LATEST NEWS

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 फरवरी को महाकुंभ में लगाएंगी पावन संगम में डुबकी, इस दौरान नावों के संचालन पर रोक

महाकुंभ नगर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 10 फरवरी को महाकुंभ नगर में आगमन हो रहा है। वह पावन संगम में डुबकी लगाएंगी और फिर अक्षयवट व बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। लगभग पांच घंटे का उनका महाकुंभ नगर में कार्यक्रम है। उनके आगमन को लेकर प्रयागराज मेला प्राधिकरण तथा जिला पुलिस व प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राष्ट्रपति के स्नान के दौरान संगम तट समेत सभी स्नान घाटों पर आम श्रद्धालु डुबकी लगा सकेंगे। अलबत्ता स्नान घाटों पर सुरक्षा तगड़ी रहेगी। पांच को महाकुंभ आए थे पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पांच फरवरी को जब संगम में डुबकी लगा रहे थे तो श्रद्धालुओं के स्नान पर कोई रोक नहीं थी। राष्ट्रपति के स्नान के दौरान संगम में नावों के संचालन पर रोक रहेगी। बोट क्लब, किला घाट, वीआइपी घाट किला, अरैल घाट की जेटी प्रतिबंधित रहेंगी। वाहनों का आवागमन भी रहेगा बंद उनके आने पर अरैल व संगम से लेकर किला व हनुमान मंदिर तक वाहनों का आवागमन भी बंद रहेगा। राष्ट्रपति दोपहर में लगभग 12 बजे त्रिवेणी स्नान को पहुंचेंगी। स्नान के बाद गंगा की पूजा और आरती करेंगी। राष्ट्रपति के लौट जाने के बाद ही नावों का संचालन हो सकेगा। 11 बजे आएंगी राष्‍ट्रपत‍ि राष्ट्रपति का स्नान माघ महीने की एकादशी के शुभ अवसर पर होगा। वह दिल्ली से विशेष वायुयान से प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पर दिन में लगभग 11 बजे पहुंचेंगी, जहां से हेलीकॉप्टर से महाकुंभ नगर के अरैल क्षेत्र में डीपीएस हेलीपैड पर उतरेंगी। निषादराज क्रूज से संगम जाएंगी द्रौपदी मुर्मू वहां से कार से वह अरैल वीवीआइपी जेटी से निषादराज क्रूज से संगम जाएंगी। इसी तरह वह बमरौली एयरपोर्ट लौटेंगी, जहां से शाम चार बजे के करीब वह दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगी। 47000 KM साइकिल चलाकर महाकुंभ पहुंचे अभिषेक महाकुंभ नगर। महाकुंभ में आस्था के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार को देवरिया जिले से साइकिल से महाकुंभ में स्नान करने के लिए अभिषेक यादव पहुंचे। उन्होंने बताया कि बीते 19 दिसंबर से उन्होंने साइकिल चलाना शुरू किया था। इस दौरान वह दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से होते हुए महाकुंभ में स्नान करने के लिए आए हैं। उन्होंने बताया कि यह यात्रा उन्होंने शहीद सेना के जवानों के सम्मान के लिए शुरू की है। 900 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में वह 47 हजार किमी तक साइकिल चलाएंगे। इस दौरान वह लोगों से वर्ष 1962 में भारत-चीन में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों की मदद करने की अपील भी करेंगे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- उम्मीद है कि आने वाले हफ्ते में नया इनकम टैक्स बिल पेश किया जाएगा

नई दिल्ली केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले हफ्ते में नया इनकम टैक्स बिल पेश किया जाएगा, जो जांच के लिए संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति के पास जाएगा। आम आदमी के हाथ में अधिक पैसा छोड़ने और नियमों के सरलीकरण के लिए लाया जा रहे नए इनकम टैक्स बिल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिल गई है। बजट के बाद की बैठक में रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल को संबोधित करने के बाद मीडिया से बातचीत में वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि जब सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और संसद इसे पारित कर देगी, तब सरकार तय करेगी कि नया कानून कब लागू किया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि इसे आने वाले हफ्ते में लोकसभा में पेश किया जाएगा। प्रक्रिया यह है कि समिति अपनी सिफारिश देती है, वह वापस आती है और फिर सरकार कैबिनेट के माध्यम से निर्णय लेती है कि क्या ये संशोधन किए जाने हैं।” उन्होंने आगे कहा, “इसके बाद ही यह फिर से संसद में जाता है। एक बार जब संसद पारित हो जाता है, तब वे निर्णय लेते हैं कि इसे कब लागू करना सबसे अच्छा रहेगा।” कैबिनेट द्वारा नए इनकम टैक्स बिल को मंजूरी दिए जाने से पहले इस मामले से जुड़े लोगों ने कहा था कि केंद्रीय बजट में इनकम टैक्स छूट की सीमा 12 लाख रुपये तक बढ़ाए जाने के बाद कर आधार में कमी को देखते हुए, नया कानून संभवतः कर दायरे को बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश प्रदान करेगा। सूत्रों का कहना है कि मौजूदा इनकम टैक्स एक्ट 1961 में लागू हुआ था। नया इनकम टैक्स बिल 21वीं सदी के मुताबिक होगा और मौजूदा कानून को रिप्लेस करेगा। सूत्रों की मानें तो नए इनकम टैक्स बिल में सरकार ने भाषा को सरल बनाने पर काम किया है। दरअसल अभी जो इनकम टैक्स एक्ट है उसमें एक कोट में किसी चीज की व्याख्या अलग होती है, दूसरे में अलग। यानी यह कानून पूरी तरह से खिचड़ी की तरह बन गया है। इस बिल के सरलीकरण को ऐसे समझा जा सकता है कि पुराने आयकर कानून में लगभग 6 लाख के करीब शब्द हैं जो इस नए बिल में 3 लाख के करीब रह जाएंगे और यह करदाताओं को समझने के लिए भी आसान होगा।

उज्जैन सिंहस्थ 2028 के भव्य आयोजन के संकल्प के साथ आया हूं प्रयागराज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महाकुंभ सनातन संस्कृति का गौरवशाली उत्सव है। विशेष ग्रह नक्षत्रों के शुभ संयोग में होने वाले महाकुंभ में सभी की आस्था का प्रकटीकरण होता है। साथ ही साधु-संतों के सान्निध्य में आत्मिक और आध्यात्मिक उन्नति का अवसर भी प्राप्त होता है। भारत वर्ष में प्रत्येक 12 वर्ष में अलग-अलग चार नगरों में होने वाले कुंभ में स्नान का अवसर कई जन्मों के पुण्य से प्राप्त होता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रयागराज के महाकुंभ में पधारे श्रद्धालुओं को इस सौभाग्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वे उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ : 2028 के दिव्य और भव्य आयोजन की तैयारी के संकल्प के साथ प्रयागराज आए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पवित्र संगम में डुबकी लगाने के बाद प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के बाद कहा कि माँ गंगा, जमुना और सरस्वती की कृपा है, संगम का किनारा है। प्रयागराज सभी तीर्थों का राजा है। यहां आज कुंभ स्नान का जो आनंद आया है वह कई जन्मों के पुण्य के बाद प्राप्त होता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माँ गंगा, यमुना और सरस्वती का प्रवाह अनंत काल तक निर्बाध रहे, सबका मंगल एवं कल्याण हो, ऐसी कामना करता हूँ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रयागराज महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राज्य सरकार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आशीर्वाद से उत्तरप्रदेश सरकार ने इस भव्य महाकुंभ का कुशलता से आयोजन किया है। विगत दिनों प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने पवित्र संगम में डुबकी लगा चुके हैं। अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री भी तीर्थराज प्रयाग पधार रहे हैं। सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर साधु-संतों से भी लेंगे मार्गदर्शन मुख्यमंत्री डॉ. यादव कहा कि कुंभ मेले में धर्म के प्रति आस्था के साथ अनेकों साधु-संतों का सत्संग मिलता है, जिससे जीवन की सार्थकता सिद्ध होती है। वृहस्पति के सिंह राशि में प्रवेश करने पर उज्जयिनी में सिंहस्थ का आयोजन होता है। समुद्र मंथन की आलौकिक घटना से भी इसका संबंध है। इस अवसर पर ऋषि-मुनि, साधु-सन्यासी, तपस्वी एवं श्रद्धालु आस्था के इस महापर्व में शामिल होते हैं और आस्था के साथ पवित्र स्नान करते हैं। उन्होंने कहा कि उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ के लिए, प्रयागराज महाकुंभ में हुई तैयारियों से मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार के अधिकारियों का दल प्रयागराज भेजा गया है। महाकुंभ में पधारे साधु-संतों से भी इस संबंध में मार्गदर्शन लिया जाएगा। महाकुंभ में मध्यप्रदेश के पंडाल में सांस्कृतिक आयोजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि तीर्थराज प्रयाग की पावन भूमि पर महाकुंभ में मध्यप्रदेश का पंडाल भी लगाया गया है, जहां भगवान श्रीकृष्ण और सम्राट विक्रमादित्य से जुड़े वृतांतों पर मंचन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस प्रयास से देश-दुनिया के लोग प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और वैभव से परिचित हो रहे हैं।

दिल्ली उनके झूठ, छल और प्रपंच से मुक्त होकर प्रगति और प्रतिष्ठा के नए युग में अपनी यात्रा आरंभ कर रही: जे पी नड्डा

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की हार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, अंत्योदय व विकासपरक नीतियों पर जनता-जनार्दन के अटूट समर्थन की जीत करार दिया। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘‘आप-दा’ सरकार ने दिल्ली में भ्रष्टाचार, कुशासन, और तुष्टीकरण की सारी सीमाएं लांघ दी थीं। आज दिल्ली उनके झूठ, छल और प्रपंच से मुक्त होकर प्रगति और प्रतिष्ठा के नए युग में अपनी यात्रा आरंभ कर रही है। यह जनादेश ‘विकसित दिल्ली-विकसित भारत’ के हमारे संकल्प को साकार स्वरूप प्रदान करेगा।”   यह जनता- जनार्दन के अटूट समर्थन की जीत- नड्डा जेपी नड्डा ने कहा, ‘‘‘आप-दा’ मुक्त दिल्ली! आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, अंत्योदय व विकासपरक नीतियों पर जनता- जनार्दन के अटूट समर्थन की जीत है।” भाजपा अध्यक्ष ने इस ‘प्रचंड विजय’ के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार जताया और समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं तथा दिल्लीवासियों का अभिनंदन किया। दिल्ली में भाजपा 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने जा रही है। 48 सीट पर निर्णायक बहुमत की ओर भाजपा भाजपा दिल्ली की 70 में से 48 सीट पर निर्णायक बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है जबकि आम आदमी पार्टी 22 सीट पर सिमटने के कगार पर है। एक बार फिर कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी में अपना खाता खोलती नहीं दिख रही है। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा को करीब 47 प्रतिशत और आप को 43 प्रतिशत वोट मिले हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री सौरभ भारद्वाज सहित सत्तारूढ़ दल के कई अन्य प्रमुख नेता चुनाव हार गए हैं।

यमुना मैया की जय के साथ मोदी ने शुरू किया भाषण, आज दिल्ली में, दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है और एक सुकून भी

नई दिल्ली दिल्‍ली चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी भाजपा मुख्‍यालय पर पहुंचे। यहां उन्‍होंने अपने भाषण की शुरुआत यमुना मैया की जय के साथ ही। उन्‍होंने कहा कि दिल्ली के हर परिवारजन को मोदी की गारंटी पर भरोसा करने के लिए सिर झुकाकर नमन करता हूं। मैं दिल्ली वासियों के आभार व्यक्त करता हूं। यहां पढ़ें उनके भाषण के मुख्‍य अंश। मैंने हर दिल्ली वासी के नाम एक पत्र भेजा था और आप सबने हर परिवार में मेरा ये पत्र पहुंचाया था। मैंने दिल्ली से प्रार्थना की थी कि 21वीं सदी में भाजपा को सेवा का अवसर दीजिए, दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने के लिए भाजपा को मौका दीजिए। आज दिल्ली में, दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है और एक सुकून भी है। उत्साह विजय का है और सुकून दिल्ली को AAP-दा से मुक्त कराने का है। आज दिल्ली की जनता ने साफ कर दिया है कि दिल्ली की असली मालिक सिर्फ और सिर्फ दिल्ली की जनता है। जिनको दिल्ली का मालिक होने का घमंड था, उनका सच से सामना हो गया। दिल्ली के इस जनादेश से ये भी स्पष्ट है कि राजनीति में शॉर्टकट के लिए, झूठ और फरेब के लिए कोई जगह नहीं है।     तीन-तीन बार लोकसभा में शत-प्रतिशत विजय दिलाने के बाद भी देश भर के और दिल्ली के भाजपा कार्यकर्ताओं के मन में एक टीस थी। ये टीस दिल्ली की पूरी तरह से सेवा न कर पाने की थी। दिल्ली चुनाव 2025 में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…मैं देख रहा था कि देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के दिल में भी एक पीड़ा थी। यह दिल्ली की पूरी तरह से सेवा नहीं कर पाने की पीड़ा थी। लेकिन आज दिल्ली ने हमारी इस प्रार्थना को भी स्वीकार कर लिया है। 21वीं सदी में पैदा हुए युवा अब पहली बार दिल्ली में भाजपा का सुशासन देखेंगे। आज के नतीजे दिखाते हैं कि देश को भाजपा की डबल इंजन सरकार पर कितना भरोसा है।     लोकसभा चुनाव में उस जीत के बाद हमने पहले हरियाणा में अभूतपूर्व रिकॉर्ड बनाया, फिर महाराष्ट्र में नया रिकॉर्ड बनाया। अब दिल्ली में एक नया इतिहास रचा गया है।” पूरा देश जानता है कि जहां NDA है वहां सुशासन है, विकास है, विश्वास है। NDA का हर कैंडिडेट, हर जन प्रतिनिधि लोगों के हित में काम करता है।     देश में NDA को जहां भी जनादेश मिला है, हमने उस राज्य को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। AAP-दा वालों ने मेट्रो का काम आगे बढ़ाने से रोका, इन AAP-दा वालों ने झुग्गी वालों को घर देने से रोका, इन AAP-दा वालों ने आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी दिल्ली के लोगों को नहीं मिलने दिया। दिल्ली में धरना-प्रदर्शन की राजनीति, टकराव और प्रशासनिक अनिश्चितता ने दिल्ली के लोगों का बहुत नुकसान किया है। आज दिल्ली के विकास के सामने से एक बड़ी रुकावट आप सब दिल्ली वासियों ने दूर कर दी है।  

सचदेवा ने दावा किया, दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में अब डबल इंजन की सरकार चलेगी

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रूझानों पर प्रसन्नता व्यक्त की है और दावा किया है कि दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में अब डबल इंजन की सरकार चलेगी। गौरतलब है कि मतगणना के शुरुआती रूझान में भाजपा को स्पष्ट बहुत मिलते हुए दिखाई दे रहा है और पार्टी ढाई दशक से ज्यादा समय बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करती हुई दिखाई दे रही है। वहीं, पिछले 12 साल से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ( आप) के खेमे में निराशा झलक रही है और कांग्रेस का इस बार भी खाता खुलता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। श्री सचदेवा ने मतगणना के रूझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “अगर आप जनता के साथ बेईमानी करोगे, तो जनता भी ऐसा ही परिणाम देगी। हम जनता के निर्णय का स्वागत करते हैं। यह अभी शुरुआती रूझान है। परिणाम इससे बेहतर आएंगे और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी।” इससे पहले श्री सचदेवा कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर गये और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ दिल्ली भाजपा के मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल और अन्य नेता मौजूद थे। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने रूझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “रुझानों में भाजपा काफी आगे चल रही है, लेकिन हम नतीजों का इंतजार करेंगे। मुझे विश्वास है कि हमारी संख्या इससे भी बेहतर होगी। दिल्ली का हर वर्ग आप से दूर हो चुका है। यह रुझानों में देखा जा सकता है। आप की निष्क्रियता और भ्रष्टाचार – यही कारण हैं कि उन्होंने लोगों का समर्थन खो दिया है।  

दिल्ली की जीत पर एमपी भाजपा में जश्न, कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी

भोपाल दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है, जिससे 27 साल बाद भाजपा सरकार बनाने जा रही है। रुझानों में भाजपा की जीत के संकेत मिलते ही भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल बन गया। दिल्ली की जीत पर एमपी भाजपा में जश्न प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन मंत्री हितानंद शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस मौके पर भाजपा कार्यालय में ढोल-नगाड़े बजाए गए और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि दिल्ली की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा, “इस चुनाव में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भी भाजपा पर भरोसा जताया है।” दिल्ली चुनाव में कई बड़े नेताओं की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए वीडी शर्मा ने कहा, “उन्हें तो हराया ही जाना था, क्योंकि यही लोग दिल्ली को आपदा की स्थिति में लेकर गए थे, और अब वे खुद आपदा में चले गए हैं। कांग्रेस लगातार गिरावट की ओर बढ़ रही है।” दिल्ली चुनाव में एमपी के नेताओं की अहम भूमिका दिल्ली चुनाव में मध्यप्रदेश के नेताओं की भूमिका पर बोलते हुए वीडी शर्मा ने कहा, “हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं और जहां भी हमें जिम्मेदारी दी जाती है, उसे पूरी शिद्दत के साथ निभाते हैं।” भोपाल भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल दिल्ली में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद भोपाल के भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यालय में ढोल-नगाड़ों के साथ उत्सव का माहौल रहा। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में जमकर आतिशबाजी की गई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री शरदेंदु तिवारी, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, भाजपा शहर अध्यक्ष रविंद्र यति, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने कहा- जम्मू कश्मीर में चुनाव के बाद भी कुछ नहीं बदला, मां महबूबा के साथ किया नजरबंद

नई दिल्ली पीडीपी नेता और पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की बेटी ने दावा किया है कि उनकी मां को कई घंटों के लिए नजरबंद कर दिया गया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि महबूबा मुफ्ती आर्मी की फायरिंग में मारे गए ट्रक ड्राइवर के परिवार से मिलने जाना चाहती थीं। उन्होंने कहा, मुझे और मेरी मां दोनों को घर में नजरबंद कर दिया गया। हमारे गेट लॉक कर दिए गए। हम सोपोर के वसीम मीर के परिवार से मिलना चाहते थे। इसके अलावा कठुआ में माखन दीन के परिवार से भी मिलने की कोशिश थी। हमें घर से बहार ही नहीं निकलने दिया गया। उन्होंने कहा, कश्मीर में चुनाव के बाद भी कुछ नहीं बदला है। अब पीड़ितों के परिवार को भी अपराधी बताया जा रहा है। इल्तिजा ने एक्स पर एक तस्वीर भी शेयर की। महबूबा मुफ्ती ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा थआ कि पेरोडी के माखन दीन को बिलावर के एसएचओ ने ओवर ग्राउंड वर्कर होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और उसको जमकर पीटा। जबरन कबूलनामा करवाने के लिए उसे इतना मारा गया कि पुलिस कस्टडी में ही मौत हो गई। उन्होंने कहा, इंटरनेट बंद कर दिया गया और पूरे इलाके को सील कर दिया गया। इल्तिजा ने भी कहा था, कश्मीर में कई जगहों से लड़कों को उठा लिया जाता है। क्या वे सभी आतंकवादी हैं। सबको ही शक की नजर से देखा जाता है। उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस से भी सवाल किया कि आखिर कोई मंत्री इस मुद्दे को क्यों नहीं उठा रहा है। बता दें कि पिछले साल जम्मू- कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव में इल्तिजा भी श्री गुफवारा बिजबेहरा सीट से मैदान में थीं। इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इल्तिजा मुफ्ती अकसर अपने बयानों की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। उन्होंने यह भी कह दिया था कि हिंदुत्व एक बीमारी है और इससे लाखों की संख्या में भारतीय बीमार हो गए हैं।

किशोर को पहले बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया, खतना कराकर उससे नमाज पढ़वाई गई

आजमगढ़  उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के रहने वाले एक किशोर को पहले बहला फुसलाकर बाराबंकी ले जाया गया। फिर उसका धर्म परिवर्तन कराया गया। उसका खतना कराकर उससे नमाज पढ़वाई गई। इसका खुलासा उस समय हुआ जब पीड़ित किशोर अपना बयान दर्ज कराने के लिए आजमगढ़ के किशोर न्याय बोर्ड के आफिस पहुंचा। इस मामले में बाराबंकी में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बाराबंकी में यह तहरीर विनय सिंह राजपूत ने दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपने सहयोगी बृजेश कुमार वैश्य, जिलाध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद, बाराबंकी के साथ निजी कार्य से बाराबंकी में घूम रहे थे। जब वे पल्हरी चौराहे के पास स्थित हिंद मेडिकल स्टोर के पास खड़े थे, तभी एक लड़का आया, जिसने अपना नाम नूर मोहम्मद बताया और कहा कि वह अतरौलिया, आजमगढ़ का रहने वाला है। फिर उसने अपना असली नाम अनुज कुमार बताया और बताया कि वह हिंदू हरिजन बिरादरी से है। बालक ने बताया कि मुर्शीद और उसके पिता रियासत अली, जो कबाड़ी का काम करते हैं, उसे बहलाकर अपने साथ ले आए थे। वे उसे अफीफा रेस्टोरेंट में काम करने के लिए रखे थे। एक दिन रेस्टोरेंट के मालिक ने उससे उसके परिवार के बारे में पूछा, तो उसने बताया कि उसका परिवार नहीं है। उसके बाद उसे अस्पताल ले जाकर उसके लिंग के ऊपरी भाग की स्किन काटी गई और उसका इलाज किया गया। बालक को यह बताया गया कि अब से उसका नाम नूर मोहम्मद होगा और वह मुस्लिम धर्म को अपनाएगा। इसके बाद वह लोग थाने पहुंचे और तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धर्म परिवर्तन और शारीरिक शोषण के आरोप में तीन लोगों मुर्शीद, उसके पिता रियासत अली और अफीफा रेस्टोरेंट के मालिक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। इसके बाद बाराबंकी पुलिस ने किशोर न्याय बोर्ड आजमगढ़ को मामला प्रेषित कर दिया। शुक्रवार को उक्त किशोर अपना बयान दर्ज कराने के लिए किशोर न्याय बोर्ड पहुंचा। इस दौरान उसने आप बीती बताई। इस संबंध में किशोर न्याय बोर्ड के बेंच आफ मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह ने बताया कि एक मामला आया है पुलिस लेकर आई है वह बच्चा बिना बताए घर से भाग गया था। बच्चे ने बताया कि मुर्शीद नाम के लड़के से उसकी दोस्ती हो गई थी वही उसे बहला फुसलाकर काम दिलाने के बहाने बाराबंकी लेकर चला गया। मुर्शीद ने इस बच्चे को एक होटल में काम दिलवा दिया। फिर उसका खतना करवाकर मुस्लिम बना दिया गया। जिस होटल में यह बच्चा काम करता था कुछ लोग वहां खाना खाने गए थे बच्चे ने आपबीती बताई। इसके बाद बाराबंकी में तीन लोगों के खिलाफ एससी एसटी का मुकदमा दर्ज किया गया। यह बच्चा डेढ़ महीने बाल सुधार गृह में था । उसके बाद पुलिस लेकर यहां आई है। बच्चे को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया है। उनका एक बच्चे की काउंसलिंग की गई है। बच्चा चूंकी अभी डरा हुआ है इसलिए पूरी बात नहीं बता रहा है लेकिन बच्चे के धर्म परिवर्तन के पीछे कोई एक बड़ा गैंग काम कर रहा है इसकी संभावना है। इस पूरे मामले में चाइल्ड कमेटी के चेयरमैन रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि बाराबंकी में मुकदमा दर्ज हुआ है। जिले का मामला होने के कारण बाराबंकी से इसे हमारे यहां ट्रांसफर किया गया है। इसमें लड़के का धर्म परिवर्तन कराकर खतना करने और नमाज पढ़वाने का आरोप है। आज किशोर को इस मामले में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था।

चुनावी नतीजों पर बोलते हुए कुमार विश्वास ने बीजेपी को बधाई दी, केजरीवाल पर भड़के, कहा-आत्ममुग्ध, मित्रहंता, चरित्रहीन व्यक्ति

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत और आम आदमी पार्टी की करारी हार पर लोकप्रिय कवि कुमार विश्वास की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भड़कते हुए उन्हें आत्ममुग्ध, मित्रहंता, चरित्रहीन व्यक्ति करार दिया है। साथ ही, जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया के हारने पर कहा है कि जब मेरी पत्नी को यह खबर मिली तो उसके आंखों में आंसू आ गए और रोने लगी, क्योंकि एक बार सिसोदिया ने पत्नी से कहा था कि अभी तो ताकत है, जिस पर जवाब दिया था कि यह ताकत हमेशा नहीं रहती है। चुनावी नतीजों पर बोलते हुए कुमार विश्वास ने बीजेपी को बधाई दी। साथ ही, उन्होंने कहा, ”वे सब आम आदमी पार्टी के लाखों कार्यकर्ता जो अन्ना आंदोलन से आए जो भारत की राजनीति को बदलना चाहते थे, इन उम्मीदों की हत्या एक निर्लज्ज, मित्रहंता, आत्ममुग्ध और चरित्रहीन व्यक्ति ने की, उसके प्रति क्या संवेदना, दिल्ली को उससे मुक्ति मिली। मैं जानता हूं आम आदमी पार्टी में जो लालच के लिए बच गए थे, वे सब भी अब वापस जाएंगे। कुछ पार्टियों में जाएंगे तो कुछ बिजनेस में लौटेंगे। पतन यहां से शुरू हुआ है। मेरे लिए खुश या दुख का विषय नहीं है। मैं बीच में खड़ा हूं। दुख है कि करोड़ों लोगों ने आशा लगाई थी। वे अपनी नौकरी, बिजनेस छोड़कर आए थे। इन सबकी हत्या आत्ममुग्ध आदमी ने की। उसे दंड मिला।” कभी ‘आप’ के बड़े नेता रहे कुमार विश्वास ने कहा, ”खुशी है कि न्याय हुआ। यह कहना नहीं चाहिए कि जब टीवी पर जंगपुरा का फैसला दिखाई दिया कि मनीष सिसोदिया हार गया, तब हमेशा तटस्थ रहने वाली और राजनीति से दूर रहने वाली मेरी पत्नी रोने लगी और आंखों में आंसू आ गए। उसने एक बार (सिसोदिया) कहा था कि अभी तो ताकत है, जिस पर पत्नी ने कहा था कि भैया ताकत सदा तो नहीं रहती। उम्मीद करता हूं कि बाकी दल ऐसा अहंकार नहीं करेंगे और इससे सबक लेंगे।” कुमार विश्वास ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहता हूं कि ऐसे व्यक्ति के समर्थन में काम किया, जिसने अपने मित्रों के पीठ पर छूरा घोंपा, गुरु को धोखा दिया। महिलाओं को पिटवाया। अब उनसे आशा लगाना छोड़ दें। उनके अच्छे भविष्य की कामना करता हूं। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी बड़ी जीत हासिल करती दिख रही है। रुझानों में दोपहर डेढ़ बजे तक भाजपा 48 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि आम आदमी पार्टी को सिर्फ 22 सीटों पर बढ़त हासिल है। तीन बार के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल भी अपनी नई दिल्ली की सीट नहीं बचा सके और बीजेपी के प्रवेश वर्मा से हार गए। इसके अलावा, जंगपुरा से चुनाव लड़ रहे पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी चुनाव हार गए। चुनावी नतीजों के बाद दिल्ली में 27 सालों के बाद बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।

राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने ट्वीट में द्रौपदी के चीरहरण की तस्वीर पोस्ट की, प्रदर्शन पर गहरा तंज

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सत्ता गंवाती नजर आ रही है। इसके साथ ही पुराने सहयोगियों और साथियों ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में द्रौपदी के चीरहरण की तस्वीर पोस्ट की है। बता दें कि स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के आवास में अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार ने उनके साथ बदसलूकी की थी। स्वाति ने इस मामले में अरविंद केजरीवाल पर भी सवाल उठाया था और पद छोड़ने की मांग की थी। गौरतलब है कि कुछ समय पहले स्वाति मालीवाल ने दिल्ली मुख्यमंत्री आवास में खुद के साथ बदसलूकी के आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि वह मुख्यमंत्री आवास के ड्राइंग रूम में इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार आए। विभव ने बिना किसी उकसावे के उन्हें थप्पड़ मारा। सिर्फ इतना ही नहीं, उनके पेट पर मुक्के भी मारे। बता दें कि स्वाति मालीवाल और अरविंद केजरीवाल की जान-पहचान काफी पुरानी रही है। दोनों इंडिया अगेंस्ट करप्शन के दिनों के साथी रहे हैं। कैसा है आम आदमी का प्रदर्शन दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सत्ता की दौड़ से बाहर होती नजर आ रही है। दोपहर तक आए रुझानों में आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमटती नजर आई। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटों पर बढ़त बना रखी थी। आम आदमी पार्टी के बड़े चेहरों में मनीष सिसोदिया जंगपुुरा सीट से चुनाव हार गए हैं। वहीं, अरविंद केजरीवाल और आतिशी भी हारती नजर आ रही हैं। इसके अलावा राजेंद्र नगर से आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक भी चुनाव हार गए हैं। अहंकार रावण का भी नहीं बचा था… इसके कुछ ही देर के बाद स्वाति मालीवाल ने एक्स पर एक और पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने लिखा कि अहंकार रावण का भी नहीं बचा था। यह पोस्ट अरविंद केजरीवाल की सीट का परिणाम आने के तुरंत बाद ही की गई। माना जा रहा है कि स्वाति ने यह ट्वीट केजरीवाल की हार पर तंज के रूप में की थी।

बीजेपी 27 साल के लंबे इंतजार के बाद वापसी, दिल्ली भाजपा को जीत का क्रेडिट, देश कार्यालय जाएंगे मोदी

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी 27 साल के लंबे इंतजार के बाद दिल्ली की विधानसभा में वापसी करती दिख रही है। शुरुआती रुझानों में भाजपा 43 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, दिल्ली में लगातार दो बार सरकार चलाने वाली आम आदमी पार्टी 28 सीटों पर सिमटती दिख रही है। यहां कांग्रेस का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। भाजपा की इस बड़ी जीत का जश्न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मनाएंगे। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी आज शाम 6 बजे के करीब कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय नहीं, बल्कि दिल्ली बीजेपी के दफ्तर जाएंगे। वहां इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। आपको बता दें कि भाजपा का क्षेत्रीय कार्यालय पंडित पंत मार्ग पर स्थित है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के रूझानों में निर्णायक बढ़त मिलते ही राजधानी स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में समर्थकों ने जश्न की शुरुआत कर दी। समर्थकों ने ढोल बजाकर नृत्य किया और पार्टी के झंडे लहराए। भाजपा के चुनाव चिह्न कमल के ‘कटआउट’ पकड़े हुए समर्थकों ने एक-दूसरे को भगवा रंग भी लगाया। शुरुआती रुझानों में भाजपा को महत्वपूर्ण बढ़त मिलती दिखने के बाद, पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने विश्वास जताया कि भाजपा राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री भाजपा का होगा और इस बारे में फैसला केंद्रीय नेतृत्व लेगा। उन्होंने कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘अब तक के नतीजे हमारी उम्मीदों के अनुरूप हैं, लेकिन हम अंतिम परिणाम का इंतजार करेंगे।’’

हैनली पासपोर्ट इंडेक्स 2025 के अनुसार, भारत का पासपोर्ट ग्लोबल रैंकिंग में 80वें स्थान पर है, 58 देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं

नई दिल्ली हैनली पासपोर्ट इंडेक्स 2025 में दुनियाभर के देशों की पासपोर्ट रैंकिंग जारी की गई है। इस लिस्ट में भारत के पासपोर्ट का भी हाल बताया गया है। भारत के पासपोर्ट धारक कुल 58 देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं। हैनली पासपोर्ट इंडेक्स 2025 के अनुसार, भारत का पासपोर्ट ग्लोबल रैंकिंग में 80वें स्थान पर है। इस रैंकिंग में देशों को उनकी वीजा-मुक्त पहुंच के आधार पर आंका जाता है। वहीं, सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट बनकर उभरा है, जो 193 देशों में बिना वीजा के प्रवेश की सुविधा देता है। दूसरे स्थान पर जापान और दक्षिण कोरिया हैनली पासपोर्ट इंडेक्स 2025 के अनुसार, इस लिस्ट में जापान और दक्षिण कोरिया संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, इन देशों के नागरिक 190 देशों की यात्रा बिना पूर्व वीजा के कर सकते हैं। वहीं, डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली और स्पेन 189 देशों की वीजा-मुक्त यात्रा के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं। अफगानिस्तान इस सूची में सबसे नीचे 99वें स्थान पर है, जिसके नागरिक केवल 25 देशों की यात्रा कर सकते हैं। वहीं सीरिया और इराक 27 और 30 देशों की वीजा-मुक्त यात्रा के साथ 98वें और 97वें स्थान पर हैं। रैंकिंग में हुए दिलचस्प बदलाव इस साल की रैंकिंग में कुछ दिलचस्प बदलाव भी देखने को मिले हैं। पिछले वर्ष सिंगापुर और जापान समेत छह देश संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थे, लेकिन अब सिंगापुर ने खुद को सबसे ऊपर पहुंचा लिया है। जापान भी वीजा-मुक्त यात्रा के लिए चीन तक पहुंच बहाल करने के बाद दूसरे स्थान पर बना हुआ है। वहीं, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) बीते दशक में सबसे तेज उभरने वाला देश रहा है, यूएई ने 2015 से अब तक 72 देशों की वीजा-मुक्त यात्रा सुविधा हासिल कर ली है और अब 10वें स्थान पर पहुंच गया है। अमेरिका की पासपोर्ट का क्या हाल दूसरी ओर, अमेरिका और वेनेजुएला इस सूची में सबसे अधिक गिरावट झेलने वाले देश बने हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी राजनीतिक नीतियां और बढ़ती संरक्षणवादी प्रवृत्तियां इसकी वैश्विक यात्रा स्वतंत्रता को प्रभावित कर रही हैं। वहीं, चीन भी वीजा-मुक्त यात्रा में तेजी से सुधार कर रहा है और अब 60वें स्थान पर पहुंच चुका है।

रोजगार सहायक 15 बार विदेश घूमने गया था, मिली करोड़ों की संपत्ति

मुरैना  नौ हजार रुपये मासिक वेतन पाने वाले पहाड़गढ़ जनपद की कहारपुरा पंचायत के ग्राम रोजगार सहायक (जीआरएस) रामअवतार धाकड़ के पास करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज व कुछ नकदी तथा जेवर पाए जाने का दावा लोकायुक्त ने किया है। रोजगार सहायक विदेश घूमने का भी शौकीन बताया गया है, उसकी दुबई, श्रीलंका यात्राओं के बारे में भी लोकायुक्त टीम जानकारी जुटा रही है। रोजगार सहायक धाकड़ के खिलाफ गांव के लोगों ने जिला पंचायत सीईओ, कलेक्टर से लेकर ईओडब्ल्यू व लोकायुक्त तक में भ्रष्टाचार, आय से अधिक संपत्ति जुटाने की शिकायतें की थीं। ग्वालियर में किराए के घर में कीमती सामान मिला शुक्रवार को उसके कैलारस में पहाड़गढ़ रोड पर बने घर, मनोहरपुरा गांव में बनाए गए आलीशान घर, ग्वालियर के तानसेन नगर की ओम रेसीडेंसी के किराए के फ्लैट पर एक साथ दबिश दी गई। ग्वालियर में किराए के घर से कीमती सामान मिला है। करोड़ों रुपये की संपत्ति मनोहरपुरा व कैलारस के घरों में ग्वालियर के पुरानी छावनी में एक प्लाट, कैलारस में दो प्लाट, कैलारस व मनोहरपुरा के दो घरों के अलावा खेती की जमीन के दस्तावेज मिले हैं। अलमारियों में 250 ग्राम सोने के गहने, ढाई लाख रुपये नकद, कई बैंक खाते, एलआईसी व बीमा कंपनियों में पांच लाख से अधिक निवेश के दस्तावेजों के साथ एक जेसीबी, एक बोलेरो, ट्रैक्टर-ट्राली, बाइक व स्कूटी मिली। पिस्टल भी मिली मनोहरपुरा के आलीशान घर से अवैध पिस्टल मिली है। बताया गया है कि यह मकान वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया गया है। 20 से 25 बीघा सरकारी जमीन पर भी उसके कब्जे की बात सामने आई है। छापे में मिली संपत्ति     मलेशिया, श्रीलंका, दुबई जैसे देशों की 15 विदेश यात्राओं के दस्तावेज मिले।     मनोहर पूरा स्थित मकान का मूल्य 6957671 रुपये।     कैलारस स्थित भवन की कीमत 11 लाख रुपये।     मनोहरपुरा के घर से एक देसी पिस्टल, पांच कारतूस।     249.21 ग्राम सोने के जेवर, कीमत 1419605 रुपये।     श्रीलंका का डिनर सेट कीमत 121750 रुपये।     एक से डेढ़-डेढ़ लाख कीमत की घड़ियां।     कैलारस स्थित मकान से 224700 रुपये नकद।     907.2600 ग्राम चांदी के जेवरात, कीमत 39925 रुपये।     पांच लाख रुपये के एफडी दस्तावेज।     ढाई लाख रुपये बैंक खातों में जमा।     बैकहो लोडर (जेसीबी) क्रमांक एमपी 06 डीए 0616 कीमती 2846047 रुपये।     बोलेरो एमपी 07 टीए 1341 की कीमत 400000 रुपये।     एक स्वराज ट्रैक्टर एमपी 06 एके 9183 कीमत 783802 रुपये स्पलेंडर बाइक एमपी 06 एमएल 8909 कीमत 56384 रुपये।     बीमा पॉलिसी 166140 रुपये की।  

सामजसेवी अन्ना हजारे ने कहा- शराब की दुकान बढ़ाने से केजरीवाल की इमेज हुई खराब

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में यह तय माना जा रहा है कि बीजेपी दिल्ली में 26 साल बाद सत्ता में वापसी कर सकती है। इस बीच सामजसेवी अन्ना हजारे का पहला रिएक्शन आया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर इशारों-इशारों पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि उम्मीदवार का आचरण, विचार शुद्ध होने चाहिए, जीवन बेदाग होना चाहिए, त्याग होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि ये गुण मतदाताओं को उस पर विश्वास करने देते हैं। दिल्ली चुनाव नतीजों की बात करें तो 12 बजे के पहले ही तस्वीर साफ होती दिख रही है। 70 में से भाजपा को 46 और आम आदमी पार्टी के खाते में 24 सीटें आईं हैं। AAP को क्या बोल गए अन्ना हजारे? दिल्ली में अन्ना आंदोलन के जनक और समाजसेवी अन्ना हजारे ने दिल्ली चुनाव नतीजों के बीच कहा कि लोगों ने नई पार्टी पर विश्वास किया था, लेकिन आगे चलकर शराब की दुकान बढ़ाने के कारण अरविंद केजरीवाल छवि खराब होने लगी। निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा ही भगवान की पूजा होती है। उन्होंने आगे कहा कि ये उनके समझ में नहीं आया,जिसके कारण वो गलत रास्ते पर गया। आरोप गलत साबित करना जरूरी- हजारे अन्ना हजारे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप तो चलता रहता है। जरूरी यह है कि आप अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत साबित कर पाते हैं या नहीं। अपने ऊपर लगे आरोपों पर आप साबित करें कि ये गलत था। अन्ना ने कहा कि दिल्ली में पहली बार एक मीटिंग हुई थी। उस मीटिंग में अरविंद केजरीवाल ने पार्टी बनाने की बात कही थी। मैंने तब भी कहा था कि मैं पार्टी में शामिल नहीं होउंगा। जनता की सेवा भी भगवान की पूजा है अन्ना हजारे ने मीडिया से कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि उम्मीदवार का आचरण, विचार शुद्ध होने चाहिए, जीवन बेदाग होना चाहिए, त्याग होना चाहिए… ये गुण मतदाताओं को उस पर विश्वास करने देते हैं। आप हमेशा निष्काम भाव से काम करो। पूजा केवल मंदिर में नहीं होती, जनता की सेवा करना भी भगवान की पूजा होती है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet