद्योगिक विकास की असीम संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों की बेहतरी के लिए कदम से कदम मिलाकर चल रही है। मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश के नजरिए से अनुकूलता है। राज्य में अलग-अलग प्रकार की परिस्थितियों के साथ संभावनाएँ भी है। मध्यप्रदेश अपने रणनीतिक प्रयासों से औद्योगिक विकास के नये युग की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योगपतियों से जनसंवाद के दौरान ही संभागायुक्त जबलपुर श्री अभय वर्मा एवं कलेक्टर कटनी श्री दिलीप कुमार यादव से कहा कि वे उद्योगपतियों के हित व औद्योगिक विकास के नजरिए से शासन की सभी 18 प्रकार की नीतियों और उद्योग की स्थापना में मिलने वाले लाभों की जानकारी उद्योगपतियों को उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योगपतियों से संवाद कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप-प्रज्जवलन से की। इसके बाद उद्योगपतियों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का पुष्प-गुच्छ से स्वागत किया। जिला प्रशासन नें मुख्यमंत्री डॉ. यादव को एक जिला एक उत्पाद के तहत चयनित कटनी सैंड स्टोन से निर्मित अशोक स्तंभ की प्रतिकृति भेंट की। उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भगवान पिंड गणेश की प्रतिमा भेंट की। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, सहित उद्योगपति पवन मित्तल, अरविंद गुगालिया, लघु उद्योग भारती के महामंत्री अरूण कुमार सोनी के अलावा माइनिंग एंड मिनरल्स, हेल्थ, एजुकेशन, दाल एवं राईस मिल, होटल व्यवसाय से संबंधित उद्योगपतियों की मौजूदगी रहीं।  

टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर करीब 135 रन, केन विलियमसन अब भी डटे

दुबई आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के मैच नंबर-12 में आज भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर है. दोनों टीम के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 250 रनों का टारगेट दिया है. टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर करीब 135 रन बना लिए हैं. केन विलियमसन और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं. दोनों ही टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. इस मुकाबले की विजेता टीम का सामना सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा. वहीं हारने वाली टीम सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना करेगी. मुकाबले में जीतने वाली टीम अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच जाएगी. टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. उसने रचिन रवींद्र का विकेट सस्ते में गंवा दिया. रवींद्र (6) को हार्दिक पंड्या ने अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया. फिर दूसरे ओपनर विल यंग भी वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर बोल्ड हो गए. इससे न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट पर 49 रन हो गया.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिनर्जी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साकेत नगर भोपाल में सिनर्जी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का गणेश पूजन और दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, अस्पताल के संस्थापक डॉ. निवेश सेहरा उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अस्पताल के विशेषज्ञता विभागों, उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं और सुविधाओं का अवलोकन किया।  

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 250 रनों का दिया टारगेट, श्रेयस अय्यर के बाद हार्दिक पंड्या की ताबड़तोड़ पारी

दुबई आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के मैच नंबर-12 में आज भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर है. दोनों टीम के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 250 रनों का टारगेट दिया है. भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए. वहीं हार्दिक पंड्या ने 45 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. दोनों ही टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. इस मुकाबले की विजेता टीम का सामना सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा. वहीं हारने वाली टीम सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना करेगी. मुकाबले में जीतने वाली टीम अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच जाएगी.  भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले पावरप्ले में तीन विकेट गंवाए. भारत को तीसरे ही ओवर में पहला झटका लग गया. उप-कप्तान शुभमन गिल 2 रन बनाकर तेज गेंदबाज मैट हेनरी की बॉल पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. फिर छठे ओवर में कप्तान रोहित शर्मा (15) भी पुल शॉट मारने की कोशिश में काइल जेमिसन की गेंद पर विल यंग के हाथों लपके गए. इसके बाद विराट कोहली के रूप में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा, जो हेनरी की बॉल पर कैच आउट हुए. कोहली का कैच ग्लेन फिलिप्स में हवा में डाइव मारते हुए लिया. कोहली ने दो चौके की मदद से 11 रन बनाए. इसके बाद अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर ने मिलकर भारतीय पारी को संभाला. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 98 रनों की पार्टनरशिप हुई. इस दौरान श्रेयस ने 75 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. मौजूदा टूर्नामेंट में श्रेयस ने लगातार दूसरी बार 50 रनों का आंकड़ा पार किया. पार्टटाइम स्पिनर रचिन रवींद्र ने अक्षर पटेल को आउट करके इस पार्टनरशिप को तोड़ा. अक्षर ने 61 गेंदों का सामना करते हुए 42 रन बनाए, जिसमें 3 चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा. अक्षर के आउट होने के समय भारत का स्कोर चार विकेट पर 128 रन था. यहां से केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने मिलकर 44 रनों की पार्टनरशिप की. श्रेयस पूरी तरह लय में दिख रहे थे और वो शतक की ओर बढ़ने लगे थे. लेकिन तेज गेंदबाज विलियम ओरोर्के ने उनकी पारी का खात्मा कर दिया. श्रेयस ने चार चौके और दो छक्के की मदद से 98 गेंदों पर 79 रन बनाए. फिर केएल राहुल (23) और रवींद्र जडेजा (16) ने सेट होने के बाद अपने विकेट गंवा दिए. राहुल को मिचेल सेंटनर ने अपनी फिरकी में फंसाया, वहीं जडेजा को मैट हेनरी ने चलता किया. हार्दिक पंड्या ने कुछ ताबड़तोड़ शॉट्स लगाकर भारतीय टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. हार्दिक ने 4 चौके और दो छक्के की मदद से 45 गेंदों पर 45 रन बनाए. हार्दिक आखिरी ओवर में आउट हुए. हार्दिक के बाद भारत ने मोहम्मद शमी का भी विकेट गंवाया. न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए.

मौत बनकर दौड़े 2 ट्रक, भीषण सड़क हादसे में 3 श्रमिकों की चली गई जान, 7 गंभीर रूप से घायल, स्पताल में कराया भर्ती

मुरादाबाद जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार ट्रक ने दूसरे ट्रक को जोरदार टक्कर मारी. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है. वहींं 7 लोग घायल हुए हैं. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया.   बता दें कि मामला कटघर थाना क्षेत्र का है. जहां 2 ट्रक के बीच कल्याणपुर पुलिया के पास भिड़ंत हुई. हादसे के वक्त ट्रक में श्रमिक सवार थे. हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही 3 श्रमिकों की जान चली गई. वहीं 7 लोगों गंभीर रूप से घायल हुए. हादसे के बाद ट्रक सड़क पलट गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं मृतकों की लाश का पंचनामा कर पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया. सभी मरने वाले श्रमिक लखीमपुर खीरी के बताए जा रहे हैं.

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह धर्म विरोधी हैं, अप्रैल में करेंगे लक्षचंडी कुंभ महायज्ञ: मिर्ची बाबा

ग्वालियर निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद उर्फ मिर्ची बाबा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। मिर्ची बाबा ने कहा कि- पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह धर्म विरोधी हैं। जब मैं परेशानी में था तो राजा साहब ने साथ नहीं दिया। मेरा राजनीति से मोह भंग हो गया है। अब मैं कभी भी राजनीति नहीं करूंगा। मिर्ची बाबा 14 से 21 अप्रैल तक लक्षचंडी कुंभ महायज्ञ करेंगे। ग्वालियर मेला मैदान में 1008 लक्षचंडी कुंभ महायज्ञ होगा। महिला से दुष्कर्म का लगा था आरोप बता दें कि मिर्ची बाबा को भोपाल जिला न्यायालय के 10वें अपर सत्र की न्यायाधीश स्मृता सिंह ठाकुर ने दुष्कर्म के मामले में बरी कर दिया था। मिर्ची बाबा के वकील ने बताया कि निसंतान महिला ने नशीली भभूति खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इन आरोपों को अभियोजन पक्ष न्यायालय में साबित नहीं कर पाया। इसके बाद न्यायालय ने मिर्ची बाबा को बरी कर दिया। भोपाल के महिला थाने में 8 अगस्त 2022 को केस दर्ज हुआ था। 9 अगस्त 2022 को भोपाल पुलिस ने मिर्ची बाबा को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से मिर्ची बाबा केंद्रीय जेल, भोपाल में बंद था। पांच क्विंटल लाल मिर्ची का हवन मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार के दौरान बाबा को राज्यमंत्री का दर्जा था। 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सपोर्ट में कम्प्यूटर बाबा के बाद मिर्ची बाबा भी राजनीति में सक्रिय हुए थे। उन्हें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं का करीबी माना जाता है। साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान वो तब और ज्यादा चर्चा में आ गए थे, जब उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की जीत के लिए पांच क्विंटल लाल मिर्ची का हवन किया था। मिर्ची बाबा ने तब ऐलान किया था कि अगर दिग्विजय चुनाव नहीं जीते तो वो जल समाधि ले लेंगे। जल समाधि लेने के लिए भोपाल कलेक्टर से अनुमति मांगी थी, जो नहीं मिली थी।

नेशनल हाईवे पर फिल्मी स्टाइल में बदमाशों ने नई नवेली दुल्हन का चाकू की नोंक पर किया अपहरण, दूल्हे पर किया हमला

गुना गुना में नेशनल हाइवे- 46 पर फिल्मी स्टाइल में बदमाशों ने नई नवेली दुल्हन का अपहरण कर लिया और दूल्हे पर जानलेवा हमला कर फरार हो गए. दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे है. हालांकि, पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी है. यह पूरी घटना धरनावदा थाना क्षेत्र के देहरी गांव के पास की है. बताया जा रहा है कि अशोकनगर से दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर राजस्थान के सवाई माधोपुर जा रहा था. इस दौरान एक काली स्कॉर्पियो से बदमाश आए और दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी को रोक लिया. पहले बदमाशों ने गाड़ी का कांच तोड़ा, फिर चारों टायर पंचर कर दिए. इसके बाद चाकू की नोंक पर दुल्हन को गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए. विरोध करने पर बदमाशों ने दुल्हे पर जानलेवा हमला कर दिया. मामले की सूचना मिलते ही रूठियाई चौकी पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल, पुलिस हाइवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रही है. ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके. वहीं इस घटना को प्रेम-प्रसंग से भी जोड़ा जा रहा है.

महाकुंभ न पहुंच पाने वालों के लिए MLA ने कई टैंकर में मंगवाया गंगाजल, स्थानीय निवासियों में किया वितरण

जबलपुर अगर आप महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने से चूक गए हैं तो चिंता मत कीजिए। क्योंकि गंगा मैया खुद संगम से निकलकर जबलपुर पहुंच गई हैं। यह अनोखी पहल की है उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक अभिलाष पांडे ने, जिन्होंने प्रयागराज से कई टैंकर में गंगाजल मंगवाकर स्थानीय निवासियों में वितरण किया।   दरअसल, भाजपा विधायक अभिलाष पांडे ने उन परिवारों के लिए गंगाजल मंगवाया है जो किसी कारण महाकुंभ नहीं जा सके। उन्हें पुण्य लाभ देने की कोशिश करते हुए शहर के अलग-अलग क्षेत्र में संगम का गंगाजल बांटा। टैंकर जैसे ही शहर पहुंचे, लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। जिसके बाद बोतलों में भरकर इसे वितरित किया गया। साथ ही घर-घर गंगाजल पहुंचाने की कोशिश भी की। बीजेपी विधायक अभिलाष पांडे ने कहा, “उत्तर मध्य विधानसभा में आस्था की गंगा बहती है। तीर्थराज प्रयागराज के संगम से गंगाजल मंगवाया गया है। सभी नागरिकों तक जल पहुंचाया जा रहा है। आईटीआई चौराहे से जल की अगुआई की गई। करोड़ों श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में दर्शन किए। लेकिन जो वहां नहीं पहुंच सके, उनके लिए जल मंगवाया गया है। अगर कम पड़ेगा तो और गंगाजल मंगवाया जाएगा।”

अब तक मध्यप्रदेश में 10 साल में छह जीआईएस हुई, 30.13 लाख करोड़ के मिले निवेश प्रस्ताव पर 10 प्रतिशत ही हुआ निवेश

भोपाल मध्य प्रदेश में 10 साल में छह ग्लोबल इंवेटर्स समिट (जीआइएस) हुईं, इनमें कुल 30 लाख 13 हजार 41.60 करोड़ रुपये के 13,388 निवेश प्रस्ताव आए थे, लेकिन धरातल पर केवल तीन लाख 47 हजार 891.40 करोड़ रुपये के ही 762 निवेश उतर सके। इस पूंजी निवेश से प्रदेश में दो लाख सात हजार 49 बेरोजगार को रोजगार मिला। अब भोपाल में हुई सातवीं जीआइएस से सरकार को बेहद उम्मीद है। पूर्व के अनुभव को देखते हुए 24-25 फरवरी को भोपाल में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआइएस) में मिले 26.61 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव में से आधा निवेश भी धरातल पर उतरता है तो मोहन सरकार की मेहनत सफल हो जाएगी। इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रतिमाह दो बार समीक्षा करेंगे। सरकार की कार्ययोजना है कि समयसीमा में निवेश प्रस्ताव क्रियान्वित हों। इसके लिए मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और विभाग के स्तर पर निगरानी की व्यवस्था रहेगी। इधर, रोजगार पोर्टल पर मध्य प्रदेश में 26 लाख से अधिक बेरोजगार पंजीकृत है। सरकार का प्रयास है कि सरकारी नौकरी के साथ निजी क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तोर पर इन्हें रोजगार मिल सके। इसलिए सरकार हर वो प्रयास कर रही है जिससे रोजगार सृजित हो। मप्र में 25,82,759 बेरोजगार, केवल 2,32,295 आवेदकों को ही मिली नौकरी भले ही प्रदेश में बेरोजगारी दूर करने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही हो, बावजूद इसके वर्ष 2024 में प्रदेश में 25 लाख, 82 हजार 759 युवा बेरोजगार रह गए। हालांकि सरकार का दावा है कि इनमें से दो लाख 32 हजार 295 बेरोजगार आवेदकों को रोजगार कार्यालय के माध्यम से निजी क्षेत्र में आफर लेटर प्रदान किए गए, लेकिन आफर लेटर देने के बाद भी सरकार को यह नहीं पता कि बेरोजगार युवा किन कंपनियों में काम कर रहे हैं। वहीं गत चार वर्षों की बात करें तो वर्ष 2021 में रोजगार कार्यालय में 32 लाख 16 हजार 64 बेरोजगार पंजीकृत थे, 2022 में 27 लाख 82 हजार 29 रह गए। वर्ष 2023 में 35 लाख 73 हजार 694 हुए तो वर्ष 2024 में घटकर 25 लाख 82 हजार 759 रह गई हैं। रोजगार का बड़ा माध्यम बन सकता है एमएसएमई सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) का विस्तार सर्वाधिक रोजगार उपलब्ध कराने का माध्यम बन सकता है। इसके लिए सरकार ने एमएसएमई, स्टार्टअप और औद्योगिक भूमि एवं भवन आवंटन नीति बनाई है। 194 औद्योगिक क्षेत्र केवल एमएसएमई के लिए बनाए गए हैं और प्रदेश के एमएसएमई सेक्टर में क्लस्टर बनाए गए हैं। सरकार के अनुसार, तीन लाख 54 हजार एमएसएमई इकाइयों को पंजीकृत किया है। इनमें 18.33 लाख नौकरियां उत्पन्न करने की क्षमता है।   इधर, मध्य प्रदेश से अधिकांश उत्पादों को जीआइ टैग दिलाने भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें आदिवासियों की पारंपरिक औषधियों, खाद्यान्न और उनकी कलात्मक वस्तुओं को प्राथमिकता दी जाएगी। मध्य प्रदेश के एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) की ब्रांडिंग की जा रही है। इसके लिए अलग से एक सेल गठित किया गया है।

एम्स भोपाल में एक शोध में सामने आया है कि दो प्रतिशत से अधिक ऐसे लोग ऐसे हो सकते हैं, जिन्हें टीबी की बीमारी है

भोपाल एम्स भोपाल में एक शोध में सामने आया है कि दो प्रतिशत से अधिक ऐसे लोग ऐसे हो सकते हैं, जिन्हें टीबी की बीमारी है, पर उन्हें पता ही नहीं है। यहां छिपी हुई टीबी की बीमारी का पता लगाने के लिए डेड बाडी पर शोध किया गया। शवों में टीबी परीक्षण का देश में यह पहला शोध है। संस्थान के फोरेंसिक मेडिसिन एवं टाक्सिकोलाजी विभाग में मेडिकोलीगल केस (एमएलसी) जैसे खुदकुशी, दुर्घटना आदि में शव परीक्षण के लिए भेजी गईं 743 डेड बाडी को अध्ययन में लिया गया। इनमें 164 के फेफड़े की झिल्ली (प्लूरा) चिपकी हुई थी। रिसर्च के लिए दी थी सहमति यह टीबी की पुरानी बीमारी की मूल पहचान है। शोध के लिए मृतकों के स्वजन ने सहमति दी थी। माइक्रोबायोलाजी लैब में इनके सैंपलों की कल्चर और पीसीआर (पालिमर चेन रिएक्शन) जांच में पता चला कि 11 टीबी से पीड़ित थे। चार अन्य में भी टीबी का बैक्टीरिया (माइकोबैक्टीरियम) मिला, पर वह टीबी से प्रभावित नहीं थे, जिसे नान ट्यूबरकुलस माइकोबैक्टीरियम (एनटीएम) कहा जाता है। 13 प्रतिशत संक्रमित मिले 743 में 11 यानी लगभग डेढ़ प्रतिशत में यह बीमारी मिली, पर यदि चिपकी छाती वाले सभी शवों में पता लगाया जाता तो आंकड़ा दो प्रतिशत से अधिक हो सकता था। चिपके फेफड़े वालों में 82 में 11 यानी 13 प्रतिशत टीबी से संक्रमित मिले। लोगों को पता नहीं उन्हें टीबी है जिन शवों में टीबी का पता चला। वह आमजन से ही दुर्घटना, जहर खाकर खुदकुशी, फांसी अन्य मेडिकोलीगल केस के थे। इससे साफ है कि आम जनसंख्या में भी दो प्रतिशत से अधिक लोग इस बीमारी से पीड़ित होंगे, पर उन्हें पता नहीं है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है संक्रमित पाए गए 11 में से छह को कोई लक्षण नहीं और पांच को पिछले कुछ दिन से हल्की खांसी थी। पीड़ितों में नौ पुरुष और दो महिलाएं थीं, जिनकी उम्र 22 से 65 वर्ष तक थी। यह शोध फरवरी 2025 में फोरेंसिक साइंस इंटरनेशनल में प्रकाशित हुआ है। शोधकर्ताओं का दावा है कि चिपके फेफड़ों पर इसके पहले अमेरिका में 1954 में अध्ययन हुआ था। यह शोध फोरेंसिक मेडिसिन एवं टाक्सिकोलाजी विभाग की प्राध्यापक डॉ. जयंती यादव, माइक्रोबायोजलाजी विभाग के प्राध्यापक डॉ. शशांक पुरवार, पैथोलाजी एवं लैब मेडिसिन विभाग की अतिरिक्त प्राध्यापक डॉ. उज्जवल खुराना, जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) डॉ. शुभम रिछारिया ने किया। अनजाने में 10 से 15 लोगों को संक्रमित कर सकता है एक रोगी गांधी मेडिकल कालेज, भोपाल के छाती व श्वास रोग विभाग के सह प्राध्यापक डॉ. पराग शर्मा का कहना है कि एक संक्रमित व्यक्ति साल में 10 से 15 लोगों को संक्रमित कर सकता है। मरीज सामने नहीं आते जो अभियान में बड़ी चुनौती है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुमान के अनुसार वर्ष 2015 में प्रति एक लाख जनसंख्या पर 237 लोगों को ये बीमारी थी, 2023 में 17.7 प्रतिशत घटकर 195 और टीबी से मौतें वर्ष 2015 में प्रति एक लाख जनसंख्या पर 28 से घटकर 2023 में 22 हो गई हैं। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य दिया है।

विदर्भ ने केरल को पहली पारी के बढ़त के आधार पर हराकर जीता रणजी ट्रॉफी खिताब, बना विजेता

नागपुर केरल और विदर्भ के बीच नागपुर में खेले गया यह मुकाबला पांचवें और अंतिम दिन ड्रॉ पर समाप्त हुआ, लेकिन विदर्भ ने केरल को पहली पारी के बढ़त के आधार पर मात दी और इस घरेलू टूर्नामेंट का चैंपियन बनने में सफल रहा। विदर्भ ने फाइनल में कर्नाटक को हराकर रणजी ट्रॉफी खिताब जीत लिया है। कर्नाटक और विदर्भ के बीच नागपुर में खेले गया यह मुकाबला पांचवें और अंतिम दिन ड्रॉ पर समाप्त हुआ, लेकिन विदर्भ ने कर्नाटक को पहली पारी के बढ़त के आधार पर मात दी और इस घरेलू टूर्नामेंट का चैंपियन बनने में सफल रहा। विदर्भ का यह तीसरा रणजी ट्रॉफी खिताब है। करुण और नालकंडे चमके विदर्भ ने इससे पहले 2017-18 और 2018-19 में खिताब जीता था। यह पिछले साल वर्षों में विदर्भ का तीसरा खिताब है। विदर्भ ने पहली पारी में दानिश मालेवार के 153 रन और करुण नायर के 86 रनों की मदद से 379 रन बनाए थे, लेकिन केरल की टीम ने पहली पारी में कप्तान सचिन बेबी के 98 रनों की पारी के बावजूद 342 रन बनाए। इस तरह विदर्भ ने पहली पारी में 37 रनों की बढ़त हासिल की। विदर्भ के लिए दूसरी पारी में करुण नायर ने शतक लगाया और 135 रनों की पारी खेली। वहीं, दर्शन नालखंडे ने नाबाद 51 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने तक विदर्भ ने दूसरी पारी में नौ विकेट पर 375 रन बनाए। जैसे ही नालकंडे ने अर्धशतक लगाया, मैच समाप्त करने की घोषणा कर दी गई। विदर्भ की दूसरी पारी विदर्भ ने अंतिम दिन 249/4 स्कोर के आगे खेलना शुरू किया। करुण नायर ने 132 और कप्तान अक्षय वाडकर ने चार से आगे खेलना शुरू किया। करुण हालांकि, अपने स्कोर में सिर्फ तीन रन का ही इजाफा कर सके और उन्हें आदित्य सरवटे ने पवेलियन भेजा। इसके कुछ देर बाद ईडेन एप्पल ने ने हर्ष दुबे को आउट किया जो चार रन बनाकर आउट हुए। फिर सरवटे ने आदित्य (25) को आउट कर विदर्भ को सातवां झटका दिया।  अक्षय कार्नेवर और नालकंडे ने आठवें विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी की जिससे विदर्भ का स्कोर 300 के पार पहुंचा। कार्नेवर हालांकि 70 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए और फिर सरवटे ने नचिकेत भुटे (3) को अपना शिकार बनाकर विदर्भ के नौ विकेट गिरा दिए। अंत में नालकंडे के अलावा यश ठाकुर आठ रन बनाकर नाबाद रहे। केरल की ओर से सरवटे ने चार विकेट झटके, जबकि निधेश, जलज सक्सेना, एप्पल, बासिल और अक्षय चंद्रन को एक-एक विकेट मिला।  

जलगांव में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ हुई छेड़छाड़, मंत्री ने खुद ठाणे जाकर दर्ज कराइ एफइआईआर

मुंबई महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। शुक्रवार महाशिवरात्रि के बाद जलगांव में चल रहे मेले में खडसे की बेटी से साथ छेड़छाड़ हुई। मेले में आये कुछ युवकों ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। इस घटना के बाद केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने पहुँची है। क्या है पूरा मामला? केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी अपने दोस्तों के साथ कोथली गांव में एक यात्रा देखने गए थे। उनके साथ में सुरक्षा गार्ड भी थे। इसी दौरान सुरक्षा गार्ड को कुछ युवकों पर शक हुआ कि वे मंत्री की बेटी और उसकी सहेली के परिवार का वीडियो बना रहे हैं। शक के आधार पर सुरक्षा गार्ड ने युवक के हाथ से मोबाइल लेकर उसकी जांच की। जिससे नाराज होकर युवक सुरक्षा गार्ड से भिड़ गए। जिससे घटनास्थल पर हडकंप मच गया। सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज सुरक्षा गार्ड ने हाथापाई करने वाले चार लोगों के खिलाफ मुक्ताई नगर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज किया है और इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं केंद्रीय मंक्षी रक्षा खड़से भी पुलिस स्टेशन में पहुंची और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

तेलंगाना में सुरंग हादसे को एक सप्ताह बीता, नहीं निकल पाया एक भी मजदूर, सुरंग में फंसे लोगों के बचने की उम्मीद बेहद कम

तेलंगाना तेलंगाना में एक सुरंग ढहने के बाद एक हफ्ते से जारी बचाव अभियान के दौरान एक सफलता मिली है। सुरंग में फंसे कुल 7  लोगों में से चार की ‘लोकेशन’ का पता लगा लिया गया है। यह जानकारी राज्य के आबकारी मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने शनिवार को दी। हालांकि, उन्होंने कहा कि सुरंग में फंसे लोगों के बचने की उम्मीद बेहद कम है। कृष्ण राव सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी के साथ बचाव अभियान में शामिल अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में काफी प्रगति हुई है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘मेरे विचार से रडार के जरिए चार लोगों की लोकेशन का पता लगा लिया गया है।’ उन्होंने उम्मीद जताई कि रविवार शाम तक लोगों को बाहर निकाल लिया जाएगा। जिन चार लोगों के बारे में पता चला है, उनकी स्थिति के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि उन्होंने पहले दिन ही कहा था कि फंसे हुए लोगों के बचने की संभावना बहुत कम है। कृष्ण राव ने कहा कि जहां चार लोगों के होने के स्थान की पहचान की गई है, वहां हाथ से गाद निकालने का काम किया जा रहा है जिसके रविवार शाम तक पूरा होने की उम्मीद है। राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान (NGRI) के वैज्ञानिकों ने ‘ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार’ (GPR) का उपयोग किया और इस दौरान उन्हें महत्वपूर्ण सुराग मिला। मंत्री ने कहा कि ऐसा लगता है कि बाकी चार लोग टनल बोरिंग मशीन (TBM) के नीचे फंसे हैं जिनके बारे में पता लगाने में कुछ समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि 450 फुट ऊंची टीबीएम को काटा जा रहा है और इस अभियान में करीब 11 एजेंसियों के कर्मी शामिल हैं। अभियान में देरी को लेकर विपक्षी दलों की आलोचना का जिक्र करते हुए कृष्ण राव ने कहा कि इस प्रयास में शामिल लोग विशेषज्ञ हैं, लेकिन सुरंग के अंदर कीचड़ सहित अन्य स्थितियों को देखते हुए बचाव कार्य जटिल है। कृष्ण राव ने कहा कि अभियान जारी है, इसलिए सुरंग में फंसे लोगों के परिवारों को भी उम्मीदें हैं। श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) सुरंग की छत ढहने से उसके नीचे 22 फरवरी से आठ लोग (इंजीनियर और श्रमिक) फंसे हुए हैं और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जोर-शोर से जारी है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet