LATEST NEWS

किस पार्टी की सदस्य है निर्मला सप्रे? सस्पेंस ख़त्म करने कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष से बात करेगी

भोपाल सागर जिले के बीना विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर निर्णय करने के लिए कांग्रेस विधायक दल विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से बात करेगा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उनकी सदस्यता समाप्त करने के लिए प्रमाण सहित आवेदन दिया है लेकिन उस पर अभी तक निर्णय नहीं लिया गया है। उधर, सप्रे लगातार भाजपा की बैठकों में भाग ने रही हैं। वर्ष 2023 में कांग्रेस के टिकट पर निर्मला सप्रे बीना विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुई थीं। लोकसभा चुनाव के समय वे भाजपा के संपर्क में आईं और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में मंच भी साझा किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास का हवाला देते हुए पार्टी प्रत्याशी के स्थान पर भाजपा के लिए काम किया। भाजपा में शामिल होने की बात भी कही। इसे लेकर कांग्रेस ने उनसे दूरी बना ली। उमंग सिंघार ने किया था आवेदन विधायक दल की बैठक में नहीं बुलाया और सदन में अपने साथ नहीं बैठाने का निर्णय लेकर विधानसभा सचिवालय को सूचित भी कर दिया था। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उनकी और रामनिवास रावत के विरुद्ध दलबदल कानून के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए सदस्यता समाप्त करने का आवेदन दिया। दलबदल नहीं किया है इस पर कार्रवाई से पूर्व रावत ने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया, परंतु सप्रे ने ऐसा नहीं किया। विधानसभा सचिवालय ने उन्हें नोटिस जारी कर दलीय स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा। इस पर पहले तो उन्होंने जवाब देने का समय मांग लिया और फिर दूसरे नोटिस के जवाब में आरोपों को नकारते हुए कहा कि उन्होंने दलबदल नहीं किया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष को निर्णय लेना है, जो अभी तक नहीं हुआ है। भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में नजर आईं थी सप्रे उधर, सप्रे पिछले सप्ताह प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में भाग लेने पहुंचीं। मीडिया ने स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा, पर वे टाल गईं। अब कांग्रेस विधायक दल सप्रे की पार्टी विरोधी गतिविधियों के प्रमाण सबके सामने होने को आधार बनाकर दलबदल संबंधी आवेदन पर शीघ्र निर्णय करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से मिलेगा। अब कोई संशय की स्थिति नहीं है विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे का कहना है कि अब कहीं कोई संशय की स्थिति नहीं है। मध्य प्रदेश विधानसभा की देशभर में प्रतिष्ठा है, पर ऐसे प्रकरणों से साख प्रभावित होती है। इसलिए अध्यक्ष को शीघ्र निर्णय लेकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

ओडिशा के सुंदरगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत

सुंदरगढ़ ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में शनिवार सुबह कोहरे के कारण ट्रेलर में टक्कर लगने से एक भजन मंडली के कम से कम सात सदस्यों की मौत हो गई है। इस हादसे में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुंदरगढ़ के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भजन मंडली के गायक शनिवार सुबह अंतिम संस्कार में हिस्सा लेकर अपने-अपने गांव वापस जा रहे थे तभी चालक ने पीछे से खड़े ट्रेलर में टक्कर मार दी जिससे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इससे पहले सुंदरगढ़ के कंदाधुडा और समरपिंडा गांवों की भजन मंडली श्राद्ध कर्म के लिए छत्तीसगढ़ के चकबहाल गई थी और सभी एक मारुति वैन में वापस लौट रहे थे। दक्षिण पश्चिमी रेंज के डीआईजी बृजेश राय ने घटना की जानकारी देते हुए कहा, “यह दुर्घटना देर रात लगभग 2 बजे के बीच हुई। वे मारुति वैन में यात्रा कर रहे थे जो एमसीएल-टोपरिया रोड पर खड़े एक ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक समेत सात लोगों की वहीं मौत हो गई। पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हेमगिर के एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया है। चालक भजन मंडली को अपने पिता के श्राद्ध समारोह में ले गया था।” फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के पीछे का सही कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन संदेह है कि इलाके में कोहरे की वजह से विजन कम था और वैन चालक ट्रेलर को नहीं देख पाया जिसके बाद यह टक्कर हुई।

अक्टूबरने बनाया गर्मी का नया रिकॉर्ड, 1951 के बाद सबसे गर्म रहा महीना

नई दिल्ली  गुलाबी ठंड आमतौर पर अक्टूबर में शुरू होती है, लेकिन इस साल इस महीने में एक खास रिकॉर्ड बना। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने शुक्रवार (1 नवंबर, 2024) को घोषणा की कि इस साल अक्टूबर देश के इतिहास का सबसे गर्म महीना था। मध्य भारत (मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों) में अक्टूबर का सबसे गर्म औसत तापमान रिकॉर्ड किया गया , और उत्तर पश्चिम भारत ने 1901 के बाद से अपना दूसरा सबसे गर्म महीना अनुभव किया है। मौसम विभाग के अनुसार यह महीना 1901 के बाद से भारत का सबसे गर्म अक्टूबर था। इस महीने औसत तापमान सामान्य से 1.23 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अक्टूबर में औसत तापमान 26.92 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 1901 के बाद से सबसे अधिक है, जबकि सामान्य तापमान 25.69 डिग्री सेल्सियस था। सबसे गर्म महीना रहा अक्टूबर देशभर में सामान्य तापमान 20.01 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान भी 21.85 डिग्री सेल्सियस मापा गया। दिल्ली की बात करें तो अक्टूबर की गर्मी ने पिछले 73 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली के सफदरजंग मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक इस साल अक्टूबर 1951 के बाद सबसे गर्म महीना था। इस साल अक्टूबर में राजधानी का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस था। 1951 की शुरुआत में, उच्चतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन के साथ रात भी रही गर्म बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD)  ने कहा है कि नवंबर के पहले दो हफ्ते में देश के बहुत से हिस्सों में सामान्य से ज्यादा तापमान का दौर जारी रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही दूसरे सप्ताह में मामूली गिरावट और महीने के बाकी दिनों में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट होने की संभावना है। आखिर ठंड न आने का क्या है कारण IMD का कहना है कि ठंड न आने का कारण ला नीना का न बनना है। हलांकि यह मध्य और पूर्व-मध्य भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में समुद्र की सतह के तापमान के समय-समय पर ठंडा होने से जुड़ी एक जलवायु घटना है, जो अभी तक कुछ खास विकसित नहीं हुई है। उम्मीद है कि नवंबर के लास्ट और दिसंबर की शुरुआत में ला नीना बन सकती है। अगर होगा तो आगे (दिसंबर-फरवरी) कड़ाके की सर्दी पड़ने की उम्मीद है। वायु गुणवत्ता की चुनौती: दिल्ली की मौजूदा मौसम की स्थिति के साथ-साथ, शहर में वायु प्रदूषण भी एक गंभीर मुद्दा बना हुआ है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शनिवार सुबह 7:30 बजे औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 294 दर्ज किया गया, जो अलार्मिंग स्तर पर है. दिल्ली एनसीआर के अन्य शहरों में AQI भी कम नहीं है. फरीदाबाद में 165, गुरुग्राम में 219, गाजियाबाद में 308, ग्रेटर नोएडा में 202 और नोएडा में 250 अंक दर्ज किए गए हैं. दिल्ली के 18 इलाकों में AQI स्तर 300 से ऊपर और 400 के बीच बना हुआ है. उदाहरण के लिए, आनंद विहार में AQI 380, IGI एयरपोर्ट पर 341, जबकि रोहिणी में 304 अंक दर्ज किया गया है. दूसरी ओर, दिल्ली के 19 इलाकों में AQI स्तर 200 से ऊपर 300 के बीच है. नतीजतन, यह प्रदूषण का स्तर न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है बल्कि लोगों की सामान्य दिनचर्या पर भी प्रभाव डाल रहा है.

अब छह माह तक मां गंगा मुखीमठ में मुखबा स्थित गंगा मंदिर में श्रद्धालुओं काे देंगी दर्शन

उत्तराखंड में गंगाेत्री धाम के कपाट बंद, शीतकालीन पड़ाव के लिए निकली मां गंगा की उत्सव डोली गंगाेत्री  :इस वर्ष यात्रा काल में आठ लाख 11 हजार 542 तीर्थयात्रियाें ने गंगोत्री धाम में नवाए शीश  अब छह माह तक मां गंगा मुखीमठ में मुखबा स्थित गंगा मंदिर में श्रद्धालुओं काे देंगी दर्शन उत्तरकाशी जगविख्यात गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व पर विधि-विधान पूर्वक शनिवार काे दाेपहर 12:14 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद हाेने के बाद अब छह माह तक मां गंगा अपने मायके मुखीमठ में मुखबा स्थित गंगा मंदिर में श्रद्धालुओं काे दर्शन देंगी। मां गंगा की उत्सव डोली शनिवार काे मुखीमठ के लिए रवाना हो गई है, जाे शीतकालीन पड़ाव मुखबा पहुंचेगी। गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के मौके पर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। हर-हर गंगे… जय मां गंगे के जयकारों से गंगाेत्री धाम गूंज उठा। पंच गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने कहा कि शुक्रवार को दीपोत्सव के साथ मां भगवती गंगा के गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। उन्हाेंने कहा कि मां गंगा की उत्सवडोली शनिवार काे मुखीमठ के लिए रवाना हो गई है। मां गंगा की डोली मुखीमठ से तीन किलोमीटर पहले मारकंडे मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। तीन नवंबर रविवार को भैया दूज पर मां गंगा की डोली मुखीमठ गांव पहुंचेगी, फिर मां गंगा की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ शीतकालीन पड़ाव मुखबा लाया जाएगा। ऐस ेमें अब शीतकाल तक श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन उनके मायके मुखीमठ में कर सकेंगे। यहां छह माह तक मां गंगा की पूजा होगी। उल्लेखनीय है कि इस बार चारधाम यात्रा पर आए आठ लाख 11 हजार 542 तीर्थयात्रियाें ने गंगोत्री धाम के दर्शन कर पुण्य अर्जित किए। इस माैके पर हर्षिल राजपुताना रेजीमेंट की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा का आयोजन किया। इस दौरान श्रीपंच मंदिर समिति गंगोत्री के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल, उपाध्यक्ष अनुज, कोषाध्यक्ष सुशील, सह सचिव जय कृष्ण, सदस्य चंडी प्रसाद, सतीश, अभिषेक, संतोष, प्रेमदेव, प्रदीप, सुनील, रावल रविंद्र सेमवाल, राजेश, क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान, ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत, जगमोहन सिंह रावत, राजेंद्र, विजय प्रताप समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।      

शाइना एनसी पर अपने बयान के लिए शिवसेना (यूबीटी) के नेता अरविंद सावंत ने मांगी माफी

मुंबई उद्धव ठाकरे की पार्टी यूबीटी के सांसद अरविंद सावंत ने पूर्व बीजेपी नेता और शिवसेना उम्मीदवार शाइना एनसी को लेकर दिए गए ‘इम्पोर्टेड माल’ वाले बयान पर माफी मांगी है। अरविंद सावंत ने कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया। उनका इरादा किसी महिला को अपमान करने का नहीं था। अगर किसी को उनके बयान से ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगते हैं। यूबीटी सांसद ने कहा कि अपने 55 साल की राजनीति में उन्होंने कभी किसी महिला का अपमान नहीं किया है। माफी के साथ बीजेपी पर सवाल भी उठाए शिवसेना(यूबीटी) सांसद ने कहा कि उन्होंने अपने बयान में किसी नेता का नाम नहीं लिया था। केवल राजनीतिक लाभ लेने के लिए बयान को तोड़ मरोड़कर बताया गया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से ही महिलाओं का सम्मान करते रहे हैं। उन्होंने अन्य दलों के नेताओं के बयान पर भी सवाल उठाए। अरविंद सावंत ने कहा कि बीजेपी नेता आशीष शेलार ने किशोरी पेडनेकर के बारे में क्या कहा? अब्दुल सत्तार ने सुप्रिया सुले के बारे में क्या कहा? क्या सभी घटनाओं में एफआईआर दर्ज की गई? उन्होंने इन नेताओं के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। इस बीच यूबीटी नेता संजय राउत ने भी अरविंद सावंत का बचाव किया। संजय राउत ने कहा कि शाइना बीजेपी से इम्पोर्ट होकर शिवसेना में आई हैं, इसलिए उन्होंने गलत नहीं कहा। कल बोला था यहां इम्पोर्टेड नहीं चलेगा… बता दें कि उद्धव सेना के सांसद अरविंद सांसद ने शुक्रवार को मुंबा देवी सीट से शाइना एन सी की उम्मीदवार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यहां इम्पोर्टेड नहीं चलेगा। अमीन पटेल को ओरिजिनल माल है। हमारे यहां ऑरिजनल माल चलता है। इसके बाद मुंबई की सियासत गरमा गई। शाइना एन सी ने इस मामले में नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराया। साथ ही, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जवाब दिया कि , महिला हूं, माल नहीं हूं। शाइना एन सी बीजेपी की प्रवक्ता रही हैं। एकनाथ शिंदे ने जब शाइना को उम्मीदवार बनाया तब वह बीजेपी छोड़कर शिवसेना में शामिल हो गईं। 29 अक्टूबर को उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। मुंबादेवी में उनका मुकाबला कांग्रेस के अमीन पटेल से है।

LAC पर मिठाई ने दूर की भारत-चीन सेना के बीच की खटास, एक दूसरे को बांटी गई मिठाइयां

नईदिल्ली पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले दो बिंदुओं से भारतीय और चीनी सैनिकों की पूरी तरह वापसी के कुछ दिन बाद भारतीय सेना ने शुक्रवार को डेमचोक में गश्त शुरू कर दी। सेना के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देपसांग में गश्त जल्द ही फिर शुरू हो सकती है। सेना के सूत्रों ने बुधवार को बताया था कि भारत और चीन के बीच एक महत्वपूर्ण समझौते के बाद पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गतिरोध वाले दो स्थानों-डेमचोक और देपसांग में सैनिकों की वापसी पूरी हो गई है और जल्द ही इन जगहों पर गश्त शुरू कर दी जाएगी। इसके एक दिन बाद दिवाली के मौके पर एलएसी पर कई सीमा बिंदुओं पर भारत और चीन के सैनिकों ने मिठाइयों का आदान-प्रदान किया। मिठाइयों के परंपरागत आदान-प्रदान से एक दिन पहले दोनों देशों के सैनिकों ने टकराव वाले दोनों बिंदुओं से वापसी की प्रक्रिया पूरी की थी जिसे चीन-भारत संबंधों में नये सकारात्मक आयाम के रूप में देखा जा रहा है। सेना के सूत्रों ने बताया कि डेमचोक में गश्त शुरू हो गई है। सूत्रों ने पहले कहा था कि क्षेत्रों और गश्त का स्तर अप्रैल 2020 के पहले के स्तर पर पहुंच सकता है। सूत्रों ने बुधवार को कहा था कि सैनिकों के पीछे हटने के बाद सत्यापन प्रक्रिया जारी है और कमांडरों के बीच गश्त के तौर-तरीकों पर फैसला किया जाना है। सूत्रों ने कहा था, ‘‘स्थानीय कमांडर स्तर पर बातचीत जारी रहेगी।’’ विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने 21 अक्टूबर को दिल्ली में कहा कि पिछले कई हफ्तों की बातचीत के बाद भारत और चीन के बीच एक समझौते को अंतिम रूप दिया गया है और इससे 2020 में उपजे मुद्दों का समाधान निकलेगा। पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर गश्त और सैनिकों को पीछे हटाने के लिए दोनों देशों के बीच बनी सहमति को चार साल से अधिक समय से जारी गतिरोध को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। जून 2020 में गलवान घाटी में हुई भीषण झड़प के बाद से पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर गतिरोध बरकरार था और भारत-चीन संबंध निचले स्तर पर पहुंच गए थे। सैनिकों की वापसी हुई, जल्द शुरू होगी गश्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 23 अक्टूबर को रूस के कजान शहर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर हुई मुलाकात में पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर गतिरोध वाले शेष स्थानों से सैनिकों की वापसी और गश्त को लेकर भारत-चीन में बनी सहमति का स्वागत किया था. दोनों नेताओं ने विभिन्न द्विपक्षीय वार्ता तंत्र को पुनर्जीवित करने के निर्देश दिए थे. वहीं आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तवांग में सरदार वल्लभभाई पटेल की एक प्रतिमा का अनावरण किया और मेजर रालेंगनाओ ‘बॉब’ खटिंग वीरता संग्रहालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (Line of Actual Control) पर कुछ क्षेत्रों में विवादों का समाधान करने के लिए भारत और चीन के बीच कूटनीतिक और सैन्य, दोनों ही स्थर पर  बातचीत होती रही है. रक्षा मंत्री ने कहा कि अभी हाल की बातचीत के बाद, जमीनी हालात को रिस्टोर करने के लिए, आपस में व्यापक सहमति हुई है. यह सहमति, समानता और पारस्परिक सुरक्षा के आधार पर विकसित हुई है. जो सहमति बनी है, उसके अंतर्गत पारंपरिक क्षेत्रों में गश्त और ग्रेजिंग का अधिकार भी शामिल है. रिश्तों को बेहतर करने में मिलेगी मदद भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने कल उम्मीद जताई थी कि पूर्वी लद्दाख से लगती भारत-चीन सीमा से दोनों देशों के सैनिकों की वापसी पूरी होने से रिश्तों को बेहतर करने और आने वाले दिनों में दोनों पड़ोसियों के बीच बेहतर समझ बनाने में मदद मिलेगी. चीनी राजनयिक ने यहां ‘मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री’ (एमसीसीआई) द्वारा आयोजित एक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि रूस के कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच हुई हालिया बैठक ‘‘बहुत महत्वपूर्ण” थी.

मोदी ने यूनान के प्रधानमंत्री से व्यापार, रक्षा और शिपिंग में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूनान के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस के साथ फोन पर बातचीत की तथा व्यापार, रक्षा और शिपिंग में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। श्री मोदी ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, “कल प्रधानमंत्री मित्सोताकिस के साथ सार्थक बातचीत हुई। भारत-यूनान रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता जतायी गयी। हमारा लक्ष्य व्यापार, रक्षा, शिपिंग और कनेक्टिविटी में अपने सहयोग को गहरा करना है। यूनान यूरोपीय संघ के भीतर भी भारत के लिए एक मूल्यवान भागीदार है।” यूनान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि श्री मित्सोताकिस ने निकट भविष्य में भारत में मुंबई और बैंगलोर में अपने देश द्वारा दो नए वाणिज्य दूतावास खोलने पर चर्चा की। उन्होंने 2025-2026 की अवधि के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के गैर-स्थायी सदस्य के रूप में ग्रीस के कार्यकाल के संदर्भ में दोनों देशों के बीच सहयोग पर भी चर्चा की।  

इजरायल ने हमास के एक और कमंडर को मारा, इजरायली हमलों में गाजा में 25, लेबनान में 13 लोग मारे गए

बेरूत मिडिल ईस्ट में हमास और हिजबुल्लाह के खात्मे की कसम खाने के बाद इजरायल कई मोर्चे पर जंग लड़ रहा है। इस बीच शुक्रवार को गाजा और लेबनान पर इजरायल का कहर एक साथ टूटा। ताजा हमलों में दोनों जगहों पर दर्जनों नागरिकों की मौत हो गई है। इजरायल ने लेबनान के उत्तरपूर्वी गांवों को निशाना बनाया जिनमें कम से कम 52 लोग मारे गए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं। वहीं उत्तरी गाजा में लोगों के घरों को निशाना बना कर किए गए हमलों में 84 लोगों के मारे जाने की खबर है। गाजा के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को गाजा में मारे गए लोगों में 50 से अधिक बच्चे शामिल हैं। इन हमलों में जबालिया शरणार्थी शिविर में कई लोग मारे गए हैं। इस बीच लेबनान में इजरायल ने कई बिल्डिंगों को निशाना बनाया जिसके बाद कई लोग देश छोड़कर भागने को मजबूर हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार 2023 में इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से लेबनान में 2,897 से अधिक लोग मारे गए हैं और 13,150 घायल हुए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों में एक चौथाई महिलाएं और बच्चे थे। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों का अनुमान है कि लेबनान पर इजरायल के आक्रमण के बाद 1.4 मिलियन लोग विस्थापित हो चुके हैं। हमास का एक और वरिष्ठ अधिकारी ढेर इजरायली सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने खान यूनिस में हवाई हमले में हमास के वरिष्ठ अधिकारी इज अल-दीन कसाब को मार डाला। फिलिस्तीनी समूह ने एक बयान में कसाब की मौत पर शोक व्यक्त किया, और कहा कि वह एन्क्लेव में उनकी कार पर एक इजरायली हमले में अयमान आयश नामक शख्स हमास के एक अन्य अधिकारी के साथ मारा गया था। हमास के सूत्रों ने रॉयटर को बताया कि कसाब गाजा में एक स्थानीय समूह का अधिकारी था, लेकिन उसके निर्णय लेने वाले राजनीतिक कार्यालय का सदस्य नहीं था। वहीं इजरायल ने कहा है कि उसने हमास के बुनियादी ढांचे और नुसेरात शरणार्थी शिविर के पास सक्रिय एक आतंकवादी को निशाना बनाया है। एक अलग घोषणा में इजरायली सेना ने कहा कि गाजा के दक्षिणी शहर खान यूनिस में एक वाहन पर हवाई हमले में हमास के राजनीतिक ब्यूरो के एक बड़े नेता इज़ अल-दीन कसाब और उनके सहायक अयमान अयेश की मौत हो गई। हमास ने अपने नेता की मौत की पुष्टि की है। गौरतलब है कि अयमान अयेश हमास के आखिरी बचे हुए बड़े नेताओं में से एक था।

राशिफल शनिवार 2 नवंबर 2024

मेष राशि (Aries Aaj Ka Rashifal)- आज आपका दिन नयी उमंगें लेकर आया है. काफी समय से किसी बात से परेशान लोग आज उसका समाधान ढूंढ लेंगे. लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई बातों के कारण आप मन ही मन उलझन में रहेंगे. इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित होंगे और ज्यादा समय पढ़ाई में बीतेगा, यह देखकर आपके घर को ख़ुशी होगी. आज जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे. परिवार में एक दूसरे को समझकर आगे बढ़ेंगे. आज आपका स्वास्थ फिट रहने वाला है. वृष राशि (Taurus Aaj Ka Rashifal)- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा. कारोबार में अपनी मेहनत से आगे बढ़ेंगे. आज कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी. आज बच्चों के साथ समय बिताएंगे उनके मन की बातों को समझेंगे. काफी समय से आपके रिश्ते की बात चल रही थी वो जल्द पक्की होगी. आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से प्रसन्नता होगी. आज बाहर के खाने को जहां तक हो सके अवॉयड करें. दोस्तों के साथ आज मूवी देखने का प्लान कर सकते हैं. बुजुर्गों को अपनी सेहत में बदलाव नजर आएंगे आज आपको बेहतर महसूस होगा. मिथुन राशि (Gemini Aaj Ka Rashifal)- आज आपका दिन शानदार रहने वाला है. आज व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारियों का निर्वाहन करेंगे. इस राशि के राजनीतिज्ञों को लोगों का समर्थन मिलेगा. लोग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे. पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी. आपके दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द की वृद्धि होगी. कारोबार में आज सेल में बढ़ोतरी होगी जिससे अच्छी खासी इनकम होगी. आज आपका स्वास्थ्य चुस्त-दुरुस्त रहेगा. मानसिक रूप से फिट रहेंगे. लवमेट अपनी गलतियों को समझकर रिश्ते को एक मौका देंगे. कर्क राशि (Cancer Aaj Ka Rashifal)- आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा. आपके कामों की गति धीमी रहेगी, लेकिन मित्रों के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे. इसके साथ ही आप परिवार में सबको खुश रखने की कोशिश में लगे रहेंगे आपको अच्छा लगेगा. आज आपके अंदर त्याग और सहयोग की भावना रहेगी. आज बेटी के परीक्षा के अच्छे रिजल्ट से पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा. आज आपकी उलझने कम होंगी. आज आपको किसी रिश्तेदार को दिए धन की प्राप्ति होगी. साथ ही अधूरी कार्य योजनाओं को पूरा करेंगे. आज बड़ों का आशीर्वाद आपको मिलेगा. जीवन की नकारात्मकता दूर होगी. सिंह राशि (Leo Aaj Ka Rashifal)- आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है. इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों को लाभ के योग बन रहे हैं. वैवाहिक जीवन में अपनापन बढ़ेगा. आज शाम का डिनर बाहर करेंगे. बच्चों के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा. शिक्षकों के ट्रांसफर की परेशानियां खत्म होंगी. आप जहाँ चाहते हैं ट्रान्सफर वहीँ होगा. आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी. आज व्यापार में सफलता के अनेक अवसर मिलेंगे. इस राशि के लवमेट की गलतफहमियां ख़त्म होंगी. स्वास्थ के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा. कन्या राशि (Virgo Aaj Ka Rashifal)- आज आपका दिन अच्छा रहेगा. आज आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है दूसरों के प्रति स्नेह भाव बनाएं रखें. पेट की समस्या से परेशान लोगों को ऑयली खाने से बचना चाहिए. आज संतान पक्ष से सुखद अनुभूति होगी. आज आपको आय के नवीन स्रोत मिलेंगे. दांपत्य जीवन के लिए थोड़ा समय निकालेंगे जिससे रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा. आज बड़ों की सलाह मिलेगी साथ ही आपका अच्छा संपर्क जुड़ेगा. हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा. तुला राशि (Libra Aaj Ka Rashifal)- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है. आज आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी सहभागिता अच्छी खासी रहेगी. कोई प्रिय मित्र आपसे किसी विशेष विषय को लेकर बातचीत कर सकता है. आज कोई काम आपको सोंच विचार कर करना चाहिए. आपकी आय के मुकाबले खर्चों में अधिकता रहेगी. दांपत्य जीवन में संतोष की वृद्धि होगी. यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो यात्रा सफल रहेगी. इस राशि के विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई में लापरवाही न करें. वाहन लेने का विचार कर रहे लोगों को इंतजार करना पड़ सकता है. वृश्चिक राशि (Scorpio Aaj Ka Rashifal)- आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा. आज दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे. आज आपके स्वास्थ में बेहतरी बनी रहेगी. आज सोंची हुई कार्य योजनाओं को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी. जमीन जायदाद से जुड़े कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे. आज परिवार का कोई संपत्ति संबंधित समस्या सुलझ सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद भी मिलेगी. भाई व बहनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और मां की किसी इच्छा की पूरी होने से आप खुश रहेंगे. किसी बड़ी कंपनी के साथ आपकी डील फिक्स होने की सम्भावना है. अपने दांपत्य जीवन में आपको सुख की अनुभूति होगी. धनु राशि (Sagittarius Aaj Ka Rashifal)- आज आपका दिन सुख शांति से भरा रहेगा. पुत्र पक्ष से सहयोग मिलेगा. आपसी रिश्ते में मिठास बढ़ेगी. इस राशि के लोगों का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जायेगा. राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा. लोग आपके कार्य से खुश होंगे. आज आपको प्रमोशन से जुडी खबर मिल सकती है. ऑफिस में अपना रिकॉर्ड अच्छा बनाये रखें. दांपत्य जीवन में चल रही अनबन आज समाप्त होगी. जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर बनेगा. इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स की अटकी कोई डील फाइनल होगी. मकर राशि (Capricorn Aaj Ka Rashifal)- आज आपका दिन शानदार रहने वाला है. आज जिस भी क्षेत्र में आप मेहनत करेंगे उसमे उन्नति हासिल करेंगे. आज आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा. सफलता की नयी किरण दिखाई देगी. आर्थिक क्षेत्र में विकास के योग बन रहे हैं. काफी समय से वाहन लेने का मन बना रहे हैं तो आज वाहन लेने में समय आपका साथ देगा. पढ़ाई में दोस्तों की सहायता मिलेगी. उनसे घनिष्टता बढ़ेगी. आज आपका स्वास्थ बेहतर बना रहेगा. महिलायें आज अपने कार्यों को समय रहते पूरा कर लेंगी. कुंभ राशि (Aquarius Aaj Ka Rashifal)- आज आपका दिन उत्तम रहेगा. आज आपके सोचे हुए कार्य एक-एक करके पूरे होते जायेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. आज आपके कारोबार में सुखद बदलाव आयेगा, आय में बढ़ोतरी होगी. इस राशि के प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों को समझदारी से तैयारी करनी चाहिए. लवमेट की काफी समय बाद कॉल पर बात होगी. माता … Read more

महिला मित्र के साथ माता टेकरी आए युवक से मारपीट, युवती के भाई को गिरफ्तार

इंदौर इंदौर से मुस्लिम महिला दोस्त के साथ देवास माता टेकरी से दर्शन कर लौट रहे युवक के साथ लड़की के भाई सहित अन्य लड़कों ने जमकर मारपीट की। उसे पहले शिप्रा ब्रिज के पास रोका। यहां मारपीट कर उसे नकाब पहनाकर देवास तरफ ले गए।  युवक विवेक लोधवाल द्वारा देवास की औद्योगिक थाना पुलिस को की गई शिकायत बताया गया कि वो बाइक से अपनी दोस्त अलीशा खान के साथ देवास में माता टेकरी के दर्शन के लिए गया था। वापस लौटते वक्त क्षिप्रा ब्रिज पर अलीशा के भाई साहिल खान और उसके दोस्त सैफ अली ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद दोनों उससे आईडी कार्ड मांगने लगे। इस पर विवेक ने बताया कि उसके पास आईडी कार्ड नहीं है। इसके बाद वो दोनों नाम पूछने लगा, जब युवक ने अपना नाम विवेक बताया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसके मुंह पर एक काला कपड़ा भी ढंक दिया। बाइक पर बैठाकर दूसरी जगह ले गए इसके बाद विवेक को बाइक पर बैठाकर दूसरी जगह ले गए। वहां अरबाज और आसिफ भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट की और धमकी दी कि अगली बार अलीशा के साथ दिखा तो जान से मार देंगे। मारपीट के बाद आरोपित विवेक को वापस क्षिप्रा ब्रिज पर छोड़ गए। विवेक ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिवार को दी। अलीशा कहां गई उसे नहीं पता विवेक द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार घटना के वक्त अलीशा अपनी मां को फोन कर भाई से बात करवा रही थी, लेकिन साहिल ने उसका फोन छीन लिया। घटना के बाद अलीशा को वो कहां ले गए उसे नहीं पता है। जानकारी के मुताबिक अलीशा के विवेक के साथ घूमने पर उसका भाई बहुत नाराज हो गया था। इसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर विवेक को जमकर पीटा। इससे विवेक की पीठ पर लाल निशान उभर आए। उन्होंने धमकी दी कि अगली बार बहन के साथ मत दिखना वरना मार दिया जाएगा। मकान में ताला लगाकर तीन आरोपित फरार देवास के औद्योगिक थाना टीआई शशिकांत चौरसिया ने बताया घटना के बाद फरियादी युवक इंदौर चला गया था, बाद में रात में थाने आया। जांच में पता चला है कि युवक का अपहरण करने के बाद उसे देवास के मल्हार क्षेत्र में लाया गया था, यहां भी मारपीट की गई। आरोपित साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन अन्य आरोपितों के मकान में ताला लगा है, ये परिवार सहित फरार हो गए हैं, इनकी तलाश में टीम लगी है।

US ने भारत की 15 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, जानें क्या है वजह

वाशिंगटन अमेरिका ने रूस के सैन्य-औद्योगिक प्रतिष्ठानों का कथित तौर पर सहयोग करने के आरोप में भारत की 15 कंपनियों समेत 275 लोगों और यूनिट्स पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। अमेरिकी वित्त विभाग ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि चीन, स्विट्जरलैंड, थाईलैंड और तुर्किए की कंपनियों पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसकी वजह ये है कि ये कंपनियां रूस को एडवांस टेक्नोलॉजी और उपकरण प्रदान कर रही हैं जिनका इस्तेमाल रूस अपने युद्ध तंत्र को चलाने में कर रहा है। अमेरिका ने इन भारतीय कंपनियों पर लगाया है प्रतिबंध वित्त विभाग की तरफ से जारी लिस्ट में भारत की कंपनियों- आभार टेक्नोलॉजीज एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, डेनवास सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, एमसिस्टेक, गैलेक्सी बियरिंग्स लिमिटेड, ऑर्बिट फिनट्रेड एलएलपी, इनोवियो वेंचर्स, केडीजी इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड और खुशबू होनिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम शामिल हैं। इनके अलावा लोकेश मशीन्स लिमिटेड, पॉइंटर इलेक्ट्रॉनिक्स, आरआरजी इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, शार्पलाइन ऑटोमेशन प्राइवेट लिमिटेड, शौर्य एयरोनॉटिक्स प्राइवेट लिमिटेड, श्रीजी इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड और श्रेया लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड को भी इस लिस्ट में रखा गया है। अमेरिका ने बुधवार को भी की थी कार्रवाई इससे पहले बुधवार को अमेरिका ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध को बढ़ावा देने के लिए लगभग 400 संस्थाओं और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। बयान के मुताबिक, वैश्विक टैक्स चोरी नेटवर्क को बाधित करने के अलावा इस कार्रवाई के तहत रूस के सैन्य-औद्योगिक प्रतिष्ठानों के लिए प्रमुख जानकारी और अन्य सामग्री के घरेलू रूसी आयातकों और उत्पादकों पर भी निशाना लगाया गया है। वित्त उपमंत्री वैली अडेयेमो ने कहा,“अमेरिका और हमारे सहयोगी रूस को यूक्रेन के खिलाफ अवैध और अनैतिक युद्ध के लिए जरूरी महत्वपूर्ण उपकरणों और प्रौद्योगिकियों का प्रवाह रोकने के लिए दुनिया भर में निर्णायक कार्रवाई करना जारी रखेंगे।” संकल्प पर अडिग अमेरिका उन्होंने कहा, “इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि हम रूस की युद्ध मशीनरी को सुसज्जित करने की क्षमता को कम करने और हमारे प्रतिबंधों और निर्यात नियंत्रणों को अनदेखा कर या उनसे बचकर उसकी मदद करने की कोशिश करने वालों को रोकने के अपने संकल्प पर अडिग हैं।”अमेरिकी विदेश विभाग ने तीसरे पक्ष के कई देशों में प्रतिबंधों से बचने और धोखाधड़ी को भी निशाना बनाया है। इनमें चीन स्थित कई कंपनियां शामिल हैं जो दोहरे उपयोग वाले सामान का निर्यात करती हैं जो रूस के सैन्य-औद्योगिक जरूरतों को पूरा करने में सहयोग देती हैं। अमेरिका ने रूसी रक्षा मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारियों और रक्षा कंपनियों तथा रूस के भविष्य के ऊर्जा उत्पादन और निर्यात का समर्थन करने वाली कंपनियों पर भी प्रतिबंध लगाए हैं।

मुख्यमंत्री ने तिलासो बाई से मिट्टी के दीये और कलश की खरीदी की

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राहियों को दीपावली का उपहार भेंट किया हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री को सुख- समृद्धि की कामना के साथ धान की बालियां उपहार स्वरूप भेंट की मुख्यमंत्री ने तिलासो बाई से मिट्टी के दीये और कलश की खरीदी की रायपुर दीपावली का त्यौहार मनाने अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके कैम्प कार्यालय में बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने मुलाकात की और मुख्यमंत्री को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों का स्वागत कर उनसे आत्मीयता के साथ मुलाकात की। बगिया कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री से मिलने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उनसे मुलाकात कर उन्हें दीपावली का उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दीं। हितग्राहियों ने भी पूरे आदरभाव से मुख्यमंत्री की सुख- समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ उपहार स्वरूप धान की बालियां भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही श्रीमती तिलासो बाई से दीये और कलश खरीदे। श्रीमती तिलासो बाई को पक्का आवास तो मिला ही है, उन्हें माटी कला बोर्ड की तरफ से इलेक्ट्रिक चाक भी प्रदान किया गया है। वे इस चाक से दीये, कलश, घड़े जैसी वस्तुएं तैयार कर स्थानीय हाट बाजार में बेचती हैं। मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही श्रीमती तिलासो बाई, नवीता पैंकरा, अमृता बाई, रजनी चौहान, कुमारी शशि चौहान ने आवास मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह मौजूद रहे। इलेक्ट्रिक चाक से काम में आई तेजी, आमदनी में हुआ इजाफा प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही श्रीमती तिलासो बाई को माटी कला बोर्ड की ओर से कुम्भकार टेराकोटा योजना के तहत इलेक्ट्रिक चाक प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक चाक मिलने के बाद से उन्हें काम में काफी आसानी हो गई है और काम भी तेज गति से होने लगा है। उन्होंने बताया कि वह मिट्टी से दीया, चिमनी, गुल्लक सहित अन्य चीजे बनाती हैं। दीपावली के समय उनके समानों की अच्छी खासी बिक्री हुई। इससे उनकी आमदनी में भी इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि दीपावली के समय उनके बनाए सामानों की काफी मांग रहती है। इलेक्ट्रिक चाक की मदद से वह तेजी से काम कर पाती हैं।

प्रशांत किशोर चुनावी रणनीति बनाने के लिए कितनी फीस लेते थे ? किया चौंकाने वाला खुलासा

पटना  बिहार की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। इस उपचुनाव में इंडिया गठबंधन और एनडीए के प्रत्याशियों के बीच टक्कर है। हालांकि, जन सुराज भी चुनावी मैदान में है। ऐसे में इस बात की चर्चा खूब हो रही है कि प्रशांत किशोर चुनाव में इतना खर्च कैसे कर रहे हैं? अब खुद उन्होंने इसका खुलासा किया है। पूर्व में चुनावी रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर ने कहा है कि वह किसी पार्टी को एक चुनाव में सलाह देने के 100 करोड़ या इससे ज्यादा फीस लेते थे। प्रशांत किशोर ने कहा, दस राज्यों में उनकी बनाई सरकार चल रही है, तो क्या हमको अपने अभियान के लिए टेंट और तंबू लगाने का पैसा नहीं मिलेगा? इतना कमजोर समझ रहे हो आप? उन्होंने आगे कहा, हम दो साल तक अपने अभियान के लिए टेंट और तंबू लगाते रहेंगे, उसके बदले केवल एक चुनाव में जाकर किसी को सलाह देंगे तो एक दिन में सारा पैसा आ जाएगा। बता दें, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बेलागंज, इमामगंज, रामगढ और तरारी में अपने उम्मीदवार उतारे हैं। अगले 8 साल सिर्फ बिहार पर फोकस जन सुराज चीफ प्रशांत किशोर ने उनका फोकस सिर्फ बिहार है और अगले 8 साल तक वह सिर्फ बिहार की बिगड़ी हुई व्यवस्था को सुधारने के काम करेंगे। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार आज कल यह कहते हैं कि लालू प्रसाद के राज में गया शाम छह बजे बंद हो जाता था, हमारी सरकार आने के बाद व्यवस्था में बदलाव आया है। हम नीतीश कुमार से पूछना चाहते हैं कि गया, हैदराबाद, बैंगलोर जैसा कब बनेगा। लालू यादव को दिया बड़ा ऑफर बिहार में जाति की राजनीति पर प्रशांत किशोर ने कहा, जाति की राजनीति नहीं हो रही है। सिर्फ परिवारवाद की राजनीति होती है। उन्होंने कहा कि लालू यादव की इच्छा है कि उनका बेटा बिहार का राजा बन जाए। भाजपा नीतीश के सहारे में बिहार में अपनी नैया पार लगाने में लगी है। कुछ ऐसा ही हाल नीतीश का भी है। वहीं, जीतन राम मांझी चाहते हैं कि उनके परिवार के लोग मंत्री, सांसद और विधायक बने रहें। अगर लालू यादव अपने समाज के किसी काबिल व्यक्ति को सीएम का चेहरा बनाने की बात करते हैं, तो हम कैमरे के सामने कह रहे हैं कि जन सुराज लालू यादव और उनकी पार्टी को समर्थन देगी।

रायपुर दक्षिण उपचुनाव, कौन जीतेगा ? सोनी या आकाश

रायपुर रायपुर दक्षिण विधान सभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत संभावना पर शायद ही कोई यकीन करें लेकिन चमत्कार कही भी, कभी भी हो सकते हैं और राजनीति भी इससे परे नहीं है. कांग्रेस ने नये व युवा चेहरे के रूप में आकाश शर्मा को टिकिट देकर जो  दावं खेला है यदि वह कारगर रहा तो रायपुर दक्षिण का परिणाम एक ऐसे कीर्तिमान के रूप में दर्ज हो जाएगा जिसकी प्रतीक्षा कांग्रेस डेढ दशक से कर रही है. लेकिन क्या ऐसा होगा ? सोचना कठिन है. खासकर इसलिए क्योंकि इस उपचुनाव में भाजपा की कमान उस व्यक्ति के हाथ में है जिसने कभी कोई  चुनाव नहीं हारा. बृजमोहन अग्रवाल रायपुर निर्वाचन क्षेत्र परिसीमन के पूर्व एव॔ बाद में लगातार आठ दफे विधान सभा चुनाव जीत चुके हैं और अब रायपुर लोकसभा के सांसद है. वे अपने  क्षेत्र में चुनावी जीत के पर्याय माने जाते हैं. चूँकि रायपुर दक्षिण 2008 से उनका निर्वाचन क्षेत्र रहा है और इस उपचुनाव में टिकिट भी उनकी पसंद के अनुसार सुनील सोनी को दी गई है इसलिए यह चुनाव जीतना उनके लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न भी है. वे सार्वजनिक तौर पर कह भी चुके हैं कि वे ही चुनाव लड़ रहे हैं. इसका अर्थ है कांग्रेस के आकाश शर्मा को भाजपा के दो अलग-अलग राजनीतिक शख्सियतों, बृजमोहन अग्रवाल व सुनील सोनी की संयुक्त ताकत से मुकाबला करना पड़ रहा है. सुनील सोनी  रायपुर के मेयर व 2019 में रायपुर से  लोकसभा सदस्य रह चुके हैं. लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में  पार्टी ने उन्हें टिकिट न देकर बृजमोहन अग्रवाल को चुनाव मैदान में उतारा था जो तब रायपुर दक्षिण से विधायक एवं विष्णुदेव साय सरकार के वरिष्ठ मंत्री थे. उनके द्वारा रिक्त की गई सीट पर यह चुनाव हो रहा है. एक तरह से इसे भाजपा के दो नेताओं के क्षेत्र की अदला-बदली कह सकते हैं. यहां मतदान  13 नवंबर को है. नतीजे 23 को आ जाएंगे. रायपुर लोकसभा हो या राजधानी क्षेत्र की चारों विधान सभा सीटें रही हों, दबदबा भाजपा का ही रहा है, विशेषकर लोकसभा चुनाव 1996 से अब तक  भाजपा ही जीतती रही है. रमेश बैस रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 1996 से  2014 तक लगातार सात बार सांसद रहे. अर्थात यहां तीन दशक से कांग्रेस की दाल नहीं गल पा रही है अलबत्ता विधान सभा चुनाव में नतीजे उपर-नीचे होते रहे हैं.  मसलन 2018 के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस ने रायपुर की चार में से तीन सीटें जीतीं किंतु 2023 में वह सभी चारों सीटें हार गई जिनमें बृजमोहन अग्रवाल की रायपुर दक्षिण शामिल है. बृजमोहन ने पिछला विधान सभा चुनाव रिकॉर्ड 67 हजार से अधिक वोटों से जीता था. अब इस उपचुनाव में नया कीर्तिमान बनेगा या ध्वस्त होगा , या कोई उलटफेर होगा, यह परिणाम से स्पष्ट हो जाएगा अलबत्ता इस चुनाव को बृजमोहन पूर्व की तुलना में अधिक गंभीरता से ले रहे हैं क्योंकि यहां भाजपा की जीत उनकी राजनीतिक प्रतिष्ठा से जुड़ी हुई है. रायपुर दक्षिण शत-प्रतिशत शहरी क्षेत्र है. सर्वाधिक आबादी ओबीसी की है जो करीब 53 प्रतिशत है जिसमे साहू समाज 16 प्रतिशत के साथ सबसे बड़ा समाज है. यादव व कुर्मी 6-6 प्रतिशत,  एससी 10 , एसटी 4 व सामान्य वर्ग के लगभग 16 प्रतिशत मतदाता इस क्षेत्र में हैं जिसमे पांच प्रतिशत ब्राम्हण हैं. 17 प्रतिशत अल्पसंख्यक मतदाताओं में  मुस्लिम दस प्रतिशत के आसपास है.  मतदाता करीब 2 लाख 60 हजार है जिसमे पुरूषों की तुलना में स्त्री मतदाताओं की संख्या कुछ अधिक है. जातीय समीकरण की बात करें तो शहरी मतदाताओं के लिए जाति से कही अधिक पार्टी व प्रत्याशी की छवि महत्वपूर्ण रही है. लेकिन इस निर्वाचन क्षेत्र में बृजमोहन अग्रवाल की लोकप्रियता पार्टी से उपर है. हाल ही में, 24 अक्टूबर को एक पत्र वार्ता में बृजमोहन कह चुके हैं कि दक्षिण का चुनाव उनके चेहरे के बिना नहीं लड़ा जा सकता. इसे उनका आत्मविश्वास कहें या अहंकार, अब तक का सत्य यही रहा है. पर सवाल है क्या वे इस सिलसिले को सोनी के मामले में भी कायम रख पाएंगे? सुनील सोनी भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं तथा पार्टी ने उन्हें टिकिट देकर पुन: पुरस्कृत किया है. उन पर भरोसा जताया है. विधान सभा का यह उनका पहला चुनाव है. इसके पूर्व नगर निगम के पार्षद का चुनाव हो , सभापति का हो या मेयर का अथवा लोकसभा का, उनकी जीत में अधिकतम योगदान व्यक्तिगत छवि से कही अधिक पार्टी की साख का रहा है. यद्यपि वे निर्विवाद हैं तथा उन पर कोई दाग भी नहीं है लेकिन वे जनता के नेता नहीं है. बृजमोहन की छत्रछाया में उनकी राजनीति चलती रही है. इस उपचुनाव में भी बृजमोहन के रहते उनकी उपस्थित गौण हो गई है. रायपुर दक्षिण उपचुनाव में उनके चुनाव का संचालन आधिकारिक रूप से शिवरतन शर्मा कर रहे हैं. शर्मा भी बृजमोहन खेमे के हैं. दरअसल यह कहना अधिक उपयुक्त होगा कि दक्षिण का चुनाव बृजमोहन एंड पार्टी लड़ रही है. वे कैसा चक्रव्यूह रचेंगे , इसका खुलासा बाद में होगा पर यह तय है पिछले चुनाव की तरह यह एकतरफा चुनाव नहीं होगा. सुनील सोनी को उम्मीदवार बनाने से पार्टी का एक वर्ग असंतुष्ट व नाराज है क्योंकि वे देख रहे हैं कि एक ही नेता को बार-बार मौका दिया जा  रहा है. बृजमोहन विरोधी खेमे के नेता और उनके समर्थक  यदि भीतर ही भीतर तोडफोड पर उतारू हो गए तो सोनी को दिक्कत हो  सकती है. हालांकि आमतौर पर उपचुनाव के नतीजे सत्तारूढ दल के पक्ष में ही आते हैं पर किसी भी चुनाव में अपवाद से इंकार नहीं किया जा सकता. वर्ष 2006 में छत्तीसगढ़ में रमनसिंह के नेतृत्व में भाजपा की सरकार थी. उनके शासनकाल में कोटा में उपचुनाव हुआ जहां भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह ठाकुर कांग्रेस की रेणु जोगी से हार गए थे. कांग्रेस अपनी सीट बचाने में कामयाब रही थी. रायपुर दक्षिण में भी अप्रत्याशित घट सकता है, यद्यपि संभावना न्यून है पर कांग्रेस की तैयारी को देखते हुए यह सहज प्रतीत होता है कि मुकाबला एकतरफा नहीं, कांटे का रहेगा. कांग्रेस को बड़ा फायदा आकाश शर्मा की युवाओं के बीच सक्रियता व लोकप्रियता से है. वे प्रदेश युवक काँग्रेस के निर्वाचित अध्यक्ष होने के साथ … Read more

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सफाई कर्मियों के साथ दीवाली की खुशियां मनाई और उन्हें अपनी ओर से मिठाई और उपहार दिए

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में सफाई कर्मियों के साथ दीवाली की खुशियां मनाई और उन्हें अपनी ओर से मिठाई और उपहार दिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मियों के बच्चों को बड़े अपनत्व और स्नेहिल भाव से दुलारा एवं उन्हें चॉकलेट प्रदान किए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विधायक मोती लाल साहू उनके साथ थे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राज्य स्थापना दिवस के मौके पर एकात्म पथ में 11 हजार दीपों के प्रज्जवलन कार्यक्रम शामिल होने के लिए नवा रायपुर जा रहे थे। इसी बीच सीबीडी स्टेशन के पास सफाई कर्मियों को देखकर मुख्यमंत्री रूके और उनसे मुलाकात कर दीवाली की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी सफाई कर्मियों को अपनी ओर से मिठाई और उपहार भी दिए। मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मियों से उन्हें शासन की ओर से मिलने वाले मानदेय और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा उपस्थित थे। क्रमांक: 3660/केशरवानी/नसीम    

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet