LATEST NEWS

दिव्यांगों को लेपटॉप, मोटोराइज्ड ट्राईसिकल सहित अन्य सहायक उपकरण भी करेंगे वितरित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 नवम्बर को इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना, गैस रीफिल एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 2 करोड़ 10 लाख हितग्राहियों के खातें में 1961 करोड़ रूपये अंतरित करेंगे। इसमें 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1573 करोड़ रूपये, 26 लाख बहनों के खातों में सिलेंडर रीफिल की राशि 55 करोड़ रूपये और 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खातों में 333 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की जायेगी। नेहरु स्टेडियम में  5  हजार से अधिक बालिकाओं के द्वारा तलवार चलाने के वर्ल्ड रेकार्ड बनाने का कार्यक्रम भी होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर के ढ़क्कन वाला कुँआ स्थित ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित कार्यक्रम में इंदौर के 450 से अधिक दिव्यांगजनों को लेपटॉप, मोट्रेट ट्राईसिकल सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री आईटीसी के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। उनके द्वारा इंदौर जिले के  155  दिव्यांगजनों को मोटोराइज्ड ट्रॉयसाइकल, निःशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 81 छात्र/छात्राओं को लेपटॉप, 6 दम्पतियों को मुख्यमंत्री निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता, 130 दिव्यांग वृद्धजनों को डिजीटल श्रवण यंत्र, 99 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, सी.पी. चेयर, बैशाखी और  कैलीपर्स प्रदान की जायेगी। साथ ही कलेक्टर श्री आशीष सिंह की पहल पर तैयार किये गये दिव्यांगजनों को सशक्त पोर्टल के माध्यम से निजी क्षेत्र की कम्पनियों में चयनित 5 दिव्यांगजनों को नियुक्ति-पत्र भी सौंपेंगे। इस कार्यक्रम से प्रदेश के सभी जिला एवं संभागीय अधिकारी वर्चुअल शामिल होंगे।

जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई : सीएम योगी

मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मोरना में विधानसभा उपचुनाव में मीरापुर सीट के अपने पक्ष के उम्मीदवार के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई। यह सपा का नया ब्रांड है। यह बेटी-बहन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा 2012 से 2107 के बीच में एक नारा चलता था। एक बार मैं मुजफ्फरनगर आया था, तब एक नौजवान भीड़ से कह रहा था कि जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, समझो बैठा है कोई गुंडा। आज मैं कह सकता हूं, जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई। इनके कारनामे अयोध्या और कन्नौज में देखने को मिले हैं। इनको लोकलाज नहीं है। बेटियों और बहन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले लोग हैं। इनके वास्तविक संस्कार देखने हैं तो सपा के सोशल मीडिया के हैंडल देखें, कितने घटिया स्तर की बातें करते हैं। यह सपा के चरित्र को दिखाता है। डबल इंजन की सरकार बेटी और बहन के साथ खिलवाड़ नहीं करने देगी। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती के परिणाम आने वाले हैं। पहले जो उपेक्षित रहते थे। अब कोई दिक्कत नहीं है। बागपत, शामली, बुलंदशहर के लोगों को बड़े आराम से नौकरी मिल रही है। यहां के व्यापारियों की भी सुरक्षा का ख्याल रखा जा रहा है। बेटी-बहन का सम्मान करने वाले लोग चाहिए, भाजपा और रालोद आपको यह गांरटी देने आई है कि यह काम केवल हम करेंगे। हमारे आदर्श चौधरी चरण सिंह जी हैं, हमारे आदर्श धर्म सिंह कोतवाल जैसे महान क्रांतिकारी हैं, हमारे आदर्श भारत माता का वह लाल है, जो खुद को बलिदान कर रहा है। हम एक ही बात कहते हैं कि हर काम देश के नाम होना चाहिए, पीएम मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ की योजना चलाई, ‘विकास सबका, सम्मान सबका, लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं।’ उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस में तलाक सा हो गया है। दोनों दलों के बीच खटपट हो गई है। लोकसभा चुनाव में लोगों को बरगलाया, जनता को गुमराह किया। गलत मार्ग पर ले जाने का प्रयास किया। अवसर है अब इस सपा का सफाचट करने का। सपा के यहां उम्मीदवार मुजफ्फरनगर दंगे के सरगना हैं। हथियारों का जखीरा मिला था। सपा के मुखिया उन दंगाइयों को सरकारी आवास पर सम्मानित करते थे। सपा की सरकार में पलायन का दंश देखा। व्यापारी उत्तर प्रदेश छोड़ने के लिए मजबूर था। आज बहन-बेटियों के सम्मान से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता है। अब यूपी में दंगा नहीं हो रहा है, ना पलायन हो रहा है। जल्दी मुजफ्फरनगर को रैपिड ट्रेन का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 60 हजार पुलिस भर्ती का परिणाम आने वाला है, यहां का युवा खेलता है, जो पहले मेडल लाते थे, अब इन जिलों के युवा बड़ी संख्या में भर्ती होते हैं। खिलाड़ियों के लिए नई पॉलिसी बनाई गई है। जो हमारे लिए देश के लिए मेडल जीतते हैं, उन्हें हम मेडल भी देते हैं और रुपये भी। पिछले 7.5 साल से एनडीए की सरकार सत्ता में है। कोई बेटी-बहन के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता। आरोपियों को पता है कि ऐसा करने की सजा क्या होगी। उन्हें पता है दंगों की कीमत क्या चुकानी पड़ेगी।

आरोपी ने किया बड़ा खुलासा, बाबा सिद्दी की हत्या का ‘प्लान B’ भी तैयार था

नई दिल्ली एनसीपी नेता बाबा सिद्दी की हत्या मामले में गिरफ्तार 23 साल के आरोपी ने पुलिस को बताया कि उनकी हत्या के लिए प्लान बी भी तैयार किया गया था। 12 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी की उनके बेटे के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कारवेनगर पुण के रहने वाले गौरव विलास को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। वह इस मामले से जुड़ा 16वां आरोपी है। जानकारी के मुताबिक वह वॉन्टेड आरोपी शुभम लोनकर और गिरफ्तार आरोपी राम कनौजियाके संपर्क में था। पुछाताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि गोली चलाने का अभ्यास करने के लिए वह झारखंड गया था। मास्टरमाइंड ने दोनों ही आरोपियों को झारखंड भेजा था। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक गौरव और मोहोल 28 जुलाई को झारखंड गए थे और एक दिन उनकी ट्रेनिंग हुई थी। इसके बाद अगले ही दिन दोनों पुणे लौट आए। वे दोनों लोनकर के संपर्क में थे। झारखंड जाने से पहले गौरव ने अपने परिवार को बताया था कि वह एक दौस्त से मिलने उज्जैन जा रहा है। जांच में पता चला है कि बिश्नोई गैंग ने प्लान के तहत 6 शूटरों को हायर किया था। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि लोनकर ने उन्हें 25 लाख रुपये देने का वादा किया था। इसके अलावा दुबई की यात्रा, एक फ्लैट और गाड़ियों का भी लालच दिया गया था। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का भी इस हत्या में हाथ था। पिछळे ही महीने अनमोल को एनआईए ने अपनी वॉन्टेड लिस्ट में शामिल किया है और 10 लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया है। उसका नाम कई अन्य मामलों से भी जुड़ा हुआ है।

अनिल विज की फटकार के बाद रोडवेज के अधिकारियों ने अंबाला छावनी बस अड्डे पर काफी सुधार किये

अंबाला पहले दिन ही अनिल विज परिवहन मंत्री बनने पर एक्शन मोड़ में दिखाई दिए थे। निरीक्षण के दौरान मंत्री को बस अड्डे पर कई समस्याएं मिली थी। इन समस्याओं को देखकर मंत्री भड़क गए थे और अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई थी। परंतु अब अनिल विज की फटकार के बाद रोडवेज के अधिकारियों ने अंबाला छावनी बस अड्डे पर काफी सुधार कर दिए हैं। अंबाला छावनी का बस अड्डा सबसे व्यस्त बस अड्डा है। बस अड्डे में काउंटर के पिलर पर बस के जाने की समय सारणी लिखवाई गई है। शौचालय और बस अड्डा परिसर में कई लाइटें और पंखे खराब पड़े थे। इन सभी को बदलकर चालू किया गया है। बस अड्डे के अंदर से लाल कुर्ती की ओर जाने वाला रास्ता कई सालों से खुला हुआ था। उसे अब बंद करवाया गया है जिससे अब वहां पर लाल कुर्ती के लोग गंदगी न फैंक सके। इस बारे में जानकारी देते हुए अतिरिक्त SS बस अड्डा विजेंद्र सिंह ने बताया कि अनिल विज पहले ही दिन परिवहन मंत्री बनने पर अंबाला कैंट बस स्टैंड पहुंचे थे और उन्हें बस स्टैंड पर कुछ कमियां मिली थी। जैसे गंदे शौचालय, पंखे, लाइटें खराब और साफ सफाई न होना, बस स्टैंड परिसर में बोर्ड फटा मिलना। यह सब कमियां पाई गई थी जिन कमियों को हमने दूर करने का प्रयास किया है और आगे भी करते रहेंगे।

स्पा सैंटर की आड़ में जिस्फरोशी का चल रहा था धंधा, पुलिस ने 2 युवतियों सहित 7 काबू, मामला दर्ज, जांच शुरू

अमृतसर थाना रणजीत एवेन्यू की पुलिस ने रणजीत एवेन्यू डी ब्लॉक स्थित स्पा सैंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के अड्डे का पर्दाफाश करते हुए 2 युवतियों सहित 7 काबू किया है। आरोपियों की पहचान ऋषभ, जसवंत सिंह, अमृतसरपाल सिंह, महक प्रीत सिंह, अमरपाल सिंह, जसप्रीत कौर व हरप्रीत कौर के रूप में हुई है। फिलहाल इंस्पैक्टर सुमनप्रीत कौर की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिकिंग एक्ट के अधीन केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इंस्पैक्टर ने बताया कि इनपुट थी कि रणजीत एवेन्यू स्थित टैटू नेशन स्पा सैंटर में कुछ लोग वैश्यावृत्ति का धंधा चला रहे हैं और आने वाले ग्राहकों से मोटी रकम वसूली जा रही है। इस पर छापामारी कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

छठ पूजा पर वाहनों की पार्किंग को पर्ची काटी जा रही, पार्किंग वसूली अपनी मनमर्जी कर रहे, गरमाया माहौल

लुधियाना लुधियाना में सतलुज दरिया पर छठ पूजा पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है जिसकी एक वीडियो भी वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार छठ पूजा पर वाहनों की पार्किंग को लेकर सतलुज दरिया पर पर्ची काटी जा रही है।  इस दौरान पार्किंग वसूली करने वाले अपनी मनमर्जी कर रहे हैं जिसे लेकर लोगों में माहौल गरमा गया है। वाहन पार्क करने वाले मनोज कुमार यादव का कहना है कि पार्किंग पर्ची पर 10 रुपये लिखे हैं और उसे काटकर 50 रुपये की पर्ची थमा दी गई है। पार्किंग वसूली करने वाले अपनी मनमर्जी कर रहे हैं जो सरासर अन्याय है। यह सारा मामला कैमरे में कैद हो गया है। 

ब्रैम्पटन शहर में हिंदू मंदिर के पुजारी का निलंबन रद्द, ‘बटोगे तो कटोगे’ वाले बयान पर मचा था हंगामा

कनाडा कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में हिंदू मंदिर के पुजारी को निलंबन के बाद फिर से बहाल कर दिया गया है। उन पर हिंसक बयानबाजी करने का आरोप था। हाल ही में खालिस्तानी झंडे लिए प्रदर्शनकारियों और वहां मौजूद लोगों के बीच झड़प हुई थी। इस घटना के बाद पुजारी राजिंदर प्रसाद पर हिंसक बयान देने का आरोप लगा। उन्होंने अपने समुदाय के सदस्यों को ‘बटोगे तो कटोगे’ की चेतावनी दी थी। इस पर ऐक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। हालांकि, समीक्षा के बाद मंदिर संगठन ने उन्हें 2 दिन बाद बहाल कर दिया। ब्रैम्पटन में 3 नवंबर को हिंदू सभा मंदिर में विरोध प्रदर्शन हुआ था। सोशल मीडिया पर प्रसारित कुछ अपुष्ट वीडियो में प्रदर्शनकारी खालिस्तान समर्थक बैनर लिए हुए थे। वीडियो में लोगों के बीच हाथापाई और मंदिर के आसपास के मैदान में एक-दूसरे पर डंडे से वार करते हुए दिखाया गया। खालिस्तानी झंडे लेकर आए प्रदर्शनकारियों की लोगों के साथ झड़प हुई। उन्होंने मंदिर प्राधिकारियों और भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित वाणिज्य दूतावास के कार्यक्रम में भी बाधा पहुंचाई। ‘विवादित बयान पर लिया गया था ऐक्शन’ कनाडाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को हिंदू सभा मंदिर की ओर से एक बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया कि रविवार को प्रदर्शनकारियों के साथ पुजारी की विवादास्पद संलिप्तता के कारण उसे निलंबन किया गया है। हालांकि, बयान में इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई। ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने कहा कि पुजारी ने हिंसक बयानबाजी की थी। ब्राउन ने पोस्ट में कहा, ‘अधिकांश सिख कनाडाई और हिंदू कनाडाई सद्भावना से रहना चाहते हैं और हिंसा बर्दाश्त नहीं करते। हिंदू सभा मंदिर के अध्यक्ष मधुसूदन लामा ने हिंसक बयानबाजी करने वाले पंडित को निलंबित कर दिया है। ओंटारियो सिख और गुरुद्वारा परिषद ने रविवार रात हिंदू सभा में हुई हिंसा की निंदा की है।’ प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस घटना की निंदा की थी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कनाडाई को अपने धर्म का स्वतंत्र तरीके से और सुरक्षित माहौल में पालन करने का अधिकार है।

ICC मैच रेफरी जेफ क्रो ने कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम के आउटफील्ड को असंतोषजनक रेटिंग

ग्वालियर  ग्‍वालियर के नवनिर्मित माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम की पिच को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने अच्छी रेटिंग दी है। भारत-बांग्लादेश के बीच खेली गई टी-20 सीरीज के तहत पहला मैच छह अक्टूबर को यहां खेला गया था। इसके अलावा दिल्ली और हैदराबाद की पिचों को भी अच्छी रेटिंग मिली है, क्योंकि ये केंद्र सबसे छोटे प्रारूप की आवश्यकताओं के अनुरूप थे। आइसीसी मैच रेफरी जेफ क्रो ने कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम के आउटफील्ड को असंतोषजनक रेटिंग दी है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच को बहुत अच्छा माना है जबकि सत्र के दौरान इस्तेमाल किए गए अन्य चार घरेलू केंद्रों को संतोषजनक माना गया है। सरकारी स्वामित्व वाले कानपुर स्टेडियम की खराब जल निकासी प्रणाली के कारण बांग्लादेश के विरुद्ध केवल दो ही पूरे दिन का खेल हो सका और पिच को संतोषजनक रेटिंग दिए जाने के बावजूद आउटफील्ड न्यूजीलैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर की नाराजगी से नहीं बच पाई। बांग्लादेश के विरुद्ध भारत के टेस्ट मैच के लिए इस्तेमाल की गई कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम के आउटफील्ड को आइसीसी मैच रेफरी जेफ क्रो ने असंतोषजनक रेटिंग दी है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच को बहुत अच्छा माना है जबकि सत्र के दौरान इस्तेमाल किए गए अन्य चार घरेलू केंद्रों को संतोषजनक माना गया है। सरकारी स्वामित्व वाले कानपुर स्टेडियम की खराब जल निकासी प्रणाली के कारण बांग्लादेश के विरुद्ध केवल दो ही पूरे दिन का खेल हो सका और पिच को संतोषजनक रेटिंग दिए जाने के बावजूद आउटफील्ड न्यूजीलैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर की नाराजगी से नहीं बच पाई। बांग्लादेश के विरुद्ध टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए इस्तेमाल किए गए ग्वालियर, दिल्ली और हैदराबाद की बड़े स्कोर वाली पिचों को बहुत अच्छी रेटिंग मिली है क्योंकि वे सबसे छोटे प्रारूप की आवश्यकताओं के अनुरूप थे। न्यूजीलैंड के विरुद्ध इस्तेमाल किए गए सभी तीन टेस्ट स्थल बेंगलुरु का चिन्नास्वामी स्टेडियम, पुणे के गहुंजे में महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम को आइसीसी मैच रेफरी से संतोषजनक रेटिंग मिली।

जीतू पटवारी अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को भी धन्यवाद देना चाहिए जिन्होंने उनकी असफलताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें घर बैठा दिया- केसवानी

भोपाल दिवाली को बीते एक हफ्ता हो गया है लेकिन मध्यप्रदेश में आतिशबाजी अभी भी जारी है। यह आतिशबाजी पटाखों की नहीं बल्कि मध्य प्रदेश कांग्रेस में इस्तीफों की है। गुरुवार को भी पार्टी को बड़ा झटका लगा। पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है। जोशी एक बार फिर से भाजपा में शामिल हो गए हैं। दीपक जोशी के वापस बीजेपी में शामिल होने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान ने सियासी पारे को हाई कर दिया है। उन्होंने कहा ‘दीपक जोशी मेरे पास आए थे, जो गलती मैं नहीं सुधर पाया वह उन्होंने खुद सुधार ली। मेरा उन्हें धन्यवाद।’ इसके बाद अब बीजेपी जीतू पर हमलावर है। केसवानी का हमला ‘अपनी असफलता छिपा रहे पटवारी’ जीतू पटवारी के इस बयान पर मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने पलटवार करते हुए कहा है कि ‘अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए जीतू पटवारी दीपक जोशी जी का धन्यवाद कर रहे हैं। अच्छी बात है। आपको अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को भी धन्यवाद देना चाहिए जिन्होंने उनकी असफलताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें घर बैठा दिया। आपको उन साढ़े 5 लाख लाख कार्यकर्ताओं को भी  धन्यवाद देना चाहिए जिन्होंने आपकी असफलताओं को पहचान कर कांग्रेस को अलविदा कह दिया। आपको धन्यवाद उन 29 सांसदों का भी करना चाहिए जिन्होंने आपकी असफलता पहचानते हुए मध्यप्रदेश को कांग्रेस मुक्त करने का कार्य किया। ‘ सलाह ‘अच्छे विपक्ष की भूमिका निभाएं’ डॉ दुर्गेश केसवानी ने कहा कि जीतू पटवारी सबसे असफल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष में से एक हैं। उन्हें कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अजय सिंह राहुल भैया और लक्ष्मण सिंह समेत उन तमाम कांग्रेस के बड़े नेताओं को भी धन्यवाद देना चाहिए जिन्होंने कहा था की जीतू पटवारी को ब्याज समेत सम्मान लौटाएंगे। केसवानी न कहा कि ‘कहीं ऐसा ना हो की पूरी की पूरी कांग्रेस आपको अलविदा कह दें और आपको धन्यवाद कहने का मौका तक ना मिले, इसलिए अपना ध्यान अपनी कांग्रेस पार्टी पर दें। डॉक्टर केसवानी ने पटवारी को सलाह देते हुए कहा कि एक अच्छे विपक्ष की भूमिका निभाएं ताकि जनता आपको धन्यवाद दे सके।’

पुलिस बैंड प्रशिक्षण में पुलिसकर्मियों की सहमति आवश्यक : हाईकोर्ट

जबलपुर बैंड प्रशिक्षण के लिए पुलिसकर्मियों की सहमति अनिवार्य होने के संबंध में हाईकोर्ट जारी आदेश को लेकर सरकार ने उसे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में आवेदन दायर किया था। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक जैन की एकलपीठ ने सुनवाई के बाद सरकार के आवेदन को खारिज कर दिया। एकलपीठ ने सरकार को कानूनी प्रावधान अपनाने की स्वतंत्रता प्रदान की है। गौरतलब है कि बिना सहमति पुलिसकर्मियों को बैंड प्रशिक्षण में शामिल किए जाने के खिलाफ दस पुलिसकर्मियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका की सुनवाई करते हुए जबलपुर मुख्यपीठ की एकलपीठ ने 6 अगस्त 2024 को जारी अपने आदेश में कहा था कि पुलिस बैंड प्रशिक्षण में पुलिसकर्मियों की सहमति आवश्यक है। बिना सहमति यह प्रशिक्षण अनिवार्य नहीं किया जा सकता। सरकार ने इस आदेश को वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। अपील में कहा गया था कि मुख्यपीठ ने इंदौर खंडपीठ द्वारा पारित आदेश का हवाला देते हुए यह आदेश जारी किया था। इसके बाद ग्वालियर खंडपीठ ने दायर याचिका की सुनवाई करते हुए अपने आदेश में कहा कि पुलिसकर्मियों को बैंड प्रशिक्षण के लिए तैयार किया जा सकता है। इंदौर और ग्वालियर खंडपीठ द्वारा पारित आदेशों में अलग-अलग दृष्टिकोण अपनाए गए थे। एकलपीठ ने सरकार के आवेदन को खारिज करते हुए कहा कि ग्वालियर खंडपीठ में याचिका की सुनवाई के दौरान इंदौर खंडपीठ के आदेश को न्यायालय के समक्ष विचारार्थ नहीं रखा गया था। इसके अलावा, याचिकाकर्ता विशेष सशस्त्र बल के सदस्य थे, जिनके पास नियमित पुलिसिंग कर्तव्य नहीं होते हैं, जैसे कानून व्यवस्था बनाए रखना और अपराधों की जांच करना। एकलपीठ ने याचिका खारिज करते हुए सरकार को कानूनी प्रावधानों के उपयोग की स्वतंत्रता प्रदान की है।

अब कोहरे व कम दृश्यता में भी Bhopal Airport पर उतर सकेंगे विमान, उन्नत लैंडिंग सिस्टम स्थापित

 भोपाल  राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर अब खराब मौसम में भी विमान लैंड हो सकेंगे। सर्दी एवं कोहरे के कारण अक्सर विमानों को पास के एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर देना पड़ता है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अब आईएलएस यानि इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम को अपग्रेड कर दिया है। नया केटेगरी-दो सिस्टम स्थापित कर दिया गया है। सफल रहा परीक्षण गुरुवार को इसका हवाई परीक्षण किया गया। विशेष विमान से हुए लैंडिंग परीक्षण में सिस्टम अपने मापदंड के अनुरूप पाया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सितंबर माह में सिस्टम को अपग्रेड कर ग्राउंड टेस्टिंग की थी। गुरुवार को दिल्ली से अथॉरिटी का विशेष सर्विस एयरक्राफ्ट भोपाल पहुंचा। इस विमान ने नए सिस्टम एवं नेविगेशन प्रणाली का परीक्षण किया। आरवीआर सिस्टम भी लगा विमान में चार सदस्यीय विशेषज्ञ टीम सवार थी। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि परीक्षण सफल रहा। एयरपोर्ट पर पहले से केटगेरी-एक सिस्टम के साथ रनवे विजुअल रेंज (आरवीआर) भी लगा है। इसकी मदद से रन-वे पर लगी लाइटिंग की मदद से 550 मीटर तक दृश्यता होने पर विमान लैंड हो जाते हैं। सिस्टम अपग्रेड होने के बाद 350 मीटर तक दृश्यता होने पर भी विमान आसानी से लैंड हो सकेंगे। डीजीसीए से अनुमति मिलना बाकी परीक्षण रिपोर्ट अब नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को भेजी जाएगी। डीजीसीए से औपचारिक अनुमति मिलने के बाद नया सिस्टम काम करने लगेगा। आमतौर पर दिसंबर से फरवरी माह के बीच घने कोहरे के कारण उड़ानें लेट होती हैं। कई बार उन्हें डायवर्ट करना पड़ता है। अब इसमें कमी आएगी। 350 मीटर से कम दृश्यता होने पर ही उड़ानें डायवर्ट करने की जरूरत होगी। पिछले दिनों एयरपोर्ट पर स्वचलित मौसम अवलोकन प्रणाली (एडब्ल्यूओएस) भी स्थापित की गई थी। इसकी स्थापना से मौसम खराब होने पर पायलटों को तत्काल कोहरे, वर्षा या आंधी चलने की जानकारी मिल जाती है। सुरक्षित लैंडिंग में मदद मिलती है।

पुलिस ने बुरहानपुर में कसाई खाने पर दबिश, 400 किलो गोवंशी मांस जब्त, बैलों के अवशेष मिले

बुरहानपुर  तीन थानों की पुलिस ने शुक्रवार सुबह शहर के आजाद नगर क्षेत्र स्थित एक कसाई खाने में छापा मार कर 400 किलो गोवंश का मांस जब्त किया है। सीएसपी गौरव पाटिल के नेतृत्व में तड़के गणपति थाना, लालबाग और कोतवाली के करीब 25 अधिकारियों व जवानों ने कसाई खाने दबिश दी। छापे की खबर पहले ही गोवंशी का वध करने वालों की लग गई थी, जिसके चलते वे फरार हो गए थे। यह कसाई खाना अफजल कुरैशी का बताया जा रहा है। पुलिस को मौके से काटे गए दो बैलों के अवशेष भी मिले हैं। पशु चिकित्सा विभाग ने जब्त मांस के सैंपल लिए हैं। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। लगाई जाएगी रासुआ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि काफी समय से आजाद नगर में गोवंश को मारने कर, मांस बेचे जाने की सूचना मिल रही थी। गुरुवार रात मुखबिर से सूचना मिलने पर तड़के कार्रवाई की योजना बनाई गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपितों के खिलाफ अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज करने के साथ ही रासुआ भी लगाई जाएगी। पशु बाजारों बाजारों से करते हैं खरीदी शहर के कसाई बोरगांव व सनावद में लगने वाले पशु बाजारों से कृषि के नाम पर गोवंशी की खरीदी करते हैं। बाद में उन्हें आजाद नगर के कसाई खानों में लाकर मार दिया जाता है। पशु बाजारों में गाय-बैल बेचने वाले व्यापारी और किसान क्रेता के किसान होने की पुष्टि तक नहीं करते। वहां से रात के अंधेरे में इन गोवंशों को कत्लखाने पहुंचाया जाता है।

फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, हादसे में तीन की दर्दनाक मौत, कैंटर से टकराया था टेंपो ट्रैवलर

फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर अयोध्या से वृंदावन जा रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो-ट्रैवलर एक कैंटर से टकरा गया। इस भयानक दुर्घटना में बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ट्रैवलर चालक सहित पांच से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। चालक समेत 5 से अधिक लोग घायल जानकारी के मुताबिक, अयोध्या-वृंदावन दर्शन करने जा रहे टेंपो-ट्रैवलर सवार श्रद्धालुओं को कैंटर ने एक्सप्रेसवे पर टक्कर मार दी। इस घटना में एक बच्चे और महिला सहित 3 की मौत हो गई। वहीं, ट्रैवलर चालक समेत पांच से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों को सैफई पीजीआई और मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा गया है। मनीष कुमार (38) निवासी गांव मारौली थाना उम्मरगांव जिला बलसाड़, गुजरात जो कि टेंपो-ट्रैवलर का चालक है। वह ट्रैवलर में 19 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या और वृंदावन दर्शन के लिए गत 2 नवंबर को निकला था। हादसे में बच्चे समेत हुई तीन की मौत बताया जा रहा है कि अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के बाद ट्रैवलर चालक सभी श्रद्धालुओं को लेकर 7 नवंबर की शाम अयोध्या से वृंदावन दर्शन के लिए जा रहा था।शुक्रवार सुबह वह थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत किलोमीटर संख्या 54 के समीप पहुंचा। अचानक पीछे से एक कैंटर उसको ओवरटेक करते हुए तेजी से निकल गया। कैंटर से बचने के लिए ट्रैवलर चालक ने वाहन को बाईं ओर मोड़ा। इस दौरान एक्सप्रेस-वे पर पहले से खड़े एक कैंटर में टेंपो-ट्रैवलर घुस गया। इस घटना में युग (13) निवासी खरड़पुर जिला सिलवास दमन, दादरनगर हवेली की मौत हो गई। मृतकों की अभी कुल संख्या तीन बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

व्हाइट हाउस के मुताबिक राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने के फैसले को सही मानते हैं बाइडेन !

वाशिंगटन व्हाइट हाउस के मुताबिक प्रेसिडेंट जो बाइडेन का मानना है कि राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने का उनका फैसला ‘सही’ था। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने एक ब्रीफिंग के दौरान यह बात कही। यह राष्ट्रपति-चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत की घोषणा के बाद पहली ब्रीफिंग थी। बता दें इस चुनाव में बाइडेन की जगह डेमोक्रेट उम्मीदवार बनीं कमला हैरिस जीत दर्ज नहीं कर सकी। पियरे ने कहा, “उन्हें (बाइडेन) बहुत गर्व था। जब उन्होंने मशाल उपराष्ट्रपति को सौंपने का फैसला किया, तो उन्हें लगा कि उस समय यह सही फैसला था। उन्हें (बाइडेन) विश्वास था कि वह (कमला हैरिस) तैयार थीं।” पियरे ने सीधे तौर पर यह जवाब नहीं दिया कि क्या बाइडेन को अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने का अफसोस है या नहीं? जीन-पियरे ने राष्ट्रपति के रूप में बाइडेन की उपलब्धियों का बखान करने की कोशिश की, जबकि डेमोक्रेट्स की हार के लिए कोई सीधा कारण नहीं बताया। व्हाइट हाउस अधिकारी ने कहा, “हम जो भी उपलब्धियां हासिल कर सके, उसके बावजूद, कोविड-19 महामारी के कारण वैश्विक स्तर पर प्रतिकूल परिस्थितियां रहीं, जाहिर है, कोविड-19 के कारण सप्लाई चेन में व्यवधान उत्पन्न हुआ, और इसका राजनीतिक प्रभाव कई पदाधिकारियों पर पड़ा।” इससे पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ऐलान किया कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ‘लड़ाई जारी रखेंगी’ भले ही वह राष्ट्रपति पद का चुनाव हार गई हों। उन्होंने हैरिस को ‘पीढ़ियों का नेता’ करार दिया। बाइडेन ने बुधवार को एक बयान में कहा, “वह उद्देश्य, दृढ़ संकल्प के साथ लड़ाई जारी रखेंगी। वह सभी अमेरिकियों के लिए चैंपियन बनी रहेंगी।” उन्होंने कहा, “सबसे बढ़कर, वह एक ऐसी नेता बनी रहेंगी, जिन्हें हमारी पीढ़ियां याद रखेंगी।’ बाइडेन ने कहा, “आज अमेरिका ने उस कमला हैरिस को देखा, जिन्हें मैं जानता हूं और जिनका मैं प्रशंसक हूं।” बाइडेन ने कहा कि 2016 में अपनी पार्टी का नामांकन प्राप्त करने के बाद कमला को अपना उपराष्ट्रपति चुनना उनका पहला फैसला था और यह ‘मेरा सबसे अच्छा निर्णय था।’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “उनकी दास्तां अमेरिका की सबसे अच्छी कहानी का प्रतिनिधित्व करती है। और जैसा कि उन्होंने आज स्पष्ट किया, मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह उस कहानी को लिखना जारी रखेंगी।”

कमलनाथ ने बताया नोटबंदी भारतीय अर्थव्यवस्था का काला दिन

भोपाल मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आठ साल पहले आज ही के दिन नौ नवंबर 2016 को लागू की गई नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि नोटबंदी ने देश की अर्थव्‍यवस्था की कमर तोड़ दी थी। इतिहास में इसका उल्‍लेख भारतीय अर्थव्यवस्था के काले दिन के रूप में हमेशा होता रहेगा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को कहा, आज ही के दिन आठ नवंबर 2016 को नरेंद्र मोदी सरकार ने नोटबंदी लागू कर देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी थी। नोटबंदी के आठ वर्ष बाद भी आज तक देश उसकी मार से उबर नहीं पाया है। जिन उद्देश्यों को लेकर नोटबंदी की गई थी, उसका भी कहीं अता पता नहीं है। कमलनाथ ने नोटबंदी के चलते बैंको तक वापस आई रकम का हवाला देते हुए कहा, एक आंकड़े के मुताबिक नोटबंदी के बाद लगभग 99 प्रतिशत पैसा वापस बैंकों में आ गया, जो साबित करता है कि नोटबंदी से कालेधन पर वार करने का सरकार का दावा झूठा निकला। नोटबंदी से आतंकवाद की कमर तोड़ने की भी बात कही गई थी, लेकिन हकीकत में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। देश में आतंकी घटनाएं नोटबंदी के बाद भी लगातार जारी हैं। उन्होंने कहा, नोटबंदी से सिर्फ गरीबों की जेब और देश की अर्थव्यवस्था पर डाका डाला गया। गरीबों की छोटी-छोटी बचत नोटबंदी से खत्म हो गई। सैकड़ों लोग कतार में मर गए, कई शादियां टूट गईंं, लेकिन इस सरकार के पास नोटबंदी की सफलता के नाम पर सिर्फ झूठे दावे और आंकडे़ ही हैं। 1000 रुपये के नोट बंद कर 2000 रुपये के नोट चलन में लाना और फिर ये कहना कि बडे़ नोट भ्रष्टाचार रोकने के लिए बंद किए गए, सरकार का हास्यास्पद तर्क नजर आया। 2000 रुपये का नोट क्यों लाया गया था, और क्यों वापस लिया गया, आज तक इसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। ज्ञात हो कि काले धन पर रोक, आतंकवाद पर अंकुश, भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के मकसद से नौ नवंबर 2016 को नोटबंदी अमल में लाई गई थी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet