LATEST NEWS

अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी घुसपैठियों को रत्नागिरी जिले में हुए गिरफ्तार

मुंबई रत्नागिरी जिले के नखरे कालाकोंड तहसील के चिरेखानी इलाके में अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी घुसपैठियों को स्थानीय पुलिस के सहयोग से एंटी टेररिस्ट स्कॉड (एटीएस) की टीम ने गिरफ्तार किया है। ये सभी पिछले छह महीने से नखरे इलाके में रह रहे थे। पूर्णागढ़ पुलिस स्टेशन की टीम इनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक धनंजय कुलकर्णी के अनुसार रत्नागिरी एटीएस टीम को कालराकोंडा तहसील के चिरेखानी इलाके में बांग्लादेशियों के छिप कर रहने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इसके आधार पर मंगलवार को चिरेखानी में अचानक छापा मारकर इन सभी को गिरफ्तार कर लिया है। छानबीन में पता चला है कि यह सभी जून 2024 से बिना वैध दस्तावेजों के चिरेखानी में रह रहे थे। गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान वाहिद रियाज़ सरदार (35), रिज़ुल हुसैन करिकर (50), शरीफुल हौजिर सरदार (28), फारूक मुहम्मद ज़हीर अली मुल्ला (50), हामिद मुस्तफा मुल्ला (45), राजू अहमद हजरतली शेख (31), बाकिबिल्लाह अमीर हुसैन सरदार (39), सईदुर रहमान मुबारक अली (34), आलमगीर हुसैन हीरा पुत्र अब्दुल कादर दलाल (34), मोहम्मद शाहीन सरदार पुत्र समद सरदार (32), मोहम्मद नुरुज़मान मोरोल पुत्र विलायत अली (38), मोहम्मद नूरहसन सरदार पुत्र मोहम्मद जाहर सरदार (45) और किताब अली (37) के बेटे मोहम्मद लालू मंडल के रूप में की गई है। ये सभी बांग्लादेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। इन सभी के खिलाफ पासपोर्ट की धारा 14, भारत में प्रवेश नियम 1950 सहित नियम 6, विदेशी नागरिक आदेश 1948 पैरा.3(1)(ए), विदेशी नागरिक अधिनियम 1946 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच पूर्णागढ़ पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक रत्नदीप सलोखे कर रहे हैं।  

आज से गन्ना की पिराई शुरू, हरियाणा बना भारत में सर्वाधिक मूल्य पर गन्ना खरीदने वाला राज्य

यमुनानगर यमुनानगर स्थित एशिया की सबसे बड़ी सरस्वती शुगर मिल में आज से गन्ना की पिराई शुरू की गई है। शुगर मिल के चीफ एग्जीक्यूटिव, एसके सचदेवा ने इस अवसर पर बताया कि मिल को सुचारू रूप से चलाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं, ताकि प्रतिदिन क्षमतानुसार गन्ने की अधिक से अधिक पिराई की जा सके। इस साल मिल द्वारा गन्ना पिराई का लक्ष्य 160 लाख क्विंटल रखा गया है जबकि गत सीजन में 146 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई की गई थी।   एसके सचदेवा ने बताया कि पूरे भारत में हरियाणा ऐसा पहला राज्य बन गया है, जहां गन्ने का प्रति क्विंटल मूल्य 400 रुपए दिया जाएगा जो पूरे देश में सर्वाधिक है। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब, हरियाणा में यमुनानगर की सरस्वती शुगर मिल ने सबसे पहले पिराई सत्र शुरू किया है। इस वर्ष मिल ने गन्ना किसान पंजीकरण योजना की घोषणा की। इस योजना के तहत किसानों को अपने कुल गन्ना उत्पादन का 85 प्रतिशत या अधिक मिल में सप्लाई करने पर सभी दवाईयों पर अनुदान दोगुना कर दिया गया है। इस योजना के तहत 98 प्रतिशत किसानों ने पंजीकरण कराया है। इस वर्ष मिल गेट के अलावा 45 केन्द्रों पर गन्ने की खरीद की व्यवस्था की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि लेबर की समस्या देखते हुए 38 केन लोडर गन्ना केन्द्रों पर गन्ना लोड़ करने के लिए लगाए गए हैं ताकि गन्ना लोडिंग का कार्य सुचारू रूप से चलता रहे।

CET पास अभ्यर्थियों को यदि नौकरी नहीं मिली तो 2 साल तक 9 हजार रुपए प्रति महीना मानदेय उसे सरकार देगी: राज्यपाल

हरियाणा हरियाणा विधानसभा के सत्र की पहले दिन की कार्यवाही जारी है। इसमें सबसे पहले गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय का अभिभाषण हुआ। इस दौरान गवर्नर ने ऐलान किया है कि CET पास अभ्यर्थियों को यदि नौकरी नहीं मिली तो 2 साल तक 9 हजार रुपए प्रति महीना मानदेय उसे सरकार देगी। इसके अलावा गवर्नर ने कहा कि प्रदेश के विधानसभा चुनाव के परिणाम से यह साफ हुआ कि लोगों को सरकार की नीतियां पसंद आईं। इस सेशन में भाजपा के 23 और कांग्रेस के 13 विधायक नए हैं। इन्हें विधायी कार्यों की जानकारी के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के लिए विधानसभा सचिवालय की ओर से शेड्यूल भी जारी किया गया था। नए 40 विधायकों में भाजपा-कांग्रेस के अलावा INLD के 2 और 2 निर्दलीय विधायक भी शामिल हैं। पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा ने सदन में शोक प्रस्ताव पढ़ा। विधानसभा का सत्र 3 दिन चलेगा। 13 नवंबर को शुरुआत के बाद 14 और 18 नवंबर को सदन की कार्यवाही होगी। इसमें CM नायब सैनी 1.28 लाख कच्चे कर्मचारियों की 58 साल तक नौकरी सुनिश्चित करने के लिए जॉब सिक्योरिटी का विधेयक पेश करेंगे। इसके अलावा सीएम 2 बड़ी घोषणाएं भी कर सकते हैं। बजट सत्र से पहले विधायकों को 2 दिवसीय सेशन होगा शोक प्रस्ताव के बाद स्पीकर हरविंदर कल्याण ने बताया कि बजट सत्र से पहले विधायकों का 2 दिवसीय सेशन आयोजित किया जाएगा। स्पीकर ने बताया कि आज की कार्यवाही शाम 5 बजे तक बिना प्रश्नकाल के समाप्त होगी। 14 नवंबर को बैठक 11 बजे शुरू होगी। बिना प्रश्नकाल के शाम पांच बजे चलेगी। इसके अलावा अंतिम दिन 18 नवंबर को कार्यवाही सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होगी। हुड्‌डा बोले- कोई वादा पूरा नहीं हुआ हरियाणा में अब तक नेता प्रतिपक्ष न चुने जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले कर्नाटक में भी बिना विपक्ष के नेता के सदन चल है। हमने अपना फैसला हाईकमान को भेज दिया है। अब जो भी फैसला करना है, उन्हें करना है। वहीं राज्यपाल के अभिभाषण पर पूर्व CM हुड्‌डा ने कहा कि जो वादे इन्होंने किए थे, उनमें कोई वादा पूरा नहीं हुआ है। खेलों का विकास शहर से गांवों तक होगा गवर्नर ने कहा कि हरियाणा खेल में अपना नाम देश के साथ पूरे विश्व में रोशन कर रहा है। सरकार की नीतियों की वजह से ही हर बार होने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। अब सरकार इसे शहरों से गांवों तक लेकर जाएगी। हर गांव में खेल नर्सरी और खेल के विकास के लिए 25 लाख रुपए सरकार के द्वारा दिए जाएंगे। गवर्नर ने कहा कि हमारा किसान ज्यादा से ज्यादा आत्मनिर्भर हो, इसे देखते हुए सरकार काम कर रही है। मेरी सरकार किसानों को लाभ देने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है। हरियाणा पहला राज्य जहां 24 फसलों की खरीद MSP पर विधानसभा में अभिभाषण के दौरान गवर्नर ने कहा कि सरकार ने यह तय किया है कि खजाने से निकला हर पैसा लोगों के काम आए। गवर्नर ने कहा कि चुनाव से पहले जारी किए गए संकल्प पत्र को आधार बनाकर हमारी सरकार काम करेगी। हरियाणा का कृषि प्रमुख क्षेत्र है। हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है कि जहां MSP पर 24 फसलों की खरीद की जाती है। इस बार मानसून देरी के कारण फसल की लागत में बढ़ोतरी हुई। इस बार मेरी सरकार ने हर किसानों को इस घाटे से उबरने के लिए प्रति एकड़ 2 हजार रुपए देने का काम किया है। सरकार इन बिलों को कराएगी पास 1. हरियाणा संविदात्मक कर्मचारी (सेवा की सुनिश्चितता) विधेयक 2. हरियाणा सिख गुरुद्वारा (प्रबंधक) संशोधन विधेयक 3. हरियाणा नगरीय क्षेत्र विकास व विनियमन ( संशोधन) विधेयक 4. हरियाणा नगर निगम (संशोधन) के दो विधेयक 5. हरियाणा ग्राम शामलात भूमि ( विनियमन ) संशोधन विधेयक 6. हरियाणा पंचायती राज ( संशोधन) विधेयक

वाराणसी के अस्सी घाट पर गंगा महोत्सव का भव्य आगाज़, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने घाट को भक्तिमय बना दिया

वाराणसी वाराणसी के अस्सी घाट पर गंगा महोत्सव का भव्य आगाज़ हुआ, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने घाट को भक्तिमय बना दिया। पहले दिन डॉ. यास्मीन सिंह के कथक नृत्य और पंडित साजन मिश्र के शास्त्रीय गायन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गंगा पूजन और आरती के साथ इस महोत्सव का उद्घाटन हुआ, जिसमें काशी के गणमान्य नागरिक और संगीत प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। अस्सी घाट पर गंगा पूजन के साथ भव्य गंगा महोत्सव की शुरुआत शुभ मुहूर्त में हुई। इस आयोजन में भक्तिमय माहौल के बीच कई प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस खास मौके पर स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। बता दें कि गंगा महोत्सव का यह भव्य शुभारंभ धार्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बन गया है, जिससे काशी का आध्यात्मिक वातावरण और भी गहरा होता जा रहा है। आगामी दिनों में और भी रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिसमें देशभर के कलाकारों के आने की संभावना है। इधर, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनारस घराने के पद्म भूषण पंडित साजन मिश्रा ने शास्त्रीय गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिससे उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो गया। इसके बाद डॉ. यास्मीन सिंह ने अपने कथक नृत्य से सबका मन मोह लिया। उनकी कथक की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और घाट पर मौजूद लोग उनकी ताल और भाव भंगिमाओं के साथ झूम उठे। डॉ. यास्मीन सिंह ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, ‘काशी में प्रस्तुति देना हर कलाकार के लिए सपने जैसा होता है। महादेव के चरणों में अपनी कला का अर्पण करना मेरे लिए साधना जैसा है। यह मेरी काशी में चौथी प्रस्तुति है, जो हमेशा के लिए मेरे हृदय में रहेगी।’ इस अवसर पर मंत्री रविंद्र जायसवाल के साथ एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल और अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक कुमार वर्मा उपस्थित रहे। गंगा पूजन और आरती के दौरान काशी के गणमान्य नागरिक और संगीत प्रेमी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।  

स्कूल शिक्षा की पहुँच प्रदेश के हर बच्चे तक हो, राज्य सरकार रखेगी ध्यान: स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह

भोपाल स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार का प्रयास है कि स्कूल शिक्षा की पहुँच प्रदेश के प्रत्येक बच्चे तक हो। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को विकसित भारत @2047 के ड्राफ्ट पर प्रभावी क्रियान्वयन करना होगा। मंत्री श्री सिंह ने बुधवार को मंत्रालय में हुई बैठक में अधिकारियों से ड्रॉफ्ट पर चर्चा की। बैठक में सचिव, स्कूल शिक्षा डॉ. संजय गोयल, आयुक्त, लोक शिक्षण श्रीमती शिल्पा गुप्ता भी मौजूद थीं। स्कूली शिक्षा में डिजिटल टेक्नॉलॉजी बैठक में बताया गया कि विजन-2047 के ड्राफ्ट में यह बिन्दु प्रमुख रूप से डाला गया है कि सभी बच्चो को बगैर भेदभाव के सामान रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाये। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि दुनिया में शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल टेक्नोलॉजी का बेहतर उपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि विजन-@2047 ड्राफ्ट में हमें इस बात पर विशेष ध्यान देना होगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स की चर्चा करते स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान करने के लिये आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिये स्कूलों में नवीन टेक्नॉलॉजी के संसाधन उपलब्ध कराने होंगे। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 में बच्चों को व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ने पर भी जोर दिया गया है। इसके लिये जरूरी है कि बच्चों को व्यावसायिक शिक्षा व्यवहरिक तरीके से दिये जाने की व्यवस्था हों। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सरकारी क्षेत्र से जुड़े शिक्षकों के प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आगामी आवश्यकता को देखते हुए शिक्षकों के पाठ्यक्रम तैयार किये जायें। सीएम राईज स्कूल परियोजना बैठक में सीएम राईज स्कूल परियोजना के पहले चरण में निर्माणाधीन 275 स्कूलों की प्रगति की समीक्षा की गई। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सीएम राईज स्कूल में उपलब्ध कराये गये संसाधनों का शत्-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सीएम राईज स्कूल परियोजना विश्वस्तरीय स्कूल व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। बैठक में सचिव, स्कूल शिक्षा डॉ. गोयल ने बताया कि मार्च 2025 तक 122 सीएम राईज स्कूल प्रारंभ हो जायेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सीएम राईज स्कूल परियोजना की आगामी आवश्यकता को देखते हुए लगातार समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि सीएम राईज स्कूल परिधि में आने वाले बच्चों को प्राथमिकता से प्रवेश दिये जाने की व्यवस्था की गई है। आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने बताया कि अक्टूबर 2024 में 2 सीएम राईज स्कूलों का उदघाटन किया गया है। उन्होंने बताया कि वित्तीय सीमाओं को देखते हुए सीएम राईज स्कूल परियोजना में बदलाव भी किये जा रहे है। इसका मकसद स्कूल की संख्या बढ़ाकर अधिक से अधिक बच्चों को गुणात्मक शिक्षा दिये जाने की व्यवस्था करना है। पाठ्य पुस्तकों का प्रकाशन बैठक में पाठ्य पुस्तक निगम के एमडी श्री विनय निगम ने बताया कि वर्ष 2025-26 शैक्षणिक सत्र में स्कूलों के सत्र के प्रारंभ में ही पाठ्य पुस्तके पहुँचायें जाने का कार्यक्रम तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि पाठ्य-पुस्तक निगम स्कूल शिक्षा विभाग की योजनाओं में अधिक से अधिक भागीदारी निभा सकें।  

हरियाणा में 2 लाख लोगों के अपने घर के पूरे होंगे सपने, सैनी सरकार ‘फ्री’ में म‍िलेगा 100 गज का प्‍लॉट

चंडीगढ़ हरियाणा में 2 लाख लोगों का अपने घर का सपना जल्द साकार होने वाला है। हरियाणा सरकार इस योजना का खाका तैयार कर रही है। योजना के तहत जमीन से वंचित योग्य प्रार्थियों को गांवों में 100-100 वर्ग गज के प्लॉट दिए जाएंगे। इस संबंध में हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के महानिदेशक जे गणेशन ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना के धरातल पर क्रियान्वयन से गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सुधार होगा और वे अपना घर बनाकर सुरक्षित व सम्मानित जीवन जी सकेंगे। इस पहल के तहत, बिना जमीन वाले पात्र आवेदकों को गांवों में 100 वर्ग गज के प्लाट मिलेंगे। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत राज्य में पांच लाख लोगों ने प्लॉट के लिए आवेदन किया है। सभी पात्र लाभार्थियों को अलग-अलग चरणों में 100 वर्ग गज के भूखंड मिलेंगे, जिनमें से दो लाख व्यक्तियों को जल्द ही लाभ मिलने की उम्मीद है। सरकार ने 100 वर्ग गज के इन प्लॉटों पर मकान बनाने में लाभार्थियों की सहायता करने का प्रावधान किया है। लाभार्थियों को अपना घर बनाने में मदद करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी। जिनके पास घर नहीं उन्हें मिलेंगे प्लॉट गणेशन ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना का उद्देश्य राज्य में कम आय वाले उन परिवारों को प्लॉट उपलब्ध कराना है, जिनके पास अपना घर नहीं है। इस योजना का उद्देश्य इन परिवारों को लाभ पहुंचाना है, ताकि वे अपना घर बना सकें। योजना के सफल क्रियान्वयन से गरीब परिवारों के जीवनस्तर में सुधार आएगा, जिससे वे अपने घरों में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सकेंगे। अधिकारियों को निर्देश दिया बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं में तेजी लाई जाए ताकि पात्र लोगों को इसका लाभ यथाशीघ्र मिल सके। पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए थे कि जिन क्षेत्रों में 100 वर्ग गज के प्लॉट आवंटित किए जाएंगे, वहां पक्की सड़कें, बिजली, स्वच्छ पेयजल, स्ट्रीट लाइट, पार्क और खुले हरे भरे स्थान जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए।  

टैटू से हैरान कर देने वाला मामला गाजियाबाद से जहां 68 महिलाओं को एड्स जैसी गंभीर बीमारी HIV हो गई, मचा हड़कंप

नई दिल्ली आजकल टैटू बनवाना एक फैशन बन चुका है, लेकिन अगर यह फैशन आपकी सेहत के लिए खतरा बन जाए, तो क्या आप फिर भी इसे अपनाएंगे? कुछ ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला गाजियाबाद से सामने आया है, जहां 68 महिलाओं को एड्स जैसी गंभीर बीमारी HIV हो गई। इनमें से 20 महिलाओं ने अपने शरीर में HIV संक्रमण का कारण टैटू बनवाना बताया है। एक ही सुई का बार-बार इस्तेमाल महिलाओं का कहना है कि उन्हें शक है कि टैटू बनाने वाले आर्टिस्ट ने एक ही सुई का बार-बार इस्तेमाल किया, जो पहले से HIV संक्रमित हो सकती थी। इस वजह से इन महिलाओं के शरीर में HIV वायरस फैलने की आशंका जताई जा रही है। ये सभी महिलाएं सड़क किनारे टैटू बनाने वाले आर्टिस्ट से टैटू बनवाने गई थीं, जहां इनसे यह बीमारी फैलने का अनुमान है। स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच बताया जा रहा है कि टैटू आर्टिस्ट ने एक ही निडल (सुई) का बार-बार इस्तेमाल किया, जिससे यह वायरस महिलाओं तक पहुंचा। यह खबर इलाके में हड़कंप मचाने वाली है, और अब स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना यह बताती है कि टैटू बनवाने से पहले हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसका तरीका और सफाई सही हो, ताकि ऐसी गंभीर बीमारियों से बचा जा सके।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कोटा में विद्यार्थियों के साथ साझा किए अपने अनुभव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विद्यार्थियों को अपना जुनून हमेशा कायम रखना चाहिए। इच्छाशक्ति जितनी दृढ़ होगी, लक्ष्य उतना ही आसान होगा। उन्होंने कहा कि जीवन में किसी भी पद पर पहुंचे, मित्रता का प्रेमभाव हमेशा बनाए रखना। इसका सबसे अच्छा उदाहरण श्रीकृष्ण और सुदामा की दोस्ती का है। उनकी दोस्ती 11 वर्ष की उम्र में हुई थी और जब वे द्वारका के राजा बने तब भी उनकी दोस्ती ने दुनिया के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव राजस्थान के कोटा जिले में एलन शिक्षण संस्थान के समउन्नत भवन में विद्यार्थियों से चर्चा कर रहे थे। प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विद्यार्थियों ने गजहार पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति का इससे अच्छा उदाहरण दूसरा नहीं हो सकता कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी गुजरात में पहली बार विधायक बनने के साथ ही मुख्यमंत्री बने और लगातार तीन बार मुख्यमंत्री रहे। मुख्यमंत्री के बाद वे पहली बार सांसद बनें और पहली बार में ही देश के प्रधानमंत्री बनें। इसके बाद लगातार सांसद बने और प्रधानमंत्री भी। उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में हैट्रिक भी बनाई। आर्थिक दृष्टि से गुजरात देश के अन्य राज्यों की तुलना में अग्रणी है। समाज सेवा के लिए छोड़ी डॉक्टरी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मैंने अपने शैक्षणिक काल से ही अपना लक्ष्य समाज सेवा के रूप में निर्धारित किया था। वर्ष 1982 में मेरा चयन मेडिकल कॉलेज के लिए हो गया था, परंतु समाज सेवा के अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मैंने मेडिकल में प्रवेश न लेते हुए, बीएससी की उपाधि प्राप्त की। मैं यूनिवर्सिटी प्रेसिडेंट रहते हुए राजनीति में सक्रिय रह सका। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के तीन मूल मंत्र हैं, जिन्हें विद्यार्थियों को आत्मसात करना चाहिए। पर्याप्त नींद लें, नियमित रूप से व्यायाम करें और प्राणायाम को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने बताया‍कि अपने लक्ष्य पर शुरू से ही ध्यान केन्द्रित रखना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण 11 वर्ष की आयु में मथुरा से राजस्थान होते हुए मध्यप्रदेश के उज्जैन पधारे थे। भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी यात्रा के दौरान प्रदेश में जहां-जहां विश्राम किया या ठहरे उन स्थानों को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा धार्मिक महत्व के तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने शिक्षा काल में जिन ग्रंथों का अध्ययन किया, उन ग्रंथों का सार गीता में समाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विद्यार्थी निराशा को अपने आप पर हावी न होने दें। जब निराश हो जाए तो राजनेताओं की तरफ देखें, वे बार-बार चुनाव लड़ते हैं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहते हैं। कई बार विद्यार्थी लक्ष्य प्राप्ति की दौड़ में पीछे रह जाते हैं तो उन्हें निराश नहीं होना चाहिए, जबकि दोगनी ऊर्जा के साथ फिर प्रयास करना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एलन शिक्षण संस्थान मध्यप्रदेश के उज्जैन में अपने संस्थान प्रारंभ करें, जिससे मध्यप्रदेश के छात्रों को भी स्थानीय स्तर पर लाभ प्राप्त हो सकेगा।  

नई साल पर पंजाब के लोगो को मिलेगा बड़ा तोहफा, आदमपुर हवाई अड्डे से दिल्ली और मुंबई के लिए फ्लाइट होगी शुरू

पंजाब पंजाबियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस जनवरी 2025 से आदमपुर हवाई अड्डे से दिल्ली और मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू कर सकती है।    आपको बता दें कि इंडिगो एयरलाइंस की एक टीम ने इंडियो के मुख्य अफसर सुरिंदर नरली के नेतृत्व में आदमपुर हवाई अड्डे का दौरा किया और फ्लाइट शुरू करने के लिए अड्डे का निरीक्षण किया। नरली ने कहा कि जनवरी 2025 से फ्लाइट को शुरू करने की योजना है। टीम ने एयरपोर्ट आथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ एप्रन क्षेत्र और अन्य बुनियादी ढांचे का गहन निरीक्षण किया ताकि एयरलाइंस के सुचारू संचालन को सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरान आदमपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर पुष्पेंद्र कुमार निराला, अमित कुमार ए.जी.एम. सिविल, सूरज यादव मैनेजर इलेक्ट्रिकल, सूर्य प्रताप जूनियर इंजीनियर ऑपरेशन और मोहन पंवार सुपरिंटेंडेंट सी.एन.एस. मौजूद थे। इंडिगो की टीम ने आदमपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर पुष्पेंद्र कुमार निराला, अमित कुमार ए.जी.एम. सिविल के साथ आदमपुर से नियमित उड़ानें शुरू करने पर चर्चा की ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। आदमपुर हवाई अड्डे पर नई फ्लाइट के संचालन से दोआबा सहित क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। स्थानीय निवासियों और व्यापारिक समुदाय के लिए यहां रोजगार के अवसर भी बढ़ेगा।

अमेरिका निवेशक मार्क मोबियस ने किया बड़ा दावा, ‘नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं पीएम मोदी’

वाशिंगटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहचान एक प्रमुख वैश्विक नेता के रूप में और भी मजबूत हुई है। अब, दुनिया के बड़े निवेशकों में से एक, मार्क मोबियस ने यह कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी सही मायनों में नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं। मोबियस के अनुसार, पीएम मोदी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह वैश्विक मंच पर राजनीतिक दृष्टिकोण से विभिन्न देशों और विचारधाराओं के साथ संवाद करने में सक्षम हैं। कौन हैं मार्क मोबियस? बता दें कि मार्क मोबियस, जो इमर्जिंग अपॉर्च्युनिटी फंड के 88 वर्षीय चेयरमैन हैं, उभरती अर्थव्यवस्थाओं में निवेश करते हैं। वे कई सालों से वैश्विक बाजारों में सक्रिय रहे हैं और उन्हें दुनिया के प्रमुख निवेशकों में एक माना जाता है। मार्क मोबियस ने एक इंटरव्यू में कहा कि आज की दुनिया में जहां पश्चिम एशिया में संघर्ष और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी समस्याएं चल रही हैं, वहां प्रधानमंत्री मोदी एक महत्वपूर्ण शांतिदूत बन सकते हैं। उनका कहना है, “प्रधानमंत्री मोदी एक महान नेता हैं और वे एक महान इंसान भी हैं। उनके पास वैश्विक स्तर पर संवाद स्थापित करने की अद्भुत क्षमता है। वे अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराओं के साथ बातचीत कर सकते हैं और शांति को बढ़ावा देने के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।” नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार वहीं मार्क मोबियस ने पीएम मोदी के बारे में यह भी कहा कि जब नोबेल शांति पुरस्कार की बात आती है, तो मोदी वास्तव में ‘कुछ भी करने में सक्षम’ हैं। उनके अनुसार, पीएम मोदी वैश्विक शांति के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं और वे इस पुरस्कार के हकदार हैं। भारत का निष्पक्ष रुख और PM Modi की भूमिका मार्क मोबियस ने भारत के वैश्विक मुद्दों पर तटस्थ रहने की नीति की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत ने दुनियाभर के मुद्दों पर निष्पक्ष रहने की जो क्षमता दिखाई है, वह भारत को वैश्विक मंच पर शांति के लिए एक प्रमुख मध्यस्थ बनाने के लिए पूरी तरह से सक्षम बनाता है। रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत की भूमिका मार्क मोबियस ने रूस-यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में भी भारत की भूमिका को सराहा। यह युद्ध पिछले दो सालों से चल रहा है, और इस दौरान भारत ने तटस्थ रहते हुए दोनों देशों के बीच शांतिपूर्ण समाधान की वकालत की है। उन्होंने कहा कि भारत का यह रुख यह दर्शाता है कि भारत वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है। PM Modi की यूक्रेन यात्रा अंत में बता दें कि इस वर्ष अगस्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन का दौरा किया, जो 1992 में भारत और यूक्रेन के बीच राजनयिक संबंधों की शुरुआत के बाद से किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी। इस यात्रा ने भारत की भूमिका को मजबूत किया और यह दिखाया कि भारत वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।  

नई नवेली दुल्हन हुई खौफनाक साजिश का शिकार, सहकर्मी को उतारा मौत के घाट, 8 दिन पहले ही हुई थी शादी

ब्राजीलिया ब्राजील में एक शख्स ने अपनी सहकर्मी की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। महिला ने कथित तौर पर उसे किस करने से इनकार कर दिया था। केयरगिवर का काम करने वाली चार बच्चों की मां की शादी इस दर्दनाक घटना से आठ दिन पहले ही हुई थी। स्थानीय मीडिया ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें संदिग्ध ने का कबूल किया है कि उसने 38 वर्षीय महिला की हत्या इसीलिए की क्योंकि उसने उसे किस करने से इनकार कर दिया था और उसे थप्पड़ मारा था। g1 के मुताबिक महिला की बॉडी उसके घर के नजदीक ही एक प्रॉपर्टी में मिली जहां वह काम करती थी। कथित तौर पर उसके सहकर्मी मार्सेलो जूनियर बैस्टोस सैंटोस ने उसे चूमने की कोशिश की। हालांकि महिला ने मना कर दिया और उसे थप्पड़ भी मार कर दूर करने की कोशिश की। इसके बाद शख्स ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। उसने कथित तौर पर महिला के हाथ को बांधने के लिए डायपर टेप का इस्तेमाल किया और उसकी मौत के बाद उसके शव को एक खाली जगह में फेंक दिया। पड़ोसी से मांगा था फावड़ा महिला का शव उसकी हत्या के एक दिन बाद मिला। पुलिस को बैस्टोस सैंटोस पर तब शक हुआ जब उन्हें पता चला कि उसने हत्या के दिन एक पड़ोसी से फावड़ा मांगा था। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से उसकी पहचान की। महिला के पति ने क्या कहा महिला के पति ने कहा है कि उसकी मौत के बाद अब उनके जीवन में कुछ नहीं बचा। उन्होंने कहा, “वह मेरी जिंदगी थी। सिंटिया एक बेहतरीन शख्सियत थी। एक साथी जिसे मैं अपने जीवन में कई सालों से चाहता था। वह ईमानदार थी।” पति ने बताया कि कैसे उन्होंने उसकी मौत से कुछ दिन पहले ही शादी करने का फैसला किया। वह चार बच्चों की मां थी।

शिवपुरी में रात के अंधेरे में फौजी संग हैवानियत, गुटखा खरीदते वक्त हुई बहस… दो युवकों ने घसीटकर चप्पल से पीटा

शिवपुरी  जिले के अमोला थानांतर्गत ग्राम सिरसौद में एक युवक को तीन लोगों द्वारा जूतों से मारपीट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति से मारपीट की जा रही है वह आईटीबीपी का जवान है और वर्तमान में असम में पदस्थ है। दिवाली की छुट्टी पर आया था गांव बताया जाता है कि फौजी दीपावली पर छुट्टियों के दौरान अपने गांव आया था। इसी दौरान उसकी निर्मम मारपीट की गई। वीडियो 3 नवंबर का बताया जा रहा है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सरेराह चप्पलों से मारपीट कर दी छुट्टी लेकर गांव आए एक फौजी की दो युवकों ने सरेराह चप्पलों से मारपीट कर दी। फौजी को घसीटकर रोड पर ले आए। घटना सिरसौद कस्बे की 3 नवंबर की है। यह वीडियो अब सामने आया है। वायरल वीडियो के मामले में अमोला थाना पुलिस का कहना है कि फौजी द्वारा किसी तरह का केस दर्ज नहीं कराया गया। फौजी असम गुवाहटी में पदस्थ है। छुट्टी लेकर गांव आया था। 3 नवंबर को करैरा से गांव लौट रहा था। सिरसौद बस स्टैंड पर रुककर दुकान से गुटखा पाउच लेने लगा। इसी दौरान दुकान पर खड़े दो युवकों से विवाद हो गया। दोनों युवकों ने चप्पलों से फौजी की मारपीट शुरू कर दी। मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस बोली-शिकायत नहीं आई मारपीट के दौरान दोनों युवक फौजी को घसीटकर सड़क पर ले आए। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। लेकिन अब यह वीडियो एकाएक सामने आया है। अमोला थाना प्रभारी राजकुमार चाहर का कहना है घटना के बाद फौजी थाने आया था, वह शराब बहुत अधिक मात्रा में पीये थे। उनका कहना था कि वह गुवाहटी में पदस्थ है। उसने यह भी कहा कि मैं कोई कार्रवाई नही चाहता हूं। यदि शिकायत आती है तो हम केस दर्ज कर लेंगे।

SP MLA के खिलाफ एक्शन: तीन मंजिला आलीशान आवास होगा कुर्क, नौकरानी की आत्महत्या केस में कोर्ट का आदेश

भदोही भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग का आलीशान तीन मंजिला आवास कुर्क होगा. नौकरानी के सुसाइड मामले में फरार चल रही जाहिद बेग की पत्नी को कोर्ट ने पेश होने का आदेश दिया था, जब वो कोर्ट में उपस्थित नहीं हुईं तो कोर्ट ने ये आदेश दिया है. इसके अलावा विधायक की पत्नी के खिलाफ बीएनएस की धारा 209 के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया है. विधायक के घर में नौकरानी के सुसाइड मामले में पुलिस ने उनके बेटे को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद जाहिद बेग ने एमपी-एमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. इस मामले में विधायक प्रयागराज की नैनी जेल में बंद हैं. दूसरी ओर कोर्ट ने फरार चल रही उनकी पत्नी को अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया था.   क्या है पूरा मामला? बीते 9 सितंबर को सपा विधायक जाहिद बेग के मालिकाना मोहल्ले स्थित आवास में नौकरानी ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया था. इस मामले में पुलिस ने विधायक जाहिद बेग के साथ उनकी पत्नी सीमा बेग और बेटे जईम बेग के खिलाफ बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी और सुसाइड के लिए उकसाने समेत अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज किया था.   पुलिस ने क्या बताया था? इलाके के सीओ अजय कुमार चौहान ने बताया था कि मृतक लड़की का नाम नाजिया है. वो पिछले कई साल से जाहिद बेग के घर में काम कर रही थी. उसका परिवार मामदेव इलाके में कांशीराम आवास में रहता था. वो मलिकाना मोहल्ले में विधायक के घर के ऊपरी फ्लोर पर एक कमरे में रहती थी. उसी कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला है. जब सुबह वो काफी देर तक नहीं जागी तो विधायक के परिवार के लोगों ने जाकर देखा तो उसका शव पंखे से लटक रहा था. बेटे की गिरफ्तारी, विधायक ने किया था आत्मसमर्पण पुलिस ने इस मामले में बेटे की गिरफ्तारी की। जिसके बाद विधायक ने एमपीएमएल कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। इस समय विधायक प्रयागराज के नैनी और बेटा जईम वाराणसी जेल में बंद है। दूसरी तरफ कोर्ट ने फरार चल रही उनकी पत्नी को न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश दिया था। कोर्ट की नोटिस का समय बीतने के बाद भी न्यायालय में उपस्थित न होने पर भदोही कोतवाली के विवेचक कमलेश कुमार ने विधायक की पत्नी के खिलाफ धारा 209 के तहत मुकदमा दर्ज कराया। वहीं न्यायालय के आदेश की अवहेलना के आरोप में कोर्ट ने मालिकाना मोहल्ले स्थित उनकी तीन मंजिला मकान को कुर्क करने का आदेश दिया है। एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह ने बताया कि न्यायालय ने भदोही के सपा विधायक के आवास के कुर्की का आदेश दिया है। जल्द ही आदेश का अनुपालन किया जाएगा।    

महिला एवं बाल विकास ने 18 वर्षीय युवक से 16 साल की लड़की का बाल विवाह रुकवाया

इंदौर  देवउठनी एकादशी के बाद शादियों का सीजन शुरू हो जाता है। जिले में प्रशासन ने 16 साल की लड़की की 18 साल के लड़के से होने वाली शादी रुकवा दी। महिला एवं बाल विकास विभाग की उड़नदस्ता टीम ने यह कार्रवाई की। एक अधिकारी ने बताया कि यह विवाह न हो उसके लिए पूरे प्रशासन सजग रहा। दरअसल, देवउठनी एकादशी के मौके पर इंदौर में एक नाबालिग लड़की की शादी रुकवा दी गई। प्रशासन को सूचना मिली थी कि 16 साल की लड़की की शादी 18 साल के लड़के से होने वाली है। यह शादी निरंजनपुर इलाके में होने वाली थी, जहां से दूल्हा बारात लेकर देवास जाने वाला था। बारात रवाना होने वाली थी महिला और बाल विकास विभाग में उड़नदस्ता टीम के प्रभारी महेंद्र पाठक ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि निरंजनपुर में एक नाबालिग लड़की की शादी होने वाली है। सूचना मिलते ही टीम लड़के के घर पहुंची, जहां शादी की तैयारी चल रही थी और बारात जाने वाली थी। पाठक ने बताया कि हमें अपने कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। जब हम लड़के के घर पहुंचे तो उसकी बारात रवाना होने की तैयारी कर रही थी। परिजनों को बताया गया कानून देवास जिला प्रशासन को भी इस बारे में सूचित किया गया और दोनों पक्षों के परिवारों को बाल विवाह कानून के बारे में बताया गया। बता दें कि भारत में 21 साल से कम उम्र के लड़के और 18 साल से कम उम्र की लड़की की शादी बाल विवाह माना जाता है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के तहत दोषी को दो साल तक की कैद और एक लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकता है।

दिवाकर और दास द्वारा दायर एक मामले में महेंद्र सिंह धोनी को उच्च न्यायालय ने भेजा नोटिस

रांची झारखंड उच्च न्यायालय ने महान विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को उनके पूर्व साझेदारों मिहिर दिवाकर और सौम्या दास द्वारा दायर एक मामले में नोटिस जारी किया। दिवाकर और दास आर्का स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के निदेशक हैं और उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान के साथ उनके नाम का उपयोग करके क्रिकेट अकादमी खोलने के लिए समझौता किया था। धोनी ने उन पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए 5 जनवरी को रांची में उनके खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई। शिकायत याचिका में उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों ने 2021 में उनके अधिकार को रद्द करने के बाद भी उनके नाम का उपयोग करके क्रिकेट अकादमी खोलना जारी रखा। क्रिकेटर ने आरोप लगाया कि उनके साथ 15 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की गई। दिवाकर और दास ने रांची में एक न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत द्वारा उनके खिलाफ लिए गए संज्ञान को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया। धोनी को उच्च न्यायालय ने मामले में पेश होने और अपना रुख स्पष्ट करने का आदेश दिया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet