LATEST NEWS

आगरा से आया 9 क्विंटल मावा भोपाल पुलिस ने किया जब्त, लिए 4 सैंपल

भोपाल  आगरा से भोपाल आए नौ क्विंटल मावा बाजार में आपूर्ति करने की तैयारी थी, लेकिन इससे पहले ही बजरिया पुलिस ने गुरुवार को जब्त किया है। जब चालक उचित जानकारी नहीं दे पाया तो पुलिस ने खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग को इसकी जानकार दी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मावा जब्त किया। मावे के चार नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि बजरिया पुलिस द्वारा गुरुवार सुबह वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान रेलवे स्टेशन के बाहर एक लोडिंग वाहन में 23 मावा की डलिया रखी हुई मिली। पुलिस टीम ने वाहन चालक से पूछताछ की तो वह कोई उचित जवाब नहीं दे पाया। पुलिस की सूचना पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और वाहन चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम नारायण सोनी बताया और जानकार दी कि यह मावा आगरा स्टेशन से भोपाल के लिए दीवान सिंह ने बुक करवाया था। टीम ने खाद्य कारोबारी का इंतजार किया, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंचा। ऐसे में कारोबारी की अनुपस्थित के कारण 23 डलिया लगभग नौ क्विंटल मावा जब्त किया गया है। जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये है। मावा के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। टीम द्वारा मावा भेजने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। दीपावली में बढ़ जाती खपत, मिलावट की आशंका दीपावली से पहले शहर में मावा और पनीर की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में ग्वालियर, भिंड, मुरैना सहित कई जिलों से आने वाले मावा में मिलावट की आशंका होती है। इसी वजह से खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान मिलने वाले संदेही मावा को जब्त कर नमूने लिए जा रहे हैं।

दिग्विजय की कार्तिक चौहान को समझाइश, कहा – बेटाअभी से ऐसा न करो

बुदनी मध्यप्रदेश की दो विधानसभा सीटों बुदनी और विजयपुर में उपचुनाव होने जा रहे हैं। इसके लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान बुदनी सीट पर जोरदार प्रचार कर रहे हैं ताकि इस सीट पर जीत हासिल की जा सके। हालांकि चुनाव प्रचार के दौरान कार्तिकेय के दिए एक बयान से सियासत तेज हो गई है। कार्तिकेय के बयान पर अब कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने उन्हें नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे भाषण मत दो। आप मेरे बेटे नहीं पोते जैसे हैं। अपने पिता शिवराज सिंह चौहान से सीखो। कार्तिकेय सिंह चौहान ने क्या कहा था? दरअसल कार्तिकेय सिंह चौहान ने अपने भाषण के दौरान कहा था कि अगर गलती से भी यहां कांग्रेस का विधायक आ गया तो गांव में एक ईंट भी नहीं लगने वाली। उन्नीस बीस होता है तो समझिए किसका नुकसान होगा? अपने पैरों पर हम क्यों कुल्हाड़ी मारें भाई। अपनी पोलिंग में गड़बड़ी कर हम क्यों अपनी इज्जत खराब करें। उन्होंने आगे कहा था कि, हमको नहीं जाना क्या मुख्यमंत्री जी के पास काम कराने के लिए? क्या हमको नहीं जाना केंद्रीय कृषि मंत्री के पास काम करवाने? अगर उन्नीस बीस हुआ तो कैसे जाएंगे काम करवाने? इसी बयान को लेकर दिग्विजय सिंह ने अपने अधिकारिक एक्स हैंडल से एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कार्तिकेय चौहान को नसीहत देते हुए लिखा है कि कार्तिकेय अभी से इस प्रकार का भाषण ना दो। अपने पिता शिवराज सिंह से सीखो। लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष दोनों मिल कर भारत निर्माण में सहयोग करते हैं। 10 साल तक मैं मुख्यमंत्री रहा लेकिन मैंने इस प्रकार की भाषा का कभी उपयोग नहीं किया। आपके पिता गवाह हैं। पंचायत राज कानून में निर्माण काम करने के जिम्मेदारी सरपंच की होती है ना की विधायक की। और आप तो अभी ना सरपंच हैं ना विधायक। आप मेरे पुत्र नहीं पौत्र समान हैं। यह मेरी राय है आप मानें ना मानें आप जानें।

पुष्य नक्षत्र पर इंदौर में कारोबार में बीते वर्ष की तुलना में करीब 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई

इंदौर  दीपावली पूर्व बने गुरु-पुष्य के महामुहूर्त ने शहर के बाजारों में स्वर्णिम चमक बिखेर दी। सुबह से आधी रात तक ज्वेलरी शोरूमों और गहनों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। सोना-चांदी के दाम बढ़ने का कोई असर उल्लास और परंपरा की खरीद पर नहीं देखा गया। शहर में सोना-चांदी में डेढ़ सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की बिक्री का अनुमान है। व्यापारियों की मानें तो कारोबार में बीते वर्ष की तुलना में करीब 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई। दरअसल सोना-चांदी के उछले दामों से लोगों की धारणा स्पष्ट भी हो गई कि कीमती धातुएं अच्छा रिटर्न देती हैं, लिहाजा वे खर्च नहीं निवेश के लिए खरीद कर रहे हैं। गुरुवार को इंदौर के बाजार में 24 कैरेट सोने के दामों में करीब 400 रुपये प्रति दस ग्राम की कमी रही। ज्वेलरी शोरूम के बाहर तक भीड़ लगी रही हालांकि जेवराती सोना (22 कैरेट) के दाम स्थिर बने रहे। बीते दिनों से लगातार दामों में वृद्धि देख रहे ग्राहकों का उत्साह इस बात से भी बढ़ गया कि दाम में वृद्धि नहीं हुई। खरीदी का उत्साह इसी से नजर आ रहा था कि एमजी रोड, यशवंत निवास रोड, 56 दुकान, एबी रोड के ज्वेलरी शोरूम के बाहर तक भारी भीड़ रही। सराफा और शहर के अलग-अलग हिस्सों की ज्वेलरी दुकानों पर भी रात 12 बजे तक अच्छी ग्राहकी देखी गई। आनंद ज्वेलर्स के गौरव आनंद ने कहा इस बार भी गहनों की बिक्री भरपूर देखने को मिली है। ऐसी उम्मीद है कि इंदौर की तमाम ज्वेलरी दुकानों को मिलाकर करीब 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ है। मुहूर्त में चांदी की सिक्कों की बिक्री भी खूब हुई जिसमें गणेश, लक्ष्मी के सिक्कों का कारोबार अच्छा देखा गया। शुक्रवार दोपहर तक भी पुष्य नक्षत्र रहेगा ऐसे में इस दिन भी खरीदी बनी रहेगी। पिछले साल से 20 प्रतिशत ज्यादा बिक्री इंदौर चांदी सोना जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल रांका के अनुसार कारोबार का आंकड़ा इस साल बीते वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत बढ़ने के संकेत मिले हैं। पंजाबी सराफ के डायरेक्टर सुमित आनंद ने कहा सोने और चांदी की कीमतें पिछले साल से करीब 30 फीसद ज्यादा होने के बावजूद खरीदारों में काफी उत्साह देखा गया। तीन वर्षों में 50 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न पुष्य नक्षत्र पर सोना खरीदने की परंपरा खर्च नहीं, अच्छा निवेश साबित हो रही है। इसलिए लोग बढ़ते दामों को अनदेखा कर फिर से सोने में निवेश कर रहे हैं। दीपावली पूर्व आने वाले पुष्य नक्षत्र के दामों की ही तुलना की जाए तो सोने ने प्रति दस ग्राम 26 हजार रुपये से ज्यादा का रिटर्न बीते दो वर्षों में दिया है। इस वर्ष गुरुवार को पुष्य नक्षत्र पर जेवराती सोना (22 कैरेट) के इंदौर में दाम 73400 रुपये प्रति दस ग्राम रहे। बीते वर्ष यानी 2023 दीपावली के पहले के पुष्य नक्षत्र पर जेवराती सोना 57460 रुपये प्रति दस ग्राम था। सोना पुष्य नक्षत्र 2022 पर इंदौर में (22 कैरेट) 47300 रुपये प्रति दस ग्राम बिका था। रियल एस्टेट : 600 करोड़ के सौदे पुष्य नक्षत्र पर इंदौर में करीब 600 करोड़ के सौदे हुए। करीब 1100 रजिस्ट्रियों से शासन को 22 करोड़ का राजस्व मिला। ऑटोमोबाइल : 250 करोड़ का कारोबार 2500 से तीन हजार टूव्हीलर और करीब 800 कारें बिकी हैं। इस सेक्टर में 250 करोड़ का अनुमानित कारोबार हुआ है। इलेक्ट्रानिक्स : 100 करोड़ के पार बाजार पुष्य नक्षत्र पर इंदौर में सबसे ज्यादा मोबाइल, लैपटाप, एसी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एलईडी से लेकर किचन चिमनी में जमकर खरीदारी देखने को मिली।

जोरदार नारेबाजी कर मोदी की गारंटी लागू करने की मांग

धरना एवं रैली कर शिक्षक मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन सामूहिक अवकाश लेकर धरना,रैली में शामिल हुए शिक्षक संवर्ग जोरदार नारेबाजी कर मोदी की गारंटी लागू करने की मांग पूर्व सेवा अवधि की गणना करने एल बी संवर्ग के शिक्षकों ने दिया धरना   रायपुर छत्तीसगढ़  शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर एल बी संवर्ग के शिक्षकों की पांच सूत्रीय मांग को लेकर जनपद कार्यलय के पास अभनपुर में ब्लॉक स्तरीयएक दिवसीय धरना देकर एवं रैली निकालकर सीईओ जनपद पंचायत राजेन्द्र पांडेय व बीईओ धनेश्वरी साहू के माध्यम से मुख्यमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय,वित्त मंत्री महोदय,मुख्य सचिव महोदय,वित्त सचिव,शिक्षा सचिव,डी पी आई के नाम ज्ञापन सौपा गया ।रायपुर जिले के प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक के पर पदोन्नति के लिए कलेक्टर, संयुक्त संचालक व डीईओ के नाम से भी सीईओ व बीईओ को ज्ञापन सौंपा गया। प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक के पद पर दीपावली के पूर्व पदोन्नति नही होने पर डीईओ कार्यलय घेराव करने की चेतावनी भी दी गई। धरना मे शिक्षको के द्वारा पुरानी पेंशन, पूर्ण पेंशन, वेतन विसंगति, क्रमोन्नति, पदोन्नति, लंबित डीए लिखकर जोरदार नारेबाजी करते हुए मोदी की गारंटी शिक्षकों के लिए तत्काल लागू करने की मांग की। मोदी की गारंटी में शिक्षक एल बी संवर्ग के वेतन विसंगति को दूर कर क्रमोन्नत वेतनमान देने व मंहगाई भत्ता देय तिथि से देने का उल्लेख है उसकी धरना प्रदर्शन में खूब चर्चा रही, मोदी की गारंटी लागू कराने नारेबाजी किया गया । जिन मांगो को लेकर धरना, रैली कर ज्ञापन सौंपा उसमें मोदी जी के गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर कर समस्त एल बी संवर्ग को क्रमोन्नत/समयमान वेतनमान प्रदान किया जावे। समतुल्य वेतनमान (पुनरीक्षित वेतनमान ) में सही वेतन का निर्धारण कर 1.86 के गुणांक पर वेतन निर्धारण किया जावे। पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग के पुरानी पेंशन को निर्धारित करें एवं भारत सरकार द्वारा 2 सितंबर 2008 को जारी आदेश के समान 33 वर्ष में पूर्ण पेंशन के स्थान पर 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन का प्रावधान किया जावे। माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा याचिका क्रमांक WA/261/2024 में डबल बैंच द्वारा पारित निर्णय दिनांक 28/02/2024 के तहत सभी पात्र एल बी संवर्ग के शिक्षको के लिए क्रमोन्नति/समयमान का विभागीय आदेश किया जावे। शिक्षक व कर्मचारियों को केंद्र के समान 01 जुलाई 2024 से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाये तथा जुलाई 2019 से देय तिथि पर महंगाई भत्ते के एरियर राशि का समायोजन जीपीएफ/सीजीपीएफ खाता में किया जाए। ज्ञात हो शिक्षक मोर्चा द्वारा आगामी 2 माह का चरणबद्ध आंदोलन “पूर्व सेवा गणना मिशन” अभियान में तय किया गया है, जिसके तहत – 1 नवंबर राज्य स्थापना के दिवस प्रदेश भर के शिक्षक पूर्व सेवा गणना दीप जलाकर अधिकार मांगेंगे 11 नवंबर को प्रदेश के 146 विकास खंड में मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। 12 नवंबर से 24 नवंबर के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक को मांग पत्र सौपा जाएगा। 25 नवम्बर 2024 को इंद्रावती से महानदी भवन मुख्यालय तक पैदल मार्च कर मांग पत्र देंगे।              आज के धरना, रैली, ज्ञापन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिला संचालक ओमप्रकाश सोनकला, ब्लॉक संचालक द्वय बुद्धेश्वर बघेल व मनोज साहू,कन्हैया कंसारी, अतुल शर्मा, डा.सी एल साहू,मोती ध्रुव दीपक कुमार साहू, शिव साहू, छम्मन पाल, यशोदा बारले, टेक राम कंवर,अश्वनी कोसले, गंगा नागरची,जितेंद्र निषाद, राजकुमार छुरा, मनमोहन यादव,  तिजऊ राम तारक,  कन्हैया ध्रुव, सुरेन्द्र बंजारे,  कोमल चंद साहू, राधेश्याम बंजारे, विनोद साहनी, गोपाल साहनी, प्रशांत साहू ,सोहन मैथिल, शिवकुमार टंडन, मोतीमाला साहू, टिकेश्वरी श्रेय ,परमेश्वर राजपूत,यशवंत साहू,उकेश तारक ओमप्रकाश साहू,चितरेखा साहू, सतीश निषाद,विमल कुमार हंसा, डाकवर साहू,किशन साहू, प्रहलाद टंडन,निर्मल साहू,क्षितिज बंजारे,अवधेश कुमार गाडगे ,योगेन्द्रध्रुव ,आकेश ध्रुव, मनीष साहू, शत्रुहन ध्रुव दुर्गा चौहान, सरला मिश्रा,कृष्ण बांधे,ठम्मन कुर्रे,दुष्यंत साहू, संजीत पिल्ले,चैन सिंह गायकवाड़ ,केवरा गायकवाड़, मनीष साहू ,लुकेश ध्रुव सहित सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकायें उपस्थित रहे ।

विधानसभा उप निर्वाचन-2024 नाम निर्देशन पत्र भरने की अंतिम तिथि आज 25 अक्टूबर है

छठवें दिन 9 अभ्यर्थियों ने दाखिल किये नाम-निर्देशन पत्र उपचुनाव के लिए आज नामाँकन दाखिल करने का अंतिम दिन, 18 अभ्यर्थी अपने नाम-निर्देशन पत्र जमा करा चुके   विधानसभा उप निर्वाचन-2024 नाम निर्देशन पत्र भरने की अंतिम तिथि आज 25 अक्टूबर है भोपाल प्रदेश के दो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उप निर्वाचन-2024 के लिये नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया कि नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने के छठवें दिन गुरुवार को श्योपुर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र. 02-विजयपुर में 4 अभ्यर्थियों द्वारा 7 नाम-निर्देशन पत्र तथा सीहोर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र. 156-बुधनी में 5 अभ्यर्थियों द्वारा 7 नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किये गये हैं। गत 18 अक्टूबर से अब तक दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 18 अभ्यर्थी अपने नाम-निर्देशन पत्र जमा करा चुके हैं। अभ्यर्थी शुक्रवार तक ही नाम निर्देशन पत्र भर सकेंगे। उप निर्वाचन कार्यक्रम नाम-निर्देशन पत्र भरने की अंतिम तारीख – 25 अक्टूबर नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा – 28 अक्टूबर को नाम वापसी की अंतिम तारीख – 30 अक्टूबर मतदान – 13 नवम्बर को मतगणना – 23 नवम्बर को

तालिबान आतंकियों ने 10 पुलिसकर्मियों को उतारा मौत के घाट

 ख़ैबर पख़्तूनख्वा पाकिस्तान में तालिबानियों के बढ़ते उत्पात के बीच एक बार फिर आतंकियों ने पुलिस वालों को निशाना बनाया है। शुक्रवार को अफ़गान सीमा के पास दस पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं 7 अन्य जवान घायल हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक हमला एक चेक पोस्ट पर हुआ। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के तालिबान ने ली है। एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया, “लगभग एक घंटे तक भीषण गोलीबारी हुई। हमले के दौरान फ्रंटियर कांस्टेबुलरी के दस जवान शहीद हो गए और सात घायल हो गए।” लगभग 20 से 25 आतंकवादियों ने दक्षिण-पश्चिमी ख़ैबर पख़्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में फ्रंटियर कांस्टेबुलरी की एक चौकी पर गोलीबारी शुरू कर दी। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) समूह ने जिम्मेदारी लेते हुए अपने बयान में कहा कि यह हमला वरिष्ठ नेता उस्ताद कुरैशी की हत्या का बदला था। पाकिस्तान की सेना ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि अफगानिस्तान की सीमा से लगे बाजौर में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक अभियान में नौ लोगों में कुरैशी भी शामिल था। पाकिस्तान का कहना है कि टीटीपी अफगानिस्तान को बेस के रूप में इस्तेमाल करता है और सत्तारूढ़ तालिबान सीमा के पास आतंकियों को पनाह देता है। हालांकि तालिबान इससे इनकार करता है। अफगानिस्तान में तालिबान के 2021 में सत्ता में लौटने के बाद से पाकिस्तान में ऐसे हमलों की तादाद बढ़ती जा रही है। तालिबान के पाकिस्तानी आतंकियों ने ज़्यादातर सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर हमले किए हैं। इससे पहले भी इस इलाके में आतंकवादियों ने पुलिस को नियमित रूप से निशाना बनाया है। इससे पहले अगस्त में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आतंकवादियों ने पुलिस टीम पर रॉकेट से हमला कर दिया था। इस हमले में कम से कम 11 पुलिसकर्मी मारे गए थे। आतंकियों ने कई पुलिसकर्मियों को बंधक भी बना लिया था। खबरों के मुताबिक पुलिसवालों की गाड़ी पर हमला तब हुआ जब पुलिस वैन कीचड़ भरी सड़क में फंस गई थी।

कनाडा में भारतीय लड़की की मौत, वॉक-इन ओवन में धधकते हुए मिले शरीर के टुकड़े

ओटावा  कनाडा के हैलिफैक्स में वॉलमार्ट में भारतीय लड़की गुरसिमरन कौर की मौत का मामला उलझता जा रहा है। 19 साल की गुरसिमरन की मौत की स्थानीय पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है लेकिन अभी तक इस नतीजे पर नहीं पहुंची है कि 19 साल की लड़की उस ओवन के अंदर कैसे गई, जिससे उसकी जलकर दर्दनाक मौत हुई। इस बात ने भी जांच को उलझा दिया है कि इस बड़े ओवन को बाहर से बंद नहीं किया जा सकता है। 19 साल की कर्मचारी गुरसिमरन की जली हुई लाश सुपरस्टोर वॉलमार्ट के वॉक-इन ओवन के अंदर जली हुई पाई गई थी। पुलिस की जांच के अनुसार गुरसिमरन कौर के जले हुए अवशेष शनिवार शाम को पूर्वी कनाडा में नोवा स्कोटिया के हैलिफैक्स में वॉलमार्ट के बेकरी विभाग में एक ओवन के अंदर पाए गए। इस दर्दनाक हादसे की काफी चर्चा है। ओवन से रिसाव देख चला पता गुरसिमरन अपनी मां के साथ ही वॉलमार्ट में कर रही थी। शनिवार को उसे देर तक सुपरस्टोर में ना देखकर मां ने उसे तलाशना शुरू किया और कर्मचारियों से पूछा। कर्मचारियों ने लगा कि गुरसिमरन सुपरस्टोर के किसी हिस्से में काम कर रही होगी। उसने अपनी बेटी को फोन करने की किया लेकिन उसका फोन भी नहीं लग पाया। गुरसिमरन का फोन ना लगने पर उसकी मां ऑनसाइट एडमिन के पास पहुंची। इसके कुछ घंटे बाद उसके जले हुए अवशेष बेकरी में वॉक-इन ओवन के अंदर मिले। गुरसिमरन की मां ने वॉक-इन ओवन तब खोला, जब किसी ने उसे ओवन से हो रहे अजीब रिसाव के बारे में बताया। गोफंड मी ने गुरसिमरन के परिवार की मदद के लिए अभियान चलाते हुए करीब 67,000 डॉलर की राशि जुटाई है। गोफंड मी ने बताया है कि गुरसिमरन के पिता और भाई भारत में हैं, उन्हें लाने की कोशिश हो रही है। पुलिस ने घटना पर क्या बताया हैलिफैक्स पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे वॉलमार्ट में लड़की के बेकरी में ओवन के अंदर बंद होने की रिपोर्ट मिलने के बाद वहां पुलिस को भेजा गया। हैलिफैक्स पुलिस के पहुंचने तक गुरसिमरन को ओवन से निकाल लिया गया था। सीबीसी न्यूज के मुताबिक, यह स्पष्ट नहीं है कि गुरसिमरन ओवन में कैसे फंस गई क्योंकि इस ओवन को बाहर से बंद नहीं किया जा सकता। हैलिफैक्स पुलिस घटना की जांच कर रही है। अभी यह नहीं बताया है कि गुरसिमरन की मौत में कोई आपराधिक एंगल है या नहीं। कांस्टेबल मार्टिन क्रॉमवेल ने सीबीसी न्यूज से बातचीत में कहा कि जांच जटिल है और हम बस जनता को हमारी जांच में धैर्य रखने की अपील करते हैं। काफी बड़ा है स्टोर का ओवन वॉलमार्ट के सूत्रों ने बताया है कि उनके बेकरी विभाग का ओवन इतना बड़ा है कि एक व्यक्ति अंदर जा सकता है। वॉलमार्ट कनाडा के प्रवक्ता ने कहा है कि कर्मचारी की दुखद मौत से कंपनी को दुख हुआ है। फिलहाल स्टोर अस्थायी रूप से बंद है और हम जांच के दौरान अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं।

खाचरोद में टैंकर इनोवा की टक्कर में 4 की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

उज्जैन  उज्जैन जिले में खाचरोद के करीब बेडावन्या गांव में एक टैंकर और इनोवा कार की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार लोग जियारत करने के लिए गए थे। कार को टक्कर मारने वाला टैंकर इंदौर के करीब मांगलिया से आ रहा था। शुक्रवार सुबह हुए इस हादसे के बाद वहां से रास्ते से गुजर रहे लोगों ने कार के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। शुक्रवार सुबह हुए इस हादसे के बाद वहां से रास्ते से गुजर रहे लोगों ने कार के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। टक्कर के बाद टैंकर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उज्जैन-जावरा स्टेट हाइवे पर हुए इस हादसे में यह सामने आया है कि कार बहुत तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर सीधे टैंकर से टकरा गई। हादसे में कार के ऊपरी हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कुछ के शरीर से अंग भी टूट गए हैं। इधर… कार चालक ने एसडीओपी के वाहन को टक्कर मारी इंदौर रोड पर पंथपिपलई के समीप बुधवार रात को एक तेज रफ्तार कार चालक ने एसडीओपी के वाहन को टक्कर मार दी। जिससे वाहन में सवार 32वीं बटालियन का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। एसडीओपी कर्नाटक के राज्यपाल की अगवानी के लिए खडे हुए थे। नानाखेड़ा टीआइ ने आरोपित चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को कर्नाटक के राज्यपाल इंदौर से उज्जैन आ रहे थे। उनकी अगवानी के लिए एसडीओपी ब्रजेश श्रीवास्तव व टीम पंथपिपलई में अपने वाहन में थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने एसडीओपी के वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वाहन में सवार 32वीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक हरपालसिंह जाट घायल हो गया। उपचार के लिए उसे चरक भवन में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपित चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। शराब कंपनी कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत आगर रोड पर घट्टिया थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन चालक ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक शराब कंपनी का एरिया मैनेजर था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि रवि पुत्र रामलखन जायसवाल उम्र 40 वर्ष निवासी नीलगंगा शराब कंपनी में एरिया मैनेजर था। बुधवार देर रात को वह घट्टिया स्थित शराब दुकान से जा रहा था। इस दौरान घट्टिया में जीरो पाइंट के समीप अज्ञात वाहन चालक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे रवि गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के लिए उसे लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

इजरायल की ओर से दागी गई मिसाइल लेबनान में स्थित एक मीडिया दफ्तर में जा गिरी, तीन पत्रकार हुए ढेर

 बेरूत लेबनान में इजरायली हमले लगातार जारी हैं। बुधवार को पूरी रात इजरायल पर अटैक करने के बाद गुरुवार की रात को भी उसने कई मिसाइल हमले किए। इनमें से ही एक मिसाइल अटैक में तीन मीडियाकर्मी भी मारे गए हैं। इजरायल की ओर से दागी गई मिसाइल दक्षिणपूर्व लेबनान में स्थित एक मीडिया दफ्तर में जा गिरी। इसमें मीडिया से जुड़े तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। बेरूत स्थित अल-मायादीन टीवी की रिपोर्ट के अनुसार उसके दो स्टाफ की शुक्रवार सुबह ही मौत हो गई। वहीं लेबनान में सक्रिय उग्रवादी संगठन हिजबुल्ला से जुड़े अल-मनार टीवी के भी एक पत्रकार के मारे जाने की खबर है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इजरायल के हमले में विसम कासिम नाम को फोटो पत्रकार एयरस्ट्राइक में मारा गया। इस बीच इजरायल ने सेंट्रल गाजा में भी हमले किए हैं। गाजा के नुसरत रिफ्यूजी कैंप में इजरायली हमले में 18 लोग मारे गए हैं। यह शेल्टर कैंप एक स्कूल में बनाया गया था, जिस पर इजरायल की एक मिसाइल आकर गिरी। यहां सैकड़ों की संख्या में फिलिस्तीन के लोगों ने शरण ले रखी है। इसके बाद एक और हमला इजरायल की ओर से पड़ोस के ही कैंप में किया गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इजरायल की सेना ने खान यूनिस में भी बमबारी की है। खान यूनिस के अल-मनारा इलाके के एक घर में बम गिराया गया, जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई। अल जजीरा ने अपनी एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। उत्तरी गाजा के जबालिया में भी हमले हुए हैं, जिनमें 10 इमारतों को नुकसान पहुंचा है। यहां से भी कई लोगों के मारे जाने की खबरें हैं। अब तक 45 हजार के करीब फिलिस्तीनी नागरिक इजरायल के हमलों में मारे जा चुके हैं। यह जंग बीते साल 7 अक्टूबर से शुरू हुई थी, जो अब तक जारी है।

लॉरेंस का भाई अनमोल, 10 लाख का इनाम, गैंग पर NIA का बड़ा एक्शन

मुंबई  राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। अनमोल पर बाबा सिद्दीकी की हत्या और सलमान खान के घर पर फायरिंग के मामले में शामिल होने का आरोप है। पुलिस को शक है कि अनमोल ने ही शूटर्स को बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीन सिद्दीकी की तस्वीरें भेजी थीं। कौन है अनमोल बिश्नोई? अनमोल बिश्नोई लॉरेंस बिश्नोई का भाई है और उस पर NIA के दो मामलों में आरोप हैं। ये दोनों मामले 2022 में दर्ज किए गए थे। मुंबई पुलिस को शक है कि अनमोल ने ही एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या करने वाले तीनों शूटर्स को इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के जरिए बाबा और उनके बेटे जीशान सिद्दीकी की तस्वीरें भेजी थीं। अनमोल को ट्रैक कर रही एनआईए NIA अनमोल को ट्रैक करने की अपनी कोशिशें तेज कर रही है। अधिकारी लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि अगर उनके पास कोई भी जानकारी है जो अनमोल को पकड़ने में मदद कर सकती है, तो वे आगे आएं। यह घोषणा संगठित अपराध से निपटने और सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ाने के लिए एजेंसी की प्रतिबद्धता को बताती है। अनमोल पर पहले से दर्ज हैं 18 केस इस साल अप्रैल में सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। अनमोल ने सोशल मीडिया पर सलमान खान को धमकी देते हुए लिखा था क यह पहली और आखिरी चेतावनी है। अनमोल पर पहले से ही 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

दिल्ली की युवती का शव रोहतक में एक खेत में मिलने से गांव में सनसनी मची

रोहतक करवा चौथ के दिन जब दिल्ली के नांगलोई की रहने वाली 20 साल की सोनी घर से निकली, तो उसके परिवार ने सोचा नहीं था कि यह आखिरी बार होगा, जब वे उसे देख पा रहे हैं. चार दिन बाद सोनी का शव हरियाणा के रोहतक जिले के मदीना गांव के खेतों में दफन मिला है. कई महीनों से चले आ रहे प्रेम संबंधों का अंत इतना दर्दनाक होगा, किसी ने सोचा भी नहीं था. खेत में 4 फीट नीचे दबी मिली लड़की की लाश कहानी है बारहवीं क्लास में पढ़ने वाली सोनी की, जिसके लाश दिल्ली पुलिस को खेत में 4 फीट नीचे दबी मिली. खेत में लाश मिलने से गांव में सनसनी मच गई. खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और ग्रामीण शव को देखने के लिए खेतों की ओर दौड़ पड़े. गला दबा कर की थी हत्या दिल्ली के नांगलोई की रहने वाली 20 साल की सोनी 20 अक्टूबर को यानी करवा चौथ के दिन घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना नांगलोई में दर्ज करवाई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जब सलीम नाम के एक युवक से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उसने सोनी की गला दबा कर हत्या कर दी है. साथ ही दो दोस्तों के साथ मिलकर उसने उसे गांव मदीना के खेतों में उसे दफना दिया है. 4 माह की प्रेग्नेंट थी मृत सोनी ये सुनते ही पुलिस ने सलीम और उसके साथी पंकज को गिरफ्तार किया और रोहतक के बहु अकबरपुर थाना पुलिस के साथ खेतो में पहुंची. यहां पुलिस ने देखा कि तीन आरोपियों ने सोनी के शव को तीन चार फीट का गड्ढा खोद कर खेत में दबाया हुआ था. दिल्ली पुलिस ने एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दो आरोपियों और युवती के परिजनों की मदद से शव को बाहर निकाला. हत्या के पीछे बड़ी बात यह सामने आई युवती सोनी का सलीम के साथ कई महीने से प्रेम चल रहा था. इसी बीच उनके बीच शारीरिक संबंध बने और युवती गर्भवती हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती तीन- चार महीने की प्रेग्नेंट थी. रोहतक पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर दिल्ली पुलिस हमारे पास आई थी. उन्होंने बताया कि एक लड़की की हत्या कर उसका शव यहां मदीना के खेतो में दफनाया गया है. दिल्ली पुलिस ने FSL की टीम और ड्यूटी मेजिस्ट्रेट की निगरानी में शव को बाहर निकाला. दिल्ली पुलिस दो आरोपियों को भी साथ लाई थी. हमने सिर्फ दिल्ली पुलिस की मदद की. दिल्ली पुलिस इस मामले में कार्यवाही कर रही है और शव को रोहतक पीजीआई में पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है.    

राष्ट्रीय राजमार्ग-146 के अपग्रेडशन और विकास के लिए 903.44 करोड़ की मंजूरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश को नई सौगातें देने पर प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार CM यादव ने मध्यप्रदेश की प्रगति के लिए नित नई सौगातें देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार माना राष्ट्रीय राजमार्ग-146 के अपग्रेडशन और विकास के लिए 903.44 करोड़ की मंजूरी भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की प्रगति के लिए नित नई सौगातें देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रीय राजमार्ग-146 के ग्यारसपुर से राहतगढ़ खंड को 4-लेन में अपग्रेड एवं विकास करने के लिए 903.44 करोड़ रुपए की मंजूरी निश्चित ही इस क्षेत्र के साथ प्रदेश की प्रगति में नया अध्याय होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का निर्णय अभिनंदनीय है। पेसा मोबिलाइजर्स का मानदेय 4 हजार से 8 हजार रुपए प्रतिमाह किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्र कैबिनेट द्वारा आज जनजातीय क्षेत्रों में ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाले पेसा मोबिलाइजर्स का मानदेय 4 हजार रुपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 8 हजार रुपए प्रतिमाह देने निर्णय से मध्यप्रदेश सरकार का एक और संकल्प पूर्ण हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी पेसा मोबिलाइजर्स को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहाकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिएपूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्यरत हैं। अंतरिक्ष के लिए उद्यम पूंजी कोष की स्थापना को स्वीकृति प्रदान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा IN-SPACe के अंतर्गत अंतरिक्ष के लिए एक हजार करोड़ के उद्यम पूंजी कोष की स्थापना को स्वीकृति प्रदान करने के निर्णय का भी स्वागत किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह कोष अंतरिक्ष क्षेत्र में कार्यरत लगभग 40 स्टार्टअप को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से प्रेरित यह निर्णय भारतीय अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में निजी क्षेत्र के निवेश की भागीदारी बढ़ाते हुए इसकी प्रगति भी सुनिश्चित करेगा।  

मंत्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा

भोपाल सूक्ष्म, लघु एवम मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने विनोबा भावे सीएम राइज स्कूल रतलाम को लंदन की संस्था T-4 द्वारा इनोवेशन कैटेगरी में प्रथम स्थान पर घोषित किए जाने पर बधाई दी है। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार की गुणवत्ता पूर्ण और नवाचारी शिक्षा व्यवस्था के संकल्प की शानदार उपलब्धि बताया है। मंत्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। मंत्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में आज सीएम राइज स्कूल को यह बड़ी उपलब्धि मिली है। हमारे शिक्षकों को इससे प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इच्छा शक्ति हो तो सारी ऊंचाइयों को सुनियोजित और नवाचारी प्रयासों से पाया जा सकता है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह को भी उन्होंने धन्यवाद दिया है और आशा व्यक्त की है कि वे रतलाम के स्कूल के नवाचार को पूरे प्रदेश में एक मॉडल के रूप में आगे बढ़ाएंगे। मंत्री काश्यप ने कहा है कि लंदन से मिला यह पुरस्कार रतलाम के साथ ही मध्यप्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि हमारे शासकीय स्कूल के शिक्षकों, पालकों और विद्यार्थियों ने मिलकर कीर्तिमान बनाया है। काश्यप ने कहा कि यह उपलब्धि निश्चित ही प्रदेश के सभी शासकीय स्कूलों को प्रेरणा देगी।  

नई पीढ़ी का कौशल विकास के महत्व को समझना और आत्मसात करना देश के प्रौद्योगिक विकास के लिए आवश्यक – मंत्री टेटवाल

नई पीढ़ी का कौशल विकास के महत्व को समझना और आत्मसात करना देश के प्रौद्योगिक विकास के लिए आवश्यक – मंत्री टेटवाल आईटीआई झाबुआ में हुआ युवा कौशल संवाद- 2024 भोपाल कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल आईटीआई झाबुआ में युवा कौशल संवाद- 2024 के तहत वी इन स्टेम(we-in stem) ट्रेनिंग प्रोग्राम मे प्रशिक्षित झाबुआ जिले की बालिकाओं के साथ संवाद में सम्मिलित हुए। मंत्री टेटवाल ने बालिकाओं के साथ युवा कौशल संवाद के तहत चर्चा की। उन्होंने बालिकाओं द्वारा “वी इन स्टेम” ट्रेड में प्राप्त शिक्षा, ऑन फील्ड अनुभव, कॉलेज में विभिन्न ट्रेड की स्थिति के सम्बन्ध में भी बात की। उन्होंने कहा कि समय के साथ आगे बढ़ना आवश्यक है। इसके लिये जरूरी है कि नई पीढ़ी कौशल विकास के महत्व को समझें, साथ ही आत्मसात भी करें। यह देश के प्रौद्योगिक विकास को और अधिक गति प्रदान करेंगा। मंत्री टेटवाल ने उपस्थित बालिकाओं को लोकमाता अहिल्याबाई का उदाहरण देते हुए कहा कि अहिल्याबाई के द्वारा जनता का कौशल विकास कर माहेश्वरी साड़ी का अद्भूत कारखाना लगाया गया, जो आज तक अपनी विशिष्टता के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार भारतीय इतिहास मे महिलाओ की साझेदारी एवं वर्तमान समय में स्टेम फील्ड में महिलाओ के योगदान को नमन करते हुए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन हम सभी निरंतर कार्य रहे है। कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र महिला की स्टेट हेड ज्योति रे द्वारा बताया गया कि वी इन स्टेम प्रोग्राम यूएन वीमेन (UN-Women) और मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। अभी तक प्रदेश के 12 आदिवासी बाहुल्य जिलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। झाबुआ जिले में स्टेम (विज्ञान, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, गणित) ट्रेड में प्रशिक्षित 11 बालिकाओं का टाटा मोटर्स में प्लेसमेंट हुआ है। मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड भोपाल के प्रोजेक्ट डायरेक्टर गौतम सिंह ने वी इन स्टेम कार्यक्रम का महत्व बताते हुए कहा कि बालिकाओं की साइन्स के प्रति रुचि, उसी ट्रेड में पढ़ाई और प्लेसमेंट हमारा लक्ष्य है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशानुसार सर्प अनुसन्धान से सम्बन्धित ट्रेड में कम से कम 10 इच्छुक आवेदकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मंत्री टेटवाल ने वी इन स्टेम ट्रेनिग प्रोग्राम की 11 बालिकाओं, पीएम विश्वकर्मा योजना के हितग्राहियों एवं एनसीवीटी प्रोग्राम के टॉपर को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड भोपाल के प्रोजेक्ट डायरेक्टर गौतम सिंह, कलेक्टर नेहा मीना, पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल, जन प्रतिनिधि भानु भूरिया उपस्थित रहे।  

South Africa की जीत से WTC टेबल मेें उथल-पुथल, बांग्लादेश बाहर, जानें टीम इंडिया का समीकरण

मीरपुर बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला मीरपुर के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने मेजबान बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया. अफ्रीकी टीम को जीत के लिए 106 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने खेल के चौथे दिन (24 अक्टूबर) हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीका ने 10 साल बाद एशियाई महाद्वीप में टेस्ट जीत हासिल की है. इससे पहले एशियाई महाद्वीप में साउथ अफ्रीका को आखिरी टेस्ट जीत 2014 में श्रीलंका के खिलाफ गॉल में मिली थी. साउथ अफ्रीका को बंपर फायदा, बांग्लादेश बाहर मीरपुर टेस्ट में यादगार जीत के बाद साउथ अफ्रीका को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के पॉइंट्स टेबल में बंपर फायदा हुआ है. अफ्रीकी टीम अब WTC अंकतालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है. साउथ अफ्रीका का अंक प्रतिशत (PCT) बढ़कर 47.62 हो गया है. अफ्रीकी टीम अंकतालिका में न्यूजीलैंड (44.44 ) और इंग्लैंड (43.06 ) से आगे निकल गई है है. उधर बांग्लादेश की टीम इस हार के बावजूद WTC टेबल में सातवें स्थान पर बनी हुई है, हालांकि उसका पीसीटी 34.38 से घटकर 30.56 हो गया है. अब बांग्लादेशी टीम फाइनल की दौड़ से भी बाहर हो गई है. देखा जाए तो साउथ अफ्रीकी टीम को मौजूदा चक्र में पांच और मुकाबले खेलने हैं. यदि अफ्रीकी टीम इन पांचों मुकाबलों में जीत हासिल कर लेती है, तो वह अधिकतम 69.44 प्रतिशत अंक हासिल कर सकती है जो उसे अगले साल लॉर्ड्स में होने वाले फाइनल में जगह दिलाने के लिए पर्याप्त होगा. चार मैच जीतने पर भी साउथ अफ्रीका 61.11 प्रतिशत अंकों के साथ फाइनल के लिए तगड़ी दावेदारी पेश करेगा. भारतीय टीम के क्या समीकरण? बता दें कि भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंकतालिका में फिलहाल पहले स्थान पर है. उसके अब तक 12 मैचों में 8 जीत, 3 हार और एक ड्रॉ से 98 अंक हैं. उसके अंकों का प्रतिशत 68.06 है. भारत को मौजूदा चक्र में 7 मैच और खेलने हैं. भारतीय को नवंबर में पांच टेस्ट मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है. उससे पहले वह पुणे और मुंबई में न्यूजीलैंड से टेस्ट मैच खेल रही है. भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए इन सात मैचों में कम से कम 3 में तो जरूर जीत हासिल करनी होगी. यदि वो 4 मैच जीतती है, तो जगह पूरी तरह पक्की होगी. 3 टेस्ट जीतने की स्थिति में भारत को अन्य किसी टीम की जीत या हार पर निर्भर रहना पड़ सकता है. WTC टेबल में ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है. कंगारू टीम के 12 मैच में 8 जीत, तीन हार एवं एक ड्रॉ से 90 अंक हैं. उसका अंक प्रतिशत 62.50 है. उधऱ श्रीलंकाई टीम तीसरे स्थान पर है. श्रीलंका के नौ मैचों में 55.56 प्रतिशत अंक और 60 पॉइंट हैं. वहीं साउथ अफ्रीका चौथे, न्यूजीलैंड पांचवें और इंग्लैंड छठे पायदान पर है. जबकि बांग्लादेश सातवें, पाकिस्तान आठवें और वेस्टइंडीज नौवें नंबर पर है. कहने का अर्थ यह है कि WTC टेबल में पाकिस्तान सिर्फ वेस्टइंडीज से आगे है. बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का यह तीसरा चक्र है, जो 2023 से 2025 तक चलेगा. इस तीसरे चक्र के लिए आईसीसी पॉइंट्स सिस्टम से जुड़े नियमों को पहले ही रिलीज कर चुकी है. टेस्ट मैच जीतने पर टीम को 12 अंक, मैच ड्रॉ होने पर 4 अंक और मुकाबला टाई होने पर 6 पॉइंट मिलेंगे. वहीं मैच जीतने पर 100 फीसदी, टाई होने पर 50 फीसदी, ड्रॉ होने पर 33.33 फीसदी और हार पर शून्य फीसदी अंक जोड़े जाएंगे. किसी दो मैच की सीरीज में कुल 24 प्वाइंट और पांच मैच की सीरीज में 60 अंक उपलब्ध होंगे. WTC टेबल में जीत प्रतिशत के आधार पर रैंकिंग का प्राथमिक तौर पर निर्धारण होता है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet