LATEST NEWS

पति की मौत, अस्पताल ने गर्भवती पत्नी से साफ कराया बेड पर लगा खून, झकझोर देगा डिंडौरी का मामला

डिंडोरी मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले से समाज की मानवता शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक गर्भवती महिला उस अस्पताल के बिस्तर को साफ करती हुई दिख रही है जिस पर कुछ समय पहले उसके पति की गोली लगने से मौत हुई थी। मामला डिंडोरी हत्याकांड से जुड़ा हुआ है। घटना गुरुवार को हुई जब जमीन विवाद में चार लोगों को गोली मार दी गई थी। महिला का पति भी इस घटना में घायल हो गया था और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। अस्पताल का दावा है कि महिला ने खुद ही खून साफ करने की बात कही थी ताकि सबूत इकट्ठा कर सके, लेकिन इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है। जानें क्या है पूरा मामला डिंडोरी के लालपुर गांव में गुरुवार को जमीन विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों को गोली मार दी गई। मृतकों में पिता और एक बेटा शामिल हैं, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक शिवराज की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शिवराज की पत्नी रोशनी पांच महीने की गर्भवती है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो वायरल वीडियो में रोशनी एक हाथ में खून से सना कपड़ा पकड़े हुए दिख रही है और दूसरे हाथ से टिशू पेपर से बिस्तर साफ कर रही है। यह घटना गदासराय स्वास्थ्य केंद्र की बताई जा रही है। घटना के वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का स्वास्थ्य विभाग और समाज के प्रति गुस्सा देखा जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन का कहना वहीं अस्पताल के डॉक्टर ने चंद्रशेखर टेकाम ने सफाई देते हुए बताया कि स्टाफ मौजूद था। महिला को बिस्तर साफ करने के लिए नहीं कहा गया था। उन्होंने कहा कि गुरुवार को जमीन विवाद में घायल दो लोग हमारे केंद्र लाए गए थे। जिस व्यक्ति की मौत हुई, उसकी पत्नी ने हमसे कहा कि उसे बिस्तर से खून पोंछने दिया जाए ताकि वह इसका इस्तेमाल सबूत के तौर पर कर सके। उसे बिस्तर साफ करने के लिए नहीं कहा गया था। मुझे महिला या उसके परिवार से कोई शिकायत नहीं मिली है।

दीपावली के अवसर पर राज्यमंत्री अचानक एक मिठाई की दुकान पहुंचीं, बनाई जलेबी, लोगों का मुंह मीठा किया

 सतना मध्य प्रदेश के सतना में प्रदेश सरकार की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में वह जलेबी बनाती दिखाई दे रही हैं. उन्होंने जलेबी बनाने के बाद वहां पर मौजूद लोगों का मुंह भी मीठा कराया. बताया जा रहा है कि बागरी शुक्रवार को सिंहपुर मंडल के मेढ़कानी के दौरे पर पहुंचीं थी. जलेबी का स्वाद चखाया दीपावली के अवसर पर क्षेत्र भ्रमण पर पहुंची राज्यमंत्री अचानक एक मिठाई की दुकान जा पहुंचीं. हलवाई जलेबियां तल रहा था. तभी उन्होंने जलेबी बनाने वाला कपड़ा पकड़ लिया और इसके बाद जलेबी बनाने लगीं. जलेबी तलने के बाद उन्होंने अपनी बनाई जलेबी एक महिला और हलवाई को भी चखाई. इसके अलावा कई कार्यकर्ता भी राज्यमंत्री की बनाई गई जलेबी का स्वाद चखा. जिस मेढ़कानी गांव में राज्यमंत्री  बागरी ने जलेबियां तली वह रैगांव विधानसभा का हिस्सा है. प्रतिमा बागरी यहीं से विधानसभा चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बनीं और राज्यमंत्री के पद तक पहुंचीं. कुछ दिन पहले सीएम ने बनाई थी चाय राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने जलेबी बना कर सुर्खियां बटोरी जबकि इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सतना जिले के दो दिनी प्रवास के दौरान चाय बनाते हुए दिखाई दिए थे.चित्रकूट के परिक्रमा मार्ग पर उन्होंने एक महिला दुकानदार के आग्रह पर चाय बनाई थी. सीएम मोहन यादव का यह अंदाज खूब वायरल हुआ था.वहीं अब प्रतिमा बागरी भी चर्चा के केंद्र में हैं.

मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना

भोपाल  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री निवास स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा की.  गोवर्धन पूजा के  मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव विधि विधान और मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना की. मध्य प्रदेश सरकार पुरातन परंपरा से नागरिकों को जोड़ने के लिए लगातर प्रयास कर रही है. इसी के तहत मोहन सरकार ने  पूरे प्रदेश में गोवर्धन पूजा के मौके पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देश दिए. वहीं आज सीएम ग्वालियर में आदर्श गौशाला में गोवर्धन पूजा करेंगे. हालांकि इससे पहले 1 नवंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन की तिलकेश्वर गौशाला में गोवर्धन पूजा की. इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि गाय परमात्मा के समान है. यह हमें जीना सिखाती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘उज्जैन में 5 हजार, इंदौर में 10 हजार, भोपाल में 10 हजार और ग्वालियर में 9 हजार क्षमता की गौशालाएं निर्मित हो रही हैं. बता दें कि राजधानी भोपाल में मंत्री और जनप्रतिनिधि विभिन्न स्थानों पर गौशाला में गोवर्धन पूजा की. दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूरे मध्य प्रदेश में गोवर्धन पूजा के मौके पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए थे.

भोपाल में शिवलिंग चोरी: सुबह पूजा करने पहुंचे लोग तब चोरी का खुलासा, पुलिस खगांल रही सीसीटीवी

भोपाल राजधानी भोपाल में चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां पेड़ के नीचे स्थापित शिवलिंग को ही चोरी कर लिया गया है.दिवाली की रात भोपाल में शिवलिंग चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। राजधानी के अशोका गार्डन की सुभाष कॉलोनी में दिवाली की दिन लोगों ने शिवलिंग की पूजा और पीपल के पेड़ के नीचे दिया लगाया, लेकिन अगले दिन सुबह पूजा करने पहुंचे तो शिवलिंग गायब था। आनन-फानन में लोगों ने स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी। बताते हैं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि एफआईआर दर्ज नहीं की है। घटना अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित सुभाष कॉलोनी की है. पुलिस के मुताबिक यहां रहने वाले दिनेश रोज घर के बाहर लगे पीपल के पेड़ के नीचे स्थापित शिवलिंग की पूजा करते हैं लेकिन शुक्रवार को जब वो पूजा करने गए तो वहां शिवलिंग नहीं था. इसके बाद पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी गयी और आसपास शिवलिंग ढूंढा गया. काफी देर ढूंढने के बाद जब शिवलिंग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस को लोगों ने बताया कि रात के समय पेड़ के पास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है और यह उन्हीं में से किसी की बदमाशी हो सकती है. फिलहाल पुलिस ने लोगों के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. कुछ माह पहले ही झारखंड के साहिबगंज में भी एक मंदिर में चोरी का मामला सामने आया. यहां अष्टधातु की मूर्ति चोरी हुई थी. बताया जा रहा है कि तीन लोग पूजा के बहाने मंदिर गए थे. इसके बाद उन्होंने अष्टधातु की मूर्ति चुरा ली और भागने लगे. इस दौरान ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ लिया. लेकिन, वारदात में शामिल उसके दो अन्य साथी भागने में सफल रहे.

कार्तिक माह में भगवान महाकाल की पहली सवारी चार नवंबर को, चांदी की पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण करेंगे बाबा

उज्जैन ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से कार्तिक-अगहन मास में चार नवंबर को भगवान महाकाल की पहली सवारी निकलेगी। अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में सवार होकर तीर्थ पूजा के लिए मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचेंगे। इस बार कार्तिक अगहन मास में हरि हर मिलन सहित भगवान महाकाल की पांच सवारी निकलेगी। मंदिर समिति सदस्य पुजारी प्रदीप गुरु ने बताया श्रावण-भादौ मास में सवारी निकाले जाने की शुरुआत श्रावण कृष्ण पक्ष के प्रथम सोमवार से होती है। जबकि कार्तिक अगहन मास में सवारियों की शुरुआत कार्तिक शुक्ल पक्ष के पहले सोमवार से होती है। यही कारण है कि कार्तिक-अगहन मास की पहली सवारी कार्तिक शुक्ल तृतीया पर 4 नवंबर को निकलेगी। सवारी के क्रम में कार्तिक मास में दो और अगहन मास में भी दो सवारी निकलेगी। इसके अलावा वैकुंठ चतुर्दशी पर्व पर भी सवारी गोपाल मंदिर तक आएगी। श्री महाकालेश्वर मंदिर से भगवान महाकाल की कार्तिक मास की दो और अगहन मास में दो सवारी सोमवार को इस बार मंदिर के आंगन से निकलेगी। वहीं एक सवारी वैकुंठ चतुर्दशी पर गोपाल मंदिर तक जाएगी। कार्तिक मास की पहली सवारी 4 नवंबर को सांय 4 बजे मंदिर से प्रारंभ होकर गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाडी होते हुए रामघाट शिप्रा तट पहुंचेगी। यहां पर भगवान श्री महाकालेश्वर का मां शिप्रा के जल से पूजन- अभिषेक के पश्चात वापसी में सवारी शिप्रा तट रामघाट से गणगौर दरवाजा, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी चौराहा होते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद कार्तिक मास की दूसरी सवारी 11 नवंबर को अगहन मास की पहली सवारी 18 नवंबर और दूसरी व क्रम अनुसार चौथी राजसी सवारी 25 नवंबर को निकलेगी। अंतिम राजसी सवारी का रूट बढ़ जाता है। वहीं 14 नवंबर को वैकुंठ चतुर्दशी की सवारी महाकालेश्वर मंदिर से अर्ध रात्रि को प्रारंभ होकर गुदरी चौराहा, पटनी बाजार होते हुए गोपाल मंदिर तक जाएगी।

एमपी में इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, देखें मौसम विभाग की रिपोर्ट

भोपाल मध्यप्रदेश में नवंबर के दूसरे हफ्ते सर्दी बढ़ेगी। उत्तरी हवाओं के असर से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और दूसरे शहरों में रात के टेम्प्रेचर में गिरावट आएगी। नवंबर के पहले दिन पचमढ़ी सबसे सर्द रहा।  दिवाली के बाद नवंबर का महीना लगते ही मौसम में एकदम से बदलाव आ गया है। बारिश का दौर बंद हो गया है और गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती सर्कुलेशन सिस्टम के कारण नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड का असर तेज होगा,हालांकि, दिन में गर्मी बनी रहेगी। एमपी मौसम विभाग के मुताबिक आज 2 नवंबर को भी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत लगभग सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा,तापमान में उतार चढ़ाव के साथ तेज धूप निकली रहेगी। कहीं भी बारिश या गरज-चमक होने की संभावना नहीं है। वर्तमान में छिंदवाड़ा, मंडला, टीकमगढ़, बैतूल, खरगोन, पचमढ़ी, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, भोपाल, गुना, ग्वालियर, इंदौर, खंडवा और उज्जैन में हल्की ठंड शुरू हो गई है, तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है। आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज एमपी मौसम विभाग के अनुसार आज मध्य प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर मौसम सुहाना रहने की संभावना है, कहीं भी बादल छाने और बारिश के आसार नहीं है। इंदौर में दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो रात में तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। भोपाल में अधिकतम तापमान 32 डिसे तो न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस , ग्वालियर में अधिकतम तापमान 31 डिसे तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस ,जबलपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 18 डिसे रह सकता है। एमपी मौसम विभाग का नया पूर्वानुमान वर्तमान में पूर्वी असम एवं पश्चिमी असम पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बने हुए हैं और पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में है। हालांकि इन मौसम प्रणालियों का मध्य प्रदेश के मौसम पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ रहा है। हवाओं का रुख वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी होने से प्रदेश के अधिकतर शहरों में तापमान बढ़ा हुआ है। फिलहाल 3-4 दिनों तक मौसम का मिजाज यूही बने रहने का अनुमान है।

इंदौर में पटाखे फोड़ने पर दो वर्गो में विवाद, वाहनों में तोड़फोड़ कर लगाई आग, डीजीपी ने मांगी घटना की रिपोर्ट, सीएम बोले- सख्ती से निपटेंगे

इंदौर इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के रविदासपुरा में बच्चों के पटाखे फोड़ने की बात पर दो पक्ष भिड़ गए। कुछ देर बाद ही तनाव उपद्रव में बदल गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थर चले। सड़कों पर उतरी भीड़ ने वाहनों व धर्मस्थलों में तोड़फोड़ कर दी।  भीड़ ने एक ऑटो रिक्शा में आग लगा दी और 15 से ज्यादा वाहनों में तोड़-फोड़ की। 6 थानों की फोर्स और रिजर्व बल  ने स्थिति को नियंत्रण में किया। घटना छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के रविदासपुरा की है। जानें कैसे शुरू हुआ विवाद छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार के बच्चे शुक्रवार को अपने घर के बाहर दोपहर में पटाखा फोड़ रहे थे। इसी दौरान घर के सामने रहने वाले सलमान, सानू, जावेद और अन्य ने फटाखा नहीं फोड़ने से रोका। इस पर बच्चों के परिजनों ने कहा कि दिवाली पर्व सालभर में एक बार आता है तो बच्चे फटाखे फोड़ेंगे। दोनों परिवार के बीच कहासुनी होने लगी। बातचीत के बाद विवाद होने लगा। कुछ देर बाद ही तनाव उपद्रव में बदल गया। साथियों को बुलाकर बोला धावा सलमान, सानू और जावेद ने अपने अन्य कुछ साथियों को भी मौक पर बुला लिया और परिवार की पिटाई करनी शुरू कर दी। घर की महिलाओं के साथ भी युवकों ने मारपीट की। मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने जब मारपीट का विरोध किया तो सलमान, सानू और जावेद ने अपने साथियों संग मिलकर उनके घरों पर पथराव कर दिया। पथराव में कई लोग घायल हुए। वहीं आरोपियों ने मोहल्ले में खड़ी बाइकों और ऑटो को आग के हवाले कर दिया। हिंदूवादी संगठनों ने किया हंगामा उपद्रव की सूचना जैसे ही हिंदूवादी संगठनों को लगी तो वे मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा करने लगे। उपद्रव के दौरान भीड़ ने एक ऑटो रिक्शा में आग लगा दी और 15 से ज्यादा वाहनों में तोड़-फोड़ की। बवाल और हंगामे की सूचना मिलते ही छत्रीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंचे। भारी संख्या में बवाल वाली जगह पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। सीएम बोले-बर्दाश्त नहीं करेंगे सीएम मोहन यादव बोलेहमारी सरकार के होते हुए कोई पटाखे जलाने से रोके ये संभव नहीं है। मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज है, सभी को अपने दायरे में रहते हुए सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। कोई कानून हाथ में लेगा तो सरकार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी।   एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने करवाई बच्चों से आतिशबाजी बवाल की सूचना मिलते ही एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह घटनस्थल पर पहुंचे। अमित ने बच्चों से जमकर आतिशबाजी करवाई। 6 थानों और रिजर्व बल ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था को कायम किया। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने कहा कि यदि कोई भी क्षेत्र में अशांति फैलाने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 4 लोगों पर केस दर्ज   पुलिस का कहना है कि कुछ बाहरी तत्व क्षेत्र की फिजा बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके चलते प्रत्येक घर में बाहर से आने वाले लोगों की जांच-पड़ताल की जा रही है। ड्रोन से क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चारों अभी फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। 

विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के मैदान पर शीघ्र ही बनेगा विश्व-स्तरीय क्रिकेट स्टेडियम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

शिक्षा एवं खेल क्षेत्र में वर्ल्ड क्लास इन्फ्रॉस्ट्रक्चर विकास से नई खेल संस्कृति का हुआ उदय: मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्पोर्ट्स टीचर्स और कोच को भी शिक्षकों के समान मिलेगा मौका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के मैदान पर शीघ्र ही बनेगा विश्व-स्तरीय क्रिकेट स्टेडियम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने नव-निर्मित राजमाता विजयाराजे सिंधिया बहुद्देशीय खेल परिसर का किया लोकार्पण भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने खेलों की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भारत के खिलाड़ियों ने मेडल जीते है। खिलाड़ियों की डाइट, ट्रेनिंग, शिक्षा एवं खेलों में वर्ल्ड क्लास इन्फ्रॉस्ट्रक्चर विकास से नई खेल संस्कृति का उदय हुआ है। उन्होंने कहा कि खेलों से जीवन में परस्पर विश्वास, आत्म-विश्वास और पुरुषार्थ जागृत होता है। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने खेल को जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ भारत का लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा की मध्यप्रदेश ने नई शिक्षा नीति लागू कर स्पोर्ट्स को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है। राज्य में अब स्पोर्ट्स टीचर्स और खिलाड़ियों के कोच को भी शिक्षकों के समान मौका दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश के 69वें स्थापना दिवस पर भगवान श्रीमहाकाल की पावन नगरी उज्जैन में 11.43 करोड़ रूपये की लागत से नव-निर्मित बहुउद्देशीय इनडोर खेल परिसर के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेशवासियों को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं भी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा की उज्जैन में जिम्नास्टिक, एथलेटिक, बास्केट बॉल, मलखंभ आदि खेलों का स्वर्णिम इतिहास रहा है। देश में आज मलखंब खेल की बात आती है तो उसमें उज्जैन का नाम सबसे पहले आता है। उज्जैन में मलखंब और जिम्नास्टिक अकादमी भी संचालित की जा रही है। इन खेल परिसर से मालवा क्षेत्र के युवा खिलाडी अपने खेल कौशल का पूर्ण क्षमता के साथ सदुपयोग कर अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित कर देश-प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में भारत ने ओलंपिक खेलों में हॉकी में लगातार मेडल जीते हैं। राज्य के हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर भी पदक विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं, उनकी इस उपलब्धि से प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हॉकी और ध्यानचंद स्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए शीघ्र ही उज्जैन में एस्ट्रो-टर्फ युक्त स्टेडियम की सुविधा प्रदान करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि क्षीरसागर स्टेडियम को भी शीघ्र ही बहुउद्देशीय परिसर बनाया जाएगा। इसी के साथ विक्रम विश्वविद्यालय के मैदान पर शीघ्र ही विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा।             मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खेल परिसर का भ्रमण कर मलखंब एरिना में मलखंभ खेल का  प्रदर्शन भी देखा। उन्होंने नव-निर्मित खेल परिसर के शूटिंग एरिना में शूटिंग का आनंद भी लिया। टेबल टेनिस खिलाड़ी अनुज मिश्रा के साथ टेबल टेनिस भी खेला। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बैडमिंटन, टेबल टेनिस और एथलेटिक्स के खिलाड़ियों से चर्चा कर उनका हौसला बढ़ाया। बहुउद्देशीय खेल परिसर की खूबियां मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा लोकार्पित राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल परिसर लगभग 18 एकड़ भूमि में निर्मित है। इस खेल परिसर का  निर्माण 11.43 करोड़ रुपए से हुआ है। नव-निर्मित खेल परिसर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के एथलेटिक सिंथेटिक ट्रेक के साथ बहुउद्देशीय खेल परिसर भी है, जिसमें बेडमिंटन, टेबल टेनिस, मलखंब एरिना, शूटिंग, फुटबॉल मैदान, लॉन टेनिस कोर्ट, खिलाड़ियों की सुविधा के लिए प्लेयर्स लॉबी आदि सुविधाओं सहित अत्याधुनिक जिम की स्थापना की गई है। इसमें खिलाड़ियों के साथ दर्शकों के बैठने की भी व्यवस्था है। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री और कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, विधायक सतीष मालवीय, सत्यनारायण जाटिया सहित जन-प्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।  

69वें स्थापना दिवस पर एम.पी. टूरिज्म की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  टूरिज्म के नए टीवीसी “मोह लिया रे” को किया लॉन्च अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपनी अदाकारी से बनाया जीवंत 69वें स्थापना दिवस पर एम.पी. टूरिज्म की सौगात भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने म.प्र. के 69वें स्थापना दिवस के खास अवसर पर एम.पी. टूरिज्म द्वारा निर्मित नवीन टीवी कमर्शियल (टी.वी.सी.) “मोह लिया रे” को लॉन्च किया। मध्यप्रदेश के नैसर्गिक सौंदर्य, ऐतिहासिक धरोहरों और समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को नए रंग-रूप में प्रस्तुत करने के उद्देश्य से टीवीसी का निर्माण करवाया है। प्रख्यात अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपनी अदाकारी से इसे जीवंत बनाया है। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक एम.पी. टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि मध्यप्रदेश विश्व में अपने मनोहारी स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। हमारा प्रयास हमेशा रहा है कि राज्य के आकर्षक पर्यटन स्थलों को न केवल देश में, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी एक नई पहचान दिलाई जाए। नवीन टीवीसी “मोह लिया रे” अत्यंत रोचक, रंगीन और जीवंत है। यह पर्यटकों को प्रदेश की ओर आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। “मोह लिया रे” – एक नया नजरिया “मोह लिया रे” टीवीसी में उज्जैन, ओरछा, ग्वालियर, खजुराहो सहित मध्यप्रदेश के अद्वितीय प्राकृतिक स्थलों, धार्मिक स्थलों, ऐतिहासिक धरोहरों और समृद्ध वन्य जीवन को दर्शाया गया है। यह पर्यटकों के मन को मोहते हुए उन्हें मध्यप्रदेश आने के लिए आमंत्रित कर रहे है। गीतकार इरशाद कामिल के खूबसूरत बोलों को अभिषेक अरोड़ा के संगीत ने संगीतमय अभिव्यक्ति दी है। इस विशेष टीवीसी में मशहूर गायक दिव्य कुमार ने अपनी आवाज दी है। इस टीवीसी के जरिए एक बार फिर दर्शकों को यह संदेश दिया जा रहा है कि मध्यप्रदेश ने मोह लिया है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष लॉन्च किये यह “जो आया वो वापस आया, ये एम पी की माया” टीवीसी को खासी लोकप्रियता प्राप्त हुई है। इसे इंस्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक, ट्वीटर जैसे प्लेटफॉर्म्स पर 2 करोड़ 97 लाख और 71 हजार से अधिक बार देखे जा चुका है। इंस्टाग्राम पर 92 लाख 62 हजार 161, फेसबुक पर 1 करोड़ 26 लाख 37 हजार 120, यूट्यूब पर 63 लाख 65 हजार 305 और ट्वीटर पर 15 लाख 07 हजार व्यू प्राप्त हुए है। प्रदेश के आकर्षक टीवीसी का सफर में 2023- एमपी की माया, 2018-तक तक, 2016- एमपी में दिल हुआ बच्चे सा, 2013- रंग है मलंग है, 2010- एमपी अजब है सबसे गजब है, 2008- हिंदुस्तान का दिल देखा और, 2006- तिल देखो ताड़ देखो, हिंदुस्तान का दिल देखो शामिल है  

हरिसिंह का स्व-रोजगार का सपना हुआ साकार, समाधान ऑनलाइन में आया था प्रकरण

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर अलीराजपुर जिले के ग्राम अमझिरी निवासी हरिसिंह कलेश को दीपावली पर्व पर बोलेरो वाहन मिला। आवेदक हरिसिंह ने वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में बोलेरो गाड़ी के लिये आवेदन भरा था, जिसे संबंधित बैंक द्वारा अव्यवहारिक मानकर अस्वीकृत कर किराने की दुकान के लिये लोन स्वीकृत कर दिया था। आवेदक ने इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गत 28 अक्टूबर को समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में आवेदक हरिसिंह की सुनवाई की। आवेदक ने बताया कि बैंक ने तत्समय बोलेरो वाहन के लिये 9 लाख 90 हजार रुपये लोन न देते हुए किराने की दुकान के लिये 3 लाख रुपये का लोन स्वीकृत किया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि “आवेदक ने जब बोलेरो वाहन के लिये लोन माँगा है, तो उसे बोलेरो गाड़ी ही स्वीकृत होना चाहिये।’’ मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर समाधान ऑनलाइन के दो दिन बाद 30 अक्टूबर को कलेक्टर अलीराजपुर ने अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम से चर्चा कर हरिसिंह को ‘भगवान बिरसा मुंडा योजना’ में बोलेरो वाहन के लिये 9 लाख 90 हजार रुपये वाहन लोन स्वीकृत करवाया। ‘धन्यवाद मुख्यमंत्री जी’ आवेदक हरिसिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अब वे स्वयं के रोजगार के सपने को बेहतर तरीके से साकार कर सकेंगे।  

गौ-शिल्प और पंचगव्य उत्पादों पर केन्द्रित प्रदर्शनी भी लगेगी

प्रकृति के सम्मान का उत्सव है गौवर्धन पूजा राज्य स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम शनिवार को रवीन्द्र भवन में गौ-शिल्प और पंचगव्य उत्पादों पर केन्द्रित प्रदर्शनी भी लगेगी भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में राज्य स्तरीय गोवर्धन-पूजा कार्यक्रम 2 नवम्बर को रवीन्द्र भवन भोपाल में प्रात: 9:30 बजे होगा। गोवर्धन पर्व के सांस्कृतिक एवं आर्थिक महत्व पर केन्द्रित इस आयोजन में गौ-संस्कृति, परिवेश के प्रदर्शन और स्वास्थ्य आधारित लाभों पर केन्द्रित प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। प्रदर्शनी मुख्य रूप से पंचगव्य उत्पाद, गौ-शिल्प उत्पाद, कृषि आधारित उत्पाद और दैनिक उपयोग के उत्पाद के आर्थिक महत्व को प्रदर्शित किया जायेगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ सभी जिलों में एक कार्यक्रम जिले की प्रमुख गौ-शाला में भी होगा। यहाँ भी गोवर्धन पूजा, गौमय और पंचगव्य उत्पादों पर संगोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली एवं निबंध प्रतियोगिता और बच्चों के कार्यक्रम होंगे। गाय और गंगा, भारत की संस्कृति एवं सभ्यता की आत्मा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति के सम्मान का उत्सव है। धरा पर गाय और गंगा ही हैं, जो ईश्वर को अत्यंत प्रिय हैं। इनके बिना भारतवर्ष की कल्पना भी नहीं की जा सकती। गाय और गंगा, भारत की संस्कृति एवं सभ्यता की आत्मा है… ये पालनहार हैं और तारणहार भी। वेद, पुराण, उपनिषद, स्मृति-ग्रंथों, रामायण, महाभारत और वांग्मय में गौ-महिमा का वर्णन है। गाय को सुरभि, कामधेनु, अर्च्या, यज्ञपदी, कल्याणी, इज्या, बहुला, कामदुघा, विश्व की आयु, रुद्रों की माता और वसुओं की पुत्री के रूप में सुशोभित किया गया है। सर्वदेवमयी गाय को वेदों में अघ्न्या (अवध्या) बतलाया है… त्रेता युग में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने वनगमन के पूर्व गोदान किया था। द्वापर युग में श्रीकृष्ण ने बाल्यावस्था में गायों संग व्यतीत कर भारतवर्ष को गाय की महत्ता का संदेश दिया है। स्कन्दपुराण में त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश के द्वारा कामधेनु की स्तुति की गई है त्वं माता सर्वदेवानां त्वं च यज्ञस्य कारणम्। त्वं तीर्थ सर्वतीर्थानां नमस्तेऽस्तु सदानघे ।। अर्थात् हे अनघे तुम समस्त देवों की जननी तथा यज्ञ की कारणरूपा हो और समस्त तीर्थों की महातीर्थ हो, तुमको सदैव नमस्कार है। निश्चित रूप से ईश्वर द्वारा वंदनीय गौमाता का संरक्षण एवं संवर्धन केवल कर्तव्य ही नहीं धर्म भी है। मध्यप्रदेश सरकार भी गौ-सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार ने प्रत्येक गाँव में गौ-शाला प्रारंभ करने का अभियान शुरू किया है। सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए गौशाला में गाय के आहार के लिए निर्धारित अनुदान को भी बढ़ाकर दोगुना कर दिया है।  

प्रदेश की 288 विधानसभा सीटों पर मतदान 20 नवंबर को होगा, CM योगी तक जाने कितनी चुनावी जनसभाएं करेंगे

महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार प्रदेश की 288 विधानसभा सीटों पर मतदान 20 नवंबर को होगा। इसके बाद चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।इन चुनावों के लिए सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीतियाँ बना रहे हैं। मतदाता जागरूकता बढ़ाने और प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। चुनावों की तैयारी के इस दौर में सभी पार्टियाँ अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। 20 नवंबर का दिन महाराष्ट्र के राजनीतिक भविष्य का निर्धारण करेगा। पिछले चुनावों का नज़रिया 2019 के विधानसभा चुनाव में, भाजपा को 105, शिवसेना को 56, NCP को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं। चुनाव के बाद, शिवसेना और NCP में बंटवारा हो गया। NCP ने कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई, जबकि उद्धव ठाकरे शिवसेना UBT के नेता बने। राजनीतिक बदलाव जून 2022 में, एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना ने उद्धव गुट के 40 विधायकों को तोड़कर अपने साथ मिला लिया। इसके परिणामस्वरूप, शिंदे गुट के पास बहुमत आ गया और महायुति की सरकार का गठन हुआ, जिसमें एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने।   चुनावी मुकाबला 2024 के चुनाव में, शिवसेना शिंदे गुट और शिवसेना उद्धव गुट अपने सहयोगी दलों के साथ आमने-सामने हैं। शिंदे गुट का सहयोगी दल भाजपा है, जबकि उद्धव गुट का सहयोगी दल कांग्रेस है। दोनों गुट अलग-अलग चुनावी मैदान में उतरेंगे। भाजपा की चुनावी तैयारियां भाजपा महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के लिए बड़े नेताओं की 50 से ज्यादा सभाएं आयोजित करने की योजना बना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य बड़े नेता महाराष्ट्र में जनसभाएं करेंगे।   प्रमुख नेताओं की जनसभाएं     प्रधानमंत्री मोदी: 8 सभाएं     देवेंद्र फड़णवीस: 50 सभाएं     अमित शाह: 20 सभाएं     नितिन गडकरी: 40 सभाएं     योगी आदित्यनाथ: 15 सभाएं     चन्द्रशेखर बावनकुले: 40 सभाएं   महायुति में सीट शेयरिंग महायुति में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है:     भाजपा: 148 सीटें     शिवसेना (शिंदे): 85 सीटें     NCP (अजित पवार): 52 सीटें भाजपा ने अपने हिस्से की 4 सीटें सहयोगी दलों को दी हैं। शिवड़ी विधानसभा सीट पर शिंदे गुट ने MNS को समर्थन दिया है।   महाविकास अघाड़ी का फॉर्मूला महाविकास अघाड़ी (MVA) में:     कांग्रेस: 102 सीटें     उद्धव ठाकरे गुट: 89 सीटें     शरद पवार गुट: 87 सीटें 13 सीटें महाविकास अघाड़ी के सहयोगी दलों को दी गई हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में राजनीतिक पटल पर बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। सभी पार्टियाँ अपने-अपने तरीके से चुनावी रणनीतियों पर काम कर रही हैं।

आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) सीरीज के लिए मेजबान टीम का चयन 10 नवंबर को : एंड्रयू मैकडोनाल्ड

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने बताया है कि आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) सीरीज के लिए मेजबान टीम का चयन 10 नवंबर को मेलबर्न में भारत ए के खिलाफ दूसरे ऑस्ट्रेलिया ए मैच के बाद किया जाएगा। यह सीरीज 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने जा रही है। भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच होने वाली दो मैचों की चार दिवसीय श्रृंखला में कैमरन बैनक्रॉफ्ट, मार्कस हैरिस, मैथ्यू रेनशॉ और युवा खिलाड़ी सैम कोनस्टास जैसे खिलाड़ी होंगे। इन खिलाड़ियों में उस्मान ख्वाजा के साथ ओपनिंग पार्टनर चुना जाएगा, जो भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा होगा। ऐसे में प्रतिस्पर्धा तेज होगी। मैकडोनाल्ड ने एबीसी टीवी के “ऑफसाइडर्स” शो पर कहा, “हम जब भी टेस्ट टीम का चयन करते हैं, तो हम वर्तमान के लिए सबसे अच्छी टीम चुनते हैं। अगर इसमें युवा खिलाड़ी शामिल होते हैं, तो हम उस दिशा में बढ़ेंगे।” उन्होंने कहा, “हमारे पास शील्ड खेल है, और कुछ ऑस्ट्रेलिया ए मैच हैं, इसलिए ओपनिंग स्लॉट के लिए प्रतियोगिता अभी भी खुली है। हम चयन पैनल पर निर्णय लेने के लिए जल्दी नहीं करते, और यह निर्णय दूसरे ऑस्ट्रेलिया ए मैच के अंत में किया जाएगा।” उन्होंने यह भी बताया कि अगर ओपनिंग के लिए कोई भी दावेदार चयन के लिए नहीं आता है, तो टीम एक मध्यक्रम के बल्लेबाज को ओपनर में बदलने में संकोच नहीं करेगी। इसके लिए उन्होंने साइमन कैटिच, शेन वॉटसन और मैथ्यू वेड के उदाहरण दिए, जिन्होंने पूर्व में ऑस्ट्रेलिया के लिए मिडिल ऑर्डर से निकलकर ओपनिंग की कमान संभाली थी। उन्होंने कहा, “जब खिलाड़ियों के पास उनके खेलने की स्थिति का अनुभव हो, तो यह बढ़िया रहता है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में हमने कई बार मध्य क्रम के खिलाड़ियों को भी ओपनिंग में सफलतापूर्वक भूमिका निभाते हुए देखा है।” मैकडोनाल्ड ने डेविड वॉर्नर के रिटायरमेंट से वापस आने के सुझावों को खारिज करते हुए कहा, “डेविड रिटायर हो चुके हैं और उन्हें पिछले साल शानदार विदाई मिली थी। हमने डेविड के वापस आने के बारे में कोई बातचीत नहीं की।”  

एमपीपीएससी ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 घोषित कर दी, 16 फरवरी को होंगे पेपर

इंदौर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 को लेकर घोषणा कर दी। आयोग ने 16 फरवरी को पेपर रखे है। अभी रिक्त पदों के बारे में संबंधित विभागों से कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। यही वजह है कि आयोग ने खाली पदों का उल्लेख विज्ञापन में नहीं किया है। आयोग ने अगले सात दिनों के भीतर पदों के बारे में पोर्टल पर जानकारी देने की बात कहीं है। अधिकारियों के मुताबिक परीक्षा में आवेदन की प्रक्रिया भी दीपावली बाद शुरू होगी। राज्य सेवा परीक्षा 2022-2023 के साक्षात्कार की प्रक्रिया और राज्य सेवा परीक्षा 2024 का मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आना बाकी है। इस बीच आयोग ने अगली परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। जल्दबाजी में आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की भले ही तारीख घोषित कर दी। मगर रिक्त पदों के बारे में अभ्यर्थियों को जानकारी नहीं दी। आयोग ने 16 फरवरी को दो सत्र में पेपर रखे हैं। भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM इंदौर) ने वैश्विक शिक्षा के विस्तार को लेकर चीन और नार्वे की शैक्षणिक संस्थानों के बीच दो अनुबंध करार किए गए है। इसके माध्यम से इन संस्थानों में विद्यार्थी-फैकेल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम चलाए जा सकेंगे। यहां तक कि संस्थानों में रिसर्च को बढ़ावा दिया जाएगा। खास बात यह है कि एमओयू के चलते संस्थान आपस में संसाधानों का आदान-प्रदान भी कर सकेंगे। नार्वे की क्रिस्टियानिया यूनिवर्सिटी काॅलेज और चीन में सूचो यूनिवर्सिटी के साथ ही समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए है। इंदौर और नार्वे की क्रिस्टियानिया यूनिवर्सिटी कॉलेज में अनुसंधान व कलात्म विकास पर अनुबंध हुआ है, जिसमें निदेशक प्रो. हिमांशु राय और डा. क्रिस्टी बाक ने हस्ताक्षर किए हैं। नार्वे की क्रिस्टियानिया यूनिवर्सिटी कालेज नार्वे की स्थापना 1914 में हुई थी। यह 16 हजार से अधिक छात्रों के साथ अभ्यास-उन्मुख शिक्षण वातावरण प्रदान करता है और विपणन, प्रबंधन, रचनात्मकता और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों पर जोर देता है। डा बाक़ ने कहा कि यह साझेदारी दोनों संस्थानों के लिए अपार संभावनाओं के द्वार खोलती है। दोनों देशों की शैक्षणिक पद्धति और प्रणाली को समझा जा सकेंगे। इसके माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाया जा सकेगा। वे कहते है कि इसे इंडस्ट्री की जरूरत व आवश्यकताओं को समझकर पाठ्यक्रम में संशोधन करेंगे। प्रौद्योगिकी और नवाचार को बढ़ाएंगे।निदेशक प्रो. राय ने कहा कि सतत विकास और नवीन प्रथाओं में उनके अनुभवों से सीखने के लिए उत्सुक हैं, जो हमारी शैक्षिक पाठ्यक्रमों में भी योगदान देगा। वहीं ज्ञान साझा करने व्याख्यानों और संगोष्ठियां आयोजित होगी। वहीं दोनों संस्थान मिलकर पाठ्यक्रम बनाएंगे। साथ ही दोहरी डिग्री के अवसरों की खोज के माध्यम से शैक्षणिक अनुभवों को समृद्ध करेगा। दूसरे एमओयू पर सूचो यूनिवर्सिटी में बिजनेस स्कूल के डीन प्रो. बो फेंग ने हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा कि उनके मूल मूल्य- प्रामाणिकता, जवाबदेही, प्रशंसा और उन्नति- सामाजिक रूप से जागरूक और अभिनव व्यावसायिक लीडरों को तैयार कर सकेंगे। सहयोग ज्ञान के आदान-प्रदान और संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं के लिए मार्ग बनाकर हमारे छात्रों और शिक्षकों की शैक्षिक यात्रा को समृद्ध बनाएगा।

हरभजन सिंह को इस बात पर संदेह है कि आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को रिटेन करेगी

नई दिल्ली पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह को इस बात पर संदेह है कि आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को रिटेन करेगी। हालांकि, मुंबई के लिए रोहित की कप्तानी में तीन आईपीएल खिताब जीतने वाले स्पिनर को लगता है कि टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद सलामी बल्लेबाज को रिटेन किया जाएगा। रोहित के अलावा, अनुभवी क्रिकेटर का मानना ​​है कि कप्तान हार्दिक पांड्या, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को मेगा नीलामी से पहले अपने कोर ग्रुप को बरकरार रखने के लिए फ्रेंचाइजी बरकरार रखेगी। हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स से मुंबई इंडियंस के लिए संभावित आईपीएल रिटेंशन के बारे में बात करते हुए कहा, “मुंबई इंडियंस एक ऐसी टीम है जिसने पिछले दो-तीन वर्षों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। वह एक चैंपियन और बहुत अच्छी टीम है। जहां तक मुझे पता है, वे निश्चित रूप से भविष्य को ध्यान में रखकर टीम बनाने पर फोकस करेंगे। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे इस साल अनुभवी खिलाड़ियों को नहीं शामिल करेंगे। पिछले साल, उन्होंने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था और मुझे लगता है कि उन्हें निश्चित रूप से रिटेन किया जाएगा। जसप्रीत बुमराह को रिटेन किया जाएगा, सूर्यकुमार यादव को रिटेन किया जाएगा। लेकिन सवाल यह है कि क्या रोहित शर्मा को रिटेन किया जाएगा।” इस 44 वर्षीय स्पिनर ने 31 अक्टूबर की समय सीमा से पहले छह रिटेंशन के तहत अनकैप्ड श्रेणी के तहत नेहल वढेरा को मुंबई की अंतिम पसंद के रूप में चुना। हरभजन ने कहा, “कप्तान के तौर पर हाल ही में रोहित शर्मा ने विश्व कप जीता है, इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें टीम में बनाए रखना चाहिए और ऐसा होगा भी। इस तरह चार खिलाड़ी हो जाएंगे और अगर पांचवां खिलाड़ी है, तो तिलक वर्मा को टीम में बनाए रखा जाएगा। तिलक वर्मा उन खिलाड़ियों में से हैं जो भविष्य में मुंबई इंडियंस के लिए मैच जीतने में बहुत उपयोगी साबित होंगे।” आईपीएल 2024 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पांड्या की कप्तानी में तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही। टीम ने 14 लीग चरण के मुकाबलों में से सिर्फ चार मैच जीते और पूरे सीजन में तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet