LATEST NEWS

महाकुंभ के पहले पैसेंजर्स की सहूलियत के लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया

भोपाल रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यूपी में होने वाले कुंभ को देखते हुए रेलवे ने मध्य प्रदेश दिल्ली यूपी बिहार राजस्थान गुजरात झारखंड और छत्तीसगढ़ के रास्ते स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।इन महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन जनवरी से फरवरी तक अलग-अलग तिथि को किया जाएगा। यात्री अपनी सुविधा के हिसाब से बुकिंग करा सकते हैं। रेलवे ने लखनऊ मंडल के बाराबंकी-जाफराबाद रेलखंड में मेगा ब्लॉक के कारण बरेली होते हुए गुजरने वाली चार विशेष ट्रेनों को 18 दिसंबर से जनवरी के पहले सप्ताह तक निरस्त कर दिया है। 8 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। वही अयोध्या-छपरा रूट की कई ट्रेनें गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएंगी। प्रयागराज संगम- बस्ती सहित 18 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। जनवरी से चलेगी ये स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 08251 रायगढ़-वाराणसी कुंभ स्पेशल का रायगढ़ से संचालन 25 जनवरी और वापसी में 26 को वाराणसी से किया जाएगा। गाड़ी संख्या 01661 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 16.01.2025 से 20.02.2025 तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को सुबह 11:10 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सुबह 10:15 बजे बनारस पहुँचेगी। गाड़ी संख्या 01662 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 17.01.2025 से 21.02.2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दोपहर 14:45 बजे बनारस से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09801 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 17.01.2025 से 21.02.2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को सुबह 08:15 बजे सोगरिया से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10:15 बजे बनारस पहुँचेगी। गाड़ी संख्या 09802 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 18.01.2025 से 19.02.2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को दोपहर 14:45 बजे बनारस से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 15:45 बजे सोगरिया पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04811,बाड़मेर-बरौनी स्पेशल(1 ट्रिप) 19 जनवरी को बाड़मेर से सायं 5.30 बजे प्रस्थान कर जोधपुर स्टेशन पर रात्रि 9.20 बजे आगमन व 9.30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 9 बजे बरौनी पहुंच जाएगी। गाडी संख्या 04812,बरौनी-बाड़मेर स्पेशल(1 ट्रिप) बरौनी से 21 जनवरी को रात्रि 11 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन जोधपुर स्टेशन पर सुबह 8.45 बजे आगमन व 8.55 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे बाड़मेर पहुंच जाएगी। गाडी संख्या 03021 हावड़ा-टूंडला कुंभ मेला स्पेशल एक जनवरी से 8 जनवरी तक नियमित एवं 16, 20 और 24 जनवरी को चलेगी. जबकि फरवरी में 5,7,14, 21 और 26 को चलेगी. गाडी संख्या 03022 टूंडला-हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल जनवरी में 2 से 10, 18, 22, 26 और फरवरी 7, 9, 16, 23 और 28 को चलेगी. गाडी संख्या 03023 हावड़ा-टूंडला कुंभ मेला स्पेशल जनवरी में 20, 22, 23 फरवरी में 16, 17, 18, 20 को चलेगी। ट्रेन संख्या 03024 टूंडला-हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल जनवरी में 21, 23, 24 फरवरी में 17, 18, 19, 21 को चलेगी. गाडी संख्या 03025 हावड़ा-टूंडला कुंभ मेला स्पेशल 28 फरवरी को चलेगी। ट्रेन संख्या 03026 टूंडला-हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल एक मार्च को चलेगी। गाडी संख्या 03029 हावड़ा-टूंडला कुंभ मेला स्पेशल 23 जनवरी, 06 और 20 फरवरी को चलेगी। ट्रेन संख्या 03030 टूंडला-हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल 25 जनवरी, 8 और 22 फरवरी को चलेगी। गाडी संख्या 03031 हावड़ा-भिण्ड कुंभ मेला स्पेशल जनवरी में 01, 18 एवं फरवरी में 19 को चलेगी।ट्रेन संख्या 03032 भिण्ड-हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल जनवरी में 02, 19, फरवरी में 20 को चलेगी। गाडी संख्या 03033 हावड़ा-भिण्ड कुंभ मेला स्पेशल 26 जनवरी को चलेगी। ट्रेन संख्या 03034 भिण्ड-हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल 27 जनवरी को चलेगी। गाड़ी संख्या 09413 साबरमती-बनारस महाकुंभ मेला स्पेशल साबरमती से 11:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14:45 बजे बनारस पहुंचेगी। यह ट्रेन 16 जनवरी और 05, 09, 14, 18 फरवरी, 2025 को चलेगी। गाड़ी संख्या 09414 बनारस-साबरमती महाकुंभ मेला स्पेशल बनारस से 19:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 00:30 बजे साबरमती पहुँचेगी।यह ट्रेन 17 जनवरी और 06, 10, 15, 19 फरवरी 2025 को चलेगी। गाड़ी संख्या 09421 साबरमती-बनारस महाकुंभ मेला स्पेशल साबरमती से 10:25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14:45 बजे बनारस पहुंचेगी।यह ट्रेन 19, 23 और 26 जनवरी, 2025 को चलेगी। गाड़ी संख्या 09422 बनारस-साबरमती महाकुंभ मेला स्पेशल बनारस से 19:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 01:25 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह ट्रेन 20, 24 और 27 जनवरी 2025 को चलेगी। गाड़ी संख्या 09555 भावनगर टर्मिनस-बनारस महाकुंभ मेला स्पेशल भावनगर टर्मिनस से सुबह 05:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14:45 बजे बनारस पहुँचेगी। यह ट्रेन 22 जनवरी और 16, 20 फरवरी, 2025 को चलेगी। गाड़ी संख्या 09556 बनारस-भावनगर टर्मिनस महाकुंभ मेला स्पेशल बनारस से 19:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 05:00 बजे भावनगर टर्मिनस पहुँचेगी. यह ट्रेन 23 जनवरी और 17, 21 फरवरी 2025 को चलेगी। दिसंबर में रद्द रहेंगी ये ट्रेनें 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष 20 दिसंबर से सात जनवरी तक और 04652 अमृतसर-जयनगर विशेष ट्रेन 18 दिसंबर से पांच जनवरी तक निरस्त । 04829 जोधपुर-गोरखपुर विशेष ट्रेन 19, 26 दिसंबर और दो जनवरी को व 04830 गोरखपुर-जोधपुर विशेष ट्रेन 20, 27 दिसंबर व तीन जनवरी को निरस्त । 18 से 31 दिसम्बर तक 14231 प्रयागराज संगम- बस्ती मनवर संगम एक्सप्रेस।18 से 31 दिसम्बर तक 14232 बस्ती-प्रयागराज संगम मनवर संगम एक्सप्रेस। 19 एवं 26 दिसम्बर  तथा 02 जनवरी को 04829 जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन। 20 एवं 27 दिसम्बर को तथा 03 जनवरी को 04830 गोरखपुर-जोधपुर स्पेशल ट्रेन। 20 एवं 27 दिसम्बर को तथा 03 जनवरी को  09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल ट्रेन। 23 एवं 30 दिसम्बर तथा 06 जनवरी को 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन। इन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस को 20, 27 दिसंबर व तीन जनवरी को रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, वाराणसी के रास्ते चलाया जाएगा। 14017 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस 19, 26 दिसंबर व दो जनवरी को जाफराबाद, सुल्तानपुर, लखनऊ के रास्ते चलाया जाएगा। 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 18, 21, 23, 25, 28, 30 दिसंबर और एक, चार व छह जनवरी को परिवर्तित मार्ग बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। 15115 छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस 21 व 28 दिसंबर और 15116 दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस 22 व 29 दिसंबर को गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। 15557 दरभंगा-आनंद एक्सप्रेस 19, 23, 26, 30 दिसंबर को 15558 आनंद विहार टर्मिनल-दरभंगा एक्सप्रेस 17, 20, 24, 27, 31 दिसंबर को गोरखपुर, गोंडा, बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। 15716 अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस 31 दिसंबर और दो व छह फरवरी को परिवर्तित मार्ग … Read more

जब बदमाश आक्सीजन सप्लाई करने वाले पाइप को काट ले गए तो 11 बच्चों की सांसें आफत में आ गई थी, डाॅक्टर पहुंचे

राजगढ़ जिला अस्पताल के एसएनसीयू यानि की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में उस समय हड़कंप मच गया, जब बदमाश आक्सीजन सप्लाई करने वाले पाइप को काट ले गए।जिसके कारण एसएनसीयू में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो गई। ऑक्‍सीजन सपोर्ट पर मौजूद 11 बच्चों की सांसें आफत में आ गई थी। अलार्म बजने के बाद टीम पहुंची व वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में सिलिंडरों से तत्काल ऑक्सीजन सप्लाई चालू की। जानकारी के मुताबिक राजगढ़ जिला चिकित्सालय परिसर में ही एसएनसीयू वार्ड है। इसमें नवजात बच्चों को तकलीफ होने पर रखा जाता है। ऐसे में वार्ड में 23 बच्चों को भर्ती कर रखा था। वार्ड में पीएम रूम के समीप लगे ऑक्सीजन प्लांट से पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन सप्लाई की जाती है। मंगलवार-बुधवार रात को अस्पताल में कुल 23 बच्चे भर्ती थे। कुछ का स्वास्थ्य अधिक खराब होने के कारण 11 बच्चों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रख रखा था। इसी के तहत प्लांट से वार्ड तक बकायदा पाइप के जरिए ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही थी। रात में अज्ञात बदमाश प्लांट के नजदीक से ही करीब 10 -15 फीट लंबा पाइप काट ले गए। बदमाशों द्वारा पाइप काटने के कारण एसएनसीयू वार्ड में सप्लाई बंद हो गई। सप्लाई बंद होने के कारण बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित होने लगा था। जांच में सामने आया कि बदमाशों ने सुरक्षा के लिए लगाई गई लोहे की जाली को काटकर परिसर में प्रवेश किया था। सप्लाई बंद होने पर रोये बच्चे, अलार्म ने किया अलर्ट पाइप चोरी होने के कारण जैसे ही ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हुई तो बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने लगा।मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक साथ सभी बच्चों के रोने के कारण लगा कि कुछ हुआ है। उधर सप्लाई बंद होने के कारण अस्पताल प्रबंधन को अलर्ट करने वाला अलार्म भी बज उठा। अलार्म बजने के कारण खतरे को भांपते हुए एसएनसीयू के डाॅक्टर सहित टीम आनन-फानन में वार्ड में जा पहुंची व हालाताें को नियंत्रण में लिया गया। विकल्प के लिए रखे थे सिलिंडर, वाल्‍व चालू किये वाल्व चालू करने के साथ ही ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू हो गई व बच्चे सामान्य स्थिति में आ गए। खास बात यह है कि यहां पर टीम द्वारा खतरों से बचने के लिए विकल्प के रूप में सिलिंडर रख रखे हैं, जिनके वाल्व चालू करने पर आक्सीजन को प्रोपर पलंगों पर मौजूद बच्चों तक पहुंचा दिया जाता है। बुधवार को अल सुबह भी वही किया। आए दिन हो रही चोरियां पाइपों की चोरियां ऐसा नहीं है कि जिला अस्पताल में पहली बार चोरी हुई है, बल्कि इसके पहले भी कई बार चोरियां हो चुकी है। हाल ही में 20 दिन पहले 28 नवंबर को भी बदमाश इसी ऑक्सीजन प्लांट से कापर वायर चुरा ले गए थे। उस समय प्लांट से नवीन भवन के लिए पाइप डाला गया था जो पाइप डालकर तैयार किया था उसे बदमाश रात को चुरा ले गए थे। हालांकि उस पाइप में फिलहाल ऑक्सीजन सप्लाई चालू नहीं की थी, लेकिन इस बार जो पाइप चुराया उसमें सप्लाई चालू थी, जिसके कारण बच्चों को दिक्कत आई!

बिजली कंपनी का प्रदेश में किसानों को ऑफर, अब मात्र 5 रुपये में स्थायी कृषि पंप कनेक्शन मिलेगा

भोपाल मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक फायदे की खबर है. खेती के लिए किसानों को अब महज 5 रुपये में स्थायी पंप कनेक्शन मिलेगा. बिजली कंपनी की तरफ से यह ऑफर दिया जा रहा है.   मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ग्रामीण कृषि उपभोक्ताओं को अब मात्र 5 रुपये में स्थायी कृषि पंप कनेक्शन उपलब्ध कराने जा रही है. कंपनी ने कहा है कि कृषि पंपों के कनेक्शनों की संख्या बढ़ाए जाने के लिए ऐसे किसान जो बिजली की उपलब्ध लाइन के नजदीक स्थित हैं, उनको सुविधानुसार आसानी से स्थाई कृषि पंप कनेक्शन दिया जाएगा. मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग की तरफ से जारी नियमों के अनुसार, अब निम्न दाब (LT) पोल से उपभोक्ताओं द्वारा स्थापित होने वाली सर्विस लाइन में महज 5 रुपये में ग्रामीण क्षेत्र में नया स्थाई कृषि कनेक्शन प्रदान किया जाएगा. सरल संयोजन पोर्टल में उपभोक्ताओं के लिए नए कनेक्शन का फॉर्म भरने का काम भी कंपनी का मैदानी अमला करेगा. वहीं, सुरक्षा निधि के तौर पर 1200 रुपये प्रति हॉर्स पॉवर उपभोक्ता के पहली बार के बिल में जोड़ी जाएगी.  

अनुपूरक बजट में केन-बेतवा परियोजना को 900 करोड़ रुपए, लाड़ली बहना योजना के लिए 465 करोड़

भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में डॉ मोहन यादव सरकार ने वर्ष 2024-25 के लिए अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया है। यह 22,460 करोड़ रुपये का है। उप मुख्यमंत्री (वित्त) जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में वर्ष 2024-25 में विभागों को आवश्यक अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराने के लिए प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया। इस अनुपूरक बजट में केन-बेतवा परियोजना के लिए 900 करोड़ रुपए, लाड़ली बहना योजना के लिए 465 करोड़ और पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना के लिए 600 करोड़ रुपये का प्रावधान है।   अनुपूरक बजट क्या होता है? सरकार कभी-कभी साल के बीच में एक्स्ट्रा पैसे खर्च करने के लिए अनुपूरक बजट लाती है। यह बजट पहले से तय बजट से अलग होता है। इसमें उन खर्चों का हिसाब-किताब होता है जो पहले बजट में नहीं थे या फिर कोई नई ज़रूरत पड़ने पर इसे लाया जाता है। मान लीजिए किसी मंत्रालय को अपनी योजना के लिए और पैसा चाहिए, तब सरकार अनुपूरक बजट के जरिए यह पैसा देती है।   आसान भाषा में ऐसे समझें मान लीजिए किसी आपदा के लिए राहत कार्य चलाने के लिए ज़्यादा पैसे की ज़रूरत है। या फिर किसी योजना को बीच में ही और धनराशि देनी पड़ रही है। ऐसी स्थिति में सरकार अनुपूरक बजट पेश करती है। इसमें यह बताया जाता है कि कहां और कितना पैसा खर्च किया जाएगा। सोचिए जैसे घर का बजट होता है, वैसे ही सरकार का भी बजट होता है। और कभी-कभी घर के बजट में भी एक्स्ट्रा खर्चा आ जाता है। ठीक उसी तरह सरकार के बजट में भी अतिरिक्त खर्चों के लिए अनुपूरक बजट की व्यवस्था है। इससे सरकार अपने कामकाज को सुचारू रूप से चला सकती है।   केन बेतवा के लिए 900 करोड़ इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों के लिए धन आवंटित किया गया है। सरकार की महात्वाकांक्षी केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के 900 करोड़ रुपये का प्रावधान है। गौरतलब है कि इसका भूमिपूजन करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 दिसंबर को मध्य प्रदेश आएंगे। वहीं, पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के लिए 600 रुपए का प्रतीकात्मक प्रावधान रखा गया है।   लाडली बहना को 456 करोड़ रुपए लाडली बहना योजना के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को 456 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन दिया गया है। इस अनुपूरक बजट से ऊर्जा विभाग को 8,763 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इस राशि में 280 करोड़ रुपये टैरिफ अनुदान और अटल कृषि ज्योति योजना के लिए प्रावधान हैं। वहीं, जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल से जल पहुंचाने के कार्यक्रम को गति देने और ग्रामीण समूह जल प्रदाय के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को 3,515 करोड़ रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।   चार्ट से समझें पूरा बजट:   इन विभागों के लिए भी आवंटित हुई राशि नवीन प्रधानमंत्री आवास शहरी के लिए 1,600 रुपये, संबल योजना के लिए 200 करोड़, लाड़ली लक्ष्मी योजना में छात्रवृत्ति और आर्थिक सहयोग के लिए 85 करोड़, निकायों का ऋण और ब्याज चुकाने 204 करोड़, दीनदयाल रसोई के लिए 10 करोड़, बड़े पुलों के निर्माण के लिए 400 करोड़, ग्रामीण सड़क और जिला मार्गों के लिए 400 करोड़ दिए जाएंगे।   यहां देखें पूरी लिस्ट- विभाग/योजना आवंटित राशि (करोड़ में) केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना 900 पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना 600 लाडली बहना योजना (महिला एवं बाल विकास) 456 ऊर्जा विभाग 8,763 लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग 3,515 प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 1,600 संबल योजना 200 लाडली लक्ष्मी योजना (छात्रवृत्ति और आर्थिक सहायता) 85 निकायों का ऋण और ब्याज चुकाने 204 दीनदयाल रसोई योजना 10 बड़े पुलों का निर्माण 400 ग्रामीण सड़क और जिला मार्ग 400 मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना 50 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहन 400 सहकारी बैंकों के माध्यम से किसानों को ब्याजरहित ऋण 50 स्वास्थ्य सेवाएं 290 सिंचाई परियोजनाएं 1,515 नर्मदा घाटी विकास 2,090 सड़क, पुल और अन्य निर्माण कार्य 1,050 ग्रामीण विकास 1,161 उच्च शिक्षा विभाग 144 SC/ST और OBC छात्रवृत्ति (11वीं-12वीं और कॉलेज) 360 जनजातीय कार्य विभाग (छात्रवृत्ति) 130 OBC और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग (छात्रवृत्ति) 180 SC/ST विद्यार्थियों को आवास सहायता 130 विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन पर निर्माण कार्य 50 मुख्यमंत्री निवास परिसर में एनेक्सी निर्माण 47 भोपाल में सरकारी भवनों के रख-रखाव 55 सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के रख-रखाव 3 पर्यटन अधोसंरचना विकास 131 कुल 22,460

19 दिसम्बर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। मन में शांति व प्रसन्नता का भाव रहेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। प्रेम का साथ होगा। व्यापारिक स्थिति भी अच्छी होगी। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। धैर्य में कमी महसूस कर सकते हैं। आज आपको नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए। ज्यादा उत्साही होने से बचें। परिवार में शांति बनाए रखने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। विदेश से कारोबार में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन या पदोन्नति मिल सकती है। अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें। व्यापारिक रूप से आप सुदृढ़ होंगे। कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन में कई तरह के उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार की स्थिति में सुधार हो सकता है। आर्थिक रूप से आप बेहतर स्थिति में आ जाएंगे। सिंह राशि- सिंह राशि वालों का आज मन परेशान रह सकता है। आर्थिक रूप से स्थिति उतार-चढ़ाव भरी रह सकती है। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास रखना चाहिए। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में सुधार होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ व स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कन्या राशि- कन्या राशि वालों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत पर नजर रखें। व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा। आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज को लेकर व्यस्तता रह सकती है। तुला राशि- तुला राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। नौकरी में अफसरों से तालमेल बनाकर रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। परिवार के अच्छा समय बिताएंगे। वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि वालों की वाणी में आज मधुरता तो रहेगी, लेकिन गुस्से पर काबू रखना चाहिए। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। परिश्रम ज्यादा करनी पड़ सकती है। सेहत का भी ध्यान रखें। सरकारी तंत्र का लाभ मिलेगा। धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। संतान पक्ष से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। माता की सेहत का भी ध्यान रखें। कारोबार में विस्तार के लिए आज का दिन अच्छा है। निवेश के अच्छे अवसर मिलेंगे। मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत के नजरिए से प्रतिकूल नजर आ रहा है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सेहत के मामले में सतर्क रहने की जरूर है। व्यापारियों के कारोबार में विस्तार हो सकता है। धन की स्थिति मजबूत होगी। कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक आज ऑफिस में पॉलिटिक्स का शिकार हो सकते हैं। आपको जवाब अपने प्रदर्शन से देना होगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक आय में वृद्धि होगी। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक समाचार ला सकता है। आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। बच्चों की सेहत पर नजर रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। बिजनेसमैन नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं।

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों के आरोप में उमर खालिद को 28 दिसंबर से 3 जनवरी तक जमानत की मंजूरी दी

नई दिल्ली जेएनयू के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद को दिल्ली दंगों के मामले में अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए सात दिन की अंतरिम जमानत मिल गई है। दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने खालिद को 28 दिसंबर से 3 जनवरी तक जमानत की मंजूरी दी है। क्या है मामला? उमर खालिद फिलहाल 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के एक बड़े षड्यंत्र मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। उनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज है। खालिद ने पहले भी नियमित जमानत की मांग की थी, जो अदालत ने खारिज कर दी थी। जमानत की शर्तें अंतरिम जमानत के दौरान खालिद को कोर्ट द्वारा निर्धारित सभी नियमों का पालन करना होगा। इस अवधि के बाद उन्हें दोबारा हिरासत में लौटना होगा। पृष्ठभूमि : खालिद, जेएनयू के पूर्व छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। सितंबर 2020 से जेल में बंद उमर पर 2020 दिल्ली दंगों की साजिश रचने का आरोप है। उन्होंने देरी और समानता के आधार पर नियमित जमानत की भी मांग की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।

अमानतुल्लाह खान ने कहा- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आप पार्टी 60 से अधिक सीटों पर जीतकर सरकार बनाएगी

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आम आदमी पार्टी ने 70 की 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र ओखला विधानसभा से आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर अमानतुल्लाह खान पर भरोसा जताया है। अमानतुल्लाह खान वर्तमान में इस सीट से विधायक हैं। टिकट मिलने के बाद वह ओखला विधानसभा क्षेत्र में लोगों से रूबरू हो रहे हैं और जनसमर्थन जुटा रहे हैं। बुधवार को अमानतुल्लाह खान ने बातचीत के दौरान कहा कि मुझे तीसरी बार उम्मीदवार बनाने के लिए मैं अरविंद केजरीवाल और पार्टी नेतृत्व का बहुत आभारी हूं। मैं उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरूंगा और लोगों के लिए काम करूंगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की लहर चल रही है। केजरीवाल के 10 सालों में किए गए कार्यों से जनता खुश है। पिछली बार इस सीट से रिकॉर्ड जीत हासिल की थी। इस बार भी हम इस सीट पर रिकॉर्ड जीत हासिल करेंगे। मैं समझता हूं कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी 60 से अधिक सीटों पर जीतकर सरकार बनाएगी। भाजपा के साथ मुकाबले पर उन्होंन कहा है कि भाजपा मुकाबले में दूर-दूर तक नहीं है। क्योंकि, भाजपा के पास कोई भी मुद्दा नहीं है। भाजपा का एक ही काम है अरविंद केजरीवाल को गाली देना। आम आदमी पार्टी जो काम कर रही है उन कामों को रोकना ही भाजपा के पास एकमात्र काम है। ओखला विधानसभा में हम लोगों ने कई कार्य किए हैं। हालांकि, मेरे जेल जाने से काम प्रभावित हुए हैं। लेकिन, मैं जेल से बाहर आया हूं तो मैं लोगों से मिल रहा हूं उनकी समस्याओं को सुन रहा हूं और जो कार्य रह गए थे उन कार्यों को तेजी से कराया जा रहा है। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अभी चुनाव आयोग की ओर से घोषणा नहीं की गई है।

हिमाचल प्रदेश: राष्ट्रीय प्रसारण नैटवर्क से जुड़ी हिमाचल विधानसभा, NEVA एप लॉन्च

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला स्थित तपोवन विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज राष्ट्रीय ई-विधानसभा एप्लिकेशन (NEVA) को लॉन्च किया। जैसे ही पोर्टल तैयार होगा तो इस एप के जरिए देशभर के लोग घर बैठे विधानसभा की कार्यवाही ऑनलाइन देख सकेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल प्रदेश ने 4 अगस्त 2014 को देश में सबसे पहले ई-विधान प्रणाली को अपनाया था और अब राज्य ने राष्ट्रीय ई-विधानसभा एप्लिकेशन को भी लॉन्च करके डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। उन्होंने यह भी बताया कि यह डिजिटल इंडिया प्रोजैक्ट फिलहाल तपोवन धर्मशाला विधानसभा के लिए स्वीकृत किया गया है और शिमला विधानसभा के लिए डीपीआर भारतीय संसदीय कार्य मंत्रालय को भेजी गई है। इस एप से लोगों को केवल विधानसभा की कार्यवाही तक ही सीमित नहीं रहना होगा, बल्कि वे टिकट लेकर विधानसभा भवन की विशेषताओं के बारे में भी जान सकेंगे। इसके अलावा तपोवन विधानसभा परिसर में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और आम लोगों को भी आसानी से प्रवेश मिलेगा। विद्यार्थियों को विधानसभा की कार्य प्रक्रिया और विधायकों की कार्यशैली का प्रत्यक्ष अनुभव मिलेगा। विधानसभा परिसर के अधिकतम उपयोग के लिए सालभर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। युवा संसद, पंचायती राज संस्थाएं और शहरी निकाय भी इस परिसर का उपयोग अपने सम्मेलनों के लिए कर सकेंगे। इस डिजिटल पहल में 8 करोड़ रुपए का खर्च किया जाएगा और इसका उद्देश्य सदन के कामकाज को कागज रहित बनाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान करना है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि तपोवन परिसर में एक हॉस्टल कम होटल का निर्माण किया जाएगा, जिससे विधानसभा सदस्यों, स्टाफ और अधिकारियों के रहने का खर्च बचाया जा सकेगा। यह होटल सत्र के दौरान विधानसभा द्वारा इस्तेमाल किया जाएगा और बाकी समय में कॉमर्शियल होटल के रूप में चलेगा।

केजरीवाल ने भाजपा मुख्यालय के पास धरना देते हुए कहा कि वह दिल्ली चुनाव में आंबेडकर मामले को घर-घर लेकर जाएंगे

नई दिल्ली गृहमंत्री अमित शाह की ओर से संसद में भीमराव आंबेडकर पर दिए गए बयान को बाबा साहब का अपमान बताते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली चुनाव में इसे मुद्दा बनाने की बात कही है। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा मुख्यालय के पास धरना देते हुए कहा कि वह दिल्ली चुनाव में इस बात को घर-घर लेकर जाएंगे। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा के समर्थकों को भाजपा और बाबा साहब में से किसी एक को चुनना होगा। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नारा देते हुए लिखा- जो बाबा साहेब से करे प्यार, वो बीजेपी को करे इनकार। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत पार्टी के कार्यकर्ताओं संग भाजपा मुख्यालय के पास सड़क पर धरना दिया। वह भाजपा मुख्यालय तक जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग करके प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। केजरीवाल ने सड़क पर बैठकर मीडिया से बात की और भाजपा पर आरोप लगाया कि जानबूझकर बाबा साहब का अपमान किया गया। केजरीवाल ने कहा, ‘मैं अमित शाह जी से कहना चाहता हूं कि देश के करोड़ों दलितों, गरीबों, पिछड़ों, वंचितों के लिए बाबा साहब भगवान से कम नहीं। मरने के बाद पता नहीं स्वर्ग मिलता है या नहीं, लेकिन पृथ्वी पर करोड़ों लोग जिंदा हैं क्योंकि उन्हें संविधान ने जीने और रहने का हक दिया। जिस तरह अमित शाह ने आंबेडकर का अपमान किया करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुईं।’ केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री जी अमित शाह जी के समर्थन में उतर आए उससे लगता है कि कल जो अमित शाह ने कहा था वह भाजपा की सोची हुई रणनीति थी, जिसके तहत संसद में बाबा साहब का अपमान किया गया। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। इससे साफ हो गया कि भाजपा बाबा साहब और संविधान के खिलाफ है। अब भाजपा के समर्थकों को चुनना पड़ेगा कि या तो भाजपा के साथ हैं या बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के साथ। आप दोनों के साथ नहीं हो सकते हैं। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि वो बाबा साहब के खिलाफ हैं। दिल्ली में चुनाव, हम घर-घर ले जाएंगे यह बात: केजरीवाल पूर्व सीएम ने कहा, ‘हम मांग करते हैं कि अमित शाह जी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि जो लोगों में रोष है वह खत्म तो नहीं हो सकता है, लेकिन गुस्सा कम हो सकता है। हम देशभर में इस बात को लेकर जाएंगे कि किस तरह भाजपा और शीर्ष नेतृत्व बाबा साहब का अपमान कर रहा है। दिल्ली में चुनाव है, हम घर-घर में इस बात को लेकर जाएंगे कि किस तरह उनका अपमान हो रहा है।’

मायावती ने सरकार से गरीबी से राहत की योजनाएं चलाने की अपील की

लखनऊ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने विधानसभा सत्र में सरकार से गरीबी से राहत की योजनाएं चलाने की अपील की है। साथ ही कहा कि अगर ऐसा होता है तो ये प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ का बड़ा उपहार होगा। बसपा मुखिया मायावती ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स के माध्यम से लिखा कि यूपी में भी गरीबी, बेरोजगारी व महंगाई आदि से त्रस्त लोगों के हितों में यहां चल रहे विधानसभा सत्र में सरकार को कुछ ऐसी योजनाओं को भी शुरू करना चाहिए जिससे इनको थोड़ी राहत मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा किए जाने पर फिर सरकार का यहां प्रयागराज के महाकुंभ का इनके लिए बहुत बड़ा उपहार होगा। इससे फिर इनको कुछ हद तक राहत जरूर मिलेगी। इनकी ओर से पार्टी की यह खास अपील। ज्ञात हो कि प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाता है। इस बार महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी से हो रही है। वहीं, इसका समापन 26 फरवरी को होगा। प्रयागराज में शुरू होने जा रहा महाकुंभ का विशेष महत्व है, क्योंकि प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती का मिलन होता है। यह संगम विश्वभर में प्रसिद्ध है। हर 12 वर्ष पर विशेष रूप से चार स्थानों प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में आयोजित होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस आयोजन में पवित्र नदियों में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।  

खालिस्तानी आतंकी के दो सहयोगियों के खिलाफ एनआईए ने विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया

नई दिल्ली राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब आतंकवादी साजिश मामले में प्रतिबंधित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकवादी संगठन के आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लांडा के दो प्रमुख सहयोगियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। पंजाब के फिरोजपुर जिला के जसप्रीत सिंह उर्फ जस और मध्य प्रदेश के बड़वानी जिला के बलजीत सिंह उर्फ राणा भाई के खिलाफ मोहाली स्थित एनआईए विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया। एनआईए ने दोनों की पहचान विदेश स्थित खालिस्तानी आतंकवादी लांडा द्वारा गठित एक आतंकी गिरोह के सदस्यों के रूप में की थी। एनआईए की जांच में जस को लांडा और उसके सहयोगी को पट्टू खैरा के सहयोगी के रूप में चिन्हित किया है। जबकि राणा भाई लांडा गिरोह के सदस्यों और अन्य गैंगस्टरों को हथियारों की आपूर्ति में शामिल था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी लांडा के ड्रग तस्करी और जबरन वसूली नेटवर्क में शामिल थे, जिसका उद्देश्य बीकेआई के लिए धन जुटाना था। वहीं बलजीत स्थानीय स्तर पर हथियार बना रहा था और लांडा गिरोह के गुर्गों को आपूर्ति करने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग कर रहा था। बलजीत उन विभिन्न हथियार आपूर्तिकर्ताओं में से एक था, जिनके साथ आतंकवादियों ने देश भर में हथियारों और गोला-बारूद आदि की आपूर्ति के लिए समझौता किया था। जांच के दौरान एनआईए ने आरोपियों से विभिन्न हथियार, गोला-बारूद, नशीले पदार्थ और ड्रग मनी, डिजिटल उपकरण और अन्य आपत्तिजनक लेख जब्त किए। इस मामले में जांच जारी है।  

भारतीय सेना ने शुरू किया 40 दिवसीय ड्राइविंग कोर्स, पुंछ में महिलाएं होंगी सशक्त

पुंछ भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स ने 25 सीमावर्ती गांवों की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 40 दिवसीय ड्राइविंग कोर्स शुरू किया है। भारत-पाकिस्तान एलओसी के पास पुंछ के मेंढर में कोर्स शुरू कराया गया है। यह 40 दिवसीय ड्राइविंग कोर्स क्षेत्र के 25 सीमावर्ती गांवों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं दोपहिया और चार पहिया वाहन चलाने में सक्षम होंगी। सीमावर्ती इलाकों में महिलाओं के लिए वाहन चलाने का प्रशिक्षण न केवल उनकी आजीविका के लिए बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में भी उपयोगी साबित होगा। सेना द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में महिलाओं को इस कोर्स की जानकारी दी गई, ताकि वे इसका पूरा लाभ उठा सकें। इस पहल का महिलाओं ने खुले दिल से स्वागत किया और भारतीय सेना का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेना की इस सकारात्मक मुहिम से वे न केवल आत्मनिर्भर बनेंगी बल्कि अपने परिवारों और समाज के लिए भी योगदान दे पाएंगी। एक प्रतिभागी मीनाक्षी बक्शी का कहना है कि मैं भारतीय सेना द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को देखकर बहुत खुश हूं, एलओसी के किनारे रहने वाली महिलाओं के लिए यह एक अच्छी पहल है। इससे उन्हें अपने सशक्तिकरण को समझने में मदद मिलेगी और हर क्षेत्र में वो आगे बढ़ेगी। सेना ने जो ड्राइविंग कोर्स लागू किया है, वह महिलाओं को भाग लेने और अपने कौशल को बढ़ाने में सक्षम बनाएगा। मेरा मानना है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर होना चाहिए। एलओसी के किनारे रहने वाली महिलाओं के लिए हमारी सेना जो यह पहल शुरू की है, उसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं। वहीं जेबा अंजुम ने कहा कि मैं सेना का धन्यवाद करना चाहूंगी कि उन्होंने ऑपरेशन सद्भाव के तहत जो ये मिशन शुरू किया है। एलओसी के पास रहने वाली महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ड्राइविंग कोर्स शुरू किया है। यहां हम लोग बिना पैसे से ड्राइविंग कोर्स करेंगे। भारत की सेना की यह अच्छी पहल है। मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं। भारतीय सेना का यह कदम सीमावर्ती क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी सामाजिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक अनुकरणीय प्रयास है।  

रूस ने मचाया कोहराम- पिछले 24 घंटों में रूस ने 540 यूक्रेनी सैन्यकर्मियों को मार गिराया

रूस पुतिन के सबसे भरोसेमंद जनरलों में से एक लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की हत्या ने रूस को हिला कर रख दिया है। एक बम धमाके में किरिलोव की मौत के बाद रूस ने यूक्रेन से इसका जबरदस्त बदला लिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में रूस ने 540 यूक्रेनी सैन्यकर्मियों को मार गिराया है। इसके साथ ही कई अमेरिकी और पोलिश बख्तरबंद गाड़ियां और वाहनों को भी ध्वस्त कर दिया गया है। रूस ने किया यूक्रेन पर भारी हमला रूस की ‘जैपड’ (पश्चिम) और ‘त्सेंट्र’ (केंद्र) सेना ने यूक्रेन के 11 जवाबी हमलों को विफल कर दिया। ‘जैपड’ ग्रुप ने 440 यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया, जबकि ‘युग’ (दक्षिण) ग्रुप ने 350 सैनिकों को खत्म किया। इसके अलावा, डोनेट्स्क क्षेत्र के ट्रूडोव और स्टारी टेर्नी इलाकों पर रूसी सेना का नियंत्रण हो गया है। किरिलोव की हत्या से बौखलाया रूस मंगलवार को मॉस्को में किरिलोव के अपार्टमेंट के बाहर खड़े एक स्कूटर में छुपाए गए बम धमाके से उनकी हत्या हुई। रूसी एजेंसियों का कहना है कि यह हमला यूक्रेनी खुफिया एजेंसियों ने अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि उजबेकिस्तान के रहने वाले संदिग्ध हमलावर ने यूक्रेन की एजेंसी ने इस काम के लिए एक लाख डॉलर और यूरोप में रहने की सुरक्षा का वादा किया था। बदले पर उतरी रूसी सेना किरिलोव की हत्या के बाद रूस में हड़कंप मच गया है। मॉस्को में इस तरह की घटना ने दुनिया को चौंका दिया है। कुछ लोग इसे इजरायल की मोसाद जैसी रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं रूस अब इसे अपनी प्रतिष्ठा पर हमला मानते हुए और बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। रूस ने साफ कर दिया है कि किरिलोव की हत्या का बदला लिया जाएगा। यूक्रेन की खुफिया एजेंसियों की यह कार्रवाई रूस-यूक्रेन युद्ध में एक नए मोड़ का संकेत देती है, जहां अब टकराव और भी हिंसक हो सकता है।

घाटी में कड़ाके की ठंड जारी, 26 दिसंबर तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं, शीत लहर जारी रहने के आसार

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों पर रात के तापमान में मामूली सुधार तो हुआ है लेकिन घाटी में कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर ने बुधवार को बताया कि 26 दिसंबर तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होने के कारण शीत लहर जारी रहने के आसार हैं। राजधानी श्रीनगर में मंगलवार देर रात न्यूनतम तापमान में थोड़ा सुधार हुआ और पिछली रात के 5.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले आज शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसके अलावा, रात के तापमान में मामूली सुधार के बावजूद, पहलगाम का पर्यटन स्थल सबसे ठंडा स्थान बना रहा। यहां मंगलवार को तापमान शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले आज शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है। कश्मीर के प्रवेशद्वार शहर काजीगुंड में भी न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई और बुधवार को तापमान शून्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह शून्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस कम था, जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में रात का तापमान काफी नीचे चला गया और पिछली रात न्यूनतम तापमान शून्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम था। गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में बुधवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि देखी गई और यह 5.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सीमावर्ती कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मंगलवार को शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले तापमान और गिरकर शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम है।  

PM मोदी अमित शाह के विरोध में प्रदर्शन के बीच उतरे, गिनाए आंबेडकर के खिलाफ कांग्रेस के 4 ‘पाप’

नई दिल्ली भारत रत्न बाबासाहब भीमराव आंबेडकर मामले में जारी राजनीतिक हलचल में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी एंट्री हो गई है। विपक्ष के प्रदर्शन के बीच उन्होंने डॉक्टर आंबेडकर के खिलाफ किए कांग्रेस के ‘4 पाप’ भी गिनाए हैं। साथ ही कहा है कि ‘एक पार्टी’ ने डॉक्टर आंबेडकर की विरासत को खत्म करने की हर संभव कोशिश की है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के लोकसभा में दिए भाषण का वीडियो भी शेयर किया है। पीएम मोदी ने लिखा, ‘संसद में गृहमंत्री अमित शाह जी ने डॉक्टर आंबेडकर को अपमानित करने और एससी एसटी समुदायों की अनदेखी करने के कांग्रेस के काले इतिहास का खुलासा किया। यह साफ है कि उनकी तरफ से पेश किए गए तथ्यों से वो स्तब्ध हो गए हैं। यही वजह है कि वो अब नौटंकी पर उतर आए हैं। दुखद है, लेकिन लोग सच जानते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हम जो भी हैं उसकी वजह डॉक्टर बाबासाहब आंबेडकर हैं। हमारी सरकार ने बीते एक दशक में डॉक्टर बाबासाहब आंबेडकर के सपनों को पूरा करने के लिए बगैर थके मेहनत की है। कोई भी सेक्टर ले लें, फिर चाहे वह 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हो, एससी एसटी एक्ट को मजबूत करना हो। हमारी सरकार ने स्वच्छ भारत, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन, उज्जवला योजना और कई कार्यक्रम शुरू किए। इन सभी ने गरीब और हाशिए पर मौजूद लोगों के जीवन को छुआ है।’ कांग्रेस के ‘पाप’ पीएम मोदी ने डॉक्टर आंबेडकर के खिलाफ कांग्रेस को ‘पाप’ याद दिलाए हैं। उन्होंने कहा, ‘उन्हें चुनाव में एक नहीं दो बार हराया गया। पंडित नेहरू उनके खिलाफ प्रचार कर रहे थे और उनकी हार को प्रतिष्ठा का मुद्दा बना रहे थे। उन्हें भारत रत्न देने से इनकार कर दिया। उनकी तस्वीर को संसद में सम्मानीय जगह लगाने से इनकार कर दिया।’ उन्होंने कहा, ‘अगर कांग्रेस और उसके सड़े हुए तंत्र को लगता है कि उनका झूठ कई सालों के गलत काम और खासतौर से डॉक्टर आंबेडकर के किए अपमान को छिपा सकता है, तो वो बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं।’ उन्होंने लिखा, ‘भारत के लोगों ने कई बार देखा है कि कैसे एक वंशवाद से चलने वाले एक पार्टी ने डॉक्टर आंबेडकर की विरासत को खत्म करने और एससी एसटी समुदायों का अपमान करने का हरसंभव प्रयास किया।’ विपक्ष का प्रदर्शन संसद में कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल शाह के भाषण को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार पर आंबेडकर के अपमान के आरोप लगाए जा रहे हैं। इधर, भारतीय जनता पार्टी ने गृहमंत्री के भाषण का पूरा वीडियो शेयर किया और कांग्रेस पर एडिटेड क्लिप पोस्ट करने के आरोप लगाए हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet