LATEST NEWS

मालवा में पर्याप्त मात्रा में बरसात होने से किसानों ने गेहूं की बोवनी को प्राथमिकता दी, गेहूं के रेट में 150 रुपये की आई मंदी

उज्जैन इस वर्ष उज्जैन जिले में गेहूं को बोवनी का रकबा बढ़ गया है। करीब 4.50 लाख हेक्टेयर में बोवनी की गई है। 90 फीसद खेतों में बीज बो दिया गया है। बोवनी के बाद गेहूं में करीब 150 रुपये क्विंटल की मंदी आ गई। मालवा में पर्याप्त मात्रा में बरसात होने से किसानों ने गेहूं की बोवनी को प्राथमिकता दी है। चने को बोवनी मात्र 10 हजार हेक्टेयर में की गई है। गेहूं का रकबा 4.50 लाख हेक्टेयर हो गया है। बीते सप्ताह तक गेहूं-बीज की मांग जबरदस्त होने से भाव काफी तेज थे। चमक वाला गेहूं 3500 रुपया क्विंटल बिक रहा था, लेकिन बीज के गेहूं की मांग समाप्त होते ही भाव में करीब 150 रुपया की मंदी आ गई। क्योंकि देशावर में मांग कमजोर है। मिल क्वालिटी के भाव भी कम हो गए हैं। आटा मिल वालों के उत्पाद आटा, रवाई, मैदा में भी बिक्री कम हो गई है। इस वर्ष सीजन से अब तक गेहूं में 500 से 600 रुपये क्विंटल की तेजी रही। स्टाकिस्टों को गेहूं का स्टॉक फलीभूत हो गया। अधिक उत्पादन वाले गेहूं की बोवनी अधिक किसानों की माने तो इस बार अधिक उत्पादन वाली किस्म के गेहूं की बोवनी ज्यादा की गई। हालांकि यह गेहूं उत्पादन वाले गेहूं लोकवन, पूर्णा, शरबती किस्म से काफी कम भाव में बिकता है। किसानों के अनुसार अब हर क्षेत्र में पानी की उपलब्धता पर्याप्त होने से पोषक, मालवराज, तेजस, 513 किस्म की बोवनी काफी की गई है। बनिस्बत अन्य किस्म के। इस बार भी इस क्वालिटी के गेहूं बीज की मांग काफी रही। तेजी भी सीजन से ऑफ सीजन तक इस गेहूं में ही जबदस्त आई है। स्टॉक के डर ने मंदी ला दी बता दे केंद्र सरकार के पास गेहूं का कम स्टॉक है। ऐसे में बीते 6 माह ओपन सेल स्कीम के तहत इन लाइन गेहूं नहीं बेच पा रही है। गरीब उपभोक्ताओं को भी गेहूं की जगह चावल खिला रही है। ऐसे में बीते महीने तक गेहूं के भाव में काफी तेजी रही, लेकिन सरकार ने स्टाक सीमा लागू कर रखी है। इस डर से आटा प्लाट व बड़े स्टॉकिस्टों ने अपना स्टॉक बेचना शुरू कर दिया, जबकि लेवाली कमजोर है। नतीजतन इस सप्ताह मंदी आ गई।

मन की बात कार्यक्रम में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के लिए इन्दौर की हुई प्रशंसा

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में मध्यप्रदेशवासियों द्वारा सामूहिक प्रयासों से पर्यावरण-संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की है। यह निश्चित रूप से सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम से सदैव कुछ नया करने की प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुंबई प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 116 वां संस्करण सुनने के बाद यह विचार व्यक्त किए। इंदौर की रेवती हिल्स इलाके में हुए पौधरोपण का हुआ उल्लेख रविवार 24 नवंबर को प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान अंतर्गत इंदौर में पेड़ लगाने के बने रिकॉर्ड का उल्लेख करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के इंदौर में अभियान अंतर्गत 24 घंटे में 12 लाख से ज्यादा पेड़ लगाए गए। अभियान में हुई जन-सहभागिता से इंदौर की रेवती हिल्स का बंजर इलाका अब ग्रीन जोन में बदल जाएगा। डिजिटल अरेस्ट नाम का सरकार में कोई भी प्रावधान नहीं प्रधानमंत्री श्री मोदी ने डिजिटल क्रांति में बुजुर्गों को भागीदार बनाने के लिए युवाओं द्वारा की जा रही पहल के अंतर्गत भोपाल के महेश का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने अपने मोहल्ले के कई बुजुर्गों को मोबाइल के माध्यम से पेमेंट करना सिखाया है। इन बुजुर्गों के पास स्मार्टफोन तो था, लेकिन उसका सही उपयोग बताने वाला कोई नहीं था। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आहवान किया कि बुजुर्गों को डिजिटल अरेस्ट के खतरे से बचाने के लिए भी युवा आगे आएं। उन्होंने यह भी कहा कि हमें बार-बार लोगों को समझना होगा कि डिजिटल अरेस्ट नाम का सरकार में कोई भी प्रावधान नहीं है। यह सरासर झूठ है, लोगों को फसाने का एक षड्यंत्र है। यह प्रसन्नता का विषय है कि देश के युवा जागरूकता के इस काम में पूरी संवेदनशीलता से हिस्सा ले रहे हैं और दूसरों को भी प्रेरित कर रहे हैं। 11-12 जनवरी को दिल्ली में होगा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के सामूहिक प्रयासों,  उपलब्धियों, जन-जन के सामर्थ्य,  युवा सपनों और देश के नागरिकों की आकांक्षाओं की बात है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में एनसीसी से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि यह किसी भी कैरियर के लिए व्यक्तित्व निर्माण में सहायक है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बताया कि 11-12 जनवरी को दिल्ली में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का आय़ोजन हो रहा है। इसमें गांव, ब्लॉक, जिलों, राज्यों से लगभग दो हजार युवा भाग लेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि समाज को सशक्त बनाने में पुस्तकालयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं को भी किताबों से दोस्ती करने के लिए पहल करना चाहिए। उन्होंने ओरल हिस्ट्री प्रोजेक्ट के संबंध में भी चर्चा की। पर्यावरण-संरक्षण और स्वच्छता के प्रति संवेदनशीलता जरूरी प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील होने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि बायोडायवरसिटी बनाए रखने में गौरेया (स्पेरो) पक्षी का विशेष महत्व है। इस पक्षी की वापसी के लिए विभिन्न राज्यों में अनोखे प्रयास हो रहे हैं। अपने आसपास और सभी के ऐसे प्रयास करने से गौरेया फिर से हमारे जीवन का हिस्सा बन सकती है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सरकारी दफ्तरों में पुरानी फाइलों और स्क्रेप को हटाने के लिए चलाए गए विशेष स्वच्छता अभियान का उल्लेख भी किया तथा प्लास्टिक वेस्ट और अनुपयोगी समझीं जाने वाली चीजों को री-साईकल कर कचरे से कंचन बनाने के विचार को अमल में लाने की अपील भी की।  

दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश हो रही है, IMD ने 7 राज्यों के लिए जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली इस समय देश में मौसम में बड़ा बदलाव हो रहा है। जहां एक ओर उत्तर भारत में घना कोहरा छाया हुआ है, वहीं दूसरी ओर दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश हो रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हो रही है, जिससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने दो चक्रवाती तूफान आने की चेतावनी दी है, जिससे कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। दो चक्रवाती तूफान आने का अलर्ट भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि इस समय पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर, दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हो गया है। इस कारण एक लो प्रेशर एरिया बन गया है, जो धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 25 नवंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन के रूप में तेज हो सकता है। इसके बाद यह तूफान तमिलनाडु और श्रीलंका के तट की ओर बढ़ेगा। इसके अलावा, एक पश्चिमी विक्षोभ भी अफगानिस्तान के पास सक्रिय हो गया है, जिसके प्रभाव से भी मौसम में बदलाव हो सकता है। इन राज्यों में होगी भारी बारिश मौसम विभाग ने 25-29 नवंबर तक भारी बारिश के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। यह भारी बारिश मुख्य रूप से दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में देखने को मिल सकती है। ठंड बढ़ने की संभावना उत्तर भारत में ठंड बढ़ने लगी है। उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान गिर रहा है, जिससे ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 24 और 28-30 नवंबर के दौरान सुबह और रात के समय घना कोहरा छा सकता है। हिमाचल प्रदेश में 27-29 नवंबर तक ठंड बढ़ने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में भी 28-30 नवंबर के बीच घना कोहरा छा सकता है। दिल्ली, राजस्थान, बिहार, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी धुंध छाने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों, जैसे हरियाणा के हिसार और राजस्थान के सीकर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। समग्र प्रभाव इस समय का मौसम बहुत ही बदलाव से भरा हुआ है, जिसमें ठंडी और बारिश दोनों का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर जब तूफान और भारी बारिश के कारण परिस्थितियां बदल सकती हैं।

यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कैंटर ने दो कारों को पीछे से टक्कर मार दी, इस हादसे में 1 की मौत 7 घायल

ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में रविवार तड़के एक बेकाबू कैंटर ने दो कारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ वाले कृपालु जी महाराज की 3 बेटियों सहित 8 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है। इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक कैंटर ने दो कारों इनोवा हायक्रॉस और टोयोटा केमरी को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में कारों में सवार आठ लोग घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए लोगों में प्रतापगढ़ वाले कृपालु महाराज की तीन बेटियां भी शामिल हैं। तीनें बहनों सिंगापुर की फ्लाइट पकड़ने के लिए प्रतापगढ़ के मनगढ़ से कार में सवार होकर दिल्ली जा रही थीं। इसी दौरान ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र में रविवार तड़के यह हादसा हुआ। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल विशाखा की मौत हो गई, जबकि श्यामा और कृष्णा त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों बेटियों और ड्राइवर को इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया है। हादसे का शिकार हुए घायलों की डिटेल 1. दीपक पुत्र यशपाल उम्र 35 वर्ष, निवासी दिल्ली 2. हंसा पटेल पुत्री शिवाजी पटेल उम्र 56 वर्ष, निवासी मथुरा 3. कश्मीरा पटेल पुत्री रामखडका उम्र 53 वर्ष, निवासी मथुरा 4. जानूका खडका पुत्री रामखडका उम्र 40 वर्ष निवासी मथुरा 5. संजय मलिक उम्र 57 वर्ष, निवासी प्रतापगढ 6. विशाखा त्रिपाठी उम्र 75 वर्ष, निवासी सेक्टर 10 द्वारका दिल्ली 7. श्यामा त्रिपाठी उम्र 69 वर्ष, निवासी सेक्टर 10 द्वाराका दिल्ली 8. कृष्णा त्रिपाठी उम्र 67 वर्ष, निवासी सेक्टर 10 दिल्ली

राहुल गांधी ने झारखंड में INDIA गठबंधन की जीत के लिए लोगों को दिया धन्यवाद, JMM और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दी बधाई

रांची कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बीते झारखंड में इंडिया गठबंधन की जीत के लिए लोगों को धन्यवाद दिया और झारखंड मुक्ति मोर्चा तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जीत की शुभकामनाएं दी। कांग्रेस नेता ने महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव परिणामों को अप्रत्याशित बताया और कहा कि बाद में गठबंधन के हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी।  गांधी ने कहा, ‘झारखंड के लोगों का इंडिया गठबंधन को विशाल जनादेश देने के लिए दिल से धन्यवाद। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, कांग्रेस और झामुमो के सभी कार्यकर्ताओं को इस विजय के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। राहुल गांधी ने कहा कि प्रदेश में गठबंधन की यह जीत संविधान के साथ जल-जंगल-जमीन की रक्षा की जीत है।’ उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव परिणाम को चौंकाने वाला बताया और कहा, ‘महाराष्ट्र के नतीजे अप्रत्याशित हैं और इनका हम विस्तार से विश्लेषण करेंगे। प्रदेश के सभी मतदाता भाई-बहनों को उनके समर्थन और सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत के लिए धन्यवाद।’  

भोपाल में पारा लुढ़कते हुए 8.8 डिग्री सेल्सियस पर, उमरिया समेत छह जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे, चली शीत लहर

भोपाल मध्यप्रदेश में नवंबर माह में ही ठंड तीखे तेवर दिखाने लगी है। उत्तर की ओर से आ रही सर्द हवाओं के असर से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। शनिवार को मध्य प्रदेश में हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं प्रदेश के मैदानी इलाकों में 7.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ मंडला सबसे सर्द रहा। राजधानी भोपाल, उमरिया, राजगढ़ समेत छह जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। भोपाल में 9 डिग्री से नीचे पारा भोपाल में रात का पारा लुढ़ककर 8.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो पिछले दिन के मुकाबले 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, साथ ही यह सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा और यहां शीत लहर चली। यहां एक दिन पहले रात का तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जो पिछले 10 वर्ष में नवंबर माह का सबसे कम तापमान रहा। उत्तर के पहाड़ों में बर्फबारी मौसम विज्ञानियों के अनुसार कश्मीर व लद्दाख में हो रही बर्फबारी के कारण मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं पश्चिम-उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम (12.6 किमी की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व की तरफ 250 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं का चलना) भी बना हुआ है, जिसके कारण उत्तरी हवाएं प्रदेश में दाखिल हो रही है। यही वजह है कि रात का पर लगातार लुढ़क रहा है। इसके अलावा मध्य पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बरकरार है। राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात भी बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, हवाओं का रुख बदलने से रविवार रात के तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। आ रहीं सर्द हवाएं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि जेट स्ट्रीम और प्रति चक्रवात के प्रभाव से लगातार सर्द हवाएं मध्य प्रदेश की तरफ आ रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट का सिलसिला बना हुआ है। हालांकि प्रति चक्रवात कुछ कमजोर पड़ गया है। उधर, बंगाल की खाड़ी में भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इस मौसम प्रणाली के शनिवार को कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। इसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलने लगेगा, जिसके चलते रविवार से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है।

भगवानों को गर्म वस्त्र शाल ओढ़ाना शुरू किया, गर्म तासीर के व्यंजनों का लगाया जायेगा भोग

भोपाल नवंबर माह के अंत की ओर आते-आते शहर में ठंड ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। भोपाल शहर में शीत लहर जैसे हालात हैं। ऐसे में लोगों ने ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों को पहनना शुरू कर दिया है। बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए अलग-अलग मंदिर समितियों व ट्रस्टों के पदाधिकारियों ने भी भगवान श्रीराम, मां दुर्गा, श्रीराधा-कृष्ण, गणेश जी सहित सभी भगवानों को गर्म वस्त्र शाल ओढ़ाना शुरू कर दिया है। वहीं ठंड के चलते भगवान जी को गर्म खाद्य पदार्थ खजूर, गुड़ सहित अन्य पदार्थों का भोग लगाना शुरू कर दिया है। समय में भी बदलाव आगामी दिनों में अधिक ठंड बढ़ती है तो मंदिरों के गर्भगृह में हीटर लगाए जाएंगे। समितियों व मंदिर ट्रस्ट के पदधिकारियों का कहना है कि जब हम लोगों को ठंड लगती है तो इसी भाव से भगवान जी को गर्म कपड़े धारण कराए जाते हैं कि उन्हें भी ठंड लगती है। इसी के चलते मंदिरों में देव प्रतिमाओं को शाल ओढ़ाई गई हैं। गर्म कपड़े भी धारण कराए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, सुबह आरती का समय भी बदला जा रहा है। सुबह सात व आठ की जगह नौ बजे आरती होने लगी है। मंदिर खुलने के समय में भी सुबह 5:30 बजे से 6:30 व सात बजे तक किया जा रहा है। इन मंदिरों में बदली व्यवस्था     श्रीजी मंदिर : पुराने शहर के लखेरापुरा श्रीजी मंदिर के प्रमुख पंडित श्रीकांत शर्मा ने बताया कि प्रभु श्रीनाथ को शाल ओढ़ानी शुरू कर दी है। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी, वैसे ही भगवान के लिए हीटर भी लगाए जांएगे।     टीन शेड : मां वैष्णो देवी आदर्श दुर्गा मंदिर में मातारानी को शाल ओढ़ाई गई है। वहीं भगवान श्रीराम, हनुमान जी की प्रतिमाओं को भी शाल धारण कराया गया है। मंदिर के व्यवस्थापक चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि भगवान को इसी भाव से शाल ओढ़ाई जा रही है, ताकि ठंड से बचाव हो सके।     श्रीबड़वाले महादेव मंदिर : मंदिर के मुख्य पदाधिकारी संजय अग्रवाल व प्रमोद नेमा ने बताया कि दिसंबर से मंदिर में बाबा श्री बटेश्वर के समक्ष हीटर लगाया जाएगा। भगवान को ऊन से निर्मित वस्त्र धारण कराए जाएंगे। गर्म पदार्थों का भोग भी लगाया जाएगा।     माता मंदिर : मां शीतला को शाल ओढ़ाई गई है। वहीं भगवान श्रीराम को भी शाल ओढ़ाई गई है। मंदिर के पुजारी राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि मंदिर के खुलने व बंद होने के समय भी बदलाव किया गया है।  

शहर में इस साल कड़ाके की ठंड में अलाव नहीं जलाए जाएंगे, आबोहवा रहे स्वच्छ लिया निगम ने फैसला

 भोपाल  शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए इस बार शहर में अलाव नहीं जलाए जाएंगे । नगर निगम प्रशासन ने यह निर्णय पहली बार लिया है ताकि वायु प्रदूषण का स्तर कम किया जाए सके। लिहाजा शहर के वह 500 स्थान जहां पर हर साल कड़ाके की ठंड पड़ते ही अलाव जलाए जाते थे, वहां इस बार अलाव नहीं जलाए जाएंगे। नगर निगम की इस पहल से यकीनन वायु प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी, लेकिन अहम बात यह है कि जो लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते थे। वह किस तरह इस कड़ाके की ठंड से अपना अब बचाव करेंगे। लोगों से अपील इसको लेकर भी निगम ने नागरिकों से अपील की है कि बेवजह ठंडे में बाहर नहीं रहें। रैन बसेरों में पर्याप्त कमरे और गर्म रजाई-गद्दे हैं। वह आराम से वहां सोए। अस्पतालों में भर्ती मरीजों के संग सिर्फ एक अटेंडर परिसर में रुके। बाकी के लोग अपने घरों में रहें। प्राइवेट कॉलोनियों में जो लोग अलाव जलाते रहे हैं, वे हीटर का उपयोग करें। ताकि लोग ठंडे से भी बचे रहें और शहर की हवा भी स्वच्छ हो सके। अलाव के लिए नहीं किए आदेश जारी शहर में अलाव जलाने के लिए नगर निगम द्वारा कड़ाके की ठंड पड़ते ही अलाव के लिए लकड़ियां मुहैया करवाने के आदेश जारी किए जाते थे, लेकिन इस बार निगमायुक्त ने ऐसा कोई आदेश नहीं जारी किया। अलाव जलाने के लिए निगम के स्टोर से लकड़ियां मुहैया करवाई जाती थीं। इन लकड़ियों को निगम के वाहनों से सार्वजनिक स्थलों तक पहुंचाया जाता था। जिसमें डीजल खर्च के अलावा निगम को कोई अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ता था, लेकिन इस बार अलाव नहीं जलाए जाएंगे। लिहाजा लाखों रुपये के डीजल खर्च की बचत भी होगी। इसलिए लिया निर्णय शहर की हवा की सेहत को सुधारने के लिए निगम प्रशासन ने यह निर्णय लिया है, क्योंकि तमाम प्रयास के बाद भी शहर में बढ़ता वायु प्रदूषण कम नहीं हो रहा। शुक्रवार को भी शहर का एक्यूआई 300 पार हो गया था। शाम सात बजे पर्यावरण परिसर क्षेत्र में एक्यूआई 305, टीटी नगर में 285 और कलेक्ट्रेट में 236 दर्ज किया गया थे। शहर की हवा में अभी भी पीएम 2.5 धूल कण अधिक मात्रा में है, जो कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को बीमार करने के लिए काफी है। इस हवा में सांस लेना बीमारियों को न्योता देने के बराबर है। सर्दी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड हालांकि राजधानी में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो चुकी है। भोपाल में सर्दी का 10 साल का रिकॉर्ड टूट चुका है। नवंबर में सबसे ठंडी शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात रही, जब पारा लुढ़ककर 8.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे एक दिन पहले भोपाल में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। इससे पता चलता है कि सर्दी लगातार जोर पकड़ रही है।

चैंपियंस ट्रॉफ़ी पर चर्चा के लिए आईसीसी ने 26 नवम्बर को अपनी बोर्ड की आपात बैठक बुलाई

दुबई आईसीसी ने 26 नवम्बर को अपनी बोर्ड की आपात बैठक बुलाई है, जिसमें 2025 चैंपियंस ट्रॉफ़ी पर चर्चा की जाएगी। ईएसपीएन क्रिकइंफो को यह जानकारी मिली है कि बैठक का एकमात्र एजेंडा यह है कि क्या टूर्नामेंट के लिए हाइब्रिड मॉडल अपनाया जाए, जिसमें पाकिस्तान और किसी अन्य देश में इसे आयोजित किया जाए। टूर्नामेंट की संभावित शुरुआत से 100 दिन से भी कम समय बचा है। मेज़बान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इसे 19 फ़रवरी से 9 मार्च तक आयोजित करने के लिए निर्धारित किया है। हालांकि आईसीसी ने अभी तक शेड्यूल जारी नहीं किया है। लेकिन इस पर अभी इससे भी ज़्यादा बड़ा रोड़ा अटका हुआ है। बीसीसीआई ने आईसीसी को सूचित किया है कि भारतीय सरकार ने रोहित शर्मा की टीम को पाकिस्तान यात्रा करने की अनुमति नहीं दी है। पाकिस्तान को नवंबर 2021 में इस आठ-टीम के वनडे टूर्नामेंट की मेज़बानी के अधिकार दिए गए थे और वह तीन वेन्यूज़ – लाहौर, कराची और रावलपिंडी में पूरे टूर्नामेंट का आयोजन करने के लिए अडिग है। पाकिस्तान में इस सप्ताह मीडिया से बात करते हुए पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नक़वी ने कहा था कि उन्हें चैंपियंस ट्रॉफ़ी पाकिस्तान में आयोजित होने के बारे में “सकारात्मक अपेक्षाएं” हैं। नक़वी पाकिस्तान सरकार के गृह मंत्रालय के प्रमुख भी हैं, उन्होंने कहा कि वह बीसीसीआई से इस गतिरोध को तोड़ने के लिए संवाद करने के लिए तैयार हैं। पीसीबी आईसीसी से इस बात का जवाब पाने का इंतज़ार कर रहा है कि भारत को पाकिस्तान यात्रा करने की अनुमति क्यों नहीं दी जा सकती।” यह लगातार दूसरा वर्ष है जब पाकिस्तान को भारत की वजह से टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित करने के प्रश्न से जूझना पड़ा है। पिछले वर्ष एशिया कप के लिए भी भारत ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया था, जिसके चलते टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर पाकिस्तान और श्रीलंका में आयोजित करना पड़ा था। इसके ठीक बाद पाकिस्तान को वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत की यात्रा करनी पड़ी थी, पीसीबी ने हाल ही में कहा था कि उसने यह फ़ैसला इसलिए किया था ताकि इसके चलते उसे चैंपियंस ट्रॉफ़ी केवल पाकिस्तान में ही आयोजित किए जाने का ठोस आधार मिलेगा। इसी सप्ताह की शुरुआत में भारत को टी20 ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप से अपना नाम वापस लेना पड़ा था क्योंकि भारतीय टीम को सरकार से पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं मिल पाई थी।  

स्टार की करारी हार, 56 लाख फॉलोवर्स वाले Ajaz Khan को मिले महज 153 वोट

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ रहे हैं। महायुति एक बार फिर से सत्ता में वापसी कर रही है। इस बीच महाराष्ट्र की ‘वर्सोवा’ सीट भी बेहद चर्चा में है। इस सीट से बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट और अभिनेता एजाज खान भी चुनावी मैदान में थे। हालांकि, चुनावी नतीजे देखकर लग रहा है कि एजाज का ये फैसला गलत निकला है क्योंकि अगर वोटिंग रिजल्ट देखा जाए, तो एक्टर का करारी हार का सामना करना पड़ा है। ‘वर्सोवा’ सीट पर मतगणना जारी महाराष्ट्र की ‘वर्सोवा’ सीट सबसे ज्यादा चर्चा में इसलिए है क्योंकि इस सीट से एजाज खान चुनावी रणभूमि में थे। एजाज ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के टिकट पर नामांकन किया था। अभी भी ‘वर्सोवा’ सीट मतगणना जारी है और एजाज को अब तक महज 153 वोट मिले हैं। बता दें कि 10वें राउंड तक एजाज खान को सिर्फ 79 वोट मिले थे। हालांकि, दसवें राउंड के बाद हारूण 32,499 वोट 6,856 मतों से आगे चल रहे थे। वहीं, अगर बीजेपी की भारती की बात करें तो उन्हें 25,643 वोट मिले थे। इंस्टाग्राम पर एजाज की तगड़ी फैन फॉलोइंग गौरतलब है कि एजाज खान को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद करते हैं। एजाज की इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अगर एजाज के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की बात करें तो उन्हें करीब 5.6 मिलियन लोग इंस्टा पर फॉलो करते हैं, इसके बाद भी उन्हें इतने कम वोट मिलना अपने आपमें ही हैरानी की बात है। ‘वर्सोवा’ सीट से एजाज की हार की वजह से अब चारों ओर उनकी बातें हो रही हैं और लोग इस पर तरह-तरह का रिएक्शन दे रहे हैं। एजाज को नहीं मिले वोट जैसे ही महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे आने लगे तो सोशल मीडिया पर चुनावी नतीजों की चर्चा होने लगी और इसी के साथ एजाज को ट्रोल किया जाने लगा। लोगों ने कहा कि जिस शख्स को इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं उसे 150 वोटों के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है, तो बेहद बड़ी बात है। बता दें कि महाराष्ट्र विधानभा में कुल 288 सीटें हैं और महायुति गठबंधन को 220 से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं, लेकिन इस हार की वजह से एजाज को खूब ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल हालांकि ये पहली बार नहीं है जब एजाज चुनाव हार गए हों। हर मामले में अपना रिएक्शन देने वाले एजाज का अभी तक रिएक्शन सामने नहीं आया है। मतगणना को देखते हुए सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया जाने लगा है। लोग उन्हें बोल रहे हैं कि ये आदमी सोशल मीडिया में खूब हीरो बनता है, लेकिन असल में सच्चाई दिख गई। वहीं, कुछ लोग उन्हें छपरी भी बता रहे हैं। एजाज के 56 लाख फॉलोअर्स हैं सोशल मीडिया पेज खुरपेंच ने अपनी पोस्ट में लिखा, संसद और विधायिका में लगभग हर वर्ग से लोग चुनकर जाते हैं , लेकिन आज तक छपरी समाज से वहां तक कोई नहीं पहुंच पाया , एजाज खान जी ने कोशिश की लेकिन उनको सिर्फ 103 वोट ही प्राप्त हुए हैं। ये सिर्फ छपरी समाज की हार नहीं है बल्कि समाज के तौर पर हमारी और लोकतंत्र की हार है। बता दें, सोशल मीडिया पर एजाज को 5.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

ये लड़की 158 लड़कों के साथ संबंध बना चुकी है मात्र 14 दिनों में, माँ लेकर देती है कंडोम, करती थी सफाई

नॉटिंघम पोर्न इंडस्ट्री आजकल युवाओं को काफ़ी आकर्षित कर रही है. इसकी वजह है इसमें मिलने वाला पैसा. युवाओं का मानना है कि जल्दी पैसा कमाने के तरीकों में से ये एक है. कुछ माता-पिता अपने बच्चों के पोर्न इंडस्ट्री में काम करने को न सिर्फ़ स्वीकार करते हैं, बल्कि उन्हें प्रोत्साहित भी करते हैं. कुछ दिन पहले इससे जुड़ा एक रील वायरल हुआ था. एक व्यक्ति ने बताया था कि जब उसने अपने माँ को पोर्न फिल्म में काम मिलने की बात बताई तो उनकी क्या प्रतिक्रिया थी. अब एक पॉर्न स्टार ने एक हैरान करने वाली बात बताई है.   पॉर्न स्टार का नाम बोनी ब्लू (Bonnie Blue) है. हाल ही में एक इंटरव्यू में बोनी ब्लू ने अपनी कमाई और काम के बारे में एक चौंकाने वाली बात बताई. वो एक एडल्ट साइट पर युवाओं का कंटेंट पोस्ट करती है. उसने बताया कि दो हफ़्तों में उसने 158 पुरुषों के साथ संबंध बनाए. कॉलेज के लड़के आगे आए! : बोनी ब्लू ने वीडियो कंटेंट के लिए कॉलेज के लड़कों के सामने अपना प्रस्ताव रखा. उसने 18-19 साल के लड़कों से बात की. सिर्फ़ 14 दिनों में 158 युवक इसके लिए तैयार हो गए. पहले बोनी ब्लू ने उनसे सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करवाए. फिर उनके साथ संबंध बनाए. उसके इस काम में उसके माता-पिता ने पूरा साथ दिया. उन्होंने बोनी की मदद की और उसे इस काम के लिए प्रोत्साहित किया. अब वही वीडियो बोनी ब्लू के लिए कमाई का ज़रिया बन गए हैं. बोनी ब्लू ने बताया कि वो वीडियो से काफ़ी पैसा कमा रही है. फ्रेशर्स के साथ किया सेक्स लोकप्रिय सोशल मीडिया स्टार ने हाल ही में दावा किया कि उसने अपने ऑनलाइन कंटेंट के लिए यूनिवर्सिटी फ्रेशर्स के साथ सेक्स किया है। बोनी ने कहा कि उसने अपने OnlyFans पेज के लिए कंटेंट बनाने के लिए 18 और 19 साल के लड़कों को अपने साथ शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उसने दावा किया कि लड़के सहमति फॉर्म पर साइन करने से पहले घंटों तक अपार्टमेंट के अंदर कतार में खड़े रहते थे। शिकारी महिला से बच के रहना नॉटिंघम में जन्मी इस एडल्ट फिल्म स्टार ने अब खुलासा किया है कि उसके माता-पिता ने उसके इस आंकड़े को हासिल करने में अहम भूमिका निभाई है। उसने दावा किया है कि वह अपने वीडियो से हर महीने £750,000 कमाने वाली है। इस महीने की शुरुआत में, बोनी ब्लू ने जल्दी पैसे कमाने के लिए सेक्स की योजना बनाई। सोशल मीडिया पर लोग अब इस महिला को “शिकारी” कह रहे हैं। मां ने किया सपोर्ट स्टार ने कहा- “मेरी मां नए छात्रों के बीच जाकर उन्हें पर्चे और कंडोम बांटती थीं और कहती थीं, ‘जाओ और मेरी बेटी के साथ सेक्स करो’. मूल रूप से डर्बीशायर की रहने वाली बोनी वास्तव में ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं. हालांकि, इस साल की शुरुआत में, उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि वह ऑस्ट्रेलियाई गर्मियों को छोड़कर ब्रिटेन के ठंडे तापमान की ओर वापस जा रही हैं ताकि कुछ मसालेदार कंटेंट बना सकें जिससे उन्हें पैसे की बरसात हो रही है. माँ लाती थी कंडोम : आज की दुनिया और लोगों की सोच बिल्कुल अलग है. बेटी के पोर्न वीडियो के लिए माँ का पूरा सहयोग है. बोनी ब्लू की माँ ने उसके लिए लोगो तैयार किया और घर आने वाले पुरुषों को कंडोम देती है. उनके जाने के बाद घर की सफ़ाई का ज़िम्मा भी माँ का ही है. पिता सभी को बिज़नेस कार्ड देते हैं. बोनी ब्लू ब्रिटेन के डर्बीशायर की रहने वाली है. अब वो ऑस्ट्रेलिया में रहती है. बोनी को किसी कंपनी में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है. इसलिए उसने ये पेशा चुना. बोनी ब्लू ने शुरुआत में अपने माता-पिता की मर्ज़ी के बिना ये काम शुरू किया था. लेकिन पहला वीडियो लीक होने के बाद सब बदल गया. बोनी ब्लू बताती है कि उसके माता-पिता बेटी का वीडियो देखकर हैरान नहीं हुए, बल्कि उसका साथ दिया. उन्होंने कहा कि तुम्हारी ख़ुशी में ही हमारी ख़ुशी है और बेटी के काम में मदद करने लगे.

महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत में कांग्रेस को गुजरात वाली चोट मिली, कांग्रेस नहीं बचा पाई नेता विपक्ष की कुर्सी

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में बीजेपी के अगुवाई वाले महायुति की प्रचंड जीत में कांग्रेस को गुजरात वाली चोट मिली है। 2022 के गुजरात विधानसभा चुनावों कांग्रेस सिर्फ 17 सीटें जीत पाई थी। इसके बाद राज्य की सत्ता में 25 साल से बाहर कांग्रेस के हाथों से नेता विपक्ष का पद भी चला गया था। महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों में भी कुछ ऐसी स्थिति उभरी है। विपक्ष गठबंधन महाविकास आघाड़ी (एमवीए) को कोई भी घटक जरूरी 29 सीटों के आसपास पहुंचता नहीं दिख रहा है। नियमानुसार संसद और विधानसभा में नेता विपक्ष के लिए 10 फीसदी सीटों का होना आवश्यक है। महाराष्ट्र में कम से 29 सीटों होनी चाहिए। कांग्रेस को 25 सीटों के अंदर सिमटती गई है। ऐसे में सवाल खड़ हो गया है कि जिस महाविकास आघाड़ी में सीएम बनने के लिए लड़ाई थी। उसके घटक दल नेता विपक्ष की हैसियत भी नहीं रख पाए। गुजरात को बनाया था मुद्दा महाविकास आघाड़ी के नेताओं ने विधानसभा चुनावों में महाराष्ट्र से गुजरात की तरफ निवेश, कारखाने और नौकरियां जानें को चुनावी मुद्दा बनाया था, लेकिन एमवीए का यह दांव उल्टा पड़ा। महायुति को 220 से अधिक सीटें मिलती दिख रही है तो वहीं एमवीए 50 के आसपास सिमट गया है। राहुल गांधी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के 99 सीटें हासिल करने के बाद नेता विपक्ष बन पाए थे। लोकसभा में 13 सीटें जीतने वाली कांग्रेस की यह दुर्गति होगी यह शायद किसी ने नहीं सोचा था। गुजरात के बाद कांग्रेस महाराष्ट्र में भी कमजोर स्थिति में पहुंच गई है। महाराष्ट्र में कांग्रेस ने 102 सीटों पर चुनाव लड़ा था। आखिर में कांग्रेस को मिला था पद 2019 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी सबसे बड़ी बनी थी। से 105 सीटों पर जीत मिली थी। दूसरे नंबर पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना और फिर तीसरी नंबर पर एनसीपी रही थी। शिवसेना और एनसीपी के टूटने के बाद कांग्रेस को राज्य में नेता विपक्ष का पता मिला था। जब राज्य में शिंदे सीएम बने थे तो पहले संख्याबल के हिसाब से एनसीपी को यह पद मिला था और अजित पवार नेता विपक्ष बने थे। एनसीपी के टूटने के बाद कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी हो गई थी। तब विजय वडेट्टीवार नेता विपक्ष बने थे। वह 1 साल 112 दिनों तक नेता विपक्ष रहे। 2024 के चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन इतना खराब रहा कि वह नेता विपक्ष की कुर्सी भी नहीं बचा पाई।

डेढ़ लाख बालिकाओं को दिलाया गया रानी लक्ष्मीबाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण

स्कूल में पढ़ने वाली बालिकाओं को आत्म सुरक्षा के लिये दिया जा रहा है प्रशिक्षण  प्रदेश में एक लाख 50 हजार बालिकाओं को आत्म सुरक्षा के लिये जूडो-कराटे का प्रशिक्षण दिलाया गया डेढ़ लाख बालिकाओं को दिलाया गया रानी लक्ष्मीबाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण भोपाल प्रदेश में शासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाली बालिकाओं में आत्म-विश्वास और सुरक्षा की भावना सशक्त करने के लिये स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा रानी लक्ष्मीबाई आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण योजना चलाई जा रही है। योजना से प्रदेश में करीब एक लाख 50 हजार बालिकाओं को जूडो-कराटे का प्रशिक्षण दिलाया गया है। योजना में 15 हजार 245 शासकीय विद्यालयों की 80 हजार 466 बालिकाओं को प्रशिक्षण दिलाया गया। इसी के साथ प्रदेश में संचालित 207 कस्तूरबा गांधी विद्यालय और 324 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बालिका छात्रावास में अध्ययनरत 70 हजार 450 बालिकाओं को जूडो-कराटे का प्रशिक्षण दिलाया गया। स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 1 से 8 की बालिकाओं के विद्यालयों के लिये प्रशिक्षण राशि भी जारी की है। दृष्टि बाधित बच्चों को पुस्तकों का वितरण स्कूल शिक्षा विभाग ने दृष्टि बाधित बच्चों की सुविधा को देखते हुए उनके पाठ्यक्रम की समस्त पुस्तकें ब्रेल लिपि में उपलब्ध करवाई हैं। ब्रेल लिपि पाठ्य पुस्तकों का मुद्रण शासकीय ब्रेल प्रेस भोपाल से कराया गया है। दिव्यांग बच्चों का चिकित्सीय मूल्यांकन प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढने वाले दिव्यांग बच्चों का चिकित्सीय मूल्यांकन शिविरों के माध्यम से कराया गया। पिछले वर्ष 30 जिलों के विकासखंडों पर आयोजित शिविर में 6 हजार 560 दिव्यांग बच्चों की पहचान कर उन्हें उनकी आवश्यकता के उपकरण वितरित किये गये। इसी के साथ दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को भी गृह आधारित शिक्षा एवं बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर फेस-टू-फेस प्रशिक्षण जिला स्तर पर प्रदान किया गया है।  

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में मिलिंग नीति की खाद्य मंत्री ने की समीक्षा

भोपाल  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के मिलिंग नीति की समीक्षा की। उन्होंने अफसरों को कड़े निर्देश दिये  कि उपार्जन के दौरान या उसके बाद होने वाली गड़बडि़यों को रोकने के लिए विभाग के प्रमुख सचिव और आयुक्त उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण करें। मंत्रालय में प्रस्तावित मिलिंग नीति की समीक्षा करते हुए खाद्य मंत्री राजपूत ने कहा कि व्यवस्था में सुधार लाने के लिए अफसर कड़े निर्णय लेने से गुरेज न करें। व्यवस्था में सुधार लाने के लिए किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनिमितता पाये जाने पर जिम्मेदारों के  खिलाफ कठोर कार्यवाही करें। उपार्जन में गड़बड़ी रोकने के लिए उड़न दस्ता गठित करें। उड़नदस्ता औचक रूप से उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।     मंत्री राजपूत ने कहा कि मैदानी स्तर पर   जिला प्रबंधक नियमानुसार कार्य करने में कोई कोताही न बरतें।  अफसरों को निर्देश दिये गये कि उपार्जन कार्य में संलग्न सर्वेयरों पर सतत् निगरानी रखें, जिससे वे उपार्जन के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही न करें। उन्होंने व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कुछ नई कार्य-योजना बनाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक में प्रमुख सचिव खाद्य श्रीमती रश्मि अरूण शमी, आयुक्त खाद्य सिबि चक्रवर्ती, एमडी नागरिक आपूर्ति निगम पी.एन. यादव सहितसंबंधित अधिकारी उपस्थित थे।   मशीनों से होगी अनाज की सफाई, मंडला में पायलेट प्रोजेक्ट खाद्य मंत्री राजपूत ने निर्देश दिये कि भारतीय खाद्य निगम को उच्च गुणवत्ता का चावल प्रदान करने के लिए अनाज की सफाई मशीनों से कराई जाये। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस कार्य को पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में मंडला से शुरूआत की जायेगी। इसे बाद में पूरे प्रदेश में लागू किया जायेगा, जिससे भारतीय खाद्य निगम को गुणवत्ता युक्त चावल दिया जा सके। 20 दिन में मानक स्तर का चावल जमा कराना अनिवार्य प्रस्तावित नई मिलर्स नीति 2024-25 में पहली बार दंड का प्रावधान किया गया है। इसमें  चावल की सूचना मिलर्स को प्राप्त होने के दिनांक से 20 दिवस में मानक स्तर का चावल जमा कराना अनिवार्य होगा। ऐसा न होने की स्थिति में मिलर्स पर 2 रूपये प्रति दिन प्रति क्विंटल का जुर्माना लगाया जाऐगा और एक माह में मानक स्तर का चावल जमा न कराये जाने पर मिलर्स द्वारा जमा की गई प्रतिभूति राशि राजसात कर ली जाऐगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि मिलर्स द्वारा भारतीय खाद्य निगम को प्रदान किये जाने वाले चावल की मात्रा 60 प्रतिशत से कम प्रदान करने पर मिलर्स को प्रोत्साहन राशि नहीं दी जाऐगी।  

24 नवंबर रविवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि आज का राशिफल मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशनुमा रहने वाला है. आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है .यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है. संतान के स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट आ रही थी, तो वह भी दूर होगी. सरकारी योजनाओ का आपको पूरा लाभ मिलेगा. वृषभ राशि आज का राशिफल वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन परोपकार के कार्यों में बाढ़-चढकर  हिस्सा लेने के लिए रहेगा. आपकी साख चारों ओर फैलेगी. आपको कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी. आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा. किसी सरकारी योजना का आपको लाभ मिलेगा. मिथुन राशि आज का राशिफल मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा आप बिजनेस में कोई बदलाव न करें तो समस्या हो सकती है सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को यदि कोई समस्या आ रही थी तो वह भी दूर होगी परिवार में कल किसी पूजा पाठ में भजन कीर्तन आगे का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा आपके तरफ से आ रहे बढ़ाएं दूर होंगे और आपको अपने सहयोगियों से शाम को लेकर बातचीत कर सकते हैं कर्क राशि आज का राशिफल कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आपकी कोई डील फाइनल होते-होते रुक सकती हैं. आप अपने परिवार में सदस्यों के साथ कुछ मौज-मस्त के भरे पल व्यतीत करेंगे. सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. कार्य क्षेत्र में आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा, नहीं तो उसमें गड़बड़ी होने की संभावना है. सिंह राशि आज का राशिफल सिंह राशि के जातकों के लिएआज दिन सामान्य रहने वाला है. आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे और जीवनसाथी के लिए आप कुछ नए कपड़े वगैरा आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं. आपको अपने बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता है. आपको किसी पत्रक संपत्ति के मिलने से भी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है. कन्या राशि आज का राशिफल कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लाने वाला है. आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा. नौकरी में आप पूरी मेहनत दिखाएंगे, तभी आप  प्रमोशन के बारे में सोच सकते हैं. किसी नई भूमि, मकान, वाहन आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा. यदि सेहत को लेकर आप परेशान चल रहे थे, तो वह भी पहले से बेहतर रहेगी. आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं. तुला राशि आज का राशिफल तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा. आपका यदि कोई जमीन जायदाद से संबंधित मामला लटका हुआ था, तो उसमें भी फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. संतान को यदि आपने कोई जिम्मेदारी दी थी, तो वह उस पर खरी उतरेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो आप अपने बॉस से सलाह मश्वरा अवश्य करें. वृश्चिक राशि आज का राशिफल वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन टेंशन भरा रहने वाला है. आप अपने माता-पिता से किसी काम को लेकर सलाह ले सकते हैं. पारिवारिक जिम्मेदारियां में यदि आपने ढील दी, तो कोई सदस्य आपसे नाराज हो सकता है. आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा. यदि आप किसी प्रोपर्टी को खरीदने  की तैयारी कर रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी. धनु राशि आज का राशिफल धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशियों भरा रहने वाला है. नौकरी में कार्यरत लोगों को काम को लेकर मेहनत अधिक करनी होगी. माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा. परिवार में किसी सदस्य को कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनामा रहेगा. आपको अपने किसी  काम को लेकर बातचीत करनी पड़ सकती है. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा. मकर राशि आज का राशिफल मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन उलझनो भरा रहने वाला है. आपको कोई निवेश  सोच समझकर करने की आवश्यकता है. जीवनसाथी की ओर से आपको कोई उपहार मिल सकता है. आपको अपने खर्चों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा. आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर आपके घर से दूर जाना कर सकता है. आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है. कुंभ राशि आज का राशिफल कुंभ राशि के जातकों के लिएआज दिन मेहनत से काम करने के लिए रहेगा.  विद्यार्थियों को कामों में सफलता मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. आपको स्कॉलरशिप भी मिल सकती है. जीवन साथी को करियर में  अच्छा उछाल देखने को मिलेगा. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आपने धन उधार मांगा था, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा. आपकी तरक्की की राह मे  आ रही बाधा दूर होंगी. आप किसी से कोई बात सोच समझ कर बोले. मीन राशि आज का राशिफल मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने के लिए रहेगा. आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. आप अपने कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है. कार्य क्षेत्र में यदि आपको किसी काम को लेकर टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी. आप जल्दबाजी में किसी से कोई बात ना बोले. सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet