LATEST NEWS

पीसीएस प्री और आरओ-एआरओ परीक्षा की तिथि घोषित, आयोग ने लागू किया नॉर्मलाइजेशन

प्रयागराज उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 और समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 की तिथि घोषित कर दी है। दोनों परीक्षा दो दिवसों में कराई जाएंगी। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा सात और आठ दिसंबर को दो पालियों में होगी, वहीं आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को तीन पालियों में आयोजित होगी। केंद्र निर्धारण के कड़े मानकों के अनुरूप केंद्र नहीं मिलने के कारण आयोग ने परीक्षा एकाधिक पालियों में कराने का निर्णय लिया गया है। साथ ही आयोग ने नॉर्मलाइजेशन भी लागू करते हुए परसेंटाइल का फार्मूला भी जारी कर दिया है। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा उत्तर प्रदेश के 41 जनपदों में सात व आठ दिसंबर को दो सत्रों में आयोजित होगी। प्रथम सत्र सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक व द्वितीय सत्र दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगा। वहीं, आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को तय कर दी गई है। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या 10 लाख से अधिक है, इसलिए इसे तीन पालियों में विभाजित किया गया है। 22 दिसंबर को प्रथम पाली सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक व द्वितीय पाली दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक होगी। 23 दिसंबर को तृतीय पाली सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक चलेगी। उपसचिव धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी के अनुसार, शासनादेश के तहत एक पाली में अधिकतम पांच लाख अभ्यर्थियों को शामिल किया जा सकता है। इससे अधिक परीक्षार्थियों के लिए एक से अधिक पाली का प्रावधान रखा गया है। इसके साथ ही आयोग द्वारा उच्च-स्तरीय समिति की सिफारिशें लागू करते हुए परीक्षाओं के मूल्यांकन में परिवर्तन पर मुहर लगा दी है।

प्रयागराज महाकुंभ में पहली बार भीष्म क्यूब की तैनाती, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भी क्यूब की तैनाती की गई थी

प्रयागराज महाकुंभ-2025 में आपात स्थितियों से निपटने के लिए योगी सरकार ने व्यापक तैयारी की है। महाकुंभ में पहली बार भीष्म क्यूब की तैनाती की जा रही है, जो अत्याधुनिक तकनीक से युक्त क्रांतिकारी मोबाइल अस्पताल है। गौरतलब है कि 22 जनवरी 2024 में अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान भी भीष्म क्यूब की तैनाती की गई थी। संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य, प्रयागराज डॉ. वी.के. मिश्रा ने बताया कि एक भीष्म (बैटलफील्ड हेल्थ इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर मेडिकल सर्विसेज) क्यूब 200 लोगों का एक साथ उपचार कर सकता है। भीष्म क्यूब में सर्जिकल सुविधाएं, डायग्नोस्टिक टूल्स और रोगी के देखभाल से संबंधित सभी सुविधाएं मौजूद हैं। ये बेहद मजबूत, वॉटरप्रूफ और हल्के हैं। इससे तुरंत इलाज की सुविधा शुरू की जा सकती है। यह चिकित्सा सेवाओं के प्रभावी समन्वय, वास्तविक समय में निगरानी और कुशल प्रबंधन को सुगम बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डाटा एनालिटिक्स को एकीकृत करता है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि भीष्म क्यूब की पूरी यूनिट को आसानी से हाथ, साइकिल या ड्रोन द्वारा भी ले जाया जा सकता है। इस चलते-फिरते अस्पताल की खासियत यह है कि इसे आपातकालीन परिस्थितियों में विमान से एयरड्रॉप किया जा सकता है। भीष्म क्यूब 12 मिनट के भीतर तैनात होने की क्षमता रखता है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि इन पोर्टेबल हॉस्पिटल क्यूब्स का विकास और परीक्षण भारतीय वायुसेना, भारतीय स्वास्थ्य सेवा संस्थानों और डिफेंस टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स ने मिल कर किया है। गौरतलब है कि इसी साल अगस्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी यूक्रेन यात्रा के दौरान राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को भीष्म क्यूब की यूनिट्स भेंट स्वरूप दी थीं।

रिकी पोंटिंग ने कहा- चेन्नई एक मैच के लिए धोनी को बाहर रखने के बारे में सोच सकती है

नई दिल्ली आईपीएल 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) द्वारा एमएस धोनी को रिटेन किए जाने के बाद, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को लगता है कि धोनी को अगले सीजन में उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने के लिए यहां-वहां एक मैच के लिए आराम दिया जा सकता है। 43 वर्षीय, जो अपने खेल करियर के अंतिम चरण में हैं, 2020 में अंतरराष्ट्रीय संन्यास की घोषणा करने के बाद से केवल आईपीएल में ही नज़र आए हैं। उन्होंने अपने नेतृत्व में सीएसके को पांच आईपीएल खिताब दिलाए। द आईसीसी रिव्यू के हालिया एपिसोड में पोंटिंग ने कहा, “दो सीजन पहले शायद उनका सबसे खराब सीजन रहा था, लेकिन फिर पिछले साल उन्होंने वापसी की और पुराने एमएस धोनी की तरह कुछ मैचों में वास्तव में प्रभाव डाला।” “मुझे लगता है कि अब भी ऐसा ही होगा… हो सकता है कि वे उन्हें पूरे सीजन में न खिला पाएं। वे उसे एक मैच के लिए बाहर रखने और उसे यहां-वहां आराम देने के बारे में सोच सकते हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे उससे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवा रहे हैं।” पोंटिंग ने धोनी की लंबी अवधि के लिए प्रशंसा व्यक्त की और टीम के कप्तान न होने के बावजूद उनकी मेंटरशिप क्वालिटी की सराहना की। पोंटिंग ने कहा, “वह जिस भी टीम में हो, चाहे वह कप्तान हों या न हों, वह हमेशा उस समूह के लिए मेंटर और लीडर रहेंगे, चाहे वह खेल रहे हों, चाहे वह किनारे पर बैठे हों, वह बस ऐसा ही है…वह चेन्नई के लिए महत्वपूर्ण है, वह नेतृत्व जो वह मैदान पर और मैदान के बाहर लाता है।” “सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी वे होते हैं जो लंबे समय तक इस तरह के उच्च स्तर को बनाए रखने में सक्षम होते हैं… 10, 12, 14 साल के करियर के लिए।” पोंटिंग ने इस बात पर जोर दिया कि धोनी ने स्थिति के अनुसार खुद को ढालने की अपनी अनूठी क्षमता के साथ खेल में प्रभावशाली बने रहने के लिए वर्षों में कैसे विकास किया है। पोंटिंग ने कहा, “वह अब पारी की आखिरी 20 गेंदों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन फिर भी दिखा रहे हैं कि ऐसा करके आप खेल पर बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं।”  

सांसद पाल किसान संगठनों से बातचीत करेंगे, याचिकाएं जेपीसी के समक्ष रखी जाएंगी

नई दिल्ली वक्फ (संशोधन) विधेयक पर विचार कर रही संसद की संयुक्त समिति के अध्यक्ष जगदम्बिका पाल बृहस्पतिवार को कर्नाटक का दौरा कर उन किसानों से मुलाकात करेंगे जो वक्फ संपत्तियों पर कथित तौर पर अतिक्रमण को लेकर पिछले दिनों नोटिस दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। बाद में ये नोटिस वापस ले लिए गए थे। पाल के कई अन्य लोगों से भी मिलने की संभावना है, जिनमें कर्नाटक प्रदेश भाजपा के वो कई नेता भी शामिल हैं जो इस मुद्दे को लेकर आक्रामक हैं। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और इस समिति के सदस्य तेजस्वी सूर्या ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘वक्फ संबंधी जेपीसी के अध्यक्ष ने वक्फ की मनमानी कार्रवाई से प्रभावित किसानों के साथ बातचीत करने के लिए सात नवंबर को हुबली और बीजापुर जाने के मेरे अनुरोध पर सहमति व्यक्त की है।’’ सूर्या के मुताबिक, भाजपा सांसद पाल किसान संगठनों से बातचीत करेंगे और उन्हें दी गई याचिकाएं जेपीसी के समक्ष रखी जाएंगी। विवाद खड़ा होने और आलोचना से घिरने के बाद कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने कहा कि नोटिस के लिए गजट में हुई त्रुटि जिम्मेदार है। इन नोटिस को वापस ले लिया गया। भाजपा ने दावा किया है कि यह कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति का हिस्सा है। समिति के विपक्षी सदस्य पाल की कार्यप्रणाली की मुखर आलोचना करते रहे हैं और आरोप लगाते रहे हैं कि वह एकतरफा निर्णय ले रहे हैं और पूरी प्रक्रिया को ध्वस्त कर रहे हैं। समिति विभिन्न हितधारकों के विचार सुनने के लिए नौ से 14 नवंबर तक पांच राज्यों की राजधानियों, कोलकाता, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, पटना और लखनऊ का दौरा करेगी।  

Swiggy IPO का इंतजार खत्म, आज से खुलेगा स्विगी आईपीओ, ₹371-390 प्राइस बैंड फिक्स, चेक करें GMP

मुंबई ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी का आईपीओ आज 6 नवंबर से खुल जाएगा. रिटेल निवेशक बुधवार से बोली लगा सकते हैं, जोकि 8 नवंबर को बंद हो जाएगा. कंपनी आईपीओ के जरिए करीब 11,327 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. पब्लिक इश्यू के लिए प्राइस बैंड 371-390 रुपए फिक्स किया गया है. इस लिहाज से निवेशकों को हर लॉट में 38 शेयर मिलेंगे. हालांकि ग्रे मार्केट में भाव लगातार गिरता जा रहा है. 6 नवंबर को खुलेगा आईपीओ स्विगी आईपीओ (Swiggy IPO) आज 6 नवंबर से खुलेगा. रिटेल निवेशक पब्लिक इश्यू में 8 नवंबर तक बोली लगा सकते हैं. बताते चलें कि कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास 26 सितंबर को आईपीओ के लिए अप्लाई किए थे. आईपीओ में 500 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी किए जाएंगे. वहीं, ऑफर फॉर सेल यानी OFS में प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशक हिस्सा बिक्री करेंगी. इसके तहत 18.52 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री होगी. ओएफएस के जरिए करीब 6,666 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है. स्विगी पब्लिक इश्यू के लिए बुकरनिंग लीड मैनेजर्स के तौर पर कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एवेंडस कैपिटल, जेपी मॉर्गन इंडिया, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज नियुक्त किया गया है. वहीं, रजिस्ट्रार के तौर पर लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है. ग्रे मार्केट में स्विगी आईपीओ स्विगी के आईपीओ का जलवा ग्रे मार्केट में कम होता जा रहा है. आईपीओ खुलने से पहले प्रीमियम में गिरावट दर्ज की जा रही है. यह मंगलवार को 20 रुपए गिर गया. इस लिहाज ग्रे मार्केट प्रीमियम अब 410 रुपए पर आ गया है, जोकि इश्यू प्राइस 390 रुपए से 5.13 फीसदी ज्यादा है जोमैटो vs स्विगी का कारोबार ज़ोमैटो ने हाल ही में प्रॉफिटेबिलिटी का ऐलान किया, जिसका वैल्युएशन 30 बिलियन डॉलर के करीब है. इसे ब्लिंकिट और इसके B2B सेगमेंट, हाइपरप्योर के माध्यम से इंस्टेंट कॉमर्स में सफल प्रयासों से बल मिला है. दूसरी ओर, स्विगी के वित्तीय प्रदर्शन ने ग्रोथ और चुनौतियों का मिश्रण दिखाया है. वित्त वर्ष 24 में स्विगी ने 36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,247 करोड़ रुपए का राजस्व दर्ज किया, जबकि घाटे में 44 प्रतिशत की कटौती की. हालांकि, वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में बढ़ते खर्चों की वजह से स्विगी के घाटे में 8 फीसदी का अजाफा होगा, जो 611 करोड़ रुपए थी. इसके उलट उसी दौरान जोमैटो की आय 253 करोड़ रुपए के फायदे के साथ 4,206 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है. भारत में तेजी बढ़ रहा फूड डिलीवरी मार्केट भारतीय फूड डिवीवरी मार्केट को लेकर आगे अच्छा आउटलुक है. एक अनुमान के मुताबिक साल 2030 तक यह 2 लाख करोड़ रुपए के पार निकल जाएगा. देश के फूड डिलीवरी मार्केट में 90% से ज्यादा की हिस्सेदारी स्विगी और जोमैटो के पास है. जोमैटो को मार्केट में साल 2021 में ही लिस्ट हो चुका है. अब स्विगी की बारी है. मीडिया सोर्सेज के मुताबिक स्विगी पर कुछ बैंकरों ने भरोसा जताया है, जोकि 10 से 13 अरब डॉलर की वैल्युएशंस के साथ लिस्ट हो सकती है.

रीजनल रूरल बैंकों के मर्जर की तैयारी में सरकार, अभी पूरे देश में कुल 43 Regional Rural Bank हैं

नई दिल्ली  सरकार की नजर अब क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों पर है। देश में अभी 43 ग्रामीण बैंक हैं। सरकार उनकी संख्या 28 करना चाहती है। इसके लिए कुछ बैंकों का दूसरे बैंकों में मर्जर करने का प्लान है। इससे इन बैंकों को लागत कम करने और कैपिटल बेस बढ़ाने में मदद मिलेगी। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने इस बारे में एक दस्तावेज तैयार किया है। इसमें ग्रामीण बैंकों के मर्जर का प्रस्ताव है। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक छोटे किसानों, कृषि मजदूरों और छोटे कारोबारियों को क्रेडिट देते हैं लेकिन उनकी पूंजी और टेक्नोलॉजी तक पर्याप्त पहुंच नहीं है। 31 मार्च, 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक इन बैंकों के पास कुल 6.6 लाख करोड़ रुपये जमा थे जबकि उनका एडवांस 4.7 लाख करोड़ रुपये का था। एक बैंकर ने कहा कि प्रस्तावित मर्जर के बाद एक राज्य में एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक रह जाएगा। इस बारे में वित्त मंत्रालय ने ईमेल का जवाब नहीं दिया। एसेट्स के हिसाब से देश में अब भी आधे से अधिक बैंकिंग सेक्टर पर सरकारी बैंकों को कब्जा है। सरकार ने बैंकों के कामकाज में सुधार करने और कैपिटल के लिए सरकार पर उनकी निर्भरता कम करने के लिए उन्हें कंसोलिडेट करने की कोशिश की है। कितनी घट चुकी है संख्या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में केंद्र सरकार की 50 फीसदी, स्पॉन्सर या शेड्यूल्ड बैंकों की 35 फीसदी और राज्य सरकार की 15 फीसदी हिस्सेदारी है। सरकार ने 2004-05 में बैंकों को कंसोलिडेट करने की प्रोसेस शुरू की थी। 2020-21 तक इनकी संख्या 196 से घटाकर 43 की गई थी। प्रस्ताव में महाराष्ट्र में दो रीजनल बैंकों का मर्जर करने की योजना है। साथ ही आंध्र प्रदेश में भी चार बैंकों को मिलाने की बात कही गई है।

भारत आटा और भारत चावल की बिक्री केंद्रीय भंडार, एनसीसीएफ और नेफेड के जरिये शुरू

नई दिल्ली महंगी चीजों के बीच सरकार अब फिर से सस्ते आटे और चावल की बिक्री शुरू कर रही है। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी ने आज यहां भारत आटा और चावल की बिक्री के दूसरे चरण की शुरुआत की। मंत्री ने एनसीसीएफ, नेफेड और केंद्रीय भंडार की मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया। क्या होगा भारत आटा और चावल का दाम भारत आटा और चावल के चरण-2 के दौरान ग्राहकों को 30 रुपये प्रति किलो की दर से आटा और 34 रुपये प्रति किलो की दर से चावल मिलेगा। हरी झंडी दिखाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में जोशी ने बताया कि यह पहल ग्राहकों को रियायती दर पर आवश्यक खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि है। उन्होंने बताया कि चावल, आटा और दाल जैसे भारत ब्रांड के तहत बुनियादी खाद्य पदार्थों की खुदरा बिक्री के माध्यम से प्रत्यक्ष हस्तक्षेप से स्थिर मूल्य व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिली है। सरकार ने उपलब्ध कराए हैं सस्ते गेहूं और चावल भारत आटा और चावल के दूसरे चरण के लिए सरकार ने तीनों संगठनों को 3.69 लाख टन गेहूं और 2.91 लाख टन चावल उपलब्ध कराए है। इस योजना के पहले चरण के दौरान, लगभग 15.20 लाख टन भारत आटा और 14.58 लाख टन भारत चावल सामान्य उपभोक्ताओं को रियायती दरों पर उपलब्ध कराया गया था। कहां मिलेंगे ये सामान इस बार भारत आटा और भारत चावल केन्द्रीय भंडार, नेफेड और एनसीसीएफ की दुकानों और मोबाइल वैन से बेचे जाएंगे। इसके साथ ही कई ई-कॉमर्स/बड़ी श्रृंखला वाले खुदरा विक्रेताओं के स्टोर और मोबाइल वैन पर उपलब्ध होंगे। दूसरे चरण के दौरान, ‘भारत’ ब्रांड का आटा और चावल 5 किलोग्राम और 10 किलोग्राम के बैग में बेचा जाएगा।

ई-नगर पालिका 2.0 के विकास की प्रक्रिया, परियोजना डिजिटल इंडिया के उद्देश्य को बढ़ावा देना

भोपाल प्रदेश में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा प्रदेश के सभी 413 नगरीय निकायों को कम्प्यूटरीकृत करने के उद्देश्य से वेब आधारित ई-नगर पालिका योजना प्रारंभ की गई है। यह परियोजना डिजिटल इंडिया के उद्देश्य को बढ़ावा देने तथा पारदर्शी एवं त्वरित नागरिक सेवा देने के लिये ई-गवनेंर्स का अनूठा उदाहरण है। ई-नगर पालिका द्वारा नगरीय निकायों द्वारा समस्त नागरिक सेवाओं, जन शिकायत सुविधा, निकायों की आंतरिक कार्य प्रणाली, समस्त भुगतान एवं बजट प्रक्रिया को एकीक्रत कर ऑनालइन सुविधा प्रदाय की जा रही है। मध्यप्रदेश ऐसा पहला राज्य है, जहां प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों को एक सिंगल पोर्टल पर लाया गया है। 22 नागरिक सेवाएं ई-नगर पालिका 1.0 को डेटाबेस के साथ प्लेटफार्म पर विकसित किया गया। वर्तमान में ई-नगर पालिका के माध्यम से 22 नागरिक सेवाएं प्रदाय की जा रही हैं, इसमें 15 मॉड्यूल शामिल हैं। ई-नगर पालिका का विभिन्न विभागों जैसे उद्योग, राजस्व, पंजीयन विभाग और भारत सरकार के महत्वपूर्ण मोबाइल एप उमंग से भी एकीकृत किया गया है। ई-नगर पालिका 1.0 पोर्टल के माध्यम से दी जा रही सभी नागरिक सेवाओं और विभागीय कार्यों को और बेहतर, सरल तथा सुगम बनाये जाने के उद्देश्य से वर्तमान में विभाग द्वारा ई-नगर पालिका परियोजना के द्वितीय चरण का विकास, क्रियान्वयन और संचालन नई टेक्नोलॉजी एवं उपकरणों के अनुसार कराये जाने का निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत 16 मॉड्यूल और 24 नागरिक सेवाएं शामिल होंगी। भौतिक संरचना को क्लाउड सेवाओं द्वारा प्रतिस्थापित किया जायेगा। ई-नगर पालिका 2.0 में जीआईएस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी उपयोग किया जायेगा। ई-नगर पालिका 2.0 कॉमन सर्विस सेंटर, एम ऑनलाइन, कियोस्क सेंटर और भुगतान गेटवे के साथ ई-नगर पालिका 2.0 का एकीकरण किया जायेगा। इससे जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी की जा चुकी हैं। ई-नगर पालिका 2.0 पोर्टल के विकास के लिये 2 वर्ष तथा 5 वर्ष का O&M चयनित वेंडर द्वारा किया जायेगा।  

राशिफल बुधवार 6 नवंबर 2024

मेष राशि- आज मेष राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में कार्यों का बिजी शेड्यूल रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझ जाएंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। बिजनेस के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें। सोच-समझकर कोई डिसीजन लें। वृषभ राशि– पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को इग्नोर न करें। अगर जरुरत हो, तो परिजनों की सलाह लें। कोई बड़ा रिस्क न लें। आज आपको अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। पार्टनर के सपोर्ट से मन प्रसन्न रहेगा। मिथुन राशि- आपके सभी विवाद सुलझ जाएंगे। प्रोफेशनल लाइफ में कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन का आवक बढ़ेगा। परिजनों के आशीर्वाद से रुके हुए कार्य सफल हो जाएंगे। कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत करेंगे। सिंह राशि– आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सभी कार्य के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। परिजनों से अपने इच्छाओं के बारे में चर्चा करें। आर्थिक मामलों में कोई रिस्क न लें। करियर से जुड़े फैसले होशियारी से लें। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नई रणनीति बनाएं। कन्या राशि– करियर में तरक्की के नए मौके मिलेंगे। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों में नई उपलब्धि हासिल होगी। सहकर्मियों के साथ मिलकर किए गए कार्यों के बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। जल्दबाजी में कोई काम न करें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कोई फैसला लें। तुला राशि- ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाएं। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। पुरानी गलतियों से सीख लेकर लाइफ में आगे बढ़ें। आज आपकी लंबे समय से चली आ रही समस्या दूर होगी। परिजनों का आशीर्वाद मिलेगा। वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि वालों के आज सभी सपने साकार होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। माता-पिता के सहयोग से धन लाभ के नए मौके मिलेंगे। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनाए रखें। धनु राशि- आज आपका काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी। नए बदलावों को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। किसी दूसरे पर निर्भर न रहें। इससे कार्यों में देरी हो सकती है। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। इससे स्ट्रेस लेवल कम होगा। मकर राशि- मकर राशि वाले आज लग्जरी आइटम पर धन खर्च कर सकते हैं। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। कुछ जातक नया घर या नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई का स्ट्रेस हो सकता है। कार्यों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कुंभ राशि- नौकरी की तलाश करने वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कुछ जातक नई प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं, लेकिन आर्थिक मामलों में एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोच न करें। ऑफिस में सीनियर्स के सुझाव से कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। मीन राशि : मीन राशि वालों को आज घर-परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। ऑफिस में दी गई कार्यों की जिम्मेदारी को नजरअंदाज न करें और सभी कार्यों को डेडलाइन से पहले कंपलीट करें।

नंदन कानन एक्सप्रेस में चली गोली, यात्रिओ में मचा हड़कंप, जांच जारी

ओडिशा ओडिशा के भद्रक जिले में मंगलवार को अज्ञात लोगों द्वारा एक चलती ट्रेन में कथित तौर पर गोलियां चलाने से हड़कंप मच गया। इसके बाद जीआरपी को जांच शुरू करनी पड़ी। अधिकारियों ने कहा कि चरंपा स्टेशन के पास हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। रेलवे द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने नंदन कानन एक्सप्रेस की सुरक्षा करते हुए उसे पुरी तक पहुंचाया। साथ ही कहा कि मामले की जांच अब जीआरपी द्वारा की जा रही है। रेलवे ने बयान में कहा कि 12816 आनंद विहार-पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस के गार्ड ने सूचना दी कि गार्ड वैन की खिड़की पर किसी चीज से हमला किया गया, जिससे उसमें छेद हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना ओडिशा के भद्रक-बौदपुर खंड में लगभग सुपह 9.30 बजे हुई। सूत्रों ने कहा कि ट्रेन सुबह करीब 9.25 बजे भद्रक स्टेशन से रवाना हुई और पांच मिनट बाद कथित गोलीबारी हुई। जीआरपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कथित गोलीबारी में शामिल लोगों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। गोलीबारी का मकसद और लक्ष्य अभी तक पता नहीं चल पाया है।

स्टेट असेंबली, स्थानीय निकाय चुनावों में भी 36 भारतीय अमेरिकी प्रत्याशी, आजमा रहे भाग्य

वाशिंगटन अमेरिका के चुनाव मैदान में नौ भारतवंशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वे अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के निचले सदन प्रतिनिधि सभा के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से पांच पुन: निर्वाचित होने की दौड़ में हैं, जबकि इनके समेत छह के जीतने की संभावना जताई जा रही है। कैलिफोर्निया में सबसे ज्यादा भारतीय प्रत्याशी तीन पहली बार अमेरिकी संसद पहुंचने की होड़ में हैं। इनके अलावा अमेरिका के स्टेट असेंबली और स्थानीय निकाय चुनावों में भी 36 भारतीय अमेरिकी हिस्सा ले रहे हैं। कैलिफोर्निया प्रांत में सबसे ज्यादा भारतवंशी चुनाव लड़ रहे हैं। 38 वर्षीय सुहास सुब्रमण्यन वर्जीनिया और ईस्ट कोस्ट से चुनाव लड़ रहे हैं। अगर वह निर्वाचित होते हैं तो यहां से जीत दर्ज करने वाले पहले भारतवंशी बन सकते हैं। यह डेमोक्रेटिक पार्टी का गढ़ है। वर्जीनिया के स्टेट असेंबली सीनेटर सुहास सुहास अभी वर्जीनिया की स्टेट असेंबली के सीनेटर हैं। पेशे से चिकित्सक डॉ. एमी बेरा 2013 से कैलिफोर्निया के छठे कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे वरिष्ठ भारतीय अमेरिकी सांसद हैं। अगर डेमोक्रेटिक पार्टी को प्रतिनिधि सभा में बहुमत मिलता है, तो 59 वर्षीय बेरा को वरिष्ठ पद मिलना तय है। प्रमिला जयपाल का फिर चुना जाना तय 2017 से वाशिंगटन स्टेट के सातवें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने वाली 59 वर्षीय सांसद प्रमिला जयपाल डेमोक्रेटिक पार्टी में एक प्रभावशाली नेता के तौर पर उभरी हैं। उनका फिर से चुना जाना तय माना जा रहा है। 2017 से इलिनोइस के सातवें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व कर रहे राजा कृष्णमूर्ति, 2017 से ही कैलिफोर्निया के 17वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व कर रहे रो खन्ना और 2023 से मिशिगन के 13वें डिस्टि्रक्ट का प्रतिनिधित्व कर रहे 69 वर्षीय श्री थानेदार भी भारतीय अमेरिकी हैं। तीनों ही राज्य डेमोक्रेटिक पार्टी के गढ़ माने जाते हैं और इनकी भी जीत तय मानी जा रही है। एरिजोना की स्टेट असेंबली में 2018, 2020 और 2022 में तीन बार जीत दर्ज करने वाले डॉ. अमीश शाह राज्य के पहले कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से चुनाव मैदान में हैं। वह सात बार चुनाव जीत चुके रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डेविड श्वेइकर्ट को चुनौती दे रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े डॉ. प्रशांत रेड्डी कंसास के तीसरे कांग्रेसनल डिस्टि्रक्ट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका यहां से तीन बार डेमोक्रेटिक सांसद रहे शैरिस डेविड्स से मुकाबला है। जबकि डॉ. राकेश मोहन न्यूजर्सी से चुनाव मैदान में हैं। वह रिपब्लिकन पार्टी से हैं। रेड्डी और मोहन के चुनाव जीतने की संभावना काफी कम है।

भारतीय-कनाडाई ने किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने उनके एकत्र होने को गैरकानूनी घोषित कर दिया, खालिस्तानियों नरमी बरती

कनाडा खालिस्तान समर्थक कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने में भारत सरकार के शामिल होने के आरोपों के कारण भारत-कनाडा संबंध अब तक के सबसे निचले स्तर पर हैं। हाल ही में कनाडा में हिंदू मंदिरों पर हमले की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिनमें खालिस्तान समर्थकों की कार्रवाइयों में तेजी आई है। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो  की तरह कनाडा की पुलिस भी खालिस्तानियों को लेकर नरमी  बरत रही  है। ग्रेटर टोरंटो एरिया में एक हिंदू मंदिर पर हमले के खिलाफ हजारों भारतीय-कनाडाई लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन पुलिस ने उनके एकत्र होने को “गैरकानूनी” घोषित कर दिया और प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए दंगा रोधी उपकरणों से लैस सशस्त्र कर्मियों को तैनात कर दिया। कनाडा पुलिस ने हिंदुओं के विरोध प्रदर्शनों को अवैध बताते हुए एक विवादास्पद फरमान जारी किया है। पुलिस का दावा है कि इन प्रदर्शनों के दौरान कुछ व्यक्तियों के पास हथियार देखे गए, जिसके चलते प्रदर्शनकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी की चेतावनी दी गई है। कनाडा की पुलिस की  खालिस्तान समर्थकों के प्रति दिखाई गई नरमी से यह स्पष्ट हो रहा है कि वह हिंदू समुदाय के प्रति अधिक सख्त और खालिस्तान समर्थकों के प्रति अधिक सहानुभूति दिखा रही है। ब्रैम्पटन के एक हिंदू मंदिर पर खालिस्तान समर्थकों द्वारा हमले के बाद, स्थिति और गंभीर हो गई है। इस घटना में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक की पहचान विकास (23 वर्ष) और अमृतपाल सिंह (31 वर्ष) के रूप में की गई है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों को ओंटारियो कोर्ट ऑफ जस्टिस के समक्ष पेश किया जाएगा। वहीं, प्रदर्शन के दौरान खालिस्तानियों के समर्थन में शामिल हुए एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। PM मोदी की प्रतिक्रिया पिछले कुछ वर्षों में कनाडा में हिंदू मंदिरों को निशाना बनाने की घटनाएं बढ़ी हैं। सितंबर 2022 से अब तक, कनाडा के विभिन्न स्थानों पर बीएपीएस मंदिर को चार बार खालिस्तान समर्थक तत्वों के द्वारा निशाना बनाया जा चुका है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा में हिंदू मंदिर पर किए गए हमले की निंदा की है। उन्होंने इसे एक गंभीर घटना बताया और कहा कि इस तरह की राजनयिक गतिविधियों का उद्देश्य भारतीय राजनयिकों को डराना है। पहले भी हो चुके खालिस्तान समर्थकों के हमले यह पहली बार नहीं है जब खालिस्तान समर्थकों ने कनाडा में हिंदू मंदिरों पर हमले किए हैं। पिछले साल जुलाई में, अल्बर्टा प्रांत के एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी, जिसमें मंदिर की दीवारों पर हिंदू विरोधी नारे और चित्र उकेरे गए थे। उदाहरण के लिए, 23 जुलाई 2024 को एडमॉन्टन में बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर की दीवारों को रंग-रोगन कर “हिंदू आतंकवादी” जैसे शब्द लिखे गए थे। कनाडा में लगभग 20 से अधिक हिंदू मंदिरों को विभिन्न तरीकों से निशाना बनाया गया है। कनाडा की कानून प्रवर्तन एजेंसियां अब तक इन घटनाओं के पीछे के आरोपियों की पहचान नहीं कर सकी हैं। इस स्थिति ने न केवल स्थानीय हिंदू समुदाय में डर और असुरक्षा की भावना पैदा की है, बल्कि भारत- कनाडा के रिश्तों पर भी नकारात्मक प्रभाव डाला है। 

मुख्यमंत्री योगी ने जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन की सरकार को माफियाओं और भ्रष्टाचारियों का संरक्षक करार दिया

कोडरमा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड में जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन की सरकार को माफियाओं और भ्रष्टाचारियों का संरक्षक करार दिया है। उन्होंने मंगलवार को झारखंड की कोडरमा और बरकट्ठा विधानसभा सीट के भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोगों से विकास, सुरक्षा, सम्मान और सुशासन के लिए राज्य में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस देश में एक औरंगजेब आया था, जिसने पवित्र मंदिरों को नष्ट किया था, और झारखंड की सरकार में आलमगीर नामक एक मंत्री आया जिसने झारखंड वासियों का पैसा लूटा। उसके नौकरों और परिवार के लोगों के पास करोड़ों रुपए के नोटों की गड्डियां बरामद हुई। लूट का इससे घटिया स्तर और क्या हो सकता है? उन्होंने कहा कि आज झारखंड में बालू माफिया, खनन माफिया, जंगल माफिया, संगठित अपराध में संलिप्त माफिया को सरकार का संरक्षण हासिल है। राज्य में भाजपा की सरकार बनाइए, इन माफियाओं का उसी तरह खात्मा हो जाएगा, जैसे उत्तर प्रदेश में हुआ। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले यूपी में भी यही हाल था। माफिया सीना तान कर चलते थे। गरीबों, किसानों, नौजवानों की जान की कीमत नहीं थी। 2017 में भाजपा की सरकार बनी और उसके बाद माफियाओं पर बुलडोजर चलना प्रारंभ किया। आज तमाम दुर्दांत भू-माफिया उत्तर प्रदेश की धरती छोड़ चुके हैं। कुछ जेल में है और कुछ का राम नाम सत्य हो गया है। माफिया वहां से ऐसे गायब हो गए, जैसे गधे के सिर से सींग। यूपी के सीएम ने कहा कि झारखंड में हो रहा चुनाव उनलोगों को जवाब देने का अवसर है, जिनको छला है। देश में जहां भी भाजपा की सरकार हैं, विकास का मॉडल दिया है। गरीबों को हिस्सा, किसानों को अधिकार और सम्मान, हर किसी को राशन और आयुष्मान की सुविधा, हर किसी के लिए मकान की गारंटी केवल भाजपा ही दे सकती है। हरियाणा में हाल में हुए चुनाव के नतीजों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले कई लोग कहते थे कि कांग्रेस और उसके सहयोगी जीतेंगे, लेकिन वहां की जनता ने विकास, सुरक्षा, सुव्यवस्था और सुशासन के लिए डबल इंजन की सरकार बनाई है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश आजाद होने के बाद जनता ने कांग्रेस को लंबे समय तक शासन का अवसर दिया। लेकिन उसने कभी गरीबों के लिए ईमानदारी से कोई योजना नहीं चलाई। कांग्रेस की सरकार के समय चीन देश के अंदर घुसता था। आज चीन की सेनाएं पीछे हट रही हैं। पाकिस्तान को तो भारत का नाम सुनकर कंपकंपी हो जाती है। उसे सपने आते हैं कि भारत कभी भी हम पर हमला कर सकता है। सरकार ऐसी ही होनी चाहिए , जो दुश्मन को दहला सके। कांग्रेस और उसके साथियों ने कश्मीर की समस्या खड़ी की। मोदी जी ने समाधान किया। हर नौजवान को काम, हर किसान को सम्मान, हर बहन बेटी की सुरक्षा की गारंटी भाजपा ही दे सकती है। उन्होंने कहा अयोध्या में 500 वर्षों के बाद भव्य दीपोत्सव आयोजित हुआ है। प्रभु रामलला सदियों बाद अपने धाम में विराजमान हो गए हैं और हर भारतवासी का सीना गर्व से चौड़ा हुआ है। अयोध्या तो बस शुरुआत है। मथुरा में भी श्रीकृष्ण लला की अपने धाम में वापसी अवश्य होगी। विरासत और विकास का समन्वय कैसे हो सकता है, सुरक्षा और सुशासन का समन्वय कैसे हो सकता है, इसका उदाहरण सिर्फ भाजपा प्रस्तुत कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न और धरती आबा बिरसा मुंडा की पावन धरा झारखंड को केवल भाजपा संवार सकती है। झारखंड चुनाव के लिए घोषित भाजपा के पंचप्रण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी हर हाल में पूरी होती है।

बघेलखंड सांस्कृतिक भवन ट्रस्ट के विंध्य की प्रतिभाओं के सम्मान समारोह में हुए शामिल: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल भोपाल में बघेलखंड सांस्कृतिक भवन ट्रस्ट द्वारा भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने बघेली भाषा में कहा कि “लोगन का सम्मानित करब विंध्य कै गौरवशाली परम्परा आय। सम्मान समाज मा या संदेश देत है कि समाज कै नज़र पारखी है। औरन का प्रेरित करत है मेहनत करै का, संघर्ष करिके सफल होंय का। सफलता का कौनों शॉर्टकट नहीं होय। दूरदृष्टि और पक्का इरादा से कौनों लक्ष्य प्राप्त कीन जा सकत है।” उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कार्यक्रम में संघ लोक सेवा आयोग और राज्य सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले विंध्य क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया। अपने क्षेत्र का अपने समाज का विकास करने में भी अग्रणी रहें उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सभी सम्मानित अधिकारियों को प्रेरित किया कि अपने कार्यक्षेत्र में पूरे मनोयोग से कार्य कर विंध्य क्षेत्र का प्रदेश का और राष्ट्र का नाम रोशन करें। उन्होंने आह्वान किया कि स्वयं के विकास के साथ अपने क्षेत्र का अपने समाज का विकास करने में भी अग्रणी रहें। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विंध्य क्षेत्र के प्रतिभाशाली व्यक्ति प्रदेश में देश और समूची दुनिया कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, यह क्षेत्र के लिये गौरव का विषय है। देश के सीओएएस जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी दोनों रीवा की पावन धरा के है। कई विभूतियों ने विंध्य का नाम रोशन किया है। क्षेत्र के विकास कार्यों में विंध्य के नागरिकों ने सदैव प्रदान किया है सहयोग उप मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में विंध्य के नागरिकों ने चाहे वह कहीं भी रहे हों सदैव सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि जहाँ चाह होती है वहाँ राह बन ही जाती है। असफलता का कारण समझकर सही दिशा में प्रयास करें तो निःसंदेह सफलता कदम चूमेगी। विंध्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है, रफ्तार बनी रहे इसके लिए एकजुट होकर करें प्रयास उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आज देश में अनुकूल परिस्थितियाँ हैं, बजट की कोई कमी नहीं है। आज भारत विश्व की 5 वीं अर्थव्यवस्था है। शीघ्र ही भारत विश्वगुरु बनेगा। यह तभी संभव है जब सभी आगे बढ़ें। इसके लिये सभी को स्वयं के साथ-साथ समाज और क्षेत्र के लिये कार्य करना होगा। उन्होंने कहा संस्कार विहीन शिक्षा बिना सुगन्ध के पुष्प के समान है। सभी को सुगंधित पुष्प बनना है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विंध्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है, यह रफ्तार बनी रहे, इसमें और तेजी आये इसके लिये सभी को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सभी चयनित अधिकारियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। ट्रस्ट की गतिविधियाँ क्षेत्र के विकास में सहयोगी हों यही प्रयास है: पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह पूर्व नेता प्रतिपक्ष, विधायक एवं बघेलखंड सांस्कृतिक भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अजय सिंह ने कहा कि विन्ध्य क्षेत्र के नागरिकों को एकजुट करने का, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे विंध्यवासियों को सम्मानित कर अन्य नागरिकों को प्रेरित करने के लिये यह आयोजन किया गया है। ट्रस्ट की गतिविधियाँ क्षेत्र के विकास में सहयोगी हों यही प्रयास है। विन्ध्य की प्रतिभाओं ने साझा किये सफलता के मंत्र कार्यक्रम में विंध्य क्षेत्र के सम्मानित अधिकारियों ने अपनी सफलता की कहानी और सफलता के मंत्र साझा किये। आईपीएस सुश्री काजल सिंह ने कहा कि सपनों को पूरा करने की चाहत मेहनत को अपना बना ही लेती है। सफलता के लिये इंटर्नल मोटिवेशन अहम है। उन्होंने कहा कि हम सबका यह प्रयास होना चाहिये कि हम टैलेंट को पहचाने और उन्हें अवसर प्रदान करने में सहयोग करें। डिप्टी कमांडेट होमगार्ड के पद पर चयनित श्री आशीष कुशवाहा ने अपने संघर्ष की कहानी साझा की और कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित श्री अंबिकेश प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार पद पर चयनित सुश्री आंचल अग्रवाल, वेटनरी डॉक्टर पद पर चयनित डॉ रागिनी मिश्रा ने अपने विचार साझा किये। कार्यक्रम में आईपीएस सुश्री काजल सिंह, आईएफएस श्री अक्षत पाण्डेय, श्री वीरेन्द्र कुमार पटेल, सुश्री ऋषिका सिंह, आईआरटीएस श्री रोहित सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री अंबिकेश प्रताप सिंह, सुश्री अर्चना मिश्रा, श्री नंदन तिवारी, श्री देवेंद्र द्विवेदी, सुश्री प्रिया पाठक, श्री सौरभ मिश्रा, श्री अमित सोनी, श्री उमेश द्विवेदी, डीएसपी श्री हेमंत पांडे, डिप्टी कमांडेंट होमगार्ड श्री आशीष कुशवाहा, वेटनरी डॉक्टर डॉ रागिनी मिश्रा, एटीओ श्री प्रकाश द्विवेदी, एडी शिक्षा सुश्री कविता त्रिपाठी, सीईओ जनपद सुश्री ज्योति पटेल, नायब तहसीलदार श्री कमलेश मिश्रा, श्री आशीष मिश्रा, श्री प्रकाश उपाध्याय, सुश्री बिंदु तिवारी, सुश्री रूपा पाठक, सुश्री आंचल अग्रवाल, सुश्री प्रज्ञा दुबे, सुश्री प्रतीक्षा सिंह, सुश्री अंकिता पांडे, सुश्री एकता शुक्ला, श्री शिव कुमार गौतम, श्री सुमित तिवारी और सौम्य कुमार द्विवेदी को सम्मानित किया गया।  

किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट कर संसद के शीतकालीन सत्र की तारीखों की आधिकारिक तौर पर जानकारी दी

नई दिल्ली संसद का शीतकालीन सत्र इस बार 25 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इस सत्र के 20 दिसंबर तक चलने की संभावना है। संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर 26 नवंबर, 2024 को संविधान सदन (संसद के पुराने भवन) के सेंट्रल हॉल में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट कर, संसद के शीतकालीन सत्र की तारीखों की आधिकारिक तौर पर जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर बताया, “भारत सरकार की सिफारिश पर, माननीय राष्ट्रपति ने 25 नवंबर से 20 दिसंबर, 2024 तक शीतकालीन सत्र, 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों को बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है (संसदीय कार्य के एजेंडे और आवश्यकता के अनुसार)।” किरेन रिजिजू ने संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी देते हुए आगे बताया, “26 नवंबर, 2024 (संविधान दिवस) को संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में कार्यक्रम मनाया जाएगा।” बताया जा रहा है कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान मोदी सरकार अपने दो महत्वपूर्ण एजेंडे ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ और ‘वक्फ (संशोधन) विधेयक- 2024’ को संसद से पारित करवाने का प्रयास कर सकती है। इन दोनों ही विधेयकों पर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल लगातार ऐतराज जाहिर कर रहे हैं। ऐसे में संसद के शीतकालीन सत्र का भी हंगामेदार रहना तय माना जा रहा है। संसद सत्र पर महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव के नतीजों का भी असर पड़ना तय माना जा रहा है। दोनों राज्यों में नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को होगी और संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि अगर भाजपा इन दोनों राज्यों में सरकार बनाने में कामयाब हो जाती है तो संसद में विपक्षी दलों के तीखे विरोध के बावजूद वह अपने एजेंडे को लागू करने के लिए आक्रामक अंदाज में आगे बढ़ेगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet