LATEST NEWS

दिल्ली-हैदराबाद विस्तारा फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, जयपुर डायवर्ट हुई फ्लाइट

 जयपुर दिल्ली हैदराबाद जा रही विस्तारा की फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. हालांकि, थोड़ी देर बाद प्लेन को वापस हैदराबाद के लिये रवाना कर दिया गया. प्लेन को मेडिकल इमरजेंसी के चलते जयपुर में लैंड कराया गया था. जिस फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, वह विस्तारा की UK-829 फ्लाइट थी. बताया जा रहा है कि प्लेन को मेडिकल इमरजेंसी के चलते जयपुर में लैंड कराना पड़ा, जिसके बाद बीमार यात्री को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया. हाल ही में आकासा एयर की एक फ्लाइट को भी मेडिकल इमरजेंसी के बाद मध्य प्रदेश के भोपाल में लैंड कराया गया था. यह फ्लाइट वाराणसी से मुंबई जा रही थी. हालांकि, इमरजेंसी लैंडिंग के बाद भी यात्री की जान नहीं बच सकी थी. घटना 15 अगस्त 2024 को हुई थी. 172 यात्रियों के साथ अकासा एयर की वाराणसी-मुंबई उड़ान की एक यात्री के बीमार पड़ने के बाद भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद यात्री को मृत घोषित कर दिया था. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से विमानों में बम की झूठी धमकी की खबरें भी लगातार सामने आ रही हैं. पिछले हफ्ते कम 85 विमानों में बम की धमकी मिलीं, जिसमें से अधिकतर अंतरराष्ट्रीय रूट पर उड़ान भरने वाली फ्लाइट शामिल थीं. प्रभावित उड़ानों में एअर इंडिया के 20, इंडगो के 20, विस्तारा के 20 और अकासा के 25 विमान शामिल हैं.  

‘AI Summit’ में हुआंग ने भारत में अपने परिवेश तंत्र के विस्तार के लिए एनवीडिया की प्रतिबद्धता पर जोर दिया

भारत में 2024 में कंप्यूटिंग क्षमताओं में 20 गुना वृद्धि होगी : एनवीडिया के सीईओ भारत 2024 में कंप्यूटिंग क्षमता में 20 गुना वृद्धि और वह जल्द ही प्रभावशाली एआई समाधानों का निर्यात करेगा-  हुआंग  ‘AI Summit’ में हुआंग ने भारत में अपने परिवेश तंत्र के विस्तार के लिए एनवीडिया की प्रतिबद्धता पर जोर दिया मुंबई  एनवीडिया के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जेन्सेन हुआंग ने  कहा कि विश्व के कंप्यूटर उद्योग के लिए ‘‘प्रिय’’ भारत में 2024 में कंप्यूटिंग क्षमता में 20 गुना वृद्धि होगी और वह जल्द ही प्रभावशाली एआई समाधानों का निर्यात करेगा। ‘एनवीडिया एआई शिखर सम्मेलन’ 2024 में हुआंग ने भारत में अपने परिवेश तंत्र के विस्तार के लिए एनवीडिया की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘भारत विश्व के कंप्यूटर उद्योग के लिए बहुत प्रिय है, आईटी उद्योग के लिए केन्द्रीय स्थान है तथा विश्व की लगभग प्रत्येक कंपनी की आईटी के केन्द्र व मूल में है।’’ सीईओ हुआंग ने कहा, ‘‘भारत में एनवीडिया का परिवेश तंत्र बेहद समृद्ध है। भारत में 2024 तक कंप्यूटिंग क्षमताओं में 20 गुना वृद्धि देखी जाएगी।’’ हुआंग ने कहा कि परंपरागत रूप से सॉफ्टवेयर निर्यात का केंद्र रहा भारत, भविष्य में एआई निर्यात में अग्रणी बनने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने सॉफ्टवेयर का निर्यात किया है; भविष्य में भारत एआई का निर्यात करेगा।’’ हुआंग ने इस बात जोर दिया कि देश अब सॉफ्टवेयर उत्पादन के लिए एक ‘बैक ऑफिस’ से एआई विकास तथा वितरण में एक ‘पावरहाउस’ बनने की दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने सॉफ्टवेयर उत्पादन के लिए एक ‘बैक ऑफिस’ बनने पर ध्यान केंद्रित किया, इसकी अगली पीढ़ी एआई का उत्पादन तथा वितरण करने वाली होगी। यह नाटकीय रूप से अधिक प्रभावशाली होगा।’’ सीईओ ने कहा, ‘‘दीर्घावधि में, मैं उम्मीद करता हूं कि हम सभी के पास अपने स्वयं के एआई ‘को-पायलट’ होंगे।’’ नौकरी विस्थापन को लेकर उत्पन्न चिंताओं पर हुआंग ने जोर देकर कहा कि हालांकि एआई नौकरियों को पूरी तरह से खत्म नहीं करेगा, लेकिन यह काम करने के तरीके में बुनियादी बदलाव लाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘एआई किसी भी प्रकार से नौकरी नहीं छीनेगा, लेकिन जो व्यक्ति किसी काम को बेहतर ढंग से करने के लिए एआई का इस्तेमाल करेगा, वह नौकरी छीन लेगा।’’    

खो-खो वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए फेडरेशन टीम का आठ दिसम्ब से एक माह का फिटनेस और प्रशिक्षण शिविर लगाएगा

नई दिल्ली  अगले साल जनवरी में होने वाले पहले खो-खो वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए खो-खो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया भारतीय टीम का आठ दिसम्बर 2024 से एक माह का फिटनेस और प्रशिक्षण शिविर लगाएगा। भारत के प्राचीनतम खेलों में से एक खो-खो के इस विश्व कप के उद्घाटन संस्करण का आयोजन 13 से 19 जनवरी 2025 तक नई दिल्ली में होगा। इस आयोजन में छह महाद्वीपों के 24 देश भाग लेंगे, जिनमें 16 पुरुष और 16 महिला टीमें शामिल होंगी। अन्तर्राष्ट्रीय खो खो फेडरेशन के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने बताया कि इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किये जाने बाले इस कैंप के माध्यम से खिलाडियों में टीम भावना भरने के साथ खिलाड़ियों की शारीरिक और मानसिक क्षमता को बढ़ाने पर फोकस किया जायेगा ताकि वह अन्तराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने बताया कि इस प्री सीजन फिटनेस और फील्डिंग ट्रेनिंग कैंप में खिलाडियों के फिटनेस स्तर, स्फूर्ति, नेतृत्व ,रणनीतिक सोच तथा खेल के मैदान में बेहतर प्रदर्शन के लिए व्यापक प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा ताकि वह विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने बताया कि महिला और पुरुष प्रत्येक टीम के 60- 60 खिलाडियों को विश्व कप की प्रतिस्पर्धा के विभिन्न पहलुओं के बारे में इस कैंप में गहन प्रशिक्षण दिया जायेगा। अन्तर्राष्ट्रीय खो-खो फेडरेशन के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने बताया कि इन 60 खिलाडियों का चयन राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप में उनके बेहतर प्रदर्शन के आधार पर नेशनल सिलेक्शन कमेटी द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि खिलाडियों को दबाव से मुक्त रखने और कठिन परिस्थितियों में तनाव मुक्त तरीके से खेलने के लिए एक खेल मनोवैज्ञानिक की व्यवस्था की गई है ताकि वह अपनी चुनौतियों के बारे में खुल कर बात कर सकें। इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से खो-खो वर्ल्ड कप के लिए महिला और पुरुष दोनों टीमों के लिए 15-15 खिलाडियों का चयन किया जायेगा। मित्तल ने बताया कि इस समय खो-खो विश्व के 54 देशों में खेला जा रहा है और इनमे से 23 देशों की 32 टीमें वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगी जबकि कुछ देश ऑब्जरवेशन डेलिगेट भेजेंगे। उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय टीमें दस जनवरी, 2025 से नई दिल्ली पहुंचना शुरू हो जाएंगी तथा खो खो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा मेहमान टीमों के रहने, खाने और परिवहन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में विदेशों से 800 खिलाडी ,सहायक स्टाफ और कोचों के हिस्सा लेने की संभावना है तथा कहा कि खो-खो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया इन सभी को सभी सुविधाएं निशुल्क प्रदान करेगा। मित्तल ने बताया कि इस चैंपियनशिप के आयोजन पर लगभग 75 करोड़ रूपये खर्च आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि “ईज़ माई ट्रिप ” को ट्रेवल और होस्ट पार्टनर चुना गया है जबकि बाकि मुद्दों पर स्पॉन्सरशिप के लिए कॉर्पोरेट घरानों से बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा भी इस आयोजन की फंडिंग की संभावना है । उन्होंने बताया कि स्टार स्पोर्ट्स सभी मैचों की लाइव कवरेज करेगा जबकि सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग सोशल मीडिया के माध्यम से की जाएगी। मैच के दौरान दर्शकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दर्शकों को मुफ्त प्रवेश दिया जायेगा तथा इसके अतिरिकत छोटे बच्चों में खो-खो के प्रति आकर्षण और रूचि पैदा करने के लिए दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों के बच्चों को मैच देखने के लिए आमंत्रित किया जायेगा। खो-खो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा विश्व कप से पहले, खो-खो खेल को बढ़ावा देने के लिए 10 शहरों के 200 शीर्ष स्कूलों में खेल को ले जाने की योजना बनाई गई है। महासंघ स्कूली छात्रों के लिए सदस्यता अभियान भी चलाएगा, जिसका उद्देश्य विश्व कप से पहले कम से कम 50 लाख खिलाड़ियों को पंजीकृत करना है। सुधांशु मित्तल ने बताया कि हम 2025 में पहले खो-खो विश्व कप के लिए आधिकारिक भागीदार बनने के लिए उत्साहित हैं। यह आयोजन न केवल खो-खो की गतिशील भावना को प्रदर्शित करने में बल्कि ओलंपिक और एशियाई खेलों में इसे लाने की आकांक्षाओं के साथ वैश्विक मंच पर इसके समावेश को बढ़ावा देने में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। यह ऐतिहासिक चैंपियनशिप खो-खो के लिए एक बड़ी छलांग है, जिसने इसे एक प्रिय स्थानीय खेल से वैश्विक इवेंट में बदल दिया है। भारत इस खेल क्रांति का नेतृत्व कर रहा है और 2025 विश्व कप गति, रणनीति और खेल उत्कृष्टता का एक अविस्मरणीय उत्सव होने का वादा करता है।    

यूपी उपचुनाव से पहले सहयोगी दल को सीट ना देने के बाद राजनीति तापमान बढ़ा

लखनऊ उत्तर प्रदेश में 9 सीट पर होने वाला उपचुनाव बेहद रोचक होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस उपचुनाव में भी जहां लोकसभा चुनाव की तरह इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन के बीच कांटे की फाइट होने की संभावना जताई जा रही थी। वहीं सीट बंटवारे को लेकर फंसे पेंच ने मामला और गरमा दिया है। दोनों गठबंधनों में तमाम बैठकों के बाद भी सीट बंटवारे का मामला सॉल्व नहीं हो पाया है। यहीं वजह है कि समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस और बीजेपी ने निषाद पार्टी को एक भी सीट ना देकर उपचुनाव से पहले करारा झटका दे दिया है। सपा और बीजेपी के इस कदम के बाद सूबे का राजनीति पारा बढ़ गया है। चर्चाओं का दौर जारी है। दरअसल गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने यूपी उपचुनाव की 9 में से 7 विधानसभा सीट पर कैंडिडेट घोषित कर दिए हैं। बीजेपी ने उन दो सीट पर भी उम्मीदवार उतार दिए हैं, जिसको लेकर निषाद पार्टी के अध्यक्ष व यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में जमे हुए हैं। संजय निषाद के बीते दिनों दिए एक बयान से राजनीति गरमा गई थी। निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद ने साफ-साफ शब्दों में कहा था कि कार्यकर्ताओं की मंशा है कि निषाद पार्टी अपने सिंबल पर चुनाव लड़े। भले ही उम्मीदवार बीजेपी का हो। संजय ने कटेहरी और मझवां सीट पर दावा किया था। ऐसा कहकर संजय निषाद दिल्ली निकल गए थे। कटेहरी और मझवां समेत कुल 7 सीट पर प्रत्याशी घोषित संजय निषाद ने दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेताओं से मुलाकात भी की थी। इन सबके बावजूद बीजेपी ने कटेहरी और मझवां समेत कुल 7 सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। बाकी बची दो सीट में से एक आरएलडी को दी है। जबकि एक सीट पर बीजेपी में मंथन चल रहा है। वहीं बीजेपी के टिकट घोषित होने के बाद से संजय निषाद की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि यूपी उपचुनाव से पहले सहयोगी दल को सीट ना देने के बाद राजनीति तापमान बढ़ गया है। फिलहाल सबकी निगाहें निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद के अगले कदम पर टिकी हुई है। सपा ने एक भी सीट ना देकर तगड़ा झटका उधर इंडिया गठबंधन में भी सीट बंटवारे पर बात नहीं बन पाई है। समाजवादी पार्टी ने एक भी सीट ना देकर तगड़ा झटका दे दिया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सभी 9 सीट पर सपा सिंबल पर प्रत्याशी उतारने का एलान कर दिया है। इसके बाद इंडिया गठबंधन में भी उपचुनाव से पहले फूट पड़ती नजर आ रही है। हालांकि अखिलेश ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट कर मामला मैनेज करने की पूरी कोशिश की है। सपा कांग्रेस को दो सीट देना चाहती थी। लेकिन यूपी कांग्रेस के नेता 5 सीट पर दावा ठोक रहे थे। तमाम प्रयासों के बाद भी दोनों दलों के बीच सीट पर बात नहीं बन पा रही थी। इसी क्रम में अखिलेश यादव ने बुधवार रात को एक लंबा-चौड़ा पोस्ट कर सभी 9 सीट पर सपा के सिंबल पर कैंडिडेट उतारने का ऐलान कर दिया है। 10 में से 9 सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग मैनपुरी की करहल, मिर्जापुर की मझवां, कानपुर की सीसीमऊ, प्रयागराज की फूलपुर, अयोध्‍या की मिल्‍कीपुर, अंबेडकरनगर की कटेहरी, गाजियाबाद सदर, अलीगढ़ की खैर, मुरादाबाद की कुंदरकी और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर उपचुनाव होना है। इन 10 में से 9 सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग होनी है। बीजेपी ने अभी सात सीटों पर उम्‍मीदवारों की घोषणा की है। कुंदरकी सीट से रामवीर सिंह ठाकुर, गाजियाबाद सीट से संजीव शर्मा और खैर (अजा) सीट से सुरेंद्र दिलेर को ट‍िकट द‍िया गया है। जबकि करहल सीट से अनुजेश यादव, फूलपुर सीट से दीपक पटेल, कटेहरी सीट से धर्मराज निषाद और मझवां सीट से सुचिस्मिता मौर्या को कैंडिडेट घोषित किया है।

प्रदेश के नगरीय निकायों में भू-जल संरक्षण और प्रबंधन के लिये 33 नगरीय निकायों में भू-जल प्लान तैयार किया

भोपाल प्रदेश के नगरीय निकायों में भू-जल संरक्षण और प्रबंधन के लिये 33 नगरीय निकायों में भू-जल प्लान तैयार किया जा रहा है। प्रदेश के 24 नगरीय निकाय ऐसे हैं, जिन्होंने भू-जल प्रबंधन प्लान तैयार भी कर लिया है। भू-जल प्रबंधन प्लान में क्षेत्र के जल स्त्रोतों की पहचान कर उनके वैज्ञानिक तरीके से संरक्षण के उपाय किये जा रहे हैं। इनमें क्षेत्र के बोरवेल, बावड़ियां, नदी, तालाब, कुंऍ आदि शामिल हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत पिछले दिनों आयोजित कार्यशाला में भू-जल विशेषज्ञों ने तैयार किये गये भू-जल प्रबंधन प्लान पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों को जन-भागीदारी से शहरी क्षेत्रों में पौध-रोपण पर विशेष ध्यान देना होगा। वृक्ष, जल-संरक्षण के उपाय में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। प्रदेश के 418 नगरीय निकायों के प्रतिनिधियों ने भू-जल प्रबंधन प्लान तैयार करने पर गहन विचार-विमर्श किया।

छिंदवाड़ा की सीवरेज परियोजना का प्रायोगिक परीक्षण नवम्बर माह में होगा शुरू

छिंदवाड़ा नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी द्वारा विश्व बैंक की सहायता से छिंदवाड़ा में सीवरेज परियोजना का कार्य तेज गति से चल रहा है, जो लगभग पूर्णता की ओर है। परियोजना में 20 हजार 100 घरों को जोड़ने का लक्ष्य है। लक्ष्य के विरूद्ध 15 हजार से अधिक घरों को सीवरेज नेटवर्क से जोड़ा जा चुका है। परियोजना की कुल लागत लगभग 237 करोड़ रुपये है। इस में 10 वर्षों का संधारण और संचालन भी शामिल है। मल-जल के उचित निस्तारण के लिए छिंदवाड़ा के सर्रा क्षेत्र में 28 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्मित किया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। सीवरेज निस्तारण को सुचारू रूप से क्रियान्वित करने के लिए 257 किलोमीटर की सीवरेज लाइन बिछाई गई है। स्थायी रोड रेस्टोरेशन का कार्य भी पूर्णता की ओर है। नागरिकों को सीवरेज कनेक्शन लेने के लिए स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया है। इसका परिणाम यह हुआ कि जन-सामान्य स्वेच्छा से सीवरेज कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित हुए हैं। परियोजना की एक और विशेषता यह भी है कि सीवरेज के शोधित जल का उपयोग बागवानी, अग्निशमन, और सिंचाई जैसे कार्यों में भी किया जाएगा। आगामी नवम्बर माह से छिंदवाड़ा सीवरेज परियोजना का प्रायोगिक परीक्षण शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।  

जल्द मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार साबुत चना और मसूर दाल को कम दाम पर उपलब्ध करवाएगी

नई दिल्ली  भारत में दालों की कीमतों में तेजी से वृद्धि हो रही है। इसी बीच भारत ब्रांड के तहत सरकार देश में बाजार से 20 से 25 प्रतिशत कम कीमत पर सस्ती दाल उपलब्ध करवा रही है। उपभोक्ता मामलों के विभाग ने अपने सब्सिडी वाले दाल कार्यक्रम का विस्तार करते हुए साबुत चना और मसूर दाल को कम दाम पर उपलब्ध करवाने की पेशकश रखी है। सरकार की इस पहल के साथ चना, मूंग और मसूर दाल को कीमतों में छूट के साथ खरीदा जा सकेगा। इन दालों की खरीदारी कॉपरेटिव रिटेल नेटवर्क और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से की जा सकेगी। साबुत चना 58 रुपये प्रति किलोग्राम, चना दाल 70 रुपये प्रति किलोग्राम, मूंग दाल 107 रुपये प्रति किलोग्राम, साबुत मूंग दाल 93 रुपये प्रति किलोग्राम और मसूर दाल को 89 रुपये प्रति किलोग्राम कीमत पर खरीदा जा सकेगा। ‘भारत दाल’ के तहत मोबाइल वैन के जरिए बिक्री की जाएगी। ‘भारत दाल’ के दूसरे चरण की शुरुआत को लेकर केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, “यह पहल उपभोक्ताओं को किफायती मूल्य पर आवश्यक खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि है।” राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (एनसीसीएफ), राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) और केंद्रीय भंडार जैसी सहकारी समितियों और अन्य चैनलों के माध्यम से यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। ‘भारत दाल’ पहल के दूसरे चरण के तहत सरकार मूल्य स्थिरता बनाए रखने के लिए अपने बफर स्टॉक से दालें बेच रही है। सरकार ने खुदरा हस्तक्षेप के जरिए वितरण के लिए 3 लाख टन चना और 68,000 टन मूंग आवंटित किया है। ‘भारत दाल’ की बिक्री दोबारा शुरू होने के साथ त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं के लिए सप्लाई बढ़ने की भी उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा, सस्ती सब्जियों की बिक्री के लिए सरकार ने एनसीसीएफ और नेफेड के माध्यम से मूल्य स्थिरीकरण बफर के लिए रबी फसल से 4.7 लाख टन प्याज खरीदा है। सरकार ने 5 सितंबर से बफर से प्याज का निपटान शुरू किया और अब तक 1.15 लाख टन बेचा जा चुका है। एनसीसीएफ ने 21 राज्यों में 77 केंद्रों और नेफेड ने 16 राज्यों में 43 केंद्रों पर प्याज बेचा है।    

2024-25 में महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकेंगे

पीएम-यूएसपी योजना की छात्रवृत्ति के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर 31 अक्टूबर तक हो सकेंगे ऑनलाइन आवेदन PM-USP छात्रवृत्ति योजना के लिए सत्र 2024-25 के आवेदन प्रक्रिया आरम्भ, 31 अक्टूबर अन्तिम दिनांक 2024-25 में महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकेंगे भोपाल केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग ने प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना (PM-USP) के अंतर्गत केन्द्रीय क्षेत्रीय छात्रवृत्ति योजना के लिए सत्र 2024-25 के आवेदन प्रक्रिया आरम्भ कर दी है। योजना में महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के पात्र विद्यार्थी, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल https://scholarships.gov.in पर 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सत्र 2024-25 में महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। नवीनीकरण के लिए पात्र लाभान्वित विद्यार्थियों के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अनुसार ऐसे विद्यार्थी, जिन्होंने 4 अकादमिक सत्र 2020-21, 2021-22, 2022- 23 एवं 2023-24 में योजना अंतर्गत लाभ प्राप्त किया है, वह भी अकादमिक सत्र 2024-25 में नवीनीकरण के लिए 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। साथ ही ऐसे विद्यार्थी, जो पिछले सत्र 2023-24 में छात्रवृत्ति नवीनीकरण के आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें भी सत्र 2024-25 में नवीनीकरण के लिए अवसर दिया गया है। नवीनीकरण के लिए पात्र विद्यार्थियों को 31 अक्टूबर तक राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर अनिवार्य रूप से आवेदन करना होगा एवं इस आवेदन का अपने संस्थान और राज्य नोडल अधिकारी से सत्यापन भी कराना होगा। प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन (पीएम-यूएसपी) योजना सम्बंधित समस्त जानकारी, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल https://scholarships.gov.in पर उपलब्ध है, विद्यार्थी छात्रवृत्ति के सम्बन्ध में आवश्यक सभी जानकारी का पोर्टल पर अवलोकन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन (पीएम-यूएसपी) योजना प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन (पीएम-यूएसपी) योजना केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय अन्तर्गत उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की केंद्रीय क्षेत्रीय छात्रवृत्ति योजना है। योजना का प्राथमिक उद्देश्य गरीब परिवारों के मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा पाने के दौरान अपने दैनिक खर्चों को पूरा करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। छात्रवृत्तियॉ उच्चतर माध्यमिक/कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों के आधार पर प्रदान की जाती हैं। कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त करने और मेडिकल, इंजीनियरिंग जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए प्रति वर्ष अधिकतम 82 हजार नई छात्रवृत्तियॉ प्रदान की जाती हैं। प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन (पीएम-यूएसपी) योजना में पात्र विद्यार्थियों को महाविद्यालय और विश्वविद्यालय पाठ्यक्रमों के पहले तीन वर्षों के लिए स्नातक स्तर पर 12 हजार रुपए प्रति वर्ष एवं स्नातकोत्तर स्तर पर 20 हजार रुपए प्रति वर्ष छात्रवृत्ति दी जाती है। व्यावसायिक पाठ्यक्रम करने वाले विद्यार्थियों को चौथे और पांचवें वर्ष में (यदि पाठ्यक्रम की अवधि पांच (5) वर्ष/एकीकृत पाठ्यक्रम है, 20 हजार रुपए प्रति वर्ष छात्रवृत्ति दी जाती है। बी.टेक और बी.ई. जैसे तकनीकी पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को केवल स्नातक स्तर तक ही छात्रवृत्ति दी जाती है अर्थात प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के लिए 12 हजार रुपए प्रति वर्ष तथा चौथे वर्ष में 20 हजार रुपए प्रति वर्ष छात्रवृत्ति दी जाती है। छात्रवृत्ति की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) से सीधे लाभार्थियों के बैंक बचत खातों में वितरित की जाती है। प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत छात्रवृत्ति के लिए पात्रता प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति के लिए संबंधित बोर्ड की शीर्ष 20 पर्सेंटाइल वाले विद्यार्थी, आवेदन के लिए पात्र होंगे हैं। आवेदक को नियमित डिग्री पाठ्यक्रम में अध्ययनरत होना चाहिए। आवेदक को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद और संबंधित नियामक निकायों द्वारा मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों/संस्थानों में पाठ्यक्रम करना चाहिए। आवेदक की सकल पैतृक/पारिवारिक आय 4 लाख 50 हजार रूपये सालाना से अधिक नहीं होनी चाहिए। अध्ययन के प्रत्येक वर्ष में छात्रवृत्ति के नवीनीकरण के लिए वार्षिक परीक्षा में कम से कम 50% अंक प्राप्त करने के अलावा कम से कम 75 प्रतिशत की पर्याप्त उपस्थिति बनाए रखना आवश्यक है। प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत छात्रवृत्ति के लिए ऐसे विद्यार्थी, जो पत्राचार या दूरस्थ शिक्षा या डिप्लोमा पाठ्यक्रम में अध्ययन कर रहे हैं, वे पात्र नहीं हैं। ऐसे विद्यार्थी, जो पहले से ही राज्य द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं/शुल्क माफी एवं प्रतिपूर्ति योजनाओं सहित किसी अन्य छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठा रहे हैं, वे भी पात्र नहीं हैं।  

हिमाचल प्रदेश के शिमला के राम मंदिर में साई की मूर्ति होने पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद भड़क गए

शिमला हिमाचल प्रदेश के शिमला के राम मंदिर में साई की मूर्ति होने पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद भड़क गए और उन्होंने यहां पर होने वाले कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। इसके बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सीधे शिमला के जाखू मंदिर पहुंचे और यहां से संदेश जारी किया। बता दें कि शिमला के लोअर बाजार में प्रभु श्रीराम का मंदिर है। यहां पर एक तरफ साई की मूर्ति भी स्थापित की गई है। यहां पर गुरुवार को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की पत्रकार वार्ता होनी थी, लेकिन जब उन्हें पता चला कि यहां पर साई की मूर्ति भी रखी गई है तो उन्होंने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। शंकराचार्य ने राम मंदिर में पूजा अर्चना भी करनी थी और उसके बाद वह मीडिया से बातचीत भी करने वाले थे। जानकारी के मुताबिक शंकराचार्य गुरुवार सुबह सबसे पहले शिमला के प्राचीन मंदिर जाखू पहुंचे। यहां उन्होंने गो ध्वज की स्थापना की और इसी दौरान उन्हें राम मंदिर में साई की प्रतिमा न हटाने की जानकारी मिली। जिसके बाद उनके स्टाफ ने जाखू मंदिर से ही एक संदेश दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि मन्दिर में साई की मूर्ति होने की वजह से शंकराचार्य राम मंदिर नहीं गए, उन्होंने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया है। मूर्ति हटाने के आश्वासन के बाद गौ ध्वज हुआ स्थापित जाखू मंदिर से शंकराचार्य ने कहा श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी अध्यक्ष ‌राजीव सूद व अन्य पदाधिकारियों के आश्वासन पर कि वह अतिशीघ्र साई की मूर्ति को हटा देंगे। इसी बात पर शंकराचार्य ने एक प्रतिनिधिमंडल को भेज कर एक दूसरा गौ ध्वज भी श्री राम मंदिर में गोपाल मणी व देवेन्द्र पाण्डेय द्वारा स्थापित करवाया। जिस दिन गौ हत्या रुकेगी, उस दिन हमारा सारा कर्ज उतरना शुरू हो जाएगा ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने कहा कि जिस दिन गौ हत्या रूकेगी उस दिन हमारा सारा कर्ज उतरना शुरू हो जाएगा। इसी को लेकर पूरे देश में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए सरकार से मांग की जा रही है। जगद्गुरु शंकराचार्य ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकारें गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करें। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज गौरक्षकों को ही वोट दें। हिन्दू समाज गौ हत्यारी पार्टियों को वोट देकर गौ हत्या का पाप न लें।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली सरकार फिर से सत्ता में आई तो यह राज्य में तबाही मचा देगी : शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को झारखंड में झामुमो नीत गठबंधन सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह ‘‘भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ से भी ज्यादा घातक है।” उन्होंने आगाह किया कि अगर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार फिर से सत्ता में आई तो यह राज्य में तबाही मचा देगी। राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधानसभा चुनाव प्रभारी ने झामुमो सरकार के पांच साल के शासन के दौरान ‘‘भ्रष्टाचार, विनाश और लूट” के लिए गठबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने पहले ही झारखंड को काफी नुकसान पहुंचाया है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने रांची में एक रैली में कहा, ‘‘हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ‘दाना’ से भी ज्यादा घातक है। हालांकि भीषण चक्रवाती तूफान दो दिन बाद गायब हो जाएगा, लेकिन हेमंत सोरेन सरकार अगर दोबारा सत्ता में आई तो तबाही मचाएगी।” उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव 13 नवंबर और 20 नवंबर को होने वाले हैं और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

प्रियंका गांधी इन्वेस्टमेंट के लिए करती हैं सरकारी कंपनियों पर भरोसा, पोर्टफोलियो के 18 में से 6 पीएसयू स्टॉक

नई दिल्ली कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से अक्सर सरकारी कंपनियों की आलोचना की जाती है, लेकिन निवेश के लिए उनकी पहली पसंद पीएसयू शेयर ही हैं। केरल के वायनाड में लोकसभा के लिए उपचुनाव लड़ रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा दिए गए हलफनामे के मुताबिक, उन्होंने शेयर बाजार में भी निवेश किया हुआ है और उनके पोर्टफोलियो में कुल 18 कंपनियां शामिल हैं, जिसमें से 6 कंपनियां सरकारी क्षेत्र की हैं। हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेत्री के कुल स्टॉक पोर्टफोलियो की वैल्यू 18 अक्टूबर तक 65,72,012 रुपये है। इसमें से 19,08,875 रुपये सरकारी शेयरों में निवेशित हैं। उनके पोर्टफोलियो में शामिल पीएसयू में रेलवे और खनन क्षेत्र की कंपनियां हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा के पास इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड के 1,000 शेयर हैं और इनकी वैल्यू 2,21,800 रुपये है। उनके पास नेशनल एलुमिनियम के 2,000 और एनएमडीसी के 1,000 शेयर हैं, जिनकी वैल्यू क्रमश: 4,64,000 रुपये और 2,31,450 रुपये है। इसके अतिरिक्त प्रियंका गांधी वाड्रा के पास रेल विकास निगम लिमिटेड और राइट्स लिमिटेड के 1,000-1,000 शेयर हैं। इनकी वैल्यू क्रमश: 4,77,200 रुपये और 3,02,800 रुपये है। वायनाड से कांग्रेस की प्रत्याशी के पास रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के 500 शेयर हैं। इसकी वैल्यू 2,11,625 रुपये है। इसके अलावा प्रियंका गांधी वाड्रा ने उषा मार्टिन, इन्फोसिस, एनआईआईटी, टाटा पावर, स्पाइसजेट, पीसी ज्वेलर्स और फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों में भी निवेश किया हुआ है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, कांग्रेस नेत्री ने म्यूचुअल फंड में भी निवेश किया हुआ है, जिसकी वैल्यू 2 करोड़ 24 लाख है। इसके अलावा उनके पीपीएफ खाता में 17 लाख रुपये जमा है। प्रियंका गांधी ने सोने और चांदी में भी निवेश किया हुआ है। उनके पास 59.83 किलो के चांदी से बनी चीजें हैं, जिसकी वैल्यू 29.55 लाख रुपये और 4.41 किलो की ज्वेलरी है, जिसमें 2.5 किलो सोने से बनी चीजें शामिल हैं और इनकी कीमत 1.15 करोड़ रुपये है। इसके अतिरिक्त उनके पास शिमला में घर और गाड़ी भी है।

कश्मीर के गुलमर्ग में आतंकी हमला, सेना की गाड़ी को बनाया निशाना, 5 जवान घायल

कश्मीर जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में भारतीय सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला हुआ है। हमले में 5 जवान घायल हो गए हैं। सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं। इलाके को सील कर दिया गया है। सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जम्मू-कश्मीर में पिछले चार दिनों में यह तीसरा बड़ा अटैक है। इससे पहले 20 अक्टूबर को गांदरबल में आतंकी हमले में डॉक्टर समेत 7 लोगों की हत्या कर दी गई थी। गुरुवार सुबह भी गैर प्रवासी मजदूर को आतंकियों ने गोली मारी थी। गुलमर्ग में हुए आतंकी हमले पर सेना के अधिकारियों ने पीटीआई को जानकारी दी कि आतंकवादियों ने बारामूला जिले के बोटापथरी में वाहन पर गोलीबारी की थी। हमले में घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। गुलमर्ग में सेना के वाहन पर आतंकी हमले की घटना से कुछ घंटे पहले पुलवामा में एक संदिग्ध आतंकवादी हमले में एक गैर-स्थानीय मजदूर घायल हो गया था। अधिकारियों ने बताया कि आतंकी गोलीबारी में घायल मजदूर की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी शुभम कुमार के रूप में हुई। आज सुबह बटागुंड गांव में आतंकवादियों ने उसे गोली मार दी थी। गोली उसके हाथ पर लगी थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जमानत राशि जमा होने से परिवार संग मना सकेगा त्योहार, आठ साल से बंद कैदी को दिया दीपावली का तोहफा

सागर दीपावली त्योहार के लिए लोग जरूरतमंदों की तरह-तरह से मदद कर रहे हैं। इसका एक जीता उदाहरण गुरुवार को तब देखने मिला, जब रामसरोज समूह की ओर से समाजसेवी शैलेष केशरवानी ने केंद्रीय जेल सागर में आठ साल से बंद बंदी की जमानत राशि जमा की। जमानत राशि जमा होने पर अब बंदी दीपावली मनाने अपने घर जा सकेगा। जमानत राशि जमा होने से उसकी दो साल की सजा भी कम हो गई और उसकी रिहाई भी दस की जगह आठ साल में हो गई। केशरवानी इससे पहले भी कई बंदियों की जमानत राशि जमा कर चुके हैं। समाजसेवी शैलेष केशरवानी का कहना है कि केंद्रीय जेल सागर में जिला रायसेन के डुंगारिया गांव निवासी छोटेलाल पिता स्व. कालूराम निवासी बंद हैं। वे इस दीपावली पर अपने घर जाने चाहते थे, लेकिन उनके पास जमानत की व्यवस्था नहीं थी। इसकी जानकारी लगने पर मैंने यह जमानत राशि जमा की जिससे वह अपने परिवारजनों के साथ दिवाली मना सके। इस अवसर पर जेल अधीक्षक मानवेंद्र से परिहार ने बताया कि कैदी छोटेलाल के परिवार में उसकी पत्नी व 15 साल का बेटा है। पत्नी नेत्रहीन है। जब बंदी को 10 वर्ष कैद एवं जुर्माना राशि जमा करने की सजा सुनाई गई थी, लेकिन लगभग 8 साल बीत जाने के बाद भी उनके परिवारजनों से किसी ने कोई खोज खबर नहीं ली।   जब कैदी ने अपनी आप बीती मुझे बताई तो और कैदी के घर वापसी के लिए जुर्माना राशि भरने की बात सामने आई तो इसका लेकर मैंने रामसरोज समूह के सदस्य शैलेश केशरवानी एवं अखिलेश मोनी केसरवानी से चर्चा की। उन्होंने सहर्ष उसकी राशि भरने की मंजूरी दी।   इस अवसर पर समाजसेवी शैलेश केशरवानी ने कहा कि दीपावली का त्योहार हर वर्ष आता है और हम अपने लोगों के बीच खुशियां मानते हैं। लेकिन दीपावली के इस त्यौहार में अपने घर के साथ-साथ जरूरतमंदों गरीबों के घर रोशन कर सार्थक दिवाली मनाए तो इससे आपको आत्मसंतुष्टि का अनुभव होगा। आज रामसरोज समूह ने सार्थक दिवाली मनाते हुए जेल में बंद एक वृद्ध कैदी जिसके घर में मजदूरी करने वाला उसके अलावा कोई नहीं था घर में केवल एक वृद्धा और उसकी बेटी थी। जो पिछले लगभग 8 वर्षों से जेल की सजा काट रहा था। आज उसकी जुर्माना राशि भरकर लगभग 2 वर्ष की सजा माफ करवाकर उसे स्वयं की गाड़ी में कुछ राशि भेंट कर उसके घर रवाना किया। वहीं अखिलेश मोनी केसरवानी ने कहा राम सरोज समूह का प्रयास होता है कि सालभर में पढ़ने वाले तीज त्योहारों को जरूरतमंदों के साथ मना कर उन त्योहारों को सार्थक बनाया जाए आज जब जेल में बंद कैदी छोटेलाल को रिहा कराया तो उसकी आंखों में आंसू आ गए। परंतु वह खुशी के आंसू थे।

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि बस मार्शलों को अब चार महीने के लिए नौकरी देने का फैसला किया, प्रदूषण से लड़ेंगे

नई दिल्ली दिल्ली सरकार ने दीपावली से ठीक पहले बस मार्शलों को एक बड़ा तोहफा देते हुए उनकी चार महीने की नौकरी फिक्स की है। अब ये बस मार्शल दिल्ली में प्रदूषण से लड़ते हुए दिखाई देंगे। दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि पिछले कई महीनों से बेरोजगार चल रहे बस मार्शलों को अब दिल्ली सरकार ने चार महीने के लिए नौकरी देने का फैसला किया है और यह नौकरी है दिल्ली में प्रदूषण से लड़ाई की है। सौरभ भारद्वाज ने बताया कि बस मार्शल अब दिल्ली में प्रदूषण से लड़ते हुए दिखाई देंगे और अगले चार महीने तक उनकी नौकरी दिल्ली सरकार की तरफ से फिक्स की जा रही है। उसके बाद भी उनकी नौकरी पर दिल्ली सरकार की तरफ से जल्द ही कुछ न कुछ बेहतर किया जाएगा। पिछले महीने सौरभ भारद्वाज ने एलजी को पत्र लिखकर बस मार्शल के मुद्दे को सुलझाने और उन्हें नौकरी वापस दिलवाने के लिए समय भी मांगा था। लेकिन, अभी तक एलजी की तरफ से समय नहीं दिया गया है। दिल्ली सरकार की कोशिश थी कि 10 हजार बस मार्शलों को दीपावली से पहले उनकी नौकरी वापस मिल जाए। बस मार्शलों के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी और दिल्ली के एलजी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि यह लोग नहीं चाहते कि दिल्ली में बस मार्शलों को नौकरी मिले और उनके परिवार खुशहाली आए। इसे लेकर बीते दिनों बस मार्शलों और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध भी जताया था।

यूपी उपचुनाव के लिए बसपा ने आठ प्रत्‍याशियों के नाम का किया ऐलान

लखनऊ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। मायावती की पार्टी ने 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 8 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। हालांकि, बसपा ने अलीगढ़ की खैर सीट पर प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है। बसपा ने अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट से अमित वर्मा, प्रयागराज की फूलपुर सीट से जितेंद्र कुमार सिंह, मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से शाहनजर को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी ने कानपुर की सीसामऊ सीट से वीरेंद्र कुमार शुक्ला, मैनपुरी की करहल सीट से डॉ. अवनीश कुमार शाक्य, मुरादाबाद की कुंदरकी सीट से रफतउल्ला उर्फ नेता छिद्दा, गाजियाबाद से परमानंद गर्ग, मिर्जापुर की मझवां सीट से दीपक तिवारी को टिकट दिया है। इससे पहले गुरुवार को भाजपा ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए 7 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। भाजपा ने कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, खैर से सुरेंद्र दिलेर, करहल से अनुजेश यादव, फूलपुर से दीपक पटेल, कटेहरी से धर्मराज निषाद और मझवां से सुचिस्मिता मौर्या को उम्मीदवार घोषित किया है। उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने हैं, जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। बता दें कि बसपा प्रमुख मायावती ने बीते दिनों ऐलान किया था कि उनकी पार्टी बसपा यूपी में विधानसभा की नौ सीटों पर हो रहे उपचुनाव अकेले ही अपने बलबूते पर लड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने साफ किया था कि उनकी बसपा महाराष्ट्र और झारखंड में भी अकेले ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, ”भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महाराष्ट्र व झारखंड राज्य विधानसभा आम चुनाव के लिए तारीखों की आज की गई घोषणा का स्वागत। चुनाव जितना कम समय में तथा जितना पाक-साफ अर्थात धनबल और बाहुबल आदि के अभिशाप से मुक्त हो उतना ही बेहतर है, जिसका पूरा दारोमदार चुनाव आयोग पर ही निर्भर है। बीएसपी इन दोनों राज्यों में अकेले ही चुनाव लड़ेगी और यह प्रयास करेगी कि उसके लोग इधर-उधर न भटके, बल्कि पूरी तरह बीएसपी से जुड़कर परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान कारवां के सारथी बनकर शासक वर्ग बनने का अपना प्रयास जारी रखें। यूपी में 9 विधानसभा की सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भी बीएसपी अपने उम्मीदवार उतारेगी और यह चुनाव भी अकेले ही अपने बलबूते पर पूरी तैयारी एवं दमदारी के साथ लड़ेगी।”

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet