LATEST NEWS

जम्मू-कश्मीर : सोपोर में सेना ने 2 आतंकियों को किया ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

सोपोर जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सेना ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया है। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। मारे गए दहशतगर्दों की पहचान की जा रही है। छिपे हुए कुछ और आतंकियों के खिलाफ आतंकवाद विरोधी अभियान शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी है। अधिकारियों ने कहा कि मुठभेड़ गुरुवार शाम को उस समय शुरू हुई, जब संयुक्त बलों ने दहशतगर्दों की मौजूदगी की सूचना के बाद सोपोर के पानीपोरा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने कहा, ‘तलाशी अभियान के दौरान गोलीबारी हुई। इस दौरान 2 आतंकियों को ढेर कर दिया गया।’ उन्होंने बताया कि प्रारंभिक गोलीबारी के बाद अतिरिक्त बलों को क्षेत्र में भेजा गया था। पूरी रात सुरक्षा बलों ने इलाके के चारों ओर कड़ी घेराबंदी बनाए रखी और शुक्रवार तड़के भी गोलीबारी हुई थी। पुलिस ने गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी की पुष्टि कर दी थी। उत्तरी कश्मीर में मंगलवार के बाद से यह तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले 2 मुठभेड़ों में कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों में अलग-अलग मुठभेड़ों में दो आतंकवादी मारे गए थे। 2 ग्राम रक्षा गार्ड को अगवा करने के बाद हत्या वहीं, जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऊपरी इलाकों में गुरुवार को आतंकवादियों ने दो ग्राम रक्षा गार्ड को अगवा करने के बाद उनकी हत्या कर दी। सनातन धर्म सभा संगठन ने इन हत्याओं के विरोध में शुक्रवार को किश्तवाड़ में पूर्ण बंद का आह्वान किया। हत्या की इस घटना के बाद पुलिस और सेना ने घने जंगल वाले इलाके में व्यापक संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया। ओहली-कुंतवाड़ा निवासी नजीर अहमद और कुलदीप कुमार बृहस्पतिवार सुबह अधवारी क्षेत्र के मुंजला धार जंगल में अपने मवेशियों को चराने गए थे, लेकिन वे वापस नहीं लौटे। आतंकवादियों की ओर से उनका अपहरण कर हत्या किए जाने की खबरों के बीच पुलिस दल उन्हें खोजने निकले थे।  

लोकायुक्त की टीम ने 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों धरा

दमोह दमोह में शुक्रवार को सागर लोकायुक्त की टीम ने जमीन के सीमांकन के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा। इमलाई गांव के निवासी शुभम चौधरी ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिता के नाम के प्लाट के सीमांकन के लिए पटवारी तखत सिंह 25,000 रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। आवेदक शुभम के बार-बार निवेदन करने के बाद भी पटवारी ने काम नहीं किया और अंततः 15,000 रुपये में बात तय हुई। शुभम इस रिश्वत को देना नहीं चाहता था, इसलिए उसने सागर लोकायुक्त को पूरे मामले की जानकारी दी और एक वॉइस रिकॉर्डिंग भी सौंपी। शुक्रवार को रिश्वत की राशि देने का समय निर्धारित किया गया, जिसके बाद लोकायुक्त ने कार्रवाई की योजना बनाई। सागर लोकायुक्त कार्यालय ने शुभम को रंग लगे हुए 15,000 रुपये के नोट दिए और उसे इमलाई पंचायत में पटवारी से मिलने के लिए भेजा। जैसे ही पटवारी तखत सिंह ने रिश्वत की रकम ली, मौके पर मौजूद लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7 के तहत पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस ट्रैप ऑपरेशन में निरीक्षक रंजीत सिंह और रोशनी जैन समेत लोकायुक्त का स्टाफ शामिल रहा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त संदेश गया है। वहीं, आवेदक शुभम चौधरी ने लोकायुक्त की मदद से बिना रिश्वत दिए सीमांकन का काम पूरा करवाने की उम्मीद जताई है।

आयुक्त लोक शिक्षण राज्य स्तरीय बैण्ड प्रतियोगिता में हुई शामिल

भोपाल बैण्ड गतिविधियां, विद्यार्थियों में लयबध्द संगीत के साथ अनुशासन और टीम भावना विकसित करती है । स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहना चाहिए। इससे उनका समग्र रूप से विकास होता है। मध्यप्रदेश के स्कूलों ने राष्ट्रीय स्तर की बैण्ड प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर देश भर में अपने राज्य का नाम रौशन किया है। उन्होंने कहा कि बैण्ड गतिविधियों का अधिक से अधिक विद्यालयों में विस्तार किया जायेगा। आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती शिल्पा गुप्ता राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित केम्पियन स्कूल में राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रही थी। उन्होंने गुब्बारे उड़ाकर बैण्ड प्रतियोगिता के शुभारंभ की उद्घोषणा की। आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के गुणात्मक सुधार के साथ साहित्यिक, गीत-संगीत, खेलकूद और योग से जुड़ी गतिविधियों का विस्तार किया जा रहा है। मैदान में उपस्थित दर्शकों ने प्रदेश के सभी से संभागों से शामिल हो रहे ब्रास बैंड और पाइप बैंड की 19 विजेता टीमों के सहभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर संचालक लोक शिक्षण डी.एस. कुशवाहा भी मौजूद थे। प्रतियोगिता में ब्रास बैंड और पाइप बैंड श्रेणियों की विजेता टीमों के द्वारा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सेदारी की जायेगी। राष्ट्रीय स्तर की विजेता और उप विजेता टीम को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली वर्ष 2025 की गणतंत्र दिवस परेड में सहभागिता करने का अवसर मिलेगा। उल्लेखनीय है कि पिछले दो वर्षों से मध्यप्रदेश की बैण्ड टीम को गणतंत्र दिवस परेड में सहभागिता का अवसर मिल रहा है। प्रदेश में इस वर्ष स्कूल बैण्ड प्रतियोगिता संभागीय स्तर और इसके बाद राज्य स्तर पर आयोजित की जा रही है। वर्ष 2023 में वेस्टर्न जोन बैण्ड प्रतियोगिता का आयोजन शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पुणे में आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश से बालिका ब्रास बैण्ड प्रतियोगिता में भोपाल के कार्मल कॉन्वेन्ट स्कूल बीएचईएल और मॉडल स्कूल टीटी नगर, बालक पाइप बैण्ड प्रतियोगिता में ओलम्पस स्कूल विदिशा, ब्रास बैण्ड बाल प्रतियोगिता में सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल इटारसी ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।  

BJP का सराहनीय कदम, केवल सिंह ढिल्लों के प्रयासों से हलके के गांवों में किसानों तक डी.ए.पी. खाद पहुंचनी शुरू हो गई

बरनाला बरनाला विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों के प्रयासों से हलके के गांवों में किसानों तक डी.ए.पी. खाद पहुंचनी शुरू हो गई है। आज गांव नंगल व ठुल्लेवाल के किसानों ने डी.ए.पी. खाद उपलब्ध करवाने के लिए केवल सिंह ढिल्लों का धन्यवाद किया। इस मौके पर केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पिछले दिनों गांवों में चुनाव प्रचार के दौरान किसानों ने डी.ए.पी. खाद की कमी का मुद्दा उनके ध्यान में लाया गया था जिसके बाद उन्होंने 5 नवंबर को खाद मंत्री और बी.जे.पी. के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर बरनाला के किसानों को खाद मुहैया कराने की मांग की थी। इसके अलावा पार्टी के प्रदेश प्रभारी विजय रूपाणी ने भी बरनाला में फोन पर जेपी नड्डा के ध्यान में यह मामला लाया गया जिसके बाद तुरंत बरनाला हलके की सहकारी समितियों में किसानों के लिए डी.ए.पी. खाद तुरंत पहुंचना शुरू हो गई है जिसके तहत बरनाला के विभिन्न गांवों की सहकारी समितियों में डी.ए.पी. खाद से भरे ट्रक पहुंचने शुरू हो गए हैं और किसानों की यह बड़ी समस्या हल हो गई है जिससे उनके किसान भाई समय पर गेहूं की बुआई कर सकेंगे। उन्होंने डी.ए.पी. खाद की व्यवस्था करने के लिए उर्वरक मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रूपाणी का धन्यवाद किया। केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि वह हमेशा बरनाला के किसानों और सभी वर्गों के साथ खड़े हैं। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने इस कठिन समय में उनके किसान भाइयों को दरकिनार कर दिया और समस्याओं का समाधान किए बिना भाग गई जिसके कारण केंद्र की भाजपा सरकार ने किसान भाइयों का हाथ थाम लिया है। उन्होंने कहा कि डी.ए.पी. खाद की एक और रैक जल्द ही बरनाला के लोगों तक पहुंच जाएगी, जिससे बरनाला के किसानों के लिए डी.ए.पी. खाद आम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब में भाजपा की सरकार बनी और जनता का जनादेश उनके पक्ष में आया तो फसलों की खरीद, डी.ए.पी. खाद समेत किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

शाहजहांपुर: एक खेत में खुदाई के दौरान मिला पुराने हथियारों का जखीरा, पुरातत्व विभाग को भेजी सूचना

शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में खेत की जुताई के दौरान काफी पुराने तलवारों बंदूक समेत अस्त्र शस्त्रों का जखीरा मिला है जिन्हें जिला प्रशासन ने अपने कब्जे में लेकर पुरातत्व विभाग को सूचना भेजी जा रही है। यह जानकारी जिलाधिकारी ने दी। शाहजहांपुर के जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि थाना निगोही अंतर्गत ढकिया परवेजपुर गांव में रहने वाला किसान बाबूराम अपने खेत की जुताई कर रहा था। इसी बीच उसे लोहे की तलवार जैसी कोई वस्तु मिली, जिसके बाद खेत स्वामी ने वहां पर खोद कर देखा तो उसे जमीन के नीचे दबे हुए अस्त्र-शस्त्र मिले हैं। उन्होंने बताया कि खेत में मिले अस्त्र-शस्त में तलवार (23) भाला (एक) खंजर (एक) बंदूक (गाजाही) 12 तथा लोहे के तमाम टुकड़े मिले हैं। बंदूक की केवल नाल (बैरल) ही बची है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि मिट्टी में दबी होने के कारण लकड़ी दीमक का आदि खा गए होंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि उनके संज्ञान में जैसे ही मामला आया, उन्होंने तत्काल ही उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुराने जमाने के मिले हुए शस्त्रों को थाने के मालखाना में सुरक्षित रूप से रखवा दिए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुरातत्व विभाग को पत्र भेज रहे हैं। महेश स्वामी सुक देवानंद कॉलेज के इतिहास विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ विकास खुराना ने बताया कि ढकिया परवेजपुर गांव में मिले अस्त्र-शस्त्र मुगल काल के रोहिल्ला संस्कृति के प्रतीत हो रहे हैं। साथ ही ऐसी संभावना है कि जब 1857 में क्रांति हुई थी, तब ब्रिटिश फौज से क्रांतिकारी हारे होंगे और वह इन्हीं रास्तों से पीलीभीत के जंगलों की ओर गए रहे होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी संभावना है कि इन्हीं क्रांतिकारियों ने अपने हथियार छुपाए होंगे, क्योंकि जीती हुई सेना कभी भी अपने हथियार नहीं छुपाती है। उन्होंने कहा कि जो मैचलाक राइफल मिली है, उसमें बारूद भरकर उसे दागा जाता था जिसे लोग (गजाही) बंदूक भी कहते हैं। इस बंदूक का चलन ब्रिटिश शासन काल में था।

नेता गिर्राज सिंह मलिंगा को तगड़ा झटका, SC ने सरेंडर करने दिए आदेश

बाड़ी राजस्थान के बीजेपी नेता और बाड़ी के पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को तगड़ा झटका लगा है। एईएएन-जेईएन मारपीट मामले में उन्हें 2 सप्ताह में सरेंडर करना होगा। कोर्ट के आदेशानुसार सरेंडर करने के 4 सप्ताह बाद मामले में सुनवाई शुरू होगी।शुक्रवार को जस्टिस वी. रामास्वामी ने ये आदेश दिए। उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग के एईएन और जेईएन के साथ मारपीट का मामला 28 मार्च 2022 का है। धौलपुर जिले के बाड़ी क्षेत्र में तत्कालीन विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा दौरे पर गए हुए थे। ग्रामीण क्षेत्र में जनसुनवाई के दौरान उन्हें बिजली विभाग के अफसरों की शिकायतें मिली तो वे एईएन जेईएन के दफ्तर पहुंच गए। वहां बहस के बाद झड़प और मारपीट हुई। एईएन और जेईएन के साफ गंभीर रूप से मारपीट की गई जिसका कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। मलिंगा को पहले राजस्थान हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली जिसके बाद वे सुप्रीम कोर्ट पहुंचे लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी कोई राहत नहीं दी है। पीड़ित की ओर से एडवोकेट महमूद प्राचा, एडवोकेट आदित्य जैन और एडवोकेट मालती ने पैरवी की। हाईकोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए थे। वे सुप्रीम कोर्ट से राहत पाने की उम्मीद में थे लेकिन सुप्रीम कोर्ट से भी उन्हें बड़ा झटका मिला है। मलिंगा की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखा जिसमें उनकी जमानत खारिज कर दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि पहले सरेंडर हों, उसके बाद ही इस केस में आगे की सुनवाई करेंगे।

अमेरिका के अगले राष्ट्रपति से बात करने को तैयार: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

मॉस्को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी चुनाव जीतने पर डोनाल्ड ट्रंप को बधाई देते हुए कहा कि वह अमेरिका के अगले राष्ट्रपति से बात करने के लिए तैयार हैं। पुतिन ने अमेरिकी चुनावों के नतीजों पर अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी रूस के सोची शहर में एक पोलिसी फोरम के दौरान की। एक लंबे भाषण के अंत में सवालों के जवाब देते हुए पुतिन ने कहा कि वह ‘इस अवसर पर (ट्रंप को) संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में उनके चुनाव पर बधाई देना चाहते हैं।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या वह ट्रंप के साथ चर्चा के लिए तैयार हैं, तो उन्होंने जवाब दिया: ‘हम तैयार हैं।’ पुतिन ने कहा कि उन्हें ‘नहीं पता’ कि यूक्रेन में युद्ध को जल्दी खत्म करने के लिए बातचीत करने के ट्रंप के प्रस्ताव का क्या नतीजा निकलेगा। हालांकि उन्होंने कहा कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के प्रस्ताव अध्ययन के लायक हैं। रूसी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि इस साल की शुरुआत में पेंसिल्वेनिया में एक रैली में हत्या के प्रयास के दौरान ट्रंप ने जिस तरह से खुद को संभाला, उससे वे प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, “वह एक साहसी व्यक्ति निकले।” पुतिन ने कहा, “लोग असाधारण परिस्थितियों में ही दिखाते हैं कि वे कौन हैं। यहीं पर एक व्यक्ति खुद को प्रकट करता है। मेरी राय में, उन्होंने खुद को बहुत ही सही तरीके से, साहसपूर्वक दिखाया।” ट्रंप ने यूक्रेन को दी जाने वाली अमेरिकी सहायता की आलोचना की है – जो 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से 100 बिलियन डॉलर से अधिक हो गई है – जिससे कीव और यूरोपीय संघ में यह डर बढ़ रहा है कि ट्रम्प मुख्य रूप से मास्को की शर्तों पर शांति स्थापित करना चाहते हैं। पुतिन ने यह भी कहा कि वाशिंगटन में राजनीतिक ताकतों ने ट्रंप को उनके पिछले कार्यकाल के दौरान मास्को के साथ संबंधों को सुधारने से रोका था।

Jabalpur Jail : सेंट्रल जेल से फरार हुए कैदी, अधिकारी और कर्मचारियों ने आधा किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ा

जबलपुर जबलपुर मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर पाटन उप जेल से शुक्रवार की सुबह दो कैदी फरार हो गए। जानकारी लगते ही जेल विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने दोनों कैदियों को आधा किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ लिया। जेल के पीछे की 15 फीट ऊंची दीवार को पार करते समय दोनों कैदियों के पैर और कमर में चोट लग गई थी। दोनों कैदी खेत में लंगड़ाते हुए भाग रहे थे। सूचना मिलते ही जेलर हेमेन्द्र बागरी मौके पर पहुंचे और दोनों कैदियों को आधा किलोमीटर दूर ग्राम वनवार से पकड़ लिया। पीछा करने के दौरान जेलर के पैर में भी चोट आई है। जानकारी के मुताबिक पाटन, कटरा निवासी शेख शहादत और कटंगी, कूड़न मोहल्ला का रहने वाला कृष्णा यादव दोनों ही विचाराधीन कैदी हैं। दोनों करीब पांच माह से पाटन उप जेल में बंद है। शेख शहादत रेप का आरोपी है। जबकि कृष्णा अवैध शराब बेचने के मामले में बंद है। जेलर के मुताबिक घटना की जानकारी जेल मुख्यालय भोपाल, केन्द्रीय जेल जबलपुर और कोर्ट की दी गई है। जेल के अंदर चल रहा है काम पाटन उप जेल में इस समय पुताई और साफ-सफाई का काम भी चल रहा है। जिसके चलते बाहर से मिस्त्री और मजदूर भी रोजाना आ रहे है। आशंका जताई जा रही है कि संभवत: दोनों ही कैदियों ने इसी दौरान किसी बाहरी व्यक्ति के साथ मिलकर जेल से भागने का प्लान बनाया होगा। फिलहाल दोनों कैदियों का जेल में इलाज करवाया जा रहा है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर भी पाटन उप जेल पहुंचे हैं।  

एडिलेड में सैम अय्यूब की 82 रनों की पारी, हारिस रऊफ के 5 विकेट के दम पर जीता पाकिस्तान.

 एडिलेड पाकिस्तान की टीम ने एडिलेड वनडे मे ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा अंदाज में हरा दिया. मेलबर्न में हार का स्वाद चखने वाली पाकिस्तानी टीम ने एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया को कोई मौका नहीं दिया और दमदार जीत हासिल कर सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया. एडिलेड वनडे में ऑस्ट्रेलिया की टीम बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई. ना उसके बल्लेबाज चले और ना ही गेंदबाज अपना दम दिखा पाए. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में महज 163 रन बनाए, जवाब में पाकिस्तान की टीम ने ये लक्ष्य 26.3 ओवर में हासिल कर लिया. पाकिस्तान के लिए ये जीत बेहद खास है क्योंकि एडिलेड के मैदान पर उसने पूरे 28 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को मात दी है. आखिरी बार पाकिस्तान ने एडिलेड में खेले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 1996 में हराया था. सैम अय्यूब-हारिस रऊफ ने तोड़ी कमर पाकिस्तान को सबसे ज्यादा चोट सैम अय्यूब और हारिस रऊफ ने पहुंचाई. सबसे पहले हारिस रऊफ ने अपनी तेज रफ्तार गेंदों से ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर को ही तबाह कर दिया. दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने जॉश इंग्लिस , मार्नस लाबुशेन, एरॉन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस का शिकार किया. हारिस रऊफ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना बेस्ट वनडे प्रदर्शन किया, साथ ही एडिलेड के मैदान पर ये किसी भी पाकिस्तानी तेज गेंदबाज का बेस्ट प्रदर्शन भी है. सैम अय्यूब ने बोला हमला हारिस रऊफ के कहर के बाद सैम अय्यूब ऑस्ट्रेलिया कहर बनकर टूटे. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए महज 71 गेंदों में 82 रन बनाए. सैम अय्यूब ने अपनी पारी में 6 छक्के, 5 चौके लगाए. इस खिलाड़ी ने स्टार्क, हेजलवुड, पैट कमिंस, जंपा जैसे गेंदबाजों को नहीं बख्शा. अय्यूब ने अब्दुल्लाह शफीक के साथ 122 गेंदों में 137 रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को पूरी तरह मैच से बाहर कर दिया. सैम अय्यूब के बाद अब्दुल्लाह शफीक ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. शफीक 64 रन बनाकर नाबाद रहे, बाबर आजम ने भी नाबाद 15 रनों की पारी खेली. आखिरी वनडे रविवार को पर्थ में खेला जाएगा, जो सीरीज का वर्चुअल फाइनल बन गया है.

‘भारत ने रूस से तेल खरीदकर पूरी दुनिया का भला किया’- मंत्री हरदीप पुरी

नई दिल्ली भारत ने रूस के तेल खरीदकर पूरी दुनिया की मदद की है। यह दावा है केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का। पुरी ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच रूस से तेल खरीदने के भारत के फैसले ने वैश्विक तेल की कीमतों में संभावित भारी बढ़ोतरी को टालने में मदद की। उन्होंने कहा कि अगर भारत ने रूस से तेल नहीं खरीदा होता तो दुनिया भर में तेल के दाम 200 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकते थे। पुरी ने सस्ता रूसी तेल खरीदने की आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया है। पुरी ने अपनी पोस्ट में एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वे इंटरव्यू देते नजर आ रहे हैं। पुरी ने साफ किया है कि भारत ने रूस से तेल खरीदना जारी रखा है और ऐसा करने में कोई नियम नहीं तोड़ा है। उन्होंने उन लोगों को ‘अज्ञानी’ कहा जो भारत पर प्रतिबंध लगाने की बात करते हैं। मंत्री ने जोर देकर कहा कि रूसी तेल पर कोई प्रतिबंध नहीं है, बल्कि एक मूल्य प्राइस कैप लगा है। भारतीय कंपनियां इस सीमा का पालन कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि कई यूरोपीय और एशियाई देश भी रूस से अरबों डॉलर का कच्चा तेल, डीजल, एलएनजी और अन्य जरूरी खनिज खरीद रहे हैं। ‘हम उन 7 करोड़ नागरिकों के लिए…’ पुरी ने आगे कहा कि ‘हम लगातार उन सभी से एनर्जी खरीदेंगे, जो हमारी कंपनियों को सबसे कम रेट ऑफर कर रहे हैं। यह पीएम नरेंद्र मोदी की लीडरशिप का कॉन्फिडेंस है।’ साथ ही उन्होंने कहा, ‘हम हमारे उन 7 करोड़ नागरिकों के लिए एनर्जी की स्टेबल अवेलेबिलिटी, अफॉर्डेबिलिटी और सस्टेनेबिलिटी सुनिश्चित करेंगे, जो रोज पेट्रोल पंप जाते हैं। यह हमारी टॉप प्रायोरिटी है।’ हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत अकेला ऐसा बड़ा ऑयल कंज्यूमर है, जहां पिछले 3 वर्षों से तेल की कीमतों में महत्वपूर्ण गिरावट आई है।

UP विधानसभा के सचिव की बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई फिर ट्रक ने रौंदा, सड़क हादसे में मौत

 लखनऊ  उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सचिव ब्रजभूषण दुबे की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के दौरान उनका बेटा भी कार में मौजूद था, उसे भी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि ब्रजभूषण दुबे का बेटा गाड़ी चला रहा था, तभी अयोध्या के पास ओवरटेक करने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई। गाड़ी दूसरी लेन में आ रही ट्रक से जा टकराई। भीषण टक्कर के चलते कार बुरी तरह से डैमेज हो गई है। बता दें, मूल रूप से पत्रकार ब्रजभूषण दुबे को केसरीनाथ त्रिपाठी ने अपने कार्यकाल में सूचना अधिकारी के रूप में नियुक्त किया था। जानकारी के मुताबिक विशेष सचिव ब्रजभूषण दुबे गुरुवार रात को अपने बेटे के साथ लखनऊ वापस आ रहे थे। बेटा कृष्णा दुबे गाड़ी चला रहा था। तभी अयोध्या में गाड़ी ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित हो डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चली गई थी। इस दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक और उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए थे। पिता की मौत, बेटे को किया डिचार्ज राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने विशेष सचिव ब्रजभूषण दुबे को मृत घोषित कर दिया। साथ ही बेटे कृष्णा का इलाज कर उसे डिचार्ज कर दिया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस्ती के रहने वाले ब्रजभूषण दुबे की मौत की सूचना मिलते ही लखनऊ से लेकर बस्ती तक शोक की लहर दौड़ पड़ी है। शासकीय कार्य मे आने से पहले तक वें पत्रकारिता से जुड़े थे। अयोध्या में हादसा और बस्ती से लखनऊ तक शोक की लहर वहीं उनके घर में कोहराम मच गया है। हादसा अयोध्या के थाना पटरंगा गनौली कट के पास हाईवे पर बीती रात करीब डेढ़ बजे के आस-पास हुआ है। विशेष सचिव रहे ब्रजभूषण दुबे मिलनसार और सहज स्वभाव के व्यक्ति थे। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता केशरीनाथ त्रिपाठी ने विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए उन्हें सूचना अधिकारी के रूप में नियुक्त किया था।

धान के खेत में अजगर ने किया बुजुर्ग किसान का शिकार, चारों तरफ फैल गई दहशत

मंडला  मध्य प्रदेश के मंडला जिले से अजगर द्वारा इंसान के शिकार का मामला सामने आया है। बिछिया तहसील के राता गांव में हुए इस दर्दनाक हादसे में 59 वर्षीय प्रेम लाल की मौत हो गई। प्रेम लाल शाम के समय अपने खेत की ओर जा रहे थे तभी एक अजगर ने उन पर हमला कर दिया। दरअसल, हर दिन की तरह प्रेम लाल शाम के समय अपने धान के खेत की देखभाल करने जा रहे थे। उन्हे क्या पता था कि रास्ते में खेत की मेड़ पर घास में छिपा एक अजगर उनका इंतजार कर रहा है। वे बिना उस पर ध्यान दिए हुए वहां से निकले तभी अजगर उनके पैर से लिपट गया। प्रेम लाल हड़बड़ा कर गिर पड़े और अजगर ने उनकी गर्दन को जकड़ लिया। काफी देर तक जब प्रेम लाल घर नहीं लौटे तो उनके परिजन उन्हें ढूंढने निकले। अजगर ने बनाया शिकार खेत में आकर परिजनों को दृश्य देखा उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। प्रेम लाल को अजगर ने जकड़ रखा था। उन्होंने शोर मचाते हुए ग्रामीणों को इकट्ठा किया। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से अजगर को प्रेम लाल से अलग किया। बेहोशी की हालत में उन्हें बहमनी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वन विभाग ने किया रेस्क्यू ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया। घटना को लेकर पुलिस का कहना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि बुजुर्ग की मौत अजगर के हमले के बाद सांस रुकने के कारण हुई है। थाने में पंचनामा की कार्रवाई की गई है।

गुना में 10 साल की मासूम से दुष्कर्म, जंगल में बेसुध मिली, भोपाल किया रेफर

गुना मध्य प्रदेश के गुना जिले के म्याना इलाके में 10 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची अपनी मां के साथ बाजार गई थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी मां को दुकान से कम पैसे वापस मिलने का कहकर बातों में लगाया और पैसे दिलवाने का भरोसे देकर बच्ची को अपने साथ ले गया। रात लगभग 9:30 बजे बच्ची जंगल में बेसुध हालत में मिली। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में बच्ची को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। सिरसी थाना प्रभारी को सूचना मिली कि एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ है। सूचना मिलते ही सिरसी थाने की टीम मौके के लिए रवाना हुई। जहां घटना हुई वहां म्याना थाना क्षेत्र में आता है, इसलिए म्याना पुलिस को भी सूचना दी गई। बच्ची को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल रवाना किया गया। डॉक्टर धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि बच्ची की हालत बहुत अधिक गंभीर है, ऑपरेशन हो गया है। फिलहाल अभी इस मामले में कुछ नहीं कहा जा सकता। बच्ची के पिता ने बताया कि मां-बेटी मक्का बेचने और गेहूं पिसवाने के लिए बाजार गईं थी। फसल बेचने के बाद एक दुकान से उसने गेहूं पिसवाया। इसके बाद दोनों घर लौट रहीं थी। इसी दौरान बीच रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति मिला। उसने मेरी पत्नी से कहा कि दुकानदार ने तुम्हें 100 रुपए कम लौटाए हैं। इसमें 100 रुपए कम हैं। तुम चलो या बच्ची को भेज दो, मैं पैसे दिलवा देता हूं। पिता के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति की बातों में आकर उसकी पत्नी ने बेटी को पैसे लाने उसके साथ भेज दिया। वह व्यक्ति बच्ची को बाइक में बैठाकर जंगल ले गया। वहां बच्ची के साथ रेप किया। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा, तो पिता ने अपने कुछ परिचितों को बुलाया और बच्ची की तलाश की। लगभग दो घंटे तलाश करने के बाद बच्ची उमरी क्षेत्र में जंगल में बेसुध हालत में मिली। उसके जिस्म पर कपड़े नहीं थे। नाबालिग के प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी। मौके से ही पुलिस को सूचना दी गई। एसडीओपी विवेक अस्थाना ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति की तलाश में थाना प्रभारी म्याना, थाना प्रभारी सिरसी, बमोरी थाने का बल और उमरी चौकी का बल लगाया गया है। बच्ची को भोपाल रेफर कर दिया गया है। आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है।

CM सुक्खू का ‘समोसा’ सुरक्षाकर्मियों ने कैसे खाया , हिमाचल CID ने शुरू की जांच; क्या है पूरा मामला

शिमला हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए बनाए गए समोसे और केक उनके सुरक्षा कर्मचारियों को परोस दिए गए. इसके बाद विवाद खड़ा हो गया और सीआईडी ​​जांच की जरूरत पड़ गई. इस मामले को “सरकार विरोधी” कृत्य बताया गया. सीआईडी ​​में एक उच्च पद पर काम करने वाले अधिकारी ने 21 अक्टूबर की घटना पर कहा, “जब मुख्यमंत्री CID ​​मुख्यालय का दौरा कर रहे थे, तो जिम्मेदार लोगों ने अपने एजेंडे के मुताबिक काम किया.” एजेंसी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए विपक्षी बीजेपी ने कहा कि सुक्खू सरकार को राज्य के विकास की चिंता नहीं है, बल्कि लगता है कि उसकी एकमात्र चिंता “मुख्यमंत्री का समोसा” है. यह हंगामा तब शुरू हुआ जब लक्कड़ बाजार (Lakkar Bazaar) के होटल रेडिसन ब्लू से तीन डिब्बे लाए गए, जिन्हें मुख्यमंत्री को परोसा जाना था, जो एक समारोह में भाग लेने के लिए CID ​​मुख्यालय गए थे. हालांकि, डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी द्वारा की गई जांच रिपोर्ट के मुताबिक, खाने की चीजें सीएम के सुरक्षा कर्मचारियों को परोसी गई थीं. अधिकारियों ने क्या बताया? रिपोर्ट में कहा गया है कि IG रैंक के एक अधिकारी ने पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर (SI) को सीएम के दौरे के लिए होटल से कुछ खाने-पीने की चीजें लाने के लिए कहा था. एसआई ने बदले में एक सहायक एसआई (ASI) और एक हेड कांस्टेबल को जलपान लाने का निर्देश दिया. ASI और हेड कांस्टेबल ने होटल से तीन सीलबंद बक्सों में जलपान लाया और SI को जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने अपने बयान में कहा, “जब उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पर्यटन विभाग के कर्मचारियों से पूछा कि क्या तीनों बक्सों में रखे नाश्ते मुख्यमंत्री को परोसे जाने थे, तो उन्होंने कहा कि ये मेन्यू में शामिल नहीं थे.” जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि केवल एसआई को ही इस बात की जानकारी थी कि तीनों डिब्बे सुक्खू के लिए थे. जिस महिला इंस्पेक्टर को फूड आइटम्स सौंपी गई थी, उसने किसी सीनियर अधिकारी से पूछे बिना ही जलपान को मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट (MT) अनुभाग में भेज दिया, जो जलपान से संबंधित है. इस प्रोसेस में जलपान के तीन डिब्बे कई लोगों के हाथों में गए. दिलचस्प बात यह है कि CID ​​विभाग के एक हाई रैंक अधिकारी ने अपने बयान में कहा है कि जांच रिपोर्ट में नामित सभी लोगों ने सीआईडी ​​और सरकार विरोधी तरीके से काम किया है, जिसके कारण VVIP को सामान नहीं दिया जा सका. नोट में कहा गया है कि उन्होंने अपने एजेंडे के मुताबिक काम किया. इस विवाद ने बीजेपी को सुक्खू सरकार पर निशाना साधने का मौका दे दिया है. सुक्खू सरकार पर बीजेपी का तंज बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने गुरुवार को यहां जारी बयान में कहा, “राज्य सरकार को सूबे के विकास की कोई चिंता नहीं है और उसकी एकमात्र चिंता ‘मुख्यमंत्री का समोसा’ है.” उन्होंने कहा कि सुक्खू के लिए लाए गए समोसे से जुड़ी हालिया घटना ने विवाद को जन्म दिया है. उन्होंने कहा कि जांच में इस गलती को “सरकार विरोधी” कृत्य बताया गया, जो कि बहुत बड़ा शब्द है. बीजेपी प्रवक्ता ने आगे कहा कि यह घटना हिमाचल प्रदेश के सियासी हलकों में चर्चा का मुद्दा बन गई है. वास्तव में मुख्यमंत्री जैसे VVIP से जुड़े कार्यक्रम में इस तरह की समन्वय समस्याओं के कारण सरकारी मशीनरी शर्मिंदा है. क्यों समोसे पर शुरू हुई जांच अपनी जांच रिपोर्ट में डीएसपी विक्रम चौहान ने लिखा है कि आईजी द्वारा सब-इंस्पेक्टर को खाने की चीजें लाने को कहा गया था उन्होंने अपने बजाय एक सहायक सब-इंस्पेक्टर और एक हेड कांस्टेबल को इसे लाने का निर्देश दिया। एएसआई और हेड कांस्टेबल होटल से तीन सीलबंद बॉक्स में स्नैक्स लाए और एसआई को इसके बारे में सूचित किया। जिन पांच पुलिसकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, उनमें से कम से कम दो ने जांच अधिकारी को बताया कि जब उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पर्यटन विभाग के कर्मचारियों (जो आमतौर पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में स्नैक्स परोसते हैं) से पूछा कि क्या तीनों बॉक्स में रखा नाश्ता मुख्यमंत्री को परोसा जाना हैं, तो उन्हें बताया गया कि ये उनके फूड मेन्यू में नहीं हैं। इसके बाद, जिस महिला इंस्पेक्टर को बॉक्स सौंपे गए थे, उसने वरिष्ठ अधिकारी से परामर्श किए बिना ही उसे मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट सेक्शन को दे दिया, जिसे रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था करने का काम सौंपा गया था। एक पुलिस कर्मी ने डीएसपी चौहान को बताया कि उसे आईजी कार्यालय में बैठे 10-12 लोगों को फूड मैटेरियल परोसने को कहा गया था, इसलिए उसने उन्हें वह परोस दी। जांच रिपोर्ट में पांचों पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाने के अलावा उन पर ‘सीआईडी ​​विरोधी’ और ‘सरकार विरोधी तरीके’ से, ‘अपने खुद के एजेंडे के अनुसार’ काम करने का आरोप लगाया गया है, जिससे वीआईपी लोगों को रिफ्रेशमेंट से वंचित रखा गया। सुक्खू के एक करीबी सहयोगी ने कहा ‘कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के कारण सुक्खू के खाने में समोसे, पकौड़े आदि शामिल नहीं हैं। उन्हें ऑयली चीजों से परहेज करने को कहा गया है। यह तथ्य लगभग हर सरकारी कार्यालय, विभाग को पता है जो उन्हें आमंत्रित करता है।’  

बैरागढ़ के कपड़ा मार्केट में लगी आग, बैरागढ़ में 3 दुकानें खाक, फ्लैट में रखा सामन भी जला

भोपाल राजधानी भोपाल में शुक्रवार तड़के आगजनी की बड़ी घटना हो गई। भोपाल के सबसे बड़े कपड़ा मार्केट बैरागढ़ में 3 दुकानें और एक फ्लैट आग की चपेट में आ गया। आग इतनी भीषण थी कि चंद मिनटों में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आग की लपटें फर्स्ट फ्लोर पर रह रहे परिवार तक पहुंच गईं। कोई जनजानि तो नहीं हुई, लेककिन गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया है। भोपाल के बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर ) आगजनी की यह घटना शुक्रवार सुबह 5 बजे हुई है। सूचना मिलते ही बैरागढ़, फतेहगढ़ और गांधीनगर फायर स्टेशनों से आधा दर्जन दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे मशक्कत कर आग बुझाई। फिलहाल, घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। खाली था फर्स्ट फ्लोर बैरागढ़ मेन मार्केट में सुरेश इलेक्ट्रिक के पास स्थित जिस बहु मंजिला इमारत में आग लगी है। उसके ग्राउंड फ्लोर में कपड़े की रिटेल दुकानें और ऊपरी मंजिल में परिवार रहता है। सेकंड फ्लोर खाली था। आग पहले एक कपड़ा दुकान में आग लगी और बाद में आसपास की दो अन्य दुकनों को चपेट में ले लिया। फिर फर्स्ट फ्लोर तक पहुंच गई। गनीमत रही कि यह फ्लैट खाली था। जिस कारण कोई जनहानि नहीं हुई। बैरागढ़ में 400 से अधिक दुकानें सुबह 7 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। बैरागढ़ भोपाल का सबसे बड़ा कपड़ा मार्केट है। यहां थोक और रिटेल की 400 से अधिक दुकानें हैं। जिन दुकानों में आग लगी है, ठीक उसके पीछे कपड़ की थोक दुकानें हैं। समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो मुश्किल हो सकती थी।  राजधानी के संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में मेन रोड पर स्थित एक कपड़ा दुकान में शुक्रवार तड़के अचानक आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास स्थित दो दुकानों के अलावा बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर बने फ्लैट को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर बैरागढ़, फतेहगढ़, गांधीनगर समेत अन्य फायर स्टेशनों से करीब एक दर्जन दमकलों को मौके पर रवाना किया गया, जिन्होंने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से करीब एक करोड रुपए के नुकसान का अनुमान है। डीपी से उठी चिंगारियां जानकारी के अनुसार आग मोहिनी टेक्सटाइल की दुकान से शुरू हुई। इस दुकान के बाहर बिजली कंपनी की डीपी लगी हुई है। बताया जा रहा है कि वहीं से पहले चिंगारियां उठीं और आग लग गई। कपड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष कन्हैया इसरानी ने बताया कि आग लगने के बाद बिजली कंपनी के अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन कोई भी तत्काल मौके पर नहीं पहुंचा। इस कारण आग फैल गई और आसपास की दो दुकानों में भी पहुंच गई। रिद्धि-सिद्धि टेक्सटाइल एवं वाहेगुरु टेक्सटाइल की दुकान में रखा कपड़ा भी आग से जल गया। कपड़ों का थोक बाजार आग इतनी भीषण थी कि नगर निगम की दमकलों को आग बुझाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। नेहरू क्लॉथ मार्केट स्थित इस बाजार में 100 से अधिक कपड़े की दुकानें है। यदि तत्काल आप पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। दुकान के ऊपर रहवासी फ्लैट भी बने हैं। एक फ्लैट में भी आग पहुंची, हालांकि कोई जनहानि की सूचना नहीं है। कपड़ा बाजार के निकट सुरेश इलेक्ट्रिकल की दुकान भी है। समय पर आग बुझाने के कारण इस लाइन में आग नहीं पहुंच सकी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet