LATEST NEWS

24 जनवरी को योगी आदित्यनाथ ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ की शुरुआत करेंगे, बिना ब्याज के मिलेगा लोन

लखनऊ उत्तर प्रदेश में युवाओं को रोजगार शुरू करने के लिए ब्याज व गारंटी मुक्त लोन दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर 24 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ की शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत हर वर्ष एक लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। पहले चरण में 25,000 लाभार्थियों को लोन उपलब्ध कराया जाएगा। एमएसएमई विभाग की तरफ से युवाओं को अपना उद्योग स्थापित करने के लिए पंजीकरण व आवेदन की ऑनलाइन सुविधा विभाग की वेबसाइट (https://msme.up.gov.in) पर उपलब्ध कराई गई है। वेबसाइट पर उद्योग शुरू करने के लिए 400 परियोजना रिपोर्ट और लगभग 600 बिजनेस आइडिया भी विभिन्न फार्मेट में दिए गए हैं। 21 से 40 साल तक के युवा कर सकते हैं आवेदन एमएसएमई विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बताया कि यह अभियान प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने में भी बड़ी भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत उन्हीं युवाओं का चयन किया जाएगा जो न्यूनतम कक्षा आठ उत्तीर्ण हों और 21 से 40 आयु वर्ष के हों। 5 लाख तक का ब्याज मुक्त लोन गाजियाबाद के दो हजार युवाओं को उद्यमी बनाएगी योगी सरकार मार्च 2025 तक गाजियाबाद के दो हजार युवाओं को उद्यमी बनाया जाएगा। युवाओं को पांच लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त लोन मिलेगा। शासन के आदेश पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र को शुरुआत में 15 जनवरी तक जिले से 100 युवाओं का चयन करना है। इससे जिले में रोजगार को गति मिलेगी। प्रदेश में योगी सरकार युवाओं को बनाएगी उद्यमी बता दें कि प्रदेश में रोजगार का स्तर बढ़ाने के लिए युवाओं को उद्यमी बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए उत्तर प्रदेश के उद्योग विभाग मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत युवाओं को उद्यमी बनाना है। 50 हजार रुपये का मिलेगा अनुदान आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ ही कौशल विकास मिशन, आइटीआइ, पॉलिटेक्निक, मेडिकल, नर्सिंग, ऑटोमोबाइल के डिग्रीधारियों को लोन दिया जाएगा। आवेदक करने वाले की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसमें 50 हजार रुपये का अनुदान भी दिया जाएगा।

मध्यप्रदेश में तबादलों पर दो वर्ष से लगा प्रतिबंध मार्च से हटेगा, कलेक्टर-कमिश्नर के इसी माह होंगे स्थानांतरण

भोपाल प्रदेश में तबादलों पर दो वर्ष से लगा प्रतिबंध अब मार्च में ही हटेगा। हालांकि, कलेक्टर-कमिश्नर सहित अन्य अधिकारियों के तबादले जनवरी में होंगे। छह जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होने के बाद कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, एसडीएम तहसीलदार सहित 65 हजार कर्मचारियों के तबादले पर लगा प्रतिबंध हट जाएगा। प्रदेश में वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार ने तबादला नीति घोषित नहीं की थी, तब से तबादले केवल मुख्यमंत्री समन्वय के माध्यम से ही हो रहे हैं। चुनाव के बाद से लगातार मंत्री और जनप्रतिनिधि तबादला नीति जारी करने की मांग भी कर रहे हैं।   मार्च से हटाया जा सकता है प्रतिबंध मुख्यमंत्री ने अनौपचारिक कैबिनेट में मंत्रियों को आश्वस्त भी किया है कि तबादले पर से प्रतिबंध जल्द ही हटाया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि मार्च से प्रतिबंध हटाया जा सकता है। इसमें भी सीमित संख्या में ही तबादले करने के अधिकार मंत्रियों को दिए जाएंगे। प्रभार के जिले में पूरा अधिकार प्रभारी मंत्री का रहेगा। प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा पदस्थ उधर, सरकार जनवरी में मैदानी स्तर पर जमावट करेगी। इसमें उन अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर जिलों में पदस्थ किया जाएगा, जिन्हें दो वर्ष तक काम करने का मौका दिया जा सके। इसके लिए मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान में प्रदर्शन के साथ जनप्रतिनिधियों से समन्वय को भी आधार बनाया जाएगा। वही मंत्रालय स्तर पर भी कुछ परिवर्तन होंगे अपर मुख्य सचिव गृह एसएन मिश्रा एक फरवरी को सेवानिवृत हो जाएंगे। कई अधिकारी सचिव और प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नति हो चुके हैं। उनकी जिम्मेदारियां में भी परिवर्तन किया जाएगा।

महाकुंभ: श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर श्रेणी के लिए अलग-अलग ई-पास जारी किए जा रहे

प्रयागराज महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम व्यवस्था और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए छह अलग-अलग रंग के ई-पास जारी किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार, इस बार श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर श्रेणी के लिए अलग-अलग ई-पास जारी किए जा रहे हैं। ई-पास को विभिन्न कैटेगिरी के आधार पर वितरित किया जाएगा, जैसे कि उच्च न्यायालय, वीआईपी, विदेशी राजदूत, विदेशी नागरिक और अप्रवासी भारतीयों के लिए सफेद रंग का पास, अखाड़ों और संस्थाओं के लिए केसरिया रंग का पास, कार्यदायी संस्थाओं, वेंडर, फूड कोर्ट, और मिल्क बूथ के लिए पीला रंग का पास, मीडिया के लिए आसमानी रंग का पास, पुलिस बल के लिए नीला रंग का पास, और आपातकालीन सेवाओं के लिए लाल रंग का पास जारी किया जाएगा। सुरक्षा के साथ-साथ व्यवस्थाओं की सुचारु कार्यप्रणाली के लिए प्रत्येक विभाग में नोडल अधिकारी नामित किए जा रहे हैं, जो आवश्यकताओं और अनुमोदन के आधार पर पास जारी करेंगे। इसके अतिरिक्त, महाकुंभ के दौरान वाहनों के लिए भी ई-पास जारी किए जाएंगे। इन पासों का वितरण विभागीय स्तर पर होगा और प्रत्येक वाहन पास के लिए आवेदक को अपना व्यक्तिगत विवरण, कलर्ड पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड अथवा पैन कार्ड, वाहन रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र, और ड्राइविंग लाइसेंस की स्वहस्ताक्षरित छाया प्रति प्रस्तुत करनी होगी। बाइक या कार के लिए पास प्राप्त करने प्रक्रिया 1. पास की श्रेणियाँ और रंग: महाकुंभ में विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग रंग के ई-पास जारी किए जाएंगे: सफेद रंग: उच्च न्यायालय, वीआईपी, विदेशी राजदूत, विदेशी नागरिक, अप्रवासी भारतीय, केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के लिए। केसरिया रंग: अखाड़ों और संस्थाओं के लिए। पीला रंग: कार्यदायी संस्थाओं, विक्रेताओं, फूड कोर्ट और मिल्क बूथ के लिए। आसमानी रंग: मीडिया कर्मियों के लिए। नीला रंग: पुलिस बल के लिए। लाल रंग: आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं के लिए। 2. आवेदन प्रक्रिया: आवेदन पत्र: ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें, जिसमें व्यक्तिगत विवरण, वाहन की जानकारी और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें। दस्तावेज़: आवेदक का आधार कार्ड या पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, वाहन का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस की स्वहस्ताक्षरित छाया प्रति आवश्यक होगी। प्रक्रिया: यूपी डेस्को (यूपी राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम) के माध्यम से ई-पास प्रणाली लागू की जाएगी। विभागीय स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे, जो पास के अनुमोदन के लिए जिम्मेदार होंगे। 3. पास की प्राप्ति: स्वीकृति: आवेदन की स्वीकृति के बाद, ई-पास संबंधित विभाग द्वारा जारी किया जाएगा। प्रिंटिंग: ई-पास को प्रिंट करके मेला पुलिस कार्यालय से प्राप्त किया जा सकेगा। 4. सुरक्षा और नियंत्रण: बार कोड: ई-पास पर बार कोड होगा, जिससे पासधारक और वाहन की जानकारी सत्यापित की जा सकेगी। रंग कोडिंग: पास के रंग से यह पता चलेगा कि पासधारक मेला क्षेत्र में कहां तक जा सकता है, जिससे अनावश्यक भीड़ से बचा जा सकेगा। उत्तर प्रदेश की नोडल आईटी संस्था यूपीडेस्को द्वारा ई-पास प्रणाली की व्यवस्था लागू की गई है, जिससे वाहनों के पास के लिए ऑनलाइन आवेदन और स्वीकृति की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा। विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी, मेला पुलिस और संस्थाओं के प्रतिनिधि वाहन पासों के आवेदनों की सत्यता की जांच करेंगे। इस व्यवस्था से महाकुंभ के आयोजन को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।  

पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में, दिल्ली में छाया घना कोहरा, कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, ऑरेंज अलर्ट जारी

नई दिल्ली भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में ठंड और कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। जम्मू कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके चलते कहीं ऑरेंज तो कहीं येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अगले 2 दिन तक शीत दिवस और कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। हरियाणा, चंडीगढ़ एवं दिल्ली के अलग-अलग स्थानों में 3 और 4 जनवरी को देर रात/सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना पहले ही जताई गई थी। वहीं उत्तर प्रदेश में भी जबरदस्त ठंड पड़ रही है। विजिबिलिटी भी काफी कम है। कई जगहों पर विजिबिलिटी घटकर 50-100 मीटर रह गई है। यूपी में अति घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी कर दी गई थी। राजधानी दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में भी विजिबिलिटी महज 10 मीटर रही। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही है। यहां वायु प्रदूषण का स्तर भी बेहद खराब रिकॉर्ड किया गया। एक्यूआई 300 पार पहुंच गया है। वहीं, दिल्ली एनसीआर में ठंड के कारण लोग संभल कर निकल रहे हैं। सड़क पर वाहन रेंगते देखे जा सकते हैं। इसका असर हवाई और रेल सेवा पर भी पड़ा है। घने कोहरे की वजह से आईजीआई पर फ्लाइट्स परिचालन प्रभावित हुआ है। आवाजाही और प्रस्थान रोक दिया गया। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से शुक्रवार को संचालित होने वाली 100 से ज्यादा विमान देरी से रवाना हुईं। रनवे पर लो विजिबिलिटी प्रोसीजर लागू कर विमानों की आवाजाही कराई गई। इससे कई विमानों के संचालन में देरी हुई। दिल्ली-एनसीआर में भी घना कोहरा छाया हुआ है। गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। तापमान लगातार गिर रहा है। मौसम पूर्वानुमान में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का संकेत दिया गया है। वहीं शनिवार सुबह बहादुरगढ़ का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

केन्द्र सरकार की गाइडलाइन के तहत कोचिंग सेंटर्स का करें पंजीकरण-High Court

जयपुर  राजस्थान हाईकोर्ट ने कोचिंग विद्यार्थियों की ओर से आए दिन आत्महत्या करने से जुडे मामले में कहा है कि कोचिंग सेंटर्स के लिए केन्द्र सरकार की ओर से बनाई गई गाइडलाइन के तहत उनका पंजीकरण किया जाए। वहीं गाइड लाइन में बताए पैरामीटर की पालना भी सुनिश्चित की जाए। सीजे एमएम श्रीवास्तव और जस्टिस उमाशंकर व्यास की खंडपीठ ने यह आदेश प्रकरण में लिए गए स्वप्रेरित प्रसंज्ञान पर सुनवाई करते हुए दिए। सुनवाई के दौरान अदालत ने सरकार से पूछा कि क्या केन्द्र सरकार की ओर से बनाए गए रेगुलेशन लागू हो सकते हैं या नहीं, क्योंकि इनमें सजा और जुर्माने का प्रावधान है और यह कानून बनने पर ही लागू किया जा सकता है। वहीं राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि कोचिंग सेंटरों के लिए बिल बन चुका है और जल्दी कानून भी बना लिया जाएगा। वहीं राज्य सरकार की ओर से अदालती आदेश की पालना में 33 जिलों के कोचिंग सेंटरों की सूची पेश की। इस पर अदालत ने शेष जिलों के कोचिंग सेंटरों की सूची भी पेश करने को कहा है। दूसरी ओर कोचिंग सेंटर्स की ओर से कहा गया कि गाइडलाइन की पालना नहीं करने पर जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं कोचिंग सेंटरों की बढती संख्या को विनियमित करने के लिए उनका पंजीकरण किया जाना चाहिए। कोचिंग सेंटर्स की ओर से यह भी कहा गया कि गाइड लाइन के बजाए इस संबंध में कानून बने तो बेहतर होगा। इस पर अदालत ने कहा कि फिलहाल गाइडलाइन के तहत कोचिंग सेंटरों का पंजीकरण कर उसमें बताए पैरामीटर की पालना सुनिश्चित की जाए। गौरतलब है कि कोचिंग सेंटरों के विद्यार्थियों की ओर से आए दिन आत्महत्या करने को लेकर हाईकोर्ट ने कुछ वर्षो पहले स्वप्रेरणा से प्रसंज्ञान लिया था।  

कोटक, एयू स्मॉल और कैपिटल स्मॉल बैंक की 9.5% तक हिस्सेदारी खरीदेगा HDFC Bank

नई दिल्ली  नए साल में बैंकिंग सेक्टर में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक तीन बैंकों में 9.5% तक हिस्सेदारी खरीदने जा रहा है। इसके लिए उसे आरबीआई से हरी झंडी मिल गई है। इनमें कोटक महिंद्रा बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक शामिल हैं। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आज एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे आरबीआई की तरफ से एक पत्र मिला है। इसमें कहा गया है कि एचडीएफसी बैंक और ग्रुप की अन्य कंपनियों एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी पेंशन मैनेजमेंट, एचडीएफसी अर्गो जनरल इंश्योरेंस और एचडीएफसी सिक्योरिटीज को एयू स्मॉल फाइनेंस में 9.50% तक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी मिल गई है। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक एक शेड्यूल्ट कमर्शियल बैंक है जो बीएसई 100 इंडेक्स में लिस्टेड है। इसका मार्केट कैप 42,678.04 करोड़ रुपये है। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 13,37,919.84 करोड़ है। यह मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस के बाद देश की तीसरी बड़ी कंपनी है। एचडीएफसी बैंक ने भी एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा कि उसे कोटक महिंद्रा बैंक और कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक में 9.5 फीसदी एग्रीगेट होल्डिंग खरीदने के लिए आरबीआई की मंजूरी मिल गई है। एक साल की वैलिडिटी एचडीएफसी बैंक को इन बैंकों में यह हिस्सेदारी खरीदने के लिए मिली मंजूरी एक साल तक वैलिड रहेगी। साथ ही एचडीएफसी बैंक को एग्रीगेट होल्डिंग सुनिश्चित करनी होगी। यानी इन बैंकों में एचडीएफसी बैंक और ग्रुप की अन्य कंपनियों की होल्डिंग उन बैंकों की चुकता शेयर पूंजी या वोटिंग राइट्स के 9.5 फीसदी से अधिक नहीं होना चाहिए। आरबीआई के 2023 के दिशानिर्देशों के मुताबिक एग्रीगेट होल्डिंग में बैंक के शेयर, उसकी सहयोगी कंपनियां, म्यूचुअल फंड्स, ट्रस्टीज और प्रमोटर ग्रुप एंटिटीज शामिल हैं। एचडीएफसी बैंक की इन बैंकों में निवेश की योजना नहीं है लेकिन ग्रुप की एग्रीगेट होल्डिंग 5% की लिमिट से अधिक हो सकती है। इसलिए एचडीएफसी बैंक ने इनवेस्टमेंट लिमिट बढ़ाने के लिए आरबीआई से मंजूरी मांगी थी।  

MPMRCL ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी, 17 जनवरी, 2025 तक अपने ऑनलाइन आवेदन जमा होंगे

भोपाल  मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती अभियान का उद्देश्य वरिष्ठ पर्यवेक्षक/संचालन, पर्यवेक्षक/संचालन और वरिष्ठ पर्यवेक्षक/पर्यवेक्षक (सुरक्षा) के 26 रिक्त पदों को भरना है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpmetrorail.com पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 17 जनवरी, 2025 तक अपने ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि MPMRCL रेलवे/रेलवे PSU/मेट्रो संगठनों/मेट्रो PSU या मेट्रो संगठनों की सेवा करने वाली निजी फर्मों/मेट्रो संगठनों की सेवा करने वाली सलाहकार फर्मों के योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों से मानक नियमों और शर्तों पर निम्नलिखित पदों के लिए ‘अनुबंध’ के आधार पर बैकलॉग/नए पदों के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। नियुक्ति शुरू में 3 साल के लिए है, जिसे 5 साल या 60 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, या परियोजना की जरूरतों के अनुसार बढ़ाया जा सकता है।” पदों का विवरण और कार्य अनुभव   क्रमांक     पद का नाम     रिक्तियों की संख्या (बैकलॉग/नए पद)     कार्य अनुभव 1     वरिष्ठ पर्यवेक्षक/संचालन     4     रेलवे/रेलवे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/मेट्रो संगठन/मेट्रो सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के परिचालन विभाग में योग्यता-पश्चात अनुभव होना चाहिए अथवा मेट्रो संगठन को सेवा प्रदान करने वाली मान्यता प्राप्त निजी फर्म/मेट्रो संगठन को सेवा प्रदान करने वाली परामर्शदाता फर्म में अनुभव होना चाहिए। 2     पर्यवेक्षक/संचालन     16     रेलवे/रेलवे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/मेट्रो संगठन/मेट्रो सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के परिचालन विभाग में योग्यता-पश्चात अनुभव होना चाहिए अथवा मेट्रो संगठन को सेवा प्रदान करने वाली मान्यता प्राप्त निजी फर्म/मेट्रो संगठन को सेवा प्रदान करने वाली परामर्शदाता फर्म में अनुभव होना चाहिए। 3     वरिष्ठ पर्यवेक्षक/पर्यवेक्षक (सुरक्षा)     06     सशस्त्र बलों / सीआरपीएफ / सीआईएसएफ / पुलिस / बीएसएफ / आरपीएफ / अन्य अर्धसैनिक संगठन / रेलवे / रेलवे पीएसयू / मेट्रो संगठन / मेट्रो पीएसयू में सुरक्षा एजेंसी या मेट्रो संगठन की सेवा करने वाली निजी फर्म / मेट्रो संगठन की सेवा करने वाली सलाहकार फर्मों में सुरक्षा प्रबंधन में योग्यता के बाद का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी। MP Metro Recruitment 2025: योग्यता     वरिष्ठ पर्यवेक्षक/संचालन और पर्यवेक्षक/संचालन: किसी सरकारी विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री या डिप्लोमा या बीएससी ऑनर्स (भौतिकी/रसायन विज्ञान/गणित) या बीएससी (भौतिकी/रसायन विज्ञान/गणित)।     वरिष्ठ पर्यवेक्षक/पर्यवेक्षक (सुरक्षा): किसी भी विषय में सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की डिग्री MP Metro Recruitment 2025: वेतनमान वरिष्ठ पर्यवेक्षक ग्रेड I: 46,000 से 1,45,000 रुपये ग्रेड II: 40,000 से 1,25,000 रुपये पर्यवेक्षक ग्रेड I: 35,000 से 1,10,000 रुपये ग्रेड II: 30,000 से 1,00,000 रुपये उम्मीदवारों को पात्रता के प्रमाण के रूप में अपने ऑनलाइन आवेदन को जमा करने के दौरान निम्नलिखित प्रासंगिक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां अपलोड करनी होंगी: आयु प्रमाण: मैट्रिकुलेशन प्रमाणपत्र या समकक्ष। आवश्यक योग्यता: अधिसूचना में निर्धारित प्रमाण पत्र। अनुभव: पिछले नियोक्ताओं से प्रमाण पत्र, साथ ही वर्तमान संगठन में शामिल होने का नियुक्ति/कार्यालय आदेश। वर्तमान वेतन विवरण: वर्तमान वेतनमान और वर्तमान ग्रेड में पदोन्नति को दर्शाने वाला कार्यालय आदेश। अनुभव सारांश: प्रासंगिक अनुभव का संक्षिप्त, सारांशित विवरण। नवीनतम वेतन पर्चियां: पिछले तीन महीनों की वेतन पर्चियों की प्रतियां।  

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सेना का एक ट्रक सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया, इस दौरान 2 सैनिक शहीद

जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब सेना का एक ट्रक सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में दो सैनिकों ने अपनी जान गंवा दी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा एसके पायन इलाके के पास हुआ। घायल सैनिकों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह हादसा सेना के जवानों के कठिन और चुनौतीपूर्ण कार्यों को उजागर करता है, जो वे देश की सुरक्षा के लिए निभाते हैं। पिछले महीने इसी तरह की एक घटना जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में हुई थी, जहां एक सेना का ट्रक 300 फीट गहरी खाई में गिर गया था। उस हादसे में पांच सैनिकों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि पांच अन्य घायल हुए थे। सेना के व्हाइट नाइट कोर ने उस समय एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा था, “#पुंछ सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान वाहन दुर्घटना में पांच बहादुर सैनिकों की दुखद मौत पर #व्हाइटनाइट कोर के सभी रैंक अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।” इस ताजा घटना ने फिर से सेना के जवानों की सेवा और बलिदान को याद दिलाया है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “यह घटना बेहद दुखद है। शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और घायल सैनिकों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस घटना पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, “मैं शहीदों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और घायल सैनिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।”

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा- यूनियन कार्बाइड कचरे का निष्पादन जनता की स्वीकारोक्ति और विश्वास में लेने के बाद ही किया जाएगा

इंदौर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को इंदौर संभागीय कार्यालय में संभाग के सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बैठक एवं पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक स्वार्थ के लिए यूनियन कार्बाइड कचरे को लेकर जनता को गुमराह कर रही है। गैस त्रासदी के लिए कांग्रेस की तत्कालीन सरकारें जिम्मेदार हैं। यूनियन कार्बाइड कचरे की जड़ में कांग्रेस पार्टी ही है। अदालत के आदेश पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की भाजपा सरकार यूनियन कार्बाइड के कचरे का निष्पादन करा रही है। कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल कोरोना महामारी में भी भ्रम फैलाया, इसके बाद केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर भी भ्रम फैलाने की कोशिश की, अब फिर भ्रम फैला रही है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जनता को वस्तु स्थिति से अवगत कराएं और उन्हें बताएं कि इस कचरे को वैज्ञानिकों की निगरानी में निष्पादन किया जाएगा। प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पीथमपुर व आसपास की जनता को विपक्ष के भ्रामक प्रचार से बचाना होगा। जनता को कार्यकर्ता सही जानकारी देकर स्थिति बताएं। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि कोराना महामारी के समय भी कांग्रेस ने भ्रम फैलाया था। अब यूनियन कार्बाइड कचरे को लेकर भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह कर रही है। पार्टी कार्यकर्ता संवाद कर जनता को वस्तु स्थिति से अवगत कराएं। स्वार्थ के लिए देश और प्रदेश के हितों को दांव पर लगाना कांग्रेस की पुरानी आदत-श्री विष्णुदत्त शर्मा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि अपने राजनीतिक स्वार्स्थ के लिए देश और प्रदेश के हितों को दांव पर लगाना कांग्रेस की वर्षों पुरानी आदत है। भोपाल में गैस त्रासदी प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के कार्यकाल में हुई है। इसके बाद जो भी समस्याएं पैदा हुईं, वह केंद्र और राज्य की तत्कालीन कांग्रेस सरकारों के कारण पैदा हुई हैं। कांग्रेस ने हमेशा से राजनीतिक स्वार्थ के लिए जनता को भ्रमित करने, गुमराह करने का कार्य किया है। यूनियन कार्बाइड के कचरे को पीथमपुरा में निष्पादन के मामले में भी कांग्रेस इसी तरह इंदौर, पीथमपुर और आसपास की जनता को गलत जानकारी देकर गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार इस विषय को लेकर जनता के प्रति संवेदनशील एवं संजीदा है। मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि जनता के हित के विरूद्ध कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा। यूनियन कार्बाइड कचरे की वैज्ञानिक जांच के बाद ही नष्ट करने के लिए इसे पीथमपुर भेजा गया है। भाजपा सरकार यह कार्य न्यायालय और वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में कर रही है। जनता को विश्वास में लेकर की जाएगी आगे की कार्रवाई, कांगेस राजनीतिक रोटी सेंक रही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि यूनियन कार्बाइड कचरे का निष्पादन जनता की स्वीकारोक्ति और विश्वास में लेने के बाद ही किया जाएगा। कचरा जलाने को लेकर जनता की चिंताओं और भावनाओं को भी 6 जनवरी को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली रिपोर्ट के साथ अदालत के समक्ष रखा जाएगा। इसके बाद अदालत जो निर्देश देगी, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। श्री शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार जनता के साथ है। जन भावनाओं के विपरीत जाकर कोई कदम नहीं उठाएगी। जनता की सहमति जब तक नहीं मिल जाती यूनियन कार्बाइड का कचरा कंटेनरों में सुरक्षित रखा रहेगा, जैसे वर्षों तक भोपाल में सुरक्षित रखा था। पीथमपुर की घटना को लेकर कांग्रेस जिस प्रकार से राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रही है, वह दुर्भाग्यजनक है। कांग्रेस किसी भी तरह प्रदेश का सद्भावनापूर्ण वातावरण को बिगाड़ना चाहती है और इस बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा जनता को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। कांग्रेस जिस तरह झूठ और फरेब की राजनीति करना चाहती है, प्रदेश की जनता के बीच एक परसेप्शन बनाना चाहती है, उसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा और न ही प्रदेश का वातावरण बिगाड़ने दिया जाएगा। पीथमपुर व आसपास की जनता गुमराह होने से बचाना होगा – श्री कैलाश विजयवर्गीय मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यूनियन कार्बाइड के कचरे को पीथमपुरा में निष्पादन के मामले में भी कांग्रेस इसी तरह इंदौर, पीथमपुर और आसपास की जनता को गलत जानकारी देकर गुमराह कर रही है। भाजपा कार्यकर्ता विपक्ष के भ्रामक प्रचार को रोकने के लिए जनता को हकीकत बताएं कि मध्यप्रदेश सरकार अदालतों के आदेश व निर्देश पर विशेषज्ञों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया कर रही है। 

ऊर्जा मंत्री तोमर की पहल पर ग्वालियर स्थित सिविल अस्पताल हजीरा में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के बड़े-बड़े आयाम जुड़े

भोपाल ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर  उप नगर ग्वालियर स्थित सिविल अस्पताल हजीरा में शनिवार को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के बड़े-बड़े आयाम जुड़े हैं। इसमें 32 स्लाईस सीटी स्कैन मशीन, अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन एवं आधुनिक चिकित्सा सेवाओं से सुसज्जित आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) शामिल है। उन्होंने अपने ज्येष्ठ भ्राता स्व. देवेन्द्र सिंह तोमर की स्मृति में साझा प्रयासों से सिविल अस्पताल हजीरा में यह स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिये यह अस्पताल सही मायने में मानव सेवा के मंदिर का रूप ले रहा है।    ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने अपनी माताश्री श्रीमती सुधा तोमर के कर कमलों से सिविल अस्पताल हजीरा में सीटी स्कैन व अल्ट्रा सोनोग्राफी मशीन एवं आईसीयू का शुभारंभ कराया। जनवरी माह तक आयोजित होने जा रहे नि:शुल्क नेत्र शिविर एवं रक्तदान शिविर का शुभारंभ भी सिविल अस्पताल में हुआ। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि सभी के साझा प्रयासों से सिविल अस्पताल में कैथ लैब (हृदय रोग चिकित्सा इकाई) की स्थापना भी कराई जायेगी।   मानव सेवा के लिए समर्पित इन पुनीत क्षणों के साक्षी बनने का सुअवसर महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार, नगर निगम सभापति श्री मनोज सिंह तोमर, पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविंद सक्सेना, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक श्री ए के चौरसिया  सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, समाजसेवी व गणमान्य नागरिकों को मिला।   अपनों को बीमारी से बचाने के लिये शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लें – श्री तोमर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि अपने शहर को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लें, जिससे हमारा कोई भी परिजन और मित्र गंदगी की वजह से फैलने वाली बीमारियों से ग्रसित न हो। श्री तोमर ने आहवान किया कि शहर को साफ-सुथरा रखने में न केवल स्वयं योगदान दें, अपितु दूसरों को भी प्रेरित करें। अगर हम साझा प्रयास करेंगे तो निश्चित ही हमारा शहर स्वच्छता में अव्वल बनेगा। उन्होंने कहा कि पहले चरण में पाताली हनुमान से कांचमिल तक ग्रीन कोरीडोर बनायेंगे।   अस्पताल के दरवाजे से कोई भी मरीज बिना इलाज के न लौटने पाए ऊर्जा मंत्री श्री  तोमर ने कहा कि हम सबके ऐसे प्रयास हों कि सिविल अस्पताल हजीरा में हर प्रकार की बीमारी का इलाज हो। अस्पताल के दरवाजे से कोई भी व्यक्ति बिना इलाज के लौटने न पाए। इसके लिये सभी लोग एकजुट होकर अस्पताल में नई-नई स्वास्थ्य सुविधायें जोड़ने में योगदान दें। ऊर्जा मंत्री श्री  तोमर की पहल पर पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने सीएसआर मद से तीन करोड़ रूपए की धनराशि सिविल अस्पताल हजीरा में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिये उपलब्ध कराई है। इस मद से 32 स्लाईस सीटी स्कैन मशीन व अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन खरीदी गई है। साथ ही फर्नीचर व एसी और दो कक्षों का नवीनीकरण किया गया है।   मंत्री श्री तोमर के प्रयासों से अस्पताल में आईसीयू शनिवार को शुरू हुआ है। यहाँ पर बच्चों का आईसीयू पहले से ही सफलतापूर्वक संचालित है। इसके अलावा अस्पताल में डायलेसिस, एक्स-रे डिजिटल, ब्लड स्टोरेज यूनिट, पैथोलॉजी, यूसीजी, सर्जरी-जनरल ऑर्थों, टीबी यूनिट, फिजियो थैरेपी, नेत्र ओपीडी व ऑपरेशन, आकस्मिक सेवाएं, पुरुष, महिला व बाल रोगियों के अलग-अलग वार्ड एवं किचिन इत्यादि सुविधाएँ उपलब्ध हैं। सिविल अस्पताल हजीरा में आयोजित हुए आईसीयू एवं सीटी स्कैन मशीन के शुभारंभ कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्री  तोमर ने अपने स्व. बड़े भाई को याद करते हुए मार्मिक उदबोधन का कार्यक्रम में मौजूद नागरिकों पर गहरा असर हुआ। उनके आह्वान पर देखते ही देखते रोगी कल्याण समिति की दान पेटी व खाते में 14 लाख रूपए जमा हो गए। सुरेश सिंह यादव व सुनील यादव ने अस्पताल के आधुनिकीकरण के लिये 5 लाख रूपए का दान दिया। इसके लिये उन्हें मंच से सम्मानित किया गया। अस्पताल के लिये श्री राजा भैया गुर्जर ने एक लाख 51 हजार व श्री संदीप सिंह राजावत ने 51 हजार रूपए दान में दिए हैं। अस्पताल के लिये 21 हजार रूपए देने वाले दानदाताओं में श्री अजीत कुमार जैन, श्री ए के सक्सेना, श्री जितेन्द्र सिंह तोमर व श्री प्रदीप सिंह सिकरवार शामिल हैं।   सिविल अस्पताल हजीरा में स्व. देवेन्द्र सिंह तोमर की स्मृति में आयोजित हुए रक्तदान शिविर में पहले दिन लगभग दो दर्जन लोगों ने रक्तदान किया। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने सभी रक्तदाताओं से भेंट कर उनके प्रति आभार जताया। सिविल अस्पताल हजीरा में आने वाले मरीजों को आवागमन में बाधा न हो और वे  आसानी से इलाज व जांच करा सकें, इसके लिए जनकल्याण संघर्ष समिति द्वारा अस्पताल को 5 व्हील चेयर सौंपी गईं।  

विजिबिलिटी बहुत कम होने के कारण रोड पर वाहनों की रफ्तार थम गई है और फ्लाइट संचालन बुरी तरह से प्रभावित

नई दिल्ली देश की राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार तड़के से ही घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी बहुत कम होने के कारण रोड पर वाहनों की रफ्तार थम गई है और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर फ्लाइट संचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। दिल्ली एयरपोर्ट ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंडिंग और टेक ऑफ जारी रहने के बावजूद, कैट-3 मानकों का पालन न करने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान संबंधी अपडेट जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। किसी भी असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है।” इससे पहले एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, “दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ानों की अपडेट जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है।” वहीं, इंडिगो ने रात 1.05 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, “दृश्यता (विजिबिलिटी) कम होने से दिल्ली हवाई अड्डे पर आगमन और प्रस्थान फिलहाल रोक दिए गए हैं।” मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हालांकि, कोहरे का कहर जारी रहेगा। आने वाले दिनों में दिल्ली में सर्दी और बढ़ सकती है तथा बारिश हल्की बारिश की भी आशंका है। जनवरी में भयंकर शीतलहर चलने का अनुमान है।  

मिल्कीपुर में होना है उपचुनाव, इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा

अयोध्या उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीट कही जाने वाली अयोध्या के मिल्कीपुर में विधानसभा का उपचुनाव होना है। उसके लिए सरकार की तरफ से मंत्रियों की बड़ी फौज तैयारी में लगी है। उसी तैयारी का क्रम जांचने के लिए आज मुख्यमंत्री योगी अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे और उन्हें जीत का मंत्र भी देंगे। एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि उपचुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के आने से पहले प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे प्रदेश सरकार के सभी मंत्री भी यहां पहुंच रहे हैं। इनमें से जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर और खाद्य रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा शुक्रवार को ही अयोध्या पहुंच चुके हैं। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित अन्य राज्य मंत्री भी शामिल होंगे। इनके अलावा संगठन की ओर से प्रभारी का दायित्व निभा रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी भी कार्यकर्ता संवाद में शामिल होंगे। उधर मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा दहशत में है। आखिर भाजपा परेशान क्यों है, एक सीट से क्या होने वाला है, क्या उनकी सरकार गिर जाएगी या सरकार बदल जाएगी। यहां पर भाजपा ने अपने मंत्रियों की लंबी चौड़ी फौज उतार रखी है। खुद सीएम योगी कई बार आ चुके हैं। ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत के बाद अब मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भी अपनी वर्तमान रणनीति तैयार रखी है। प्रतिष्ठा की इस सीट पर भाजपा ने ताकत झोंक रखी है। क्योंकि लोकसभा में इस सीट पर सपा के अवधेश प्रसाद ने जीत हासिल की थी। उसके बाद इसे लेकर भाजपा को कई बार घेरा जा चुका है। अभी हाल में हुए उपचुनाव में भाजपा को मिली जीत ने पार्टी का मनोबल बढ़ाया है। इसलिए किसी भी कीमत पर वह इस सीट को जीतने का प्रयास कर रहे हैं।  

महिलाओं ने दिल्ली पहुंचकर किया केजरीवाल के घर का घेराव, चुनाव में पंजाब सरकार के झूठे वादों को लेकर किया प्रदर्शन

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जब से महिला सम्मान योजना की घोषणा की है, तभी से लगातार विपक्षी पार्टियों उनके लिए हमलावर हो गई हैं। केजरीवाल ने महिलाओं को फिलहाल 1,000 रुपये अभी देने और चुनाव जीतने के बाद उस रकम को 2,100 बढ़ा देने का वादा किया है। केजरीवाल के इन दावों और वादों को झूठा बताया जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा लगातार अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधती दिखाई दे रही है। अब पंजाब से आई महिलाओं ने अरविंद केजरीवाल के घर का घेराव किया और जमकर नारेबाजी भी की। शनिवार सुबह पंजाब से आई महिलाओं का कहना है कि पंजाब में भी चुनाव के समय आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को 1000 रुपये महिला सम्मान राशि देने की घोषणा की थी लेकिन सरकार बनने के बाद अभी तक महिलाओं को वह राशि नहीं मिली है। पंजाब से आई महिलाओं ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के घर का घेराव भी किया। इन महिलाओं का कहना है कि पंजाब सरकार ने चुनाव से पहले इनसे झूठे वादे किए थे कि इनको 1000 महीने के मिलेंगे, लेकिन अभी तक भी इनको पैसे नहीं मिले हैं। इन महिलाओं का यह भी कहना है कि यह लोग काफी परेशान हैं और इन्हें पंजाब सरकार से काफी उम्मीद थी। लेकिन जिस तरह से अभी तक इन्हें कोई पैसा नहीं मिला है उससे साफ है कि आम आदमी पार्टी सिर्फ वादे और दावे ही कर रही है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन कर रही इन महिलाओं का कहना है कि उनके हक का पैसा उन्हें अरविंद केजरीवाल ही दिलवाएं। इसके साथ-साथ इन महिलाओं ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के नाम के हाय हाय के नारे भी लगाए हैं। पंजाब से आई मनप्रीत कौर ने बताया कि चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने वादा किया था और फॉर्म भरवाएं थे कि चुनाव के बाद सरकार बनते ही एक 1000 रुपये हर महीने महिलाओं के अकाउंट में आएंगे। लेकिन 3 साल बीत गए अभी तक एक पैसा महिलाओं के अकाउंट में नहीं आया है। मनप्रीत कौर का कहना है कि पंजाब में नशे का बुरा हाल है। युवा नशे के शिकार होते जा रहे हैं और सरकार कुछ नहीं कर रही है। सरकार ने जो वादे महिलाओं से किए थे उसे भी सरकार पूरा नहीं कर रही है। मनप्रीत कौर का कहना है कि आम आदमी पार्टी के सबसे बड़ा नेता अरविंद केजरीवाल हैं और उन्होंने ही भगवंत मान को सीएम बनाया है। ऐसे में हम लोग अपनी मांग को लेकर अरविंद केजरीवाल के पास आए हैं ताकि वह हमारे हमारी परेशानियों को सुलझा सकें।  

‘गांव के लोगों को गरिमापूर्ण जीवन देना मेरी सरकार की प्राथमिकता है, हमारा विजन है: पीएम मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजधानी में स्थित भारत मंडपम में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव 2025’ का उद्घाटन किया. ये कार्यक्रम 9 जनवरी तक चलेगा. इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि साल 2014 से ही केंद्र सरकार लगातार, हर पल ग्रामीण भारत की सेवा में लगी हुई है. इसके परिणाम भी नजर आ रहे हैं, क्यों्कि जब इरादे नेक होते हैं तो नतीजे भी संतोष देने वाले होते हैं. पीएम मोदी ने कहा, ‘गांव के लोगों को गरिमापूर्ण जीवन देना मेरी सरकार की प्राथमिकता है. हमारा विजन है, भारत के गांव के लोग सशक्त बनें, उन्हें गांव में ही आगे बढ़ने के ज्यादा से ज्यादा अवसर मिले, उन्हें पलायन न करना पड़े, गांव के लोगों का जीवन आसान हो, इसलिए हमने गांव-गांव में मूलभूत सुविधाओं की गारंटी का अभियान चलाया.’ पीएम मोदी ने केंद्र की ग्रामीणों के लिए बनाई गई योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा, ‘हमारी सरकार ने गांव के हर वर्ग के लिए विशेष नीतियां बनाई हैं. दो-तीन दिन पहले ही कैबिनेट ने ‘पीएम फसल बीमा योजना’ को एक वर्ष अधिक तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है. दुनिया में डीएपी का दाम बढ़ रहा है, आसमान छू रहा है, लेकिन हमने निर्णय किया कि हम किसान के सिर पर बोझ नहीं आने देंगे और सब्सिडी बढ़ाकर डीएपी का दाम स्थिर रखा है. हमारी सरकार की नीयत, नीति और निर्णय ग्रामीण भारत को नई ऊर्जा से भर रहे हैं.’ कृषि के अलावा भी हमारे गांव में अलग अलग तरह के पारंपरिक कला और कौशल से जुड़े हुए कितने ही लोग काम करते हैं. रूरल इकोनॉमी और लोकल इकोनॉमी में इनका बड़ा योगदान रहा है, लेकिन पहले इनकी भी उपेक्षा हुई. अब हम उनके लिए पीएम विश्वकर्मा योजना चला रहा हैं. ये योजना देश के लाखों विश्वकर्मा साथियों को आगे बढ़ने का मौका दे रही है. पहले की सरकारों ने एससी-एसटी और ओबीसी की आवश्यकताओं की ओर ध्यान नहीं दिया. गांव से पलायन होता रहा, गरीबी बढ़ती रही, गांव और शहर के बीच की खाई बढ़ती रही, जिन्हें किसी ने नहीं पूछा, उन्हें मोदी ने पूजा है. जो इलाके दशकों से विकास से वंचित थे, अब उन्हें बराबरी का हक मिल रहा है.  

भारत के प्रसिद्ध न्यूक्लियर साइंटिस्ट आर चिदंबरम का हुआ निधन, पोखरण परमाणु परिक्षण में निभाई थी अहम भूमिका

नई दिल्ली भारत के प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले डॉ. राजगोपाला चिदंबरम का शनिवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) के अनुसार, डॉ. चिदंबरम ने मुंबई के जसलोक अस्पताल में अंतिम सांस ली। डीएई ने एक बयान में कहा, “हम अत्यंत दुख के साथ सूचित करते हैं कि डॉ. राजगोपाला चिदंबरम का आज सुबह (4 जनवरी 2025) 3:20 बजे निधन हो गया। उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। भारत की वैज्ञानिक और रणनीतिक क्षमताओं में उनका अद्वितीय योगदान रहा है।” डॉ. चिदंबरम का करियर और योगदान डॉ. चिदंबरम का जन्म 1936 में हुआ था और वह चेन्नई के प्रेसीडेंसी कॉलेज और भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु के छात्र रहे थे। उन्होंने भारत सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार (2001-2018) के रूप में भी कार्य किया। इसके अलावा, वह भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के निदेशक (1990-1993) और परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष (1993-2000) रहे। चिदंबरम ने 1974 में भारत के पहले परमाणु परीक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 1998 में पोखरण-द्वितीय परमाणु परीक्षण के दौरान परमाणु ऊर्जा विभाग की टीम का नेतृत्व किया। इन योगदानों के कारण भारत को एक परमाणु शक्ति के रूप में स्थापित किया गया। वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अनुसंधान में योगदान चिदंबरम ने उच्च दाब भौतिकी, क्रिस्टलोग्राफी और पदार्थ विज्ञान में महत्वपूर्ण शोध किया। उनके कार्यों ने इन क्षेत्रों में वैज्ञानिक समुदाय की समझ को नया दिशा दी। उन्होंने भारत में आधुनिक पदार्थ विज्ञान अनुसंधान की नींव रखी और देश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की प्रगति को नई दिशा दी। अन्य क्षेत्रों में योगदान चिदंबरम ने भारत में सुपर कंप्यूटरों के स्वदेशी विकास की पहल की और राष्ट्रीय ज्ञान नेटवर्क की संकल्पना को तैयार किया, जिससे देशभर के शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थानों को जोड़ा गया। इसके अलावा, उन्होंने ग्रामीण प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक लेनदेन सुरक्षा जैसी पहलें शुरू की, जिससे भारत के विकास को और बल मिला। पुरस्कार और सम्मान चिदंबरम को 1975 में पद्मश्री और 1999 में पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उन्हें कई विश्वविद्यालयों से मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिली और वह कई भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान अकादमियों के सदस्य थे। डीएई सचिव ने निधन को अपूरणीय क्षति बताया डीएई के सचिव अजीत कुमार मोहंती ने चिदंबरम के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा, “डॉ. चिदंबरम का योगदान भारतीय परमाणु शक्ति और रणनीतिक आत्मनिर्भरता को मजबूत करने में अभूतपूर्व था। उनका निधन भारतीय वैज्ञानिक समुदाय और देश के लिए अपूरणीय क्षति है।” डीएई ने चिदंबरम को “अग्रणी, प्रेरणादायी नेता और समर्पित मार्गदर्शक” के रूप में याद किया। इस दुख की घड़ी में सभी ने उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet