LATEST NEWS

अयोध्या में ADM Law and Order सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में म‍िला शव

अयोध्या अयोध्या। यूपी के अयोध्या जिले में एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका खून से लथपथ शव कमरे में पाया गया है। कोतवाली नगर के सुरसरि कालोनी सिविल लाइन स्थित आवास पर उनका शव मिला। फ़िलहाल मौत के कारणों का अभी सही ढंग से पता नहीं चला है। सूचना मिलते ही मौके पर मण्डलायुक्त, डीएम व जिला प्रशासन के सभी अधिकारी पहुंचे हैं। मामले में विधिक कार्रवाई प्रचलित है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम भी मौजूद है। मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस की तरफ से अभी मामले में कोई बयान नहीं दिया गया है। एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह कोतवाली नगर के सुरसरि कालोनी सिविल लाइंन में रहते थे। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि कमरे की फर्श पर खून फैला हुआ मिला है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। मौके पर मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी व जिला प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद हैं। मौके पर पुलिस के साथ पहुंची फोरेंसिक विभाग की टीम ने साक्ष्‍य एकत्रित किए हैं। अभी मौत का कारण स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है। पुलिस हत्‍या और आत्‍महत्‍या दोनों एंगल से जांच में जुटी है। एडीएम का शव संदिग्‍ध हालात में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। कानपुर से आ रहे परिजन बताया जा रहा है कि एडीएम सुरजीत सिंह कानपुर के रहने वाले थे। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। वे लोग दोपहर तीन बजे तक अयोध्‍या पहुंच जाएंगे। तीन बजे के बाद स्‍थानीय पुलिस अफसर प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी देंगे।  

हरियाणा में विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद अब भाजपा का फोकस नगर निकाय चुनाव

पंचकूला हरियाणा निवास में निकाय अधिकारियों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री नायब सैनी और साथ में हैं मंत्री विपुल गोयल। विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद अब भाजपा का फोकस नगर निकाय चुनाव हैं। इस चुनाव में भाजपा जीतकर ग्राउंड स्तर तक शहरों में अपनी पैठ बनाना चाहती है। इसको लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अभी से एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। पार्षदों और विधायकों तक के एजेंडों पर की गई मंत्रणा इस बैठक में 14 से अधिक विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में ज्यादा जोर शहरी साफ-सफाई, बेसहारा पशु को पकड़ने और प्रॉपर्टी टैक्स सहित कई विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही मुख्यमंत्री ने आदेश दिए कि सभी नगर निकाय का सोशल मीडिया अकाउंट बनाया जाए। अकाउंट को रेगुलर अपडेट किया जाए। इसमें निकायों द्वारा किए जा रहे काम और पब्लिक से जुड़ी सूचनाएं अपडेट की जाएं। इन एजेंडों पर की गई चर्चा शपथ लेने के बाद सीएम सैनी ने पहली बैठक नगर निकायों की बुलाई है। एजेंडे में सफाई व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत व इसकी सफाई, प्रॉपर्टी आईडी, लाल डोरा क्षेत्र में प्रॉपर्टी सर्टिफिकेट, प्रॉपर्टी बंटवारे के मामले, 22 अक्टूबर से शुरू समाधान शिविर, निकायों के सोशल मीडिया अकाउंट, 100 दिन का कार्यक्रम, विधायकों द्वारा दिए गए इंजीनियरिंग व विकास कार्य, स्वामित्व स्कीम, पीएम स्वनिधि में लोन के मामले, वैध और अवैध कॉलोनियां और नई स्वीकृत कॉलोनियों के विकास कार्य पर चर्चा की गई।

नवंबर 2024 में आने वाले त्योहारों के लिए रेलवे सीमाओं के भीतर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई

अंबाला दिपावली, छठ पूजा और गुरुपर्व के दौरान रेलवे ट्रैक, ट्रेन, स्टेशन, पुल और रेलवे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहेगी। आगामी त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने एडवाइजरी जारी की है। इसी कड़ी में आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त द्वारा अंबाला मंडल के सभी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नवंबर 2024 में आने वाले त्योहारों के लिए रेलवे सीमाओं के भीतर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। त्योहारों के दौरान रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की काफी भीड़ लगी रहती है। इसलिए त्योहारों के दौरान धार्मिक स्थानों, भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ट्रेन और संवेदनशील स्थानों पर असामाजिक तत्व शरारत करके तोड़फोड़ कर सकते हैं। त्योहारों के मद्देनजर पूरे मंडल में पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं बिहार की तरफ जाने वाली ट्रनों में भी अधिक भीड़ बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इसलिए अपेक्षित भारी भीड़ को देखते हुए उचित सुरक्षा व्यवस्था बनाई जाए। लगातार जारी रहे पेट्रोलिंग रेलवे ट्रैक की सुरक्षा एवं ट्रेनों के सुचारु संचालन के लिए प्रत्येक ड्यूटी पर तैनात स्टाफ एवं अधिकारी पूरी तरह से आपसी तालमेल के साथ कार्य करें और लगातार पेट्रोलिंग जारी रखें। रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में अगर कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो उसकी निगरानी रखें और सूचना उच्चाधिकारियों को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। अतिरिक्त कर्मचारी तैनात इसके अलावा ट्रेन में तैनात सुरक्षा स्टाफ को भी पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, कहीं भी कोई शक की वस्तु व्यक्ति नजर आए तो इसकी जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम पर साझा की जाए। वहीं, ट्रेनों में पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए भी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त कर्मचारी तैनात रहें। स्टेशन एवं ट्रेनों की संयुक्त चेकिंग त्योहारों के दिनों में कोई अप्रत्याशित घटना नहीं होनी चाहिए और इसकी जिम्मेदारी संबधित प्रभारी की होगी। शक होने पर ट्रेन में चढ़ने व उतरने वाले और रेलवे स्टेशन पर आने वाले व्यक्तियों और उनके सामान की जांच गहनता से की जाए। त्योहारों के मद्देनजर जीआरपी, जिला पुलिस और आरपीएफ की ओर से स्टेशन एवं ट्रेनों की संयुक्त चेकिंग की जाए। इस दौरान खुफिया एजेंसियों से भी संपर्क साधा जाए ताकि यदि कोई विशेष सूचना प्राप्त हो तो तत्काल कार्रवाई करके अप्रिय घटना को रोका जा सके। भीड़भाड़ के दौरान रेलवे स्टेशन पर बने रेलवे पुल यानी फुट ओवरब्रिज खाली होने चाहिएं ताकि यात्री आराम से चढ़-उतर सकें और भगदड़ की नौबत न आए। चप्पे-चप्पे की सीसीटीवी से निगरानी स्टेशन के चप्पे-चप्पे की निगरानी सीसीटीवी कैमरों की मदद से की जाए और कर्मचारी लगातार इस पर नजर जमाए रहे। इस दौरान यात्रियों को जहरखुरानी व सामान चोरी की घटनाओं से बचाने के लिए लगातार जागरूक करते रहें। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों पर काम करने वाले कुलियों, ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों तथा सफाई करने वाले कर्मचारियों से भी संपर्क में रहें। रेलवे स्टेशन पर लगी स्वचालित सीढि़यों के संचालन में कोई अवरोध उत्पन्न न हो, अनारक्षित डिब्बों में यात्रियों को व्यवस्थित रूप से बैठाना तथा ट्रेन में सीट बेचने वाले व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। सुरक्षा को लेकर डॉग दस्ते की भी मदद ली जाए।

हाथकरघा बुनकरों एवं श्रमिकों की सुरक्षा डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता : राज्यमंत्री जायसवाल

भोपाल कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रदीप जायसवाल ने कहा है कि हाथकरघा बुनकरों एवं श्रमिकों की सुरक्षा डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना हाथकरघा बुनकरों एवं श्रमिकों की मृत्यु या विकलांगता होने पर आकस्मिक बीमा कवर प्रदान करती है। इस योजना का लाभ 18 से 70 वर्ष के हितग्राही ले सकते हैं। राज्यमंत्री जायसवाल ने बताया कि दुर्घटना में मृत्यु होने या स्थायी विकलांगता पर 2 लाख एवं स्थायी आंशिक विकलांगता पर एक लाख रूपये का बीमा कवरेज मिलता है। योजना में सिर्फ 20 रूपये का प्रीमियम जमा होता है, जिसे भारत सरकार द्वारा वहन किया जाता है। वर्ष 2023-24 में 275 हाथकरघा बुनकरों एवं श्रमिकों ने योजना का लाभ उठाया है।  

दरवाजे के बाहर से झांक रहे थे खरगे, BJP ने शेयर किया वीडियो, कहा- दलित का अपमान

वायनाड कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को वायनाड लोकसभा सीट से उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया। वह कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतरी हैं। बुधवार को उनके नॉमिनेशन के लिए भव्य तैयारियां की गईं। कांग्रेस के सभी दिग्गज और राष्ट्रीय स्तर के सीनियर नेता शामिल हुए। इस दौरान एक वीडियो सामने आया है। इसमें मल्लिकार्जुन खरगे नॉमिनेशन के दौरान गेट के बाहर से झांकते नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें अंदर एंट्री नहीं दी गई। बीजेपी अब इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा रही है। उन्होंने कहा कि खरगे को नामांकन प्रक्रिया से बाहर इसलिए रखा गया क्योंकि वह दलित हैं। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में दिख रहा है कि प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और उनका पूरा परिवार नॉमिनेशन के दौरान डीएम कार्यालय में मौजूद है। वहीं मल्लिकार्जुन खरगे नदारद हैं। वह गेट के बाहर से जरा से खुले दरवाजे से अंदर झांक रहे हैं। वीडियो में बेबस नजर आए मल्लिकार्जुन खरगे! वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स गेट पर खड़ा है। वह उन्हें अंदर नहीं आने देता तो वह बाहर से ही यहां-वहां किसी तरह झांकने की कोशिश करते हैं। बीजेपी ने कहा कि खरगे का अपमान हुआ और सारा सम्मान गांधी परिवार को मिला। बीजेपी ने यहां तक कहा कि दलित होने के कारण प्रियंका गांधी के नामांकन में मल्लिकार्जुन खरगे को एंट्री नहीं दी गई। हालांकि कांग्रेस की ओर से इस वीडियो के लेकर कहा गया कि अंदर सिर्फ 5 लोग ही जा सकते थे इसलिए मल्लिकार्जुन खरगे को कलेक्टर ऑफिस के कर्मचारी ने अंदर नहीं जाने दिया। हालांकि जब उन्हें जानकारी हुई तो खरगे को एंट्री दी गई। हिमंत बिस्व सरमा बोले- बेहद निराशाजनक असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी इस वीडियो को ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ‘वायनाड में आज तथाकथित होली ट्रिनिटी के मल्लिकार्जुन खरगे जैसे अनुभवी सांसद और दलित नेता के प्रति दिखाए गए अनादर को देखना बेहद निराशाजनक है। चाहे वह एआईसीसी का अध्यक्ष हो या पीसीसी, क्या परिवार उन लोगों को अपमानित करने में गर्व महसूस करता है जिन्हें वे केवल रबर स्टैंप मानते हैं?’ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने ली चुस्की केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस घटनाक्रम पर चुस्की ली। उन्होंने लिखा, ‘जब आप खरगे हों तो घर के नहीं।’ प्रेम शुक्ला ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा, ‘बेचारे खरगे जी ! इटली वाली बाई की बेटी वायनाड से नामांकन कर रही है। कांग्रेस के जीजाजी, सासूजी, बेटा, बेटी के बेटे अंदर हैं और कांग्रेस के अध्यक्ष सुराख से झांक रहे हैं कि कोई उन्हें भी अंदर ले ले। इसीलिए बालासाहब ठाकरे कहते थे कि सोनिया के सामने हिजड़े झुकते हैं!’ गौरव भाटिया ने कहा, गजब बेइज्जती बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, ‘गजब बेइज्जती है। क्या दलित होना पाप है। मल्लिकार्जुन खड़गे जी को प्रियंका वाड्रा गांधी के नामांकन के दौरान कमरे से बाहर रखा गया। सीताराम केसरी, फिर पीवी नरसिम्हा राव जी अब खड़गे जी। संदेश स्पष्ट है- अगर तुम गांधी परिवार से नहीं हो तो याद रखो गांधी परिवार के पिद्दी की हैसियत भी कांग्रेस अध्यक्ष से ज्यादा है।’

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान दाना का असर मध्य प्रदेश में भी होगा

भोपाल  बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान दाना का असर मध्य प्रदेश में भी होगा. मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान दाना उत्तर पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है, जिससे इसका असर एमपी  में भी होगा. मौसम विभाग ने प्रदेश के बुरहानपुर, खंडवा और खरगोन जिले में दो दिन बारिश की संभावना जताई है.  मौसम विभाग के अनुसार, दाना तूफान के असर की वजह से मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में आज और कल यानी 24-25 अक्टूबर को आंधी के साथ बारिश का अनुमान है. इंदौर, भोपाल, उज्जैन, सीहोर, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, देवास, छिंदवाड़ा में गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया गया है. इधर मौसम में हुए बदलाव की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. सुबह-शाम हल्की ठंड मौसम में आ रहे बदलाव की वजह से सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का असर होने लगा है. हालांकि, दिन के समय कड़ाके की धूप निकल रही है. रात के तापमान में हर दिन थोड़ी गिरावट हो रही है. पचमढ़ी में सुबह का तापमान भी 20 डिग्री के नीचे जा रहा है, जबकि रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. पचमढ़ी की रात सबसे सर्द प्रदेश में सर्दी की दस्तक के साथ ही पचमढ़ी में सबसे ठंडी रातें दर्ज की जा रही हैं. पचमढ़ी में रात का तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि ग्वालियर, इंदौर, खंडवा, रायसेन, रजागढ़, छिंदवाड़ा, बैतूल, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नौगांव, रीवा, सतना, टीकमगढ़, उमरिया और मलाजखंड में भी तापमान 20 डिग्री के नीचे दर्ज किया जा रहा है. मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि दाना तूफान ओडिशा के राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच सतह से टकरा सकता है. यह 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा की ओर आ रहा है. 

अजयगढ़ तहसीलदार की बड़ी कार्रवाई, 19 लाख की 380 ट्रॉली अवैध रेत जब्त

पन्ना  मध्य प्रदेश का पन्ना जिला आए-दिन मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। इसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है, जब पुलिस विभाग द्वारा रेत का अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इससे पूरे इलाके के माफियाओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, मामला अजयगढ़ क्षेत्र के उदयपुर गांव का है। जब तहसीलदार को ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायतें मिल रही थी कि सड़क किनारे अवैध रूप से रेत का उत्खनन किया जा रहा है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ने टीम का गठन किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर दबिश दी। इस दौरान रेत से भरी 380 ट्रॉली जब्त की गई, जिसकी मात्रा 1000 घन मीटर बताई जा रही है। मार्केट में इसकी कीमत करीब 19 लाख रुपए बताई गई है। माफियाओं में हड़कंप बता दें कि यहां पर रेत का परिवहन बड़े पैमाने पर किया जाता है। बारिश के मौसम में इस काम को पूरी तरह से रोक दिया जाता है, लेकिन बारिश खत्म होते ही यह काला कारोबार फिर शुरू कर दिया जाता है। माफियाओं द्वारा खुलेआम पुलिस को चुनौती दी जाती है। ग्रामीणों द्वारा विरोध किए जाने पर उन्हें धमकाया भी जाता है। हालांकि, पुलिस भी मामले में लगातार कार्रवाई करती रहती है। फिलहाल, इस मामले में खनिज विभाग को रिपोर्ट दे दी गई है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पाकीजा शोरुम पर नगर निगम का एक्शन, कार्रवाई का विरोध कर रहे कर्मचारी

इंदौर इंदौर के रीगल तिराहे एमजी रोड पर स्थित सबसे बड़े और पुराने शोरूम में से एक पाकीजा के अवैध निर्माण पर पहली बार नगर निगम टीम के हथौड़े चले हैं। गुरुवार सुबह सात बजे ही निगम की टीम रीगल तिराहे पर पहुंच गई और छत से अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई कई गई। इसे रोकने के लिए भरसक दबाव-प्रभाव जारी थे लेकिन निगमायुक्त शिवम वर्मा के सख्त रूख और दबाव में नहीं आने की उनकी कार्यशैली ने पाकीजा संचालकों की एक नहीं चलने दी। निगम ने पहले 11 अक्टूबर को दस दिन में अवैध निर्माण हटाने का नोटिस दिया, जब यह नहीं हुआ तो फिर बुधवार को 24 घंटे का नोटिस दिया, जो पूरा होने के बाद गुरूवार को कार्रवाई की गई। निगमायुक्त के साफ निर्देश, गलत पर कार्रवाई हो निगमायुक्त शिवम वर्मा ने इंदौर और मप्र के सबसे चर्चित शोरूम में से एक पाकीजा को लेकर आ रहे सभी दबाव-प्रभाव को दरकिनार रखा, उन्होंने बता दिया कि सीएम डॉ. मोहन यादव की यह सरकार और नगर निगम किसी दबाव में नहीं आती है और गलत के खिलाफ कार्रवाई करने से नहीं हिचकती है। लगातार इस मामले में पाकीजा संचालकों द्वारा हर तरह के हथकंडे अपनाते हुए कार्रवाई रुकवाने की कोशिश हो रही थी। लेकिन निगमायुक्त की कार्यशैली के चलते ही इसमें हर किसी के हाथ बंध गए और विधिवत नोटिस जारी कर समय से यह कार्रवाई शुरू हुई। छत पर कामन वाटर टैंक था जिस पर पाकीजा का ही कब्जा था। इससे बिल्डिंग सिद्धार्थ प्लाजा के अन्य प्रॉपर्टी धारकों को भी पाकीजा संचालकों के कब्जे से राहत मिली है। छत पर दो पेंटहाउस बने हैं, जिन पर हथौड़े चलाकर कब्जे हटाए गए। संचालकों ने हाथ जोड़ने के सभी तरीके अपनाए नगर निगम रिमवूल टीम की उपायुक्त लता अग्रवाल के साथ दो थानों का पुलिस बल और रिमूवल दस्ता कर्मचारी मौजूद थे। इस दौरान पाकीजा संचालकों के वकील व संचालक खुद पहुंच गए। इन्होंने पहले चेतावनी देते हुए कहा कि हमें हाईकोर्ट से स्टे मिला है, कार्रवाई नहीं हो सकती। निगम की टीम को धमकाते हुए चेतावनी दी कि सभी के खिलाफ अवमानना लगाएंगे। जब अधिकारी दबाव में नहीं आए तो फिर कुछ लोगों ने हाथ भी जोड़े कि कार्रवाई नहीं की जाए, पेट का सवाल है। लेकिन सारे तरीके फेल हुए। रिमवूल टीम ने छत पर जाकर अवैध बने हिस्से पर हथौड़े चलाने शुरू कर दिए। बेसमेंट पर स्टे इसलिए अभी कार्रवाई नहीं बेसमेंट में पार्किंग की जगह अवैध शोरूम चलाने के मामले में निगम के नोटिस पर एक अक्टूबर को पाकीजा संचालक हाईकोर्ट से स्टे ले आए थे। एक महीने का स्टे मिला हुआ है। इसके चलते निगम की टीम ने हाईकोर्ट के स्टे का सम्मान रखते हुए नियमानुसार अन्य हिस्से पर रिमूवल की कार्रवाई की और बेसमेंट छोड़कर जहां भी अवैध हिस्सा है उस पर हथौड़े चलाए गए। इन सभी को दिया गया था नोटिस नपती में भारी अनियमितता सामने आने के बाद नगर निगम ने मंजूर हुसैन गोरी पिता नूर मोहम्मद, मकसूद हुसैन गोरी पिता नूर मोहम्मद, इकबाल हुसैन गोरी पिता एहमद हुसैन, महबूब हुसैन गोरी पिता नूर मोहम्मद व अन्य को नोटिस भी जारी कर दिया है। इसमें सात दिन के भीतर अवैध निर्माण हटाकर दस दिन के भीतर सूचित करने की बात कही गई है। ऐसा नहीं करने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह सारी अनियमितता सामने आई थी नपती में जोन 11 वार्ड 55 के तहत भूखंड 564 एमजी रोड पर भवन सिटी प्लाजा व सिद्दार्थ प्लाजनिर्मित है। भवन निरीक्षण व नपती के दौरान नक्शा स्वीकृति के विपरीत अवैध निर्माण व अधिभोग पाया गया है।      बेसमेंट से छत लेवल तक ओटीएस (ओपन टू स्काय) है, लेकिन मौके पर भूतल पर संपूर्ण बेसमेंट की छत को कंक्रीट स्लैब निर्माण कर ढक लिया गया। इस तरह इसका व्यावसायिक शोरूम बनाकर उपयोग किया जा रहा है।     बेसमेंट में सिटी प्लाजा 210 वर्गमीटर एरिया व सिद्दार्थ प्लाजा 288 वर्गमीटर गोदाम उपयोग के लिए स्वीकृत है। लेकिन मौके पर इससे अधिक एरिया उपयोग में हैं और वह भी गोदाम की जगह पर व्यावसायिक उपयोग है।     नक्शे के विपरीत आंतरिक परिवर्तन किया गया है और संयुक्तीकरण किया गया है। साथ ही व्यावसायिक गतिविधि शोरूम का संचालन किया जा रहा है।      निगम ने चार मंजिला निर्माण की मंजूरी दी थी लेकिन चौथी मंजिल की छत पर भी बिना मंजूरी के ही निर्माण कर व्यावसायिक संचालन किया जा रहा है     फायर सेफ्टी सिस्टम पर्याप्त नहीं है। संपत्ति कर की भी चोरी नगर निगम ने नक्शे के विपरीत निर्माण के साथ ही भारी स्तर पर संपत्तिकर की चोरी पाई है। रीगल तिराहा पाकीजा पर कुल 36 संपत्तिकर खाते पाए गए। यहां बिल्टअप एरिया के हिसाब से ही संपत्ति कर भरा जा रहा है। लेकिन मौके पर इससे अधिक एरिया निर्मित पाया गया और साथ ही व्यावसायिक उपयोग भी पाया गया। ऐसे में निगम ने संपत्ति कर को भी लेकर मंजूर हुसैन गोरी, मकसूद हुसैन, इकबाल हुसैन और मेहबूब हुसैन, रुकसाना पति मंजूर गोरी, शाहेदा बी पति मकसूद हुसैन, रईसा पति इकबाल हुसैन और मेहरून बी पति मेहबूब हुसैन सभी पर कार्रवाई होगी। व्यापारियों ने किया चक्काजाम सपना संगीता क्षेत्र में साड़ी के एक बड़े शोरूम संचालक ने दुकान के बाहर सड़क तक सजावट करते हुए गेट लगा रखा था। रिमूवल टीम ने इसे जब्त कर लिया। इसके बाद क्षेत्र के व्यापारी आक्रोशित हो गए और उन्होंने हंगामा करते हुए चक्काजाम कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही महापौर परिषद सदस्य मनीष शर्मा मामा पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि दीपावली तक कोई रिमूवल कार्रवाई नहीं होगी। दुकानदारों से कहा कि सजावट में ध्यान रखें कि जाम की स्थिति न बने।  

भोपल में बीमा कंपनी की महिला अधिकारी की संदिग्ध हालत में मौत, बंद कमरे में अर्धनग्न मिली लाश

भोपाल  राजधानी के अवधपुरी थाना इलाके में किराए के मकान में अकेली रहने वाली 36 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह एक निजी बीमा कंपनी में मैनेजर थी। पुलिस ने मर्ग कायमी के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका मूलत: इंदौर की रहने वाली थी। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है। अवधपुरी थाना पुलिस के मुताबिक इलाके में स्थित निर्मल पैलेस कॉलोनी में रहने वाले बृजेश तिवारी ने घटना की सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि मकान के भूतल और पहली मंजिल पर उनका परिवार रहता है। जबकि दूसरी मंजिल में मूल रूप से इंदौर की रहने वाली नेहा विजयवर्गीय पिता राजेंद्र विजयवर्गीय (36) किराए से रहती थी। नेहा एक बीमा कंपनी में मैनेजर के तौर पर पदस्थ थी। जानकारी के अनुसार नेहा विजयवर्गीय (36) मूलतः राजगढ़ की रहने वाली थी। वह अवधपुरी स्थित निर्मल पैलेस में दूसरी मंजिल पर किराए से रहती थी और होशंगाबाद रोड स्थित एक निजी बीमा कंपनी में मैनेजर थी। मंगलवार को नेहा परिजनों का फोन रिसीव नहीं कर रही थी। इसके बाद मां ने उसके मकान मालिक को फोन किया था। शाम को मकान मालिक कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। काफी प्रयास के भी जब दरवाज नहीं खुला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने बांस डालकर दरवाजे की कुंडी खोली तो अंदर बेड के पास फर्श पर नेहा का शव पड़ा हुआ था। मृतका के पास नहीं मिला सुसाइड नोट मृतका के मुंह से झाग निकला हुआ था। इसके साथ ही कमरे में उल्टी भी पड़ी थी, जिसेस अनुमान है कि उसने कोई जहर खाया होगा। हालांकि, कमरे से जहर की शीशी अथवा किसी प्रकार का रैपर नहीं मिला है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। नेहा के पिता नहीं हैं, जबकि दो बहनों की शादी हो चुकी है। उसकी मां का बेटियों के घर आना-जाना लगा रहता है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। परिजनों ने नेहा के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। परिजनों का तर्क है कि वह आत्महत्या नहीं कर सकती, किसी ने उसे जहर देकर मारा होगा। मंगलवार शाम को नेहा की मां ने उससे बात करने के लिए काफी देर तक फोन लगाया, लेकिन नेहा ने न तो कॉल रिसीव किया और न ही मां को वापस फोन लगाया। इस पर मां ने मकान मालिक बृजेश तिवारी को फोन कर बेटी से बात कराने को बोला। बृजेश ने ऊपर जाकर देखा तो कमरे में नेहा मृत हालत में पड़ी थी। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इसके बाद बृजेश ने पुलिस को फोन किया। पुलिस को अंदेशा हुआ कि कही युवती ने कोई जहरीली चीज तो नहीं खा ली, लेकिन तलाशी लेने पर मौके से ऐसा कोई पदार्थ नहीं मिला। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि नेहा कुछ समय से बीमार चल रही थी। पीएम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसे लेकर वे वापस इंदौर रवाना हो गए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बेकसूर होने के बावजूद जेल में काटे 14 साल, हाईकोर्ट ने पुलिस जांच की निंदा करते हुए कहा…

 जबलपुर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने साल 2008 में एक शख्स की हत्या के मामले में दो महिलाओं को बरी कर दिया। हालांकि इन दो महिलाओं में से एक सूरज बाई को 14 साल तक जेल काटनी पड़ी। इसके साथी न्यायमूर्ति जीएस अहलूवालिया और न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा की खंडपीठ ने निचली अदालत से अभियोजन पक्ष के गवाहों के खिलाफ झूठी गवाही और साक्ष्य देने के लिए कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया। सूरज बाई पर अपनी रिश्तेदार भूरी बाई की मदद से अपने देवर की हत्या करने और शव को पेड़ से लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश का आरोप लगाया गया था। अदालत ने उन्हें पिछले हफ्ते राहत दी। अदालत ने 16 अक्टूबर को दोषसिद्धि के खिलाफ उनकी अपील को स्वीकार करते हुए अपने आदेश में सूरज बाई को जेल से तत्काल रिहा करने का निर्देश दिया। हालांकि भूरी बाई पहले से ही जमानत पर बाहर थीं। हाईकोर्ट ने कहा कि निचली अदालत ने मामले को बेहद लापरवाही से लिया। निचली अदालत को यह समझना चाहिए कि वह किसी के जीवन और उसकी आजादी के बारे में फैसला कर रही है। किसी को भी कानून के ठोस सिद्धांतों के बिना सजा नहीं दी जानी चाहिए। खंडपीठ ने कहा कि अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयानों को आंख मूंदकर स्वीकार करना सबूतों को परखने का उचित तरीका नहीं है। जस्टिस जीएस अहलूवालिया और जस्टिस विशाल मिश्रा की अदालत ने कहा- इस मामले में एक महिला 14 साल से जेल में है। यही नहीं दूसरी को अपने नाबालिग बच्चों के साथ जेल में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है। गवाहों ने जानबूझकर गलत बयान दिया। पुलिस ने मामले की ठीक से जांच भी नहीं की। इससे अभियोजन पक्ष के गवाहों को याचिकाकर्ता महिलाओं को फंसाने का मौका मिल गया।

by-election के नामांकन में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, आज बुधनी 25 को विजयपुर में पहुंचेंगे सभी बड़े नेता

भोपाल मध्य प्रदेश के दो सीटों बुधनी और विजयपुर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरी दमखम के साथ उतर रही है। उपचुनाव 13 नवंबर को होने जा रहे है। जिसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। हालांकि अभी तक कैंडिडेट्स ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। कांग्रेस के उम्मीदवार 24 और 25 अक्टूबर को ही नामांकन जमा करेंगे। इस दौरान कांग्रेस रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन करेगी। जिसमे जीतू पटवारी सहित कई नेता शामिल होंगे।   बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों पर 25 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी दिन है। इससे पहले गुरुवार को विजयपुर में भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत और बुधनी से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल नामांकन दाखिल करेंगे। रावत के नामांकन में सीएम डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला मौजूद रहेंगे। जबकि बुधनी में पटेल का फॉर्म भरवाने के लिए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, विधायक आरिफ मसूद, सचिन यादव, रजनीश सिंह और पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल सहित कई दिग्गज शामिल होंगे। गेहूं की पोटली रखकर प्रचार करेंगे पटवारी बुधनी में प्रचार के दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की गाड़ी में गेहूं और धान की पोटली रहेगी। उससे वे लोगों को संदेश देंगे कि आपके विधानसभा क्षेत्र के शिवराज सिंह चौहान देश के कृषि मंत्री बने हैं। लेकिन, उन्होंने गेहूं के दाम 2700 रुपए नहीं किए और जनता से छूट बोला है। जीतू पटवारी ने कहा है कि अगर बुधनी की जनता पूरे प्रदेश के किसानों का भला चाहती है तो इस पोटली को देखो और वोट करो। जहां तक विजयपुर का सवाल है वहां भी लोग खोटे सिक्के से सवाल पूछ रहे हैं। दोनों सीटें कांग्रेस जीतेगी। विजयपुर में दोनों पार्टियों के प्रत्याशी एक ही दिन करेंगे नामांकन कांग्रेस द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार बुधनी से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल 24 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। जबकि विजयपुर में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा 25 अक्टूबर को नामांकन भरेंगे। इधर विजयपुर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत गुरुवार (24 अक्टूबर) को नामांकन फार्म जमा करेंगे, जबकि बुधनी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव शुक्रवार 25 अक्टूबर को अपना नामांकन फार्म जमा करेंगे। दोनों सीटों पर नामांकन फार्म जमा करने की प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू हो गई है।    बुधनी पहुंचे ये कांग्रेसी नेता सिहोर जिले की बुधनी विधानसभा में उपचुनाव के लिए कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी राजकुमार पटेल द्वारा 24 अक्टूबर को नामांकन दाखिल किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, मप्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, विधायकगण आरिफ मसूद, सचिन यादव और रजनीश सिंह एवं पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल 24 अक्टूबर को सुबह 10 बजे भोपाल से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11.30 बजे बुधनी पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि नेतागण गुरूवार, 24 अक्टूबर को कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल द्वारा द्वारा विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल रैली में शामिल होंगे। 

ग्वालियर में कबाड़ा व्यापारी से 49000 की लूट, कारोबारी, पत्नी, बच्ची को रस्सी से बांधकर की लूटपाट

ग्वालियर ग्वालियर में एक कबाड़ा व्यापारी के घर मंगलवार – बुधवार की दरमियानी रात 3 बजे बदमाशों ने डकैती डाली। छत के रास्ते घर में घुसे बदमाशों ने पूरे परिवार को पहले तो बंधक बनाया, इसके बाद सभी को अलग-अलग कमरों में बंद कर पूरे घर में लूटपाट की। घटना ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के किशनबाग की है। यहां रहने वाले शाकिर खान के मुताबिक, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 2.30 से 3 बजे वे परिवार के साथ घर में सो रहे थे। घर में पांच नकाबपोश बदमाश घुस आए। बदमाशों ने उनके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। पत्नी रुखसार और बच्ची को भी रस्सी से बांध दिया। घर से 4 लाख रुपए कैश और गहने लूटकर ले गए। बदमाशों के जाने पर व्यापारी ने परिजनों को जानकारी दी। परिवार के लोग व्यापारी के घर पहुंचे और उन्हें, उनकी पत्नी और बच्ची की रस्सियां खोलीं। एक बदमाश ने पकड़ा, दूसरे ने कट्‌टा अड़ाया पुलिस पूछताछ में कारोबारी शाकिर खान ने बताया कि बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे थे, इस बीच वे टॉयलेट करने के लिए उठे, सबसे पहले एक बदमाश ने उन्हें पकड़ लिया। दूसरे बदमाश ने कट्‌टा अड़ा दिया। तीसरे बदमाश ने पूछा- पैसे कहां रखे हैं। डर की वजह से उन्हें बता दिया कि पैसे घर में इस जगह रखे हैं। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें, पत्नी और बच्ची को अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया। शाकिर का कहना है कि जो पैसे बदमाश ले गए, वो पत्ती के उठाए थे। दिवाली के चलते कबाड़ की खरीद और बिक्री काफी तेजी से बढ़ रही थी, इसी के कारण उन्हें कबाड़ा खरीदने के लिए और भी पैसों की जरूरत थी। पुलिस बोली- मामला संदिग्ध लग रहा है, जांच की जा रही है बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि थाने का बल और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। पूछताछ में जो घटनाक्रम कबाड़ा कारोबारी बता रहा है, वो संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  

रणनीतिकार प्रशांत किशोर बिहार के चुनावी रण में उतर गए , स्टार प्रचारकों की सूची में पीके का नाम सबसे नीचे बना चर्चा का विषय

पटना बिहार की चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रशांत किशोर ने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. हालांकि इस दौरान उन्हें काफी माथापच्ची करनी पड़ी. कहीं प्रत्याशी का नाम बिहार की वोटर लिस्ट में नहीं था तो किसी प्रत्याशी ने फंड की कमी का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से मना कर दिया. फाइनली उन्होंने चारों उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया और अब जनसुराज पार्टी की ओर से स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है. इस लिस्ट में भी चुनावी रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर ने नई स्ट्रैटजी बनाई है.   जनसुराज ने चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव में प्रचार करने के लिए 20 स्टार प्रचारक बनाए हैं. इस लिस्ट में हर वर्ग के नेता को जगह दी गई है ताकि हर वर्ग और समाज के बीच जाकर वोटरों को आकर्षित किया जा सके. इसके अलावा जो सबसे खास बात है, वो इसमें जनसुराज के संयोजक प्रशांत किशोर का नाम सबसे आखिरी में है. पहले नंबर पर जनसुराज के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार भारती का नाम है, जबकि दूसरे नंबर पर श्रीकृष्ण सिंह (SK Singh) का नाम है, जिनका वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने की वजह से तरारी में पार्टी को उम्मीदवार बदलना पड़ा. स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव, सीतामढ़ी के पूर्व सांसद सीताराम यादव का नाम भी शामिल है. इसके अलावा एजाज अली, दुर्गा प्रसाद सिंह, मुनाजिर हसन, यदुवंश गिरी, बसंत चौधरी, केसी सिन्हा, संतोष महतो, विनीता विजय, रामबली चंद्रवंशी, आनंद मिश्रा, सकल देव साहनी, वसीम नय्यर अंसारी, अनुराधा यादव, आजम हुसैन अनवर, सुनील कुमार सिंह उर्फ छैला बिहारी का नाम भी शामिल है. बिहार की इन चार सीटों पर होना है उपचुनाव    बिहार की जिन सीटों पर उपचुनाव होने हैं, भोजपुर की तरारी सीट के अलावा कैमूर जिले की रामगढ़ सीट, गया की बेलागंज और इमामगंज सीटें शामिल हैं. इन चारों सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी और इनके नतीजे महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव के नतीजों के साथ ही घोषित किए जाएंगे.    क्यों खाली हुई थीं ये सीटें?    बिहार की जिन सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनके सभी विधायक लोकसभा चुनाव में सांसद चुन लिए गए हैं. तरारी से विधायक सुदामा प्रसाद आरा से, रामगढ़ से विधायक सुधाकर सिंह बक्सर से, इमामगंज से विधायक जीतनराम मांझी गया से और बेलागंज से विधायक सुरेंद्र यादव जहानाबाद से सांसद चुने गए हैं. अगर देखा जाए तो इस बार के उपचुनाव में सबसे ज्यादा महागठबंधन की साख दांव पर है क्योंकि चार में से तीन सीटों पर उसी के विधायक थे, जबकि गया की इमामगंज सीट पर एनडीए का विधायक था. उपचुनाव में महागठबंधन की ओर से 3 सीट पर आरजेडी तो एक पर भाकपा (माले) चुनाव लड़ेगी. वहीं, एनडीए से बीजेपी 2, जेडीयू और हम 1-1 सीट पर चुनाव लड़ सकती हैं.    

सोशल मीडिया पर लोग ट्रूडो की विदाई पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग कर रहे

ओटावा भारत के साथ जारी तनाव के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को अपने ही लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग ट्रूडो की विदाई पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि ट्रूडो ने भारत के साथ जारी राजनायिक विवाद को कूटनीतिक तौर पर हल करने के बजाय और बढ़ा दिया है जिससे एक महत्वपूर्ण साझेदार देश कनाडा से अलग हो गया है। सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा उस समय और भड़क गया जब ये खुलासा हुआ कि जस्टिन ट्रूडो के करीबी सहयोगियों ने भारत के संबंध में खुफिया जानकारी सबसे पहले एक अमेरिकी अखबार को दी थी, जबकि पुलिस ने उसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के दो वरिष्ठ सहयोगी ने अमेरिका के एक समाचार पत्र को भारत से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा की थी। इनमें ट्रूडो की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) नथाली ड्रूइन भी शामिल हैं। इस जानकारी में कनाडा के मामलों में भारत के ‘हस्तक्षेप’ का दावा किया गया। ये खुलासा एक कनाडाई अखबार ने किया है। यह जानकारी उस समय दी गई थी जब कनाडा की संघीय पुलिस ने आरोप लगाया था कि भारतीय सरकार के ‘एजेंट’ अपराधी गिरोहों के साथ काम करते हैं ताकि दक्षिण एशियाई लोगों, विशेष रूप से खालिस्तानी समर्थकों को निशाना बनाया जा सके। रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के आयुक्त माइक दुहेम और उनकी डिप्टी ब्रिगिट गौविन ने मीडिया से कहा कि उन्हें विश्वास है कि भारतीय सरकारी ‘एजेंट’ का लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के साथ संबंध है और वे कनाडा के नागरिक, खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल हैं। हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पिछले साल जून में हुई थी। इसके अलावा, उन्होंने ‘वसूली, धमकी और दबाव’ के मामलों में भी भारत का हाथ होने का आरोप लगाया। भारत ने इन आरोपों को सख्ती से खारिज किया और इन्हें ‘बेतुका आरोप’ बताया। भारत ने यह भी कहा कि जब से यह आरोप लगाए गए हैं तब से कनाडाई सरकार ने भारत सरकार के साथ कोई ठोस सबूत साझा नहीं किया है, जबकि कई बार अनुरोध किया गया। कनाडाई अखबार के सूत्रों ने बताया कि अमेरिकी समाचार पत्र को निर्देश दिया गया था कि वह तब तक कुछ भी रिपोर्ट न करे जब तक दुहेम और गौविन अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर लेते। बाद में समाचार पत्र ने ‘कनाडाई अधिकारियों’ का हवाला देते हुए रिपोर्ट प्रकाशित की, जिन्होंने निज्जर की हत्या को भारत से जोड़ा, हालांकि संघीय पुलिस ने ऐसा नहीं किया था। इससे पता चलता है कि ट्रूडो सरकार के तहत काम करने वाले बड़े कनाडाई अधिकारी गोपनीय जानकारी पुलिस के पास जाने से पहले अखबरों को दे रहे हैं। एक्स पर Kirk Lubimov नाम के एक यूजर ने अपनी भड़ास निकालते हुए लिखा, “यह स्थिति स्पष्ट हो चुकी है कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को थैंक्सगिविंग मंडे के दिन भारत के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी पड़ी क्योंकि उनकी अपनी ही टीम के कुछ सदस्यों ने खुफिया जानकारी वॉशिंगटन पोस्ट को लीक कर दी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ दिन बाद ट्रूडो ने यह स्वीकार किया कि कनाडा के पास भारत के खिलाफ आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत नहीं है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को ट्रूडो बीच में ही छोड़कर चले गए और बाकी का काम मेलानी जोली और डॉमिनिक लेब्लांक ने संभाला।” यूजर ने आगे लिखा, “इस बीच, गुरपतवंत सिंह पन्नू ने हमारे सहयोगी भारत के खिलाफ हिंसक धमकियां दी हैं। भारत उसे आतंकवादी मानता है लेकिन पन्नू ने खुद यह स्वीकार किया है कि वह ट्रूडो के ऑफिस के साथ काम कर रहा है। इसके बाद, लिबरल पार्टी ने इस मुद्दे की जांच के लिए निर्वाचित अधिकारियों की समिति बनाने का प्रस्ताव रोक दिया और भारत के हस्तक्षेप की जांच करने का प्रयास भी बाधित किया। इसी दौरान, चीन इस पूरी स्थिति को देखकर किनारे पर खड़ा हंस रहा है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “जब पॉलिवेयर अगले चुनाव में लिबरल्स को हरा देंगे… तो यह राष्ट्रीय अवकाश होगा।” एक यूजर ने लिखा, “मैं कंजर्वेटिव पार्टी से अनुरोध करना चाहता हूं कि जब ये आदमी पार्टी से इस्तीफा दे, हार जाए या उसे पार्टी से निकाल दिया जाए और वह हमेशा के लिए राजनीति छोड़ दे तो राष्ट्रीय अवकाश घोषित करें।” एक यूजर ने लिखा, “ट्रूडो का इस स्थिति से गलत तरीके से निपटना शर्मनाक है। कोई ठोस सबूत नहीं होने के बावजूद, भारत पर आरोप लगाने में जल्दबाजी की जा रही है – फिर जांच को रोका जा रहा है? इस बीच, पन्नt जैसे वास्तविक खतरों पर कोई अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। और हां, चीन को मजा आ रहा है।”

नीमच में दिवाली से पहले ही नप गया पटवारी, लोकायुक्त पुलिस ने ऐसे दबोचा

 नीमच जमीन बटवारे के नाम रिश्वत की मांग कर रहे नीमच के पटवारी की शिकायत उज्जैन लोकायुक्त में की गई थी। लोकायुक्त टीम ने नीमच पहुंचकर पटवारी को 7 हजार रुपए लेते रंगेहाथ दबोच लिया। लोकायुक्त डीएसपी सुनील तलान ने बताया कि नीमच के नया गांव स्थित ग्राम घुसंडी में रहने वाले पारसमल शर्मा ने 16 अक्टूबर को कार्यालय आकर दर्ज कराई और बताया कि हमारे पिता तीन भाइयों के बीच भूमि का बंटवारा करना चाहते हैं। इसके लिए ग्राम हल्का नम्बर-5 के पटवारी दिनेश चौरडिया से संपर्क किया गया। पटवारी ने आवेदन के नाम पर दो हजार रुपए लिए और कहा कि 25 हजार रुपए रिश्वत देना होगी। पटवारी ने भाइयों से 11 हजार रुपए ले लिए। शेष राशि की मांग कर रहा है। पारसमल शर्मा की शिकायत की पुष्टि की गई। इसमें पटवारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की सच्चाई सामने आ गई। निरीक्षक दीपक शेजवार के साथ नीमच पहुंचकर पटवारी को रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। पारसमल को रिश्वत के 7 हजार रुपए देकर पंचायत कार्यालय ग्राम घुसंडी भेजा गया। जहां कार्यालय में पटवारी दिनेश ने रिश्वत की राशि प्राप्त की और जेब में रख ली। पटवारी को रिश्वत देने के बाद शिकायतकर्ता का इशारा मिलते ही टीम ने कार्यालय में पहुंचकर पटवारी को पकड़ लिया। उसके हाथ धुलवाए गए तो रिश्वत का रंग सामने आ गया। मौके पर ही पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम का प्रकरण दर्ज किया गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet