LATEST NEWS

सुनीता विलियम्स का अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी वापसी का कार्यक्रम एक बार फिर स्थगित, अब मार्च के बाद लौटेंगी

नई दिल्ली भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से पृथ्वी वापसी का कार्यक्रम एक बार फिर स्थगित हो गया है। अब अगले वर्ष मार्च के बाद पृथ्वी पर लौटेंगी। नासा ने कहा है कि ISS में मौजूदा चालक दल स्वस्थ और सुरक्षित है। नासा ने घोषणा की कि स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान, जिसे सुनीता विलियम्स को वापस लाने का कार्य सौंपा गया था, अब मार्च के अंत तक पृथ्वी से लॉन्च नहीं होगा। आपको बता दें कि सुनीता ने जून में ISS में कदम रखा था। पहले यह तय हुआ कि उनकी वापसी फरवरी 2025 में होगी, लेकिन यह फिर एकबार टल गया है। बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में सुरक्षा संबंधी समस्याएं आने के कारण से वह अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं। अंतरिक्ष में रहने का शरीर पर कितना असर अंतरिक्ष में लंबी अवधि तक रहना मानव शरीर पर कई प्रभाव डालता है। ऐसा इसलिए क्योंकि मानव शरीर पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण के तहत काम करने के लिए विकसित हुआ है। अंतरिक्ष में रहते हुए हड्डियों की घनत्व में कमी आती है, जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इसके अलावा, शरीर के मांसपेशियां भी घट जाती हैं। वहां वजन का बोझ नहीं होता। दिल, जिगर और आंखों जैसे अन्य अंगों में भी परिवर्तन होते हैं। हालांकि, अधिकांश बदलाव पृथ्वी पर लौटने के बाद और गुरुत्वाकर्षण में पुनः प्रशिक्षण लेने के बाद होते हैं। सुनीता विलियम्स का अंतरिक्ष यात्रा का अनुभव सुनीता विलियम्स एक अनुभवी अंतरिक्ष यात्री हैं और यह उनका तीसरा अंतरिक्ष मिशन है। अब तक उन्होंने अपने मिशनों के दौरान कुल 517 दिन से अधिक समय अंतरिक्ष में बिताया है। एक समय था जब उन्होंने सबसे अधिक समय तक अंतरिक्ष वॉक करने का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 51 घंटे से अधिक का समय अंतरिक्ष में बिताया था। जून से फंसी हैं सुनीता विलियम्स सुनीता विलियम्स जून में बोइंग स्टारलाइनर के माध्यम से ISS में पहुंचीं। यह मिशन पहले 7 से 10 दिन का निर्धारित किया गया था। लेकिन बोइंग स्टारलाइनर में सुरक्षा संबंधित तकनीकी खराबियों के कारण, उनका मिशन फरवरी 2025 तक बढ़ा दिया गया था। अब नासा ने सुनीता की वापसी के लिए अगले साल मार्च या अप्रैल की तारीख तय की है। नासा और स्पेसएक्स ने आगामी क्रू हैंडओवर के प्रबंधन के लिए कई विकल्पों पर विचार किया, जिसमें दूसरे ड्रैगन अंतरिक्ष यान का उपयोग और मैनिफेस्ट समायोजन शामिल थे। इसके बाद टीम ने निर्णय लिया कि मार्च के अंत में क्रू-10 लॉन्च करना सबसे अच्छा विकल्प है, ताकि नासा की आवश्यकताएं और 2025 के लिए अंतरिक्ष स्टेशन के उद्देश्यों को पूरा किया जा सके। अफवाहों का खंडन कुछ अफवाहें थीं कि सुनीता विलियम्स का वजन घट चुका है और वह अस्वस्थ हैं, लेकिन नासा ने इन अफवाहों का खंडन किया। सुनीता ने खुद बताया कि वह अंतरिक्ष स्टेशन पर विशेष उपकरणों का उपयोग करके वजन प्रशिक्षण कर रही हैं। इसके अलावा एक पूर्व मिशन के दौरान उन्होंने ISS पर अंतरिक्ष मैराथन भी दौड़ी थी। अंतरिक्ष स्टेशन पर क्रिसमस का जश्न अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर इस सप्ताह क्रिसमस का उत्सव मनाया गया, जिसमें नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बटच विलमोर ने एक अनोखा अंदाज अपनाया। क्रिसमस से पहले इन दोनों ने संता का रूप धारण किया और अंतरिक्ष में रहते हुए छुट्टियों के जश्न का आनंद लिया। क्रिसमस के मौके पर ISS पर उपहार भी पहुंचाए गए। सोमवार को स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान के माध्यम से अंतरिक्ष स्टेशन पर उपहार और अन्य आपूर्ति भेजी गईं। इनमें क्रिसमस के तोहफे और त्योहारों से जुड़ी अन्य सामग्री भी शामिल थी, जिससे ISS पर रह रहे अंतरिक्ष यात्री इस विशेष समय का जश्न मना सके।

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में नए साल की दर्शन व्यवस्था तय करने प्रबंध समिति की बैठक आयोजित

उज्जैन  ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में नए साल की दर्शन व्यवस्था तय करने के लिए एक दो दिन में प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में अन्य विषयों पर भी चर्चा होने के संकेत है। मंदिर प्रशासन ने बैठक में रखने के लिए विभागों से जानकारी मांगी है। नए साल में 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक देशभर से करीब 10 लाख भक्तों के महाकाल दर्शन करने आने का अनुमान है। मंदिर समिति भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए सुगम दर्शन व्यवस्था के इंतजाम करने की तैयारी कर रही है। टेंडर जारी करने को लेकर निर्णय देशभर से आने वाले भक्तों को किस प्रकार कम समय में सुविधा पूर्वक भगवान महाकाल के दर्शन कराए जाएं, इसी को लेकर प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में दर्शन व्यवस्था के अलावा फैसिलिटी मैनेजमेंट सहित अन्य टेंडर जारी करने को लेकर भी निर्णय हो सकता है। बता दें मंदिर में काम कर रही कुछ निजी कंपनियों का कई साल पहले अनुबंध समाप्त हो चुका है। मंदिर समिति नए टेंडर जारी नहीं कर रही है। मंदिर में लड्डू बनाने का ठेका भी सालों से अनुबंध के आधार पर बढ़ाया जा रहा है। इस पर हो सकता है निर्णय     बैठक में सामान्य दर्शनार्थियों के लिए चार धाम मंदिर के सामने से शक्ति पाथ के रास्ते महाकाल महलोक होते हुए मंदिर में प्रवेश देने की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा सकता है। वीआईपी का प्रवेश नीलकंठ द्वार से तथा वृद्ध व दिव्यांग दर्शनार्थियों को अवंतिका द्वार से प्रवेश देने की योजना है।     31 दिसंबर व 1 जनवरी को 250 रुपये की शीघ्र दर्शन टिकट व्यवस्था को यथावत रखने को लेकर भी निर्णय लिया जा सकता है। मंदिर समिति अत्यधिक भीड़ वाले दिनों में इस व्यवस्था को स्थगित करती आई है।     मंदिर समिति फैसिलिटी मैनेजमेंट व आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती के लिए नई कंपनी को ठेका दे सकती है। बैठक में टेंडर जारी करने को लेकर भी निर्णय हो सकता है।  

पृथ्वी शॉ विजय हजारे ट्रॉफी टीम से बाहर किए जाने पर इस तरह निकाला गुस्सा

मुंबई पृथ्वी शॉ का खराब फार्म अब उनके लिए परेशानी बनता जा रहा है। दरअसल मुंबई ने अपने विजय हजारे ट्रॉफी स्कॉड से उन्हें बाहर कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही थी कि विजय हजारे ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ खेलते हुए दिखाई देंगे। लेकिन MCA ने स्क्वाड में उनका नाम नहीं दिया है। इसके बाद सवाल उठने लगे कि पृथ्वी शॉ का नाम विजय हजारे ट्रॉफी में शामिल क्यों नहीं किया गया है। दरअसल पृथ्वी शॉ ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन बावजूद इसके एमसीए की ओर से इस सीजन उनका नाम टीम में शामिल नहीं किया गया है। इस फैसले से नाराज पृथ्वी शॉ ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने भगवान की फोटो लगाकर सब कुछ भगवान पर छोड़ने की बात लिखी थी, इसके बाद पृथ्वी शॉ के फैंस ने उनका जमकर समर्थन किया। वहीं अब पृथ्वी शॉ को टीम में नहीं चुने जाने को लेकर MCA की ओर से सफाई जारी की गई है। दरअसल MCA ने जानकारी दी है कि पृथ्वी शॉ को फिटनेस के कारण टीम में शामिल नहीं किया गया है, इसके अलावा उन्होंने अपने प्रदर्शन से निराश किया है। जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर किया गया है। बता दें कि पिछले कुछ समय से पृथ्वी शॉ अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में है। दरअसल खराब फिटनेस के चलते उन्हें कई बार प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया है। एमसीए की ओर से पृथ्वी शॉ को अपनी फिटनेस पर ध्यान देने की बात कही गई है। बता दें कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन में खास नहीं रहा है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में फ्लॉप रहे पृथ्वी शॉ हालांकि इस फैसले से नाराज पृथ्वी शॉ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक स्टोरी लगाई, जिसमें उन्होंने अपने आंकड़े दर्शाए, इस आंकड़े में उन्होंने बताया कि किस प्रकार उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में सिलेक्शन ना होने पर नाराजगी जाहिर की और मैसेज दिया कि इतना करने के बाद भी यदि चांस नहीं दिया जा रहा है, तो सब कुछ भगवान पर छोड़ देना चाहिए। दरअसल पृथ्वी शॉ ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इतना खास प्रदर्शन नहीं दिखाया है। पृथ्वी शॉ ने 9 मैचों में कुल 21.88 की औसत से 197 रन बनाए हैं, जिसके चलते एमसीए ने पृथ्वी शॉ को विजय हजारे ट्रॉफी से बाहर कर दिया है।

कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़, 5 आतंकी ढेर; 2 सुरक्षाकर्मी घायल

 कुलगाम जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के बेहिबाग क्षेत्र स्थित कद्देर गांव में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली। आज (गुरुवार) तड़के सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया है, इलाके में फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। कई और आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों की ओर से ऑपरेशन चलाया गया। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया था। सेना के चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है। जिसके अनुसार आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर भारतीय सेना ने कुलगाम में एक संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। संदिग्ध गतिविधि देखी गई। आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसके जवाब में सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई। बता दें कि हाल ही के दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच कई मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें कई आतंकवादी और उनके कमांडर मारे गए हैं। इस दौरान सुरक्षाबलों के जवान भी घायल हुए हैं। पिछले कुछ वर्षों में कश्मीर घाटी को जम्मू से विभाजित करने वाले पीर पंजाल क्षेत्र में आतंकवाद में उछाल देखा गया है। आतंकी घटनाओं में बढ़ोतरी के बाद तेज कार्रवाई पिछले कुछ समय से जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियां बढ़ने के बाद सुरक्षाबलों ने घाटी में अभियान तेज कर दिया है। इससे पहले 28 अक्टूबर को जम्मू के अखनूर इलाके में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया था। तब आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला किया था। सेना ने दी थी कड़ी प्रतिक्रिया अखनूर की घटना के दौरान आतंकियों ने एक एंबुलेंस पर फायरिंग की थी। इसके बाद सेना और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और घुसपैठ कर रहे आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस ऑपरेशन में 3 आतंकी मारे गए थे। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए थे।सुरक्षाबलों का कहना है कि घाटी में अमन-चैन बहाल करने के लिए आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

बाजार में कोहराम, भरभराकर ग‍िरा सेंसेक्‍स-न‍िफ्टी; म‍िनटों में 6 लाख करोड़ खाक

मुंबई भारतीय शेयर बाजार को अमेर‍िकी फेड र‍िजर्व की तरफ से ल‍िया गया फैसला रास नहीं आया. इसका असर अमेर‍िकी बाजार के साथ घरेलू स्‍टॉक मार्केट में भी द‍िखाई द‍िया. फेड र‍िजर्व की तरफ से अगले साल ब्‍याज दर में कम कटौती का संकेत द‍िये जाने के बाद दुन‍ियाभर के बाजार में ग‍िरावट देखी गई. इसके बाद आज सुबह सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में टूट गए. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1100 अंक से ज्‍यादा की गिरावट के साथ 79,029.08 अंक पर आ गया. वहीं एनएसई निफ्टी 328.55 अंक फिसलकर 23,870.30 अंक पर देखा गया. इससे न‍िवेशकों को शुरुआती कुछ ही म‍िनटों में 6 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है. वहीं इसका असर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में भी देखने को मिल रहा है. Sensex 1100 अंक से ज्‍यादा टूटकर खुला, जबकि निफ्टी 400 अंक से ज्‍यादा टूटकर ओपेन हुआ. हालांकि कुछ देर बाद स्थिति थोड़ी संभली हुई दिखाई दी. सेंसेक्‍स अभी 917 अंक गिरकर 79,238.08 पर कारोबार कर रहा है. वहीं Nifty50 283 अंक गिरकर 23,914.95  पर कारोबार कर रहा है. बैंक न‍िफ्टी में 744 अंक की गिरावट आई है. BSE सेंसेक्‍स के टॉप 30 शेयरों में से दो शेयरों को छोड़कर सभी शेयर गिरावट पर हैं. सबसे ज्‍यादा गिरावट इंफोसिस के शेयरों में 3 फीसदी की आई है. वहीं निफ्टी के 47 शेयर दबाव में कारोबार कर रहे हैं. जबकि 3 शेयर उछाल पर हैं. टाटा कंज्‍यूमर और डॉ. रेड्डी के शेयरों में तेजी देखी जा रही है. इन 10 शेयरों में बड़ी गिरावट एशियन पेंट्स के शेयर (Asian Paints Share) 2 फीसदी से ज्‍यादा टूटकर कारोबार कर रहे हैं. वहीं इंफोसिस (Infosys Share) में 3 फीसदी, टीसीएस, एचसीएल, महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक के शेयरों में करीब 2 फीसदी की गिरावट आई है. स्‍मॉल और मिड कैप में त्रिवेणी टरबाइन, फाइव स्‍टार बिजनेस, सोनाटा सॉफ्टवेयर, भारती हेक्‍साकॉम, नायका, कोचिन शिपयार्ड के शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर कारोबार कर रहे हैं. क्यों टूटा शेयर बाजार? अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने कहा कि रेट कटौती अभी और होने का अनुमान है, जिस कारण बाजार का मूड खराब हुआ और फेड की कमेंट्री से बाजार डर गया. बुधवार की कॉमेंट्री से साल 2025 में सिर्फ 2 बार कटौती के संकेत मिले है. वहीं, महंगाई पर अभी और सख्ती की जरूरत सेंट्रल बैंक ने कही है. जिस कारण भारतीय शेयर बाजार भी दबाव महसूस कर रहा है. निवेशकों को तगड़ा नुकसान कल बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन 452 लाख करोड़ रुपये था, जो आज बड़ी गिरावट के बाद घटकर 448 लाख करोड़ रुपये हो चुका है. यानी मार्केट कैप में 4 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा की गिरावट आई है. इसका मतलब है कि निवेशकों के वैल्‍यूवेशन में 4 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा बाबा गुरुघासीदास जी एक महान संत थे, उन्होंने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि बाबा गुरुघासीदास जी एक महान संत थे। उन्होंने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया। आज उनका यह संदेश मानव को एक दूसरे से जोड़ने का काम कर रहा है। साय आज सतनामी कल्याण समिति कोरबा के द्वारा तीन दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर लगभग 90 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया और सतनामी समाज को रियायती दर पर जमीन आबंटन करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री साय ने सभी को गुरु पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी सरकार बाबा गुरु घासीदास के आशीर्वाद से हम सभी के सहयोग से छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाएंगे। उन्होंने समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने, एकजुट रहने और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए विकास की राह में आगे बढ़ने की बात कही। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, समाज के अध्यक्ष यू आर महिलांगे सहित अन्य समाज के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।       मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आज बाबा गुरुघासी दास की जयंती में जगह-जगह कार्यक्रम में शामिल होने का पुण्य अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबको साथ लेकर आगे चलते हैं। उनका नारा “सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास“ है जिसे छत्तीसगढ़ की सरकार ने भी अपनाया है और इसी दिशा में सभी समाज को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी से लेकर अन्य स्थानों को विकसित करने का कार्य पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में किया गया। उन्होंने कहा कि एक साल के कार्यकाल में जो भी वादा था उसे पूरा किया गया है। पीएम आवास का निर्माण, 3100 में धान खरीदी, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान, 5500 प्रति मानक बोरा तेंदूपत्ता की पारिश्रमिक, 70 लाख महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रुपये और पीएससी में गड़बड़ी की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री साय ने दिल्ली में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए ट्राइबल हॉस्टल जानकारी देते हुए कहा कि समाज को शिक्षा के क्षेत्र में और आगे बढ़ना होगा। हमारी नई शिक्षा नीति, उद्योग नीति गरीबों, युवाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति, अग्निवीरो, दिव्यांगजनो के लिए फायदेमंद है। समाज उद्यम के क्षेत्र में भी आगे बढ़े और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं।  खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम मंत्री दयालदास बघेल ने सामाजिक बन्धुओं से बाबा गुरु घासीदास जी ने संदेशों को अपनाने का आव्हान किया। उन्होंने समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर उद्योग-धंधे की ओर आगे बढ़ने की अपील की। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सभी लोगों को गुरू पर्व की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य का विकास किया जा रहा है। यहाँ डोम निर्माण के लिए भी राशि जारी की गई है। आने वाले दिनों में भव्य डोम नजर आएगा। चांदी का मुकुट पहनाकर किया अभिनन्दन समारोह में मुख्यमंत्री साय और अन्य अतिथियों ने आरती और जैतखाम की पूजा कर ध्वजारोहण में शामिल हुए। सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गर्मजोशी से गजमाला पहनाकर स्वागत और चाँदी का मुकुट पहनाकर अभिनन्दन किया। बाबा गुरु घासीदास के तैलचित्र सहित गुलाब के फूल भेंट किए गए। मुख्यमंत्री साय ने सालिक निर्मल दिवाकर के पुस्तक ‘‘माँ की चाहत‘‘ का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर इंडोर स्टेडियम में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल हुए

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  राजधानी रायपुर इंडोर स्टेडियम में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कवि सम्मेलन 5.0 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित विधायकगण और श्रोतागण मौजूद रहे।       मुख्यमंत्री साय ने परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा के जयंती पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने सभी मूर्धन्य कवियों का छत्तीसगढ़ की माटी में स्वागत और अभिनंदन किया। साय ने कहा कि बड़े ही शुभ दिन पर यह आयोजन हो रहा है। बाबा गुरु घासीदास का आशीर्वाद प्रदेश वासियों को मिले, उन्होंने यह कामना की।         मुख्यमंत्री ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कवि और गीतकार केदार परिहार को छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित किया। कवि सम्मेलन में पद्म डॉ. सुरेंद्र दुबे, पद्म डॉ. सुनील जोगी, डॉ. हरिओम पवार, सुअनामिका जैन अंबर,  डॉ. अनिल चौबे, स्वयं श्रीवास्तव और रमेश विश्वहार अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया।

“प्रशासन गांव की ओर 2024” अभियान मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के साथ साझाकर संचालित करें

मुख्य सचिव के सुशासन सप्ताह पर कलेक्टर्स को निर्देश  “प्रशासन गांव की ओर 2024” अभियान को मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के साथ साझा कर संचालित करें- मुख्य सचिव “प्रशासन गांव की ओर 2024” अभियान मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के साथ साझाकर संचालित करें भोपाल मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि वे 19 से 25 दिसंबर तक आयोजित होने वाले सुशासन सप्ताह के अंतर्गत “प्रशासन गांव की ओर 2024” अभियान को मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के साथ साझा कर संचालित करें। मुख्य सचिव जैन ने वीडियो कांफ्रेंस से संपूर्ण अभियान के संबंध में कलेक्टर्स को दिशा निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष केन्द्र सरकार द्वारा 19 से 24 दिसबर 2024 तक सुशासन सप्ताह मनाया जाने का निर्णय लिया है। सुशासन सप्ताह के अंतर्गत “प्रशासन गांव की ओर 2024” अभियान चलाया जाएगा। इसमें जनसमस्याओं का निराकरण कर अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। मुख्य सचिव ने कलेक्टर्स से अभियान की तैयारी के संबंध में चर्चा की।उन्होंने सुशासन सप्ताह के अंतर्गत “प्रशासन गांव की ओर अभियान में जन समस्याओं का निराकरण कर अधिक से अधिक व्यक्तियों को सेवाओं का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने इस अभियान को मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के साथ साझा कर संचालित करने के लिए कहा है। बैठक में सभी जिला कलेक्टर को पोर्टल पर अपने जिले में तीन नवाचारों, सुशासन पहलों पर संक्षिप्त लेख तैयार कर उसकी गुणवता सुनिशित करने के निर्देश दिए गए।इन आलेखों को अभियान के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। सुशासन की श्रेष्ठ प्रथाओं का संकलन कर उन्हें पोर्टल पर चित्र सहित साझा करने के लिए भी कहा गया है। साथ ही सार्वजनिक शिकायतों के समाधान पर सफलता की कहानियॉँ भी अपलोड की जाएंगी। इन श्रेष्ठ प्रथाओं एवं सफलता की कहानियों को पृथक से राज्य स्तर पर भी संकलित किया जाएगा। जिला कलेक्टर जनता की शिकायतों के समाधान और बेहतर सेवा वितरण के लिए मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के शिविरों के साथ साझा शिविर आयोजित करेंगे।मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अंतर्गत निराकृत किए गये आवेदनों/शिकायतों/सेवाओं को भारत सरकार के पोर्टल पर भी दर्जं करेंगे। मुख्य सचिव ने कहा कि जिला कलेक्टर 23 दिसंबर, 2024 को जिले में एक प्रसार कार्यशाला आयोजित करें, जिसमें जिला स्तर पर सुशासन की श्रेष्ठ प्रथाओं का संकलन कर उन्हें प्रशासन गांव की ओर पोर्टल पर प्रस्तुत करें। अभियान अवधि में CPGRAMS पोर्टल की सभी शिकायतों का निराकरण करना सुनिश्चित किया जायेगा। CPGRAMS पोर्टल की सभी शिकायते सी.एम् हेल्पलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। सभी विभाग अध्यक्ष भी उपरोक्तानुसार सुशासन सप्ताह के अंतर्गत अधिक से अधिक जनसमस्याओं, सेवाओं के निराकरण संबंधी सतत समीक्षा करना सुनिश्चित करेंगे योजना, आर्थिक एवं सांख्यकी विभाग, जिलों से विज़न डॉक्यूमेंट प्राप्त कर उनका परीक्षण करेगा, जिन्हें मापदंड के अनुरूप होने पर पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।  

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अपेक्स कमेटी गठित

भोपाल राज्य शासन ने भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय की जनजातीय समुदायों के लिये लागू किये गये धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत विभिन्न विकास विभागों द्वारा कार्य-योजना बनाने, उसके क्रियान्वयन, समन्वय, अभिसरण एवं अनुश्रवण के लिये मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय अपेक्स कमेटी गठित की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार समिति में वित्त विभाग, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास, पशुपालन एवं डेयरी, पर्यटन, आयुष, स्कूल शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव को समिति में सदस्य बनाया गया है। सचिव, जनजातीय कार्य विभाग समिति के सदस्य सचिव होंगे। समिति सभी जिला कलेक्टर के कार्यों की मॉनीटरिंग करेगी और उत्कृष्ट कार्यों का चिन्हांकन भी करेगी। समिति मासिक एवं त्रैमासिक समीक्षा करेगी, जिसमें योजना की प्रगति, संभावित समस्याओं पर सलाह देकर विभागों के बीच समन्वय का कार्य भी करेगी। समिति समय-समय पर बैठकें आयोजित कर भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय से प्राप्त दिशा-निर्देश के अनुसार अन्य कार्यवाही भी सुनिश्चित कर सकेगी।  

राज्य घुड़सवारी अकादमी के राजू सिंह को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सारंग ने दी बधाई

भोपाल 61वीं कैवलेरी जयपुर में 15 से 18 दिसंबर 2024 तक आयोजित सीसीआई 3 स्टार इवेंटिंग क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के घुड़सवार राजू सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम और द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया। राजू सिंह ने घोड़े “मविलान” के साथ 38.8 अंकों के साथ पहला स्थान और “मताकाली” के साथ 40.6 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल कर राज्य का मान बढ़ाया। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने राजू सिंह को इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि यह राज्य के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों के कठिन परिश्रम और समर्पण की सराहना की। प्रतियोगिता में प्रदीप कुमार और कुंभभार महेश के शरायु ने भी क्रमशः तीसरा और चौथा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राजू सिंह ने एशियन चैंपियनशिप 2025 (थाईलैंड) के लिए पहला क्वालीफाइंग ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। दूसरा क्वालीफाइंग ट्रायल अगले महीने 14 से 17 तारीख तक आर्मी पोलो एंड राइडिंग क्लब, दिल्ली में आयोजित होगा।  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित मिड-डे मिल के कार्यक्रम में शामिल हों

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 दिसम्बर को अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित मिड-डे मिल के कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में फाउंडेशन द्वारा एक करोड़ वीं थाली में भोजन परोसने का कीर्तिमान बनेगा। कार्यक्रम का आयोजन बावड़ियां कलां भोपाल में सुबह 9 बजे होगा। अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा बच्चों को मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत भोजन परोसा जाता है। बावड़ियां कलां के किचन में प्रतिदिन 50 हजार छात्रों के लिये भोजन तैयार होता है। भोपाल के 645 स्कूलों में 38 गाड़ियों के द्वारा पहुँचाया जाता है। यहां पर आधुनिक मशीनों से भोजन तैयार किया जाता है। कुछ ही घंटों में एक लाख 20 हजार रोटियां और 30 हजार पूड़ियों के साथ अन्य खाद्य सामग्री भी तैयार होती है  

डिजिटल अरेस्ट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली, थोक व्यापारी के खाते में मिले ठगी के 1 करोड़ 66 लाख रुपये

इंदौर इंदौर की शेयर कारोबारी वंदना गुप्ता को डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ 60 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो और आरोपियों को उत्तर प्रदेश से पकड़ लिया है। एक आरोपी थोक कारोबारी है। वह साइबर ठगों के गिरोह के लिए कमीशन पर करंट बैंक खाते उपलब्ध कराता था। उसके खाते में 12 राज्यों से 1 करोड़ 66 लाख रुपये जमा हुए हैं। आरोपी को कमीशन के बदले मिले 3 लाख इंदौर के एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती निवासी मनोज श्रीवास्तव और लखनऊ के आगम साहनी को गिरफ्तार किया है। मनोज परचून का थोक कारोबारी है। उसने आगम के कहने पर करंट खाता ठगों को उपलब्ध कराया था। इसके बदले मनोज को 3 लाख रुपये कमीशन मिला था। 12 राज्यों की पुलिस कर रही इन आरोपियों की तलाश कारोबारी वंदना गुप्ता से ठगी करने वाले साइबर ठगों के गिरोह ने मनोज के खाते में 25 लाख रुपये जमा करवाए थे। पुलिस ने खाते की जांच की तो 1 करोड़ 66 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन मिला। यह रकम 12 राज्यों से 23 लोगों के साथ हुई ठगी की है। इन मामलों की बिहार, गुजरात, हरियाणा, मेघालय, तमिलनाडु, बंगाल, असम, केरल, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और मध्य प्रदेश पुलिस जांच कर रही है। इंदौर पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए 13 आरोपी बता दें कि महिला कारोबारी को डिजिटल अरेस्ट करके ठगी के इस मामले में इंदौर पुलिस अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक, लखनऊ से गिरफ्तार आरोपित आगम साहनी ने पूछताछ में बताया कि वह टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से ठग गिरोह से जुड़ा था। उसने मनोज से खाता लेकर गिरोह को उपलब्ध कराया था।

जनवरी 2025 में उत्तराखंड आजादी के बाद समान नागरिक संहिता लागू करने वाला प्रदेश बन जाएगा

देहरादून उत्तराखंड में नए साल पर जनवरी से यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू किए जाने की घोषणा की गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड में जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता लागू हो जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस तरह उत्तराखंड आजादी के बाद समान नागरिक संहिता लागू करने वाला प्रदेश बन जाएगा।  सचिवालय में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) की बैठक के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने संकल्प के अनुसार, समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में होमवर्क पूरा कर चुकी है। सीएम धामी ने कहा कि मार्च 2022 में प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर 7 फरवरी 2024 को राज्य विधानसभा से समान नागरिक संहिता विधेयक 2024 पारित किया गया। इस विधेयक पर महामहिम राष्ट्रपति की सहमति मिलने के बाद 12 मार्च 2024 को इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया। नियमावली हुई तैयार सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अब समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 अधिनियम की नियमावली भी तैयार कर ली गई है। इस तरह उत्तराखंड अब जनवरी से समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सीएम ने अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। उन्होंने संहिता के प्रावधान लागू करने के लिए कार्मिकों का समुचित प्रशिक्षण देने के साथ ही सभी तरह की आधारभूत सुविधाएं जुटाने का निर्देश दिया। साथ ही, अधिक से अधिक सेवाओं को ऑनलाइन रखते हुए, जनसामान्य की सुविधा का ख्याल रखने की बात कही है। मोबाइल एप भी किया गया तैयार मुख्यमंत्री ने कहा कि जन सामान्य की सुलभता को देखते हुए समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए एक पोर्टल तथा मोबाइल एप भी तैयार किया गया है। इससे पंजीकरण, अपील आदि की समस्त सुविधाएं ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही हैं। सीएम योगी ने कहा कि जनवरी 2025 में उत्तराखंड में राज्य समान नागरिक संहिता लागू हो जाएगी। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड का समान नागरिक संहिता कानून, सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की मूल भावना पर चलते हुए समाज को नई दिशा देगा। यह कानून विशेषकर देवभूमि की महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण के नए द्वार खोलेगा।

श्रृद्धा सेतु एक्सप्रेस सहित तीन साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 24 दिसंबर से 7 जनवरी के मध्य सुल्तानपुर तक जाएगी, बदलेगा रुट

जबलपुर जबलपुर होकर अयोध्या केंट तक संचालित होने वाली तीन साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 24 दिसंबर से 7 जनवरी के मध्य सुल्तानपुर तक जाएगी। ये तीनों ट्रेन, एलटीटी-अयोध्या केंट (22183/84), एलटीटी-अयोध्या केंट-एलटीटी (22103/04) और रामेश्वरम-अयोध्या केंट-रामेश्वरम श्रृद्धा सेतु (22613/14) एक्सप्रेस है। संबंधित अवधी में एलटीटी-अयोध्या-एलटीटी (22103/04) और श्रृद्धा सेतु (22613/14) एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर जफराबाद-जौनपुर सिटी (परिवर्तित मार्ग) होकर चलेगी। उक्त ट्रेनों संचालन भी अयोध्या केंट के स्थान पर सुल्तानपुर स्टेशन से आरंभ होगा। यह निर्णय अयोध्या केंट स्टेशन में यार्ड रिमाडलिंग कार्य के कारण किया गया है। इस दौरान उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के बाराबंकी-अयोध्या केंट-जफराबाद रेलखंड पर अधोसंरचना निर्माण कार्य होना है। इसके कारण भी कुछ अन्य ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित रहेगा। दुर्ग- नौतनवां 18205 एक्सप्रेस 19, 26 दिसंबर व दो जनवरी और नौतनवां-दुर्ग 18206 एक्सप्रेस 21, 28, दिसंबर एवं चार जनवरी को दोनों दिशाओं में अपने पूर्व मार्ग के स्थान पर मानिकपुर–प्रयागराज छिवकी–वाराणसी–जौनपुर–ओंरिहार होकर जाएगी। गोरखपुर-यशवंतपुर 15023 एक्सप्रेस 24, 31 दिसंबर एवं सात जनवरी और यशवंतपुर-गोरखपुर 15024 एक्सप्रेस 19, 26, दिसंबर एवं दो जनवरी को अपने पूर्व मार्ग के बजाय गोरखपुर–गोंडा-बाराबंकी होकर संचालित होगी। इस दौरान छपरा-एलएलटी-छपरा एक्सप्रेस (15101/02) छपरा-गोरखपुर–गोंडा-बाराबंकी–ऐशबाग–कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी। रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल ट्रेन के छह फेरे निरस्त जबलपुर होकर भोपाल से अगरतला के मध्य संचालित होने वाली स्पेशल ट्रेन (01665/66) के छह फेरे निरस्त रहेंगे। पश्चिम मध्य रेल की यह ट्रेन नौ जनवरी से 23 फरवरी के मध्य नहीं चलेगी। रेलवे ने मंगलवार को ही रानी कमलापति (भोपाल)-अगरताल स्पेशल ट्रेन के संचालन को जारी रखने की अनुमति प्रदान की थी। उसके एक दिन बाद ही ट्रेन के छह फेरे निरस्त करने का आदेश जारी किया गया है। माना जा रहा है कि महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त भार के कारण अगरतला ट्रेन को निरस्त किया गया है। पमरे की जारी विज्ञप्ति के अनुसार रानी कमलापति-अगरतला ट्रेन नौ जनवरी से 20 फरवरी के मध्य और अगरताल-रानी कमलापति ट्रेन 12 जनवरी से 23 फरवरी के मध्य निरस्त रहेगी। इस दौरान यात्रियाें को रेलवे स्टेशन, एनटीईएस, रेल मदद 139 से जानकारी प्राप्त कर यात्रा करने का परामर्श जारी किया गया है।  

महाकुंभ में पावर सेंटर यानी नया कंट्रोल रूम भी बनकर तैयार, जहां शीर्ष अधिकारी बैठकर बनाएंगे रणनीति

प्रयागराज महाकुंभ में इस बार सुंदरता और सुरक्षा का अद्भुत संगम होने जा रहा है। देश विदेश के श्रद्धालु यहां नव्यता के साथ साथ भव्यता का भी आनंद लेने के लिए बस पहुंचने ही वाले हैं। इस पूरे मेले को संचालित करने वाला पावर सेंटर यानी नया कंट्रोल रूम भी बनकर तैयार हो गया है, जहां शीर्ष अधिकारी बैठकर रणनीति बनाएंगे। कंट्रोल रूम से ही मेले के चप्पे चप्पे पर नजर रखी जाएगी। महाकुंभनगर में इस कंट्रोल रूम को बनाने में बॉलीवुड के प्रसिद्ध आर्ट डायरेक्टर और वास्तुकार पवन पांडे की मदद ली गई है। सभी व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग सीएम योगी के निर्देश पर विश्व के इस सबसे बड़े मेले को सजाने संवारने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। महाकुंभनगर में बना यह कंट्रोल रूम मेले से पहले चल रही तैयारियों के साथ साथ मेले के दौरान सभी व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करेगा। यहां कॉन्फ्रेंस हॉल में मेले को संचालित करने के लिए मीटिंग्स की जाएगी। मीडिया के स्पेशल ब्लॉक भी बनाए जा रहे हैं, जो संपूर्ण मेले की जानकारी मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाएंगे। महाकुंभ को भव्य बनाने की तैयारी महाकुंभनगर के अपर मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार के महाकुंभ को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उनकी मंशा है कि दुनिया के सामने महाकुंभ के माध्यम से ऐसा उदाहरण पेश किया जाए, जिससे लोग जानें कि आखिर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश क्यों कहा जाता है। महाकुंभ की सुंदरता को संवारने के लिए देश के कोने-कोने से प्रसिद्ध कलाकारों की बड़ी महत्वपूर्ण टीमें यहां महाकुंभनगर की दीवारों में नवजीवन के रंग उकेरते देखी जा सकती हैं। अपर मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि कंट्रोल रूम में श्रद्धालुओं को लेकर होने वाले जरूरी इंतजाम के लिए वीआईपी मीटिंग होंगी। साथ में कॉन्फ्रेंस हॉल और करोड़ों लोगों तक सही समय पर उचित जानकारी पहुंचाने के लिए मीडिया के  ब्लॉक भी बनाए जा रहे हैं। समयसीमा के अंदर बना कंट्रोल रूम इसी क्रम में मुंबई में कई फिल्मों और रियलिटी शो के अनुभवी आर्ट डायरेक्टर पवन पांडे ने महाकुंभ का पॉवर सेंटर समय सीमा से पहले तैयार कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप कंट्रोल रूम को अंतिम रूप दिया गया है। यह सुरक्षा के लिहाज से बेहद मुफीद है। प्रयाग के प्रमुख मंदिरों और धर्मस्थलों की कलाकृतियों से इसे सजाया गया है। यहां एक साथ 100 से अधिक अफसरों की टीम काम करेगी। साथ ही महाकुंभ के दौरान हर गतिविधियों की मॉनिटरिंग भी यहीं से की जाएगी। मेले के शीर्ष अधिकारी इसी कंट्रोल रूम से मेले के चप्पे चप्पे पर नजर रखेंगे और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपडेट देंगे। सुरक्षा का विशेष इंतजाम कंट्रोल रूम में अफसरों के अलग-अलग प्रकार के केबिन बनाए जा रहे हैं। जिसमें सुरक्षा, प्रशासनिक कार्यों के साथ साथ चिकित्सा, पेयजल संबंधित सभी आवश्यक कार्यों की निगरानी की जाएगी। देश-विदेश से महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न होने पाए, इसके लिए बाकायदा रणनीति बनाने का काम भी इसी कंट्रोल रूम से किया जाएगा। विभागीय समन्वय के लिए यहीं पर कॉन्फ्रेंस हॉल रहेंगे और जन सुविधाओं से संबंधित जानकारी के लिए मीडिया के ब्लॉक भी यहीं पर अलग से बनाए जा रहे हैं। सुविधा के लिहाज से इस सेंटर को एल शेप का आकर दिया जा रहा है। जिसमें अफसर से लेकर उनके स्टाफ तक के लिए हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet