LATEST NEWS

मथुरा दत्त जोशी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भाजपा में हुए शामिल

देहरादून उत्तराखंड में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। बताया जा रहा है कि जोशी पार्टी हाईकमान द्वारा पिथौरागढ़ में महापौर सीट के लिए उनकी पत्नी को टिकट नहीं दिए जाने के बाद से नाखुश थे। भाजपा में शामिल होने वाले अन्य नेताओं में कांग्रेस की प्रदेश इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक और दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रहे जगत सिंह खाती शामिल हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शनिवार को यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में नेताओं का सत्तारूढ़ दल में स्वागत किया। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए नेताओं को मेहनती और योग्य व्यक्ति करार देते हुए धामी ने भरोसा जताया कि भाजपा को निकाय चुनाव में उनके अनुभव का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में योग्य और अच्छे लोगों की कोई कद्र नहीं है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए नेताओं ने कहा कि कांग्रेस समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान नहीं दे रही है। जोशी ने कहा कि वह भाजपा में इसलिए शामिल हुए क्योंकि कांग्रेस में ईमानदार कार्यकर्ताओं की कोई कद्र नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कांग्रेस में पूरी ईमानदारी के साथ काम किया लेकिन पार्टी में इस सब की कोई कद्र नहीं है। इसलिए मैंने भाजपा की सदस्यता ले ली है। मैं जीवन भर पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की सेवा करता रहूंगा।’’ उत्तराखंड में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव 23 जनवरी को होने हैं।  

रामबन जिले के बनिहाल कस्बे तक 4-लेन बाईपास का काम सफलतापूर्वक पूरा हुआ : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

जम्मू केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बनिहाल कस्बे तक 4-लेन बाईपास का काम सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। श्री गडकरी ने एक्स पर पोस्ट किया,“जम्मू-कश्मीर में हमने 224.44 करोड़ रुपये की लागत से बनिहाल कस्बे तक 4-लेन, 2.35 किलोमीटर लंबे बाईपास का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।” उन्होंने कहा,“एनएच-44 के रामबन-बनिहाल सेक्शन पर रणनीतिक रूप से स्थित इस बाईपास में 1,513 मीटर लंबे चार पुल और तीन पुलिया हैं, जो सड़क किनारे के बाजारों और दुकानों के कारण होने वाली लगातार रुकावटों को प्रभावी ढंग से दूर करते हैं।” केंद्रीय मंत्री ने आगे पोस्ट किया,“शुरुआत में 2-लेन ट्रैफ़िक जारी किया जाएगा और जंक्शन विकास के बाद 15 दिनों के भीतर 4-लेन ट्रैफ़िक जारी किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा निर्बाध यातायात प्रवाह सुनिश्चित करता है, जिससे कश्मीर घाटी के रास्ते में पर्यटकों और रक्षा वाहनों दोनों के लिए यात्रा का समय और भीड़भाड़ काफी कम हो जाती है। श्री गडकरी ने एक पोस्ट में कहा,“क्षेत्रीय संपर्क में सुधार के अलावा, यह बाईपास राष्ट्रीय सुरक्षा रसद को मजबूत करता है और क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ाता है।”  

चक्रवात फेंगल को घोषित किया गंभीर प्राकृतिक आपदा, सरकार ने जान गंवाने वालों के परिवारों को मुआवजा देने की घोषणा की

चेन्नई मिलनाडु सरकार ने चक्रवात फेंगल को आधिकारिक तौर पर गंभीर प्राकृतिक आपदा घोषित कर दिया है। राज्य सरकार ने चक्रवात के कारण जान गंवाने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। सबसे अधिक प्रभावित जिलों विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची और कुड्डालोर के निवासियों को तत्काल वित्तीय सहायता के रूप में 2,000-2,000 रुपये मिलेंगे। इसके अतिरिक्त राज्य ने चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में राहत, पुनर्वास और बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण के लिए केंद्र सरकार से 6,000 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय पैकेज का अनुरोध किया है। तमिलनाडु सरकार द्वारा घोषित राहत उपायों में विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची और कुड्डालोर जिलों में उन राशन कार्ड धारकों के लिए 2,000 रुपये की वित्तीय सहायता शामिल है, जिनकी आजीविका बाधित हो गई है। फसल क्षतिपूर्ति में 33 प्रतिशत या उससे अधिक क्षतिग्रस्त सिंचित फसलों (धान सहित) के लिए 17,000 रुपये प्रति हेक्टेयर, 33 प्रतिशत से अधिक क्षतिग्रस्त बारहमासी फसलों और पेड़ों के लिए 22,500 रुपये प्रति हेक्टेयर तथा 33 प्रतिशत या उससे अधिक क्षतिग्रस्त वर्षा आधारित फसलों के लिए 8,500 रुपये प्रति हेक्टेयर का मुआवजा शामिल है। राज्य सरकार ने प्रत्येक भैंस या गाय के नुकसान के लिए 37,500 रुपये, प्रत्येक बकरी या भेड़ के नुकसान के लिए 4,000 रुपये तथा प्रत्येक मुर्गी के नुकसान के लिए 100 रुपये का मुआवजा निर्धारित किया है। बाढ़ से क्षतिग्रस्त मिट्टी की झोपड़ियों के लिए मुआवजे के रूप में 10,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में चक्रवात से हुई व्यापक तबाही पर प्रकाश डाला, इसके परिणामस्वरूप पूरे राज्य में मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं चलीं। उल्लेखनीय है कि चक्रवात फेंगल के बाद हुई बारिश में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2,11,139 हेक्टेयर कृषि और बागवानी भूमि जलमग्न हो गई। चक्रवात ने 1,649 किलोमीटर लंबे विद्युत कंडक्टर, 23,664 बिजली के खंभे और 997 ट्रांसफार्मर नष्ट कर दिए। इसके अलावा 9,576 किलोमीटर लंबी सड़कें, 1,847 पुलिया और 417 टैंक भी क्षतिग्रस्त हो गए। विल्लुपुरम, तिरुवन्नामलाई और कल्लाकुरिची जिलों में एक ही दिन में 50 सेमी से अधिक वर्षा हुई, जो पूरे मौसम के औसत के बराबर है, जिसके कारण भयंकर बाढ़ आ गई। चक्रवात से 69 लाख परिवार प्रभावित हुए तथा 1.5 करोड़ व्यक्ति विस्थापित हुए। राज्य सरकार के प्रारंभिक आकलन के अनुसार अस्थायी बहाली प्रयासों के लिए 2,475 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री स्टालिन ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) से 2,000 करोड़ रुपये की अंतरिम राहत और केंद्रीय मूल्यांकन टीम के निष्कर्षों के आधार पर अतिरिक्त वित्तीय सहायता की मांग की है।  

दिल्ली में एक्यूआई पहुंचा 400 पार, खराब वायु गुणवत्ता से लोग परेशान, हाड़ कंपा देने वाली सर्दी ने लोगों का जीना बेहाल किया

नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जहां एक तरफ हाड़ कंपा देने वाली सर्दी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है तो दूसरी तरफ वायु प्रदूषण से भी लोग परेशान हैं। इसने लोगों के बीच स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा कर दीं हैं। इससे लोगों में आंखों के जलन की समस्या और सांस संबंधी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, रविवार सुबह 8:30 बजे तक दिल्ली में औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 374 था। वहीं, दिल्ली एनसीआर के अन्य शहरों में फरीदाबाद का एक्यूआई 188, गुरुग्राम का 278, गाजियाबाद का 260, ग्रेटर नोएडा का 184 और नोएडा का 242 था। दिल्ली के 9 इलाकों में एक्यूआई 400 से ज्यादा और 500 के आसपास था। इनमें बवाना, द्वारका सेक्टर 8, जहांगीरपुरी, मुंडका, फताफतगंज, रोहिणी, सिविल लाइन्स, विवेक विहार और वजीरपुर शामिल हैं। इन इलाकों में एक्यूआई 400 से 426 के बीच था। दिल्ली के बाकी इलाकों में एक्यूआई 300 से 400 के बीच था, जो वायु गुणवत्ता के खराब स्तर को दर्शाता है। वहीं, दिल्ली के कई इलाके में एक्यूआई गंभीर बनी हुई है। इन इलाकों का एक्यूआई 400 से ज्यादा दर्ज किया गया है, जिसमें अशोक विहार 407, द्वारका सेक्टर-8 410, जहांगीरपुरी- 407, मुंडका 424, पटपड़गंज 415, आरके पुरम 403, रोहिणी 411, सिरीफोर्ट 428, विवेक विहार 436, वजीरपुर 425 और बवाना का एक्यूआई 401 दर्ज किया गया हैं। इन इलाकों के अलावा भी दिल्ली के 22 इलाकों का एक्यूआई भी खतरनाक स्थिति में बना हुआ है। उधर, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, आने वाले 6 दिनों तक दिल्ली के वायु गुणवत्ता में कोई भी सुधार होने के आसार नहीं है। दिल्ली में 11 जनवरी तक वायु प्रदूषण की स्थिति जस की तस बनी रहेगी। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने ग्रेप-3 को लागू कर दिया गया है।  

चंदन गुप्ता हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा, आरोपियों को न्यूयॉर्क-वॉशिंगटन से मिली फंडिंग!

कासगंज यूपी के कासगंज में चंदन गुप्ता हत्याकांड के बाद हुई हिंसा में आरोपियों को विदेशी और भारतीय एनजीओ से फंडिंग का खुलासा हुआ है. एनआईए विशेष कोर्ट ने इस मामले में आदेश जारी करते हुए बताया कि न्यूयॉर्क, लंदन और भारत से संचालित एनजीओ ने आरोपियों को फंडिंग की. कोर्ट ने इस फंडिंग के स्रोत और इसके उद्देश्यों पर सवाल उठाते हुए सरकार से जांच की सिफारिश की है. जानकारी के अनुसार, NIA Special Court के Order में देश और विदेश के सात NGO का नाम सामने आया है. चंदन गुप्ता के हत्यारोपियों की मदद के लिए न्यूयॉर्क और लंदन से चल रहे एनजीओ ने फंडिंग की थी. New York की Alliance for justice and accountability, वॉशिंगटन से संचालित Indian American Muslim council और लंदन से संचालित South Asia solidarity Group ने फंडिंग की थी. NIA स्पेशल कोर्ट के फैसले में विदेश के साथ-साथ भारत से संचालित हो रहे तीन NGO का भी जिक्र है, जिन्होंने आरोपियों को फंडिंग की थी. इनमें मुंबई का एनजीओ Citizens for justice and Peace, नई दिल्ली (New Delhi) का एनजीओ People Union for civil liberties और लखनऊ से संचालित Rihai मंच ने आरोपियों की मदद की थी. कोर्ट ने अपने फैसले में आशंका जाहिर की कि इन तमाम एजेंसियों की फंडिंग कहां से हो रही है और इनका सामूहिक उद्देश्य क्या है. गैर जरूरी तरीके से न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप रोकने के लिए कोर्ट ने फैसले की कॉपी गृह मंत्रालय और भारत काउंसिल आफ इंडिया को भेजने के लिए भी कहा है. बता दें कि बीते शुक्रवार को चंदन गुप्ता हत्याकांड में सभी 28 आरोपियों को NIA कोर्ट लखनऊ ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. NIA कोर्ट के आदेश की कॉपी भारत सरकार के गृह मंत्रालय के साथ-साथ बार काउंसिल आफ इंडिया को भी भेजी जाएगी. कौन-कौन दोषी ठहराए गए? एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने चंदन गुप्ता हत्याकांड के मामले में आसिफ कुरैशी उर्फ हिटलर, असलम कुरैशी, असीम कुरैशी, शबाब, साकिब, मुनाजिर रफी, आमिर रफी, सलीम, वसीम, नसीम, बबलू, अकरम, तौफीक, मोहसिन, राहत, सलमान, आसिफ, आसिफ जिम वाला, निशु, वासिफ, इमरान, शमशाद, जफर, शाकिर, खालिद परवेज, फैजान, इमरान, शाकिर, जाहिद उर्फ जग्गा को दोषी ठहराया है. कौन-कौन आरोपी हुए बरी? एनआईए कोर्ट ने आरोपी नसरुद्दीन और आरोपी असीम कुरैशी को बरी कर दिया है. इन दोनों को सबूतों के अभाव में कोर्ट ने बरी किया है. इसी के साथ अजीजुद्दीन नाम के आरोपी की मौत हो गई थी. साल 2018 में कर दी गई थी चंदन गुप्ता की हत्या बता दें कि कासगंज में 26 जनवरी 2018 को तिरंगा यात्रा के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ता चंदन गुप्ता की हत्या कर दी गई थी. छह साल 11 महीने बाद एनआईए की विशेष अदालत ने 28 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. इस मामले में कुल 31 आरोपी थे, जिनमें से दो को बरी किया गया और एक की मृत्यु हो चुकी थी. इस मामले में बीते शुक्रवार को 28 दोषियों को उम्रकैद की सजा हुई है.  

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में प्लेयर ऑफ द सीरीज बने बुमराह, अपनी चोट पर पहली बार बोले, कभी-कभी आपको अपने…

सिडनी  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का समापन हो गया. सिडनी में खेले गए अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया. इसी मैच में रोहित शर्मा की जगह टीम इंडिया की अगुवाई कर रहे जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाते हुए देखा गया. कई तरह की टिप्पणियां उनकी चोट पर की गईं. लेकिन अब बुमराह ने आज रविवार को अपनी पीठ की चोट पर चुप्पी तोड़ी और कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम पारी में “स्पाइसी विकेट” पर गेंदबाजी नहीं कर पाए.  बुमराह की यह टिप्पणी पूरी सीरीज में 151.2 ओवर में 32 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीतने के बाद आई है. बुमराह ने पोस्ट मैच समारोह में पुरस्कार लेते हुए कहा, “कभी-कभी आपको अपने शरीर का सम्मान करना चाहिए, आप अपने शरीर से नहीं लड़ सकते. यह निराशाजनक है. मैं शायद सीरीज के सबसे स्पाइसी विकेट से चूक गया.” ऑस्ट्रेलिया को अंतिम दिन जीत के लिए 162 रन बनाने थे. लेकिन बुमराह चोटिल हो गए और पूरी सीरीज में अपनी जानदार बॉलिंग से कंगारू टीम पर कहर ढाने वाले स्पीड स्टार आखिरी मैच की पहली पारी में बाहर हो गए. 31 वर्षीय जब बुमराह से चोट की चिंता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “पहली पारी में दूसरे स्पैल के दौरान मुझे थोड़ी असहजता महसूस हुई.” पहले भी चोटिल हो चुके हैं बुमराह इसी सीरीज में बुमराह को दूसरी बार और टेस्ट करियर में तीसरी बार चोट लगी है.  भारतीय टीम की अगुआई करने वाले बुमराह को पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन चोट लग गई थी और उन्हें तुरंत स्कैन के लिए एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया था. शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए उनके साथी प्रसिद्ध कृष्णा ने बताया कि तेज गेंदबाज की पीठ में ऐंठन हुई है. बुमराह को 2022 में पीठ के निचले हिस्से में चोट लगी थी, जिसके कारण वह 2023 तक लगभग एक साल तक क्रिकेट से बाहर रहे और मार्च 2023 में उनकी पीठ की सर्जरी हुई थी. सिडनी टेस्ट में कैसा रहा अंतिम दिन का हाल इससे पहले रविवार को चोटिल बुमराह ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर तीसरे दिन वार्म-अप नहीं किया. भारत के आठ विकेट गिरने के बाद वे बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन तीन गेंदों पर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 157 रन पर आउट करने में केवल 45 मिनट में समेट दिया. भारतीय टीम ने कल के स्कोर 141 रन में केवल 16 रन पर ही चारों विकेट गंवा दिए. स्कॉट बोलैंड ने भारत की दूसरी पारी में 45 रन देकर 6 विकेट लिए जबकि मैच में कुल 10 विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया के 162 रनों के सफल पीछा के दौरान बुमराह मैदान पर नहीं उतरे. विराट कोहली की अगुवाई में भारत को एक उम्मीद दिखी, जब प्रसिद्ध कृष्णा ने 58 रन पर ही ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट निकाल दिए. लेकिन उस्मान ख्वाजा ने 41 रन की पारी खेली, जिसके बाद ट्रेविस हेड (नाबाद 34) और पदार्पण कर रहे ब्यू वेबस्टर (नाबाद 39) ने टीम को जीत दिला दी. द. अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा WTC फाइनल का मुकाबला इस जीत के साथ भारत का लगातार तीसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया. अब ऑस्ट्रेलिया जून में लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में अपने खिताब का बचाव करेगा, जो उसने 2023 में भारत को हराकर हासिल किया था.

उत्‍तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्‍यक्ष मथुरा दत्‍त जोशी का इस्‍तीफा, बीजेपी में हुए शामिल

 देहराूदन  नगर निकाय चुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, पूर्व दायित्वधारी बिट्टू कर्नाटक और पिथौरागढ़ के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने अपने समर्थकों के साथ शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि तीन निकायों में अध्यक्ष समेत पार्षद-सभासद के 40 पदों पर भाजपा की निर्विरोध जीत बताती है कि डबल इंजन की तरह नगर निकायों में भी भाजपा की सरकार आने वाली है। निकाय चुनाव में मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस के तीनों वरिष्ठ नेताओं का भाजपा में स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि इनकी ऊर्जा व क्षमता का लाभ पार्टी को निकाय चुनाव में मिलेगा। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व की समझ पर भी प्रश्नचिह्न लगाते हुए कहा कि कांग्रेस में योग्य व अच्छे लोगों की कोई कीमत नहीं है। उन्होंने विधानसभा व लोकसभा चुनाव के साथ ही विस की केदारनाथ सीट के उपचुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि इसी तरह निकाय चुनाव में भी भाजपा बंपर जीत दर्ज करने वाली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कथन कि यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा, का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। इस कड़ी में उन्होंने सरकार के महत्वपूर्ण निर्णयों व उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि इसी माह से उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता कानून लागू कर दिया जाएगा। साथ ही शीतकालीन यात्रा को राज्य की आर्थिकी के लिए गेम चेंजर बताया। कांग्रेस में ईमानदारी की कद्र नहीं: जोशी भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ नेता मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस में ईमानदारी व क्षमता से कार्य करने के बावजूद वहां इस सबकी कोई कद्र नहीं है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह पूरे मनोयोग से ताउम्र भाजपा की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसने उन्हें बहुत प्रभावित किया है। बिट्टू कर्नाटक व जगत सिंह खाती ने कांग्रेस के अपने अनुभव साझा किए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि तीनों वरिष्ठ नेताओं के भाजपा में आने से पार्टी संगठन और सशक्त होगा। अभिभावक के नाते वह सभी के सम्मान का ख्याल रखेंगे। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर भी तंज कसा और कहा कि कांग्रेस में योग्य, सभ्य व समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान न होना दुर्भाग्यपूर्ण है।  

IMD के अनुसार जनवरी से मार्च में मावठा होने की संभावना, रबी की फसल को फायदा

भोपाल  मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिसंबर माह में मावठा की अच्छी वर्षा से किसानों को काफी लाभ हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी)के अनुसार जनवरी-फरवरी के अलावा मार्च माह में भी मावठा यानी सर्दियों में बरसात होने की संभावना है। इससे रबी की फसल को फायदा हो सकता है। रबी की फसल के लिए अमृततुल्य है यह बारिश मौसम विज्ञान केंद्र पुणे के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. अनुपम काश्यपि ने बताया कि दिसंबर माह में एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जहां उत्तर भारत के पहाड़ों में जबरदस्त बर्फबारी हुई थी। साथ ही मैदानी इलाकों में अच्छी वर्षा भी हुई थी। इस समय रबी की फसल को भी पानी की दरकार रहती है। इसलिए वर्षा किसानों के लिए अमृततुल्य साबित हुई। मार्च में भी वर्षा होने के आसार डा. काश्यपि ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के लगातार उत्तर भारत पहुंचने का सिलसिला बना हुआ है। इसके आधार पर आइएमडी ने भी जनवरी से मार्च तक के लिए अपने विस्तारित रेंज पूर्वानुमान में भी मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र में जनवरी, फरवरी के अलावा मार्च में भी वर्षा होने के आसार जताए हैं। मावठा की वर्षा किसानों के लिए लाभप्रद होने की संभावना है। क्यों होती है ऐसी वर्षा मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि उत्तर भारत में तीव्र आवृत्ति के पश्चिमी विक्षोभ के पहुंचने पर राजस्थान के आसपास एक प्रेरित चक्रवात बन जाता है। इससे हवाओं की दिशा भी बदल जाती है। हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से नमी आने लगती है। इससे बादल छाने के साथ ही रुक-रुककर वर्षा होने का सिलसिला शुरू हो जाता है। जिस तरह से वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं, उसे देखकर इस वर्ष जनवरी-फरवरी में वर्षा होने का अनुमान है।

रतलाम में दर्दनाक हादसा, चार्जिंग पर लगी स्कूटर में धमाका , 11 साल की बच्ची की हुई मौत

रतलाम  शनिवार-रविवार दरमियानी रात रतलाम के लक्ष्मणपुर पीएनटी कॉलोनी स्थित एक मकान में चार्जिंग के लिए रखी गई ई स्कूटर में आग लग गई। आग से पास में खड़ी एक्टिवा भी चपेट में आ गई और हादसे में एक 11 साल बच्ची की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पीएनटी कॉलोनी दीपक किराना के पास रहने वाले भगवती मौर्य व परिवार के लोग टुनवाल कंपनी का ई स्कूटर चार्जिंग पर लगा कर सो गए थे। रात में चार्जिंग पूरी होने के बाद इसमें से चिंगारियां निकलने लगी, इससे पास में खड़ी एक्टिवा भी चपेट में आ गई। 11 साल की बच्ची अंदर ही रह गई आग लगने के दौरान घर में सभी सदस्य सो रहे थे। धुंआ होने पर उनकी नींद खुली तो उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने शुरू कर फायर ब्रिगेड को सूचना दी और घर के सदस्यों को जैसे तैसे बाहर निकाला, लेकिन 11 साल बच्ची अंतरा चौधरी अंदर ही रह गई। बाहर निकाला तब तक वह झुलस गई थी थोड़ी देर बाद बच्ची को भी निकाल कर बाहर लाया गया लेकिन तब तक वह झुलस गई थी। मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान बालिका की मौत हो गई। अंतरा अपनी मां सोनाली के साथ नाना भगवती मौर्य के घर आई थी। उन्हें रविवार सुबह ही वापस बड़ोदरा गुजरात जाना था। शनिवार को मनाया था छोटी बहन का जन्मदिन शनिवार को छोटी बहन का जन्मदिन होने से सभी ने मिलकर जन्मदिन मनाया था। हादसे में घायल भगवती मौर्य और 12 वर्षीय लावण्या को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय परिषद कविता महावर, सुनील महावर सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे।  

मध्यप्रदेश में जनवरी में तेज ठंड का दूसरा दौर अगले 48 घंटे बाद से शुरू होगा

भोपाल वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से मध्यप्रदेश में जनवरी में तेज ठंड का दूसरा दौर अगले 48 घंटे बाद यानी कल 7 जनवरी से शुरू होगा। प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में रविवार से यह सिस्टम एक्टिव हुआ है, जिसका असर दो दिन बाद दिखेगा। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया- वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी से उत्तर से बर्फीली हवाएं आने लगेंगी। जिनकी रफ्तार तेज होगी। ये ठंड का असर बढ़ाएंगी। दिन-रात दोनों के तापमान में गिरावट होगी। जनवरी में मावठे की बारिश भी हो सकती है। 10 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर उत्तर-पश्चिमी भारत में देखने को मिल सकता है। प्रदेश में इससे बूंदाबांदी होने के आसार भी हैं। उत्तर भारत, सूर्य के उत्तरायण होने पर भी सर्दी से नहीं मिलेगी राहत, वर्षा के आसार उत्तर के पहाड़ी भागों और दक्षिण-पूर्व के समुद्र में मौसमी हलचल तेज है। जनवरी के पहले सप्ताह से उत्तर में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ है, वह आगे जारी रह सकता है। नए वर्ष के पहले दिन आए पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी पूरी तरह निस्तेज भी नहीं हो पाया है कि दूसरे ने दस्तक दे दी है। अब तीसरा विक्षोभ भी दस जनवरी तक आने वाला है, जिसका असर 14 जनवरी से सूर्य के उत्तरायण होने के बाद भी जारी रह सकता है। बारिश, कोहरा और ठंड में वृद्धि तय स्पष्ट है कि महीने के तीसरे-चौथे सप्ताह में भी ठंड का तेवर ढीला नहीं होगा। इसी दौरान सात से दस जनवरी के बीच उत्तर भारत में जहां-तहां बारिश का भी अनुमान है, जिससे न्यूनतम तापमान गिरेगा। ठंड और बढ़ेगी। दरअसल एक निम्न दबाव का क्षेत्र पंजाब से सटे पाकिस्तान में बनने जा रहा है। दूसरा निम्न दबाव छत्तीसगढ़ में बना हुआ है। तीसरा बंगाल की खाड़ी और चौथा अरब सागर में बना हुआ है। ऐसे में नमी युक्त हवाएं देश के दोनों हिस्सों से आगे बढ़ेंगी और मैदानी इलाकों में संघनित होंगी। इससे बारिश, कोहरा और ठंड में वृद्धि तय है। श्रीनगर में पिछले तीन दशक में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। आठ जनवरी से शीतलहर के रूप में यह आगे बढ़ेगा और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार-झारखंड तक जाएगा। इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं तेलंगाना भी अछूता नहीं रहेगा। बिहार-झारखंड तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश से ठंड अत्यधिक प्रचंड हो सकती है। भारत मौसम विभाग (आइएमडी) ने जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे के दौरान भारी वर्षा और पंजाब, दिल्ली, हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश से बिहार-झारखंड तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इस महीने का दूसरा पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति अभी अफगानिस्तान में है। उत्तर में पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होगी यह चक्रवात के रूप में आगे बढ़ रहा है। दस जनवरी से तीसरा पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर अगले एक हफ्ते तक देखा जा सकता है।निजी एजेंसी स्काइमेट का मानना है कि छह-सात जनवरी के दौरान उत्तर में पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होगी। इसी दौरान उत्तर भारत के राज्यों में भी जहां-तहां बारिश हो सकती है। उसके बाद 13 एवं 14 जनवरी को फिर से बर्फबारी के आसार हैं। इसी के आसपास राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश के उत्तरी भागों तक बारिश दिखाई देगी। सामान्य तौर पर नवंबर के अंतिम सप्ताह से सर्दी की शुरुआत मानी जाती है और जनवरी में इसका अंत होता है, लेकिन पिछले पांच-सात वर्ष से सर्दी के पैटर्न में परिवर्तन दिख रहा है। देर से शुरू होकर देर तक रह रही है। अगर पश्चिमी विक्षोभ की संख्या बढ़ती है तो सर्दी फरवरी तक खिंच सकती है। दिल्ली में कड़ाके की ठंड से राहत नहीं दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बाद पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि और अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक वृद्धि हुई है। कोहरे से थोड़ी राहत मिली है। पश्चिम से हवाएं छह किमी प्रति घंटे की गति से चल रही हैं। रफ्तार थोड़ी धीमी है, लेकिन छह-सात जनवरी से फिर से उत्तर से ठंडी हवा चलनी शुरू हो जाएगी।  

दिल्ली साइबर पुलिस ने शातिर साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार, मिले 700 लड़कियों के मिले न्यूड फोटो और वीडियो

 नई दिल्ली/नोएडा डेटिंग ऐप से एक नहीं, दो नहीं, 10-20 भी नहीं, तकरीबन 700 से अधिक लड़कियों से दोस्ती करके और उन लड़कियों की न्यूड फोटो के जरिए ब्लैकमेल करके 23 साल के युवक ने उन्हें ठग लिया। आरोपी खुद को विदेशी फ्रीलांस मॉडल बताकर 18 से 30 साल तक की लड़कियों से दोस्ती करता था। दिल्ली पुलिस ने आरोपी तुषार बिष्ट को गिरफ्तार किया है। वह यमुनापार के शकरपुर का रहने वाला है। बीबीए पास बिष्ट पिछले तीन साल से नोएडा की एक फर्म में काम कर रहा था। डीसीपी वेस्ट विचित्र वीर के मुताबिक आरोपी के पास से अलग-अलग बैंक के 13 क्रेडिट कार्ड बरामद हुए हैं। मोबाइल में 60 से ज्यादा का चैटिंग डेटा मिला है। ज्यादातर टारगेट दिल्ली-एनसीआर की लड़कियों को किया गया है। पुलिस को दो बैंक अकाउंट के बारे में भी पता चला है। इसके बारे में जानकारी मिलने पर चार और पीड़ित लड़कियां भी सामने आकर शिकायत कर चुकी हैं। खुद को बताया अमेरिकी मॉडल पुलिस ने बताया कि खुद को अमेरिका में रहने वाला मॉडल बताकर आरोपी ने एक वर्चुअल इंटरनेशनल मोबाइल नंबर और ब्राजीलियाई मॉडल की तस्वीरों का इस्तेमाल कर फर्जी प्रोफाइल बनाई। लड़कियों को विश्वास में लेकर चैटिंग करता। फिर अंतरंग वीडियो और फोटो (न्यूड) हासिल कर लेता था। पहले उसने मजाक में यह सब किया, फिर पैसा ऐंठने के लिए लड़कियों को टारगेट करने लगा। कैसे पकड़ में आया आरोपी? एक लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए 13 दिसंबर को साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उन लड़कियों से भी संपर्क करने के प्रयास में जुटी है, जो इसके झांसे में आई हैं। नोएडा में करता था नौकरी 23 साल का तुषार बिष्ट पूर्वी दिल्ली के स्कूल ब्लॉक में रहता था और नोएडा की एक कंपनी में काम करता था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पहले महिलाओं और लड़कियों से दोस्ती करता था। उसके बाद उनकी न्यूड फोटो और तस्वीरें मंगा लेता था, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर पैसा ऐंठता था।

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री जोशी ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की

भोपाल केन्द्रीय मंत्री उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी एवं नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर परियोजना का निरीक्षण किया। यह परियोजना मध्यप्रदेश की प्रथम, देश की सबसे बड़ी तथा विश्व की सबसे बड़ी फ्लोटिंग सोलर परियोजनाओं में से एक है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांति हो रही है। इस क्षेत्र में भारत विश्व गुरु बन रहा है। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर में स्थित फ्लोटिंग सोलर प्लांट से अभी 278 मेगावॉट बिजली का उत्पादन हो रहा है। केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री जोशी ने कहा कि प्रोजेक्ट से दिल्ली मेट्रो को भी बिजली देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक अनोखा प्रोजेक्ट है और देश में अन्य जगह पर यह प्रोजेक्ट लगाये जायेंगे। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश में इस क्षेत्र में 90 गीगावॉट की संभावना है और इसको बढ़ावा देने के लिए पूर्ण प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ऊर्जा विशेषज्ञों को यहाँ आकर देखना चाहिए और जहां संभावना है वहां इस तरह के प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू करना चाहिए। जिससे अत्यधिक मात्रा में बिजली का उत्पादन हो सके। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सरकार का लक्ष्य 2030 तक 500 गीगावॉट और 2047 तक 1800 गीगावॉट बिजली का उत्पादन करना है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है। अपतटीय पवन, ज्वारीय ऊर्जा,भू-तापीय ऊर्जा आदि के क्षेत्र में भी कार्य किया जा रहा है। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर परियोजना का निर्माण मध्यप्रदेश को विश्वपटल पर नवाचार एवं नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में स्थापित करेगा। केन्द्रीय मंत्री उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी एवं नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में विश्व प्रसिद्ध ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा ओंकार से देश की जनता की सुख, समृद्धि एवं तरक्की की कामना की। इसके अलावा उन्होंने ममलेश्वर मंदिर में दर्शन कर जलाभिषेक किया।  इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, मांधाता विधायक नारायण पटेल, ए.सी.एस. मनु श्रीवास्तव, कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौडा़ उपस्थित रहे।  

राज्यपाल वित्त सेवा अधिकारी संघ के सर्विस मीट समापन समारोह में शामिल हुए

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि जीवन में कार्य और परिवर में संतुलन बनाकर रखना जरूरी है। परिवार के सदस्यों के प्रति आत्मीय व्यवहार और जिम्मेदारियों के प्रति सजग होना आवश्यक है। प्रयास करें कि जिस उत्साह के साथ घर से जाये, उसी प्रसन्नता के साथ घर आए। उन्होंने कहा कि जीवन में पारिवारिक उत्तरदायित्वों की उपेक्षा कर प्राप्त पद, मान और प्रतिष्ठा व्यर्थ है। उन्होंने कहा कि समाज में बुजुर्ग मां-बाप की उपेक्षा के मामले आज-कल सुनाई दे रहे है। यह सामाजिक विसंगति अत्यंत चिंतनीय है। राज्यपाल पटेल, मध्यप्रदेश वित्त सेवा अधिकारी संघ के द्वारा आयोजित सर्विस मीट गेट-टू-गेदर के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल पटेल ने कहा कि वित्त, शासन-प्रशासन की रीढ़ होती है। वित्त एवं संस्कृति का एक साथ गठजोड़ बहुत कम देखने को मिलता है। इस दिशा में मध्यप्रदेश वित्त सेवा अधिकारियों की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था में वित्त सेवा के अधिकारियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे राज्य के खजाने के प्रबंधक है। शासन के सभी विभागों के वित्तीय संसाधनों का प्रबंधन, वित्तीय अनुशासन का पालन और विकास की जरूरतों के लिए वित्त की उपलब्धता का कार्य जटिल और चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी है। जरूरी है कि अधिकारी सक्रिय, संवेदनशील, प्रगतिशील, व्यवसायिक रूप से सक्षम, ऊर्जावान और विनम्र हो। उनका दृष्टिकोण व्यापक और समावेशी होना बहुत जरूरी है। आवश्यक है कि कार्य और परिवार के बीच संतुलन बनाते हुए कार्य की प्राथमिकताओं और परिवार की जिम्मेदारियों के प्रति समन्वय बना रहे। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था में वित्त अधिकारियों की जिम्मेदारी और भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश वित्त सेवा के अधिकारियों ने कर्तव्यनिष्ठा के उच्च मानदण्डों को स्थापित किया है। वर्ष में एक बार आयोजित होने वाले सर्विस मीट के आयोजन के अवसर पर भी अधिकारियों ने अपने दायित्वों को प्राथमिकता दी है। अवकाश दिवस होने पर भी कई अधिकारी सर्विस मीट को बीच में छोड़ कर कार्यालय के लिए चले गए। उन्होंने मीट के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बधाई दी। वित्त सेवा संघ के अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राज्यपाल पटेल का कार्यक्रम के प्रारम्भ में वित्त सेवा संघ के पदाधिकारियों ने शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। राज्यपाल पटेल ने संघ के द्वारा सायबर सुरक्षा पर प्रकाशित वर्ष 2025 के कैलेण्डर का लोकार्पण किया। उन्होंने संघ की पुस्तक वित्त व्यवस्था गत वर्ष प्रकाशित पुस्तक के निर्माण में योगदान के लिए सेवा निवृत्त अधिकारी गौरीशंकर गुर्जर, अनिल श्रीवास्तव को सम्मानित किया। गौरीशंकर गुर्जर की अनुपस्थिति में उनका पुरस्कार उनके बैच मेट डी.के. श्रीवास्तव ने प्राप्त किया। राज्यपाल ने मीट के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में बच्चों की ड्राईंग प्रतियोगिता में विजेता अन्वेषा ठाकुर, उप विजेता प्रिशा बघेल, बच्चों की जलेबी दौड़ प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग के विजेता तन्मय धाकड़, उप विजेता राघव मिश्रा, जूनियर वर्ग में विजेता भावमन्यु, उपविजेता प्रारब्ध, सोलो प्रेजेन्टेशन प्रतियोगिता गायन पुरूष विजेता नितेश पंवार, उप विजेता सतीश उपाध्याय, प्रतियोगिता गायन महिला विजेता सुमधु चौधरी, उप विजेता श्रीमती रश्मि सुब्बा शामिल है। कार्यक्रम में सचिव वित्त लोकेश जाटव, मध्यप्रदेश वित्त सेवा संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष श्रीमती अमिता श्रीवास्तव, मनीषा मिश्रा और आदित्य भदौरिया मंचासीन थे।  

इंदौर में लवकुश चौराहा पर 174 करोड़ की लागत बनेगा डलब डेकर फ्लाईओवर, एक साल में होगा तैयार

इंदौर लवकुश चौराहा पर बनाए जा रहे डबल डेकर फ्लाईओवर के पियर तैयार होने के बाद स्पान पर सेगमेंट की लांचिंग का काम एक सप्ताह पहले शुरू किया गया था। एक स्पान पर 1500 टन वजनी 13 सेगमेंट रखने का काम पुरा कर लिया गया है। अब ग्लू लगाकर स्टेचींग की जाएगी। इसके साथ ही कुसवेरियर और मेडीयन का काम भी होगा। फ्लाईओवर के स्पान पर एक साल में 30 हजार टन वजन के 247 सीमेंट के सिगमेंट रखे जाएंगे। इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) द्वारा लवकुश चौराहा पर 174 करोड़ की लागत से डलब डेकर फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। इसके 39 पीयर तैयार होने के बाद अब सेगमेंट रखने का काम शुरू किया गया है।   एक साल चलेगा सेगमेंट रखने का काम 24 स्पान पर सीमेंट और स्टील के स्पान रखे जाएंगे। एक स्पान में 13 सेगमेंट रखे जाएंगे और एक माह में दो स्पान में सेगमेंट रखने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अनुसार स्पान पर सेगमेंट रखने का काम एक साल चलेगा। सेगमेंट का निर्माण सुपर कारिडोर पर ही किया जा रहा है। अब तक 60 सेगमेंट बनाए जा चुके है। रात में होगा सेगमेंट रखने का काम आइडीए सीईओ आरपी अहिरवार का कहना है कि पियर पर सेगमेंट रखने का काम रात्रि में किया जाना तय किया गया है, ताकि आवागमन बाधित नहीं हो और रखने का काम आसानी से पूरा हो सके। एक साल में इसका निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा। 25 मीटर चौड़ा है सीमेंट का एक सिगमेंट लवकुश फ्लाईओवर पर रखे जाने वाले सीमेंट के एक सेगमेंट की चौड़ाई 27 मीटर और वजन 120 टन हैं। इसके अनुसार 13 स्पान की चौड़ाई 351 मीटर और वजन 1560 टन होगा। सेगमेंट में लगे सरीयों की मदद से डिवाइडर बनाया जाएगा। सभी सेगमेंट रखने के बाद ब्लेंसिंग कर ऊपर सिर्फ डामर की डबल परत चढ़ाई जाएगी। चौराहे पर सबसे बड़ी स्टील गर्डर लगेगी लवकुश चौराहा पर डबल डेकर फ्लाईओवर में 65 मीटर लंबी स्टील की गर्डर लगाई जाएगी। यह गर्डर अब तक की सबसे लंबी गर्डर होगी। यह गर्डर 23 मीटर ऊंचाई पर मुख्य चौराहे पर लगेगी। इसके अलावा दोनों तरफ दो-दो स्पान में 40 मीटर लंबी स्टील की गर्डर भी लगेगी। यह गर्डर अहमदाबाद और चंदीगड़ में बन रही है और इंदौर पहुंचने लगी है। यहां इनको जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

महाकुंभ मेला: चार अलग-अलग एंटी ड्रोन सिस्टम मेला संपंन होने तक 24 घंटे एक्टिव रहेंगे

प्रयागराज महाकुंभ मेला की सुरक्षा में पहली बार तैनात किए गए एंटी ड्रोन सिस्टम दस जनवरी से काम करना शुरू कर देगा। चार अलग-अलग एंटी ड्रोन सिस्टम मेला संपंन होने तक 24 घंटे एक्टिव रहेंगे। महाकुंभ मेला को लेकर मिल रहीं धमकियों से निपटने के लिए यह एंटी ड्रोन सिस्टम मेला क्षेत्र में अभेद्य किला के रूप में काम करेंगे। बिना अनुमति आसमान में किसी भी ड्रोन को यह मड़राने नहीं देगा। पलभर में ही उसे निष्क्रिय कर देगा। शनिवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने पत्रकारों से यह बातें कहीं। इसके पहले डीजीपी प्रशांत कुमार वीआईपी घाट, संगम क्षेत्र, पुलिस लाइन और मेला परिसर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों को परखा। बोट से संगम नोज, किला घाट समेत अन्य घाटों पर पानी के रास्ते सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता और तत्परता बनाए रखें। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। पुलिस लाइन का दौरा करते हुए डीजीपी ने पुलिसकर्मियों की तैयारियों और ड्यूटी के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।  उन्होंने जवानों को निर्देश दिया कि वे मेला क्षेत्र में अपनी ड्यूटी के दौरान संवेदनशील रहें और श्रद्धालुओं के प्रति शालीन व्यवहार करें। उन्होंने पुलिसकर्मियों को चौकसी बनाए रखने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि हर पुलिसकर्मी को अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी और सतर्कता से करना होगा। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान डीजीपी ने अधिकारियों से मेला क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और अन्य निगरानी उपकरणों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का उपयोग सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इन उपकरणों का उपयोग सतत निगरानी और भीड़ नियंत्रण के लिए करें। उन्होंने मेला क्षेत्र में बनाए गए मेला एसएसपी के अस्थायी कुंभ कार्यालय का भी उद्घाटन किया। इसके बाद एटीएस की तैयारियों को देखा। डीजीपी प्रशांत कुमार के सामने एटीएस के जवानों ने संगम नोज पर माक ड्रिल, आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों क प्रदर्शन किया। डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि महाकुंभ मेले की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। श्रद्धालुओं और संतों की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। थल, जल व नभ में सुरक्षा का चक्रव्यूह तैयार किया गया है। मेला क्षेत्र में निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाए गए हैं। सभी विभागों के समन्वय से कार्य चल रहा है। इस दौरान एडीजी भानु भास्कर, पुलिस आयुक्त तरुण गाबा, एसएसपी महाकुंभ राजेश द्विवेदी आदि रहे। अंतरराज्यीय बार्डरों पर भी चेक प्वाइंट पर हो रहा काम डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि अंतरराज्यीय बार्डरों पर भी महाकुंभ की सुरक्षा को लेकर चेक प्वाइंट पर काम हो रहा है। मुख्य स्नान पर्वों पर पुख्ता इंतजाम रहेंगे। पिछले कुंभ के मुकाबले इस बार 40 प्रतिशत अधिक सुरक्षा इंतजाम हुए हैं। डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ आईट्रिपलसी में हो रही कैमरों की मानीटिरिंग देखी और जरूरी निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को दिए गए विशेष निर्देश सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और समय रहते कार्रवाई करें। पुलिसकर्मियों से आग्रह किया गया कि वे श्रद्धालुओं से संयमित और विनम्र व्यवहार करें, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास कायम हो। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मेला क्षेत्र में भीड़भाड़ को नियंत्रित करने और यातायात को सुचारू बनाए रखने को कहा गया।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet