LATEST NEWS

दिल्ली में बिगड़ती कानून-व्यवस्था हुई ख़राब, केजरीवाल ने अमित शाह को चिट्ठी लिखी, चर्चा के लिए मांगा समय

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। केजरीवाल ने इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए अमित शाह से मिलने का समय मांगा है। अरविंद केजरीवाल ने चिट्ठी में लिखा, दिल्ली की कानून-व्यवस्था केंद्र सरकार के अधीन है। दिल्ली को अब अपराध की राजधानी के नाम से जाना जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के 19 मेट्रो शहरों में दिल्ली महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध में नंबर वन पर है। साथ ही हत्या के मामलों में भी दिल्ली नंबर वन है। दिल्ली में जबरन वसूली वाले गैंग सक्रिय हुए हैं। एयरपोर्ट और स्कूलों को धमकी मिल रही हैं। केजरीवाल ने लिखा कि पूरी दिल्ली में लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। दिल्ली अब देश-विदेश में अपराध की राजधानी के रूप में पहचानी जा रही है। गौरतलब है कि केजरीवाल दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर केंद्र पर लगातार हमलावार रहते हैं। ‘आप’ नेता ने 7 दिसंबर को भी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट डालकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला था। केजरीवाल ने कहा था कि भाजपा अब दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति को संभालने में सक्षम नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट लिखा था, “अमित शाह जी ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। दिल्ली को जंगल राज बना दिया। चारों तरफ लोग दहशत की जिंदगी जी रहे हैं। बीजेपी से अब दिल्ली की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही। दिल्ली वालों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।” वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की थी और इसकी तुलना 1990 के दशक के मुंबई से की थी। बता दें कि, दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 की शुरुआत में होने की उम्मीद है। 2020 के विधानसभा चुनाव में AAP ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं और भाजपा ने आठवीं सीट हासिल की थी।

गौशाला परिसर में अवैध मिट्टी उत्खनन और चरोखर भूमि पर फसल उत्पादन को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश, सौंपा ज्ञापन

नर्मदापुरम मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा विकासखंड के ग्राम पीपरखेर स्थित गौशाला परिसर में अवैध मिट्टी उत्खनन और चरोखर भूमि पर फसल उत्पादन को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने कलेक्टर और जिला जनपद सीईओ के नाम एक शिकायती आवेदन सौंपते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि, ग्राम-पीपरखेर में शासन की योजनाओं के अनुसार एक गोशाला का निर्माण किया गया जिसमें शासन की चरोखड़ की 35 एकड़ से ज्यादा भूमि लगी हुई है। चरोखड़ की भूमि में गौशाला संचालक के द्वारा गेंहू, चना, तुअर के साथ-साथ सब्जी का भी अवैध तरीके से उत्पादन कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा है। जिसका लेखा जोखा गौशाला के रिकार्ड में दर्ज नहीं होने और भूमि में पैदा की जाने वाली फसल के व्यापार की राशि का पूरी तरह गबन किया जा रहा है। जबकि इस भूमि पर के लिए चरी (गायों को चराने वाला घास) बोया जाना था। वहीं दूसरी ओर गोशाला परिसर में रात के अंधेरे में सड़क निर्माण के लिए अवैध तरीके से मिट्टी का उत्खनन कर डंपर को जब ग्रामीणों ने रोका तो डंपर चालक ने सरपंच, सचिव सहित जिम्मेदारों के नाम उल्लेख किया। गौशाला परिसर में गोवंश के अलावा मुर्गी पालन भी संचालक के द्वारा कराया जा रहा है। इतना ही नहीं एक ही परिवार मां, बेटा बहू ओर पिता को नौकरी पर रखा हुआ है। जिससे ग्रामीणों में खासी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गौ शाला के काम में लापरवाही की जा रही है। इस मामले में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सहित प्रदेश और विभाग के आला अधिकारियों से गौशाला के मामले में अविलंब कार्रवाई कर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

कैबिनेट की मुहर के बाद अब 16 दिसंबर को एक देश-एक चुनाव बिल के साथ इन अहम बिलों को सदन में किया जाएगा पेश…

नई दिल्ली मोदी कैबिनिट की मुहर लगने के बाद सोमवार 16 दिसंबर को एक देश एक चुनाव बिल को संसद में पेश किया जाएगा। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल इस बिल को लोकसभा में पेश करेंगे। यह एक सौ उनतीसवां संशोधन विधेयक होगा। बता दें कि एक देश एक चुना के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को समिति का चेयरमैन बनाया गया था। उनकी सिफारिशों के बाद अब इसे कैबिनेट से भी पास कर दिया गया है। दो दिन पहले ही कैबिनेट ने दी थी हरी झंडी रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनी समिति ने मोदी कैबिनेट को सिफारिश भेजी थी जिसके बाद इसपर मुहर लगा दी गई। अब केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल इस बिल को संसद में पेश करेंगे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रैली में भी इसकी जरूरत को बताया था। र्व राष्ट्रपति कोविंद ने इस पहल को भारत के लोकतंत्र के लिए “गेम-चेंजर” बताया था। मेघवाल संविधान (129वां संशोधन) विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक पेश करेंगे। इन मसौदा कानूनों का उद्देश्य देश भर में एक साथ चुनाव कराना है। विपक्ष इस बिल के खिलाफ एनडीए के घटक दल इसके समर्थन में हैं तो वहीं कांग्रेस, आप और तृणमूल कांग्रेस सहित भारत गुट के तहत विपक्षी दलों ने क्षेत्रीय स्वायत्तता और चुनावी निष्पक्षता पर एक साथ चुनावों के प्रभाव के बारे में चिंता जताई है। उनका तर्क है कि यह कदम सत्ता को केंद्रीकृत कर सकता है और संघीय सिद्धांतों को कमजोर कर सकता है। कोविंद के नेतृत्व वाले पैनल ने जर्मनी,इंडोनेशिया और जापान जैसे देशों में चुनावी प्रणालियों की समीक्षा की थी। उनका कहा था कि एक साथ चुनाव प्रशासनिक स्थिरता ला सकते हैं,मतदाताओं की भागीदारी को प्रोत्साहित कर सकते हैं और संभावित रूप से जीडीपी को 1.5% तक बढ़ा सकते हैं। देश में एक साथ चुनाव कराने की सिफारिश भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का 2 सितंबर 2023 को गठन किया गया था. इसका मकसद एक साथ चुनाव कराने के लिए सिफारिशें करना. कोविंद समिति ने 14 मार्च 2024 को राष्ट्रपति को अपनी सिफारिशें सौंपी थी, जिसमें लोकसभा और सभी विधायिकाओं के लिए एक साथ चुनाव कराने की सिफारिश की गई थी. कोविंद कमिटी ने पहले चरण में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव कराने की सिफारिश थी. उसके 100 दिनों के भीतर स्थानीय निकाय के चुनाव कराने की सिफारिश की थी. इस समिति में रामनाथ कोविंद समेत आठ सदस्य थे.

पीपुल्स ग्रुप की 280 करोड़ की सम्पत्ति ED ने की कुर्क

भोपाल  एक समय भोपाल की प्रमुख जगहों पर निर्माण और अपनी भव्यता के लिए मशहूर रहे पीपुल्स समूह को बड़ा झटका लगा है। प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने समूह की भोपाल में 280 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली है। प्रवर्तन निदेशालय ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में की है। ईडी के अनुसार पीपुल्स समूह को विदेशी निवेशकों से 494 करोड़ रुपये का निवेश मिला था। इसके बाद पीपुल्स ग्रुप के सदस्यों ने यह राशि निकालकर व्यक्तिगत खर्च के उपयोग कर ली। बाद में इस मामले की शिकायत पीएमएलए कोर्ट में शिकायत की गई थी। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई ईडी ने पीपुल्स ग्रुप की कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय ग्वालियर, पीपुल्स इंटरनेशनल, सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, पीजीएच इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, पीपुल्स जनरल हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के खिलाफ कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 447 के अंतर्गत जांच की। इस जांच में सामने आया कि पीपुल्स ग्रुप के सदस्यों ने एफडीआई राशि का उपयोग कर खुद को समृद्ध किया है। राशि में गड़बड़ी करने के लिए समूह के लोगों ने संदिग्ध तरीकों और साधनों का उपयोग किया है। राशि में गड़बड़ी करने के लिए समूह के लोगों ने संदिग्ध तरीकों और साधनों का उपयोग किया है। इसके चलते 3 कंपनियों के शेयरधारकों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। आपको बता दें कि पीपुल्स ग्रुप की कंपनी पीपुल्स इंटरनेशनल एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, पीजीएच इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड और पीपुल्स जनरल हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के तहत 494 करोड़ रुपए की राशि मिली थी। वर्ष 2000-2011 के दौरान पीपुल्स ग्रुप ने इस राशि को निकाल लिया था। इसके अलावा ऋण, सिक्योरिटी डिपाजिट और अग्रिम राशि भी वर्ष 2000 से 2022 के दौरान निकाली गई है। यह संपत्ति हुई है कुर्क 280 करोड़ रुपए की कुर्क प्रॉपर्टी में जो संपत्ति शामिल हैं, उसमें पीपुल्स स्वामित्व और शेयर की संपत्ति हैं- पीपुल्स इंटरनेशनल एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, पीजीएच इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, पीपुल्स जनरल हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड, भोपाल में एक आवासीय संपत्ति और विभिन्न बैंक खाते। पहले भी हुई कार्रवाई गौरतलब है कि इसी मामले के पहले भी ईडी ने एक नवंबर 2023 को 230.4 करोड़ की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क की थी। इसमें ग्रुप की भूमि, भवन और मशीनरी, कॉलेज, स्कूल, प्रशिक्षण केंद्र, पेपर मिल, अखबारी कागज, मशीनरी शामिल हैं। बता दें कि पीपुल्स ग्रुप की कुर्क की गई ज्यादातर प्रॉपर्टी भोपाल के भानपुर क्षेत्र में है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले नवंबर 2023 में भी भोपाल के पीपुल्स ग्रुप की 230.4 करोड़ की संपत्ति अटैच की थी। निदेशालय ने इसकी जानकारी गुरुवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करके दी थी। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) 2002 के तहत मामले दर्ज हुए थे। इसमें कार्रवाई करते हुए ईडी ने पीपुल्स कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड रिसर्च सेंटर, पीपुल्स यूनिवर्सिटी, पीपुल्स इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की जमीन, पेपर मिल, बिल्डिंग और मशीनरी को अटैच किया है। होटल राजा भोज को भी अटैच किया गया था।

शोमैन राज कपूर की 100वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें अर्पित की श्रद्धांजलि

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सिनेमा के शोमैन राज कपूर को उनकी 100वीं जयंती के मौके पर शनिवार को उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की1 श्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “आज हम महान फिल्मकार, दूरदर्शी फिल्मकार, अभिनेता और सदाबहार शोमैन राज कपूर की 100वीं जयंती मना रहे हैं! उनकी प्रतिभा ने कई पीढ़ियों को प्रभावित किया और भारतीय और वैश्विक सिनेमा पर अपनी अमिट छाप छोड़ी।” उन्होंने लिखा, “राज कपूर का सिनेमा के प्रति जुनून कम उम्र में ही शुरू हो गया और उन्होंने एक उम्दा कहानीकार के रूप में उभरने के लिए कड़ी मेहनत की। उनकी फिल्में कलात्मकता, भावना और यहां तक कि सामाजिक टिप्पणियों का मिश्रण थीं। उन्होंने आम नागरिकों की आकांक्षाओं और संघर्षों को आम जतना तक पहुंचाया। प्रधानमंत्री ने लिखा, “राज कपूर केवल एक फिल्म मेकर नहीं थे, बल्कि वे एक सांस्कृतिक राजदूत की भूमिका में थे। उन्होंने इस भूमिका में रहते हुए भारतीय सिनेमा को पूरी दुनिया में पहुंचाने का काम किया है।” उन्होंने कहा कि आज के फिल्ममेकर उनसे बहुत कुछ सीख सकते हैं, जो आगे की पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। मैं एक बार फिर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और रचनात्मक दुनिया में उनके योगदान को याद करता हूं। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “आज राज कपूर के गाने पूरी और उनके किरदार पूरी दुनिया में पसंद किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि लोग उनके सहज काम काम को याद करते हैं। उनकी फिल्में के कुछ किरदार जिन्हें लोग भूल नहीं पाते हैं।” उल्लेखनीय है कि कपूर परिवार ने हाल ही में श्री मोदी से मुलाकात की थी और राज कपूर की 100वीं जयंती पर आयोजित समारोह के लिए उन्हें निमंत्रण दिया था। इस मुलाकात के दौरान श्री मोदी ने राज कपूर के योगदान का जिक्र किया था और कहा था कि राज कपूर अपने समय से बहुत आगे थे। उन्होंने अपनी कहानियों के जरिए दुनिया भर के लोगों के बीच भारत को ‘सॉफ्ट पावर’ के रूप में स्थापित किया।  

मंदिर में सामूहिक बलात्कार के वीडियो के कारण असम में गिरफ्तारियां हुईं

गुवाहाटी असम की राजधानी गुवाहाटी के एक मंदिर में एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को एक अधिकारी ने बताया कि लड़की की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर को रास महोत्सव के दौरान दुर्गा मंदिर के परिसर में लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। आरोपियों की उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच है। अपराधियों ने कथित तौर पर इस रेपकांड को मोबाइल में फिल्माया और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसे वायरल कर दिया। वीडियो लगभग तीन सप्ताह बाद सामने आया। गुवाहाटी पश्चिम के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पद्मनाभ बरुआ ने कहा, “नौ आरोपियों में से आठ रॉबिन दास, कुलदीप नाथ (23), बिजॉय राभा (22), पिंकू दास (18), गगन दास (21), सौरव बोरो (20), मृणाल राभा (19) और दीपांकर मुखिया (21) को गिरफ्तार कर लिया गया है। सर्च अभियान जारी है। हमने अभी तक पीड़िता का पता नहीं लगाया है। हमारे सूत्रों के अनुसार उसे एक सप्ताह पहले एक सार्वजनिक स्थान पर देखा गया था।” उन्होंने कहा कि हमले में शामिल नौवें व्यक्ति को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। गुवाहाटी के गोरचुक पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी धर्मेंद्र कलिता को शुक्रवार को लगभग 2.30 बजे एक व्हाट्सएप पर वीडियो मिला। डीसीपी ने कहा कि उन्होंने शुरुआत में गुवाहाटी के बोरागांव इलाके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उन्होंने इस कांड में शामिल दूसरे आरोपियों के भी नाम बताए। उन्होंने कहा, “पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर हमारे अधिकारियों ने नूनमाटी और जालुकबारी जैसे इलाकों में छापेमारी की। सुबह तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और दो फरार थे। शाम तक एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।” पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 17 नवंबर की शाम को लड़की एक आरोपी के साथ रास महोत्सव के लिए मंदिर आई थी। डीसीपी ने कहा, “नशे में धुत नौ आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और इसे कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।” उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की कि अगर उन्हें किसी भी सोर्स से वीडियो मिले तो उसे किसी को न भेजें। उन्होंने कहा, “इस वीडियो को शेयर करना एक आपराधिक कृत्य है और हम इसे शेयर करने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।” बोरागांव इलाके के स्थानीय लोगों ने कहा कि मंदिर और उसके आसपास का इलाका शराब और नशीली दवाओं के सेवन का अड्डा बन गया है। कुछ महिलाओं ने दावा किया कि उन्हें पहले भी ऐसे लोगों ने निशाना बनाया है। एक महिला ने कहा, “नशे में धुत युवक अक्सर मंदिर में आने वाली महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं। बुजुर्ग महिलाओं को भी इसका सामना करना पड़ता है। हमने कई बार पुलिस को इसकी शिकायत की। अगर पहले कार्रवाई की गई होती तो इस घटना को रोका जा सकता था।”

400 से ज्यादा रन और 25 छक्के… हाई स्कोरिंग मैच में पाकिस्तान की निकली धूल , साउथ अफ्रीका ने यूं पीटा

सेंंचुरियन साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की रोमांचक टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। यह एक हाई स्कोरिंग मैच रहा, जिसमें अफ्रीका ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंद दिया। इस हार के साथ ही पाकिस्तान ने यह टी20 सीरीज भी हरा दी है। पहला मैच 11 रन से हारने के बाद पाकिस्तान ने दूसरा मैच भी गंवा दिया। दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए। आइये, जानते हैं कि मैच में क्या-क्या हुआ। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने दूसरे टी20 में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में पाकिस्तान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 206 रन बना डाले। ओनर साईम अयुब 171 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 98 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 5 छक्के उड़ाए। बाबर आजम ने 31 तो इरफान खान ने 30 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए दय्यान गालीम और ओटनील बार्टमैन ने 2-2 विकेट झटके। रीजा हैंड्रिक्स के शतक से अफ्रीका ने चेज किया 207 रन का लक्ष्य 207 रन के टारगेट का पीछा करते हुए रयान रिकेल्टन दूसरे ओवर में ही आउट हो गए। लेकिन उनके जोड़ीदार रीजा हैंड्रिक्स ने पाकिस्तान की जमकर पिटाई की और शतक ही ठोक डाला। हैंड्रिक्स ने 54 बॉल में अपनी सेंचुरी पूरी की। रीजा ने 185 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंद में 117 रन जड़ दिए। उन्होंने अपनी पारी में 10 छक्के और 7 चौके लगाए। इसके अलावा रासी वैन डर डुसेन ने भी 66 रन की नाबाद पारी खेली। इस तरह मेजबान टीम ने 19.3 ओवर में 207 रन का टारगेट 7 विकेट रहते चेज कर लिया। पाकिस्तान के लिए 2 विकेट जहांदाद खान ने लिए।

मध्य प्रदेश की टीम 13 साल बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची , रजत पाटीदार ने किया कमाल, मुंबई से होगा फाइनल मैच

भोपाल मध्य प्रदेश की टीम ने 13 साल बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश करने में कामयाबी हासिल कर ली है। रजत पाटीदार की कप्तानी में मध्य प्रदेश की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में दिल्ली को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। अब मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 का यह फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। बता दें कि दोनों टीमों के बीच 2021-22 के रणजी ट्रॉफी के सीजन का फाइनल मुकाबला भी खेला गया था। जिस मैच में मध्य प्रदेश की टीम ने बाजी मारी थी। वहीं बीते दिन सैयद मुस्ताक अली T20 ट्रॉफी के दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला बड़ौदा और मुंबई की टीम के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। दूसरा मुकाबला भी मध्य प्रदेश और दिल्ली की टीम के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेला गया। मुंबई ने बड़ौदा को सेमीफाइनल में हराया पहले मुकाबले में मुंबई की टीम ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली बड़ौदा को सेमीफाइनल मुकाबले में हरा दिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का निर्णय किया। बैटिंग करने उतरी बड़ौदा की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। मुंबई को फाइनल में प्रवेश करने के लिए 169 रनों की जरूरत थी। जवाब में मुंबई की टीम ने मात्र 17.2 ओवर में ही चार विकेट होकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई की ओर से अजिंक्य रहाणे ने जबर्दस्त पारी खेली। अजिंक्य रहाणे ने मात्र 56 गेंदों पर 98 रन बनाए। हालांकि वह अपनी शतक से चूक गए। लेकिन उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। रजत पाटीदार ने शानदार पारी खेलकर मध्य प्रदेश को फाइनल में पहुंचाया वहीं दूसरे मुकाबले में मध्य प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरा मुकाबला भी बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में मध्य प्रदेश की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने मध्य प्रदेश की टीम को 147 रन का लक्ष्य दिया। मध्य प्रदेश की ओर से कप्तान रजत पाटीदार ने आतिशी पारी खेली। रजत पाटीदार ने मात्र 29 गेंद पर नाबाद 66 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और 6 चौके जड़े। रजत पाटीदार ने मध्य प्रदेश को फाइनल में पहुंचाने में सफलता प्राप्त की।

मेरठ एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में बदमाश सोनू मटका ढेर, दिल्ली डबल मर्डर केस में था वांटेड

 मेरठ मेरठ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां मेरठ एसटीएफ और दिल्ली स्पेशल सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डबल मर्डर में वांटेड अनिल उर्फ सोनू मटका को मुठभेड़ में मार गिराया है। अधिकारी ने बताया कि शनिवार तड़के सुबह एसटीएफ टीम की सोनू के साथ मुठभेड़ हो गई। इसमें दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी शामिल थी। गोलीबारी के दौरान एक गोली सोनू को लग गई। पुलिस घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। बता दें कि सोनू मटका पर 50 हजार रुपये का इनाम था। दिल्ली में डबल मर्डर की वारदात को दिया था अंजाम सोनू मटका ने दिवाली के दिन दिल्ली के शाहदरा में रहने वाले एक कारोबारी परिवार के चाचा और भतीजे की हत्या की थी। वारदात के बाद से आरोपी फरार था और दिल्ली पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। लंबे समय की तलाश के बाद शुक्रवार रात उसकी लोकेशन मेरठ में मिली। उसकी लोकेशन के आधार पर दिल्ली स्पेशल सेल ने मेरठ एसटीएफ के साथ मिलकर ये ऑपरेशन प्लान किया। सोनू मटका के पास से STF को एक पिस्टल 30 बोर, एक पिस्टल 32 बोर, 10 जिंदा कारतूस, बाइक बरामद हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोनू हाशिम बाबा गैंग का शूटर था। उस पर करीब 12 हत्या और डकैती के मुकदमे दिल्ली और यूपी में दर्ज थे। सोनू पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम भी रखा था। नाम बदलकर रह रहा था आरोपी दिल्ली पुलिस 29 नवंबर को सोनू की तलाश में मेरठ पहुंची थी। पता चला था कि वह अपेक्स सिटी में दीपक जाट के नाम से रह रहा था। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वह फरार हो गया था। एसटीएफ मेरठ के एसपी बृजेश सिंह ने बताया कि दिल्ली का कुख्यात गैंगेस्टर सोनू मटका था। दिल्ली की स्पेशल टीम इसके पीछे पड़ी थी। एक सूचना पर दिल्ली की स्पेशल टीम ने मेरठ एसटीएफ से संपर्क किया। शनिवार सुबह पौने 8 बजे मुठभेड़ हुई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

Lal Krishna Advani की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हुए भर्ती

 नई दिल्ली देश के पूर्व गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनका स्वास्थ्य स्थिर बताया जा रहा है. गत दो सप्ताह से उनकी तबीयत नासाज चल रही है. आडवाणी को इस साल अगस्त महीने में भी अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तब वह न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत सूरी के ऑब्जर्वेशन में रहे थे और सेहत में सुधार होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था. उसके एक महीने पहले, 26 जून की रात 10:30 बजे उन्हें दिल्ली एम्स के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. उनका इलाज डॉ. अमलेश सेठ की निगरानी में किया गया था और वह अगले दिन डिस्चार्ज हो गए थे. उन्हें 30 मार्च, 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किया गया था. बता दें कि लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर, 1927 को कराची (जो वर्तमान पाकिस्तान में है) में हुआ था. उन्होंने गत 8 नवंबर को अपना 98वां जन्मदिन मनाया था. पीएम मोदी ने उनके लिए अपने शुभकामना संदेश में लिखा था, ‘श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं. यह वर्ष और भी विशेष है, क्योंकि हमारे राष्ट्र के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया है. वह भारत के सबसे प्रशंसित राजनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने भारत के विकास के लिए खुद को समर्पित कर दिया. उनकी बुद्धि और समृद्ध अंतर्दृष्टि के लिए उनका हमेशा सम्मान किया गया है. मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे कई वर्षों तक उनका मार्गदर्शन मिला. मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं.’ लालकृष्ण आडवाणी 1942 में एक स्वयंसेवक के रूप में आरएसएस से जुड़े. वह 1986 से 1990 तक, फिर 1993 से 1998 तक और 2004 से 2005 तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे. आडवाणी भाजपा की स्थापना (6 अप्रैल, 1980) के बाद से सबसे लंबे समय तक पार्टी के अध्यक्ष के रूप में काम करने वाले नेता रहे हैं. उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में 1999 से 2005 तक भारत के गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया. साल 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें प्रधानमंत्री पद का चेहरा घोषित किया था, लेकिन पार्टी को जीत नहीं मिली.  

खाद्य मंत्री राजपूत ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमि-पूजन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग के लिए जनहितैषी योजनायें संचालित कर उनका कल्याण कर रही है। हर जरूरतमंद व्यक्ति तक शासन की जन-कल्याणकारी योजनाण्ं पहुंच रहीं हैं और लोग उनका लाभ उठा कर अपना जीवन स्तर सुधार रहे हैं। मुख्यमंत्री के जनकल्याण अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि हर जरूरतमंद तक हमारी सरकार पहुंचे और उन्हें जन-कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ें। यह बात खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जलंधर में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में कही। मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व में भारत को अलग पहचान दिलायी तो वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में जन-कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से और विकास कार्यों से प्रदेश को ऊंचाईयों पर पहुंचाया है। उसी तरह सुरखी विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों ने हमारी विधानसभा की अलग पहचान बना दी है। सुरखी विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पक्की सड़कें विकास की कहानी बयां कर रही है। वहीं दूसरी ओर युवाओं के लिए स्टेडियम, व्यायाम शालाएं तथा क्रिकेट टूर्नामेंट जैसे आयोजनों ने युवाओं को नई राह दी है। मंत्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में यह विकास का पहिया अनवरत चलता रहेगा। आज लगभग हर गांव में नल जल योजना के माध्यम से घर-घर पानी पहुंच रहा है। एक समय था कि लोग पानी के लिए कोसों दूर जाते थे लेकिन अब घर घर नल जल योजनाओं ने हमारी माताओं बहनों का जीवन स्तर सुधार दिया है। इसी तरह ऐसे कई विकास कार्य हैं जिन्होने सुरखी विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है। छात्रों को बांटी साइकिल, स्मार्ट क्लास का किया शुभारंभ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री राजपूत ने जलंधर में जनकल्याण शिविर में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन विकास कार्यों में मुख्य रूप से ज्वाला माई प्रांगण में सीसी रोड़, स्टॉप डेम, स्कूलों में बाऊंड्रीबॉल सहित अन्य विकास कार्य शामिल है। साथ ही छात्र छात्राओं के लिए साईकिल वितरण कर स्मार्ट क्लास का शुभारंभ करते हुए क्षेत्रवासियों के लिए 80 लाख लागत की सीमेंट कंक्रीट मार्ग की घोषणा की। इस अवसर पर स्थानीय जन-प्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

रीवा में 321 करोड़ रूपये से मदर चाइल्ड अस्पताल, एमरजेंसी मेडिसिन ओपीडी बनेगी

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिये कर्तव्यनिष्ठा का मंत्र लेकर कार्य किया जाना चाहिए। शांत-भाव से सेवा के लिये जज़्बे के साथ मरीजों की सेवा के भाव होने चाहिए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि सरकार की योजनाएँ एवं हमारे सेवाभाव के संस्कार देश को बदलने का कार्य कर रहे हैं। हमें ऐसा रीवा बनाना है जहाँ स्वास्थ्य के क्षेत्र में सभी सुविधाएँ हो और यहाँ के और आसपास के लोगों को इलाज के लिये बाहर न जाना पड़े बल्कि बाहर के लोग बेहतर इलाज के लिये रीवा आयें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा के जीएमएच परिसर में ओपीडी में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप सस्ती दवाई व स्वास्थ्य सुविधाएँ देने का संकल्प पूरा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जन-औषधि केन्द्रों में सस्ती व अच्छी गुणवत्ता की दवाइयाँ उपलब्ध हैं। आयुष्मान योजना के तहत लोगों का नि:शुल्क इलाज व जांच भी की जा रही है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि रीवा के जीएमएच परिसर में 321 करोड़ रूपये से मदर चाइल्ड अस्पताल तथा मेडिकल एमरजेंसी ओपीडी का निर्माण होगा। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के लिये 10 करोड़ रूपये से एंजियोप्लास्टी की दूसरी मशीन उपलब्ध कराई जायेगी। अध्यक्ष नगर निगम रीवा व्यंकटेश पाण्डेय, डीन मेडिकल कालेज डॉ. सुनील अग्रवाल, अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा, डॉ. अक्षय श्रीवास्तव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, चिकित्सक व स्थानीय जन उपस्थित रहे।  

समन्वित प्रयासों से होगा विन्ध्य क्षेत्र का चहुंमुखी विकास: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

समन्वित प्रयासों से होगा विन्ध्य क्षेत्र का चहुंमुखी विकास: उप मुख्यमंत्री शुक्ल मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5041 करोड़ की सीतापुर-हनुमना सूक्ष्म दाब सिंचाई परियोजना का शीघ्र करेंगे शिलान्यास उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विन्ध्य क्षेत्र में विकास के सभी संसाधन और अपार संभावनाएं भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विन्ध्य क्षेत्र में विकास के सभी संसाधन और अपार संभावनाएं हैं। क्षेत्र के विकास के लिए स्वीकृत योजनाओं की सभी बाधाएं अधिकारी समन्वय बनाकर दूर करें। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समन्वित प्रयासों से ही विन्ध्य क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। रीवा संभाग की विकास परियोजनाओं की उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि सतना में बरगी बांध और सिंगरौली और सीधी में गोड़ सागर परियोजनाओं को पूरा करने के लिए सभी बाधाओं को दूर करें। उन्होंने कहा कि गोविंदगढ़ से सिंगरौली तक रेलवे लाइन निर्माण के लिए भू अर्जन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। इससे रेल परियोजना के कार्य में तेजी आएगी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मऊगंज में 5041 करोड़ की सीतापुर-हनुमना सूक्ष्म दाब सिंचाई परियोजना का शिलान्यास कर रहे हैं। इस परियोजना से मऊगंज जिले के अधिकांश क्षेत्र, सीधी, सिंगरौली एवं रीवा जिले के गांवों में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इसका मुख्य बांध सोन घड़ियाल अभ्यारण्य में प्रस्तावित है। वन विभाग और जल संसाधन विभाग मिलकर परियोजना के संबंध में समस्त स्वीकृतियाँ जारी कराएं जिससे कार्य शुरू हो सके। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विधायक निधि से स्वीकृत 15 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों की राशि लोक निर्माण विभाग तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग को जारी करने के लिए वरिष्ठ कार्यालयों का ध्यान आकृष्ट किया जाएगा। बैठक में ग्रामीण विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने सीधी से सिंगरौली फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य तेजी से पूरा कराने एवं सिंगरौली जिले में पुलिस बल में वृद्धि तथा पड़री बांध की नहरों को पक्का करने की बात रखी। अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा महानिदेशक प्रशासन अकादमी जेएन कंसोटिया ने कहा कि संभागीय बैठक में दिए गए सभी सुझावों और मांगों पर संबंधित विभाग तत्परता से कार्यवाही करें। विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की देरी न करें। नगरीय विकास राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, विधायक चित्रकूट सुरेन्द्र सिंह गहरवार, विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी, विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक, विधायक मनगवां नरेन्द्र प्रजापति, विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह, विधायक देवसर राजेन्द्र मेश्राम, विधायक सिंगरौली रामनिवास रावत, विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न जनहित के विषयों में अपनी बात रखी। कमिश्नर बीएस जामोद, आईजी एमएस सिकरवार, डीआईजी एसपी पाण्डेय, संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा संभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।  

खुले बोरवेल से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सरकार एवं जनता मिलकर अभियान चलाएं: गहलोत

जयपुर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुले बोरवेल में गिरने से होने वाली जनहानि पर चिंता जताते हुए राज्य सरकार से ऐसे बोरवेल को बंद करवाने के लिए अभियान चलाने की मांग की। हाल में दौसा जिले में खुले बोरवेल में गिरे पांच साल के आर्यन की मौत हो गई थी। गहलोत ने इसे दुखद बताया है। गहलोत ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘दौसा में एक खुले बोरवेल में गिरने से मासूम आर्यन की मृत्यु बेहद दुखद है। तमाम चुनौतियों के बावजूद जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा की टीम ने अच्छा कार्य किया।’’ उन्होंने कहा कि खुले बोरवेल में बच्चों के गिरने की घटनाएं लगातार होती रहती हैं। राज्य सरकार द्वारा कई बार इन्हें बंद करने के आदेश जारी किए जाते रहे हैं। इसके बावजूद गांवों में खुले बोरवेल सामान्य तौर पर मिल जाते हैं। इस तरह के बोरवेल के खिलाफ अभियान चलाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘खुले बोरवेल से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सरकार एवं जनता मिलकर अभियान चलाएं क्योंकि दूर-दराज के इलाकों में ऐसे बोरवेल की जानकारी प्रशासन को बिना जन सहयोग के नहीं चल सकती है। इसके लिए सरकार जिलावार अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करे एवं सर्वे करवाकर खुले बोरवेल बंद करवाने का अभियान चलाए जिससे भविष्य में ऐसी जनहानि ना हो।’’  

सड़क, रेल और हवाई नेटवर्क की मजबूती से देश में न केवल आर्थिक विकास की रफ्तार में तेजी आई : पंकज चौधरी

नई दिल्ली वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने वर्ष 2029 तक देश के राजमार्गों पर चिह्नित सभी 13 हजार ब्लैक स्पॉट को भरने या समाप्त करने की घोषणा करते हुए कहा कि बीते 10 वर्षों में केंद्र सरकार ने सड़क से लेकर हवाई यातायात नेटवर्क का बड़े पैमाने पर विस्तार किया है, जिससे लोगों का सफर करना सुगम और सुविधाजनक हो गया है। चौधरी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सड़क, रेल और हवाई नेटवर्क की मजबूती से देश में न केवल आर्थिक विकास की रफ्तार में तेजी आई है, बल्कि स्थानीय स्तर पर भी बुनियादी सुविधाएं बेहतर हुई हैं और इसका सीधा लाभ आम लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर चिह्नित किए गए सभी ब्लैक स्पॉट को भरने या समाप्त करने की व्यवस्था की गई है, ताकि इन राजमार्गों को दुर्घटना मुक्त बनाया जा सके। ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटना होने की संभावना बहुत अधिक होती है। चौधरी ने मोदी सरकार में सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी में हुए क्रांतिकारी बदलाव को रेखांकित करते हुए कहा कि 10 वर्षों में यातायात बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। इससे आर्थिक प्रगति के द्वार खुले हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क में 1.6 गुना वृद्धि हुई है। वर्ष 2014 में 91,287 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग थे, जो नवंबर 2024 तक बढ़कर 1,46,195 किलोमीटर हो गए हैं। भारतमाला परियोजना के तहत, प्रथम चरण में 34,800 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कराया जाना है। इसमें से 26,425 किलोमीटर के काम का देखा दिया जा चुका है, जबकि 18714 किलोमीटर का कार्य पूरा हो चुका है। इसके साथ ही नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर (एचएससी) की लंबाई 2014 में 93 किलोमीटर थी जो 2024 में बढ़कर 2,474 किलोमीटर हो गई है। वर्ष 2014 में चार या अधिक लेन वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 18,300 किलोमीटर थे, जो अब बढ़कर करीब 45,900 किलोमीटर हो गए हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार में इसमें ढाई गुना की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। निर्बाध माल ढुलाई और किफायती परिवहन को बढ़ावा देने के लिए 35 स्थानों की पहचान की गई है, जिसमें छह मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (एमएमएलपी) परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। तीन अन्य के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। चौधरी ने बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भारत को विमानन क्षेत्र में एक वैश्विक शक्ति के रूप में उभरने, आम लोगों को जोड़ने और विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया है। देश में चालू हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी से अधिक हो गई है। 2014 में 74 हवाई अड्डों से उड़ानें संचालित होती थीं जबकि 2024 में देश के 158 हवाई अड्डों से हवाई सेवाएं संचालित हो रही हैं। उड़ान योजना के तहत 613 मार्गों पर सफलतापूर्वक हवाई सेवाएं शुरू की गई हैं। 87 हवाई अड्डों को जोड़ा गया है और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा दिया गया है। डिजीयात्रा पहल के तहत, संपर्क रहित और निर्बाध यात्रा एक वास्तविकता बन गई है, जिसमें 24 हवाई अड्डों पर चेहरे की पहचान प्रौद्योगिकी (एफआरटी) लागू की गई है। भारत वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार बनकर उभरा है। वित्त राज्यमंत्री ने रेलवे की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रेल मंत्रालय ने विद्युतीकरण, आधुनिक बुनियादी ढांचे और बेहतर यात्री सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए बड़े पैमाने पर बदलाव किया है। उन्होंने बताया कि 97 प्रतिशत रेल मार्गों का विद्युतीकरण किया गया है, जिससे स्थिरता और दक्षता को बढ़ावा मिला है। अमृत ​​भारत योजना के तहत, देश भर में 1,337 स्टेशनों का विश्व स्तरीय मानकों के अनुसार पुनर्विकास किया जा रहा है। यह पूरे विश्व में अपने आप में अनूठा रेलवे स्टेशन पुनर्विकास कार्यक्रम है। 68 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों, दो अमृत भारत ट्रेनों और एक नमो भारत रैपिड रेल की शुरूआत ने रेल यातायात में क्रांति ला दी है, जिससे रफ्तार के साथ-साथ यात्रियों की सुविधा में भी वृद्धि हुई है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना का 96 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है। ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी) का काम पूर्ण हो चुका है जबकि वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डब्ल्यूडीएफसी) का काम अंतिम चरण में है। चौधरी ने बताया कि यातायात नेटवर्क के मामले में पिछले दस वर्षों की उपलब्धियां भारत को कनेक्टिविटी, दक्षता और प्रगति का केंद्र बनाने के मोदी सरकार के गंभीर प्रयासों को रेखांकित करती हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में कोई कसर बाकी नहीं रख रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet