LATEST NEWS

नवनीत राणा महाराष्ट्र के अमरावती से पूर्व सांसद हैं, सभा में हुआ हंगामा, फेंकीं गईं कुर्सियां और जमकर नारेबाजी

नई दिल्ली भाजपा की पूर्व सांसद नवनीत राणा की चुनावी सभा में भारी हंगामा हो गया। इस दौरान भीड़ काफी उग्र नजर आई और राणा की ओर कुर्सियां फेंकने लगी। गनीमत रही कि इस हमले में वह बाल-बाल बच गईं। नवनीत राणा महाराष्ट्र के अमरावती से पूर्व सांसद हैं। जिले के दरियापुर विधानसभा क्षेत्र में वह प्रचार के लिए पहुंची थीं। युवा स्वाभिमान पार्टी के उम्मीदवार रमेश बुंदीले के समर्थन में सभा आयोजित की गई थी। इस दौरान कुछ लोग उग्र हो गए और महिला सांसद की ओर कुर्सियां फेंकने लगे। साथ ही, जमकर नारेबाजी की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, आयोजित चुनावी बैठक चल रही थी। इस दौरान किसी बात पर बहस छिड़ गई और फिर हंगामा होने लगा। मामला इस हद तक बिगड़ गया कि कार्यकर्ता एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे। इस घटनाक्रम का वीडियो सामने आया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नवनीत राणा ने पूरी घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वह अपने समर्थकों के साथ खल्लार पुलिस स्टेशन पहुंची थीं। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी। नवनीत राणा से मांगी गई 10 करोड़ की रंगदारी गौरतलब है कि पूर्व सांसद नवनीत राणा को बीते दिनों धमकी भरी चिट्ठी मिली थी। इसमें 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। अधिकारी ने बताया कि मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि अमरावती की पूर्व सांसद को आमिर नामक व्यक्ति ने स्पीड पोस्ट के जरिए पत्र भेजा। राणा के निजी सचिव विनोद गुहे ने अमरावती के राजापेठ पुलिस थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि यह पत्र 11 अक्टूबर को राणा के आवास पर एक कर्मचारी को मिला था। शिकायतकर्ता के मुताबिक पत्र भेजने वाले ने कहा कि उसने राणा की ‘सुपारी’ ली है और उनका यौन उत्पीड़न करने की धमकी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।

आईएमडी ने दी चेतावनी, कश्मीर में बर्फबारी से बदला मौसम, अब कड़ाके की ठंड के आसार

कश्मीर मौसम तेजी से बदल रहा है। ठंड बढ़ने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले पांच दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान गिरेगा। इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्मीद है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और बिहार में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और माहे में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी पूरे सप्ताह कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। जम्मू-कश्मीर के स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग और गुरेज सहित कश्मीर घाटी के ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है। इससे तापमान में गिरावट आई और गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने कहा कि पर्यटन स्थल गुलमर्ग में इस मौसम का पहला तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.5 डिग्री सेल्सियय दर्ज किया गया। हिमपात के बाद गुलमर्ग घाटी के सबसे ठंडे स्थानों में से एक बन गया है। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा शहर में पिछले 24 घंटों में 10.2 मिमी बारिश हुई। कश्मीर में रात के तापमान में तेजी से गिरावट मौसम विभाग के अनुसार ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी के बाद कश्मीर में रात के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में तापमान गिरकर 0.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, हिमाचल प्रदेश में बदलते मौसम के बीच राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस में होने के कारण कई झीलें, नदी-नाले और झरने जमने लगे हैं। इस सर्दी के सीजन में पहली बार ताबो का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 7.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इसके अलावा कुकुमसेरी व समदो का न्यूनतम तापमान भी माइनस में दर्ज किया गया है। केलांग का पारा शून्य तक पहुंच गया है। राजधानी शिमला में भी ठंड काफी बढ़ गई है। दिल्ली में अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। रात के तापमान में गिरावट के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कोहरा छाया रहा। सुबह और शाम को ठंडी हवाएं चलीं। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक था। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम का दूसरा सबसे कम तापमान था। इस बीच सफदरजंग में सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता घटकर 300 मीटर रह गई तथा पूरे दिन आर्द्रता का स्तर 94 प्रतिशत से 79 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग ने रविवार सुबह और शाम को धुंध और घना कोहरा रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 डिग्री सेल्सियस और 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

अब RBI के कस्टमर केयर सेंटर को मिली धमकी, खुद को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख बताया

नई दिल्ली हाल के दिनों में देश के एयरपोर्ट को धमकी भरे फोन कॉल आए थे। अब रिजर्व बैंक इंडिया के कस्टमर केयर में कॉल करके धमकी दी गई है। मुंबई में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कस्टमर केयर सेंटर को रविवार को एक धमकी कॉल मिली, जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख बताया। अधिकारियों के अनुसार, कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को “लश्कर-ए-तैयबा का सीईओ” बताते हुए अधिकारियों से कहा कि वे बैंक के पीछे वाले रास्ते को ब्लॉक कर दें क्योंकि एक इलेक्ट्रिक कार खराब हो गई है। इस कॉल के बाद आरबीआई अधिकारियों ने मामले को तुरंत मुंबई पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तलाशी ली, लेकिन किसी भी संदिग्ध वस्तु या घटना का कोई पता नहीं चला। अधिकारियों ने कहा कि इस धमकी कॉल की जांच शुरू कर दी गई है और कॉलर की पहचान करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन के लिए साइबर ट्रैकिंग तकनीकों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है, ताकि कॉल करने वाले व्यक्ति को पकड़ा जा सके। यह घटना एक गंभीर सुरक्षा खतरे के रूप में सामने आई है, क्योंकि ऐसे धमकी कॉल आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हो सकते हैं। पुलिस और आरबीआई अधिकारियों ने इस मामले को पूरी गंभीरता से लिया है और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

नेतन्याहू के घर हिजबुल्लाह ने दागे 2 रॉकेट, एक बार फिर हुआ हुआ हमला, अब इजरायल ने दी अंजाम भुगतने की धमकी

इजरायल इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर को एक बार फिर हमला झेलना पड़ा। हिजबुल्लाह द्वारा दागे गए दो रॉकेट उनके घर के पास स्थित कैसरिया क्षेत्र में गिरे। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला शुक्रवार को हुआ, जब हिजबुल्लाह ने लेबनान से इजरायल की ओर दो रॉकेट दागे। दोनों रॉकेट नेतन्याहू के घर के बगीचे में गिरे, हालांकि किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। इजरायल की सेना ने घटना के बाद तुरंत इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी और हमले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। पिछले कुछ हफ्तों में दोनों देशों के बीच सीमा पर कई झड़पें हो चुकी हैं। यह हमले की नई कड़ी है। इजरायल ने इस हमले को गंभीर चेतावनी के रूप में लिया है और हिजबुल्लाह को परिणाम भुगतने की धमकी दी है। हमले के वक्त नेतन्याहू और उनके परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे। इससे कोई बड़ी क्षति नहीं हुई। शिन बेत ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हमले के बाद सुरक्षा बलों ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर दी और जांच शुरू कर दी है। ईरान का संकल्प इससे पहले ईरान के एक शीर्ष सैन्य कमांडर ने बीते गुरुवार को संकल्प लिया कि ईरान निश्चित रूप से अपने क्षेत्र पर हुए हालिया हमले के लिए इजरायल को कुचलने वाला जवाब देगा। यह जानकारी आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए ने दी थी। रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी सेना के मुख्य कमांडर अब्दुलरहीम मौसवी ने पिछले महीने के अंत में ईरान में सैन्य स्थलों पर हुए इजरायली हमले में मारे गए ईरानी वायु सेना के एक सदस्य के परिवार के साथ मुलाकात के दौरान यह टिप्पणी की। उन्हें यह कहते हुए उद्धृत किया गया कि “हम प्रतिक्रिया का समय और तरीका निर्धारित कर रहे हैं और जब आवश्यक होगा, हम कोई हिचकिचाहट नहीं करेंगे। हमारी प्रतिक्रिया निश्चित रूप से कुचलने वाली होगी।” इजरायल रक्षा बलों ने 26 अक्टूबर को घोषणा किया था कि उसने ईरान द्वारा हाल में किए गए हमलों के जवाब में ईरान में लक्ष्य पर सटीक और लक्षित हवाई हमले किए। ईरान के वायु रक्षा मुख्यालय ने दावा किया कि उसने इजरायल के हमले का सफलतापूर्वक मुकाबला किया, जिसके परिणामस्वरूप केवल सीमित क्षति हुई।

चैंपियंस ट्रॉफी जनवरी के महीने में भारत आएगी, आईसीसी ने किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर लगातार रिपोर्ट्स पर रिपोर्ट्स आ रही हैं। इस बीच इंटरनेशनल क्रिकेट बोर्ड यानी आईसीसी ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि चैंपियंस ट्रॉफी जनवरी के महीने में भारत आएगी। इसका मेजबानी से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि ऐसा इसलिए होगा, क्योंकि बड़े टूर्नामेंट से पहले आईसीसी एक ट्रॉफी टूर आयोजित करती है। इसी के तहत पाकिस्तान से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भारत आने वाली है। इसी का ऐलान आईसीसी ने आधिकारिक तौर पर किया है। आईसीसी ने मीडिया रिलीज में बताया है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ट्रॉफी टूर 16 नवंबर से शुरू हो गया है, जो 26 जनवरी 2025 तक चलेगा। सबसे आखिर में चैंपियंस ट्रॉफी भारत आएगी। 16 से 25 नवंबर तक पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में ट्रॉफी टूर होगा, जबकि अगले दिन ट्रॉफी अफगानिस्तान पहुंच जाएगी। अफगानिस्तान में 26 से 28 नवंबर तक ट्रॉफी टूर होगा और फिर 10 से 13 दिसंबर तक ट्रॉफी बांग्लादेश में रहेगी। वहीं, 15 से 22 दिसंबर तक चैंपियंस ट्रॉफी का टूर साउथ अफ्रीका में होगा। साउथ अफ्रीका के बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ट्रॉफी टूर ऑस्ट्रेलिया पहुंचेगा, जहां 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक ट्रॉफी देश के अलग-अलग शहरों में जाएगी। वहीं, 6 जनवी से 11 जनवरी तक ट्रॉफी न्यूजीलैंड में रहेगी और फिर 12 से 14 जनवरी तक इंग्लैंड में ट्रॉफी घूमेगी। इसके बाद आएगा भारत का नंबर। भारत में चैंपियंस ट्रॉफी 15 से 26 जनवरी तक रहेगी। इसके बाद ट्रॉफी पाकिस्तान जाएगी। पाकिस्तान में 27 जनवरी को एक इवेंट रखा गया है। इसके बाद टूर्नामेंट की बाकी तैयारियां शुरू हो जाएंगी। फरवरी-मार्च में ये टूर्नामेंट खेला जाना है। हालांकि, अभी तक जो रिपोर्ट सामने आ रही हैं कि उनके मुताबिक पाकिस्तान को हाइब्रिड मॉडल पर इस टूर्नामेंट को आयोजित करना पड़ेगा। भारत के तीन लीग मैच, एक सेमीफाइनल और फाइनल मैच दुबई में खेले जा सकते हैं।

वास्तविक मूल्य पर मिल सकेगा बैंक लोन, गाइड लाइन मूल्य पर ही लगेगा रजिस्ट्री शुल्क

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के पहल पर छत्तीसगढ़ सरकार ने संपत्ति खरीदने वाले मध्यम वर्ग के लोगों को बड़ी राहत दी है। अब किसी भी प्रापर्टी की खरीद-बिक्री में गाइड लाइन दर से सौदे की रकम अधिक होने पर भी रजिस्ट्री शुल्क गाइड लाइन दर के अनुसार ही लिया जाएगा। इससे बैंक लोन पर निर्भर मध्यम वर्गीय परिवार को वास्तविक मूल्य के आधार पर ऋण मिल सकेगा।   उल्लखेनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की अध्यक्षता में पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में लिए गए इस फैसले से विशेषकर उन नागरिकों को लाभ होगा, जो बैंक ऋण के माध्यम से संपत्ति खरीदते हैं। पूर्व में संपत्ति की खरीद-बिक्री में गाइड लाइन दर और सौदे की राशि में जो भी अधिक होता था, उस पर रजिस्ट्री शुल्क देना आवश्यक था। उदाहरण के लिए यदि किसी संपत्ति का गाइड लाइन मूल्य 10 लाख रुपये है और उसका सौदा 15 लाख में हुआ, तो रजिस्ट्री शुल्क 15 लाख पर 4 प्रतिशत के हिसाब से 60 हजार रुपये देना पड़ता था। इस नियम में संशोधन के बाद संपत्ति खरीदने वाले अब सौदे की रकम गाइड लाइन दर से अधिक होने पर भी वास्तविक मूल्य को अंकित कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें कोई रजिस्ट्री शुल्क नहीं देना होगा। 10 लाख रुपये की गाइड लाइन मूल्य वाली प्रॉपर्टी का सौदा 15 लाख में होता है, तो भी रजिस्ट्री शुल्क 10 लाख के 4 प्रतिशत के हिसाब से 40 हजार रुपये देय होगा। इस तरह 20 हजार रुपये की बचत होगी। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने बताया कि इस संशोधन से मध्यम वर्गीय परिवारों को वास्तविक मूल्य के आधार पर अधिक बैंक ऋण प्राप्त करने में सहूलियत होगी। इसके अलावा यह निर्णय संपत्ति बाजार में पारदर्शिता व स्पष्टता को बढ़ाने में भी सहायक होगा और इससे वास्तविक मूल्य दर्शाने की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलेगा।    देश के अन्य राज्यों में जमीन की गाइडलाइन कीमत या सौदा मूल्य दोनों में से जो ज्यादा हो उस पर पंजीयन शुल्क लगता है। केवल मध्य प्रदेश में गाइडलाइन कीमत से अधिक सौदा मूल्य दर्शाने पर उसमें पंजीयन शुल्क में छूट दी गई है। इसके कारण वहां लोगों में वास्तविक सौदा मूल्य को रजिस्ट्री पेपर में लिखने की प्रवृत्ति में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।   वर्तमान में किसी संपत्ति का सौदा मूल्य सामान्यतः गाइडलाइन मूल्य से बहुत ज्यादा होता है। लेकिन लोग गाइडलाइन मूल्य या इसके आसपास का ही सौदा मूल्य अंकित करते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि अगर वास्तविक सौदा राशि अंकित कर देंगे, तो पंजीयन शुल्क गाइडलाइन मूल्य या वास्तविक सौदा राशि दोनों में से जो ज्यादा हो उस पर लगेगा। अधिक पंजीयन शुल्क से बचने के लिए लोग गाइडलाइन कीमत या इसके आसपास पूर्णांकित करते हुए सौदा मूल्य डाल देते हैं। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार की इस पहल का सीधा लाभ राज्य के सभी मध्यमवर्गीय परिवारों को मिलेगा क्योंकि अधिकांश मध्यमवर्गीय परिवार संपत्ति खरीदने के लिए बैंक लोन पर निर्भर रहते हैं। बैंक लोन रजिस्ट्री पेपर में दिखाए गए सौदे के रकम के आधार पर मिलता है, लोग पंजीयन शुल्क से बचने के लिए गाइडलाइन कीमत के बराबर सौदा मूल्य दिखाते हैं।कम सौदा कीमत दिखाएं जाने से बैंक लोन भी कम मिलता है।इस नीति से आमजनों को न्यायिक प्रकरणों में भी संपत्ति का वास्तविक मूल्य प्राप्त होगा। यदि कभी संपत्ति में कुछ धोखाधड़ी पायी गई तो व्यक्ति विक्रेता से वही मुआवजा पाने का हकदार होता है, जो रजिस्ट्री पेपर में लिखा हुआ। संपत्ति का सही मूल्य रजिस्ट्री में अंकित होने से प्रभावित व्यक्ति को उसका सही मुआवजा प्राप्त हो पायेगा।

साहसिक पर्यटन के लिए प्रसिद्ध बस्तर के धुड़मारास गांव की पहचान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुई स्थापित

रायपुर छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के छोटे से गांव धुड़मारास ने देश और दुनिया में अपनी अनोखी पहचान बनाई है। बस्तर जिले के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित धुड़मारास गांव को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के उन्नयन कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया है। संयुक्त राष्ट्र के पर्यटन ग्राम उन्नयन कार्यक्रम के लिए 60 देशों से चयनित 20 गांवों में भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के धुड़मारास ने भी अपनी जगह बनाई है।   मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के लिए पर्यटन विभाग की टीम के साथ ही बस्तर जिला प्रशासन तथा कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि धुड़मारास की सफलता का मुख्य श्रेय यहां के स्थानीय निवासियों को जाता है, जिन्होंने अपने पारंपरिक ज्ञान और संसाधनों को संरक्षित रखते हुए इसे आकर्षक पर्यटक स्थल में बदल दिया है। धुड़मारास प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। बस्तर के अदभुत आदिवासी जीवनशैली, पारम्परिक व्यंजन, हरियाली और जैव विविधता से समृद्ध यह गांव पर्यटकों के लिए एक आकर्षक ही नहीं बल्कि रोमांचक स्थल है। धुड़मारास गांव दुनिया भर के उन 20 गांवों में से एक है जिसे सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव उन्नयन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चुना गया है। धुड़मारास को इसकी अनूठी सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक संुदरता और सतत पर्यटन विकास की क्षमता के कारण चुना गया है। उन्नयन कार्यक्रम में शामिल होने से गांव को उन संसाधनों तक पहंुंच प्राप्त होगी जो इसके पर्यटन बुनियादी ढांचे को बढ़ाने, सांस्कृतिक संपत्तियों को बढ़ावा देने और ग्रामवासियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार में मदद करेंगे। विश्व स्तर पर पर्यटन गांव के रूप में इस गांव की पहचान स्थापित होने का तात्पर्य यह भी है कि लंबे समय के बाद बस्तर में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। उल्लेखनीय है कि धुड़मारास तथा बस्तर के ही चित्रकोट गांव को इस वर्ष 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का पुरस्कार मिला था।       प्रकृति की गोद में बसा धुड़मारास गांव घने जंगलों से घिरा हुआ है। गांव के बीच से बहती कांगेर नदी इसे मनमोहक बना देती है। बस्तर के लोग मेहमाननवाजी के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि स्थानीय लोग अपने घरों को पर्यटकों के लिए उपलब्ध करवा रहे हैं, ठहरने की सुविधा उपलब्ध करवाने से उन्हें रोजगार मिल रहा है। गांव के युवा पर्यटकों को आसपास के क्षेत्रों की सैर कराते हैं। स्थानीय खानपान के अंतर्गत पर्यटकों को बस्तर के पारम्परिक व्यंजन परोसे जाते हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार बस्तर में पर्यावरण के अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नए ट्रैकिंग ट्रेल और कैंपिंग साइट विकसित करने सहित होम-स्टे की सुलभता हेतु पहल कर रही है। साथ ही स्थानीय शिल्पकारों और कलाकारों को प्रोत्साहन दे रही है, जिससे ईलाके के रहवासी ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार की उपलब्धता होने के साथ आय संवृद्धि हो सके। राज्य सरकार पर्यटकों को आकर्षित करने हेतु क्षेत्र में सड़कों और परिवहन सुविधाओं का विकास पर भी ध्यान दे रही है। बस्तर के पर्यटन स्थलों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में देश के पर्यटकों सहित अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए व्यापक प्रचार- प्रसार किया जा रहा है। वहीं स्थानीय हस्तशिल्प और कला को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।     छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं पर्यटन विभाग ने धुड़मारास को ईको-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब जिले के नागलसर और नेतानार में भी स्थानीय युवाओं की ईको पर्यटन विकास समिति द्वारा गांव में बहने वाली शबरी एवं कांगेर नदी में कयाकिंग एवं बम्बू राफ्टिंग की सुविधा पर्यटकों को मुहैया कराई जा रही है। साथ ही स्थानीय व्यंजन से पर्यटकों को बस्तर के पारम्परिक खान-पान का स्वाद मिल रहा है। गांव के युवाओं की ईको पर्यटन विकास समिति कांगेर नदी में कयाकिंग और बम्बू राफ्टिंग की सुविधाएं पर्यटकों को उपलब्ध करवाती है, जिससे इस समिति को अच्छी आमदनी हो रही है। यह पर्यटन समिति अब अपनी आय से गांव में पर्यटकों के लिए प्रतीक्षालय और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं विकसित कर रहे हैं।           बेस्ट टूरिज्म विलेज धुड़मारास की कहानी यह साबित करती है कि जब सामुदायिक भागीदारी और शासन का सहयोग मिलता है, तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी आर्थिक और सांस्कृतिक विकास संभव है। यह गांव अब बस्तर के अन्य गांवों के लिए प्रेरणा बन गया है। यही वजह है कि कांगेर घाटी नेशनल पार्क के नागलसर और नेतानार में भी ईको-टूरिज्म को बढ़ावा मिल रहा है।

हरियाणा टीईटी परीक्षा फॉर्म में सुधार करने आज अंतिम मौका, इसके बाद विंडो हो जाएगी बंद, परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को होगी

नई दिल्ली हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा फॉर्म में सुधार करने का कल आखिरी मौका है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा की ओर से आज टीईटी करेक्शन विंडो को बंद कर दिया जाएगा। इसलिए, परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट https://bseh.org.in/home पर जाकर आवेदन पत्र में सुधार कर लें। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि हरियाणा बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है कि सुधार करने की अंतिम तिथि बीतने के बाद दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। इसलिए समय पर अपनी गलती को सुधार लें। हरियाणा बोर्ड की ओर से हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसमे टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को एक दिन के लिए बढ़ाया दिया गया था। नई तिथि के मुताबिक, कैंडिडेट्स को 15 नवंबर, 2024 तक का समय दिया गया था, जबकि पहले यह 14 नवंबर, 2024 थी। साथ ही यह जानकारी भी दी गई थी कि 17 नवंबर, 2024 तक करेक्शन विंडो ओपन रहेगी। इसके बाद किसी भी अनुरोध को पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए जा रहे हैं, जिनको फाॅलो करके अभ्यर्थी आसानी से परीक्षा फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं।   सबसे पहले कैंडिडेट्स को बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा। अब, होम पेज पर उपलब्ध हरियाणा टीईटी सुधार विंडो लिंक पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा। सबमिट पर क्लिक करें और आवेदन पत्र खुल जाएगा। आवेदन पत्र में बदलाव करें और सबमिट पर क्लिक करें। एक बार हो जाने पर, पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें। आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।   हरियारणा, एचटीईटी परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर और 8 दिसंबर को किया जाएगा। यह एग्जाम विभिन्न पालियों में कंडक्ट कराया जाएगा। जारी शेड्यूल के मुताबिक 7 दिसंबर 2024 को लेवल-III की परीक्षा शाम 3 बजे से 5.30 बजे तक ली जाएगी। लेवल-I की परीक्षा 8 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से 5.30 बजे तक ली जाएगी। इसी तारीख को लेवल-II की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक कंडक्ट कराई जाएगी।

ईपीएफओ ने देश भर के लाखों सदस्यों को सामाजिक सुरक्षा देने और वित्तीय रूप से सबल बनाने का काम किया: डॉ. मनसुख मांडविया

नई दिल्ली केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के मुताबिक कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने देश भर के लाखों सदस्यों को सामाजिक सुरक्षा देने और वित्तीय रूप से सबल बनाने का काम किया है। राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम में अपने मुख्य भाषण में डॉ. मांडविया ने ईपीएफओ की परिवर्तनकारी यात्रा की सराहना की। उन्होंने ईपीएफओ द्वारा अपने सदस्यों के विशाल कोष का प्रबंधन करने को भी सराहा और पूरे देश में सामाजिक सुरक्षा प्रावधानों को बढ़ाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। केंद्रीय मंत्री ने मजबूत आईटी प्लेटफॉर्म, शिकायत प्रबंधन के लिए कुशल प्रणाली और सेवा वितरण के सदस्य केंद्रित मॉडल के कार्यान्वयन के महत्व पर भी जोर दिया। डॉ. मांडविया ने ईपीएफओ कर्मचारियों से संगठन के नारे “हम हैं ना” को अपनाने का आग्रह किया और उन्हें लोगों की सेवा करने के उनके कर्तव्य की प्रतिदिन याद दिलाई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सच्ची सेवा का पैमाना कर्मचारियों द्वारा जरूरतमंद की समयानुसार मदद होती है। केंद्रीय मंत्री ने सेवाओं की अंतिम छोर तक डिलीवरी बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए पेंशन कवरेज बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने ईपीएफओ के अधिकारियों और कर्मचारियों से सदस्यों की सेवा में ईमानदारी, समर्पण, सहानुभूति और व्यावसायिकता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने का आह्वान किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, “संगठन के भीतर निरंतर कौशल वृद्धि और क्षमता निर्माण के प्रयास उभरती चुनौतियों के अनुकूल होने और सेवा वितरण में सुधार के लिए सर्वोपरि हैं।” इस बीच, ईपीएफओ में योगदान देने वाले सदस्यों की संख्या 202-2023 में 6.85 करोड़ से 7.6 प्रतिशत बढ़कर 2023-24 में 7.37 करोड़ हो गई है, जबकि इस अवधि के दौरान संगठन में योगदान देने वाले प्रतिष्ठानों की संख्या 6.6 प्रतिशत बढ़कर 7.66 लाख हो गई है। ईपीएफओ ने पिछले वर्ष के 3,390 करोड़ रुपये के इसी आंकड़े की तुलना में बकाया राशि की वसूली में 55.4 प्रतिशत की वृद्धि देखी, जो 5,268 करोड़ रुपये हो गई। पिछले वर्ष की तुलना में निपटाए गए दावों की संख्या में भी 7.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि कार्यकारी समिति ने रिपोर्ट को केंद्रीय बोर्ड द्वारा अपनाने की सिफारिश की।  

कोई SC, ST, OBC नहीं सब हिंदू एक है, सब भारतीय एक है : रामभद्राचार्य

 जयपुर जयपुर में कथा कहने आए जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि सरकारों को जाति के आधार पर आरक्षण ख़त्म कर आर्थिक आधार पर देना चाहिए और ये जल्दी होनेवाला है. उन्होंने कहा कि हमने सवर्ण समाज में जन्म लेकर पाप नहीं किया है. रामभद्राचार्य यहीं नहीं रूके, उन्होंने आगे कहा, ‘शत प्रतिशत नंबर लाकर सवर्ण का बच्चा जूता सीए और चार प्रतिशत लाकर एससी का बच्चा नौकरी पाए. इसको समाप्त करना हीं होगा और ये होगा. कोई SC, ST, OBC नहीं सब हिंदू एक है, सब भारतीय एक है. आर्थिक आधार पर आरक्षण कर दो. तब यह जाति वाला गृह युद्ध अपने आप समाप्त हो जाएगा.’ राजस्थान के सीएम को लेकर किया चौंकाने वाला दावा उन्होंने आगे कहा, ‘ब्राह्मण मुख से निकला है, क्षत्रिय भुजा से वैश्य जंघा से और शूद्र चरण से. चरण पर सिर झुकता है तो वो अपवित्र कैसे हो गया. हिंदुओं में कोई छूआछूत नहीं है. 80 परसेंट देश में हिंदू करना होगा फिर सारी समस्या ख़त्म हो जाएगी.’ रामभद्राचार्य ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सामने कहा, ‘जानते हैं जब मुख्यमंत्री की चर्चा चल रही थी कि राजस्थान का सीएम कौन बनेगा तो मैंने उपर बात की और कहा कि राजस्थान का मुख्यमंत्री ब्राह्मण को बनाओ. सभी ने कहा कि कैसे होगा? वसुंधरा जी कैसा मानेंगी? तब हमने कहा कि उन्हीं के मुंह से कहलवाओ और इस तरह से मेरे समझ से राजस्थान को पहला ब्राह्मण मुख्यमंत्री मिला.’ इस मौक़े पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मज़बूत करने की भी अपील की.

ग्वालियर नगर निगम अपने इस कदम से होगा 01 करोड़ 33 लाख रुपए का फायदा, जाने क्या है मामला

ग्वालियर मध्यप्रदेश में डीजल और पेट्रोल (Petrol-Diesel) पर भारी टैक्स लगता है, इससे ईंधन के दाम पड़ोसी राज्य की तुलना में बढ़े हुए हैं. महंगे पेट्रोल-डीजल की खरीदी की मार राज्य के नागरिक पहले ही परेशान थे लेकिन अब राज्य सरकार और उससे जुड़े संस्थान भी इससे चिंतित हो रहे हैं. अब वे भी पड़ेसी राज्य यूपी (UP) से सस्ता डीजल व पेट्रोल खरीदने की तैयारी में हैं. सरकार से अनुदान लेने वाली ग्वालियर नगर निगम (Nagar Nigam Gwalior) ने अब यूपी से डीजल-पेट्रोल खरीदने का फैसला लिया है. साल भर में होगी इतने की बचत MP में पेट्रोल-डीजल पर अधिक वैट (VAT) और अन्य टैक्स के चलते निगम ने UP के झांसी शहर से डीजल खरीदने का निर्णय लिया है, जिससे निगम को सालाना  लगभग 01 करोड़ 33 लाख रुपए का फायदा होगा, इस के लिए बाकायदा परिषद से प्रस्ताव पास भी हो चुका है. ऐसे में पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने एक बार फिर से प्रदेश सरकार से MP में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की मांग की है. क्या कहते हैं आंकड़े?     MP के ग्वालियर में डीजल 91.80 रु./लीटर है. इस पर VAT 19%, अतिरिक्त VAT 1.50 रु/ली. और सेस 11% लगता है.     UP के झांसी में डीजल 87.49 रु./लीटर है. वहां पर वैट 17.08% लगता है. इसके अलावा अन्य कोई टैक्स नहीं लिया जाता है.     UP से डीजल खरीदने के लिए निगम परिषद में आए प्रस्ताव को सभापति मनोज तोमर ने मंजूरी दे दी है.     ग्वालियर नगर निगम में अधिकारियों के वाहन सहित छोटे-बड़े लगभग 770 वाहन हैं. जबकि एक सैकड़ा वाहन और आने वाले हैं.  डीजल खपत (3 लाख लीटर) होती है. एक टैंकर में 12 हजार लीटर डीजल होता है.     UP-झांसी से डीजल खरीदने पर नगर निगम को 1 लीटर डीजल पर 3 रुपये 70 पैसे की बचत होगी, यानी एक महीने में 11लाख 10 हज़ार और एक साल में 1करोड़ 33 लाख रुपए का फायदा होगा. एमपी में बॉर्डर पर मौजूद पंप संचालक भी हैं परेशान मध्यप्रदेश में डीजल-पेट्रोल पर ज्यादा वैट होने और अन्य टैक्स लगने से यहां  इसकी कीमतें बहुत ज्यादा हैं. यूपी के सीमावर्ती जिले भिंड, मुरैना, दतिया, रीवा, सतना, सीधी और ग्वालियर के पेट्रोल पम्प मालिक यह आरोप लगाते रहे हैं कि इस दाम के चलते सीमावर्ती इलाकों के पम्प बदहाली में हैं. लोग इटावा, आगरा और झांसी से माल खरीद लाते हैं क्योंकि दोनों प्रदेशों की दरों में भारी अंतर है. ग्वालियर नगर निगम के UP से डीजल खरीदने के निर्णय के बाद अब ग्वालियर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने भी मध्य प्रदेश सरकार से मांग की है कि MP के बॉर्डर पर संचालित पेट्रोल पंपों की स्थिति खराब है, अधिकतर बंद होने के कगार पर हैं ऐसे में MP में पेट्रोल डीजल पर वैट कम किया जाए. नगर निगम अधिकारी का क्या कहना है? नगर  निगम कमिश्नर अमन वैष्णव ने खुद एमआईसी के माध्यम से इसका प्रस्ताव परिषद में ये प्रस्ताव लेकर आए थे. प्रस्ताव में UP के झांसी से डीजल खरीदने की बात कही गई है, जिसे सभापति मनोज तोमर ने सर्वसम्मति से पास कर दिया.  

बाबा महाकाल को अनोखे भक्त ने चढ़ाई अमेकिरी डॉलर के नोटों की माला

उज्जैन उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में देश भर आने वाले भक्त सोना चांदी नगदी दान करते हैं. लेकिन पहली बार किसी भक्त ने बाबा महाकाल को भस्म आरती में अमेरिकन डॉलर से बनाई माला भेंट की. जिसे देख मंदिर प्रशासन भी सकते में रह गया. हालांकि यह पता नहीं चला कि माला में कितने डॉलर लगे हैं. 12 ज्योतिर्लिंग में एक महाकालेश्वर मंदिर की भस्मआरती दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है. यही वजह है कि इनके दर्शन के लिए देशभर से आम लोगों के साथ ही पॉलीटिशियन, क्रिकेट खिलाड़ी, बॉलीवुड स्टार और उद्योगपति आते रहते हैं. इन भक्तों में कोई सोने चांदी के गहने बाबा महाकाल को अर्पित करता करता है तो कोई बड़ी राशि दान करता है. लेकिन शनिवार तड़के भस्म आरती में किसी भक्त ने अमेरिकन डॉलर से बनी तीन फीट की माला भगवान महाकाल को भेंट कर दी. माला में 200 से अधिक अमेरिकन डॉलर लगे हुए हैं. जिसके बीच जय श्री महाकाल लिखा हुआ है. दान पेटी में डाली डॉलर की माला महाकाल मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ के अनुसार भगवान महाकाल के दरबार में बड़ी संख्या में आने वाले भक्त भगवान को भेंट स्वरूप कुछ ना कुछ दान करके जाते हैं. आज सुबह  हुई भस्म आरती में एक भक्त ने माला अर्पित करने के लिए दी थी. भक्त ने गुप्त दान किया इसलिए उनका नाम पता चल पाया. माला में कितने डॉलर लगे हैं इसकी भी जानकारी नहीं है. माला दान पेटी में डाल दी. अब पेटी खुलने पर पता चलेगा कि माला में कितने डॉलर लगे हैं.  

चीनी मिसाइलों से भारतीय पिनाका का मुकाबला, रेंज 120 किमी. करने का प्लान

नई दिल्ली  भारतीय सेना को जल्द ही नई लंबी दूरी की गाइडेड मिसाइलें मिलने वाली हैं। ये मिसाइलें चीन की मिसाइलों का मुकाबला करने में सक्षम होंगी। चार साल तक चले परीक्षण के बाद अब इन मिसाइलों को मंजूरी दी गई है। गाइडेड पिनाका रॉकेट 75 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक मार कर सकते हैं। इनमें एक गाइडेंस किट भी लगी है जो उड़ान के दौरान इसे सही दिशा में ले जाती है। 10 नवंबर को अंतिम परीक्षण सफल रहने के बाद अब सेना की सभी तकनीकी जरूरतें पूरी हो गई हैं। और बढ़ेगी पिनाका रॉकेट की मारक क्षमता सूत्रों का कहना है कि अगले फेज में इनकी मारक क्षमता को पहले 120 किलोमीटर और फिर 200 किलोमीटर तक बढ़ाया जाएगा। इस पर काम शुरू हो चुका है। DRDO ने चार कंपनियों के साथ मिलकर यह सिस्टम बनाया है। इनमें तीन निजी क्षेत्र की कंपनियां शामिल हैं। उत्पादन के लिए फैक्ट्रियां भी बन चुकी हैं। यूक्रेन-रूस युद्ध में लंबी दूरी की मिसाइलों की सफलता को देखते हुए, दुनिया भर में इनकी मांग बढ़ रही है। लेकिन इनकी आपूर्ति सीमित है। भारत में हर साल सैकड़ों रॉकेट बनाने की क्षमता है। जरूरत पड़ने पर इसे हजारों तक बढ़ाया जा सकता है। ऐसे बढ़ेगी रॉकेट का रफ्तार सूत्रों के मुताबिक, ऐसा इसलिए संभव है क्योंकि 37 किलोमीटर की रेंज वाले पुराने पिनाका रॉकेट का उत्पादन पहले से ही हो रहा है। इन्हीं जगहों पर लंबी दूरी वाले रॉकेट भी बनाए जा सकते हैं। टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और लार्सन एंड टुब्रो लॉन्चर बनाते हैं। इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड और म्यूनिशन इंडिया लिमिटेड गोला-बारूद बनाते हैं। पिनाका को निर्यात की मंजूरी रक्षा मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है, इसलिए उम्मीद है कि सेना जल्द ही ऑर्डर देगी। गाइडेड पिनाका को निर्यात के लिए भी मंजूरी दे दी गई है और आर्मेनिया ने ऑर्डर दिया है। अन्य मित्र देशों को भी यह सिस्टम बेचने के लिए बातचीत चल रही है। भारतीय रॉकेट को मौजूदा पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर से चलाने के लिए डिजाइन किया जा रहा है। इससे सेना को तैनाती में काफी सुविधा होगी। पाकिस्तान ने हाल ही में अपने फतह- II सिस्टम का परीक्षण किया है। दावा किया जा रहा है कि यह 400 किलोमीटर तक मार कर सकता है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

राशिफल रविवार 17 नवंबर 2024

मेष राशि-आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन आगमन के नए स्त्रोत बनेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। समाज में सराहे जाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। वृषभ राशि-भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि संभव है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजयी मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मिथुन राशि-शुभ समाचार मिलेंगे। घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। धन-दौलत में वृद्धि होगी। नौकरी,करियर, प्रेम और व्यापार सबकुछ अच्छा रहेगा। जीवन में जो चाहेंगे, उसकी उपलब्धता रहेगी। क्रोध से बचें। भावुक होकर कोई फैसला न लें। कर्क राशि-सुखद यात्रा के योग बनेंगे। स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रह सकता है। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बच्चों को स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। सिंह राशि-कानूनी मामलों में विजयी मिलने की संभावना है,लेकिन अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रहेगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कन्या राशि-शत्रुओं पर जीत हासिल होगी। करियर में खूब तरक्की करेंगे। हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। तुला राशि-पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। घर के किसी सदस्य का शादी-विवाह तय हो सकता है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। भावुकता से बचें। हर फैसले बहुत सोच-समझकर लें। वृश्चिक राशि-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। जीवनसाथी से अनबन संभव है। व्यापार में विस्तार होगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। धनु राशि-सोच-समझकर पैसे खर्च करें। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रह सकता है। व्यापारिक स्थिति बढ़िया रहेगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। निवेश से बचें। नए कार्यों की शुरुआत न करें। धन का लेन-देन होशियारी से करें। मकर राशि-नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम दिन है। हर क्षेत्र में तरक्की के नए मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। भूमि व वाहन की खरीदारी संभव है। घर में मेहमानों के आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा। कुंभ राशि-रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। इंकम में इजाफा होगा। परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। महत्वपूर्ण फैसलें अभी टाल दें। मीन राशि-भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यापार में मुनाफा होगा। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे। नौकरीपेशा वालों की पदोन्नति हो सकती है। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।

लाखोंं लोग काटे गए, तब सत्ता में बैठे लोग जनभावनाओं से खिलवाड़ कर रहे थे,इनके मनसूबे सफल नहीं होने देना है: सीएम योगी

अलीगढ़ सीएम योगी ने अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जो काम समाज को बांटने का कार्य मुस्लिम लीग कर रही थी। वही काम सपा कर रही है। 1947 में देश का विभाजन हुआ। लाखोंं लोग काटे गए। तब सत्ता में बैठे लोग जनभावनाओं से खिलवाड़ कर रहे थे। इनके मनसूबे सफल नहीं होने देना है। मोदी के नेतृत्व में नया भारत देख रहे हैं : योगी सीएम योगी ने कहा कि याद कीजिए 2017 के उत्तर प्रदेश में दंगा होता था। कर्फ्यू लगता था। बहन बेटियों की इज्जत खतरे में थी। गरीब के हक को ये लोग छीनने का काम करते थे। अब मोदी के नेतृत्व में नया भारत देख रहे हैं। अब बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ हर गांव, गरीब, किसान को उपलब्ध कराया जा रहा है। देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। आतंकवाद समाप्त हुआ है। वे गरीब के हक पर डकैती डालते थे : योगी सीएम योगी ने कहा कि सड़क, एयरपोर्ट से लेकर फिल्मसिटी तक का निर्माण किया जा रहा है। एयरपोर्ट बनने से सबसे अधिक लाभ इसी क्षेत्र को होगा। हर गरीब को राशन, इलाज, उज्जवला योजना, बिजली की व्यवस्था है। सब कुछ सरकार दे रही है। विकास भी है और गरीब का मान भी है। विरासत का सम्मान भी है। वे गरीब के हक पर डकैती डालते थे। न गरीब और न विरासत का सम्मान करते ये लोग : योगी सीएम योगी ने कहा कि ये युवाओं को नौकरी नहीं देते थे। बेटी,व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। ये गरीबों का न तो सम्मान कर सकते हैं और न विरासत का सम्मान कर सकते हैं। अयोध्या में पांच सौ साल बाद भाजपा ने मंदिर का निर्माण हुआ। अयोध्या में क्यों अपमान झेलना पड़ा, क्योंकि हम बंटे थे। कांशी, मथुरा में भी क्यों अपमान झेलना पड़ा, क्यों कि हम बंटे थे। 1947 में भी हम बंटे थे। अब बटना नहीं है। बंटे तो कटेंगे। एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। एएमयू का नाम लिए बिना साधा निशाना एएमयू का नाम लिए बगैर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मुस्लिम लीग की स्थापना कराची, लाहौर, ढाका में नहीं, अलीगढ़ में हुई। उसने देश को बाँटने का काम किया। यही काम आज सपा कर रही है। इस उप चुनाव में सप्ताह में दूसरी बार खैर में सभा सम्बोधित करने आए योगी ने कहा 1947 में बंटे तो कटे। अगर हम बंटे तो…जनता से आवाज आई कटेंगे। योगी फिर बोले एक रहेंगे तो… जनता बोली सेफ रहेंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet