LATEST NEWS

गर्लफ्रेंडवश में रहेगी, आर्थिक तंगी भी होगी दूर… तांत्रिक के जाल में उलझकर इवेंट मैनेजर ने गवाई जान

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले महीने एक इवेंट मैनेजर ने खुदकुशी की थी। वह रिटायर्ड डीएसपी का नाती था। इस मामले में पुलिस ने एक ढोंगी तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तांत्रिक के संपर्क में इवेंट मैनेजर लगातार था। तांत्रिक ने इवेंट मैनेजर की परेशानी का फायदा उठाया है। साथ ही उससे तंत्र क्रिया के नाम पर रुपए भी हड़पे हैं। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। समस्या का समाधान करने का किया दावा दरअसल, 20 वर्षीय समर प्रताप सिंह भोपाल में रहकर इवेंट मैनेजर का काम करता था। गर्लफ्रेंड से युवक का ब्रेकअप हो गया था। इसकी वजह से वह परेशान रहने लगा। कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात एक कथित तांत्रिक आशुतोष शुक्ला से हुई थी। उसने समर से दावा किया था कि हम बड़ी-बड़ी समस्याओं का समाधान कर देते हैं। समर ने तांत्रिक का नंबर लिया। कुछ दिनों बाद उसने अपने ब्रेकअप और समस्याओं का जिक्र किया। वश में रहेगी गर्लफ्रेंड इस पर तांत्रिक ने कहा कि चिंता करने की बात नहीं है। बस कुछ तंत्र क्रिया करना होगा। इससे तुम्हारी गर्लफ्रेंड वश में रहेगी। साथ ही सारी समस्याओं का समाधान भी हो जाएगा। इवेंट मैनेजर तांत्रिक के झांसे में आ गया। तांत्रिक ने श्मशान में तंत्र क्रिया करने के लिए उससे रुपए लिए। बताया जा रहा है कि हजारों रुपए तांत्रिक ने उससे हड़प लिए लेकिन समर कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद उसने तांत्रिक से पैसे की मांग करने लगा। इसी बात को लेकर तांत्रिक ने मृतक को समर को परेशान करने लगा। समर से भी उसने तंत्र क्रियाएं करवाई थीं। परेशान समर ने तांत्रिक आशुतोष को मैसेज भी किया था कि तुमने मुझे परेशान कर दिया। इसी आधार पर पुलिस ने तांत्रिक आशुतोष के खिलाफ केस दर्ज किया था। वहीं, गिरफ्तार तांत्रिक आशुतोष महज 12वीं तक पढ़ा है। उसे तंत्र मंत्र नहीं आता है। रीवा से भोपाल वह रोजगार की तलाश में आया था। यहां आकर कुछ मंत्र सीखा और तंत्र-मंत्र की प्रक्रियाएं शुरू कर दी।

बेटमा में स्ट्रीट डॉग्स ने बदमाशों का अपहरण का प्रयास किया असफल, मासूम को बचाया

महू-बेटमा  महू के करीब देपालपुर तहसील के बेटमा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले काली बिल्लौद में सोमवार को घर में से 10 साल की बच्ची को किडनैप करने की कोशिश की गई। हालांकि क्षेत्र के स्ट्रीट डॉग्स के पीछे पड़ने से बदमाश गाड़ी से गिर गए और बच्ची वहां से भाग निकली और पास के मंदिर में चली गई। जिससे वह बच गई, लेकिन इस बीच बदमाश वहां से भाग गए। इस मामले में मंगलवार को स्वजनों ने शिकायत दर्ज कराई है। दीवार कूदते समय कुत्ते भौंकने लगे और पीछे लग गए बेटमा थाना क्षेत्र के काली बिल्लौद में रहने वाले श्रवण कुमार ने बताया कि सोमवार शाम को उनकी 10 वर्षीय भतीजी का अपहरण करने की कोशिश की गई। सोमवार शाम 7 बजे करीब पिताजी घर से कुछ ही दूरी पर पान की दुकान पर थे। भाभी छत पर थी। घर के पास में ही बड़ा खेत हैं। वहां पर एक व्यक्ति खड़ा था और दूसरा व्यक्ति मेन गेट से आकर पोर्च में आया और उसने घर का दरवाजा खटखटाया। बालिका ने दरवाजा खोला और बाहर देखा तो कोई नहीं था। वह घर के बाहर आकर देखने लगी, तभी बाहर छिपा हुआ बदमाश आया और उसने बालिका का मुंह दबाकर उसे उठाया और दीवार की दूसरी ओर खेत में खड़े बदमाश की तरफ फेंक दिया। इसके बाद वह भी दीवार कूद कर दूसरी ओर चला गया। दोनों बच्ची को बाइक पर लेकर भागने वाले थे। तभी क्षेत्र के कुत्ते भौंकने लगे और उन पर हमला कर दिया। इससे वह घबराकर गिर गए। तभी बच्ची उनकी पकड़ से छूट गई। बच्ची वहां से भागी और पास में बने शिव मंदिर में चली गई। तब तक बदमाश वहां से भाग गए। कुत्तों के भौंकने की आवाज से घर वालों को पता चला और घर वालों ने बच्ची को ढूंढना शुरू किया। बच्ची मंदिर में मिली तो उसने पूरा घटनाक्रम बताया। इसकी जानकारी स्वजनों ने तुरंत बेटमा थाने को दी। थाने से देर रात में दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है श्रवण कुमार निषाद ने बताया कि थाने पर मंगलवार सुबह शिकायती आवेदन दिया था। परंतु कोई प्रतिसाद नहीं मिला। उस पर कोई सील साइन भी नहीं लगाई गई। स्वजनों ने पास की कॉलोनी में लगे सीसीटीवी देखने का प्रयास किया। इसके बाद मंगलवार देर शाम स्वजनों ने फिर से थाने में आवेदन दिया। वहीं इस मामले में देपालपुर एसडीओपी राहुल खरे ने बताया कि स्वजनों द्वारा आवेदन दिया गया है। उसके आधार पर कार्यवाही की जा रही है। हालांकि सूचना मिलने पर जरूरी जांच शुरू कर दी गई है।

नासा की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव फायर डेटा की तस्वीरों ने पराली प्रबंधन की एक सकारात्मक तस्वीर पेश की

चंडीगढ़ हरियाणा सरकार की ओर से पिछले कुछ वर्षों में किसानों के लिए पराली प्रबंधन को लेकर कई योजनाएं और जागरूकता अभियान चलाए गए हैं। नासा की आधिकारिक वेबसाइट पर 4 और 5 नवंबर के एक्टिव फायर डेटा की तस्वीरों ने हरियाणा के पराली प्रबंधन की एक सकारात्मक तस्वीर पेश की है। इस बार भी हरियाणा में पराली जलाने के मामले पड़ोसी राज्यों के मुकाबले लगभग दो-तिहाई कम दर्ज किए गए हैं। नासा की इन तस्वीरों में हरियाणा में पराली जलाने के बेहद कम केस स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं। पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के पराली प्रबंधन की तारीफ करते हुए पड़ोसी राज्यों को हरियाणा से सीख लेने की सलाह दी थी। हरियाणा सरकार की ओर से पिछले कुछ वर्षों में किसानों के लिए पराली प्रबंधन को लेकर कई योजनाएं और जागरूकता अभियान चलाए गए हैं, जिनके परिणामस्वरूप अब पराली जलाने की घटनाएं लगातार घट रही हैं।  

वर्षों पुराने पेंशन और सेवा नियम बदलेगी सरकार, बनेगा 4 सदस्यीय समूह

भोपाल मध्य प्रदेश के सात लाख से अधिक नियमित कर्मचारी और चार लाख से अधिक पेंशनरों से जुड़े पेंशन और सेवा संबंधी नियमों में सरकार वर्षों बाद परिवर्तन करेगी। इसके लिए चार सदस्यीय समूह बनाया जाएगा, जो एक वर्ष के भीतर सभी नियमों का परीक्षण करके अपनी रिपोर्ट देगा। पेंशन नियम 1976 में संशोधन सबसे पहले इसी वित्तीय वर्ष में होगा, क्योंकि कर्मचारी आयोग इसकी रिपोर्ट सरकार को सौंप चुका है, जिस पर निर्णय होना ही बाकी है। समूह का गठन इसी माह किया जाना प्रस्तावित है। भारत सरकार कर चुकी है कई परिवर्तन भारत सरकार पेंशनरों से जुड़े नियमों में कई परिवर्तन कर चुकी हैं। इसमें 25 वर्ष से अधिक अविवाहित पुत्री, विधवा, परित्याक्ता को परिवार पेंशन देने का प्रविधान है लेकिन प्रदेश में इसकी कोई व्यवस्था नहीं है। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जीपी सिंघल की अध्यक्षता वाले कर्मचारी आयोग ने पेंशन नियम का परीक्षण करके संशोधन संबंधी अपनी रिपोर्ट वित्त विभाग को तीन वर्ष पहले सौंपी थीं। इस पर विभाग ने पेंशन संचालनालय से अभिमत भी मांगा था, जो दिया जा चुका है पर कोई निर्णय अभी तक नहीं हुआ है। भर्ती संबंधी नियमों में परिवर्तन किया जाएगा इसी तरह कर्मचारियों को मिलने वाले गृह भाडा़ सहित अन्य भत्ते भी लंबे समय से नहीं बढ़ाए गए हैं। इसके लिए तत्कालीन वित्त सचिव अजीत कुमार ने अध्ययन करके रिपोर्ट सौंपी थी पर वो भी ठंडे बस्ते में चली गई। विभिन्न संवर्ग के कर्मचारियों के वेतनमान में विसंगतियों का विषय कई बार कर्मचारी संगठन उठा चुके हैं। सेवा भर्ती संबंधी नियमों में भी परिवर्तन किया जाना है। प्रदेश में कर्मचारी आयोग तो है पर क्रियाशील नहीं है। इसमें अभी कोई अध्यक्ष भी नहीं है इसलिए चार ऐसे अधिकारियों का समूह गठित किया जा रहा है, जिन्हें विभिन्न प्रशासनिक पदों पर काम करने का अनुभव हो। ये एक वर्ष के भीतर पेंशनर और कर्मचारियों की सेवा से जुड़े सभी नियमों का परीक्षण करके संशोधन प्रस्तावित करेंगे। वित्त और सामान्य प्रशासन विभाग इस पूरे मामले में समन्वयक की भूमिका निभाएंगे और समूह के सदस्यों को जिस भी दस्तावेज की आवश्यकता होगी, वह उपलब्ध कराएंगे। कर्मचारी संगठनों से भी लिया जाएगा पक्ष कर्मचारियों की समस्याओं को सुलझाने के लिए कमल नाथ सरकार ने कर्मचारी आयोग बनाया था, जिसे शिवराज सरकार ने बरकरार रखा। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जीपी सिंघल को इसका अध्यक्ष बनाया था पर उन्होंने कर्मचारी संगठनों से मिलने से ही इन्कार कर दिया था। सामान्य प्रशासन या वित्त विभाग के माध्यम से जो अभ्यावेदन प्राप्त होते थे, उन पर केवल अधिकारियों से चर्चा की जाती थी। कुछ संवर्गों की वेतन विसंगति को लेकर भी आयोग ने प्रतिवेदन दिया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब जो समूह बनेगा, वह कर्मचारी संगठन से भी बात करेगा।

महाकाल :मंदिर का प्रोटोकाल कार्यालय मानसरोवर से बदलकर महाकाल लोक के कंट्रोल रूम भवन में शिफ्ट

उज्जैन महाकाल मंदिर में दीपावली के बाद बढ़ती भीड़ को देखते हुए दर्शन वीआईपी व्यवस्था में फेरबदल किया गया है। मंदिर का प्रोटोकाल कार्यालय मानसरोवर से बदलकर महाकाल लोक के कंट्रोल रूम भवन में शिफ्ट किया गया है। नई व्यवस्था के तहत प्रोटोकाल से दर्शन करने आने वाले वीआईपी दर्शनार्थी को अब प्रोटोकाल कार्यालय तलाशने में आसानी होगी। यहां से उन्हें पेड (250 रुपए प्रति व्यक्ति) और एफओसी (मुफ्त) दर्शन की पर्ची जारी करने की व्यवस्था की गई है। यह पर्ची लेकर दर्शनार्थी प्रोटोकाल कर्मचारी के साथ वीआईपी मार्ग से सूर्यमुखी हनुमान होते हुए सभा मंडप में पहुंचेगे और पर्ची दिखाकर ही नंदी हाल में प्रवेश करेंगे। याद रहे कि प्रोटोकाल पर्ची के माध्यम से दर्शन कराये जाने की व्यवस्था पहले भी थी। लेकिन बीच में सावन माह के बाद दर्शनार्थियों की भीड़ कम होने के कारण व्यवस्था में ढील दे दी गई थी। ऐसे में प्रोटोकाल कर्मचारी या अन्य कर्मचारी अपने साथ दर्शनार्थियों को ले जाकर नंदी हाल से दर्शन करा रहे थे। हाल ही में दीपावली के बाद से मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या तेजी से बढ़ी है, इस कारण दर्शन व्यवस्था में सख्ती बरती गई है। अब प्रोटोकाल के तहत नंदी हाल से उन्हें ही दर्शन कराये जायेंगे, जो प्रोटोकाल कार्यालय से दर्शन पर्ची बनाकर आयेंगे। मंदिर समिति प्रशासक गणेश धाकड़ का कहना है कि मंदिर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह बदलाव किया है। इससे लोगों को दर्शन में सुविधा होगी। दीपावली के बाद भीड़ बढ़ी दीपावली के बाद से श्री महाकाल मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। मंदिर सूत्रों के मुताबिक करीब तीन लाख दर्शनार्थी इन दिनों रोज मंदिर में पहुंच रहे हैं। मंदिर समिति ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई बदलाव भी किये हैं। जिसके तहत गणेश मण्डपम् में अब करीब चार-पांच लाइन में दर्शनार्थियों को दर्शन कराये जा रहे हैं। यहां पर सुरक्षा गार्ड भी बढ़ाये हैं जो कतारें जल्दी चला रहे हैं। इसके अलावा गेट नंबर चार पर शीघ्र दर्शन काउंटर बढ़ाये गये हैं। बेरिकेटिंग में भी बदलाव किये गये हैं। मंदिर समिति का दावा है कि अधिकतम 30 मिनट में दर्शनार्थियों को दर्शन कराये जा रहे हैं।

रेल यात्रियों के लिए सुविधा : रीवा-इंदौर-रीवा के मध्य चलेगी एक-एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रिप ट्रेन, ऐसा है शेड्यूल

 रीवा रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए इंदौर और रीवा के बीच स्पेशल सिंगल ट्रिप ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। रीवा – इंदौर – रीवा के बीच एक-एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। गाड़ी संख्या 02186/02185 रीवा-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन, रीवा से 6 नवंबर 2024 को और इंदौर से 7 नवंबर को एक-एक फेरे के लिए चलेगी। यह गाड़ी रीवा से चलकर सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, भोपाल, संतहिरदा रामनगर और उज्जैन होकर इंदौर स्टेशन पर पहुंचेंगी। ऐसा है शेड्यूल गाड़ी संख्या 02186 रीवा-इंदौर स्पेशल: रीवा से रात 8.45 बजे रवाना होगी। सतना 9.45 बजे, मैहर 10.13 बजे, कटनी 11.05 बजे पहुंचकर अगले दिन जबलपुर मध्यरात्रि 12.20 बजे, नरसिंहपुर 1.35 बजे, पिपरिया 2.40 बजे, इटारसी जंक्शन 4.20 बजे, नर्मदापुरम 5.00 बजे, रानी कमलापति 6.10 बजे, भोपाल 6.30 बजे, संत हिरदाराम नगर 7.00 बजे, उज्जैन 9.00 बजे पहुंचकर सुबह 11.10 बजे इंदौर स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 02185 इंदौर-रीवा स्पेशल: इंदौर से दोपहर 1 बजे रवाना होगी। उज्जैन 2.25 बजे, शाम 5.20 बजे संत हिरदाराम नगर, शाम 5.50 बजे भोपाल पर हॉल्ट लेगी। रानी कमलापति स्टेशन पर शाम 6.07 बजे, नर्मदापुरम 7.13 बजे, इटारसी जंक्शन 8 बजे, पिपरिया 9.10 बजे, नरसिंहपुर 10.23 बजे, जबलपुर 11.40 बजे पहुंचकर अगले दिन कटनी मध्य रात्रि 1 बजे, मैहर 1.53 बजे, सतना 2.35 बजे पहुंचकर मध्य रात 3.45 बजे रीवा पहुंचेगी।    

शेयर मार्केट पर US राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों का असर, सेंसेक्स अब 702 अंक ऊपर 80178 के लेवल पर ट्रेड कर रहा

नई दिल्ली अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना के बीच सेंसेक्स भी उड़ान रहा है। सेंसेक्स अब 702 अंक ऊपर 80178 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। जबकि, निफ्टी 207 अंकों की उछाल के साथ 24420 पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना के बीच सेंसेक्स भी भाग रहा है। आज दिन के हाई 80115 पर पहुंचने के बाद सेंसेक्स अभी भी 570 अंक ऊपर 80047 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। जबकि, निफ्टी 24415 का लेवल छूने के बाद अब 172 अंकों की बढ़त के साथ 24385 पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस की वापसी से शेयर मार्केट में बढ़त अब घट गई है। आज दिन के हाई 80115 पर पहुंचने के बाद सेंसेक्स अब केवल 298 अंक ऊपर 79775 के लेवल पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 24415 का लेवल छूने के बाद अब 93 अंकों की बढ़त के साथ 24307 पर है। दूसरी ओर, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 84.1725 पर पहुंच गया है। इससे पहले यह 84.1075 पर बंद हुआ था। इसे आखिरी बार 84.17 पर कारोबार करते हुए देखा गया था। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि डॉलर इंडेक्स करीब 1.5% बढ़कर चार महीने के उच्चतम स्तर 104.9 पर पहुंच गया, जबकि एशियाई मुद्राओं में 1.2% तक की गिरावट आई। घरेलू शेयर मार्केट में बंपर उछाल है। सेंसेक्स 540.41 अंकों की उछाल के साथ 80,017.04 पर पहुंच गया है। निफ्टी भी 176 अंकों की उड़ान भरकर 24389 के लेवल पर है। निफ्टी टॉप गेनर्स की लिस्ट में एचसीएल टेक, ट्रेंट, इन्फोसिस, बीईएल और टीसीएस हैं। प्रत्येक में 2 फीसद से अधिक की बढ़त है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में डोनाल्ड ट्रंप को 200 से अधिक सीटें मिलती दिख रही हैं। ऐसे में सेंसेक्स अभी 91 अंक ऊपर 79568 पर है। एचसीएल टेक, इन्फोसिस, मारुति, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, नेस्ले, रिलायंस, एक्सिस बैंक, आईटीसी, अडानी पोर्ट्स जैसे स्टॉक शुरुआती कारोबार में बढ़त बनाए हुए हैं।

नहीं रही बिहार कोकिला शारदा सिन्हा

बिहार केलवा के पात पर उगेलन सुरुज झांके झुके, ए करेलु छठ बरतिया से झांके झुके… ये गाने कानों में पड़ते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इन गानों से छठ गुलजार होता है। इस आवाज के बिना ये महापर्व अधूरा माना जाता है। ये गीत घाटों पर गूंजते हैं और घरों में महिलाएं इन्हें गुनगुनाकर आस्था में नहा उठती हैं। पर इन्हें आवाज देने वाली शारदा सिन्हा अब हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने नहाय-खाय के दिन हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया। छठ के पहले दिन उनका गुजरना फैंस को जिंदगी भर की कसक दे गया। 44 दिन पहले पति ब्रज किशोर सिन्हा के बिछोह में शारदा सिन्हा ऐसी गमजदा हुईं कि बीमारी ने उन्हें जकड़ लिया और उनकी सांसें छीन लीं। उनका पार्थिव शरीर दिल्ली एम्स से बुधवार को पटना लाया जाएगा, जहां अंतिम दर्शन होंगे और गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार होगा। 72 साल की लोकगायिका, बिहार की कोकिला की एक ख्वाहिश भी थी, जो अब हमेशा के लिए अधूरी रह गई। काशी विश्वनाथ के चरणों में सुरों से हाजिरी लगाना चाहती थीं शारदा रामलला के दर्शन करने के बाद शारदा सिन्हा बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में जाना चाहती हैं। उनके चरणों में अपने सुरों की हाजिरी लगानाचाहती हैं। उन्होंने बोला था, ‘देखती हूं कब तक ये इच्छी पूरी होती है…।’ 2018 के बाद काशी नहीं जा पाईं शारदा पर अफसोस कि उनकी ये इच्छा अधूरी रह गई। उन्होंने अमर उजाला से बात करते हुए अपनी इस ख्वाहिश का जिक्र किया था। वो साल 2018 में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में एक कार्यक्रम के सिलसिले में गई थीं। इसके बाद वो फिर कभी काशी नहीं जा पाईं।

MP स्कूल शिक्षा के एक लाख 46 हजार 333 शिक्षकों को एजुकेशन पोर्टल पर निष्क्रिय कर दिया

भोपाल जिले के हाउसिंग बोर्ड स्कूल के शिक्षक अरुण सिंह का स्थानांतरण हो गया है। करोंद स्थित जीवन ज्योति प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका विमला यादव भी इस्तीफा दे चुकी हैं, लेकिन इन दोनों का नाम पुराने स्कूल में ही प्रदर्शित हो रहा है। वहीं रतलाम जिले के माध्यमिक शिक्षक मधुवन मौर्य को उच्च प्रभार देकर दूसरे स्कूल भेजा गया, लेकिन उन्हें शिक्षा पोर्टल से निष्क्रिय कर दिया है। ऐसे एक नहीं, कई उदाहरण हैं। शिक्षा पोर्टल पर निष्क्रिय किए गए शिक्षकों व कर्मचारियों की सूची सामने आई है। मप्र स्कूल शिक्षा विभाग ने अलग-अलग जिलों के एक लाख 46 हजार 333 अधिकारियों व कर्मचारियों को पोर्टल से निष्क्रिय कर दिया है। इसमें करीब एक लाख 22 हजार शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारी सेवानिवृत्त, साढ़े 22 हजार की मौत, 2700 का निलंबन और 18 हजार ने इस्तीफा दिया है। अब इन्हें पोर्टल से निष्क्रिय कर दिया गया है। हालांकि, इनके साथ ही कई पदस्थ शिक्षकों व कर्मचारियों को भी निष्क्रिय कर दिया गया है। अब इनके वेतन नहीं बन पा रहे हैं। शिक्षा पोर्टल पर जिन लाखों कर्मचारियों को निष्क्रिय किय गया है, उसका कारण उनकी मृत्यु, रिटायरमेंट, बर्खास्तगी या फिर त्यागपत्र देना बताया गया है। इनमें से कई लोकसेवकों ने खुद को पोर्टल पर एक्टिव करने की मांग की है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन निष्क्रिय किए गए प्रत्येक लोक सेवक का परीक्षण कर प्रस्ताव भेजे जाएं। इसमें लोक सेवक का नाम, यूनिक आईडी, शाला का डाइस कोड, शाला का नाम, एक्टिव करने का कारण और इस त्रुटि के लिए जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी का नाम और पद की जानकारी मांगी गई है। प्रदेश के करीब साढ़े 22 हजार लोकसेवकों की हो चुकी मौत प्रदेश के 52 जिलों में 22 हजार 672 शिक्षकों व कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। वहीं एक लाख 2 हजार 637 सेवानिवृत्त, दो हजार 781 बर्खास्त और 18 हजार 243 का इस्तीफा देना बताते हुए उन्हें शिक्षा पोर्टल से निष्क्रिय कर दिया गया है। भोपाल जिले में 2878 लोक सेवक निष्क्रिय भोपाल जिले के 2878 लोक सेवकों को निष्क्रिय कर दिया गया है, इनमें 2308 सेवानिवृत्त हो गए हैं। वहीं 348 की मौत हो चुकी है और 174 ने इस्तीफा दिया था। कार्यरत लोकसेवक भी निष्क्रिय मप्र शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा. क्षत्रवीर सिंह राठौर और शासकीय शिक्षक संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र कौशल का कहना है कि सभी निष्क्रिय किए गए शिक्षकों व कर्मचारियों का परीक्षण कराया जाए। अभी कई शिकायतें मिल रही हैं कि वे कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया है। उनके नाम फिर से एक्टिव किए जाएं। जब तक संकुल, विकासखंड या जिले से जानकारी प्राप्त ना की जाए, तब तक पोर्टल से निष्क्रिय करना न्यायोचित नहीं है। जिन लोकसेवकों को निष्क्रिय किया गया है, उनका परीक्षण किया जा रहा है। इसमें कुछ ऐसी शिकायतें भी आ रही हैं कि वे कार्यरत हैं, लेकिन पोर्टल से उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया है। – एनके अहिरवार, जिला शिक्षा अधिकारी, भोपाल

छाती और पेट में फंसे थे 3 सरिये / जिंदगी की जंग हार गया छोटू जाटव, इलाज के दौरान छोटू की मौत

 ग्वालियर  रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन इमारत से सरियों पर गिरा युवक छोटू जाटव आखिर जिंदगी की जंग हार गया। मंगलवार की दोपहर छोटू की इलाज के दौरान मौत हो गई। पिछले तीन दिन से छोटू वेटिंलेटर पर था। डॉक्टरों ने बताया कि छाती और पेट में घुसे तीन सरिये भले ही ऑपरेशन कर निकाल दिए गए थे, लेकिन फेंफड़ों में फैला इंफेक्शन छोटू की मौत का कारण बन गया। जटिल आपरेशन के सात दिन बाद छोटू जिंदगी की जंग हार गया। वेंटिलेटर पर था, परिवार में गम का माहौल     मृतक के भाई सोनू जाटव ने बताया कि पिछले दो दिन से छोटू वेंटिलेटर पर था, उसे ब्लड भी चढ़ाया गया, लेकिन मंगलवार की दोपहर करीब सवा दो बजे वह हमें छोड़कर चला गया।     डॉक्टरों ने छोटू को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सांसें थम गईं। उधर जैसे ही उपनगर ग्वालियर के घासमंडी स्थित घर पर छोटू की मौत का समाचार स्वजन तक पहुंचा, तो माहौल गमगीन हो गया।     छोटू की मां बेहोश होकर गिर पड़ी। छोटू के शव को पीएम हाउस में रखवा दिया गया है। स्वजन मंगलवार को पीएम कराएंगे और बाद पैतृक निवास लेजाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह था पूरा मामला 29 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन इमारत पर काम करते समय छोटू जाटव (35) नीचे गिर गया था। उसके पेट और छाती में तीन सरिये घुस गए थे। गंभीर हालात में उसे जेएएच के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए ले जाया गया था। यहां सीटी स्कैन जांच के लिए पहले ग्राइंडर से उसके सरियों को काटा गया। डॉक्टरों ने सवा घंटे ऑपरेशन कर छाती और पेट में घुसे सरियों को निकाला। इस जटिल ऑपरेशन के बाद न केवल डॉक्टर, बल्कि स्वजन आश्वस्त थे कि अब छोटू की जिंदगी बच जाएगी, लेकिन मंगलवार की दोपहर उसने दम तोड़ दिया। ऊर्जा मंत्री भी पहुंचे थे जानकारी लेने मध्य प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर छोटू जाटव के सफल ऑपरेशन के बाद उसके स्वास्थ्य की जानकारी लेने एक हजार बिस्तर अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने आपरेशन करने वाले चिकित्सकों का सम्मान भी किया था। साथ ही परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया था। इस दिन तक छोटू के स्वास्थ्य में सुधार था, लेकिन देर रात उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे वेटिंलेटर पर ले लिया गया, लेकिन इसके बाद भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि छोटू की सांसे थम जाएंगी।

बुलंदशहर में प्रेम प्रसंग में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में प्रेमी युगल की मौत ने सनसनी मचा दी है। पिछले कई साल से एक दूसरे को दिल दे चुके दो अलग धर्म के लड़के और लड़की ने अपनी जान दे दी। 18 साल की लड़की मुस्लिम धर्म की थी, जबकि लड़का 21 साल का है और हिंदू धर्म से ताल्लुक रखता था। शादी की बात को लेकर परिजन को सख्त ऐतराज था। दोनों ने अपने-अपने घर में जीवनलीला को खत्म कर लिया। बुलंदशहर के एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ने ही अपने अपने घर में छत पर टंगे पंखे से लटकते पाए गए। उनके पास से कोई भी सुइसाइड नोट बरामद नहीं किया गया। बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों ही परिवार की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद हमारी तरफ से इस केस में जांच शुरू कर दी गई है।  रिपोर्ट के अनुसार दोनों ही एक दूसरे को कई साल से मोहब्बत करते थे। लेकिन घरवालों को रिश्ते से सख्त ऐतराज था। स्याना में दोनों का घर भी नजदीक ही था। रविवार की रात करीब 11.30 बजे लड़की ने दुखी होकर आत्महत्या कर ली। उसकी बॉडी सीलिंग फैन से लटकती मिली। अगली सुबह जब लड़के को रात की घटना के बारे में जानकारी मिली तो उसने भी आपा खो दिया। उसने दोपहर में खुद को कमरे में बंद कर लिया और करीब 1 बजे बॉडी कमरे में लटकती मिली। 6 महीने पहले भी इन दोनों का मामला थाने की चौखट पर पहुंचा था। स्याना थाने के एसएचओ प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि मई 2024 में दोनों प्रेमी युगल अपने घर से भाग गए थे। लड़की के परिजन ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को लड़के ने किडनैप कर लिया है। इसको लेकर लड़के को गिरफ्तार किया गया था, जिसे एक महीने तक जेल में रहना पड़ा था।

बाबा सिद्दीकी हत्या कांड में अनमोल बिश्नोई की संलिप्तता का पता लगाने की कोशिश

मुंबई मुंबई (Mumbai) के जाने-माने लीडर और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी हत्या कांड में वॉन्टेड आरोपी अनमोल बिश्नोई की संलिप्तता का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. फोरेंसिक साइंस लैब निदेशालय (DFSL) को मुंबई की एक अदालत ने शूटर विक्की कुमार गुप्ता और वॉन्टेड आरोपी अनमोल बिश्नोई के बीच बातचीत की ऑडियो क्लिप (पेन-ड्राइव में) की सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. यह मामला इस साल की शुरुआत में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी होने के बाद दर्ज किया गया था. DFSL, डीसीबी सीआईडी ​​के सहायक पुलिस आयुक्त किशोरकुमार शिंदे को पेन ड्राइव में ऑडियो क्लिप उपलब्ध कराएगी, जबकि उसकी एक कॉपी अपने पास सुरक्षित रखेगी. स्पेशल जज बीडी शेलके ने मुंबई क्राइम ब्रांच के आवेदन पर आदेश पारित करते हुए कहा, “जांच एजेंसी को गिरफ्तार आरोपी विक्कीकुमार गुप्ता (कथित शूटर) और वॉन्टेड आरोपी अनमोल बिश्नोई के बीच बातचीत की सॉफ्ट कॉपी की जरूरत है. इसलिए, अदालत को DFSL को आरोपी विक्कीकुमार गुप्ता और वॉन्टेड आरोपी अनमोल बिश्नोई के बीच बातचीत की ऑडियो क्लिप की सॉफ्ट कॉपी जांच एजेंसी को उपलब्ध कराने के निर्देश जारी करने में कोई हिचकिचाहट नहीं है.” क्राइम ब्रांच के पास है रिकॉर्डिंग वाला फोन आरोप है कि 14 अप्रैल को शूटर गुप्ता सहित दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने मुंबई के बांद्रा में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की थी. शूटर गुप्ता और सागर पाल को बाद में गुजरात में गिरफ्तार किया गया था. सलमान खान के घर फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है, जिसमें कहा गया है कि गुप्ता सिग्नल ऐप के जरिए वॉन्टेड आरोपी अनमोल बिश्नोई के संपर्क में था. आरोपी गुप्ता ने कथित तौर पर उस बातचीत की ऑडियो क्लिप अपने भाई को भेजी थी, जो इस मामले में गवाह है. भाई का मोबाइल फोन जिसमें, ऑडियो क्लिप की रिकॉर्डिंग मौजूद थी, उसे क्राइम ब्रांच ने जब्त कर लिया है. गवाह से जब्त मोबाइल फोन डेटा का एक्सट्रैक्शन और एनालिसिस DFSL द्वारा किया गया था, गुप्ता और अनमोल बिश्नोई के बीच बातचीत की ऑडियो क्लिप की सॉफ्ट कॉपी DFSL ने अपने कब्जे में रख ली है. क्राइम ब्रांच ने बताया कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी और वॉन्टेड आरोपी अनमोल बिश्नोई की आवाज के सैंपल की जांच की जरूरत है. गिरफ्तार आरोपी और वॉन्टेड आरोपी की आवाज के सैंपल इकट्ठा करने के लिए उन्होंने DFSL से संपर्क किया था, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल फोन सीलबंद हालत में है और ऑडियो क्लिप की सॉफ्ट कॉपी पेन ड्राइव में सुरक्षित रखी गई है. गिरफ्तार आरोपी गुप्ता की आवाज का एनालिसिस उसकी आवाज के सैंपल के साथ किया गया है और उस एनालिसिस की रिपोर्ट सलमान खान के घर फायरिंग मामले में चार्जशीट का हिस्सा है. सिद्दीकी, तीन बार कांग्रेस विधायक रहे और इस साल अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में चले गए थे. उन्हें 12 अक्टूबर को निर्मल नगर में उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह अपने बेटे विधायक जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर निकले थे. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दो शूटर और एक फरार शूटर, बाबा सिद्दीकी पर 6 राउंड फायरिंग करने से पहले कुछ हफ्तों तक उनके दफ्तर की रेकी कर रहे थे.  

सहारनपुर गैंगस्टर की 40.91 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर यूपी के सहारनपुर में पुलिस प्रशासन ने संगठित अपराधों पर शिकंजा कसते हुए गैंगस्टर मोहतरम की 40 लाख से अधिक की संपत्ति को कुर्क किया है. पुलिस के अनुसार, मोहतरम पुत्र शब्बीर जिले के पाडली खुशहालपुर गांव का रहने वाला है. उस पर आरोप है कि उसने आपराधिक षड्यंत्र और धोखाधड़ी कर लोगों की जमीनें हड़पीं और अवैध तरीके से संपत्ति बनाई. जानकारी के अनुसार, सहारनपुर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय और तहसीलदार सदर के नेतृत्व में थाना सदर बाजार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और गैंगस्टर मोहतरम की संपत्ति को कुर्क किया. मोहतरम ने 130 वर्ग मीटर में मकान बनवाया था, उसकी कीमत 40 लाख 55 हजार 387 रुपये आंकी गई है. टीम ने मकान कुर्क कर लिया. इसी के साथ एक बाइक, जिसकी कीमत 36,500 रुपये है, उसे भी कुर्क किया है. पुलिस के अनुसार, मोहतरम ने अपराध के जरिए अर्जित धन से संपत्तियां बनाईं. उसने जमीन के कागजात और बैनामों में धोखाधड़ी कर लोगों की जमीन हड़प ली. मोहतरम के खिलाफ धारा 14 (1) के तहत कार्रवाई की गई है, जो कि उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के अंतर्गत आती है. पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर 2023 को तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक जनकपुरी सनुज यादव ने मोहतरम के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था. इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल ने संपत्ति कुर्की का आदेश दिया. पुलिस के मुताबिक, मोहतरम ने समाज विरोधी गतिविधियों में शामिल रहकर अवैध लाभ कमाने के लिए लोगों से धोखाधड़ी की और संपत्ति बनाई. पुलिस ने कहा कि मोहतरम ने आपराधिक नेटवर्क का इस्तेमाल कर जमीन और संपत्ति के बैनामों में हेरफेर किया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, सहारनपुर पुलिस ने अपने अभियान के तहत मोहतरम जैसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं. इस कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक और नायब तहसीलदार पंकज निर्वाल की सक्रिय भूमिका रही. पुलिस के अनुसार, मोहतरम ने लोगों के साथ विश्वासघात कर संपत्ति अर्जित की. वह अवैध कार्यों के माध्यम से समाज में भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा था. कुर्क संपत्ति में उसका मकान और बाइक शामिल हैं.  

हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, लेकिन कोई कानून व्यवस्था हाथ में लेगा तो सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी: सीएम मोहन यादव

 इंदौर  हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, लेकिन कोई कानून व्यवस्था हाथ में लेगा तो सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। दीपावली के दिन हिंदू समाज पटाखे फोड़ता है तो कोई कैसे रोक सकता है और रोकेगा तो यह प्रदेश सरकार को बर्दाश्त नहीं है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को इंदौर प्रवास के दौरान कही। मीडिया से चर्चा में उन्होंने छत्रीपुरा की घटना को लेकर कहा कि हम सभी को साथ लेकर विकास चाहते हैं, लेकिन कोई कानून हाथ में लेगा तो पीछे नहीं हटेंगे। कानून सबसे निपटने में सक्षम है। सरकार सक्षम है। कनाडा की घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इसकी निंदा करता हूं और सिख बंधुओं का अभिवादन करता हूं कि उन्होंने सामने आकर इस तरह की घटनाओं का विरोध किया है। हाथियों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अच्छी बात है कि मप्र की आबोहवा उन्हें रास आ रही है। सीएम ने कहा- हम प्रदेश के अधिकारियों को कर्नाटक, केरल जैसे प्रदेश ट्रेनिंग के लिए भेजेंगे ताकि ऐसा योजना बन सके कि जन हानि भी न हो और पशु हानि भी न हो। मुख्यमंत्री ने कुक्षी के परिवार के साथ गुजरात में हुए हादसे को लेकर दुख प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की राहत राशि दी है। मुख्यमंत्री पश्चिम क्षेत्र में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में भी पहुंचे। ‘मातृ-शिशु मृत्युदर कम करने में मददगार होंगे प्रसव प्रतीक्षालय’ श्री अरबिंदो अस्पताल में होने वाले नवाचार मरीजों के लिए हमेशा अच्छे होते हैं लेकिन मुझे लगता है कि गर्भवती महिलाओं और उनकी शिशुओं की अनमोल जान बचाने में प्रसव प्रतीक्षालय का नवाचार विशेष रूप से मददगार साबित होगा। इससे हाई रिस्क प्रसूताओं और ट्रायबल बेल्ट की गर्भवती महिलाओं की मदद होगी। इस अनूठी पहल से शिशु-मातृ मृत्यु दर में भी कमी आएगी। अच्छी बात यह है कि प्रतीक्षालय में मरीजों के साथ-साथ स्वजन की छोटी से छोटी सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है। यह बात मंगलवार को श्री अरबिंदो अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू किए गए प्रसव प्रतीक्षालय के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कही। प्रदेश सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे साथ ही कहा कि इस तरह के नवाचार इंदौर समेत मध्य प्रदेश को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान करते हैं। इस मौके पर फाउंडर चेयरमैन डॉ. विनोद भंडारी ने बताया कि हम पीएससी, सीएससी आदि के साथ मिलकर सिविल अस्पतालों में शिशु-मातृ मृत्यु दर कम करने के लिए प्रदेश सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे। सरकार के एनआरएचएम के साथ ट्रेनिंग प्रोटोकाल का विस्तृत माडल प्रोजेक्ट तैयार कर सबसे पहले इंदौर और उज्जैन में शुरू किया जाएगा। डॉ. महक भंडारी ने बताया कि प्रसव प्रतीक्षालय में जैसे ही कोई महिला प्रसव के लिए भर्ती होगी, उसकी 24 घंटे निगरानी के साथ सभी तरह की सावधानियां रखनी शुरू कर दी जाएंगी।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का 24 किलोमीटर का हिस्सा तैयार, जल्द होगा शुरू

फरीदाबाद फरीदाबाद में बाईपास पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का मीठापुर से कैली इंटरचेंज तक 24 किलोमीटर का हिस्सा तैयार हो गया है। 12 नवंबर को इसे वाहनों के लिए खोला जा सकता है। इसके लिए कंस्ट्रक्शन कंपनी तैयारी में जुट गई है। इसके बाद मीठापुर से ही लोग एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर पाएंगे। एक-दो दिन में कंपनी की ओर से एक्सप्रेस-वे को ट्रायल के लिए शुरू किया जाएगा, ताकि देखा जा सके कि कहां क्या कमी रह गई है। बता दें कि जिले की सीमा में इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य की डेडलाइन सितंबर थी, लेकिन यह पूरा नहीं हो सका। यह देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे में शुमार है। इसकी कुल लंबाई 1350 किलोमीटर है। इससे दिल्ली से मुंबई 12 घंटे में आना-जाना संभव हो सकेगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet