LATEST NEWS

CM साय ने किया किसान सम्मेलन का शुभारंभ, चार दिनों तक चलेगा

रायपुर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायपुर (Raipur) में आज, बुधवार से चार दिवसीय एग्री कार्नीवाल-2024 (Agri Carnival 2024) का शुभारंभ हुआ . दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Dev Sai) इस मेले का उद्घाटन किया . मेले की शुरुआत युथ कॉन्क्लेव के साथ किया . उद्घाटन समारोह में कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्रामविचार नेताम भी मौजूद रहें. क्या रहेगा कार्निवल में खास रायपुर में आयोजित होने वाले चार दिवसीय कार्निवल में हर दिन कृषकों, छात्रों और आम नागरिकों को विश्वविद्यालय के अनुसंधान प्रक्षेत्र में उगाई जा रही फसलों एवं कृषि प्रदर्शनी का भ्रमण करवाया जाएगा. इसके साथ ही लोगों को कृषि के क्षेत्र में जागरूक किया जाएगा.

नगर पंचायत सफाई कर्मचारी ने सीएमओ के चेंबर में गतका जहर

आगर मालवा आगर मालवा जिले के नलखेड़ा नगर परिषद के एक सफाई कर्मचारी ने सीएमओ के केबिन में जहर निगलकर आत्महत्या की कोशिश की. चेम्बर में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तुरंत उसे पकड़ने की कोशिश की और हॉस्पिटल में भर्ती करवाया. फिलहाल कर्मचारी का इलाज चल रहा है. जिले के नलखेड़ा नगर परिषद का सफाईकर्मी मेहरुद्दीन अपना वेतन समय पर न मिलने और वेतन कटौती की शिकायत को लेकर नगर परिषद सीएमओ के केबिन में पहुंचा. जहां बातचीत के दौरान सफाईकर्मी ने अपनी जेब में से एक शीशी निकाली और कोई जहरीला पदार्थ पी गया. वहां मौजूद अन्य लोगों ने आनन-फानन में कर्मचारी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर किया. मामले में सीएमओ मुकेश भंवर कहा, ”सफाई कर्मचारी मेहरुद्दीन केबिन में आया और अपने वेतन को लेकर शिकायत करने लगा, जिस पर मैंने कहा कि आवेदन दे दो, मैं जांच करवाता हूं, उसी दौरान कर्मचारी ने जेब से एक शीशी निकाल कर कोई पदार्थ पी लिया. तत्काल कर्मचारी को हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां से उचित उपचार के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है.” वही, सफाई कर्मचारी मेहरुद्दीन ने बताया कि उसकी ड्यूटी गायों के लिए लगाई गई थी, लेकिन लेखापाल रौनक जैन हर माह गैर हजारी लगाकर वेतन काट रहा है. जिसके कारण घर चलाने  में परेशानी हो रही थी. फिलहाल कर्मचारी का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. मामले में पुलिस ने सफाई कर्मी के बयान लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. 

इंदौर में देर रात आधे कपड़ों में मिली मानसिक विक्षिप्त महिला, रेप होने का संदेह

 इंदौर  सदरबाजार थाना क्षेत्र की नीलकंठ कॉलोनी में सोमवार रात घूम रही मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए तो एक युवक महिला के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दिया। युवक को मंगलवार रात पुलिस ने हिरासत में लेकर प्रकरण दर्ज किया है। आरोपित युवक ने दुष्कर्म की घटना को कबूल कर लिया है। एडीसीपी जोन-1 के आलोक शर्मा ने बताया कि सोमवार रात को मानसिक रूप से विक्षिप्त 40 वर्षीय महिला नीलकंठ कॉलोनी में घूम रही थी। महिला अर्धनग्न हालत में पुलिस को मिली इस दौरान यहां से गुजर रहा सोनू सोनी निवासी जनता कॉलोनी महिला को अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। रात को महिला अर्धनग्न अवस्था में पुलिस को मिली। पुलिस पूछताछ में महिला जवाब नहीं दे पाई। इसके बाद महिला का मेडिकल कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। सीसीटीवी फुटेज में नजर आया आरोपित इसके बाद सीसीटीवी फुटेज में महिला घूमते हुए दिखी। अन्य फुटेज देखने पर आरोपित युवक महिला से बातचीत करते हुए दिखा। मंगलवार को आरोपित सोनू को हिरासत में लेकर प्रकरण दर्ज कर लिया। पूछताछ में सोनू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सोनू हम्माली का काम करता है। अस्पतालकर्मी महिला से दुष्कर्म, केस दर्ज कनाड़िया पुलिस ने 33 वर्षीय महिला की शिकायत पर राजेश रामेश्वर बारोड़ निवासी कनाड़िया के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। महिला निजी अस्पताल में नौकरी करती है। आरोपित राजेश की पत्नी का 2022 में देहांत हो चुका है। उसने महिला को शादी का झांसा दिया और एक फ्लैट में रहने लगा। शादी न करने पर महिला ने थाने में शिकायत कर केस दर्ज करवा दिया। प्रेमी जोड़ों से परेशान इंद्रपुरी रहवासी संघ ने ज्ञापन सौंपा प्रेमी जोड़ों से परेशान रहवासियों ने मंगलवार को भंवरकुआं टीआइ राजकुमार यादव को ज्ञापन सौंपा। रहवासियों ने गश्त और कार्रवाई की मांग की। सोमवार को इंद्रपुरी में गार्डन के बाहर एक युवक-युवती को कार में आपत्तिजनक हरकत करते हुए पकड़ा था। रहवासी राहुल कनौजिया के मुताबिक युवक-युवती का बच्चों ने वीडियो बनाया था। रहवासियों ने वीडियो बताया और कहा कि इस तरह की हरकतों से महिलाओं और बच्चियों को शर्मिंदगी का सामान करना पड़ता है। रहवासी इनसे परेशान हो चुके हैं। शिक्षा का केंद्र होने के कारण प्रेमी जोड़े बगीचे में आकर बैठ जाते हैं। टीआइ के मुताबिक क्षेत्र में लगातार पैदल भ्रमण कर गश्त की जाती है। बीट प्रभारी को विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि भंवरकुआं क्षेत्र में अनेक बड़े शिक्षण संस्थान, कोचिंग और होस्टल हैं जिनमें बड़ी संख्या में बाहर से छात्र-छात्राएं आकर पढ़ाई करते हैं। इनमें से कुछ शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते हैं।

Diwali और छठ पर विशेष रूप से भोपाल मंडल से कुल आठ विशेष ट्रेनें गुजरेंगी

 भोपाल  दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। ये विशेष ट्रेनें एक अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच चलाई जा रही है। इस बार भी त्योहारों के दौरान भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की संख्या में वृद्धि की गई है। विशेष रूप से भोपाल मंडल से आठ विशेष ट्रेनें गुजरेंगी। त्योहारों के समय, विशेषकर दीपावली और छठ पूजा के दौरान, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों की ओर बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। भोपाल मंडल से गुजरने वाली विशेष ट्रेन     एलटीटी-दानापुर दैनिक विशेष ट्रेन ट्रेन 01143 एलटीटी मुंबई से सुबह 10:30 बजे चलेगी। दानापुर पहुंचने का समय अगले दिन शाम 6:45 बजे। (22 अक्टूबर से 11 नवंबर) ट्रेन 01144 दानापुर से रात 9:30 बजे चलेगी। एलटीटी मुंबई पहुंचने का समय तीसरे दिन सुबह 4:50 बजे। (23 अक्टूबर से 12 नवंबर)     सीएसएमटी-आसनसोल साप्ताहिक विशेष ट्रेन ट्रेन 01145 सीएसएमटी मुंबई से हर सोमवार सुबह 11:05 बजे चलेगी। आसनसोल पहुंचने का समय तीसरे दिन राम 2:30 बजे।(21 अक्टूबर से 11 नवंबर) ट्रेन 01146 आसनसोल से हर बुधवार रात 9 बजे चलेगी। सीएसएमटी मुंबई पहुंचने का समय तीसरे दिन सुबह 8:15 बजे।(23 अक्टूबर से 13 नवंबर)     पुणे-दानापुर दैनिक विशेष ट्रेन ट्रेन 01205 पुणे से 9:30 बजे चलेगी। दानापुर पहुंचने का समय अगले दिन रात 2 बजे।(25 अक्टूबर से 7 नवंबर) ट्रेन 01206 दानापुर से सुबह 5:30 बजे चलेगी। पुणे पहुंचने का समय अगले दिन शाम 6:15 बजे।(27 अक्टूबर से 9 नवंबर)     सीएसएमटी-अगरतला साप्ताहिक विशेष ट्रेन ट्रेन 01065 सीएसएमटी मुंबई से प्रत्येक गुरुवार सुबह 11:05 बजे चलेगी। अगरतला पहुंचने का समय रविवार रात 1:10 बजे।(31 अक्टूबर और 7 नवंबर) ट्रेन 01066 अगरतला से प्रत्येक रविवार दोपहर 3:10 बजे चलेगी। सीएसएमटी मुंबई पहुंचने का समय बुधवार रात 3:50 बजे।(3 नवंबर और 10 नवंबर)     एलटीटी-मुंबई बनारस साप्ताहिक विशेष ट्रेन ट्रेन 01053 एलटीटी मुंबई से प्रत्येक बुधवार दोपहर 12:15 बजे चलेगी। बनारस पहुंचने का समय अगले दिन शाम 4:05 बजे।(30 अक्टूबर और 06 नवंबर) ट्रेन 01054 बनारस से प्रत्येक गुरुवार रात 8:30 बजे चलेगी। एलटीटी मुंबई पहुंचने का समय अगले दिन रात 11:55 बजे।(31 अक्टूबर और 07 नवंबर)     एलटीटी-दानापुर द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन 01009 एलटीटी मुंबई से हर सोमवार और शनिवार दोपहर 12:15 बजे चलेगी। दानापुर पहुंचने का समय अगले दिन शाम 5 बजे।(26, 28 अक्टूबर, 2 और 4 नवंबर) ट्रेन 01010 दानापुर से प्रत्येक मंगलवार और रविवार शाम 6:15 बजे चलेगी। एलटीटी मुंबई पहुंचने का समय अगले दिन रात 11:55 बजे।(27, 29 अक्टूबर, 3 और 5 नवंबर)     एलटीटी-समस्तीपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन ट्रेन 01043 एलटीटी मुंबई से प्रत्येक गुरुवार दोपहर 12:15 बजे चलेगी। समस्तीपुर पहुंचने का समय अगले दिन रात 9:15 बजे।(31 अक्टूबर और 07 नवंबर) ट्रेन 01044 समस्तीपुर से प्रत्येक शुक्रवार रात 11:20 बजे चलेगी। एलटीटी मुंबई पहुंचने का समय तीसरे दिन सुबह 07:40 बजे।(01 नवंबर और 08 नवंबर)     एलटीटी-प्रयागराज साप्ताहिक विशेष ट्रेन ट्रेन 01045 एलटीटी मुंबई से प्रत्येक मंगलवार दोपहर 12:15 बजे चलेगी। प्रयागराज पहुंचने का समय अगले दिन सुबह 11:20 बजे।(29 अक्टूबर और 05 नवंबर) ट्रेन 01046 प्रयागराज से प्रत्येक बुधवार शाम 6:50 बजे चलेगी। एलटीटी मुंबई पहुंचने का समय अगले दिन शाम 4:05 बजे।(30 अक्टूबर और 06 नवंबर)

काले हिरण का शिकार, पोस्टमार्टम में खुलासा गोली मारकर हत्या

भोपाल  भोपाल से करीब 40 किमी दूर बरखेड़ा सालम गांव में काले हिरण का शव मिला है। ग्रामीण वीर सिंह मेवाड़ा ने मंगलवार सुबह शव दिखने की सूचना वन विभाग को दी थी। दोपहर में पहुंची वन विभाग की टीम ने काले हिरण के शव को कब्जे में लिया। भोपाल के जेल पहाड़ी स्थित पशु अस्पताल में काले हिरण के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। गर्दन के पास गहरा घाव शुरुआती जांच के बाद अधिकारियों ने बताया कि काले हिरण की उम्र करीब पांच साल थी। उसकी गर्दन के पास गहरा घाव था। इससे आशंका जताई जा रही है कि गोली मारकर काले हिरण का शिकार किया गया होगा। हालांकि शिकारी अपने साथ शव ले जा नहीं पाए। माना जा रहा है कि ग्रामीणों के जाग जाने से वे ऐसा नहीं कर पाए हों। मौत का कारण अज्ञात वन अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही काले हिरण की मौत का सही कारण पता चल सकेगा। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर वन अपराध प्रकरण दर्ज कर जांच कमेटी बनाई जाएगी। काले हिरण का पोस्टमार्टम डा. संगीता धमीजा ने किया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट एक-दो दिन में आएगी। वन विभाग ने फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है। छिंदवाड़ा से वन विहार लाए गए नर तेंदुआ शावक की मौत उधर, पिछले साल छिंदवाड़ा वन मंडल से लाए नर तेंदुआ शावक की वन विहार में मृत्यु हो गई। उसे छिंदवाड़ा से उपचार के लिए वन विहार लाया गया था। शावक अत्यंत कमजोर और चल फिरने में असमर्थ था, जिसका पिछला हिस्सा काम नहीं कर रहा था। शावक का वन्य प्राणी चिकित्सक वन विहार डा. अतुल गुप्ता द्वारा विशेषज्ञों से परामर्श लेकर कर उपचार किया जा रहा था, लेकिन आंतरिक अंगों में कमजोरी के कारण शावक चल फिर नहीं पा रहा था। मृत नर तेंदुआ शावक का पोस्टमार्टम वन विहार के वन्य प्राणी चिकित्सक दल डा. अतुल गुप्ता, डा. हमजा नदीम और डा. रजत कुलकर्णी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। पोस्टमार्टम के बाद मृत नर तेंदुआ शावक का वन विहार में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थित दाह संस्कार किया गया।

जबलपुर में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और भाई पर फायरिंग

जबलपुर  संस्कारधानी जबलपुर में नकाबपोश बदमाशों ने मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। फायरिंग की घटना में डॉक्टर के साथ कार में सवार भाई को कंधे में गोली लगी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि फायरिंग में घायल 28 वर्षीय दीनू डोंगरे छिंदवाड़ा के गुलाबराम से सिविल जज की परीक्षा देने आया था। हालांकि अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलि मामले की जांच में जुटी है। कार सीखने गया था युवक दरअसल, डॉ रविशंकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर पदस्थ हैं। वह अपने रिश्ते के भाई को कार सीखाने के लिए बाइपास पर गए थे। इसी दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर की कार पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कार पर हुए हमले में डॉक्टर के साथ उनकी कार में सवार रिश्ते के भाई को कंधे में गोली लगी है जो गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि पीड़ित गुलाबराम से सिविल जज की परीक्षा देने जबलपुर आए थे। अपने भाई 28 वर्षीय दीनू डोंगरे के साथ घूमने के लिए निकले थे। घूमते-घूमते डॉक्टर भाई को कार सिखाने के लिए भेड़ाघाट की तरफ पहुंचे थे। अचानक तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और उनकी कार पर 5 राउंड गोलियां चलाईं। बाल-बाल बचे डॉक्टर फायरिंग की घटना में दीनू घायल हो गया, जबकि डॉ. रविशंकर ने किसी तरह खुद को बचाया। दीनू को घायल अवस्था में लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे और इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। वही दीनू की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही भेड़ाघाट और धन्वंतरी नगर पुलिस थाना की टीमें, क्राइम ब्रांच और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत घटना स्थल का मुआयना किया और सबूत जुटाने की कोशिश की। हमलावरों की पहचान और उनके इरादों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की तलाश जारी है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों का पता चल सके। वहीं, पूरे मामले में बरगी सीएसपी सुनील नेमा ने कहा कि एक गोली चलने की घटना हुई है, जिसमें मेडिकल कॉलेज अस्पताल के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं शिशु रोग विशेषज्ञ की कार में चार राउंड फायरिंग की गई है। तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रदेश में देर रात IPS अफसरों के तबादले: इंदौर पुलिस कमिशन बने CM के ओएसडी

भोपाल  मध्य प्रदेश में मंगलवार की आधी रात को मुख्यमंत्री के ओएसडी समेत 7 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया। रात एक बजे गृह विभाग ने तबादले के आदेश जारी किए। इंदौर के पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है। वहीं उज्जैन के आईजी संतोष सिंह को इंदौर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। इसके अलावा 3 जिलों के एसपी भी बदले गए हैं। उज्जैन के आईजी अब इंदौर के कमिश्नर इंदौर के पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता अब मुख्यमंत्री के नए ओएसडी होंगे। उनकी जगह उज्जैन के आईजी संतोष सिंह इंदौर के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। इसके अलावा उमेश जोगा, जो कि अभी तक अपर परिवहन आयुक्त, ग्वालियर के पद पर थे, उन्हें उज्जैन जोन का एडीजी बनाया गया है। जबलपुर के एसपी भी बदले जबलपुर के एसपी आदित्य प्रताप सिंह को पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। देवास के एसपी संपत उपाध्याय को जबलपुर का नया एसपी बनाया गया है। बड़वानी के एसपी पुनीत गहलोत को देवास का एसपी बनाया गया है। इंदौर के पुलिस उपायुक्त जगदीश डाबर को बड़वानी का नया एसपी बनाया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक़ ये तबादले तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं। यहां सभी तबादलों की सूची दी गई है: 1. उमेश जोगा: अपर परिवहन आयुक्त, मप्र, ग्वालियर से एडीजी, उज्जैन जोन 2. राकेश गुप्ता: पुलिस कमिश्नर, इंदौर से ओएसडी, मुख्यमंत्री 3. संतोष कुमार सिंह: पुलिस महानिरीक्षक, उज्जैन जोन से पुलिस कमिश्नर, इंदौर 4. आदित्य प्रताप सिंह: एसपी, जबलपुर से एआईजी, पुलिस मुख्यालय, भोपाल 5. जगदीश डाबर: पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), इंदौर से एसपी, बड़वानी 6. संपत उपाध्याय: एसपी, देवास से एसपी, जबलपुर 7. पुनीत गेहलोत: एसपी, बड़वानी से एसपी, देवास ओएसडी बदलने के पीछे की वजह साफ नहीं राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाए जाने के पीछे की वजह अभी साफ़ नहीं है। हालांकि माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री उन्हें अपनी टीम में शामिल कर क़ानून व्यवस्था को और बेहतर बनाना चाहते हैं। उमेश जोगा को मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र उज्जैन जोन का एडीजी बनाया गया है। वे इससे पहले फरवरी 2024 में अपर आयुक्त के पद पर नियुक्त हुए थे। यह पहली बार था जब एडीजी रैंक के किसी अधिकारी को अपर आयुक्त परिवहन के पद पर नियुक्त किया गया था। इससे पहले इस पद पर डीआईजी रैंक के अधिकारी ही तैनात होते रहे हैं। संतोष सिंह के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी संतोष सिंह को इंदौर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। इंदौर प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है और यहां अपराध पर नियंत्रण एक बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में संतोष सिंह के कंधों पर बड़ी ज़िम्मेदारी होगी। गौरतलब है कि इससे पहले 10 अगस्त को भी मध्य प्रदेश सरकार ने आधी रात को 47 आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया था। इस तबादले में 8 जिलों के कलेक्टर और 7 जिलों के एसपी शामिल थे।

‘दंगल’ की कमाई ₹2000 करोड़, बबीता फोगाट के परिवार को मिले मात्र ₹1 करोड़

मुंबई पूर्व महिला पहलवान बबीता फोगाट ने एक बड़ा दावा दंगल फिल्म को लेकर किया है, जो उनके और उनके परिवार के ऊपर बनी। इस फिल्म का मुख्य किरदार सुपरस्टार आमिर खान ने निभाया था। इस फिल्म में गीता और बबीता की उपलब्धियों का भी जिक्र है। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी और करीब 2000 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि साल 2016 में रिलीज हुई ये सुपरहिट फिल्म के लिए फोगाट परिवार को सिर्फ एक करोड़ रुपये ही मिले। इसका खुलासा खुद पहलवान बबीता फोगाट ने किया है। बबीता फोगाट ने इंटरव्यू में जब ये बताया कि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 2000 करोड़ रुपये कमाए और उसमें से एक करोड़ रुपये ही फोगाट फैमिली को मिले तो ये जानकर एंकर हैरान रह गया। इस बातचीत के दौरान एंकर ने इस चीज की पुष्टि करनी चाहिए कि क्या 2000 करोड़ रुपये दंगल ने कमाए और उसमें से फोगाट परिवार को सिर्फ एक करोड़ रुपये मिले? इसके जवाब में पहलावन से राजनीति में आईं बबीता ने कहा कि जी हां ये सच है। इसके अलावा, जब उनसे पूछा गया कि क्या इससे उन्हें निराशा हुई, तो बबीता ने अपने पिता महावीर फोगाट द्वारा सिखाए गए मूल्यों को दर्शाते हुए एक शालीन जवाब दिया। बबीता ने कहा, “नहीं, पापा ने एक चीज कही थी कि लोगों का प्यार और सम्मान चाहिए।” 23 दिसंबर 2016 को ये फिल्म रिलीज हुई थी। इसका डायरेक्शन नितेश तिवारी ने किया था, जिसमें आमिर खान ने ना केवल महावीर फोगाट की मुख्य भूमिका निभाई थी, बल्कि वे फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी थे। इसमें महावीर फोगाट की उस यात्रा को दर्शाया गया था कि कैसे उनके बेटा नहीं हुआ तो उन्होंने अपनी बेटियों को इस खेल में उतारा और देश को बड़ी स्पर्धाओं में मेडल दिलाए। आपको बता दें, बबीता फोगाट का कुश्ती करियर शानदार रहा है। उन्होंने 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता और 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। साल 2012 में उन्होंने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। उन्होंने 2016 के रियो ओलंपिक खेलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन मेडल नहीं मिला। 2019 में बबीता ने पेशेवर कुश्ती को अलविदा कहा और राजनीति में कदम रखा।

Actor Darshan को अदालत से राहत नहीं, जमानत पर सुनवाई 28 अक्तूबर तक सुनवाई स्थगित

बेंगलुरु  फैन की हत्या मामले में जेल में बंद एक्टर दर्शन की जमानत याचिका को कर्नाटक हाई कोर्ट ने 28 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया है। कर्नाटक हाई कोर्ट ने  दर्शन की जमानत याचिका पर सुनवाई 28 अक्टूबर तक के लिए स्थगित की। जस्टिस एस. विश्वजीत शेट्टी की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले की सुनवाई की। दर्शन की ओर से पेश हुए सीनियर वकील सी.वी. नागेश ने पीठ के सामने पक्ष रखते हुए कहा कि एक्टर को पीठ में तेज दर्द है और उनका डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। एक्टर को इलाज की जरूरत है और इसी आधार पर जमानत मांगी गई है। वकील नागेश ने आगे कहा कि एक्टर को सर्जरी की जरूरत है और इस वजह से उन्हें जल्द ही जमानत दी जानी चाहिए। इस पर पीठ ने दर्शन की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जेल अधिकारियों से मेडिकल रिपोर्ट मांगी है। सूत्रों के अनुसार, डॉक्टरों ने दर्शन को एमआरआई स्कैनिंग कराने को कहा है। एक्टर ने पहले किसी भी तरह के इलाज से इनकार कर दिया था। हालांकि, अब वह विजयपुरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (वीआईएमएस) में एमआरआई स्कैनिंग कराने के लिए तैयार है। एक्टर के वकील ने कहा, “जेल अधिकारी फिजियोथेरेपी ट्रीटमेंट दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद दर्शन का पीठ दर्द कम नहीं हुआ है। अधिकारियों की तरफ से दर्शन को एमआरआई स्कैनिंग को ले जाने के लिए वीआईएमएस में सुरक्षा व्यवस्था कर रहे हैं।” बेंगलुरु की एक कोर्ट ने पिछले सोमवार को कन्नड़ एक्टर दर्शन और उनकी साथी पवित्रा गौड़ा की जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया था। वह दोनों फैन रेणुकास्वामी हत्या मामले में जेल में बंद हैं। ज्ञात हो कि रेणुकास्वामी का अपहरण करने और बेरहमी से हत्या करने के आरोप में एक्टर दर्शन, पवित्रा गौड़ा और 15 अन्य आरोपियों को 11 जून को गिरफ्तार किया गया था। कथित तौर पर फैन ने पवित्रा को गंदे और अश्लील संदेश भेजे थे। बेंगलुरु सेंट्रल जेल में स्टार के साथ शाही व्यवहार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसके बाद एक्टर को बेल्लारी जेल में ट्रांसफर किया गया था। दर्शन पर तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं।    

युवा शक्ति को सशक्त बनाने में स्वामी विवेकानंद सशक्तीकरण योजना बेहद प्रभावी साबित हो रही है

लखनऊ उत्तर प्रदेश देश में सबसे बड़ी युवा शक्ति वाला राज्य है। ऐसे में, प्रदेश की युवा शक्ति को सशक्त बनाने और उसे वर्तमान व भविष्य की जरूरतों के अनुसार कौशल प्रदान करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं। इस कड़ी में स्वामी विवेकानंद सशक्तीकरण योजना बेहद प्रभावी साबित हो रही है। सीएम योगी के विजन अनुसार, इस योजना के अंतर्गत प्रदेश में वर्ष 2021 से 2023 के बीच 19.84 लाख टैब व 26.91 लाख स्मार्टफोन समेत कुल 46.75 लाख गैजेट वितरित किए जा चुके हैं। इतना ही नहीं, 13.14 लाख गैजेट (जिनमें 12.94 लाख स्मार्टफोन व 20 हजार से ज्यादा टैबलेट शामिल हैं) को पात्र विद्यार्थियों को आवंटित करने पर योगी सरकार का विशेष फोकस है। ऐसे में, प्रदेश में पात्र विद्यार्थियों को गैजेट्स के वितरण की प्रक्रिया पूर्ण करने वाले जिलों को चिन्हित किया गया है, जिसमें से 8 जिलों का परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। वहीं, विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण की दिशा में 6 जिलों में 70 प्रतिशत से ज्यादा आवंटन की दर रही है और 10 टॉप जिलों में 69 प्रतिशत से ज्यादा सफलतापूर्वक आवंटन हो चुका है। प्रदेश में युवा शक्ति को सशक्त बनाने के लिए न केवल स्मार्टफोन व टैबलेट वितरण हो रहा है, बल्कि डिजी शक्ति पोर्टल के जरिए सरकार की योजनाओं और कौशल विकास के विभिन्न कोर्सेस का एक्सेस व एंड टू एंड मॉनिटरिंग उपलब्ध कराया जा रहा है। परियोजना को प्रदेश के युवाओं के तकनीकी सशक्तीकरण के लिए 2021-22 में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया था। वर्ष 2022-23 में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना को प्रदेश में 5 वर्षों के लिए लागू किया गया। ऐसे में, परियोजना के जरिए उच्च व उच्चतर शिक्षण संस्थाओं में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा कोर्स, कौशल विकास के प्रशिक्षणार्थी तथा पैरामेडिकल व नर्सिंग जैसे कोर्सेस के विद्यार्थियों को टैब व स्मार्टफोन वितरण के जरिए लाभान्वित किया जाता है। सीएम योगी के युवा सशक्तीकरण के विजन को बढ़ावा देने की दिशा में प्रदेश में स्वामी विवेकानंद सशक्तीकरण योजना बेहद सार्थक कदम बनकर उभरा है। प्रक्रिया के अंतर्गत, पात्र विद्यार्थियों को स्मार्टफोन व टैब वितरण की प्रक्रिया सुनिश्चित करते हुए प्रदेश के 8 जिलों में स्मार्टफोन वितरण का 100 प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त किया जा चुका है। वहीं, दो जिलों में यह 99.99 प्रतिशत रहा है। इनमें हरदोई, जालौन, कन्नौज, कासगंज, मुरादाबाद, प्रतापगढ़, रामपुर, उन्नाव, ऐटा व मीरजापुर प्रमुख हैं। इसी प्रकार, टैब वितरण के लक्ष्यों की प्राप्ति में 79.31 प्रतिशत के साथ संभल प्रथम है। वहीं, 74.88 प्रतिशत के साथ मुरादाबाद दूसरे, 74.05 प्रतिशत के साथ बरेली तीसरे, 72.47 प्रतिशत के साथ शामली चौथे तथा 71.25 प्रतिशत के साथ सहारनपुर पांचवें पायदान पर है। लक्ष्य प्राप्ति के आधार पर 70.34 प्रतिशत के साथ गाजियाबाद छठे, 69.85 प्रतिशत के साथ प्रतापगढ़ सातवें, 69.67 प्रतिशत के साथ गोरखपुर आठवें, 69.58 प्रतिशत के साथ हाथरस नौवें व 69.18 प्रतिशत के साथ बिजनौर दसवें पायदान पर स्थित है। इसी प्रकार, कम टैब व स्मार्टफोन वितरण वाले जनपदों को भी चिन्हित करके उनमें वितरण की प्रक्रिया को गति देने पर योगी सरकार द्वारा फोकस किया जा रहा है।    

यूक्रेनी युद्ध के मैदान में रूसी और उत्तर कोरियाई झंडे एक साथ दिखे : दावा

सोल  रूस समर्थक टेलीग्राम अकाउंट ने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें यूक्रेनी युद्ध के मैदान में रूसी और उत्तर कोरियाई झंडे एक साथ दिखाए गए हैं। इससे उन अटकलों को बल मिलता है कि उत्तर कोरिया ने संभवतः युद्ध में यूक्रेन के खिलाफ रूस की मदद के लिए सैनिक भेजे हैं। योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, आरवीवीओईएनकेओआर_बोओटी, नामक ब्लॉगर द्वारा शेयर की गई तस्वीर में पोक्रोव्स्क में एक खदान के ऊपर दो झंडे एक साथ लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। पोक्रोव्स्क यूक्रेन के पूर्वी मोर्चे पर स्थित गढ़ों में से एक है। ब्लॉगर ने कहा कि हाल ही में शहर के पास खदान में एक पहाड़ी पर उत्तर कोरियाई झंडा फहराया गया, जो उन संदिग्ध जगहों में से एक है जहां उत्तर कोरियाई सैनिकों के तैनात होने की आशंका है।  दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय खुफिया सर्विस ने घोषणा की कि उत्तर कोरिया ने यूक्रेन के साथ अपने लंबे युद्ध में रूस का समर्थन करने के लिए लगभग 12,000 सैनिक भेजने का फैसला किया, जिनमें से लगभग 1,500 पहले से ही रूस के सुदूर पूर्व में तैनात हैं। अगर यह दावा सच है कि तो यह पहली बार होगा जब उत्तर कोरिया ने इतने बड़े पैमाने पर जमीनी सैनिकों को भेजा है। हालांकि इससे पहले उसने विदेशी मुद्रा कमाने के लिए सैनिकों के छोटे समूहों को विदेशों में भेजा था। अभी तक उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने रूस में अपनी सेना की तैनाती के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। संयुक्त राष्ट्र में उत्तर कोरिया के एक दूत ने  दक्षिण कोरिया और यूक्रेन के उन आरोपों को खारिज कर दिया कि वह यूक्रेन में युद्ध में रूस के साथ लड़ने के लिए अपने सैनिकों को भेज रहा है। उसने इन आरोपों को ‘निराधार अफवाह’ बताया। उन्होंने तर्क दिया कि मॉस्को के साथ उसके संबंध ‘वैध और सहयोगात्मक’ हैं।    

इजरायल के साथ अमेरिका, 5.2 बिलियन यूएस डॉलर के एयर डिफेंस पैकेज को लागू करने पर काम शुरू

लेबनान का दावा, इजरायली एयर स्ट्राइक में 4 की मौत, 24 घायल इजरायल बहुत जल्द ईरान के खिलाफ जवाबी हमला करेगा : इजरायली सरकारी मीडिया इजरायल के साथ अमेरिका, 5.2 बिलियन यूएस डॉलर के एयर डिफेंस पैकेज को लागू करने पर काम शुरू बेरूत/यरुशलम  इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने रात को बेरूत के दक्षिणी शहरों पर बमबारी की। इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 अन्य घायल हो गए। घायलों में एक बच्ची भी शामिल है। ये हमला देश के सबसे बड़े अस्पताल के नजदीक किया गया। यह जानकारी  लेबनान के सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इजरायली हमले का लक्ष्य दक्षिण बेरूत के बाहरी इलाके मंल स्थित ज्नाह क्षेत्र में स्थित रफीक हरीरी विश्वविद्यालय का अस्पताल था। इस मामले में लेबनान के एक स्थानीय टीवी चैनल अल-जदीद के मुताबिक, लेबनान के रेड क्रॉस और सिविल डिफेंस टीमों के बचाव अभियान के लिए 25 से ज्यादा एंबुलेंस इलाके में पहुंच गई। अस्पताल के पास मलबे में फंसे पीड़ितों की तलाश अभी भी जारी है। इजरायल के एक के बाद एक कई हवाई हमलों की वजह से स्थानीय लोगों को अपना घर छोड़ने को मजबूर होना पड़ा है। स्थानीय लोग अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। बता दें कि इजरायली लड़ाकू विमानों ने बेरूत हवाई अड्डे के पास, दक्षिणी इलाकों के बाहरी क्षेत्र की घनी आबादी वाले औजाई इलाके पर भी हवाई हमला किया था। सोमवार की रात को, इजरायली लड़ाकू विमानों ने बेरूत के दक्षिणी इलाके के कई स्थानों पर 12 से अधिक हवाई हमले किए, जिनमें हरेत हरेक, बुर्ज बरजनेह, अल हदथ, जामौस और सेंट थेरेसा जैसे इलाके शामिल थे। इजरायली सेना सितंबर के अंत से ही हिजबुल्लाह को नेस्तनाबूद करने के इरादे संग लेबनान पर भीषण हमले कर रही है।   इजरायल बहुत जल्द ईरान के खिलाफ जवाबी हमला करेगा : इजरायली सरकारी मीडिया  इजरायली सरकार के मंत्रियों ने बताया कि ईरान के खिलाफ काउंटर अटैक “बहुत जल्द” किया जाएगा। यह जानकारी इजरायल की राष्ट्रीय मीडिया की तरफ से दी गई। ईरान ने तेहरान में हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हानियेह और बेरुत में हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की हत्या का बदला लेने के लिए 1 अक्टूबर को इजरायल पर 180 बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया था। इसके बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर जवाबी हमला करने की कसम खाई थी। हालांकि हमलों की तारीख को गुप्त रखा गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने इजरायल के सरकारी कान टीवी का हवाला देते हुए बताया कि रविवार को इजरायल के कैबिनेट मंत्रियों ने एक कैबिनेट की मीटिंग में बताया कि इजरायल का पलटवार वाला हमला जल्दी ही किया जाएगा। यह हमला बहुत ही महत्वपूर्ण जगहों पर किया जाएगा। यह जानकारी सोमवार को इस मीटिंग के कई घंटों बाद तब सामने आई जब अमेरिकी लॉयड ऑस्टिन ने अमेरिकी अग्रिम पंक्ति के एयर डिफेंस सिस्टम थाड को इजरायल में डिप्लॉय करने की घोषणा की। इस ‘टर्मिनल हाई एयर डिफेंस’ (थाड) सिस्टम के साथ अतिरिक्त 100 सैनिकों की तैनाती भी की गई है, जो इसका संचालन करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने ईरान के परमाणु ठिकानों और ऊर्जा के बुनियादी ढांचों पर हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए, मध्य पूर्व क्षेत्र में संघर्ष को बढ़ाने से बचने के लिए इजरायल से संयम बरतने का आग्रह भी किया था। इजरायल के साथ अमेरिका, 5.2 बिलियन यूएस डॉलर के एयर डिफेंस पैकेज को लागू करने पर काम शुरू यरूशलम, 22 अक्टूबर (वेब वार्ता)। इजरायल और अमेरिका के अधिकारियों ने इजरायल की वायु रक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए 5.2 अरब डॉलर के आपातकालीन सहायता पैकेज को लागू करना शुरू कर दिया है। इजरायल और अमेरिकी पक्षों ने पैकेज लागू करने के लिए पत्रों का आदान-प्रदान पूरा कर लिया है। यह पैकेज इजरायल की आयरन डोम एंटी-रॉकेट सिस्टम, डेविड स्लिंग मिसाइल रक्षा प्रणाली और आयरन बीम लेजर रक्षा प्रणाली को और प्रभावी बनाएगा। यह पैकेज 8.7 बिलियन डॉलर की अमेरिकी सहायता का हिस्सा है। इस बारे में इजरायल ने सितंबर के अंत में कहा कि उसे संयुक्त राज्य अमेरिका से मदद मिली है, जिसमें से 3.5 बिलियन डॉलर पहले ही ‘तत्काल युद्धकालीन खरीद’ के लिए इजरायल को ट्रांसफर किए जा चुके हैं। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, आधिकारिक इजरायली सूत्रों के अनुसार, अमेरिका पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास के साथ संघर्ष की शुरुआत से ही इजरायल का समर्थन कर रहा है। उसने हथियारों, बमों और गोला-बारूद के साथ कुछ सौ कार्गो विमान और जहाज भेजे हैं। यहूदी राष्ट्र को अमेरिकी सैन्य सहायता की व्यापक आलोचना हुई है क्योंकि गाजा पट्टी में जारी इजरायली हमलों ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 7 अक्टूबर 2023 से अब तक गाजा में इजरायली हमलों में कम से कम 42,603 लोग मारे गए हैं और 99,795 घायल हुए हैं। गौरतलब है कि हमास ने पिछले साल 7 अक्टूबर को इजरायल में हमला किया था। हमले में करीब 1200 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 250 से अधिक लोगों कों बंधक बना लिया था। इसके बाद से इजरायल हमास के कंट्रोल वाली गाजा पट्टी पर हमले कर रहा है।  

भारत पिछले चार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खिताब बरकरार रखने में सफल रहा

मुंबई  बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी)सीरीज से पहले, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा है कि उनकी टीम सीरीज के पिछले चार लगातार संस्करणों में हार के बाद इस बार अपने प्रदर्शन में “सुधार” करेगी। भारत पिछले चार बीजीटी में खिताब बरकरार रखने में सफल रहा, जिसमें 2018-19 और 2020-21 में उनकी प्रसिद्ध सीरीज जीत शामिल है, जहां ऋषभ पंत ने गाबा में नाबाद 89 रनों की शानदार पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया के अपने गढ़ में 32 साल के अपराजित क्रम को समाप्त करते हुए शानदार जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज को मध्य क्रम में एक एक्स-फैक्टर बताया और स्टंप के पीछे उनके नियंत्रित व्यवहार पर भी प्रकाश डाला। कमिंस ने स्टार स्पोर्ट्स के प्रेस रूम में कहा, “पिछली बार ऑस्ट्रेलिया में ऋषभ ने शानदार सीरीज़ खेली थी। वह हमेशा मध्यक्रम में एक्स-फैक्टर की तरह रहता है। आप कभी नहीं जानते कि आपको क्या मिलने वाला है, जो कि रोमांचक है, भले ही आप विपक्षी हों। और स्टंप के पीछे हमेशा उसके पास कहने के लिए कुछ होता है – वह बहुत मज़ेदार है, मुझे हंसाता है।” कमिंस ने यह भी बताया कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी लाइन-अप शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल जैसे भारतीय युवाओं को कैसे आंकता है। “मैंने शुभमन के खिलाफ़ थोड़ा बहुत खेला है। मैंने जायसवाल को ज़्यादा नहीं देखा है, सिर्फ़ आईपीएल में देखा है। लेकिन वे दोनों युवा खिलाड़ी लगते हैं जिन्होंने अलग-अलग फ़ॉर्मेट में काफ़ी रन बनाए हैं। हम यहां उन पर नजदीकी नज़र रखेंगे। लेकिन हाँ, हम अभी भी सीरीज़ से कुछ सप्ताह दूर हैं, इसलिए मैं यह नहीं कह सकता कि मैंने अभी तक उनके लिए बहुत बारीकी से योजना बनाई है।” भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 22 नवंबर से शुरू होगी। इस सीरीज में भारत और ऑस्ट्रेलिया 22 नवंबर से 7 जनवरी, 2025 तक पर्थ, एडिलेड (गुलाबी गेंद वाला मैच), ब्रिसबेन, मेलबर्न और सिडनी में खेलेंगे। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पिछली दो बार 2018/19 और 2020/21 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती थी। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया ने 2014-15 के बाद से कोई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज नहीं जीती है, जब उन्होंने घरेलू धरती पर 2-0 से जीत हासिल की थी। कमिंस ने कहा, “हमें थोड़ा ब्रेक मिला है, इसलिए मैं पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उत्साहित हूं। इसमें शामिल होने के लिए उत्साहित हूं। पिछली कुछ टेस्ट सीरीज में भारत के खिलाफ हमें बहुत किस्मत नहीं मिली है, लेकिन हम हमेशा ऑस्ट्रेलिया में अच्छा खेलने पर गर्व करते हैं। पिछली दो सीरीज बहुत पहले हुई थीं, इसलिए मुझे लगता है कि हम इससे उबर चुके हैं। लेकिन जब हम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं तो हमारी उम्मीदें बहुत ज्यादा होती हैं। मुझे लगता है कि प्रशंसकों और मीडिया की भी यही राय है। इसलिए जब भी हम यहां नहीं जीतते हैं, तो निश्चित रूप से आप उन सीरीज को थोड़ा और करीब से देखते हैं।” उन्होंने कहा, “पिछली सीरीज, विशेष रूप से, वास्तव में कठिन थी। यह गाबा में आखिरी सत्र तक चली, और दुर्भाग्य से, हम इसे पूरा नहीं कर सके। टीम के बहुत से खिलाड़ी उसी सीरीज में खेलने वाले खिलाड़ियों जैसे ही हैं, और हम यहां सुधार करने के लिए आए हैं।” कमिंस ने कैमरून ग्रीन को बीजीटी के लिए खोने पर भी विचार किया, क्योंकि ऑलराउंडर ने अपनी पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर का ऑपरेशन करवाने का विकल्प चुना था। “जहां तक कैम ग्रीन की बात है, तो वह हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है। न केवल उनकी बल्लेबाजी के लिए, बल्कि वह शायद अब तक के सबसे बेहतरीन गली फील्डर हैं, और एक बेहतरीन गेंदबाज भी हैं, जिसकी हमें जरूरत है, इसलिए हम वास्तव में उनकी कमी महसूस करेंगे।” क्लार्क ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज के रूप में बैनक्रॉफ्ट का समर्थन किया पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने 31 वर्षीय कैमरून बैनक्रॉफ्ट को टेस्ट टीम में वापस बुलाने का समर्थन किया है। उन्होंने भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में इस 31 वर्षीय खिलाड़ी को शामिल करने का सुझाव दिया है। ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन की पीठ के निचले हिस्से में तनाव फ्रैक्चर की चोट के कारण बैनक्रॉफ्ट को भारत के खिलाफ 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली महत्वपूर्ण बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टेस्ट टीम में वापस बुलाने का मौका मिल सकता है। क्लार्क ने स्काई के बिग स्पोर्ट्स ब्रेकफास्ट पर कहा, “मुझे नहीं लगता कि दो मैचों के लिए किसी को चुनना उचित है। यही बात मैंने सैम कोंस्टास के बारे में भी कही है। मुझे लगता है कि वह बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी है और मुझे अच्छा लगा कि उसने इस सत्र की शुरुआत बहुत अच्छी की है, लेकिन सिर्फ़ इसलिए कि आपने दो शतक बनाए हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि आप किसी ऐसे खिलाड़ी को बाहर कर दें जिसने पिछले चार सालों में 12 शतक बनाए हैं, जैसे कि बैनक्रॉफ्ट या हैरिस।“ “वे लंबे समय से प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल रहे हैं, उन्होंने अगली पंक्ति में आने का अधिकार अर्जित किया है। उन्होंने कहा, “अगर मैं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का कप्तान होता और मुझे नहीं पता होता कि पहले टेस्ट मैच में कौन ओपनिंग कर रहा है, तो मुझे बहुत निराशा होती।” शेफील्ड शील्ड के पिछले कुछ सत्रों में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बैनक्रॉफ्ट आगामी सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ओपनिंग करने के लिए मैथ्यू रेनशॉ और मार्कस हैरिस के साथ शामिल हैं।        

आनंद संस्थान ने ‘हर घर दिवाली अभियान’ के माध्यम से गरीबों के जीवन में खुशियां बांटने की पहल की जा रही

भोपाल आनंद विभाग लोगों के जीवन में खुशियां पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है। राज्य आनंद संस्थान द्वारा ‘हर घर दिवाली अभियान’ के माध्यम से गरीबों के जीवन में खुशियां बांटने की पहल की जा रही है। दीपावली का पर्व भारतीय समाज में आनंद व समृद्धि का त्यौहार माना जाता है। लोग अपने सामर्थ्य अनुसार इस पर्व को हर्षोल्लास से मनाते हैं। अनेक परिवार ऐसे हैं जिनके पास इस समृद्धि के पर्व पर कुछ भी नया करने या उत्साह से मनाने के लिये आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं हो पाते हैं। राज्य आनंद संस्थान अपने कार्यक्रमों में “मदद” को प्रोत्साहित करता है, जिसमें हम अपनी आवश्यकता से अधिक वस्तुओं को दूसरों के उपयोग करने के लिये दे देते हैं। दीपावली का पर्व मदद की अवधारणा को अपनाने का एक बेहतर अवसर प्रदान करता है। इस उद्देश्य से हर घर दिवाली अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत आनन्दकों के सहयोग से नगर में लोगों से संपर्क कर उनसे आग्रह किया जाएगा कि वे शहरों के संसाधन विहीन बस्तियों में रहने वाले घरों में भी दीपावली का पर्व अच्छे से मने, इसके लिए उन्हें अपने घरों या अन्य स्त्रोत से अतिरिक्त सामग्री प्रदान करें। दीपावली के पर्व के दौरान आपको घर में ऐसी अनेक वस्तुएं मिलती है, जो आपके लिए वर्तमान में उपयोगी नहीं है, किंतु अन्य के लिए उपयोगी हो सकती है। ऐसी वस्तुओं को अपने निकट के आनंदम केन्द्र (नेकी की दीवार) में छोड़ने का अनुरोध है, जिससे वह वस्तु किसी जरूरतमंद के उपयोग में आ सके। अपने निकटतम आनंदम केंद्र के बारे में जानने के लिए https://www.anandsansthanmp.in/hi/anandam पर क्लिक कर जानकारी ले सकते हैं।  

मध्यप्रदेश राज्य ओपन स्कूल शिक्षा बोर्ड संचालित कर रहा है ईएफए स्कूल

ईएफए स्कूल मीडिया प्रोजेक्ट देश का पहला एकीकृत मीडिया प्लेटफार्म EFA स्कूलों के लिये ब्रांड पहचान स्थापित करने के उद्देश्य से एकीकृत मीडिया प्रोजेक्ट शुरू किया मध्यप्रदेश राज्य ओपन स्कूल शिक्षा बोर्ड संचालित कर रहा है ईएफए स्कूल भोपाल मध्यप्रदेश राज्य ओपन स्कूल शिक्षा बोर्ड ने ईएफए (एजुकेशन फॉर ऑल) स्कूलों के लिये ब्रांड पहचान स्थापित करने के उद्देश्य से एकीकृत मीडिया प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस प्लेटफॉर्म के जरिये विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, संचार कौशल के साथ अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिल रहा है। स्कूल मीडिया प्रोजेक्ट भारत का प्रथम एकीकृत मीडिया प्लेटफार्म है। जिसे एक्सट्रा चाईल्डहुड के सहयोग से विकसित किया गया है। यह मीडिया प्लेटफार्म 53 ईएफए शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निखारने, अनुभव करने और प्रदर्शित करने के साथ दुनिया से जुड़ने और संवाद करने का अवसर प्रदान कर रहा है। ईएफए स्कूल मीडिया प्लेटफार्म में विभिन्न मीडिया चैनल और मीडिया सेवाएँ शामिल है। यह केन्द्र भोपाल के शासकीय ईएफए सरोजनी नायडू कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय भोपाल में एक केन्द्रीयकृत स्कूल मीडिया सेंटर के रूप में संचालित हो रहा है। विभिन्न मीडिया प्लेटफार्म ईएफए रेडियो बच्चों के लिये एक पॉडकास्ट स्टेशन है जो उन्हें अपना रेडियो शो बनाने में मदद करता है। ईएफए टीवी यह एक यूट्यूब चैनल जहां विद्यार्थी अपने वीडियों और कहानियां साझा करते है। ईएफए का समाचार पत्र अपने सभी विद्यालयों में सभी समाचार और अद्यतन जानकारी को साझा करता है। ईएफए सोशल मीडिया एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म है जो इंस्टाग्राम, ट्वीटर और फेसबुक पर स्कूल की गतिविधियां उपलब्धियां और विशेष आयोजनों के बारे में दैनिक अद्यतन जानकारी साझा करता है। अब तक ईएफए पत्रिका ने 500 से अधिक अंकों में 15 हजार से अधिक हस्तलिखित पृष्ठ तैयार किये है। ईएफए रेडियो स्टेशन के माध्यम से 100 से अधिक रेडियो शो तैयार किये गये है। ईएफए टीवी ने एक हजार से अधिक वीडियो बनाये है, जिन्हें 5 लाख से अधिक बार देखा गया है। ईएफए विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा 40 से अधिक विशिष्ट व्यक्तियों, शासकीय अधिकारियों और जन-प्रतिनिधियों से साक्षात्कार लिये है। इस प्रोजेक्ट में 2 हजार से अधिक विद्यार्थी अलग-अलग जिलों में मीडिया समन्वय की भूमिका निभा रहे है। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और संचार कौशल का विकास हुआ है। मध्यप्रदेश राज्य ओपन स्कूल शिक्षा बोर्ड स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित हो रहा है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet