LATEST NEWS

पीडीएस गेहूं और आटा बिक्री पर जोर, सरकार ने दावा किया था कि इस साल गेहूं उत्पादन रिकॉर्ड 113.29 मिलियन टन हुआ

इंदौर गेहूं के दाम बीते दिनों में सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए हैं। दक्षिण भारत में 3400 रुपये क्विंटल के स्तर को छू लिया है। वहां की मिलों को मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब या हरियाणा से पर्याप्त गेहूं ही नहीं मिल पा रहा है। फिलहाल वे उप्र के गेहूं के भरोसे है। गेहूं के दामों में बीते महीने में अप्रत्याशित तेजी आ चुकी है। इसके पीछे की मुख्य वजह तो त्योहारी सीजन में भी ओपन मार्केट (ओएमएसएस) में सरकार द्वारा गेहूं की बिक्री नहीं करना है। हालांकि असल वजह ये है कि गेहूं के उत्पादन के मामले में सरकार का गणित और आंकलन दोनों फेल हो चुका है। पीडीएस गेहूं और आटा बिक्री पर जोर सरकार ने दावा किया था कि इस साल गेहूं उत्पादन रिकॉर्ड 113.29 मिलियन टन हुआ है। जबकि बाजार की स्थिति देखकर जानकार कह रहे हैं कि असल उत्पादन इससे कहीं नीचे हैं। दूसरी ओर अब सरकार अब भी दामों पर नियंत्रण की बजाय राजनीतिक कदम में जुटी है। सरकार का ध्यान अब भी ओपन मार्केट सेल पर नहीं है। बल्कि चुनावी गणित देखते हुए पीडीएस में गेहूं और आटा बिक्री पर जोर लगा रही है। हालांकि इससे बाजार के दामों पर लंबे समय में कोई खास फर्क पड़ता नहीं दिख रहा है। स्थानीय बाजार में डर है कि सरकार ने अब भी बिक्री पर ध्यान नहीं दिया तो आटा-गेहूं की महंगाई और बढ़ेगी। दरअसल मिलों ने बीते महीने में सरकारी बिक्री की उम्मीद में माल नहीं पकड़ा। उनके पास अब स्टाक कम है। किसान के पास भी ज्यादा माल नहीं है।  

प्रदूषण में मामूली गिरावट, वायु गुणवत्ता सूचकांक 335 दर्ज किया गया, अभी भी बेहद खराब श्रेणी में बरकरार

नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के वायु प्रदूषण में पिछले कुछ दिनों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बाद मामूली गिरावट देखने को मिली। रविवार को यहां पर औसत औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 335 दर्ज किया गया। हालांकि यह अभी भी बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। केंद्रीय नियंत्रण एवं प्रदूषण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह 7:30 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 335 दर्ज किया गया। दीपावली से लगातार 350 के आस-पास या इससे ऊपर रहने के बाद एक्यूआई में पहली बार गिरावट देखने को मिला। दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 166, गुरुग्राम में 240, गाजियाबाद में 226, ग्रेटर नोएडा में 250, नोएडा में 206 एक्यूआई दर्ज किया गया। राजधानी दिल्ली के अधिकांश इलाके में एक्यूआई 300 से 400 के बीच में दर्ज किया, जिसमें अलीपुर में 356, आनंद विहार में 351, अशोक विहार में 353, आया नगर में 343, बवाना में 383, बुराड़ी क्रॉसिंग में 331, मथुरा रोड में 323, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 348, डीटीयू में 311, द्वारका सेक्टर 8 में 341, आईजीआई एयरपोर्ट में 326 और आईटीओ में 328 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा जहांगीरपुरी में 370, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 323, लोधी रोड में 307, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 357, मंदिर मार्ग में 387, मुंडका में 358,नजफगढ़ में 341, नरेला में 356, नेहरू नगर में 363, नॉर्थ कैंप में 328, एनएसआईटी द्वारका में 333, ओखला फेस टू में 339, पटपड़गंज में 345, पंजाबी बाग में 352, पुषा में 332, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 368, रोहिणी में 366, शादीपुर में 342, सिरी फोर्ट में 345, विवेक विहार में 354 और वजीरपुर में 366 एक्यूआई बना हुआ है। अगर एक दिन पहले दिल्ली के एक्यूआई की बात करें तो शनिवार को केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राजधानी दिल्ली में सुबह 6:15 बजे तक औसत एक्यूआई 363 अंक बना हुआ था। वहीं, शुक्रवार को 383 दर्ज किया गया, जो बेहद की खराब श्रेणी में माना जाता है। बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड द्वारा एक्यूआई के वर्गीकरण के अनुसार 0 से 50 को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब और 301 से 400 को बहुत खराब की श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा 401 से 500 को गंभीर और 450 से अधिक एक्यूआई होने पर गंभीर प्लस की श्रेणी में रखा गया है।  

‘आर्थिक राष्ट्रवाद’ का सिद्धांत कुछ व्यक्तियों के वित्तीय लाभ से अधिक महत्वपूर्ण: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

नई दिल्ली उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि वाणिज्य और व्यवसाय से जुड़े लोगों पर व्यवस्था की मार नहीं पड़नी चाहिए, क्योंकि वे ही नौकरी और संपत्ति के सृजनकर्ता हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ‘आर्थिक राष्ट्रवाद’ का सिद्धांत कुछ व्यक्तियों के वित्तीय लाभ से अधिक महत्वपूर्ण है। धनखड़ ने यहां एक निजी शैक्षणिक संस्थान के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ”उन्होंने हमेशा इस बात की वकालत की है कि व्यापार, वाणिज्य, उद्योग से जुड़े लोगों पर व्यवस्था की मार नहीं पड़नी चाहिए। उन्हें समाज में सम्मान मिलना चाहिए।” उपराष्ट्रपति का मानना है कि यह वर्ग नौकरी और संपत्ति का सृजन करता है और सामाजिक सद्भाव में योगदान देता है। उन्होंने कहा, ”वे अर्थव्यवस्था के चालक हैं… उन्होंने इस देश में समाज को कुछ वापस देने की कला सीखी है।” उन्होंने कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में भी उद्यमियों का योगदान रहा है। उपराष्ट्रपति ने आर्थिक राष्ट्रवाद के सिद्धांतों का पालन करने की जरूरत पर भी जोर दिया, और कहा कि अनावश्यक आयात पर अंकुश लगाना चाहिए।  

प्रदेश में रैपिड मैट्रो 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी, NCRTC ने इसका टीजर लॉन्च कर दिया

हरियाणा हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश में रैपिड मैट्रो 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। NCRTC ने इसका टीजर लॉन्च कर दिया है। जिसमें दावा किया गया है कि रैपिड मैट्रो दिल्ली से करनाल तक का सफर मात्र 45 मिनट में तय करेगी।   45 मिनट में तय किया जा सकेगा सफर अब दिल्ली के लोगों को करनाल से आना-जाना आसान हो जाएगा। अभी करनाल से दिल्ली का सफर तय करने में करीब ढाई घंटे का सफर तय करना पड़ता है। रैपिड मेट्रो के चलने के बाद यह सफर केवल 45 मिनट में तय किया जा सकेगा। हालांकि इस प्रोजेक्ट पर अभी सर्वे का काम चल रहा है। जिसे शुरू होने में थोड़ा समय लग सकता है। दिल्ली से करनाल तक बनेंगे 17 स्टेशन दिल्‍ली से करनाल तक विस्‍तार के बाद रैपिड मैट्रो के स्‍टेशन भी तय हो गए है। कहा जा रहा है कि दिल्‍ली से करनाल तक 17 मेट्रो स्‍टेशन बनाए जाएंगे। इसमें करनाल में केवल 3 स्‍टेशन होंगे। दावा किया जा रहा है कि दिल्‍ली-करनाल रैपिड मेट्रो रेल लाइन का काम जल्‍द शुरू हो जाएगा। हालांकि, सरकार की ओर से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पहले दिल्ली से पानीपत तक रैपिड मेट्रो चलाने का प्लान था। हालांकि सीएम नायब सिंह सैनी ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से बैठक की थी। जिसमें इस प्रोजक्ट को करनाल तक विस्तार करने की मांग की गई थी। जिस पर मनोहर लाल ने आश्वासन दिया था कि इस पर काम किया जाएगा और सर्वे कराया जाएगा।

अब हरियाणा होगा पूरी तरह से नशा मुक्त, सरकार के आदेश पुलिस विभाग को मिले

कैथल सैनी सरकार अब प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए काम कर रही है, अब हरियाणा को पूरी तरह से नशा मुक्त करने लिए सरकार के आदेश पुलिस विभाग को मिले हैं। जिनमें 20 साल पुराने दर्ज मामलों में नशा तस्करों का रिकॉर्ड खंगाला जाए और जो लोग अभी नशा तस्करी में शामिल है उनके ऊपर कारवाई की जाए। इसको लेकर कैथल पुलिस भी जिले के हर थाने में 20 साल पहले के नशा तस्करों का रिकॉर्ड खंगाल रही है और उनकी सूची तैयार कर उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, ताकि दोबारा से कोई भी नशा तस्कर इस धंधे में एक्टिव ना रहे। करीब 100 नशा तस्करों के ठिकानों पर मारे छापे एसएचओ बीर सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशों अनुसार आज सुबह शहर में पांच टीमों का गठन किया गया है, जिन्होंने लगभग 100 ऐसे नशा तस्करों के ठिकानों पर छापे मारे हैं जो पिछले 20 साल में नशा तस्करी में एक्टिव रहे है, परंतु पुलिस को कहीं भी कुछ नशे से संबंधित सामग्री नहीं मिली।   नशा तस्कर की सूचना देने वाले को किया जाएगा सम्मानित पुलिस का कहना है कि पुलिस की सख्ती के कारण ऐसा संभव हो पाया है कि लोग नशा तस्करी छोड़ रहे हैं। उन्होंने कुछ ऐसे चिन्हित स्थानों पर लोगों को इकट्ठा किया और उनसे बातचीत की। उनको समझाया कि नशा तस्करी एक अपराध है जिसको दूर करने के लिए आमजन को भी सरकार का साथ देना होगा। प्रदेश में नशा तस्करों पर सरकार भी पूरी तरह से सख्त हैं, अगर कोई भी व्यक्ति नशा तस्करी में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा जो कोई व्यक्ति नशा तस्कर के खिलाफ पुलिस को इसकी सूचना देगा तो पुलिस द्वारा उसे सम्मानित भी करेगी और उसका नाम भी गुप्त रखा जाएगा।

मंदिर के बाहर महिला को कुचलने के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पंजाब जालंधर के प्रसिद्ध मंदिर के बाहर महिला को कुचलने के मामले में पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बबलू के रूप में हुई है जो कोट बाबा दीप सिंह नगर का रहने वाला है। बता दें कि आरोपी हादसे के बाद से फरार चल रहा था और आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी। थाना नं. 8 की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। वहीं जानकारी के अनुसार XUV कार PB 08DU 4559 के मालिक गुरनाम सिंह की मौत हो चुकी है। अब वह कार उनका भतीजा बबलू व कर्ण चलाते थे। वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि XUV कार की इंश्योरेस भी अगस्त, 2018 की हो रखी है। गौरतलब है कि गत दिनों जालंधर के प्रसिद्ध मंदिर के बाहर एक महिला हादसे का शिकार हो गई थी जिसकी मौके पर मौत हो गई थी। बता दें कि मृतक प्रिया निवासी गोपाल नगर अपने पति के जन्मदिन पर मंदिर में माथा टेकने आई थी इस दौरान वह एक गरीब को पैसे देने के लिए बेटे रुद्र के साथ सड़क पार कर रही थी तो XUV कार ने प्रिया को अपनी चपेट में ले लिया था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। 

सतलुज दरिया के अंदर गांव तलवंडी कला में कुछ लोग अवैध तरीके रेत का कारोबार कर रहे है, पुलिस की मौके पर छापेमारी

लुधियाना थाना लाडोवाल की पुलिस ने अवैध रेत का कारोबार करने वाले 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए थानेदार केवल कृष्ण ने बताया कि पुलिस को मुखबर खास ने सूचना दी की सतलुज दरिया के अंदर गांव तलवंडी कला में कुछ लोग अवैध तरीके से जे.सी.बी. मशीन के साथ टिप्पर और ट्रालियों में रेत भर रहे हैं जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापामारी करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली दो टिप्पर जब्त किए। पुलिस ने मौके पर एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस ने सिमरनजीत सिंह, हुसन लाल, निदी, प्रभुदयाल, चमन लाल, राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है जिनमें पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

नवंबर माह की शुरुआत भले गर्म, लेकिन अंत में चरम पर होगी ठंड: मौसम विभाग

भोपाल मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं, जहां दिन के समय गर्मी लग रही है तो रात के समय हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है. मौसम का अनुमान है कि 15 नवंबर से सर्दी में इजाफा होगा, जबकि महीने के आखिरी दिनों में दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग का अनुमान है कि 4 दिन बाद यानी 15 नवंबर से मौसम में बदलाव आएगा. इसके बाद दिन व रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज होना शुरू हो जाएगी. दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी तो वहीं रात के तापमान में भी कमी आएगी. मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में भी ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे लच रहा है. पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान सबसे कम 13.4 डिग्री दर्ज किया गया तो राजगढ़, भोपाल, सीहोर, मंडला, मलाजखंड, टीकमगढ़, रायसेन, नौगांव, रीवा और धार में भी पारा 17 डिग्री से नीचे रहा. पचमढ़ी की सबसे ठंडी रात मध्य प्रदेश के पचमढ़ी की सबसे ठंडी रातें हैं. शुक्रवार-शनिवार की रात पचमढ़ी में रात का तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शाजापुर 13.7, अमरकंटक 13.9, भोपाल 15.2, राजगढ़ 15.2, मंडला 15.2, सीहोर 15.5, मलाजखंड 15.7, टीकमगढ़ 15.9, रायसेन 16.0, नौगांव 16.5, रीवा 16.6 एवं धार का न्यूनतम तापमान 16.6 दर्ज किया गया. माह के अंत में पड़ेगी सर्दी मौसम विभाग के अनुसार नवंबर महीने में ट्रेंड ही रहा है कि 15 नवंबर तक सर्दी धीरे-धीरे पड़ना शुरू होती है, जबकि माह के अंतिम दिनों सर्दी पूरी तरह से अपने शबाब पर आ जाती है. मौसम विभाग के अनुसार माह के आखिरी दिनों में दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी, जिस तरह इस बार अच्छी बारिश हुई, ठीक वैसे ही इस बार सर्दी भी तेज पड़ने के आसार है.

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने एक ही दिन शिवाजी पार्क में रैली करने के लिए BMC को आवेदन दिया, होंगे आमने-सामने

महाराष्ट्र उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने एक ही दिन शिवाजी पार्क में रैली करने के लिए BMC को आवेदन दिया है. हालांकि, अभी तक बीएमसी ने ठाकरे भाइयों को रैली की परमिशन नहीं दी है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस बार उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे आमने-सामने हैं. ऐसे में अब मुंबई के शिवजी पार्क में एक ही दिन रैली करने को लेकर शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे चीफ राज ठाकरे के बीच ठन गई है. उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने आगामी 17 नवंबर को शिवाजी पार्क में रैली करने के लिए बीएमसी को आवेदन दिया है. हालांकि, अभी तक बीएमसी ने ठाकरे भाइयों को रैली की परमिशन नहीं दी है. बता दें, 18 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने का आखिरी दिन है. ऐसे में ठाकरे बंधु 17 नवंबर को शिवाजी पार्क में रैली कर आखिरी बार जनता को साधने की कोशिश करेंगे. वहीं 17 नवंबर को बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि भी है, इसलिए उद्धव ठाकरे की शिवसेना रैली शिवाजी पार्क में ही करना चाहती है.

उद्धव ठाकरे जी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से कह सकते हैं कि वह वीर सावरकर के लिए दो शब्द बोल दें?: अमित शाह

महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा चुनवा को लेकर बीजेपी लगातार महा विकास अघाड़ी पर हमलावर है. इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के लिए पार्टी का संकल्प पात्र जारी किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज यहां जिस संकल्प पत्र का विमोचन हुआ है, वह महाराष्ट्र की जनता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला. राहुल गांधी को दी चुनौती कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा,”मैं उद्धव ठाकरे जी से पूछना चाहता हूं कि क्या वह कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से कह सकते हैं कि वह वीर सावरकर के लिए दो शब्द बोल दें? क्या कांग्रेस का कोई नेता बाला साहब ठाकरे जी के सम्मान में दो वाक्य बोल सकता है? अंतर्विरोध के बीच में अघाड़ी की सरकार बनाने का स्वप्न लेकर जो लोग निकले हैं, उन्हें महाराष्ट्र की जनता जान ले तो अच्छा होगा.” उन्होंने आगे कहा,  “मैं उद्धव ठाकरे को कहना चाहता हूं कि आप को कहां बैठना है, ये आप को ही तय करना है. लेकिन मैं आप को याद दिलाना चाहता हूं कि आप 370 का विरोध करने वाले, रामजन्मी भूमि का विरोध और वक्फ बोर्ड में सुधार का विरोध करने वालों के साथ बैठे हो.” ‘जनता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है’ संकल्प पत्र का विमोचन करते हुए अमित शाह ने कहा, “महाराष्ट्र एक प्रकार से कई युगों से हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व कर रहा है. एक जमाने में जब जरूरत थी, तब भक्ति आंदोलन की शुरुआत भी महाराष्ट्र से हुई, गुलामी से मुक्ति का आंदोलन भी शिवाजी महाराज ने यहीं से शुरू हुआ, समाजिक क्रांति की शुरुआत भी यहीं से हुई है और महाराष्ट्र की जनता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब हमारे संकल्प पत्र में दिखाई पड़ता है.”  केंद्रीय गृहमंत्री ने महा विकास अघाड़ी पर साधा निशाना  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, “अघाड़ी की सारी योजनाएं सत्ता की लालच में तुष्टिकरण की हैं, विचारधाराओं का अपमान करने वाली हैं और महाराष्ट्र की संस्कृति से छल करने वाली हैं. उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के संकल्प पत्थर की लकीर होते हैं. केंद्र हो या राज्य, जब हमारी सरकार बनती है, तो हम हमारे संकल्पों को सिद्ध करते हैं.  

धुंध की चादर में लिपटा ताजमहल, आगरा में आज सुबह वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ दर्ज, लोगों ने राहत की सांस ली

आगरा मोहब्बत की नगरी आगरा में आज रविवार (10 दिसंबर) की सुबह हल्की धुंध नजर आई. जिसमें मोहब्बत की निशानी कही जाने वाली ऐतिहासिक इमारत ताजमहल को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उसने कोई सफेद रंग की पतली सी चादर ओढ़ ली है. हालांकि अच्छी बात ये रही है कि आज शहर में हवा की गुणवत्ता संतोषजनक दर्ज की गई है. जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है.   केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक आगरा में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ दर्ज की गई जबकि शनिवार को  वायु में ‘मध्यम’ श्रेणी में प्रदूषण का स्तर का दर्ज किया गया था. सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, आगरा के मनोहरपुर इलाके में सुबह 8 बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक 93 दर्ज किया गया, जिसे ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रखा गया है, जबकि शाहजहां गार्डन में हवा का एक्यूआई लेवल 73 तक दर्ज किया गया. हल्की धुंध में हुए ताज के दीदार हवा में प्रदूषण का स्तर घटने से स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी के तराई वाले इलाकों में इन दिनों सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिलेगी. धुंध का असर आगरा में भी दिखाई दिया, जिससे ताजमहल घूमने आए पर्यटकों कोहरे की चादर में लिपटी मोहब्बत की निशानी के दीदार किए. ताजमहल देखने आए पर्यटक गौतम सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि वो दिल्ली से ताजमहल देखने आए हैं. वहां पर पराली की वजह से इन दिनों हवा में खासा प्रदूषण देखने को मिल रहा है. भविष्य में यहां पर भी हवा में प्रदूषण का असर देखने को मिल सकता है ऐसे में प्रदूषण पर गंभीरता से काम करने की ज़रूरत है. बता दें कि आगरा में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक़ अगले पाँच दिनों में फ़िलहाल तापमान में किसी तरह का बदलाव होने की संभावना नहीं है. हालांकि एक हफ्ते बाद प्रदेश में ठंडी हवाएं चल सकती है जिससे तापमान में गिरावट आएगी.

जबरवान के जंगल में चल रही मुठभेड़, सोपोर इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया

जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कश्मीर संभाग की पुलिस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी पोस्ट में कहा, ‘बारामूला के रामपोरा सोपोर इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया गया। तलाशी अभियान के दौरान गोलीबारी हुई।’ पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी का इंतजार है। हालांकि, एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने पहचान गुप्त रखते हुए बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी मारा गया है। उन्होंने बताया कि मारे गए दहशतगर्द और उसके संगठन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। दूसरी ओर, श्रीनगर के बाहरी इलाके में जबरवान वन क्षेत्र में रविवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ दाचीगाम और निशात क्षेत्र के ऊपरी इलाकों को जोड़ने वाले वन क्षेत्र में सुबह करीब 9 बजे शुरू हुई। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। मुठभेड़ में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। कठुआ में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा गौरतलब है कि सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे कठुआ में सेना प्रमुख का दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद निरोधक अभियान तेज हो गए हैं। यहां गुरुवार को किश्तवाड़ जिले में हुए हमले में आतंकवादियों ने 2 ग्राम रक्षा गार्ड का अपहरण करने के बाद उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। एडीजीपीआई ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कठुआ, जम्मू कश्मीर में तैनात राइजिंग स्टार कोर की अग्रिम इकाइयों का दौरा किया। उन्हें मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। सेना प्रमुख ने सैनिकों से भी बातचीत की और उनके पेशेवर रवैये व कर्तव्य के प्रति समर्पण के उच्च मानकों की सराहना की।’

बैतूल-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, 28 यात्री घायल

बैतूल बैतूल-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात तेज रफ्तार से जा रही एक यात्री बस बेकाबू होकर पलट गई। भौंरा धपाड़ा के पास हुए इस हादसे में बस में सवार 28 यात्री घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर एवं जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त बस में सवार सभी यात्री गहरी नींद में सोए हुए थे। जानकारी के अनुसार नागपुर-भोपाल फोरलेन हाईवे पर धपाड़ा जोड़ के पास अनियंत्रित होकर भोपाल ट्रैवल्स की बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। बस नागपुर से भोपाल की ओर जा रही थी। बस में 32 यात्री सवार थे, जिसमें से 28 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाने का इंतजाम किया। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर लाया गया, जिसमें से आठ मरीजों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया है। क्रेन की मदद से हाईवे पर पलटी बस को मार्ग से हटाया गया।

चार मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज, सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के पास इतिहास रचने का मौका

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका चार मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी रविवार, 10 नवंबर को गकबेर्हा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाना है। इस मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के पास इतिहास रचने का मौका है। सैमसन अगर आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में भी सेंचुरी लगाते हैं तो वह दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बनेंगे जिसने T20I में शतक की हैट्रिक लगाई हो। जी हां, इससे पहले सैमसन साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज के आखिरी मुकाबले में शतक ठोक चुके हैं। टी20 क्रिकेट के इतिहास में अभी तक सिर्फ चार ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने बैक टू बैक दो T20I में शतक ठोके हैं। इस सूची में संजू सैमसन के अलावा फ्रांस के गस्टव मैकेन, साउथ अफ्रीका के रिली रोसो और इंग्लैंड के फिल सॉल्ट शामिल हैं, मगर किसी भी बल्लेबाज ने आज तक T20I में शतक की हैट्रिक नहीं लगाई है।   ओपनिंग में चमकी सैमसन की किस्मत 2015 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले संजू सैमसन नियमित मौके ना मिलने की वजह से कभी टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए। वहीं जब उन्हें मौके मिले तो वह अपनी काबिलियत को साबित नहीं कर पाए। ऐसे में जब नए टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन को 7 मैचों का आश्वानसन दिया तो इस खिलाड़ी की किस्मत चमक गई। सैमसन ने खुलासा किया कि सूर्यकुमार यादव ने उन्हें दलीप ट्रॉफी के दौरान ही कह दिया था कि अगले 7 मैचों में उन्हें मौका देने वाले हैं, चाहे उनका परफॉर्मेंस कैसा भी हो। बांग्लादेश के खिलाफ पहले दो टी20 में सैमसन कुछ कमाल नहीं दिखा पाए, मगर आखिरी टी20 में उन्होंने शतक ठोक दिया। अब साउथ अफ्रीका दौरा उनके करियर के लिए काफी अहम हो गया है। पहले टी20 में तो उन्होंने शतक ठोक दिया है, अगर अगले तीन में से दो मुकाबलों में वह 50 से अधिक का स्कोर खड़ा करते हैं तो वह ओपनिंग के स्लॉट में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं।

कॉलेज प्रशासन ने छात्रो से सख्ती से कहा है कि या तो दाढ़ी ट्रिप करनी होगी या फिर क्लीन शेव करनी होगी

कर्नाटक कर्नाटक के एक कॉलेज में पढ़ने वाले जम्मू-कश्मीर के छात्रों ने आरोप लगाया है कि उनसे जबरन दाढ़ी कटवाई जा रही है। उनका कहना है कि कॉलेज प्रशासन ने सख्ती से कहा है कि या तो उन्हें दाढ़ी ट्रिप करनी होगी या फिर क्लीन शेव करनी होगी। हसन जिले के सरकारी नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने दावा किया है कि दाढ़ी कटवाए बिना क्लीनिकर एक्टिविटी में उन्हें अनुपस्थित कर दिया जाता है। छात्रों के मुताबिक यहां करीब 24 कश्मीरी छात्र हैं और उनसे कहा गया है कि वह या तो नंबर 1 पर दाढ़ी को ट्रिम करवा लें, या फिर क्लीन शेव कर लें। उन्होंने कहा कि दाढ़ी रखने की वजह से क्लास में उनकी अनुपस्थिति दर्ज हो जाती है और इसलिए उनका अकैडमिक रिकॉर्ड भी खराब हो रहा है। इस मामले को लेकर जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स असोसिएशन ने करन्टाक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पत्र लिखा और उनसे दखलल की मांग की। पत्र में कहा गया कि इस तरह दाढ़ी कटवाने का दबाव बनाकर छात्रों के सांस्कृतिक और धार्मिक अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है। इस पत्र में कहा गया. जानकारी के मुताबिक कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को दाढ़ी कटवाने का आदेश दिया है। जिन स्टूडेंट्स की दाढ़ी हैं उनकी एब्सेंट लगा दी जाती है। ऐसे में उनकी शिक्षा प्रभावित हो रही है। कॉलेज प्रशासन ने कहा है कि वे किसी खास ग्रुप को टारगेट नहीं कर रहे हैं। कॉलेज के क्लीनिकल इन्सपेक्टर विजय कुमार ने कहा कि निर्देश सभी छात्रों के लिए जारी किए गए हैं। इसमें यहां के स्थानीय छात्र भी शामिल हैं। क्लीनिकल ड्यूटी के लिए हाइजीन मेनटेन रखना जरूरी है और इसलिए ये नियम बनाए गए थे। कॉलेज के बयान में कहा गया था, कॉलेज से निर्देशों के बावजूद छात्र उनका पालन नहीं कर रहे हैं। इस बार सख्त चेतावनी दी जा रही है। कॉलेज प्रशासन ने यह भी कहा कि कश्मीरी छात्र अकसर क्लास से गायब रहते हैं और धार्मिक प्रार्थनाओं में चले जाते हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के निर्देशों के बाद कॉलेज प्रशासन ने कश्मीरी छात्रों के साथ बैठक की और फिर उन्हें धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चलने की छूट दे दी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet