LATEST NEWS

टीएमसी ने सभी छह सीटों पर जीत का परचम लहरा, किया क्लीन स्वीप

बंगाल पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने क्लीन स्वीप किया है। टीएमसी ने सभी छह सीटों क्रमश: सिताई, मदारीहाट, नैहाटी, हरोआ, मेदिनीपुर और तलदांगरा पर जीत का परचम लहरा है। इन सभी सीटों पर 13 नवंबर को मतदान हुआ था और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए गए। सभी छह सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं। सिताई सीट पर टीएमसी उम्मीदवार संगीता रॉय ने भाजपा के दीपक कुमार को 130636 वोटों के बड़े अंतर से हराया है। संगीता रॉय को कुल 165984 और भाजपा उम्मीदवार को कुल 35348 वोट मिले हैं। मदारीहाट सीट पर टीएमसी उम्मीदवार जय प्रकाश टोप्पो ने भाजपा उम्मीदवार राहुल लोहार को 28168 वोटों से हराया है। टीएमसी उम्मीदवार को 79186 और भाजपा उम्मीदवार को कुल 51018 मिले हैं। नैहाटी सीट पर टीएमसी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। इस सीट पर टीएमसी उम्मीदवार सतन डे ने भाजपा उम्मीदवार रूपक मित्रा को 49277 वोटों के बड़े अंतर से हराया है। सतन डे को 78772 और रूपक मित्रा कुल 29495 वोट मिले। हरोआ सीट पर टीएमसी उम्मीदवार शेख रबी उल इस्लाम ने ऑल इंडिया सेक्यूलर फ्रंट के उम्मीदवार पियारूल इस्लाम को 131388 वोटों के बड़े अंतर से हराया है। जबकि 13570 वोटों के साथ भाजपा उम्मीदवार बिमल दास तीसरे स्थान पर रहे। टीएमसी उम्मीदवार को 157072, ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट के उम्मीदवार को 25684 वोट मिले। मेदिनीपुर सीट से टीएमसी उम्मीदवार सुजय हाजरा ने जीत दर्ज की है। सुजय ने भाजपा उम्मीदवार सुभाजीत रॉय (बंटी) को 33996 वोटों के अतंर से हराया है। टीएमसी प्रत्याशी को 115104 और भजापा प्रत्याशी को 81108 वोट मिले। तलदांगरा सीट पर भी टीएमसी उम्मीदवार फाल्गुनी सिंघबाबू ने जीत दर्ज की है। सिंघबाबू ने भाजपा उम्मीदवार अनन्या रॉय 34082 वोटों से हराया है। अनन्या रॉय को कुल 64844 वोट मिले हैं। जबकि, टीएमसी प्रत्याशी को 98926 वोट मिले। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने उम्मीदवारों की जीत से गदगद हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “मां-माटी-जनता को विनम्र हृदय से प्रणाम। जय बांग्ला।”

देश और प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं, मतदाताओं के ध्रुवीकरण के प्रयासों को जनता ने नाकाम कर दिया: देवेंद्र फडणवीस

मुंबई महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रदेश की जनता ने हमें अभूतपूर्व जीत दी है। उन्होंने आगे कहा कि देश और प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। उनके दिए नारे ‘एक हैं तो सुरक्षित हैं’ के अनुरूप सभी वर्गों और समुदायों के लोगों ने एकजुट होकर हमें वोट दिया। यह महायुति, सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम अजित पवार और रामदास अठावले की जीत है, यह एकता की जीत है। विपक्ष की ओर से धर्म के आधार पर मतदाताओं के ध्रुवीकरण के प्रयासों को जनता ने नाकाम कर दिया। प्रदेश की जनता को हमारी सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ बड़े पैमाने पर मिला है। जिसका परिणाम यह है कि जनता ने हमें बड़े बहुमत के साथ सेवा करने का एक और अवसर दिया है। महाराष्ट्र के अगले सीएम के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के चेहरे पर कोई विवाद नहीं होगा। यह पहले दिन से तय था कि चुनाव के बाद तीनों पार्टियों के नेता एक साथ बैठेंगे और इस पर फैसला करें। फैसला सभी को मान्य होगा, इस पर कोई विवाद नहीं है। जो होगा उचित निर्णय होगा। देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि मैंने पहले कहा था कि मैं आधुनिक अभिमन्यु हूं और चक्रव्यूह तोड़ना जानता हूं। मुझे लगता है कि इस जीत में मेरा योगदान छोटा है, यह हमारी टीम की जीत है। लोगों ने एकनाथ शिंदे को असली शिवसेना के रूप में स्वीकार कर लिया है। वहीं जनता ने अपने जनादेश से अजित पवार की एनसीपी को असली माना है। हम इस जीत के लिए प्रदेश की जनता का आभार जताते हैं। संजय राउत के बयान पर प्रतिक्रिया करते हुए उन्होंने तंज कसा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने झारखंड में जीत हासिल की है। वहां चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष हुआ। वहां चुनाव आयोग ने अच्छा काम किया। वहां ईवीएम इतनी मजबूत थी कि उसे हैक नहीं किया जा सका और महाराष्ट्र में हमें बहुत बड़ी जीत मिली है। यहां ईवीएम पक्षपाती हो गई। यहां लोकतंत्र की हत्या कर दी गई है। कभी-कभी आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत होती है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) भारी बहुमत की ओर अग्रसर है। वहीं झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार किया है और सत्ता में लगातार दूसरी बार लौटने में कामयाब रही है। महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन 226 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं विपक्ष महाविकास अघाड़ी (एमवीए) 288 सदस्यीय विधानसभा में 54 सीटों पर आगे है। झारखंड में शुरू में काफी कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 41 के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है और 55 सीटों पर बढ़त बना ली। वहीं एनडीए 25 सीटों पर आगे चल रहा है।

कांग्रेस और महा विकास आघाडी की करारी हार के बाद कोई वरिष्ठ नेता मुख्यालय नहीं पहुंचा, छाया सन्नाटा

नई दिल्ली लोकसभा चुनाव के नतीजों के दिन, चार जून को कांग्रेस मुख्यालय स्थित पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक के कमरे में नेताओं का जमघट लगा था और एक तरह से जश्न का माहौल था, लेकिन इसके करीब छह महीनों बाद 23 नवंबर को इस कमरे में वीरानी छाई हुई थी। यह वीरानी सिर्फ एक कमरे में नहीं थी, बल्कि लगभग समूचे मुख्यालय में थी और इसकी वजह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी और उसके गठबंधन की करारी हार थी। कोई वरिष्ठ नेता पार्टी मुख्यालय नहीं पहुंचा पिछले कुछ चुनावों से यह देखा गया है कि नतीजों वाले दिन पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता कांग्रेस मुख्यालय ‘24 अकबर रोड’ स्थित वासनिक के कमरे में जमा होते हैं और वहीं पर पत्रकारों के साथ उनका संवाद भी होता है, लेकिन शनिवार को ऐसा कुछ नहीं था। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रुझानों में कांग्रेस और महा विकास आघाडी (एमवीए) के पिछड़ने के बाद पार्टी का कोई वरिष्ठ नेता मुख्यालय नहीं पहुंचा और दोपहर 12 बजे तक तस्वीर साफ होने पर कार्यकर्ताओं-समर्थकों की बची-खुची उम्मीद भी खत्म हो गई तथा वे भी मुख्यालय से रवाना होने लगे। कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने वाले वाले कुछ नेताओं में पार्टी की सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत शामिल थीं। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे दिवंगत अहमद पटेल की पुत्री मुमताज पटेल भी टेलीविजन चैनलों को प्रतिक्रिया देती दिखाई दीं। पार्टी कवर करने वाले पत्रकार प्रतिक्रिया के लिए वरिष्ठ नेताओं की राह देखते रहे। एक मीडियाकर्मी ने कहा, ‘‘अभी 12 बज रहे हैं, सुबह छह बजे से यहां हूं और अब तक वे बड़े चेहरे यहां नहीं दिखे जो अक्सर यहां आते हैं। महाराष्ट्र की हार के कारण यह स्वाभाविक भी लगता है।” कार्यकर्ताओं के चेहरों पर छाई मायूसी कांग्रेस मुख्यालय में सिर्फ वरिष्ठ नेताओं के कमरे ही नहीं खाली नहीं थे, बल्कि पार्टी मुख्यालय के बाहर, प्रांगण और कैंटीन में भी आम दिनों की तरह ही थोड़ी-बहुत हलचल थी। पार्टी कार्यकर्ताओं के चेहरे पर निराशा साफ देखी जा सकती थी। इस बीच कुछ कार्यकर्ता आपसी बातचीत में ‘‘ईवीएम में खेल होने” की बात करते सुने जा सकते थे। कांग्रेस की कैंटीन में भी बालूशाही, लड्डू और रसगुल्ले जैसी मिठाइयां बनाकर रखी हुई थीं, लेकिन शायद इनके उतने खरीददार नहीं थे, जिसकी उम्मीद कैंटीन चलाने वालों को रही होगी। पार्टी के एक नेता ने कहा, ‘‘हरियाणा के बाद एक बार फिर से हमारी उम्मीदें टूटी हैं। झारखंड के नतीजों से थोड़ी राहत जरूर मिली है। काश दोनों राज्यों में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनती।”

वायनाड उपचुनाव में जीत के बाद प्रियंका गांधी ने जनता का जताया आभार, कहा-संसद में लोगों की आवाज बनने को उत्सुक

केरल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने केरल के वायनाड लोकसभा सीट के उपचुनाव में शनिवार को अपनी जीत सुनिश्चित होने के बाद क्षेत्र की जनता, मां सोनिया गांधी, भाई राहुल गांधी, पति रॉबर्ट वाद्रा तथा साथी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह संसद में वायनाड के लोगों की आवाज बनने को उत्सुक हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार प्रियंका गांधी वाद्रा शाम चार बजे तक 410931 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर निर्णायक बढ़त बनाए हुए थीं। प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘वायनाड की मेरी प्यारी बहनों और भाइयों, आपने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं कृतज्ञता से अभिभूत हूं। मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि समय के साथ, आप वास्तव में महसूस करें कि यह जीत आपकी जीत है और जिसे आपने अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना है वह आपकी आशाओं और सपनों को समझती है और आपके लिए लड़ती है। मैं संसद में आपकी आवाज़ बनने के लिए उत्सुक हूं।”   उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह सम्मान देने के लिए धन्यवाद और इससे भी अधिक आपने मुझे जो अपार प्यार दिया है उसके लिए धन्यवाद।” कांग्रेस महासचिव ने यूडीएफ के सहयोगियों, केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का अभार जताया। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी मां, रॉबर्ट (पति) और मेरे दो रत्नों- रेहान और मिराया, आपने मुझे जो प्यार और साहस दिया है उसके लिए कोई भी आभार पर्याप्त नहीं है। मेरे भाई, राहुल, आप बहादुर हैं… मुझे रास्ता दिखाने और हमेशा मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद।”

दांव पर था बहुत कुछ, राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में जीत से सीएम भजनलाल शर्मा का बढ़ा सियासी कद

जयपुर राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में सीएम भजनलाल शर्मा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी, लेकिन चुनाव परिणाम से उन्हें बड़ी राहत मिली है। 7 में से 5 सीटें बीजेपी ने जीत ली है। एक सीट कांग्रेस और एक सीट पर बाप को जीत हासिल हुई है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि चुनाव परिणाम से साफ जाहिर होता है कि जनता सीएम भजनलाल सराकर के कामकाज से खुश है। सरकार की नीतियों पर जनता ने मुहर लगा दी है। राजस्थान में भजनलाल सरकार के कार्यकाल का पहला साल दिसंबर में पूरा हो रहा है। इससे पहले ही ये नतीजे आए है। इसलिए परिणाम भजनलाल शर्मा के सियासी कद से भी जोड़ा गया है। नतीजे पक्ष में आए है तो भजनलाल शर्मा बड़े फैसले ले पाएंगे।सियासी जानकारों का कहना है कि विधानसभा उपचुनाव की जीत का प्रदेश की राजनीति पर दूर तक असर पड़ेगा। परदे के पीछे विरोधी खेमा सक्रिया था, वह अब शांत हो जाएगा। सीएम भजनलाल के धुर विरोधी हमलावर नहीं होंगे। राजनीतिक विश्वलेषकों का कहना है कि विधानसभा उपचुनाव परिणामों का विधानसभा में बहुमत बल पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। क्योंकि बीजेपी के पास बहुमत से ज्यादा विधायक है। दूसरी तरफ विधानसभा में कांग्रेस की सीटें कम हो गई है। क्योंकि 5 सीटें कांग्रेस के पास थी। जानकारों का कहना है कि चुनाव राजस्थान में पद, कद और प्रतिष्ठा की लड़ाई थी। सीएम भजनलाल शर्मा सरकार को एक साल पूरे होने है। ऐसे में विधानसभा उपचुनाव में जीत से उन्हें संजीवनी मिली है। सियासी जानकारों का कहना है कि उपचुनाव के रिजल्ट के बाद बीजेपी आलाकमान पहली पंसद बने रहेंगे। राजनीतिक विश्लेषक पहले ऐसा मान रहे थे कि शायद दो साल बाद पार्टी आलाकमान राजस्थान में सीएम बदल सकता है। लेकिन माना जा रहा है कि पूरे पांच साल तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। सियासी जानकारों का कहना है कि सीएम भजनलाल शर्मा की कार्यप्रणाली पर भी उपचुनाव के परिणाम ने मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री का सियासी कद बढ़ा है।

महाराष्ट्र में बंपर जीत के बाद तेवर में देवेंद्र फडणवीस, जनता ने महायुति को आशीर्वाद दिया, तोड़ा चक्रव्यूह

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों से भाजपा गदगद है। सूबे के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कई बड़े नेताओं के साथ मिलकर मीडिया से बात की है। उन्होंने कहा कि यह जीत एकता की है। हम सभी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा और जनता ने महायुति को आशीर्वाद दिया है। उन्होंने इस दौरान खुद को आधुनिक अभिमन्यु बताते हुए कहा कि हमने फेक नैरेटिव को तोड़ दिया है। फडणवीस ने कहा कि मैं आधुनिक युग का अभिमन्यु हूं और चक्रव्यूह को तोड़ना जानता हूं। डिप्टी सीएम ने कहा, ‘महाराष्ट्र के सभी लोगों ने मिलकर जीत दिलाई है। लाडली बहनों और लाडले भाइयों का हमें समर्थन मिला है। लोकसभा चुनाव में जिस फेक नैरेटिव को तैयार किया गया था, उसे हमने तोड़ दिया है।’ भाजपा लीडर ने कहा कि हमने उस चक्रव्यूह को खत्म कर दिया है, जिसे हमारे खिलाफ रचा गया था। इस चुनाव में एक धर्म विशेष के ध्रुवीकरण का प्रयास किया गया था, लेकिन वह कामयाब नहीं हुआ। हमें सभी साधु-संतों का भी आशीर्वाद मिला और उन्होंने एक रहने का संदेश दिया। हमारे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम अजित पवार और सभी छोटे दलों ने भी मिलकर काम किया। महायुति की यह जीत है। मैं पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं, जिनके कारण यह जीत मिली है। इसके अलावा होम मिनिस्टर अमित शाह जी का भी आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने यहां समय दिया और जीत दिलाई। अमित शाह और गडकरी को भी दिया फडणवीस ने धन्यवाद फडणवीस ने इस दौरान राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी जैसे नेताओं को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के नेताओं ने अपनी सीटों पर ही नहीं बल्कि वहां भी काम किया, जहां हमारे दोस्त लड़ रहे थे। इस चुनाव ने साफ कर दिया कि एक हैं तो सेफ हैं। फडणवीस ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि मैं आधुनिक अभिमन्यु हूं और मैं चक्रव्यूह को तोड़ना जानता हूं। कैसे होगा सीएम का फैसला, फडणवीस ने बताया पूरा प्लान डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य में लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने की कोशिश सफल नहीं हुई। इस दौरान सीएम पद को लेकर पूछा गया तो देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अमित शाह जी ने पहले ही क्लियर कर दिया था कि तीनों दल बैठकर फैसला लेंगे। पहले दिन से ही यह बात तय थी। एकनाथ शिंदे की पार्टी को असली शिवसेना के रूप में लोगों ने स्वीकार कर लिया है। इसी तरह एनसीपी पर अजित पवार का दावा मजबूत हुआ है।

स्कूल बस और ट्रक की आपस में भिड़ंत, हादसे में महिला कंडक्टर की मौत

महू राऊ-खलघाट फोरलेन पर शनिवार को एक निजी स्कूल बस और ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर के कारण बस की महिला बस कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रक में मारी टक्कर जानकारी के अनुसार घटना शनिवार दोपहर को हुई। जेसन एकेडमी स्कूल की बस नंबर 6 राऊ-खलघाट फोर लेन से पीथमपुर की ओर जा रही थी। बस के आगे ट्रक चल रहा था। ट्रक के ब्रेक मारने पर बस पीछे से ट्रक में घुस गई। घटना होते ही शोर मचने लगा। महिला बस कंडक्टर की मौत हादसे में महिला बस कंडक्टर राखी विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ बच्चों को मामूली चोट आई है। बस बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। घायल महिला राखी को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सरकारी प्राथमिक स्कूल में छात्र-छात्राओं से गाड़ी की सफाई-धुलवाई कराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सहारनपुर (उप्र) सहारनपुर जिले के पुवारकां खंड विकास क्षेत्र में स्थित एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में छात्र-छात्राओं से गाड़ी की सफाई-धुलवाई कराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कुमारी कोमल ने सदर के खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच सौंपी है। बीएसए ने कहा कि जांच कराने के बाद ही इस मामले मे कोई कार्रवाई की जायेगी। एक प्राथमिक स्कूल के छात्र-छात्राओं से परिसर में गाड़ी की सफाई-धुलवाई कराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें कुछ विद्यार्थी किताब-कॉपी छोड़कर एक गाड़ी की सफाई-धुलाई करते देखे जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार यह वीडियो खंड पुवारकां के ग्राम पाल्ली के प्राथमिक स्कूल का प्रतीत हो रहा है। वीडियो में स्कूल के अध्यापक भी विद्यार्थियों को कार धोते देख रहे हैं। बीएसए ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।  

दिल्ली की हवा फिर से खराब होकर ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई और एक्यूआई 400 पार कर गया

नई दिल्ली दो दिनों तक राहत मिलने के बाद शनिवार को दिल्ली की हवा फिर से खराब होकर ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई और एक्यूआई 400 पार कर गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह सात बजे तक राष्ट्रीय राजधानी में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 422 रहा। दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न शहरों में भी एक्यूआई उच्च रहा। फरीदाबाद में 290, गुरुग्राम में 324, गाजियाबाद में 357, ग्रेटर नोएडा में 295 और नोएडा में 345 रहा। दिल्ली के नौ इलाकों में एक्यूआई का स्तर 300 से ऊपर और 400 के बीच रहा। आया नगर में यह 394, मथुरा रोड में 384, आईजीआई एयरपोर्ट में 397, दिलशाद गार्डन में 390, आईटीओ में 388, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 394, पूसा में 398 और श्री अरबिंदो मार्ग में 388 रहा। दिल्ली के 27 इलाकों में एक्यूआई का स्तर 400 से 500 के बीच रहा। अलीपुर में यह 452, आनंद विहार में 458, अशोक विहार में 457, बवाना में 458, बुराड़ी क्रॉसिंग में 422, चांदनी चौक में 440, डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 420, डीटीयू में 419, द्वारका सेक्टर 8 में 432, जहांगीरपुरी में 463, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 418, मंदिर मार्ग में 418, मुंडका में 443, नजफगढ़ में 406, नरेला में 437, नेहरू नगर में 448, नॉर्थ कैंपस में 419, एनएसआईटी द्वारका में 401, ओखला सिस्टम में 420, पटपड़गंज में 426, पंजाबी बाग में 454, आरके पुरम में 430 रहा। रोहिणी में 439, शादीपुर में 406, सिरी फोर्ट में 406, विवेक विहार में 453, वजीरपुर में 467 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार, 0-50 के बीच एक्यूआई अच्छा माना जाता है। 51-100 के बीच संतोषजनक, 101-200 के बीच मध्यम, 201-300 के बीच में खराब, 301-400 के बीच बहुत खराब और 401-500 के बीच गंभीर माना जाता है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए लागू प्रदूषण विरोधी उपायों का चौथा चरण यानी जीआरएपी-4 अगले 72 घंटों तक लागू रहेगा। कोर्ट ने कहा कि वह अगले सप्ताह इस बात पर विचार करेगा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण के स्तर से निपटने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान 4 (जीआरएपी 4) के तहत दिल्ली-एनसीआर में वर्तमान में लागू कुछ नियमों, खासकर स्कूलों से संबंधित नियमों में ढील दी जाए या नहीं।  

एएसपी की वर्दी पहनकर युवती न्यू मार्केट पहुंची तो उसका सामना टीटी नगर थाने की महिला एसआई से हो गया

भोपाल भोपाल के एमपी नगर में नकली पुलिसकर्मी पकड़े जाने के बाद अब टीटी नगर पुलिस ने एक नकली महिला एडीशनल एसपी को पकड़ा। एएसपी की वर्दी पहनकर युवती न्यू मार्केट पहुंची थी। यहां पर उसका सामना टीटी नगर थाने की महिला एसआई से हो गया। बातचीत के दौरान महिला एसआई समझ गई कि युवती नकली वर्दी पहने हुए हैं। उसे तुरंत ही थाने ले जाया गया। युवती के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। टीटी नगर पुलिस ने बताया कि रोजाना की तरह थाने के स्टाफ की महिला एसआई थाने के सामने से न्यू मार्केट के भीतर जाने वाले रास्ते पर तैनात थीं। इसी दौरान मस्जिद के पास की दुकानों के पास उन्होंने एडीशनल एसपी की वर्दी मे एक युवती को देखा। महिला एसआई उनके पास पहुंची तथा सैल्यूट कर बात करना शुरू की। इसी दौरान महिला एसआई की नजर महिला अधिकारी की वर्दी पर लगी नेम प्लेट पर पड़ी। उसमें नाम के नीचे अंकों में नंबर लिखे हुए थे। इस तरह के नंबर आरक्षक और प्रधान आरक्षक की नेम प्लेट पर होते हैं, जबकि अधिकारियों की नेम प्लेट पर केवल नाम ही होते हैं। शंका होने पर महिला एसआई ने अपने स्टाफ को इशारा किया तथा युवती से बातचीत करना शुरू कर दिया। इस दौरान महिला अधिकारी समझ गई कि वर्दीधारी युवती झूठ बोल रही है। उसे तुरंत ही थाने लाया गया जहां पर पूछताछ करने पर पता चला कि वह नकली वर्दी पहनकर घूम रही थी। पीएससी में नहीं हुआ चयन, घरवालों के तानों से थी परेशान युवती का नाम शिवानी चौहान बताया गया है, वह इंदौर की रहने वाली है। उसने पीएससी की परीक्षा दी थी। जिसमें उसका चयन नहीं हुआ था, लेकिन घर वालों के तानों से परेशान होकर उसने बोल दिया उसका चयन पुलिस सेवा के लिए हो गया। कई महीनों तक जब उसने नौकरी ज्वाइन नहीं की तो घर वालों ने फिर से पूछना शुरू कर दिया। परेशान होकर शुक्रवार को वह अपनी बुआ के लडक़े के साथ भोपाल आई थी। घर वालों को उसने बताया था कि वह पुलिस मुख्यालय में ज्वाइनिंग देने के लिए जा रही है। भोपाल पहुंचने पर उसने लालघाटी इलाके में बुआ के बेटे से बोला कि अब तुम यहीं रुके मुझे पुलिस मुख्यालय में ज्वाइनिंग के बाद मीटिंग करना होगी। यहां से वह अकेली चली गई। शाम को जब वह एडीशनल एसपी की वर्दी पहनकर घूम रही थी तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गई।  

सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा- महायुति ने जो काम किया, जनता ने उस पर वोट दिया

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा शनिवार को हो रही है। इसी बीच रुझानों में भाजपा, शिवेसना (शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) वाला महायुति गठबंधन प्रचंड जीत की ओर बढ़ रहा है। महायुति 200 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। इस पर शिवसेना प्रमुख और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का पहला रिएक्शन सामने आया। उन्होंने महाराष्ट्र की जनता और महायुति के कार्यकर्ताओं को इस नतीजों के लिए बधाई दी। सीएम शिंदे ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने यहां ढाई साल में काम करके उन्हें जवाब दिया है। इसलिए, हमें लैंडस्लाइड जीत मिली है। सीएम एकनाथ शिंदे ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, “आज मैं महाराष्ट्र के तमाम मतदाताओं को धन्यवाद करता हूं क्योंकि ये जीत ऐतिहासिक है। मैंने कहा था कि महायुति को भारी बहुमत मिलेगा। मैं अपनी लाडली बहनों, किसानों और सभी वर्गों का धन्यवाद करता हूं।” उन्होंने आगे कहा, ”महायुति ने जो काम किया है, जनता ने उस पर वोट दिया है। इसलिए महायुति को इतनी बड़ी जीत हासिल हुई है, मैं महाराष्ट्र की जनता और महायुति के सभी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देता हूं। उन्होंने बहुत ही बढ़िया काम किया है और महायुति को जिताया।” इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पद को लेकर भी बयान दिया। सीएम शिंदे ने कहा कि अंतिम आंकड़े आने के बाद तीनों पार्टी के प्रमुख मिलकर तय कर लेंगे। जैसे हम यहां पर मिलकर चुनाव लड़े हैं, हम लोग बैठकर मुख्यमंत्री पद पर फैसला कर लेंगे। सीएम एकनाथ शिंदे ने महाविकास अघाड़ी पर निशाना साधते हुए कहा, ”ढाई साल तो उनका आरोप लगाने में गया। अभी कम से कम अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। लोगों को आरोप पसंद है या काम। हमने आरोपों का जबाव काम करके किया। ढाई साल में जनता ने काम देखा है और जनता की आवाज बनकर हमने काम किया है। हमने यहां की जनता के लिए विकास और कल्याणकारी काम किए हैं। आज हमें लैंडस्लाइड जीत मिली है।” महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक फेज में 20 नवंबर को वोट डाले गए थे। प्रदेश में महायुति गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी ने 149 सीटों पर चुनाव लड़ा है, वहीं शिवसेना (शिंदे) ने 81 सीटों पर और अजित पवार की एनसीपी 59 सीटों पर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे। महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में कांग्रेस ने 101, शिवसेना (यूबीटी) ने 95 और एनसीपी (एसपी) ने 86 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे।  

सर्वश्रेष्ठ अंतर्देशीय मत्स्य पालन 2024 का राष्ट्रीय पुरस्कार तेलंगाना ने जीता

हैदराबाद तेलंगाना को वर्ष 2024 के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतर्देशीय मत्स्य पालन के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार मत्स्य पालन क्षेत्र में राज्य की अभिनव पहल और विकासात्मक प्रगति का प्रतीक है। केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य पालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने विश्व मत्स्य पालन दिवस पर दिल्ली में एक भव्य समारोह में दौरान यह पुरस्कार प्रदान किया। तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करते हुए, मत्स्य पालन के विशेष मुख्य सचिव सब्यसाची घोष और मत्स्य पालन निदेशक प्रियंका आला ने पुरस्कार प्राप्त किया। शुक्रवार को इसे औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को सौंप दिया गया। तेलंगाना के मत्स्य पालन विभाग ने अभूतपूर्व उपलब्धियों और मजबूत सामुदायिक जुड़ाव के साथ खुद को एक राष्ट्रीय नेता के रूप में स्थापित किया है। उल्लेखनीय है कि राज्य में 5,901 मत्स्य पालन सहकारी समितियाँ हैं जिनमें 4,13,120 सदस्य हैं। दिसंबर 2023 से 225 नई समितियों का गठन किया गया है, जिसमें 8,069 अतिरिक्त सदस्यों को नामांकित किया गया है, जिससे सहकारी नेटवर्क में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। राज्य ने इस वर्ष 4.56 लाख टन मछली उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया, जिससे 7,059.04 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ और तेलंगाना की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान मिला। एक आधिकारिक बयान के अनुसार ये उपलब्धियाँ अंतर्देशीय मत्स्य पालन विकास में राज्य के नेतृत्व और सतत और समावेशी विकास के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती हैं।  

बाहर से आयी युवती को मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसे कल भिंड अस्पताल में भर्ती कराया गया

भिंड मध्यप्रदेश के भिंड जिले के अटेर थाना क्षेत्र के काशीपुरा गांव में लगभग 22 साल की एक युवती को ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार लड़की कथित तौर पर दिल्ली की रहने वाली है और विक्षिप्त बताई जा रही है। एक युवक उसे अपने साथ लेकर आया था। विवाद होने पर ग्रामीणों ने हस्तक्षेप किया, तो वह डिडी गांव के एक स्थान पर छोड़कर भाग गया। सूत्रों ने कहा कि काशीपुरा गांव निवासी युवक के दिल्ली से एक विक्षिप्त युवती को अपने साथ लेकर आने की सूचना मिली थी। दोनों बस से भिंड पहुंचे। युवक बस से उतरकर लड़की को गांव ले जाने लगा, तो उसने जाने से मना कर दिया। इस बात पर दोनों में विवाद होने लगा। डिडी गांव के पास ग्रामीणों ने दोनों को रोकने की कोशिश की। आखिरकार युवक उसे डिडी गांव के मंदिर पर छोड़कर चला गया। रात्रि में लड़की मंदिर परिसर में रुकी रही। लड़की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसे कल भिंड अस्पताल में भर्ती कराया गया। भिंड देहात थाना पुलिस ने आज यहां बताया युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराके उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। युवक की पहचान और उसे खोजने के प्रयास भी किए जा रहे हैं, जो लड़की को कथित तौर पर दिल्ली से लेकर आया था।  

NEET PG Counselling से पहले राउंड के रिजल्ट पर HC ने लगाई रोक, सरकार और DME को नोटिस जारी

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एमडी एमएस कोर्स में दाखिले के लिए नीट पीजी काउंसलिंग के पहले राउंड के परिणाम घोषित करने पर आगामी सुनवाई तक रोक लगा दी है। हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान यह भी कहा कि 24 नवंबर की रात 12 तक पहले राउंड की काउंसलिंग जारी रखें लेकिन उसका रिजल्ट घोषित नहीं करें। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस एसए धर्माधिकारी एवं जस्टिस अनुराधा शुक्ला की डिवीजन बेंच ने  डीएमई, मप्र सरकार व अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी।   रीवा के डॉक्टर अभिषेक शुक्ला की याचिका पर हुई सुनवाई   दरअसल रीवा निवासी डॉक्टर अभिषेक शुक्ला की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दायर करते हो बताया कि पीजी कोर्स में दाखिले के लिए नीट ने मेरिट लिस्ट तैयार की थी यह सूची नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाते हुए जारी की गई थी। दलील यह भी दी गई की राज्य शासन ने मेरिट लिस्ट तैयार करने में दूसरी बार नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को अपनाया इस कारण नीट की मेरिट लिस्ट में अच्छी रैंकिंग होने के बावजूद भी प्रदेश की मेरिट लिस्ट में याचिकाकर्ता का नाम नीचे हो गया। ये भी कहा गया याचिका में याचिका में यह भी बताया गया कि पहले राउंड के लिए चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है जो 24 नवंबर की रात 12 तक चलेगी और इसका रिजल्ट 26 नवंबर को घोषित किया जाना है।

आईपीएल: मेगा नीलामी में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हो सकते हैं

जेद्दा (सउदी अरब) इंडियन प्रीमियर लीग की रविवार से होने वाली दो दिवसीय मेगा नीलामी में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हो सकते हैं जबकि 577 खिलाड़ियों पर बोली लगने जा रही है। आईपीएल की दस टीमों के पास 641.5 करोड़ रूपये का पर्स है और 204 संभावित चयन होने बाकी है। ऐसे में सभी की नजरें पंत के नाम पर लगी होंगी। पंजाब किंग्स के पास सर्वाधिक 110.50 करोड़ रूपये का पर्स है जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पास 83 करोड़ रूपये है। दिल्ली कैपिटल्स के पास 73 करोड़ रूपये और राइट टू मैच (आरटीएम) कोर्ड है जिससे वे अपने पूर्व कप्तान को खरीद सकते हैं। वैसे समझा जाता है कि पंत नहीं चाहते कि दिल्ली आरटीएम कार्ड का प्रयोग करे क्योंकि अलग होते समय संबंधों में दरार आ गई थी और पंत खुद को अब टीम का हिस्सा नहीं मानते। उन्होंने कहा भी था, ‘‘मेरा रिटेंशन पैसे को लेकर नहीं था। यह तय है।’’ सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पंत 25 करोड़ रूपये पार करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स या मुंबई इंडियंस के पास सिर्फ 45 करोड़ रूपये है और वे उन्हें इस कीमत पर खरीदने की स्थिति में नहीं होंगे। हर दो साल में टीम बदलने के लिये मशहूर पंजाब किंग्स के पास काफी बड़ा पर्स है और मुख्य कोच रिकी पोंटिंग अपने पसंदीदा खिलाड़ी के साथ फिर एकजुट होना चाहेंगे। नीलामी के लिये 81 खिलाड़ियों का बेसप्राइज दो करोड़ रूपये है। मौजूदा भारतीय क्रिकेटर एक मिलियन डॉलर (8.5 करोड़ रूपये) का आंकड़ा पार कर सकते हैं। पिछले तीन सत्र में 96 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट ले चुके अर्शदीप सिंह पर भी बड़ी बोली लग सकती है। पंजाब के पास आरटीएम कार्ड है लेकिन पता नहीं कि बोली कहां तक जाती है। तेज गेंदबाजों की भी काफी मांग होंगी जबकि श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को छोड़कर भारत के लगभग सभी स्टार क्रिकेटर लिये जा चुके हैं। अय्यर कप्तानी के लिये दिल्ली की पसंद हो सकते हैं। आरसीबी, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाइंटस, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के लिये तीन संभावित कप्तान पंत, राहुल या अय्यर हो सकते हैं। भारतीय खिलाड़ियों में ईशान किशन भी प्रमुख होंगे लेकिन इस बार मुंबई इंडियंस उन्हें पिछली बार की तरह 15 करोड़ रूपये में खरीदने की स्थिति में नहीं है। मोहम्मद शमी पर भी नजरें रहेंगी जो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे हैं। इनके अलावा जिन नामों पर चर्चा होगी, उनमें प्रमुख हैं। 1.खलील अहमद : जो अर्शदीप सिंह को नहीं खरीद पायेंगे, उनकी निगाहें खलील पर होंगी। यश दयाल को आरसीबी ने बरकरार रखा है लिहाजा खलील को अच्छे दाम मिल सकते हैं। मांग.आपूर्ति समीकरण के तहत उन पर अच्छी बोली लग सकती है। 2.दीपक चाहर : पिछले कुछ साल में चोटों से परेशान रहे चाहर पावरप्ले में अच्छे स्विंग गेंदबाज साबित होते हैं। उनके लिये कई टीमें दम लगा सकती है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन भी किया है। 3.आवेश खान : पिछले सत्र में राजस्थान रॉयल्स के लिये 19 विकेट लेने वाले आवेश खान दस करोड़ रूपये में खरीदे गए थे। उन्हें एक बार फिर अच्छा दाम मिल सकता है। 4.हर्षल पटेल : हमेशा आईपीएल में हर्षल पटेल को मोटा करार मिलता है। राष्ट्रीय टीम के लिये चयन में भले ही उनके नाम पर विचार नहीं होता है लेकिन पिछले सत्र में 24 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज को आईपीएल में अनदेखा नहीं किया जा सकता। 5.भुवनेश्वर कुमार : पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारत के सीम और स्विंग गेंदबाज कम ही हैं और भुवनेश्वर के पक्ष में उनका अनुभव भी है।उन्हें दस करोड़ से कम में खरीदा जा सकता है और दुनिया जानती है कि सीएसके के असल कप्तान एम एस धोनी को अनुभवी खिलाड़ी कितने पसंद हैं। 6. जोस बटलर : इसकी संभावना कम है कि यशस्वी जायसवाल को अपने पसंदीदा जोस भाई के साथ खेलने का मौका मिले लेकिन बेन स्टोक्स की गैर मौजूदगी में वह सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम की बल्लेबाजों की मददगार पिच को देखते हुए आरसीबी उन पर दाव लगा सकता है। 7.लियाम लिविंगस्टोन : यह ऐसा खिलाड़ी है जिस पर पंजाब आरटीएम कार्ड प्रयोग कर सकता है। दूसरी टीमों पर भी उनकी नजरें होंगी। 8.कैगिसो रबाडा : आईपीएल में रबाडा की मांग हमेशा रहेगी। दिल्ली कैपिटल्स उन्हें फिर खरीद सकती है और पंजाब के पास आरटीएम का विकल्प है। मुंबई इंडियंस भी जसप्रीत बुमराह के साथी तेज गेंदबाज के रूप में उन्हें लेने पर विचार कर सकती है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet